मंदसौर जिले में उर्वरक वितरण के नियमों की अनदेखी करने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए एमपी एग्रो, दो सहकारी समितियों और तीन निजी फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कृषि विभाग के उपसंचालक श्री रविंद्र मोदी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से खाद का वितरण अनिवार्य रूप से ई-विकास प्रणाली के जरिए करना था, लेकिन इन संस्थाओं ने पुरानी पीओएस मशीन पद्धति से उर्वरक बांटकर नियमों का उल्लंघन किया। जिला प्रशासन ने इसे 'उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985' की अवहेलना मानते हुए सभी संबंधित विक्रेताओं से तीन दिनों में जवाब मांगा है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर उनके लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उर्वरक वितरण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, कई संस्थाओं को नोटिस जारी
posted by : Admin/Pointer Media
05 Apr 2026, 06:09 PM
महाशक्ति का आगमन: MP के नीमच जिले के सिंगोली में गूंजेगी लोकतंत्र की हुंकार, लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला की एंट्री से बदला सियासी पारा
नीमच/ मालवा की माटी और नीमच की सरजमीं 7 अप्रैल को एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के 'रक्षक' और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सिंगोली की धरती पर कदम रखने जा रहे हैं। स्पीकर बिड़ला के इस दौरे को लेकर पूरे जिले में भारी उत्साह है, तो वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के ऐसे अभेद्य इंतजाम किए हैं कि परिंदा भी पर न मार सके।
Z+ सुरक्षा का घेरा, अभेद्य होगा किला:-
लोकसभा अध्यक्ष की गरिमा और सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए पूरे कार्यक्रम स्थल को Z+ सिक्योरिटी के घेरे में ले लिया गया है। चप्पे-चप्पे पर आधुनिक हथियारों से लैस कमांडो तैनात रहेंगे। खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सिंगोली की सड़कों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा ऐसी है कि मानों पूरा इलाका एक छावनी में तब्दील हो गया हो।
दिग्गजों का जमघट: नीमच में जुटेगा 'सत्ता का पावर हाउस:-
इस भव्य कार्यक्रम में सिर्फ ओम बिड़ला ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की राजनीति के कई धुरंधर भी मंच साझा करेंगे।
निर्मला भूरिया: जिले की प्रभारी मंत्री और फायरब्रांड नेता की मौजूदगी कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी।
सुधीर गुप्ता: क्षेत्रीय सांसद और संसदीय बारीकियों के जानकार सुधीर गुप्ता इस पूरे कार्यक्रम की कमान संभाले हुए हैं।
वरिष्ठ नेतृत्व: इनके अलावा क्षेत्र के कई विधायक और वरिष्ठ नेता इस महाकुंभ का हिस्सा बनेंगे।
सियासी गलियारों में हलचल: क्यों खास है ये दौरा:-
राजनीतिक पंडितों की मानें तो ओम बिड़ला का सिंगोली आना महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है। इसके पीछे कई गहरे मायने छिपे हैं। माना जा रहा है कि इस मंच से क्षेत्र के विकास को लेकर कोई बड़ी घोषणा या संकेत मिल सकते हैं। 'स्पीकर' का जनता के बीच होना लोकतंत्र की मजबूती का संदेश देता है।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Apr 2026, 05:01 PM
HPV वैक्सीनेशन जागरूकता रथ गांव-गांव पहुंचा, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी — खींची
मन्दसौर | जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के तहत जागरूकता रथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहा है। कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. चौहान के निर्देशन में एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता रथ ग्राम कनघटी, मल्हारगढ़, नारायणगढ़ एवं पिपलिया मंडी सहित ब्लॉक मल्हारगढ़ के विभिन्न गांवों में पहुंचा।

जागरूकता रथ के माध्यम से आमजन एवं अभिभावकों को 14-15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जगदीश खींची ने बताया कि एचपीवी वैक्सीनेशन ही सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार के गंभीर दुष्प्रभाव नहीं होते हैं। समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी को रोका जा सकता है।
जागरूकता अभियान के तहत अभिभावकों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की भ्रांतियों या अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। साथ ही अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या स्कूल में संपर्क कर टीकाकरण कराएं।

जगदीश खींची ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, समाजसेवियों, शिक्षकों और धर्मगुरुओं से भी अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।
इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य नागरिक, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, ड्रेसर, फार्मासिस्ट एवं लैब टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

posted by : Admin/Pointer Media
05 Apr 2026, 04:58 PM
एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 75 किलो पाउडर जब्त
उज्जैन की चिमनगंज पुलिस ने आगर आगर रोड स्थित कृष्णा मोटर्स गैरेज पर दबिश देकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एमडी ड्रग्स बनाने में उपयोग आने वाला 75 किलो ब्रोमोपोल क्रिस्टल पाउडर व केमिकल जब्त किया है। इसके अलावा साढे आठ लाख रुपये व कार भी जब्त की है। आरोपितों ने गुजरात की केमिकल कंपनियों से फर्जीवाड़े के ज़रिए पाउडर व केमिकल मंगवाया था। पुलिस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आगर रोड स्थित कृष्णा मोटर्स गैरेज में नशीले पदार्थ एमडी ड्रग्स के निर्माण के लिए भारी मात्रा में अवैध केमिकल छुपाकर रखा गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर दबिश दी थी, जहां से पुलिस ने एमडीं झूस बनाने में उपयोग आने वाला प्रतिबंधित केमिकल ब्रोमोपोल क्रिस्टल पाउडर 75 किलो जब्त किया है। मौके से मुख्य आरोपित अर्पित उर्फ सौरभगुप्ता निवासी तिरुपति धाम एक्सटेंशन, रंजीत सिंह निवासी गरोठ, मंदसौर, ओमप्रकाश शर्मा निवासी बड़ौद्र, जिला आगर मालवा को गिरफ्तार किया है।
आरोपितों ने गुजरात की केमिकल कंपनियों से फर्जीवाड़े के जरिए ब्रोमोपोल एवं 2-ब्रोमो-4-मिथाइल प्रोपियोफिनोन जैसे पाउडर मंगाए थे। जिसका उपयोग कर एमडी ड्रग्स बनाकर उसे ऊंचे दामों पर बेचना चाहता था।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Apr 2026, 11:43 AM
🪔 आज का राशिफल व पंचांग, रविवार, 5 अप्रैल 2026
🪔 आज का पंचांग
- 📆 तिथि — कृष्ण पक्ष तृतीया (दोपहर लगभग 11:59 तक), फिर चतुर्थी
- ⭐ नक्षत्र — विशाखा (रात 12:08 बजे तक)
- 📅 वार — रविवार
- ☀️ सूर्योदय — लगभग 06:15 AM
- 🌇 सूर्यास्त — लगभग 06:45 PM
- 🌙 चंद्र राशि — तुला (शाम 5:28 तक), फिर वृश्चिक
- योग — वज्र योग (2:44 PM तक), बाद में सिद्धि योग
- करण — विष्टि (11:59 तक), बाद में बव
- राहुकाल — शाम 4:30 PM – 6:00 PM (शुभ कार्य से बचें)
- अभिजीत मुहूर्त — 12:04 PM – 12:54 PM
- अमृत काल — 02:23 PM – 04:09 PM
📿 आज धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, और नए काम शुरू करने के लिए अभिजीत मुहूर्त शुभ माना गया है।
🔮 आज का राशिफल (5 अप्रैल 2026)
♈ मेष
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। काम में सफलता मिलेगी। जल्दबाज़ी से बचें।
♉ वृषभ
मानसिक शांति रहेगी। खर्च बढ़ सकता है। निवेश सोच-समझकर करें।
♊ मिथुन
रिश्तों में सुधार होगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव। काम में नई दिशा मिलेगी।
♋ कर्क
काम में प्रगति होगी। नौकरी में सम्मान मिल सकता है। परिवार में खुशियां रहेंगी।
♌ सिंह
आज पहचान और सफलता का दिन। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
♍ कन्या
धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
♎ तुला
आत्मविश्लेषण का दिन है। सोच-समझकर निर्णय लें।
♏ वृश्चिक
थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। धैर्य रखें।
♐ धनु
नई शुरुआत के संकेत। भावनात्मक मजबूती मिलेगी।
♑ मकर
आज सफलता और सम्मान मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।
♒ कुंभ
नई योजना शुरू करने के लिए अच्छा दिन। रिश्तों में सुधार होगा।
♓ मीन
काम में प्रगति होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
⭐ आज का शुभ रंग
🟢 हरा / सफेद
🔢 शुभ अंक
5, 8, 9
posted by : Admin/Pointer Media
05 Apr 2026, 08:17 AM
दलौदा पुलिस का बड़ा एक्शन: IPL मैच पर सट्टा, 02 गिरफ्तार, 1.50 लाख का हिसाब जप्त…
मंदसौर। आईपीएल के रोमांच के बीच सट्टेबाजी पर लगाम कसते हुए दलौदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दिल्ली-मुंबई मैच पर अवैध सट्टा संचालित कर रहे दो सटोरियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9200 रुपये नगद, 2 मोबाइल फोन और करीब 1.50 लाख रुपये का हिसाब-किताब बरामद किया गया है।
मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में जिलेभर के थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व एसडीओपी ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना दलौदा प्रभारी उनि शुभम व्यास के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दलौदा क्षेत्र में कुछ लोग आईपीएल मैच पर हार-जीत का सट्टा चला रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश दी और मौके से ईश्वर पिता रामेश्वर एवं मुकेश पिता गोपाल परिहार, दोनों निवासी दलौदा को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से सटोरियों में हड़कंप...
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 09:42 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत वार्ड क्रमांक 08 में वाटर कूलर एवं पानी टंकी की साफ-सफाई
मल्हारगढ़ / नगर परिषद मल्हारगढ़ द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 08, अंबेडकर चौक स्थित सार्वजनिक वाटर कूलर एवं पानी की टंकी की साफ-सफाई का कार्य किया गया।
अभियान के तहत नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा वाटर कूलर एवं पानी टंकी की विधिवत सफाई कर उसे पुनः चालू किया गया, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
नगर परिषद द्वारा निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं ताकि शहर में स्वच्छता के साथ-साथ पेयजल व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहें।

posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:57 PM
केंद्रीय विद्यालय मंदसौर में कक्षा 6 हेतु प्रवेश पंजीयन प्रारंभ, ऑफलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल
मंदसौर / पीएम केंद्रीय विद्यालय मंदसौर द्वारा सूचना जारी कर अवगत कराया गया है कि विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में कुछ सीटें रिक्त हैं। इन रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु ऑफलाइन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी दिनांक 08 अप्रैल 2026 तक विद्यालय में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं।
पंजीकरण का समय प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि निर्धारित तिथि एवं समय के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करें।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:56 PM
इंदौर के डायल-112 हीरोज
रात्रि गश्त के दौरान घायल मिले व्यक्ति को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
इंदौर : इंदौर जिले के थाना तेजाजी नगर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की सतर्कता एवं संवेदनशीलता से रात्रि गश्त के दौरान सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले एक व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।
दिनांक 04 अप्रैल को थाना तेजाजी नगर क्षेत्र अंतर्गत केलोद फाटा के पास रात्रि गश्त के दौरान डायल-112 एफआरव्ही स्टाफ को सड़क किनारे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उक्त जानकारी तत्काल राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को दी गई एवं आवश्यक सहायता हेतु कार्रवाई प्रारंभ की गई।
मौके पर मौजूद डायल-112 स्टाफ आरक्षक मोहन मालवीय, आरक्षक आशीष पालीवाल एवं पायलट मोहित जाट ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को बिना विलंब किए एफआरव्ही वाहन की सहायता से एम.वाय. अस्पताल, इंदौर पहुँचाया।
डायल-112 जवानों की सतर्क एवं मानवीय कार्यवाही से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आमजन की सुरक्षा एवं आपात सहायता हेतु चौबीसों घंटे सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:54 PM
मध्यप्रदेश पुलिस की पहल से युवाओं के सपनों को मिली उड़ान
निःशुल्क प्रशिक्षण से मिली गौरवपूर्ण सफलता
“छिंदवाड़ा के दिशा लर्निंग सेंटर” से 17 अभ्यर्थियों का सुरक्षा बलों में चयन
छिंदवाड़ा : पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ विनीत कपूर के मार्गदर्शन में प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं बटालियन में संचालित दिशा लर्निंग सेंटर के माध्यम से दी जा रही निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण फिजिकल ट्रेनिंग जिले के युवाओं को निरंतर सफलता की ओर अग्रसर कर रही है। यह पहल न केवल युवाओं के आत्मविश्वास को सशक्त कर रही है, बल्कि उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए भी प्रेरित कर रही है।
इसी राज्य स्तरीय “दिशा लर्निंग सेंटर” कार्यक्रम के अंतर्गत छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा युवाओं को दी जा रही निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में संचालित इस केंद्र के माध्यम से अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सुरक्षा बलों में चयन प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
इस उपलब्धि के अंतर्गत कुल 17 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें 11 अभ्यर्थी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में तथा 6 अभ्यर्थी SSC GD के माध्यम से बीएसएफ, सीआईएसएफ एवं सीआरपीएफ में चयनित हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों में लोकेश सरियाम, ऋतिक सोनी, सत्येंद्र बालवंशी, अंकित धुर्वे, सुश्री कामिनी परतेती एवं सुश्री साधना पहाड़े ने SSC GD के तहत विभिन्न अर्धसैनिक बलों में सफलता प्राप्त की है, जबकि मनोज वानखेड़े, दिलीप साहू, अभिषेक सोलंकी, अभिषेक सूर्यवंशी, कुलदीप कुमार, राहुल रघुवंशी, कैलाश वनेश्वर, रंजीत साहू, राम घोटे, निकेत साहू एवं सुश्री भावना फकारे का चयन RPF कॉन्स्टेबल के रूप में हुआ है। यह सफलता छिंदवाड़ा पुलिस के सतत प्रयासों, समर्पण एवं प्रभावी मार्गदर्शन का परिणाम है।
छिंदवाड़ा अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी एवं आरक्षक विजय इनवाती द्वारा अपने नियमित दायित्वों के साथ-साथ विशेष मेहनत एवं प्रतिबद्धता के साथ अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे यह उपलब्धि संभव हो सकी।
उल्लेखनीय है कि “दिशा लर्निंग सेंटर” केवल फिजिकल ट्रेनिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पुलिस परिवार के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु एक समग्र मंच प्रदान करता है। इस केंद्र में SSC, व्यापम एवं पुलिस भर्ती से संबंधित 500 से अधिक पुस्तकें, पत्रिकाएं एवं समाचार पत्र उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क वाई-फाई, कंप्यूटर एवं इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है, जिससे वे ऑनलाइन अध्ययन एवं शोध कार्य कर सकें। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा समय-समय पर करियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जाता है।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:52 PM
उप मुख्यमंत्री देवड़ा से पैरा नेशनल गेम्स के विजेता खिलाड़ियों ने की भेंट
भोपाल : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से शनिवार को वर्ष 2026 में ओडीसा में आयोजित पैरा नेशनल गेम्स के विजेता खिलाड़ियों ने भेंट की। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पैरा स्पोर्ट्स के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिये राज्य स्तर पर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा को पैरा नेशनल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि से अवगत कराया। प्रतियोगिता में सुश्री कोमल और सुश्री कनक ने गोल्ड मेडल, सुश्री शांति ने सिल्वर मेडल और अर्पित ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया है। इस दौरान वर्किंग प्रेसीडेंट पैरा स्पोर्ट्स एसोशिएशन डॉ. विवेक सिंह परिहार, डॉ. अनिल कुमार अग्रहरी और शाहिद सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:49 PM
सेवा ही साधना: नर्मदा तट पर जागृत हुआ जनचेतना का दीप”
गुंजारी संगम बना आस्था, श्रम और संकल्प का जीवंत प्रतीक
संत दादागुरु और मंत्री श्री पटेल ने किया स्वच्छता एवं संगम का निरीक्षण
बुदनी : बुदनी की पावन धरा पर स्थित गुंजारी नर्मदा संगम घाट आज पुनः उस दिव्य अनुभूति का साक्षी बना, जहां श्रद्धा और सेवा एकाकार होकर जनचेतना का नया इतिहास रचती दिखाई दी। मां नर्मदा की शांत, कल-कल बहती धारा में जब जनप्रतिनिधि, संत और आमजन एक साथ श्रमदान में जुटे, तो वह दृश्य केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक जागरण का सजीव प्रतीक बन गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने श्रमदान कर यह स्पष्ट किया कि सच्चा नेतृत्व वही है, जो अपने आचरण से प्रेरणा देता है।
नर्मदा परिक्रमा के तपस्वी, पूज्य दादागुरु जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया। चार बार नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर चुके और केवल नर्मदा जल का सेवन करने वाले संत का संगम पर आगमन मानो स्वयं मां नर्मदा का आशीर्वाद प्रतीत हुआ। दादागुरु जी महाराज ने संगम के समग्र विकास पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे केवल एक भौतिक स्थल नहीं, बल्कि साधना, आत्मशुद्धि और आंतरिक जागरण का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि नदियां केवल जलधाराएं नहीं, बल्कि जीवन की आधारशिला हैं, जिनकी पवित्रता बनाए रखना हम सभी का धर्म है। उन्होंने “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार, मंत्री पटेल एवं जनभागीदारी के संयुक्त प्रयासों से इस प्राचीन धरोहर को पुनर्जीवित किया जा रहा है, जो वर्षों से उपेक्षित रही थी। आज उसी प्राचीन घाट पर जिस प्रकार स्वच्छता और विकास के कार्य गति पकड़ रहे हैं, वह वास्तव में अनुकरणीय है और अन्य स्थानों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

मंत्री पटेल ने कहा कि नदियों का संरक्षण केवल शासन का दायित्व नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक चेतना का दर्पण है। उन्होंने स्वच्छता को अभियान से आगे बढ़ाकर जीवन का संस्कार बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उनके अनुसार, जब प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करेगा, तभी स्थायी परिवर्तन संभव हो सकेगा। उन्होंने संगम स्थल पर चल रहे स्वच्छता एवं संरक्षण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, जिससे इस पावन स्थल का विकास निरंतर और सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ता रहे।
गुंजारी नर्मदा संगम घाट पर आज का यह आयोजन प्रशासन, आध्यात्म और जनसहभागिता का अद्भुत संगम बन गया। श्रमदान करते हाथ, संतों का आशीर्वाद और जनसमूह की सक्रिय भागीदारी ने मिलकर यह सिद्ध कर दिया कि जब सेवा को साधना का रूप मिलता है, तब परिवर्तन अवश्यंभावी हो जाता है।
माँ नर्मदा की पावन धारा के साक्ष्य में लिया गया यह संकल्प केवल वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुंदर और संस्कारित धरोहर का वचन है। यह आयोजन हमें यह भी स्मरण कराता है कि प्रकृति की सेवा ही सच्ची पूजा है और जन सहभागिता ही उसका सबसे प्रभावी मार्ग है।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:48 PM
सीजीडी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे आवेदन और पीएनजी कनेक्शन की करें सतत मॉनीटरिंग : अपर मुख्य सचिव श्रीमती शमी
अपर मुख्य सचिव ने की समीक्षा
भोपाल : सभी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) संस्थाएँ अगले 3 माह में दिये जाने वाले पीएनजी कनेक्शन का लक्ष्य निर्धारित करें। साथ ही सीजीडी संस्थाओं द्वारा प्रतिदिन किये जा रहे आवेदन एवं उसके विरुद्ध दिये जा रहे पीएनजी कनेक्शन की सतत मॉनीटरिंग की जाये। अपर मुख्य सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने यह निर्देश सीजीडी संस्थाओं, ऑयल कम्पनी एवं जिला आपूर्ति अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में दिये।
एसीएस श्रीमती शमी ने सीजीडी संस्थाओं को पीएनजी के लाभ एवं पीएनजी कनेक्शन की प्रक्रिया से संबंधित एफएक्यू तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश नोडल सीजीडी संस्था थिंक गैस को दिये। भारत सरकार के गतिशक्ति पोर्टल पर सीजीडी संस्थाओं को पाइप-लाइन अपलोड करने के निर्देश दिये गये। सीजीडी संस्थाएँ जिलेवार एवं लोकेलिटीवाइज कैम्प शेड्यूल कर जिला प्रशासन एवं विभाग को उपलब्ध करायें। शहर के जिन स्थानों में पाइप-लाइन गई है, उसके आस-पास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को ऑयल कम्पनी द्वारा अवगत कराया गया है कि वह पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिये तत्काल आवेदन करें। इसके बाद पीएनजी कनेक्शन प्राप्त न करने की स्थिति में आगामी 3 माह में एलपीजी का कनेक्शन बंद किया जा सकता है।
जिला आपूर्ति अधिकारियों को एमपीआईडीसी के जिला अधिकारी, जिले में स्थित पॉलीटेक्निक तथा आईटीआई से प्रशिक्षणार्थियों की सूची सीजीडी संस्था को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। सीजीडी संस्था द्वारा इन प्रशिक्षणार्थियों को वर्तमान वेण्डर के साथ क्लब कर मैन पॉवर बढ़ाया जाएगा।
पीएनजी कनेक्शन विस्तार पर जोर
सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) में प्रदेश में कार्यरत 10 संस्थाओं को पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की मांग और शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। पीएनजी पाइप लाइन जिन क्षेत्रों में बिछ चुकी है, वहां आवासीय परिसर, स्कूल, हॉस्टल, कॉलेज, कम्युनिटी किचन और आंगनवाड़ी केंद्रों को आवेदन प्राप्त होने के 5 दिन में पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पीएनजी कनेक्शन की प्रगति की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर, एडीएम, जिला आपूर्ति अधिकारी और संबंधित सीजीडी संस्थाओं के अधिकारी समीक्षा करेंगे।
केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार पीएनजी कनेक्शन प्रदाय करने के लिये 5 विभागों नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण एवं म.प्र. औद्योगिक विकास निगम द्वारा सीजीडी संस्थाओं को उनके आवेदन करने के 24 घंटे में पाइप-लाइन बिछाने की आरओयू अनुमति दिये जाने के आदेश जारी किये गये हैं। विभाग द्वारा 10 आरओयू आवेदनों की 24 घंटे के अंदर स्वीकृति जारी की गई है।
सीजीडी संस्थाओं को घरेलू एवं व्यावसायिक पीएनजी के आवेदनकर्ताओं को पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिये सीजीडी संस्थाओं के कंट्रोल रूम नम्बर इस प्रकार हैं। अवंतिका गैस लिमिटेड - इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर (9424098887), गैल गैस लिमिटेड - देवास, रायसेन, शाजापुर, सीहोर (7880001788), नवेरिया गैस लिमिटेड - धार (07292-223311), थिंक गैस - भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी (1800-5727-107), आईओसीएल - गुना (9425991090), मउगंज, रीवा (9424836488), अशोकनगर (9425119522), मुरैना (7223982333), बीपीसीएल - मैहर, सतना शहडोल (9424738607), सीधी, सिंगरौली (9424341954), गुजरात गैस लि. - रतलाम (7412230292) शामिल है। प्रदेश के इन स्थानों से पाइप-लाइन के आस-पास के घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन के लिये आवेदन कर सकते हैं।
कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई
एसीएस श्रीमती शमी ने कहा कि एलपीजी बुकिंग करने के बाद कितने दिन में डिलेवरी होगी, इस संबंध में उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजना सुनिश्चित करें। प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 2593 स्थानों पर जांच की गई है और 9 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा 583 पेट्रोल पंपों की जांच भी की गई, जिनमें 2 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। जिला आपूर्ति अधिकारियों और ऑयल कंपनियों के अधिकारियों को पेट्रोल पंपों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं।
घरेलू गैस उपभोक्ताओं द्वारा की गई बुकिंग के अनुरूप सिलेंडरों की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को भी शासन द्वारा निर्धारित प्राथमिकता क्रम के अनुसार कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सतत् आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए गैस बॉटलिंग प्लांट अतिरिक्त समय तक कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित प्लांट और वितरकों के स्टॉक की निरंतर समीक्षा की जा रही है।
पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारु
प्रदेश में सभी ऑयल कंपनियों के पास पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। पेट्रोल पंपों पर किसी प्रकार की कमी नहीं है और कंपनियों के डिपो से नियमित रूप से आपूर्ति जारी है। बढ़ती मांग को देखते हुए ऑयल कंपनियों के डिपो को भी अधिक समय तक संचालित किया जा रहा है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य बनाए रखा जा सके।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:45 PM
पशुओं में नस्ल सुधार का कार्य बेहतर ढंग से करें : प्रमुख सचिव उमराव
प्रमुख सचिव श्री उमराव ने जबलपुर एवं मंडला जिले का किया भ्रमण, क्षीरधारा योजना अंतर्गत चयनित पशुपालकों के घर जाकर की भेंट
पशु चिकित्सा, एवं पशुपालन महाविद्यालय सभागार जबलपुर में पशु चिकित्सकों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जबलपुर / मंडला : प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी उमाकांत उमराव औचक भ्रमण पर जबलपुर पहुंचे। यहां पर पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय सभागार में पशु चिकित्सकों के साथ बैठक की। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर जबलपुर राघवेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
प्रमुख सचिव उमराव ने बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के प्रकरणों में विस्तार से एक-एक पशु चिकित्सक से विस्तृत चर्चा कर लंबित प्रकरण बैंकों से स्वीकृत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के अंतर्गत चयनित क्षीरधारा ग्रामों में चलाई जा रही गतिविधियों एवं दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान पर भी चर्चा की। अवार्णित पशुओं में नस्ल सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों की प्रशंसा की
प्रमुख सचिव उमराव ने कृत्रिम गर्भाधान कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की प्रशंसा की। साथ ही न्यूनतम कार्य करने वाले पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार करने के निर्देश दिए। सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों एवं मैत्री कार्यकर्ताओं से फील्ड में कार्य करने में आ रही कठिनाइयों एवं उनके निराकरण पर विस्तार से चर्चा की। प्रमुख सचिव श्री उमराव ने पाटन के क्षीर धारा ग्राम के पशु चिकित्सालय नुनसर का औचक निरीक्षण भी किया।
बैठक में संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी जबलपुर डॉ. व्ही.एन. मिश्रा एवं उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. प्रफुल्ल मून भी उपस्थित रहे।
मंडला जिले के क्षीरधारा अंतर्गत चयनित ग्राम मैली का किया भ्रमण
प्रमुख सचिव उमराव मंडला जिले के ग्राम मैली पहुंचे। क्षीरधारा योजना अंतर्गत चयनित मैली ग्राम का भ्रमण किया। इस दौरान वे पशुपालक इंद्रकुमार सिंगरौरे, गौरीशंकर सिंगरौरे एवं कृष्णकांत झरिया, ग्राम बिनेका में शिवा चंदरोल, अशोक चंदरोल के घर पहुंचकर भेंट की। पशुपालकों को चयनित सीमेंन के उपयोग के बारे में जानकारी दी। साथ ही पशुओं के नस्ल सुधार में इसका अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया। अधिकारियों को सघन बधियाकारण एवं बांझ निवारण शिविर लगाने को कहा। जिससे पशुओं में नस्ल सुधार किया जा सके। साथ ही दुग्ध उत्पादन में वृद्धि भी हो सके।।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:43 PM
प्रदेश की समस्त स्कूलों में आयोजित हुआ "भविष्य से भेंट कार्यक्रम
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र सहित अन्य अधिकारी पहुंचे स्कूल, विद्यार्थियों से किया संवाद
भोपाल : स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत शनिवार को प्रदेश की स्कूलों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र हरजिंदर सिंह भोपाल के पीएम श्री नवीन कन्या विद्यालय तुलसी नगर पहुंचे और विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बात करते हुए उन्हें किताबी पढ़ाई के साथ-साथ दैनन्दिनी जीवन में खेलों के माध्यम से शारीरिक सुदृढता एवं कम्प्यूटर और एआई जैसी तकनीकी सुविधाओं के समावेश पर भी जोर दिया।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन की दृष्टि से 4 अप्रैल को प्रदेश की समस्त शालाओं में समाज के प्रमुख व्यक्तियों की सहभागिता में “भविष्य से भेंट’’ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध, प्रबुद्ध और सम्मानित व्यक्तियों को एक प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंट के लिये शालाओं में आमंत्रित किया गया था, जिसके तहत प्रदेश की अनेक शालाओं में स्थानीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ी, साहित्यकार, कलाकार, मीडिया, संचार मित्रों, पुलिस अधिकारी, राज्य शासन के अधिकारी विशेष रूप से बच्चों के बीच पहुंचे और उन्हें जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अनेक शालाओं में सामाजिक संस्थाओं एवं आमंत्रित व्यक्तियों द्वारा स्वेच्छा से विद्यार्थियों को शाला उपयोगी वस्तुएं भी भेंट की गई।
स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगणों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और सत्रारंभ के अवसर पर शालाओं में आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। प्रत्येक जिले में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों ने भी चयनित शालाओं में जाकर एक कालखण्ड अध्यापन कराया। भविष्य से भेंट कार्यक्रम में राज्य शिक्षा केन्द्र के अपर संचालक श्री शीतांशु शुक्ला ने सीहोर, अपर संचालक डॉ. अरूण सिंह इंदौर और देवास जिले की विभिन्न शालाओं में विद्यार्थियों के बीच जाकर संवाद किया
इस अवसर पर राज्य शिक्षा केन्द्र के समस्त जिला प्रभारी अधिकारियों के द्वारा जिलों में प्रवास कर स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव के दौरान बच्चों का शाला नामांकन, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं नि:शुल्क साईकिल वितरण आदि का अवलोकन कर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:41 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सूरज कुण्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने की चली मुहिम
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों ने की भागीदारी
ग्वालियर : जल संरक्षण व संवर्धन के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं को संरक्षित करने एवं संवारने का कार्य किया जा रहा है। ग्वालियर दुर्ग पर स्थित ऐतिहासिक सूरज कुण्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नेतृत्व में शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्यों और नागरिकों ने सूरज कुण्ड की सफाई का कार्य विशेष अभियान चलाकर किया।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के नेतृत्व में सूरज कुण्ड की काई को साफ करने के लिये सभी लोगों ने मिल-जुलकर प्रयास किए। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के नेतृत्व में निगम का अमला मय संसाधनों के विशेष सफाई अभियान में लगा रहा।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सभी से आग्रह किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सम्पूर्ण जिले में जल संरचनाओं के संरक्षण व संवर्धन का कार्य सभी के सहयोग से हाथ में लिया जाए। बरसात का पानी अधिक से अधिक संग्रहीत हो, इसके लिये शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में सार्थक प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जल संरक्षण का कार्य केवल सरकार के भरोसे ही नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर किया जाना चाहिए।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:39 PM
ऊर्जा मंत्री तोमर ने उपनगर ग्वालियर में नाला निर्माण एवं सीवर लाइन का किया निरीक्षण
ग्वालियर : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के वार्ड-3 एवं 4 में सीवर लाइन, सड़क, नाला निर्माण, पेयजल, साफ-सफाई एवं विद्युत व्यवस्था का घर-घर जाकर निरीक्षण किया। स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना एवं अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने मोहिते गार्डन के सामने नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाला कचरे से भरा हुआ पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा नाले की शीघ्र सफाई कर एक चेंबर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों के दिए। साथ ही विनय नगर सेक्टर-03 में चल रहे सीवर कार्यों का निरीक्षण किया तथा स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने वार्ड-4 के इंद्रा नगर, ओम नगर, श्री राम विहार कॉलोनी, सूरज नगर वार्ड 03 विनय नगर सेक्टर 3 आदि क्षेत्र में सीवर लाइन, सड़क, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी ऊर्जा मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं। लोगों ने जल भराव, गंदगी और सीवर जाम जैसी समस्याओं की शिकायत की, जिस पर मंत्री तोमर ने अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवर और नाला निर्माण का मुख्य उद्देश्य आम जनता को जल भराव और गंदगी से राहत दिलाना है, इसलिए कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शहरी स्वास्थ्य केंद्र मोहिते गार्डन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाइयों की उपलब्धता एवं आमजन को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा संजीवनी क्लीनिक पर कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर बात कर आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री तोमर समय-समय पर क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करते रहते हैं और मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश देते हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:38 PM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सादगी ने जीता वाराणसी के लोगों का दिल
एयरपोर्ट जाते वक्त श्रीराम भंडार पर रुकवाया काफिला
स्थानीय व्यंजन का चखा स्वाद, दुकानदार और जनता से किया संवाद
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्हें अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। लोग उनसे मिलकर उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सादगी देख प्रभावित हुए और मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव का काफिला जब एयरपोर्ट की ओर जा रहा था, तभी वे मिंट हाउस स्थित श्रीराम भंडार पर अचानक रुक गए। यहां उन्होंने बनारस की मशहूर कचौड़ी, पूरी-राम भाजी ,जलेबी और लस्सी का स्वाद चखा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के हर प्रांत और शहर की अपनी विशिष्ट खान-पान की शैली होती है , जो वहां की पहचान होती है। स्थानीय स्वाद और पारंपरिक व्यंजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
आम जनता के बीच सहज मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सहज और सरल व्यवहार ने आम लोगों का दिल जीत लिया। स्थानीय लोगों ने भी उनसे मुलाकात कर खुशी जाहिर की और उनके इस अंदाज की सराहना की। कई लोगों ने उनसे बातचीत भी की। लोगों का कहना था कि डॉ. मोहन यादव से मिलकर ये लगा ही नहीं कि वे किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:36 PM
अंतरिक्ष उपलब्धियां और सफलताएँ देश की वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव डोंगला में खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान पर आयोजित सत्र में हुए शामिल
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल : द मास्टर ऑफ टाइम” के दूसरे दिन वैज्ञानिकों ने भारत के अंतरिक्ष मिशनों की दी जानकारी
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल : द मास्टर ऑफ टाइम” के दूसरे दिन उज्जैन जिले की वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला, डोंगला में ‘’भारत में खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान का वर्तमान और भविष्य” विषय पर आयोजित सत्र में सहभागिता की। सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव, देश की अंतरिक्ष उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत जानकारियों को अत्यंत रोचक बताते हुए भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 जैसी सफलताओं पर देश के वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ युवाओं को विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
सत्र में प्रो. अनिल भारद्वाज, निदेशक, फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL), अंतरिक्ष विभाग, अहमदाबाद ने चंद्रयान-3 मिशन की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि "विक्रम लैंडर" की सफल सॉफ्ट लैंडिंग भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि रही। इसके साथ भारत चंद्रमा पर
सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में पहुँचने वाला विश्व का पहला देश बना। इस मिशन की सफलता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि "प्रज्ञान रोवर" ने चंद्रमा की सतह पर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अध्ययन किए और इस लैंडिंग स्थल को “शिव शक्ति पॉइंट” नाम दिया गया। साथ ही उन्होंने चंद्रयान-4 (लूनर सैंपल रिटर्न मिशन), चंद्रयान-5 (LUPEX – भारत-जापान संयुक्त मिशन), वीनस ऑर्बिटर मिशन और मंगल लैंडर मिशन और वर्ष 2040 तक भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने की भारत की महत्वाकांक्षी योजनाओं की भी जानकारी दी।
सत्र में डॉ. तरुण पंत, निदेशक, स्पेस फिजिक्स लेबोरेटरी, विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर, तिरुवनंतपुरम ने आयनोस्फियर एवं ऊपरी वायुमंडल की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अंतरिक्ष की गतिविधियाँ पृथ्वी के वातावरण और जलवायु को प्रभावित करती हैं और इनका अध्ययन अंतरिक्ष विज्ञान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान पर हुआ मंथन
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल : द मास्टर ऑफ टाइम” के दूसरे दिन आयोजित ‘’खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी में प्रगति’’ एवं ‘’विकसित भारत के लिए स्पेस इकोनॉमी : राष्ट्र की सेवा में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी’’ सत्रों में खगोल विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान, राष्ट्रीय सुरक्षा, स्पेस इकोनॉमी और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैज्ञानिक आयाम, विज्ञान-अध्यात्म के समन्वय पर विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए।
अंतरिक्ष तकनीक राष्ट्रीय सुरक्षा का मजबूत आधार
नीति आयोग के सदस्य (विज्ञान) डॉ. वी.के. सारस्वत ने “भारत की रक्षा के लिए अंतरिक्ष आधारित रणनीतियाँ” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरिक्ष तकनीक आज विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा का भी महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है। उन्होंने अपने जीवन के प्रारंभिक प्रेरणा स्रोत का उल्लेख करते हुए बताया कि बाल्यकाल में एक सैटेलाइट प्रक्षेपण की खबर ने उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा दी। वैज्ञानिक डॉ. सारस्वत ने कहा कि आधुनिक समय में रक्षा तकनीक तेजी से बदल रही है और पारंपरिक हथियारों से आगे बढ़कर ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रणालियाँ विकसित हो रही हैं। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में निजी क्षेत्र और स्टार्ट-अप्स की बढ़ती भूमिका को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विकसित भारत के लिए स्पेस इकोनॉमी की बढ़ती भूमिका
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों ने स्पेस इकोनॉमी, निजी क्षेत्र की भागीदारी और युवाओं के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ते अवसरों पर चर्चा की। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि अंतरिक्ष तकनीक न केवल वैज्ञानिक प्रगति बल्कि आर्थिक विकास और रोजगार सृजन का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।
विज्ञान और अध्यात्म का समन्वय समय की आवश्यकता
राजा रामन्ना सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आरआरकैट) के पूर्व निदेशक डॉ. शंकर नाखे ने कहा कि विज्ञान और अध्यात्म एक-दूसरे के पूरक हैं और इनके समन्वय से मानव समाज का संतुलित विकास संभव है। उन्होंने कहा कि उज्जैन नगरी महाकालेश्वर मंदिर और कर्क रेखा पर स्थित होने के कारण प्राचीन काल से ही काल गणना और खगोलीय अध्ययन का केंद्र रही है, जो इस सम्मेलन की प्रासंगिकता को और अधिक सार्थक बनाता है। डॉ. नाखे ने रेडियोएक्टिव वेस्ट मैनेजमेंट और लेजर तकनीक जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक विज्ञान का उपयोग चिकित्सा, ऊर्जा और अंतरिक्ष अनुसंधान सहित अनेक क्षेत्रों में हो रहा है। उन्होंने LIGO जैसी वैज्ञानिक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए आधुनिक विज्ञान की सटीकता और संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने विज्ञान और अध्यात्म के समन्वित दृष्टिकोण से ही एक जागरूक, संतुलित और प्रगतिशील समाज का निर्माण संभव है।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:34 PM
घर बैठे अच्छी कमाई कर रहे हैं होम-स्टे संचालक, अब तक ₹6.76 करोड़ कमाए 346 होम-स्टे ला रहे गांवों में बदलाव
भोपाल : मध्यप्रदेश की ग्रामीण संस्कृति के इन्द्रधनुषी रंगों को करीब से देखना और ज्यादा आनंददायी और रोमांचक हो गया है। बड़ी संख्या में बन रहे होम-स्टे में आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में हाई-वे और प्राकृतिक स्थानों के आस-पास के तथा जनजातीय क्षेत्रों में अब बड़ी संख्या में होम-स्टे नजर आ जाते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रामीण उदयमिता को बढ़ावा देते हुए ग्रामीण पर्यटन की असीम संभावनाओं का दोहन करने की नीति बनाई है। पिछले दो सालों में इससे ग्रामीण अंचलों में रोजगार के बड़े अवसर निर्मित हुए हैं। होम-स्टे से देशी-विदेशी पर्यटकों को ग्रामीण संस्कृति के दर्शन अब सहजता से सुलभ हो गया है।
प्रदेश में 98 चुने गांवों में 346 होम-स्टे ग्रामीणों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जबकि 642 होम-स्टे निर्माणाधीन हैं, जो जल्दी ही पर्यटकों के आतिथ्य के लिए तैयार हो जायेंगे। अब तक लगभग 34 हजार देशी-विदेशी पर्यटकों ने होम-स्टे कर ग्रामीण जीवन का प्रत्यक्ष अनुभव लिया। सुखद आवास सुविधा, परम्परागत व्यंजनों का स्वाद, स्थानीय लोक-कला, नृत्य-संगीत, हस्त-कला, हस्त-शिल्प से होम-स्टे संचालक परिवारों को ₹6.76 करोड़ की आय प्राप्त हुई। उन्हें आय का एक गरिमापूर्ण साधन मिल गया। पर्यटकों को खुशियां देने के साथ उनके परिवारों में भी खुशियां आ गईं।
होम-स्टे योजना
पर्यटन विभाग अंतर्गत मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित ग्रामीण पर्यटन कार्यक्रम एक बहुआयामी योजना है। इसका उददेश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव लाना, गांवों में ही रोजगार के अवसरों का निर्माण करना और ग्रामीण संस्कृति बचाये रखना है। प्रदेश के सांस्कृतिक क्षेत्रों बुन्देलखण्ड, बघेलखण्ड, निमाड़, मालवा, महाकौशल एवं चम्बल की ग्रामीण सांस्कृतिक विरासतों का दर्शन करा रही है। होम-स्टे गांवों में रची-बसी संस्कृति, ग्रामीण आवास विन्यास, परम्परागत व्यंजन, नृत्य संगीत, लोक-कला, हस्त-शिल्प से पर्यटकों को सुखद अनुभव प्रदान करते हैं।
पर्यटन स्थलों से लगे ग्रामों के साथ ही प्राकृतिक, नैसर्गिक सुन्दरता से परिपूर्ण एवं जनजातीय सांस्कृतिक पहचान वाले गावों का चयन कर उन्हें गामीण पर्यटन से जोड़ा गया है। होम-स्टे शहरी पर्यटकों को कम बजट में गांव के शांत और सुरम्य वातावरण में सुखद स्मृतियों से सराबोर करने का काम कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा होम-स्टे एवं पर्यटन ग्रामों के समेकित विकास एवं विस्तार की दिशा में समय-समय पर हॉस्पिटैलिटी, साफ-सफाई एवं कौशल विकास के तकनीकी प्रशिक्षणों के माध्यम से ग्रामीणों के कौशल उन्नयन में सहयोग दिया जा रहा है। होम-स्टे के प्रचार-प्रसार में डिजिटल एवं आईटी, सोशल मीडिया के उपयोग की दिशा में भी समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाकर क्षमतावर्धन एवं सामुदायिक संगठन में नेतृत्व विकास का कार्य किया गया है। इसका परिणाम है कि पर्यटन ग्रामों के होम-स्टे को ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों से बुकिंग मिल रही है।
सीहोर का ग्राम खारी बना मॉडल पर्यटन ग्राम
भोपाल से लगे सीहोर जिले का ग्राम खारी ने मॉडल पर्यटन ग्राम के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यहां लगभग 209 राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सरकारी एवं गैर-सरकारी प्रतिनिधियों द्वारा समुदाय आधारित ग्रामीण अर्थव्यव्या में पर्यटन ग्रामों के योगदान का अध्ययन किया गया है।
बैतूल जिले के घोड़ा डोंगरी तहसील के "बाचा'' गांव में गणेश उइके एक-डेढ़ साल से ताप्ती विहार होम-स्टे चला रहे हैं। उन्हें ₹2 लाख रूपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। होम-स्टे चलाने का उन्हें अच्छा अनुभव हो गया है। देखते ही देखते "बाचा'' गांव में 8 होम-स्टे खुल गये हैं। सभी में स्थानीय पर्यटकों के अलावा विदेशी पर्यटक भी आने लगे हैं। ग्रामीण संस्कृति के दर्शन करते हुए आराम से रहना और देशी खाना पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण होता है। ज्वार-बाजरे की रोटियां, टमाटर की चटनी, भटे का भरता, देशी सब्जियों के व्यंजन, कोदो-कुटकी की खीर जैसा ग्रामीण खाना, भजन व नृत्य मंडलियों के साथ सहभागिता करना, गायों को चारा खिलाना, दूध दुहना, कुएं से पानी भरना, बैलगाड़ी हांकना जैसी ग्रामीण गतिविधियां पर्यटकों को बहुत लुभाती हैं और हमेशा के लिए सुखदायी स्मृतियां बन जाती हैं।
"बाचा'' के श्री गणेश उइके बताते हैं कि अब तक 500 से ज्यादा परिवार होम-स्टे के लिये आ चुके हैं। इनमें 5 दुबई से आये विदेशी मेहमान भी थे। "बाचा'' की आदर्श पर्यटक समिति के अध्यक्ष श्री अनिल धुर्वे ने बताया कि "बाचा'' गांव नागपुर हाइ-वे से लगा है। यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। हम चाहते हैं कि हमारा स्वागत सत्कार का व्यवसाय और आगे बढ़े।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सोच की तारीफ करते हुए श्री धुर्वे बताते हैं कि इससे हमारी रोजगार की समस्या हल हो रही है। आदर्श पर्यटक समिति के अन्य सदस्यों के भी अपने होम-स्टे हैं। जैसे श्री रामदास उइके शिवगंगा होम-स्टे, श्री अंकित का गुलमोहन होम-स्टे, श्री राजेश कुमरे का जयसेवा होम-स्टे, श्री सुधीर ठाकरे का सतपुड़ा होम-स्टे और सुश्री मीनाक्षी धुर्वे का आशीर्वाद होम-स्टे है। सभी में पर्यटकों का आगमन हो रहा है। एक ही गांव में इतने सारे होम-स्टे शायद "बाचा'' में ही हैं। भोपाल से नागपुर हाइ-वे पर होने से यहां पहुंचना आसान है। ऐतिहासिक देवगढ़ का किला है। यहां श्री कैलाश सरके 2023 होम-स्टे चला रहे हैं। अब तक करीब 100 परिवार आ चुके हैं। इनमें फ्रांस के पर्यटक भी शामिल हैं। होटल और बाचा बैतूल बस स्टेंड और रेल्वे स्टेशन से 25 किमी, और भोपाल से 165 किमी है। इसी प्रकार छिंदवाड़ा में नागपुर रोड में उमरानाला से 25 दूर गोंड राजाओं का होम-स्टे का फर्क समझाते हुए श्री कैलाश बताते हैं कि एकमात्र फर्क है वातावरण का। होटल की सुविधाओं का हम मुकाबला नहीं कर सकते लेकिन देशी खाना, व्यंजन, गांव का शांत माहौल, सूर्यादय, सूर्यास्त दर्शन, पक्षियों का कलरव होम-स्टे में मन को खुश करने वाला होती हैं। ऐसी योजना बनाने के लिए हम मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद देते हैं। घर बैठे आमदनी का जरिया मिल गया है। होम-स्टे चलाने के लिए हम और भी काम करते हैं। अच्छी बागवानी कर रहे हैं, जिससे ताजा सब्जी मिलती रहे। खेतों को संवार रहे हैं। गांव को स्वच्छ रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उन्होंने बताया कि हाल में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह जिले के दौरे पर थे और यहां हमारे गाँवों में भी आये थे। होम-स्टे पर रूके और इसके संचालन और प्रबंधन संबंधी जानकारी ली। उन्होने चाय पी और देवगढ़ का किला देखा। होम-स्टे चलाने की बधाई दी और किसी प्रकार की परेशानी होने पर बेझिझक बताने को भी कहा।
छिन्दवाड़ा जिले में ही तामिया में मनोहारी पातालकोट के पास चिमटीपुर में श्री रूपलाल पंदाराम आंवला होम-स्टे चला रहे हैं। उनके 2 भाई भी दूधीमाता और बाबामड होम-स्टे चला रहे हैं। श्री पंदाराम बताते हैं कि 2 साल पहले वर्ष 2024 से अब तक 100 से ज्यादा पर्यटक यहां आ चुके हैं। इनमें से कुछ पर्यटक कनाडा से भी आये थे। होम-स्टे के पास पातालकोट में बहने वाली दूधी नदी का उदगम और यहां मिलने वाली दुर्लभ जड़ी बूटियों के दर्शन रोमांचकारी अनुभव देते हैं। अब तक करीब ₹3 लाख तक की शुद्ध आय हो चुकी है। इसके अतिरिक्त स्थानीय जनजातीय नर्तक दलों के कलाकारों की भी कमाई हो जाती है। वे गैंडी और सैताम नृत्य करते हैं। खाने में महुआ खीर, महुआ लडडू, कोदो खीर और मक्का और स्थानीय सब्जियां पसंद करते हैं। पर्यटकों की बुकिंग "मेक माय ट्रिप'' के माध्यम से हो जाती है।
इसी प्रकार खरगौन के कसरावद के नावड़ा टौड़ी गांव में नर्मदा तट से लगे कीर्ति केवट होम-स्टे की विशेषता है कि यहां से नर्मदा मैया के दर्शन हो जाते हैं। होम-स्टे की संचालक श्रीमती चंदा बाई केवट बताती हैं कि हर महीने 15 से 20 बुकिंग हो जाती है। अब तक 150 पर्यटक आ चुके हैं जबकि अभी शुरूआत की है। करीब ₹2.50 लाख तक शुद्ध आय हो चुकी है।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:32 PM
जनजातीय जननायकों का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान अभिनंदनीय : राज्यपाल पटेल
राज्यपाल ने जननायक टंट्या भील के स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
हितग्राहियों को किये हितलाभ वितरित
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि देश की आजादी के आंदोलन में भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील, भीमा नायक, शंकर शाह, रघुनाथ शाह जैसे जनजातीय जननायकों का योगदान अभूतपूर्व और अभिनंदनीय है
राज्यपाल पटेल खंडवा जिले के ग्राम बड़ौदा अहीर में जननायक टंट्या भील के स्मारक पर जननायक टंट्या भील के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को शनिवार को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जननायक टंट्या भील की वंशज श्रीमती सोनीबाई और मांगीलाल का शॉल-श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया। आयुष्मान, सिकल सेल कार्ड, रक्त मित्रों, सिकल सेल मित्र को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, कामधेनु योजना के हितग्राही को 35 लाख 70 हज़ार रुपये की राशि का चेक वितरित किया।
राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन मन योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाऐं समाज के सबसे गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि “धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना” आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर प्रयास करना चाहिए कि सरकार की योजनाएं दूरस्थ, अंतिम छोर के गांवों के सबसे गरीब व्यक्ति तक पहुंचे।
जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जननायक टंट्या भील स्मारक स्थल पर हर वर्ष 4 से 6 अप्रैल तक तीन दिवसीय मेले का संस्कृति और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संयुक्त आयोजन करने और कार्यक्रम स्थल पर शेड निर्माण हेतु 50 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि आदिवासी लोक संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी जन योद्धाओं के योगदान विषय पर पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को जनजाति कार्य विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
खण्डवा जिले के प्रभारी एवं पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंन्द्रभाव सिंह लोधी ने कहा कि जननायक टंट्या भील को इतिहास में “इंडियन रोबिनहुड” के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में सर्वस्व न्यौछावर करने और गरीबों की मदद तथा उनकी बेटियों की शादी मे मदद करने के कार्यों से लोग “टंट्या मामा” कहा करते थे।
स्थानीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की केंद्र ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की राज्य सरकारें जनजातीय कल्याण के लिए बहुत कार्य कर रही है। उन्होंने राज्यपाल के सिकल सेल उन्मूलन कार्यो की सराहना की। खरगोन-बड़वानी सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल और विधायक श्रीमती छाया मोरे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विद्यार्थियों के साथ सहभोज और संवाद किया
राज्यपाल पटेल ने खंडवा के बड़ौदा अहीर में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ सहभोज और संवाद किया। उन्हें लेखन सामग्री प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के इंजीनियर, डॉक्टर इत्यादि की वेशभूषा में विद्यालय की दीवार पर लगे चित्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि विद्यार्थियों की भावी जीवन की आकांक्षाओं के लिए प्रेरित करने के भाव से एआई के द्वारा चित्र तैयार कराए गए हैं। उद्देश्य चित्रों के प्रतिदिन अवलोकन से विद्यार्थियों नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करना है। राज्यपाल ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:30 PM
आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल पटेल
राज्यपाल जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए जेनेटिक काउंसलिंग और व्यापक जन-जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है। समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जुड़कर इसे एक जन-आंदोलन बनाना होगा। राज्यपाल श्री पटेल शनिवार को खरगोन जिले के प्रवास के दौरान जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद को संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विवाह से पूर्व जेनेटिक कार्ड का मिलान और गर्भावस्था के दौरान समय पर जांच से आने वाली पीढ़ी को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होने विशेष रूप से जेनेटिक काउंसलिंग पर बल देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन' के तहत वर्ष 2047 तक इस बीमारी को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों और नियमित स्क्रीनिंग के माध्यम से हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकेंगे।
राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी महामहिम राज्यपाल के सिकल सेल के क्षेत्र में किए जा रहे पुनीत कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि वह इस बीमारी की वेदना को समझते हुए पूरे प्रदेश विशेषतः जनजातीय वर्ग मे इसके उन्मूलन और सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य कर रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया अनुवांशिक रोग है, जिसका प्रभाव शरीर में अनेक गंभीर रोग उत्पन्न करता है। समाज के सेवाभावी लोगों और संस्थाओं की प्रशंसा की, जिन्होंने इस क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्य किए हैं।
सिकल सेल यूनिट का किया लोकार्पण
राज्यपाल पटेल ने रक्षा अस्पताल में नवनिर्मित सिकल सेल यूनिट का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने सिकेल सेल यूनिट के अंतर्गत निर्मित 2 वार्डों का निरीक्षण कर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और जांच उपकरणों की जानकारी ली। साथ ही निर्देशित किया कि सिकल सेल पीड़ितों को समय पर उपचार और उचित मार्गदर्शन मिलना सुनिश्चित किया जाए।
सिकेल सेल पीड़ित बच्चों से की मुलाकात
राज्यपाल पटेल ने सिकल सेल के क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। सिकेल सेल क्षेत्र में किए गए कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। सिकल सेल पीड़ित बच्चों से उपचार के सम्बंध में भी जानकारी प्राप्त कर उन्हे नियमित दवाई, सुपाच्य भोजन, अधिक मात्रा में पानी पीने, व्यायाम एवं ठंडे पानी से नहीं नहाने की समझाइश दी।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:27 PM
HPV वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान, एचपीवी वैक्सीनेशन जागरूकता रथ ग्राम अमलावद एवं भावगढ़ निम्बोंद नगरी मैं- खींची
मन्दसौर, कलेक्टर महोदया श्रीमती अदिति गर्ग के मार्गदर्शन में और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी एस चौहान के सानिध्य में HPV वैक्सीनेशन जागरूकता रथ ग्राम अमलावद भावगढ़ निम्बोद नगरी ब्लॉक धुंधडका में वैक्सीनेशन जागरूकता रथ के माध्यम से आम लोगों को जागृत किया गया। इस अभियान के तहत, 14-15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए जागरूकता रथ गांव-गांव में भ्रमण कर रहा है। आम लोगों को जागरूकता रथ के माध्यम से समझाइए दे रहे है स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जगदीश खींची के द्वारा जागरूकता रथ के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपनी 14-15 वर्ष की बालिकाओं को HPV वैक्सीन जरूर लगवाएं। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। खींची बताया कि सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसे समय पर टीकाकरण के माध्यम से रोका जा सकता है। डा खींची ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण जरूर करवाएं।
- अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या स्कूल में संपर्क कर अपनी बेटियों का टीकाकरण करवाए जगदीश खीची ने सभी नागरिको एवं जनप्रतिनिधि पत्रकार बंधु समाज सेवक शिक्षकों और धर्मगुरुओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग प्रदान कर इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएं गांव के कई गणमान्य नागरिक एवं डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मचारी आदि उपस्थित थे ।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:05 PM
सेवानिवृत्ति पर कुसुम देवी विजयवर्गीय का सम्मान, प्रेस क्लब ने दी शुभकामनाएं
मल्हारगढ / महेश मरेठा / मल्हारगढ़ में प्रेस क्लब द्वारा एक गरिमामय समारोह का आयोजन कर कोषाध्यक्ष संदीप विजयवर्गीय की माताजी श्रीमती कुसुम देवी विजयवर्गीय के शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक कुमार दक, संपादक चंद्रमणि, राधेश्याम बैरागी, पत्रकार चंदू कुमार अग्रवाल, प्रकाश माली, पंकज शर्मा, सूरजमल राठौर, गोपाल मालेचा, महेश मरेठा और जितेंद्र बैरागी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय ने भी समारोह में शामिल होकर श्रीमती विजयवर्गीय को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती कुसुम देवी विजयवर्गीय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया है, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। समारोह का समापन सम्मान और शुभकामनाओं के साथ हुआ।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 02:57 PM
2023 में ब्लैकलिस्ट हुए 176 वेयरहाउस में शामिल था उज्जैन का आशापुरा वेयरहाउस
उज्जैन/ जगदीश परमार / सूत्रों से खबर मिल रही है कि आशापुरा वेयरहाउस संचालक अधिकारियों की दबिश पड़ने के बाद अधिकारियों से सेटिंग कर गेहूं को अन्य वेयरहाउस में शिफ्ट करने का समाचार मिल रहा है। अब देखना है कि अधिकारी कार्रवाई करते हैं या सिर्फ फॉर्मेलिटी पूरी कर रहे हैं।
*2023 में ब्लैकलिस्ट हुआ था आशापुरा वेयरहाउस*
2023 में मध्य प्रदेश में 176 वेयरहाउस ब्लैकलिस्ट हुए थे, जिसमें उज्जैन जिले के महिदपुर स्थित मां आशापुरा वेयरहाउस भी शामिल था। यह वेयरहाउस अनाज के खराब रखरखाव और असमर्थ व्यवस्थापन के कारण ब्लैकलिस्ट किया गया था। इसके कारणों में शामिल हैं:
- अनाज का खराब रखरखाव
- वेयरहाउस में आवश्यक सुविधाओं की कमी
- समय पर गोदाम नहीं खुलना
- एप्रोच रोड खराब होना
- तौल कांटों की समस्या
उज्जैन के महिदपुर तहसील में स्थित मां आशापुरा वेयरहाउस में गेहूं की अवैध भंडारण का मामला सामने आया है। फूड कंट्रोलिंग की टीम ने रात 3:00 बजे वेयरहाउस पर दबिश दी और लगभग 1,840 क्विंटल गेहूं की अवैध भंडारण का पता लगाया। वेयरहाउस संचालक पर आरोप है कि उन्होंने किसानों से कम दाम में गेहूं खरीदा और शासन के नियमों का उल्लंघन किया।
सूत्रों के अनुसार, आशापुरा वेयरहाउस एक पूर्व सत्ताधारी पार्टी के दबंग का बताया जा रहा है। जब सत्ताधारी पार्टी में पूर्व विधायक विधायक था, तब क्षेत्र के लोग अत्यधिक परेशान हो गए थे। क्षेत्र की जनता ने 2023 के विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक को घर पहुंच सेवा का अवसर दे दिया और एक ऐतिहासिक मतों से हराकर सह सम्मान घर भेज दिया।

वेयरहाउस संचालक द्वारा संचालन किया जा रहा वेयरहाउस में नियम के अंतर्गत आता तो अधिकारी रात को 11:00 बजे पहुंच कर दबिश देने का कारण क्या है? सूत्र बताते हैं वेयरहाउस संचालक अधिकारियों के पास जाकर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बना रहा है। अब देखना है क्या करते हैं अधिकारी, दबाव में आकर कार्रवाई से छोड़ देते हैं वेयरहाउस संचालक को या कार्रवाई कर आम जनता को राहत दिलाते हैं।
जिला कंट्रोलिंग अधिकारी शीला वर्मा का कहना है कि कार्रवाई चल रही है, लेकिन कब तक कार्रवाई चलती रहेगी इसका जवाब संतुष्ट पूर्वक नहीं दिया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:57 AM
🌞 आज का राशिफल व पंचांग, शनिवार, 4 अप्रैल 2026
🪔 आज का पंचांग
- 🗓️ वार : शनिवार
- 🌙 पक्ष : कृष्ण पक्ष
- 📆 तिथि : द्वितीया सुबह 10:09 तक, फिर तृतीया
- ⭐ नक्षत्र : स्वाति रात 9:35 तक, फिर विशाखा
- योग : हर्षण दोपहर 2:16 तक, फिर वज्र योग
- करण : गर → वणिज → विष्टि
- 🌅 सूर्योदय : 06:08 AM
- 🌇 सूर्यास्त : 06:41 PM
- 🌙 चन्द्र राशि : तुला
- ⛔ राहुकाल : 09:16 AM – 10:50 AM
- 🧭 दिशाशूल : पूर्व दिशा
- 🪔 विशेष योग : सर्वार्थ सिद्धि योग (शुभ कार्य के लिए अच्छा दिन)
👉 आज शनिवार होने से शनि देव व हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है।
🔮 आज का राशिफल (4 अप्रैल 2026)
♈ मेष
आज आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। सहयोग से काम बनेंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। बचत पर ध्यान दें।
♉ वृषभ
भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सम्मान बढ़ेगा और कार्य पूरे होंगे।
♊ मिथुन
परिवार से सहयोग मिलेगा। रुके काम बन सकते हैं। आज नई योजना पर विचार कर सकते हैं।
♋ कर्क
नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अच्छा समय। आत्मविश्वास बढ़ेगा। सफलता के संकेत हैं।
♌ सिंह
पुराने रिश्ते मजबूत होंगे। नेतृत्व का अवसर मिलेगा। काम में सफलता मिलेगी।
♍ कन्या
नई चीज़ सीखने का अवसर। नौकरी व व्यापार में प्रगति संभव है।
♎ तुला
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक तनाव कम रहेगा। शुभ समाचार मिल सकता है।
♏ वृश्चिक
भावनात्मक निर्णय से बचें। जोखिम वाले काम टालें। शांत रहकर काम करें।
♐ धनु
सफलता के अवसर मिलेंगे। जल्दबाजी न करें। धैर्य से काम लें।
♑ मकर
व्यवहारिक निर्णय लें। करियर में प्रगति संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
♒ कुंभ
रिश्तों में सुधार होगा। नए संपर्क लाभ देंगे। धन लाभ के संकेत हैं।
♓ मीन
नए निवेश से बचें। ध्यान भटक सकता है। सावधानी से काम करें।
⭐ आज के शुभ अंक व रंग
- शुभ अंक : 5, 7
- शुभ रंग : नीला, काला
- आज का उपाय :
👉 शनि देव को तेल चढ़ाएं
👉 हनुमान चालीसा का पाठ करें
👉 जरूरतमंद को काली वस्तु दान करें
posted by : Admin/Pointer Media
04 Apr 2026, 08:53 AM
मीट्रिक टन है उपार्जन का लक्ष्य : खाद्य मंत्री राजपूत
इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल तथा शेष संभागों में 15 अप्रैल से होगी खरीदी
भोपाल : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि प्रदेश में गेहूं उपार्जन के लिये इस वर्ष रिकॉर्ड 19 लाख 4 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3 लाख 60 हजार अधिक है। मंत्री राजपूत ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार के रूप में किसानों को बेहतर लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से किसानों को इस वर्ष 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के साथ ही 40 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा है। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने बताया है कि इस वर्ष किसानों का पंजीकृत रकबा 41.58 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है, जो विगत वर्ष से 6.65 लाख हेक्टेयर अधिक है।
मंत्री राजपूत ने कहा कि किसानों को उपार्जन केन्द्रों पर इंतजार न करना पड़े, इसके लिए उपार्जन प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल 2026 से तथा शेष संभागों में 15 अप्रैल 2026 से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन प्रारंभ किया जाएगा।
मंत्री राजपूत ने जानकारी दी कि राजस्व विभाग द्वारा किसानों के पंजीकृत रकबे के सत्यापन का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। सत्यापन पूर्ण होने के बाद किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी, जिससे किसान अपनी उपज बिना किसी असुविधा के उपार्जन केन्द्रों पर बेच सकें। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया था। इस वर्ष वैश्विक परिस्थितियों और पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी चुनौतियों के बावजूद किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित किया है।
मंत्री राजपूत ने कहा कि पश्चिम एशिया में पिछले एक माह से युद्ध की स्थिति के कारण पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका थी, लेकिन केन्द्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की समस्या न हो।
50 हजार जूट की गठानों का अतिरिक्त आवंटन
मंत्री राजपूत ने कहा कि एलपीजी गैस की उपलब्धता बनाए रखने और औद्योगिक उपयोग में पेट्रोलियम पदार्थों की सीमाओं के कारण बारदानों की उपलब्धता में आई संभावित कठिनाइयों का भी समाधान कर लिया गया है। भारत सरकार ने मध्यप्रदेश को 50 हजार जूट की गठानों का अतिरिक्त आवंटन किया है। साथ ही गेहूं उपार्जन के लिए HDP/PP बैग और एक बार उपयोग होने वाले जूट बारदाने के उपयोग की अनुमति भी दी गई है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार लगातार बारदाना उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर राज्य सरकार को सहयोग प्रदान कर रही है। प्रदेश में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए आवश्यक बारदानों की व्यवस्था उपार्जन प्रारंभ होने से पूर्व पूरी कर ली जाएगी।
मंत्री राजपूत ने बताया कि जिन जिलों में भंडारण क्षमता सीमित है, वहां संयुक्त भागीदारी योजना के तहत गोदाम की क्षमता के 120 प्रतिशत तक भंडारण की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। साथ ही केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मार्च-अप्रैल तथा मई-जून 2026 का खाद्यान्न एक साथ वितरित किया जाएगा, जिससे लगभग 10 लाख मीट्रिक टन से अधिक अतिरिक्त भंडारण क्षमता उपलब्ध हो सकेगी।
प्रदेश में देश की सर्वाधिक कवर्ड भंडारण क्षमता
मध्यप्रदेश में देश की सर्वाधिक लगभग 400 लाख मीट्रिक टन की कवर्ड भंडारण क्षमता उपलब्ध है। इसमें से लगभग 103 लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता खाली है, जो इस वर्ष निर्धारित गेहूं उपार्जन के लक्ष्य से अधिक है।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Apr 2026, 11:42 PM
3056 एलपीजी सिलेण्डर जब्त और 9 मामलों में एफआईआर की गई दर्ज : खाद्य मंत्री राजपूत
भोपाल : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, पीएनजी और सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई में किसी प्रकार की रुकावट नहीं है। मंत्री श्री राजपूत ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा घबराहट में खरीदारी (पैनिक बाइंग) से बचें।
कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई
प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 2250 स्थानों पर जांच की गई है, जिसमें 3056 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 9 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा 564 पेट्रोल पंपों की जांच भी की गई, जिनमें 2 मामलों में प्रकरण दर्ज कर एफआईआर दर्ज की गई है। जिला आपूर्ति अधिकारियों और ऑयल कंपनियों के अधिकारियों को पेट्रोल पंपों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं।
घरेलू गैस उपभोक्ताओं द्वारा की गई बुकिंग के अनुरूप सिलेंडरों की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को भी शासन द्वारा निर्धारित प्राथमिकता क्रम के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सतत आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए गैस बॉटलिंग प्लांट अतिरिक्त समय तक कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित प्लांट और वितरकों के स्टॉक की निरंतर समीक्षा की जा रही है।
पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सुचारु
प्रदेश में सभी ऑयल कंपनियों के पास पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। पेट्रोल पंपों पर किसी प्रकार की कमी नहीं है और कंपनियों के डिपो से नियमित रूप से आपूर्ति जारी है। बढ़ती मांग को देखते हुए ऑयल कंपनियों के डिपो को भी अधिक समय तक संचालित किया जा रहा है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य बनाए रखा जा सके।
पीएनजी कनेक्शन विस्तार पर जोर
सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) के अंतर्गत प्रदेश में कार्यरत 10 संस्थाओं को पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की मांग और शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। पीएनजी पाइपलाइन जिन क्षेत्रों में बिछ चुकी है, वहां आवासीय परिसर, स्कूल, हॉस्टल, कॉलेज, कम्युनिटी किचन और आंगनवाड़ी केंद्रों को आवेदन प्राप्त होने के 5 दिन के भीतर पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पीएनजी कनेक्शन की प्रगति की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर, एडीएम, जिला आपूर्ति अधिकारी और संबंधित सीजीडी संस्थाओं के अधिकारी समीक्षा करेंगे।
केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार पीएनजी कनेक्शन प्रदाय करने के लिये 5 विभागों नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण एवं म.प्र. औद्योगिक विकास निगम द्वारा सीजीडी संस्थाओं को उनके आवेदन करने के 24 घंटे में पाइप-लाइन बिछाने की आरओयू अनुमति दिये जाने के आदेश जारी किये गये हैं। विभाग द्वारा 10 आरओयू आवेदनों की 24 घंटे के अंदर स्वीकृति जारी की गई है।
सीजीडी संस्थाओं को घरेलू एवं व्यावसायिक पीएनजी के आवेदनकर्ताओं को पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिये सीजीडी संस्थाओं के कंट्रोल रूम नम्बर इस प्रकार हैं। अवंतिका गैस लिमिटेड - इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर (9424098887), गैल गैस लिमिटेड - देवास, रायसेन, शाजापुर, सीहोर (7880001788), नवेरिया गैस लिमिटेड - धार (07292-223311), थिंक गैस - भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी (1800-5727-107), आईओसीएल - गुना (9425991090), मउगंज, रीवा (9424836488), अशोकनगर (9425119522), मुरैना (7223982333), बीपीसीएल - मैहर, सतना शहडोल (9424738607), सीधी, सिंगरौली (9424341954), गुजरात गैस लि. - रतलाम (7412230292) शामिल है। प्रदेश के इन स्थानों से पाइप-लाइन के आसपास के घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन के लिये आवेदन कर सकते हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Apr 2026, 11:40 PM
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों की तस्करी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई
विगत तीन सप्ताह में 52 अवैध हथियार जब्त
भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी एवं अपराध नियंत्रण के विरुद्ध प्रदेशभर में लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कार्यवाही के तहत विगत तीन सप्ताह के दौरान विभिन्न जिलों से 52 अवैध हथियार जब्त कर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
प्रमुख कार्यवाही
इंदौर
जिले के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (टेलीग्राम एवं इंस्टाग्राम) के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क स्थापित कर अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 06 देशी पिस्टल एवं 04 जिंदा कारतूस बरामद किए है।
वहीं, इंदौर ग्रामीण के थाना मानपुर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 पिस्टल जब्त की है। इस प्रकार इन दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 16 अवैध हथियार जप्त किये है।
खरगोन
जिले में थाना गोगावां पुलिस ने अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उत्तरप्रदेश एवं हरियाणा के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 देशी पिस्टल एवं 05 देशी कट्टे (कुल 15 अवैध हथियार) तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की।
इसके अलावा थाना गोगावां एवं थाना भीकनगाँव पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 08 देशी पिस्टल एवं 02 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। इस प्रकार खरगोन जिले में कुल 23 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं।
बड़वानी
थाना निवाली में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 07 देशी पिस्टल की है।
जबलपुर
जिले में क्राइम ब्रांच एवं थाना पाटन पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 04 देशी पिस्टल, 08 कारतूस, 03 मोबाइल फोन एवं एक कार जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
बुरहानपुर
थाना खकनार में अंतर्राज्यीय अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए पंजाब के 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 02 हस्तनिर्मित पिस्टल जब्त की हैं।
इन सभी कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी के विरुद्ध सतत सतर्कता एवं दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के चलते अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Apr 2026, 11:39 PM
दमोह के डायल-112 हीरोज, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 03 व्यक्तियों को पहुँचाया अस्पताल
दमोह / जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से दो मोटर साइकिल की टक्कर में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस त्वरित कार्रवाई से घायलों को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।
दिनांक 02 अप्रैल को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना हटा क्षेत्र अंतर्गत सेमरी फतेहपुर के पास दो मोटर साइकिल की आपसी टक्कर में 03 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं एवं तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही हटा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ आरक्षक श्री देवेन्द्र आठिया एवं पायलट श्री श्रीराम पटेल ने दुर्घटना में घायल तीनों व्यक्तियों को तत्काल सहायता प्रदान करते हुए त्वरित राहत कार्य प्रारंभ किया गया।
डायल-112 जवानों ने सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हटा पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।
डायल-112 की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में आमजन की सहायता हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Apr 2026, 11:37 PM
श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने
उज्जैन/ उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन किया। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप मुख्यमंत्री शुक्ल को उप प्रशासक श्री एस.एन. सोनी द्वारा स्वागत कर प्रसाद एवं भगवान श्री महाकालेश्वर का फोटो भेंट किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Apr 2026, 11:35 PM
मदिरा दुकानों के लिये गठित मंत्री-मंडलीय समिति की हुई बैठक
मदिरा दुकानों के संचालन के लिये बनेगा निगम-मंडल
भोपाल : आबकारी विभाग के लिए गठित मंत्री-मंडलीय समिति की वर्चुअल बैठक में 12 दौर की नीलामी प्रक्रिया के बाद शेष बची दुकानों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नीलामी के बाद शेष 489 दुकानों के संचालन के लिए आबकारी विभाग स्वयं एक निगम/मंडल गठित कर इन दुकानों के संचालन की संभावना पर विचार करेगा।
मंत्री-मंडल समिति में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, प्रमुख सचिव, वाणिज्यिक कर अमित राठौर और आयुक्त आबकारी श्री दीपक कुमार सक्सेना मौजूद रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Apr 2026, 11:33 PM
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धार्मिक नगरी के साथ उज्जैन बनेगा विज्ञान नगरी
महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम से स्टैंडर्ड टाइम तक ले जाना इस विमर्श का उद्देश्य: केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान
नव-निर्मित उज्जैन साइंस सेंटर का हुआ लोकार्पण
सम्राट विक्रमादित्य ‘द हेरिटेज इकाई की विस्तार परियोजना का हुआ भूमि-पूजन
सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए बनने वाले बायपास रोड का किया भूमि-पूजन
‘महाकाल : द मास्टर ऑफ टाइम’ विषय पर केंद्रित प्रदर्शनी का किया अवलोकन
सैटेलाइट मेकिंग वर्कशॉप में विद्यार्थियों से चर्चा कर किया उत्साहवर्धन
विद्यार्थी विज्ञान मंथन की वेबसाइट, ब्रोशर एवं पुस्तक का किया विमोचन
उज्जैन में 725 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन
उज्जैन में ‘महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम’ इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का किया शुभारंभ
उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन धर्म की नगरी होने के साथ विज्ञान की भी नगरी है। उज्जैन की माटी में विज्ञान, गणित, खगोल और ब्रह्मांड चिंतन सदियों से विद्यमान है। उज्जैन काल गणना का केंद्र रहा है, जहां प्राचीन काल में सूर्य की छाया से समय नापने की कला विकसित हुई। प्राचीन भारतीय भूगोल के अनुसार उज्जैन कर्क रेखा पर स्थित है और इसे पृथ्वी का मध्य बिंदु माना जाता था। ग्रीनविच के वैश्विक मानक के अस्तित्व में आने से सदियों पहले शून्य देशांतर रेखा पावन नगरी उज्जैन से होकर गुजरती थी। जब पश्चिम में खगोल शास्त्र का ज्ञान भी नहीं था तब उज्जैन के ज्योतिषी और विद्वान काल गणना कर नक्षत्रों की स्थिति बता रहे थे। जब दुनिया समय को परिभाषित करना सीख रही थी तब यहां महर्षियों ने खगोलीय गणनाओं का वैश्विक मानक स्थापित कर लिया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पधारे विद्वानों और विशेषज्ञों का स्वागत अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने उज्जैन साइंस सेंटर का लोकार्पण और तारा मंडल में लगी विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए 4 लेन उज्जैन बायपास और ‘सम्राट विक्रमादित्य - द हेरिटेज’ परियोजना का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर विचारक एवं समाजसेवी श्री सुरेश सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विज्ञान के अनुसार ब्रह्मांड की हर वस्तु समय के अधीन है, लेकिन शिव उस अनंत का प्रतीक हैं, जहां से समय जन्म लेता है और जहां समय का अंत होता है। इसीलिए वे काल के अधिष्ठाता अर्थात ‘मास्टर ऑफ टाइम’ हैं। विज्ञान मानता है कि समय और अंतरिक्ष एक दूसरे से अविभाज्य हैं, हमारे शास्त्रों में युगों पहले शिव को विश्व स्वरूप और महाकाल कहकर इसी वैज्ञानिक सत्य को प्रतिपादित किया था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने ग्रीनविच भ्रमण के अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि उज्जैन और डोंगला के आधार पर होने वाली खगोलीय गणनाओं की सटीकता अद्भुत है। डोंगला को 
एस्ट्रोनोमिकल स्टडीज के लिए विकसित किया जा रहा है। इस दिशा में उज्जैन का यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन मील का पत्थर सिद्ध होगा। भूमध्य रेखा और कर्क रेखा का कटाव या केंद्र बिंदु पहले उज्जैन में था, जो अब उज्जैन से 32 किलोमीटर दूर डोंगला में शिफ्ट हो गया है। यहां 21 जून को सूर्य की छाया शून्य हो जाती है। ग्रीनविच के मीन टाइम में रात को 10 बजे तक सूर्य के दर्शन होते हैं। यह केंद्र बिंदु कैसे हो सकता है। आज समय और स्पेस दोनों को एक दूसरे से समेकित रूप से समझने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह हम सब के लिए गौरव का विषय है कि उज्जैन को साइंस सिटी के रूप में स्थापित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से आज 15 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमें केंद्र सरकार का भी सहयोग निरंतर प्राप्त हो रहा है। वास्तव में यह अपनी वैज्ञानिक विरासत को पुनर्जीवित करने का सशक्त प्रयास है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए हो रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस नीति की भावना के अनुरूप युवाओं को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आने वाला सिंहस्थ 2028 हमारे लिए उज्जैन की गरिमा को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का स्वर्णिम अवसर है। हमारा लक्ष्य है की सिंहस्थ 2028 में उज्जैन आने
वाले श्रद्धालु महाकाल दर्शन का पुण्य प्राप्त करने के साथ काल गणना के इस केंद्र का वैज्ञानिक महत्व भी जाने। वर्ष 2028 के सिंहस्थ को व्यवस्थित रूप से संपन्न करना हमारा दायित्व है। इसी उद्देश्य से 700 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बायपास रोड का भूमि-पूजन भी हुआ है। इस सौगात के लिए उज्जैनवासी बधाई के पात्र हैं। उज्जैन सिंहस्थ विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है। इस विशाल आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए सर्व-सुविधा संपन्न प्रबंधन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच से सभी को वर्ष 2028 के भव्य और दिव्य सिंहस्थ के लिए आमंत्रित किया।
उज्जैन में विज्ञान, कला, संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिकता का मिलता है अद्भुत समन्वय: केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उज्जैन वह स्थान है जहाँ अध्यात्म और विज्ञान के बीच की दूरी समाप्त हो जाती है और एक नई दृष्टि का जन्म होता है। भारत के जितने भी प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र हैं—चाहे वह उज्जैन हो, काशी हो, कांची हो या पुरी धाम, सभी भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित ऐसी ‘जीती-जागती प्रयोगशालाएं’ हैं, जहाँ विज्ञान, कला, संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिकता का अद्भुत समन्वय मिलता है।
केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान ने विज्ञान और आध्यात्मिकता के अटूट संबंध पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि विज्ञान आध्यात्मिकता के बिना अधूरा है और इसका सबसे सटीक उदाहरण स्वयं उज्जैन नगरी और महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं में दिखाई देता है। केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान ने महाकाल मंदिर के एक वैज्ञानिक अनुष्ठान का उल्लेख करते हुए बताया कि वैशाख मास के पहले दिन से भगवान शिव के ऊपर मटके से निरंतर जल की धारा प्रवाहित करने की व्यवस्था केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि ग्रीष्मकाल की चुनौतियों का एक वैज्ञानिक समाधान और पर्यावरणीय प्रबंधन है। यह दर्शाता है कि हमारा समाज सदियों से काल गणना और प्रकृति के बदलावों के अनुसार अपनी जीवनशैली को ढालने की वैज्ञानिक समझ रखता था। भारतीय ज्ञान परंपरा में पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व और संतुलित जीवन प्रवाह हमेशा से केंद्र में रहा है।
केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान ने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बड़े बदलावों का जिक्र करते हुए 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020' (NEP) के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने जोर दिया कि हमें अपनी शिक्षा पद्धति को केवल रटने की पुरानी परिपाटी से निकालकर सृजनशीलता, डिजाइन थिंकिंग और क्रिटिकल थिंकिंग की ओर ले जाना होगा। आज का युग एआई (AI) और कंप्यूटेशनल थिंकिंग का है, भारत के विद्यार्थी वैश्विक स्तर पर इस दौड़ में पीछे न रहें, इसके लिए स्कूली स्तर पर ही एआई जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान ने स्पष्ट किया कि ज्ञान पर किसी भाषा का एकाधिकार नहीं हो सकता, इसलिए शिक्षा को भारतीय भाषाओं और लोक-संस्कृतियों के साथ जोड़ा जा रहा है जिससे हर विद्यार्थी अपनी मातृभाषा में जटिल वैज्ञानिक विषयों को सरलता से समझ सके।
केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान ने कहा कि उज्जैन वह स्थान है जहाँ से कर्क रेखा गुजरती है और यहीं से प्राचीन काल में दुनिया की काल गणना होती थी, इसलिए अब समय आ गया है कि हम 'ग्रीनविच मीन टाइम' (GMT) के स्थान पर 'महाकाल स्टैंडर्ड टाइम' (MST) की तार्किक स्थापना करें। उन्होंने कहा कि आधुनिक एआई उपकरण भी यह स्वीकार करते हैं कि काल गणना का मूल केंद्र उज्जैन के आसपास का क्षेत्र है, अतः हमें अपने वैज्ञानिक स्वाभिमान को वैश्विक स्तर पर पुनः स्थापित करना होगा और यह इस विमर्श का मुख्य उद्देश्य है।
केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान ने कहा कि भारत आज अंतरिक्ष, ड्रोन और सूचना प्रौद्योगिकी में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दो दशकों में भारत न केवल अपनी आवश्यकताओं को पूरा करेगा, बल्कि 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना के साथ पूरे विश्व की पर्यावरणीय और आर्थिक चुनौतियों का वैज्ञानिक समाधान भी प्रदान करेगा। उज्जैन में 'विज्ञान केंद्र' और 'तारामंडल' का सुदृढ़ीकरण इसी दिशा में एक बड़ा कदम है जिससे आने वाली पीढ़ी वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ सके।
विद्यार्थी विज्ञान मंथन की वेबसाइट, ब्रोशर एवं पुस्तिका का किया विमोचन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन की वेबसाइट, ब्रोशर एवं पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक नेतृत्व को तैयार करने की दिशा में विकसित बहु-स्तरीय मूल्यांकन प्रणाली पर आधारित एक वीडियो फिल्म भी प्रदर्शित की गयी।
सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में 725 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान ने उज्जैन में मध्यप्रदेश पर्यटन की इकाई ‘सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज’ की विस्तार परियोजना का भूमि-पूजन किया। वर्तमान में इस हेरिटेज इकाई में 19 कक्ष, रूफटॉप सहित 3 रेस्टोरेंट, पंचकर्म केंद्र एवं पुस्तकालय संचालित हैं। धार्मिक पर्यटन में लगातार हो रही वृद्धि और आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए 22.52 करोड़ रुपये की लागत से इसका विस्तार किया जाएगा। इस विस्तार के तहत 14 नए कक्ष, एक सुव्यवस्थित डॉर्मिटरी, परिसर को जोड़ने वाले कनेक्टिंग पाथवे तथा आकर्षक गार्डन एवं लैंडस्केपिंग विकसित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 701.86 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 19.80 किमी लंबे उज्जैन सिंहस्थ बायपास (4-लेन) सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन भी किया। इस परियोजना से लगभग 5 लाख लोगों एवं सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ होगा। साथ ही 4-लेन मार्ग बनने से आवागमन और यातायात प्रबंधन सुगम होगा। मार्ग के 14 कि.मी. का 4-लेन उन्नयन एवं 5.8 कि.मी. का 4-लेन विस्तारीकरण किया जाना है, जो इंदौर-उज्जैन 6-लेन मार्ग के शांति पैलेस चौराहा से प्रारंभ होकर उज्जैन-इंदौर ग्रीनफील्ड मार्ग, उज्जैन-जावरा मार्ग तथा उज्जैन-गरोठ मार्ग को जोड़ते हुए उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 552-जी ग्राम सुरासा के समीप समाप्त होगा।
नव-निर्मित उज्जैन साइंस सेंटर का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री प्रधान ने उज्जैन में 15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नव-निर्मित उज्जैन साइंस सेंटर का लोकार्पण कर विज्ञान केंद्र के फोल्डर का विमोचन किया।
इसमें गैलरी ऑन साइंस, आउटडोर साइंस पार्क, इनोवेशन एवं स्टुडेंट एक्टिविटी हॉल, हेरिटेज थीम आधारित गैलरी और एग्जिबिट डेवलपमेंट लैब जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आमजन में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहन मिलेगा।
महाकाल : द मास्टर ऑफ टाइम’ विषय पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री प्रधान ने ‘महाकाल : द मास्टर ऑफ टाइम’ विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में भारत की प्राचीन ऋषि-वैज्ञानिक परंपरा, आधुनिक ड्रोन तकनीक और उज्जैन को वैश्विक टाइम स्केल सेंटर के रूप में स्थापित करने से संबंधित विषयों को आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक रूप में प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में परंपरा और आधुनिक विज्ञान के समन्वय को विशेष रूप से दर्शाया गया। साथ ही आरती के लिए डिजाइन की गई रोबोटिक आर्म का प्रदर्शन भी देखा और सराहा। प्रदर्शनी में इसरो, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, आईआईटी इंदौर, आरआरकैट, नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी और सम्राट विक्रमादित्य शोधपीठ सहित विभिन्न संस्थानों ने अपने मॉडल और शोध कार्य प्रदर्शित किए। इंडियन नॉलेज सिस्टम के स्टॉल पर प्राचीन भारतीय ग्रंथों का प्रदर्शन किया गया। इसमें मेडिकल, एग्री और एयर टैक्सी ड्रोन के साथ एएसएलवी, मंगलयान और चंद्रयान के मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।
सैटेलाइट मेकिंग वर्कशॉप में विद्यार्थियों से चर्चा कर किया उत्साहवर्धन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान ने प्रदर्शनी में आयोजित सैटेलाइट मेकिंग वर्कशॉप का अवलोकन कर वहां उपस्थित विद्यार्थियों से चर्चा की और उनका उत्साहवर्धन किया। वर्कशॉप में 10 इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के 120 से अधिक विद्यार्थियों ने नैनो सैटेलाइट बनाने की प्रक्रिया सीखी।
मैपकास्ट के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा उज्जैन साइंस सेंटर का लोकार्पण क्षेत्र के लिए मील का पत्थर है। सम्मेलन से पूर्व आयोजित 5 प्री-कॉन्फ्रेंस इसकी सफलता का आधार बनीं। उन्होंने कहा कि देशभर से आए विशेषज्ञ उज्जैन को पुनः विश्व की काल-गणना के केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य को आगे बढ़ाएंगे।
प्रख्यात चिंतक एवं लेखक श्री सुरेश सोनी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में काल (समय) की अवधारणा अत्यंत गहन और वैज्ञानिक है। भारतीय कालगणना खगोलीय पिंडों की गति, ऋतु चक्र और प्रकृति के नियमों से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भविष्य की समग्र प्रगति के लिए विज्ञान एवं तकनीक, कला, अध्यात्म, सामाजिकता और सामाजिक अर्थशास्त्र के बीच संतुलित समन्वय आवश्यक है। उज्जैन में स्थापित कालयंत्र इस प्राचीन वैज्ञानिक परंपरा और आधुनिक तकनीक के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से भारतीय वैज्ञानिक विरासत को समझने, प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने और विज्ञान को मानवीय मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया।
नीति आयोग के सदस्य एवं प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. वी. के. सारस्वत ने कहा कि उज्जैन प्राचीन काल से कालगणना और खगोल विज्ञान का प्रमुख केंद्र रहा है। उन्होंने वैदिक ज्ञान और आधुनिक
विज्ञान के समन्वय को ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा जैसी चुनौतियों का समाधान नवाचार और स्वदेशी अनुसंधान से ही संभव है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता पर बल देते हुए एआई, क्वांटम तकनीक और सेमीकंडक्टर जैसे डीप टेक क्षेत्रों में अनुसंधान बढ़ाने, R&D में निवेश, विश्वविद्यालयों और उद्योगों के बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं की क्षमता से भारत 2047 तक तकनीकी रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनेगा।
विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री शिव कुमार शर्मा ने कहा कि यह आयोजन विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा में नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। शिक्षा केवल जानकारी का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को परिवर्तनकारी दृष्टि देने का साधन है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के ‘लर्निंग बाइ डूइंग’ सिद्धांत के तहत ‘विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026-27’ का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति गौरव भाव जगाते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार क्षमता का विकास करना है।
राष्ट्रीय समन्वयक, आईकेएस नई दिल्ली डॉ. गांती एस. मूर्ति ने कहा कि यह सम्मेलन अतीत के ज्ञान के संरक्षण, नवाचार के सृजन और ज्ञान के निरंतर प्रवाह पर आधारित है। सम्मेलन में बच्चों के लिए भौतिकी प्रशिक्षण, विशेष सत्र और प्रदर्शनी के माध्यम से खगोल विज्ञान एवं आधुनिक नवाचारों को प्रस्तुत किया गया है।
'महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम'
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का मूल ध्येय भारत की उस समृद्ध वैज्ञानिक थाती को आधुनिक जगत के साथ एकाकार करना है, जो सदियों से हमारी पहचान रही है। इस युगांतरकारी आयोजन का सबसे प्रमुख संकल्प उज्जैन को 'विश्व के मेरिडियन' (शून्य रेखा) के रूप में पुनः प्रतिष्ठित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विजन के अनुरूप, यह सम्मेलन 'विकसित भारत' के स्वप्न को साकार करने की दिशा में 'स्पेस इकोनॉमी' (अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था) के नए द्वार खोलेगा। यहाँ खगोल विज्ञान और ब्रह्मांड विज्ञान की आधुनिक प्रगति का प्राचीन भारतीय काल-ज्ञान के साथ अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। सम्मेलन का एक अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्य वेदांग और सिद्धांत ज्योतिष के कालजयी सूत्रों को आधुनिक विज्ञान की कसौटी पर कसकर पंचांग पद्धतियों में आने वाली सूक्ष्म त्रुटियों का वैज्ञानिक परिमार्जन करना है।
इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल सहित मैपकास्ट, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार), विज्ञान भारती, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर, वीर भारत न्यास और दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Apr 2026, 11:31 PM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उज्जैन के श्री बालाजी श्याम सरकार मंदिर में सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किए दर्शन
उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान श्री बालाजी श्याम सरकार मंदिर में सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। बालाजी श्याम सरकार मंदिर में महंत श्री मनीष पारिख ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अंगवस्त्रम से सम्मान किया।
प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान हनुमान जी, श्री खाटू श्याम जी और देवी दुर्गा मां के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश और देश के नागरिकों के कल्याण की कामना की।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Apr 2026, 11:28 PM
सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में शुक्रवार को सोशल मीडिया की मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान समय में युवाओं की सबसे बड़ी ताकत बन गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई शिक्षा नीति से सनातन परंपरा के वैचारिक आधार को शिक्षा नीति में समाहित किया है। ऐसा करके युवाओं को सच्चे संस्कार के साथ विकास का अवसर दिया गया है। हमें विकास के साथ-साथ प्राचीन काल के गौरव और परंपराओं पर भी गर्व होना चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के माध्यम से हम बाबा विश्वनाथ के धाम में उज्जैन और मध्यप्रदेश के प्राचीन गौरव की झलक दिखा रहे हैं। सम्राट विक्रमादित्य की न्यायप्रियता, वीरता और धर्म परायणता हम सबको प्रेरित और गौरवान्वित करती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्राचीन गौरव के साथ विकास को नया आयाम दिया है। वाराणसी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण ने धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयां दी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में राज्यों के बीच में सद्भाव और विकास के साथ सहयोग बढ़ा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से संवाद किया और उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश दो भाइयों की जोड़ी है। दोनों मिलकर विकास के नए प्रतिमान बनाएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में राज्यों के बीच सद्भाव और विकास के लिए सहयोग बढ़ा है।
सिंहस्थ: 2028 में बनेंगे कीर्तिमान
उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाला सिंहस्थ महाकुंभ अद्भुत होगा। इसमें श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। देश-विदेश से आने वाले सभी नागरिकों,पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या अप्रत्याशित रहेगी। इस दृष्टि से नए कीर्तिमान भी बनेंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Apr 2026, 11:27 PM
सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन का संदेश देता है महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री श्री मोदी राज्यों में परस्पर सहयोग को बढ़ाने का कर रहे हैं महत्वपूर्ण कार्य
सुशासन से गढ़ा जा रहा है नया इतिहास
सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य प्रतिभाओं का मंच, युवा पीढ़ी को सार्थक संदेश
बाबा विश्वनाथ और बाबा महाकाल की धरा को जोड़ा है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने : उ.प्र. मुख्यमंत्री श्री योगी
वाराणसी में मध्यप्रदेश सरकार का तीन दिवसीय अनूठा आयोजन
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सुशासन की उत्कृष्ट परंपरा के नायक सम्राट विक्रमादित्य के जीवन काल से हम सब परिचित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कर्मस्थली काशी में इस महानाट्य के मंचन के अवसर पर यह कहना प्रासंगिक होगा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के सुशासन से राष्ट्र को दिए जा रहे योगदान के लिए अभिनंदन के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वाराणसी (काशी) में शुक्रवार को तीन दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के मंचन पर संबोधित कर रहे थे। समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज बदलते दौर में 2 राज्यों के मध्य सांस्कृतिक संबंध को प्रगाढ़ करने के लिए यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। दोनों राज्य विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आशीर्वाद से दोनों राज्यों को अंतर्राज्यीय केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की सौगात मिली है। यह दोनों राज्यों में सिंचाई, कृषि उत्पादन और पेयजल प्रदाय में सहयोग करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी का सुशासन भी है, जिसके अंतर्गत राज्यों के बीच परस्पर सहयोग को बढ़ाने की दिशा में कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी सुशासन के इस काल में सम्राट विक्रमादित्य के शासन काल में स्थापित सुशासन का स्मरण आना स्वभाविक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र के स्वाभिमान के सम्राट विक्रमादित्य के राष्ट्र प्रेम, पराक्रम, न्यायप्रियता, प्रजा वात्सल्य और ज्ञान विज्ञान परम्परा की पुनर्स्थापना के गुणों की जानकारी युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए महानाट्य माध्यम बन रहा है। सम्राट विक्रमादित्य के युग का पुनर्स्मरण करने के लिए महानाट्य का मंचन किया जा रहा है। सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का पहले नई दिल्ली में भी मंचन हुआ है। इस नाटक में अनेक इंजीनियर, डॉक्टर, वकील और अन्य व्यवसायों से जुड़े प्रतिभाशाली व्यक्ति विभिन्न पात्रों के रूप में मंच पर भूमिका निभाते हैं। इससे प्रतिभाओं को तो मंच मिल ही रहा है, एक कुशल शासक के योगदान से देश के नागरिक भी परिचित हो रहे हैं। इस तरह यह महानाट्य लोकरंजन के साथ भारत के गौरवशाली इतिहास को भी आज जीवंत करने में माध्यम बना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में भाइयों की तीन जोड़ियां प्रसिद्ध हुई हैं। इनमें भगवान श्रीराम और लक्ष्मण, भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के साथ सम्राट विक्रमादित्य और राजा भतृहरि की जोडी शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने एक करोड़ एक लाख रुपए का सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्रारंभ किया है। एक राष्ट्रीय सम्मान 21 लाख रुपए राशि का और तीन राज्य स्तरीय सम्मान 5-5 लाख रुपए राशि के स्थापित किए गए हैं। वर्ष 2024 में हुए विक्रमोत्सव को सर्वाधिक अवधि वाली धार्मिक- आध्यात्मिक फैस्टिवल का महाद्वीप स्तरीय वॉव अवार्ड भी मिला है। यही नहीं प्रतिष्ठित ईमैक्स ग्लोबल अवार्ड भी विक्रमोत्सव को प्राप्त हुआ है।
विक्रमादित्य महानाट्य मंचन यादगार क्षण : उ.प्र. मुख्यमंत्री श्री योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विक्रमादित्य महानाट्य मंचन को यादगार क्षण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के "एक भारत-श्रेष्ठ भारत'' के भाव को साकार करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा विश्वनाथ की इस धरा को बाबा महाकाल की धरा से नाट्य मंचन के माध्यम से जोड़ने का विशिष्ट कार्य किया है। श्री योगी ने भाइयों की जोड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि सम्राट विक्रमादित्य और राजा भरथरी की जोड़ी का उल्लेख है। महाराजा ने नाथ संप्रदाय में दीक्षा लेकर काशी की भूमि और चुनार के किले में साधना की थी। सम्राट विक्रमादित्य ने ही आज से दो हजार साल पहले अयोध्या नगरी की खोज की थी और महाराज लव के बाद सबसे पहले भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण करवाया था। सम्राट विक्रमादित्य नीति शास्त्र और न्याय के पर्याय थे।
उ.प्र. के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उज्जैन महाकाल की नगरी है और काशी पंचांग की नगरी है दोनों मिलकर नया इतिहास बनाते हुए प्रेम और सहयोग किया परंपरा मजबूती से आगे बढ़ायेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद श्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत की ज्ञान परंपरा को उचित स्थान देकर पूरे विश्व में प्रतिष्ठित किया है। आज योग और आयुर्वेद की पूरी दुनिया में स्वीकार्यता बढ़ी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2024 में प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान किया।
भेंट की गई वैदिक घड़ी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ को वैदिक घड़ी भेंट की। यह घड़ी बाबा विश्वनाथ के मंदिर में वैदिक काल को वर्तमान में जनता के बीच पुनर्स्थापित करने में सहायक होगी। इस घड़ी में प्राचीन वैदिक परंपरा तथा आधुनिक ज्ञान विज्ञान का मिश्रण करके कल की अचूक गणना का समावेश किया गया है।
समारोह में उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री श्री अनिल, एमएसएमई मंत्री श्री राजेश सचान, पंजीयन मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल ,महापौर अशोक तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, राज्यसभा सदस्य बाल योगी उमेश नाथ जी, विधायक, स्थानीय जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।
वाराणसी की पावन धरा पर महानाट्य ‘सम्राट विक्रमादित्य’ का हुआ ऐतिहासिक मंचन
महानाट्य ‘सम्राट विक्रमादित्य’ के भव्य मंचन और ओजस्वी प्रस्तुति से दर्शकों को हजारों वर्ष पुराने स्वर्णिम युग की यात्रा कराई। महानाट्य का आरंभ सम्राट विक्रमादित्य के उस संकल्प से हुआ, जब वे विदेशी आक्रांताओं के चंगुल से मातृ भूमि को मुक्त कराने का प्रण लेते हैं। रंगमंच पर कलाकारों के सजीव अभिनय ने उस कालखंड को जीवंत कर दिया, जब शकों के आतंक से त्रस्त प्रजा की रक्षा के लिए एक महानायक का उदय हुआ था। विशाल और भव्य सेट, ऊंचे दुर्ग और उस दौर के राजसी वैभव को दर्शाते दृश्यों ने दर्शकों को से बांधे रखा। प्रकाश संयोजन और संगीत की स्वर लहरियों ने हर दृश्य को इतना प्रभावशाली बना दिया कि युद्ध के दृश्यों में जहाँ वीरता का सजीव आभास हुआ, वहीं सम्राट की न्यायप्रियता के प्रसंगों ने दर्शकों को गौरव की भावना से भर दिया।
महानाट्य की सबसे बड़ी विशेषता इसका यथार्थवादी चित्रण था, जिसमें मदमस्त हाथियों, सरपट दौड़ते घोड़ों और ऊंटों के काफिलों के प्रयोग ने युद्ध के दृश्यों और राजसी वैभव को अभूतपूर्व भव्यता प्रदान की। हाथियों की चिंघाड़ और घोड़ो की टापों ने मंच पर रणभूमि का साक्षात दृश्य उपस्थित कर दिया, जिससे दर्शक रोमांचित हो उठे। लगभग 400 से अधिक कलाकारों ने आधुनिक लाइट-एंड-साउंड तकनीक के साथ सम्राट की न्यायप्रियता, अदम्य शौर्य और विक्रम संवत की स्थापना के प्रसंगों को बड़े प्रभावशाली रूप प्रस्तुत किया। मंच पर निर्मित ऊंचे दुर्ग और राजप्रासाद के सेट ने इतिहास को जीवंत कर दिया।
महानाट्य में सम्राट विक्रमादित्य के व्यक्तित्व के उन अनछुए पहलुओं को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया, जो उन्हें एक साधारण राजा से ‘चक्रवर्ती सम्राट’ बनाते हैं। वह दृश्य अत्यंत ह्रदय स्पर्शी था जब सम्राट अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए रात्रि के अंधकार में वेश बदलकर निकलते हैं। उनके द्वारा स्थापित 'विक्रम संवत' की प्रासंगिकता और भारतीय काल-गणना के महत्व को जिस सरल और साहित्यिक भाषा में संवादों के माध्यम से पिरोया गया, वह सराहनीय था। कलाकारों के संवादों में वह ओज और स्पष्टता थी, जिसने इतिहास को मंच पर साक्षात कर दिया। सम्राट का न्याय और 'सिंहासन बत्तीसी' के प्रसंगों ने यह संदेश दिया कि नेतृत्व केवल सत्ता का भोग नहीं, बल्कि त्याग और न्याय की वेदी पर खुद को समर्पित करना है।
तीन दिवसीय महानाट्य की पहली गरिमामयी शाम में जनता और पर्यटक इस कदर उमड़े कि कार्यक्रम स्थल छोटा प्रतीत होने लगा नाटक के चरमोत्कर्ष पर पहुंचतें ही "जय महाकाल" और "सम्राट विक्रमादित्य" के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो गया। यह महानाट्य केवल मंचन नहीं, बल्कि अपनी जड़ों की ओर लौटने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ। अंतिम दृश्य में जब सम्राट का राज्याभिषेक हुआ और पुष्प वर्षा हुई, तो हर नागरिक का मस्तक गर्व से ऊंचा हो गया।
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भी देर तक दर्शक उस जादुई वातावरण के प्रभाव में रहे। महानाट्य के सफल आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि इतिहास को सही परिप्रेक्ष्य में भव्यता के साथ प्रस्तुत किया जाए, तो वह आज भी जनमानस को गौरवान्वित करता है। यह महानाट्य आने वाले समय में एक सांस्कृतिक मील का पत्थर साबित होगा।
वाराणसी में तीन दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के विशेष आकर्षण
- समारोह स्थल पर म.प्र. संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में ऋषियों वैदिक ज्ञान तथा सांस्कृतिक गौरव को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

- महानाट्य में 200 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्य मंच से दर्शकों के बीच जाकर सम्राट विक्रमादित्य के जीवन का सजीव मंचन अत्यंत आकर्षक बना हुआ है।
- महानाट्य में तीन भव्य मंच बनाए गए हैं, जिनमें से एक मंच पर उज्जैन के महाकाल मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित की गई, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र बनी।
- महानाट्य में 18 घोड़े, दो रथ, चार ऊंट एक पालकी और एक हाथी के साथ जीवंत दृश्य से विक्रमादित्य का गौरव साकार हो रहा है।
- महानाट्य में आधुनिक सूचना संचार तकनीक का उपयोग कर युद्ध के दृश्य आतिशबाजी और प्राचीन परंपरा को अद्भुत ढंग से संजीव किया गया है।
- महानाट्य में सम्राट विक्रमादित्य के जन्म से लेकर राजतिलक तक की गाथा विक्रम बेताल की कथा और सनातन धर्म के उत्थान की महाकाव्य कथा को प्रदर्शित किया जा रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Apr 2026, 11:26 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मानस भवन स्थित बावड़ी की सफाई की।
तराना/ सैय्यद नियामत अली/ स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र मेहता के मार्गदर्शन में आज जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तराना में मानस भवन स्थित बावड़ी पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान मानस भवन स्थित बावड़ी परिसर में फैली गंदगी को हटाया गया, जल स्रोत को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने हेतु विशेष ध्यान दिया गया। तथा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जनजागरूकता भी की गई। नगर परिषद के कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए इस अभियान को सफल बनाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। नगर परिषद द्वारा इस प्रकार की गतिविधियां निरंतर संचालित की जाती रहेंगी, जिससे शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।

posted by : Admin/Pointer Media
03 Apr 2026, 12:02 PMमल्हारगढ़ में श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर विशाल शोभायात्रा एवं भंडारे का सफल आयोजन
📍 मल्हारगढ़ / मल्हारगढ़ स्थित श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। आयोजन समिति द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम घोषित किए गए थे, जिनमें विशाल शोभायात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

आयोजन के तहत 1 अप्रैल 2026, बुधवार को शाम 4 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे, ढोल-नगाड़े, अखाड़ा प्रदर्शन, आकर्षक झांकियां एवं पुष्प वर्षा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

वहीं 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को प्रातः 11 बजे से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। विशाल भंडारा सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ, जो दिनभर एवं शाम तक निरंतर चलता रहा।

कार्यक्रम के समापन पर शाम 7 बजकर 30 मिनट पर महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान हनुमान जी की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।

आयोजन को सफल बनाने में समिति सदस्यों एवं नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

posted by : Admin/Pointer Media
03 Apr 2026, 09:10 AM
आज का राशिफल व पंचांग शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
🕉️ आज का पंचांग (3 अप्रैल 2026)
तिथि — वैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा सुबह 08:42 तक, फिर द्वितीया
🌙 चन्द्र राशि — तुला राशि
⭐ नक्षत्र — चित्रा शाम 07:24 तक, फिर स्वाति
🧭 योग — व्याघात दोपहर 02:08 तक, फिर हर्षण योग
☀️ सूर्योदय — 06:21 AM
🌇 सूर्यास्त — 06:39 PM
⚠️ राहुकाल — 10:57 AM से 12:30 PM
🪔 दिन — शुक्रवार
🌼 ऋतु — वसंत
📿 विक्रम संवत — 2083
📜 शक संवत — 1948
👉 आज चित्रा नक्षत्र होने से रचनात्मक कार्य, नई योजना, व्यापार निर्णय के लिए अच्छा दिन माना गया है।
🔮 आज का राशिफल (3 अप्रैल 2026)
♈ मेष राशि
आज काम में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं।
♉ वृषभ राशि
आज परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा का योग बन सकता है।
♊ मिथुन राशि
आज का दिन लाभकारी रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। नई योजना शुरू कर सकते हैं।
♋ कर्क राशि
आज खर्च बढ़ सकता है। धैर्य रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♌ सिंह राशि
आज सम्मान मिलेगा। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
♍ कन्या राशि
आज मेहनत का फल मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
♎ तुला राशि
वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। धन लाभ संभव।
♏ वृश्चिक राशि
आज थोड़ा तनाव रह सकता है। निर्णय सोच-समझकर लें।
♐ धनु राशि
आज आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा।
♑ मकर राशि
आज सम्मान मिलेगा। अधिकारी सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
♒ कुंभ राशि
आज यात्रा का योग बन सकता है। नए अवसर मिलेंगे।
♓ मीन राशि
रुका हुआ पैसा मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
🌟 आज के शुभ समय
शुभ मुहूर्त — सुबह 08:45 से दोपहर पहले तक
अभिजीत मुहूर्त — लगभग 12 बजे के आसपास
अमृत काल — शाम का समय शुभ
⚠️ आज का अशुभ समय
राहुकाल — 10:57 AM से 12:30 PM
इस समय नया काम शुरू ना करें
posted by : Admin/Pointer Media
03 Apr 2026, 08:45 AM
आलोक दुबे भाजपा के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी नियुक्त, भाजपा नेताओं ने नियुक्ति पर दी बधाई
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश संगठन ने प्रदेश की मीडिया विंग की घोषणा की है। आलोक दुबे को प्रदेश मीडिया टीम में सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
आगामी वर्षों में होने वाले नगर निगम चुनाव, विधानसभा चुनाव, और लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा की विचारधारा को समझने वाले मीडिया क्षेत्र के अनुभवी कार्यकर्ता आलोक दुबे को प्रदेश प्रवक्ता के स्थान पर भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में मीडिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
पूर्व में 14 वर्षों तक इंदौर संभाग के संभागीय मीडिया प्रभारी के पद पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुके है।
दुबे की नियुक्ति पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा आदि ने बधाई दी है।
भाजपा प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक दुबे ने कहा कि संपर्क व संवाद के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का सकारात्मक प्रचार हमारी प्राथमिकता रहेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 09:40 PM
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समृद्ध भारतीय ज्ञान परम्परा पर स्वत्व के साथ गर्व करने की आवश्यकता : मंत्री श्री परमार
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में "विज्ञान में राष्ट्रीय स्वत्व" पर हुआ व्याख्यान
भारतीय वैज्ञानिकों के संघर्ष और एआई जैसी चुनौतियों पर हुआ मंथन
भोपाल : ब्रिटिश शासनकाल में भारत को कमतर आंकने का कुत्सित प्रयास किया गया और भारतीय समाज में विद्यमान परंपरागत ज्ञान में निहित वैज्ञानिक उपलब्धियों को छुपाया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने, भारत को स्वाभिमान के साथ विश्वमंच पर पुनः सशक्त होकर खड़े होने का महत्वपूर्ण अवसर दिया है। हमारा देश, अपने पूर्वजों के दर्शन "ज्ञानमेव शक्ति" के आधार पर, विश्वमंच पर पुनः सिरमौर बनेगा, इसके भारतीय ज्ञान परम्परा में विद्यमान समृद्ध वैज्ञानिक दृष्टिकोण को युगानुकुल परिप्रेक्ष्य में पुनः सामने लाने की आवश्यकता है। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने गुरुवार को, भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के ज्ञान-विज्ञान भवन में, प्रज्ञा प्रवाह एवं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "विज्ञान में राष्ट्रीय स्वत्व : भारतीय वैज्ञानिकों का संघर्ष" विषयक एक दिवसीय व्याख्यान के शुभारम्भ अवसर पर कही। मंत्री परमार ने भारतीय ज्ञान परम्परा में विद्यमान वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर स्वत्व के भाव की जागृति के आलोक में अपने विचार साझा किए।
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसरण में, उच्च शिक्षा में पाठ्यक्रमों में भारतीय ज्ञान परम्परा का समावेश किया जा रहा है। हर क्षेत्र, हर विधा और हर विषय में, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समृद्ध परंपरागत भारतीय ज्ञान पर शिक्षाविद् व्यापक मंथन कर रहे हैं। मंत्री श्री परमार ने कहा कि हमारे पूर्वज प्रकृति के ऊर्जा स्रोतों का महत्व जानते थे, इसलिए उन्होंने कृतज्ञता के साथ नदी, सूर्य और पेड़ों के प्रति संरक्षण भाव से पूजन की परंपराएं स्थापित की थी। भारत का दृष्टिकोण विश्व को परिवार मानता है, इसका सशक्त उदाहरण है जब भारत ने कोविड के संकटकाल में, विभिन्न देशों को वैक्सीन उपलब्ध करायी और वसुधैव कुटुंबकम् के भारतीय दृष्टि को विश्वमंच पर गुंजायमान किया। मंत्री श्री परमार ने कहा कि हमें अपनी पुरातन ज्ञान परम्परा पर, स्वत्व के भाव के साथ गर्व करने की आवश्यकता है, इससे स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत को विश्वमंच पर हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की संकल्पना सिद्ध हो सकेगी। व्याख्यान के दौरान "नेशनल सेल्फहुड इन साइंस" पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
मुख्य वक्ता जे. नंदकुमार ने अपने व्याख्यान में कहा कि विज्ञान एक सार्वलौकिक विषय है। उन्होंने कृत्रिम मेधा (एआई) जैसी आधुनिक तकनीक की उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन ने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम की प्रासंगिकता एवं विषय की महत्ता पर प्रकाश डाला।
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एस. बी. सिंह द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया तथा राष्ट्रगान “जन गण मन” के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। व्याख्यान में प्रज्ञा प्रवाह के विभिन्न पदाधिकारीगण, विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलगुरु, प्राध्यापकगण, विविध शिक्षाविद्, विद्वतजन, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 08:43 PM
संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर बनी फिल्म को दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान
निर्देशक डिंपल दुगर को “सिनेमा के माध्यम से इतिहास संरक्षण में योगदान” के लिए किया गया सम्मानित
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर पर आधारित फिल्म उनके अद्वितीय जीवन, आदर्श शासन और जनकल्याणकारी कार्यों पर हैं केंद्रित
भोपाल : देश की राजधानी दिल्ली में मध्यप्रदेश संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा देवी अहिल्या बाई की ३०० वीं जयंती के अवसर पर निर्मित फिल्म लोकमाता देवी अहिल्या बाई को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली - 2026 के दौरान “सिनेमा के माध्यम से इतिहास संरक्षण में योगदान" से सम्मानित किया गया। दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) श्री तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री कपिल मिश्रा द्वारा “नाइट ऑफ ऑनर्स” समारोह में फिल्म की निर्देशक डिंपल दुगर को सम्मानित किया। आईएफएफडी, दिल्ली सरकार (NCT) की एक आधिकारिक सांस्कृतिक पहल है, जिसका आयोजन दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम द्वारा किया जाता है।
मध्यप्रदेश की संस्कृति और विरासत की वैश्विक पहचान का प्रतीक यह सम्मान : अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला
अपर मुख्य सचिव संस्कृति, गृह, जेल और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व श्री शिव शेखर शुक्ला ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली - 2026 में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर पर आधारित फिल्म को मिले सम्मान को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत की वैश्विक पहचान का प्रतीक है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर 7 मिनट की प्रभावशाली एनीमेशन फिल्म, उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप निर्मित की गई है। इसमें उनके सुशासन, धर्म संरक्षण, न्यायप्रियता और मंदिरों के पुनर्निर्माण की गौरवगाथा को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म की निर्देशक डिंपल दुगर ने जताया आभार
जेवीडी एनीमेशन स्टूडियो की निदेशक एवं संस्थापक और फिल्म की निर्देशक डिंपल दुगर ने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित वरिष्ठ अधिकारियों का फिल्म निर्माण में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के निर्माण में प्राप्त मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह सम्मान न केवल पूरी टीम के प्रयासों का परिणाम है, बल्कि मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रेरणादायी इतिहास को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है।
फिल्म –JIO HOSTAR पर भी उपलब्ध
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर पर आधारित यह फिल्म उनके अद्वितीय जीवन, आदर्श शासन और जनकल्याणकारी कार्यों को केंद्र में रखती है। फिल्म में उनके न्यायप्रिय, संवेदनशील और दूरदर्शी शासन का सशक्त चित्रण किया गया है। धर्म, संस्कृति और समाज के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक कार्य जैसे मंदिरों का पुनर्निर्माण और तीर्थस्थलों का विकास को जीवंत रूप में दर्शाया गया है। साथ ही, यह फिल्म महिला सशक्तिकरण और सुशासन का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।फिल्म यह भी दर्शाती है कि किस प्रकार अहिल्याबाई होलकर ने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, नीति और सेवा भाव के साथ शासन करते हुए आदर्श नेतृत्व का परिचय दिया।यह केवल एक ऐतिहासिक कथा नहीं, बल्कि आज के समय में भी सुशासन, नारी शक्ति और सांस्कृतिक गौरव की प्रेरणा देने वाली एक सशक्त प्रस्तुति है। आर इस फिल्म को JIO HOSTAR पर देख सकते हैं। https://jiohotstar.com/1271527214?utm_source=share
आईएफएफडी-2026 में 30 हजार से अधिक दर्शकों ने कराया पंजीकरण
आईएफएफडी-2026 में 30 हजार से अधिक दर्शकों ने पंजीकरण कराया था।सात दिनों तक चले इस महोत्सव में 100 से अधिक देशों से आई 2,187 फिल्मों की रिकॉर्ड प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें 1,372 अंतर्राष्ट्रीय और 815 भारतीय फिल्में शामिल थीं। राजधानी के 15 से अधिक स्थलों पर प्रदर्शित 125 से ज्यादा फिल्मों ने दर्शकों को विविधता और विषयवस्तु से परिचित कराया।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 08:40 PM
वित्तीय वर्ष 2026–27 में बजट खर्च की नई व्यवस्था
वित्त विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
प्रावधानित राशि में 100 प्रतिशत आवंटन जारी
भोपाल : वित्त विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए बजट आवंटन और व्यय की पारदर्शी एवं अनुशासित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को स्पष्ट किया है कि स्वीकृत बजट का उपयोग वित्तीय अनुशासन, मितव्ययता और निर्धारित त्रैमासिक सीमा के अनुरूप ही किया जाए, साथ ही नई योजनाओं पर व्यय से पहले सक्षम प्राधिकारी की अनुमति अनिवार्य होगी।
राजस्व और पूंजीगत व्यय का पूर्ण आवंटन
वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजस्व और पूंजीगत व्यय के बजट शीर्षों में प्रावधानित राशि का 100 प्रतिशत आवंटन जारी किया गया है। मध्यप्रदेश विनियोग (क्रमांक-2) अधिनियम, 2026 के तहत सभी विभागों को उनकी मांग संख्याओं के अनुसार अनुदान स्वीकृत किया गया है। बजट से संबंधित विस्तृत जानकारी बजट पुस्तकों के साथ-साथ वित्त विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है।
नई योजनाओं पर खर्च से पहले अनुमोदन अनिवार्य
निर्देशों के अनुसार बजट में अपरीक्षित मद के रूप में रखी गई नवीन योजनाओं पर व्यय तभी किया जा सकेगा जब सक्षम प्राधिकारी से योजना का अनुमोदन प्राप्त हो जाएगा। अनुमोदन के बाद संबंधित विभाग को इसकी जानकारी वित्त विभाग को देनी होगी, जिसके पश्चात ही योजना पर व्यय की अनुमति दी जाएगी।
व्यय की तीन श्रेणियां निर्धारित
वित्त विभाग ने विभागीय व्यय को तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया है—मुक्त श्रेणी, केंद्र प्रवर्तित योजनाएं तथा सामान्य श्रेणी। मुक्त श्रेणी में वेतन-भत्ते, मजदूरी, न्यायालयीन डिक्री, छात्रवृत्ति, प्राकृतिक आपदा और ऋण अदायगी जैसे अत्यावश्यक व्यय शामिल किए गए हैं। इन पर त्रैमासिक व्यय सीमा लागू नहीं होगी। इसी प्रकार केंद्र प्रवर्तित और केंद्र क्षेत्रीय योजनाओं पर भी त्रैमासिक सीमा लागू नहीं होगी।
सामान्य व्ययों के लिए त्रैमासिक व्यय सीमा
सामान्य श्रेणी के राजस्व और पूंजीगत व्ययों के लिए त्रैमासिक व्यय सीमा निर्धारित की गई है। यह सीमा संबंधित बजट नियंत्रण अधिकारी द्वारा वार्षिक आवंटन के आधार पर तय की जाएगी। यदि निर्धारित समय तक इसमें संशोधन नहीं किया जाता है तो प्रत्येक त्रैमास के लिए 25 प्रतिशत व्यय सीमा स्वतः लागू हो जाएगी।
अनुपूरक बजट और पुनर्विनियोजन की व्यवस्था
अनुपूरक बजट प्रावधान जारी होने के बाद बजट नियंत्रण अधिकारी को 15 दिनों के भीतर व्यय सीमा का पुनर्निर्धारण करना होगा। यदि किसी बजट लाइन से दूसरी लाइन में पुनर्विनियोजन किया जाता है तो उसके अनुसार व्यय सीमा स्वतः समायोजित हो जाएगी। किसी त्रैमास की बची हुई राशि को अगले त्रैमास में उपयोग करने के लिए वित्त विभाग की अनुमति आवश्यक होगी।
वित्तीय अनुशासन और मितव्ययता पर जोर
वित्त विभाग ने विभागों को निर्देश दिए हैं कि बजट आवंटन से अधिक नए दायित्व निर्मित न किए जाएं। सबसे पहले लंबित दायित्वों का निराकरण किया जाए और उसके बाद ही शेष बजट के अनुसार लक्ष्य निर्धारित किए जाएं। सामग्री क्रय और व्यय संबंधी सभी प्रक्रियाओं में मध्यप्रदेश वित्त संहिता के नियमों और शासन के मितव्ययता संबंधी आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए।
केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के लिए विशेष निर्देश
केंद्र प्रवर्तित योजनाओं में केंद्र से धनराशि प्राप्त होने के बाद ही केंद्रांश और राज्यांश का आहरण कर सिंगल नोडल एजेंसी (SNA) खातों में राशि निर्धारित समयावधि में अंतरित की जाए। किसी भी स्थिति में राशि के अंतरण में देरी से ब्याज भुगतान की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए, इसके लिए संबंधित विभाग को जिम्मेदार माना जाएगा।
सार्वजनिक उपक्रमों और निगमों के लिए भी निर्देश
सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और वैधानिक निगमों को अपने वित्तीय लेखों का समय पर अंतिमकरण करने के निर्देश दिए हैं। यदि निर्धारित समय-सीमा तक लेखों का अंतिमकरण नहीं किया जाता है तो ऐसे उपक्रमों को राज्य बजट से राशि जारी नहीं की जाएगी। साथ ही सार्वजनिक उपक्रमों को निर्धारित लाभांश राशि वित्तीय वर्ष में ही राज्य कोष में जमा करना अनिवार्य होगा।
बजट बचत का समय पर समर्पण जरूरी
सरकार ने निर्देश दिया है कि जिन योजनाओं में बजट से बचत की संभावना हो, वहां विभाग समय पर समीक्षा कर 31 दिसंबर 2026 तक हुए व्यय के आधार पर 15 जनवरी 2027 से पहले बजट समर्पण की कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे बची हुई राशि का उपयोग अन्य विभागों की आवश्यकताओं की पूर्ति में किया जा सके।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 08:38 PM
प्रदेश के 1 लाख 6 हजार 51 बच्चों को उनकी पसंद की निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश
आरटीई के अंतर्गत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया हुई
भोपाल : स्कूल शिक्षा केंद्र द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के अंतर्गत गुरुवार को ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई, जिसमें एक लाख 6 हजार 051 बच्चों को उनकी पसंद के निजी स्कूलों में ही प्रवेश दिया गया। इनमें से 91 हजार 543 बच्चों को उनके द्वारा चयनित प्रथम वरीयता वाले स्कूलों में ही प्रवेश मिला है। लॉटरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा इसका सीधा प्रसारण भी किया गया।
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री हरजिंदर सिंह ने आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में वंचित समूह और कमजोर वर्ग के बच्चों के निःशुल्क प्रवेश के लिये ऑनलाइन लॉटरी का बटन क्लिक किया। इस प्रक्रिया का सीधा प्रसारण राज्य शिक्षा केन्द्र के यूट्यूब चैनल https://youtube.com/live/ffjjYeJU3vo?feature=share पर किया गया।
संचालक श्री सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश देश भर में आरटीई के तहत ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम अपनाने वाला अग्रणी राज्य है। इस पारदर्शी व्यवस्था से अभिभावकों को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से उनके क्षेत्र के स्कूलों में उनके बच्चों को नि:शुल्क अध्ययन के लिए सीट आवंटित हो जाएगी। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने लॉटरी में चयनित बच्चों को उनकी पंसद का स्कूल आवंटित होने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही पारदर्शी ऑनलाइन व्यवस्था निर्मित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन टीम की भी प्रशंसा की।
15 अपैल तक ले सकेंगे प्रवेश
राज्य शिक्षा केन्द्र संचालक ने बताया कि आरटीई के अंतर्गत इस वर्ष लॉटरी के लिए दस्तावेज सत्यापन के उपरांत 1 लाख 78 हज़ार 714 बच्चे पात्र हुए थे। जिनमें से 1 लाख 6 हजार 051 बच्चों को उनके द्वारा चयनित स्कूलों का आवंटन किया गया है। इनमें से 54 हजार 746 बालक एवं 51 हजार 305 बालिकाएं हैं। जिन्हे गुरुवार को ऑनलाइन लॉटरी में शामिल करते हुए रेंड़म पद्वति से स्कूल का आवंटन किया गया है। जिन बच्चों को स्कूल का आवंटन हुआ है, उन्हें उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचना दी जा रही है। बच्चे आवंटित स्कूलों में 3 अप्रैल से 15 अप्रैल तक जाकर प्रवेश ले सकेंगे। इन बच्चों की फीस सरकार द्वारा नियमानुसार सीधे स्कूल के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी।
वरीयता के आधार पर स्कूलों का हुआ आवंटन
ऑनलाइन लॉटरी में विभिन्न प्रायवेट स्कूलों की नर्सरी कक्षा में 66 हजार 219, केजी-1 में 31 हज़ार 970 और कक्षा पहली में 07 हज़ार 862 बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश के लिए सीटों का आवंटन हुआ है। इनमें से 91 हजार 543 बच्चों को उनकी प्रथम वरीयता (फर्स्ट चॉइस) के स्कूलों का, 7 हजार 496 को द्वितीय वरीयता के स्कूलों का, 03 हजार 580 को तृतीय वरीयता के स्कूलों का, 01 हजार 245 को चतुर्थ वरीयता के स्कूलों का, 874 को पांचवीं वरीयता के स्कूलों का, 501 को 6वीं वरीयता के स्कूलों का, 315 को सातवीं वरीयता के स्कूलों का, 221 को आठवीं वरीयता के स्कूलों का, 160 को नवीं वरीयता के स्कूलों का और 116 को उनकी दसवीं वरीयता के स्कूलों का आवंटन हुआ है।
यूट्यूब लाइव सत्र के दौरान संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री सिंह ने निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए पात्र विभिन्न श्रेणियों की बच्चों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक संख्या में विभिन्न श्रेणियों के गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों के लगभग 01 लाख 14 हजार से अधिक बच्चों के आवेदन लॉटरी प्रक्रिया के लिए पात्र पाए गए हैं।
शेष रहे बच्चों को द्वितीय चरण में मिलेगा अवसर
प्रथम चरण की लॉटरी में जिन बच्चों को किसी भी स्कूल में सीट आवंटन नही हुआ है उन्हें शासन द्वारा स्कूलवार रिक्त रहीं सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय अवसर प्रदान किया जायेगा। इसके लिए द्वितीय चरण के आवेदन प्रारंभ होने पर वे आवेदक जिन्होंने प्रथम चरण में आवेदन किया हुआ है पोर्टल पर प्रदर्शित स्कूलों में रिक्त सीट्स के अनुसार अपनी वरीयता की प्रविष्टि कर सकेंगे।
ऑनलाइन लॉटरी कार्यक्रम में राज्य शिक्षा केन्द्र के अपर संचालक श्री शीतांशु शुक्ला, डॉ. अरूण सिंह, नियंत्रक आरटीई सुश्री किरण कुशवाहा, डॉ. आशीष भारती, श्री पंकज श्रीवास्तव, श्री महेश मूलचंदानी, जे.पी. सोनकर, श्री विवेक मिश्रा और तकनीकी सहयोगी विभाग मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 08:36 PM
सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में नए बिजली ग्रिड व उच्च दाब लाइनों के कार्य जारी
भोपाल/ उज्जैन : पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर नए बिजली ग्रिडों एवं उच्चदाब लाइनों के कार्य के साथ अन्य जरूरी कार्य प्राथमिकता से साथ करा रही है। इससे सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। साथ ही उज्जैन, ओंकारेश्वर नगरीय क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को भी फायदा मिलेगा। उज्जैन में तलाई क्षेत्र में नया 33/11 केवी ग्रिड बनकर बिजली वितरण प्रारंभ किया जा चुका है। वहीं चारधाम, वाल्मीकि धाम में ग्रिड का कार्य तेजी से चल रहा है, नानाखेड़ा में ग्रिड का निर्माण जल्दी प्रारंभ किया जाएगा।
उज्जैन शहर में 33 केवी 20 किमी उच्चदाब लाइनों कार्य भी प्रगति पर है। वहीं 150 किमी निम्नदाब केबल स्थापना कार्य किया जा रहा है, शहर में 150 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। उज्जैन नगरीय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर अंडरग्राउंड केबल कार्य भी किया गया है। सिंहस्थ के मद्देजर ओंकारेश्वर में मोरटक्का से 10.50 किमी 33 केवी उच्चदाब लाइन मोरधड़, थापना, कोठी, मुगेशनगर तक स्थापित की गई है। वहीं एसएसटीडी अंतर्गत ओकारेश्वर में सिंहस्थ दृष्टिगत नया 33/11 केवी सब स्टेशन का कार्य किया जा रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 08:34 PM
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
शून्य विशिष्ट तेल खपत के साथ एमपीईआरसी के सभी मानकों से बेहतर प्रदर्शन
अमरकंटक : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उल्लेखनीय तकनीकी उपलब्धियां व परिचालन उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की वर्तमान में स्थापित उत्पादन क्षमता 210 मेगावाट है। गत वित्तीय वर्ष अमरकंटक ताप विद्युत गृह ने शून्य विशिष्ट तेल खपत और ज़ीरो ट्रिपिंग का अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया, जो विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में उच्च स्तरीय इंजीनियरिंग दक्षता, उन्नत अनुरक्षण प्रणाली व कुशल परिचालन प्रबंधन का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
चचाई ने दिखाया ‘मास्टरक्लास प्रदर्शन’
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के प्रदर्शन की एक प्रमुख विशेषता यह रही कि पावर हाउस में पूरे वित्तीय वर्ष की अवधि के दौरान एक बार भी ट्रिपिंग नहीं हुई। यह उपलब्धि विद्युत उत्पादन क्षेत्र में अत्यंत कठिन मानी जाती है तथा इसे एक “मास्टरक्लास प्रदर्शन” के रूप में देखा जा रहा है। इस स्तर की परिचालन स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पावर हाउस के अभियंताओं व तकनीकी कार्मिकों द्वारा मशीनरी के समयबद्ध अनुरक्षण, उन्नत निगरानी प्रणाली, सटीक लोड प्रबंधन व सुरक्षा प्रोटोकॉल का सुव्यवस्थित अनुपालन सुनिश्चित किया गया।
एमपीईआरसी के सभी मानकों से बेहतर प्रदर्शन
वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई द्वारा कुल 1733.55 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया, जो संयंत्र की निरंतर, विश्वसनीय व दक्ष संचालन क्षमता को दर्शाता है। इस अवधि में प्लांट उपलब्धता कारक (Plant Availability Factor) 98.29 प्रतिशत व प्लांट लोड फैक्टर (Plant Load Factor) 94.24 प्रतिशत दर्ज किया, जो कि मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग (MPERC) द्वारा निर्धारित 85 प्रतिशत के मानकों से उल्लेखनीय रूप से अधिक है। यह प्रदर्शन चचाई विद्युत गृह की तकनीकी सुदृढ़ता, उच्च स्तर की योजना एवं परिचालन नियंत्रण प्रणाली की प्रभावशीलता को परिलक्षित करता है।
प्रतिबद्धता एवं सामूहिक प्रयास रहे प्रमुख आधार-अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अभियंताओं, ऑपरेशन स्टाफ व तकनीकी कर्मचारियों ने उच्चतम कार्यनिष्ठा एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए पावर हाउस की मशीनरी को उत्कृष्ट कार्यशील स्थिति में बनाए रखा। पावर हाउस की यूनिट नंबर 5 वर्ष 2024 के 1 अक्टूबर से निरंतर विद्युत उत्पादन की श्रृंखला को बनाए रखना संयंत्र की परिचालन क्षमता एवं विश्वसनीयता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 08:31 PM
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
वाराणसी के नागरिकों में आयोजन को लेकर अपार उत्साह
भोपाल / वाराणसी/ वाराणसी में महानाट्य ‘सम्राट विक्रमादित्य’ का मंचन, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत 3 से 5 अप्रैल 2026 तक बी.एल.डब्ल्यू. मैदान में होने जा रहा है।
यह ऐतिहासिक सांस्कृतिक साहित्यिक दृष्टि से एक महत्त्वपूर्ण कीर्ति यज्ञ है। यह केवल एक नाटकीय प्रस्तुति नहीं, अपितु भारतीय इतिहास की गौरवशाली परंपरा को पुनः सजीव करने का एक सशक्त प्रयास है, जिसमें शौर्य, न्याय, सुशासन और सांस्कृतिक वैभव की अमर गाथा मंच पर सजीव होती है।
सम्राट विक्रमादित्य प्राचीन भारतीय परंपरा के महानायक हैं। उज्जैन के प्रतापी राजा, जिन्होंने शकों का संहार कर ‘शकारि’ की उपाधि धारण की और विक्रम संवत् की स्थापना की। लोक कथाओं, बेताल-पच्चीसी, सिंहासन-बत्तीसी तथा अनेक पुराणिक ग्रंथों में उनका चरित्र न्यायप्रियता, वीरता, प्रजा-हितैषी और ज्ञान-विज्ञान के संरक्षण का प्रतीक बनकर उभरा है। यह महानाट्य उसी चरित्र को मंच पर जीवंत करता है, जहाँ शताधिक कलाकारों के माध्यम से रथ, अश्व, पालकी तथा ऊँटों के वास्तविक प्रयोग के साथ अत्याधुनिक ग्राफिक्स और संगीत-नृत्य का समन्वय दर्शकों को प्राचीन कालखंड में ले जाता है।
इस नाटक का साहित्यिक सांस्कृतिक महत्त्व बहुआयामी है। यह ऐतिहासिक स्मृति को पुनर्जीवित करता है। ऐसे युग का चित्रण, जब भारत ‘अखंड’ था, सुशासन का आदर्श स्थापित था और ज्ञान-विज्ञान की परंपरा चरमोत्कर्ष पर थी। सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य सांस्कृतिक एकता का संदेश देता है।

काशी (वाराणसी) जैसी धर्म नगरी में मध्यप्रदेश के कलाकारों द्वारा इस गाथा का मंचन उत्तर और मध्य भारत की सांस्कृतिक सेतु का प्रतीक है।
साहित्यिक भाषा में यह ‘महानाट्य’ शैली का उदाहरण है, जो न केवल मनोरंजन करता है, बल्कि नैतिक-आध्यात्मिक जागरण भी करता है।
विक्रमादित्य का चरित्र आज के संदर्भ में भी प्रासंगिक है। न्याय की स्थापना, प्रजा को आर्थिक सशक्तिकरण तथा शत्रुओं पर विजय के माध्यम से एक आदर्श राज्य-व्यवस्था का दर्शन। इसके अतिरिक्त, इस आयोजन के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ का बाबा विश्वनाथ को अर्पण भारतीय समय-गणना की प्राचीन परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का सुंदर प्रतीक है।
यह महानाट्य मात्र दृश्य-श्रव्य कला नहीं, अपितु हमारी सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक साहित्यिक-सांस्कृतिक अभियान है, जो युवा पीढ़ी में स्वाभिमान, विरासत-बोध और राष्ट्र-गौरव का बीज बोता है। वाराणसी में यह मंचन साहित्यिक दृष्टि से एक ‘युग-पुरुष’ की कथा को समकालीन मंच पर स्थापित करने का प्रयास है, जो भारतीय साहित्य और संस्कृति की अनंत धारा को निरंतर प्रवाहित रखने में सहायक होगा। यह न केवल विक्रमादित्य की अमर गाथा को गूँजाएगा, बल्कि काशी की पावन भूमि पर भारतीयता के गौरव को नूतन आयाम प्रदान करेगा।
शुक्रवार से आयोजित तीन दिवसीय महानाट्य मंचन को लेकर वाराणसी के नागरिकों में अपार उत्साह है। गुरूवार को जब रिहर्सल की जा रही थी तब भी बड़ी संख्या में नागरिक इसे देखने पहुँचे।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 08:30 PM
शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ता 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हुआ, छह किश्तों में मिलेगा एरियर, वित्त विभाग ने जारी किये आदेश
भोपाल : वित्त विभाग ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि का निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान के अंतर्गत कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता अब दिनांक एक जुलाई 2025 से (भुगतान माह अगस्त 2025 से) 55 प्रतिशत से 3 प्रतिशत बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है।
वित्त विभाग के परिपत्र के अनुसार यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से कुल 58 प्रतिशत देय माना जाएगा। हालांकि कर्मचारियों को इसका वास्तविक लाभ 1 अप्रैल 2026 (भुगतान माह मई 2026) से प्राप्त होगा।
सरकार द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि 3 प्रतिशत की इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता अब 58 प्रतिशत हो जाएगा। यह निर्णय राज्य के लाखों कर्मचारियों के लिए आर्थिक राहत लेकर आएगा।
एरियर का भुगतान छह किश्तों में
वित्त विभाग ने शासकीय सेवकों को महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि का लाभ एक जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक की एरियर राशि का भुगतान छह समान किश्तों में दिया जाएगा। इन किश्तों का भुगतान मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 में किया जाएगा।
सेवानिवृत्त और दिवंगत कर्मचारियों के लिए विशेष प्रावधान
वित्त विभाग ने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि जो कर्मचारी 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच सेवानिवृत्त हो चुके हैं या जिनका निधन हो गया है, उन्हें अथवा उनके नामांकित सदस्य को एरियर की पूरी राशि एकमुश्त प्रदान की जाएगी।
भुगतान संबंधी अन्य निर्देश
महंगाई भत्ते की गणना में 50 पैसे या उससे अधिक राशि को अगले पूर्ण रुपये में जोड़ा जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम राशि को छोड़ दिया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भत्ते का कोई भी हिस्सा किसी अन्य प्रयोजन के लिए वेतन का भाग नहीं माना जाएगा। सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि महंगाई भत्ते के भुगतान पर होने वाला व्यय संबंधित विभाग के स्वीकृत बजट प्रावधान के भीतर ही सुनिश्चित किया जाए।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 08:28 PM
एसीएस गृह राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष नामांकित
भोपाल : राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव गृह को आगामी आदेश तक परिवहन विभाग के अधीन राज्य परिवहन प्राधिकरण मध्यप्रदेश का अध्यक्ष नामांकित किया है।सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को उक्त आशय का आदेश जारी किया है।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 08:26 PM
बंधुआ मजदूरों संबंधी मामलों के समाधन कारक उपायों एवं उपचारों पर विचारण के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन
भोपाल : राज्य शासन ने ग्वालियर, चंबल तथा भोपाल संभाग के समस्त बंधुआ मजदूरों संबंधी मामलों के संबंध में समाधनकारक उपायों एवं उपचारों पर विचारण के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार संभाग आयुक्त टीम के अध्यक्ष, संबंधित जोन के आईजी, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यागजन सशक्तिकरण, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास भोपाल को सदस्य तथा श्रमायुक्त मध्यप्रदेश को सदस्य सचिव बनाया गया है। संबंधित जिलों के कलेक्टर्स एवं जिला स्तरीय समिति के सदस्य संभागीय समिति को आवश्यक सहयोग एवं समन्वय प्रदान करेंगे। सचिव श्रम विभाग द्वारा उपरोक्त टीम को तकनीकी एवं वैधानिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 08:25 PM
संजीत में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
बस स्टैंड खेड़ापति बालाजी मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा
महाआरती, हनुमान चालीसा पाठ और महाप्रसादी का हुआ आयोजन

संजीत: आज गुरुवार 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर देशभर में हनुमान जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। मंदसोर जिले के ग्राम संजीत में भी हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। ग्राम के विभिन्न बालाजी मंदिर पर सुबह से ही भक्तिमय वातावरण रहा।

श्री खेड़ापति वीर बालाजी मंदिर बस स्टैंड संजीत से दोपहर के समय भव्य शौभायात्रा प्रारंभ हुई जो की ग्राम के प्रमुख मार्गो से होते हुए देर शाम पुनः बालाजी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का ग्राम में जगह-जगह स्वागत हुआ और भक्तगण जयकारे और ढोल डीजे की थाप बालाजी के सुमधुर भजनों पर जमकर थिरके।

शाम को बालाजी महाराज की भव्य आरती, हनुमान चालीसा पाठ के साथ महाप्रसादी वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ। इस अवसर पर मंदीर पुजारी मनभावन कोठारी सहीत बालाजी मित्र मंडल संजीत व ग्राम के समस्त धर्मप्रेमी भक्तगण उपस्थित रहे।

posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 07:15 PM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के छोला क्षेत्र में जन आस्था के केंद्र प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जन्मोत्सव में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का खेल और सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग ने अंगवस्त्रम से स्वागत किया और गदा भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को भी हनुमान जयंती की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में भंडारे और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी हुआ।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 07:06 PM
रीवा संभाग में 2319.43 करोड़ की बड़ी जल योजना से 1.29 लाख परिवारों को मिलेगा शुद्ध पानी
रीवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार ठोस कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रीवा संभाग में मध्यप्रदेश जल निगम की परियोजना क्रियान्वयन इकाई, रीवा द्वारा संचालित रीवा समूह जल प्रदाय योजना ने महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की है। लगभग 2319.43 करोड़ रु. की लागत से विकसित इस योजना में जल शोधन संयंत्र तक रॉ वाटर पहुंचाया जा चुका है, जिससे परियोजना के आगामी चरणों में गति मिलने की स्थिति बनी है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के मार्गदर्शन में क्रियान्वित इस योजना के माध्यम से रीवा जिले के 677 ग्रामों और मऊगंज जिले के 936 ग्रामों के कुल 1613 ग्रामों को जोड़ा जा रहा है। योजना के पूर्ण होने पर लगभग 1.29 लाख ग्रामीण परिवारों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे इन क्षेत्रों में लंबे समय से बनी जल समस्या का समाधान संभव होगा।

जल शोधन संयंत्र तक रॉ वाटर की आपूर्ति सुनिश्चित होना परियोजना के क्रियान्वयन का एक महत्वपूर्ण चरण है। इसके बाद जल शोधन और वितरण नेटवर्क के माध्यम से घर-घर पेयजल आपूर्ति की दिशा में कार्य को और गति दी जाएगी। योजना में गुणवत्ता, निरंतरता और दीर्घकालिक उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश में हर-घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य की दिशा में यह योजना एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार और स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन होगा।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 07:04 PM
इंदौर में आधुनिक ग्रेडिंग एवं कलर सॉर्टिंग प्लांट का शुभारंभ कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम : कृषि मंत्री श्री कंषाना
आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को मिलेगा उचित मूल्य
इंदौर/ किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि इंदौर जिले के ग्राम अरण्या में अत्याधुनिक ग्रेडिंग एवं कलर सॉर्टिंग प्लांट का शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों एवं व्यापारियों के लिए आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा तेज़ प्रोसेसिंग सुनिश्चित हो सकेगी। यह पहल कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में अहम कदम है।
कृषि मंत्री कंषाना ने कहा आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा तथा कृषि व्यापार अधिक संगठित और प्रतिस्पर्धी बनेगा। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे आधुनिक प्लांट किसानों को बेहतर ग्रेडिंग सुविधा प्रदान करेंगे, जिससे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच आसान होगी।
मंत्री कंषाना ने कहा कि इस नई सुविधा से कृषि उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार के साथ स्थानीय कृषि व्यापार को नई गति मिलेगी। क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे कृषि विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
मंत्री कंषाना ने कहा कि आधुनिक ग्रेडिंग और कलर सॉर्टिंग प्लांट कृषि उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने के लिए उपयोग की जाने वाली एक उन्नत तकनीक है। इसमें कच्चे माल को हॉपर में डाला जाता है, जहाँ सफाई, ग्रेडिंग और रंग के आधार पर छंटाई की जाती है। इसमें फोटोसेंसर और हाई-स्पीड कैमरे लगे होते हैं जो खराब या रंगहीन दानों को पहचान कर उन्हें अलग कर देते हैं।यह गेहूं, चावल, चना, मूंगफली, तुलसी, कलौंजी, चिया सीड और किनवा जैसे विभिन्न अनाज और बीजों के लिए उपयोग किया जाता है। खराब, क्षतिग्रस्त या अलग रंग के दानों को हटाने से उत्पाद की ग्रेडिंग बेहतर होती है। बेहतरीन रंग और सफाई वाले अनाज की बाजार में अधिक कीमत मिलती है। मानव श्रम कम लगता है और शुद्धता अधिक होती है।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 07:02 PM
दतिया जिले में अमानक स्तर के सफेद बिजली के तार प्रतिबंधित
दतिया : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की अनुशंसा पर दतिया कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेडे द्वारा दतिया जिले में सफेद अमानक स्तर बिजली के तारों के उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है। सफेद व अमानक स्तर के बिजली तारों के उपयोग से लगातार खेत-खलिहान, अवैध कॉलोनी एवं अन्य जगहों पर दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे प्रकरणों से जनहानि, पशुहानी एवं अन्य प्रकार से नुकसान हो रहा है। इन घटनाओं की रोकथाम के लिए सफेद व अमानक स्तर के बिजली के तार अब बिक्री और उपयोग के लिये प्रतिबंधित रहेंगे।
दतिया कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यदि जिले में कहीं पर भी प्रतिबंधित अमानक स्तर के तार का उपयोग पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध बिजली कंपनी के अधिकारी, एसडीएम, पुलिस एवं तहसीलदार द्वारा कार्यवाही करते हुए एफ.आई.आर. दर्ज काराई जाए।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अमानक स्तर के सफेद तारों का उपयोग न करें तथा नियमानुसार वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। साथ ही अपने बकाया बिजली बिलों तथा वर्तमान देयकों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। कंपनी द्वारा अनधिकृत और अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग करने वालों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126, 135 एवं 138 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 07:00 PM
श्री हनुमान लोक पांढुर्णा को प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक मानचित्र पर भी प्रदान करेगा महत्वपूर्ण स्थान
पवन पुत्र हनुमान लोक मंगल, विनम्रता, सेवा भाव और समर्पण के हैं प्रतीक
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार तीर्थ, परंपराओं, लोक कलाओं और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते हुए सतत् कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक चेतना का जो नव जागरण हुआ है, मध्यप्रदेश उसका साक्षी बन रहा है। मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है। राज्य सरकार सुशासन, जनकल्याण और समन्वय के माध्यम से प्रदेश में रामराज के सपने को साकार करने की दिशा में प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रभु श्रीराम के प्राकट्य पर्व की मंगल बेला में पांढुर्णा के जामसांवली में रघुकुलनंदन के प्रिय भक्त के दिव्यधाम श्री हनुमान लोक के पहले चरण का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विश्वास है कि अतुलित बल के स्वामी, परम ज्ञानी, दयालु, श्रीराम के प्रिय भक्त, पवन पुत्र हनुमान जी, लोक मंगल-कर्मठता-विनम्रता-सेवा भाव और समर्पण के प्रतीक हैं। व्यक्ति में सामर्थ्य होने पर वह अक्सर अहंकारी हो जाता है, लेकिन हनुमान जी ने सिखाया कि सच्चा बल वही है, जो सेवा में लगे और जो समर्पित भाव से कार्य करें। मन की एकाग्रता और अनुशासन, पवन पुत्र हनुमान के विशेष गुण हैं। वे कर्मकांड नहीं अपितु सतत् प्रयासों से उद्देश्य प्राप्ति के लिए हमें प्रेरित करते हैं। इन्हीं विचारों और मूल्यों को जामसांवली का श्री हनुमान लोक जीवंत करेगा। श्री हनुमान लोक के प्रथम चरण में मुख्य प्रवेश द्वार एवं प्लाजा का निर्माण हुआ है। मुख्य द्वार से लेकर मंदिर परिसर तक चिरंजीवी पथ का निर्माण किया गया है। इसमें हनुमान जी के विभिन्न स्वरूपों की मूर्तियां स्थापित हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर जल्द ही 65 करोड़ 24 लाख रूपये की लागत से श्री हनुमान लोक के दूसरे चरण के निर्माण कार्य पूर्ण किए जाएंगे। दूसरे चरण में भक्ति सागर एवं प्रवचन हॉल, यज्ञशाला, पार्किंग, संस्कृत महाविद्यालय, भोजशाला और धर्मशाला का निर्माण होगा। यह हनुमान लोक आने वाले समय में न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक इकॉनामी को भी नई दिशा देगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं से स्थानीय व्यापार, रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलने से जिले की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। छिंदवाड़ा और पांढुर्णा प्रदेश के संतरा उत्पादन सेंटर के रूप में जाने जाते हैं। श्री हनुमान लोक के आकार लेने से पांढुर्णा प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक मानचित्र पर भी महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए श्री महाकाल लोक के निर्माण के साथ ही महेश्वर में अहिल्या लोक, मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक, दतिया में पीतांबरा माई महालोक, जानापाव में परशुराम लोक, सलकनपुर में देवी महालोक, पन्ना में जुगल किशोर सरकार लोक, आगर-मालवा में बाबा बैजनाथ लोक और अमरकंटक में माँ नर्मदा महालोक बनाए जा रहे हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 06:58 PM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
उज्जैन साइंस सेंटर का होगा लोकार्पण
भारतीय ज्ञान परंपरा और माडर्न स्पेस टेक्नोलॉजी के समन्वय पर होगा वैश्विक मंथन
वैज्ञानिक, खगोलविद और शोधार्थी करेंगे संवाद
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 3 अप्रैल को उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का तारामंडल परिसर में शुभारंभ करेंगे। साथ ही उज्जैन साइंस सेंटर का लोकार्पण भी करेंगे। सम्मेलन 3 से 5 अप्रैल तक उज्जैन के समीप डोंगला डिजिटल प्लेनेटेरियम परिसर में आयोजित किया गया है। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन और विचारक लेखक श्री सुरेश सोनी भी शामिल होंगे।
बाबा महाकाल और सम्राट विक्रमादित्य की पावन नगरी उज्जैन प्राचीन काल से ही काल गणना और खगोल विज्ञान के अनुसंधान की वैश्विक धुरी रही है। एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिक और शोधकर्ता यहां बौद्धिक समागम के लिये एकत्रित हो रहे हैं। भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान के समन्वय पर केंद्रित यह सम्मेलन देश-विदेश के वैज्ञानिकों, खगोलविदों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों, नीति-निर्माताओं तथा अंतरिक्ष क्षेत्र के विशेषज्ञों को शोध और विचार प्रस्तुत करने का साझा मंच उपलब्ध कराएगा।
उज्जैन में 15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नव-निर्मित साइंस सेंटर में गैलरी ऑन साइंस, आउटडोर साइंस पार्क, इनोवेशन एवं स्टूडेंट एक्टिविटी हॉल, हेरिटेज थीम आधारित गैलरी और एग्जिबिट डेवलपमेंट लैब जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे विद्यार्थियों, शोधार्थियों और आमजन में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहन मिलेगा।
सम्मेलन में यूएवी (मानवरहित विमान), आरसी (रिमोट कंट्रोल) तकनीक और सैटेलाइट निर्माण जैसे विषयों पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सूर्य के सन स्पॉट का सुरक्षित अवलोकन, टेलीस्कोप से रात्रि आकाश का अध्ययन, विद्यार्थी-शिक्षक संवाद तथा अंतरिक्ष तकनीक आधारित प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित होंगे, जिनका उद्देश्य युवाओं में तकनीकी कौशल, नवाचार क्षमता तथा अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है।
सम्मेलन म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) और विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। सह-आयोजक संस्थाओं में भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर, वीर भारत न्यास और दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान शामिल हैं। सम्मेलन में इसरो, सीएसआईआर, डीआरडीओ, नीति आयोग सहित देश-विदेश के प्रमुख वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और शोध संस्थानों के प्रतिनिधिय सहभागिता करेंगे।
उज्जैन-डोंगला को ग्लोबल मेरिडियन बनाने पर होगी चर्चा
उज्जैन से लगभग 35 किलोमीटर दूर डोंगला प्राचीन काल से खगोल एवं ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यहां से कर्क रेखा गुजरने के कारण इसे काल गणना का प्रमुख केंद्र माना जाता है। सम्मेलन में उज्जैन-डोंगला को वैश्विक मेरिडियन (मध्यान्ह रेखा) के रूप में स्थापित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। राज्य सरकार उज्जैन को पुनः वैश्विक ‘टाइम स्केल सेंटर’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है।
आधुनिक विज्ञान और भारतीय ज्ञान परंपरा का संगम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश स्पेस टेक्नोलॉजी और नवाचार के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। सम्मेलन में आधुनिक विज्ञान और भारतीय ज्ञान परंपरा के समन्वय से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इनमें विकसित भारत में स्पेस इकोनॉमी की भूमिका, खगोल विज्ञान, एस्ट्रोफिजिक्स और कॉस्मोलॉजी की नवीनतम तकनीक, भारतीय काल गणना पद्धति का वैज्ञानिक आधार, कालचक्र की अवधारणा और स्पेस सेक्टर से जुड़ी रणनीतियां प्रमुख रूप से शामिल हैं।
तकनीकी सत्रों में देश-विदेश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और शिक्षाविद अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इनमें नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. सारस्वत, टोक्यो विश्वविद्यालय के प्रो. यासुहाइड होबारा, इसरो के अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के निदेशक डॉ. निलेश देसाई, राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र के निदेशक डॉ. प्रकाश चौहान, भारतीय खगोल विज्ञान संस्थान बेंगलुरु की निदेशक डॉ. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम और अन्य प्रतिष्ठित वैज्ञानिक शामिल होंगे।
व्याख्यान, टेक्नोलॉजी एक्सपो और स्टार्ट-अप कॉन्फ्रेंस होंगे प्रमुख आकर्षण
तीन दिवसीय सम्मेलन में व्याख्यान, उच्च स्तरीय पैनल चर्चा, तकनीकी सत्र, ओपन सेशन, टेक्नोलॉजी एक्सपो, स्टार्ट-अप कॉन्फ्रेंस, डोंगला वेधशाला का भ्रमण, कार्यशालाएं, पुस्तक विमोचन, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में भारतीय ज्ञान परंपरा, काल गणना और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी अवधारणाओं के साथ आधुनिक वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें इसरो, सीएसआईआर, टीआईएफआर, आईआईटी इंदौर, डीआरडीओ, ब्रह्मोस एयरोस्पेस तथा अन्य वैज्ञानिक संस्थान अपनी तकनीकी उपलब्धियां प्रदर्शित करेंगे।
वराहमिहिर से डॉ. विक्रम साराभाई तक के खगोल विज़न पर होगा चिंतन
उज्जैन प्राचीन काल से काल गणना का प्रमुख केंद्र रहा है। महान खगोलविद आचार्य वराहमिहिर ने उज्जैन को खगोलीय गणनाओं का आधार बनाया था। यहां विकसित कालचक्र की अवधारणा आज भी आधुनिक खगोल विज्ञान को प्रेरित करती है। यह सम्मेलन डॉ. विक्रम साराभाई के दूरदर्शी विज़न को आगे बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है, जिसमें भारत को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की परिकल्पना की गई थी।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिलेगी नई दिशा
उज्जैन में आयोजित यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को भी नई गति देगा। साथ ही आधुनिक साइंस सेंटर और प्रस्तावित साइंस सिटी के माध्यम से युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। सम्मेलन के समापन दिवस 5 अप्रैल को प्राप्त सुझावों के आधार पर भविष्य की कार्य योजना पर भी चर्चा की जाएगी।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 06:56 PM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हनुमान जयंती पर स्टेट हैंगर भोपाल परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान मंदिर परिसर में उपस्थित अन्य श्रद्धालुओं को भी हनुमान जयंती की बधाई दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं श्री हनुमान प्राकट्योत्सव की मंगलकामनाएंभोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को श्री हनुमान प्राकट्योत्सव की मंगलकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की है कि हनुमान जी की कृपा सब पर बनी रहे, उनके आशीर्वाद से सबको सद्बुद्धि-यश और कीर्ति प्राप्त हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रार्थना की है कि पवन पुत्र बजरंगबली सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, संपन्नता का आलोक प्रकाशित हो।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 06:54 PM
अनामिका जैन के सेवा संकल्प की अनकही दास्तान
मन्दसौर / समाज में अक्सर जिन्हें हम 'विक्षिप्त' कहकर अनदेखा कर देते हैं, उनके पीछे छिपी पीड़ा और खोई हुई पहचान को वापस लौटाने का बीड़ा मंदसौर की एक बेटी ने उठाया है। संजीत (मंदसौर) की रहने वाली श्रीमती अनामिका जैन आज उन बेसहारा महिलाओं के लिए 'मसीहा' बन चुकी हैं, जिनका अपना कोई ठिकाना नहीं था।
एक छोटे से विचार से शुरू हुआ बदलाव का सफर
अनामिका जी का सेवा का सफर 17-18 साल पहले उनके पिता के साथ शुरू हुआ था। मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) की पढ़ाई कर चुकीं अनामिका ने जब समाज के सबसे उपेक्षित तबके—निराश्रित और विक्षिप्त महिलाओं—की स्थिति देखी, तो उनका मन पसीज गया।
शुरुआत में वे सात वर्षों तक इन महिलाओं की देखरेख कर उन्हें इंदौर या उज्जैन के अनाथालयों में भेजती थीं। लेकिन कई बार जगह की कमी के कारण जब उन्हें वहां से वापस लौटा दिया जाता, तो वह बेबसी अनामिका जी को सोने नहीं देती थी। इसी पीड़ा ने 'अनामिका जनकल्याण सेवा समिति विक्षिप्त आश्रय गृह' की नींव रखी।
रेवास देवड़ा रोड पर बना 'अपना घर'
वर्ष 2018 में प्रशासन के सहयोग से उन्होंने एक शासकीय भवन (500 क्वार्टर, रेवास देवड़ा रोड) में इस आश्रय गृह की स्थापना की। यह मध्य प्रदेश का ऐसा पहला आश्रम बना, जो न केवल महिलाओं को छत देता है, बल्कि उनके पुनर्वास (Rehabilitation) पर केंद्रित है।इन महिलाओं को दवा से ज्यादा एक परिवार और प्यार की जरूरत होती है," अनामिका जी कहती हैं। उनके आश्रम में त्यौहार केवल रस्म नहीं, बल्कि खुशियों का संगम होते हैं, जहाँ इन महिलाओं को पूरी तरह पारिवारिक माहौल दिया जाता है।
तकनीक और ममता का मेल: गूगल से मिलाते हैं बिछड़े परिवार
अनामिका जी का कार्य केवल आश्रय देने तक सीमित नहीं है। पुलिस विभाग द्वारा लाई गई महिलाओं का वे इलाज करवाती हैं और उनकी याददाश्त वापस लाने के लिए खेल-खेल में गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
• सफलता का आँकड़ा: अब तक 54 महिलाओं को ठीक कर उनके अपनों से मिलवाया जा चुका है।
• डिजिटल मदद: गूगल मैप्स और ऑनलाइन माध्यमों से वे उन महिलाओं के पते ढूंढती हैं जो वर्षों से अपने घर का रास्ता भूल चुकी थीं।
चुनौतियों को बनाया ताकत: मिला 'रानी अवंती बाई राज्य स्तरीय पुरस्कार'
इस कठिन मार्ग में अनामिका जी को अपने पति का भी भरपूर सहयोग मिला। उनके कार्यों की गूंज शासन तक भी पहुंची। महिला उत्पीड़न को रोकने, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ लड़ने और वंचितों के पुनर्वास के लिए उन्हें राज्य सरकार द्वारा 'रानी अवंती बाई राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
भविष्य का सपना: आत्मनिर्भरता का केंद्र
अनामिका जैन केवल आश्रय ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का सपना देखती हैं। वे कुष्ठ बस्ती और गाडोलिया बस्ती में स्कूल चलाने, महिलाओं की शराब छुड़वाने और विधवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने का कार्य भी कर रही हैं। उनका लक्ष्य एक ऐसा विशाल पुनर्वास केंद्र बनाना है, जहाँ हर महिला को शिक्षा और रोजगार मिल सके।"महिलाओं की संवेदनशीलता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। अगर हम एक-दूसरे का हाथ थाम लें, तो कोई भी समाज असहाय नहीं रहेगा।"
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 06:53 PM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इंदौर में “लॉन्चपैड: इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर” का करेंगे शुभारंभ डीप-टेक नवाचार और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा
‘’संकल्प से समाधान” कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
अमृत 2.0 में जल आपूर्ति परियोजनाओं का करेंगे भूमि-पूजन
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 29 मार्च को इंदौर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे सिंहासा आईटी पार्क में स्थापित “लॉन्चपैड : इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर” का शुभारंभ करेंगे, दशहरा मैदान में आयोजित “संकल्प से
समाधान अभियान” कार्यक्रम में भाग लेंगे और अमृत 2.0 योजना में विभिन्न जल आपूर्ति परियोजनाओं का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे।
प्रदेश में डीप-टेक नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र होगा सुदृढ़
सिंहासा आईटी पार्क में स्थापित “लॉन्चपैड : इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर” की स्थापना आईआईटीआई दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन (आईआईटी इंदौर का टेक्नोलॉजी ट्रांसलेशन एवं रिसर्च पार्क) तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) के संयुक्त सहयोग से की गई है। इस केंद्र का उद्देश्य डीप-टेक नवाचार को प्रोत्साहित करना, उच्च प्रभाव वाले स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना, उन्नत विनिर्माण तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में प्रदेश को सशक्त बनाना और उद्योग एवं अकादमिक जगत के बीच सहयोग को मजबूत करना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव लॉन्चपैड सेंटर का अवलोकन करेंगे तथा यहां संचालित नवाचार एवं स्टार्टअप गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। यह केंद्र मध्यप्रदेश को डीप-टेक नवाचार आधारित विकास एवं उद्यमिता का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
“संकल्प से समाधान” अभियान से मजबूत हुआ जनविश्वास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दशहरा मैदान में “संकल्प से समाधान अभियान” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर हितलाभ वितरण करेंगे। प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित इस अभियान के अंतर्गत इंदौर जिले में 1 लाख 44 हजार 912 आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। अभियान चार चरणों में संचालित हुआ, जिसमें ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक शिविर आयोजित कर विभिन्न विभागों की 100 से अधिक सेवाओं को शामिल किया गया।समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित होने से शासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
अमृत 2.0 के तहत जल आपूर्ति को मिलेगी मजबूती
मुख्यमंत्री अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत नर्मदा जल प्रदाय योजना के चौथे चरण का भूमि-पूजन करेंगे। इस परियोजना से शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सुदृढ़ किया जाएगा तथा वर्ष 2040 तक की बढ़ती आबादी की मांग को पूरा करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।
पाइपलाइन एवं टनल निर्माण
पैकेज–2 के अंतर्गत वांचू पॉइंट से राऊ सर्कल तक लगभग 39 किलोमीटर लंबी 2235 मिमी व्यास की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। साथ ही लगभग 2870 मीटर लंबाई में आधुनिक तकनीक से टनल निर्माण किया जाएगा तथा राऊ सर्कल पर क्लोरीनेशन सिस्टम स्थापित कर जल की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।इस पैकेज की लागत लगभग 448.23 करोड़ रुपये है तथा कार्य 30 माह में पूर्ण किया जाएगा।
ओवरहेड टैंक एवं वितरण नेटवर्क
पैकेज–3 के अंतर्गत 20 नए ओवरहेड टैंक (15 से 35 लाख लीटर क्षमता) बनाए जाएंगे तथा 29 मौजूदा टैंकों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही लगभग 27.4 किमी फीडर पाइपलाइन, 4.7 किमी ग्रेविटी मेन लाइन और 685 किमी वितरण लाइन बिछाई जाएगी।लगभग 1.26 लाख घरेलू जल कनेक्शन तथा 1.08 लाख से अधिक वाटर मीटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे 24×7 जल प्रदाय सुनिश्चित होगा। इस पैकेज की लागत लगभग 410.50 करोड़ रुपये है और इसे 36 माह में पूर्ण किया जाएगा।
विस्तारित जल वितरण प्रणाली
पैकेज–4 के अंतर्गत 20 नए ओवरहेड टैंक एवं 46 मौजूदा टैंकों का उन्नयन किया जाएगा। साथ ही 25.82 किमी फीडर लाइन और 892 किमी वितरण पाइपलाइन बिछाई जाएगी।इस पैकेज के माध्यम से लगभग 1.21 लाख नए घरेलू कनेक्शन और 1.62 लाख से अधिक वाटर मीटर लगाए जाएंगे, जिससे जल वितरण प्रणाली को और अधिक स्मार्ट एवं प्रभावी बनाया जाएगा। इस कार्य की लागत लगभग 497.23 करोड़ रुपये है तथा इसे 36 माह में पूर्ण किया जाएगा।
सिरपुर एसटीपी : स्वच्छता और जल पुनः उपयोग की दिशा में बड़ी पहल
मुख्यमंत्री सिरपुर क्षेत्र में 20 एमएलडी क्षमता के अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण करेंगे। लगभग 62.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना के अंतर्गत 10 प्रमुख सीवर आउटफॉल को ट्रैप कर अशोधित सीवेज को सीधे तालाब में जाने से रोका गया है। परियोजना में 8.5 किमी सीवर लाइन, 5 किमी ट्रीटेड वाटर रीयूज लाइन तथा 0.5 एमएल क्षमता का ओवरहेड टैंक स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से उपचारित जल का उपयोग शहर के लगभग 25 उद्यानों, हरित क्षेत्रों एवं अन्य कार्यों में किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 06:50 PM
पुस्तक मेले में उमड़ा उत्साह, पालक - विद्यार्थी बढ़-चढ़कर ले रहे लाभ
मंदसौर / जिले में नवीन शैक्षणिक सत्र के अवसर पर 1 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक संजय गांधी उद्यान (पं. मदनलाल जोशी सभागृह) में पांच दिवसीय पुस्तक मेले लगातार चल रहा है। यह मेला प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक आमजन के लिए खुला है।

पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकाशकों एवं विक्रेताओं द्वारा शैक्षणिक पुस्तकों, कॉपियों तथा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें एमपी बोर्ड, सीबीएसई एवं एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की पुस्तकें प्रमुख रूप से शामिल हैं। साथ ही स्कूल बैग, यूनिफॉर्म एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री भी उचित दरों पर उपलब्ध है।

मेले में निजी प्रकाशनों की पुस्तकों पर 15 प्रतिशत, कॉपियों पर 30 प्रतिशत तथा शैक्षणिक सामग्री पर 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। वहीं एनसीईआरटी की पुस्तकें निर्धारित (नेट) दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कलेक्टर द्वारा जिले के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे पुस्तक मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। साथ ही, नई कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी अपनी पुरानी पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री मेले में स्थापित पुस्तक बैंक स्टॉल पर दान करें, जिससे जरूरतमंद विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 05:37 PM
प्रगतिशील कृषक श्री राजेश आर्य की पहल: फसल अवशेष से कमाई और खेती में किया नया बदलाव
मंदसौर / मंदसौर जिले के विकासखंड मलहारगढ़ के ग्राम कनघट्टी के प्रगतिशील कृषक श्री राजेश आर्य ने आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर न केवल अपनी खेती को लाभकारी बनाया, बल्कि आसपास के किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।
कृषि अभियांत्रिकी विभाग की ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत श्री आर्य ने स्ट्रॉ रीपर कृषि यंत्र क्रय किया, जिसमें उन्हें लगभग 1.50 लाख का अनुदान प्राप्त हुआ। इस यंत्र की मदद से वे गेहूं की कटाई के बाद खेतों में बचे फसल अवशेष (नरवाई) को कुशलतापूर्वक भूसे में बदल रहे हैं।
पहले जहां किसान नरवाई को जलाने के लिए मजबूर होते थे, वहीं अब श्री आर्य के प्रयासों से यह समस्या समाधान में बदल गई है। वे अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में किसानों के खेतों से हार्वेस्टर के बाद बचे अवशेषों को नि:शुल्क साफ करते हैं और स्ट्रॉ रीपर से भूसा बनाते हैं। एक ट्रॉली भूसा बनाने पर लगभग 10 से 15 किलोग्राम गेहूं भी एकत्रित होता है, जिसे वे संबंधित किसान को लौटा देते हैं।
इस पहल के कई सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं—

किसानों को खेत साफ करने की चिंता से मुक्ति, अतिरिक्त गेहूं की प्राप्ति, भूसे का उपयोग एवं बिक्री से आय, नरवाई जलाने की आवश्यकता समाप्त, मृदा स्वास्थ्य में सुधार, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा, श्री आर्य द्वारा तैयार किया गया भूसा स्थानीय गौशालाओं में बेचा जा रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो रही है।
यह पहल दर्शाती है कि यदि किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाएं, तो वे न केवल अपनी आय बढ़ा सकते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
श्री राजेश आर्य की यह कहानी अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणा है कि नवाचार और सहयोग से खेती को और अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाया जा सकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 05:35 PM
जनकल्याणकारी योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिल रही आर्थिक सहायता
मंदसौर / राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना (मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम) के अंतर्गत असंगठित श्रमिक वर्ग से संबंधित गर्भवती महिलाओं एवं प्रसूताओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाया जा सके।
इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की गर्भवती महिलाएं एवं प्रसूताएं पात्र हैं। हितग्राही महिला अथवा उसके पति का पंजीयन असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल या मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में होना अनिवार्य है। योजना का लाभ अधिकतम दो जीवित जन्म तक ही दिया जाएगा।
योजना के अंतर्गत यह भी आवश्यक है कि प्रसव शासकीय चिकित्सालय अथवा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हाई-रिस्क पैकेज हेतु चिन्हित निजी स्वास्थ्य संस्थानों में कराया जाए। साथ ही नवजात शिशु को जन्म के तुरंत बाद स्तनपान एवं शून्य डोज टीकाकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया के संबंध में बताया गया है कि हितग्राही को अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। अनमोल आरसीएच पोर्टल में दर्ज जानकारी के आधार पर पात्रता का निर्धारण स्वतः किया जाता है।
आर्थिक सहायता के रूप में गर्भावस्था के 12 सप्ताह के भीतर पंजीयन कराने पर 4 हजार रुपये तथा संस्थागत प्रसव होने पर 2 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
यह योजना श्रमिक वर्ग के पंजीकृत परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा दिया जा सके।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 05:28 PM
केंद्रीय विद्यालय मंदसौर में कक्षा 2, 3 एवं 5 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित, आवेदन करने की अंतिम 8 अप्रैल
मंदसौर / पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंदसौर द्वारा सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 2, 3 एवं कक्षा 5 में कुछ सीटें रिक्त हैं। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक अभिभावकों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रवेश हेतु पंजीयन प्रक्रिया दिनांक 02 अप्रैल 2026 से 08 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। आवेदन करने का समय प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक रहेगा।
इच्छुक अभिभावक निर्धारित समयावधि में विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
विद्यालय प्रशासन द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय-सीमा का ध्यान रखते हुए निर्धारित अवधि में ही पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करें।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 05:26 PM
हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास, विशेष न्यायालय का बड़ा फैसला
मंदसौर | जिला मंदसौर के विशेष न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) ने हत्या के एक गंभीर मामले में तीन आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 5000-5000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला माननीय विशेष न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा सुनाया गया।
न्यायालय ने निम्न आरोपियों को दोषी ठहराया —
- राहुल पिता गोवर्धन जाट (23 वर्ष)
- उंकारलाल पिता गोपीलाल धनगर (61 वर्ष)
- अर्जुन पिता बंशीलाल धनगर (30 वर्ष)
तीनों आरोपी ग्राम भिल्याखेड़ी, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर के निवासी हैं।
अभियोजन मीडिया प्रभारी एवं सहायक जिला अभियोजन अधिकारी बलराम सौलंकी ने बताया कि घटना 05 दिसंबर 2023 की शाम करीब 7 बजे की है।
मृतक केशूराम भोजन करने के बाद अपने खेत की रखवाली करने गया था। कुछ समय बाद उसकी चीखने की आवाज सुनकर हंसराज, संदीप, किशोर, गोपाल और भंवरलाल मौके पर पहुंचे।
टार्च की रोशनी में उन्होंने देखा कि आरोपी राहुल, पंकज, अर्जुन और उंकारलाल मौके से भाग रहे थे। मौके पर घायल केशूराम के शरीर पर गंभीर चोटें थीं और पेट की आंतें बाहर निकल आई थीं।
जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल ने मृतक से उसके भाई गोपाल की मोटरसाइकिल मांगी थी। मृतक द्वारा मोटरसाइकिल देने से मना करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली-गलौज की और लात-घूंसे, कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर दिया।
घायल केशूराम को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 606/2023 दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ —
- धारा 294, 302/34 भादवि
- 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट
के तहत न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान एक आरोपी पंकज उर्फ पंकेश पिता गोवर्धन जाट की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो गई। माननीय विशेष न्यायालय ने अभियोजन के साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 5000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। शासन की ओर से प्रकरण का सफल संचालन विशेष लोक अभियोजक डॉली बैरागी द्वारा किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 05:22 PMमल्हारगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विशाल शोभायात्रा, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
मल्हारगढ़ | गोपाल मालेचा। श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड (सेलावरी) मल्हारगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शाम 4 बजे मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां महाआरती का आयोजन किया गया।

आयोजन समिति के अनुसार इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव को विशेष रूप से भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे, ढोल-नगाड़े, अखाड़ा प्रदर्शन और पुष्प वर्षा जैसे कई विशेष आकर्षण देखने को मिले। शोभायात्रा के दौरान धार्मिक वातावरण में भक्ति गीतों की धुन पर सैकड़ों श्रद्धालु जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय हो गया।

नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान की आराधना की।

आयोजन समिति ने बताया कि 2 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भंडारे को सफल बनाने की अपील की है।

posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 11:12 AM
आज का राशिफल व पंचांग, गुरुवार, 2 अप्रैल 2026
आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है क्योंकि चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती का शुभ संयोग बन रहा है। आज धन योग और गजकेसरी योग भी बन रहे हैं, जो नए कार्यों के लिए शुभ माने जाते हैं।
🪔 आज का पंचांग (2 अप्रैल 2026)
- 📆 वार — गुरुवार
- 🌙 तिथि — चैत्र पूर्णिमा (सुबह लगभग 7:44 तक)
- 🌟 नक्षत्र — हस्त (शाम तक)
- 🧿 योग — ध्रुव योग
- 🌞 सूर्योदय — 06:10 AM
- 🌇 सूर्यास्त — 06:39 PM
- 🌙 चन्द्र राशि — कन्या
- 🔴 राहुकाल — दोपहर लगभग 2:00 से 3:30 तक
- 🟢 अभिजीत मुहूर्त — दोपहर लगभग 12:06 से 12:55 तक
- 📍 दिशा शूल — दक्षिण दिशा (यात्रा टालें)
🔮 आज का राशिफल
♈ मेष
आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी-व्यवसाय में नई योजना बन सकती है। धन लाभ के योग हैं।
♉ वृषभ
परिवार से सहयोग मिलेगा। काम में स्थिरता रहेगी। निवेश सोच-समझकर करें।
♊ मिथुन
नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
♋ कर्क
खर्च बढ़ सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। काम में जल्दबाजी से बचें।
♌ सिंह
आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा।
♍ कन्या
घर में शुभ कार्यक्रम हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आंखों को आराम दें।
♎ तुला
नई पहचान बनेगी। व्यापार में लाभ होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
♏ वृश्चिक
धन लाभ के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है।
♐ धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
♑ मकर
नया काम शुरू कर सकते हैं। आय बढ़ने के संकेत हैं।
♒ कुंभ
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
♓ मीन
काम में सावधानी रखें। विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🌟 आज का शुभ अंक व रंग
- शुभ अंक — 3
- शुभ रंग — पीला
- शुभ दिशा — उत्तर
🙏 आज का विशेष उपाय
आज हनुमान जयंती पर
- हनुमान चालीसा पढ़ें
- गुड़-चना चढ़ाएं
- लाल फूल अर्पित करें
आज का दिन धार्मिक कार्यों और नई शुरुआत के लिए शुभ माना गया है।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Apr 2026, 08:11 AM
ओम प्रकाश गहलोत बने श्री सांवलिया सेठ मंदिर के आजीवन सदस्य, ₹51,000 का सहयोग
मल्हारगढ/ महेश मरेठा / बरखेड़ा पंथ क्षेत्र में स्थित श्री सांवलिया सेठ धाम मंदिर में सेवा और आस्था का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। शारदा पब्लिक स्कूल, पिपलिया मंडी के संचालक ओम प्रकाश गहलोत ने मंदिर प्रबंध समिति को ₹51,000 की सहयोग राशि भेंट कर अपनी गहरी धार्मिक भावना व्यक्त की।
इस महत्वपूर्ण योगदान के साथ ही गहलोत को मंदिर समिति का आजीवन सदस्य बनाया गया। सदस्यता की इस प्रक्रिया में डॉ. देवीलाल सेठिया एवं डॉ. गोपाल रत्नावत की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह कार्य संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कथावाचक सुश्री कनक वैष्णव सहित मंदिर प्रबंधक के प्रबंधक मौजूद रहे।
समारोह के दौरान गहलोत का स्वागत करते हुए उन्हें श्री सांवलिया सेठ की आकर्षक तस्वीर भेंट की गई तथा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके इस सराहनीय योगदान की खुलकर प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
मंदिर समिति ने गहलोत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को नई ऊर्जा मिलती है। यह पहल अन्य लोगों को भी सेवा और भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Apr 2026, 07:03 PM
स्कूटी-कार टक्कर में महिला घायल, डायल-112 जवानों ने पहुंचाया अस्पताल
नीमच | नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला को डायल-112 पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 अप्रैल 2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना मिली कि जावद थाना क्षेत्र में स्कूटी से गिरने के कारण एक महिला घायल हो गई है और उसे तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही जावद क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को मौके के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक कमल धनगर एवं पायलट अरुण चंदेल ने पाया कि स्कूटी और कार की टक्कर होने से महिला घायल हो गई थी। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए घायल महिला को एफआरव्ही वाहन में बैठाकर तुरंत जावद अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में महिला को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।
डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई से घायल महिला को समय पर उपचार मिल सका, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस तत्परता की सराहना की। 🚑👮♂️
posted by : Admin/Pointer Media
01 Apr 2026, 05:24 PM
पति को बेहोश कर जानलेवा हमला करने वाली पत्नी 24 घंटे में गिरफ्तार, शामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मंदसौर | मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र में पति को बेहोश कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर गंभीर अपराधों में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील (गरोठ) तथा एसडीओपी दिनेश प्रजापति (सीतामऊ) के मार्गदर्शन में शामगढ़ थाना प्रभारी उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार 31 मार्च 2026 को फरियादी सूरजसिंह पिता तोफानसिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम बिशन्या, थाना शामगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी मनीषा ने खाने में कोई दवा मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों हाथ पीछे बांधकर मुंह पर रुमाल बांध दिया और जान से मारने की नियत से कपड़ा काटने वाली कैंची से सीने, गले, कंधे और पीठ पर वार कर घायल कर दिया।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109(1), 123 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला मनीषा पति सुरत सिंह सौधिया राजपूत (19 वर्ष), निवासी ग्राम विशन्या, थाना शामगढ़, जिला मंदसौर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा —
- थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप डांगी
- सउनि शारदा प्रसाद तिवारी
- प्रआर 49 धनपाल जाट
- मआर 181 रितु सोनी
- आर 148 विशाल सिंह
- एवं शामगढ़ थाना टीम
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Apr 2026, 05:22 PM
पिपलियामंडी चौपाटी पर अव्यवस्थित पार्किंग से लग रहा जाम, एम्बुलेंस भी फंसी
पिपलियामंडी/रवि पोरवाल। महू-नीमच हाईवे मार्ग पर स्थित नगर की चौपाटी क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। मुख्य सड़क पर खड़े वाहनों के चलते यातायात बाधित हो रहा है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति की गंभीरता तब सामने आई जब हाल ही में जाम के दौरान मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस भी ट्रैफिक में फंस गई। काफी देर तक एम्बुलेंस के फंसे रहने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली और प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चौपाटी क्षेत्र में दुकानों के सामने वाहन खड़े करने से सड़क संकरी हो जाती है। इससे जहां यातायात प्रभावित होता है, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। क्षेत्र में कई बार छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि चौपाटी क्षेत्र में नियमित ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाए तथा सड़क पर खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यातायात पुलिस की तैनाती कर अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण करने की भी मांग की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Apr 2026, 04:39 PM
दलौदा पुलिस को बड़ी सफलता, मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 2 बाइक बरामद
मंदसौर | मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत थाना दलौदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं SDOP मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी दलौदा उनि शुभम व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार थाना दलौदा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में दो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही विश्वसनीय मुखबिरों से सूचना प्राप्त कर आरोपी की तलाश की गई।
पुलिस ने आरोपी नागेश्वर पिता रामेश्वर धोबी (27 वर्ष) निवासी पटेला थाना दलौदा जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की संभावना है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Apr 2026, 04:28 PM
ऐतिहासिक उपलब्धि, संकल्प हुआ पूरा, सपना हुआ साकार - सिसौदिया
मंदसौर को इंडोर स्टेडियम की सौगात
मंदसौर। फोरलेन सड़क मार्ग पर हॉकी एस्ट्रोटर्फ की भूमि से लगती हुई भूमि पर मंदसौर शहर को इंडोर हाल, बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस कोर्ट, जिम, डीएसओ ऑफिस, स्टाफ रूम, स्टोर रूम, एथलेटिक्स सिंथेटिक कोर्ट, फुटबॉल ग्राउंड, बास्केटबॉल ग्राउंड आदि कार्यों को लेकर के लंबे समय से स्वीकृत की अपेक्षा थी। मध्य प्रदेश शासन के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, उप मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग जी की सहमति पर लगभग 13 करोड़ की राशि कि स्वीकृति वित्तीय समिति एसएफसी की बैठक के तदोपरांत कर दी गई है।
पूर्व विधायक तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस स्वीकृति से मंदसौर शहर के खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को नए पंख लगेंगे।
लंबे समय से इस कार्य योजना की स्वीकृति को लेकर प्रयास किया जा रहे थे, तब जब हॉकी का एस्ट्रोटर्फ विकेट बना था ,तभी से रिक्त भूमि पर इसके प्रयास किए जा रहे थे, यह भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में ही संभव है कि मंदसौर शहर को इतनी बड़ी सौगात मिली है।
एक ही परिसर में सारी खेल सुविधाएं उपलब्ध होना बड़े गर्व की बात है। सिसोदिया ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग जी सहित अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Apr 2026, 03:11 PM
नगर परिषद मल्हारगढ़ में नवनियुक्त एल्डरमेन का स्वागत, जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प
मल्हारगढ़। राज्य शासन द्वारा नगर परिषद मल्हारगढ़ में नवनियुक्त वरिष्ठ पार्षद (एल्डरमेन) सर्वश्री मनीष चौहान, गोपाल कसोदनिया, श्रीमती कल्पना सक्सेना एवं सुनील शर्मा का आज नगर परिषद कार्यालय भवन में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती शर्मिलादेवी कछावा, उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, सभापति खुमानसिंह सोलंकी, सभापति विजयलक्ष्मी बटवाल, सभापति प्रतिनिधि दीनदयाल माली, हरिकृष्ण बटवाल (पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष), पार्षद प्रतिनिधि दिनेश प्रजापति एवं योगेश कछावा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नव-नियुक्त एल्डरमेन को माला पहनाकर एवं केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने नव-नियुक्त एल्डरमेन को बधाई देते हुए नगर विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। नव-नियुक्त एल्डरमेन ने भी नगर परिषद के सभी सदस्यों के साथ मिलकर नगर के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Apr 2026, 03:05 PM
ग्राम पिपल्या विशन्या के माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव संपन्न, विद्यार्थियों को वितरित की गई पुस्तकें
मल्हारगढ । नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर ग्राम पिपल्या विशन्या के माध्यमिक विद्यालय में 1 अप्रैल 2026 को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें नई पुस्तकों का वितरण किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा मंडल मल्हारगढ़ अध्यक्ष बाबूलाल डाका रहे। कार्यक्रम में पीटीआई अध्यक्ष राजेंद्र पाटीदार, प्रधानाध्यापक राजेश जादव, शिक्षक सुनील राठौर, माया पाटीदार सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा वीणा वादिनी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं अगरबत्ती अर्पित कर की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि बाबूलाल डाका एवं पीटीआई अध्यक्ष राजेंद्र पाटीदार का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

प्रवेश उत्सव के दौरान सभी बालक-बालिकाओं को पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया तथा नई पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाबूलाल डाका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मां सरस्वती के चरणों में वंदन करते हुए गुरु की महिमा बताई और कहा कि विद्यार्थी गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं माता-पिता के आशीर्वाद से अच्छी शिक्षा प्राप्त कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, गुरुजनों का सम्मान करने और संस्कारयुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं दी गईं।
प्रवेश उत्सव को लेकर विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा और ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Apr 2026, 02:47 PM
मल्हारगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, भव्य तैयारियां पूर्ण
मल्हारगढ़/गोपाल मालेचा/ श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड (सेलावरी) मल्हारगढ़ में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 1 अप्रैल 2026, बुधवार को विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा शाम 4 बजे मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी।
आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे, ढोल, अखाड़ा प्रदर्शन एवं पुष्प वर्षा जैसे विशेष आकर्षण शामिल रहेंगे। धार्मिक वातावरण में भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालु जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों से नगर को भक्तिमय बनाएंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Apr 2026, 02:44 PM
🪔 आज का राशिफल व पंचांग, दिनांक : 1 अप्रैल 2026, बुधवार
🕉️ आज का पंचांग
- तिथि : चैत्र शुक्ल चतुर्दशी सुबह 7:06 तक, इसके बाद पूर्णिमा
- नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी दोपहर 4:17 तक, फिर हस्त नक्षत्र
- वार : बुधवार
- चंद्र राशि : कन्या राशि
- ऋतु : वसंत ऋतु
- विक्रम संवत : 2083 (सिद्धार्थी)
- शक संवत : 1948
- सूर्योदय : लगभग 06:23 AM
- सूर्यास्त : लगभग 06:38 PM
- चन्द्रोदय : 06:10 PM
- चन्द्रास्त : 06:10 AM
- राहुकाल (बुधवार) : 12:30 PM से 02:00 PM लगभग
- शुभ योग : वृद्धि योग
- विशेष : चैत्र पूर्णिमा व्रत / सत्यनारायण पूजा शुभ
🔮 आज का राशिफल
♈ मेष राशि
आज दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। काम में नई ऊर्जा मिलेगी। छोटी यात्रा लाभकारी हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
♉ वृषभ राशि
आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। खर्च बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
♊ मिथुन राशि
आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी-व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♋ कर्क राशि
काम का दबाव बढ़ सकता है। धैर्य रखें। परिवार से सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
♌ सिंह राशि
आज बड़े खर्च टालें। नया निर्णय सोच-समझकर लें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई योजना बन सकती है।
♍ कन्या राशि
चंद्रमा आपकी राशि में है। आज भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी।
♎ तुला राशि
करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। यात्रा का योग बन रहा है।
♏ वृश्चिक राशि
नया काम शुरू करने का अच्छा दिन है। आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
♐ धनु राशि
भाग्य साथ देगा। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। पुराने काम पूरे होंगे।
♑ मकर राशि
आज संयम रखें। विवाद से बचें। निवेश सोच-समझकर करें।
♒ कुंभ राशि
आज लाभ के योग बन रहे हैं। नया संपर्क लाभ देगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
♓ मीन राशि
आज मन शांत रहेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
⭐ आज के शुभ अंक व रंग
- शुभ अंक : 5
- शुभ रंग : हरा
- शुभ दिशा : उत्तर-पूर्व
🪔 आज का विशेष उपाय
👉 भगवान विष्णु या हनुमान जी की पूजा करें
👉 हरी वस्तु का दान करें
👉 तुलसी पर जल चढ़ाएं
posted by : Admin/Pointer Media
01 Apr 2026, 08:30 AM
बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई
मंदसौर / मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया।
कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया।
वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है—
पांच गुना शुल्क: ₹51,276/-
निराश्रित शुल्क: ₹10,255/-
समझौता शुल्क: ₹5,000/-
कुल जमा राशि: ₹66,532/-
इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे।
मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
posted by : Admin/Pointer Media
31 Mar 2026, 09:43 PM
सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मंदसौर को प्राप्त हुआ एक और देहदान
मंदसौर / सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मंदसौर में एमबीबीएस छात्रों के अध्ययन एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण हेतु एक और कैडेवर प्राप्त हुआ है। यह देहदान रतलाम निवासी स्वर्गीय श्री संजय गहलोत द्वारा किया गया, जो काकानी वेलफेयर सोसाइटी, रतलाम के माध्यम से तथा श्री गोविंद काकानी के सहयोग से महाविद्यालय को प्राप्त हुआ।
इस समन्वय में डॉ. नटवर गौर, सहायक प्राध्यापक एनाटोमी , डॉ. कार्तिक साल्वे, पप्राध्यापक (फार्माकोलॉजी) , डॉ सुनील कांत गुलेरी प्राध्यापक कम्युनिटी मेडिसिन एवं डॉ सौमित्र सेठिया सह प्राध्यापक कम्युनिटी मेडिसिन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
एनाटॉमी विभाग में प्रायोगिक अध्ययन हेतु कैडेवर की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक होती है। इस नवीन देहदान के साथ महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के लिए कुल 11 कैडेवर प्रशिक्षण हेतु उपलब्ध हो चुके हैं, जो छात्रों के समुचित पठन-पाठन एवं कौशल विकास में सहायक सिद्ध होंगे।
अधिष्ठाता डॉ. शशि गांधी द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं एनजीओ के माध्यम से समाज में देहदान एवं अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने एवं लोगों को प्रेरित करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
समाज से अपेक्षा है कि अधिक से अधिक लोग देहदान जैसे महादान में सहभागिता कर भावी चिकित्सकों के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें।
posted by : Admin/Pointer Media
31 Mar 2026, 04:56 PM
जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण, फील्ड ट्रेनर प्रगणकों को दें गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
कलेक्टर ने डायट ई-दक्ष केंद्र में आयोजित फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण का निरीक्षण किया
मंदसौर / कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती अदिती गर्ग ने डायट ई-दक्ष केंद्र में आयोजित फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की प्रगति का अवलोकन करते हुए फील्ड ट्रेनर्स से जनगणना कार्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक फील्ड ट्रेनर की भूमिका अहम है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी फील्ड ट्रेनर अपने अधीनस्थ प्रगणकों को बेहतर एवं प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान करें, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर स्वयं विषय को गंभीरता से समझें और प्रगणकों को भी पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षित करें। साथ ही, जनगणना कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान हेतु भी प्रगणकों का मार्गदर्शन करें।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सहित फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे। प्रशिक्षण श्री अभिषेक ठाकुर एवं श्री सत्येंद्र राठौर द्वारा दिया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
31 Mar 2026, 04:55 PM
संजय गांधी उद्यान में 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक लगेगा पुस्तक मेला : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
कलेक्टर ने अधिकारियों संग पुस्तक मेला स्थल का किया निरीक्षण
कलेक्टर की अपील: पालक व विद्यार्थी पुस्तक मेले का लाभ लें, पुरानी किताबें करें दान
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने अधिकारियों के साथ पुस्तक मेला स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। जिले में 1 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक संजय गांधी उद्यान (पं. मदनलाल जोशी सभागृह) में पांच दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 1 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा तथा प्रतिदिन यह मेला दोपहर 12:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।
उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न पुस्तक विक्रेताओं के माध्यम से सभी प्रकार की शैक्षणिक पुस्तकें एवं कॉपियां उपलब्ध रहेंगी। इसमें एमपी बोर्ड, सीबीएसई एवं एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की पुस्तकें शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए स्कूल बैग, यूनिफॉर्म एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी उचित दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सुविधाजनक एवं कम दरों पर पुस्तकें उपलब्ध कराने हेतु यह आयोजन किया जा रहा है। मेले में 15 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी।
कलेक्टर ने जिले के अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे पुस्तक मेले का अधिक से अधिक लाभ लें। साथ ही, जो विद्यार्थी नई कक्षा में प्रवेश कर चुके हैं, वे अपनी पुरानी पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री मेले में स्थापित पुस्तक बैंक स्टॉल पर दान करें, जिससे अन्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता मिल सके।
posted by : Admin/Pointer Media
31 Mar 2026, 04:54 PM
पिपलौदा में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, खाली पोल्ट्री फार्म में चल रहा था काला कारोबार.
रतलाम जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरखेड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक सुनसान पड़े पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी, जहां गुप्त रूप से ड्रग बनाने का काम चल रहा था।_
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन से अधिक आरोपियों को रंगे हाथों एमडी ड्रग बनाते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि खेत में बने इस पोल्ट्री फार्म को लंबे समय से अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी।
इस संयुक्त कार्रवाई में थाना पिपलौदा पुलिस, साइबर सेल जावरा और एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रमेश कोली की टीम शामिल रही। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान और जब्त सामग्री के संबंध में आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
सूत्रों के अनुसार, इस फैक्ट्री से बड़े नेटवर्क के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच जारी है। पुलिस आज दोपहर करीब 3 बजे पूरे मामले का खुलासा करेगी, जिसमें और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
posted by : Admin/Pointer Media
31 Mar 2026, 02:53 PM
रानपुर में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, एक बीघा फसल जलकर राख
नीमच। सरवानिया महाराज / समीपस्थ ग्राम मड़ावड़ा के रानपुर में मंगलवार को सुबह एक किसान के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे करीब एक बीघा फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना से किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार ग्राम रानपुर निवासी अशोक पाटीदार पिता चतरानंद पाटीदार के खेत के पास से गुजर रही विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी गेहूं की खड़ी फसल पर गिर गई, जिससे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत सरवानिया फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड चालक श्याम माली टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दी गई, अन्यथा आसपास के खेतों में भी आग फैलने से बड़ा नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
posted by : Admin/Pointer Media
31 Mar 2026, 10:30 AM
जलोदिया के समस्त ग्रामवासी की तरफ से मायरा लाया जाएगा
श्री सांवरिया सेठ धाम बरखेड़ा पंथ में नानी बाई के मायरे की कथा का आज समापन, महाप्रसादी व सम्मान समारोह का आयोजन
----------------
महेश मरेठा मिडिया प्रभारी श्री सांवलिया सेठ धाम मंदिर 7828721358
--------------
बरखेड़ा पंथ स्थित श्री सांवरिया सेठ धाम मंदिर में चल रही नानी बाई के मायरे की पावन कथा का आज अंतिम दिवस श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम जलोदिया के समस्त श्रद्धालु दोपहर 2 बजे पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मायरा लेकर मंदिर परिसर पहुंचेंगे, जिससे कार्यक्रम में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत जोशी एग्रो एजेंसी गुड़भेली द्वारा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में भक्तजन प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। साथ ही ग्राम बरखेड़ा पंथ एवं पिपलिया मंडी के भक्तजनों द्वारा कथा वाचन कनक जी वैष्णव एवं और सभी सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। अंतिम दिन होने के कारण भक्तों में विशेष उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों ने सभी भक्तजनों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस भव्य धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनें और कथा एवं महाप्रसादी का लाभ उठाकर अपने जीवन को धन्य बनाएं।
posted by : Admin/Pointer Media
31 Mar 2026, 09:36 AM
🗓️ आज का राशिफल व पंचांग, मंगलवार, 31 मार्च 2026
🌞 आज का पंचांग
- 📅 तिथि — चैत्र शुक्ल त्रयोदशी (सुबह 06:56 तक), फिर चतुर्दशी
- 🌙 नक्षत्र — पूर्व फाल्गुनी (दोपहर 03:20 तक), फिर उत्तर फाल्गुनी
- 🪐 चंद्र राशि — सिंह राशि
- 🌅 सूर्योदय — 06:24 AM
- 🌇 सूर्यास्त — 06:38 PM
- 🌙 चंद्रोदय — 05:16 PM
- 📿 विक्रम संवत — 2083
- 🌼 ऋतु — वसंत ऋतु
- 🔱 आज का विशेष — महावीर जयंती, रवि योग
⛔ राहुकाल (मंगलवार)
03:30 PM से 05:00 PM तक (महत्वपूर्ण कार्य टालें)
✅ आज का शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त — 12:05 PM से 12:55 PM
- अमृत काल — सुबह व शाम शुभ समय
🔮 आज का राशिफल
♈ मेष राशि
आज ऊर्जा भरपूर रहेगी। काम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नई योजना बन सकती है।
♉ वृषभ राशि
घर-परिवार में सुख मिलेगा। घर सजाने या सुधार करने का विचार आएगा। भावनात्मक रूप से अच्छा दिन रहेगा।
♊ मिथुन राशि
आज बातचीत से लाभ मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव। यात्रा के योग बन रहे हैं।
♋ कर्क राशि
धन लाभ के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।
♌ सिंह राशि
आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
♍ कन्या राशि
आज थोड़ा तनाव रह सकता है। धैर्य रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
♎ तुला राशि
आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। नई शुरुआत के लिए अच्छा दिन।
♏ वृश्चिक राशि
काम का दबाव रहेगा लेकिन सफलता मिलेगी। अधिकारी खुश रहेंगे।
♐ धनु राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा के योग हैं। रुका पैसा मिल सकता है।
♑ मकर राशि
सावधानी से काम करें। निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♒ कुंभ राशि
दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापार में लाभ होगा।
♓ मीन राशि
काम में सफलता मिलेगी। नौकरी वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।
⭐ आज का शुभ
- शुभ रंग — लाल, पीला
- शुभ अंक — 3, 9
- शुभ दिशा — उत्तर
posted by : Admin/Pointer Media
31 Mar 2026, 08:26 AM
जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में किया प्याऊ का शुभारंभ
मंदसौर / भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
दलौदा-सीतामऊ मार्ग स्थित ग्राम लसूडावन में सेक्टर क्रमांक 3 धूधड़का अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा राहगीरों एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए नि:शुल्क प्याऊ प्रारंभ किया गया। यह प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
परिषद के परामर्शदाता श्री रघुवीर सिंह राठौर ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में यात्रियों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है, जिससे राहगीरों को राहत मिल सके।
इसी क्रम में विकासखंड भानपुरा के सेक्टर नावली क्रमांक-1 अंतर्गत आदर्श ग्राम श्रीनगर में नवांकुर संस्था "ग्राम उत्थान जन कल्याण सेवा संस्था" द्वारा जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम समन्वयक श्री रामप्रसाद मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल के तहत ग्रामीणों को स्वच्छ जल के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया।
साथ ही ग्राम करण्डिया में भी जल मंदिर प्याऊ की स्थापना कर ग्रामीणों एवं राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जन अभियान परिषद द्वारा संचालित यह पहल जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत "जल शक्ति से नव भक्ति" की भावना को साकार करते हुए जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। परिषद ने आमजन से अपील की है कि जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखें एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहें।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Mar 2026, 04:55 PM
पीएम राहत योजना में जिले के सभी नर्सिंग होम एवं निजी अस्पताल पंजीयन करवाए : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
परिवहन विभाग पुलिस साथ के मिलकर वाहन चेकिंग की कार्यवाही करें
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
मंदसौर / कलेक्टर एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा एवं पीएम राहत योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले के सभी नर्सिंग होम एवं निजी अस्पताल पीएम राहत योजना के अंतर्गत अनिवार्य रूप से पंजीयन करवाएं, जिससे सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने तथा अपंजीकृत निजी अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीएम राहत पोर्टल का नियमित अवलोकन करने एवं जरूरतमंदों को स्वप्रेरणा से योजना का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।
बैठक में परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया कि वाहन फिटनेस, बीमा एवं चेकिंग की कार्यवाही नियमित रूप से पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर करें तथा साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बिना बीमा वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। स्कूल वाहनों की जांच कर उनकी ओके रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया।
कलेक्टर ने नगरीय निकायों को पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन कर उन्हें GIS पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को उज्जैन-गरोठ मार्ग पर आवश्यक सुधार कार्य करने एवं 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैशलेस व्यवस्था लागू करने को कहा गया। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई मार्गों पर एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में ब्लैक स्पॉट्स पर एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने, खुले कुओं को जाली से ढंकने एवं उनकी जानकारी GIS पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। नल-जल योजना के तहत बिना अनुमति सड़कों की खुदाई करने वालों के विरुद्ध नोटिस जारी कर वसूली की कार्रवाई करने को कहा गया।
इसके अतिरिक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए। एलईडी हेडलाइट के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ट्रैफिक पुलिस को रात्रि में विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Mar 2026, 04:54 PM
मन्दसौर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर अदिति गर्ग ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी निजी अस्पताल अनिवार्य रूप से 'पीएम राहत योजना' में पंजीयन कराएं, ताकि सड़क दुर्घटना के घायलों को तत्काल उपचार मिल सके; लापरवाही बरतने वाले अस्पतालों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में परिवहन और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से वाहनों की फिटनेस, बीमा और रिफ्लेक्टर की जांच करने के साथ ही स्कूली बसों की 'ओके रिपोर्ट' तैयार करने को कहा गया। साथ ही, उज्जैन-गरोठ मार्ग पर सुधार कार्य, 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैशलेस व्यवस्था लागू करने, और बिना अनुमति सड़क खुदाई करने वालों पर वसूली की कार्यवाही करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ताकि जिले की यातायात व्यवस्था और जनसुरक्षा को और सुदृढ़ बनाया जा सके।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Mar 2026, 04:51 PM
समाजसेवी व उद्योगपति रणछोड़ प्रसाद गनेड़ीवाल का निधन, मंदसौर में शोक की लहर
मंदसौर। समाजसेवी और उद्योगपति प्रदीप गनेड़ीवाल एवं प्रद्यूमन गनेड़ीवाल के पिता तथा स्व. राय साहब सेठ लक्ष्मीनारायण जी गनेड़ीवाल के सुपुत्र शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री रणछोड़ प्रसाद गनेड़ीवाल का सोमवार को l हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे मंदसौर जिले में शोक की लहर फैल गई। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
गनेड़ीवाल जी जिनिंग-प्रेसिंग मिल के सफल उद्योगपति होने के साथ-साथ एक संवेदनशील और दूरदर्शी समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते थे। उन्होंने अपने उद्योग के माध्यम से न केवल आर्थिक क्षेत्र में पहचान बनाई, बल्कि सैकड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर देकर उनके जीवन को संवारने का कार्य भी किया।
समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके मार्गदर्शन में संचालित गनेड़ीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट आज भी सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
ट्रस्ट द्वारा महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों ने गनेड़ीवाल परिवार को एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। उनके प्रयासों से अनेक लोगों को नई दिशा और सहारा मिला। इसके अलावा कोरोनाकाल में ट्रस्ट द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों को मंदसौर कभी नहीं भूल सकता।
धार्मिक कार्यों में हमेशा आगे रहने वाले श्री रणछोड़ प्रसाद गनेड़ीवाल का व्यक्तित्व सरल, सौम्य और प्रेरणादायी था। वे हमेशा समाज के लिए कुछ बेहतर करने की सोच रखते थे। उनका जाना मंदसौर के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Mar 2026, 04:23 PM
मंदसौर विकास के लिए विधायक विपिन जैन के 11 महत्वपूर्ण सुझाव
मंदसौर । कांग्रेस विधायक विपिन जैन ने आगामी नगर पालिका बजट (2026-27) हेतु जनहित से जुड़े 11 प्रमुख सुझाव दिए हैं। उन्होंने शिवना नदी सौंदर्यीकरण परियोजना को शीघ्र शुरू करने के लिए जनप्रतिनिधियों की निगरानी समिति बनाने, यातायात सुधार हेतु सड़कों के चौड़ीकरण व पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने और अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ पुनर्वास योजना पर जोर दिया है। इसके अतिरिक्त, विधायक ने पेयजल संकट के समाधान, वैध हुई कॉलोनियों में बुनियादी विकास, संजय गांधी उद्यान का जीर्णोद्धार, लंबित नामांतरण प्रकरणों का निपटारा, गांधीनगर सीवरेज कार्य की समीक्षा और मेघदूत नगर के अधूरे ऑडिटोरियम को समय सीमा में पूर्ण करने की मांग की है, ताकि शहर के समग्र विकास को नई गति मिल सके।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Mar 2026, 11:45 AM
14 अप्रैल को देवास में निकलेगी 21 हजार अनुयायियों की स्वाभिमान यात्रा, अंबेडकर जयंती पर होगा भव्य आयोजन
देवास। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को देवास में भव्य स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए 21 हजार अंबेडकर अनुयायियों को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
आयोजन की जानकारी देते हुए अभिषेक चौहान ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज में स्वाभिमान, समानता और संविधानिक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक संगठन और अंबेडकर अनुयायी शामिल होंगे।
यह आयोजन डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ (DARYS), युवा क्रांति मिशन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, स्वाभिमान यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इन संगठनों की रहेगी भागीदारी- स्वाभिमान यात्रा देवास टीम, DARYS 50 फाइटर्स टीम देवास, DARYS ब्लड डोनेशन देवास, निशुल्क डामा कोचिंग क्लासेस, BSP यूथ टीम देवास । आयोजकों ने बताया कि यात्रा के दौरान सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, संविधान और समानता के संदेश को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है।
आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से 14 अप्रैल को देवास पहुंचकर इस स्वाभिमान यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Mar 2026, 10:16 AM
📅 आज का राशिफल व पंचांग, दिनांक : 30 मार्च 2026, सोमवार
🪔 आज का पंचांग
- तिथि : शुक्ल पक्ष द्वादशी सुबह 07:09 बजे तक, फिर त्रयोदशी
- नक्षत्र : मघा दोपहर 02:48 बजे तक, फिर पूर्वा फाल्गुनी
- योग : शूल योग शाम 04:51 बजे तक
- वार : सोमवार
- सूर्योदय : लगभग 06:15 AM
- सूर्यास्त : लगभग 06:37 PM
- चंद्र राशि : सिंह
- राहुकाल : सुबह 07:30 से 09:00 तक (सोमवार)
- शुभ मुहूर्त : दोपहर और शाम का समय शुभ माना गया है
- विशेष : सोम प्रदोष व्रत, भगवान शिव पूजा का विशेष दिन
🔮 आज का राशिफल (30 मार्च 2026)
♈ मेष
आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। परिवार से सहयोग मिलेगा।
♉ वृषभ
मन शांत रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
♊ मिथुन
आज सावधानी रखें। किसी से बहस हो सकती है। खर्च बढ़ सकता है।
♋ कर्क
करियर में बड़ा बदलाव संभव। नए अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ के योग।
♌ सिंह
आत्मविश्वास बढ़ेगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के संकेत।
♍ कन्या
आज का दिन शुभ रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। पुराने विवाद खत्म होंगे।
♎ तुला
नए संपर्क बनेंगे। व्यापार में लाभ। निवेश सोच-समझकर करें।
♏ वृश्चिक
काम में सफलता मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♐ धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं। सामाजिक सम्मान मिलेगा। धन लाभ संभव।
♑ मकर
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियां आएंगी।
♒ कुंभ
खर्च बढ़ सकता है। विवाद से बचें। धैर्य रखें।
♓ मीन
नई योजना सफल होगी। नौकरी में अवसर मिलेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है।
⭐ आज का शुभ रंग
- सफेद
- हल्का पीला
🔢 आज का शुभ अंक
3, 6, 9
🪔 आज का उपाय
आज भगवान शिव को जल अर्पित करें
और ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें — दिन शुभ रहेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Mar 2026, 10:08 AM
मल्हारगढ़ में कांग्रेस का संयुक्त धरना प्रदर्शन कल
गैस, बिजली, पेट्रोल-डीजल और किसान मुद्दों को लेकर SDM को सौंपा जाएगा ज्ञापन
मल्हारगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महेन्द्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में मल्हारगढ़ एवं संजीत बूढ़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा तहसील स्तरीय संयुक्त धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
यह धरना प्रदर्शन केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत, अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित वृद्धि, पेट्रोल-डीजल की कमी तथा किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, धरना प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से समय पर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम की जानकारी
- दिनांक: 30 मार्च 2026
- दिन: सोमवार
- समय: प्रातः 11:30 बजे
- स्थान: गॉडगिल चौराहा, मल्हारगढ़
आयोजनकर्ता
- विजेश मालेचा – अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ़
- सत्यनारायण पाटीदार – अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संजीत बूढ़ा
सहयोगी संगठन
नगर कांग्रेस कमेटी के
- किशोर उनियारा
- सुभाष पाटीदार
- कोहिनूर मेव
के साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अजा. प्रकोष्ठ, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, NSUI, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, सेवादल, बाल कांग्रेस और सोशल मीडिया टीम सहित समस्त कांग्रेस प्रकोष्ठ भाग लेंगे।
आयोजकों ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन से उपस्थित होकर "जनता की आवाज" बुलंद करने की अपील की है।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Mar 2026, 01:51 PM
महावीर जयंती पर अवकाश घोषित
महावीर जयंती के संदर्भ में राज्य शासन की महत्वपूर्ण घोषणा.
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश। स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कलेक्टर अवकाश के संबंध में ले सकेंगे निर्णय।
सामाजिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विचार उपरांत राज्य शासन ने लिया निर्णय।
स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2026 मंगलवार के स्थान पर 30 मार्च 2026 सोमवार को अवकाश घोषित करने हेतु जिला कलेक्टर को किया अधिकृत।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Mar 2026, 01:42 PM
ओडिशा में सड़क हादसा: डिकेन के युवक की दर्दनाक मृत्यु, डंपर ने ली जान
डीकेन/ओडीशा (मध्य प्रदेश) नगर के नई आबादी ( दाता ) डीकैन निवासी राहुल पिता बद्री लाल जी मेघवाल के साथ ओडिशा में एक भीषण सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, राहुल अपने साथीयों के साथ ओड़ीशा में रतनगढ़ के व्यापारी के साथ कंबल बेचने के व्यवसाय के सिलसिले में गए हुए थे।वही उनके साथ एक हृदयविदारक घटना सुबह लगभग 5:30 बजे की बताई जा रही है। चश्मदीदों के अनुसार, राहुल अपने कमरे के सामने खड़ी मोटरसाइकिल पर सामान बांध रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर राहुल के ऊपर से गुजर गया।मौके पर ही दम तोड़ा इस भीषण दुर्घटना में राहुल की मौके पर ही आकस्मिक मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई है। जैसे ही यह खबर राहुल के गृह नगर डीकैन पहुँची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Mar 2026, 01:25 PM
🌞 आज का राशिफल व पंचांग , 📅 29 मार्च 2026 | रविवार
🪔 आज का पंचांग
- 📆 तिथि : चैत्र शुक्ल एकादशी (आज पूरे दिन)
- ⭐ नक्षत्र : आश्लेषा दोपहर 03:42 बजे तक, फिर मघा
- 🧘 योग : धृति योग शाम 06:18 बजे तक, फिर शूल योग
- 🪐 चन्द्रमा : कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश
- 🌅 सूर्योदय : 06:15 AM
- 🌇 सूर्यास्त : 06:37 PM
- ⚠️ राहुकाल : 04:30 PM – 06:00 PM (रविवार)
- ✅ आज एकादशी व्रत, पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के लिए शुभ दिन
🔮 आज का राशिफल
♈ मेष
आज का दिन शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार से खुशखबरी मिल सकती है।
♉ वृषभ
आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में नई शुरुआत कर सकते हैं। यात्रा से लाभ मिलेगा।
♊ मिथुन
कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा।
♋ कर्क
सुबह तक लाभ का समय। दोपहर बाद खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♌ सिंह
चन्द्रमा आपकी राशि में — आत्मविश्वास बढ़ेगा। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
♍ कन्या
मानसिक तनाव कम होगा। धन लाभ के योग हैं। नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
♎ तुला
मित्रों से सहयोग मिलेगा। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।
♏ वृश्चिक
कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ेगी। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति के योग।
♐ धनु
भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग।
♑ मकर
सावधानी से निर्णय लें। विवाद से बचें। शाम तक स्थिति बेहतर होगी।
♒ कुंभ
व्यापार में लाभ मिलेगा। साझेदारी में सफलता। परिवार में खुशी का माहौल।
♓ मीन
आज मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन लाभ संभव।
⭐ आज का शुभ अंक और रंग
- शुभ अंक : 3, 9
- शुभ रंग : लाल, पीला
🪔 आज का उपाय
- भगवान विष्णु की पूजा करें
- पीले फल का दान करें
- "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें
posted by : Admin/Pointer Media
29 Mar 2026, 08:51 AM
मिटती विरासत को मिला जीवन: जल गंगा संवर्धन अभियान से निखरी प्राचीन बावड़ी
मंदसौर / मंदसौर जिले के भैसोदामंडी क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन बावड़ी, जो कभी स्थानीय लोगों के जीवन का प्रमुख जल स्रोत हुआ करती थी, आज फिर से अपनी पुरानी पहचान हासिल कर चुकी है। यह परिवर्तन संभव हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए गए जीर्णोद्धार कार्यों से, जिसने एक उपेक्षित धरोहर को नई जिंदगी दे दी।
वर्षों से देखरेख के अभाव में यह ऐतिहासिक बावड़ी पूरी तरह घास-फूस, झाड़ियों और गंदगी से ढक चुकी थी। पानी दूषित हो चुका था और इसका उपयोग लगभग समाप्त हो गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बावड़ी ग्वालियर रियासत काल की एक महत्वपूर्ण जल संरचना थी, जो कभी आसपास के क्षेत्र की प्यास बुझाती थी और सामाजिक जीवन का केंद्र हुआ करती थी।

लेकिन जब जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत हुई, तो इस बावड़ी के कायाकल्प का कार्य भी प्राथमिकता में लिया गया। साफ-सफाई, कचरा हटाने, जल स्रोत को पुनर्जीवित करने और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य किए गए। इसके परिणामस्वरूप आज यह बावड़ी एक बार फिर स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक रूप में सामने आई है।
अब यह केवल जल संरक्षण का माध्यम नहीं रही, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी बन गई है। स्थानीय नागरिकों में भी इस पहल को लेकर जागरूकता बढ़ी है और वे इसके संरक्षण के लिए आगे आ रहे हैं।
भैसोदामंडी की यह सफलता कहानी बताती है कि यदि सामूहिक प्रयास और सही दिशा में काम किया जाए, तो पुरानी धरोहरों को फिर से जीवंत किया जा सकता है। जल गंगा संवर्धन अभियान न केवल जल संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि यह हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को बचाने का भी सशक्त माध्यम बन रहा।

posted by : Admin/Pointer Media
28 Mar 2026, 06:18 PM
होमगार्ड परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 16 यूनिट हुआ रक्तदान
मंदसौर / जिला होमगार्ड एवं SDERF इकाई के जवानों के लिए आज होमगार्ड कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुयोग अस्पताल के संचालक डॉ. योगेंद्र कोठारी एवं उनकी टीम द्वारा मानसेवी सेवाएं प्रदान करते हुए जवानों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में होमगार्ड एवं SDERF जवानों के साथ-साथ सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स और उनके परिवारजनों ने भी लाभ लिया। इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री वीरेंद्र सिंह जादौन सहित जवानों द्वारा लगभग 16 यूनिट रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बेहतर स्वास्थ्य एवं नियमित स्वास्थ्य जागरूकता बनाए रखने के संबंध में सभी को संबोधित किया गया। साथ ही उपस्थित जवानों एवं वॉलंटियर्स के लिए परिवार स्वास्थ्य आईडी बनाने की जानकारी दी गई, जिससे भविष्य में आवश्यकता होने पर चयनित जांच एवं उपचार अनुयोग अस्पताल द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जा सकेगा। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सभी जवानों का सामान्य स्वास्थ्य संतोषजनक पाया गया।

posted by : Admin/Pointer Media
28 Mar 2026, 06:11 PM
शिफा और शकीना अन्य बालिकाओं के लिए बनीं प्रेरणा, एचपीवी टीकाकरण को मिला बढ़ावा
मंदसौर / प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नाहरगढ़ में एक प्रेरणादायक एवं भावुक पहल देखने को मिली, जहाँ नन्ही बालिकाओं शिफा और शकीना ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन लगवाकर समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी इस पहल ने अन्य किशोरियों एवं अभिभावकों को भी जागरूक होने का संदेश दिया है।
इस अवसर पर आयोजित जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जानकारी दी गई तथा टीकाकरण के महत्व को समझाया गया। शिफा और शकीना ने टीकाकरण के बाद भावुक अपील करते हुए कहा कि उन्होंने यह टीका अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अपने दोस्तों के बेहतर भविष्य के लिए लगवाया है, और वे चाहती हैं कि प्रत्येक 14 वर्ष की बालिका इस टीके का लाभ उठाए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने भी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बेटियों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष की आयु में एचपीवी वैक्सीन लगवाकर सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव संभव है, जिससे बेटियों का भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सकता है।
यह पहल न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश भी दे रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
28 Mar 2026, 06:02 PM
जन सहयोग से जल संवर्धन के तहत ग्वालटोली तालाब पर स्वच्छता के लिए किया श्रमदान बदला बदला सा नजर आने लगा है ग्वालटोली तालाब का स्वरूप
विधायक, कलेक्टर, नपाध्यक्ष ने किया स्वच्छता के लिए श्रमदान
नीमच / जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय नीमच पर स्थित ग्वालटोली तालाब पर न.पा. नीमच द्वारा स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार,कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ,जिला पंचायत सी.ई.ओं. श्री अमन वैष्णव,ए.डी.एम. श्री बी.एस.कलेश, नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा,पार्षदगण जनप्रतिनिधिगण,विभिन्न सस्थाओं के प्रतिनिधियों ने तालाब परिसर की साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया गया। जन सहयोग से स्वच्छता के लिए किए गए इस श्रमदान से ग्वालटोली तालाब का स्वरूप बदला बदला सा नजर आने लगा है ।
इस अवसर पर नगरपालिका जलकल समिति सभापति श्रीमती छाया वीरेंद्र जायसवाल, एसडीएम श्री संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धार्वे, श्री पराग जैन , पार्षद श्री हरगोविंद दीवान, पार्षद प्रतिनिधि श्री मुकेश पोरवाल, पर्यावरण मित्र संकल्प संस्था के श्री जगदीश कारपेंटर, नगर समस्या सुझाव ग्रुप के श्री विवेक खण्डेलवाल, नगरपालिका के सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया सहित नगरपालिका के कर्मचारी, नागरिकों जनप्रतिनिधियों, इंदिरा नगर एवं ग्वालटोली के रहवासियों आदि ने ग्वालटोली तालाब परिसर की साफ सफाई के लिए उत्साह पूर्वक श्रमदान किया और कचरा एकत्रित कर ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया।इस मौके पर नगरपालिका नीमच द्वारा ग्वालटोली तालाब के सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण का कार्य का कलेक्टर ने अवलोकन किया और सीएमओं श्रीमती दुर्गा बामनिया को आवश्यक निर्देश दिए।
posted by : Admin/Pointer Media
28 Mar 2026, 05:58 PM
संजीत में निकली 111 मीटर चुनरी यात्रा, माता फोसरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
मंदसौर। संजीत में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। चारभुजा मित्र मंडल संजीत एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

चुनरी यात्रा की शुरुआत शाम 4 बजे श्री चारभुजा नाथ मंदिर परिसर से हुई। यात्रा का शुभारंभ माता फोसरी के जयकारों और भक्तिमय भजनों के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। यात्रा में महिलाएं, पुरुष और युवा वर्ग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर भक्ति भाव से झूमते नजर आए।

चुनरी यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई प्राचीन एवं चमत्कारी माता फोसरी के दरबार पहुंची। भक्तों द्वारा माता रानी को 111 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही।

माता फोसरी मंदिर पहुंचने के बाद भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने एक साथ शामिल होकर मां के जयकारे लगाए। इसके पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि माता फोसरी के दरबार में ग्राम पंचायत फोसरी के तत्वावधान में पारंपरिक सांस्कृतिक मेले का भी आयोजन किया जा रहा है, यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा है।
posted by : Admin/Pointer Media
28 Mar 2026, 04:22 PM
24 घंटे में सीतामऊ पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, जमीनी विवाद में चाचा की कुल्हाड़ी से हत्या
सीतामऊ | मंदसौर / सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम साखतली में हुई सनसनीखेज हत्या की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहा विवाद सामने आया है।
खेत पर सोने गए थे शंकरलाल, सुबह मिली खून से लथपथ लाशपुलिस के अनुसार, दिनांक 27 मार्च 2026 को फरियादी जीवन पाटीदार (26 वर्ष) निवासी ग्राम साखतली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता शंकरलाल पाटीदार 26 मार्च की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच साइकिल से खेत पर सोने गए थे।
अगले दिन सुबह करीब 6 बजे गांव के कन्हैयालाल पाटीदार ने सूचना दी कि रामनिवास पाटीदार के खेत के पास कच्चे रास्ते पर शंकरलाल पाटीदार खून से लथपथ पड़े हैं।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शंकरलाल पाटीदार की साइकिल सहित सड़क पर लाश पड़ी मिली। उनके गले और सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे तथा मौके पर काफी खून फैला हुआ था।
7 आरी जमीन को लेकर चल रहा था विवादजांच में सामने आया कि मृतक शंकरलाल पाटीदार और उनके भतीजे बालेश्वर पाटीदार के बीच गांव के पास स्थित 7 आरी पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस संबंध में सिविल कोर्ट में मामला भी विचाराधीन है।
पुलिस ने गठित की विशेष टीममामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील और एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश प्रजापति के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पता चला कि घटना के एक दिन पहले अर्जुन पाटीदार ने मृतक के बेटे को फोन पर धमकी दी थी। इसी आधार पर पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ शुरू की।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्मकड़ी पूछताछ के बाद आरोपी
- बालेश्वर पिता अनोखीलाल पाटीदार (26 वर्ष)
- नानालाल पिता अनोखीलाल पाटीदार (24 वर्ष)
निवासी ग्राम साखतली ने अपने जीजा अर्जुन पाटीदार निवासी नाटाराम के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
- एक कुल्हाड़ी
- एक मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर (MP14 NG 6421)
जब्त की है।
फरार आरोपी की तलाश जारीइस मामले में
फरार आरोपी:
अर्जुन पिता रामनिवास पाटीदार निवासी नाटाराम
की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।
जमीनी विवाद बना हत्या का कारणपुलिस के अनुसार, दोनों पक्ष 7 आरी पुश्तैनी जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद कर रहे थे। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने शंकरलाल पाटीदार की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
पुलिस टीम का सराहनीय कार्यइस सनसनीखेज हत्या का 24 घंटे में खुलासा करने पर सीतामऊ पुलिस टीम की सराहना की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की विवेचना जारी है।
posted by : Admin/Pointer Media
28 Mar 2026, 04:09 PM
🌞 आज का राशिफल व पंचांग 📅 28 मार्च 2026 | शनिवार
🪔 आज का पंचांग
- 📆 तिथि : चैत्र शुक्ल दशमी सुबह 08:46 बजे तक, फिर एकादशी शुरू
- ⭐ नक्षत्र : पुष्य दोपहर 02:50 बजे तक, फिर आश्लेषा
- 📿 योग : सुकर्मा योग रात 08:05 बजे तक, फिर धृति योग
- 🪐 चन्द्रमा : कर्क राशि में
- 📅 वार : शनिवार
- ⛅ सूर्योदय : लगभग 06:16 AM
- 🌇 सूर्यास्त : लगभग 06:36 PM
- ⚠️ राहुकाल : 09:29 AM – 11:00 AM
- 👉 आज शनि पूजा, दान-पुण्य, धार्मिक कार्य के लिए शुभ दिन माना गया है।
🔮 आज का राशिफल (28 मार्च 2026)
♈ मेष
आज मानसिक शांति मिलेगी। धन खर्च पर नियंत्रण रखें। बचत के लिए अच्छा दिन है। परिवार से सहयोग मिलेगा।
♉ वृषभ
सुबह थोड़ी सुस्ती रहेगी लेकिन दोपहर बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।
♊ मिथुन
नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ। यात्रा के योग बन रहे हैं।
♋ कर्क
चन्द्रमा आपकी राशि में — दिन शुभ रहेगा। सम्मान बढ़ेगा। परिवार से खुशखबरी मिल सकती है।
♌ सिंह
खर्च बढ़ सकते हैं। काम में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♍ कन्या
आज लाभ के योग हैं। नौकरी में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
♎ तुला
कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ेगी। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधिकारी खुश रहेंगे।
♏ वृश्चिक
भाग्य साथ देगा। धार्मिक यात्रा के योग। रुका पैसा मिल सकता है।
♐ धनु
प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए दिन शुभ है। रचनात्मक कार्यों में सफलता।
♑ मकर
परिवार में तनाव हो सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापार में लाभ होगा।
♒ कुंभ
नई साझेदारी बन सकती है। नौकरी में बदलाव के योग। धन लाभ संभव।
♓ मीन
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। शाम तक स्थिति बेहतर होगी।
⭐ आज के शुभ अंक व रंग
- शुभ अंक : 5, 7
- शुभ रंग : नीला, सफेद
- उपाय :
🪔 पीपल के पेड़ के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाएं
🐕 काले कुत्ते को रोटी खिलाएं
🕉️ "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें
posted by : Admin/Pointer Media
28 Mar 2026, 08:52 AM
स्कूलों में ही बनेंगे और अपडेट होंगे आधार कार्ड
मंदसौर/ भोपाल /राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के सहयोग से प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 'विद्यार्थियों के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार' शिविर का अगला चरण एक अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके विद्यालय परिसर में ही आधार से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें नामांकन और अपडेट के लिए अलग से कहीं जाने की आवश्यकता न पड़े। यह कार्यक्रम 18 अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 के बीच दो चरणों में आयोजित किया जा चुका है, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ मिला था।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लंबित बायोमेट्रिक अपडेट को पूर्ण करने के उद्देश्य से 'विद्यार्थियों के लिए आधार, अब स्कूल के द्वार' अभियान का अगला चरण प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान 1 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
500 से अधिक ऑपरेटर्स का किया गया है चयन
आधार शिविरों के कुशल संचालन के लिए लगभग 500 से अधिक ऑपरेटर्स का चयन किया गया है। इसके साथ ही इस सबंध में शालाओं के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित भी किया गया है कि वे यूडीआईएसई-प्लस पोर्टल से उन विद्यार्थियों की सूची अद्यतन कर लें जिनके आधार में एमबीयू पेंडिंग हैं। ऐसे विद्यार्थियों को आधार अपडेट कराने के लिये जागरूक करें और इसके लिए एक रोस्टर बनाएं।
स्कूल शिक्षा विभाग की यह पहल मुख्य रूप से बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पर केंद्रित है। जिसमें उनके आधार में उंगलियों के निशान, आइरिस स्केन और एक तस्वीर अपडेट करना शामिल है। पहला अपडेट तब आवश्यक है जब बच्चा 5 वर्ष का हो जाए। दूसरा एमबीयू तब आवश्यक है जब बच्चा 15 वर्ष का हो जाए। दूसरा एमबीयू 15 से 17 वर्ष की आयु के बीच पूरा होने पर निःशुल्क है, लेकिन 17 वर्ष की आयु के बाद शुल्क लागू होता है।
अपडेटेड बायोमेट्रिक्स वाला आधार कार्ड, स्कूल प्रवेश, प्रवेश परीक्षा, छात्रवृत्ति और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर जैसी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। इसीलिए सरकार समयबद्ध तरीके से विद्यार्थियों की 100 प्रतिशत अपार आईडी (अपार आईडी) बनाने का भी लक्ष्य रख रही है। अपार आईडी विद्यार्थियों को उनके सभी शैक्षणिक क्रेडिट, जैसे स्कोर कार्ड, मार्कशीट, ग्रेड शीट, डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और सह-पाठ्यचर्या संबंधी उपलब्धियों को डिजिटल रूप से संग्रहित, प्रबंधित और एक्सेस करने में मदद करती है। यह आईडी शिक्षा जगत में छात्र के लिए एक स्थायी डिजिटल पहचान के रूप में कार्य करती है। अपार आईडी के लिए महत्वपूर्ण है कि स्कूलों द्वारा अपार आईडी बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले यूडीआईएसई-प्लस पोर्टल में दर्ज छात्र का नाम, आधार कार्ड में दर्ज नाम से मेल खाना चाहिए।
स्कूल एडमीशन, प्रवेश परीक्षा, स्कॉलरशिप और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रोग्राम जैसी सर्विस पाने के लिए स्टूडेंट के पास मौजूदा बायोमेट्रिक्स वाला आधार होना ज़रूरी है। स्टूडेंट्स के लिए सबसे नए बायोमेट्रिक्स वाला अपडेटेड आधार भी ज़रूरी है, क्योंकि एनटीए, यूपीएससी, जेईई, एनईईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने और परीक्षा केन्द्रों में आगे एंट्री के लिए मोबाइल नंबर से जुड़ी आधार विवरण आवश्यक होता है। अपडेटेड आधार से स्टूडेंट की अपार आईडी भी आसानी से बन जाती है।
पहले चरण में 2000 से अधिक स्कूलों में लगा था शिविर
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए, मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग, राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (यूआईडीएआई) के सहयोग से 'विद्यार्थी के लिए आधार, अब स्कूल के द्वार' पहल शुरू की गई है। पहले चरण में प्रदेश के 2000 से ज़्यादा विद्यालयों में एमबीयू कैंप लगाए गए थे, जिनमें 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपने आधार में बायोमेट्रिक्स अपडेट किए थे।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Mar 2026, 07:43 PM
अफीम कृषक बंधु किसी के भी प्रलोभन में ना आए- प्रबंधक राव
प्रबंधक राव ने की किसानों से अपील
नीमच / शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना नीमच के प्रबंधक संजय कुमार राव ने बताया, कि शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच में फसल वर्ष 2025-26 हेतू केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो विभाग के अफीम तौल केंद्रों से अफीम कंटेनर प्राप्त करने के तुरंत बाद सैंपलिंग एवं परीक्षण की प्रक्रिया 28 मार्च 2026 से प्रारंभ कर दी जाएगी इस वर्ष भी सैंपलिंग एवं परीक्षण की प्रक्रिया पिछले वर्ष की भांति ही OCTA (Opium Container Tracking Application)द्वारा की जा रही है तथा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जांच प्रक्रिया संपूर्ण पारदर्शिता से संपन्न की जाएगी। प्रबंधक संजय कुमार राव ने बताया, कि किसान बंधु किसी भी व्यक्ति बिचैलिया एवं कर्मचारी के दिए गए किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं, क्योंकि परीक्षण की संपूर्ण प्रक्रिया को Digitized किया गया है, जो प्रणाली को अत्यधिक गोपनीय एवं पारदर्शी बनाएगा। साथ ही, यह भी अवगत कराया है, कि प्राप्त अफीम की सैंपलिंग एवं परीक्षण संबंधित संपूर्ण कार्य एक माह में समाप्त करने का शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा इससे संबंधित परिणाम प्रत्येक दिन विभाग की वेबसाईड https://goaf.gov.in पर अपलोड कर दिया जाएगा प्रबंधक श्री राव ने बताया , कि समस्या दर्ज करने हेतु पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है एवं जिसके लिए दूरभाष संख्या 07423-226015 सोमवार से शनिवार तक प्रातःकाल 10:00 बजे से सांयकाल 06:00 बजे तक संचालित रहेगा। इसके अलावा ईमेल आई.डी. goawcontrol@gmail.com पर भी समस्याए दर्ज कराई जा सकती हैं अफीम फेक्ट्री के प्रबंधक संजय कुमार राव ने बताया, कि कोई भी व्यक्ति, बिचैलिया एवं कर्मचारी किसी भी कृषक को मॉर्फिन की मात्रा बढाने, अफीम परिणामों में फेर-बदल करवाने अथवा गुणवत्ता से अधिक आरी का पट्टा दिलवाने का प्रलोभन देता है, तो वह उस किसान को मात्र ठगने का प्रयास करेगा। किसान बंधु किसी भी व्यक्ति, बिचैलिया एवं कर्मचारी के दिए गए किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं। यदि कोई किसान इनके झांसे में आता है, तो इससे किसान बंधुओं को आर्थिक हानि होगी।*
posted by : Admin/Pointer Media
27 Mar 2026, 06:21 PM
संजय गांधी उद्यान में 1 से 5 अप्रैल तक लगेगा भव्य पुस्तक मेला"
पुस्तकों पर 15% छूट, कॉपियों पर 30% और गणवेश पर 10% रियायत मिलेगी
मंदसौर / जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक पं. मदनलाल जोशी सभागार (संजय गांधी उद्यान) मंदसौर में विशेष पुस्तक एवं स्टेशनरी मेला आयोजित किया जाएगा। मेले का समय प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक रहेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशन में किया जा रहा है, जिससे निजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को रियायती दरों पर पुस्तकें एवं शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
मेले में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकाशकों की पुस्तकों पर प्रिंट रेट से 15% तक की छूट प्रदान की जाएगी, जबकि NCERT की पुस्तकें नेट रेट पर उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा सभी प्रकार की कॉपियों पर 30% तक की छूट दी जाएगी।
इसी के साथ निजी विद्यालयों की गणवेश, टाई एवं मौजों पर भी 10% की रियायत दी जाएगी, जिससे अभिभावकों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी।
पुस्तक मेले में ऑक्सफोर्ड, पियरसन, नवनीत, नेक्स्ट एजुकेशन, मैकमिलन, ओरिएंटल, ब्लैकस्वान, E-DAC, गुडलक सहित अन्य प्रतिष्ठित प्रकाशकों की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी।
इस संबंध में कलेक्टर द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में स्टेशनरी एवं पुस्तक विक्रेता संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निर्णय लिया गया है कि मेला अवधि के दौरान शहर की दुकानों पर पुस्तकों का विक्रय नहीं किया जाएगा।
विशेष पहल के रूप में मेले में “पुस्तक बैंक” भी स्थापित किया जाएगा, जहां अभिभावक एवं विद्यार्थी अपनी पुरानी उपयोग में नहीं आ रही पुस्तकें जमा कर सकेंगे। इन पुस्तकों को जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जिले के समस्त अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस पुस्तक मेले का लाभ उठाकर रियायती दरों पर शैक्षणिक सामग्री क्रय करें।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Mar 2026, 06:12 PM
आज का राशिफल व पंचांग, 27 मार्च 2026, शुक्रवार
🕉️ आज का पंचांग
- तिथि : चैत्र शुक्ल नवमी सुबह 10:06 तक, फिर दशमी
- वार : शुक्रवार
- नक्षत्र : पुनर्वसु दोपहर 3:24 तक, फिर पुष्य
- चंद्र राशि : मिथुन
- सूर्योदय : 06:17 AM
- सूर्यास्त : 06:36 PM
- राहुकाल : 10:54 AM से 12:27 PM तक
- योग : अतिगंड योग
- विशेष : चैत्र नवरात्रि नवमी / राम नवमी / सिद्धिदात्री पूजा
👉 आज देवी सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष महत्व है
👉 नए काम शुरू करने के लिए दोपहर बाद समय शुभ
🔮 आज का राशिफल (27 मार्च 2026)
♈ मेष राशि
आज भाग्य साथ देगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है।
♉ वृषभ राशि
धन लाभ के योग हैं। रुका पैसा मिल सकता है। यात्रा से फायदा होगा।
♊ मिथुन राशि
आज थोड़ा तनाव रह सकता है। सोच समझकर निर्णय लें। विवाद से बचें।
♋ कर्क राशि
आज सफलता मिलने के योग हैं। नया काम शुरू कर सकते हैं।
♌ सिंह राशि
खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें।
♍ कन्या राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में फायदा होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♎ तुला राशि
नौकरी में सफलता मिलेगी। सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
♏ वृश्चिक राशि
यात्रा का योग है। भाग्य साथ देगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
♐ धनु राशि
आज सावधानी रखें। निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♑ मकर राशि
आज साझेदारी में लाभ होगा। व्यापार में उन्नति के योग हैं।
♒ कुंभ राशि
काम का दबाव रहेगा लेकिन सफलता मिलेगी। नया अवसर मिल सकता है।
♓ मीन राशि
आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। धन लाभ और खुशखबरी मिल सकती है।
⭐ आज के शुभ अंक
5, 7, 9
🎨 शुभ रंग
सफेद, गुलाबी, पीला
posted by : Admin/Pointer Media
27 Mar 2026, 08:18 AMविश्व प्रसिद्ध भादवा माता मंदिर, रोते हुए आते है हँसते हुए जाते है, लकवा रोगियों की आखिरी उम्मीद
नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर स्थित मालवा का प्रसिद्ध आरोग्य तीर्थ माँ भादवामाता मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र बना हुआ है। मालवा की वैष्णो देवी के नाम से विख्यात इस चमत्कारी धाम में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंच रहे हैं।

मान्यता है कि यहाँ स्थित प्राचीन बावड़ी के जल से स्नान करने और माँ भादवामाता के दर्शन के साथ भभूत ग्रहण करने से लकवा सहित कई गंभीर बीमारियों में राहत मिलती है। यही कारण है कि देश-प्रदेश से लकवा पीड़ित और अन्य रोगों से पीड़ित लोग बड़ी संख्या में यहां आते हैं और माता की कृपा से स्वस्थ होकर लौटने का दावा करते हैं।
लकवा रोगियों के लिए आस्था का केंद्रभादवामाता को मालवा का आरोग्य तीर्थ भी कहा जाता है। मंदिर परिसर में स्थित बावड़ी के जल को अमृत स्वरूप माना जाता है। श्रद्धालु यहां स्नान कर माता के दरबार में पूजा-अर्चना करते हैं और भभूत ग्रहण करते हैं। मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि वर्षों से यहां अनेक रोगियों को लाभ मिला है।
सपना आने के बाद मिली मूर्तिमंदिर के इतिहास के अनुसार, रूपा भील नामक व्यक्ति को माता ने सपने में दर्शन देकर गांव से कुछ दूरी पर जमीन में स्थापित अपनी मूर्ति निकालकर स्थापित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भील समाज के लोगों ने मूर्ति निकालकर वर्तमान स्थान पर स्थापित किया। तभी से यहां माता की पूजा-अर्चना की जा रही है।
आज भी इस मंदिर में भील समाज के पुजारी ही पूजा करते हैं और भील समुदाय माँ भादवा को अपनी कुलदेवी मानकर श्रद्धा से पूजता है।
पुजारी ने बताई माता की महिमामंदिर के पुजारी अर्जुन ने बताया कि भादवामाता धाम चमत्कारी स्थल है, जहां लकवा, नेत्र रोग, कोढ़ और निःसंतान दंपत्ति भी आशीर्वाद लेने आते हैं। विशेष रूप से लकवा पीड़ित यहां अधिक संख्या में आते हैं और बावड़ी के जल तथा भभूत से लाभ मिलने की बात कहते हैं।
श्रद्धालु ने साझा किया अनुभवमनासा तहसील के गांव मोकड़ी निवासी लकवा पीड़ित हीरालाल ने बताया कि उन्हें वर्ष 2024-25 में पैरालिसिस हुआ था। अस्पताल में इलाज के बाद परिजन उन्हें भादवामाता लेकर आए, जहां करीब एक माह रहने के बाद उन्हें सुधार महसूस हुआ। पहले वह बोल और चल नहीं पा रहे थे, लेकिन अब लकड़ी के सहारे चलने और बोलने में सक्षम हैं। उन्होंने इसे माता की कृपा बताया।
नवरात्रि में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़चैत्र नवरात्रि के चलते इन दिनों भादवामाता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को नवरात्रि के चौथे दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे और माता से सुख-समृद्धि व स्वास्थ्य की कामना की।
मालवा का यह चमत्कारी धाम आज भी आस्था और विश्वास का बड़ा केंद्र बना हुआ है, जहां दुखी होकर आने वाले श्रद्धालु माता के दरबार से नई उम्मीद लेकर लौटते हैं।

posted by : Admin/Pointer Media
26 Mar 2026, 02:35 PM
खाटू श्याम जी और इंदौर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात: श्रीगंगानगर से लक्ष्मीबाई नगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
नीमच/श्रीगंगानगर/इंदौर /उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा श्रीगंगानगर से लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) के बीच एक विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन वाया रींगस (खाटू श्याम जी), अजमेर और चित्तौड़गढ़ होकर संचालित की जाएगी।
यह विशेष ट्रेन 2 अप्रैल से 10 जुलाई तक संचालित की जाएगी। यह समय सीमा श्रद्धालुओं और पर्यटन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
ट्रेन की समय-सारिणी (Schedule)
गाड़ी संख्या 04735 (श्रीगंगानगर से लक्ष्मीबाई नगर):
दिन: प्रत्येक गुरुवार
प्रस्थान: दोपहर 12:50 बजे (श्रीगंगानगर से)
रींगस आगमन: रात 09:50 बजे (खाटू श्याम जी दर्शन हेतु सुलभ)
चित्तौड़गढ़ आगमन: शुक्रवार सुबह 04:25 बजे
नीमच आगमन: सुबह 05:30 बजे
मंदसौर आगमन: सुबह 06:16 बजे
लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) आगमन: शुक्रवार सुबह 09:55 बजे
गाड़ी संख्या 04736 (लक्ष्मीबाई नगर से श्रीगंगानगर):
दिन: प्रत्येक शुक्रवार
प्रस्थान: दोपहर 01:55 बजे (लक्ष्मीबाई नगर से)
मंदसौर प्रस्थान: शाम 04:56 बजे
नीमच प्रस्थान: शाम 05:58 बजे
चित्तौड़गढ़ प्रस्थान: शाम 07:25 बजे
रींगस आगमन: शनिवार रात 01:55 बजे
श्रीगंगानगर आगमन: शनिवार दोपहर 12:20 बजे
यह ट्रेन मुख्य रूप से फतेहाबाद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, अजमेर और रींगस जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। रींगस में ठहराव होने के कारण यह ट्रेन उन श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित होगी जो बाबा खाटू श्याम के दर्शन करना चाहते हैं। साथ ही, मालवा और राजस्थान के बीच सीधा संपर्क होने से व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Mar 2026, 01:52 PM
कलश यात्रा का शुभारंभ श्री चारभुजा मंदिर से सुबह 7:00 बजे
संगीतमय नानीबाई मायरा कथा का शुभारंभ 27 मार्च से
मल्हारगढ/ 27 मार्च को प्रातः 7:00 बजे बरखेड़ा पंथ में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से श्री चारभुजा मंदिर पर एकत्रित होने का आग्रह किया गया है, जहां से कलश यात्रा का शुभारंभ होगा। धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ निकलने वाली यह यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।
यात्रा का मार्ग श्री चारभुजा मंदिर से प्रारंभ होकर विश्वकर्मा मंदिर, रेलवे फाटक बालाजी मंदिर, बड़ा खाकर देव मंदिर तथा शिव मंदिर श्री देवनारायण मंदिर श्री संकट मोचन बालाजी होते हुए श्री सांवलिया सेठ धाम मंदिर पहुंचेगी। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, जयकारों और धार्मिक वातावरण से नगर भक्तिमय बना रहेगा।
आयोजकों ने बताया कि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी, जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ेगी।
सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन कलश यात्रा में भाग लें और धर्म लाभ अर्जित करे
31 मार्च को जोशी एग्रो एजेंसी बड़ी गुडभेली की तरफ से विशाल भंडारा का आयोजन भी आयोजित होगा
posted by : Admin/Pointer Media
26 Mar 2026, 11:45 AM
महाअष्टमी पर 7000 रुद्राक्षों से सजेगा महामाई का दरबार, नवमी पर भक्तों में होंगे वितरित
इंदौर। विजय नगर चौराहा स्थित श्री ग्वाल भैरव कालका माता मंदिर में चल रहे नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत महाअष्टमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा इस दिन विशेष पूजा-अर्चना और आकर्षक सजावट की तैयारी की गई है।
मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार, महाअष्टमी के दिन महामाई का दरबार 7000 रुद्राक्षों से भव्य रूप से सजाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस अवसर पर विधि-विधानपूर्वक विशेष अभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना संपन्न होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन की खास बात यह रहेगी कि महाअष्टमी के दिन पूजन में उपयोग किए गए पवित्र रुद्राक्षों को नवमी के दिन श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा। मंदिर समिति के अनुसार ये रुद्राक्ष भक्तों के लिए आस्था, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक होंगे।
नवरात्रि महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में विशेष सजावट, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे भक्तों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन में शामिल हों और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

posted by : Admin/Pointer Media
26 Mar 2026, 09:24 AM
आज का राशिफल व पंचांग, 26 मार्च 2026, गुरुवार
🪔 आज का पंचांग
तिथि — चैत्र शुक्ल अष्टमी (11:49 AM तक) फिर नवमी
वार — गुरुवार
नक्षत्र — आर्द्रा (04:19 PM तक) फिर पुनर्वसु
योग — शोभन फिर अतिगंड
करण — बव → बालव → कौलव
चंद्र राशि — मिथुन
सूर्योदय — 06:28 AM
सूर्यास्त — 06:36 PM
राहुकाल — 02:03 PM से 03:34 PM
अभिजीत मुहूर्त — 11:55 AM से 12:45 PM (लगभग)
शुभ दिशा — पूर्व
विशेष — चैत्र नवरात्र अष्टमी / राम नवमी का पर्व
👉 आज पूजा-पाठ, नई शुरुआत और धार्मिक कार्यों के लिए दिन शुभ माना गया है।
🔮 आज का राशिफल (26 मार्च 2026)
♈ मेष
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई डील या काम का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य में हल्का तनाव रह सकता है।
♉ वृषभ
आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी-व्यवसाय में तरक्की होगी। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है।
♊ मिथुन
चंद्रमा आपकी राशि में है। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नए आय स्रोत बनेंगे।
♋ कर्क
काम में सावधानी रखें। खर्च बढ़ सकता है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
♌ सिंह
व्यापार और नेटवर्किंग से लाभ होगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
♍ कन्या
नौकरी में बदलाव या प्रमोशन के योग हैं। धन लाभ के संकेत।
♎ तुला
प्रेम जीवन में सुधार होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।
♏ वृश्चिक
संपत्ति से लाभ मिल सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी।
♐ धनु
रचनात्मक कार्यों से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ।
♑ मकर
वेतन वृद्धि या नया अवसर मिल सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा।
♒ कुंभ
छोटी यात्रा हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
♓ मीन
आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। लेकिन दिन सामान्य रहेगा ।
⭐ आज का शुभ अंक व रंग
शुभ अंक — 3, 6
शुभ रंग — पीला, सफेद
आज का उपाय —
👉 भगवान विष्णु या श्रीराम का स्मरण करें
👉 पीली वस्तु दान करें
posted by : Admin/Pointer Media
26 Mar 2026, 09:19 AM
14 अप्रेल अम्बेडकर जयंती से पूर्व भीम आर्मी जिला इकाई ने दिया ज्ञापन , नगरपालिका अध्यक्ष महोदया ने दिया आश्वासन
बादपुर/मंदसौर/ पारस राठौर, 9981977851/ भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती (14 अप्रैल) से पूर्व भीम आर्मी जिला इकाई मंदसौर द्वारा जिलाध्यक्ष राकेश सूर्यवंशी के नेतृत्व में मंदसौर मे अम्बेडकर चौराहे के सौंदर्यकरण, नियमित साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में भीम आर्मी पदाधिकारियों ने मांग की कि बाबा साहेब अम्बेडकर चौराहे पर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, चौराहे का सौंदर्यकरण किया जाए तथा वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि जयंती के अवसर पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नगरपालिका अध्यक्ष महोदया ने भीम आर्मी प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर जल्द कार्यवाही करते हुए समय पर व्यवस्थाएं पूरी करवाई जायेगी।
इस दौरान भीम आर्मी के वरिष्ठ साथी गोपाल रायकवार, जिला उपाध्यक्ष अवधेश जाटव, जिला उपाध्यक्ष निर्भयराम परिहार, जिला महासचिव सुरेश हटीला, मंदसौर तहसील अध्यक्ष गणपत बामनिया, जिला कमेटी सदस्य हेमन्त सुनार्थी, धन्नालाल मालवीय, पन्नालाल सुनार्थी, समरथ सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष राकेश सूर्यवंशी ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर जी केवल एक महापुरुष ही नहीं बल्कि देश के संविधान निर्माता और करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत हैं, इसलिए उनके नाम से जुड़े स्थलों की उचित देखभाल और सम्मानजनक व्यवस्था होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी हमेशा सामाजिक सम्मान और महापुरुषों के आदर्शों की रक्षा के लिए कार्य करती रहेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Mar 2026, 06:52 PM
जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की आवश्यकता नहीं : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जिले के सभी पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया जा रहा
प्रत्येक पेट्रोल पंप पर निगरानी के लिए कोटवारों की भी नियुक्ति की गई है

मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने कहा है कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है तथा आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से जारी है। नागरिकों को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले के सभी पेट्रोल पंपों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों की नियमित चेकिंग सुनिश्चित की गई है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके अतिरिक्त प्रत्येक पेट्रोल पंप पर निगरानी के लिए कोटवारों की भी नियुक्ति की गई है, जो सतत रूप से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें एवं अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण न करें। जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और इसकी आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी।

posted by : Admin/Pointer Media
25 Mar 2026, 02:59 PM
आज का राशिफल व पंचांग
📅 दिनांक: 25 मार्च 2026, बुधवार
🪔 आज का पंचांग
- 🗓️ तिथि : चैत्र शुक्ल पक्ष सप्तमी (दोपहर 01:50 बजे तक, फिर अष्टमी)
- 🌙 नक्षत्र : मृगशीर्षा (शाम 05:33 बजे तक), फिर आर्द्रा
- ⭐ योग : सौभाग्य योग, बाद में शोभन योग
- 🪐 चन्द्र राशि : मिथुन
- 🌅 सूर्योदय : 06:29 AM
- 🌇 सूर्यास्त : 06:35 PM
- ⚠️ राहुकाल : 12:32 PM – 02:03 PM
- 🔶 यमगण्ड काल : 08:00 AM – 09:31 AM
- 🟢 गुलिक काल : 11:02 AM – 12:32 PM
✨ आज गजकेसरी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं — नए कार्य, व्यापार, निवेश और पूजा-पाठ के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है।
🔮 आज का राशिफल (25 मार्च 2026)
♈ मेष
आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। रुके काम पूरे होंगे। धन लाभ के संकेत हैं। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है।
♉ वृषभ
आज खर्च बढ़ सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। नौकरी में धैर्य रखें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।
♊ मिथुन
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए काम शुरू करने का अच्छा समय है। व्यापार में लाभ के योग हैं।
♋ कर्क
परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा का योग बन रहा है।
♌ सिंह
आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
♍ कन्या
विरोधियों पर विजय मिलेगी। सरकारी कार्य बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
♎ तुला
आज थोड़ा तनाव रह सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में विवाद से बचें।
♏ वृश्चिक
आज मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♐ धनु
शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा शुभ रहेगी।
♑ मकर
धन मामलों में सावधानी रखें। परिवार में गलतफहमी हो सकती है। संयम से काम लें।
♒ कुंभ
आज आर्थिक लाभ मिल सकता है। नई योजना सफल होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
♓ मीन
नई शुरुआत के योग हैं। नौकरी-व्यापार में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
⭐ आज का शुभ समय
- 🟢 अभिजीत मुहूर्त : 12:10 PM – 12:58 PM
- 🟢 शुभ कार्य : खरीदारी, नया काम, निवेश
- 🔴 अशुभ समय : राहुकाल
📿 आज का विशेष
- चैत्र नवरात्रि का शुभ समय
- नए कार्य के लिए अच्छा दिन
- पूजा-पाठ और निवेश लाभकारी
posted by : Admin/Pointer Media
25 Mar 2026, 09:16 AM
नीमच जिले के सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक है-कलेक्टर श्री चंद्रा
तेल कंपनियों से निरंतर जिले में हो रही है पेट्रोल डीजल की आपूर्ति
नीमच / कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बताया किनीमच जिले में सभी पेट्रोल डीजल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता है । कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पैट्रोलियम हिंदुस्तान पैट्रोलियम आदि तेल कंपनियों के अधिकारियों सेहुई चर्चा के अनुसार जिले में पेट्रोल डीजल की निरंतर आपूर्ति हो रही है।
पेट्रोल डीजल पंपों पर पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
कलेक्टर ने बताया कि भविष्य में भी जिले में पेट्रोल डीजल की पर्याप्त आपूर्ति निरंतर सुनिश्चित की जा रही है। आम उपभोक्ताओं से अपील की गई हैकि वे पेट्रोल डीजल की कमी से संबंधी अफ़वाहो पर ध्यान ना दे।
जिले में पेट्रोल डीजल की किसी भी पेट्रोल पंप पर कोई कमी नहीं है तेल कंपनियों द्वारा निरंतर आपूर्ति की जा रही है तथा भविष्य में भी पेट्रोल डीजल की नियमित रूप से आपूर्ति होगी।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Mar 2026, 09:22 PM
पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह चालू, अफवाहों पर न दें ध्यान–जिला आपूर्ति अधिकारी
मंदसौर / जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सप्लाई पूरी तरह से सुचारू रूप से जारी है। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और आम नागरिकों को आवश्यकतानुसार ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है तथा ऑइल कंपनियों से निरंतर आपूर्ति बनी हुई है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण न करें और शांति बनाए रखें। जरूरत के अनुसार सभी को ईंधन मिलता रहेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Mar 2026, 09:19 PM
उज्ज्वला कनेक्शन पर 45 दिन बाद ही होगी गैस बुकिंग: जिला आपूर्ति अधिकारी
मंदसौर / जिला आपूर्ति अधिकारी श्री चंद्रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ता अपनी पिछली रिफिल डिलीवरी के 45 दिन बाद ही अगली गैस बुकिंग कर सकते हैं। वहीं सामान्य उपभोक्ताओं के लिए यह अवधि 25 दिन निर्धारित की गई है। यह नियम सभी गैस एजेंसियों पर समान रूप से लागू रहेगा, चाहे उनकी श्रेणी कोई भी हो।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की चिंता या घबराहट की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के अनुसार ही गैस बुकिंग करें और अनावश्यक जल्दबाजी से बचें, ताकि सभी को समय पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Mar 2026, 04:52 PM
तराना में अफवाहों पर प्रशासन सख्त, एसडीएम श्री सक्सेना ने दिया बड़ा बयान, पेट्रोल-डीजल और गैस की नहीं है कोई कमी
तराना/ नगर में बीती रात से फैल रही अफवाहों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बृजेश सक्सेना ने मीडिया से चर्चा करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि नगर में किसी भी आवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं है और नागरिकों को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने बताया कि नगर के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। साथ ही, गैस एजेंसियों पर भी रसोई गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार लगातार सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। एसडीएम ने विशेष रूप से नागरिकों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के किसी भी खबर या संदेश पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे फैलाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर अफवाह फैलाते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का यह कदम लोगों में भरोसा बनाए रखने और अनावश्यक घबराहट को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और सभी आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। वहीं एसडीएम श्री सक्सेना ने कहा कि अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Mar 2026, 02:07 PM
आज 24 मार्च 2026 का राशिफल व पंचांग
मंगलवार, 24 मार्च 2026 है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। मंगलवार का दिन श्री हनुमान जी की आराधना के लिए विशेष माना जाता है।
यहाँ आज का विस्तृत पंचांग और आपकी राशि के अनुसार ज्योतिषीय संकेत दिए गए हैं:
🗓️ आज का पंचांग (Panchang: 24 March 2026)
| विवरण | जानकारी |
| तिथि | षष्ठी (शुक्ल पक्ष) |
| नक्षत्र | रोहिणी (दोपहर तक), फिर मृगशिरा |
| योग | आयुष्मान |
| करण | कौलव |
| सूर्य उदय / अस्त | सुबह 06:20 / शाम 06:35 |
| राहुकाल | दोपहर 03:00 से 04:30 तक (इस दौरान शुभ कार्य टालें) |
| शुभ मुहूर्त | अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:03 से 12:51 तक |
♈ राशिफल (Horoscope)
आज चंद्रमा का संचार वृषभ के बाद मिथुन राशि में होगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर इस प्रकार रहेगा:
* मेष: आज साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
* वृषभ: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
* मिथुन: मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। व्यक्तित्व में निखार आएगा।
* कर्क: खर्चों की अधिकता रह सकती है। निवेश के मामलों में सावधानी बरतें। व्यर्थ की भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है।
* सिंह: आय के नए स्रोत खुलेंगे। पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
* कन्या: कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
* तुला: भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आध्यात्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं।
* वृश्चिक: वाणी पर संयम रखें और विवादों से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। धैर्य से काम लेना हितकारी होगा।
* धनु: व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। नए व्यापारिक अनुबंध मिल सकते हैं।
* मकर: शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।
* कुंभ: संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
* मीन: सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। भूमि या वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज का विशेष उपाय: आज मंगलवार है, इसलिए हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। इससे सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Mar 2026, 08:31 AM
आबकारी राजस्व में 20 प्रतिशत तक होगी वृद्धि : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
आबकारी व्यवस्था की समीक्षा की
भोपाल / उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को मंत्रालय में आबकारी व्यवस्था वर्ष 26-27 की समीक्षा की। वर्ष 26-27 के म.प्र. समस्त मदिरा दुकानों का ई-टेडर एवं ई टेंडर कम ऑक्सन के माध्यम से निष्पादन करने का नीतिगत निर्णय लिया गया है। वर्ष 2026-2027 के लिए मदिरा दुकानों के वर्ष 2025-26 के वार्षिक मूल्य में आबकारी नीति अनुसार 20 प्रतिशत वृद्धि की जाकर वर्ष 2026-27 के लिए आरक्षित मूल्य का निर्धारण किया गया है। वर्ष 2026-27 के लिये मदिरा दुकानों से सरकार को 19 हजार 952 करोड़ की प्राप्ति होगी। अब तक कुल 6 चरणों में हुए मदिरा दुकानों के निष्पादन से 11 हजार 827 का आबकारी राजस्व सुनिश्चित हुआ है, जो कि वर्ष 2025-26 वार्षिक मूल्य से 30 प्रतिशत अधिक है।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा को बताया गया कि अब तक उमरिया, सीधी, शहडोल, मडला, डिण्डोरी, खरगौन, आदि जिले सौ प्रतिशत राजस्व निष्पादित हो चुके हैं। कम राजस्व वसूली वाले जिले क्रमश: इन्दौर 78 प्रतिशत, ग्वालियर 79 प्रतिशत, धार 76 प्रतिशत, शिवपुरी 80 प्रतिशत, रीवा 85 प्रतिशत, खण्डवा 82 प्रतिशत, अशोकनगर 82 प्रतिशत सिंगरौली 83 प्रतिशत और नर्मदापुरम 93 प्रतिशत राजस्व प्राप्त किया जा चुका है।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने निर्देशित किया है कि जिन जिलों में राजस्व का लक्ष्य प्राप्त करना शेष है उनमें भोपाल, जबलपुर, रतलाम, कटनी, शाजापुर, आलीराजपुर, दमोह, नीमच और झाबुआ जिला शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने इन जिलों पदस्थ जिला आबकारी अधिकारियों को विशेष प्रयास करने के लिये निर्देशित किया। समिति की बैठक में परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके उपस्थित थीं। साथ ही प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर, आबकारी आयुक्त एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Mar 2026, 10:00 PM
मल्हारगढ़ प्रेस क्लब पदाधिकारियों को बांटे निमंत्रण, नानीबाई मायरा कथा 27 से
मल्हारगढ़। मल्हारगढ़ प्रेस क्लब द्वारा आगामी 27 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वाली पांच दिवसीय संगीतमय नानीबाई मायरा कथा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सभी सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों को निमंत्रण कार्ड वितरित किए गए।
यह धार्मिक आयोजन श्री सांवलिया सेठ धाम मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रतिदिन कथा का श्रवण एवं भजन-कीर्तन का कार्यक्रम होगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक कनक जी वैष्णव के मुखारविंद से किया जाएगा, जिनकी मधुर वाणी और भावपूर्ण शैली श्रोताओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करती है।
प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को सुदृढ़ करने का प्रयास है। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें बैठक व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश एवं सुरक्षा के इंतजाम शामिल हैं।
प्रेस क्लब एवं सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करें और धर्म लाभ अर्जित करें। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय समाजजन भी सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Mar 2026, 09:52 PM
जिले में आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ कार्यक्रम 24 मार्च को
मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’
मंदसौर 23 मार्च 26/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी बी.एल. बिश्नोई द्वारा बताया गया कि जिले की कुल 1 हजार 735 आंगनवाड़ी केन्द्रों मे पंजीकृत 5-6 वर्ष के समस्त बच्चों को प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा प्राप्त कर स्कूल मे प्रवेश की पात्रता वाले बच्चों को 24 मार्च 2026 को बाल चौपाल के अवसर पर ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम मे स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, प्राथमिक शाला के शिक्षकों एवं अभिभावकों को आमंत्रित कर विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण किया जायेगा।
कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य आंगनवाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत 5-6 वर्ष के समस्त बच्चो को प्राथमिक शाला मे सहज रूप से स्थानांतरित करने और आंगनवाड़ी केन्द्रों मे प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा (ईसीसीई) के सुदृढीकरण करना है।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Mar 2026, 08:17 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण हेतु जन-जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
मंदसौर 23 मार्च 26/ जनअभियान परिषद के माध्यम से ‘मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (सीएमसीएलडीपी)’ के अंतर्गत ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत ‘जल शक्ति से नव भक्ति’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं द्वारा जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु रैली निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने जल संरक्षण से संबंधित नारे लगाकर आमजन को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Mar 2026, 08:16 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर परिषद पिपलिया मंडी ने की नाले की सफाई
मंदसौर 23 मार्च 2026/ नगर परिषद पिपलिया मंडी द्वारा आज जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शहर के प्रमुख नालों की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखना एवं जल संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नालों में जमा गंदगी, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाकर स्वच्छता सुनिश्चित की। साथ ही आसपास के नागरिकों से अपील की गई कि वे नालों में कचरा न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि जल स्रोतों का संरक्षण हो सके और शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाया जा सके।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की भी सहभागिता रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Mar 2026, 08:14 PM
जिले में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’, मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र
24 मार्च को पूरे जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में होगा समारोहसमारोह
*राज्य स्तरीय ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’ में मंत्री सुश्री भूरिया करेंगी बच्चों को सम्मानित*
मंदसौर 23 मार्च 26 / मध्यप्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा को नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। राज्य में पहली बार आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे 5 से 6 आयु वर्ष के बच्चों को “विद्यारंभ प्रमाण-पत्र” प्रदान कर उन्हें औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर अग्रसर किया जाएगा। प्रदेश में 24 मार्च को आयोजित होने वाले बाल चौपाल (ECCE Day)के अवसर पर प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में एक साथ समारोहपूर्वक प्रमाण-पत्र वितरण किया जाएगा, जिससे शाला पूर्व शिक्षा को सामाजिक और संस्थागत मान्यता मिल सके।
इस पहल को राज्य स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए भोपाल में विशेष राज्य स्तरीय ‘ ग्रेजुएशन सेरेमनी ’ का आयोजन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की शुभकामनाएँ देंगी। यह कार्यक्रम भोपाल जिले की बाणगंगा परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1061 और 859 में आयोजित होगा, जहां 35 बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
यह पहल केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप की जा रही है, जिसके अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 5-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र देकर उनके शैक्षणिक जीवन की औपचारिक शुरुआत को मान्यता दी जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अनौपचारिक शिक्षा से औपचारिक विद्यालयी प्रणाली में सुगम संक्रमण को सुनिश्चित करना, परिवार और समुदाय को शाला पूर्व शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रारंभिक शिक्षा के सशक्त केन्द्र के रूप में स्थापित करना है।
कार्यक्रम के आयोजन में प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत संस्था रॉकेट लर्निंग का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। संस्था के साथ केंद्र और राज्य स्तर पर हुए समझौते के तहत वर्तमान में मध्यप्रदेश के 39 जिलों में गुणवत्तापूर्ण शाला पूर्व शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।
विद्यारंभ प्रमाण-पत्र पहल से न केवल बच्चों की शैक्षणिक यात्रा में निरंतरता सुनिश्चित होगी बल्कि समुदाय में आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रति विश्वास और सहभागिता भी बढ़ेगी। इससे बच्चों का स्कूल से जुड़ाव मजबूत होगा और भविष्य में ड्रॉपआउट दर कम करने में भी मदद मिलेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Mar 2026, 08:13 PM
मंदसौर जिले में 207 करोड़ की फसल क्षतिपूर्ति वितरित, प्रदेश में सर्वाधिक
कृषि वर्ष 2026 को सशक्त बनाने हेतु फसल बीमा योजना पर विशेष जोर*
मंदसौर 23 मार्च 2026/ उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि वर्ष 2026 को किसानों के लिए अधिक सुरक्षित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से फसल बीमा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
म.प्र. बजट अनुमान 2026-27 में फसल बीमा योजना हेतु 1299 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जा सके।
मंदसौर जिले में फसल बीमा के अंतर्गत खरीफ सीजन में लगभग 6.10 लाख एवं रबी सीजन में 4.34 लाख बीमा पॉलिसियां की जाती हैं। विभाग द्वारा अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
फसल अधिसूचना के अनुसार खरीफ सीजन में सोयाबीन एवं मक्का पटवारी हल्का स्तर पर, मूंगफली तहसील स्तर पर तथा उड़द जिला स्तर पर अधिसूचित फसलें हैं। वहीं रबी सीजन में गेहूं, चना एवं राई-सरसों पटवारी हल्का स्तर पर, अलसी तहसील स्तर पर तथा मसूर जिला स्तर पर अधिसूचित की गई हैं।
विगत रबी 2023-24, खरीफ 2024 एवं रबी 2024-25 के दौरान जिले में कुल 5.37 लाख बीमित किसानों को फसल क्षति होने पर 207 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की गई है, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है। यह उपलब्धि जिले में फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों की बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है।
कृषि वर्ष 2026 में भी जिले के किसानों को अधिकाधिक लाभ दिलाने के लिए फसल बीमा योजना के विस्तार, जागरूकता एवं समय पर दावा निपटान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे किसानों की आय में स्थिरता एवं कृषि क्षेत्र में मजबूती लाई जा सके।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Mar 2026, 08:11 PM
जिला अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए प्रतिदिन चलाए विशेष कैंप
मंदसौर 23 मार्च 2026/ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए प्रतिदिन विशेष कैंप चलाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। नगर पालिका सीएमओ को अभियान में विशेष समन्वय करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पार्षदों के साथ बैठक आयोजित कर बच्चों एवं उनके माता-पिता की काउंसलिंग करने और उन्हें एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।
जिला आपूर्ति अधिकारी को एलपीजी गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। भूमि आवंटन के संबंध में निर्देशित किया गया कि नगरीय निकाय किसी भी विभाग की भूमि से मार्ग निकालने से पूर्व संबंधित विभाग की अनुमति अनिवार्य रूप से लें।
बैठक में राजस्व वसूली की समीक्षा भी की गई। इसके अतिरिक्त अलसी डंठल प्रबंधन पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने किसानों की पहचान कर रेशा निर्माण की दिशा में कृषि विभाग को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Mar 2026, 08:10 PM
मल्हारगढ़ में शहीद दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
मल्हारगढ़। प्रेस क्लब मल्हारगढ़ के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार साथियों ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पूरे देश में मल्हारगढ़ प्रेस क्लब एकमात्र ऐसी पत्रकार संस्था है, जिसने शहीदों की प्रतिमा स्थापित कर उनकी स्मृति को सहेजने का सराहनीय कार्य किया है। क्लब द्वारा प्रतिवर्ष शहीद दिवस पर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर देशभक्ति की भावना को सशक्त किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बलिदान को याद किया और सरकार से मांग की कि शहीदों को विधिवत कानूनी दर्जा प्रदान किया जाए, ताकि उनके परिवारों को सम्मान एवं सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने क्रांतिकारी सुखदेव, राजगुरु व भगतसिंह को देश की आजादी दिलाने में महती भूमिका निभाई इनसे प्रेरणा लेकर युवाओं को देश व राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए ।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अजहर हयात मेव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा, प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक दक, संरक्षक ओमप्रकाश बटवाल, साप्ताहिक चन्द्रमणि के संपादक राधेश्याम बैरागी, प्रेस क्लब सचिव गोपाल मालेचा, कोषाध्यक्ष संदीप विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, महेश मराठा, राजेन्द्र दायमा, नगर परिषद उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, सभापति खुमानसिंह सोलंकी, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष शिवलाल जोशी, अपैक्स कम्प्यूटर डायरेक्टर यूनुस मोहम्मद रंगरेज, विधायक प्रतिनिधि रमेश विजयवर्गीय, पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र गेहलोत, पार्षद दिलीप तिवारी, पूर्व पार्षद विमल मोदी, एक्सेल आईटीआई डायरेक्टर पंकज माली, जागृति हाई स्कूल डायरेक्टर मुकेश साहू, वरदीचंद टेलर, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री मनीष चौहान, नितिन दीक्षित,सीएमओं राजेश गुप्ता, बूत अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी ,इकबाल हुसैन मेव, योगेश कच्छावा, जितेंद्र बैरागी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों एवं शहीदों को नमन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के संरक्षक ओमप्रकाश बटवाल ने किया व आभार प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक दक ने माना ।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Mar 2026, 08:05 PM
आज का राशिफल व पंचांग
आज सोमवार, 23 मार्च 2026 है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
यहाँ आज का विस्तृत पंचांग और आपकी राशि के लिए ज्योतिषीय संकेत दिए गए हैं:
🗓️ आज का पंचांग (Panchang: 23 March 2026)
| विवरण | जानकारी |
| तिथि | पंचमी (शुक्ल पक्ष) |
| नक्षत्र | कृत्तिका (दोपहर तक), फिर रोहिणी |
| योग | प्रीति |
| करण | बव |
| सूर्य उदय / अस्त | सुबह 06:21 / शाम 06:34 |
| राहुकाल | सुबह 07:30 से 09:00 तक (इस दौरान शुभ कार्य वर्जित हैं) |
| शुभ मुहूर्त | अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:03 से 12:51 तक |
♈ राशिफल (Horoscope)
आज चंद्रमा वृषभ राशि में संचार करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर इस प्रकार रहेगा:
* मेष: आज वाणी में सौम्यता बनाए रखें। धन आगमन के योग हैं, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें।
* वृषभ: आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे।
* मिथुन: अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक शांति के लिए एकांत में समय बिताएं। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है।
* कर्क: आय के नए स्रोत बनेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।
* सिंह: कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। करियर में बदलाव के लिए अच्छा दिन है।
* कन्या: भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों के लिए दिन शुभ है।
* तुला: सेहत के प्रति सचेत रहें। अचानक आए बदलावों से मन विचलित हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
* वृश्चिक: व्यापारिक साझेदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। नए अनुबंध मिल सकते हैं।
* धनु: शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। अनुशासन से काम बनेंगे।
* मकर: प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कला और साहित्य में रुचि बढ़ेगी। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
* कुंभ: सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें।
* मीन: पराक्रम और साहस बढ़ा रहेगा। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। छोटी दूरी की यात्रा लाभकारी रहेगी।
आज का विशेष उपाय: चूंकि आज सोमवार है, इसलिए शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें। 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करने से मानसिक तनाव दूर होगा।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Mar 2026, 08:03 AM
ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई: एमडी बनाने में प्रयुक्त 46 किलो केमिकल जब्त
अरनोद/ प्रतापगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत थाना अरनोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी (मादक पदार्थ) बनाने में प्रयुक्त भारी मात्रा में केमिकल जब्त किए हैं। पुलिस ने कुल 46 किलो 62 ग्राम विभिन्न प्रकार के केमिकल बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत अधिकारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई 21 मार्च 2026 को की गई। थाना प्रभारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर यह सफलता हासिल की।
घटना का विवरण
पुलिस को सूचना मिली थी कि देवली क्षेत्र के जंगलों में कुछ लोग एमडी बनाने के लिए केमिकल छुपाकर रखे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पेड़-पौधों व झाड़ियों के बीच छिपाकर रखे गए केमिकल और उपकरण बरामद किए।
जब्त सामग्री में एमडी बनाने में उपयोग आने वाले केमिकल जैसे एमडीसी, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, अमोनिया, ब्रोमो, एसीटोन, एमएमए सहित अन्य पदार्थ शामिल हैं। इसके अलावा प्लास्टिक की बोतलें, कांच के जार, हीटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्टील के बर्तन और अन्य सामग्री भी बरामद की गई।
पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है।
पुलिस टीम
कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवलाल मीणा सहित सोहनलाल, दिलीप कुमार, पंकज कुमार, दिनेश कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Mar 2026, 08:51 PM
महामहिम राज्यपाल कर्नाटक श्री थावरचंद गहलोत ने सोहरा यूपीवीसी उद्योग का किया शुभारंभ
मंदसौर / जिले के जग्गाखेड़ी में आज सोहरा यूपीवीसी उद्योग का शुभारंभ महामहिम राज्यपाल कर्नाटक श्री थावरचंद गहलोत द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्री सतीश मालवीय, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल श्री गहलोत ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर युवा आगे बढ़ें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी पाने तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं उद्यम स्थापित कर अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करें। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर उद्योग से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि यूपीवीसी (UPVC) एक अत्यंत लोकप्रिय एवं टिकाऊ कंस्ट्रक्शन मटेरियल है, जिसका उपयोग मुख्यतः खिड़कियों एवं दरवाजों के निर्माण में किया जाता है। यह पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ लंबे समय तक टिकाऊ और कम रखरखाव वाला विकल्प है, जिसके कारण आजकल घरों और कार्यालयों में इसका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Mar 2026, 08:31 PM
राज्य की जीएसडीपी पंहुचेगी 18.48 लाख करोड़ रुपये
प्रदेश का 4.38 लाख करोड़ का बजट बढ़ाएगा आर्थिक विकास की गति
राजस्व आधिक्य का अनुमान, पूंजीगत व्यय 80 हजार करोड़ से अधिक किसान समृद्धि पर विशेष ध्यान
भोपाल /मंदसौर / मध्यप्रदेश में मोहन सरकार के अथक प्रयासों से राज्य की अर्थव्यवस्था 2026-27 में 18.48 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच जायेगी। राज्य के बजट प्रावधानों को देखते हुए उल्लेखनीय वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। वर्ष 2025-26 में जीएसडीपी 16.48 लाख करोड़ रुपये रही जो अब बढ़ रही है। राज्य की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही है।
सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपये के बजट में विकास, सामाजिक सुरक्षा और अधोसंरचना विस्तार को केंद्र में रखा है। सरकार के प्रयासों से स्पष्ट है कि वित्तीय वर्ष के अंत में 44 करोड़ रुपये का राजस्व आधिक्य रहेगा।
बजट में अधोसंरचना और विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए 80 हजार 266 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित किया गया है। यह राज्य के जीएसडीपी का 4.80 प्रतिशत है। इससे प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों, शहरी अधोसंरचना और ग्रामीण विकास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी।
विकास योजनाओं को गति देने के लिए कई प्रमुख विभागों के आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। ग्रामीण विकास विभाग के बजट में 37 प्रतिशत, नगरीय विकास एवं आवास विभाग में 16 प्रतिशत, महिला एवं बाल विकास विभाग में 26 प्रतिशत, राजस्व विभाग में 43 प्रतिशत और स्कूल शिक्षा विभाग में 11 प्रतिशत की वृद्धि होगी। आगामी वर्ष में ग्रामीण आधारभूत संरचना, शहरी सुविधाओं और सामाजिक क्षेत्र को मजबूत बनाया जाएगा।
किसान समृद्धि
कृषि और किसानों के कल्याण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए 88 हजार 910 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। गैर-बजटीय संसाधनों को सम्मिलित करने पर इस क्षेत्र के लिए कुल लगभग 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे। किसानों की आय बढ़ाने और कृषि गतिविधियों को आधुनिक बनाने में यह पहल मील का पत्थर साबित होगी ।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की प्रमुख योजना लाड़ली बहना योजना के लिए इस बजट में लगभग 23 हजार 800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा वीबीजी राम जी योजना के लिए लगभग 10 हजार 400 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए लगभग 5 हजार 500 करोड़ रुपये तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए लगभग 4 हजार 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। आगामी सिंहस्थ आयोजन की तैयारियों के लिए भी लगभग 3 हजार करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित है।
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए इस वर्ष 23 हजार 747 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। वहीं सामाजिक और आर्थिक उत्थान से जुड़ी योजनाओं के लिए 1 लाख 83 हजार 708 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 26 प्रतिशत और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 17 प्रतिशत राशि निर्धारित है।
बजट में नई दीर्घकालिक योजनाओं की भी घोषणा की गई है। द्वारका योजना के तहत अगले तीन वर्षों में 5 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। स्वामित्व योजना के लिए 3 हजार 800 करोड़ रुपये तथा यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना के लिए 700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिनसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पशुपालन गतिविधियों को बल मिलेगा।
राज्य की राजकोषीय स्थिति के अनुसार कुल राजस्व प्राप्तियां 3 लाख 8 हजार 703 करोड़ रुपये अनुमानित हैं, जबकि पूंजीगत प्राप्तियां 80 हजार 694 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
वर्ष 2026-27 में अधोसंरचना विकास, कृषि सशक्तिकरण, महिला कल्याण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को गति देने के साथ राज्य की आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने की रणनीति पर काम होगा। विकास और कल्याणकारी योजनाओं के बीच संतुलन स्थापित करने के प्रयासों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Mar 2026, 08:29 PM
आज का राशिफल व पंचांग
आज रविवार, 22 मार्च 2026 है। आज का दिन सूर्य देव को समर्पित है।
यहाँ आज का विस्तृत पंचांग और आपकी राशि के लिए ज्योतिषीय संकेत दिए गए हैं:
🗓️ आज का पंचांग (Panchang)
| तिथि | चतुर्थी (शुक्ल पक्ष) |
| नक्षत्र | भरणी (दोपहर तक), फिर कृतिका |
| योग | विष्कुम्भ |
| करण | वणिज |
| सूर्य उदय / अस्त | सुबह 06:23 / शाम 06:33 |
| राहुकाल | शाम 04:30 से 06:00 तक (इस समय शुभ कार्य टालें) |
| शुभ मुहूर्त | अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:04 से 12:52 तक |
♈ राशिफल (Horoscope)
आज के दिन ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार संकेत दे रही है:
* मेष: आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। नई परियोजनाओं की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें।
* वृषभ: सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। वाणी में मधुरता बनाए रखें।
* मिथुन: यात्रा के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। आर्थिक लाभ की संभावना है।
* कर्क: भावुकता में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
* सिंह: आज आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं।
* कन्या: निवेश के लिए दिन मध्यम है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
* तुला: व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शाम को परिवार के साथ समय बिताएं।
* वृश्चिक: थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। धैर्य से काम लें। विवादों से दूर रहना ही आपके हित में होगा।
* धनु: भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी सफल रहेगा।
* मकर: काम का बोझ अधिक रह सकता है। अपनी प्राथमिकताओं को तय करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
* कुंभ: अचानक धन लाभ होने के योग हैं। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
* मीन: मन थोड़ा विचलित रह सकता है। योग और ध्यान का सहारा लें। खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Mar 2026, 10:39 AM
हर्षउल्हास के साथ मनाया गया ईदुल फ़ित्र का त्यौहार देश में अमन चैन भाईचारा व खुशहाली के लिए दुआ में एक साथ उठाए सैकड़ो हाथ
मनासा :- नीमच रोड़ स्तिथ स्थित ईदगाह में शनिवार सुबहा 9: बजे शहर काजी.जामा मस्जिद के ईमाम अरमान रज़ा कादरी ने ईद की नमाज पढ़ाई, नमाज में मनासा नगर सहित आसपास के गाँव से भी समाजजन शामिल हुए. बाद नमाज के देश मे अमन चेन भाई चारा खुशहाली के लिए दुआ की गयी नमाज के बाद जलसा निकाला गया जो ईदगाह से शुरू होकर नीमच नाका बस स्टेण्ड सब्जी मंडी सदर बाजार होते हुऐ जामा मस्जिद पर समापन किया गया इस मोके पर प्रशासन के चाकचोबंद व्यवस्था रही व तहसीलदार मुकेश निगम पटवारी मुकेश पाटीदार.टीआई रघुवंशी थाना स्टॉफ के सराहनीय सहयोग रहा वही अंजुमन कमेटी के सदर जाहिद खान के नेतृवत्व मे तहसीलदार मुकेश निगम व टीआई सर का साफा बांध कर स्वागत किया व गया अंजुमन कमेटी की तरफ से सभी का धन्यवाद किया गया ।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Mar 2026, 08:21 PM
आरआरसी जारी होने के बाद विधिवत की गई कार्यवाही : एसई एमपीईबी श्री योगेश आठनेरे
मंदसौर / एसई एमपीईबी श्री योगेश आठनेरे द्वारा बताया गया कि मंदसौर जिले के सीतामऊ संभाग अन्तर्गत रहीमगढ़ वितरण केंद्र में बड़े 552 उपभोक्ता के विरुद्ध विद्युत बकाया बकाया राशि 6151980 रुपए वसूलने के संदर्भ में मध्यप्रदेश शासन भू राजस्व संहिता में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए RRC जारी की गई थी। तदोपरांत विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए कुर्की जब्ती की कार्यवाही की गई।
20 मार्च को ग्राम धानड़ाखेड़ा, गुराडियाविजय, रुग्नाथपुरा, कोटडी गांवों में अभियान चलाया गया। जिसमें 14 बाइक जप्त की गई थी मौके पर 2 घंटे के अंदर 12 उपभोक्ताओं ने 112141 रुपए जमा करके बाइक वापस ले ली गई। कोई घरेलु समान जप्त नहीं किया गया।
वीडियो में जप्त की गई गाड़ी उपभोक्ता रामलाल सवा निवासी कोटडी बाकाया राशि 15274 रुपए जिन्होंने 2 साल से अधिक होने पर भी बकाया राशि जमा नहीं की गई है। जब 2014 से आज दिनांक तक उपभोक्ता द्वारा 900 रुपए जमा किए गए। कई बार इनका कनेक्शन विच्छेद किया गया था उपभोक्ता द्वारा स्वयं पोल से जोड़ लिया जाता था पूर्व में इनका पंचनामा भी बना हुआ है, लेकिन इनके द्वारा उसका भी भुगतान नहीं किया गया है। वितरण केंद्र मे जिन जिन उपभोक्ताओं के RRC जारी हुए थे। उनमे से 104 उपभोक्ताओं द्वारा 8 लाख 19 हजार रुपये अब तक जमा किए जा चुके हैँ।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Mar 2026, 05:03 PM
गांधी सागर का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण, नाव सवारी से लेकर मंदिर दर्शन
शिक्षा के साथ मिला प्राकृतिक अनुभव...
मंदसौर। जिले के गरनाई माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती ललिता सिसोदिया द्वारा अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील गांधी सागर डैम का शैक्षणिक एवं मनोरंजक भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ का दल उत्साहपूर्वक इस यात्रा में शामिल हुआ।
गांधी सागर पहुंचकर बच्चों ने वहां के मनमोहक प्राकृतिक वातावरण का भरपूर आनंद लिया। विद्यार्थियों ने बारी-बारी से नाव की सवारी करते हुए जलाशय के सुंदर दृश्यों को करीब से देखा, जिससे उनमें खासा उत्साह देखने को मिला।
इसके पश्चात बच्चों ने स्विमिंग पूल में भी आनंद लिया और गर्मी के मौसम में ठंडक का अनुभव किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने वहां स्थित प्राकृतिक गार्डन का भी अवलोकन किया, जहां उन्होंने हरियाली और पर्यावरण के महत्व को समझा। साथ ही मनोरंजन के विभिन्न साधनों का लाभ उठाते हुए बच्चों ने खूब मस्ती की। कैंटीन में उपलब्ध खानपान और नाश्ते का भी सभी ने आनंद लिया।
इसके बाद पूरा दल कदकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा, जहां विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने श्रद्धा के साथ दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस भ्रमण के माध्यम से बच्चों को न केवल प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव हुआ, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ी।
यात्रा के अंत में विद्यार्थियों ने अपनी शिक्षिका श्रीमती ललिता सिसोदिया का आभार व्यक्त करते हुए इस यादगार भ्रमण के लिए धन्यवाद दिया और खुशी-खुशी अपने घरों के लिए रवाना किया
posted by : Admin/Pointer Media
21 Mar 2026, 04:34 PM
त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर बोडिया कुआं में 74 वर्षो से लगातार जारी है- सामूहिक यज्ञ
जावरा / मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील जावरा मे श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर में बोर्डिया कुआं प्रांगण में मां गायत्री परिवार का यज्ञ 74 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है । चैत्र शुक्ल तीज शनिवार को संपन्न सामूहिक यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में पत्रकार जगदीश राठौर ने घृत आहुति व अन्य 21 गायत्री भक्तों ने शाकल्य आहुतियां दी। सुबह छः बजे यज्ञ आचार्य श्री सुभाष जी शर्मा के निर्देशन में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात सामूहिक आहुतियां दी गई। सूर्य नमस्कार के पश्चात सामूहिक आरती की गई । मां गायत्री की आरती के पश्चात मंदिर के पुजारी मनोहर दास जी बैरागी के सानिध्य में श्री त्रिमूर्ति हनुमान जी की आरती की गई । संयोगवश शनिवार को गणगौर तीज होने के कारण गणगौर की पंडित गोपाल ठाकुर, पुजारी मनोहर दास बैरागी एवं यज्ञ आचार्य सुभाष शर्मा ने पूजा अर्चना की। आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया । मां गायत्री परिवार जावरा द्वारा वर्ष की दोनों नवरात्रि पर सामूहिक यज्ञ का आयोजन निरंतर जारी है सामूहिक यज्ञ की खास बात यह है कि इस आयोजन में दो और तीन पीढ़ी के गायत्री भक्त सामूहिक यज्ञ की परंपरा का निर्वाह कर रहे हैं ।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Mar 2026, 02:10 PMमहीनों की अटकलों पर लगा विराम, युवा नेतृत्व पर फिर जताया भरोसा, आकाश बोड़ाना दोबारा बने नगर मंडल अध्यक्ष।
भाजपा में खुशी की लहर, समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न
तराना / लंबे समय से चर्चा और अटकलों में घिरी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति पर आखिरकार निर्णायक मुहर लग गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने एक बार फिर युवा चेहरे आकाश बोड़ाना पर भरोसा जताते हुए उन्हें तराना नगर मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेशभर में नगर एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्षों की घोषणा महीनों पहले हो चुकी थी, लेकिन तराना नगर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति लगातार टलती जा रही थी। इस बीच कई दिग्गज नेताओं द्वारा अपने-अपने समर्थकों को इस पद पर आसीन कराने के प्रयास भी तेज़ रहे। भोपाल से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचलें तेज़ थीं, जिससे यह मामला और अधिक चर्चा में बना रहा।

इन सभी अटकलों और सियासी खींचतान के बीच शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन के पत्र के माध्यम से जारी आदेश ने स्थिति स्पष्ट कर दी। आदेश में हेमंत खण्डेलवाल द्वारा आकाश बोड़ाना को पुनः अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की गई, जिससे तमाम अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया। आकाश बोड़ाना की पुनर्नियुक्ति की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। शहर में कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया, आतिशबाजी की गई और मिठाइयां बांटी गईं। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने का भरोसा जताया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि युवा नेतृत्व को दोबारा मौका देकर भाजपा ने संगठन में नई ऊर्जा और स्थिरता का संदेश दिया है। अब सभी की नजरें आकाश बोड़ाना के आगामी कार्यकाल पर टिकी हैं, जहां उनसे संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने की उम्मीद की जा रही है।
तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Mar 2026, 09:34 AM
आज का राशिफल व पंचांग
आज 21 मार्च 2026, शनिवार है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज का पंचांग और आपकी राशि के लिए फल नीचे दिए गए हैं:
📅 आज का पंचांग (21 मार्च 2026)
* तिथि: तृतीया (दोपहर 02:45 तक, इसके बाद चतुर्थी)
* नक्षत्र: अश्विनी (शाम 07:12 तक, इसके बाद भरणी)
* योग: ब्रह्म (दोपहर 12:10 तक, इसके बाद इंद्र)
* करण: तैतिल (दोपहर 02:45 तक)
* पक्ष: शुक्ल पक्ष
* चंद्र राशि: मेष
🕒 शुभ और अशुभ मुहूर्त
| अभिजीत मुहूर्त (शुभ) | दोपहर 12:04 से 12:53 तक |
| राहुकाल (अशुभ) | सुबह 09:26 से 10:57 तक |
| अमृत काल (शुभ) | दोपहर 12:35 से 02:14 तक |
♈ आज का राशिफल
♈ मेष (Aries)
मन में प्रसन्नता रहेगी। नए काम की शुरुआत के लिए दिन श्रेष्ठ है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।
♉ वृषभ (Taurus)
अनावश्यक खर्चों से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा के योग बन रहे हैं।
Gemini मिथुन (Gemini)
आय के नए स्रोत बनेंगे। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे।
♋ कर्क (Cancer)
कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
♌ सिंह (Leo)
भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबी दूरी की यात्रा सुखद रहेगी।
♍ कन्या (Virgo)
आज सावधानी बरतने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। खान-पान का ध्यान रखें।
♎ तुला (Libra)
जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। मेहनत का फल मिलेगा।
♐ धनु (Sagittarius)
संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
♑ मकर (Capricorn)
मानसिक तनाव रह सकता है। संपत्ति से जुड़े विवादों से बचें। धैर्य बनाए रखें।
♒ कुंभ (Aquarius)
आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या लेखन कार्य पर विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन बहुत उत्पादक साबित हो सकता है। आर्थिक लाभ के भी योग हैं।
♓ मीन (Pisces)
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। मेहमानों का आगमन होगा।
विशेष: आज शनिवार है, इसलिए शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करना लाभकारी रहेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Mar 2026, 09:02 AM
जिले में 1104 स्प्रिंकलर/ड्रिप सेट स्वीकृत, सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत
किसान कल्याण वर्ष 2026
पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना में 450 करोड़ का बजट प्रावधान
मंदसौर / किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले में किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” योजना के तहत वर्ष 2026 के बजट में 450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे जल संरक्षण के साथ-साथ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
मंदसौर जिले का कुल कृषि योग्य रकबा 3,56,200 हेक्टेयर है, जिसमें से लगभग 90 प्रतिशत यानी करीब 3,10,000 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित है। जिले में सूक्ष्म सिंचाई (माइक्रो इरिगेशन) का विस्तार लगातार बढ़ रहा है, जिससे पानी की बचत और बेहतर उत्पादन सुनिश्चित हो रहा है।
योजना के अंतर्गत जिले को स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सेट के लिए 1104 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध सभी 1104 स्प्रिंकलर/ड्रिप सेट की स्वीकृति जारी कर दी गई है। इससे किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीक अपनाने में प्रोत्साहन मिलेगा और जल संसाधनों का अधिक कुशल उपयोग हो सकेगा।
अनुदान प्रावधान के तहत 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले कृषकों को लागत का 45 प्रतिशत तथा 1 से 2 हेक्टेयर तक के कृषकों को लागत का 55 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।
किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत यह पहल किसानों की आय बढ़ाने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने और टिकाऊ कृषि प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिले के अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Mar 2026, 05:39 PM
नगर परिषद भैंसोदा ने की तालाब की सफाई, जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
मंदसौर/ जल गंगा जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले भर में जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर परिषद भैंसोदा द्वारा क्षेत्र के प्रमुख तालाब की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस पहल का उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संचयन सुनिश्चित करना तथा भू-जल स्तर में वृद्धि करना है।
नगर परिषद द्वारा तालाब से गाद, कचरा एवं अन्य अवांछित पदार्थों को हटाकर जल संग्रहण क्षमता बढ़ाई जा रही है। इस कार्य से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और श्रमदान के माध्यम से सहयोग प्रदान किया।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत जिले की पुरानी जल संरचनाओं—जैसे कुएं, बावड़ियां, तालाब एवं नालों—का जीर्णोद्धार एवं सफाई कार्य निरंतर जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इन प्रयासों से आने वाले समय में जल संकट से निपटने में काफी सहायता मिलेगी।
यह अभियान 30 जून 2026 तक सतत रूप से संचालित किया जाएगा, जिसमें सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी के साथ जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल संरक्षण के इस महत्त्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आसपास की जल संरचनाओं के संरक्षण में सहयोग प्रदान करें।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Mar 2026, 05:37 PM
विदिशा में ऑटो चालक ने सिस्टम की 'तेरहवीं' मनाने का किया ऐलान, खुद का मुंडन कराकर जताया अनोखा विरोध
मुंडन और न्याय की गुहार
विदिशा। न्याय की आस में जब चौखटें छोटी पड़ जाएं, तो इंसान अपनी पीड़ा व्यक्त करने के लिए आत्मघाती या अजीबो-गरीब रास्ते चुनता है। विदिशा में एक ऑटो चालक संतोष मूले ने सिस्टम से निराश होकर मुक्तिधाम में अपना मुंडन करा लिया है। संतोष का कहना है कि मेडिकल कॉलेज की एक महिला कर्मचारी द्वारा उनके साथ की गई अभद्रता और मारपीट के मामले में कहीं सुनवाई नहीं हुई, जिससे दुखी होकर उन्होंने अपनी "आत्म संतुष्टि" के लिए मामले को तिलांजलि देने का निर्णय लिया है।

क्या है पूरा मामला?
संतोष मूले के अनुसार, यह घटना 7 मार्च की है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की एक आउटसोर्स महिला कर्मचारी को सवारी के रूप में ऑटो में बिठाया था। मेडिकल कॉलेज के गेट पर एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की भीड़ होने के कारण संतोष ने महिला को गेट के पास ही उतार दिया। बस इतनी सी बात पर महिला कर्मचारी भड़क गई और संतोष के साथ जमकर अभद्रता और मारपीट की। आरोप है कि वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भी संतोष को डराया-धमकाया।

दफ्तरों के चक्कर काटे, पर नहीं मिला न्याय
घटना के बाद संतोष ने अपनी फरियाद लेकर हर दरवाजा खटखटाया:
- कोतवाली थाना: शिकायत दर्ज कराई और मेडिकल भी हुआ, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
- मेडिकल कॉलेज डीन: वहां भी अपनी पीड़ा सुनाई पर नतीजा सिफर रहा।
- कलेक्टर कार्यालय: सिस्टम के बड़े अधिकारियों तक बात पहुंचाई, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
13 दिनों तक करेंगे 'मृत्यु संस्कार' की गतिविधियां
हर जगह से निराश होने के बाद संतोष ने अनोखा रास्ता चुना। उन्होंने मुक्तिधाम जाकर मुंडन कराया और घोषणा की कि वे अगले 13 दिनों तक मृत्यु संस्कार से जुड़ी तमाम गतिविधियां करेंगे। उनका कहना है कि चूंकि उनके लिए न्याय मर चुका है, इसलिए वे इस मामले की "तेरहवीं" मना रहे हैं।
एक महत्वपूर्ण मांग: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सुझाव
अपना विरोध दर्ज कराते हुए संतोष ने प्रशासन से एक मार्मिक अपील भी की है। उनका कहना है कि:
"किसी भी संस्थान के आउटसोर्स कर्मचारियों को उनकी वर्दी केवल कार्यक्षेत्र (Office/Campus) के अंदर ही पहनने की अनुमति दी जाए। सार्वजनिक स्थानों पर वर्दी के रसूख का गलत इस्तेमाल कर आम लोगों को प्रताड़ित करना बंद होना चाहिए।"
posted by : Admin/Pointer Media
20 Mar 2026, 02:01 PM
दुधाखेड़ी माताजी के लाइव दर्शन चालू
गरोठ (मंदसौर) - कलेक्टर महोदया श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में प्रसिद्ध आरोग्यधाम श्री दुधाखेड़ी माताजी के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था चालू की गई है अन्य मंदिरो की तरह श्रद्धालु घर बैठे हीं माताजी के दर्शन व आरती का लाभ ले सकेंगे!
जिसमे श्रद्धालुओं को मंदिर के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट dudhakhedi_mataji_mandir_trust पर या मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट maadudhakedimataji.Com पर जाकर लिंक के माध्यम ऑनलाइन दर्शन का लाभ घर बैठे हीं लिया जा सकेगा।माताजी के दर्शन ऑनलाइन 24x7 (मंदिर के पट खुले रहने पर) चालू रहेंगे!
posted by : Admin/Pointer Media
20 Mar 2026, 01:58 PM
जबलपुर कोर्ट में हड़कंप! सुतली बम फोड़ने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, कुख्यात पंकज राजपूत पर लगेगा NSA
जबलपुर / जबलपुर जिला न्यायालय परिसर में दो दिन पहले हुए सनसनीखेज बम विस्फोट मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। तत्परता से कार्रवाई करते हुए ओमती पुलिस ने इस घटना के चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस धमाके से न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिली मदद
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इन पुख्ता सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तनमय राजपूत, अनूप श्रीपाल, अनुज राजपूत और दक्ष राजपूत शामिल हैं।
पंकज राजपूत पर कड़ा एक्शन, लगेगा NSA
पुलिस अधिकारी के अनुसार, एक अन्य फरार आरोपी पंकज राजपूत, जो माढ़ोताल का रहने वाला है और एक कुख्यात अपराधी है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पंकज राजपूत के खिलाफ पहले से ही 11 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि और समाज में दहशत फैलाने की नीयत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई करने के लिए जिला दंडाधिकारी के पास प्रस्ताव भेजा है। जिला दंडाधिकारी के आदेशानुसार पंकज राजपूत के खिलाफ NSA के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है।
मामले की जाँच जारी, जल्द होगी न्यायालय में पेशी
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों से ओमती पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है। उनके बयानों के आधार पर इस साजिश में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं (287, 125, 132 और 3(5)) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कोर्ट की सुरक्षा को लेकर चिंता
न्यायालय परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर दिनदहाड़े हुए इस विस्फोट ने अधिवक्ताओं, पक्षकारों और सुरक्षाकर्मियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इस घटना के बाद से न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा करने की मांग उठने लगी है।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Mar 2026, 01:39 PM
बैतूल एसपी कार्यालय की छत पर चढ़ी महिला ने छत से कूदने का किया प्रयास, पुलिसकर्मियों ने पकड़ा
बैतूल l गुरुवार शाम को बैतूल पुलिस अधीक्षक के कार्यालय मे बड़ा हंगामा देने को मिला जहां एक महिला एसपी ऑफिस के छत पर चढ़ गई और वहां से नीचे कूदने का प्रयास किया इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़ लिया और जिला अस्पताल मे भर्ती कराया l
इस घटना पर एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया की महिला पारधी ढाने की है और इनका आपसी लड़ाई झगड़ा चल रहा है पारधी ढाना का मुखिया अलस्या पारधी और लखन पारधी दोनों मे झगड़ा होता रहता है दोनों पर कई मामले दर्ज है आज भी लखन पारधी की दोनों पत्नियों ने कुछ जहरीला पदार्थ खाया है एक पत्नी सीधे अस्पताल पंहुच गई थी दूसरी पत्नी एसपी कार्यालय की छत पर चढ़ गई थी उसने भी कुछ खाया था जिसे अस्पताल पंहुंचाया गया है इलाज जारी है l
वंही पीड़ित दोनों महिलाओं का पति लखन का कहना है ढाने मे अलस्या पारधी उसे और उसकी दोनों पत्नियों को प्रताड़ित कर्ता है जिसकी वज़ह से दोनों महिलाओं ने यह कदम उठाया l
posted by : Admin/Pointer Media
20 Mar 2026, 01:27 PM
अब नीमच में बनेगा नया एयरपोर्ट
कनेक्टिविटी योजना के तहत प्रदेश में कुल 4, नए एयरपोर्ट बनेंगे
शहडोल, नीमच, छिंदवाड़ा और मंडला में बनेंगे एयरपोर्ट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय भोपाल से कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।
भोपाल। मध्यप्रदेश में हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। मध्यप्रदेश विमानन नीति-2025 से यह संभव हो सका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा से रायपुर हवाई सेवा का वर्चुअली शुभारंभ करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री नायडू भी वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विमानन नीति लागू कर हवाई सेवाओं के विस्तार का कार्य व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है। नीति के अंतर्गत ही रीवा से रायपुर की विमान सेवा प्रारंभ हो रही है। यही नहीं जबलपुर से कोलकाता और इंदौर से आबूधाबी की उड़ानों की स्वीकृति भी इस नीति के अंतर्गत संभव हुई है।
सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में 4 नए एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं। इन्हें एयरस्ट्रीप रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है। अलायन्स एयर की सप्ताह में तीन दिन की रीवा से रायपुर उड़ान का शुभारंभ समारोह मंगलवार को हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय भोपाल से कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रीवा एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य होगा जो संपूर्ण विंध्य अंचल के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के विंध्य क्षेत्र का पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से हवाई मार्ग से जुड़ना समृद्धि और संस्कृति के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।
रीवा से रायपुर की उड़ान प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विंध्यवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य के विमानन क्षेत्र में ये एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गत 2 वर्ष में चार महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।
जहां वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रीवा में एयरपोर्ट का शुभारंभ किया, वहीं रीवा से दिल्ली विमान सेवा शुरू हुई। इसके बाद गत वर्ष रीवा से इंदौर की विमान सेवा शुरू हुई। आज रीवा से रायपुर की विमान सेवा प्रारंभ हो रही है।
शहडोल, नीमच, छिंदवाड़ा और मंडला में भी एयरपोर्ट बनेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में आज 8 एयरपोर्ट हैं। शीघ्र ही उज्जैन और शिवपुरी का एयरपोर्ट प्रारंभ होने पर संख्या 10 हो जाएगी। प्रदेश में कुल 20 हवाई पट्टियां और 220 हेलीपैड हैं। उन्होंने बताया कि शहडोल, नीमच, छिंदवाड़ा और मंडला में भी एयरपोर्ट बनेंगे। एयरस्ट्रीप रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत इन्हें विकसित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि हवाई चप्पल पहनने वाले व्यक्ति भी हवाई यात्रा कर सकते हैं। उनके इस मंत्र को साकार करने के लिए प्रदेश में जहां पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा प्रारंभ की गई वहीं धार्मिक पर्यटन हेली सेवा भी प्रारंभ की गई हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Mar 2026, 08:45 AM
आज 20 मार्च 2026, शुक्रवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त
📅 तिथि और नक्षत्र
* विक्रम संवत: 2082
* शक संवत: 1947
* तिथि: चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया (दोपहर 01:52 तक, इसके बाद तृतीया प्रारंभ)
* नक्षत्र: रेवती (शाम 05:25 तक, इसके बाद अश्विनी)
* योग: शुक्ल (दोपहर 12:44 तक, इसके बाद ब्रह्म)
* करण: बालव (दोपहर 01:52 तक, इसके बाद कौलव)
☀️ सूर्य और चंद्र गणना
* सूर्योदय: सुबह 06:25
* सूर्यास्त: शाम 06:33
* चंद्रोदय: सुबह 07:18
* चंद्रास्त: रात 08:14
* चंद्र राशि: मीन (शाम 05:25 तक, इसके बाद मेष)
🕒 शुभ और अशुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त (शुभ) दोपहर 12:05 से 12:53 तक |
राहुकाल (अशुभ) सुबह 10:58 से दोपहर 12:29 तक |
यमगण्ड (अशुभ) दोपहर 03:31 से शाम 05:02 तक |
गुलिक काल (अशुभ) सुबह 07:56 से 09:27 तक |
विशेष नोट: आज पंचक समाप्त हो रहे हैं (शाम 05:25 पर)।
आज शुक्रवार होने के कारण माता लक्ष्मी की पूजा और सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ फलदायी रहेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Mar 2026, 08:22 AM
आज का राशिफल 20 मार्च 2026
आज 20 मार्च 2026 है। ज्योतिष गणना के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग अवसर और चुनौतियाँ लेकर आया है। विशेष रूप से कुंभ (Aquarius) राशि वालों के लिए आज का दिन काफी प्रभावशाली रहने वाला है।
यहाँ सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल दिया गया है:
♈ मेष (Aries)
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। वाणी पर संयम रखें, वरना किसी से विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
♉ वृषभ (Taurus)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नए निवेश के लिए दिन शुभ है।
♊ मिथुन (Gemini)
मानसिक शांति महसूस करेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
♋ कर्क (Cancer)
आज थोड़ा भागदौड़ वाला दिन रह सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। धैर्य से काम लें, सफलता जरूर मिलेगी।
♌ सिंह (Leo)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं।
♍ कन्या (Virgo)
करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
♎ तुला (Libra)
लंबित कार्य पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं जो सुखद रहेगी।
♏ वृश्चिक ( Scorpio)
आज के दिन सतर्क रहें। अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। व्यापार में सामान्य स्थिति रहेगी।
♐ धनु (Sagittarius)
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
♑ मकर (Capricorn)
विरोधी परास्त होंगे। सेहत में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं।
♒ कुंभ (Aquarius)
आज आपकी बौद्धिक क्षमता और कार्यकुशलता चरम पर रहेगी। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा। यदि आप मीडिया, लेखन या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपकी कोई विशेष उपलब्धि सामने आ सकती है। पुराने निवेश से लाभ होगा और मन प्रसन्न रहेगा।
♓ मीन (Pisces)
घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। माता का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
सुझाव: सूर्य देव को अर्घ्य देना आज आपके लिए कल्याणकारी रहेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Mar 2026, 08:19 AM
गरोठ सिविल अस्पताल को मिली बड़ी सौगात: एक वर्ष के लिए महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति, स्टाफ ने किया भव्य स्वागत
गरोठ / सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अस्पताल में एक वर्ष के लिए महिला रोग विशेषज्ञ (गायनोकॉलोजिस्ट) की नियुक्ति की गई है, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को अब बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।
महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति से गर्भवती महिलाओं, मातृत्व सेवाओं एवं अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के इलाज में काफी सहूलियत मिलेगी। अब मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर दरबार सिंह चौहान, आदित्य शर्मा सहित अस्पताल के समस्त स्टाफ ने नव नियुक्त महिला रोग विशेषज्ञ का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्टाफ द्वारा पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
अस्पताल प्रबंधन ने विश्वास जताया कि इस नियुक्ति से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Mar 2026, 05:50 PM
गरोठ सिविल अस्पताल को मिली बड़ी सौगात: एक वर्ष के लिए महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति, स्टाफ ने किया भव्य स्वागत
गरोठ / सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अस्पताल में एक वर्ष के लिए महिला रोग विशेषज्ञ (गायनोकॉलोजिस्ट) की नियुक्ति की गई है, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को अब बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।
महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति से गर्भवती महिलाओं, मातृत्व सेवाओं एवं अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के इलाज में काफी सहूलियत मिलेगी। अब मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर दरबार सिंह चौहान, आदित्य शर्मा सहित अस्पताल के समस्त स्टाफ ने नव नियुक्त महिला रोग विशेषज्ञ का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्टाफ द्वारा पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
अस्पताल प्रबंधन ने विश्वास जताया कि इस नियुक्ति से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Mar 2026, 05:50 PM
14 से 15 वर्षी खिलाड़ी बालिकाओं ने लगवाया एचपीवी वैक्सीन, अन्य बच्चियों को किया जागरूक
मंदसौर / जिला खेल अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु चलाए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की खिलाड़ी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक वैक्सीन लगवाकर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया। इन बालिकाओं ने न केवल स्वयं टीकाकरण कराया, बल्कि अन्य बच्चियों को भी इसके प्रति जागरूक कर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
खिलाड़ी बालिकाओं ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपने साथियों एवं स्कूल की अन्य छात्राओं को वैक्सीन के महत्व के बारे में समझाते हुए कहा कि समय पर टीकाकरण कराना सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी है।

posted by : Admin/Pointer Media
19 Mar 2026, 05:39 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर परिषद पिपलिया मंडी में ‘जल मंदिर’ का किया शुभारंभ
मंदसौर / जल संरक्षण और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज नगर परिषद पिपलिया मंडी द्वारा “जल मंदिर” का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा जल मंदिर का उद्घाटन किया गया। यह जल मंदिर आमजन को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का भी केंद्र बनेगा।

posted by : Admin/Pointer Media
19 Mar 2026, 05:37 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में सार्वजनिक जल स्रोतों की व्यापक सफाई से हुई शुरुआत
मंदसौर / जिले में जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन के उद्देश्य से आज से जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अभियान के अंतर्गत नगर परिषद मल्हारगढ़ सहित पूरे जिले में सार्वजनिक कुओं, नालों एवं तालाबों की साफ-सफाई और संरक्षण कार्य प्रारंभ किए गए।

नगर परिषद मल्हारगढ़ में अभियान की शुरुआत वार्ड क्रमांक 03 स्थित कान कुईया तथा वार्ड क्रमांक 12 स्थित पुराने दशहरा मैदान में स्थित सार्वजनिक कुओं की सफाई से की गई। इस दौरान कुओं के अंदर एवं आसपास जमा गंदगी को हटाया गया, साथ ही आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत कुओं पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी की गई तथा कुओं पर स्थापित हेडपंपों की मरम्मत एवं सुधार कर उन्हें पुनः चालू किया गया, जिससे आमजन को स्वच्छ एवं सुलभ पेयजल उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद के कर्मचारियों एवं पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वयं श्रमदान कर सफाई कार्य किया। सभी ने मिलकर जल संरक्षण के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
प्रशासन द्वारा बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों की साफ-सफाई, संरक्षण एवं पुनर्जीवन के कार्य निरंतर किए जाएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों को संरक्षित कर भविष्य में जल संकट की स्थिति से निपटना एवं जल उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि जल संरक्षण की यह मुहिम जन आंदोलन का रूप ले सके।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Mar 2026, 05:35 PM
मक्का के बोरो की आड़ में 70 लाख की अवैध शराब जब्त नाहरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
मंदसौर । जिले में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नाहरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से ले जाई जा रही करीब 70 लाख रुपये कीमत की अवैध विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर नापाखेड़ा-बिल्लोद रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान मल्हारगढ़ से सीतामऊ की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक GJ-36-V-4253 को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक में मक्का के बोरो के नीचे छिपाकर रखी गई 550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी भरत रेबारी (32), निवासी वनाडा, तहसील रणावा, जिला पोरबंदर (गुजरात) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
जप्त मश्रुका में 550 पेटी शराब (करीब 6500 बल्क लीटर) जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है, तथा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है, शामिल है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस टीम के सभी सदस्यों की इस सफल कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अब इस अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

posted by : Admin/Pointer Media
19 Mar 2026, 03:49 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान, तराना में तालाब सफाई का महाअभियान
सफाईकर्मियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने दिखाई जिम्मेदारी की मिसाल।
तराना / नगर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नगर परिषद तराना द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत गुरुवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र मेहता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें तालाब एवं उसके आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर तालाब परिसर में फैली गंदगी को हटाया। जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से कचरा निष्कासन, झाड़ियों की सफाई और जल की गुणवत्ता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए।
इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी स्वच्छता बनाए रखने हेतु विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें नागरिकों को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन के महत्व के बारे में समझाया गया। लोगों से अपील की गई कि वे जल स्रोतों को प्रदूषित न करें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया, जिससे यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप लेता नजर आया। लोगों की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि यदि प्रशासन और जनता साथ मिलकर काम करें, तो स्वच्छ और सुंदर शहर का सपना आसानी से साकार किया जा सकता है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण करना, लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना है। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे, ताकि तराना को स्वच्छ, हरित और आदर्श नगर बनाया जा सके।

तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Mar 2026, 03:41 PM
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर से जल गंगा जल संवर्धन अभियान का किया शुभारंभ
मंदिर परिसर में प्याऊ का लोकार्पण, जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी पर दिया जोर
मंदसौर / जिले में जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आज भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर से “जल गंगा जल संवर्धन अभियान” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में आमजन की सुविधा के लिए निर्मित प्याऊ का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन, पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और वर्तमान समय में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। “जल गंगा जल संवर्धन अभियान” के माध्यम से जिले में जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जाएंगे। यह अभियान 30 जून 2026 तक संचालित होगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत तालाबों, नदियों, कुओं, बावड़ियों सहित अन्य पारंपरिक जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा। साथ ही इन जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई, गहरीकरण एवं मरम्मत के कार्य भी सुनिश्चित किए जाएंगे, जिससे वर्षा जल का अधिकतम संचयन हो सके।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल शासन का नहीं, बल्कि जन-जन का अभियान है। इसमें आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं शासकीय विभागों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि जल संरक्षण के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखें।
इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में शुरू की गई प्याऊ व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं एवं आमजन को गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा, जो एक सराहनीय पहल है।

posted by : Admin/Pointer Media
19 Mar 2026, 03:30 PM
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पशुपतिनाथ मंदिर में सूर्य उपासना कर ब्रह्मध्वज स्थापित किया
“सम्राट विक्रमादित्य” पर आधारित भव्य नाट्य प्रस्तुति का हुआ मंचन
मंदसौर 19 मार्च 2026/ विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ के अवसर पर मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर परिसर (आराधना हॉल) में प्रातः 10:00 बजे भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सूर्य उपासना कर विधिवत ब्रह्मध्वज की स्थापना की। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ की आरती में भाग लिया, स्वयं आरती कर पूजा अर्चना की।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, संत महेशमणि चैतन्य महाराज, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, मदनलाल राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल एवं एसडीएम शिवलाल शाक्य सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ जेके जैन एवं आभार डिप्टी कलेक्टर रोहित राणा द्वारा माना गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य उपासना से हुई, जिसके पश्चात ब्रह्मध्वज स्थापित किया गया। यह आयोजन भारतीय नववर्ष वर्ष प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के सहयोग से “सम्राट विक्रमादित्य” विषय पर भव्य नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया गया, जिसे उज्जैन की परिष्कृती सामाजिक सांस्कृतिक संस्था द्वारा प्रस्तुत किया गया। नाट्य प्रस्तुति में विक्रमादित्य के जीवन, बेताल पच्चीसी, 32 पुतली सिंहासन, शकों पर विजय, नवरत्न, उनकी वीरता एवं न्यायप्रियता का प्रभावशाली मंचन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान “भारत का नववर्ष विक्रम संवत्” विषयक पुस्तिका का वितरण भी किया गया, जिससे आमजन भारतीय परंपराओं एवं नववर्ष के ऐतिहासिक महत्व को समझ सकें।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने अपने संबोधन में वर्ष प्रतिपदा की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आमजन को भारतीय संस्कृति एवं इतिहास की समृद्ध विरासत से परिचित होने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी के लिए नववर्ष को मंगलमय, सुखद एवं प्रदेश व देश के लिए कल्याणकारी होने की कामना की।

posted by : Admin/Pointer Media
19 Mar 2026, 03:25 PM
उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र की मंडी बदहाल, प्यासे किसान, टूटी व्यवस्था और बंद शौचालय ने खोली प्रशासन की पोल
मंदसौर/मल्हारगढ़/गोपाल मालेचा/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के विधानसभा मुख्यालय मल्हारगढ़ की कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं का ऐसा नज़ारा सामने आया है, जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब जिम्मेदारों के क्षेत्र की यह स्थिति है, तो अन्य क्षेत्रों की हालत का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। मंडी में इन दिनों सैकड़ों किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है। सबसे गंभीर समस्या पीने के पानी की है। मंडी परिसर में लगे तीन नलों में से दो नल टूटे पड़े हैं और जो एक नल चालू है, उसके आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे किसान मजबूरी में दूषित पानी पीने को विवश हैं।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में मल्हारगढ़ एसडीएम के निरीक्षण के दौरान कुछ समय के लिए हजारों किसानों के लिए एक नल चालू किया गया, लेकिन उनके जाते ही व्यवस्था फिर जस की तस हो गई। यह स्थिति साफ दर्शाती है कि प्रशासन केवल औपचारिकता निभा रहा है, जमीनी स्तर पर कोई ठोस सुधार नहीं हो रहा।
मंडी परिसर में बनी पानी की प्याऊ वर्षों से उपेक्षित पड़ी है। न तो उसकी सफाई होती है और न ही उसमें पानी की व्यवस्था है। वहीं, सुलभ कॉम्प्लेक्स पर हमेशा ताला लगा रहता है, जिससे किसान, व्यापारी, हम्माल और तुलावटी खुले में जाने को मजबूर हैं। यह स्थिति न केवल असुविधाजनक है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बनी हुई है। जहां एकमात्र नल चालू है, वहां कचरे का ढेर और गाजर घास उगी हुई है। इस कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बीमारियों का खतरा लगातार मंडरा रहा है। मंडी में मौजूद लोगों का कहना है कि प्रशासन की इस लापरवाही से कभी भी बड़ी स्वास्थ्य समस्या खड़ी हो सकती है।

मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद प्रशासन हरकत में जरूर आया, लेकिन केवल औपचारिकता निभाकर लौट गया। स्थिति में कोई स्थायी सुधार नहीं हुआ। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वाटर कूलर ओर बिसलेरी का पानी पीने वाले जिम्मेदार अधिकारी अपने एयर कंडीशनर कमरों से बाहर निकलकर किसानों की पीड़ा समझेंगे, या फिर एक बार फिर खानापूर्ति कर इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर दिया जाएगा?
posted by : Admin/Pointer Media
19 Mar 2026, 03:22 PM
भाजपा ने किया चल समारोह का स्वागत।
मल्हारगढ। पोरवाल समाज के पित्र पुरुष राजा टोडरमलजी के जयंती के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित टोडरमलजी की प्रतिमा से विशाल चल समारोह ढोल -ढमाको एवं बैंड बाजो के साथ निकाला गया। इसी क्रम में देवरा चौक में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, नगर परिषद उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश कच्छावा, विधायक प्रतिनिधि रमेशचंद्र विजयवर्गीय ,भाजयुमो जिला मंत्री लोकपाल सिंह चौहान सेलावरी,बुथ अध्यक्ष सुजानमल राठौर, पुर्व नगर महामंत्री मनीष चौहान, जितेन्द्र सिंह शक्तावत काचरीया नौ,बुथ अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी ने टोडरमलजी के चल समारोह का पुष्पवर्षा कर एवं टोडरमलजी के चित्र पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पोरवाल समाज अध्यक्ष अभिषेक मुजावदिया, पिंकेश मुजावदिया,सनी फरक्या सहित समाजजन उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Mar 2026, 03:09 PM
तराना में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान महाअभियान, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ।
40 यूनिट रक्त किया एकत्रित, ज़रूरतमंद मरीजों के आएगा काम
तराना :- नगर तराना में जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का एक सराहनीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब विधायक महेश परमार के मार्गदर्शन में विशाल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन ने न केवल क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं, बल्कि समाजसेवा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। बुधवार को आयोजित इस भव्य शिविर में वि.एच. 5 विशेष हॉस्पिटल उज्जैन एवं संजीवनी फाउंडेशन चरक भवन ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयासों से सैकड़ों मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क जांच एवं परामर्श किया गया। शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया। इस अवसर पर विधायक महेश परमार ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है, विशेष रूप से उन लोगों तक जो आर्थिक या भौगोलिक कारणों से उपचार नहीं करवा पाते। उन्होंने कहा कि समय रहते जांच और सही परामर्श मिलने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। शिविर में महिला रोग, हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याएं, हृदय एवं मधुमेह जांच, मूत्र एवं पेट रोगों के साथ-साथ नवजात एवं शिशु रोगों से संबंधित विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। अनुभवी चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी समस्याओं के अनुसार आवश्यक सलाह और उपचार की जानकारी दी। इसके साथ ही आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। शिविर में करीब 40 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, यह रक्तदान भविष्य में जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। इस मौके पर रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं ओर युवाओं ओर रक्तदाताओं को विधायक महेश परमार द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर उनका सम्मान किया गया। इस मेगा शिविर का क्षेत्र की जनता ने भरपूर लाभ उठाया और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई। यह आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में सामने आया, जिसने जनहित और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। शिवर में तराना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कप्तान सिंह पंवार , तराना शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश रावल , माकड़ोंन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निहाल सिंह गुर्जर , माकड़ोंन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष शर्मा , कायथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पांडे , नगर परिषद तराना प्रतिनिधि रुपेश परमार , उपाध्यक्ष कामिल कुरैशी , पूर्व अध्यक्ष गजराज सिंह , संजय यादव , पवन बारोड़ , कैलाश गोठी , नरेंद्र कानडी , ओंकार सिंह बड़ाल , दिलीप सोलंकी , जसवंत आंजना , युवक कांग्रेस अध्यक्ष भरत गुर्जर , महेंद्र पड़ीहार , शैख़ यासीन , विनोद सोनी , दीपक जानोलिया , सदानंद दीक्षित , अमित बग्गा , धर्मेंद्र गुर्जर , पत्रकार सैय्यद नियामत अली , सद्दाम खान , दीपक दवे , सन्नी सनौठिया , अक्कू ठाकुर , इन्दर जाट , सुरेश जाट , लक्ष्मण वर्मा , धर्मेंद्र बड़ाल , संतोष बड़ाल , राजकुमार , सुनील गोठी , राकेश परमार , गौतम परमार , विनोद जायसवाल , वासुदेव दांगी , तेजकरण दांगी , लाला बना , रामेश्वर गामी , दिनेश परमार , पवन चौहान , तौहीद शाह , सहित समस्त वरिष्ठजन व युवा साथी उपस्थित थे। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी दीपेश परमार द्वारा दी गई ।

posted by : Admin/Pointer Media
19 Mar 2026, 03:02 PM
यशोदा बाई मेहता का आकस्मिक निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई।
तराना/कायथा : कायथा के आदर्श नगर क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब वरिष्ठ पत्रकार अशोक मेहता की धर्मपत्नी, समाजसेवी डॉ. दिलीप मेहता (कमलेश) की पूज्य माताजी एवं नितिन मेहता तथा जतिन मेहता की स्नेहमयी दादीजी श्रीमती यशोदा बाई मेहता के आकस्मिक निधन का समाचार प्राप्त हुआ। उनका गुरुवार, 18 मार्च को निधन हो गया, जिससे परिवार सहित पूरे नगर में गहरा दुःख व्याप्त हो गया। श्रीमती मेहता अपने सौम्य स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति एवं परिवार के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि समाज में भी एक अपूरणीय क्षति हुई है। क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। दिवंगत श्रीमती मेहता की अंतिम यात्रा उनके निज निवास, आदर्श नगर कायथा से प्रारंभ होकर आदर्श मुक्तिधाम तक निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजन, मित्रगण, शुभचिंतक एवं नगरवासी उपस्थित रहे। वातावरण अत्यंत भावुक हो गया था, और हर किसी की आंखें नम थीं। स्थानीय मुक्तिधाम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां उपस्थित जनों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों को स्मरण करते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Mar 2026, 03:01 PM
सीतामऊ पुलिस ने 10.83 लाख का अवैध डोडाचूरा किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
मन्दसौर जिले की सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कारवाई की है । जानकारी के अनुसार 18 मार्च को मुखबिर की सूचना पर उनि ओ.पी. राठौर एवं पुलिस बल ने ग्राम मानपुरा स्थित विश्वकर्मा कृषि यंत्र दुकान के सामने घेराबंदी कर एक बिना नंबर की बोलेरो पिकअप को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे 37 प्लास्टिक के कट्टों से कुल 7 क्विंटल 22 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10,83,000 रुपये है। मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल (25) पिता लक्ष्मीनारायण कुमावत निवासी हतुनिया और राहुल (32) पिता दीनदयाल पाटीदार निवासी झावल को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Mar 2026, 01:20 PM
आज का पंचांग 19 मार्च 2026
आज 19 मार्च 2026, गुरुवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त नीचे दिए गए हैं:
आज का पंचांग (19 मार्च 2026)
तिथि: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (नवरात्र का पहला दिन)
नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद (दोपहर 01:22 तक, उसके बाद रेवती नक्षत्र)
योग: शुक्ल (शाम 05:45 तक, उसके बाद ब्रह्म योग)
करण: किस्तुघ्न (सुबह 08:35 तक, उसके बाद बव करण)
पक्ष: शुक्ल पक्ष
ऋतु: वसंत
सूर्योदय और चंद्रोदय
सूर्योदय: सुबह 06:26
सूर्यास्त: शाम 06:32
चंद्रोदय: सुबह 06:44
चंद्रास्त: शाम 07:10
आज के शुभ मुहूर्त
| अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12:05 से 12:53 तक |
| अमृत काल | सुबह 08:44 से 10:25 तक |
| घटस्थापना मुहूर्त | सुबह 06:26 से 10:20 तक |
अशुभ समय (वर्ज्य)
* राहुकाल: दोपहर 01:59 से 03:30 तक (इस समय शुभ कार्य वर्जित हैं)
* यमगण्ड: सुबह 06:26 से 07:57 तक
* गुलिक काल: सुबह 09:28 से 10:58 तक
आज का विशेष: आज से चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) का आरंभ हो रहा है। आज के दिन घटस्थापना (कलश स्थापना) करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Mar 2026, 08:14 AM
आज का राशिफल 19 मार्च 2026
आज 19 मार्च 2026, गुरुवार का दिन है। चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में संचार करेंगे, जो मंगल की राशि है। ग्रहों की इस स्थिति का सभी 12 राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
यहाँ आज का विस्तृत राशिफल है:
| मेष | आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें, वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। धैर्य से काम लें।
| वृषभ | जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में नए अनुबंध मिल सकते हैं। आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
| मिथुन | विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
| कर्क | संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
| सिंह | सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शांति के लिए थोड़ा समय एकांत में बिताएं।
| कन्या | आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। छोटी दूरी की यात्रा के योग हैं।
| तुला | आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ है। वाणी में मधुरता बनाए रखें, जिससे बिगड़े काम भी बन जाएंगे। धन लाभ के संकेत हैं।
| वृश्चिक | मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे।
| धनु | व्यर्थ के खर्चों से बचें। विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
| मकर | आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे।
| कुंभ | कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं। आज आपका प्रभाव बढ़ेगा।
| मीन | भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबी दूरी की यात्रा सुखद और लाभप्रद रहने की संभावना है।
आज का विशेष सुझाव: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति को समर्पित है। आज पीले वस्त्र धारण करना या माथे पर केसर का तिलक लगाना शुभ रहेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Mar 2026, 08:09 AM
एसपी की संवेदनशीलता से महिला को वापस मिले 8 माह से गिरवी रखे जेवर
मंदसौर। पुलिस केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का माध्यम भी है। इसका जीवंत उदाहरण आज मंदसौर में देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक की तत्परता से एक महिला के चेहरे पर 'सच्ची खुशी' लौट आई।
क्या था पूरा मामला?ग्राम आपूखेड़ी (तहसील मल्हारगढ़) की निवासी श्रीमती कैलाशी बाई पति श्री दुले सिंह पिछले 8 महीनों से मानसिक तनाव में थीं। उनके गहने उनके बेटे के साले ने मंदसौर के एक सुनार के पास गिरवी रख दिए थे। पारिवारिक विवाद और साले की बदमाशी के कारण महिला को उसके जेवर वापस नहीं मिल पा रहे थे। सुनार का तर्क भी कानूनन सही था कि वह जेवर केवल उसी व्यक्ति को सौंप सकता है जिसने उन्हें गिरवी रखा था।
एसपी की जनसुनवाई में मिली राहत
निराश होकर आवेदिका कैलाशी बाई आज पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद मीना के समक्ष उपस्थित हुईं और अपनी व्यथा सुनाई। मामले की गंभीरता और महिला की परेशानी को समझते हुए एसपी श्री मीना ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाई और थाना कोतवाली पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
एसपी के निर्देश मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने संबंधित सुनार के पास पहुँचकर मामले की वस्तुस्थिति स्पष्ट की। इसके बाद:
- जांच संबंधी आवश्यक कार्रवाई की गई।
- संबंधित पक्षों के कथन दर्ज किए गए।
- शपथ पत्र संबंधी कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण कराई गईं।
चेहरे पर लौटी 'सच्ची खुशी'
पुलिस की इस त्वरित और न्यायपूर्ण कार्रवाई के परिणामस्वरूप महिला को उसके समस्त गहने और आभूषण सुरक्षित सुपुर्द कर दिए गए। महीनों की परेशानी के बाद जब जेवर महिला के हाथ में आए, तो उनके चेहरे पर जो संतोष और 'सच्ची खुशी' दिखाई दी, उसने पुलिस के सेवा परमो धर्म: के ध्येय को सार्थक कर दिया।
"पुलिस का उद्देश्य पीड़ित की सहायता करना है। कानूनी प्रक्रियाओं के साथ-साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर जब हम किसी की समस्या सुलझाते हैं, तो वह समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है।"
— पुलिस प्रशासन, मंदसौर
posted by : Admin/Pointer Media
18 Mar 2026, 08:13 PM
बच्चे स्वयं पर भरोसा रखें, असफलता से हताश नहीं होना चाहिए : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
जिला स्तरीय ओलंपियाड सम्मान समारोह में 32 विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
मंदसौर / जिला स्तरीय ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन डाइट परिसर में किया गया, जिसमें कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा जिले के 32 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी विषय के 7-7, पर्यावरण के 2, विज्ञान के 3, सामाजिक विज्ञान के 3 एवं संस्कृति के 3 विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी ने मंदसौर जिले एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कभी भी असफलता से हताश नहीं होना चाहिए, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। स्वयं पर विश्वास रखें और हमेशा सकारात्मक एवं खुश रहें।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों के माता-पिता ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा बच्चों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

posted by : Admin/Pointer Media
18 Mar 2026, 04:29 PM
ईदगाह की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश, प्रशासन को दी सामूहिक धरने की चेतावनी
गरोठ (मन्दसौर)। कस्बे में ईदगाह की बेशकीमती भूमि और सरकारी जमीन पर कॉलोनाइजर द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मुस्लिम समाज ने जिला कलेक्टर के नाम एक शिकायती पत्र सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि आगामी ईद (20 या 21 मार्च) तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो समाज के लोग ईद का त्यौहार नहीं मनाएंगे और विजय स्तंभ पर काली पट्टी बांधकर मौन धरना देंगे। शिकायत के अनुसार, ग्राम गरोठ के सर्वे नंबर 2108 (रकबा 0.020) पर स्थित ईदगाह की भूमि और सर्वे नंबर 2109, 2110 में जाने वाले रास्ते पर आनंदधाम कॉलोनी के कॉलोनाइजर द्वारा बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। आरोप है कि रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और ईदगाह परिसर में स्थित कुएं को भी कॉलोनी के अंदर ले लिया गया है।शिकायतकर्ताओं ने बताया कि भूमि के विक्रय पत्र (दिनांक 11/02/2019) के पृष्ठ क्रमांक 7 पर स्पष्ट उल्लेख है कि उत्तर दिशा में 15 फीट और 20 फीट चौड़ा रास्ता विद्यमान है, जिसका उपयोग मुस्लिम समाज ईदगाह आने-जाने के लिए स्वतंत्र रूप से करेगा। बावजूद इसके, वर्तमान खातेदारों द्वारा विक्रय पत्र की शर्तों का उल्लंघन कर बाउंड्रीवाल खड़ी कर दी गई है।

प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना समाज का कहना है कि:
- सर्वे नंबर 2121 पर स्थित सरकारी जमीन पर कॉलोनाइजर ने पानी की टंकी और दीवार खड़ी कर दी है।
- तहसीलदार न्यायालय गरोठ द्वारा पूर्व में इस अतिक्रमण को हटाने के आदेश पारित किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई जमीनी कार्रवाई नहीं हुई।
- पूर्व में 20 फरवरी 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की गई।
मुस्लिम समाज के सदर और प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रशासन ने समय रहते ईदगाह की भूमि और रास्ते को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया, तो वे विरोध स्वरूप इस बार ईद का त्यौहार नहीं मनाएंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस शिकायत की प्रतिलिपि उज्जैन कमिश्नर, स्थानीय विधायक, उप संचालक नगर एवं ग्राम निवेश (नीमच) और तहसीलदार को भी भेजी गई है।

posted by : Admin/Pointer Media
18 Mar 2026, 04:15 PM
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सीतामऊ और डिगावमाली में हुआ जागरूक कार्यक्रम
मंदसौर / जिले में 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियों को तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में 'HPV वैक्सीनेशन जागरूकता रथ' के माध्यम से सीतामऊ एवं डिगावमाली क्षेत्रों में सघन प्रचार-प्रसार किया गया।
जागरूकता रथ के भ्रमण के दौरान श्री जगदीश खींची ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने ग्रामीणों और पालकों को विस्तार से समझाया कि 14 वर्ष की बालिकाओं को लगाई जा रही यह HPV वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह टीका भविष्य में होने वाले घातक सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) के विरुद्ध सुरक्षा की गारंटी देता है। उन्होंने इसे एक पुनीत जनहित कार्य बताते हुए सभी पात्र बालिकाओं का टीकाकरण करवाने की अपील की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 13 हजार किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिसे समय पर टीकाकरण के माध्यम से रोका जा सकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Mar 2026, 03:59 PM
उप मुख्यमंत्री देवड़ा मुख्य अतिथि के रूप सूर्य उपासना कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित
पशुपतिनाथ मंदिर में 19 मार्च को होगा सूर्य उपासना कार्यक्रम
“सम्राट विक्रमादित्य” नाट्य प्रस्तुति का होगा मंचन
मंदसौर / विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ अवसर पर 19 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर परिसर (आराधना हॉल) में सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य उपासना के साथ होगी, जिसमें मंदिर परिसर में ब्रह्म ध्वज स्थापित किया जाएगा। यह आयोजन भारतीय नववर्ष नववर्ष प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल के सहयोग से “सम्राट विक्रमादित्य” विषय पर भव्य नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया जाएगा। इस प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं विक्रम संवत् के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाया जाएगा।
प्रस्तुति विवरण के अंतर्गत प्रस्तुति परिकल्पना सामाजिक सांस्कृतिक संस्था, उज्जैन द्वारा दी जाएगी। जिसमें
नाट्य दल निर्देशन : सतीश दवे, संगीत : अभिषेक त्रिपाठी, लेखन एवं सह निर्देशन : प्रसन्न सोनी, निर्देशन : संजय श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा।
कार्यक्रम में “भारत का नववर्ष विक्रम संवत्” विषयक पुस्तिका का वितरण भी किया जाएगा, जिससे आमजन भारतीय नववर्ष की परंपरा एवं महत्व को समझ सकें। विक्रम संवत् नववर्ष के अवसर पर जिले के प्रमुख मंदिरों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर ब्रह्मध्वज भी स्थापित किए जाएंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Mar 2026, 03:57 PM
गेहूं उपार्जन खरीदी में गेहूं की गुणवत्ता का रखा जाएगा विशेष ध्यान, सर्वेयर को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने गेहूं उपार्जन खरीदी को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गेहूं खरीदी के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी स्थिति में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर खरीदी प्रक्रिया और गुणवत्ता मानकों के बारे में स्पष्ट जानकारी देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने बताया कि जिले में गेहूं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सर्वेयरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, यदि किसी सर्वेयर द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में 1 अप्रैल से गेहूं उपार्जन खरीदी कार्य प्रारंभ होगा। इसके पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदान (बोरियां) सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Mar 2026, 03:55 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान में गुणवत्ता के साथ बेहतर मॉडल विकसित करें : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
जिले में गंगा संवर्धन अभियान का 19 मार्च से होगा शुभारंभ
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत सभी कार्य गुणवत्ता के साथ किए जाएं तथा नवाचारपूर्ण मॉडल विकसित किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग 2 से 4 ऐसे कार्य स्वयं की योजना बनाकर करें, जो जिले के लिए उदाहरण बन सकें।
कलेक्टर ने नगर पालिका को सहेलियों की बावड़ी पर विशेष सफाई एवं विशेष कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाएं बनाकर कार्य करने को कहा। जनपद सीईओ को विभागीय कार्यों की सतत निगरानी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने नलकूप, हैंडपंप, तालाब एवं बावड़ियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने, कार्यों की सूची तैयार करने तथा केवल वास्तविक कार्यों की ही ऑनलाइन प्रविष्टि करने के निर्देश दिए। एसडीएम को जल स्रोतों पर अतिक्रमण हटाने एवं कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए कहा गया।
कलेक्टर ने नगर पालिका को शिवना शुद्धिकरण कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए। वन विभाग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए बेहतर कार्य करने को कहा। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को कम पानी में फसल उत्पादन, जल चौपाल, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा ड्रिप सिंचाई को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।

उद्योग विभाग को औद्योगिक क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने एवं पौधारोपण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीडब्ल्यूडी एवं पीआईयू विभाग को सभी शासकीय भवनों में शत प्रतिशत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सुनिश्चित करने को कहा गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं पोषण वाटिका विकसित करने, शिक्षा विभाग को विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था, सोखता गड्ढे, मटका व्यवस्था तथा जागरूकता गतिविधियां एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

पीएचई विभाग को जल की गुणवत्ता जांच, नल-जल योजनाओं की पाइपलाइन टेस्टिंग एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा और इसमें सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में जल संरक्षण के प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करें।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Mar 2026, 03:53 PM
लदुसा नरेश सांवरिया सेठ मंदिर का भंडार खुला, 8 लाख से अधिक की दान राशि प्राप्त
मंदसौर / मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था केंद्र लदुसा नरेश श्री सांवरिया सेठ मंदिर का भंडार बुधवार को विधि-विधान और श्रद्धा के साथ खोला गया। चैत्र मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी के पावन अवसर पर हुए इस आयोजन में मंदिर समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंदिर समिति के ट्रस्टी पंडित महेश व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भंडार से कुल ₹8,14,100 की नकद राशि प्राप्त हुई है। इसके साथ ही दान पात्र से श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चांदी के आभूषण और विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई है, जिसमें तंजानिया, सेशेल्स और नेपाल सहित कई देशों की करेंसी शामिल है। यह मंदिर के प्रति देश-विदेश में फैली श्रद्धा का प्रतीक माना जा रहा है।

📌 विकास कार्यों पर भी चर्चा
मंदिर में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए समिति ने आगामी विकास कार्यों पर भी मंथन किया। मुख्य मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसके बाद अब मंदिर परिसर में अन्य सुविधाओं के विस्तार की योजना बनाई जा रही है, ताकि दर्शनार्थियों को बेहतर व्यवस्था मिल सके।

👥 गणना के दौरान रहे उपस्थित
भंडार गणना के इस विशेष अवसर पर मंदिर समिति के सदस्य रामेश्वर धाकड़, बद्रीलाल धाकड़, देवीलाल धाकड़ पटेल, घनश्याम धाकड़, रामनारायण पाटीदार और मुरलीधर व्यास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
🙏 अमावस्या पर विशेष आयोजन
पंडित महेश व्यास ने बताया कि आगामी चैत्र अमावस्या के अवसर पर मंदिर में विशेष महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के मुख्य लाभार्थी श्री अंबाराम परमार (सेन) एवं श्री लक्ष्मीनारायण गहलोत (पार्श्वनाथ) रहेंगे।
मंदिर समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

posted by : Admin/Pointer Media
18 Mar 2026, 02:19 PMतराना में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान महाअभियान, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ
तराना/ सैय्यद नियामत अली/ जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का एक सराहनीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब विधायक महेश परमार के मार्गदर्शन में विशाल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन ने न केवल क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं, बल्कि समाजसेवा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। बुधवार को आयोजित इस भव्य शिविर में विशेष हॉस्पिटल उज्जैन एवं संजीवनी फाउंडेशन चरक भवन ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयासों से सैकड़ों मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क जांच एवं परामर्श किया गया। शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया। इस अवसर पर विधायक महेश परमार ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है, विशेष रूप से उन लोगों तक जो आर्थिक या भौगोलिक कारणों से उपचार नहीं करवा पाते। उन्होंने कहा कि समय रहते जांच और सही परामर्श मिलने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। शिविर में महिला रोग, हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याएं, हृदय एवं मधुमेह जांच, मूत्र एवं पेट रोगों के साथ-साथ नवजात एवं शिशु रोगों से संबंधित विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। अनुभवी चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी समस्याओं के अनुसार आवश्यक सलाह और उपचार की जानकारी दी। इसके साथ ही आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। विशेषज्ञों के अनुसार, यह रक्तदान भविष्य में जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। इस मेगा शिविर का क्षेत्र की जनता ने भरपूर लाभ उठाया और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई। यह आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में सामने आया, जिसने जनहित और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Mar 2026, 02:10 PM
बीपीएल चौराहे पर लगाए एयर क्वालिटी इंडेक्स डिस्प्ले, वार्ड स्तर पर करे स्वच्छता प्रतियोगिता : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
मंदसौर को स्वच्छता में टॉप-10 में लाना हमारा संकल्प, सभी के सहयोग से रचेंगे नई पहचान : अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर
मंदसौर / स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर पालिका सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, स्वच्छता सभापति श्रीमती दीपमाला रामेश्वर मकवाना सहित सभी नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रामादेवी गुर्जर ने दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मंदसौर नगर पालिका इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप-10 शहरों में अपना स्थान बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि पूरे शहर का सामूहिक संकल्प है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों के सहयोग से मंदसौर को स्वच्छता में अग्रणी शहर बनाया जाएगा। उन्होंने अपील की कि हर नागरिक अपने स्तर पर स्वच्छता को अपनाए और शहर को टॉप-10 में पहुंचाने में भागीदार बने।

कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने निर्देश दिए कि स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी व्यापक स्तर पर की जाए। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकाय अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता प्रतियोगिताएं आयोजित करें, जिससे प्रतिस्पर्धा के माध्यम से बेहतर परिणाम सामने आएं। साथ ही, बीपीएल चौराहे पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) डिस्प्ले लगाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन भी शहर की वायु गुणवत्ता से अवगत हो सकें।

बैठक में कलेक्टर ने सीएनडी वेस्ट प्रबंधन, पार्क निर्माण, चौराहा सौंदर्यकरण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरचनाओं की सफाई एवं सौंदर्यकरण, तथा सेग्रीगेशन को 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्कूल परिसरों में कंपोस्ट पिट निर्माण, बच्चों की भागीदारी, झुग्गी बस्तियों में जागरूकता अभियान, तथा सफाई मित्रों को प्रशिक्षण व आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने कहा कि दर्शनीय स्थलों पर विशेष कार्य किया जाए, तालाबों व जल स्रोतों के आसपास पाथवे विकसित किए जाएं और शहर में नवाचारों को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही, व्यवहार परिवर्तन, शौचालयों के रखरखाव, एवं जनसुनवाई के माध्यम से नागरिक सहभागिता को मजबूत बनाने पर बल दिया।
बैठक में सभी अधिकारियों को छोटे-छोटे बिंदुओं पर गंभीरता से कार्य करते हुए मंदसौर को स्वच्छ, सुंदर और टॉप-10 शहरों की श्रेणी में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

posted by : Admin/Pointer Media
18 Mar 2026, 10:15 AM
दोगुनी कीमत पर गैस सिलेंडर ब्लैक में देने पर पर द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील
आवश्यक दस्तावेज़ मांगने पर नहीं कर पाए प्रस्तुत
मंदसौर / जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी, मंदसौर को सील कर दिया है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा कार्रवाई के दौरान एजेंसी के कर्मचारी घनश्याम को घरेलू गैस सिलेंडर दोगुनी कीमत पर ब्लैक करते हुए पकड़ा। जांच के दौरान एजेंसी संचालक से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वे दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। इस पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एजेंसी को आगामी आदेश तक सील कर दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी मंदसौर श्री शुभम पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित राणावत, तहसीलदार श्री अभिषेक चौरसिया, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री नारायणसिंह चन्द्रावत एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती आराधना खडिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जिले में गैस आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उपभोक्ता बिना बुकिंग या अधिक कीमत पर गैस सिलेंडर खरीदने से बचें। यदि किसी द्वारा LPG का अवैध भंडारण, कृत्रिम अभाव उत्पन्न करना या घरेलू गैस का व्यावसायिक दुरुपयोग किया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

posted by : Admin/Pointer Media
18 Mar 2026, 10:09 AM
Apex Computer के छात्र आयुष कायस्थ का RRB में चयन, OFFICE ASSISTANT पद पर मिली सफलता
नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखकर हासिल की बड़ी उपलब्धि, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
मल्हारगढ़/ मध्यप्रदेश के Apex Computer परिवार के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। संस्थान के होनहार छात्र आयुष कायस्थ पिता मनोज जी कायस्थ, अर्चना स्टूडियो का चयन RRB (मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक) में Office Assistant Multipurpose पद पर हुआ है।
आयुष वर्तमान में जिला सहकारी बैंक, केसूर (जिला धार) में Clerk-cum-Computer Operator के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रखा और कठिन परिश्रम, अनुशासन व दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की।
उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि यदि व्यक्ति के इरादे मजबूत हों तो वह किसी भी परिस्थिति में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। आयुष की सफलता अन्य युवाओं और विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।
Apex Computer परिवार ने आयुष को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। संस्थान ने कहा कि आयुष ने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे संस्थान को गौरवान्वित किया है।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Mar 2026, 09:55 AM
आज का पंचांग – 18 मार्च 2026 (बुधवार)
🕉️ पंचांग विवरण
वार: बुधवार
तिथि: कृष्ण पक्ष चतुर्दशी सुबह 08:25 तक, उसके बाद अमावस्या प्रारंभ
नक्षत्र: पूर्वभाद्रपदा सुबह 05:21 तक, फिर उत्तरभाद्रपदा
योग: शुभ योग के बाद शुक्ल योग
करण: शकुनि → चतुष्पद → नाग
🌞 ग्रह-नक्षत्र स्थिति
चंद्रमा: कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश
ऋतु: वसंत
अयन: उत्तरायण
⏰ शुभ-अशुभ समय
सूर्योदय: लगभग 06:28 – 06:36 AM
सूर्यास्त: लगभग 06:31 – 06:33 PM
राहुकाल: दोपहर 12:30 PM से 02:00 PM (लगभग)
⭐ आज के दिन की विशेष घटनाएं / महत्व
🪔 1. अमावस्या का प्रारंभ
आज सुबह के बाद फाल्गुन अमावस्या शुरू हो जाती है।
यह दिन पितरों के तर्पण, दान और स्नान के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
🌿 2. धार्मिक महत्व
अमावस्या पर दान-पुण्य, पूजा-पाठ और पवित्र स्नान करने से नकारात्मकता दूर होती है।
यह दिन आध्यात्मिक साधना और आत्मचिंतन के लिए शुभ माना जाता है।
🔄 3. चंद्र राशि परिवर्तन
चंद्रमा आज कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेगा
👉 इससे भावनात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है
🌸 4. वसंत ऋतु का प्रभाव
वर्तमान में वसंत ऋतु चल रही है
👉 यह समय नए कार्य, उत्साह और सकारात्मक बदलाव के लिए अनुकूल माना जाता है
🔔 आज का खास संकेत
⚠️ राहुकाल में कोई शुभ कार्य न करें
✅ दान, पूजा, ध्यान के लिए श्रेष्ठ दिन
🌙 अमावस्या के कारण मन थोड़ा भावुक रह सकता है
posted by : Admin/Pointer Media
18 Mar 2026, 09:05 AM
आज का राशिफल – 18 मार्च 2026 (बुधवार)
आज का दिन ग्रहों की दृष्टि से खास है क्योंकि बुध ग्रह का उदय और शुक्र-गुरु का शुभ योग कई राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
🔮 सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
♈ मेष (Aries)
आज मेहनत का फल मिल सकता है। करियर में प्रगति के संकेत हैं। नए अवसर मिलेंगे।
♉ वृषभ (Taurus)
रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। धन के नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें।
♊ मिथुन (Gemini)
पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। नए अवसर मिलेंगे, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें।
♋ कर्क (Cancer)
परिवार का सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों की सलाह से समस्याओं का समाधान होगा।
♌ सिंह (Leo)
आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम में सफलता और पहचान मिलने के योग हैं।
♍ कन्या (Virgo)
आज आत्मचिंतन का दिन है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले विचार करें।
♎ तुला (Libra)
करियर और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। संतुलन बनाए रखें।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
जीवन में स्थिरता आएगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे।
♐ धनु (Sagittarius)
नए अनुभव मिलेंगे। यात्रा या नई शुरुआत के योग बन रहे हैं।
♑ मकर (Capricorn)
पुराने काम पूरे होंगे। खर्चों पर ध्यान रखें, वरना परेशानी हो सकती है।
♒ कुंभ (Aquarius)
रचनात्मक सोच से सफलता मिलेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।
♓ मीन (Pisces)
खुशियों भरा दिन रहेगा। परिवार और करियर दोनों में संतुलन बना रहेगा।
⭐ आज का खास संकेत
लकी राशियाँ: मेष, तुला, कुंभ
सावधानी: खर्च और जल्दबाजी से बचें
शुभ समय: सुबह से दोपहर तक बेहतर (राहुकाल से बचें)
posted by : Admin/Pointer Media
18 Mar 2026, 08:58 AM
चांद दिखा तो 20 को नहीं तो 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फ़ितर : शहर काज़ी सफ़ीउल्ला
तराना में ईद की नमाज़ सुबह 9:30 बजे ईदगाह में होगी अदा
तराना/सैय्यद नियामत अली : पवित्र रमज़ान माह के लगभग समापन के साथ ही अब लोगों की निगाहें आसमान पर टिकी हुई हैं, क्योंकि चांद के दीदार के साथ ही खुशियों का त्योहार ईद-उल-फ़ितर मनाया जाएगा। इस संबंध में शहर काज़ी सफ़ीउल्ला साहब ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि ईद का पर्व चांद दिखने पर निर्भर करेगा। उन्होंने बताया कि यदि 29 रमज़ान को चांद दिखाई देता है, तो ईद-उल-फ़ितर 20 मार्च, शुक्रवार को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। वहीं, यदि चांद नजर नहीं आता है, तो ईद का त्योहार 21 मार्च, शनिवार को मनाया जाएगा। ईद की नमाज़ को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तराना के ईदगाह में ईद की विशेष नमाज़ सुबह 09:30 बजे अदा की जाएगी। नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद देंगे और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश फैलाएंगे। शहर काज़ी ने बताया कि ईद-उल-फ़ितर इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो रमज़ान के महीने भर रोज़ा रखने के बाद मनाया जाता है। यह दिन खुशी, दान, और इंसानियत का प्रतीक माना जाता है। लोग नए कपड़े पहनते हैं, खास पकवान बनाते हैं और जरूरतमंदों को ज़कात व फितरा देकर समाज में समानता का संदेश देते हैं। वहीं प्रशासन और दारुल कज़ात व अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सय्यद अकबर हुसैन जागीरदार एवं तमाम मेंबरानो द्वारा भी ईद को लेकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि नमाज़ के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। उक्त जानकारी फिरोज़ पठान द्वारा दी गई।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Mar 2026, 07:57 PM
पिपलियामंडी में गायों की लड़ाई में महिला घायल, मंदसौर रेफर
पिपलियामंडी। नगर के पोरवाल धर्मशाला के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आपस में लड़ रही दो गायों की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिता डबकरा क्षेत्र से गुजर रही थीं, तभी अचानक लड़ती हुई दो गायों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल होकर गिर पड़ीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मंदसौर रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Mar 2026, 03:48 PM
जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्परता से सुनी 45 आवेदकों की समस्याएं
मंदसौर / जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने 45 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो।

जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। देहरी निवासी भुवानसिंह ने मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैलारा निवासी रेशमबाई ने कृषि भूमि का विक्रय करने की अनुमति के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार मल्हारगढ़ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बर्रामा निवासी प्रहलाद ने सुचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी प्रदाय करने के संबंध में आवेदन दिया।

जिस पर एसडीएम गरोठ को जांच कर आवश्यक जानकारी तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में पीएम सम्मान किसान सम्मान निधि का लाभ दिलवाने, सिमांकन करवाने, बिजली बिल प्रकरण का निराकरण करने, संबल योजना के आवेदन का निराकरण करवाने, नल जल योजना की अनियमितताएं दुर करने एवं शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त करने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

posted by : Admin/Pointer Media
17 Mar 2026, 03:33 PM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने “दीप दर्पण” पत्रिका का किया विमोचन
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुकूल जैन द्वारा “दीप दर्पण” पत्रिका का विधिवत विमोचन किया। विकासखंड सीतामऊ अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दीपाखेड़ा द्वारा विद्यालय पत्रिका “दीप दर्पण” का प्रकाशन किया गया।
विद्यालय की इस पहली पत्रिका में विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्वान शिक्षकों के आलेखों का समावेश किया गया है। पत्रिका को आकर्षक एवं सचित्र रूप में प्रकाशित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को विद्यालय की गतिविधियों की व्यापक जानकारी प्राप्त हो सके।
विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि “दीप दर्पण” विद्यालय की प्रथम पत्रिका है और भविष्य में भी इस प्रकार के प्रकाशन का क्रम निरंतर जारी रखा जाएगा। इससे विद्यार्थियों में लेखन एवं पठन के प्रति रुचि विकसित होगी तथा उन्हें अपनी रचनाओं को अभिव्यक्त करने का मंच मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को साहित्य से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है और विद्यालय का यह प्रयास इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विमोचन कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर डांगी (जिला परियोजना समन्वयक), पत्रिका के संपादक मंडल के सदस्यगण एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Mar 2026, 02:45 PM
पशुपतिनाथ मंदिर में 19 मार्च को होगा सूर्य उपासना कार्यक्रम, “सम्राट विक्रमादित्य” नाट्य प्रस्तुति का होगा मंचन
मंदसौर / विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ अवसर पर 19 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर परिसर (आराधना हॉल) में सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य उपासना के साथ होगी, जिसमें मंदिर परिसर में ब्रह्म ध्वज स्थापित किया जाएगा। यह आयोजन भारतीय नववर्ष नववर्ष प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग एवं मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल के सहयोग से “सम्राट विक्रमादित्य” विषय पर भव्य नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया जाएगा। इस प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं विक्रम संवत् के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाया जाएगा।

प्रस्तुति विवरण के अंतर्गत प्रस्तुति परिकल्पना सामाजिक सांस्कृतिक संस्था, उज्जैन द्वारा दी जाएगी। जिसमें
नाट्य दल निर्देशन : सतीश दवे, संगीत : अभिषेक त्रिपाठी, लेखन एवं सह निर्देशन : प्रसन्न सोनी, निर्देशन : संजय श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा।
कार्यक्रम में “भारत का नववर्ष विक्रम संवत्” विषयक पुस्तिका का वितरण भी किया जाएगा, जिससे आमजन भारतीय नववर्ष की परंपरा एवं महत्व को समझ सकें।

विक्रम संवत् नववर्ष के अवसर पर जिले के प्रमुख मंदिरों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर ब्रह्मध्वज भी स्थापित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मंदसौर एसडीएम शिवलाल शाक्य एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर रोहित राणावत द्वारा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Mar 2026, 02:40 PM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवीन एसबीआई एटीएम का किया लोकार्पण
नवीन एटीएम से आमजन को मिलेगी सुविधा
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सुशासन भवन परिसर में नवीन एसबीआई एटीएम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्वयं एटीएम से राशि निकालकर इसकी कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। बैंक प्रबंधक द्वारा एटीएम संचालन की पूरी प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने इस कार्य के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि कम समय में एटीएम स्थापित कर उसका शीघ्र शुभारंभ करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में एटीएम की लंबे समय से आवश्यकता थी, जिसके शुरू होने से आमजन को अब सुविधा मिलेगी। इस दौरान बैंक प्रबंधक, कलेक्ट्रेट कर्मचारी, संबंधित अधिकारी एवं बैंक स्टाफ उपस्थित थे।

posted by : Admin/Pointer Media
17 Mar 2026, 02:38 PM
नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 85 किलो डोडाचूरा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
मंदसौर | मंदसौर जिले की नारायणगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 85 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना नारायणगढ़ पुलिस टीम द्वारा 16 मार्च को पिपलिया मंडी–मनासा रोड स्थित सगज बावजी मंदिर के पास बरखेड़ा विरपुरिया फंटा पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक (RJ 40 GA 0335) को रोका गया।
जांच के दौरान चालक से पूछताछ करने पर उसके व्यवहार में संदेह होने पर ट्रक की तलाशी ली गई। ट्रक में तरबूज के बीच छुपाकर रखे गए 6 प्लास्टिक कट्टों से कुल 85 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेन्द्र जाट (29 वर्ष) निवासी कालवास, लूणकरणसर, जिला बीकानेर (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ नारायणगढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जब्त सामग्री में शामिल:
85 किलो डोडाचूरा (कीमत करीब ₹1,70,000)
एक एंड्रॉयड मोबाइल व एक कीपैड मोबाइल (कीमत ₹11,000)
टाटा ट्रक (कीमत लगभग ₹30 लाख)
पुलिस अब आरोपी से डोडाचूरा के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थाना नारायणगढ़ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Mar 2026, 02:33 PM
मल्हारगढ़ पुलिस की तत्परता: लापता नाबालिग बालिका सुरक्षित दस्तयाब
मंदसौर/मल्हारगढ़ | मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए लापता नाबालिग बालिका को महज कुछ दिनों में सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम काचरिया चन्द्रावत निवासी परिजनों ने 12 मार्च 2026 को थाना मल्हारगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री 7 मार्च को मल्हारगढ़ स्थित कन्या छात्रावास से परीक्षा देने स्कूल गई थी, लेकिन परीक्षा के बाद बिना बताए कहीं चली गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 37/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई के तहत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन मालवीय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम ने तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करते हुए लगातार प्रयास किए और आखिरकार 16 मार्च 2026 को नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन मालवीय, उपनिरीक्षक जगदीश ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनीष लबाना, महिला आरक्षक शिल्पा यादव, सैनिक कैलाशचन्द्र, कमलेश सहित साइबर सेल टीम के उपनिरीक्षक रितेश नागर, आशीष बैरागी, मुजफ्फरउद्दीन एवं मनीष बघेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Mar 2026, 02:28 PM
मंदसौर पुलिस की जनसुनवाई में 28 आवेदनों का मौके पर निराकरण
मंदसौर | आमजन की शिकायतों के त्वरित और विधिसंगत समाधान के उद्देश्य से मंदसौर पुलिस द्वारा जिला पुलिस कंट्रोल रूम में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने स्वयं उपस्थित होकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया।

मंगलवार को आयोजित इस जनसुनवाई शिविर में कुल 28 आवेदकों की शिकायतों पर सुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना और चौकी प्रभारियों को तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर शिवांशु मालवीय तथा थाना प्रभारी नई आबादी कुलदीप सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ मंच उपलब्ध कराना है, ताकि शिकायतों का शीघ्र और निष्पक्ष निराकरण हो सके।

posted by : Admin/Pointer Media
17 Mar 2026, 02:19 PMशब-ए-क़द्र की इस पाक रात ने एक बार फिर समाज में भाईचारे, अमन और इंसानियत का संदेश दिया।
तराना, जिला उज्जैन में रमज़ान के तीसरे अशरे की मुकद्दस घड़ियों में 26वें रोज़े और 27वीं शब यानी शब-ए-क़द्र की रात मस्जिद में एक खास रूहानी माहौल देखने को मिला।

इस मुबारक मौके पर हाफिज़ साहब ने तरावीह में कुरआन शरीफ मुकम्मल किया। कुरआन मुकम्मल होने पर मस्जिद में मौजूद अकीदतमंदों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया और दुआओं का सिलसिला शुरू हुआ।
इस दौरान शहर काज़ी सफ़ीउल्ला साहब और अंजुमन के सदर सय्यद अकबर हुसैन जागीरदार ने हाफिज़ साहब का गुलपोशी कर और नज़राना पेश कर उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।

साथ ही मस्जिद में खिदमत देने वाले जिम्मेदार लोगों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। रमज़ान के अंतिम अशरे में एतिकाफ़ में बैठे नौजवानों का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।
कुरआन मुकम्मल होने के बाद सभी ने मिलकर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
इस मुकद्दस रात में बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने रातभर इबादत की, कुरआन की तिलावत की और अपने गुनाहों की माफी मांगी।

posted by : Admin/Pointer Media
17 Mar 2026, 01:35 PMगैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
"नरेंद्र-सरेंडर" के नारों से गूँजा मल्हारगढ़, ब्लॉक कांग्रेस का ज़ोरदार प्रदर्शन
मल्हारगढ़ / बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मल्हारगढ़ के गाडगिल चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र की नीतियों को जनविरोधी बताया।”

"प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'नरेंद्र-सरेंडर' के नारे लगाए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा ने कहा कि आज देश की जनता गैस के लिए तरस रही है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। महंगाई ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है।"

"वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि सड़क से लेकर सदन तक जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजहर हयात मेव और प्रदेश सचिव मुकेश निडर ने भाजपा सरकार पर महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने का आरोप लगाया। इस प्रदर्शन में बाबूभाई मेवाती, किसानलाल चौहान और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।"

"जनता की आवाज़ अब सड़कों पर गूंजने लगी है। इस विरोध प्रदर्शन के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में ज़रूर बताएं।

posted by : Admin/Pointer Media
17 Mar 2026, 12:55 PM
ओवरटेक के चक्कर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक के उड़े परखच्चे
मंदसौर/ दलौदा । मन्दसौर जिले के दलौदा और पुरानी फतेहगढ़ के बीच एक भीषण सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ ओवरटेक करने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रक नंबर DD 01 X 9471 तेज गति में ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक सीधे अगले वाहन से टकरा गया। घटना की सूचना मिलते ही दलौदा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और राहत कार्य शुरू किया।
हादसे में ट्रक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद मन्दसौर सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Mar 2026, 09:42 AM
नए ठेकों से पहले शराब का अवैध भंडारण! दूसरे परमिट पर मंगवाकर अन्य ठेके पर उतारी शराब, गुंडागर्दी का आरोप
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अप्रैल 2026 से नए शराब ठेकों की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही एक शराब ठेकेदार द्वारा नियमों के विपरीत शराब का भंडारण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेकेदार ने एक स्थान के लिए जारी परमिट पर शराब मंगवाकर उसे किसी अन्य ठेके पर उतरवा लिया। इस मामले को लेकर क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन गई है तथा ठेकेदार पर दबंगई और गुंडागर्दी करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुछ लोगों ने आबकारी विभाग और पुलिस को शिकायत देकर बताया कि एक ठेकेदार द्वारा आगामी ठेका अवधि को ध्यान में रखते हुए पहले से ही बड़ी मात्रा में शराब का अवैध स्टॉक किया जा रहा है। आरोप है कि जिस स्थान के लिए परमिट जारी किया गया था, वहां शराब नहीं उतारकर उसे दूसरे ठेके पर उतार दिया गया, जो नियमों के विरुद्ध है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब इस पूरे मामले का विरोध किया गया तो संबंधित ठेकेदार और उसके सहयोगियों ने दबाव बनाने का प्रयास किया तथा अभद्र व्यवहार करते हुए धमकाने की कोशिश भी की। इससे क्षेत्र में आक्रोश की स्थिति बन गई है।
मामले को लेकर शिकायतकर्ताओं ने आबकारी विभाग तथा पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा मिल सकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Mar 2026, 09:13 AM
प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
मनासा - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक मनासा में सेक्टर क्रमांक 1 की नवांकुर संस्था मनासा केशव आदर्श सामाजिक संस्था द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की गई, प्रशिक्षण में उज्जैन संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर और ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

प्रथम सत्र में ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी द्वारा जन अभियान परिषद की स्थापना और उसके कार्यों पर प्रकाश डाला, द्वितीय सत्र में जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा प्रस्फुटन समितियो के दस्तावेजीकरण के बारे में बताया गया । तृतीय सत्र में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की छात्रा ऊषा कांटे ने समग्र ग्राम विकास की अवधारणा पर अपने विचार रखे, चतुर्थ सत्र में संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय द्वारा ग्राम विकास की परिकल्पना और परिषद द्वारा होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों पर प्रकाश डाला । अंतिम सत्र में नवांकुर संस्था प्रतिनिधि धीरज द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं का गठन एवं प्रबंधन पर अपने विचार रखे।

साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका, ग्राम विकास में उनकी भागीदारी, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रस्फुटन समितियां समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, जनभागीदारी बढ़ाने तथा ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

अंत में उपस्थित सदस्यों को समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने तथा प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यों व नवांकुर सखियों को नवांकुर संस्था प्रतिनिधि व परामर्शदाता सपना बैरागी द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए ।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Mar 2026, 01:01 AM
भीषण गर्मी में प्यासों को मिलेगी राहत: जिला चिकित्सालय में प्रथम 'जल मंदिर' का शुभारंभ
मंदसौर | भीषण गर्मी की दस्तक के साथ ही आमजन की सुविधा और सेवा के संकल्प को दोहराते हुए 'पंछी बचाओ अभियान' द्वारा जनसेवा की दिशा में एक और सार्थक कदम उठाया गया है। सोमवार को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर प्रथम 'जल मंदिर' (प्याऊ) का भव्य शुभारंभ किया गया।

अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके साथ आए परिजनों को ठंडे और स्वच्छ पेयजल के लिए भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य के साथ इस पुनीत कार्य की शुरुआत की गई है। विशेष रूप से जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर इसकी स्थापना होने से प्रसूताओं के परिजनों को काफी सुविधा होगी। अभियान के संस्थापक राकेश भाटी ने बताया कि "नर सेवा ही नारायण सेवा है। भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म है। पंछी बचाओ अभियान का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।"

संस्था के सदस्यों ने जानकारी दी कि यह जल मंदिर सभी के सहयोग और जनसेवा की भावना से स्थापित किया गया है। सोमवार शाम 4:00 बजे आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में अभियान से जुड़े सदस्यों और चिकित्सालय स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस पुनीत अवसर पर पंछी बचाओ अभियान के अध्यक्ष अनिल कियावत, संरक्षक विनय दुबेला, संस्थापक राकेश भाटी, नगर उपाध्यक्ष नेहा संचेती, संगठन मंत्री ओम कुमावत, विधायक प्रतिनिधि कमलेश जैन, हेमंत भट्ट पुलिस यातायात, देवेंद्र राव, फरदीन शाह, दिनेश पंवार, अमन चौहान, राजेश चौधरी, हरीश सहित कई सेवाभावी सदस्य उपस्थित थे। संस्था ने संकल्प लिया है कि शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी इसी तरह के 'जल मंदिर' स्थापित किए जाएंगे।

posted by : Admin/Pointer Media
17 Mar 2026, 12:47 AM
17 मार्च 2026 का पंचांग ओर इतिहास के पन्नो में 17 मार्च का दिन
17 मार्च 2026 के लिए पंचांग और इतिहास के झरोखे से कुछ प्रमुख जानकारियां नीचे दी गई हैं:
17 मार्च 2026: पंचांग (नई दिल्ली के अनुसार)
- तिथि: चैत्र मास, कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (सुबह 09:23 बजे तक, उसके बाद चतुर्दशी प्रारंभ)।
- वार: मंगलवार।
- नक्षत्र: शतभिषा।
- योग: सिद्ध योग (सुबह 08:15 बजे तक, उसके बाद साध्य योग)।
- चंद्र राशि: कुंभ।
- विशेष: इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा, जो भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
इतिहास के पन्नों में 17 मार्च
इतिहास में 17 मार्च का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं और महान हस्तियों के जन्म के लिए जाना जाता है:
- कल्पना चावला का जन्म (1962): भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री, जिन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान में भारत का नाम विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया।
- सायना नेहवाल का जन्म (1990): भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी, जिन्होंने देश के लिए ओलंपिक और कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते।
- शेख मुजीब-उर-रहमान का जन्म (1920): बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति और 'बंगबंधु' के नाम से प्रसिद्ध।
- गोल्डा मेयर (1969): इस दिन गोल्डा मेयर ने इजराइल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
- अन्य घटनाएं:
- 1994: रूस द्वारा नाटो (NATO) की शांति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय लिया गया था।
- 1996: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था।
- 1987: महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।
एक रोचक बात: 17 मार्च को विश्व भर में 'सेंट पैट्रिक दिवस' (St. Patrick's Day) भी मनाया जाता है।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Mar 2026, 12:02 AM
17 मार्च 2026 का राशिफल
17 मार्च 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन ग्रहों की स्थिति, विशेषकर कुंभ राशि में मंगल और चंद्रमा का गोचर, कई राशियों के लिए शुभ संयोग बना रहा है।
यहाँ 17 मार्च 2026 के राशिफल का संक्षिप्त सार दिया गया है:
मुख्य ज्योतिषीय प्रभाव
- ग्रह स्थिति: मंगल कुंभ राशि में संचार कर रहे हैं और उनके साथ चंद्रमा का गोचर 'चंद्र-मंगल योग' और 'धन योग' का निर्माण कर रहा है।
- सामान्य संकेत: यह दिन स्पष्टता, आत्म-चिंतन और रणनीतिक योजना बनाने के लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र में धैर्य और व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाना फायदेमंद रहेगा।
संक्षेप में राशियों का हाल
♈ मेष
आज मन में नई ऊर्जा महसूस होगी। लंबे समय से अटका कोई काम अचानक पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।
♉ वृषभ
आज का दिन धैर्य रखने का है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
♊ मिथुन
नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। कारोबार में छोटी लेकिन अच्छी सफलता मिल सकती है।
♋ कर्क
आज जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। घर में किसी शुभ समाचार की संभावना है।
♌ सिंह
आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्य सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
♍ कन्या
आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। कामकाज में थोड़ा दबाव रह सकता है लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।
♎ तुला
आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नई योजना बनाने के लिए अच्छा समय है।
♏ वृश्चिक
पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
♐ धनु
आज यात्रा के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
♑ मकर
आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार या नौकरी में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
♒ कुंभ
आज सोच-समझकर फैसले लें। परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है।
♓ मीन
आज मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक या सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।
✨ आज का उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद की सहायता करें, दिन शुभ रहेगा।।
विशेष सलाह: आज के दिन को बेहतर बनाने के लिए धैर्य रखें, अपनी अंतरात्मा (intuition) की सुनें और किसी भी बड़े आर्थिक निर्णय से पहले अच्छी तरह विचार-विमर्श जरूर कर लें।
- अस्वीकरण: राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। जीवन के निर्णयों के लिए अपने विवेक का उपयोग करना ही सर्वोत्तम है।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Mar 2026, 12:00 AM
18 मार्च को सभी स्कूलों में होगी पैरंट-टीचर मीटिंग : जिला शिक्षा अधिकारी
एचपीवी टीकाकरण व नए सत्र की तैयारियों पर होगी चर्चा
मंदसौर / जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 18 मार्च 2026 को पैरंट-टीचर मीटिंग (पालक-शिक्षक संघ बैठक) आयोजित की जाएगी। बैठक में विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पालकों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
बैठक के दौरान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण के संबंध में विशेष चर्चा की जाएगी। विद्यालय एवं ग्राम की समस्त अध्ययनरत तथा शाला त्यागी बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता एवं रणनीति तैयार की जाएगी। आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को भी आमंत्रित कर उनके सुझाव लिए जाएंगे, ताकि बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से निःशुल्क टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
बैठक में हाल ही में संपन्न परीक्षाओं में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए पाई गई कमियों को दूर करने के लिए आगामी सत्र हेतु रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम 23 मार्च 2026 को घोषित किए जाने तथा इसके तुरंत बाद आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने पर भी चर्चा होगी।
इसके अतिरिक्त आगामी सत्र 1 अप्रैल 2026 से विद्यालयों के संचालन, प्रवेशोत्सव आयोजन तथा विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण की संपूर्ण कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में भी बैठक में विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Mar 2026, 09:04 PM
जल है तो कल है का नहीं है कोई विकल्प, बूंद-बूंद बचाने के करेंगे हर संभव प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
तीसरा जल गंगा संवर्धन अभियान-2026
म.प्र. नदियों का मायका, जल आत्मनिर्भरता से ही बनेगा समृद्ध प्रदेश
प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान
100 दिवसीय अभियान में जल संरक्षण के होंगे कार्य
नववर्ष प्रतिपदा पर शिप्रा तट उज्जैन में होगा राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ
वृहद् अभियान के लिए सरकार कर रही व्यापक तैयारियाँ
मंदसौर/भोपाल / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है। इसे बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम हर गांव, हर शहर और हर नागरिक को जल संरक्षण के कार्यों से जोड़ना चाहते हैं। समाज और सरकार जब साथ मिलकर काम करेंगे, तो मध्यप्रदेश समृद्धि की दिशा में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। प्रदेश के नागरिकों को पानी बचाने के लिए सक्रिय रूप से जुड़ना होगा, इससे मध्यप्रदेश जल संचयन और प्रबंधन में देश का एक मॉडल स्टेट बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संबंधी जरूरतों की पूर्ति और भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों की सुरक्षा की मंशा से प्रदेश सरकार एक बार फिर बड़े पैमाने पर जल गंगा संवर्धन अभियान शुरु करने जा रही है। भारतीय नववर्ष प्रतिपदा (गुढ़ी पड़वा) के शुभ अवसर पर 19 मार्च को उज्जैन की शिप्रा नदी तट से इस राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। यह अभियान 30 जून तक अनवरत् चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संरक्षण एक सामाजिक आंदोलन बनाना है। प्रदेश की जनता, पंचायतों, स्वयंसेवी संगठनों और विभिन्न शासकीय विभागों की साझेदारी से यह अभियान प्रदेश में जल संवर्धन की नई मिसाल स्थापित करेगा।
जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जल संरक्षण की परम्परा सदियों पुरानी है। प्राचीन काल से ही तालाब, कुएं और बावड़ियां सिर्फ़ जल के स्रोत न होकर सामाजिक जीवन का केंद्र हुआ करते थे। सरकार उसी परम्परा को आधुनिक तकनीक और जनभागीदारी के जरिए पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य नई जल संरचनाएं बनाने के साथ ही प्रदेश में जल संरक्षण की संस्कृति को समृद्ध करना भी है। अभियान से गांव-गांव में लोगों को यह समझाया जाएगा कि वर्षा जल का संरक्षण, भूजल का पुनर्भरण और जल स्रोतों का संरक्षण जीवन और विकास दोनों के लिए अनिवार्य है।
जनभागीदारी है अभियान की सबसे बड़ी शक्ति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान की सफलता का सबसे बड़ा आधार जनभागीदारी है। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जल संरक्षण के इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करे। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में श्रमदान कर तालाब और कुओं की सफाई की जाए। वर्षा जल के संचयन की व्यवस्था घरों में भी करने के उपाय करे। जल स्रोतों के आस-पास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि यदि समाज और सरकार मिलकर काम करेंगे, तो प्रदेश जल समृद्ध राज्य बन सकता है। जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण को तो बढ़ावा मिलेगा ही, साथ ही इसके दूरगामी पर्यावरणीय और आर्थिक लाभ भी होंगे। इस अभियान से भू-जल स्तर में सुधार, किसानों को सिंचाई के लिए और अधिक पानी, जल अभाव/अल्प वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों को राहत, पर्यावरण-संरक्षण को बल और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही भविष्य के लिए बेहतर जल प्रबंधन भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। जलवायु परिवर्तन और अनियमित वर्षा की चुनौती के दृष्टिगत जल प्रबंधन आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। मध्यप्रदेश सरकार का यह अभियान इसी दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।
पहले चरण में बनीं 2.79 लाख से अधिक जल संरचनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024 में राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का पहला चरण प्रारंभ किया गया था। इसमें जल संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए गए। पहले चरण में कुल 2.79 लाख से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण और पुनर्जीवन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से तालाब निर्माण एवं पुनर्जीवन, कुएं और बावड़ियों की मरम्मत नहर निर्माण, सूखी नदियों का पुनर्जीवन एवं जल संरक्षण से जुड़ी अन्य संरचनाएं शामिल हैं। इन कामों से प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में भूजल स्तर में सुधार देखने को मिला और किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त जल भी उपलब्ध हुआ है।
दूसरे चरण के काम भी हो रहे तेजी से
वर्ष-2025 में चलाए गए जल संरक्षण अभियान के दूसरे चरण में भी व्यापक स्तर पर कार्य हुए। इस चरण में प्रदेश में 72 हजार 647 से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 64 हजार 395 जल संरचनाओं का निर्माण कार्य अभी भी प्रगति पर है। इन कार्यों में खेत तालाब, चेक डैम, स्टॉप डैम, नहर, कुएं, बावड़ियां तथा अन्य जल संचयन संरचनाएं बनाई जा रही हैं। इन परियोजनाओं से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जल उपलब्धता को स्थायी रूप से बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Mar 2026, 09:03 PM
पशुपतिनाथ मंदिर में 19 मार्च को होगा सूर्य उपासना कार्यक्रम
नाट्य प्रस्तुति “सम्राट विक्रमादित्य” का होगा मंचन
मंदसौर / विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ के अवसर पर 19 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे सूर्य उपासना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश तथा मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के सहयोग से “सम्राट विक्रमादित्य” विषय पर नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया जाएगा। इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और विक्रम संवत् के महत्व को दर्शाया जाएगा।
इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान “भारत का नववर्ष विक्रम संवत्” विषयक पुस्तिका भी उपस्थित नागरिकों को अध्ययन हेतु उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लोग भारतीय नववर्ष की परंपरा और ऐतिहासिक महत्व से परिचित हो सकें।
विक्रम संवत् नववर्ष के उपलक्ष्य में जिले के प्रमुख मंदिरों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर ब्रह्मध्वज भी स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहेंगे।

posted by : Admin/Pointer Media
16 Mar 2026, 08:58 PM
रसोईगैस की किल्लत को लेकर संजीत ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावी प्रदर्शन
मोदी सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फैल-अनिल शर्मा
मल्हारगढ़/बूढ़ा -- घनश्याम पाटीदारम/ ध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मनोज राजानी,जिला कांग्रेस के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह गुर्जर के निर्देशानुसार सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संजीत द्वारा बूढ़ा बस स्टैंड पर नारेबाजी के साथ प्रभावी प्रदर्शन कर गेस सिलेंडर पर माला चढ़ाकर हाथों में तख्तियां लेकर दो मिनीट का मोन रखकर मृत गेस सिलेंडरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर संजीत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार ने कहा कि गैस सिलेंडर की भारी किल्लत ओर बढ़ती कीमतें कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से आमजन,मजदूर होटल रेस्टोरेंट व्यवसाई भारी परेशान झेल रहे है।
मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेसनेता अनिल शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल होकर जनता जनार्दन की मुश्किलें बढाने का ही काम कर रही है कोरोना कॉल लॉक डाउन में ओर नोटबन्दी के समय भी लाइन में लगे कई लोगो की मोते होगई थी और अभी भी गेस सिलेंडर को लेकर अफरातफरी मची हुई है।मोदी सरकार कुम्भकर्णीय नींद सोई हुई है।
संजीत ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शीतल सिंह बोराना ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है आज किसान,गरीब,मजदूर सर्वहारा लोग मोदी सरकार की गलत नीतियों का खामिजा भुगत रहा है।
जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष बाबुखा मेवाती ने कहा कि शहरी क्षेत्र में गैस सिलेंडर 25 दिन में एवं ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन में बुकिंग के भेदभाव को समाप्त कर नियम एक जैसा किया जाय।
इस मौके पर सज्जन सिंह सोनगरा,मोहनलाल राठौर,वरिष्ठ कांग्रेसनेता उदयसिंह बोराना,सत्यनारायण धनगर, शादिक पठान,मदनलाल वर्मा,विजेश राठौर इंडियन,गणेश देवड़ा,अशोक राठौर,सतीश पाटीदार, रईस मंसूरी,जसवंत सरोत,बापूसिंह,आसिफ अली सैय्यद,सेजाद अली सय्यद,अनिल मुलासिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
कार्यक्रम पश्चात वरिष्ठ कांग्रेस नेता मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह जी वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा जी वर्मा को भी दो मिनीट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Mar 2026, 08:49 PM
रंगतैरस पर्व पर निकलेगी जनता गैर, टेपा सम्मेलन के साथ होगा भव्य आयोजन
मल्हारगढ़(गोपाल मालेचा) नगर में होली उत्सव के अंतर्गत मनाया जाने वाला रंगतैरस पर्व इस वर्ष भी पारंपरिक उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगतैरस के अवसर पर 17 मार्च 2026, मंगलवार को सुबह 10 बजे बस स्टैंड स्थित शाही गेट पर टेपा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात नगर के प्रमुख मार्गों से ढोल और साउंड सिस्टम के साथ जनता गैर निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रहने की संभावना है।
इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति शर्मिलादेवी कछावा ने जानकारी देते हुए बताया कि रंगतैरस पर्व को लेकर नगर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं और सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करने वालों में नगर परिषद उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, सभापति विजयलक्ष्मी बटवाल, पार्षद खुमानसिंह सोलंकी, संगीता हरीश साहू, अनिता दीनदयाल माली, शाहीन बी, रूकसाना बी, युसुफ खां, राधादेवी प्रजापति, विजेश मालेचा, निकहत मेव, अनिता राठौर, दिलीप तिवारी, सांसद प्रतिनिधि अभिषेक मुजावदिया तथा विधायक प्रतिनिधि रमेशचंद्र विजयवर्गीय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजकों के अनुसार जनता गैर नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी, जिसमें पारंपरिक ढोल, रंग-गुलाल और उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Mar 2026, 07:19 PMउज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्राम पंचायत सचिव और ठेकेदार 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
तराना तहसील के बोरदा मांडा ग्राम पंचायत का मामला, शिकायत के बाद लोकायुक्त ने रचा ट्रैप
तराना/उज्जैन। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोकायुक्त पुलिस की उज्जैन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सचिव और उसके साथी ठेकेदार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उज्जैन जिले की तराना तहसील के ग्राम पंचायत बोरदा मांडा में की गई।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता राजेश चतुर्वेदी, सरपंच ग्राम बोरदा मांडा ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन को शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत में कराए गए निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए सचिव दरबार सिंह राठौड़ उनसे 45 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। आरोप है कि इसमें से 15 हजार रुपये पहले ही ले लिए गए थे और शेष राशि देने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच लोकायुक्त निरीक्षक दीपक सेजवार को सौंपी गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।
16 मार्च 2026 को आरोपी सचिव दरबार सिंह राठौड़ ने शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत ली और वह राशि अपने साथी ठेकेदार कमल बंजारा को दे दी। इसी दौरान लोकायुक्त टीम ने ग्राम पंचायत बोरदा मांडा के पास थाना कायथा क्षेत्र में शिकायतकर्ता की कार में दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
यह पूरी कार्रवाई लोकायुक्त टीम के उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक के नेतृत्व में की गई, जिसमें निरीक्षक दीपक सेजवार सहित करीब 10 सदस्यीय दल शामिल रहा।
फिलहाल लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: सैय्यद नियामत अली, तराना।

posted by : Admin/Pointer Media
16 Mar 2026, 06:27 PM
नीमच में अभियोजन अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, पॉक्सो अधिनियम व महिला-बाल अपराधों पर दिया गया प्रशिक्षण
नीमच। प्रत्येक आपराधिक प्रकरण के अनुसंधान के दौरान साक्ष्य एकत्र करते समय पुलिस अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। साथ ही अभियोजन अधिकारियों का भी दायित्व है कि वे समय-समय पर पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन करें ताकि जांच के दौरान कोई त्रुटि न रहे। यह बात विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम श्रीमती रश्मि मिश्रा ने अभियोजन अधिकारियों की दक्षता संवर्धन के लिए आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में कही।
जिला अभियोजन संचालनालय नीमच के मीडिया प्रभारी रितेश कुमार सोमपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियोजन अधिकारियों की कार्यक्षमता एवं ज्ञान में वृद्धि के उद्देश्य से मध्यप्रदेश अभियोजन संचालनालय के संचालक बी.एल. प्रजापति के निर्देशन तथा प्रभारी संयुक्त संचालक रामेश्वर कुमरे के मार्गदर्शन में रविवार 15 मार्च को जिला मुख्यालय स्थित होटल श्रेष्ठा पैराडाइज में नीमच जिले के अभियोजन अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक अभियोजन जगदीश चौहान ने की। कार्यशाला में जिले के सभी अभियोजन अधिकारी तथा पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिसौदिया ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का नियमित आयोजन होना चाहिए। इससे अधिकारियों को अपनी कमियों को सुधारने का अवसर मिलता है और व्यावसायिक ज्ञान में भी वृद्धि होती है।
कार्यशाला का मुख्य विषय पॉक्सो अधिनियम तथा महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में व्यावसायिक दक्षता बढ़ाना रहा। विशेष न्यायाधीश रश्मि मिश्रा ने प्रतिभागियों को पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी और बताया कि महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराधों की जांच के दौरान किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। व्याख्यान के बाद उन्होंने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत भाषण अभियोजन अधिकारी विवेक सोमानी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन अभियोजन अधिकारी पारस मित्तल ने किया तथा आभार प्रदर्शन अभियोजन अधिकारी अजय वर्मा ने किया।
इस अवसर पर अभियोजन अधिकारी सुखराम गरवाल, विपिन मण्डलोई, कीर्ति शर्मा, अरविंद थापक, राजेन्द्र नायक सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं अभियोजन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Mar 2026, 05:25 PM
अग्निवीर सेना भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ
एक अप्रैल तक कर सकेंगे पंजीयन
मंदसौर / भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एक अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी एवं अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।
इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर (पुरुष) जनरल ड्यूटी (GD), एसकेटी (SKT), टेक्निकल, ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं), महिला सेना पुलिस तथा स्थाई पदों के लिए नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट एवं सिपाही फार्मा के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Mar 2026, 10:56 AM
नीमच में दिव्यांगों के लिए 3 दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं उपकरण वितरण शिविर
नीमच। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से श्री भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जयपुर एवं अग्रवाल विकास समिति, नीमच (सीएसवी अग्रवाल भवन) के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर 14 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित होगा। शिविर का समय शनिवार प्रातः 9 बजे से सोमवार दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन सीएसवी अग्रवाल भवन, गोमाबाई रोड, नीमच में किया जाएगा।
शिविर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर (जयपुर फुट), वॉकर, छड़ी, कृत्रिम हाथ, कैलिपर्स (जूता), बैसाखियां, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र जैसे सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में भाग लेने के लिए दिव्यांगजनों को अपना दिव्यांग प्रमाण-पत्र (UDID) और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। शिविर के लिए पंजीयन सीएसवी अग्रवाल भवन, नीमच में किया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक व्यक्ति 6260614304 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Mar 2026, 09:20 AM
नालछा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां तेज, 19 मार्च को होगी घटस्थापना
मन्दसौर। चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष 19 मार्च, गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री नालछा माता मंदिर में इस उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर समिति द्वारा माता रानी के दरबार को सजाने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
शुभ मुहूर्त में होगी घटस्थापना
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन, यानी 19 मार्च (एकम) को प्रातः 7:00 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घटस्थापना की जाएगी। इसी के साथ नौ दिवसीय शक्ति की उपासना का महापर्व प्रारंभ होगा।
पंचमी पर होगा माता रानी का दिव्य श्रृंगार
प्रति वर्ष की परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी 23 मार्च (सोमवार) को पंचमी के अवसर पर मां नालछा रानी का विशेष भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इस दिन माता जी को सोने-चांदी के बेशकीमती आभूषणों से सजाया जाता है। मां के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए जिले सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की उम्मीद है।
हवन, कन्या पूजन और जवारा विसर्जन
नवरात्रि के समापन दौर के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे:
- महानवमी (27 मार्च, शुक्रवार): सायंकाल 6:00 बजे मंदिर परिसर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन होगा।
- दशमी (28 मार्च, शनिवार): प्रातः 10:00 बजे कन्या पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा।
- जवारा विसर्जन: इसी दिन (28 मार्च) शाम 4:00 बजे श्रद्धापूर्वक वाड़ी (जवारे) विसर्जन किया जाएगा।
5 अप्रैल को विशाल भंडारा
नवरात्रि महोत्सव के पूर्ण होने के पश्चात, मंदिर समिति द्वारा 5 अप्रैल, रविवार को एक विशाल महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया है। यह आयोजन प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें सभी धर्मप्रेमी जनता को प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाएं।
रिपोर्ट: गोपाल मलेचा, मन्दसौर
posted by : Admin/Pointer Media
16 Mar 2026, 09:14 AMलायंस क्लब द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा का गरिमामय आयोजन किया
"मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना में लायंस क्लब द्वारा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा का गरिमामय आयोजन किया गया। इस दौरान न केवल संस्था की गतिविधियों की समीक्षा हुई, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान भी किया गया। देखिए तराना से हमारे संवाददाता सैय्यद नियामत अली की यह विशेष रिपोर्ट।" तराना के लायंस क्लब में उत्साह का माहौल देखा गया, जब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन प्रवीण वशिष्ठ अपनी आधिकारिक यात्रा पर यहाँ पहुँचे। कार्यक्रम का आगाज़ लायन कुसुम मंत्री द्वारा ध्वज वंदना के साथ किया गया, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत सत्कार हुआ। क्लब के अध्यक्ष लायन द्वारकाधीश पलोड़ ने स्वागत भाषण दिया, तो वहीं सचिव मुकेश चौहान ने साल भर का लेखा-जोखा यानी सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। यह अवसर केवल बैठक तक सीमित नहीं था, बल्कि यह मौका था उन हाथों को सराहने का जो समाज सेवा में जुटे रहते हैं। कार्यक्रम के दौरान सुनील गाइड, शेरु जाट, सुधीर जोशी, प्रमोद डोडिया और विजय मंत्री जैसे समाजसेवियों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, बैकुंठ धाम में सहयोग निधि देने वाले दानदाताओं का भी आभार व्यक्त किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Mar 2026, 09:11 AM
नेशनल लोक अदालत में कुल 805 प्रकरणों का निराकरण हुआ
मंदसौर / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा प्रसारित निर्देशानुसार व माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर श्री अनीष कुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 14 मार्च, 2026, शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय मंदसौर एवं तहसील न्यायालय गरोठ, भानपुरा, नारायणगढ़, सीतामऊ में किया गया।
जिला न्यायालय परिसर स्थित ए.डी.आर. सेंटर भवन के सभागृह में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अनीष कुमार मिश्रा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर श्री अनीष कुमार मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, मंदसौर श्रीमती प्रिया शर्मा, विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज) श्री मनोज कुमार तिवारी, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह पंवार ने सम्बोधित कर अपने विचार व्यक्त किये। शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर के सचिव श्री सुधीर सिंह निगवाल द्वारा तथा आभार व्यवहार न्यायाधीश श्री राज कुमार त्रिपाठी द्वारा व्यक्त किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री सिद्धार्थ तिवारी, श्री आसिफ अब्दुल्लाह, श्रीमती शिल्पा तिवारी, श्री विवेक बुखारिया, श्री मुनेन्द्र सिंह वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अतुल बिल्लोरे, न्यायाधीशगण श्रीमती रोहिणी तिवारी, श्री राजकुमार त्रिपाठी, श्रीमती प्राची पाण्डेय माटा, श्रीमती रूचि पटेरिया अरोरा, श्री चिराग अरोरा, सुश्री श्वेता सिंह, सुश्री पूर्वी गुप्ता, श्री काशिष माटा, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण, न्यायिक कर्मचारीगण, विभिन्न बैंक, बीमा कम्पनियां, विद्युत विभाग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, खण्डपीठ सदस्यगण, लीगल एड डिफेंस काउंसल, पेनल अधिवक्ता, पैरालीगल वालेन्टियर्स इत्यादि उपस्थित रहे।
दिनांक 14 मार्च, 2026 की नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिले में कुल 24 न्यायिक खण्डपीठों का गठन किया गया।
उक्त लोक अदालत में न्यायालयों द्वारा रेफर किये गए 943 प्रकरणों में से कुल 805 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें कुल 5,59,04,079/-के अवार्ड पारित किये गये। इसी प्रकार कुल 10842 प्रीलिटिगेशन के प्रकरणों में से 1484 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 74,63,362/- राशि की वसूली की गई। मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा के 21 प्रकरण निराकृत किए गए, जिसमें कुल राशि 1,08,20,000/- के अवार्ड पारित किये गये। इस लोक अदालत में चैक बाउंस के 271 प्रकरण निराकृत किए गए जिसमें कुल राशि रू. 3,74,57,526/- के अवार्ड पारित किये गये।

नेशनल लोक अदालत में कुछ विशेष प्रकरणों का भी हुआ निराकरण
लोक अदालत में पति पत्नि का हुआ मिलन, मासुम के चेहरे पर आई मुस्कुराहट
रेहाना (परिवर्तित नाम) का विवाह जुनेद (परिवर्तिन नाम) निवासी कुम्हारखेड़ा, ताल से हुआ, जिसको एक संतान हुई। संतान होने के कुछ समय बाद से पारिवारिक विवाद होने पर रेहाना के द्वारा घरेलु हिंसा से संबंधित एक परिवाद प्रस्तुत की गई, नेशनल लोक अदालत में दोनो पक्षों की पहली पेशी हुई, समझाईश दिये जाने पर पहली ही पेशी पर लोक अदालत के आयोजन में समझौता करने को राजी हुये और आपस में पुराने गिले सिकवे दूर किये। श्रीमान प्रधान जिला एवं न्यायाधीश अनीष कुमार मिश्रा व विशेष न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर श्री सुधीर सिंह निगवाल, तथा व्यवहार न्यायाधीश व पीठासीन अधिकारी डॉ रूचि पटेरिया मेडम की उपस्थिति में दोनो पति पत्नि नें एक दूसरे का माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर ,एक साथ रहने का वचन दिया। माता पिता के मिलन को देखकर मासूम बच्चे के चहरे पर मधुर मुस्कुराहट आ गई।
अधिवक्ता श्री सैलानी अब्दुल रशीद मंसूरी व श्री सैलानी अब्दुल कादर मंसूरी के प्रयास सराहनीय रहें।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Mar 2026, 11:35 AM
मल्हारगढ़ में मधुमक्खियों के 14 छत्तों का रेस्क्यू
मल्हारगढ(गोपाल मालेचा) मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ से एक राहत भरी खबर सामने आई है। यहां निर्माणाधीन सुशासन भवन के पास बगीचे में पानी की टंकियों पर बैठे मधुमक्खियों के 14 बड़े छत्तों को आखिरकार रेस्क्यू कर हटा दिया गया। करीब 6 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

मल्हारगढ़ तहसील के निर्माणाधीन सुशासन भवन के पास स्थित बगीचे में पानी की टंकियों पर बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने अपने छत्ते बना लिए थे। लगातार हो रहे हमलों से आसपास के रहवासी और भवन निर्माण में लगे मजदूर कई बार घायल हो चुके थे। स्थिति को देखते हुए सर्प मित्र सरफराज़ खान गजनबी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नगर परिषद के कर्मचारी ललित राठौर व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मधुमक्खियों के कुल 14 छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मधुमक्खियों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं।

हाल ही में नीमच जिले के राणपुर में मध्यान्ह भोजन संचालिका की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई थी।
वहीं मंदसौर में दशामाता पूजन कर रही महिलाओं पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था, जिनका इलाज जारी है।

ऐसे में किसी बड़ी घटना से बचने के लिए मल्हारगढ़ नगर परिषद और रेस्क्यू टीम ने यह अभियान चलाया। छत्तों को हटाने के बाद अब क्षेत्र के रहवासियों और मजदूरों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल मधुमक्खियों के सभी 14 छत्ते हटाए जा चुके हैं और क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया गया है। ताकि भविष्य में ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

posted by : Admin/Pointer Media
14 Mar 2026, 04:25 PM
चारा एवं भूसे के अवैध परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, चार ट्रक जप्त
मंदसौर / जिले में पशु चारे की उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा चारा एवं भूसे के जिले से बाहर निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पशुओं के आहार में आने वाले सभी प्रकार के चारा, भूसा, घास, ज्वार आदि का उपयोग ईंट भट्टों एवं फैक्ट्रियों में जलाने तथा जिले की सीमा से बाहर निर्यात करने पर 31 मई 2026 तक प्रतिबंध लगाया गया है।

मंदसौर एसडीएम ग्रामीण श्री शुभम पाटीदार ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में भावगढ़ से दलौदा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों को जप्त किया गया। ये ट्रक पशु चारा एवं भूसे से ओवरलोड होकर जिले की सीमा से बाहर अन्य उपयोग के लिए जावरा ले जाए जा रहे थे।
तहसीलदार दलौदा ने पटवारी दल के साथ मौके पर पहुंचकर चारों ट्रकों को जप्त किया तथा उन्हें थाना भावगढ़ की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। जप्त किए गए ट्रकों के क्रमांक इस प्रकार हैं—
MP 09 KD 0127
MP 09 KC 8605
MP 14 H 2519
MP 09 GE 7620

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान चारा एवं भूसे के अवैध परिवहन, भंडारण या अन्य उपयोग पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Mar 2026, 04:22 PM
जिले में 11 हजार 492 घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : जिला आपूर्ति अधिकारी
मंदसौर शहर में 25 दिन और शेष जिले में 45 दिन में हो रही गैस बुकिंग, सप्लाई पूरी तरह सुचारू
मंदसौर / जिले में घरेलू रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में 11 हजार 492 घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा किसी भी गैस एजेंसी के गोदाम में कमी की स्थिति नहीं है।
उन्होंने बताया कि मंदसौर शहर में औसतन 25 दिन में गैस बुकिंग की डिलीवरी हो रही है, जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों में लगभग 45 दिन में बुकिंग पूरी की जा रही है। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिले में कुल 42 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं तथा 3 लाख 64 हजार 518 घरेलू उपभोक्ता गैस कनेक्शन से जुड़े हुए हैं। आज की स्थिति में 3 हजार 523 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए हैं। साथ ही कल तक प्राप्त सभी बुकिंग आदेशों के अनुसार डिपो से वाहनों को सिलेंडर भरकर एजेंसियों के लिए रवाना कर दिया गया है, जिससे आपूर्ति लगातार जारी है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में गैस की पर्याप्त व्यवस्था है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Mar 2026, 04:20 PMसिटी प्रेस क्लब का होली मिलन कार्यक्रम: पत्रकारों की एकता का परिचय
उज्जैन/ जगदीश परमार/ - सिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शहर के कई वरिष्ठ अधिकारी और नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, उज्जैन पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा, उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव, निगम सभापति कलावती यादव, जनसंपर्क अधिकारी अरुण कुमार राठौर, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और पूर्व विधायक महंत राजेंद्र भारती ने शिरकत की।
निगम सभापति कलावती यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है और वे समाज के चौथे स्तंभ हैं। उन्होंने सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र कुलमी की प्रशंसा की और कहा कि पत्रकारों की एकता का परिचय इस कार्यक्रम में देखने को मिला।
उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारों की भूमिका समाज में बहुत महत्वपूर्ण है और वे हमेशा सच का साथ देते हैं। उज्जैन पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा ने कहा कि पत्रकारों के सहयोग से ही शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सकती है।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने पत्रकारों के महत्व को बताया और कहा कि मीडिया देश का चौथा स्तंभ है। सभी पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर एकता का परिचय दिया।
पत्रकारिता के महत्व को बताते हुए
पत्रकारिता एक ऐसा पेशा है जो समाज को सच से रू-रू कराता है। पत्रकारों की भूमिका समाज में बहुत महत्वपूर्ण है और वे हमेशा सच का साथ देते हैं। वे समाज के चौथे स्तंभ हैं और उनकी एकता का परिचय इस कार्यक्रम में देखने को मिला।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Mar 2026, 03:17 PMदशामाता व्रत पर महिलाओं ने सुख-समृद्धि की कामना की, पीपल पूजन कर सुनी कथा
मल्हारगढ (गोपाल मालेचा) नगर मल्हारगढ़ सहित आस-पास के क्षेत्रों में शुक्रवार को दशामाता का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

नगर के प्रसिद्ध भवानी माता मंदिर प्रांगण में सुबह से ही महिलाओं का तांता लगा रहा। यहाँ स्थित पवित्र पीपल के वृक्ष की महिलाओं ने कुमकुम, हल्दी, अक्षत और पुष्पों से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पीपल के वृक्ष के चारों ओर कच्चे सूत का 10 गांठों वाला डोरा लपेटकर 10 परिक्रमाएँ की और अपनी 'दशा' सुधारने व घर की दरिद्रता दूर करने की प्रार्थना की।

मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक पूजा अनुष्ठान को नगर पुरोहित एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने संपन्न करवाया। उन्होंने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराने के पश्चात उपस्थित महिलाओं को दशामाता की पौराणिक कथा सुनाई। कथा सुनाते हुए श्री दीक्षित ने कहा कि दशामाता का व्रत रखने और नियम का पालन करने से मनुष्य के जीवन की विकट परिस्थितियाँ भी अनुकूल हो जाती हैं।

उन्होंने राजा नल और रानी दमयन्ती के प्रसंग के माध्यम से व्रत की महिमा पर प्रकाश डाला। कथा श्रवण के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को दशामाता के डोरे बांधे और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।श्रद्धालु महिलाओं ने बताया कि इस दिन घरों में विशेष सात्विक भोजन बनाया गया और परंपरा अनुसार दान-पुण्य के कार्य भी किए गए। पूरे दिन मंदिर परिसर धार्मिक जयकारों से गूंज उठा।

posted by : Admin/Pointer Media
13 Mar 2026, 01:29 PM
जिला अस्पताल में बालिकाओं ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, उपस्थित लोगों को किया जागरूक
मंदसौर / जिले में बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल मंदसौर में बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान वैक्सीन लगवाने वाली बालिकाओं ने स्वयं आगे बढ़कर उपस्थित लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि जगदीश खीची द्वारा उपस्थित बालिकाओं, अभिभावकों एवं अन्य लोगों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि समय पर लगाया गया यह टीका बालिकाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत प्रभावी है।
उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पात्र आयु वर्ग की बालिकाओं को निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को गंभीर बीमारी से बचाना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। इसे विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण के बाद ही उपयोग में लाया जा रहा है, इसलिए अभिभावकों को किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Mar 2026, 01:25 PM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने वीसी के माध्यम से पीएचसी-सीएचसी में ओपीडी के दौरान डॉक्टरों की उपस्थिति जांची
प्रातः 9 से 2 बजे और शाम 5 से 6 बजे तक ओपीडी में डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य
स्वास्थ्य विभाग सार्थक ऐप से दर्ज करना शुरू करें उपस्थिति
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की समीक्षा करते हुए शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के पीएचसी एवं सीएचसी केंद्रों में चल रही ओपीडी के दौरान डॉक्टरों की उपस्थिति का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने वीसी के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़कर यह जानकारी ली कि संबंधित केंद्रों पर कौन-कौन डॉक्टर उपस्थित हैं तथा कौन अनुपस्थित है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मेडिकल ऑफिसर, सीएचओ एवं डॉक्टर ओपीडी के समय अनिवार्य रूप से केंद्र पर उपस्थित रहकर मरीजों का उपचार करें।
कलेक्टर ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक ओपीडी के दौरान डॉक्टरों का उपस्थित रहना अनिवार्य है। इस दौरान डॉक्टरों को अस्पताल से ही वीसी के माध्यम से जुड़ना होगा तथा वीडियो ऑन रखना होगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे केंद्र पर मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सीधे कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने बीएमओ को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा यह भी देखें कि सभी केंद्रों पर ओपीडी सुचारू रूप से संचालित हो रही है या नहीं।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी डॉक्टरों की उपस्थिति सार्थक एप पर दर्ज कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा प्रतिदिन की उपस्थिति एवं ओपीडी की रिपोर्ट जिला स्तर पर प्रेषित की जाए।
जिले में वर्तमान में 41 पीएचसी केंद्र, 11 सीएचसी केंद्र एवं 176 सब-सेंटर संचालित हैं, जहां डॉक्टरों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाता है। कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से कई केंद्रों से जुड़े डॉक्टरों से सीधे संवाद कर उनकी उपस्थिति और केंद्र पर उपलब्ध डॉक्टरों की जानकारी भी प्राप्त की।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Mar 2026, 01:24 PM
विकास के लिए पूंजीगत व्यय सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा
राजस्व प्रदर्शन में मध्यप्रदेश का उल्लेखनीय सुधार
‘फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026’ में बेहतर वित्तीय प्रबंधन की झलक
मजबूत कर-संग्रह और बढ़ते पूंजीगत निवेश से सुदृढ़ हुई राज्य की वित्तीय स्थिति
भोपाल/ उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि दूसरी वार्षिक रिपोर्ट में मध्यप्रदेश के राजस्व प्रदर्शन का सकारात्मक आकलन राज्य की वित्तीय अनुशासन और विकासोन्मुख नीतियों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में अधोसंरचना विकास को नई गति मिली है और निवेश का माहौल लगातार बेहतर हुआ है।
मध्यप्रदेश की राजकोषीय स्थिति में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। नीति आयोग द्वारा जारी दूसरी वार्षिक “Fiscal Health Index 2026” रिपोर्ट में राज्य के वित्तीय प्रबंधन और राजस्व प्रदर्शन का सकारात्मक मूल्यांकन किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश ने वर्ष 2021-22 से लगातार राजस्व अधिशेष बनाए रखा है, जो मजबूत कर-संग्रह और राज्य के अपने राजस्व स्रोतों में वृद्धि का परिणाम है।
दूसरी वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य की राजस्व प्राप्तियाँ सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ी हैं। यह वृद्धि मुख्य रूप से जीएसटी, आबकारी और व्यापार करों की प्रभावी वसूली के कारण संभव हुई है। फिस्कल हेल्थ इंडेक्स राज्यों के राजकोषीय प्रदर्शन का व्यापक और तुलनात्मक मूल्यांकन प्रस्तुत करता है तथा साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को प्रोत्साहित करता है।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि राज्य सरकार विकास को गति देने के लिए पूंजीगत व्यय को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अधोसंरचनात्मक विकास के लिए पूंजीगत व्यय 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है, जो एक नया कीर्तिमान होगा। वर्तमान में पूंजीगत व्यय राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 4.8 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि राज्य में सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों, पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं जैसी अधोसंरचनाओं के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूंजीगत व्यय 57,348 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 2025-26 के पुनरीक्षित अनुमान में 74,662 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। यह वृद्धि 30 प्रतिशत से अधिक है और दीर्घकालिक विकास की मजबूत नींव तैयार करती है।
दूसरी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच राज्य की कुल राजस्व प्राप्तियों में 58.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस अवधि में राज्य के कर राजस्व में 62.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें स्टेट जीएसटी, व्यापार एवं बिक्री कर तथा राज्य आबकारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही पेंशन और ब्याज देनदारियों में वृद्धि के कारण प्रतिबद्ध व्यय कुल राजस्व व्यय का 43 प्रतिशत से अधिक हो गया है। राज्य सरकार ने पूंजीगत व्यय पर लगातार ध्यान बनाए रखा है, जो पिछले 5 वर्षों में लगभग दोगुना हो गया है।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार यह प्रवृत्ति दर्शाती है कि राज्य सरकार बुनियादी ढाँचे के निर्माण और दीर्घकालिक आर्थिक विकास को प्राथमिकता दे रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य का ऋण स्तर अभी भी वैधानिक सीमाओं में है, जो वित्तीय अनुशासन और संतुलित राजकोषीय प्रबंधन को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्रियों का मानना है कि मजबूत राजस्व आधार और अधोसंरचना में बढ़ते निवेश से मध्यप्रदेश की आर्थिक वृद्धि को दीर्घकालिक गति मिल सकती है और राज्य निवेश तथा औद्योगिक विकास के लिए और अधिक आकर्षक गंतव्य बन सकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Mar 2026, 07:45 PM
कृषि कार्य में मृत्यु होने पर 4 लाख रू की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मंदसौर / मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना की कण्डिका 4(01) के तहत कृषि कार्य में कृषि यत्रों का उपयोग करते हुए दुर्घटना में मृत्यु अथवा अंग भग होने पर आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। रेवासदेवड़ा निवासी शिवनारायण कुमावत की कृषि कार्य के दौरान मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा मृतक के निकटतम वारिस भमरीबाई को 4 लाख रू की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Mar 2026, 07:43 PM
भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत नगर के चार्ज अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न
मंदसौर / ई दक्ष केंद्र मंदसौर के कंप्यूटर हाल में भारत की जनगणना 2027 कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी जनगणना एवं जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, चार्ज अधिकारी, लिपिक, ऑपरेटर सहित अन्य संबंधिक कर्मचारी मौजूद थे। प्रशिक्षण नोडल अधिकारी जनगणना श्री अभिषेक ठाकुर द्वारा प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में जिला जनगणना पुस्तिका के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सीएमएमएस पोर्टल पर हेंड्स ऑन अभ्यास भी कराया गया। मकान सूचीकरण (ब्लाक एचएलबी) का गठन करने, एचएलबीसी वेब मेपिंग एप्लिकेशन पर एचएलबी को चिन्हित करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना के पहले चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण (एचएलओ) किया जाएगा। इसमें मकान सूचीकरण ब्लॉक (Houselisting Block - HLB) का गठन और उनकी मैपिंग बहुत महत्वपूर्ण है।

HLB वह सबसे छोटी प्रशासनिक इकाई है जिसमें मकान सूचीकरण किया जाता है। प्रत्येक HLB में सामान्यतः 750-800 व्यक्ति या 180-200 मकान/जनगणना गृह (जो भी अधिक हो) शामिल किए जाते हैं। यह ब्लॉक उपग्रह चित्रों (satellite imagery) के आधार पर बनाए जाते हैं ताकि भौगोलिक कवरेज पूरे देश में एक समान हो।

मुख्य रूप से चार्ज ऑफिसर (Charge Officer) HLB बनाने और मैप करने के जिम्मेदार होते हैं। यह काम Census Monitoring and Management System (CMMS) पोर्टल और Houselisting Block Creator (HLBC) Web Mapping Application के माध्यम से किया जाता है।

CMMS Portal क्या है
CMMS का पूरा नाम Census Management and Monitoring System है। यह भारत सरकार के Office of the Registrar General & Census Commissioner (ORGI) द्वारा विकसित एक केंद्रीकृत वेब-आधारित डिजिटल पोर्टल है, जो जनगणना 2027 (Census 2027) की पूरी प्रक्रिया को प्रबंधित और मॉनिटर करने के लिए बनाया गया है।

यह भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना का मुख्य backbone है। पहले की जनगणनाओं में पेपर-बेस्ड काम होता था, लेकिन अब CMMS पोर्टल के जरिए सब कुछ रीयल-टाइम और डिजिटल तरीके से होगा।
CMMS Portal के मुख्य काम और फीचर्स
सीएमएमएस पोर्टल के मुख्य काम जनगणना के सभी स्तरों (राष्ट्रीय → राज्य → जिला → चार्ज → फील्ड) पर काम को प्लान, मैनेज और मॉनिटर करना है। यूजर क्रिएशन और रोल-बेस्ड एक्सेस गणनाकर्ता, पर्यवेक्षक, चार्ज ऑफिसर, कलेक्टर आदि के लिए अलग-अलग लॉगिन और अधिकार देना है।

HLB और सुपरवाईजरी सर्कल का निर्माण/अलोकेशन हाउसिंग ब्लाक्स (HLB) और सुपरवाईजरी सर्कल को पोर्टल पर बनाना, आवंटित करना है। अपॉइंटमेंट और ID कार्ड गणनाकर्ता और सुपरवाईजर के अपॉइंटमेंट लेटर, ID कार्ड ऑटो-जनरेट करना है।
ट्रेनिंग मॉड्यूल ऑनलाइन ट्रेनिंग, अटेंडेंस और सर्टिफिकेशन कार्य करना है। रीयल-टाइम मॉनिटरिंग फील्ड में कितने ब्लॉक पूरे हुए, कितने घरों की सूची बनी, डेटा अपलोड हुआ या नहीं – सब कुछ लाइव ट्रैकिंग (प्रोग्रेस डैशबोर्ड) करना है। मोबाइल ऐप इंटीग्रेशन HLO (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) मोबाइल ऐप से डेटा सीधे सीएमएमएस पर आता है। गणनाकर्ता सीएमएमएस से लॉगिन करके ऐप यूज करते हैं।

रिपोर्टिंग और रिव्यू राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर रिपोर्ट जनरेट करना, समस्याओं को जल्दी पकड़ना है। डेटा क्वालिटी और सिक्योरिटी बेहतर डेटा क्वालिटी सुनिश्चित करना, और सिस्टम को "प्रोटेक्टेड सिस्टम" घोषित किया गया है। पोर्टल का मुख्य लिंक censusindia.gov.in से जुड़ा होता है (या test.census.gov.in टेस्टिंग के लिए)। यूजर ID आमतौर पर मोबाइल नंबर या ईमेल से बनती है, OTP या पासवर्ड से लॉगिन। गणनाकर्ता /सुपरवाईजर को ट्रेनिंग के दौरान यूजर ID और डिफॉल्ट पासवर्ड दिया जाता है, जिसे पहली बार लॉगिन पर बदलना होता है।
सीएमएमएस पोर्टल जनगणना 2027 का "कंट्रोल रूम" है। – बिना इसके डिजिटल जनगणना संभव नहीं। इससे समय बचता है, डेटा तेजी से प्रोसेस होता है, और गलतियां कम होती हैं। यह एक वेब-आधारित मैप एप्लिकेशन है जो उपग्रह चित्रों (लेटेस्ट सेटेलाईट ईमेजनरी) पर आधारित है। चार्ज ऑफिसर लॉगिन करते हैं। एप्लिकेशन में उपलब्ध उपग्रह इमेज पर आवासीय क्षेत्र, बस्तियां, लैंडमार्क (जैसे स्कूल, मंदिर, सड़कें आदि) की पहचान की जाती है।

HLB की सीमाएं डिजिटली खींची जाती हैं। प्रत्येक HLB को geo-tag किया जाता है ताकि स्पष्ट भौगोलिक कवरेज सुनिश्चित हो। लैंडमार्क (landmarks) को भी मैप पर मार्क किया जाता है। एक बार HLB बनने के बाद, यह CMMS पोर्टल में ऑटोमैटिकली अपडेट हो जाता है।
चार्ज मैप (Charge Map) HLBC से ही ऑटो-जनरेट होता है। CMMS पोर्टल के माध्यम से यूजर आईडी बनाई जाती है, फिर HLBC में लॉगिन किया जाता है। HLB बनने के बाद एन्यूमरेटर HLO मोबाइल ऐप पर इन ब्लॉकों में जाकर geo-tagged मकानों की सूचीकरण करते हैं।
उल्लेखनीय है कि यह पहली बार है जब HLB पूरी तरह डिजिटल तरीके से और उपग्रह इमेज से बनाए जा रहे हैं। सभी भवनों को geo-tag किया जाएगा। प्रक्रिया CMMS पोर्टल और HLBC ऐप से रीयल-टाइम मॉनिटर की जाएगी।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Mar 2026, 07:42 PM
निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से 28 मार्च रहेगी
आवेदन करने की अंतिम तिथि, 2 अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से मिलेगा प्रवेश
मंदसौर / जिला शिक्षा केन्द्र मंदसौर के जिला परियोजना समन्वयक श्री रामेश्वर डांगी द्वारा बताया गया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत अशासकीय विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश हेतु प्रवेश प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से प्रारंभ होगी। इसके अंतर्गत अशासकीय विद्यालयों की प्रथम प्रवेशित कक्षा नर्सरी, केजी वन, केजी टू एवं कक्षा पहली में प्रवेश अर्थात् विद्यालय की जो भी प्रथम प्रवेशी कक्षा हो उसमें प्रवेश हेतु पात्र अभिभावक आरटीई पोर्टल पर 13 मार्च से 28 मार्च 2026 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है ।
ऑनलाईन भरे गये आवेदन का सत्यापन संबंधित जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर 14 मार्च से 30 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इसके पश्चात राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल द्वारा राज्य स्तर पर 2 अप्रेल को रेंडम आधार पर ऑनलाईन लॉटरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा ।
पात्र चयनित विद्यार्थियों को अशासकीय विद्यालयों द्वारा 3 अप्रेल से 15 अप्रेल 2026 तक प्रवेश देना होगा। अभिभावक निःशुल्क प्रवेश हेतु स्वेच्छा अनुसार प्राथमिकता क्रम में अपनी बसाहट के नजदीक की शालाओं का चयन कर ऑनलाईन फार्म भर सकेंगे । मंदसौर जिले में लगभग 530 गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
प्रवेश हेतु आवंटित विद्यालयों की सूचना अभिभावकों के मोबाईल नंबर पर मेसेज के माध्यम से राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा भेजी जायेगी तथा स्कूलों की आईडी में भी चयनित विद्यार्थियों की सूची प्रदर्शित होगी। चयनित विद्यालय का आवंटन पत्र निकालकर अभिभावक 3 अप्रेल से 15 अप्रैल 2026 तक आवंटित विद्यालयों से संपर्क करेंगे तथा विद्यालय ऑनलाईन एप के माध्यम से उनकी रिपोटिंग दर्ज करेंगे। अशासकीय विद्यालय द्वारा चयनित विद्यार्थी को किसी भी स्थिति में प्रवेश देने से वंचित नहीं किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Mar 2026, 07:39 PM
बालिकाओं में एचपीवी टीकाकरण को लेकर उत्साह, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी किया प्रेरित
14-15 वर्ष की शेष बालिकाएं तुरंत वैक्सीन लगवाए और कैंसर से निजात पाए
मंदसौर / जिले में बालिकाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर उत्साहजनक माहौल देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में बालिकाएं आगे आकर एचपीवी वैक्सीन लगवा रही हैं और अन्य बालिकाओं को भी इसके लिए प्रेरित कर रही हैं।
जिला प्रशासन ने अपील की है कि जिन बालिकाओं ने अभी तक एचपीवी वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे जल्द से जल्द यह टीका लगवाकर भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित करें। यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित और प्रभावी मानी जाती है तथा बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
जिले की स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टरों ने भी इस अभियान को मजबूत समर्थन दिया है। कई महिला चिकित्सकों ने स्वयं एचपीवी वैक्सीन लगवाकर इसका सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है और वे अपने बच्चों तथा समाज की अन्य बालिकाओं को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
इसी कड़ी में एक महिला चिकित्सक ने बताया कि उन्होंने स्वयं एचपीवी वैक्सीन लगवाई है और अब वे पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। उन्होंने अपनी बेटी रिद्धिमा को भी यह वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना है कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इससे बालिकाओं को भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव मिलता है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की भ्रांतियों या अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों के उज्ज्वल व सुरक्षित भविष्य के लिए समय पर एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से जिले में बालिकाओं को कैंसर से बचाव की सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है और समाज के सहयोग से यह अभियान लगातार सफल होता जा रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Mar 2026, 07:38 PM
शासकीय छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस वर्ष पूरी तरह होगी ऑनलाइन, 30 मार्च तक ऑनलाइन करना होगा आवेदन
स्थान रिक्त होने वाले दूसरे चरण के लिए 6 अप्रैल से 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन
मंदसौर / राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित शासकीय छात्रावासों में वर्ष 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए एजुकेशन पोर्टल 3.0 के माध्यम से विशेष ई-हॉस्टल प्रबंधन प्रणाली विकसित की गई है।
संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री हरजिंदर सिंह ने बताया कि प्रदेश में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका एवं बालक छात्रावासों में विशेष रूप से वंचित वर्ग के बालक-बालिकाओं को उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पारदर्शी ऑनलाइन प्रवेश प्रणाली प्रारंभ की गई है।
संचालक श्री सिंह ने बताया कि ई-हॉस्टल प्रबंधन प्रणाली एक समेकित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया, सीट आवंटन, अभिलेख संधारण और प्रशासनिक कार्यों को ऑनलाइन एवं पारदर्शी तरीके से संचालित करने के लिए विकसित किया गया है।
ई-हॉस्टल प्रबंधन प्रणाली विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) टाइप-I एवं टाइप-III तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस (एनएससीबी) बालक/बालिका छात्रावासों के पारदर्शी प्रबंधन और उनमें प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित की गई है।
https://educationportal3.in पर जाकर करना होगा आवेदन
छात्रावासों में कक्षा 6वीं एवं अन्य कक्षाओं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थी प्रथम चरण में 30 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रथम चरण के बाद सीट्स रिक्त रहने की स्थिति में द्वितीय चरण के आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। यह 06 अप्रैल 2026 से 10 जून 2026 तक चलेगी।
छात्रावास में प्रवेश के लिए अभिभावकों, विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह आवेदन एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेन्टर के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://educationportal3.in पर जाकर करना होगा। इसके साथ ही यदि किसी अभिभावक/पालक/विद्यार्थी को आवेदन फॉर्म भरने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे संबंधित वार्डन के सहयोग से भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
छात्रावासों में लक्ष्य के अनुसार 50, 100, 150, 175, 200, 220 तथा 275 सीटें उपलब्ध हैं। कक्षा 6 से 8 तक की बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (टाइप-I) एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावासों में प्रवेश दिया जाता है। वहीं कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (टाइप-III) में प्रवेश की पात्रता होती है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्रावास की मार्गदर्शिका के अनुसार 75 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं के लिए निर्धारित हैं, जबकि 25 प्रतिशत सीटें गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन-यापन करने वाले परिवारों की बालिकाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें अस्थि बाधित, अनाथ एवं बेसहारा बालिकाओं को चयन में प्राथमिकता दी जाती है।
प्रदेश में संचालित 66 नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावासों में कक्षा 3 से 8 तक के पात्र बालकों को प्रवेश दिया जाता है। ये छात्रावास विशेष रूप से शाला अप्रवेशी एवं शाला त्यागी बालकों के लिए संचालित किए जाते हैं। ऐसे बालकों को उनकी आयु के अनुरूप कक्षा में दर्ज कर विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से आवश्यक दक्षताएं विकसित कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाता है।
छात्रावासों में विशेष रूप से ऐसे बच्चों को प्रवेश दिया जाता है, जो रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड के प्लेटफॉर्म पर रहने वाले, पन्नी बीनने वाले, पलायन करने वाले परिवारों के बच्चे, घर से भटके हुए बच्चे, विमुक्त (डिनोटीफाइड ट्राइब्स) एवं प्रिमिटिव ट्राइबल परिवारों के बच्चे और वन ग्राम पट्टाधारी परिवारों के बच्चों को आवासीय सुविधाएं प्रदान कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कराई जाती है।
प्रदेश में 597 छात्रावास हैं संचालित
राज्य शिक्षा केंद्र अंतर्गत प्रदेश में कुल 597 छात्रावास संचालित है। इनमें 207 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, 324 नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास तथा 66 नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास शामिल हैं। इन छात्रावासों में ऐसे बालक-बालिकाओं को आवासीय सुविधा प्रदान की जाती है, जो शाला से बाहर हैं या प्रारंभिक शिक्षा से वंचित हैं। साथ ही पारिवारिक कारणों से परिवार के साथ रहते हुए शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकते हैं। उन्हें छात्रावास में रखकर प्रारंभिक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Mar 2026, 07:37 PM
शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में उपलब्ध होगी एलपीजी गैस बुकिंग
जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की आवश्यकता नहीं
मंदसौर / जिला आपूर्ति अधिकारी ने आमजन को आश्वस्त करते हुए बताया है कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा गैस आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से जारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह या अनावश्यक घबराहट फैलाने की आवश्यकता नहीं है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई गैस सप्लायर या विक्रेता एलपीजी गैस की कालाबाजारी करता हुआ पाया जाता है या इस संबंध में शिकायत प्राप्त होती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की जानकारी जिला प्रशासन को दें।

शहरी क्षेत्रों में एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिनों में तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुकिंग 45 दिनों में होगी। इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने या अनावश्यक रूप से गैस का भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है।
इसके साथ ही होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से भी अपील की गई है कि वे घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के स्थान पर वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें, घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न नहीं है।
जिला प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि प्रदेश के साथ-साथ मंदसौर जिले में भी एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित है। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस की आवश्यकता के अनुसार ही बुकिंग करें।

posted by : Admin/Pointer Media
12 Mar 2026, 07:33 PM
पौत्र के विवाह में परोपकार की मिसाल भवानीमंडी के समाजसेवी परिवार ने अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान को दिए 5.01 लाख रुपये
भवानी मंडी/जगदीश पोरवाल/ शादी समारोह अक्सर भव्य खर्च और दिखावे के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन यदि इसी अवसर को सेवा और परोपकार से जोड़ दिया जाए तो वह समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है। भवानीमंडी के समाजसेवी जगन्नाथ गुप्ता के परिवार ने अपने पौत्र के विवाह समारोह में ऐसा ही उदाहरण पेश करते हुए अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान के भवन निर्माण के लिए 5 लाख 1 हजार रुपए का सहयोग प्रदान किया। इस पहल की शहरभर में सराहना हो रही है।
अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने बताया कि जगन्नाथ गुप्ता के पौत्र गौरव गुप्ता के विवाह के अवसर पर परिवार के मुरलीमनोहर गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता और पुरुषोत्तम गुप्ता सहित परिजनों ने समाज के सामने सेवा की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करते हुए संस्थान के नए भवन निर्माण के लिए यह राशि भेंट की।
विवाह समारोह में उपस्थित गोविंद गुप्ता, छगनलाल जैन, बल्लभदास गुप्ता, कैलाश गुप्ता (कंपाउंडर), कमलेश गुप्ता (दलाल) और अमित गुप्ता ने यह सहयोग राशि ग्रहण की। समारोह में आए अतिथियों ने इस प्रेरणादायक पहल की सराहना करते हुए परिवार का अभिनंदन किया।
गौरव गुप्ता का विवाह बाबुल्दा निवासी अशोक गुप्ता की पुत्री आयुषी के साथ संपन्न हुआ। विवाह समारोह में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
51 वर्षों से भूखों को भोजन दे रहा अन्न क्षेत्र-
संस्थान के संरक्षक कालूलाल सालेचा और नंदकिशोर सोनी के अनुसार भवानीमंडी में वर्ष 1975 में साधुराम खत्री और सेठ मथुरालाल गुप्ता ने असहाय लोगों की भूख मिटाने के उद्देश्य से अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान की स्थापना की थी।
संस्था पिछले 51 वर्षों से प्रतिदिन गरीब और असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही है। जरूरतमंदों की बढ़ती संख्या के कारण वर्तमान भवन में जगह की कमी महसूस होने लगी है। इसी कारण जनसहयोग से पास के मकान को खरीदकर भवन का विस्तार किया जा रहा है।
भोजन के साथ वस्त्र और कंबल भी बांटती है संस्था-
संस्थान के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता और सचिव बल्लभदास गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा भोजन के साथ-साथ जरूरतमंदों को
• वस्त्र
• गर्म कपड़े और कंबल
• चरण पादुका
• जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस
भी वितरित की जाती है।
13 वर्षों से अस्पताल में भी चल रही भोजन सेवा-
अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान द्वारा पिछले 13 वर्षों से प्रतिदिन राजकीय चिकित्सालय में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में ही निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रेरक संदेश
“खुशी के अवसर पर सेवा का संकल्प ही सच्चा उत्सव है।”
गुप्ता परिवार की यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Mar 2026, 07:30 PM
एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत
सुनिश्चित करें कि एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी की स्थिति निर्मित नहीं हो
मंदसौर / खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि प्रदेश में एलपीजी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नही हो, इस हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि किसी भी स्थिति में वितरक स्तर पर एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी की स्थिति निर्मित नहीं हो। श्री राजपूत ने कहा है कि वर्तमान में प्रदेश में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है एवं आपूर्ति बनी हुई है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के कारण आयात में हुई रुकावट को देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कम्पनियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं कि एलपीजी की आपूर्ति एवं विपणन केवल घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को किया जाये। ऑयल कम्पनियों द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिये वितरण प्रणाली में कुछ उपाय शुरू किये गये हैं। अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही रिफिल बुकिंग स्वीकार की जा रही है। इसका उद्देश्य कालाबाजारी और अफरा-तफरी को रोकना तथा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से समान वितरण सुनिश्चित करना है। इन परिस्थितियों में ऑयल कम्पनियों द्वारा तय किया गया है कि वर्तमान में चिकित्सालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं के अलावा किसी और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं (होटल, मॉल, वल्क एलपीजी का उपयोग करने वाले औद्योगिक क्षेत्र, फैक्ट्री आदि) को कॉमर्शियल एलपीजी की सप्लाई नहीं की जायेगी।
जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि जिला स्तर पर खाद्य विभाग तथा ऑयल कम्पनी के अधिकारी और एलपीजी वितरकों के साथ नियमित रूप से बैठक कर वाणिज्यिक और घरेलू सिलेण्डर की उपलब्धता की समीक्षा करें। साथ ही जिले के बड़े वाणिज्यिक उपभोक्ताओं की भी बैठक कर उनके पास उपलब्ध स्टॉक का विवेकपूर्ण उपयोग करने एवं उनकी ईंधन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये वैकल्पिक ईंधन आपूर्ति/स्रोतों का उपयोग करने की सलाह दी जाये।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Mar 2026, 02:09 PM
पीएससी पर सभी डॉ ड्यूटी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, अनुपस्थित पर होगी सीधे निलंबन की कार्यवाही : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
एचपीवी वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित, भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सुशासन भवन सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएससी) पर ओपीडी में पदस्थ सीएचओ, मेडिकल ऑफिसर एवं डॉक्टर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। बिना किसी लिखित सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सीधे निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएससी पर डॉक्टर नियमित रूप से बैठें, मरीजों की जांच कर उचित उपचार प्रदान करें तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अनुपस्थित की सूचना किसी भी माध्यम से प्राप्त होने पर होगी कार्यवाही। उन्होंने निर्देश दिए कि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाली ओपीडी व्यवस्था की लाइव मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

बैठक में एचपीवी टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है। आमजन किसी भी प्रकार की गलत एवं भ्रामक बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए। प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर टीकाकरण कार्य को गति दी जाए। जिला शिक्षा अधिकारी संकुल प्राचार्यों को निर्देशित करें कि स्कूल इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें। 17 मार्च तक सभी स्कूलों में आठवी एवं नवी क्लास के बच्चों की पैरंट्स टीचर्स मीटिंग आयोजित की जाए। जिसमें एचपीवी वैक्सीनेशन के संबंध में पेरेंट्स को जागरूक किया जाए। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करें और बच्चों के साथ टीकाकरण केंद्र आने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए जिला स्तरीय टीम भी गठित की जाए जो घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें।

कलेक्टर ने गर्भवती माताओं के एएनसी रजिस्ट्रेशन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सेक्टर एवं गांव स्तर पर शिविर लगाकर एएनसी रजिस्ट्रेशन तथा गर्भवती माताओं की समग्र आईडी बनवाई जाए। जिन क्षेत्रों में एएनसी रजिस्ट्रेशन में गैप है उसे जल्द पूर्ण किया जाए। इसके लिए लाइन लिस्टिंग तैयार कर कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों में 4 एएनसी चेकअप की प्रगति 50 प्रतिशत से कम है वहां विशेष शिविर लगाए जाएं और शत-प्रतिशत चेकअप सुनिश्चित किए जाएं। मॉडरेट एनीमिया के मामलों में सीएचओ बेहतर कार्य करें तथा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) वाली महिलाओं को चिन्हित कर उनका समुचित उपचार किया जाए। एएनसी जांच में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर अथवा नर्स के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने गंभीर एनीमिया के मामलों में तत्काल उपचार योजना बनाकर बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश दिए तथा सभी मामलों में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने समग्र आईडी की ई-केवाईसी एवं डीबीटी संबंधित कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। एएनसी के लिए विशेष कैंप लगाकर सप्ताहभर अभियान चलाने तथा समग्र आईडी अपडेट करने के निर्देश दिए गए। बैठक में PIH चिन्हांकन एवं डिलीवरी अपडेट की भी समीक्षा की गई तथा निर्देश दिए गए कि सभी डिलीवरी प्रकरणों को तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए।

कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए और कहा कि बच्चों को पूर्ण उपचार के पश्चात ही पोषण पुनर्वास केंद्र से छुट्टी दी जाए। बैठक में दस्तक अभियान एवं टीबी मुक्त भारत अभियान की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि एनसीडी कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाली सीएचओ को सम्मानित किया जाए। साथ ही आगामी बैठक में सर्वाइकल कैंसर की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

एंबुलेंस के खराब होने या बंद होने की स्थिति में दूसरी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराने पर पेनल्टी की कार्यवाही करें। एंबुलेंस के संबंध में जीपीएस डाटा भोपाल से मंगवाये। पीएम राहत योजना अंतर्गत जिन निजी अस्पतालों ने पंजीयन नहीं करवाया है, उन सभी अस्पताल को नोटिस जारी करें। ब्लॉक स्तर पर रोगी कल्याण समिति की बैठक लगातार आयोजित करवाए।

posted by : Admin/Pointer Media
11 Mar 2026, 07:29 PM
HPV टीकाकरण में सिविल अस्पताल शामगढ़ ने किया सराहनीय कार्य, बालिकाओं ने वैक्सीनेशन में बढ़-चढ़कर लिया भाग
मंदसौर / जिले में चल रहे HPV टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सिविल अस्पताल शामगढ़ में आज बड़े स्तर पर टीकाकरण किया गया। इस अभियान में बालिकाओं ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया और बड़ी संख्या में टीकाकरण करवाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पूरे दिन व्यवस्थित रूप से टीकाकरण किया गया, जिससे बालिकाओं और उनके अभिभावकों में जागरूकता भी देखने को मिली।
HPV वैक्सीन बालिकाओं को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से लगाई जा रही है। अभियान के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने बालिकाओं को वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी भी दी और अभिभावकों को इसके लाभ समझाए।
बड़ी संख्या में बालिकाओं को वैक्सीन लगाकर अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह के स्वास्थ्य अभियानों को लगातार चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य प्रदान किया जा सके। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Mar 2026, 05:53 PM
मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए ग्रामीण चार्ज अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
मंदसौर / भारत की आगामी जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिले में द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण ई-दक्ष केंद्र के कम्प्यूटर लैब में आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के चार्ज अधिकारियों को मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के जिला प्रभारी श्री अभिषेक ठाकुर द्वारा अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली एवं प्रथम चरण में किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि आगामी जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा, जिसके लिए नगरीय और ग्रामीण स्तर पर चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। इन अधिकारियों को जिला स्तर पर चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू और व्यवस्थित रूप से संपन्न किया जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सहित अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जनगणना लिपिक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

द्वितीय चरण के इस प्रशिक्षण में जिला जनगणना पुस्तिका से संबंधित जानकारी के साथ-साथ सीएमएमएस (CMMS) पोर्टल पर हैंड्स-ऑन अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका, ग्राम निर्देशिका एवं नगर निर्देशिका अनुसूची, प्रक्रिया प्रवाह तथा जनगणना से जुड़ी विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई।

श्री अभिषेक ठाकुर द्वारा एमएमएस पोर्टल पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण देते हुए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की सूची को एक्सेल के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करने तथा उनके नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं, जिससे जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Mar 2026, 05:05 PM
कलेक्टर ने चारा एवं भूसे के निर्यात पर 31 मई तक लगाया प्रतिबंध
उल्लंघन पर म.प्र. पशु चारा निर्यात नियंत्रण प्रावधानों के तहत होगी दण्डात्मक कार्यवाही
मंदसौर / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती अदिती गर्ग ने जिले में चारा एवं भूसे के निर्यात को रोकने के लिए पर 31 मई तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। मंदसौर जिला अंतर्गत चारा/भुसा के निर्यात होने व अन्य कारणों से पशुओं के भुसा एवं चारा आदि की कमी होने की आशंका है।
जिले मे उत्पादित भुसा एवं चारे को पशुओं हेतु पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति एवं संग्रहण करना आवश्यक है। म०प्र० पशु चारा (निर्यात नियंत्रण) आदेश 2000 के निहित प्रावधानों के अधीन प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए पशुओं के आहार में आने वाले सभी प्रकार के चारा, भुसा, घास, ज्वार आदि पशु चारे का उपयोग ईंट भट्टे में जलाने, फैक्ट्रियों में जलाने एवं जिले की सीमा से बाहर निर्यात को तत्काल प्रभाव से 31 मई 2026 तक के लिए प्रतिबन्ध लगाया गया है।
समस्त प्रकार के भुसा, चारा, घास, कड़वी आदि को कोई भी कृषक, व्यापारी, व्यक्ति या निर्यातक संस्था किसी भी प्रकार के वाहन, नाव, मोटर-ट्रक, बैलगाड़ी एवं रेल्वे अथवा अन्य साधन द्वारा जिले के बाहर बिना कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की लिखित अनुमति के निर्यात नहीं करेगें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उक्त आदेश का उल्लंघन होने पर म.प्र. पशु चारा (निर्यात नियंत्रण) आदेश 2000 के निहित प्रावधानों के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Mar 2026, 04:22 PM
किसान कल्याण वर्ष 2026, गेहूं उपार्जन में 66 हजार किसानों ने करवाया पंजीयन
मंदसौर / किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले में रबी विपणन वर्ष के लिए किसानों का पंजीयन कार्य किया गया। जिले में गेहूं उपार्जन के लिए किसानों ने उत्साहपूर्वक पंजीयन कराया है। अब तक जिले में लगभग 66 हजार 32 किसानों ने गेहूं का पंजीयन कराया है, जो किसानों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।
जिले की विभिन्न तहसीलों में भी किसानों ने बड़ी संख्या में पंजीयन कराया है। सीतामऊ तहसील में 12 हजार 953 किसानों, मल्हारगढ़ में 8 हजार 547, मंदसौर तहसील में 8 हजार 141, शामगढ़ में 8 हजार 91, तथा सुवासरा में 8 हजार 60 किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है। इसके अतिरिक्त भानपुरा में 6 हजार 374, गरोठ में 6 हजार 435, दलौदा में 5 हजार 863 तथा मंदसौर नगर क्षेत्र में 1 हजार 568 किसानों ने भी पंजीयन कराया है।
इसी प्रकार अन्य फसलों में भी किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। जिले में चना फसल के लिए 14 हजार 288 किसानों, मसूर के लिए 4 हजार 768 किसानों तथा सरसों के लिए 3 हजार 889 किसानों ने पंजीयन कराया है।
प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन की प्रक्रिया को सरल बनाया गया था, जिससे बड़ी संख्या में किसान आसानी से अपना पंजीयन करा सके।
किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत शासन का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना तथा उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम बनाना है।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि उपार्जन संबंधी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करें तथा निर्धारित समय पर अपनी उपज उपार्जन केंद्रों पर विक्रय के लिए लाएं, ताकि उन्हें शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हो सके।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Mar 2026, 04:21 PM
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के उपलक्ष्य में शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई भव्य जागरूकता रैली
मंदसौर | जिला स्वास्थ्य विभाग एवं सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज 'विश्व ग्लूकोमा सप्ताह' (08 से 15 मार्च) के अंतर्गत एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय मंदसौर से प्रारंभ हुई इस रैली का मुख्य उद्देश्य जनमानस को 'ग्लूकोमा' (काला मोतिया) के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच के महत्व को समझाना था।

रैली में शामिल हुए प्रमुख अधिकारी और विशेषज्ञ:
इस गरिमामय आयोजन में सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. शशि गांधी, नेत्र विभाग के प्रमुख डॉ. (लेफ्टिनेंट कर्नल) अतुल भीरूड़, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. कार्तिक साल्वे, डॉ. सुनील कांत गुलेरी और अन्य विभागीय अध्यक्ष (HODs), विशेषज्ञ चिकित्सक, जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. बी एल रावत और बड़ी संख्या में डॉक्टर शामिल हुए। इसके साथ ही शासकीय नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर आमजन को जागरूक किया।

प्रमुख गतिविधियां एवं संदेश:
रैली जिला चिकित्सालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी।
नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने "ग्लूकोमा मुक्त विश्व बनाने हेतु एकजुट हों" के नारों के साथ लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने का संदेश दिया।
चिकित्सकों ने बताया कि ग्लूकोमा दृष्टिहीनता का एक प्रमुख कारण है, जिसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है, क्योंकि शुरुआती दौर में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते।

विशेषज्ञों की अपील:
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने अपील की कि 40 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, मधुमेह के रोगी और जिनके परिवार में ग्लूकोमा का इतिहास रहा है, वे अपनी आंखों की साल में कम से कम एक बार विस्तृत जांच अवश्य कराएं। समय पर पहचान ही इस बीमारी से बचाव का एकमात्र प्रभावी तरीका है।
राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम, मंदसौर के अंतर्गत आयोजित इस रैली ने शहर में स्वास्थ्य जागरूकता का एक सकारात्मक वातावरण निर्मित किया।

posted by : Admin/Pointer Media
11 Mar 2026, 08:30 AM
सांसें रोक देने वाला हादसा: बस के अगले दोनों पहियों के बीच फंसी महिला, मंजर देख हक्के-बक्के रह गए लोग
जीरन | कस्बे के बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला चलती बस के नीचे आ गई। हृदय विदारक मंजर देख मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन ईश्वर की कृपा और ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। महिला बस के दोनों अगले पहियों के बीच में आ गई थी, जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीरन बस स्टैंड निवासी बिल्किस बानो (65), पति मोहम्मद हुसैन, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे मंदसौर जाने के लिए घर से निकली थीं। वे बस में सवार होने के लिए सड़क पार कर बस के सामने से गुजर रही थीं, तभी चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। महिला अचानक संतुलन खोकर बस के अगले हिस्से के नीचे जा गिरी।
ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई जान- जैसे ही बस आगे बढ़ी, वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे। बस की गति कम थी और चालक ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। महिला बस के दोनों अगले पहियों के ठीक बीच में फंसी रही। हादसा देख मौके पर मौजूद महिला के परिजन और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। उन्हें बड़ी सावधानी से बस के नीचे से बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि इस भयानक मंजर के बावजूद महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं था कि बस का पहिया महिला के ऊपर से नहीं गुजरा। महिला के परिजनों ने कहा कि "मंजर इतना खौफनाक था कि देखने वालों के हाथ-पांव फूल गए थे। लगा कि कोई अनहोनी हो गई, लेकिन अल्लाह का शुक्र है कि अम्मा बिल्कुल सुरक्षित हैं।"
posted by : Admin/Pointer Media
10 Mar 2026, 05:09 PM
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का वितरण 13 मार्च को
जिले में 13 मार्च “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया जाएगा
मंदसौर / प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 22वीं किस्त का वितरण 13 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर इसे “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।
अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि कार्यों में आर्थिक सहयोग प्रदान करना तथा उनकी आय को सुदृढ़ बनाना है।
उन्होंने बताया कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के किसानों के खातों में योजना की 22वीं किस्त की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी। इस अवसर पर जिले के ग्राम पंचायतों, कृषि विभाग तथा संबंधित विभागों द्वारा किसानों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी जाएगी तथा योजना के लाभों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं, आधुनिक तकनीकों और शासन की अन्य किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Mar 2026, 04:50 PM
जनगणना की सभी गतिविधियां समन्वय के साथ तथा निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं
जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस से की गई समीक्षा
मंदसौर / भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए दिनांक 10 मार्च 2026 को भोपाल से NIC के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। बैठक में जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी गतिविधियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, नगर जनगणना अधिकारी, नगर पालिक निगम के अधिकारी, चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार, चार्ज अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा अतिरिक्त चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान जनगणना के प्रथम चरण में किए जाने वाले कार्यों जैसे मकान सूचीकरण, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) का गठन, जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (CMMS) पोर्टल पर अधिकारियों के पंजीयन एवं आवश्यक जानकारी दर्ज करने, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन तथा फील्ड स्तर की तैयारियों की प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही मास्टर ट्रेनर्स, फील्ड ट्रेनर्स तथा प्रगणकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाएं एवं आंकड़े CMMS पोर्टल पर समय-सीमा के भीतर अपलोड किए जाएं तथा मकान सूचीकरण कार्य को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण किया जाए। इसके अतिरिक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की सूची तैयार कर समय पर अपलोड करने तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत सभी गतिविधियां आपसी समन्वय के साथ तथा निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं, ताकि जनगणना कार्य सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Mar 2026, 04:49 PM
कलेक्टर, एडीएम एवं सीईओ ने जनसुनवाई के दौरान अलग अलग 40 मामलों में सुनवाई की
मंदसौर / जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन द्वारा सुशासन भवन सभाकक्ष में 40 आवेदकों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों को जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही मंदसौर जिले के बनी निवासी आवेदक लक्ष्मीनारायण ने मकान में आने जाने का रास्ता खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को निर्देश दिए कि जांच कर कार्यवाही करें। मंदसौर जिले के डौराना निवासी लच्छीराम ने मकान का ड्रोन सर्वे करवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को निर्देश दिए कि जांच कर कार्यवाही करें।

मंदसौर जिले के दलौदा सगरा निवासी आवेदक परमानंद ने किसान कल्याण योजना की राशी दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को निर्देश दिए कि जांच कर कार्यवाही करें। मंदसौर जिले के पटेला निवासी आवेदक आशाराम ने कृषि भूमी का सिमांकन करवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार दलौदा को निर्देश दिए कि जांच कर कार्यवाही करें।

इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान मकान हेतु भूमी नक्शा दुरूस्त करवाने, अतिक्रमण हटाने, आर्थीक सहायता, कब्जा दिलवाने, जमीन का सिमांकन करवाने, संबल योजना का लाभ दिलवाने व भूमी पट्टे पर दिलवाने इत्यादि तरह-तरह के आवेदन आये।

posted by : Admin/Pointer Media
10 Mar 2026, 04:47 PM
अवैध खनन के खिलाफ कनघट्टी में फूटा आक्रोश, गांव रहेगा पूर्णतः बंद
कनघट्टी/मंदसौर । ग्राम कनघट्टी में लंबे समय से जारी अवैध खनन के खिलाफ अब ग्रामीणों ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। अवैध खनन से त्रस्त सर्व समाज और जनप्रतिनिधियों की एक साझा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 मार्च 2026 (बुधवार) को विरोध स्वरूप पूरा गांव और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखे जाएंगे।
प्रशासन की चुप्पी से बढ़ा गुस्सा
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन हो रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि गांव के प्राकृतिक संसाधनों और शांति पर भी बुरा असर पड़ा है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने अब तक माफियाओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
खनिज अधिकारी के घेराव की चेतावनी
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि यदि प्रशासन ने तुरंत अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई, तो सर्व समाज द्वारा जिला खनिज अधिकारी के खिलाफ उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। ग्रामीणों की मुख्य माँगें निम्नलिखित हैं:
- अवैध खनन को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।
- खनन माफियाओं पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो।
- पर्यावरण संरक्षण के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
जनहित की लड़ाई
ग्रामवासियों ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि गांव के अधिकारों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा के लिए है। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Mar 2026, 04:44 PM
सुरक्षित भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम, किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण
मंदसौर / जिले में किशोरियों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय लदुना सहित जिले के अन्य विद्यालयों की 14 वर्षीय छात्राओं के लिए विशेष टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत विद्यालय की छात्राओं को सिविल हॉस्पिटल सीतामऊ लाकर उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी का टीका लगाया गया। इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करना तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छात्राओं को टीकाकरण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई और बताया गया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है। साथ ही छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुरेश सोलंकी ने बताया कि जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण से जोड़कर उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विद्यालयों के सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग एवं विद्यालय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से छात्राओं के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और उन्हें समय पर टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि आने वाली पीढ़ी को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Mar 2026, 03:38 PM
जनगणना अंतर्गत 3 दिन में मकान नंबरिंग का कार्य पूर्ण करें : कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग
मंदसौर / जनगणना कार्य को लेकर प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीएमओ एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि मकानों की नंबरिंग का कार्य तीन दिवस के भीतर पूर्ण किया जाए।
कलेक्टर गर्ग ने कहा कि सभी चार्ज अधिकारी प्रगणकों की नियुक्ति करते समय यह सुनिश्चित करें कि सेवानिवृत्त, स्थानांतरित एवं दिव्यांग कर्मचारियों को प्रगणक के रूप में नियुक्त न किया जाए, क्योंकि इनकी सेवाएं वर्ष 2027 तक आवश्यक रहेंगी। प्रगणक एवं सुपरवाइजर के रूप में योग्य कर्मचारियों की ही नियुक्ति की जाए।
उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य के लिए 50 से अधिक फील्ड ट्रेनर भी नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही सभी चार्ज अधिकारी, प्रगणक, सुपरवाइजर एवं फील्ड ट्रेनरों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में 10 मार्च को भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें जनगणना से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

posted by : Admin/Pointer Media
09 Mar 2026, 06:22 PM
जनगणना अंतर्गत 3 दिन में मकान नंबरिंग का कार्य पूर्ण करें : कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग
मंदसौर / जनगणना कार्य को लेकर प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीएमओ एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि मकानों की नंबरिंग का कार्य तीन दिवस के भीतर पूर्ण किया जाए।
कलेक्टर गर्ग ने कहा कि सभी चार्ज अधिकारी प्रगणकों की नियुक्ति करते समय यह सुनिश्चित करें कि सेवानिवृत्त, स्थानांतरित एवं दिव्यांग कर्मचारियों को प्रगणक के रूप में नियुक्त न किया जाए, क्योंकि इनकी सेवाएं वर्ष 2027 तक आवश्यक रहेंगी। प्रगणक एवं सुपरवाइजर के रूप में योग्य कर्मचारियों की ही नियुक्ति की जाए।
उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य के लिए 50 से अधिक फील्ड ट्रेनर भी नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही सभी चार्ज अधिकारी, प्रगणक, सुपरवाइजर एवं फील्ड ट्रेनरों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में 10 मार्च को भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें जनगणना से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Mar 2026, 06:22 PM
नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु प्रचार-रथ को माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
14 मार्च 2026 को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत
मंदसौर / मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आज 9 मार्च 2026 को माननीय अनीष कुमार मिश्रा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मंदसौर द्वारा प्रचार-रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
प्रचार-रथ के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर नेशनल लोक अदालत के आयोजन का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा आमजन को लोक अदालत में प्रकरणों के त्वरित एवं आपसी सहमति से निराकरण के संबंध में जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर माननीय मनोज कुमार तिवारी, विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज), माननीय सिद्धार्थ तिवारी, विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रघुवीर सिंह पंवार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधीर सिंह निगवाल, विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री योगेश आठनेरे, कार्यपालन यंत्री दीपक बांदिल, विद्युत वितरण कंपनी की विधि अधिकारी श्रीमती नेहा सोमपुरा, अधिवक्ता संदीप भार्गव, अमित कटलाना सहित अन्य अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Mar 2026, 05:14 PM
गेहूं खरीदी केंद्रों की तैयारी समय से पूर्ण करें, ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था सुचारू रखें – कलेक्टर श्रीमती गर्ग
एचपीवी वैक्सीनेशन का समय बढ़ाकर शाम 8 बजे तक करे टीकाकरण
साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न
मंदसौर । कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि एसडीएम एवं तहसीलदार ऑनलाइन वीसी के माध्यम से जुड़े।

कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं उपार्जन के अंतर्गत किसानों का पंजीयन कार्य 10 मार्च तक किया जाएगा। जिले में अब तक लगभग 55 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीयन पूर्ण होने के पश्चात खरीदी केंद्रों पर गेहूं खरीदी प्रारंभ होगी, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण करें। उन्होंने केंद्रों पर भंडारण, बारदान की उपलब्धता, वेयरहाउस की जांच तथा कर्मचारियों को गेहूं गुणवत्ता संबंधी प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सरसों उपार्जन के लिए किसानों से 20 मार्च तक पंजीयन कराने की अपील की गई।

कलेक्टर ने ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचई, डब्ल्यूआरडी, जल निगम एवं जल जीवन मिशन के अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना बनाकर ट्यूबवेल मेंटेनेंस, मोटर कनेक्शन जांच, सामूहिक जलप्रदाय योजनाओं की समीक्षा तथा नई बसाहटों तक पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने एवं पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को स्कूलवार कैलेंडर बनाकर किशोरियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीनेशन का समय बढ़ाकर शाम 8 बजे तक टीकाकरण कार्य करने तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।

इसके अलावा कलेक्टर ने राजस्व वसूली में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने, जिला परिवहन विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने तथा “संकल्प से समाधान” अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए।

जल संचय जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत जिले की जल संरचनाओं को चिन्हित कर उन्हें ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने तथा उन पर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए गए।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Mar 2026, 04:01 PM
ऐतिहासिक जीत, भारत बना टी20 विश्व कप 2026 का सरताज, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया,मल्हारगढ में जश्न
अहमदाबाद/मल्हारगढ़ (गोपाल मालेचा) भारतीय क्रिकेट टीम ने आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में 96 रनों से पराजित कर विश्व कप ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर क्रिकेट जगत में अपनी बादशाहत कायम कर ली है।
तूफानी बल्लेबाजी का जलवा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने की गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। संजू सैमसन (89) और ईशान किशन (54) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पारी के अंतिम क्षणों में शिवम दुबे की 8 गेंदों में 26 रनों की आतिशी पारी ने न्यूजीलैंड के मनोबल को पूरी तरह तोड़ दिया।
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने कभी भी सहज नहीं दिखी। जसप्रीत बुमराह (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी और अक्षर पटेल (3 विकेट) की सटीक स्पिन गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 19 ओवरों में महज 159 रनों पर सिमट गई।
भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारत टी20 विश्व कप के इतिहास में अपना खिताब सफलतापूर्वक बचाने वाली पहली टीम बनी। घरेलू दर्शकों के सामने विश्व कप उठाने वाली भारत पहली मेजबान टीम बनी।
अहमदाबाद के पूरे स्टेडियम में जश्न का माहौल रहा और तिरंगे की गूंज से अहमदाबाद का आकाश सराबोर हो गया। कप्तान ने इस जीत का श्रेय पूरी टीम की एकजुटता और घरेलू दर्शकों के अपार समर्थन को दिया है। मैच के दौरान मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में देवरा चौक उत्सव समिति ओर अपेक्स कंप्यूटर एजुकेशन द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से मैच का लाइव प्रसारण किया जिसको लेकर नगर की जनता और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला । मैच में भारतीय बल्लेबाजों के चौके और छक्कों पर युवाओं ने देवरा चौक को भारत माता की जय से गूंजा दिया । भारत की जीत के बाद नगर में विजयी जुलूस निकाला ।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Mar 2026, 11:48 PM
अफवाह से बचें डीजल, पेट्रोल एवं LPG का पर्याप्त स्टॉक : जिला आपूर्ति अधिकारी
मंदसौर / जिला आपूर्ति अधिकारी ने सभी आमजनों को सूचित किया हैं कि पेट्रोलिय पदार्थ जैसे:- डीजल, पेट्रोल, LPG की आपूर्ति को लेकर विभिन्न माध्यमों से जो अफवाह एवं भ्रमित जानकारी प्राप्त हो रही है ऐसी सभी तरह की जानकारियों से बचे उक्त के संबंध में स्पष्ट किया जाता हैं कि डीजल, पेट्रोल एवं LPG की आपूर्ति के संबंध में ऑयल कंपनियों, गैस एजेसियो से जानकारी प्राप्त की गई ऑयल कंपनी द्वारा अवगत करवाया गया हैं कि डीजल, पेट्रोल एवं LPG का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है एवं नियमित आपूर्ति जारी है किसी भी तरह की कोई कमी या आपात की स्थिति निर्मित नहीं है।
अतः डीजल, पेट्रोल एवं LPG उपयोगकर्ता ग्राहकों से अपील की जाती हैं कि अनावश्यक डीजल, पेट्रोल एवं LPG का स्टॉक न करें वर्तमान में जरूरत एवं खपत अनुसार ही क्रय करें। यदि किसी के द्वारा अनावश्यक रूप से डीजल, पेट्रोल एवं LPG का अवैध स्टॉक करके कृत्रिम अभाव निर्मित किया जाता है अथवा घरेलू LPG का व्यवसायिक दुरूपयोग पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जावेगी। जिले में डीजल, पेट्रोल एवं LPG की सप्लाई निरंतर निर्बाध जारी है।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Mar 2026, 05:02 PM
मृत्यु भोज बंद करने का सराहनीय निर्णय: तंबोलिया में सूर्यवंशी परिवार का अनुकरणीय कदम
मंदसौर/ तहसील सीतामऊ जिला मंदसौर के ग्राम तंबोलिया में आज दिनांक 08 मार्च 2026 को राजेश जी व संदीप सूर्यवंशी के पिता जी दशरथ जी सूर्यवंशी के परिनिर्वाण उपरांत घाटा के कार्यक्रम में ही परिवार द्वारा मृत्यु भोज बंद करने पर साहसिक और सराहनीय निर्णय लिया गया। इस निर्णय पर समता मूलक समाज संघर्ष समिति, जिला मंदसौर के पदाधिकारियों ने ग्राम तंबोलिया पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार से भेंट की। समिति के सदस्यों ने परिवार को मृत्यु भोज जैसी कुप्रथा के बंद करने के साहसिक निर्णय लेने पर प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे निर्णय समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अनावश्यक खर्च व सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। समता मूलक समाज संघर्ष समिति ने समाज के अन्य नागरिकों से भी अपील की कि वे इस प्रकार के जागरूक और समाज सुधारवादी कदम उठाकर समाज को समता, सादगी और सद्भाव के साथ साथ सामाजिक तथा आर्थिक दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास करें।

समता मूलक समाज संघर्ष समिति जिला मंदसौर- समिति के सभी पदाधिकारी जिला संरक्षक भारत राम बालेचा जी, बहुजन गुरु मांगीलाल जी द्रविड़ सेमलिया काजी,दिलखुश जी कथिरिया, राधेश्याम जी श्रीमाल मुंडला फौजी,जिला अध्यक्ष एफ सी चौहान ,कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश जी सूर्यवंशी पूर्व सरपंच, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम जी सूर्यवंशी कुंडला, जिला संरक्षक तंबोलिया से सरपंच प्रभुलाल जी सूर्यवंशी, जिला संरक्षक इशाकपुर सरपंच समरथ जी सूर्यवंशी, जिला संरक्षक रतनपुरा सरपंच नागूलाल जी, जिला संरक्षक मुकेश जी खेड़ा, जिला संरक्षक दिनेश जी सूर्यवंशी इशाकपुर,तहसील महासचिव विनोद जी रतनपुरा,जिला उपाध्यक्ष उप सरपंच मुकेश सूर्यवंशी व सूर्यवंशी परिवार के सदस्य व गांव एवं समाज सभी सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों के समक्ष सम्मान पत्र दिया गया ।

posted by : Admin/Pointer Media
08 Mar 2026, 04:54 PM
पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत नाबालिग बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में महिला संबंधी अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंदसौर जिले की दलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल और एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना दलौदा प्रभारी उपनिरीक्षक शुभम व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना दलौदा में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 93/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर जांच की।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपक पिता गोपाल सूर्यवंशी (23 वर्ष) निवासी निम्बाखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Mar 2026, 12:08 PM
अधिकार, न्याय और कार्यवाही से ही होगा वास्तविक महिला सशक्तिकरण : सुश्री भूरिया
महिला आयोग के कार्यक्रम में न्याय चौपाल, मेंटल हेल्थ और सायबर वेलबीइंग पर हुए महत्वपूर्ण सत्र
मंदसौर / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा, न्याय की सुनिश्चितता और ठोस कार्यवाही ही महिला सशक्तिकरण की वास्तविक आधारशिला है। उन्होंने महिला दिवस, होली और रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करने का अवसर है।
कार्यक्रम में न्याय चौपाल, मानसिक स्वास्थ्य तथा साइबर वेलबीइंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। सत्र में विशेषज्ञों और अधिकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और जागरूकता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री सुश्री भूरिया ने महिला आयोग और सहयोगी संस्थाओं द्वारा “महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, न्याय और कार्यवाही” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि समाज की अशासकीय संस्थाएं और जागरूक नागरिक छोटे-छोटे प्रयासों से महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत बनाते हैं।
मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' जैसे अभियान ने बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।
मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि पंचायती राज और शहरी निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण तथा सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण से महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, महिला पुलिस यूनिट और फास्ट ट्रैक कोर्ट जैसे प्रयास महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को मजबूत बना रहे हैं।
मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं का विषय नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। समाज के सभी वर्ग जब मिलकर समानता और न्याय के लिए प्रयास करेंगे, तभी सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण संभव होगा।
स्पेशल डीजी, पुलिस श्री अनिल कुमार ने कहा की घरेलू हिंसा एक ऐसी समस्या है जिसका निदान भी ख़ुद उस महिला के पास है। उन्होंने कहा कि अगर हर महिला यह समझ ले कि “सास भी कभी बहू “थी तो सास और बहू के बीच की हिंसा भी रुक जाएगी।
डीजी, सामुदायिक पुलिसिंग श्री विनीत कपूर ने कहा कि महिलाओं के लिए हेल्प-डेस्क हर थाने में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरूद्ध हिंसा को रोकने के लिए कम्युनिटी आउटरीच होना बहुत जरूरी है। श्री कपूर ने कहा कि महिलाएं जागरूक होंगी तो अपने अधिकार से न्याय के लिए उचित कार्यवाही करने के लिए आवाज उठाएगी।
स्काई सोशल संस्था की फाउंडर सुश्री श्रृष्टि प्रगट ने कहाँ कि हम मानते हैं कि महिला सशक्तिकरण केवल कुछ जागरूकता सत्रों की सूची नहीं है, बल्कि यह एक मानवीय प्रक्रिया है - जिसमें हीलिंग, अपने अधिकारों को समझना और नेतृत्व विकसित करना शामिल है।
हम केवल महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में नहीं बताते, बल्कि उन्हें इतना मजबूत और आत्मविश्वासी बनाने का प्रयास करते हैं।
कार्यक्रम में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं ने पॉवर वॉक कर दर्शाया कि कठिनाइयों के बाद भी अगर सही काउंसलिंग और सकारात्मक सोच से महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला आयोग और अहान फाउंडेशन के मध्य सायबर वेलबीइंग पर एमओयू हुआ। सायबर वेलबीइंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग व अहान फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए एक नई नींव रखेगा।
महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की मौजूदगी में राज्य महिला आयोग के सचिव श्री सुरेश तोमर और अहान फाउंडेशन व रिस्पॉन्सीबल नेटिज्म की सीईओ सुश्री सोनाली पाटनकर और श्री उनमेष जोशी ने यह एमओयू साइन किया। यह साइबर वेलनेस केन्द्र अपनी तरह का पहला केन्द्र होगा जो साइबर क्राइम से सम्बंधित शिकायत से लेकर उसके निराकरण तक तकनीकी रूप से काम करेगा।
इस अवसर पर सामुदायिक पुलिसिंग के डीआईजी श्री विनीत कपूर, महिला सुरक्षा शाखा के स्पेशल डीजी श्री अनिल कुमार, महिला अनुसंधान केंद्र की अध्यक्ष डॉ अनुपमा रावत, स्काई सोशल संस्था की फाउंडर सुश्री श्रृष्टि प्रगट, उदय संस्था की निदेशिका डॉ लिजी थॉमस, राज्य महिला आयोग के सचिव श्री सुरेश तोमर, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Mar 2026, 12:06 PM
सहकारी बैंकों के माध्यम से 703 मछुआरों को मिला 126.75 लाख रुपये का अल्पकालीन ऋण
मंदसौर / राज्य शासन द्वारा घोषित किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले में किसानों एवं मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के मत्स्य पालकों को भी योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार और अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग, जिला मंदसौर द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत जिले में 05 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। इस योजना के माध्यम से मत्स्य पालन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे जिले में मत्स्य उत्पादन में निरंतर वृद्धि हो रही है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत जिले के 10 तालाबों में 3 लाख झींगा मत्स्य बीज का संचयन किया गया है। इस पहल से मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन के माध्यम से अतिरिक्त आय प्राप्त होगी तथा स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीनयुक्त आहार की उपलब्धता भी बढ़ेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।
मत्स्य पालन को अधिक वैज्ञानिक एवं उन्नत बनाने के उद्देश्य से विस्तार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत जिले में 100 हितग्राहियों को मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीकों एवं प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। आगामी वर्ष में अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को उन्नत तकनीकों की जानकारी देकर उन्हें उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इसी प्रकार मत्स्य पालकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सहकारी बैंकों के माध्यम से 703 मछुआरों को कुल 126.75 लाख रुपये का अल्पकालीन ऋण प्रदान किया गया है। इससे मत्स्य पालकों को मत्स्य बीज, आहार तथा अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सुविधा मिल रही है।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत आगामी वर्ष में भी मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए सहकारी बैंकों के माध्यम से लगभग 150 लाख रुपये का अल्पकालीन ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे जिले में मत्स्य पालन गतिविधियों का और अधिक विस्तार हो सकेगा तथा मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि होगी।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Mar 2026, 12:03 PM
लोक अदालत में बीएसएनएल के प्रकरणों में 10 से 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट
मंदसौर / मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन में 14 मार्च 2026 (शनिवार) को जिले सहित सभी तहसील एवं जिला न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) मंदसौर के लेखाधिकारी श्री एम.एम. सिसोदिया ने बताया कि बीएसएनएल द्वारा राजस्व की लंबित राशि से संबंधित लगभग 819 प्रकरण लोक अदालत में प्रस्तुत किए गए हैं। ये प्रकरण मंदसौर, नारायणगढ़, भानपुरा एवं गरोठ न्यायालयों में सुनवाई के लिए रखे जाएंगे।
लोक अदालत के दौरान संबंधित उपभोक्ता निर्धारित तिथि को न्यायालय में उपस्थित होकर आपसी सहमति से अपने प्रकरणों का निराकरण करा सकते हैं। बीएसएनएल द्वारा लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष छूट का प्रावधान किया गया है।
दूरभाष, मोबाइल एवं एफटीटीएच सेवाओं की लंबित राशि से जुड़े उपभोक्ताओं को प्रकरणों के निपटारे में 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ दिया जाएगा। उपभोक्ता 14 मार्च 2026 से पूर्व भी बीएसएनएल कार्यालय से संपर्क कर इस छूट का लाभ ले सकते हैं।
बीएसएनएल ने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाते हुए आपसी समझौते के माध्यम से अपने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराएं।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Mar 2026, 12:02 PM
पोरवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गरोठ आगमन, सामाजिक कार्यक्रमों में लेंगे भाग
गरोठ। पोरवाल समाज के युवाओं को संगठित करने एवं आगामी सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का शनिवार को गरोठ आगमन होगा। उनके आगमन को लेकर नगर सहित आसपास के क्षेत्र के समाजजनों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नगर परिषद अध्यक्ष श्री राजेश जी सेठिया के निवास पर आयोजित शोक सभा एवं पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
इसके पश्चात वे आगामी आराध्य श्री टोडरमल जी महाराज जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर जिला एवं नगर टीम के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें जयंती समारोह की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों तथा समाज की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने प्रवास के दौरान समाजसेवी श्री नितिन जी मोदी के निवास पर भी पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे। इस दौरान समाज के कई वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस प्रवास को समाज के संगठनात्मक विस्तार और आगामी धार्मिक-सामाजिक आयोजनों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Mar 2026, 11:52 AM
समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन की तिथि 10 मार्च तक बढ़ाई गई
मंदसौर / जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पूर्व में यह तिथि 07 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 मार्च 2026 कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा एवं अधिक से अधिक किसानों को पंजीयन का अवसर देने के उद्देश्य से शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। किसान अपने गेहूं विक्रय के लिए नजदीकी पंजीयन केंद्र, सहकारी समिति या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में अपना पंजीयन अवश्य करा लें, ताकि समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय का लाभ प्राप्त कर सकें। साथ ही पंजीयन के समय आवश्यक दस्तावेज साथ लाना सुनिश्चित करें।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Mar 2026, 07:44 PM
निगम - मंडल और एल्डरमैन की नियुक्ति के लिए मप्र में कसरत पूरी
पूर्व मंत्री और हारे हुए नेताओं को जगह नहीं
बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक अगले माह
भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित निगम-मंडल की नियुक्तियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संकेत दिया है कि पार्टी की ओर से नाम लगभग तय कर लिए गए हैं और अब केंद्रीय नेतृत्व की मुहर के बाद सूची जल्द जारी की जा सकती है।
पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में श्री खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश संगठन अपने हिस्से का काम पूरा कर चुका है। अब अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर होना है। उन्होंने बताया कि पार्टी की प्राथमिकता पहले संगठन की सभी नियुक्तियों को पूरा करना है, जिसके बाद निगम-मंडल की सूची जारी की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि एल्डरमैन की नियुक्तियों के बाद ही निगम-मंडल के पदों की घोषणा की जाएगी। इससे संकेत मिल रहा है कि लंबे समय से इंतजार कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को जल्द जिम्मेदारी मिल सकती है।
कांग्रेस से आए नेताओं को भी मिलेगा मौका:
श्री खंडेलवाल ने यह भी इशारा किया कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए योग्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी मौका दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने साफ किया कि हारे हुए नेताओं और पूर्व मंत्रियों को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। पार्टी युवाओं और काबिल कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर ज्यादा फोकस करेगी।
अप्रैल में होगी पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक:
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नई प्रदेश कार्यकारिणी की पहली कार्यसमिति बैठक अप्रैल में आयोजित की जाएगी। इसके बाद हर तीन महीने में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक नियमित रूप से होगी।अब राजनीतिक गलियारों में नजर इस बात पर टिकी है कि निगम-मंडल की बहुप्रतीक्षित सूची कब जारी होती है और उसमें किन नेताओं को जगह मिलती है।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Mar 2026, 06:55 PM
एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी, बेटियों को गंभीर बीमारियों से बचाने का सशक्त माध्यम : जिला प्रशासन
मंदसौर / जिला प्रशासन द्वारा जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी बेटियों को एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। यह वैक्सीन महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव का प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है।
जिला प्रशासन ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है, लेकिन समय पर एचपीवी टीकाकरण से इससे काफी हद तक बचाव संभव है। यह वैक्सीन वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए यह टीका विशेष रूप से लाभकारी है। समय पर वैक्सीन लगवाने से भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा काफी कम हो जाता है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसे लेकर किसी प्रकार की भ्रांति या डर रखने की आवश्यकता नहीं है। टीकाकरण से हल्का दर्द या बुखार जैसी सामान्य प्रतिक्रिया हो सकती है, जो कुछ समय में स्वतः ठीक हो जाती है।
जिले के सभी शासकीय अस्पतालों एवं चयनित स्वास्थ्य केंद्रों पर यह वैक्सीन उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों और समुदाय स्तर पर भी जागरूकता अभियान चला रही है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं तक इस महत्वपूर्ण टीकाकरण का लाभ पहुंचाया जा सके।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे जागरूक बनें और अपनी बेटियों के उज्ज्वल व स्वस्थ भविष्य के लिए एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं। यह एक छोटा सा कदम है, जो भविष्य में बड़ी बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
“स्वस्थ बेटी – सुरक्षित भविष्य” के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और समाज में भी वैक्सीन के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाएं।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Mar 2026, 11:32 PM
सहकारी बैंकों के माध्यम से कृषकों को अल्पकालीन ऋण पर मिल रहा ब्याज अनुदान
सरकार ने ब्याज अनुदान के लिए इस वर्ष किया 720 करोड़ रुपये का प्रावधान
मंदसौर / प्रदेश में वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शासन द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा खेती-किसानी से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
सीईओ सहकारी बैंक श्री सुनील कच्छावा ने बताया कि सहकारी बैंकों के माध्यम से मध्यप्रदेश में कृषकों को अल्पकालीन फसल ऋण, कार्यशील पशुपालन पूंजी एवं मत्स्य पालन कार्यशील पूंजी के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत समय पर ऋण अदायगी करने वाले कृषकों को केंद्र सरकार द्वारा 4.50 प्रतिशत तथा राज्य सरकार द्वारा 5.50 प्रतिशत की ब्याज सहायता प्रदान की जाती है, जिससे किसानों को प्रभावी रूप से शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण का लाभ मिल पाता है।
राज्य शासन द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में भी पूर्व वर्षों की तरह इस योजना को निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष प्रदेश में किसानों को इस योजना का लाभ देने के लिए 720 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत यह योजना किसानों को खेती, पशुपालन एवं मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है तथा इससे प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Mar 2026, 11:31 PM
स्कूल के कार्य बेहतर, फिट इंडिया में स्कूल को शामिल करें : सचिव श्री मिश्रा
पीएमश्री स्कूल बूढ़ा एवं केंद्रीय विद्यालय मंदसौर का किया निरीक्षण
मंदसौर / सचिव पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड भारत सरकार श्री अंजन कुमार मिश्रा ने गुरुवार को पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल बूढ़ा तथा केंद्रीय विद्यालय मंदसौर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर बच्चों और शिक्षकों से संवाद किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सचिव श्री मिश्रा ने स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स लैब का निरीक्षण करते हुए प्रयोगों की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों से पढ़ाई और प्रयोगात्मक कार्यों के संबंध में चर्चा की। कंप्यूटर कक्ष में विद्यार्थियों द्वारा की जा रही कोडिंग के बारे में भी जानकारी ली और आधुनिक तकनीक के उपयोग को सराहा। उन्होंने बच्चों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में भी चर्चा करते हुए शिक्षा में इसके महत्व को समझा।

उन्होंने खेल एवं क्रीड़ा कक्ष का अवलोकन कर बच्चों को खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि स्कूल को फिट इंडिया अभियान से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि विद्यार्थी नियमित रूप से खेलकूद गतिविधियों में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय, संगीत कक्ष, हर्बल गार्डन तथा स्कूल परिसर का भी भ्रमण किया। हर्बल गार्डन में पौधों की टैगिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, प्रसाधन कक्षों की साफ-सफाई और मिड-डे मील की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। किचन शेड में भोजन बनाने वाले कुक से चर्चा कर भोजन के मीनू और डाइनिंग व्यवस्था की जानकारी ली।

posted by : Admin/Pointer Media
05 Mar 2026, 11:25 PM
रतलाम में ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार
रतलाम/ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ट्रेन यात्रा के दौरान एक जज की पत्नी की वॉशरूम में मौत हो गई। घटना कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17606) में हुई, जहां महिला को अचानक साइलेंट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान और उनकी पत्नी उषा चौहान जोधपुर से निंबाहेड़ा जा रहे थे। दोनों पति-पत्नी ट्रेन में अलग-अलग कोच में सफर कर रहे थे।
निंबाहेड़ा पहुंचने से पहले उषा चौहान ने अपने पति को फोन कर बताया कि वह वॉशरूम जा रही हैं। इसके बाद जब ट्रेन निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंची तो जज राजकुमार चौहान ट्रेन से उतर गए, लेकिन उनकी पत्नी बाहर नहीं आईं।
पत्नी के ट्रेन से नहीं उतरने पर राजकुमार चौहान को चिंता हुई। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद रेलवे पुलिस ने ट्रेन को मंदसौर में रुकवाया, लेकिन वहां वॉशरूम का दरवाजा नहीं खोला जा सका।
बाद में रतलाम जिले के जावरा अनुभाग में पुलिस ने ट्रेन रुकवाकर वॉशरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखने पर उषा चौहान का शव पड़ा मिला। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि संभवतः उन्हें साइलेंट अटैक आया था।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Mar 2026, 09:44 AM
पेपर बिगड़ने से तनावग्रस्त छात्र ने फांसी लगाई, मौत
मंदसौर जिले के सीतामऊ नगर में कक्षा 10 का छात्र घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्राथमिक तौर पर इसे आत्महत्या के रूप में देखा गया है। बताया जा रहा है कि छात्र परीक्षा के पेपर को लेकर मानसिक तनाव में था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र पीयूष राठौर कक्षा दसवीं का विद्यार्थी था। 2 मार्च को उसका सामाजिक विज्ञान का पेपर था। परिजनों के अनुसार, पेपर अच्छा नहीं जाने के कारण वह परेशान चल रहा था। उसका अगला पेपर 6 तारीख को निर्धारित था, जिसकी तैयारी को लेकर घर में चर्चा हो रही थी।
बुधवार को जब पीयूष घर पर था, इसी दौरान उसके पिता लक्ष्मीनारायण ने उसे आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए पढ़ाई करने को कहा और हल्की फटकार लगाई। इसके बाद पीयूष अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
करीब एक घंटे तक जब पीयूष कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी प्रयासों के बाद जब दरवाजा खोला गया तो परिजनों के होश उड़ गए।
पीयूष कमरे में शर्ट से बनाए गए फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला परीक्षा परिणाम को लेकर मानसिक तनाव से जुड़ा माना जा रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Mar 2026, 07:25 PM
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में, मल्हारगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मल्हारगढ़ (मंदसौर)। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मल्हारगढ़ पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज कुछ ही दिनों के भीतर पिपलिया विश्निया से अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बीती 21 फरवरी 2026 को ग्राम पिपलिया विश्निया निवासी एक परिवार ने सूचना दी थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 29/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी मोहन मालवीय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने साइबर सेल और मुखबिर की मदद से दबिश दी।
महिला पुलिस अधिकारी द्वारा जब पीड़िता के बयान लिए गए, तो उसने बताया कि आरोपी पवन उर्फ शिवम पिता शंभुलाल सेन (निवासी आक्याकुंवर पदा, थाना गरोठ) उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। आरोपी उसे दुधाखेड़ी माताजी की ओर ले गया और वहां उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 87, 64(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की वृद्धि करते हुए आरोपी पवन उर्फ शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। इस त्वरित कार्रवाई में मल्हारगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन मालवीय, सउनि जगदीश ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनीष लवाना और थाना गरोठ के प्रधान आरक्षक मानसिंह भाटी की मुख्य भूमिका रही।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Mar 2026, 11:52 PM
प्रतिभा प्रोत्साहन योजना का लाभ हेतु 20 मार्च तक करें आवेदन
मंदसौर / जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग मंदसौर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के वे विद्यार्थी, इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को MPTAASC PORTAL पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।
योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि यह योजना विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इच्छुक पात्र विद्यार्थी समय पर आवेदन कर योजना का लाभ अवश्य लें।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Mar 2026, 07:58 PM
पीएम राहत योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की मिलेगी सुविधा
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत मिलेगा निःशुल्क उपचार : कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन स्थित सभागृह में प्रधानमंत्री राहत योजना (सड़क दुर्घटना पीड़ितों का कैशलेस उपचार) के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों एवं सरकारी तथा निजी अस्पतालों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति के अस्पताल पहुंचते ही बिना विलंब प्राथमिक उपचार प्रारंभ किया जाए। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एडिशनल एसपी श्री बघेल, निजी अस्पताल के प्रबंधक, सीएमएचओ, सिविल सर्जन मौजूद थे।

कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक का निःशुल्क कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार उपलब्ध कराकर जनहानि को रोकना है।
उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल स्टेबलाइजेशन उपचार प्रदान किया जाए। सामान्य स्थिति में अधिकतम 24 घंटे तथा गंभीर स्थिति में अधिकतम 48 घंटे तक आवश्यक उपचार दिया जाएगा।

सड़क दुर्घटना पीड़ित, राहगीर अथवा दुर्घटना स्थल पर मौजूद कोई भी व्यक्ति 112 नंबर डायल कर एम्बुलेंस सहायता प्राप्त कर सकता है।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि अस्पतालों से जुड़ी सभी एम्बुलेंस सेवाओं को योजना की जानकारी देकर जागरूक किया जाए। जिला अस्पताल में तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु एक आईटी एक्सपर्ट की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि योजना के अंतर्गत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के eDAR (ई-डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट) प्लेटफॉर्म को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा गया है। इस डिजिटल प्रणाली के माध्यम से दुर्घटना की सूचना, अस्पताल में भर्ती, पुलिस सत्यापन, उपचार तथा भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम होगी।
अस्पतालों को उपचार व्यय की प्रतिपूर्ति मोटर वाहन दुर्घटना कोष के माध्यम से की जाएगी। बीमित वाहनों के मामलों में भुगतान बीमा कंपनियों के अंशदान से तथा बिना बीमा या हिट एंड रन मामलों में भुगतान भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा स्वीकृत दावों का भुगतान 10 दिनों के भीतर किया जाएगा।

कलेक्टर ने सभी निजी अस्पतालों को निर्देशित किया कि वे शीघ्र ही योजना के अंतर्गत अपना पंजीयन कराएं, ताकि दुर्घटना पीड़ितों को समय पर कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Mar 2026, 07:57 PM
14 वर्ष की बालिकाओं के लिए चल रहा विशेष टीकाकरण अभियान, अभिभावकों से सहयोग की अपील
एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित एवं प्रभावी, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त माध्यम : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक में एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह टेस्टेड एवं वेरीफाइड तथा सुरक्षित वैक्सीन है और स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है और बालिकाओं के स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी है।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 14 वर्ष की बालिकाएं अपने माता-पिता के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। यह वैक्सीन संक्रमण से होने वाले कैंसर से सुरक्षा प्रदान करती है और समय पर टीकाकरण से गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

जिले में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ऐसी बालिकाएं पात्र हैं जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है तथा अभी 15 वर्ष की नहीं हुई हैं।

इन स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है एचपीवी टीकाकरण सुविधा
जिला चिकित्सालय मंदसौर, सिविल अस्पताल भानपुरा एवं गरोठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हारगढ़, नगरी, शामगढ़, सीतामऊ, सुवासरा, धुंधड़का तथा नारायणगढ़ में एचपीवी टीका उपलब्ध है।
इन सभी केंद्रों पर शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है।

जिले में 6 मार्च से चलेगा विशेष वाहन चेकिंग अभियान
बैठक के दौरान कलेक्टर ने परिवहन विभाग को जिले में संचालित अनफिट एवं बिना बीमा वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि 6 मार्च से जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान प्रारंभ किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत वाहनों की फिटनेस, बीमा, पंजीयन, परमिट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत सरसों पंजीयन एवं खरीदी कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को कार्य सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने राजस्व वसूली के लंबित प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त नगरीय निकायों को स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

posted by : Admin/Pointer Media
02 Mar 2026, 07:55 PM
जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार को मिला नागरिकों का उत्साहपूर्ण समर्थन
किसान कल्याण वर्ष 2026
प्रत्येक रविवार को अभिव्यक्ति स्थल पर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक लग रहा जैविक हाट बाजार
मंदसौर / किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा प्रताप बस स्टैंड स्थित अभिव्यक्ति स्थल पर आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार को नागरिकों का उत्साहपूर्ण समर्थन प्राप्त हो रहा है। यह हाट बाजार प्रत्येक रविवार को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है।

उपसंचालक कृषि श्री मोदी ने बताया कि जैविक हाट बाजार में स्थानीय किसानों द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक विधि से उत्पादित सब्जियाँ, फल, अनाज, दालें, मसाले तथा अन्य कृषि उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आम नागरिकों ने रसायन मुक्त एवं स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई तथा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खरीदारी की। बाजार में लोगों का उत्साह देखने योग्य रहा।

जैविक हाट बाजार के माध्यम से जिले के जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक, कृषक समूह एवं स्व-सहायता समूह अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को विक्रय कर रहे हैं। इससे किसानों को उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन मिल रहा है। किसानों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें बेहतर विपणन मंच उपलब्ध हो रहा है तथा उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।

इस हाट बाजार में मटर, पालक, मेथी, टमाटर, हरा धनिया, मूंगफली, पपीता, संतरा, अमरूद, गेहूं, मक्का, ज्वार, चना, काबुली चना, किनोवा, चिया सीड, कुसुम करडी, केंचुआ खाद, हल्दी, अश्वगंधा, शहद, घी, जीवामृत एवं बीजामृत सहित अनेक जैविक उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध रहे। शहर के उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों के उपयोग के प्रति जागरूकता भी बढ़ी।

जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा जिले के समस्त जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों, उत्पादक समूहों तथा क्रेता-विक्रेताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस पहल को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

posted by : Admin/Pointer Media
02 Mar 2026, 07:52 PM
3 मार्च को सांवलिया सेठ मंदिर पर कपाट रहेंगे बंद
मंदसौर। मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध भगवान लक्ष्मीनारायण, सांवरिया सेठ मंदिर पर खग्रास चंद्रग्रहण विक्रम संवत 2082 फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा वार मंगलवार दिनांक 3 मार्च 2026 को खग्रास ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण दृष्टिगोचर होगा तथा ग्रहण का सूतक काल होने से भक्तों के लिए भगवान सांवरिया सेठ के दर्शन पूर्णत, कपाट बंद रहेंगे तथा दिनांक 4 मार्च 2026 को प्रतिवर्ष अनुसार रंगो उत्सव होली मंदिर क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
मंदिर समिति ने सभी भक्तजन से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस आयोजन में भाग लेवे । रंगो उत्सव के इस आयोजन में किसी भी प्रकार के नशे, मदिरा, भांग इत्यादि का सेवन पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। इस प्रकार के कृत्य पाए जाने पर ग्रामीण जनों एवं मंदिर समिति द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई की जावेगी।
पंडित महेश व्यास लदुसा
मंदिर ट्रस्टी
मोबाइल नंबर 8966947178
posted by : Admin/Pointer Media
01 Mar 2026, 09:20 PM
बरखेड़ा पंथ स्थित श्री सांवलिया सेठ धाम में प्रथम फागोत्सव का भव्य आयोजन 4 मार्च को
मल्हारगढ/बरखेड़ा पंथ स्थित श्री सांवलिया सेठ धाम मंदिर में इस वर्ष प्रथम फागोत्सव एवं होली महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
कार्यक्रम के तहत 4 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से होली उत्सव की शुरुआत होगी। मंदिर प्रांगण में ढोल-नगाड़ों और डीजे की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालु रंग-बिरंगी गुलाल से होली खेलेंगे। पूरे परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय हो उठेगा।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि यह पहला फागोत्सव है, जिसे विशेष रूप से भक्ति और उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालु आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर सकें।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस पावन अवसर का लाभ उठाएं और प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ होली का आनंद लें। आयोजकों का मानना है कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Mar 2026, 04:02 PM
श्रद्धा तिलवाड़िया करेंगी विधानसभा में झालावाड़ का प्रतिनिधित्व, विकसित भारत युवा संसद में जिले में प्रथम स्थान, महाविद्यालय में हर्ष की लहर
भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) राजकीय बिड़ला महाविद्यालय भवानीमंडी की छात्रा श्रद्धा तिलवाड़िया ने अपने ज्ञान, वक्तृत्व कौशल और लोकतांत्रिक समझ का उत्कृष्ट परिचय देते हुए विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में संपूर्ण झालावाड़ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया। कार्यक्रम का विषय था — “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के सबक”, जिस पर श्रद्धा ने गहन अध्ययन और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ श्रद्धा अब राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा भवन में झालावाड़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।
सम्मान समारोह में हुआ भव्य स्वागत-
महाविद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य प्रो. मनीष गुप्ता ने श्रद्धा को माला पहनाकर अभिनंदन किया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी आयुष गुप्ता ने उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि यह उपलब्धि संपूर्ण जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका मीणा ने बताया कि श्रद्धा पूर्व में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुकी हैं और उनकी निरंतर मेहनत व अनुशासन ही उनकी सफलता का आधार है।
सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया-
श्रद्धा तिलवाड़िया ने अपनी सफलता का श्रेय माता–पिता की सकारात्मक सोच, शिक्षकों के मार्गदर्शन, साथियों के सहयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर डॉ. नेमीचंद मीणा, डॉ. मनीषा वर्मा, डॉ. रासबिहारी सोनी, प्रसादी लाल बैरवा, नेहा सेनी, एकता शर्मा सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्रद्धा की यह सफलता साबित करती है कि लगन, परिश्रम और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।
posted by : Admin/Pointer Media
28 Feb 2026, 03:35 PM
सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा: जिले में 28 फरवरी से शुरू होगा विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान
मंदसौर / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से दिनांक 28 फरवरी 2026 से विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत जिले की 14 वर्ष की बालिकाओं को लक्षित किया गया है, ताकि उन्हें भविष्य में होने वाले कैंसर के खतरों से बचाया जा सके।
अभियान की मुख्य विशेषताएँ और पात्रता
लक्षित आयु वर्ग: ऐसी लड़कियाँ जिन्होंने अपना 14 वाँ जन्मदिन मना लिया है, लेकिन अभी 15 वर्ष की नहीं हुई हैं।
विशेष छूट: लॉन्च के 90 दिनों के भीतर जो लड़कियाँ 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगी, वे भी इस 3 महीने की गहन टीकाकरण गतिविधि के दौरान पात्र मानी जाएंगी।
समय: शासकीय अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।
10 चिन्हित स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध होगा टीका
जिला चिकित्सालय, मंदसौर
सिविल अस्पताल, भानपुरा
सिविल अस्पताल, गरोठ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मल्हारगढ़
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शामगढ़
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीतामऊ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुवासरा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धुंधड़का
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणगढ़।
डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने अपील की हे कि "सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका सही समय पर टीकाकरण है। जिले के सभी अभिभावकों से अपील करता हूँ कि वे अपनी 14 वर्ष की बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर एचपीवी का टीका अवश्य लगवाएं और उन्हें एक स्वस्थ भविष्य का उपहार दें।"
posted by : Admin/Pointer Media
27 Feb 2026, 06:48 PM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन विभाग के विजन डाक्यूमेंट का किया विमोचन
मंदसौर / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग द्वारा प्रकाशित "विजन 2047- रीइमैजिनिग फॉरेस्ट रिसोर्सेस फॉर ए क्लाइमेट रेसिलियंट फ्यूचर" पुस्तक का मुख्यमंत्री निवास में विमोचन किया। "विजन@2047" राज्य में जैव विविधता समृद्ध, सामुदायिक सहभागिता आधारित वन प्रबंधन की दीर्घकालिक रूपरेखा प्रस्तुत करता है।
प्रमुख सचिव वन श्री संदीप यादव ने बताया कि प्रदेश के वनों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जलवायु-सहिष्णु तथा जैव-विविधता से समृद्ध आदर्श वनों के रूप में स्थापित करना विजन@2047 का लक्ष्य है। दृष्टि पत्र में वनों के संरक्षण और प्रबंधन में स्थानीय समुदायों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। दृष्टि पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आजीविका को सुरक्षित करने में सक्षम, समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में प्रदेश के वनों का संरक्षण किया जाएगा। दृष्टि पत्र में प्रदेश के वन क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए किए जाने वाले प्रयासों को भी रेखांकित किया गया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग का यह दृष्टि पत्र भारत के पर्यावरणीय तथा विकास लक्ष्यों में निर्णायक योगदान देगा।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही एन अम्बाड़े, प्रबंध संचालक राज्य वन विकास निगम श्री एच यू ख़ान, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं विस्तार) श्री विभाष कुमार ठाकुर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री शुभरंजन सेन, प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्रीमती समीता राजौरा तथा संचालक वन विहार श्री विजय कुमार इस अवसर पर उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Feb 2026, 06:46 PM
स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का मेला 28 फरवरी से 01 मार्च तक जनपद मंदसौर परिसर में
मंदसौर / मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहन देने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “मंदसौर होली महोत्सव 2026” का आयोजन 28 फरवरी 2026 से 01 मार्च 2026 तक जनपद पंचायत मंदसौर परिसर में किया जाएगा। यह मेला प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से रात्रि तक आमजन के लिए खुला रहेगा।
आजीविका मिशन के संचालक ने बताया कि मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। मेले में घरेलू उपयोग की सामग्री, खाद्य उत्पाद, हस्तशिल्प, सजावटी वस्तुएं एवं अन्य स्थानीय उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।
आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदी कर उन्हें प्रोत्साहित करें।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Feb 2026, 06:45 PM
पोषण ट्रैकर में कोई भी बच्चा न छूटे, शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें, जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न
मंदसौर / जिला पोषण समिति की बैठक सुशासन भवन स्थित कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई। बैठक श्री अनुकूल जैन सीईओ जिला पंचायत द्वारा ली गई।बैठक में श्री बी एल विश्नोई, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सुश्री टेरेसा मिंज, जिला शिक्षा अधिकारी सहित जिले के सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजर एवं विकास खंड समन्वयक उपस्थित रहे।

बैठक में निर्देश दिए गए कि पोषण ट्रैकर पर एक भी बच्चा पंजीयन से वंचित न रहे तथा सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित कर उन्हें पात्रता अनुसार, टेक होम राशन, गरम ताज़ा नाश्ता भोजन और प्री स्कूल की सेवाओं से लाभान्वित किया जाए। प्री-स्कूल एजुकेशन के प्रतिशत में सुधार करने तथा जन्म से 6 वर्ष तक के बच्चों का पंजीयन 75 प्रतिशत से अधिक करने के लिए विशेष सर्वे अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अगली बैठक में पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन से संबंधित डाटा तुलनात्मक रूप से प्रस्तुत करने तथा उसकी तुलनात्मक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में निर्देश दिए गए कि किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों के निकट यदि कोई शासकीय भवन खाली उपलब्ध हो तो उसकी सूची तैयार कर प्रेषित की जाए। सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका एवं रैन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने का कार्य ग्राम पंचायत से समन्वय विकसित करने तथा पोषण वाटिका में विशेष रूप से फलदार पौधे तथा सहजन (सुरजना) के पौधे लगाने के निर्देश भी दिए गए।

गर्भवती एवं धात्री माताओं के पंजीयन के संबंध में निर्देश दिए गए कि एएनएम की सूची का आंगनबाड़ी केन्द्रों की सूची से मिलान किया जाए, ताकि किसी प्रकार का मिसमैच सामने आ सके। सभी गतिविधियों को सर्वे आधारित बनाने, मैदानी भ्रमण बढ़ाने तथा आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गये।

बैठक में निर्देश दिए गए कि कुपोषित महिला एवं बच्चों को एनआरसी में भर्ती कर उनका पूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दूसरी संतान के जन्म पर पात्र हितग्राहियों का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराया जाए।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Feb 2026, 06:44 PM
योजना का सहारा बना सफलता का आधार, पशु आहार निर्माण से किसान गोविंद पाटीदार ने बढ़ाई आय
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना में सरकार ने किया 200 करोड़ का बजट प्रावधान
मंदसौर / किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना जिले के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना का लाभ लेकर मंदसौर जिले के ग्राम गुड़भेली निवासी प्रगतिशील कृषक श्री गोविंद पाटीदार ने पशु आहार निर्माण इकाई स्थापित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत की है।

श्री गोविंद पाटीदार एक मेहनती एवं नवाचार अपनाने वाले किसान हैं। खेती के साथ पशुपालन से जुड़े होने के कारण उन्हें यह अनुभव हुआ कि पशुओं के लिए शुद्ध एवं संतुलित आहार आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाता था। अधिकांश पशु आहार पंजाब एवं अन्य राज्यों से मंगवाना पड़ता था, जिससे किसानों को अधिक खर्च करना पड़ता था। इसी समस्या का समाधान करने के लिए उन्होंने स्वयं पशु आहार निर्माण इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया।

उन्होंने उद्यानिकी विभाग से संपर्क किया और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत आवेदन किया। योजना के तहत उन्हें दिसंबर 2025 में बैंक ऑफ इंडिया, पिपलिया मंडी शाखा से 29 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ, जिसमें 10 लाख रुपये की सब्सिडी भी मिली। योजना से मिली सहायता से उन्होंने "गुड़ग्राम पशु आहार" ब्रांड के नाम से पशु आहार निर्माण का कार्य प्रारंभ किया।

श्री पाटीदार ने अपनी इकाई में लगभग 28 लाख रुपये लागत की आधुनिक पेलेट मशीन स्थापित की, जिसे पंजाब से मंगवाया गया। इस मशीन के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 100 कट्टे (प्रत्येक 50 किलोग्राम) पशु आहार तैयार किया जाता है। यह पशु आहार लगभग 1300 रुपये प्रति कट्टा की दर से किसानों एवं गौशालाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।

पशु आहार निर्माण में मक्का, बाजरा, चना, सोयाबीन, उड़द की चूरी तथा राइस पॉलिश जैसे पौष्टिक तत्वों का उपयोग किया जाता है, जिससे पशुओं को संतुलित पोषण मिलता है। इस आहार के उपयोग से पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है, दूध उत्पादन में वृद्धि हुई है तथा दूध के फैट में भी बढ़ोतरी देखी गई है।

श्री गोविंद पाटीदार की इस इकाई से 7 लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिला है। पहले पशु आहार बाहर से मंगवाना पड़ता था, लेकिन अब किसानों को गांव के पास ही गुणवत्तापूर्ण पशु आहार आसानी से उपलब्ध हो रहा है।

श्री गोविंद पाटीदार बताते हैं कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से उन्हें आर्थिक सहयोग और आत्मविश्वास दोनों मिला। आज उनका उद्यम सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है और आसपास के किसान भी इससे लाभान्वित हो रहे हैं।

किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत श्री गोविंद पाटीदार की यह सफलता कहानी जिले के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत है। यह उदाहरण बताता है कि यदि किसान योजनाओं का लाभ लेकर कृषि आधारित उद्योग स्थापित करें तो वे अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ अन्य लोगों को रोजगार भी दे सकते हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Feb 2026, 06:41 PM
पशुओं के साथ होली खेलना हो सकता है जानलेवा, रंग लगाने पर जाना पड़ सकता है जेल- ओम बड़ोदिया
मन्दसौर। होली का पर्व उत्साह और उमंग का प्रतीक है, लेकिन इस दौरान मूक पशुओं के प्रति बरती गई लापरवाही उनके लिए घातक साबित हो सकती है। गौ आरोग्य सेवा समिति के अध्यक्ष एवं पशु प्रेमी ओम बड़ोदिया ने आमजन से अपील की है कि वे बेजुबान पशुओं के साथ होली न खेलें। उन्होंने सचेत किया कि रंगों में मौजूद हानिकारक केमिकल्स पशुओं की त्वचा और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक होते हैं।

श्री बड़ोदिया ने बताया कि अक्सर पर्व के दौरान कुछ शरारती तत्व गली के कुत्तों, बिल्लियों या गायों पर रंग डाल देते हैं। चूंकि पशु स्वयं अपने शरीर से रंग नहीं हटा सकते, इसलिए यह कलर उनकी चमड़ी पर चिपक जाता है, जिससे उन्हें गंभीर खुजली और चर्म रोग हो जाते हैं। कई बार यह संक्रमण इतना बढ़ जाता है कि पशु की जान पर बन आती है। इसके अलावा, पशु अपनी स्वाभाविक आदत के कारण शरीर पर लगे रंग को चाटने की कोशिश करते हैं, जिससे जहरीले केमिकल्स उनके पेट में चले जाते हैं और उनकी मृत्यु तक हो सकती है।

कानूनी प्रावधानों का हवाला देते हुए श्री बड़ोलिया ने बताया कि पशुओं को रंग लगाना पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। इस कानून के अंतर्गत किसी भी पशु को प्रताड़ित करने या उसे रंग लगाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा सकती है और उसे जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

पशु पक्षी मित्र ओम बड़ोदिया ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे होली की खुशियों के बीच इन बेजुबानों का भी ध्यान रखें और उन्हें अनावश्यक परेशान न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर के पशु-प्रेमी इस दौरान विशेष नजर रखेंगे। यदि कोई भी व्यक्ति पशुओं के साथ क्रूरता करता या उन्हें रंग लगाता पाया गया, तो उसके विरुद्ध तत्काल पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Feb 2026, 04:51 PM
दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष के सख्त कैद
जावद। श्रीमान् विनोद कुमार पाटीदार, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) जावद, जिला-नीमच द्वारा 206 कट्टों में कुल 4109 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा एवं एक हरे रंग की थैली में 5 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम की अंतर्राज्यीय तस्करी करने वाले दो आरोपीगण (1) राजमल उर्फ राजू पिता नारायणसिंह, उम्र-40 वर्ष एवं (2) भेरूलाल पिता नाथूलाल भील, उम्र-28 वर्ष, दोनो निवासी ग्राम दाता, तहसील कपासन, जिला चितौड़गढ़ (राजस्थान) को धारा 8(सी)/18(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,25,000-1,25,000 लाख रूपये अर्थदण्ड एवं धारा 8(सी)/15(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 11-11 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2,00,000-2,00,000 लाख रूपये अर्थदण्ड, इस प्रकार दोनो आरोपीगण को कुल 31-31 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 3,25,000-3,25,000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले सी.बी.एन. के विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 20.11.2024 को जिला अफीम अधिकारी, नीमच के कार्यालय पर गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 21.11.2022 को अषोक लिलेण्ड ट्रक में नयागांव के आसपास से अवैध मादक पदार्थ अफीम व डोडाचूरा की अंतर्राज्यीय तस्करी की जाने वाली हैं। गुप्त सूचना के आधार पर सीबीएन द्वारा निवारक दल का गठन किया गया तथा दिनांक 21.11.2022 को सुबह के लगभग 5 बजे निवारक दल गुप्त सुचना के अनुसार नयागाव रेल्वे क्रासिंग के पास पहुँचा। थोडी देर बाद आषोक लिलेण्ड ट्रक नीमच की ओर से आता हुआ दिखाई दिया, जिसका पीछा कर उसे नयागांव टोल नाके पर रोका, ट्रक को आरोपी राजमल चला रहा था, तथा सहचालक की सीट पर आरोपी भैरूलाल बैठा हुआ था। निवारक दल द्वारा कार्यालय उप नारकोटिक्स आयुक्त नीमच ले जाकर उसकी तलाषी ली गई, जिसमें कुल 581 कट्टे रखे हुए थे। 581 कट्टो में से 375 कट्टों में नमक भरा हुआ था तथा शेष 206 काले रंग के कट्टों में कुल 4109 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा हुआ था व एक हरे रंग की थेली में कुल 5 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम रखी हुई थी। इस प्रकार आरोपीगण द्वारा नमक की आड़ में अफीम एवं डोडाचूरा की अंतर्राज्यीय तस्करी करते हुए उसे जोधपुर (राजस्थान) ले जाया जा रहा था। निवारक दल द्वारा ट्रक सहित अफीम व डोडाचूरा को जप्त किया गया तथा आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। सीबीएन द्वारा आरोपीगण द्वारा अफीम व डोडाचूरा लाये जाने के संबंध में अनुसंधान जारी रखते हुए दोनों आरोपीगण के विरूद्ध अनुसंधान पूर्ण कर परिवाद माननीय विशेष न्यायालय, जावद में प्रस्तुत किया गया।
विचारण के दौरान विशेष लोक अभियोजक द्वारा सभी महत्वपूर्ण 8 गवाहों के बयान कराकर अवैध मादक पदार्थ अफीम एवं डोडाचूरा की अंतर्राज्यीय तस्करी किये जाने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराया गया और दण्ड के प्रष्न विषेष लोक अभियोजक द्वारा तर्क रखे गये हैं कि आरोपीगण के पास अत्याधिक मात्रा में मादक पदार्थ जिससे सेवन से भारतवर्ष के युवाओं में नेषे की प्रवृत्ति फेल रही हैं, इसलिए उनको अधिकतम कारावास एवं जुर्माने के दण्ड से दण्डित किया जाये। माननीय विषेष न्यायालय द्वारा तर्को से सहमत होकर टिप्पणी की गई कि आरोपीगण द्वारा अत्याधिक मात्रा में मादक पदार्थ तस्करी की जा रही थी, जिससे आरोपीगण तस्करी गिरोह के सदस्य होना दर्षित हैं इसलिए माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया और दोनों ही कारावास की अवधी को एक के बाद एक/पृथक-पृथक भुगताये जाने का आदेष भी पारित किया गय। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा की गई एवं प्रकरण के कुषल संचालन में अधिवक्ता सुश्री दीपषिखा रावल का सराहनीय योगदान रहा।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Feb 2026, 04:46 PM
रोजगार मेले में 460 युवक-युवतियों ने कराया पंजीयन, 347 का हुआ प्राथमिक चयन
मंदसौर / जिले में युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय एस.एन. उदिया महाविद्यालय, गरोठ (जिला मंदसौर) में जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के संयुक्त समन्वय से युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला आयोजित किया गया।

रोजगार मेले में कुल 460 युवक एवं युवतियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से मेले में उपस्थित 7 कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 347 युवक-युवतियों का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, राष्ट्रीय आजीविका मिशन तथा नगर परिषद गरोठ द्वारा हितग्राहियों को स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत चेक वितरण भी किया गया। मेले में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया विनीत यादव द्वारा किया गया। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया गया।

posted by : Admin/Pointer Media
26 Feb 2026, 01:04 PM
मिट्टी डालने की बात को लेकर कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।
नीमच। श्रीमान् विषाल खाड़े, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच के द्वारा घर के सामने मिट्टी डालने की बात को लेकर आहतगण के साथ कुल्हाड़ी व हथौड़े से मारपीट कर चोटे पँहुचाने वाले चार आरोपीगण (1) सुनील पिता प्रहलाद, उम्र-32 वर्ष, (2) प्रहलाद पिता शिवशंकर व्यास, उम्र-58 वर्ष, (3) कृष्णा बाई पति प्रहलाद, उम्र-55 वर्ष तथा (4) संजय पिता प्रहलाद व्यास, उम्र-28 वर्ष, सभी निवासी-ग्राम जावी, थाना नीमच सिटी, जिला नीमच को धारा 324/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000-1000रू. अर्थदण्ड एवं धारा 323/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 माह सश्रम कारावास व 500-500रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री अजय वर्मा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 3 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 29.12.2023 को शाम के लगभग 07 बजे ग्राम जावी स्थित फरियादी गोविन्द व्यास के घर के सामने की हैं। घटना दिनांक को आरोपीगण मिलकर फरियादी के घर के सामने मिट्टी डाल रहे थे। जब फरियादी ने आरोपीगण को मिट्टी डालने से मना किया तो आरोपीगण द्वारा फरियादी एवं उसकी पत्नी कोमल के साथ कुल्हाड़ी व हथौडे से मारपीट की जिस कारण दोनो को चोटे आई। मौके पर आसपास रहने वाले लोगो ने बीच-बचाव किया, इसके बाद घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना नीमच सिटी पर की गई एवं आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग-पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी व आहतगण सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया एवं जुर्माने की राषि में से 1500-1500रूपये दोनो आहतगण को प्रतिकर प्रदान किये जाने का आदेष भी दिया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री अजय वर्मा, एडीपीओ द्वारा की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Feb 2026, 11:53 AM
लकड़ी से मारपीट कर ऊंगली तोड़ने तीन आरोपीयों को 06-06 माह का कारावास।
नीमच। श्रीमान् अभय प्रताप सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच के द्वारा फरियादी के साथ लकड़ी से मारपीट उसकी ऊंगली तोड़ने वाले तीन आरोपीगण (1) पदम् कुमार पिता रामेष्वर खण्डेलवाल, उम्र 65 वर्ष, (2) लवश्री पिता पदम् कुमार खण्डेलवाल, उम्र-36 वर्ष, दोनो निवासी-टीचर कॉलोनी, नीमच और (3) राहुल पिता ओमप्रकाष खण्डेलवाल, उम्र-35 वर्ष, निवासी-14/4 विकास नगर, नीमच को धारा 325 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 06-06 माह के कारावास व 1000-1000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री राजेन्द्र नायक द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 8 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 10.04.2018 को दिन के लगभग 04ः30 बजे राधाकृष्ण मार्केट, एल.आई.सी. रोड़, नीमच की हैं। घटना दिनांक को फरियादी रमेष पारिख उसकी दुकान के बहार खड़ा होकर अतिक्रमण हटाने के लिये आये हुवे नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ चर्चा कर रहा था। इसी दौरान वहीं उपस्थित आरोपीगण को यह शंका हुई की वह नगर पालिका के कर्मचारियों से उनके बारे में चर्चा कर रहा हैं, तो इसी बात को लेकर वह सभी फरियादी के साथ विवाद करते हुवे एकमत होकर उसके साथ मारपीट करने लगे और आरोपी राहुल ने लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर मारना चाहा जिसे रोकने के लिये फरियादी ने हाथ आगे किया तो उसके हाथ की ऊंगली में गंभीर चोट आकर फ्रैक्चर हो गया था। घटना स्थल पर उपस्थित महेष पाराषर व अन्य लोगो ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपीगण वहां से चले गये थे। फरियादी ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना नीमच केंट लिखाई, जिस पर से अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग-पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी व चष्मदीद साक्षीयों सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री राजेन्द्र नायक, एडीपीओ द्वारा की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Feb 2026, 11:52 AM
नाबालिग से गैंगरेप के तीन दोषियों को आजीवन कारावास
मन्दसौर/गरोठ के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने पॉक्सो एक्ट के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने नाबालिग से गैंगरेप के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। फैसला बुधवार को को सुनाया गया। मामला गरोठ थाना क्षेत्र के गांव लाखा खेड़ी की एक नाबालिग लड़की से जुड़े क्रूर अपराध का है।
घटना 14 जून 2022 को हुई थी, जब नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था। आरोपी ललित (पिता कैलाश बलेचा, उम्र 18, निवासी कुंडी, थाना भानपुरा), अर्जुन (पिता जैतारण मेघवाल, उम्र 19, निवासी कुंडी, थाना भानपुरा) और प्रदीप (पिता भेरुलाल अलावा, उम्र 18, निवासी पिपलियाजत्य, थाना गरोठ) उसे बाइक पर शामगढ़ (मंदसौर) ले गए। इसके बाद वे उसे अहमदाबाद के पास ग्राम बावला क्षेत्र में ले गए, जहां 17 जुलाई 2022 तक लगातार उसका रेप किया था।
पीड़िता की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान ग्रामीणों और प्रधान आरक्षक मानसिंह राठौर को मिली सूचना के आधार पर मामले का खुलासा हुआ। गरोठ थाने में 14 जून 2022 को अपराध पंजीकृत किया गया था।
गवाहों के बयानों पर तीनों आरोपी दोषी पाए गए थे
अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजन अधिकारी कमलेश श्रीवास ने प्रभावी पैरवी की। विशेष न्यायाधीश निरंजन कुमार पांचाल ने साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और अन्य प्रमाणों के आधार पर तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया। अदालत ने अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत आजीवन कारावास की कठोर सजा सुनाई।
यह फैसला बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसे जघन्य अपराधों पर त्वरित कार्रवाई का स्पष्ट संदेश देता है। स्थानीय स्तर पर इसे न्याय की बड़ी जीत माना जा रहा है, जिससे पीड़ित परिवार को राहत मिलेगी और समाज में अपराधियों को कड़ी चेतावनी मिलेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Feb 2026, 11:50 AM
भवानीमंडी नगर पालिका पर 28 खातो का 47.57 लाख का जल राजस्व बकाया: 7 दिन में भुगतान करो, वरना होगी सख्त कार्रवाई
भवानीमंडी। शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था पर बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने नगर पालिका भवानीमंडी के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। लंबे समय से लंबित जल राजस्व बकाया को लेकर विभाग ने औपचारिक नोटिस जारी करते हुए सात दिन में भुगतान का अल्टीमेटम दिया है।
तय समय-सीमा में राशि जमा नहीं होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
28 खातो में लाखो रुपये बकाया-
जलदाय विभाग के सहायक अभियंता राजेश चंद मीणा ने बताया कि नगर पालिका के अंतर्गत जल आपूर्ति से जुड़े कुल 28 खातों में भारी बकाया लंबित है। प्रत्येक खाते पर 1 लाख 68 हजार से 1 लाख 97 हजार रुपए तक की देनदारी है। इन सभी खातों पर कुल बकाया राशि 47 लाख 57 हजार 768 रुपए पहुंच चुकी है।
नपा पर अब नोटिस की कार्रवाई की गई-
विभागीय सूत्रों के अनुसार, इससे पूर्व भी बकाया राशि जमा कराने के लिए कई बार सूचना दी गई, लेकिन संतोषजनक भुगतान नहीं होने पर अब नोटिस की कार्रवाई की गई है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सात दिन के भीतर भुगतान नहीं होने की स्थिति में विभागीय नियमों के तहत कनेक्शन संबंधी कार्रवाई सहित अन्य कठोर कदम उठाए जा सकते हैं।
जल आपूर्ति व्यवस्था पर असर-
जलदाय विभाग का कहना है कि जल राजस्व की वसूली से ही शहर की जल आपूर्ति, रखरखाव और सुधार कार्य संचालित होते हैं। लगातार बढ़ते बकाया से विभागीय योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और वित्तीय दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में बकायादारों के खिलाफ सख्ती आवश्यक हो गई है।
7 दिन की चेतावनी के बाद होगी आगे की कार्रवाई-
विभाग ने नगर पालिका प्रशासन से अपील की है कि निर्धारित अवधि में बकाया राशि जमा कर अनावश्यक कार्रवाई से बचें, ताकि शहर में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रह सके।
अब देखना होगा कि सात दिन की इस चेतावनी के बाद पालिका प्रशासन क्या कदम उठाता है, क्योंकि मामला सीधे शहर की जल व्यवस्था और लाखों की देनदारी से जुड़ा है।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Feb 2026, 08:35 PM
जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्परता से सुनी 58 आवेदकों की समस्याएं
मंदसौर / जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने 58 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो।

जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। मंदसौर निवासी लक्ष्मण ने विद्युत पोल को अन्य स्थान पर लगवाने के संबंध में प्रस्तुत आवेदन में कार्यवाही करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर एमपीईबी मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कुरावन निवासी भंवरलाल ने भूराजस्व में नाम सुधारने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर एसडीएम गरोठ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। नारायणगढ़ निवासी दुर्गाप्रसाद ने मंदिर की कृषि भूमि से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर एसडीएम मल्हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में आदिम जाती छात्रावास में प्रवेश, भूमि आवंटन, पीएम किसान सम्मान निधि दिलवाने एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

posted by : Admin/Pointer Media
24 Feb 2026, 05:02 PM
जिले में लगभग 350 नवीन इकाइयाँ प्रधानमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना से हुई लाभान्वित
कृषि वर्ष 2026 में उद्योगों को बढ़ावा
मंदसौर / कृषि वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने एवं किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नई औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री मंगल रायकवार ने बताया कि जिले में खाद्य प्रसंस्करण एवं लघु उद्योगों को विशेष रूप से प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 24 फरवरी 2025 के बाद स्थापित पात्र नई औद्योगिक इकाइयों, जिनमें 10 करोड़ रुपये तक का निवेश किया गया है, को संयंत्र, मशीनरी एवं भवन में किए गए पात्र निवेश पर 40 प्रतिशत उद्योग विकास अनुदान प्रदान किया जा रहा है। यह अनुदान 4 समान वार्षिक किस्तों में वितरित किया जाएगा।

इसी प्रकार 10 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली नई औद्योगिक इकाइयों को पात्र निवेश पर 60 प्रतिशत उद्योग विकास अनुदान प्रदान किया जा रहा है, जिसे 7 समान वार्षिक किस्तों में वितरित किया जाएगा। साथ ही इन इकाइयों को 5 वर्षों तक 50 प्रतिशत मंडी टैक्स में सहायता भी प्रदान की जा रही है।

प्रधानमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को 35 प्रतिशत तक अनुदान (अधिकतम 10 लाख रुपये) तथा 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ दिया जा रहा है।

महाप्रबंधक श्री रायकवार ने बताया कि कृषि वर्ष 2026 के दौरान जिले की लगभग 350 नवीन इकाइयाँ प्रधानमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना से लाभान्वित हुई हैं तथा 5 इकाइयाँ उद्योग संवर्धन योजना के अंतर्गत लाभान्वित हुई हैं।

उन्होंने जिले के उद्यमियों एवं किसानों से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने का आह्वान किया।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Feb 2026, 05:00 PM
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा कैशलेस उपचार – “पीएम राहत” योजना शुरू
मंदसौर / भारत सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “पीएम राहत योजना” (सड़क दुर्घटना पीड़ितों का कैशलेस उपचार) प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी, ताकि समय पर चिकित्सा सहायता के अभाव में किसी भी व्यक्ति की जान न जाए।
भारत में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं, जिनमें से अनेक मामलों में समय पर उपचार मिलने से मृत्यु को टाला जा सकता है। अध्ययनों के अनुसार यदि दुर्घटना पीड़ितों को दुर्घटना के पहले एक घंटे (गोल्डन आवर) के भीतर अस्पताल पहुंचा दिया जाए, तो लगभग 50 प्रतिशत मौतों को रोका जा सकता है।
योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक प्रति व्यक्ति अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। जीवन को खतरा नहीं होने की स्थिति में अधिकतम 24 घंटे तथा गंभीर मामलों में अधिकतम 48 घंटे तक स्टेबलाइजेशन उपचार प्रदान किया जाएगा।
यह योजना आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS) 112 हेल्पलाइन से एकीकृत है। सड़क दुर्घटना पीड़ित, राहगीर या दुर्घटना स्थल पर उपस्थित कोई भी व्यक्ति 112 नंबर डायल कर एम्बुलेंस सहायता प्राप्त कर सकता है तथा निकटतम नामित अस्पताल की जानकारी ले सकता है। इससे पुलिस, अस्पताल और आपातकालीन सेवाओं के बीच त्वरित समन्वय सुनिश्चित होगा।
योजना को तकनीक आधारित प्रणाली के माध्यम से लागू किया जा रहा है, जिसमें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के ई-डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट (eDAR) प्लेटफॉर्म को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा गया है। इस डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से दुर्घटना की सूचना, अस्पताल में भर्ती, पुलिस प्रमाणीकरण, उपचार और भुगतान की पूरी प्रक्रिया सुगम और पारदर्शी होगी।
अस्पतालों को उपचार व्यय की प्रतिपूर्ति मोटर वाहन दुर्घटना कोष (MVAF) के माध्यम से की जाएगी। बीमित वाहनों से संबंधित मामलों में भुगतान बीमा कंपनियों के अंशदान से तथा बिना बीमा या हिट एंड रन मामलों में भुगतान भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा स्वीकृत दावों का भुगतान 10 दिनों के भीतर किया जाएगा।
यह योजना सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Feb 2026, 04:58 PM
श्री राधेश्याम मंदिर में 27 फरवरी को भक्ति और रंगों से सजेगा फागोत्सव
भवानी मंडी/ फाल्गुन माह की रंगत अब शहर में दिखने लगी है। इसी क्रम में आगामी 27 फरवरी को शहर के प्राचीन श्री राधेश्याम मंदिर परिसर में भव्य फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7:30 बजे होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्तिरस और फाग की उमंग में सराबोर होंगे।
मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष कृष्ण कुमार राठी ने बताया कि फागोत्सव मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक श्रीकांत ओझा अपनी टीम के साथ पारंपरिक फाग, होली गीत एवं राधा-कृष्ण भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। मंदिर परिसर को विशेष सजावट से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय हो उठेगा।
इस आयोजन के मनोरथी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) जिला झालावाड़ इकाई रहेगी। जार जिलाध्यक्ष दिलीप जैन एवं महासचिव दिलीप श्रंगी ने बताया कि जार जिला इकाई विगत कई वर्षों से फागोत्सव जैसे सांस्कृतिक-धार्मिक आयोजनों से समाज को जोड़ती रही है। इस वर्ष भी मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रेरक
जार प्रदेश संगठन महामंत्री भंवर सिंह कछवाहा हैं, जिनके मार्गदर्शन में आयोजन को अंतिम रूप दिया गया है। फागोत्सव को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं और शहर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
मंदिर ट्रस्ट एवं जार पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर फागोत्सव में भाग लेने और धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है। कार्यक्रम में पुष्प वर्षा, अबीर-गुलाल के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से फाल्गुनी उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Feb 2026, 03:12 PM
बोर्ड परीक्षाओं के बीच शहर में पुलिस की मुनादी—रात 10 बजे बाद प्रतिबंध, ज्यादा आवाज मिली तो जब्ती और केस
भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर अब पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र थाना अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च निकालकर माइक से मुनादी करवाई गई।
घोषणा में स्पष्ट किया गया कि शादी-विवाह, निकासी एवं अन्य आयोजनों में डीजे निर्धारित मानक से कम आवाज में ही बजाए जाएं और रात्रि 10 बजे के बाद पूर्णतः बंद रखें। लाउडस्पीकर भी तेज आवाज में नहीं बजाए जाएं।
डीजे और साउंड सिस्टम तेज आवाज में बजाया तो जप्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी-
पुलिस ने चेतावनी दी है कि शादी-विवाह की निकासी एवं रिजॉर्ट में बजने वाले डीजे साउंड की आवाज कम रखी जाए। यदि साउंड की आवाज अधिक पाई गई तो संबंधित शादी आयोजक एवं रिजॉर्ट संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा साउंड सिस्टम और डीजे उपकरण जब्त किए जाएंगे।

कैलाश जैन एडवोकेट ने उठाया था मुद्दा-
एडवोकेट कैलाश जैन ने ध्वनि प्रदूषण को गंभीर स्वास्थ्य संकट बताते हुए कहा कि वैज्ञानिक शोधों में अत्यधिक शोर को जानलेवा तक माना गया है। धार्मिक जुलूसों, आयोजनों और शादी-विवाह कार्यक्रमों में तेज आवाज में डीजे बजाने से आमजन, मरीजों, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि डीजे से निकलने वाली तेज “धम-धम” की आवाज सीधे हृदय पर असर डालती है और घरों में रखे बर्तन तक खड़कने लगते हैं। लगातार इस प्रकार के शोर में रहने से व्यक्ति तनावग्रस्त हो जाता है। कानूनी रूप से निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि करना प्रतिबंधित है, लेकिन कई बार धार्मिक भावनाओं या व्यक्तिगत विरोध के आरोप के डर से आमजन खुलकर विरोध नहीं कर पाते।
पुलिस की साफ चेतावनी-
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विशेष निगरानी
डीजे व लाउडस्पीकर निर्धारित सीमा में ही
रात 10 बजे के बाद पूर्ण प्रतिबंध
उल्लंघन पर साउंड सिस्टम जब्त
आयोजक व रिजॉर्ट संचालक पर केस दर्ज
पुलिस प्रशासन ने दो टूक कहा है कि नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संदेश साफ—त्योहार और खुशी मनाएं, लेकिन कानून की सीमा में।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Feb 2026, 12:03 PM
जैविक हाट बाजार में ऑर्गेनिक डेरी उत्पाद भी करें शामिल : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
पीएम सुरक्षा बीमा योजना एवं पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना में लोगों को करें लाभान्वित
पशु कल्याण समिति एवं डीएलसीसी की बैठक संपन्न
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में पशु कल्याण समिति एवं जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि अभिव्यक्ति स्थल पर प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले जैविक हाट बाजार में ऑर्गेनिक डेरी उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि जैविक डेरी उत्पादों को शामिल करने से अधिक से अधिक लोगों को शुद्ध एवं स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे। कलेक्टर ने सभी गौशालाओं में बेसिक प्रोसेसिंग की व्यवस्था विकसित करने तथा ऑर्गेनिक खाद एवं अन्य उत्पाद के संबंध में निर्देश भी दिए।

जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि बैंक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें।

बैठक में मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, उद्यम क्रांति योजना, जिला अंत्यव्यवसाय योजना, संत रविदास योजना, टाट्या मामा योजना, आर्थिक कल्याण योजना, भगवान बिरसा मुंडा योजना सहित पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि विभाग एवं नगरीय निकाय अंतर्गत पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

posted by : Admin/Pointer Media
23 Feb 2026, 10:39 PM
परिवहन विभाग स्कूल बसों का फिटनेस एवं सर्टिफिकेट चेक करें : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने परिवहन विभाग एवं शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि नए शैक्षणिक सत्र में बिना फिटनेस प्रमाणपत्र एवं बिना आवश्यक अनुमति वाले कोई भी स्कूली वाहन संचालित नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में सभी स्कूलों को आवश्यक निर्देश जारी करने के लिए कहा गया। उन्होंने स्कूली वाहनों के चालकों का पुलिस सत्यापन कराने तथा वाहनों के फिटनेस एवं दस्तावेज जांच के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के निर्देश दिए। एमपीआरडीसी विभाग को मुख्य मार्गों से अवैध कट बंद करने के लिए कहा गया।
नगर पालिका को पार्किंग स्थलों की मार्किंग कर उन्हें जीआईएस नक्शे पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। एमपीईबी विभाग को मॉडल रोड स्थित घंटाघर क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से डीपी हटाने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त ग्राम आक्या बिका में मुख्य सड़क पर यातायात सुरक्षा की दृष्टि से रबर स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश भी दिए गए।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Feb 2026, 10:37 PM
महिला एवं बाल विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग का बनाया जाएगा डैशबोर्ड : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
संकल्प से समाधान अभियान में 54,763 आवेदन प्राप्त
साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को सुशासन भवन स्थित सभागार में साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने लोक सेवा प्रबंधक को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की तर्ज पर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का समेकित डैशबोर्ड तैयार किया जाए, जिससे योजनाओं की प्रभावी समीक्षा हो सके तथा कार्यों में गति लाई जा सके।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि जर्जर एवं खराब भवनों का सर्वे कर रिपोर्ट भेजे तथा जिन स्कूल भवनों की छत खराब है उनका शीघ्र मरम्मत कार्य कराया जाए। इस संबंध में प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में तंबाकू बिक्री एवं डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों के आसपास का वातावरण नियमित रूप से जांचने के निर्देश भी दिए।

बैठक में नगरीय निकायों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक माह की 3 तारीख को पानी की टंकियों की साफ-सफाई कराई जाए तथा अन्य जल स्रोतों की सफाई हेतु कैलेंडर बनाकर नियमित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने पोषण ट्रैकर की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अधिक से अधिक बच्चों को पोषण ट्रैकर से जोड़ा जाए तथा कोई भी पात्र बच्चा छूटने न पाए। संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत जिले में अब तक 54,763 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। कलेक्टर ने क्लस्टर स्तर पर शिविर आयोजित करने तथा एसडीएम को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

गेहूं उपार्जन अंतर्गत किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च निर्धारित है तथा 10 मार्च तक सत्यापन कार्य पूर्ण किया जाना है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सत्यापन कार्य सतत रूप से जारी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में राजस्व विभाग को राजस्व वसूली कार्य में विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Feb 2026, 10:34 PM
अपहरण कर मारपीट करने वालें दो आरोपी को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास
मनासा। श्रीमान् आषुतोष यादव, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मनासा, जिला-नीमच द्वारा झगड़े के रूपयों के कारण अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने वाले दो आरोपीगण (1) अमरसिंह पिता रोड़ीलाल बंजारा,उम्र-34 वर्ष, निवासी ग्राम बुज, तहसील रामपुरा जिला नीमच एवं (2) कमलाशंकर पिता भेरूलाल भोई, उम्र-41 वर्ष, निवासी भोई मोहल्ला, आदर्श गली तहसील रामपुरा, जिला नीमच को धारा 365 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000-1000रूपये अर्थदण्ड, धारा 342 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 06-06 माह के सश्रम कारावास एवं 500-500रूपये अर्थदण्ड एवं धारा 323 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 माह के सश्रम कारावास एवं 500-500रूपये अर्थदण्ड धारा से दण्डित किया गया।
अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी रितेष कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 5 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 28.02.2021 की शाम के लगभग 04 बजे ग्राम तलाउ नदी के पास, महादेव मंदिर आमरोड़ थाना कुकड़ेश्वर की हैं। फरियादी अमरसिंह उसके साथी गोपाल बंजारा ने थाना कुकड़ेश्वर में रिपोर्ट लिखाई की वह तथा उसका दोस्त गोपाल एवं इंदरसिंह बंजारा तीनों मोटरसाईकिल से ग्राम गोपालपुरा जा रहे थे, कि रास्तें में वह महादेव मंदिर के पास वे गाड़ी खड़ी करके बातचीत कर रहे थे, तभी सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में आरोपीगण आये जिसमें इंदरसिंह का साला आरोपी अमरसिंह भी था वह सभी गाड़ी से उतरे व इंदरसिंह बंजारा को जबरजस्ती गाडी में बैठाकर उसका अपहरण करके ले गये। इंदरसिंह एवं उसके साले के बीच झगड़े के रूपयें को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा हैं। आरोपीगण इंदरसिंह का अपहरण कर इसी विवाद के कारण उसके साथ मारपीट भी की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर से प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान इंदरसिंह को दस्तयाब किया गया तथा आरोपीगण को गिरफ्तार किया जाकर आवष्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग-पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान ही एक आरोपी सद्दा बंजारा की मृत्यु हो जाने से शेष आरोपीगण के विरूद्ध विचारण के उपरांत यह निर्णय पारित किया गया।
विचारण के दौरान अभियोजन की और से ए.जी.पी. श्री गुलाबसिंह चंद्रावत द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध को प्रमाणित कराते हुवे उसकों कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी ए.जी.पी. श्री गुलाबसिंह चंद्रावत द्वारा की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Feb 2026, 10:32 PM
टीओआई नेशनल सीएसआर समिट 2026 में राष्ट्रीय नेतृत्व का सम्मान, दिलीप धनराज गुप्ता “डिस्टिंग्विश्ड पब्लिक लीडरशिप अवॉर्ड” से अलंकृत
मंदसौर। देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र द टाइम्स ऑफ इंडिया और टाइम्स फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित टीओआई नेशनल सीएसआर समिट 2026 में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नेतृत्वकर्ताओं को गत 21 फ़रवरी 2026 शनिवार को सम्मानित किया गया। जिसमे मध्य प्रदेश के युवा समाजसेवी दिलीप धनराज गुप्ता को “डिस्टिंग्विश्ड पब्लिक लीडरशिप अवॉर्ड – गवर्नेंस एंड इनक्लूसिव नेशनल डेवलपमेंट” के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया।

समारोह की अध्यक्षता भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग़ पासवान, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. वल्लभ भाई कथीरिया, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री विनय सहस्त्रबुद्धे सहित सांसद, न्यायपालिका के पूर्व वरिष्ठ सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी, नीति विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और CSR क्षेत्र के प्रमुख सहभागियों ने विभिन्न सत्रों में शिरकत की।

समारोह में डिस्टिंग्विश्ड पब्लिक लीडरशिप एवं लाइफटाइम ऑनर्स श्रेणी के अंतर्गत कई वरिष्ठ व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख हैं- भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री के. जी. बालकृष्णन, भारत के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक श्री विनोद कुमार शुंगलू, सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्रीमती बेला एम. त्रिवेदी, प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व प्रधान सचिव श्री नृपेंद्र मिश्रा, नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमिताभ कांत, राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण, भारत सरकार के सेवानिवृत्त सचिव श्री अतुल चतुर्वेदी, विश्व स्वास्थ्य संगठन क्षेत्रीय सलाहकार डॉ. मनीषा श्रीधरा, वरिष्ठ जननेता अगाथा के. संगमा, समाजसेवी एवं परोपकारी श्रीमती अरुणा गोयनका, एम3एम फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ. पायल कनोड़िया सहित नीति, उद्योग, शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं सार्वजनिक प्रशासन से जुड़े प्रतिष्ठित नेता शामिल है।

मंदसौर (मध्य प्रदेश) में जन्मे दिलीप धनराज गुप्ता लंबे समय से ग्रामीण विकास, किसान कल्याण, सहकारिता आंदोलन एवं गौ-आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के कार्यों से जुड़े रहे हैं। विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संगठनों में नेतृत्वकारी भूमिकाओं के माध्यम से उन्होंने संगठनात्मक विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण को दिशा दी है।“डिस्टिंग्विश्ड पब्लिक लीडरशिप अवॉर्ड – गवर्नेंस एंड इनक्लूसिव नेशनल डेवलपमेंट” से सम्मान उनके सामाजिक समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है।
यह सम्मान फाउंडेशन के लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर्स खंड के अंतर्गत प्रदान किया गया, जो उन नेतृत्वकर्ताओं को दिया जाता है जिनके सतत योगदान ने सार्वजनिक जीवन को दिशा दी है और राष्ट्रीय विकास को सुदृढ़ किया है।
चयन प्रक्रिया एक स्वतंत्र सर्च कमेटी द्वारा संपन्न की गई, जिसमें सार्वजनिक सेवा, उद्योग, परोपकार, शिक्षा जगत एवं नागरिक समाज के वरिष्ठ सदस्य शामिल थे। पूरी प्रक्रिया गोपनीय, निष्पक्ष और पारदर्शी रखी गई, ताकि उच्चतम विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।
समारोह में देशभर से नीति-निर्माता, CSR कंपनियों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत, सिविल सोसाइटी संगठनों के सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Feb 2026, 10:30 PM
मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में तेज़ हुई सरगर्मियां, तराना पहुंचे उमीदवार शेख अलीम का भव्य स्वागत
तराना/ सैय्यद नियामत अली/ मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवार अपने जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। इसी कड़ी में परिषद के उम्मीदवार शेख़ अलीम सोमवार को तराना पहुंचे, जहां उन्होंने वकीलों से मुलाकात कर समर्थन मांगा। दरअसल, मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव ने अब रफ्तार पकड़ ली है। जनसंपर्क अभियान के तहत तराना पहुंचकर शेख अलीम ने तराना अभिभाषक संघ में वकीलों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वकीलों की समस्याओं और मुद्दों को करीब से जाना तथा उनके समाधान का भरोसा दिलाया। शेख अलीम ने कहा कि वे राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में उम्मीदवार हैं और तराना के सभी वकीलों से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश वकीलों ने उन्हें सहयोग और प्रथम वरीयता का मत देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वकीलों की हर समस्या, चाहे वह सुरक्षा से जुड़ी हो, मेडिकल सुविधा हो या परिवार सहायता योजना उसके समाधान के लिए वे 24 घंटे तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर तराना के वकीलों ने भी शेख अलीम को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। वहीं स्थानीय काजी गार्डन में अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनवर खान मंसूरी, पत्रकार सैय्यद नियामत अली तथा पार्षद शेख यासीन के नेतृत्व में शेख अलीम का शाल ओढ़ाकर और पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट इम्तियाज़ ख़ान, इंदौर अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुबूर गौरी, उज्जैन अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष एवं पार्षद इमरान ख़ान, उज्जैन अल्पसंख्यक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नौशाद ख़ान, इसरार ख़ान, लीगल एडवाइजर हाजी शेख नयाज मोहम्मद, हाजी आसिफ उद्दीन क़ाज़ी, शेख रईस मास्टर, तौसीफ क़ाज़ी, शेख वसीम, फारूख मंसूरी, साबिर नागोरी, राजू शाह, असलम भाई, वसीम खान, शाहिद मुल्तानी, गनी भाई, अब्दुल वहाब नेता, सादिक मुल्तानी और शेख निसार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Feb 2026, 10:29 PM
तराना में सर्वेयर से मारपीट का प्रयास, कार्रवाई न होने पर लोकल युथ ने सौंपा ज्ञापन
तराना /सैय्यद नियामत अली / डिजिटल फसल गिरदावरी कार्य के दौरान कस्बा तराना में एक लोकल युथ (सर्वेयर) के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में स्थानीय सर्वेयरों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई एवं अपनी लंबित मांगों के निराकरण की मांग की है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2026 को फसल गिरदावरी कार्य करते समय सर्वेयर राकेश चौरासिया के साथ कस्बा तराना निवासी राजकुमार द्वारा गाली-गलौच की गई तथा मारपीट करने का प्रयास किया गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी, तराना को लिखित आवेदन दिया गया, किंतु समाचार लिखे जाने तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। लोकल युथ सर्वेयरों ने बताया कि उनकी नियुक्ति जुलाई 2024 में शासन के आदेश क्रमांक MPLRS/DCS/KH-2024/189 के तहत एम.पी. भू-अभिलेख पोर्टल के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे (खरीफ, रबी, जायद) हेतु ऑनलाइन की गई थी। सर्वेयरों का कहना है कि उन्होंने खरीफ 2024, रबी 2025, जायद 2025 एवं खरीफ 2025 के साथ-साथ फार्मर आई-डी एवं आरओआर (केवाईसी) का कार्य विपरीत परिस्थितियों में भी समय-सीमा में पूर्ण किया है। सर्वेयरों ने बताया कि वर्तमान में वे रोजगार की अनिश्चितता एवं केवल इंसेंटिव आधारित भुगतान प्रणाली के कारण आर्थिक एवं मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि प्रत्येक सर्वेयर को विभागीय पहचान पत्र, दुर्घटना बीमा, नियुक्ति पत्र एवं नियमित मासिक मानदेय दिया जाए। साथ ही प्रत्येक मौसम में नई नियुक्ति की प्रक्रिया समाप्त कर बिना कारण एवं बिना सूचना सेवा से हटाने पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। लोकल युथ सर्वेयरों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित प्रकरण में शीघ्र विधिसम्मत कार्रवाई की जाए तथा उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Feb 2026, 10:27 PM
भय्यूलाला हत्याकांड: पोस्टमार्टम में गोली लगने से मौत की पुष्टि, किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द ने एसपी से की निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग
मन्दसौर। सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजनी में हुई भय्यूलाला उर्फ वाहिद की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे घटनाक्रम को नया और गंभीर मोड़ दे दिया है। प्रारंभ में जहां मौत को लेकर मारपीट या दम घुटने की आशंका जताई जा रही थी, वहीं अब सामने आई पीएम रिपोर्ट में कान के पीछे गोली लगने से मृत्यु की पुष्टि होने के बाद मामला सीधे तौर पर हत्या में तब्दील हो गया है। इस खुलासे के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द मन्दसौर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा से मुलाकात कर निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने मृतक के परिजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग रखी, ताकि वे किसी भी प्रकार के दबाव या भय के बिना न्याय की प्रक्रिया में सहयोग कर सकें। प्रारंभिक दावों पर उठे सवाल
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि भय्यूलाला के साथ मारपीट की गई और संभवतः दम घुटने से उसकी मौत हुई। कुछ चर्चाओं में यह भी सामने आया कि उसे पेटी में बंद किया गया था, जिससे दम घुटने की आशंका बनी। प्रारंभिक स्तर पर पुलिस की ओर से भी दम घुटने की संभावना से इंकार नहीं किया गया था, हालांकि स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आने की बात कही गई थी। अब जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मृत्यु की पुष्टि हुई है, तो प्रारंभिक दावों और जांच की दिशा पर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों का कहना है कि यदि शुरुआत से ही गंभीरता से और वैज्ञानिक ढंग से जांच की जाती तो सच्चाई पहले सामने आ सकती थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार पीएम रिपोर्ट में मृतक के कान के पीछे गोली का प्रवेश घाव पाया गया है। गोली लगने से अंदरूनी रक्तस्राव हुआ, जो मृत्यु का मुख्य कारण बना। रिपोर्ट में मारपीट से गंभीर आंतरिक चोट या दम घुटने से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
गोली लगने की पुष्टि होते ही यह मामला संदिग्ध मौत से हत्या के स्पष्ट प्रकरण में परिवर्तित हो गया है। अब यह जांच का विषय है कि गोली किस हथियार से चलाई गई, किसने चलाई और घटना के समय परिस्थितियां क्या थीं।
*जांच की दिशा बदली, विशेष टीम के संकेत*
पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की दिशा पूरी तरह बदल दी है। घटनास्थल का पुनः निरीक्षण, फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्यों का परीक्षण, संभावित हथियार की तलाश और संदिग्धों से पूछताछ की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। यदि अवैध हथियार का उपयोग पाया जाता है तो आर्म्स एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने पर भी विचार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के सभी पहलुओं पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
किसान नेता ने रखी मांगें
किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द ने एसपी से मुलाकात के दौरान कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि
पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच हो।
मृतक के परिजनों को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए
जांच की प्रगति से समय-समय पर जनता को अवगत कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच में ढिलाई बरती गई तो जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
परिजनों और समाज में आक्रोश
गोली लगने की पुष्टि के बाद मृतक के परिजनों और समाजजन में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि शुरुआत से ही घटना को संदिग्ध परिस्थितियों में दबाने का प्रयास किया गया। अब सच्चाई सामने आने के बाद दोषियों को बचाने का कोई प्रयास न किया जाए।
घटना ने सामाजिक और राजनीतिक स्वरूप ले लिया है। विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। प्रशासन पर पारदर्शी कार्रवाई कर जल्द से जल्द पूरे मामले का खुलासा करने का दबाव बढ़ गया है।
क्षेत्र में सतर्कता
स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरजनी और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस सतर्क है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के खुलासे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह साधारण मौत नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक घटना है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी है।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Feb 2026, 06:43 PM
140वां नेत्र शिविर: 76 की जांच, 20 का होगा मुफ्त ऑपरेशन
भारत विकास परिषद की पहल से जरूरतमंदों को मिलेगी नई रोशनी
भवानीमंडी। सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए भारत विकास परिषद द्वारा रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा चयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन भारत विकास परिषद चिकित्सालय, कोटा के सहयोग से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीजों ने लाभ उठाया।
76 मरीजों की जांच, 20 का चयन-
परिषद के नेत्र चिकित्सा प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राहुल गर्ग एवं उनकी टीम ने कुल 76 मरीजों की जांच की। जांच से पूर्व सभी मरीजों का ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज परीक्षण भी किया गया।
जांच के बाद 20 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित कर बस द्वारा कोटा स्थित अस्पताल भेजा गया, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शेष मरीजों को जांच उपरांत मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं।

श्रद्धांजलि के रूप में सेवा-
यह शिविर स्व. श्रीमती सुशीला देवी (धर्मपत्नी स्व. श्री नवरत्नमल जी गुप्ता) की मधुर स्मृति में, श्री प्रदीप गुप्ता एवं परिवार (नवरत्नमल गुप्ता मेमोरियल फाउंडेशन, मुंबई) के सौजन्य से आयोजित किया गया।
32 हजार से अधिक मरीजों की हो चुकी जांच-
शाखा अध्यक्ष एडवोकेट हेमराज शर्मा ने बताया कि यह शाखा का 140वां नेत्र चिकित्सा शिविर है। अब तक परिषद द्वारा 32,150 मरीजों की जांच कर 9,929 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क करवाए जा चुके हैं।
कार्यकर्ताओं का रहा सक्रिय सहयोग-
शिविर में सह-प्रभारी डी.के. गुप्ता, शिविर प्रभारी उमाशंकर पोरवाल, प्रदीप शर्मा, राजेश खंडेलवाल, रमेश गुप्ता, नंदलाल व्यास, यशवंत डड्डा, श्याम चौधरी, सीताराम नवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
समाज सेवा की इस निरंतर श्रृंखला ने एक बार फिर साबित किया कि संगठित प्रयासों से जरूरतमंदों की जिंदगी में सचमुच रोशनी लाई जा सकती है।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Feb 2026, 06:41 PM
कविता में परिवार का जिक्र आते ही भावनाओं में भीगी वसुंधरा राजे की आँखें
खोयरा से निकली पदयात्रा,
सांसद दुष्यंत सिंह की तीसरे चरण की पदयात्रा का शुभारंभ,
भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) खोयरा (खानपुर) स्थित मुक्तेश्वर मंदिर परिसर शनिवार को भावनाओं और जनसमर्थन का साक्षी बना, जब दुष्यंत सिंह की तीसरे चरण की पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान वातावरण उस समय भावुक हो उठा, जब अदिति शर्मा द्वारा पढ़ी गई कविता में राजे के संपूर्ण परिवार, उनके शासन के तौर-तरीकों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया गया। कविता में राजे की माँ राजमाता विजय राजे सिंधिया, पिता श्रीमंत जीवाजी राव सिंधिया और भाई माधव राव सिंधिया का जिक्र होते ही श्रीमती राजे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख सकीं। उनकी आँखें नम हो गईं और पूरा परिसर तालियों व संवेदनाओं से गूंज उठा।
“परिवार के इन तीनों सदस्यों के योगदान मैं कभी नहीं भूल सकती”
भावुक स्वर में उन्होंने कहा, स्वर्गीय पिताजी जीवाजी राव सिंधिया, माता जी विजया राजे जी सिंधिया व भाई माधवराव सिंधिया,मेरे जीवन में इन तीनों का योगदान अमूल्य है। आज उनके बिना जीवन बहुत सूना लगता है। जब भी उनकी याद आती है, मैं आप सबके प्यार में ही उन्हें खोजने लगती हूँ। मुझे अहसास होता है कि जनता ही अब मेरा परिवार है।”
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें धन-दौलत नहीं, बल्कि जनता रूपी परिवार का स्नेह चाहिए — और वह उन्हें भरपूर मिल रहा है।
“मेरा लोगों से दल का नहीं, दिल का रिश्ता है।”
“यह पदयात्रा राजनीति नहीं, विकास की यात्रा है”
राजे ने स्पष्ट किया कि इस पदयात्रा के कोई राजनीतिक मायने नहीं हैं।यह यात्रा है—विकास के मार्ग पर चलने की सबके साथ रहने की सबके मन की बात जानने की सबके सपनों को साकार करने की उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण यात्रा नहीं, बल्कि क्षेत्र की खुशहाली की यात्रा है।
“यह लोगों को गले लगाने की यात्रा है, उनकी तकलीफ जानकर समाधान करने का प्रयास है।”

इस पदयात्रा का लक्ष्य उन्होंने स्पष्ट शब्दों में दोहराया—
“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।” यात्रा का नारा गूंजा ,कार्यक्रम में पदयात्रा का नारा भी बुलंद हुआ —“सबका सम्मान,सबका उत्थान,
और हर वाजिब समस्या का समाधान।”
हर चरण की शुरुआत राजे करती हैं-
गौरतलब है कि सांसद दुष्यंत सिंह पूरे संसदीय क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से पदयात्रा निकाल रहे हैं। यह तीसरा चरण है। परंपरा के अनुसार प्रत्येक पदयात्रा की शुरुआत श्रीमती वसुंधरा राजे द्वारा हरी झंडी दिखाकर की जाती है और इसके साथ एक मंचीय कार्यक्रम आयोजित होता है।
मुख्यमंत्री नहीं, पर जनसमर्थन कायम-
हालांकि इस बार वसुंधरा राजे राज्य की मुख्यमंत्री नहीं बन सकीं, लेकिन बांरा-झालावाड़ संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभा क्षेत्रों में उनका प्रभाव और जनाधार आज भी बरकरार है। वर्ष 1989 से इस क्षेत्र से उनका जुड़ाव लगातार बना हुआ है। राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बावजूद क्षेत्र की जनता के साथ उनका रिश्ता भावनात्मक और अटूट बना हुआ दिखाई देता है।
भावनाओं और विश्वास की नई शुरुआत-
खोयरा की इस सभा ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह पदयात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसंवाद और भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम बन चुकी है।
आँखों में नमी और शब्दों में अपनापन लिए वसुंधरा राजे ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि राजनीति से ऊपर भी एक रिश्ता होता है—
दिल का रिश्ता।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Feb 2026, 06:39 PM
मिश्रोली में डिस्कॉम की सख्त कार्रवाई: 3.80 लाख वसूले, 13 के कनेक्शन काटे
तीन कृषि ट्रांसफॉर्मर उतारे; अवैध बिजली उपयोग पर होगी सीधी वीसीआर कार्रवाई
भवानीमंडी। राजस्व वसूली अभियान के तहत डिस्कॉम ने मिश्रोली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बकायादार उपभोक्ताओं पर सख्ती दिखाई। शुक्रवार को चलाए गए विशेष अभियान में 141 उपभोक्ताओं से 3.80 लाख रुपए की वसूली की गई, जबकि 13 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
अभियान के दौरान मिश्रोली क्षेत्र में तीन कृषि कनेक्शनों पर 1.07 लाख रुपए बकाया होने पर उनके ट्रांसफॉर्मर तक उतार लिए गए। वहीं जिन 13 कनेक्शनों को काटा गया, उन पर करीब 1.40 लाख रुपए की बकाया राशि थी।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि संबंधित उपभोक्ताओं को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन भुगतान नहीं होने पर मजबूरन यह कार्रवाई की गई।
एक माह से ज्यादा बकाया तो तुरंत कटेगा कनेक्शन
डिस्कॉम ने साफ संकेत दिए हैं कि एक माह या उससे अधिक समय से बिल बकाया रखने वालों पर अब सीधे कार्रवाई होगी। कनेक्शन कटने के बाद यदि कोई उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली उपयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ वीसीआर केस दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पांच साल तक के कटे कनेक्शन हो सकेंगे चालू:-
डिस्कॉम ने राहत देते हुए नियमों में शिथिलता प्रदान की है। अब दो वर्ष के बजाय पांच वर्ष तक के कटे घरेलू व अन्य कनेक्शन बकाया जमा कर पुनः चालू कराए जा सकेंगे।
सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं को चेताया है कि समय रहते बिल जमा कर दें, क्योंकि मिश्रोली सहित पूरे क्षेत्र में अभियान और तेज किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Feb 2026, 06:00 PM
17,787 नए मतदाता जुड़े, जिले में कुल संख्या पहुंची 10.58 लाख
विशेष गहन पुनरीक्षण-2026: राजनैतिक दलों के साथ बैठक में दी अंतिम प्रकाशन की जानकारी
झालावाड़ | भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत शनिवार को मिनी सचिवालय सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त कलेक्टर) अनुराग भार्गव की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्वाचक नामावली के प्रारूप व अंतिम प्रकाशन तथा दावे-आपत्तियों के निस्तारण की विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकारी ने बताया कि 16 दिसम्बर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी, जिसमें जिले में 10 लाख 40 हजार 847 मतदाता दर्ज थे। 16 दिसम्बर से 19 जनवरी तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की गईं। सभी आवेदनों का परीक्षण कर 21 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई।
अंतिम सूची के अनुसार जिले में 17 हजार 787 मतदाताओं (1.71 प्रतिशत) की वृद्धि हुई है। अब कुल मतदाता संख्या 10 लाख 58 हजार 634 हो गई है। इनमें 5 लाख 46 हजार 48 पुरुष, 5 लाख 12 हजार 575 महिला तथा 11 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन की प्रक्रिया निरंतर जारी है। फॉर्म-6, 7 एवं 8 के माध्यम से ऑनलाइन या बीएलओ के जरिए आवेदन किया जा सकता है। निर्णय से असंतुष्ट होने पर नियमानुसार अपील का प्रावधान भी है।
बैठक में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी एवं बसपा के प्रतिनिधि सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Feb 2026, 05:59 PM
भीषण जाम को चीरकर पहुँचा संकल्प… नेत्रदान से रोशन हुई दो ज़िंदगियाँ
भवानीमंडी। कभी-कभी इंसान चला जाता है, लेकिन जाते-जाते ऐसी रोशनी दे जाता है जो वर्षों तक किसी की दुनिया उजली करती रहती है। शनिवार को रामगंजमंडी में कुछ ऐसा ही भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब स्वर्गीय लीला देवी गुप्ता (57 वर्ष) के नेत्रदान ने दो नेत्रहीनों के जीवन का अंधकार दूर करने की राह खोल दी।
जाम में अटका सफर, पर नहीं रुका संकल्प-
कोटा से नेत्र प्राप्ति के लिए निकली शाइन इंडिया फाउंडेशन की टीम दरा क्षेत्र में भीषण जाम में फंस गई। समय तेजी से निकल रहा था और अंतिम संस्कार का समय नज़दीक आ रहा था। ऐसे में डॉक्टर कुलवंत गौड़ ने अदम्य साहस दिखाते हुए लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलकर दरा रेलवे स्टेशन तक का रास्ता तय किया और वहां से ट्रेन पकड़कर समय पर रामगंजमंडी पहुँचे।
सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में नियत समय पर नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण हुई। उसके बाद ही अंतिम यात्रा रवाना हुई। यह दृश्य वहां उपस्थित हर व्यक्ति की आंखें नम कर गया।
एक चर्चा बनी जीवनदायी निर्णय-
जानकारी के अनुसार, एक विवाह समारोह में भारत विकास परिषद की सदस्या शकुंतला गुप्ता को लीला देवी के निधन का समाचार मिला। उनके साथ भवानीमंडी के नेत्रदान प्रभारी कमलेश गुप्ता दलाल भी मौजूद थे। दोनों ने तुरंत परिवार से नेत्रदान का आग्रह किया।
समाजसेवी सोच रखने वाले परिवार ने बिना देर किए सहमति दे दी।
परिवार के इस निर्णय ने शोक की घड़ी को मानवता की मिसाल में बदल दिया।
समाज में जागरूकता का परिणाम-
नेत्रदान प्रक्रिया में राधेश्याम गुप्ता, मोनु माहेश्वरी और प्रेमचंद गुप्ता सहित कई समाजजन ने सहयोग किया।
कमलेश गुप्ता ने बताया कि यह मेड़तवाल समाज का 75वां नेत्रदान है, वहीं रामगंजमंडी का 73वां नेत्रदान। समाज में नेत्रदान और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मेड़तवाल रक्त-नेत्र मित्र समिति का गठन किया गया है, जो प्रत्येक शोक संदेश पर परिवार से संपर्क कर नेत्रदान के लिए प्रेरित करती है।
संजय विजावत के अनुसार, शाइन इंडिया फाउंडेशन द्वारा लगातार आयोजित कार्यशालाओं और जागरूकता गोष्ठियों के कारण अब नेत्रदान का संदेश घर-घर तक पहुँच चुका है।
शोक में भी सेवा का प्रकाश-
लीला देवी भले ही इस दुनिया से विदा हो गईं, लेकिन उनकी आँखों की रोशनी अब किसी और की दुनिया को रंगों से भर देगी।
भीषण जाम, समय का दबाव और परिस्थितियों की बाधाओं के बीच लिया गया यह नेत्रदान संकल्प यह संदेश देता है—
“मृत्यु अंत नहीं, किसी के जीवन की नई सुबह भी बन सकती है।”
posted by : Admin/Pointer Media
21 Feb 2026, 05:00 PM
भवानीमंडी में 3 मार्च को निकलेगी भव्य होली गेर, ठाकुरजी संग खेलेगा नगर
भवानीमंडी। आगामी 3 मार्च को रंगों के प्रमुख पर्व होली के अवसर पर शहर में भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। स्थानीय श्री राधेश्याम मंदिर से परंपरागत होली गेर यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। हर वर्ष की भांति इस बार भी ठाकुर श्री राधेश्याम जी भक्तों के साथ नगर भ्रमण कर होली का उत्सव मनाएंगे।
मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस भव्य होली महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। ट्रस्ट अध्यक्ष केके राठी ने बताया कि प्रभु श्री राधेश्याम जी के चित्रपट के साथ ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी के दर्शन झांकी, राधाकृष्ण की होली लीला एवं लट्ठ होली जैसे आकर्षक आयोजन भी किए जाएंगे। ब्रज शैली की प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
उन्होंने बताया कि 3 मार्च को प्रातः 9 बजे मंदिर प्रांगण से होली की गेर रवाना होगी। ढोल-नगाड़ों, गुलाल और भजनों की स्वर लहरियों के बीच यह गेर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री राधेश्याम बगीची पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु पुष्पवर्षा कर ठाकुरजी का स्वागत करेंगे।
बगीची परिसर में मंदिर सेवायतों द्वारा पारंपरिक होली एवं जलरास का आयोजन किया जाएगा, जहां भक्तजन ठाकुरजी के साथ रंग-गुलाल से सराबोर होकर होली का आनंद लेंगे।
ट्रस्ट ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनें।
इस बार की होली गेर को लेकर शहरवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, और पूरा नगर भक्ति रंग में रंगने को तैयार है।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Feb 2026, 04:08 PM
AI इम्पैक्ट समिट में हंगामे पर नितिन नवीन का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: "देश की छवि धूमिल कर रही है कांग्रेस"
नई दिल्ली: बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री और भाजपा नेता श्री नितिन नवीन ने देश में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय 'AI Impact Summit' के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए हंगामे की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस कृत्य को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया भारत की तकनीकी प्रगति पर गर्व कर रही है, तब विपक्ष की ऐसी हरकतें देश की छवि को वैश्विक मंच पर आहत कर रही हैं।
नितिन नवीन के बयान के मुख्य अंश:
- अराजकता की राजनीति: नितिन नवीन ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों के पास स्पष्ट नीति और सिद्धांतों का अभाव होता है, वे अक्सर अराजकता का सहारा लेते हैं। कांग्रेस का यह व्यवहार उनकी गिरती मानसिकता का परिचायक है।
- वैश्विक स्तर पर छवि को नुकसान: उन्होंने जोर देकर कहा कि इस महत्वपूर्ण समिट में दुनिया भर के कई राष्ट्राध्यक्ष और युवा उद्यमी शामिल हैं। ऐसे गौरवशाली अवसर पर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा किया गया हंगामा बेहद शर्मनाक है।
- युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़: मंत्री ने कहा कि यह आयोजन देश के भविष्य और युवाओं के लिए है, लेकिन कांग्रेस केवल नकारात्मक राजनीति में विश्वास रखती है।
"कांग्रेस के पास न नीति है, न सिद्धांत"
नितिन नवीन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "आज का दिन देश को दुखी करने वाला है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बार-बार ऐसे अवसरों पर देश को नीचा दिखाने का काम करती है। यह कृत्य दिखाता है कि कांग्रेस केवल सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है।"
राजनीतिक गलियारों में हलचल
इस बयान के बाद प्रदेश और देश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। भाजपा समर्थकों का कहना है कि विपक्ष को विकास कार्यों और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के बारे में सोचना चाहिए।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Feb 2026, 08:53 PM
जौनपुर में गूंजेगा 'संवैधानिक अधिकार बचाओ' का नारा: 25 फरवरी को चंद्रशेखर आज़ाद की 'महारैली'
जौनपुर, उत्तर प्रदेश: भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक विशाल 'महारैली' का आयोजन किया जा रहा है। "संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ" के संकल्प के साथ आयोजित यह रैली 25 फरवरी 2026 को संपन्न होगी।
मुख्य अतिथि और प्रमुख आकर्षण
इस महारैली के मुख्य अतिथि भीम आर्मी के प्रमुख और आज़ाद समाज पार्टी (K) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद होंगे। नगीना लोकसभा सीट से लोकप्रिय सांसद चंद्रशेखर आज़ाद इस दौरान जनता को संबोधित करेंगे और बहुजन समाज के अधिकारों व सामाजिक भाईचारे पर अपनी बात रखेंगे।
कार्यक्रम का विवरण
रैली के सफल संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:
- दिनांक: 25 फरवरी 2026
- समय: प्रातः 10:00 बजे से
- स्थान: श्री कृष्ण इण्टर कॉलेज, मीरगंज (पकड़ी चौराहा के पास), जौनपुर, उ.प्र.
मिशन 2027 की हुंकार
पोस्टर पर अंकित #ASP_K_Mission2027 और #UPMaangeChandraShekharAzad जैसे हैशटैग साफ संकेत दे रहे हैं कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से ज़मीनी पकड़ मज़बूत करने में जुट गई है। सोशल मीडिया पर भी #25_फरवरी_चलो_जौनपुर अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में जुटने का आह्वान किया गया है।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Feb 2026, 08:49 PM
किसानों के मुद्दे पर आर-पार की जंग में कांग्रेस: 24 फरवरी को भोपाल से देशव्यापी आंदोलन का शंखनाद

'किसान सम्मेलन' के जरिए गांव-गांव पहुंचेगी कांग्रेस
बैठक के बाद कांग्रेस ने कड़े तेवर अपनाते हुए घोषणा की कि वह किसानों के हक की रक्षा के लिए पूरे देश में ‘किसान सम्मेलन’ आयोजित करेगी। कांग्रेस नेतृत्व का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर हस्ताक्षर करके अमेरिकी हितों के आगे 'सरेंडर' कर दिया है। पार्टी के अनुसार, यह समझौता भारतीय किसानों के भविष्य को खतरे में डालने वाला है।

भोपाल से होगी आंदोलन की शुरुआत
इस देशव्यापी आंदोलन की औपचारिक शुरुआत 24 फरवरी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से होगी। इस विशाल सम्मेलन में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी स्वयं मौजूद रहेंगे। कांग्रेस इस मुद्दे को 'गांव-गांव और घर-घर' तक ले जाने की योजना बना रही है, ताकि किसानों को इस डील के संभावित नुकसानों के बारे में जागरूक किया जा सके।

"प्रधानमंत्री ने किसानों के गले पर तलवार रखकर अमेरिका के आगे सरेंडर किया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी।"
— कांग्रेस नेतृत्व का आधिकारिक बयान

बैठक के मुख्य बिंदु:
- रणनीति: उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में आंदोलनों की रूपरेखा तैयार की गई।
- आरोप: ट्रेड डील को किसानों के हितों के खिलाफ बताया गया।
- प्रसार: सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर व्यापक जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस इस मुद्दे के जरिए ग्रामीण और कृषि बेल्ट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

posted by : Admin/Pointer Media
20 Feb 2026, 08:45 PM
अंतिम प्रकाशन से पहले 21 फरवरी को जिला स्तरीय बैठक
निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण पर होगी समीक्षा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
झालावाड़,। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अंतिम प्रकाशन से पूर्व जिला स्तर पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 21 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित होगी।
निर्वाचन विभाग, राजस्थान, जयपुर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 16 दिसंबर 2025 को किया जा चुका है। अब निर्धारित कार्यक्रमानुसार निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाना प्रस्तावित है।
अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने, विभागीय निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि सभी पक्षों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अंतिम प्रकाशन प्रक्रिया निर्धारित तिथि पर सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
——००——
posted by : Admin/Pointer Media
20 Feb 2026, 08:22 PM
पंजीयन नहीं तो कार्रवाई तय: अपंजीकृत लैब पर 5 लाख तक जुर्माना, कर्मचारियों पर भी दंड
झालावाड़ । जिले में बिना पंजीयन संचालित हो रहे नैदानिक संस्थानों पर अब सख्ती तय है। नैदानिक स्थापन (रजिस्ट्रीकरण एवं विनियमन) अधिनियम, 2010 के तहत सभी हॉस्पिटल, क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब का विधिवत स्थायी पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। उल्लंघन की स्थिति में 10 हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद साजिद ने बताया कि अधिनियम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इसके लिए प्रत्येक नैदानिक संस्थान को निर्धारित मानकों की पालना करते हुए विधिवत पंजीकरण करवाना होगा। बिना पंजीयन संचालित संस्थानों के विरुद्ध प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
स्थायी पंजीयन जरूरी-
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी लैब संचालकों को अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार स्थायी पंजीयन करवाना अनिवार्य है। पंजीयन के बिना किसी भी प्रकार की जांच या चिकित्सा सेवा देना नियम विरुद्ध माना जाएगा।
इन नियमों की पालना भी अनिवार्य
अधिनियम के तहत प्रत्येक नैदानिक संस्थान को—
बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन नियमों की पालना
अग्नि सुरक्षा प्रमाण-पत्र
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC)
उपचार एवं जांच शुल्क की दर सूची का सार्वजनिक प्रदर्शन
मरीजों के अधिकारों का संरक्षण
उपचार संबंधी अभिलेखों का समुचित संधारण
जैसे प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य है।
कर्मचारियों पर भी कार्रवाई-
यदि जिले में कोई नैदानिक संस्थान अपंजीकृत पाया जाता है, तो संचालक पर 10 हजार से 5 लाख रुपए तक का जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा। साथ ही ऐसे संस्थान में कार्यरत कर्मचारी पर भी 25 हजार रुपए तक का दंड लगाने का प्रावधान है।
सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन से भी अपंजीकृत संस्थानों की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की गई है, ताकि गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Feb 2026, 08:21 PM
भारत विकास परिषद का 140वां नेत्र रोगी चयन शिविर 22 फरवरी को
भवानीमंडी। सेवा और समर्पण की मिसाल बन चुकी भारत विकास परिषद द्वारा आगामी 22 फरवरी, रविवार को शहर में विशाल निशुल्क नेत्र जांच एवं रोगी चयन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन श्रीमती सुशीला गुप्ता की स्मृति में, प्रदीप गुप्ता एवं नवरत्नमल गुप्ता मेमोरियल फाउंडेशन, मुंबई के सहयोग से किया जा रहा है।
शाखा अध्यक्ष एडवोकेट हेमराज शर्मा, शाखा सचिव आदित्य नाहर एवं नेत्रदान प्रभारी कमलेश गुप्ता दलाल ने बताया कि परिषद की मासिक श्रृंखला का यह 140वां शिविर सीताराम धर्मशाला में आयोजित होगा।
चयनित मरीजों का होगा निशुल्क ऑपरेशन
शिविर में जांच के दौरान जिन मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य पाया जाएगा, उन्हें बस द्वारा भारत विकास परिषद चिकित्सालय, कोटा ले जाया जाएगा। वहां दक्ष चिकित्सकों द्वारा आईओएल फैको पद्धति से आधुनिक तकनीक द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा।

परिषद की ओर से बताया गया कि ऑपरेशन से जुड़ा समस्त व्यय—
कैटरेक्ट सर्जरी
लैंस प्रत्यारोपण
दवाइयां
ऑपरेशन शुल्क
आने-जाने की व्यवस्था
ठहरने एवं भोजन की सुविधा
पूरी तरह निशुल्क रहेगी।
13 वर्षों से निरंतर सेवा:-
नेत्र चिकित्सा प्रभारी महेश शर्मा, उमाशंकर पोरवाल एवं मनमोहन जायसवाल के अनुसार परिषद पिछले 13 वर्षों से लगातार प्रत्येक माह नेत्र शिविर आयोजित कर रही है। अब तक आयोजित 139 शिविरों में 32,074 मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की जा चुकी है, जबकि 9,929 मरीजों के सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन कर रिकॉर्ड सेवा कार्य किया गया है।
परिषद पदाधिकारियों ने क्षेत्र के जरूरतमंद नेत्र रोगियों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Feb 2026, 08:20 PM
मंदसौर में हुआ देश का पहला “भारत सरसों संगम 2026, 1500 से अधिक किसानों की भागीदारी, कृषि क्षेत्र की कंपनियों ने लगाए स्टॉल
मंदसौर / मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के ग्राम कनघट्टी में देश के पहले “भारत सरसों संगम” का आयोजन किया गया। सरसों की समृद्धि और किसानों की उन्नति को समर्पित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 1500 से अधिक किसानों ने भाग लिया। वहीं देश की कृषि क्षेत्र अग्रणी कंपनियों एवं संस्थाओं ने अपने स्टॉल लगाकर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक व पुनर्योजी कृषि पद्धतियों तथा बाजार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने किसानों और आयोजन से जुड़ी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए किसानों को पुनर्योजी (Regenerative) कृषि अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरसों जैसी तिलहनी फसलों का विस्तार न केवल किसानों की आय बढ़ाएगा, बल्कि देश को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इस अवसर पर The Solvent Extractors' Association of India के चेयरमैन डॉ. बी. वी. मेहता ने संबोधित करते हुए Solidaridad द्वारा संचालित पुनर्योजी सरसों कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत में खाद्य तेल की मांग तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में सरसों उत्पादन को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से उन्नत तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने का आग्रह किया।

सॉलिडरिडाड संस्था के महाप्रबंधक सुरेश मोटवानी ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह संगम प्रधानमंत्री के उस विजन को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधारशिला है, जिसमें भारत को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि पुनर्योजी कृषि मॉडल से मिट्टी की सेहत सुधरती है, उत्पादन लागत घटती है और किसानों की आय में स्थायी वृद्धि होती है।

कार्यक्रम में विभिन्न अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें Adani Wilmar Limited से श्री राहुल, Louis Dreyfus Company से श्री गंगाधर, तथा VVF Limited से श्री महेश शामिल रहे। इन कंपनियों ने किसानों को गुणवत्ता आधारित खरीद, बाजार की मांग, मूल्य संवर्धन और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी जानकारियां कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चुंडावत ने सरसों में पुनर्योजी कृषि पद्धति पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि फसल चक्र अपनाना, जैविक खादों का उपयोग, रसायनों का संतुलित प्रयोग, मृदा परीक्षण आधारित पोषण प्रबंधन तथा अवशेष प्रबंधन जैसी तकनीकें अपनाकर किसान लागत कम कर सकते हैं और उत्पादन में स्थायी वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए प्राकृतिक एवं जैविक विकल्पों को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

वहीं जिला उप संचालक कृषि (DDA) श्री रवींद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, कृषि यंत्रीकरण अनुदान, सूक्ष्म सिंचाई योजना एवं तिलहन प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए किसानों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

संगम में लगाए गए स्टॉल किसानों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। यहां उन्नत सरसों बीज, जैव उर्वरक, सूक्ष्म पोषक तत्व, ड्रिप सिंचाई तकनीक, मृदा परीक्षण, कीट प्रबंधन, फसल बीमा और बाजार लिंकज जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। किसानों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं के समाधान प्राप्त किए और आधुनिक खेती की नई तकनीकों को समझा।
इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें केवल मंदसौर ही नहीं, बल्कि रतलाम और नीमच जिलों के साथ-साथ हरियाणा एवं राजस्थान से भी बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। विभिन्न राज्यों से आए प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि पुनर्योजी सरसों मॉडल से उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण में भी सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।
विभिन्न राज्यों से आए प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि पुनर्योजी सरसों मॉडल से उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण में भी सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।
“भारत सरसों संगम” ने न केवल किसानों को नई तकनीकों और बाजार से जोड़ा, बल्कि यह मंच किसानों, कंपनियों और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने का भी माध्यम बना। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में सरसों उत्पादन को नई दिशा देंगे और भारत को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल, जनपद सदस्य तथा सरपंच, बड़ी संख्या में किसान, पत्रकार उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Feb 2026, 08:19 PM
ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में संध्या और शयन आरती की बुकिंग पूरी तरह हुई ऑनलाइन
संध्या आरती की बुकिंग दोपहर 12 बजे से और शयन आरती की बुकिंग शाम 4 बजे से, प्रति श्रद्धालु 250 रुपये शुल्क
https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/पर करें बुकिंग
मंदसौर / विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुगम, पारदर्शी और बेहतर बनाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उज्जैन में डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया का विस्तार करते हुए, समिति ने बाबा महाकाल की 'संध्या आरती' और 'शयन आरती' की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। अब देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरती में शामिल होने के लिये अपना स्थान सुनिश्चित कर सकेंगे। श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर की अधिकृत वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ के माध्यम से ही बुकिंग कर सकते हैं।
संध्या आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी और शयन आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से की जा सकेगी। दोनों ही आरतियों के लिए प्रति श्रद्धालु 250 रूपये का शुल्क (शीघ्र दर्शन के समान) निर्धारित किया गया है। बुकिंग की यह प्रक्रिया पूर्णतः 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर संचालित होगी।
बाबा महाकल की आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश द्वार क्रमांक 1 से ही प्रवेश दिया जाएगा। संध्या आरती के लिए शाम 6:00 बजे तक प्रवेश करना अनिवार्य होगा। शयन आरती के लिए रात 10:00 बजे तक ही प्रवेश मिल सकेगा।
आरती के दौरान जारी रहेंगे चलित दर्शन
मंदिर प्रबंधन ने यह स्पष्ट किया है कि दोनों आरतियों के निर्धारित समय के दौरान 'चलित दर्शन' की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहेगी। इससे वे श्रद्धालु जो आरती की बुकिंग नहीं कर पाए हैं, वे भी कतार में चलते हुए सुगमता से बाबा महाकाल के दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार, इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी और श्रद्धालु-अनुकूल बनाना है, ताकि उज्जैन पहुँचने वाले हर भक्त को एक सुखद और दिव्य अनुभव प्राप्त हो सके।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Feb 2026, 08:17 PM
ग्राम लसुडिया कदमाला में भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ती/ अभिमत 23 फरवरी तक प्रस्तुत करें
मंदसौर / मल्हारगढ़ तहसीलदार द्वारा बताया गया कि सरपंच ग्राम पंचायत बरखेड़ा देव डूंगरी द्वारा ग्राम लसुडिया कदमाला में स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 299 मे से रकबा 0.52 हेक्टेयर भूमि पर मांगलिक भवन निर्माण कार्य हेतु भूमि आबंटित करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। मांगलिक भवन निर्माण कार्य के लिए अभिमत 23 फरवरी 2026 तक प्रस्तुत कर सकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Feb 2026, 08:15 PM
ग्राम टीलाखेड़ा में भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ती/ अभिमत 23 फरवरी तक प्रस्तुत करें
मंदसौर / मल्हारगढ़ तहसीलदार द्वारा बताया गया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद पिपल्यामण्डी द्वारा ग्राम टीलाखेड़ा में स्थित शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 54/2/3 मे से रकबा 0.10 हेक्टेयर भूमि पर एस.बी.एम.लिक्विड वेस्ट मेनेजमेंट योजनान्तर्गत एस.टी.पी. प्लान्ट लगाने हेतु भूमि आबंटित करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। एस.टी.पी. प्लान्ट लगाने के लिए अभिमत 23 फरवरी 2026 तक प्रस्तुत कर सकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Feb 2026, 08:15 PM
निवासियों को अपना जनगणना डेटा स्वयं ऑनलाईन भरने की मिलेगी सुविधा, जनगणना 2027 हेतु नगरीय निकायों के चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
मंदसौर / भारत सरकार के जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु नगरीय निकायों के लिए नियुक्त चार्ज अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कलेक्टर कार्यालय सभागार में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 17 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण में नगर पालिका एवं नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों तथा जनगणना लिपिकों ने सहभागिता की। जनगणना के नोडल अधिकारी श्री अभिषेक सिंह ठाकुर एवं श्री अशोक चौबे द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 की अवधि में संपन्न किया जाएगा। इसके लिए नगरीय एवं ग्रामीण स्तर पर चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है।

प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य के अंतर्गत प्रत्येक भवन का सर्वेक्षण किया जाएगा। सुपरवाइजर के निर्देशन में प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। प्रशिक्षण में यह भी स्पष्ट किया गया कि सूचीकरण कार्य सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए।

इस बार जनगणना कार्य में डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। आंकड़ों का संग्रह मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक गणना ब्लॉक की सीमा को जीपीएस तकनीक से कैप्चर किया जाएगा। समस्त कार्य की रियल टाइम मॉनिटरिंग Census Management and Monitoring System (CMMS) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। जिला स्तर पर चार्ज स्तरीय एडमिन आईडी तैयार कर फिल्ड ट्रेनर्स एवं मास्टर ट्रेनर्स की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न चरणों की प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।

निवासियों को स्व-गणना की सुविधा
जनगणना 2027 में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से एक स्व-गणना वेब पोर्टल विकसित किया गया है। Self Enumeration Web Portal के माध्यम से निवासी स्वयं ऑनलाइन अपना जनगणना डेटा भर सकेंगे। इससे आंकड़ों की सटीकता में सुधार होगा, प्रगणकों का कार्यभार कम होगा तथा डिजिटल डेटा संग्रह प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनगणना कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ संपन्न करने का आह्वान किया है।

posted by : Admin/Pointer Media
20 Feb 2026, 08:08 PM
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत बेहपुर में 126 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
मंदसौर / मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम बेहपुर में 126 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इनमें से 60 जोड़ों ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ प्राप्त किया। योजना के तहत लाभान्वित प्रत्येक वधू को राज्य सरकार द्वारा 49 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में साधु-संतों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, श्री नानालाल अटोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, वर-वधू के परिजन एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विवाह हमारी संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, जो समाज और परिवार की आधारशिला है। सामूहिक विवाह सम्मेलन आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए सहयोग और संबल का प्रतीक हैं। सरकार गरीब परिवारों के साथ मित्र बनकर सदैव खड़ी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा के 16 संस्कारों में पाणिग्रहण संस्कार अत्यंत पवित्र एवं महत्वपूर्ण है। विवाह दो परिवारों और दो संस्कारों का मिलन है। यह संस्कार हमारी संस्कृति एवं परंपरा की गरिमा को दर्शाता है। विवाह के माध्यम से कन्या अपने नए जीवन की शुरुआत करती है और माता-पिता का आशीर्वाद उसके जीवन को नई दिशा देता है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य बेटियों को सम्मानपूर्वक विदा करने के साथ-साथ उनके नए जीवन की शुरुआत को आर्थिक संबल प्रदान कर सशक्त आधार देना है। कार्यक्रम के अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर एवं सुखमय जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Feb 2026, 08:06 PM
खेतों में नरवाई जलाने पर होगी दंडात्मक कार्यवाही, कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने किया प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
मंदसौर / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती अदिती गर्ग ने जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। फसल कटाई के दौरान नरवाई में आग लगाने से कृषि एवं पर्यावरण को गंभीर हानि पहुँच सकती है तथा आगजनी और जनहानि की संभावना भी बढ़ जाती है।
जिला मन्दसौर में अधिकांश गेंहू की फसल कटाई कंबाईन हॉर्वेस्टर सिस्टम द्वारा की जा रही है। राष्ट्रीय फसल अवशेष प्रबंधन नीति 2014 के अंतर्गत अवशेष प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय प्रबंध बनाये गए हैं।
मुख्य निर्देश एवं आदेश
फसल कटाई में कंबाईन हॉर्वेस्टर के साथ स्ट्रॉ मेनेजमेंट सिस्टम का उपयोग अनिवार्य होगा। कृषक जो नरवाई से भूसा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए स्ट्रॉ रिपर का उपयोग किया जा सकता है। फसल कटाई के बाद नरवाई को खेत में ही मल्वर या रोट वेटर से नष्ट किया जाए ताकि वह जैविक कार्बन के रूप में मिट्टी में परिवर्तित हो सके। रिपर एवं रिपर-कंबाईन्डर का उपयोग खेत की सतह को साफ रखने और नरवाई प्रबंधन को आसान बनाने के लिए प्राथमिकता दी जाए। खेत में नरवाई जलाने से मिट्टी के लाभकारी सूक्ष्मजीव और जैविक कार्बन नष्ट हो जाते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है।
अपराध पर दंडात्मक प्रावधान
खेत में नरवाई जलाने की घटना होने पर कृषकों के लिए दंड निर्धारित किया गया है। जिन कृषकों की भूमि दो एकड़ से कम है, उन पर प्रत्येक घटना के लिए ₹2,500 का अर्थदंड लगाया जाएगा। जिनकी भूमि दो से पांच एकड़ के बीच है, उन पर प्रति घटना ₹5,000 का जुर्माना होगा। वहीं, पाँच एकड़ से अधिक भूमि वाले कृषकों के लिए प्रति घटना ₹15,000 का अर्थदंड निर्धारित किया गया है।
यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत पारित किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडनीय कार्रवाई की जाएगी।
किसी भी व्यक्ति को इस आदेश से आपत्ति होने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (5) के तहत अपना पक्ष या आवेदन कृषि विभाग मन्दसौर में प्रस्तुत करने का अधिकार है।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Feb 2026, 08:04 PM
जिला स्तरीय युवा संगम मेले का आयोजन 25 फरवरी को गरोठ में
युवाओं को रोजगार एवं व्यवसाय लोन प्रक्रिया की दी जाएगी जानकारी
मंदसौर / जिला रोजगार अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि म.प्र. शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 25 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे से शासकीय एस.एन. उदिया महाविद्यालय परिसर, गरोठ, जिला मंदसौर में जिला स्तरीय युवा संगम मेले का आयोजन किया जाएगा।
इस युवा संगम मेले के माध्यम से जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले में निजी क्षेत्र के विभिन्न नियोजकों द्वारा आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया जाएगा।
साथ ही, जिला रोजगार कार्यालय मंदसौर द्वारा युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। रोजगार मेले के दौरान युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु व्यवसाय प्रारंभ करने की लोन प्रक्रिया एवं संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।
जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस मेले में उपस्थित होकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Feb 2026, 08:02 PM
मल्हारगढ़ में गूंजेगी श्री राम कथा की अमृत वर्षा: 5 मार्च से होगा भव्य आयोजन
मल्हारगढ़ (गोपाल मालेचा) नगर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करने के लिए श्री हरिकथा सत्संग मंडल एवं समस्त नगरवासियों के सहयोग से एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। आगामी 5 मार्च से 11 मार्च 2026 तक 'श्री राम भक्तमाल कथा' का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचक परम पूज्य श्री गौरदास जी महाराज (वृन्दावन धाम) वाले अपनी मधुर वाणी के लिए प्रसिद्ध महाराज श्री भक्तों को प्रभु श्री राम की महिमा और भक्तमाल के प्रसंगों का रसपान कराएंगे। कथा दिनांक: 5 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक, दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। शारदा स्कूल ग्राउंड, स्टेशन रोड, सी.एम. राइज स्कूल के सामने, मल्हारगढ़, जिला मंदसौर (म.प्र.) पर रहेगी । आयोजक समिति श्री हरिकथा सत्संग मंडल ने समस्त धर्मप्रेमी जनता और नगरवासियों से सपरिवार इस कथा में सम्मिलित होने का भावपूर्ण आग्रह किया है। कथा के निमित्त यजमान बनने या किसी भी प्रकार की सेवा हेतु श्रद्धालु दिए कथा समिति से संपर्क कर सकते हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Feb 2026, 04:33 PM
चंबल से रेत ले जा रहे तीन वाहनों को डेढ़ लाख लेकर छोड़ा, एक वाहन का रेत बदला, चिन्नौनी थाने का आधा स्टाफ निलंबित
मुरैना। चंबल रेत का परिवहन करते हुए पकड़े गए चार ट्रैक्टर-ट्रालियों में से तीन को सौदा कर छोड़ने व एक वाहन का रेत बदलने के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बुधवार को थाना प्रभारी चिन्नौनी शंभूदयाल बाथम, एएसआइ कमलेश कुमार समेत सात पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। यानी चिन्नौनी थाने का आधा स्टाफ निलंबित हो गया है।
शिकायत करने वाला भी निलंबित
जिस एएसआइ कमलेश कुमार ने शिकायत की उसे भी निलंबित कर दिया, क्योंकि वह कार्रवाई में शामिल था, लेकिन तब वरिष्ठ अफसरों को कार्रवाई की खबर नहीं दी। बाद में लेन-देन के मामले को प्रसारित कर विभाग की किरकिरी करा दी।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Feb 2026, 04:28 PM
जनगणना कार्य के लिए नगरीय निकाय के चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरु
20 फरवरी को भी नगरीय निकाय के जनगणना अधिकारियों का होगा प्रशिक्षण
मंदसौर/ मंदसौर जिले में भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आज तीसरा दिवस है। तीसरे दिवस में नगरीय चार्ज अधिकारियों को कलेक्टर कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें नगर पालिका, नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एक जनगणना लिपिक को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जनगणना के नोडल अधिकारी श्री अभिषेक सिंह ठाकुर एवं श्री अशोक चौबे द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि आगामी जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 की अवधि में किया जाएगा। जनगणना 2027 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय एवं ग्रामीण स्तर पर चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन्हें जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
आगामी 20 फरवरी 2026 को भी प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक कलेक्टर कार्यालय सभागार में नगरीय निकाय के जनगणना अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
जनगणना कार्य निदेशालय के माध्यम से जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य होना है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना कार्य के पहले चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। जनगणना कार्य के पहले चरण में होने वाले मकान सूचीकरण कार्य के दौरान किन भवनों का सूचीकरण किया जाना है, इसको लेकर जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि सुपरवाइजर और प्रगणक मकान सूचीकरण का कार्य सावधानी पूर्वक करेंगे। इस बार जनगणना आंकडों के संग्रह में डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। जिससे त्वरित रूप से डिजिटाइज्ड आंकडें उपलब्ध हो पाएंगे और समय सीमा में आंकडों का प्रकाशन किया जा सकेगा। जनगणना 2027 में आंकड़ों का संग्रह मोबाईल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। इस ऐप की सहायता से प्रत्येक गणना ब्लाक की निर्धारित सीमा को जीपीएस की सहायता से केप्चर किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि प्रशिक्षण लेने वाले अधिकारी ही फिल्ड में कार्य करेंगे। डेटा संग्रहण और जांच की प्रक्रिया के लिए प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य करेंगे। सुपरवाइजर के अंडर में प्रगणक कार्य करेंगे जिन्हें 700-800 आबादी वाले मकानों का क्षेत्र दिया जाएगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण का कार्य मई में प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों के माध्यम से बताया गया कि जनगणना के समस्त कार्य की रियल टाईम मॉनीटरिंग CMMS( CENSUS MANAGEMENT AND MONITORING SYSTEM) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। जिला स्तर पर CMMS पोर्टल पर चार्ज स्तरीय एडमीन आईडी क्रिएट करेंगे। चार्ज कार्यालय द्वारा नामित फिल्ड ट्रेनर्स के विवरणों को CMMS पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रशिक्षण के लिए पोर्टल में जिले के मास्टर ट्रेनर्स को नामित करने के साथ ही जनगणना के विभिन्न चरणों के फिल्ड कार्य के दौरान पोर्टल पर प्रगति का अवलोकन एवं समीक्षा की जाएगी।
निवासियों को अपना जनगणना डेटा स्वयं ऑनलाईन भरने की सुविधा
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना के लिए निवासियों को अपना जनगणना डेटा स्वयं ऑनलाईन भरने की सुविधा प्रदान करने के लिए एक स्व- गणना वेब पोर्टल(SELF ENUMERATION WEB PORTAL) विकसित किया है। इससे डेटा की सटिकता से सुधार होगा, प्रगणकों का कार्य प्रभार कम होगा और डिजिटल डेटा संग्रह प्रक्रिया सुव्यवस्थित होगी।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Feb 2026, 04:26 PM
कुख्यात बदमाश भय्यू लाला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: पुलिस और परिजनों के दावों में उलझा सच
सीतामऊ/मंदसौर/गोपाल मालेचा/ सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजनी में एक कुख्यात बदमाश की मौत ने बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। 19 आपराधिक मामलों में नामजद और 5 हजार के इनामी बदमाश भय्यू लाला उर्फ वाहिद खान का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जहाँ पुलिस इसे दम घुटने से हुई आकस्मिक मौत बता रही है, वहीं परिजनों ने पुलिस पर बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मृतक की पत्नी रुकसाना और अन्य परिजनों का कहना है कि बीती रात करीब 8 बजे सीतामऊ पुलिस की 3-4 गाड़ियाँ दबिश देने सूरजनी पहुंची थीं। परिजनों के मुताबिक, भय्यू घर में ही मौजूद था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि पुलिस नहीं मानी और मारपीट जारी रखी, जिससे उसकी जान चली गई।
दूसरी ओर, सीतामऊ पुलिस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जब वे दबिश देने पहुंचे, तो भय्यू लाला घर पर नहीं मिला था। पुलिस के अनुसार, संभवतः गिरफ्तारी के डर से भय्यू घर के अंदर रखी पलंग पेटी (बॉक्स बेड) में छुप गया होगा। पेटी बंद होने और हवा न मिलने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस का दावा है कि उनके सामने ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
भय्यू लाला उर्फ वाहिद खान एक आदतन अपराधी था, जिस पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा था । मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में कुल 19 आपराधिक प्रकरण दर्ज। लंबे समय से करीब 5 गंभीर मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
आज सुबह घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने भय्यू लाला के शव को लदुना चौराहे पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Feb 2026, 11:09 AM
सांडों के आतंक से आम जनता परेशान
भवानीमंडी। नगरपालिका क्षेत्र के भवानीमंडी और पचपहाड़ में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि आमजन का घर से निकलना तक दूभर हो गया है। बाजारों और मुख्य सड़कों पर सांडों की झुंडबंदी के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन पालिका प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कस्बे में कई स्थानों पर सांड खुलेआम घूमते रहते हैं। अचानक आपस में भिड़ जाने से राहगीरों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच जाती है। बीते कुछ महीनों में अनगिनत बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इनकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। वहीं सड़क से गुजरते दोपहिया और चारपहिया वाहन भी कई बार इनकी टक्कर का शिकार हो रहे हैं।
मेन बाजार में सांडों की ‘कुश्ती’
पचपहाड़ के मेन बाजार में आधा दर्जन के करीब सांड आपस में भिड़ गए। करीब आधे घंटे तक चले इस ‘सांड युद्ध’ के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानों के बाहर खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और 3 से 4 लोगों को चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थिति इतनी भयावह हो गई थी कि लोग जान बचाकर दुकानों और घरों के अंदर घुस गए।
आखिरकार व्यापारियों ने साहस दिखाते हुए लकड़ी और डंडों की मदद से सांडों को अलग कर किसी तरह स्थिति को काबू में किया। यदि समय रहते प्रयास नहीं किए जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने नगरपालिका प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद न तो सांडों को पकड़ने की कार्रवाई की गई और न ही स्थायी समाधान की दिशा में कोई कदम उठाया गया।
नागरिकों की मांग है कि आवारा सांडों को तत्काल पकड़कर गौशाला या सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।
बाजार क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी की व्यवस्था हो।घायल लोगों को उपचार व मुआवजा दिया जाए।
जनआक्रोश बढ़ा
लगातार बढ़ती घटनाओं से आमजन में रोष व्याप्त है।
अब देखने वाली बात यह है कि नगरपालिका भवानीमंडी और संबंधित प्रशासन इस गंभीर समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं, क्योंकि फिलहाल भवानीमंडी और पचपहाड़ में सांडों का आतंक आमजन की सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिह्न बन चुका है।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Feb 2026, 08:21 PM
नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन
जीरन (विनोद सांवला हरवार ) नगर की होनहार बालिका कु. वंदना, पुत्री श्री प्रेमसुख सगवारिया का भारतीय रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। वंदना ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर परिश्रम से यह सिद्ध कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है और मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।
कु. वंदना एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता प्रेमसुख सगवारिया खेती-किसानी से परिवार का पालन-पोषण करते हैं, वहीं उनकी माता गृहिणी होकर घर और खेत दोनों की जिम्मेदारी संभालती हैं। पारिवारिक परिस्थितियाँ सामान्य होने के बावजूद वंदना ने अपने हौसले बुलंद रखे और कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
परिजनों ने जताया गर्व
वंदना के पिता श्री प्रेमसुख सगवारिया ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा,
“बेटी ने मेहनत और लगन से परिवार ही नहीं पूरे नगर का नाम रोशन किया है। हमारी यही कामना है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करे।”
वहीं शिक्षकों व समाजजनों ने कहा कि वंदना की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी और वे भी शिक्षा व परिश्रम से अपने सपनों को साकार करेंगी।
उनकी इस उपलब्धि पर परिजन, इष्ट-मित्र, समाजजन एवं नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Feb 2026, 07:32 PM
भारत विकास परिषद आदर्श शाखा की जनरल मीटिंग में सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन
भवानी मंडी। भारत विकास परिषद की आदर्श शाखा की जनरल मीटिंग स्थानीय फ्रेंड्स वाली स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक में शाखा द्वारा आयोजित किए जाने वाले निःशुल्क तृतीय सर्वजातीय सामूहिक सरल विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया।
शाखा अध्यक्ष डॉ. राजदीप सिंह छाबड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विवाह सम्मेलन आगामी 13 मार्च 2026 को गोलानिया परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सरल, सादगीपूर्ण और व्यय रहित विवाह की परंपरा को बढ़ावा देना है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके।

शाखा सचिव सीए यश नाहर ने बताया कि आदर्श शाखा पिछले दो वर्षों से लगातार निःशुल्क विवाह सम्मेलन आयोजित कर रही है। अब तक शाखा द्वारा 16 जोड़ों का निःशुल्क विवाह संपन्न कराया जा चुका है। इस वर्ष भी अधिक से अधिक पात्र जोड़ों को इस सम्मेलन का लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में सम्मेलन के संयोजक के रूप में हर्ष भूतड़ा तथा सह-संयोजक के रूप में हेमंत सोनी एवं मधुर बाफना के नामों की घोषणा की गई। सभी पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव हिमांशु चतुर्वेदी, शाखा अध्यक्ष डॉ. राजदीप सिंह छाबड़ा, राजेश गोटावाला, सीए प्रकाश गुप्ता, विपिन जैन, सीए यश नाहर, तरंग गुप्ता, सीए महक गुप्ता, लक्की जैन, हर्ष भूतड़ा, मधुर बाफना, हेमंत सोनी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक का समापन सामाजिक एकता और सहयोग की भावना के साथ किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Feb 2026, 04:58 PM
बजट में बड़ा ऐलान: भवानीमंडी को मिलेगा खेल स्टेडियम, युवाओं में खुशी की लहर
भवानीमंडी। ( जगदीश पोरवाल ) लंबे समय से खेल स्टेडियम की मांग कर रहे शहरवासियों को आखिरकार राहत मिल गई। मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने भवानीमंडी में खेल स्टेडियम की घोषणा की। इस घोषणा के बाद शहर में खुशी का माहौल है और युवाओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि खेल स्टेडियम की सौगात क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को निखरने का मंच मिलेगा और उन्हें बड़े स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्राप्त होगा।
इस घोषणा पर मंडल भाजपा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह तथा क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल का आभार व्यक्त किया।
मूल बजट में नाम नहीं, चर्चा में जोड़ा गया प्रस्ताव:-
गौरतलब है कि विधानसभा में पेश किए गए मूल बजट दस्तावेज में भवानीमंडी के खेल स्टेडियम का उल्लेख नहीं था। बाद में बजट चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इसे शामिल किया।
हालांकि मूल बजट में भवानीमंडी के लिए रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की घोषणा की गई थी, जो शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं।
पिछली घोषणाएं अब भी अधर में:-
पिछले बजट में राजगढ़ बांध से अलग पाइपलाइन डालकर भवानीमंडी को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की घोषणा की गई थी। साथ ही उप जिला चिकित्सालय की घोषणा भी हुई थी। लेकिन इन दोनों परियोजनाओं पर अब तक ठोस अमल नहीं हो सका है। शहरवासियों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि नई घोषणा धरातल पर कब उतरती है और पुरानी योजनाएं कब पूरी होंगी।
8 लेन एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी पर अब भी सस्पेंस:-
भवानीमंडी के पास से गुजर रहे Delhi–Mumbai Expressway (8 लेन) से शहर की कनेक्टिविटी का मुद्दा भी अभी स्पष्ट नहीं है। भवानीमंडी से सातलखेड़ी तक प्रस्तावित ग्रीनफील्ड रोड के जरिए 8 लेन से जुड़ाव की चर्चा समय-समय पर होती रही है। इस संबंध में प्रारंभिक जानकारी लघु उद्योग भारती द्वारा दी गई थी।
राजनीतिक स्तर पर भी सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा प्रयास किए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन वर्तमान में यह मामला किस स्तर पर है, इसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं हो पाई है।
विकास की नई उम्मीद:-
खेल स्टेडियम की घोषणा ने निश्चित रूप से भवानीमंडी को नई पहचान देने की दिशा में उम्मीद जगाई है। अब शहरवासियों की अपेक्षा है कि सरकार इस घोषणा को शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू कराए, ताकि युवाओं के सपनों को पंख मिल सकें और शहर विकास की नई दौड़ में मजबूती से आगे बढ़ सके।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Feb 2026, 04:57 PM
रक्त के सुरक्षित उपयोग पर चिकित्सकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
मंदसौर / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. चौहान द्वारा बताया गया कि जिला चिकित्सालय मंदसौर के रक्त केन्द्र द्वारा चिकित्सकों हेतु “रक्त एवं रक्त अवयवों के युक्तिसंगत उपयोग” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों में रक्त के सुरक्षित, आवश्यक एवं वैज्ञानिक उपयोग को बढ़ावा देना तथा अनावश्यक रक्ताधान को रोकना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी की सहायक संचालक श्रीमती मोनल सिंह जाट एवं श्री लक्ष्मीनारायण पांडे, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रीतेश गुर्जर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मंदसौर की अधिष्ठाता डॉ. शशी गांधी, सिविल सर्जन डॉ. बी. एल. रावत, IMA मंदसौर के अध्यक्ष डॉ. सुरेश पमनानी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमला जैन उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य वक्ता डॉ. रीतेश गुर्जर द्वारा बताया गया कि रक्त एक बहुमूल्य एवं सीमित संसाधन है, इसलिए इसका उपयोग केवल स्पष्ट चिकित्सीय आवश्यकता होने पर ही किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण रक्त की बजाय आवश्यकतानुसार रक्त अवयव (जैसे पैक्ड आरबीसी, प्लेटलेट्स एवं प्लाज़्मा) देने से मरीज को बेहतर लाभ मिलता है तथा अनावश्यक जटिलताओं का खतरा कम होता है। उन्होंने राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों के पालन, उचित संकेतों, रक्ताधान पूर्व जाँच तथा मरीज की क्लिनिकल स्थिति के अनुसार ही रक्ताधान करने पर विशेष जोर दिया, जिससे मरीज की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और रक्त अधिक जरूरतमंद मरीजों तक पहुंच सके।
कार्यक्रम में डॉ. सुरेश जैन, डॉ. एस. एस. वर्मा, डॉ. के. सी. श्रीमाल, डॉ. अनिल पामेचा, डॉ. सुनीलकांत गुलेरी, डॉ. कार्तिक सांवले, डॉ. हर्षुल पाटीदार, डॉ. रिंकू भगोरा, डॉ. वैभव जैन, डॉ. दीपक आसवानी, डॉ. दिव्यांशी गौर, डॉ. दीपक मकवाना, डॉ. सोमित्र सेठिया, डॉ. श्रुति सेठिया, डॉ. संजय रावत, डॉ. राकेश दरबार एवं डॉ. अभिनव पारीख, डॉ. लवी उकावत सहित जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज एवं निजी अस्पतालों के अनेक चिकित्सकों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण में रक्त के सुरक्षित एवं आवश्यक उपयोग, विभिन्न रक्त अवयवों के उचित उपयोग, राष्ट्रीय रक्त नीति के पालन तथा मरीज सुरक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. हिमांशु यजुर्वेदी द्वारा किया गया।
अंत में आभार डॉ. सौरभ मंडवारिया, पैथोलॉजिस्ट, जिला चिकित्सालय मंदसौर द्वारा व्यक्त किया गया। इस प्रशिक्षण से चिकित्सकों को रक्त के वैज्ञानिक एवं जिम्मेदार उपयोग की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिससे भविष्य में मरीजों को अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Feb 2026, 04:56 PM
उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
मंदसौर / राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश एवं जिला प्रशासन के निर्देश में किशोर किशोरी के बेहतर स्वास्थ्य हेतु दिया गया उमंग प्रशिक्षण शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से गैर सरकारी संस्थान आसरा लोक कल्याण समिति देवास द्वारा उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण होटल महक पैलेस में कुल आठ बैच में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी एस चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री नितेश गर्ग एवं शिक्षा विभाग से डायट प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह राठौड़ एवं श्री आरडी जोशी प्रशिक्षण प्रभारी डाइट द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट वितरण किए गए।

इस अवसर पर जिला किशोर समन्वयक श्री सुरेश चंद्र मुवेल एवं आसरा लोक कल्याण समिति के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री सुनील चंद्रावत उपस्थित रहे एवं राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा 306 शिक्षकों को को प्रशिक्षित किया गया उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल स्तर पर कक्षाओं में उमंग सेशन आयोजित किए जाएंगे इसमें बच्चों को स्वास्थ्य विषयक गतिविधि के माध्यम से बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी जाएगी किशोर किशोरी 10 से 19 वर्ष के बच्चे बच्चियों में इस अवस्था में शारीरिक बदलाव और परिवर्तन होते हैं व सामाजिक एवं मानसिक बदलाव होते है। ऐसी दशा में किशोर में निर्णय लेने की कौशल सहित जीवन के 10 अहम जीवन कौशल को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत की जा रही गतिविधियों के बारे में शिक्षकों को बताया गया एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त प्रकार की गतिविधियों के बारे प्रशिक्षण दिया गया जिससे कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए भविष्य की नींव रखी जाएगी l

posted by : Admin/Pointer Media
18 Feb 2026, 04:54 PM
एमपी ट्रांसको ने मंदसौर में 500 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर किया ऊर्जीकृतः ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
सेंट्रल ग्रिड से मध्यप्रदेश के हिस्से की बिजली मिलना एवं सौर ऊर्जा निकासी हुई सुलभ
मंदसौर / ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने मंदसौर 400 केवी सबस्टेशन में 400/220 के वी वोल्टेज लेवल के 500 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर को स्थापित कर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत कर दिया है। यह उपलब्धि मालवा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट एमपी ट्रांसको की कार्यकुशलता और उपभोक्ता हित में प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि
मंदसौर-नीमच क्षेत्र देश के प्रमुख सौर ऊर्जा क्षेत्र के रूप में उभर चुका है। इससे न केवल क्षेत्र की ऊर्जा मांगों को भरोसेमंद समर्थन मिलेगा बल्कि आने वाले वर्षों में मालवा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और अधिक मजबूत व विश्वसनीय बनेगी।
चंबल पंपिंग परियोजनाओं को भी मिलेगी मदद-
मंदसौर में यह 400 केवी का तीसरा पावर ट्रांसफॉर्मर है। इससे पहले यहां 315 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफॉर्मर स्थापित थे, लेकिन क्षेत्र मे सेंट्रल ग्रिड से मध्यप्रदेश के हिस्से का पावर और सौर ऊर्जा उत्पादन में तेजी के साथ चंबल पंपिंग परियोजनाओं की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अधिक क्षमता वाले पावर ट्रांसफॉर्मर की आवश्यकता थी। नया 500 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर इन सभी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा मे एक कदम है।
इन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा-
एमपी ट्रांसको के मुख्य अभियंता श्री राजीव अग्रवाल ने जानकारी दी कि
इस परियोजना के पूरा होने से गुर्जरखेड़ी, सुवासरा, निपानिया, रतनगढ़, दलोदा और नीमच के 220 केवी सबस्टेशनों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उच्च क्षमता वाला यह पावर ट्रांसफार्मर सोलर पावर की बड़े पैमाने पर निकासी को और सुलभ बनाएगा।साथ ही
चंबल सिंचाई परियोजना के पंपिंग सब.स्टेशनों को भी इससे बिजली उपलब्ध होगी। पावरग्रिड के नीमच सबस्टेशन से अब मध्य प्रदेश को उसके हिस्से की पूरी बिजली नियमित रूप से मिलने के अलावा क्षेत्र में पावर ग्रिड द्वारा निर्माणाधीन 765 केवी सबस्टेशन से भविष्य में प्रदेश को अपने हिस्से की बिजली और अधिक सहजता से उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।
एमपी ट्रांसको की ट्रांसफारमेशन कैपेसिटी हुई 84000 के पार:
मंदसौर में इस 500 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से मध्य प्रदेश राज्य की ट्रांसपोर्टेशन कैपेसिटी (पारेषण क्षमता) बढ़कर अब 88736 एम वी ए की हो गई है जिसमें एमपी ट्रांसको का हिस्सा 84023 एम वी ए का है मध्य प्रदेश राज्य द्वारा प्रदेश में 439 एक्स्ट्रा हाई टेंशन सब स्टेशनों द्वारा विद्युत पारेषण किया जा रहा है जिसमें एमपी ट्रांसको के 417 सबस्टेशन शामिल है मध्य प्रदेश राज्य के ट्रांसमिशन नेटवर्क में 1091 पावर ट्रांसफार्मर क्रियाशील है जिसमें एमपी ट्रांसको के 1043 पावर ट्रांसफार्मर है।

posted by : Admin/Pointer Media
18 Feb 2026, 04:53 PM
लदूसा नरेश सांवलीया सेठ के भण्डार से निकली 9 लाख 51 हजार से अधिक की दान राशि
18 लाख रू. की राशी से बन रहा मन्दिर मार्ग का भव्य द्वार
मन्दसौर। मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध भगवान (सांवलीया सेठ) के भण्डार कृष्ण पक्ष फाल्गुन मास की चतुर्दशी विक्रम संवत् 2082 दिनांक 16 फरवरी 2026 सोमवार को खोला गया इसमें कुल 9 लाख 51 हजार 470 रु. की दान राशी प्राप्त हुई साथ ही दान पात्र से अमेरीका, कनाडा, अरब अमीरात, वियतनाम, नेपाल राष्ट्र, फिलीपीन्स, थाईलेण्ड सही कई देशों की करेंसी एंव चांदी के आभूषण प्राप्त हुए।
मंदिर समिति के ट्रस्टी पं. महेश व्यास लदूसा ने बताया की श्याम वर्ण भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन करने सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे। अमावस्या के दिन भक्तों की संख्या हजारों रही। मन्दिर समिति एवं ग्रामीणजनों द्वारा निशुल्क चाय, एंव पेयजल व सभी व्यवस्थाओं का पुरा ध्यान रखा।

गांव के मुख्य मार्ग चौराहा पर मन्दिर निर्माण समिति द्वारा लगभग 18 लाख की राशी से भव्य द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। भक्तों द्वारा दान की हुई राशी का पुरा पारदर्शीता के साथ चैक के माध्यम से लेन देन किया जा रहा है।
आगामी कार्य योजना में बनेगी यज्ञशाला- वास्तु शास्त्र एवं पारंपरिक मंदिर के अनुसार मंदीर परिसर के आसपास यज्ञशाला निर्माण की योजना बनाई जाएगी जिसमें सभी ग्रहो, आध्यात्मिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखा जाना है।
पं. व्यास ने बताया कि सायंकाल अमावस्या की आरती एवं महाप्रसादी के लाभार्थी ठा. श्री फुलसिंह जी के सुपुत्र ठा. सा. भंवरसिंह जी ठा. सा. दूलेसिंह जी ठा. रघुवीरसिंह जी श्री कुंवर कुलदीप सिंह जी सोलंकी (ठिकाना) छायन, मन्दसौर की तरफ से रही।

इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष रामनारायण पाटीदार, अशोक करवरिया, बबलू धनगर राधेश्याम आर्य सहित सभी उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Feb 2026, 07:14 PM
8 लेन से गुजरात जा रही थी 120 पेटी शराब, नीमथूर के पास दबोची
ट्रिपल में ‘स्कीम’ बनाकर छिपाई 1036.8 लीटर अवैध शराब; 4.92 लाख की खेप जब्त
हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख का टाटा आयशर ट्रक सीज
भवानीमंडी। समीप के भैंसोदामंडी चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा से भरकर 8 लेन हाईवे के रास्ते गुजरात ले जाई जा रही 120 पेटी अवैध शराब को पुलिस ने नीमथूर क्षेत्र के पास घेराबंदी कर पकड़ा। ट्रक के ट्रिपल (तिरपाल) में खास ‘स्कीम’ बनाकर शराब छिपाई गई थी, ताकि चेकिंग में पकड़ में न आए।
8 लेन से पार कराने की थी तैयारी:-
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा आयशर ट्रक (WB51C3743) में भारी मात्रा में शराब भरकर 8 लेन हाईवे से होते हुए गुजरात की ओर रवाना किया गया है। तस्कर हाईवे की तेज रफ्तार और कम रुकावट का फायदा उठाकर खेप पार कराने की फिराक में थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने नीमथूर के पास रणनीतिक नाकाबंदी की और संदिग्ध ट्रक को रुकवाया।
ट्रिपल में छिपी मिली 120 पेटियां
तलाशी के दौरान ट्रक के डाले को ढकने वाले ट्रिपल के नीचे लोहे की फ्रेमिंग के बीच विशेष जगह बनाकर शराब की पेटियां छिपाई गई थीं। गिनती में कुल 120 पेटियों में 1036.8 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 4 लाख 92 हजार 480 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त करीब 20 लाख रुपए कीमत का ट्रक भी जब्त कर लिया।

दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
मौके से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—
राजू (53) निवासी जटोली, थाना खरखौदा, जिला सोनीपत (हरियाणा)
परविंदर (30) निवासी सांदड़, थाना बरवाड़ा, जिला हिसार (हरियाणा)
दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शराब की खेप कहां से लोड की गई और गुजरात में किस नेटवर्क को सप्लाई होनी थी।
मोबाइल व दस्तावेज भी जब्त:-
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और वाहन से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। कॉल डिटेल और संपर्क सूत्रों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
अभियान रहेगा जारी:-
थाना प्रभारी आर.सी. डांगी के निर्देशन में चौकी प्रभारी भैंसोदामंडी उपनिरीक्षक बलवीर सिंह यादव व टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा है कि 8 लेन और सीमावर्ती मार्गों पर निगरानी और सख्त की जाएगी, ताकि अवैध शराब तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा
posted by : Admin/Pointer Media
17 Feb 2026, 07:09 PM
नागरिक सेवा समिति ने ट्रेनों के ठहराव व विस्तार की मांग को लेकर रेलवे अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
भवानीमंडी। शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्था नागरिक सेवा समिति ने एक बार फिर जनहित से जुड़े रेल मुद्दों को लेकर सक्रिय पहल की है। भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के लिए पहुंचे कोटा मंडल के वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों को समिति पदाधिकारियों ने विभिन्न ट्रेनों के ठहराव, विस्तार एवं नई मेमो ट्रेन संचालन की मांग को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
समिति के प्रतिनिधिमंडल ने डीईएएनसीओ महेंद्र सिंह एवं सीनियर डीसीएम किशोर पटेल से मुलाकात कर बताया कि भवानीमंडी रेलवे स्टेशन राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित एक महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है। इसके बावजूद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं होने से क्षेत्रवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
ये प्रमुख मांगें रखी गईं:-
समिति ने निम्न ट्रेनों का भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की—
गाड़ी संख्या 20843/20844 बिलासपुर–भगत की कोठी एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 12925/12926 पश्चिम एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 20957/20958 इंदौर–दिल्ली (व्हाया रतलाम) त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस
इसके अलावा कोटा–नागदा पैसेंजर (61616) का रतलाम तक विस्तार करने की मांग रखी गई, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिल सके।
समिति ने यह भी आग्रह किया कि कोटा से रतलाम के बीच देर शाम के समय एक नई मेमो ट्रेन चलाई जाए, जिससे दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और कर्मचारियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

जनहित का बताया मुद्दा समिति पदाधिकारियों ने :-
अधिकारियों को अवगत कराया कि इन ट्रेनों के ठहराव से न केवल स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भवानीमंडी मंडी क्षेत्र होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में व्यापारी और किसान रेल सेवा पर निर्भर हैं।
अधिकारियों का आश्वासन:-
रेलवे अधिकारियों ने समिति की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि ज्ञापन को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष भेजा जाएगा, ताकि यात्री हित में सकारात्मक निर्णय लिया जा सके।
इस दौरान समिति अध्यक्ष अभय कुमार जैन, महामंत्री राकेश थावरिया, सलाहकार भंवर सिंह कछवाहा, सदस्य डीडी शुक्ला एवं नैन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समिति ने उम्मीद जताई कि लंबे समय से लंबित इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय होगा और क्षेत्रवासियों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Feb 2026, 07:08 PM
गरीबी की दीवार तोड़ते हुए तनिष्क ने रचा इतिहास, JEE में 99.30 पर्सेंटाइल हासिल
भवानीमंडी। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास हो तो हालात भी रास्ता नहीं रोक पाते। भैसोदामंडी निवासी 18 वर्षीय तनिष्क जैन, पुत्र पारस जैन, ने यह साबित कर दिखाया है। बेहद साधारण परिवार से आने वाले तनिष्क ने बिना किसी कोचिंग के JEE परीक्षा में 99.30 पर्सेंटाइल हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।
तनिष्क की जिंदगी आसान नहीं रही। जब वह मात्र दो वर्ष का था, तभी उसकी माता का स्वर्गवास हो गया। पिता पारस जैन पेशे से टेलर हैं और दादा ठेला चलाकर मजदूरी करते हैं। सीमित आय और संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद परिवार ने तनिष्क की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी।

तनिष्क ने अपनी स्कूली शिक्षा राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय, भवानीमंडी से पूरी की। 12वीं कक्षा के बाद उसने IIT में प्रवेश के लिए स्वयं अध्ययन (सेल्फ स्टडी) का मार्ग चुना। गत वर्ष पहली बार परीक्षा दी, जिसमें उसे 96.23 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। हालांकि उसे सिविल शाखा और जम्मू का कॉलेज आवंटित हुआ, जो उसकी प्राथमिक पसंद नहीं थी। मनचाहा कॉलेज और विषय न मिलने से वह निराश जरूर हुआ, लेकिन उसने हार नहीं मानी।
इस वर्ष तनिष्क ने दुगने उत्साह के साथ दोबारा तैयारी की। सोमवार को घोषित JEE परिणाम में उसने 99.30 पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। परिणाम आते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
अब तनिष्क की नजर JEE एडवांस परीक्षा पर है। उसका सपना आईआईटी में कंप्यूटर साइंस शाखा में प्रवेश लेकर तकनीकी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना है।
तनिष्क की सफलता यह संदेश देती है कि संसाधनों की कमी कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो। पूरे क्षेत्र में तनिष्क की उपलब्धि को लेकर गर्व और उत्साह का माहौल है।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Feb 2026, 08:05 PM
भक्ति के रंग में रंगा मल्हारगढ़: चौमुखेश्वर महादेव का हुआ दिव्य महाभिषेक, शाही ठाट-बाट से निकली सवारी
मल्हारगढ़ (गोपाल मालेचा) नगर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित प्रसिद्ध चौमुखेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व अगाध श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अलसुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा, जहाँ भगवान शिव के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।

आयोजन का मुख्य आकर्षण महादेव का भव्य महाभिषेक और शाम को निकली शाही सवारी रही।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रातः 10:00 बजे विद्वान पंडितों के सानिध्य में भगवान चौमुखेश्वर महादेव का विशेष महाभिषेक संपन्न हुआ।

दूध, दही, घी, शक्कर, शहद (पंचामृत) के साथ-साथ गंगाजल और विभिन्न औषधियों से महादेव का अभिषेक किया गया। महाभिषेक के पश्चात बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भक्तों ने कतारबद्ध होकर महादेव के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

दोपहर बाद शाम 4:00 बजे मंदिर परिसर से भगवान की विशाल शाही सवारी प्रारंभ हुई। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और ऊंट-घोड़ों के साथ निकली इस शोभायात्रा में शिव भक्त झूमते-गाते नजर आए। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते समय जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बाबा का भव्य स्वागत किया गया।

शाम 7:30 बजे सवारी पुनः मंदिर पहुंची, जहाँ महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। महोत्सव के दूसरे दिन, यानी 16 फरवरी, सोमवार को वार्ड नंबर 13 स्थित मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।

समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारा प्रातः 10:00 बजे से शुरू होकर प्रभु इच्छा तक चला । भक्त रतनलाल दहिया की मनोकामना पूर्ण होने पर सवा किलो चांदी का छत्र चौमुखेश्वर महादेव को चढ़ाया ।

posted by : Admin/Pointer Media
16 Feb 2026, 07:12 PM
जनसुनवाई 17 फरवरी को नवीन तहसील कार्यालय, मंदसौर में आयोजित होगी
मंदसौर / अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा जानकारी दी गई है कि सुशासन भवन कलेक्टोरेट मंदसौर में जनगणना संबंधी बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से आयोजित होने के कारण दिनांक 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को आयोजित होने वाली जनसुनवाई का स्थान परिवर्तित किया गया है।
अब 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई नवीन तहसील कार्यालय मंदसौर के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
सभी आवेदकों एवं नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपनी समस्याओं एवं आवेदन पत्रों के साथ निर्धारित तिथि पर नवीन तहसील कार्यालय, मंदसौर में उपस्थित होकर जनसुनवाई में भाग लें।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Feb 2026, 07:09 PM
जनगणना 2027 के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण 17 फरवरी से 20 फरवरी तक
मंदसौर / प्रमुख जनगणना अधिकारी ने आदेशित किया है कि जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु नगरीय एवं ग्रामीण स्तर पर नियुक्त चार्ज अधिकारियों का जिला स्तर एवं ग्रामीण चार्ज स्तर का दो दिवसीय प्रशिक्षण 17 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2926 तक प्रात: 10:30 बजे से सायं 05:00 बजे तक नवीन कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में होगा।
नगरीय चार्ज स्तर का दो दिवसीय प्रशिक्षण 19 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक प्रात: 10:30 बजे से सायं 05:00 बजे तक नवीन कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में होगा।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Feb 2026, 07:08 PM
गेहूं उपार्जन अंतर्गत तकनीकी समस्या को तुरंत दूर करने के दिए निर्देश, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि गेहूं उपार्जन कार्य में आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सत्यापन कार्य पटवारी एवं तहसीलदार द्वारा समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए गए कि सभी विभाग ए ग्रेड में बने रहें। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
पीएचई विभाग को निर्देशित किया गया कि पेयजल निर्माण के पूर्ण कार्यों का तत्काल हैंडओवर किया जाए तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। कृषि विभाग को प्रत्येक साप्ताहिक बैठक में एग्री स्टेट की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Feb 2026, 07:07 PM
जिले के सभी पीएम श्री शालाओं में मापदंड अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने जिले की सभी 9 पीएम श्री शालाओं के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एवं सभी प्राचार्यों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी एवं संबंधित स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने निर्देश दिए कि सभी पीएम श्री विद्यालयों में शासकीय मापदंडों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस संबंध में भारत सरकार के केंद्रीय दल द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण भी किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उपलब्ध बजट का पूर्ण एवं प्रभावी उपयोग करते हुए अधूरी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। पीएम श्री विद्यालयों में प्रवेश द्वार (गेट), नाम पट्टिका (बोर्ड), कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशालाएं (फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी), पुस्तकालय, इंटरनेट सुविधा, विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण, खेल मैदान, खेल शिक्षक, ग्रीन स्कूल फीचर तथा स्कूल इनोवेशन से संबंधित व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था हो, जो भी कमियां चिन्हित हों, उन्हें निर्धारित बजट के अंतर्गत शीघ्र पूर्ण किया जाए। बैठक में सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि वे विद्यालयों की व्यवस्थाओं का स्वमूल्यांकन कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करें।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Feb 2026, 07:05 PM
जिले में 1 मई से जनगणना का पहला चरण होगा प्रारंभ : कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग
जनगणना-2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी
पहली बार निवासियों को अपना डेटा ऑनलाइन जमा करने का विकल्प भी मिलेगा
जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक संपन्न
मंदसौर / जिला जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में जनगणना-2027 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में जनगणना संयोजक एवं अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जनगणना प्रभारी श्री अभिषेक सिंह ठाकुर एवं श्री अशोक चौबे द्वारा जनगणना संबंधी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर शासन द्वारा अधिसूचित 33 बिंदुओं की जानकारी संकलित करेंगे।

द्वितीय चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की गणना की जाएगी। इसमें आयु, लिंग, वैवाहिक स्थिति, धर्म, दिव्यांगता, मातृभाषा, साक्षरता, शैक्षणिक योग्यता, आर्थिक गतिविधि, प्रवास एवं प्रजननता संबंधी जानकारी एकत्रित की जाएगी।

यह जनगणना देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी। आंकड़ों का संकलन मोबाइल एवं वेब आधारित एप्लीकेशन के माध्यम से किया जाएगा। संपूर्ण प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीएमएमएस) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

नागरिकों को स्व-जनगणना हेतु ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके माध्यम से वे स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। डिजिटल जनगणना के लिए मकान सूचीकरण ऐप, जनगणना ऐप, स्वगणना पोर्टल, सीएमएमएस पोर्टल एवं हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्रिएटर वेब मैप ऐप जैसे तकनीकी साधनों का उपयोग किया जाएगा।
जनगणना अधिनियम 1948 एवं जनगणना नियम 1990 के अंतर्गत संकलित की गई। सभी व्यक्तिगत जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रहेंगी तथा किसी भी परिस्थिति में साझा नहीं की जाएंगी। यह जानकारी किसी भी प्रकार के साक्ष्य के रूप में उपयोग नहीं की जा सकती है।
साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। प्रगणक, पर्यवेक्षक या कोई अन्य अधिकारी किसी भी प्रकार का ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी नहीं मांगेंगे।
जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु मास्टर ट्रेनरों द्वारा फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, तथा फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को 3 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्य में संलग्न प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को शासन द्वारा मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Feb 2026, 07:03 PM
भवानीमंडी में 16 से 20 फरवरी तक पंच कुंडीय महायज्ञ महोत्सव स्वर्ण कलश, ध्वज दंड एवं प्राण प्रतिष्ठा के साथ 20 को होगा विशाल भंडारा
भवानीमंडी। श्रीराम विहार कॉलोनी (जयपुरिया मिल्स) स्थित प्राचीन एवं चमत्कारी श्री गणेश मंदिर में श्री गणेश मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में 16 से 20 फरवरी 2026 तक पंच कुंडीय महायज्ञ, स्वर्ण कलश स्थापना, ध्वज दंड आरोहण एवं ऋद्धि-सिद्धि सहित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। पांच दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट और धार्मिक ध्वजों से सजाया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष राहुल सोनी ने बताया कि महायज्ञ का शुभारंभ 16 फरवरी, सोमवार को प्रातः 9 बजे गणपति पूजन, कलश यात्रा, मंडप पूजन एवं विधिवत अग्नि स्थापना के साथ होगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगी।

महासचिव देवेंद्र जायसवाल ने जानकारी दी कि 17 फरवरी, मंगलवार को गणपति एवं अमृत अभिषेक तथा शिव सहस्रनाम द्वारा यज्ञ होगा। 18 फरवरी, बुधवार को स्वर्ण कलश स्नान एवं गणपति सहस्रनाम द्वारा विशेष अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा। 19 फरवरी, गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम द्वारा यज्ञ एवं कलश नगर भ्रमण का आयोजन रहेगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों के साथ शामिल होंगे।
कोषाध्यक्ष विनोद मित्तल ने बताया कि महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 20 फरवरी, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कलश प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है।
समिति के पदाधिकारियों एवं मोहल्लेवासियों द्वारा आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियां गठित की गई हैं, जो स्वागत, प्रसाद वितरण, सजावट एवं यातायात व्यवस्था संभालेंगी।
श्री गणेश मंदिर सेवा समिति ने समस्त नगरवासियों से अपील की है कि वे इस पंचदिवसीय धार्मिक महोत्सव में परिवार सहित पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Feb 2026, 09:23 AM
भक्ति के रंग में रंगा मल्हारगढ़: चौमुखेश्वर महादेव का हुआ दिव्य महाभिषेक, शाही ठाट-बाट से निकली सवारी
मल्हारगढ़ (गोपाल मालेचा)। नगर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित प्रसिद्ध चौमुखेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व अगाध श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अलसुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा, जहाँ भगवान शिव के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। आयोजन का मुख्य आकर्षण महादेव का भव्य महाभिषेक और शाम को निकली शाही सवारी रही।
पंचामृत और गंगाजल से हुआ दिव्य महाभिषेकमहाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रातः 10:00 बजे विद्वान पंडितों के सानिध्य में भगवान चौमुखेश्वर महादेव का विशेष महाभिषेक संपन्न हुआ। दूध, दही, घी, शक्कर, शहद (पंचामृत) के साथ-साथ गंगाजल और विभिन्न औषधियों से महादेव का अभिषेक किया गया। महाभिषेक के पश्चात बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भक्तों ने कतारबद्ध होकर महादेव के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।
शाही ठाट-बाट से नगर भ्रमण पर निकले भोलेनाथदोपहर बाद शाम 4:00 बजे मंदिर परिसर से भगवान की विशाल शाही सवारी प्रारंभ हुई। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों के साथ निकली इस शोभायात्रा में शिव भक्त झूमते-गाते नजर आए। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते समय जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बाबा का भव्य स्वागत किया गया। शाम 7:30 बजे सवारी पुनः मंदिर पहुंची, जहाँ महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया।
आज (सोमवार) होगा विशाल भंडारामहोत्सव के दूसरे दिन, यानी 16 फरवरी, सोमवार को वार्ड नंबर 13 स्थित मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारा प्रातः 10:00 बजे से शुरू होकर प्रभु इच्छा तक अनवरत चलेगा। सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर प्रसादी ग्रहण करने की अपील की गई है।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Feb 2026, 11:53 PM
मृत्यु के अंधेरे में भी जलाया उजाला, ललिता देवी के नेत्रदान से दो नेत्रहीनों को मिलेगी नई रोशनी,
शोक में भी गुप्ता परिवार बना मिसाल
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल। कहते हैं सच्चा परोपकार वही है, जो सबसे कठिन घड़ी में भी मानवता का साथ न छोड़े। झालरापाटन में गुप्ता परिवार ने यही कर दिखाया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा, लेकिन उसी क्षण उन्होंने ऐसा निर्णय लिया, जो दो नेत्रहीनों के जीवन में स्थायी प्रकाश बनकर पहुंचेगा।
मेड़तवाल समाज झालरापाटन के पूर्व अध्यक्ष सूरजमल गुप्ता की धर्मपत्नी ललिता देवी शनिवार रात्रि को पैर फिसलने से छत से नीचे गिर गईं। सिर पर गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्हें तत्काल कोटा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। यह समाचार परिवार और समाज के लिए अत्यंत हृदय विदारक था।
घर पर पार्थिव शरीर पहुंचते ही शोक का माहौल छा गया। रोते-बिलखते परिवार के बीच भी सूरजमल गुप्ता ने साहस का परिचय देते हुए पुत्र अशोक और निर्मल से ललिता देवी के नेत्रदान को लेकर चर्चा की। अशोक गुप्ता पूर्व से ही भारत विकास परिषद भवानीमंडी के नेत्रदान अभियान से जुड़े रहे हैं, इसलिए परिवार ने इस पुनीत कार्य के लिए सहमति दे दी।
दामाद मोहित गुप्ता के माध्यम से नेत्रदान संयोजक कमलेश गुप्ता दलाल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शाइन इंडिया फाउंडेशन, कोटा के नेत्र उत्सरक डॉ. कुलवंत गौड़ ज्योति-रथ के साथ प्रातः झालरापाटन पहुंचे। परिवारजनों और समाज के लोगों की उपस्थिति में विधिवत प्रक्रिया पूरी कर दोनों कॉर्निया सुरक्षित प्राप्त किए गए।
डॉ. कुलवंत गौड़ ने बताया कि ललिता देवी का कॉर्निया पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है। इसे आई बैंक जयपुर भेज दिया गया है, जहां से यह दो असहाय नेत्रहीनों को नई दृष्टि प्रदान करेगा।
नेत्रदान की प्रक्रिया में पदम गुप्ता, अतुल गुप्ता, हरी गुप्ता और अजय गोयल सहित समाज के कई लोगों ने सक्रिय सहयोग किया।
इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही कस्बे और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। सभी ने गुप्ता परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
नेत्रदान उपरांत शाइन इंडिया फाउंडेशन द्वारा परिवार को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ. कुलवंत गौड़ ने कहा, “नेत्रदान ऐसा महादान है, जो किसी के जीवन के अंधकार को दूर कर देता है। गहन शोक के क्षणों में लिया गया यह निर्णय परिवार के लिए भी आत्मिक संतोष का कारण बनता है।”
ललिता देवी भले ही इस संसार से विदा हो गईं, लेकिन उनकी आंखों की रोशनी अब दो घरों में नई सुबह बनकर पहुंचेगी। यह निर्णय न केवल एक श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज को नेत्रदान के प्रति जागरूक करने वाला प्रेरक संदेश भी है।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Feb 2026, 04:38 PM
शादी में बुलाए तस्कर और अपराधी, कांस्टेबल को गंवानी पड़ी नौकरी
एसपी की सख्ती: “वर्दी की साख से समझौता नहीं”
भवानीमंडी, राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक कांस्टेबल को अपनी शादी में तस्करों और सक्रिय अपराधियों को बुलाना भारी पड़ गया। पुलिस विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए उसे राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के आदेश पर की गई।
बर्खास्त कांस्टेबल अशोक बिश्नोई, जो भालता थाने में तैनात थे, पर आरोप था कि 1 और 2 फरवरी 2026 को नागौर जिले में आयोजित उनके विवाह समारोह में झालावाड़ और मध्य प्रदेश के कई तस्कर और सक्रिय अपराधी शामिल हुए।
गोपनीय शिकायत से खुला मामला:-
कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक को एक गोपनीय शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में दावा किया गया था कि शादी समारोह में अपराध जगत से जुड़े कई चेहरे खुलेआम मौजूद थे। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की जांच सीओ पिड़ावा को सौंपी गई।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य प्रमाणों से यह पुष्टि हुई कि समारोह में कुल आठ सक्रिय अपराधी शामिल थे। शादी नागौर में आयोजित हुई थी, जो झालावाड़ से लगभग 500 किलोमीटर दूर है।
बड़ा खुलासा: एनडीपीएस में फ्रीज संपत्ति वाला आरोपी भी पहुंचा :-
जांच में सबसे बड़ा खुलासा यह रहा कि समारोह में पप्पू तंवर नामक व्यक्ति भी शामिल था। पप्पू तंवर के खिलाफ पूर्व में वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी थी। इतना ही नहीं, उसकी अन्य संपत्तियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 68 एफ के तहत अवैध अर्जित संपत्ति मानकर फ्रीज किया गया था।
जांच रिपोर्ट में साफ कहा गया कि कांस्टेबल का यह आचरण पुलिस सेवा की आचार संहिता, निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों के प्रतिकूल है।
एसपी का स्पष्ट संदेश: “शून्य सहनशीलता”:-
एसपी अमित कुमार ने कहा कि पुलिस बल की साख, निष्पक्षता और जनता का विश्वास सर्वोपरि है। अपराधियों से किसी भी प्रकार की निकटता या संबंध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। विभाग की शून्य सहनशीलता नीति के तहत यह कठोर कदम उठाया गया है। बर्खास्तगी का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।
इस घटना से मिलने वाले बड़े सबक:-
यह मामला केवल एक व्यक्ति की नौकरी जाने का नहीं, बल्कि वर्दी की जिम्मेदारी का आईना है।
🔹 वर्दी सम्मान है, व्यक्तिगत नहीं सार्वजनिक जिम्मेदारी है।
🔹 अपराधियों से निजी संबंध भी सेवा आचरण का उल्लंघन माने जा सकते हैं।
🔹 सोशल मीडिया और तकनीकी साक्ष्य के दौर में कुछ भी छुपा नहीं रहता।
🔹 व्यक्तिगत समारोह भी पेशेवर छवि को प्रभावित कर सकते हैं।
पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि एक नैतिक दायित्व है। एक क्षण की लापरवाही वर्षों की सेवा पर भारी पड़ सकती है।
संदेश साफ है:-
“कानून के रक्षक यदि अपराधियों से संबंध रखेंगे, तो कानून का भरोसा कमजोर होगा।”
झालावाड़ पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत है कि विभाग अब छवि और अनुशासन के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Feb 2026, 08:13 PM
मुख्यमंत्री ने जिले की 2 लाख 60 हजार लाड़ली बहनों को 39.06 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की
मंदसौर/ मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत माह जनवरी 2026 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आयोजित हुआ, जहां कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सभी ने सुना।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बी.एल. विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने जिले की कुल 2 लाख 60 हजार 414 लाड़ली बहनों को 39.06 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। यह राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उपस्थित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना से उन्हें नियमित आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बी.एल. विश्नोई, बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

posted by : Admin/Pointer Media
14 Feb 2026, 06:46 PM
झालावाड़ एसआरजी हॉस्पिटल में मृतक के परिजनों से मारपीट:
पुलिस ने सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर स्वतः संज्ञान लेकर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया ।
भवानीमंडी । झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल परिसर में मृतक के परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झालावाड़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्वतः संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, अस्पताल की पार्किंग को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने मृतक के परिजनों के साथ अभद्रता और मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक पुलिस कांस्टेबल की रिपोर्ट पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
प्रकरण में पुलिस ने आरोपी विक्की उर्फ विजय जोशी एवं आशीष उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
झालावाड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के विरुद्ध सख्त एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
झालावाड़ पुलिस का संदेश:
“आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय”
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा
posted by : Admin/Pointer Media
14 Feb 2026, 05:36 PM
चौमुखेश्वर महादेव की शाही सवारी कल, 16 को होगा विशाल भंडारा
मल्हारगढ़ (गोपाल मालेचा) नगर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित प्रसिद्ध चौमुखेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन के दौरान नगर में शिव भक्ति की गंगा बहेगी। आयोजन को लेकर मंदिर समिति और वार्ड वासियों द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
शाही ठाट-बाट से निकलेंगे बाबा भोलेनाथ- समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी 15 फरवरी, रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रातः 10:00 बजे भगवान चौमुखेश्वर महादेव का विधि-विधान से अभिषेक एवं विशेष श्रृंगार किया जाएगा। शाम 4:00 बजे मंदिर परिसर से भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी (विशाल शोभायात्रा) प्रारंभ होगी। इस शोभायात्रा में ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और विशेष आकर्षण शामिल रहेंगे। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह यात्रा शाम 7:30 बजे पुनः मंदिर पहुंचेगी, जहाँ महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।
सोमवार को होगा 'प्रभु इच्छा' तक भंडारा- महाशिवरात्रि के अगले दिन 16 फरवरी, सोमवार को मंदिर प्रांगण में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। यह भंडारा प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होकर 'प्रभु इच्छा' तक अनवरत चलेगा।
क्षेत्रवासियों से पधारने की अपील- आयोजन समिति ने मल्हारगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से विनम्र अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें और प्रसादी भंडारे का लाभ उठाकर आयोजन को भव्यता प्रदान करें।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Feb 2026, 05:32 PM
सात वर्ष पूरे: नित्य प्रभात फेरी की गूंज से भक्ति में सराबोर हुआ भवानीमंडी
भवानीमंडी/ जगदीश पोरवाल । नगर में प्रतिदिन निकलने वाली नित्य प्रभात फेरी के सात वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार सुबह श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ भजन-कीर्तन करते हुए इस पावन परंपरा का उत्सव मनाया। पूरे नगर में भक्तिभाव का वातावरण छाया रहा और कई स्थानों पर प्रभात फेरी का स्वागत कर पुष्पवर्षा एवं प्रसाद वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार 14 फरवरी 2019 को पूज्य राधाकृष्ण जी महाराज की प्रेरणा से इस प्रभात फेरी की शुरुआत की गई थी। तब से लेकर आज तक यह क्रम निरंतर जारी है। प्रतिदिन प्रातःकाल बालाजी चौराहा स्थित मंषापूर्ण बालाजी मंदिर से प्रभात फेरी प्रारंभ होती है। पुरुष एवं महिलाएं भगवान के भजनों का गान करते हुए लगभग एक घंटे तक नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरते हैं और अंत में पुनः बालाजी चौराहे पर पहुंचकर फेरी का समापन करते हैं।

सात वर्ष पूरे होने के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विशेष भजन संध्या का आयोजन किया। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने प्रभात फेरी का स्वागत किया तथा भक्तों को प्रसाद वितरित किया। वातावरण “जय श्री राम” और “राधे-राधे” के जयकारों से गुंजायमान रहा।
भक्तों का कहना है कि प्रभात फेरी ने नगर में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाई है तथा आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत किया है। सात वर्षों से निरंतर चल रही यह परंपरा अब भवानीमंडी की पहचान बन चुकी है।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Feb 2026, 02:47 PM
पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित आराधना हॉल में होंगी लोक गायन-भक्ति गायन एवं नृत्य नाटिका की प्रस्तुति
महाशिवरात्रि 15 फरवरी शाम 6:30 बजे होगा आयोजन
मंदसौर / संस्कृति विभाग, म.प्र. शासन एवं जिला प्रशासन मंदसौर द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित आराधना हॉल में शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियों पर एकाग्र “महादेव महोत्सव” का आयोजन 15 फरवरी, 2026 को सायं 6.30 बजे से किया जाएगा। समारोह में लोक गायन, शिव केंद्रित नृत्य नाटिका एवं भक्ति गायन की प्रस्तुतियाँ संयोजित की जाएंगी।
महोत्सव में पहली प्रस्तुति इंदौर के मुकेश चौहान एवं साथी कलाकारों के लोक गायन की होगी। इसके पश्चात देवास के प्रफुल्ल सिंह गहलोत एवं साथी कलाकार शिव केंद्रित नृत्य नाटिका पेश करेंगे। अंतिम सभा में भोपाल के अखिलेश तिवारी एवं साथी कलाकार भगवान शिव पर केंद्रित भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Feb 2026, 02:28 PM
जब आत्मा जुड़े परमात्मा से, मिट जाए हर पीड़ा : कुसुम बहिन
शिव जयंती महोत्सव पर दिया ध्यान योग अपनाने का संदेश
भवानीमंडी। भागदौड़ और तनाव भरे जीवन में हर व्यक्ति सुकून की तलाश में भटक रहा है। मन में चिंता, जीवन में असंतुलन और बढ़ते रोगों के बीच यदि कोई सच्चा सहारा है तो वह है ध्यान योग। जब आत्मा का संबंध परमात्मा से जुड़ता है, तब भीतर की बेचैनी शांत हो जाती है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।
यह विचार शनिवार को भवानीमंडी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आदित्य विहार सेंटर पर आयोजित शिव जयंती महोत्सव में संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम बहिन ने व्यक्त किए।
कुसुम बहिन ने कहा कि आज का मनुष्य बाहरी साधनों से समृद्ध होने के बावजूद भीतर से खाली और परेशान है। कलयुग के इस समय में मन की शांति केवल आध्यात्मिक साधना से ही संभव है। ध्यान योग के अभ्यास से आत्मा को परमपिता शिव बाबा की दिव्य शक्ति मिलती है, जिससे न केवल मानसिक तनाव दूर होता है, बल्कि जीवन में सकारात्मक सोच और संतुलन भी आता है।
उन्होंने बताया कि ध्यान योग केवल आंखें बंद कर बैठना नहीं, बल्कि स्वयं को पहचानने और अपनी आत्मिक शक्तियों को जागृत करने की प्रक्रिया है। जब हम अपने भीतर झांकते हैं और परमात्मा से संबंध जोड़ते हैं, तब दुख, अवसाद और नकारात्मकता स्वतः दूर होने लगती है।
शिव जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें याद दिलाता है कि परमात्मा स्वयं इस धरा पर आकर मानवता को सच्चा मार्ग दिखाते हैं। यह दिन आत्मजागृति और आत्मपरिवर्तन का संकल्प लेने का अवसर है।
कार्यक्रम में मुरली के पश्चात शिव बाबा का झंडारोहण एवं महाआरती की गई। पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक सहभागिता की। तत्पश्चात सभी को ब्रह्मभोग वितरित किया गया।
इस अवसर पर अशोक कुमार सोनी, सुरेश जैन करावन, भवँर सिंह कछवाहा, प्रवीण गुप्ता एवं नरपतसिंह नरुका ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए ध्यान योग को जीवन की आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शिव जयंती के पावन अवसर पर आत्मशांति और सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लिया।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Feb 2026, 02:11 PM
जिले के सरकारी भवनों के पट्टे बनवाये अधिकारी, कलेक्टर की सख्त चेतावनी—1500 से अधिक राजकीय संपत्तियों का होगा रिकॉर्ड दुरुस्त
झालावाड़, ( जगदीश पोरवाल )। जिले में सरकारी भवनों के भूमि अभिलेख दुरुस्त करने को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। मिनी सचिवालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले का कोई भी राजकीय कार्यालय भवन बिना विधिवत पट्टे के नहीं रहना चाहिए। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
बैठक में राजकीय भवनों के पट्टे बनवाने और उन्हें अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए चल रहे विशेष अभियान की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि सरकारी संपत्तियों का विधिसम्मत रिकॉर्ड तैयार करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं होगी।
1500 संपत्तियों का रिकॉर्ड होगा तैयार:-
जिले में अभी भी करीब 1500 राजकीय प्रॉपर्टी ऐसी हैं, जिनके अंतर्गत आने वाले कार्यालय भवन, उपकार्यालय, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी भवन एवं अन्य संस्थानों के पट्टे बनाए जाने शेष हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक भवन का भूमि विवरण, खसरा संख्या, क्षेत्रफल, स्वामित्व स्थिति और वर्तमान उपयोग का संपूर्ण रिकॉर्ड संकलित किया जाए।
जिन भवनों का पट्टा उपलब्ध नहीं है, उनके प्रस्ताव तत्काल संबंधित ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद अथवा सक्षम प्राधिकारी को भिजवाए जाएं और प्रकरणों की सतत मॉनिटरिंग की जाए।
सम्पदा रजिस्टर अनिवार्य:-
कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग का सम्पदा रजिस्टर तैयार करें। इसमें भवन का नाम, स्थान, भूमि विवरण, पट्टा संख्या, निर्गमन तिथि सहित अन्य आवश्यक अभिलेख दर्ज किए जाएं। रजिस्टर अद्यतन रखा जाए और समय-समय पर इसकी समीक्षा हो।
अतिक्रमण पर संयुक्त कार्रवाई:-
बैठक में स्पष्ट किया गया कि जिन राजकीय भवनों या सरकारी भूमि पर अतिक्रमण है, वहां राजस्व विभाग और संबंधित विभाग संयुक्त कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ करें। कलेक्टर ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
समयबद्ध निस्तारण के निर्देश:-
जिला परिषद और नगरीय निकायों के अधिकारियों को लंबित पट्टा प्रकरणों का प्राथमिकता से समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। तकनीकी आपत्तियों या दस्तावेजों की कमी की स्थिति में संबंधित विभाग को तत्काल अवगत कराने को कहा गया। अनावश्यक विलंब करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।
साप्ताहिक होगी समीक्षा
कलेक्टर ने अभियान की साप्ताहिक समीक्षा कर समेकित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लक्ष्य तय कर तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनुराग भार्गव, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा, उपखंड अधिकारी अभिषेक चारण सहित नगरीय निकायों के अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Feb 2026, 06:58 PM
गोवंश हत्या के विरोध में प्रदर्शन पर लाठीचार्ज: विहिप ने की निंदा, CM के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
भवानीमंडी/ जगदीश पोरवाल । विश्व हिंदू परिषद ने बांरा में गोवंश हत्या के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी श्रद्धा गोमे को सौंपा गया।
जिला अध्यक्ष बालू सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि गोभक्त शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से धरने पर बैठे थे, लेकिन पुलिस ने अनावश्यक बल प्रयोग कर मामले को दबाने का प्रयास किया।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 6 फरवरी 2026 को बर्डिया क्षेत्र में गोवंश का कटा हुआ शव मिलने से शहर में आक्रोश फैल गया था। इससे पूर्व 3 फरवरी को भी क्षेत्र में ऐसी घटना सामने आई थी। समाज के लोगों ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
बताया गया कि 8 फरवरी को बैठक कर 9 फरवरी को बांरा बंद का आह्वान किया गया। बंद के दौरान व्यापारियों ने स्वैच्छिक रूप से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर समर्थन दिया। इसके बाद प्रताप चौक पर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में कोतवाली थाना अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों पर बिना सक्षम अनुमति के बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।
जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
हिंदू समाज ने मांग की है कि लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। यदि किसी सक्षम अधिकारी से अनुमति ली गई हो तो उसे सार्वजनिक किया जाए। साथ ही गोहत्या व गोवंश तस्करी के मामलों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की भी मांग की गई है।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि मामले का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आगामी दिनों में पूरे जिले में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में समरथ सिंह, सौदान सिंह, बंटी हाड़ा, हेमंत शर्मा, जगदीश, विष्णु सिंह, मोनू योगी, हीरासिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Feb 2026, 06:56 PM
जिले में निर्यात बढ़ाने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी
निर्यात से संबंधित समस्त जानकारी डीजीएफटी की वेबसाइट पर उपलब्ध
जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री रायकवार, डीजीएफटी के अधिकारी, उद्योगपति एवं निर्यातक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान डीजीएफटी अधिकारियों द्वारा निर्यात से संबंधित पंजीयन, लाइसेंस, निर्यात योग्य देशों की जानकारी, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एवं अन्य प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई। बताया गया कि फॉरेन ट्रेड से संबंधित अधिकांश प्रक्रियाएं ऑनलाइन संचालित होती हैं। “इंडिया ट्रेड कनेक्ट” पोर्टल के माध्यम से बायर्स एवं सेलर्स की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। साथ ही निर्यातकों को उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं, एमएसएमई सपोर्ट स्कीम, गवर्नमेंट प्रमोशन स्कीम एवं ई-कॉमर्स गाइडबुक की जानकारी भी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि डीजीएफटी की वेबसाइट पर ई-कॉमर्स से संबंधित विस्तृत पुस्तक उपलब्ध है, जहां निर्यात संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि बैठक का उद्देश्य जिले में निर्यात के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन बढ़ाना है। उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि जिले के सभी निर्यातकों का एक व्हाट्सएप समूह बनाया जाए, जिससे सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्यातकों को हर प्रकार की सुविधा एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। उद्योग विभाग को डीजीएफटी के साथ समन्वय कर निर्यात प्रोत्साहन हेतु विशेष कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि अधिक से अधिक किसान एवं व्यापारी निर्यात गतिविधियों से जुड़ सकें।

बैठक में एमएसएमई विभाग, विदेश व्यापार महानिदेशालय एवं नाबार्ड द्वारा संचालित निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिले की निर्यात इकाइयों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई। साथ ही वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक जिले के निर्यात विश्लेषण एवं निर्यातित वस्तुओं की समीक्षा की गई।
एमएसएमई विकास नीति 2025 में निर्यात प्रोत्साहन हेतु प्रमुख प्रावधान
नई औद्योगिक इकाइयों को संयंत्र एवं मशीनरी तथा भवन मद में पात्र निवेश का 40% उद्योग विकास अनुदान के रूप में चार समान वार्षिक किस्तों में प्रदान किया जाएगा। महिला उद्यमियों को प्रतिवर्ष 2% अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा।
कुल वार्षिक विक्रय का 25% से अधिक एवं अधिकतम 50% तक निर्यात करने वाली इकाइयों को चार वर्षों तक 2% अतिरिक्त उद्योग विकास अनुदान दिया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय निर्यात हेतु आवश्यक विशिष्ट गुणवत्ता प्रमाणीकरण पर किए गए व्यय का 50% (अधिकतम ₹50 लाख) प्रतिपूर्ति के रूप में प्रदान किया जाएगा।
निर्यातक इकाइयों को औद्योगिक परिसर से गेटवे पोर्ट या अंतर्राष्ट्रीय कार्गो सुविधा तक उत्पाद भेजने हेतु अंतर्देशीय परिवहन व्यय का 50% (अधिकतम ₹40 लाख प्रति वर्ष) पांच वर्षों तक प्रदान किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Feb 2026, 11:13 PM
भानपुरा में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेला 13 फरवरी को
मंदसौर / म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मंदसौर जिले में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 13 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक जनपद पंचायत परिसर, भानपुरा में किया जाएगा। यह जानकारी मिशन से श्री अनिल मरावी द्वारा दी गई।
रोजगार मेले में नवभारत फर्टिलाइजर्स (इंदौर), मारुति सुजुकी (गुजरात), लाइम कंपनी (अहमदाबाद), एस.आई.एस. इंडिया (नीमच), मुथुट माइक्रो फाइनेंस (बांसवाड़ा, राजस्थान), एलआईसी लाईफ इंश्योरेंस (मंदसौर), गैल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (गुना), एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस (मंदसौर), सिद्धिविनायक बॉयो फर्टिलाइजर्स (मंदसौर), अटेला ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज (दलौदा), एलएनटी फाइनेंस (इंदौर), एस.के.एम.पी. मीडिया टेक्नोलॉजी प्रा.लि. (पिपलिया मंडी) सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
इन कंपनियों द्वारा लाईफ मित्र, सेल्स ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ट्रेनी, कस्टमर केयर, इंश्योरेंस एजेंट, सिविल सिक्योरिटी गार्ड, कलेक्शन ऑफिसर, वेल्डर, सीएनसी ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फ्रंटलाइन स्टाफ, कलेक्शन स्टाफ एवं अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
मेले में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा/रिज्यूम, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक अंकसूचियों की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर आएं।
अधिक जानकारी के लिए म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत मंदसौर (म.प्र.) के दूरभाष क्रमांक 07422-292016 पर संपर्क किया जा सकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Feb 2026, 11:11 PM
पशुपतिनाथ लोक परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु जन जागरूकता रैली आयोजित, SDRF टीम ने दी आपातकालीन प्रबंधन की विशेष ट्रेनिंग
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशन में भगवान पशुपतिनाथ लोक परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से 12 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में मंदिर समिति के पुजारीगण, बटुक, सुरक्षाकर्मी, सफाईकर्मी एवं अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

रैली के दौरान मंदिर, लोक परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्थित छुटकर व्यापारियों, फूल-माला विक्रेताओं तथा श्रद्धालुओं को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। सभी को प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े की थैलियों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया तथा कपड़े की थैलियों का वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य मंदिर के साथ लोक परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाना है।

इसके अतिरिक्त, श्री पशुपतिनाथ लोक परिसर में मंदिर कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को SDRF की टीम द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने संबंधी विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में अग्निशमन यंत्रों के उपयोग, भगदड़ की स्थिति को नियंत्रित करने, आपदा की परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। जिला प्रशासन की यह पहल श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

posted by : Admin/Pointer Media
12 Feb 2026, 11:10 PM
पशुपतिनाथ लोक को प्लास्टिक मुक्त करने का समिति ने लिया सामूहिक निर्णय
पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तजन जलपात्र के माध्यम से कर सकेंगे जल अर्पित
महाशिवरात्रि पर्व हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश
पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक संपन्न

मंदसौर / पशुपतिनाथ प्रबंध समिति की बैठक मंदिर सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि भगवान श्री पशुपतिनाथ की प्रतिमा पर वज्र लेपन के पश्चात सभी भक्तजन एवं अभिषेककर्ता जल आदि जलपात्र के माध्यम से भगवान को अर्पित कर सकेंगे।
आगामी महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन, आरती मंडल की व्यवस्थाओं तथा भक्तजनों के लिए प्रसादी वितरण की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभी संबंधित विभागों को पर्व के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियाँ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मंदिर के तीन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उपरांत श्रम कानून के अनुसार ग्रेच्युटी राशि के भुगतान का निर्णय लिया गया। साथ ही मंदिर कर्मचारियों को राज्य बीमा निगम (ESIC) का लाभ प्रदान करने तथा स्वास्थ्य बीमा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई।

मंदिर परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सफाई मशीन क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की गई। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए 10 मेटी रोल क्रय करने की अनुमति दी गई।
श्री पशुपतिनाथ लोक को प्लास्टिक मुक्त करने का सामूहिक निर्णय लिया गया। लोक परिसर में दुकानों के सुव्यवस्थित संचालन तथा धार्मिक सामग्री को प्राथमिकता से रखने के निर्देश दिए गए। तापेश्वर महादेव मंदिर में मार्बल बदलने के निर्देश दिए गए तथा इसके लिए निर्माण एजेंसी नियुक्त करने पर सहमति बनी।

महाशिवरात्रि पर्व के दौरान विभिन्न विभागों को निम्नानुसार जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं - पुलिस विभाग: सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।
स्वास्थ्य विभाग: चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराएगा। नगर पालिका: साफ-सफाई, पेयजल, घाटों पर जाली लगाने एवं चूना लाइन की व्यवस्था करेगा। एमपीईबी विभाग: विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। पीडब्ल्यूडी विभाग: बेरीकेटिंग की व्यवस्था करेगा।
होमगार्ड विभाग: गोताखोर एवं नदी सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Feb 2026, 11:07 PM
जिला प्रशासन की तत्परता से मिला जीवनदान, एक ही दिन में बना आयुष्मान कार्ड
मंदसौर / मंदसौर जिले के जनपद भानपुरा अंतर्गत ग्राम अंत्रालिया निवासी श्री रमेश चंद्र भांभी लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अपना समुचित उपचार नहीं करा पा रहे थे। परिवार पर चिंता का पहाड़ टूट पड़ा था, क्योंकि हृदय संबंधी बीमारी के इलाज में भारी खर्च की आवश्यकता होती है।
श्री रमेश चंद्र का उपचार वर्तमान में सिद्धिविनायक अस्पताल, मंदसौर में चल रहा था, लेकिन पैसों की कमी इलाज में सबसे बड़ी बाधा बन रही थी। जैसे ही यह मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आया, प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल पहल की। भोपाल स्तर पर समन्वय कर सिर्फ एक ही दिन में आयुष्मान कार्ड बनवाया गया।
आयुष्मान कार्ड बनने के बाद श्री रमेश चंद्र को उपचार की चिंता से राहत मिली और अब वे सिद्धिविनायक अस्पताल में निःशुल्क एवं सुचारु रूप से अपना हृदय उपचार करा रहे हैं।
श्री रमेश चंद्र भावुक होकर कहते हैं,
“मैं पैसों की कमी के कारण अपना इलाज नहीं करवा पा रहा था। जिला प्रशासन ने मेरी समस्या को गंभीरता से लिया और एक ही दिन में मेरा आयुष्मान कार्ड बनवाया। अब मैं बिना चिंता के अपना इलाज करवा पा रहा हूँ। इसके लिए मैं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”
जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने एक जरूरतमंद परिवार को नई उम्मीद और जीवन का संबल दिया है।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Feb 2026, 11:05 PM
गरोठ रोजगार मेले में 137 युवाओं का हुआ पंजीयन, 72 का हुआ प्राथमिक चयन
मंदसौर / मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद पंचायत परिसर गरोठ में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों ने किया।
रोजगार मेले में कुल 137 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से 72 युवाओं का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं से भी अवगत कराया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Feb 2026, 11:03 PM
बदला… जो लेता है, वही जलता है….. अकलेरा की घटना ने सबको झकझोर दिया
भवानीमंडी / जगदीश पोरवाल /प्रतिशोध की आग जब किसी मनुष्य के भीतर धधकती है, तो वह सही-गलत, आगे-पीछे, परिणाम—कुछ भी नहीं देखता। उस समय उसे केवल अपना “हिसाब” दिखाई देता है। लेकिन इतिहास और वर्तमान—दोनों गवाही देते हैं कि बदले की भावना अंततः विनाश ही लाती है।
यदि मनुष्य क्षणिक आवेग पर नियंत्रण कर ले, तो कई घर उजड़ने से बच सकते हैं। प्रतिशोध कभी न्याय नहीं देता, वह केवल नई पीड़ा को जन्म देता है।
महाभारत इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। वह केवल एक युद्ध नहीं था—वह प्रतिशोध की ज्वाला थी, जिसने अंततः समूचे कुल का सर्वनाश कर दिया।
अकलेरा की घटना: जब “हिसाब” ने पाँच मासूमों का भविष्य छीन लिया:-
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया के अनुसार तीन दिन पूर्व झालावाड़ जिले के अकलेरा क्षेत्र के मदनपुरिया गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई। सूचना मिली कि एक व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी गई है।
पुलिस मौके पर पहुँची तो दृश्य भयावह था। मृतक कालूलाल था—वही कालूलाल जिसे कुछ वर्ष पूर्व भेरूलाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सजा काटकर वह हाल ही में गांव लौटा था। उसके शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे घाव थे—मानो वर्षों से सुलग रही रंजिश ने आज रक्तरंजित रूप ले लिया हो।
पुलिस के सामने सवाल था—
“हत्या किसने की?”
गांव में फुसफुसाहट थी—
“यह हत्या नहीं, हिसाब है…”
बदले का चक्र: एक मौत का जवाब दूसरी मौत:-
कुछ वर्ष पूर्व भेरूलाल की हत्या हुई थी। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला बेटा था। पीछे बूढ़ा पिता, पत्नी, दो मासूम बच्चे और तीन बहनें थीं।
अब खुलासा हुआ कि भेरूलाल की पत्नी कालीबाई, बहन केदारबाई, प्रेमबाई सहित अन्य लोगों ने कालूलाल की हत्या कर दी।
उन्होंने सोचा—
“हम न्याय कर रहे हैं।”
पर क्या सचमुच यह न्याय था?
पाँच बच्चों का अंधकारमय भविष्य:-
इस एक निर्णय ने पाँच मासूम बच्चों का जीवन अंधकार में धकेल दिया।
कालीबाई के दो छोटे बच्चे
प्रेमबाई के तीन बच्चे
बूढ़ा पिता—जो दादा भी है, नाना भी
अब वह वृद्ध व्यक्ति नहीं जानता—
वह बच्चों की फीस कैसे भरेगा?
रोजी-रोटी कैसे जुटाएगा?
अदालतों की तारीखों का खर्च कहाँ से लाएगा?
केदारबाई, जिसने बीएससी-बीएड कर प्राइवेट योगा टीचर के रूप में जीवन सँवारा था—आज स्वयं कानूनी संकट में है।
एक पल के आवेग ने केवल कालूलाल की जान नहीं ली—
उसने पूरे परिवार की रोशनी बुझा दी।
प्रतिशोध न्याय नहीं, विनाश देता है:-
हत्या किसने की और किसकी हुई—यह कानून तय करेगा।
परंतु एक गहरी सच्चाई सामने है—
इस घटना में केवल एक व्यक्ति नहीं मरा।
यहाँ कई सपनों की हत्या हुई है।
यहाँ पाँच बचपन घायल हुए हैं।
यहाँ एक वृद्ध की असहायता की हत्या हुई है।
प्रतिशोध की ज्वाला में झोंककर इंसान समझता है कि उसने “हिसाब बराबर” कर लिया, पर वास्तव में वह अपने ही भविष्य को राख कर देता है।
समाज के लिए संदेश:-
क्रोध क्षणिक होता है,पर उसके परिणाम स्थायी होते हैं।
यदि पीड़ा का उत्तर पीड़ा से दिया जाएगा, तो यह सिलसिला कभी समाप्त नहीं होगा। कानून का रास्ता कठिन हो सकता है, लेकिन वही सभ्य समाज की पहचान है।
हमें अपने बच्चों को यह सिखाना होगा कि बदला नहीं, संवाद और कानून ही समाधान हैं।
वरना हर गांव में एक नया “महाभारत” जन्म लेता रहेगा।
प्रतिशोध से कोई विजेता नहीं बनता—सब हारते हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Feb 2026, 10:58 PM
नून हॉस्पिटल में डायलिसिस सुविधाओं का विस्तार, 2 नई मशीनों का शुभारम्भ, अब 12 मशीनों से मिलेगी सेवा
भवानी मंडी /जगदीश पोरवाल / नून हॉस्पिटल में डायलिसिस सुविधाओं का विस्तार करते हुए गुरुवार को दो नई हीमो डायलिसिस मशीनों का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ हॉस्पिटल के सीए मुदित गंभीर ने किया।
डायलिसिस मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने मशीनों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया। रजत सिटी हेल्थ केयर ग्रुप एवं अपेक्स किडनी केयर, मुंबई के संयुक्त प्रयासों से डायलिसिस विभाग का विस्तार किया गया। नई मशीनों के जुड़ने के बाद अब अस्पताल में कुल 12 हीमो डायलिसिस मशीनें संचालित होंगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मशीनों की बढ़ोतरी से न केवल भवानीमंडी बल्कि आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी। अब ऐसे मरीज, जो डायलिसिस के लिए बड़े शहरों का रुख करते थे, उन्हें स्थानीय स्तर पर ही राजस्थान सरकार की योजना के तहत निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले 9 वर्षों से नून हॉस्पिटल में अपेक्स किडनी केयर द्वारा 30 हजार से अधिक मरीजों को डायलिसिस सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं।
इस अवसर पर सीए मुदित गंभीर, अपेक्स किडनी केयर के डायलिसिस इंचार्ज युवराज सिंह, वीरेन्द्र सिंह, पवन सेन, मनीष शर्मा सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Feb 2026, 10:40 PM
जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को लिखा कड़ा पत्र: दागी मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखकर सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। पटवारी ने आगामी 16 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले तीन प्रमुख मंत्रियों को उनके पदों से बर्खास्त करने की मांग की है।
प्रमुख आरोप और मांगेंपटवारी ने पत्र में सरकार पर "अराजकता और अहंकार" को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तीन मंत्रियों का विशेष उल्लेख किया है:
- विजय शाह: देश की बेटी और भारतीय सेना के अपमान के गंभीर आरोप।
- राजेंद्र शुक्ल (स्वास्थ्य मंत्री): छिंदवाड़ा में जहरीली सिरप से मासूम बच्चों की मौत का मामला।
- कैलाश विजयवर्गीय (नगरीय प्रशासन मंत्री): अपने क्षेत्र की जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में विफलता।
जीतू पटवारी ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सेना के अपमान और मासूमों की मौत जैसे गंभीर मामलों के बावजूद ये मंत्री अभी भी पद पर बने हुए हैं। उन्होंने पत्र में लिखा कि बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण से पहले इन मंत्रियों को बर्खास्त किया जाना चाहिए, ताकि जनभावनाओं का सम्मान हो सके।
आर्थिक संकट पर घेराप्रदेश की आर्थिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य गंभीर आर्थिक संकट और बढ़ते कर्ज के बोझ से जूझ रहा है, जबकि सरकार आंकड़ों का आडंबर पेश करने की तैयारी में है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो यह माना जाएगा कि सरकार झूठ और अनैतिकता का मौन समर्थन कर रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Feb 2026, 02:34 PM
बजट में झालावाड़ को बड़ी सौगात: पुल, आरओबी, 1622 करोड़ की सिंचाई परियोजना और नए जीएसएस की घोषणा
झालावाड़,/जगदीश पोरवाल। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने वर्ष 2026-27 के बजट में झालावाड़ जिले के लिए आधारभूत ढांचे, सिंचाई, स्वास्थ्य, विद्युत, पर्यटन और कृषि भंडारण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। बजट में जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास पर विशेष जोर दिया गया है।
सबसे बड़ी घोषणा 1,622 करोड़ रुपये की लागत से छोटी कालीसिंध व चाचूर्णी नदी पर मध्यम सिंचाई परियोजना की है, जिससे चौमहला-गंगधार क्षेत्र के करीब 32 गांवों की 9,727 हेक्टेयर भूमि को फव्वारा पद्धति से सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसके अलावा चंवली बांध की नहरों की मरम्मत, सूरजकुंड एनिकट के जीर्णोद्धार तथा पिडावा क्षेत्र में माइक्रो इरिगेशन टैंकों की डीपीआर तैयार की जाएगी।
आवागमन सुधार के लिए 39 करोड़ रुपये से परवन नदी पर उच्च स्तरीय पुल तथा कोटा-नागदा रेलखंड पर भवानीमंडी व चौमहला में करीब 89 करोड़ रुपये की लागत से दो रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इससे जाम और दुर्घटनाओं की समस्या में कमी आएगी।
विद्युत सुदृढ़ीकरण के तहत जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में 8 नए 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में मेडिकल कॉलेज झालावाड़ के एसआरजी चिकित्सालय में एमआरआई मशीन उपलब्ध कराई जाएगी तथा 15 करोड़ रुपये से बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण होगा।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़ पैलेस सहित धार्मिक स्थलों के संरक्षण व विकास पर 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने हेतु मनोहरथाना क्षेत्र में नई पुलिस चौकी तथा कारागृहों में आधुनिक सुविधाएँ विकसित की जाएंगी।
कृषि क्षेत्र में सहकारी समितियों के गोदाम निर्माण व पुनर्निर्माण के लिए कुल 45 करोड़ रुपये तथा ग्रामीण हाट, झालरापाटन के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इन घोषणाओं से जिले में विकास कार्यों को गति मिलने, किसानों को राहत, रोजगार सृजन और आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
◼️ भवानीमंडी में बनेगा 47.34 करोड़ का रेलवे ओवरब्रिज
भवानीमंडी । कोटा–नागदा रेलखंड पर भवानीमंडी स्थित एलसी-64एक्स फाटक पर 47 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से इस रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम और बार-बार गेट बंद रहने से आमजन, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
आरओबी बनने से शहर के दोनों हिस्सों के बीच आवागमन सुगम होगा, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका में कमी आएगी। यह परियोजना भवानीमंडी की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति देगी।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Feb 2026, 07:51 AM
गरोठ में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेला 12 फरवरी को
मंदसौर / म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मंदसौर जिले में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 12 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक जनपद पंचायत परिसर, गरोठ में किया जाएगा। यह जानकारी मिशन से श्री अनिल मरावी द्वारा दी गई।
रोजगार मेले में नवभारत फर्टिलाइजर्स (इंदौर), मारुति सुजुकी (गुजरात), लाइम कंपनी (अहमदाबाद), एस.आई.एस. इंडिया (नीमच), मुथुट माइक्रो फाइनेंस (बांसवाड़ा, राजस्थान), एलआईसी लाईफ इंश्योरेंस (मंदसौर), गैल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (गुना), एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस (मंदसौर), सिद्धिविनायक बॉयो फर्टिलाइजर्स (मंदसौर), अटेला ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज (दलौदा), एलएनटी फाइनेंस (इंदौर), एस.के.एम.पी. मीडिया टेक्नोलॉजी प्रा.लि. (पिपलिया मंडी) सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
इन कंपनियों द्वारा लाईफ मित्र, सेल्स ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ट्रेनी, कस्टमर केयर, इंश्योरेंस एजेंट, सिविल सिक्योरिटी गार्ड, कलेक्शन ऑफिसर, वेल्डर, सीएनसी ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फ्रंटलाइन स्टाफ, कलेक्शन स्टाफ एवं अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। मेले में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा/रिज्यूम, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक अंकसूचियों की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर आएं।
अधिक जानकारी के लिए म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत मंदसौर (म.प्र.) के दूरभाष क्रमांक 07422-292016 पर संपर्क किया जा सकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Feb 2026, 06:17 PM
पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित आराधना हॉल में होंगी लोक गायन-भक्ति गायन एवं नृत्य नाटिका की प्रस्तुति
महाशिवरात्रि 15 फरवरी शाम 6:30 बजे होगा आयोजन
मंदसौर / संस्कृति विभाग, म.प्र. शासन एवं जिला प्रशासन मंदसौर द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित आराधना हॉल में शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियों पर एकाग्र “महादेव महोत्सव” का आयोजन 15 फरवरी, 2026 को सायं 6.30 बजे से किया जाएगा। समारोह में लोक गायन, शिव केंद्रित नृत्य नाटिका एवं भक्ति गायन की प्रस्तुतियाँ संयोजित की जाएंगी।
महोत्सव में पहली प्रस्तुति इंदौर के मुकेश चौहान एवं साथी कलाकारों के लोक गायन की होगी। इसके पश्चात देवास के प्रफुल्ल सिंह गहलोत एवं साथी कलाकार शिव केंद्रित नृत्य नाटिका पेश करेंगे। अंतिम सभा में भोपाल के अखिलेश तिवारी एवं साथी कलाकार भगवान शिव पर केंद्रित भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Feb 2026, 06:16 PM
ग्रामीण पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक 13 फरवरी को
जिला अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में होगी रणनीतिक चर्चा, मनरेगा बचाओ अभियान पर भी मंथन
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल । आगामी ग्रामीण पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी भवानीमंडी द्वारा 13 फरवरी, शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विरेन्द्र सिंह गुर्जर करेंगे।
बैठक में ब्लाक के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती एवं बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के बीच मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
इसी क्रम में भवानीमंडी नगर कांग्रेस द्वारा नगर पालिका चुनावों को लेकर भी अलग से चर्चा की जाएगी, ताकि शहरी क्षेत्र में संगठन को सक्रिय कर आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा सके।
बैठक में कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें सभी मंडल अध्यक्ष, पूर्व एवं वर्तमान विधायक, जिला परिषद सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पार्षद, पंच, विभिन्न समितियों के पदाधिकारी तथा कांग्रेस के अग्रिम संगठनों—सेवादल, महिला प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, ओबीसी प्रकोष्ठ, एसटी प्रकोष्ठ, पंचायती राज संगठन, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस आदि—के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस विचारधारा से जुड़े क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से भी उपस्थिति का आग्रह किया गया है।
नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय आस्तोलिया ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया है।
कांग्रेस संगठन इस बैठक के माध्यम से चुनावी तैयारियों को धार देने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति पर अंतिम रूप देगा।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Feb 2026, 06:10 PM
आशा सहयोगिनियों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम को ज्ञापन सौपा
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल। राजस्थान आंगनबाड़ी आशा सहयोगिनी वर्कर्स यूनियन (हिन्द मजदूर सभा) के बैनर तले आशा सहयोगिनियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन बुधवार को उपखंड अधिकारी श्रद्धा गोमे को सौंपा।
यूनियन की प्रदेश संरक्षक व राष्ट्रीय सचिव चम्पा वर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आशा सहयोगिनियों की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में आशा सहयोगिनियों की संख्या लगभग 53 हजार से अधिक है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, सर्वे कार्य सहित अनेक जिम्मेदारियां निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित वेतन, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।

ये हैं प्रमुख मांगें:
▪️आशा सहयोगिनियों को नियमित कर्मचारी घोषित किया जाए।
▪️महंगाई को देखते हुए न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाए।
▪️ईपीएफ व पेंशन सुविधा लागू की जाए।
▪️कार्य के अनुरूप प्रोत्साहन राशि बढ़ाई जाए।
▪️स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं प्रदान की जाएं।
▪️आशा सॉफ्ट में दर्ज कार्यों के आधार पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
▪️मोबाइल रिचार्ज भत्ता 600 से बढ़ाकर 1000 रुपये किया जाए।
▪️आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में परिवार को सहायता राशि दी जाए।
▪️सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए।
रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए।
▪️यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।
अंत में आशा सहयोगिनियों ने कहा कि वे वर्षों से न्यूनतम मानदेय पर स्वास्थ्य सेवाओं का दायित्व निभा रही हैं, लेकिन अब उनके धैर्य की परीक्षा न ली जाए। सरकार को जल्द ठोस निर्णय लेकर न्याय करना चाहिए।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Feb 2026, 06:09 PM
मंदसौर रोजगार मेले में 115 युवाओं का हुआ पंजीयन, 30 का हुआ प्राथमिक चयन
मंदसौर / मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद पंचायत परिसर मंदसौर में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंदसौर श्री धर्मेंद्र कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।

रोजगार मेले में कुल 115 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से 30 युवाओं का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। एसआईएस सुरक्षा भर्ती के अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले के पांचों विकासखंडों में मेले का आयोजन पूर्ण होने के पश्चात सुरक्षा भर्ती में चयनित यूवाओ की संख्या पृथक से प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

posted by : Admin/Pointer Media
10 Feb 2026, 09:00 PM
सितामऊ में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेला 11 फरवरी को
मंदसौर / म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मंदसौर जिले में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 11 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक जनपद पंचायत परिसर, सितामऊ में किया जाएगा। यह जानकारी मिशन से श्री अनिल मरावी द्वारा दी गई।
रोजगार मेले में नवभारत फर्टिलाइजर्स (इंदौर), मारुति सुजुकी (गुजरात), लाइम कंपनी (अहमदाबाद), एस.आई.एस. इंडिया (नीमच), मुथुट माइक्रो फाइनेंस (बांसवाड़ा, राजस्थान), एलआईसी लाईफ इंश्योरेंस (मंदसौर), गैल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (गुना), एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस (मंदसौर), सिद्धिविनायक बॉयो फर्टिलाइजर्स (मंदसौर), अटेला ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज (दलौदा), एलएनटी फाइनेंस (इंदौर), एस.के.एम.पी. मीडिया टेक्नोलॉजी प्रा.लि. (पिपलिया मंडी) सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
इन कंपनियों द्वारा लाईफ मित्र, सेल्स ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ट्रेनी, कस्टमर केयर, इंश्योरेंस एजेंट, सिविल सिक्योरिटी गार्ड, कलेक्शन ऑफिसर, वेल्डर, सीएनसी ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फ्रंटलाइन स्टाफ, कलेक्शन स्टाफ एवं अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। मेले में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा/रिज्यूम, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक अंकसूचियों की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर आएं।
अधिक जानकारी के लिए म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत मंदसौर (म.प्र.) के दूरभाष क्रमांक 07422-292016 पर संपर्क किया जा सकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Feb 2026, 08:59 PM
जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्परता से सुनी 45 आवेदकों की समस्याएं
मंदसौर / जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने 45 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। बरखेड़ा अम्बेखा निवासी शंकरलाल ने भूमि का नामांतरण करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार गरोठ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बाबुल्दा निवासी कृष्णाबाई ने मकान बनाने की अनुमति प्राप्त करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर सीईओ जनपद भानपुरा को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। रलायता निवासी मुन्नालाल ने पीने के पानी के टेंक के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर सीईओ जनपद मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में दिव्यांग पेंशन दिलवाने, अतिक्रमण हटवाने, संबल योजना का लाभ दिलवाने, सीसी रोड़ का निर्माण करवाने, आर्थिक सहायता दिलवाने, सिमांकन करवाने, बिजली बिल प्रकरण का निराकरण करने, किसान सम्मान निधि का लाभ दिलवाने, भावांतर योजना की राशि दिलवाने एवं राजस्व अभिलेख में सुधार करने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

posted by : Admin/Pointer Media
10 Feb 2026, 08:58 PM
हनुमान बस्ती भैंसोदामंडी में सम्पन्न हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन
भवानीमंडी- नगर से जुड़ी हनुमान बस्ती भैंसोदा मंडी में विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
विराट हिन्दू सम्मेलन में शोभा यात्रा का शुभारंभ द्वादश ज्योतिर्लिंगों नीलकंठ महादेव मंदिर भैंसोदामंडी से हुआ जिसमें घोड़े,बैंड व ढोल के साथ आकर्षक झांकियां जिनमें चंद्रशेखर आजाद,स्वामी विवेकानंद, झांसी की रानी एवं मां दुर्गा की झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। डीजे की धुन पर मातृशक्ति सर पर कलश धारण कर एवं पुरुष वर्ग केसरिया रंग के साफे और हाथों में भगवा ध्वज लेकर चले।
शोभा यात्रा बस्ती क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होती हुई।
समापन स्थल पर विशाल धर्मसभा में परिवर्तित हुई । इस दौरान मंचस्थ अतिथियों में राष्ट्रीय संत नमन ओझा,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गरोठ जिले के जिला प्रचारक शुभम एवं मातृ शक्ति के रूप में पूजा गाडुलिया लुहार उपस्थित रहीं। साथ ही श्री नीलकंठ महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष रामबिलास शर्मा,अयोजन समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह सिसोदिया,मारुतिनंदन हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता एवं नीलकंठ महादेव मंदिर के पूर्व अध्यक्ष एवं भामाशाह मोहन विश्वकर्मा मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम भारत माता की पूजा अर्चना की गई।
मातृ शक्ति वक्ता पूजा द्वारा नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला गया। वहीं मुख्यवक्ता शुभम द्वारा संघ की गौरवमय संघ यात्रा एवं समाज में पंच परिवर्तन स्व का बोध,पर्यावरण संरक्षण,कुटुंब प्रबोधन,नागरिक कर्तव्यों के पालन एवं सामजिक समरसता के विषयों पर ओजस्वी वक्तव्य के उपरांत राष्ट्रीय संत नमन महाराज द्वारा हिन्दू धर्म की उपयोगिता भारत के हिन्दू राष्ट्र होने,गो हत्या को बंद करने,एक जुटता से रहने एवं हिन्दू जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की बात प्रबलता से कही गई।
कार्यक्रम में ओजस्वी कविताओं का पाठ किया गया।
सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ ,पारितोषिक वितरण,भारतमाता एवं समापन सभी के समरसता सहभोज से हुआ। धर्मसभा में क्षेत्र के सैकड़ों हिन्दू परिवार उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Feb 2026, 04:11 PM
हादसों के बीच उम्मीद की रौशनी बने ‘राहतवीर’, सड़क दुर्घटनाओं में 20 जिंदगियाँ बचाने वाले नागरिक सम्मानित
झालावाड़। ( जगदीश पोरवाल )जब सड़क पर कोई हादसा होता है, तब अक्सर लोग तमाशबीन बन जाते हैं… लेकिन झालावाड़ जिले में ऐसे 20 लोग सामने आए, जिन्होंने डर और संकोच को पीछे छोड़कर इंसानियत को चुना। समय पर मदद कर सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने वाले इन नागरिकों को सोमवार को जिला प्रशासन ने सम्मानित कर समाज के सामने एक सकारात्मक संदेश दिया।
भारत सरकार की राहतवीर योजना के तहत दिसम्बर 2025 और जनवरी 2026 में घायलों की त्वरित सहायता करने वाले 20 राहतवीरों को मिनी सचिवालय सभागार में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहा कि हर सड़क दुर्घटना के पीछे किसी परिवार का सपना जुड़ा होता है। कई बार केवल समय पर सहायता न मिलने से घायल व्यक्ति अपनी जान गंवा देता है, जबकि थोड़ी-सी तत्परता उसे नई जिंदगी दे सकती है। राहतवीर योजना ऐसे ही संवेदनशील नागरिकों को आगे लाने का माध्यम है, जो बिना किसी भय के घायल की मदद करते हैं।
उन्होंने आमजन से अपील की कि दुर्घटना के बाद मूक दर्शक न बनें। एक फोन कॉल, एंबुलेंस बुलाना या घायल को अस्पताल पहुंचाना—ये छोटे कदम किसी के लिए जीवन रक्षक बन सकते हैं। गुड सेमेरिटन कानून के तहत मदद करने वालों को किसी भी तरह की कानूनी परेशानी नहीं होती, इसलिए निसंकोच आगे आएं।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि राहतवीर योजना के चलते जिले में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। लोग अब दुर्घटनाओं में तत्काल सहायता कर रहे हैं। वहीं ड्रिंक एंड ड्राइव जैसे मामलों में पुलिस की सख्ती का असर भी सामने आया है। जनवरी 2026 में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ने के बावजूद मौतों और गंभीर घायलों की संख्या में संतुलन बना रहना इस बात का संकेत है कि समय पर मदद कारगर साबित हो रही है।

आंकड़े बोले—समय पर मदद बनी जीवन रक्षक:-
जनवरी 2024 में 35 सड़क दुर्घटनाओं में 15 लोगों की मौत हुई थी। जनवरी 2025 में 41 हादसों में 18 मौतें दर्ज हुईं। जबकि जनवरी 2026 में 46 दुर्घटनाओं के बावजूद मौतों का आंकड़ा 17 पर सिमटा, जो राहतवीरों की सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है।
इन ‘फरिश्तों’ को मिला सम्मान:-
धनसिंह, निखिल सोनी, जोहब आलम, दिनेश कुमार, यश शर्मा, राघवेन्द्र सिंह, विष्णु, टीकमसिंह, प्रवीण बंजारा, रवि, चन्द्रशेखर, रोशन दांगी, बुद्धराज सिंह, दिनेश गुर्जर, पवन, सुरेश चन्द्र वर्मा, भगवान सिंह मीणा, प्रदीप नागर, गोविन्द उर्फ सागर माली एवं विकास कुमार।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Feb 2026, 03:53 PM
6 माह से फरार NDPS आरोपी दबोचा, भवानीमंडी पुलिस की सटीक दबिश, पगारिया से गिरफ्तारी
भवानीमंडी | एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 6 माह से फरार चल रहे आरोपी को भवानीमंडी पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया। पुलिस ने लगातार निगरानी और पुख्ता इनपुट के आधार पर पगारिया क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को धर-दबोचा।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना भवानीमंडी के प्रकरण संख्या 253/2025 में दर्ज धारा 8/15 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित आरोपी दीपक लाल (30) लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदल रहा था।
काली माता मंदिर के पास छिपा था आरोपी:-
गिरफ्तार आरोपी दीपक लाल पुत्र बालूराम, जाति मेघवाल, निवासी काली माता मंदिर के पास, पगारिया, थाना पगारिया, जिला झालावाड़ बताया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में सक्रिय है, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विशेष टीम बनाकर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भवानीमंडी वृत्त में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने सटीक प्लानिंग के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।
टीम जिसने दबोचा आरोपी:-
प्रमोद कुमार, पु.नि., थानाधिकारी भवानीमंडी
जगदीशराम, उ.नि.
तेजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल 1379
posted by : Admin/Pointer Media
09 Feb 2026, 03:52 PM
पेड़ पर लटका मिला भाजपा के पूर्व पार्षद का शव, परिजनों ने पूर्व पालिकाध्यक्ष पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
भैसोदामंडी पुलिस चौकी में दिया परिवाद, निष्पक्ष जांच की मांग
भवानीमंडी | भाजपा के निवर्तमान पार्षद संजय गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से शहर में सनसनी फैल गई। सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर रेल्वे कॉलोनी के पास एक के पास पेड़ पर मफलर से उनका शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस और भैसोदामंडी पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर भवानीमंडी राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि संजय गुर्जर को लंबे समय से राजनीतिक और मानसिक दबाव में रखा जा रहा था, जिसके चलते वह तनाव में थे।
परिजनों ने सौंपा लिखित परिवाद:-
मृतक के भाई अमरलाल गुर्जर ने भैसोदामंडी पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित परिवाद सौंपा। परिवाद में पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की गई है। परिजनों का आरोप है कि लगातार गुरु पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर द्वारा हो रही प्रताड़ना के चलते संजय गुर्जर मानसिक रूप से टूट चुके थे।परिवाद में बताया कि मेरे भाई संजय गुर्जर की मौत की सूचना भी सर्व प्रथम रामलाल गुर्जर के नजदीकी विजय बना दी ।
पोस्टमार्टम के लिए गठित किया मेडिकल बोर्ड:-
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
आरोपों से किया इनकार:-
वहीं आरोपों के घेरे में आए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है।
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच निष्पक्षता से की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Feb 2026, 03:51 PM
संत रविदास जयंती पर मेघवाल समाज ने निकाला भव्य चल समारोह, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
विधायक विपिन जैन ने छात्रावास हेतु 10 लाख देने की घोषणा की; वीरांगना कंचन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
मेघवाल विकास परिषद ने कंचन बाई के परिवार को 51 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की

मंदसौर / गोपाल मालेचा । मेघवाल समाज विकास परिषद जिला सचिव राधेश्याम सिनम ने बताया कि मेघवाल समाज विकास परिषद के तत्वाधान में रविवार को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य चल समारोह निकाला गया और संजय गांधी उद्यान में धर्मसभा व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

भव्य चल समारोह और स्वागत-समारोह का शुभारंभ अंबेडकर चौराहे से हुआ, जहाँ संत रविदास जी की आकर्षक झांकी के साथ चल समारोह निकाला गया। शहर के प्रमुख चौराहों पर भीम आर्मी, अजाक्स संगठन, सिंधी समाज, मालवीय समाज, विश्व हिंदू परिषद, जिला कांग्रेस कमेटी और गायत्री परिवार सहित अनेक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।


शिक्षा और समाज सेवा पर जोर- धर्मसभा में मुख्य वक्ता के रूप में किसान नेता श्यामलाल जोकचंद ने कहा कि हमें संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने समाजजनों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें ताकि समाज का नाम रोशन हो सके। जोकचंद ने वीरांगना कंचन बाई मामले नीमच प्रशासन के ढुलमुल रवैये की निंदा की। मंदसौर विधायक विपिन जैन ने भी शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए मेघवाल समाज के प्रस्तावित छात्रावास के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

वीरांगना कंचन बाई को श्रद्धांजलि और आर्थिक सहायता- कार्यक्रम के दौरान नीमच जिले के रानपुर की वीरांगना कंचन बाई मेघवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने मधुमक्खियों के हमले से 20 बच्चों की जान बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।


प्रतिभाओं का हुआ सम्मान-परिषद द्वारा समाज के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही, हाल ही में शासकीय सेवा में नियुक्त हुए युवाओं और सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ समाजजनों का भी मंच से सम्मान किया गया।

गरिमामयी उपस्थिति-मंच पर प्रदेश अध्यक्ष प्रभुलाल सूर्यवंशी, महेंद्रसिंह गुर्जर (कांग्रेस जिलाध्यक्ष), प्रिंस सूर्यवंशी (आजाद समाज पार्टी), प्रह्लाद कुमार सूर्यवंशी (अजाक्स), राकेश सूर्यवंशी (भीम आर्मी), बालाराम सिसोदिया, मांगीलाल कमलवा सहित समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रभुलाल सूर्यवंशी ने की आभार समिति अध्यक्ष रामलाल बड़गोती ने माना । कार्यक्रम का संचालन भुवानीराम गहलोत डॉ रामनारायण पँवार ने किया ।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Feb 2026, 09:52 PM
भक्तिमय हुआ मल्हारगढ़: पंच कुण्डीय हवन के साथ बाबा श्याम का पाटोत्सव शुरू, 12 को होगा भंडारा
मल्हारगढ़ (गोपाल मालेचा) नगर के आराध्य देव बाबा खाटू श्याम जी का द्वितीय पाटोत्सव रविवार से भव्य रूप में प्रारंभ हुआ। पाटोत्सव को लेकर खाटू श्याम मंदिर (श्याम की हवेली) को आकर्षक फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया गया है।

श्री खाटू श्याम मंदिर के प्रधान पुजारी गुरुदेव आशीष जी शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह यज्ञाचार्य योगेश पंचारिया द्वारा संपन्न कराए गए पंच कुण्डीय हवन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत की गई , जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं।

दोपहर 3 बजे शनि चौक मित्र मंडल के सहयोग से 'सूरजगढ़ निशान' यात्रा निकाली गई , जिसमें श्रद्धालु बाबा का निशान थामे नाचते-गाते ओर बाबा श्याम के जयकारे लगाते चल रहै थे । सूरजगढ़ निशान को भक्ति भाव के साथ श्याम बाबा की अर्पण किया गया ।

मंदिर के प्रधान पुजारी गुरुदेव आशीष जी शर्मा ने विधि विधान से निशान का पूजन व आरती कर मंदिर पर चढ़ाया । पाटोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 12 फरवरी, गुरुवार को दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति व नगरवासियों ने क्षेत्र के सभी श्याम भक्तों को दर्शन व प्रसादी का लाभ लेने का आग्रह किया है।

posted by : Admin/Pointer Media
08 Feb 2026, 09:49 PM
संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भवानीमंडी की दो बस्तियों में गूंजा धर्म जागरण का स्वर
महर्षि वाल्मीकि व कालेश्वर बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन, कलश यात्रा व मातृशक्ति की सहभागिता बनी विशेष आकर्षण
भवानीमंडी/,जगदीश पोरवाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित किए जा रहे हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला के अंतर्गत भवानी मंडी नगर की महर्षि वाल्मीकि बस्ती एवं कालेश्वर बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। दोनों ही स्थानों पर आयोजित सम्मेलनों में धर्म जागरण, सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना को केंद्र में रखते हुए ओजस्वी विचार रखे गए।
महर्षि वाल्मीकि बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय संत गोपाल कृष्ण महाराज (उज्जैन) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सहमंत्री युधिष्ठिर सिंह हाड़ा रहे, जबकि पंडित कालूराम व्यास (चौमहला) विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि मीणा ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम संरक्षक सूरजमल मीणा, कैलाश श्रंगी एवं अमीरचंद तँवर सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधनों में कहा कि हिंदू समाज की एकता, संस्कार और संस्कृति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से नशा, भटकाव और सामाजिक विघटन से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।
इसी क्रम में कालेश्वर बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन में कैलाश दास महाराज (डग) मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राधेश्याम सालोदिया थे। इस सम्मेलन में श्रीमती कृष्णा गुप्ता, राजेश खंडेलवाल, राजेश शर्मा, बालूसिंह चौहान, जगदीश गुप्ता, विनोद जैन (चंकी), कैलाश गुप्ता एवं जगदीश व्यास सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दोनों सम्मेलनों से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता करते हुए धार्मिक वातावरण को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह का संदेश दिया।
सम्मेलनों के दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए धर्म जागरण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रमों के समापन पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक एकता का परिचय दिया।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Feb 2026, 09:31 PM
ग्रामीण इतिहास में पहली बार: हेमड़ा गांव से हुआ नेत्रदान
पोते की पहल से दादा का नेत्रदान, दो नेत्रहीनों को मिलेगी नई रोशनी
भवानीमंडी | ( जगदीश पोरवाल ) जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्रदान को लेकर जागरूकता अब व्यवहार में उतरने लगी है। भवानीमंडी उपखंड के हेमड़ा गांव से पहली बार नेत्रदान हुआ है, जहां एक चिकित्सक पोते ने स्वयं पहल करते हुए अपने दादा का नेत्रदान करवा कर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
शाइन इंडिया फाउंडेशन के नेत्र संयोजक कमलेश दलाल ने बताया कि शनिवार सुबह हेमड़ा गांव निवासी रामप्रसाद गुप्ता का सामान्य बीमारी के कारण निधन हो गया। स्व. गुप्ता ने जीवनकाल में ही परिवारजनों को नेत्रदान की इच्छा जता दी थी। इस संकल्प को पूरा करते हुए उनके पौत्र डॉ. वासु गुप्ता ने तुरंत नेत्रदान की प्रक्रिया शुरू करवाई।
सूचना मिलने पर शाइन इंडिया फाउंडेशन की टीम 140 किलोमीटर दूर कोटा से ज्योति-रथ द्वारा हेमड़ा पहुंची। संस्था के नेत्र उत्सरक डॉ. कुलवंत गौड़ ने घर पर ही परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में कॉर्निया प्राप्त किया। पूरी प्रक्रिया शालीन व वैज्ञानिक तरीके से संपन्न की गई।
डॉ. कुलवंत गौड़ ने बताया कि स्व. रामप्रसाद गुप्ता का कॉर्निया उत्तम गुणवत्ता का पाया गया है, जिसे आई बैंक जयपुर भेज दिया गया है। इससे शीघ्र ही दो नेत्रहीनों को दृष्टि मिल सकेगी।
नेत्रदान की प्रक्रिया में डॉ. वासु गुप्ता, दीपक, क्षितिज गुप्ता, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवानीमंडी के प्रिंसिपल मुकेश गुप्ता एवं प्रिंसिपल ज्योति गुप्ता सहित अन्य का सहयोग रहा। नेत्रदान के बाद संस्था की ओर से परिजनों को नेत्रदान गौरव पट्टिका व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
1090 पर नहीं मिला जवाब, फिर ऐसे हुआ नेत्रदान संभव:-
परिजन शोभाराम गुप्ता ने बताया कि पिता की नेत्रदान की इच्छा पहले से थी। निधन के तुरंत बाद सरकारी टोल-फ्री नंबर 1090 पर संपर्क किया गया, लेकिन वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद भवानीमंडी निवासी दामाद क्षितिज गुप्ता व समधी मुकेश गुप्ता के माध्यम से नेत्रदान संयोजक कमलेश गुप्ता दलाल से संपर्क किया गया, जिससे समय रहते नेत्रदान संभव हो सका।
ग्रामीणों ने भी जताई नेत्रदान संकल्प की इच्छा :-
नेत्रदान के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए स्वयं भी नेत्रदान संकल्प लेने की इच्छा जताई। हेमड़ा गांव से हुआ यह पहला नेत्रदान अब क्षेत्र में जनजागरूकता की नई मिसाल बन गया है।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Feb 2026, 09:36 PM
गेहूं उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च तक
जिले में 77 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में बनाए गए पंजीयन केंद्र
एमपी ऑनलाइन कियोस्क एवं लोकसेवा केंद्रों के माध्यम से सशुल्क पंजीयन की सुविधा उपलब्ध
मंदसौर / रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 77 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं।
कृषकों से आग्रह है कि निर्धारित समयावधि में अपने नजदीकी प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था में संचालित पंजीयन केंद्र पर जाकर निःशुल्क पंजीयन कराएं। इसके अतिरिक्त कृषकों की सुविधा हेतु अधिकृत एमपी ऑनलाइन कियोस्क (कॉमन सर्विस सेंटर) एवं लोकसेवा केंद्रों के माध्यम से भी पंजीयन की व्यवस्था की गई है, जहां 50 रुपये प्रति पंजीयन निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।
पंजीयन के समय कृषक भूमि संबंधी दस्तावेज (पावती), आधार कार्ड, समग्र आईडी, आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं, ताकि पंजीयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला प्रशासन ने सभी कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय रहते अपना पंजीयन सुनिश्चित कराएं, जिससे समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Feb 2026, 09:32 PM
बुढ़ा में कल लगेगा नि:शुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर
बुढ़ा/घनश्याम पाटीदार/ क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से कल, 7 फरवरी (शनिवार) को प्रातः 10 बजे से बुढ़ा में एक विशाल नि:शुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर विक्रांत आई हॉस्पिटल, लायंस क्लब मंदसौर एवं रुद्राक्ष हॉस्पिटल, बुढ़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ डॉ. विक्रांत भावसार (M.B.B.S., D.O.M.S., FCO) द्वारा आँखों की विभिन्न समस्याओं जैसे मोतियाबिंद, कालापानी, नाखूना, और बच्चों की आँखों में पानी आने जैसी बीमारियों की नि:शुल्क जाँच की जाएगी। साथ ही, मरीजों को नि:शुल्क दवाइयाँ भी वितरित की जाएंगी।
शिविर में जिन मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया जाएगा, उनका ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण विक्रांत आई हॉस्पिटल, मंदसौर में पूरी तरह नि:शुल्क किया जाएगा। संस्था द्वारा मोतियाबिंद के मरीजों के लिए काले चश्मे और दवाओं की भी मुफ्त व्यवस्था रहेगी।
शिविर में मरीज हृदय रोग, अस्थमा, बी.पी. या मधुमेह (Diabetes) के रोगी अपनी नियमित दवाइयाँ साथ लेकर आएं। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीज अपना आधार कार्ड, वोटर आई.डी. और 2 पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाएं। अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए रुद्राक्ष हॉस्पिटल के मोबाइल नंबर 8442096717 या 8209191417 पर संपर्क किया जा सकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Feb 2026, 07:04 PM
सरस्वती शिशु मंदिर गरनाई में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
मंदसौर। मल्हारगढ़ क्षेत्र के ग्राम गरनाई स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में शुक्रवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की मातृशक्ति, ग्रामवासी, आचार्य दीदी तथा भैया-बहिनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्या भारती मालवा प्रांत की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती बंटू दीदी भूत उपस्थित रहीं। उनके साथ सरस्वती शिशु मंदिर पिपलिया मंडी समिति सदस्य श्रीमती रेणु माली, महिला मंडल अध्यक्ष गरनाई श्रीमती कारी बाई बैरागी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रेम भाई शर्मा एवं श्रीमती माया बाई डांगी, आशा कार्यकर्ता श्रीमती मंजू कुंवर तथा श्रीमती विनीशा शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता श्रीमती बंटू दीदी भूत ने मातृशक्ति की समाज निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता, संस्कार और संगठन की आवश्यकता पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति को नारी की सात दैवीय शक्तियों के प्रति जागरूक करना, एवं समाज में भारतीय संस्कृति का प्रसार करना और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रवीना सोलंकी सरस्वती शिशु मंदिर संजीत द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित मातृशक्ति का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही चाय-नाश्ते के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

posted by : Admin/Pointer Media
06 Feb 2026, 06:50 PM
जल संरक्षण व संवर्धन की हुई विविध गतिविधियां, लिम्बावास, पहेड़ा एवं बूढ़ा में मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’
मंदसौर / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री श्री प्रदीप गोगादे ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के मैदानी अमले द्वारा जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, नियमित क्लोरिनेशन सुनिश्चित करने तथा जल गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में मल्हारगढ़ विकासखंड के ग्राम लिम्बावास, पहेड़ा एवं बूढ़ा में ‘जल अर्पण दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई गई। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जल कलश यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामवासियों एवं स्कूली बच्चों को पेयजल स्रोतों से प्राप्त पानी की फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को नल जल योजना के संचालन एवं संधारण संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। उन्हें योजना के निर्माण से लेकर प्रबंधन एवं रखरखाव की जिम्मेदारियों, जलकर की मासिक वसूली, प्रत्येक परिवार को समान दबाव से पानी उपलब्ध कराने तथा ग्राम में स्वच्छ जल एवं समग्र स्वच्छता सुनिश्चित करने के संबंध में कार्यशाला के माध्यम से मार्गदर्शन दिया गया।

इसके साथ ही गांव में स्थापित पेयजल स्रोतों का क्लोरिनेशन कार्य एवं स्वच्छता सर्वेक्षण भी किया गया। विद्यालयीन बच्चों ने रैली निकालकर जल संरक्षण, जल के अपव्यय को रोकने एवं सुरक्षित एवं समुचित उपयोग के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Feb 2026, 06:10 PM
परीक्षा की चर्चा पर प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक उद्बोधन को विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक सुना
मंदसौर / “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन उद्बोधन को जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक एवं ध्यानपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षाविदों, विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परीक्षा को उत्सव के रूप में लेने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने का संदेश दिया। उन्होंने तनाव मुक्त रहकर लक्ष्य निर्धारित करने और समय प्रबंधन पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से मुक्त रहने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए तथा निश्चिंत होकर तैयारी करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए इसे अपने लिए उपयोगी एवं मार्गदर्शक अनुभव बताया।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Feb 2026, 06:09 PM
नांदेड़ से पुलिस ने मादक पदार्थ अफिम के 1300 पौधे किए बरामद, किसान ने लहसुन के बीच लगाई अफीम।
तराना/ सैय्यद नियामत अली/ नीमच मंदसौर सहित सौधवाड क्षेत्र में शासकीय पट्टे पर होने वाली अफीम की खेती अवैध रूप से मालवा में भी होने लगी है ऐसा ही एक मामला माकडौन थाना क्षेत्र में देखने को मिला है जहां ग्राम नांदेड़ में अवैध तरीके से लहसुन की खेती के बीच किसान ने अवैध रूप से अफीम की बोवनी कर दी। सूचना पर पुलिस द्वारा छापा मार करवाई कर अफीम के 1300 पौधे जप्त किया है, एसडीओपी भविष्य भास्कर ने बताया है कि उज्जैन पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे हैं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत एडिशनल एसपी ग्रामीण अभिषेक रंजन के निर्देशन में पुलिस को अफीम की अवैध खेती करते हुए 1300 अफीम के पौधे जब्त किए गए हैं। प्रत्येक पौधे की औसत लंबाई लगभग 25 सेंटीमीटर है जिसका कुल वजन 6 किलो 100 ग्राम व अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹60 हजार है। उक्त खेती नांदेड़ देवली रोड पर स्थित खसरा क्रमांक 1458 कृषि भूमि जो कि आरोपी रघुनाथ पिता आत्माराम देवड़ा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम नांदेड़ को मौके से गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध धारा 1 /18 सी एनडीपीसी एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है। किसान द्वारा लहसुन के खेत में अवैध तरीके से अफीम के 1300 पौधे लगाए गए थे अफीम की खेती के दौरान अफीम की खुशबू फैलती है शातिर बदमाश द्वारा लहसुन की खेती के बीच अफीम की खेती की गई जिससे अफीम की खुशबू लहसुन की गंद में दब जाए। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उज्जैन एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है उक्त कार्रवाई में माकडौन थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत, आरक्षक कृष्ण बल्लभ शर्मा ,कुंदन सिंह, जितेन्द्र सिंह, प्रकाश मेहता ,सैनिक अभिषेकसिंह, मांगीलाल ,बहादुर सहित समस्त पुलिस बल एवं स्वतंत्र साक्षी का विशेष सहयोग रहा।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Feb 2026, 05:59 PM
700 किमी दूर ग्रेटर नोएडा से नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार
दलौदा। मंदसौर पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। दलौदा थाना पुलिस ने 26 जनवरी को अपहृत हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोहम्मद शकील (32), निवासी मेरठ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में चली इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की खाक छानी। 700 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद टीम आरोपी तक पहुँचने में सफल रही। थाना प्रभारी शुभम व्यास ने बताया कि बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस कार्रवाई में साइबर सेल की भी अहम भूमिका रही।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Feb 2026, 05:54 PM
भाजपा मंडल मल्हारगढ़ की बैठक संपन्न: आजीवन सहयोग निधि और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
मल्हारगढ़/गोपाल मालेचा/ भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हारगढ़ के अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय ने बताया कि एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आजीवन सहयोग निधि संग्रहण अभियान की सफलता और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए समर्पण निधि का विशेष महत्व है। कार्यकर्ताओं को आह्वान किया गया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ें और निधि संग्रहण के लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण करें।
आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के सुझावों को सुना गया और आगामी अभियानों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया और एकजुट होकर संगठन के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया। बैठक में मंडल के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे ।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Feb 2026, 04:10 PM
पिपलियामंडी नगर परिषद पर करोड़ों की शासकीय भूमि के 'बंदरबांट' का आरोप: हाईकोर्ट में मामला लंबित, फिर भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी
मल्हारगढ़ / पिपलियामंडी (गोपाल मालेचा) मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा के निर्वाचन क्षेत्र मल्हारगढ़ के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद पिपलियामंडी में करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी जमीन को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि जिस भूमि का मालिकाना हक उच्च न्यायालय (Indore Bench) में विचाराधीन है, उसे नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलीभगत कर निजी हाथों में सौंपने और अवैध लाभ कमाने की कोशिश कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?- विवाद की जड़ 'लाला काशीराम' को वर्ष 1940 में उद्योग लगाने हेतु आवंटित की गई पट्टे की भूमि (सर्वे क्रमांक 116, 117, 118) है। पट्टे की शर्तों का उल्लंघन होने पर वर्ष 2005 में तत्कालीन कलेक्टर मंदसौर ने धारा 182(2) के तहत पट्टा निरस्त कर भूमि को शासन के नाम दर्ज करने का आदेश दिया था। तहसीलदार मल्हारगढ़ ने 13 अप्रैल 2005 को इस जमीन का विधिवत कब्जा प्राप्त कर पंचनामा भी तैयार किया था।
न्यायालय में उलझा पेंच- इस भूमि को लेकर शासन और पट्टाधारी के वारिसों के बीच लंबी कानूनी लड़ाई चली। सिविल न्यायालय के एक फैसले के विरुद्ध नगर परिषद पिपलियामंडी ने स्वयं हाईकोर्ट में अपील (F.A.-05/2013) दायर की थी, जो वर्तमान में न्यायालय में लंबित है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक हाईकोर्ट से अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक इस भूमि की स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता।
नगर परिषद की भूमिका पर गंभीर सवाल- हैरानी की बात यह है कि जिस भूमि पर नगर परिषद का कोई मालिकाना हक (Ownership) नहीं है, उस पर परिषद द्वारा वर्तमान में दुकानों का हेर-फेर और नए सिरे से टैक्स रसीदें काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन:- राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार भूमि शासन के अधीन है, परिषद को इसे आवंटित करने या व्यावसायिक उपयोग करने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है।
हाईकोर्ट में उदासीनता:-आरोप है कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी और अध्यक्ष जानबूझकर हाईकोर्ट में चल रहे प्रकरण में रुचि नहीं ले रहे हैं, ताकि मामले को लटकाकर जमीन को खुर्द-बुर्द किया जा सके।
जनता की मांग:-खेल मैदान या सार्वजनिक उपयोग स्थानीय नागरिकों और जागरूक वर्ग का कहना है कि पिपलियामंडी में एक भी व्यवस्थित खेल मैदान नहीं है। करोड़ों की इस बेशकीमती जमीन को निजी स्वार्थ के लिए लुटाने के बजाय, यहाँ खेल मैदान या सार्वजनिक पार्क विकसित किया जाना चाहिए, जिससे पर्यावरण और आम जनता को लाभ मिल सके।
"जब शासन ने जमीन का कब्जा ले लिया है और मामला न्यायालय में है, तो नगर परिषद द्वारा टैक्स रसीदें काटना और मालिकाना हक जताना सीधे तौर पर पद का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार है।"
मुख्य बिंदु जो प्रशासन के लिए जांच का विषय हैं: बिना आवंटन के नगर परिषद शासकीय भूमि पर टैक्स रसीदें कैसे काट रही है? हाईकोर्ट में लंबित प्रकरण (F.A.-05/2013) के बावजूद भूमि के स्वरूप से छेड़छाड़ क्यों की जा रही है? क्या उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में शासकीय संपत्ति की सुरक्षा के प्रति प्रशासन गंभीर है?
posted by : Admin/Pointer Media
06 Feb 2026, 04:08 PM
मन्दसौर में 8 फरवरी को मनेगा संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव, भव्य रैली और सम्मान समारोह का आयोजन
मन्दसौर/गोपाल मालेचा/ मेघवाल समाज विकास परिषद, जिला मन्दसौर के तत्वावधान में आगामी 8 फरवरी 2026, रविवार को जिला स्तरीय संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे अम्बेडकर चौराहे से एक विशाल रैली के साथ होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नई आबादी स्थित संजय गाँधी उद्यान पहुँचेगी।
इस अवसर पर 'धर्मसभा एवं सम्मान समारोह' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से 'समता भोज' का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने समस्त समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Feb 2026, 04:06 PM
डिप्टी सीएम के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर: मल्हारगढ़ में महीनों से 108 एम्बुलेंस नदारद, मरीजों की जान दांव पर
मल्हारगढ़/गोपाल मालेचा/ एक ओर जहां सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हाईटेक बनाने के दावे कर रही है, वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के विधानसभा मुख्यालय मल्हारगढ़ में हालात इसके विपरीत हैं। मल्हारगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले कई महीनों से 108 एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय मंदसौर रेफर करने में परिजनों के पसीने छूट रहे हैं।
आपातकालीन स्थिति में जब परिजन व डॉक्टर 108 नंबर पर कॉल करते हैं, तो उन्हें घंटों इंतजार के बाद टका सा जवाब मिलता है कि—"आसपास एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं है।" हद तो तब हो जाती है जब कॉल सेंटर से 100 किलोमीटर दूर भानपुरा से एम्बुलेंस भेजने की बात कही जाती है, जबकि मरीज को मात्र 25 किलोमीटर दूर मंदसौर पहुंचाना होता है। ऐसे में मरीज के पास इतना समय नहीं होता कि वह घंटों एम्बुलेंस का इंतजार करे।
क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो दिन पूर्व स्वयं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मानवता दिखाते हुए अपना काफिला रुकवाकर सड़क दुर्घटना में घायल महिला-पुरुष को अस्पताल पहुंचाया था। लेकिन विडंबना देखिए, उन घायलों को भी मल्हारगढ़ से जिला अस्पताल रेफर करने के लिए सरकारी एम्बुलेंस नसीब नहीं हुई।
शुक्रवार को एक बार फिर एम्बुलेंस के अभाव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखकर निजी वाहनों की तलाश करनी पड़ी। मजबूरी में गरीब परिजनों को भारी-भरकम राशि खर्च कर निजी वाहनों से मरीजों को जिला अस्पताल ले जाना पड़ रहा है।
क्षेत्र में हजारों करोड़ों के विकास कार्यों के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन मूलभूत स्वास्थ्य सुविधा का न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में यह हाल है, तो प्रदेश के दूरदराज इलाकों की स्थिति क्या होगी?
posted by : Admin/Pointer Media
06 Feb 2026, 04:04 PM
प्रदेश में बोर्ड पैटर्न पर होगी कक्षा 5वीं, 8वीं की परीक्षा, शिक्षण सत्र 2025-26 की परीक्षा 20 फरवरी से होगी शुरू
शासकीय, अशासकीय और मदरसा स्कूलों के विद्यार्थी होंगे परीक्षा में शामिल
मंदसौर / प्रदेश में शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं एंव 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होगी। परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी और 28 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 12 हजार 920 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर लगभग 25 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। राज्य शिक्षा केंद्र ने मंगलवार को इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन परीक्षाओं में शासकीय विद्यालयों के साथ-साथ निजी स्कूलों एवं मदरसों के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। इस वर्ष 1 लाख 10 हजार 615 शासकीय, निजी शालाओं एवं मदरसों के लगभग 24 लाख 90 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें से 522 निजी विद्यालयों के 20 हजार 736 विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार भाषा विषय के पृथक प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। अन्य विषयों के प्रश्न पत्र राज्य द्वारा निर्धारित पाठ्यपुस्तकों के आधार पर बनाए गए हैं।
पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों का सत्यापन
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक विशेष पहल की गई है। विशेष आईटी पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल से विद्यार्थियों का सत्यापन, परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण, केन्द्राध्यक्षों की मैपिंग, सामग्री वितरण, रोल नंबर एवं प्रवेश पत्र जारी करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही उपस्थिति दर्ज करने, मूल्यांकन कार्य एवं अंकसूची जारी करने की व्यवस्था भी इसी पोर्टल से की जाएगी।
प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को मिलेगा परीक्षा देने का अवसर
संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने बताया कि प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। कोई विद्यार्थी यदि किसी कारणवश परीक्षा तिथि तक पंजीकृत नहीं हो पाया है, तो उसे भी परीक्षा में शामिल करने के निर्देश केन्द्राध्यक्षों को दिए गए हैं। ऐसे विद्यार्थियों की तकनीकी जानकारी परीक्षा उपरांत दर्ज की जाएगी। परीक्षा में 86 हजार 109 शासकीय शालाओं, 23 हजार 980 अशासकीय शालाओं एवं 525 मदरसों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Feb 2026, 03:57 PM
मल्हारगढ़ में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेला 9 फरवरी को, अधिक से अधिक युवा अवसर का लाभ उठाएं
मंदसौर / म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मंदसौर जिले में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 9 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक जनपद पंचायत परिसर, मल्हारगढ़ में किया जाएगा। यह जानकारी मिशन से श्री अनिल मरावी द्वारा दी गई।
रोजगार मेले में नवभारत फर्टिलाइजर्स (इंदौर), मारुति सुजुकी (गुजरात), लाइम कंपनी (अहमदाबाद), एस.आई.एस. इंडिया (नीमच), मुथुट माइक्रो फाइनेंस (बांसवाड़ा, राजस्थान), एलआईसी लाईफ इंश्योरेंस (मंदसौर), गैल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (गुना), एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस (मंदसौर), सिद्धिविनायक बॉयो फर्टिलाइजर्स (मंदसौर), अटेला ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज (दलौदा), एलएनटी फाइनेंस (इंदौर), एस.के.एम.पी. मीडिया टेक्नोलॉजी प्रा.लि. (पिपलिया मंडी) सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
इन कंपनियों द्वारा लाईफ मित्र, सेल्स ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ट्रेनी, कस्टमर केयर, इंश्योरेंस एजेंट, सिविल सिक्योरिटी गार्ड, कलेक्शन ऑफिसर, वेल्डर, सीएनसी ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फ्रंटलाइन स्टाफ, कलेक्शन स्टाफ एवं अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
मेले में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा/रिज्यूम, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक अंकसूचियों की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर आएं।
अधिक जानकारी के लिए म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत मंदसौर (म.प्र.) के दूरभाष क्रमांक 07422-292016 पर संपर्क किया जा सकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Feb 2026, 03:50 PM
दो वर्ष पूर्व पेट्रोल पम्प लूट की योजना बनाते समय ग्रामीणजन पर फायर करने वाले फरार आरोपी को आलोट पुलिस ने दबोचा
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । दो वर्ष पूर्व पेट्रोल पम्प लूट की योजना बनाते समय ग्रामीणजन के पहुंचने पर फायरिंग कर फरार हुए आरोपी को पकड़ने में आलोट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पूर्व में पुलिस टीम पर जानलेवा फायर करने वाले आरोपी कालू उर्फ शम्भु कंजर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक लाल, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज मनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस के अनुसार घटना 26 अक्टूबर 2025 की रात की है, जब आरोपी कालू उर्फ शम्भु पिता हसमत कंजर निवासी अरनिया थाना उन्हेल जिला झालावाड़ (राजस्थान) अपने अन्य साथियों के साथ पेट्रोल पम्प लूट की योजना बना रहा था। इसी दौरान ग्रामीणजन के मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी कालू उर्फ शम्भु कंजर उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर उसके सहयोगी लखन पिता रतनलाल हाडा निवासी बड़िया राठौर को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपये है, बरामद किया है। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज मनेन्द्र गौतम, उनि मनोज पाटीदार, उनि प्रमोद राठौर, आर.490 दीपक, आर.1033 बृजेश सिंह, आर.260 सुरेन्द्र सिंह एवं आर.955 सेनकुमार पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में भय एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Feb 2026, 01:45 PM
पीकअप वाहन लुटने वाले आरोपी को 07 वर्ष का सश्रम कारावास।
नीमच। श्रीमान् राकेष कुमार शर्मा, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, जिला-नीमच द्वारा अन्य आरोपीगण के साथ मिलकर तीन व्यक्तियों के साथ चाकू व लातघूंसों से मारपीट कर अनाज से भरी हुई पीकअप गाड़ी, मोबाईल व नगद रूपयों की लूट करने वाले आरोपी लाभचन्द्र पिता वरदीचंद बावरी, उम्र-32 वर्ष, निवासी-ग्राम सोकड़ी, थाना पिपल्यामण्डी, जिला मन्दसौर को धारा 394/34 सहपठित धारा 397 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 07 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री विवेक सोमानी द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 5 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 05.01.2021 की रात्रि के लगभग 09ः30 बजे नीमच-सिंगोली रोड पर ग्राम नेवड़ के पास स्थित एस.आर. पेट्रोल पंप के पास की हैं। घटना दिनांक को फरियादी श्यामलाल पिकअप वाहन में अनाज गेहूं, चना व इसबगोल भरकर आ रहा था, जिसके साथ में दिनेश गुर्जर भी था व वाहन को ड्राईवर शाहरूख चला रहा था। जब वह एस.आर. पेट्रोल के पास पहुंचे तभी पीछे से एक मोटरसायकल पर चारो आरोपीगण आये और शाहरूख को बोला की उन्होंने भैंस को टक्कर मारकर एक्सीडेंट किया है, तो इस बात पर उसने गाड़ी रोक दी और आरोपीगण ने पिकअप के सामने मोटरसायकल को खड़ा कर दिया। आरोपीगण ने शाहरूख, श्यामलाल एवं दिनेश गुर्जर को नीचे उतारा और चाकू व लातघूंसों से तीनो के साथ मारपीट की और कहा कि जो उनके पास है चुपचाप दे दो। आरोपीगण ने तीनों से नगद रूपये व मोबाईल छीन लिए और अनाज भरी हुई पिकअप गाड़ी को लुट कर चले गये। फरियादी द्वारा थाना नीमच सिटी में दी गई सूचना के आधार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई और तीनों आहतगण का मेडिकल करवाया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने चारो आरोपीगण का पता लगाकर उनको गिरफ्तार किया गया व लूट की सम्पत्ति को जप्त किया गया और विवेचना के उपरांत अभियोग-पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
विचारण के दौरान दिनांक 10.05.2024 को पारित निर्णय में आरोपी नरेन्द्र बावरी को 07 वर्ष के सश्रम से दण्डित किया गया था एवं दिनांक 13.08.2024 को पारित निर्णय में आरोपी दिनेष बावरी को 07 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में एक आरोपी धरमसिंह उर्फ धर्मा उर्फ नानकिया बावरी के फरार होने से आरोपी लाभचंद्र बावरी के संबंध में विचारण उपरांत यह निर्णय पारित किया गया हैं।
विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर आरोपीगण द्वारा मारपीट कर लुट किये जाने के अपराध को प्रमाणित कराते हुवे उसकों कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री विवेक सोमानी द्वारा की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Feb 2026, 01:16 PM
मधुमक्खियों के हमले में बच्चों को बचाते हुए महिला रसोइया की मौत, कर्तव्य, साहस और मानवता की बनीं मिसाल,
महिला संगठनों ने उठाई बीमा व मुआवजे की मांग
नीमच /सरवानिया महाराज :- जावद तहसील की ग्राम पंचायत मड़वाड़ा अंतर्गत ग्राम रानपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में सोमवार को मधुमक्खियों के भीषण हमले के दौरान बच्चों की जान बचाते हुए आंगनवाड़ी रसोइया श्रीमती कंचनबाई पति शिवलाल मेघवाल ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका यह अद्भुत साहस न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे समाज के लिए कर्तव्य, साहस और मानवता की अमिट मिसाल बन गया है। ग्राम रानपुर में आंगनवाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय एक ही परिसर में संचालित होते हैं। घटना के समय केंद्र में लगभग 20 छोटे बच्चे मौजूद थे। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका गुणसागर जैन व मंगला मालवीय भी उपस्थित थीं। मध्यान्ह भोजन बच्चों को खिलाकर पानी पिलाया रहा था। तभी अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने परिसर पर हमला कर दिया। देखते ही देखते पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे घबराकर इधर-उधर भागने लगे।
बच्चों को बचाने के लिए खुद बनीं ढाल - संकट की इस घड़ी में कंचनबाई मेघवाल ने अद्वितीय साहस का परिचय दिया। उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए बच्चों को कंबल से ढककर सुरक्षित किया और एक-एक कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर बाहर निकालती रहीं। इस दौरान मधुमक्खियों ने उन पर लगातार हमला किया और वे दर्जनों डंक का शिकार हो गईं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने अंतिम क्षण तक बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की। घटना में एक तीन वर्षीय बालक को भी मधुमक्खी ने काट लिया, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांस - घटना की जानकारी मिलते ही दिलीप मेघवाल सबसे पहले मौके पर पहुंचे और 112 पर सूचना दी। सरवानिया चौकी से डायल 112 के पायलट राजेश राठौर एवं आरक्षक कालू नाथ योगी घायल कंचनबाई को तत्काल सरवानिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कंचनबाई की शहादत की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जर्जर स्कूल भवन बना बच्चों के लिए खतरा - गौरतलब है कि ग्राम रानपुर में प्राथमिक विद्यालय संचालित तो है, लेकिन विद्यालय की पूरी इमारत अत्यंत जर्जर एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में है। भवन असुरक्षित होने के कारण कई बार बच्चों को पास ही स्थित खाकर देव महाराज मंदिर परिसर में बैठाकर पढ़ाया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय भवन की खराब स्थिति और परिसर की अव्यवस्था भी इस तरह की दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। घटना के बाद शिक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ - कंचनबाई मेघवाल अपने परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य थीं। उनके पति शिवलाल मेघवाल पिछले तीन वर्षों से लकवाग्रस्त हैं। उनके तीन बच्चे—रवि, वर्षा और चंदा हैं। परिवार में एक बहू एवं एक बेटी गर्भवती है। कंचनबाई के असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और वे गंभीर आर्थिक संकट में आ गए हैं।
बीमा और मुआवजे की उठी मांग - इस हृदयविदारक घटना के बाद महिला स्वयं सहायता समूह संघ, मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया–मनोहर बैरागी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि आंगनवाड़ी एवं स्कूलों में कार्यरत महिला रसोइयों के लिए कम से कम 10 लाख रुपये का निशुल्क बीमा एवं दुर्घटना की स्थिति में तत्काल मुआवजा नीति लागू की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को इस तरह की त्रासदी का सामना न करना पड़े।
क्षेत्र में शोक, श्रद्धांजलि और न्याय की मांग - घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने कंचनबाई मेघवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सच्ची कर्मवीर नारी बताया। साथ ही शासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, अनुकंपा नियुक्ति एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई है। कंचनबाई मेघवाल का यह बलिदान सदैव याद रखा जाएगा- एक ऐसी नारी, जिसने बच्चों की जान बचाने के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Feb 2026, 09:38 PM
प्रतापगढ़ का कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक की एमडी (MD) जप्त
भावगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मंदसौर। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भावगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21.18 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD) जप्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।
चेकिंग के दौरान पकड़ाया तस्कर
पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशानुसार अवैध नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भावगढ़ थाना पुलिस माऊखेड़ी क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (फैशन प्रो, क्रमांक RJ 35 SH 9772) आती दिखी। चालक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आरोपी और जप्त मशरूका
पकड़े गए आरोपी की पहचान सादिक पिता बाबू खान (40 वर्ष), निवासी कोटड़ी (हाल मुकाम नौगावा, थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से:
- 21.18 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत 2.10 लाख रुपये)
- फैशन प्रो मोटरसाइकिल (कीमत 50 हजार रुपये)
- ओप्पो कंपनी का मोबाइल (कीमत 10 हजार रुपये) जप्त किया है। कुल मशरूका की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है।
सप्लायर फरार, पुलिस कर रही तलाश
पूछताछ में आरोपी सादिक ने बताया कि वह यह ड्रग्स इमरान पिता अमीर गुल पठान (निवासी देवलदी, प्रतापगढ़) से लेकर आया था। पुलिस ने इमरान को सह-आरोपी बनाते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सादिक पर पहले से बांसवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है, वहीं फरार आरोपी इमरान पर भी अरनोद थाने में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई को अंजाम देने में भावगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वरसिंह कटारा और उनकी पूरी टीम की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 22/2026 की धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Feb 2026, 09:04 PM
कैंसर से डरना नहीं, लड़ना है' के नारों से गूंजा शहर, स्वास्थ्य विभाग ने निकाली विशाल जागरूकता रैली
मंदसौर।
विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में आज मंदसौर जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संगठनों के साझा प्रयासों से एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से शहरवासियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सचेत रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

CMHO ने दिखाई हरी झंडी
रैली का शुभारंभ जिला चिकित्सालय परिसर से हुआ, जहाँ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। यह रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों और युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जोशीले नारों से किया जागरूक
रैली में जन-संवाद का जिम्मा सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर संघ अध्यक्ष श्री करण सिंह परिहार और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने वाले जगदीश खींची ने संभाला। दोनों ने उत्साहजनक नारों के माध्यम से लोगों को बताया कि कैंसर लाइलाज नहीं है; यदि सही समय पर और शुरुआती चरणों में इसकी पहचान हो जाए, तो इसका उपचार पूरी तरह संभव है।
विशेषज्ञों की सलाह: जीवनशैली में सुधार जरूरी
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत और एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. आर.के. द्विवेदी ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू, धूम्रपान और शराब का सेवन कैंसर के मुख्य कारण हैं। जिला मीडिया अधिकारी डॉ. एम.एल. कश्यप और सहायक एनसीडी नोडल अधिकारी श्री महेश धनोतिया ने नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार पर जोर दिया।
इनकी रही सक्रिय सहभागिता
रैली को सफल बनाने में निम्नलिखित का विशेष योगदान रहा:
- अधिकारी एवं स्टाफ: मनीष शर्मा, रीता सेमानिया, रुना बालोद।
- संस्थान: नर्सिंग कॉलेज का स्टाफ और छात्र-छात्राएं।
- सामाजिक भागीदारी: आशा कार्यकर्ता और मजदूर संघ समिति के सदस्य।
हाथों में प्रेरणादायक तख्तियां लिए प्रतिभागियों ने "कैंसर से डरना नहीं, लड़ना है" के संकल्प के साथ समाज को इस बीमारी के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Feb 2026, 08:52 PM
मध्यप्रदेश की ड्रग फैक्ट्री तक पहुँची झालावाड़ पुलिस, 320 किलो प्रतिबंधित केमिकल जब्त, अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क पर बड़ी चोट, तीन डिटेन, दो गिरफ्तार
भवानीमंडी | (जगदीश पोरवाल )झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस थाना झालरापाटन एवं जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ (एमडी) निर्माण में प्रयुक्त होने वाला 320.72 किलोग्राम प्रतिबंधित केमिकल 2-ब्रोमो-4-मिथाइल प्रोपियोफेनोन जब्त किया गया है। इस दौरान तीन आरोपियों को मौके पर डिटेन किया गया, जबकि केमिकल की डिलीवरी लेने वाले दो मुख्य आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि 3 फरवरी 2026 की रात्रि में झालरापाटन थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान गिन्दौर चौराहा, झालरापाटन पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सामान की आड़ में रखे गए छह प्लास्टिक ड्रमों में भारी मात्रा में संदिग्ध केमिकल पाया गया।
मौके से जिन तीन लोगों को डिटेन किया गया, उनके नाम—
दीपक पुत्र श्यामलाल ब्राह्मण (30) निवासी नरवल, थाना आगर, जिला आगर-मालवा (म.प्र.),
जितेन्द्र सिंह पुत्र कमल सिंह राजपूत (41) निवासी गोदेल मऊ, थाना नलखेड़ा, जिला आगर-मालवा (म.प्र.) तथा
शैलेन्द्र विलाला पुत्र रमेशचंद्र विलाला (26) निवासी गोदेल मऊ, थाना नलखेड़ा, जिला आगर-मालवा (म.प्र.) हैं।

केमिकल महाराष्ट्र से मंगवाया था:-
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह केमिकल महाराष्ट्र से ट्रांसपोर्ट के जरिए मंगवाया गया था और कोटा होते हुए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। इसकी डिलीवरी जयनारायण उर्फ मामू, निवासी छावनी, आगर-मालवा (म.प्र.) को दी जानी थी, जो अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एमडी ड्रग निर्माण में इसका उपयोग करता था।
सुसनेर मध्य प्रदेश से दो तस्करों को हिरासत में लिया :-
सूचना के आधार पर झालरापाटन पुलिस ने जिला स्पेशल टीम तथा आगर पुलिस के सहयोग से सुसनेर (जिला आगर-मालवा) में दबिश देकर जयनारायण उर्फ मामू एवं उसके सहयोगी रामलाल को हिरासत में ले लिया।
मप्र के राजगढ़ जिले के माचलपुर से एमडी मादक पदार्थ बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी:-
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव गोगटपुर में दबिश दी, जहां एमडी मादक पदार्थ बनाने की अवैध फैक्ट्री संचालित होना पाया गया। मौके से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ निर्माण में उपयोग आने वाले उपकरण, केमिकल और अन्य सामग्री बरामद की गई। संबंधित थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश की आगर, सुसनेर और राजगढ़ पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग रहा:-
पूरी कार्रवाई में पुलिस थाना झालरापाटन की टीम, जिला स्पेशल टीम झालावाड़, साइबर टीम, तथा आगर, सुसनेर एवं राजगढ़ पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। साथ ही डीआरआई जयपुर से प्राप्त खुफिया इनपुट इस कार्रवाई की सफलता में निर्णायक साबित हुआ।
नशा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच होगी :-
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस केमिकल की सप्लाई किन-किन राज्यों में की जा रही थी तथा इस नशा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे प्रभावी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Feb 2026, 08:45 PM
विडंबना: जिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री कर रहे, वहां स्वास्थ्य सेवा वेंटिलेटर पर, निजी वाहन से घायल को ले जाना पड़ा मंदसौर
मल्हारगढ़ | गोपाल मालेचा / बुधवार को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान एक तरफ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की मानवता देखने को मिली, तो दूसरी तरफ उनके ही क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई। ग्राम सूठोद के पास सड़क दुर्घटना देख उपमुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवाया, घायलों (युवक व महिला) की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें तुरंत अस्पताल भिजवाया। लेकिन असल संघर्ष अस्पताल पहुँचने के बाद शुरू हुआ।

108 का फोन करने पर हमेशा सभी एम्बुलेंस व्यस्त बताती है, खड़ी रही 'सांसद वाली' गाड़ी- प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मंदसौर रेफर कर दिया। अस्पताल स्टाफ और परिजनों ने बार-बार 108 एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन संतुष्टि पूर्वक जवाब नही मिला । हैरानी की बात यह है कि मल्हारगढ़ थाना परिसर में सांसद निधि से नगर परिषद को मिली एम्बुलेंस खड़ी रही, लेकिन वह सिस्टम की कागजी उलझनों और 'सशुल्क' नियम के कारण मौके पर काम नहीं आ सकी। अंततः, परिजनों को भारी परेशानी के बीच निजी वाहन का इंतजाम कर घायलों को जिला अस्पताल ले जाना पड़ा।

सैलाना भेज दी यहाँ की एम्बुलेंस?- नगर में चर्चा है कि मल्हारगढ़ अस्पताल में अटैच रहने वाली 108 एम्बुलेंस को रतलाम के सैलाना में भेज दिया गया है। क्षेत्रीय जनता में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि आखिर उपमुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र की सुविधाओं में कटौती क्यों की गई? क्या अधिकारी इतने लापरवाह हैं कि उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में भी वैकल्पिक व्यवस्था करना जरूरी नहीं समझा? सूत्र बताते है कि NRHM की टीम द्वारा रतलाम ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान सैलाना की गाड़ी खराब होने के कारण प्रदेश में संचालित जय अम्बे कंपनी द्वारा मल्हारगढ़ की 108 एम्बुलेंस छतीसगढ़ पासिंग 2411 नंबर की गाड़ी जो 2013 से यथास्थान क्षेत्र में चल रही थी जो काफी अच्छी सुविधा प्रदान कर रही थी । जिसे वर्तमान में प्राइवेट कंपनी द्वारा सैलाना की गाड़ी खराब होने की दशा में वहाँ अटेच कर दी है । जानकारी यह भी मिली है कि कई 108 एम्बुलेंस गाड़िया खराब होने की दशा में वेल्टीलेटर पर पड़ी है । शासन को चाहिए कि ऐसी वेल्टीलेटर पर चल रही कंपनी का ठेका निरस्त कर अन्य कंपनी को दिया जाए ।

*विवाद का केंद्र बन रहा अस्पताल- एम्बुलेंस की कमी के कारण अक्सर घायल के परिजनों और अस्पताल के डॉक्टरों व नर्सों के बीच एम्बुलेंस को लेकर विवाद होता है। दो दिन पहले भी एक मरीज को एम्बुलेंस न मिलने पर निजी वाहन से ले जाना पड़ा था। जनता का सवाल है कि क्या आम आदमी की जान की कोई कीमत नहीं है?
प्रमुख सवाल जो प्रशासन को चुभेंगे:-
▪️जब मल्हारगढ़ वीआईपी क्षेत्र है, तो यहाँ की एम्बुलेंस दूसरे जिले में क्यों भेजी गई?
▪️नगर परिषद की एम्बुलेंस आपातकाल में 'सशुल्क' और 'कागजी अनुमति' के इंतजार में थाना परिसर में क्यों खड़ी रहती है?
▪️क्या अधिकारियों की इस लापरवाही की जानकारी उपमुख्यमंत्री को दी गई है?
संवेदनशीलता 'काफिले' तक सीमित क्यों?- यह बेहद चिंताजनक है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को सड़क पर उतरकर घायलों की मदद करनी पड़ती है, लेकिन उनके जाते ही सिस्टम की संवेदनशीलता दम तोड़ देती है। जिस मल्हारगढ़ को आदर्श विधानसभा क्षेत्र होना चाहिए, वहां की जीवनदायिनी '108 एम्बुलेंस' का सैलाना ट्रांसफर कर दिया जाना किसी बड़े प्रशासनिक खेल की ओर इशारा करता है।
विमान और हेलीकॉप्टर से चलने वाले अधिकारियों को शायद यह अंदाजा नहीं कि एक गरीब ग्रामीण के लिए निजी वाहन का प्रबंध करना कितना कष्टकारी होता है। सांसद निधि से मिली एम्बुलेंस का थाना परिसर में खड़ा होकर 'सशुल्क' और 'कागजी आदेशों' का इंतजार करना जनता के साथ क्रूर मजाक है।
क्या उपमुख्यमंत्री के संज्ञान में यह बात है कि उनके द्वारा अस्पताल भिजवाए गए घायलों को आगे ले जाने के लिए सरकारी पहिए उपलब्ध नहीं थे? अगर वीआईपी क्षेत्र में सिस्टम का यह हाल है, तो प्रदेश के दूरदराज के अंचलों की कल्पना ही डरावनी है।
जवाबदेही तय होनी चाहिए—चाहे वह स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर हों या एम्बुलेंस को 'शो-पीस' बनाकर रखने वाली नगर परिषद।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Feb 2026, 08:33 PM
किसान धैर्य रखें, हर खेत पर जाकर किया जाएगा सर्वे : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
उप मुख्यमंत्री ने ओला एवं वर्षा से प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया
मंदसौर / प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले में ओलावृष्टि एवं वर्षा से प्रभावित फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम कितुखेड़ी, गोपालपुर, लोढ़ाखेड़ा, झारड़ा, अड़मालिया, किशनगढ़ में किसानों के खेतों में पहुंचकर अफीम, गेहूं, चना, चिया, अलसी सहित अन्य फसलों को देखा। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि किसान किसी भी प्रकार की चिंता न करें। सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में हर खेत पर जाकर सर्वे किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर गए हैं। सर्वे कार्य लगातार जारी है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी खेतों तक पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन कर रहे हैं। अफीम फसल के संबंध में नारकोटिक्स विभाग भी मौके पर जाकर खेतों का निरीक्षण कर रहे है। अफीम फसल को हुए नुकसान के विषय में केंद्र सरकार से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फसल बीमा के मामलों में भी किसानों को पूरा फसल बीमा का लाभ प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में सरकार किसानों की हर चिंता और दुख में उनके साथ है। निरीक्षण के अवसर पर जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, मल्हारगढ़ एसडीएम सहित अन्य अधिकारी, बड़ी संख्या में किसान एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Feb 2026, 08:30 PM
राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशाला और पंचायत समिति स्तर पर नन्दीशाला स्थापना के 16 फरवरी तक आवेदन मांगे ।
भवानीमंडी ( जगदीश पोरवाल )राजस्थान पशुपालन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर गौशालाओं तथा पंचायत समिति स्तर पर नन्दीशालाओं की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के तहत न केवल निराश्रित एवं बेसहारा गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि ग्रामीण स्तर पर रोजगार और सहभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक टी.ए. बंसोड ने बताया कि इच्छुक ग्राम पंचायतें, संस्थाएं एवं गौशालाएं 16 फरवरी 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। आवेदन संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग, मिनी सचिवालय, झालावाड़ में निर्धारित शुल्क के साथ ऑफलाइन जमा किए जाएंगे।
योजना में 90 प्रतिशत अनुदान राज्य सरकार देगी :-
सहभागिता पशु आश्रय स्थल योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत गौशाला का निर्माण लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
योजना लागत का 90 प्रतिशत व्यय राज्य सरकार वहन करेगी।
शेष 10 प्रतिशत अंशदान संबंधित संस्था या ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा।
मुख्य शर्तें :-
आवेदक के पास कम से कम 5 बीघा (लगभग 8,000 वर्गमीटर) भूमि स्वयं के नाम पर होना अनिवार्य।
भूमि विवादमुक्त एवं निर्माण योग्य हो।
संयुक्त निदेशक ने बताया कि जिले में 8 ग्राम पंचायतों—तारज, धानोदाकलां, कंवल्दा, आंकखेड़ी, गणेशपुरा गरनावद, गुराड़ियाजोगा, रामपुरिया एवं पीपलियाखुर्द—में गौशालाओं की स्थापना की प्रक्रिया प्रगतिरत है। वहीं, वर्तमान में 195 गौशाला-विहीन ग्राम पंचायतों के लिए निविदाएं जारी की गई हैं।
पंचायत समिति स्तर पर नन्दीशाला की योजना
पंचायत समिति स्तर पर नन्दीशाला की स्थापना हेतु 1.57 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गई है।
जिले की कुल 8 पंचायत समितियों में से झालरापाटन पंचायत समिति में नन्दीशाला का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि शेष 7 पंचायत समितियों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
पात्रता की शर्तें :-
आवेदक संस्था या गौशाला के पास कम से कम 10 बीघा (लगभग 16,000 वर्गमीटर) भूमि स्वयं के नाम पर हो।
भूमि सभी वैधानिक मापदंडों के अनुरूप हो।
पशुपालन विभाग की अपील
संयुक्त निदेशक टी.ए. बंसोड ने पात्र ग्राम पंचायतों, संस्थाओं एवं गौशालाओं से अपील की है कि वे समय रहते सभी शर्तों की पूर्ति कर 16 फरवरी 2026 तक आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि जिले में गौवंश संरक्षण की व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Feb 2026, 07:14 PM
दो प्रकरणों में फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में आलोट पुलिस को मिली सफलता
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । जिले में फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आलोट पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में दो प्रकरणों में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माननीय न्यायालय आलोट द्वारा करीब 11 वर्ष पूर्व के प्रकरण में जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंटी के तहत आरोपी गजिया पिता दला उर्फ घासी कंजर, उम्र 36 वर्ष, निवासी अर्निया कंजर डेरा, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
उक्त कार्रवाई में थाना आलोट के निरीक्षक मुन्नेंद्र गौतम, स.उ.नि कैलाशचंद्र मीणा, आर. दीपक पाटीदार एवं आर. ईश्वर सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप का माहौल है।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Feb 2026, 06:17 PM
ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू : कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग
परीक्षा केन्द्रों से 100 मीटर की परिधि में अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने पर दर्ज होगी एफआईआर
परीक्षा केन्द्रों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा जारी
मंदसौर / माध्यमिक शिक्षा मण्डल, भोपाल द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 10 फरवरी 2026 से 07 मार्च 2026 तक एवं हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 13 फरवरी 2026 से 06 मार्च 2026 तक प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षाओं की पवित्रता, पारदर्शिता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा मंदसौर जिले के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई है।
मध्य प्रदेश मान्यता प्राप्त परीक्षा अधिनियम 1937 के प्रावधानों के अनुसार परीक्षा केन्द्रों से 100 मीटर की परिधि में परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व से परीक्षा समाप्ति तक अनाधिकृत व्यक्तियों का बिना उद्देश्य प्रवेश, घूमना, किसी प्रकार की सामग्री का वितरण अथवा प्रचार-प्रसार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही हाथ ठेला, खोमचा, लारी आदि लगाकर व्यवसाय करने पर भी पूर्ण रोक रहेगी।
परीक्षा तिथियों में केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, अन्य संलग्न कर्मचारी एवं परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा केन्द्र पर मोबाईल फोन लाना एवं उपयोग करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल कलेक्टर प्रतिनिधि को ही मोबाईल फोन उपयोग की अनुमति रहेगी तथा किसी भी प्रकार की रिपोर्टिंग मोबाईल फोन से नहीं की जाएगी।
नकल, सामूहिक नकल, गोपनीयता भंग करने का प्रयास अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक जानकारी फैलाने के मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध परीक्षा अधिनियम 1937 सहित अन्य सुसंगत अधिनियमों के तहत पुलिस में एफआईआर दर्ज की जाएगी। परीक्षार्थियों की तलाशी शालीनता एवं दृढ़ता से की जाएगी, छात्राओं की तलाशी केवल महिला शिक्षिकाओं द्वारा ही की जाएगी।
संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों के आसपास 5 या उससे अधिक व्यक्तियों की अनाधिकृत मौजूदगी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा-10 के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर, डी.जे. आदि) के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियम विरुद्ध उपयोग पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा-223 सहित अन्य सुसंगत अधिनियमों एवं परीक्षा अधिनियम 1937 के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश आगामी दो माह की अवधि तक प्रभावशील रहेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Feb 2026, 06:35 PM
पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित आराधना हॉल में होंगी लोक गायन-भक्ति गायन एवं नृत्य नाटिका की प्रस्तुति
मंदसौर में महादेव महोत्सव 15
मंदसौर / संस्कृति विभाग, म.प्र. शासन द्वारा मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर परिसर स्थित आराधना हॉल में शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियों पर एकाग्र “महादेव महोत्सव” का आयोजन 15 फरवरी, 2026 को सायं 6.30 बजे से किया जाएगा। समारोह में लोक गायन, शिव केंद्रित नृत्य नाटिका एवं भक्ति गायन की प्रस्तुतियाँ संयोजित की जाएंगी। यह आयोजन जिला प्रशासन, मंदसौर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
महोत्सव में पहली प्रस्तुति इंदौर के मुकेश चौहान एवं साथी कलाकारों के लोक गायन की होगी। इसके पश्चात देवास के प्रफुल्ल सिंह गहलोत एवं साथी कलाकार शिव केंद्रित नृत्य नाटिका पेश करेंगे। अंतिम सभा में भोपाल के अखिलेश तिवारी एवं साथी कलाकार भगवान शिव पर केंद्रित भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Feb 2026, 06:34 PM
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मुल्य पर गेंहू उपार्जन हेतु जिला स्तरीय उपार्जन समिति गठित
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा आदेश जारी कर रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मुल्य पर गेंहू उपार्जन हेतु किसान पंजीयन एवं उपार्जन कार्य पर नियंत्रण / निगरानी एवं उपार्जन कार्य में उत्पन्न समस्याए तथा विवादों का अंतिम निराकरण किए जाने हेतु जिला स्तरीय उपार्जन समिति का गठन किया गया।
समिति में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग अध्यक्ष, उपायुक्त सहकारिता मंदसौर तहसील मंदसौर सदस्य, उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंदसौर तहसील मल्हारगढ सदस्य, इसके साथ ही सदस्य प्रबंधक जिला अग्रणी बैक मंदसौर तहसील सीतामऊ, सदस्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. मंदसौर तहसील सुवासरा, सदस्य जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी मंदसौर तहसील दलौदा, सदस्य जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम मंदसौर तहसील शामगढ़, सदस्य जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश स्टेट वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टक कार्पोरेशन लि. मंदसौर तहसील गरोठ, सदस्य जिला विपणन अधिकारी मंदसौर तहसील भानपुरा, सदस्य अधीक्षक भू-अभिलेख मंदसौर पंजीयन एवं सत्यापन सुनिश्चित करवाने एवं आने वाली समस्या एवं शिकायतों का निराकरण करना, सदस्य सचिव कृषि उपज मंडी मंदसौर जिले की समस्त मंडियों में स्थापित उपार्जन केन्द्रो के प्रभारी, सदस्य नाप-तौल निरीक्षक जिला मंदसौर जिले के समस्त संबंधित तौल कांटो का समय-सीमा में सत्यापन, सदस्य/सचिव जिला आपूर्ति अधिकारी मंदसौर संपूर्ण जिले में पंजीयन केंद्र की स्थापना एवं अधिकृत करना।
सभी सदस्य अपने नाम के सम्मुख उल्लेखित तहसील में पंजीयन एवं उपार्जन के दौरान सतत् मॉनीटरिंग कर कठिनाईयों का निराकरण करेंगे, उपखंड स्तरीय समिति के सतत् संपर्क में रहकर पंजीयन एवं सत्यापन समय-सीमा में पूर्ण कराएंगे तथा जिला आपूर्ति अधिकारी के माध्यम से अवगत करवाएंगे। उक्त समिति पंजीयन एवं उपार्जन के दौरान जिले में नियमानुसार एवं शातिपूर्ण उपार्जन के लिए उत्तर्दायी होगी एवं किसी भी प्रकार के विवाद का अंतिम निराकरण शासन निर्देशानुसार करेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Feb 2026, 06:32 PM
कोटा स्टोन उद्योग को बड़ी राहत, ऑरेंज से ग्रीन कैटेगरी में किया शामिल
भवानीमंडी। कोटा स्टोन उद्योग से जुड़े लघु एवं मध्यम उद्यमियों को पर्यावरणीय नियमों में बड़ी राहत मिली है। लघु उद्योग भारती के निरंतर एवं संगठित प्रयासों के परिणामस्वरूप केंद्र व राज्य सरकार के पर्यावरण विभाग ने कोटा स्टोन उद्योग को ऑरेंज कैटेगरी से हटाकर ग्रीन कैटेगरी में शामिल कर दिया है।
ग्रीन कैटेगरी में शामिल होने के बाद अब कोटा स्टोन उद्योग की इकाइयों को पर्यावरण स्वीकृति प्रमाण पत्र केवल एक बार लेना होगा, जो आजीवन मान्य रहेगा। साथ ही प्रमाण पत्र की शुल्क राशि भी न्यूनतम रखी गई है। यह सुविधा पाँच करोड़ रुपये से कम निवेश वाली इकाइयों पर लागू होगी।
नई व्यवस्था के तहत अब चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा जारी प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। वहीं आवेदन प्रक्रिया को भी सरल एवं पारदर्शी बनाया गया है, जिससे उद्योग संचालकों को किसी एजेंट या मध्यस्थ की आवश्यकता नहीं रहेगी।
यह उद्योग हितैषी निर्णय 01 फरवरी 2026 से प्रभावी हो चुका है।
लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष सीए प्रकाश गुप्ता ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला उद्योग को प्रशासनिक राहत देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं औद्योगिक विकास के बीच संतुलन स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Feb 2026, 06:30 PM
शिवना रिवर फ्रंट के लिए 12 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक स्वीकृति
मन्दसौर/शहर के समग्र विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री आदरणीय श्री कैलाश विजयवर्गीय जी द्वारा शिवना रिवर फ्रंट हेतु 12 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है।
इस परियोजना के अंतर्गत शिवना नदी के तटों का व्यापक विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। किले से धँसने वाली मिट्टी को भी रोक दिया जाएगा, जिससे नदी और आसपास का क्षेत्र सुरक्षित रहेगा।
रिवर फ्रंट को आकर्षक बनाने हेतु आधुनिक लाइटिंग, भव्य फव्वारे, हरित क्षेत्र, आमोद-प्रमोद की सुविधाएँ, रेस्टोरेंट्स एवं अन्य नागरिक सुविधाएँ विकसित की जाएँगी।
अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर शिवना रिवर फ्रंट का निर्माण किया जाएगा, जो मन्दसौर शहर को एक नई पहचान देगा और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मैं हृदय से माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव जी एवं आदरणीय नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी का आभार व्यक्त करती हूँ।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Feb 2026, 06:29 PM
जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्परता से सुनी 40 आवेदकों की समस्याएं
मंदसौर / जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने 40 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो।

जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। पिपलियामंडी निवासी देउबाई ने पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर एसडीएम मल्हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मंदसौर निवासी नरेन्द्र ने निजी भूमि का सिमांकन करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार मंदसौर शहर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मगराना निवासी बापूलाल ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार मल्हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में मजदूरी का भुगतान करवाने, पीएम सम्मान किसान सम्मान निधि का लाभ दिलवाने, सिमांकन करवाने, बिजली बिल प्रकरण का निराकरण करने, संबल योजना के आवेदन का निराकरण करवाने, नल जल योजना की अनियमितताएं दुर करने एवं शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त करने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

posted by : Admin/Pointer Media
03 Feb 2026, 03:59 PM
सेन समाज के श्रमजीवी परिवारों को बड़ी सौगात: विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने एक क्लिक में बांटे 10 लाख
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया ।आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय द्वारा सेन समाज के परंपरागत व्यवसाय से आजीविका चलाने वाले श्रमजीवी सदस्यों को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए एक क्लिक के माध्यम से 10 लाख रुपये की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। इस अवसर पर लगभग 200 श्रमजीवी सदस्यों के खातों में सीधे राशि पहुंचाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मालवीय ने सेन समाज की कर्मठता और मेहनतकश प्रवृत्ति की सराहना की तथा वीर शिवाजी महाराज के लिए बलिदान देने वाले शिवा काशिद के त्याग को स्मरण करते हुए समाज को गौरवशाली परंपराओं से जुड़ा बताया। उन्होंने मंच से घोषणा की कि जो पात्र सदस्य किसी कारणवश राशि प्राप्त करने से वंचित रह गए हैं, उन्हें शीघ्र ही लाभ दिया जाएगा।

डॉ. मालवीय ने सेन समाज के मंदिर के विकास हेतु ₹5 लाख की राशि देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष मुन्ना कुंवर कालू सिंह परिहार ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार सुजान सिंह परिहार, सेन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल गौर, जिला अध्यक्ष राकेश, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल दांगी एवं शुभम राठौड़, शैलेष आंचलिया, राघु सिंह, विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजजन व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Feb 2026, 03:53 PM
डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।
नीमच। जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) जिला-नीमच द्वारा 52 कट्टों में कुल 1031 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की अंतर्राज्यीय तस्करी करने वाले आरोपी सुरजमल पिता दीपाराम बंजारा, उम्र-37 वर्ष, निवासी-ग्राम कुण्डालिया, थाना कुकड़ेष्वर, तहसील मनासा, जिला नीमच को धारा 8/15(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 12 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले सी.बी.एन. के विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि दिनांक 21.02.2024 को कार्यालय जिला अफीम अधिकारी, मन्दसौर पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ट्रक से मनासा क्षैत्र से भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा लेकर, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब होते हुवे उत्तर प्रदेष में सप्लाई करने वाला हैं। मुखबीर सूचना के आधार पर सीबीएन द्वारा निवारक दल का गठन किया गया तथा दिनांक 22.02.2024 को रात्री के लगभग 02ः30 बजंे के जैतपुरा फण्टा, नीमच पर मुखबीर द्वारा बताया हुवा ट्रक आया, जिसको आरोपी चला रहा था। ट्रक की तलाषी लिये जाने पर उसमें लहसुन के 148 कट्टों की आड़ में 52 काले रंग के कट्टों में कुल 1031.460 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भर कर रखा हुआ था। सीबीएन द्वारा ट्रक व डोडाचूरा को जप्त कर व आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक अनुसंधान उपरांत परिवाद माननीय विशेष न्यायालय, नीमच में प्रस्तुत किया गया।
विचारण के दौरान विशेष लोक अभियोजक द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की अंतर्राज्यीय तस्करी किये जाने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Feb 2026, 02:54 PM
दो डोडाचूरा तस्करों को 13-13 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02-02 लाख रूपये अर्थदण्ड।
नीमच। श्रीमान् जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) जिला-नीमच द्वारा 259 कट्टों में कुल 3927 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की अंतर्राज्यीय तस्करी करने वाले दो आरोपीगण (1) अजय कुमार पिता राजेश कुमार विश्नोई, उम्र-21 वर्ष, निवासी-ग्राम खाबड़ा खुर्द, तहसील ओसियां जिला जोधपुर (राजस्थान) एवं (2) विकास पिता सावलराम विश्नोई, उम्र-20 वर्ष, निवासी ग्राम डोली कलां, तहसील कल्याणपुर, जिला बालोतरा (राजस्थान) को धारा 8/15(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 13-13 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 02-02 लाख रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले सी.बी.एन. के विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि दिनांक 19.06.2024 को सीबीएन कार्यालय पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जोधपुर राजस्थान के तस्कर ट्रक से झारखंड क्षैत्र के गांव से भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा लेकर, आगरा-जयपुरा हाईवे से होते हुये जोधपुर ले जाने वाले हैं। मुखबीर सूचना के आधार पर सीबीएन द्वारा निवारक दल का गठन किया गया तथा दिनांक 21.06.2024 को शाम के लगभग 06 बजंे के सिकंदरा टोल प्लाजा, बयाना जयपुरा मार्ग, भोजपुरा, राजस्थान पर मुखबीर द्वारा बताया हुवा ट्रक आया, जिसमें दोनो आरोपीगण बैठे हुवे थे। ट्रक की कार्यालय केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, नीमच ले जाकर तलाशी लिये जाने पर ट्रक में भिन्न-भिन्न रंग के कुल 259 प्लास्टीक के कट्टे भरे हुवे थे, जिनका वजन किये जाने पर उसमें कुल 3927.350 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भर कर रखा हुआ था। सीबीएन द्वारा ट्रक व डोडाचूरा को जप्त कर व आरोपीगण को गिरफ्तार कर आवश्यक अनुसंधान उपरांत परिवाद माननीय विशेष न्यायालय, नीमच में प्रस्तुत किया गया।
विचारण के दौरान विशेष लोक अभियोजक द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की अंतर्राज्यीय तस्करी किये जाने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Feb 2026, 05:23 PM
जिला न्यायपालिका मंदसौर के न्यायालयों एवं अनुभागों में उपयोग हेतु लेखन सामग्री आपूर्ति केलिए सील बंद निविदाएं 27 फरवरी तक आमंत्रित
मंदसौर / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि जिला न्यायपालिका मंदसौर के न्यायालयों एवं अनुभागों में उपयोग हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में लेखन सामग्री आपूर्ति के लिए इच्छुक व्यापारी / विक्रेता / निर्माता से सील बंद निविदाएं आमंत्रित की जाती है।
निविदाएं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंदसौर के नाम से प्रस्तुत की जावेगी। निविदा की शर्ते एवं सामग्री की सम्पूर्ण जानकारी www.mptenders.gov.in ई-टेण्डरिंग प्रणाली तथा माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश जबलपुर की वेबसाइट www.mphc.gov.in एवं जिला न्यायालय मंदसौर की वेबसाईट www.district.court.gov.in/mandsaur पर भी उपलब्ध है, जहां से निविदा प्रारूप एवं शर्तें डाउनलोड की जा सकती है।
इच्छुक व्यापारी / विक्रेता / निर्माता अपनी निविदाएं सीलबंद कर पूर्ण जानकारी सहित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय मंदसौर में 27 फरवरी 2026 को शाम 05:00 बजे तक आवक-जावक शाखा में जमा कर सकते हैं। प्राप्त निविदाएं 28 फरवरी 2026 को दोपहर 02:00 बजे समिति के समक्ष निविदाकर्ता / प्रतिनिधि के समक्ष खोली जाएगी।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Feb 2026, 03:06 PM
ओलावृष्टि से फसल क्षति का त्वरित आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
कृषि विभाग, कृषि वर्ष की कार्ययोजना हेतु वार्षिक कैलेंडर तैयार करें
साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन स्थित सभागृह में साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में ओला वृष्टि, समग्र विकास, कृषि सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने मल्हारगढ़ क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के संबंध में कृषि एवं राजस्व विभाग को आकलन कर त्वरित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को समयबद्ध सहायता सुनिश्चित की जा सके। वर्ष 2026 को कृषि वर्ष घोषित किए जाने के मद्देनज़र कृषि विभाग को वार्षिक कार्ययोजना का कैलेंडर तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

बैठक में फसलों के विपणन, निर्यात, उत्पादन गुणवत्ता, प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने, माइक्रो इरिगेशन और दुग्ध उत्पादकों को जैविक प्रणाली से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही रबी विपणन के अंतर्गत गेहूं उपार्जन की तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जनस्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में कलेक्टर ने सभी नगर परिषद सीएमओ को पानी की गुणवत्ता की टेस्टिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करने, रोस्टर अनुसार नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन और जलस्रोतों की निरंतर सफाई के निर्देश दिए। जनपद सीईओ को ग्राम पंचायत स्तर पर जलस्रोतों की पहचान कर सूची तैयार करने को कहा गया।

शिक्षा विभाग को महिला शौचालय रहित शासकीय विद्यालयों की सूची प्रस्तुत करने तथा संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत सभी विभागों को नियमित शिविर लगाकर योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण समाधान और समयबद्ध निराकरण पर भी विशेष बल दिया गया।

posted by : Admin/Pointer Media
02 Feb 2026, 03:04 PM
श्री महावीर हायर सेकेंडरी स्कूल, सीबीएसई आलोट में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया । श्री महावीर हायर सेकेंडरी स्कूल, सीबीएसई आलोट में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी श्री जितेंद्र काला, व्यवसायी श्री निलेश धनोतिया एवं श्रीमती अर्पिता धनोतिया उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों द्वारा निर्मित मॉडलों की कार्यप्रणाली को समझा तथा उनके प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

प्रदर्शनी में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित अनेक कार्यशील (वर्किंग) मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें प्रमुख रूप से भूकंप अलार्म, वर्षा जल संचयन, ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कैलिडोस्कोप, पेरिस्कोप, ओपन एवं क्लोज इलेक्ट्रिक सर्किट, कार्बन डिटेक्टर, जलविद्युत परियोजना, पवनचक्की, हाइड्रोलिक क्रेन, वाटर डिस्पेंसर, मानव पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, वर्षा सूचक, ग्रीनहाउस प्रभाव, चंद्रयान-3 मॉडल, जल शुद्धिकरण प्रणाली, सौरमंडल, रेत घड़ी, हिन्ज जॉइंट, वाटर कूलर सहित अनेक आकर्षक मॉडल शामिल रहे।

इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, मानव शरीर की कार्यप्रणाली एवं आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत किया। अधिकांश मॉडल पूर्णतः कार्यशील रहे, जिन्हें विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाया, जिससे उपस्थित अतिथि एवं दर्शक अत्यंत प्रभावित हुए।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती अर्पिता धनोतिया, श्री जितेंद्र काला एवं प्राचार्य श्री मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक जिज्ञासा, मेहनत एवं प्रस्तुति कौशल की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्रीमती संगीता तिवारी एवं श्रीमती शिखा शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या-समाधान क्षमता एवं नवाचार की भावना को विकसित करती हैं।
विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए पाठ्य-पुस्तकों से आगे बढ़कर प्रयोगात्मक ज्ञान अर्जित करने तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध हुई।
प्रदर्शनी को सफल बनाने में ड्रॉइंग एवं क्राफ्ट शिक्षक श्री सतीश गंगवाल का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग सभी विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन उत्साह, प्रेरणा एवं ज्ञानवर्धन के वातावरण में हुआ।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Feb 2026, 11:43 AM
दो बैलों की मौत के बाद किसान परिवार ने किया उनका मौसर , 2000 लोगों के भंडारे का किया आयोजन ।
भवानीमंडी. । ( जगदीश पोरवाल ) ग्रामीण क्षेत्रों में जब से ट्रैक्टर का चलन प्रारंभ हुआ उसके बाद से धीरे-धीरे कर बैल जोड़ी से खेती का हांकने और जोतने का काम भी नहीं के बराबर रह गया है । बावजूद जिसके पास बैल जोड़ी है वह बैलों से आज भी अघात प्रेम कर घर के सदस्य जैसा मानते हैं ।
बैलों से परिवार के सदस्यों जैसा लगाव भवानीमंडी उपखंड के ग्राम सरकनिया में देखने को मिला अलग-अलग समय पर दो बैलों की मृत्यु के बाद उनके मालिकों ने उनका दाह संस्कार कर तथा शोक पत्रिका छपवाकर भण्डारे का आयोजन किया उन्हें केवल पशु नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य मानते हुए परम्परागत रीति-रिवाजों के साथ सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर श्रद्धांजलि दी।

विगत 20 वर्षों से यह बैल जोड़ी किसान के पास परिवार के सदस्यों की तरह रह रही थी :-
किसान सौदान सिंह, कुशाल सिंह, उमराव सिंह, धीरप सिंह, मेघ सिंह, मनोहर सिंह और बहादुर सिंह ने बताया कि उनके परिवार में 20 साल से 2 बैल थे। जिनमे से एक बैल रूपालिया की मौत कुछ दिनों पूर्व हो गई थी। वही दूसरे बैल सागु की मौत 9 जनवरी को हो गई। जिसको लेकर किसान परिवार ने रविवार को विधिवत पूजा-पाठ कर बैलों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैल किसान के जीवन में खेती की रीढ़ होते हैं :-
ग्रामीणों का कहना है कि बैल किसान के जीवन और खेती की रीढ़ होते हैं, ऐसे में उनकी सेवा और सम्मान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इस भावुक और प्रेरणादायक घटना ने यह संदेश दिया कि परम्पराएं केवल रस्म नहीं, बल्कि संस्कार होती हैं।
क्षेत्र में किसान की इस पहल की सराहना हो रही है और इसे मानवीय मूल्यों की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।
बैलो की अस्तियों को गंगा जी में विसर्जन किया गया एवं भंडारे का आयोजन भी किया :-
किसान परिवार ने अपने अन्नदाता बैलों के निधन पर बाकायदा शोक पत्रिका छपवाई और शोकाकुल परिवार की तरह ग्रामीणों व परिचितों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। एक फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में सत्यनारायण भगवान की कथा हुई, गंगा माता का गंगोज किया गया और पूर्णिमा रविवार को 2000 लोगों के भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर बैलों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Feb 2026, 11:20 PM
मल्हारगढ़ क्षेत्र में ओलावृष्टि का कहर: डिप्टी सीएम देवड़ा ने दिए सर्वे के निर्देश, जोकचंद ने की मुआवजे की मांग
मंदसौर/मल्हारगढ़। जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर अचानक मौसम के बदले मिजाज और भारी ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। करीब 20 मिनट तक बरसे ओलों ने खेतों में बिछी फसलों को बर्बाद कर दिया, जिससे अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
डिप्टी सीएम ने कलेक्टर को दी तत्काल कार्रवाई के निर्देशओलावृष्टि की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और क्षेत्र के विधायक जगदीश देवड़ा ने तत्काल एक्शन लिया। उन्होंने मंदसौर कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग से दूरभाष पर चर्चा कर प्रभावित गांवों का मौका मुआयना करने के निर्देश दिए। देवड़ा ने निर्देशित किया कि अधिकारियों की टीम तुरंत मैदान में उतरे और फसलों के नुकसान का आकलन करें ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके।
20 मिनट की ओलावृष्टि से 'कश्मीर' बना मालवारविवार दोपहर बाद मल्हारगढ़ क्षेत्र के झारड़ा, काचरिया देव, किशनगढ़, मनासा खुर्द, हरमाला, अरनिया देव, पामाखेड़ा सहित नीमच जिले के हरकिया खाल, चल्दू, भवरसा और पालसोड़ा में कुदरत का कहर बरपा। ओलावृष्टि इतनी भीषण थी कि सड़कों और खेतों पर सफेद चादर बिछ गई, जिसे देख राहगीर भी ठिठक गए। तेज आंधी का आलम यह था कि हाईवे किनारे लगे 50 फीट ऊंचे होर्डिंग धराशायी हो गए।

विपक्ष ने उठाई मुआवजे की मांग
मल्हारगढ़ विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी श्यामलाल जोकचंद ने भी ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही प्रभावित क्षेत्रों के किसानों से संपर्क साधा। उन्होंने फसलों की स्थिति पर दुख जताते हुए प्रशासन से मांग की है कि बिना किसी देरी के सर्वे कार्य पूरा किया जाए और प्रभावित किसानों को उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए।

posted by : Admin/Pointer Media
01 Feb 2026, 08:09 PM
आईटीबीपी जवान अंकित सिंह शक्तावत का गांव बरखेड़ा पंथ में भव्य स्वागत
मल्हारगढ/ भारत तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स (आईटीबीपी) में चयनित होकर एक वर्ष की कठिन प्रशिक्षण अवधि पूर्ण करने के बाद अंकित सिंह पिता मांगू सिंह शक्तावत जब चंडीगढ़ से अपने गांव बरखेड़ा पंथ लौटे, तो गांव में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। उनके आगमन पर परिवारजनों एवं ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वासु की नाग मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां अंकित सिंह ने देश सेवा में सफल और सुरक्षित भविष्य की कामना की। इसके पश्चात ढोल-ढमाकों के साथ गांव में भव्य स्वागत रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं बच्चे शामिल हुए। रैली के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
स्वागत रैली गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्रीबाण माताजी मंदिर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने अंकित सिंह शक्तावत को फूल-मालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों ने कहा कि अंकित सिंह का आईटीबीपी में चयन गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके इस सम्मानित पद पर चयन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। परिवारजनों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Feb 2026, 06:36 PM
आबकारी विभाग की उदासीनता से शराब का धंधा फल-फूल रहा, बरखेड़ा पुलिस की कार्रवाई ने दिखाई सख्ती
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया/ रतलाम जिले में आबकारी विभाग की उदासीनता के चलते अवैध शराब का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। नाक के नीचे चल रहे इस धंधे के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही, जिससे क्षेत्र में अवैध शराब का बाजार खुला और सक्रिय दिखाई दे रहा है।
वहीं, बरखेड़ा पुलिस ने इसके उलट सक्रियता का परिचय देते हुए समय-समय पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाए हैं। हाल ही में थाना प्रभारी रविंद्र दांतोडिया के निर्देशन में की गई कांबिंग गश्त में पुलिस ने एक फोर व्हीलर वाहन को घेराबंदी कर रोका और वाहन से 18 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी फरार होने के बावजूद उनकी तलाश तेज कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आबकारी विभाग भी थाना पुलिस जैसी तत्परता दिखाए तो अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। बरखेड़ा पुलिस की लगातार कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कानून और नियमों का पालन संभव है, बस इच्छाशक्ति होनी चाहिए।
जन जागरूकता और पुलिस की सख्ती के बावजूद आबकारी विभाग की चुप्पी इस मामले को और सवालों के घेरे में डाल रही है। नागरिक अब मांग कर रहे हैं कि विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाए और अवैध शराब पर प्रभावी अंकुश लगाए, ताकि कानून की वाकई जीत हो सके।
posted by : Admin/Pointer Media
31 Jan 2026, 12:12 PM
स्व. मनोहर ऊंटवाल की छठी पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मंत्री चैतन्य कश्यप ने अर्पित की श्रद्धांजलि
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । पूर्व कैबिनेट राज्य मंत्री स्व. मनोहर ऊंटवाल की छठी पुण्यतिथि पर आलोट की धरती एक बार फिर भावुक हो उठी। जनसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले स्व. ऊंटवाल को स्मरण करने के लिए आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप विशेष रूप से आलोट पहुंचे और उन्होंने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में आलोट विधानसभा के साथ-साथ आलोट, आगर, देवास एवं शाजापुर क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और उनके चाहने वाले पहुंचे। मंच से वक्ताओं ने कहा कि स्व. ऊंटवाल केवल एक नेता नहीं, बल्कि आमजन की आवाज थे। विधायक, सांसद और मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भी उन्होंने सादगी, संवेदनशीलता और संघर्ष को कभी नहीं छोड़ा। मध्य प्रदेश की राजनीति में उनकी छवि एक कर्मठ, जुझारू और जनहितैषी नेता के रूप में हमेशा जीवित रहेगी।

कार्यक्रम में आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश संगठन के नेता तपोभूमिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, परिवारजन एवं कार्यकर्ताओं का सैलाब मौजूद रहा। इस अवसर पर स्व. ऊंटवाल के बड़े पुत्र मनोज ऊंटवाल (बंटी) भी भावुक रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्व. ऊंटवाल के संघर्षपूर्ण जीवन, जनसेवा और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को याद कर उपस्थितजनों की आंखें कई बार नम हो गईं। अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

posted by : Admin/Pointer Media
30 Jan 2026, 09:48 PM
चाँदी ने की “चार सौ बीसी”: 24 घंटे में करीब 90 हजार की गिरावट, MCX में 4.20 लाख से फिसलकर 3.30 लाख
चीनी बाजार में भारी मुनाफा वसूली, अमेरिका शटडाउन और फेड विवाद से बढ़ी अस्थिरता
मन्दसौर- MCX कमोडिटी बाजार में चाँदी ने कल रात 4,20,000 रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक उच्चतम स्तर छूने के बाद महज 24 घंटे के भीतर करीब 90,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की। तेज बिकवाली के दबाव में भाव फिसलकर 3,30,000 रुपये के आसपास आ गए। इस अचानक आई गिरावट से वायदा और हाजिर, दोनों बाजारों में उथल-पुथल मच गई और कारोबार असमंजस की स्थिति में फंस गया।
चीनी बाजार में भारी मुनाफा वसूली
बाजार सूत्रों के अनुसार चीन में आने वाले बड़े उत्सव से पहले वहां के निवेशकों और फंड हाउसों ने चाँदी और अन्य धातुओं में भारी मुनाफा वसूली की। एशियाई सत्र में बिकवाली का दबाव बढ़ते ही अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमजोरी आई, जिसका सीधा असर भारतीय MCX पर पड़ा। विशेषज्ञों का मानना है कि चीनी बाजार से आई यह बिकवाली गिरावट की प्रमुख वजह बनी।
अमेरिका फैक्टर: शटडाउन और फेड विवाद
अमेरिका में आंशिक सरकारी शटडाउन की आशंका और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा फेड चेयरमैन को बदलने की धमकी ने वैश्विक वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी। डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव के कारण कीमती धातुओं में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया।
कल तक शहरी बाजारों में खरीद की होड़
देश के बड़े शहरों के सर्राफा बाजारों में कल तक चाँदी खरीदने की होड़ मची हुई थी। तेजी के माहौल में कई जगह थोक व्यापारियों ने आज कारोबार बंद कर भाव देना रोक दिया था
हाजिर बाजार में बढ़ी घबराहट
MCX में तेज गिरावट के बाद हाजिर बाजार में भी बेचवाली का दबाव बढ़ गया। छोटे निवेशकों ने नुकसान के डर से माल निकालना शुरू कर दिया, वहीं व्यापारियों ने भी नए सौदों में सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। इससे बाजार की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
इस सप्ताह और माह के अंत तक उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह और इस माह का कारोबार अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, खबर लिखे जाने तक कुछ सुधार के साथ चाँदी वापस 354000₹ पर कारोबार कर रही है ऐसे में रात्रि 12 बजे क्लोजिंग तक भाव में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अंतरराष्ट्रीय संकेत, डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमतें और वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रम आने वाले सत्रों में बाजार की दिशा तय करेंगे।
फंडामेंटल अब भी मजबूत
विशेषज्ञों का मानना है कि अल्पकालिक करेक्शन के बावजूद चाँदी के लॉन्ग टर्म फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं। सोलर, इलेक्ट्रिक व्हीकल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बढ़ती औद्योगिक मांग आने वाले समय में कीमतों को समर्थन दे सकती है।
निष्कर्ष: 24 घंटे में आई करीब 90 हजार रुपये की गिरावट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कमोडिटी बाजार में उतार-चढ़ाव की रफ्तार बेहद तेज होती है। वैश्विक घटनाक्रमों का असर अब सीधे घरेलू बाजारों पर नजर आ रहा है और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।
डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट लेखक द्वारा किसी भी प्रकार की निवेश सलाह देने के उद्देश्य से नहीं लिखी गई है। इसमें केवल बाजार के मौजूदा हालात और रुझानों की जानकारी दी गई है। निवेश से पहले पाठक स्वयं विशेषज्ञ सलाह अवश्य लें।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Jan 2026, 06:09 PM
ऑपरेशन मुस्कान: शामगढ़ पुलिस ने गुजरात से बरामद की नाबालिग बालिका, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
शामगढ़ (मन्दसौर) | मन्दसौर पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक बड़ी सफलता अर्जित की है। थाना शामगढ़ पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 12 दिन पहले लापता हुई एक नाबालिग बालिका को गुजरात से सकुशल दस्तयाब (बरामद) कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
क्या था पूरा मामला?
बीती 18 जनवरी 2026 को शामगढ़ थाने पर एक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए BNS की धारा 137(2) के तहत अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।
तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा ने स्वयं संज्ञान लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। एएसपी हेमलता कुरील और एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि कपिल सौराष्ट्रीय ने एक विशेष टीम गठित की।
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों (साइबर सेल की मदद) और मुखबिरों से मिली सूचना का बारीकी से विश्लेषण किया। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस टीम गुजरात पहुंची और 29 जनवरी को बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। वैधानिक प्रक्रिया के बाद बालिका को उसके परिवार को सौंप दिया गया है।
पुलिस टीम की सराहना
इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देने में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। बालिका के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Jan 2026, 06:05 PM
वाहन चोर गिरोह पर दलौदा पुलिस का प्रहार: 3 मोटरसाइकिल बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार
दलौदा (मन्दसौर) | मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत दलौदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। उल्लेखनीय है कि दलौदा पुलिस पिछले एक माह के भीतर चोरी की 7 से अधिक वारदातों का खुलासा कर चुकी है।
ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थेजानकारी के अनुसार, 28 जनवरी 2026 को ग्राम सरसौद निवासी पुरुषोत्तम कुमावत ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उनि शुभम व्यास के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी कौशल की मदद से पुलिस ने संदेही पप्पू पिता मोहनलाल भील (निवासी मंदसौर) को घेराबंदी कर पकड़ा। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर कुल 3 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
इनकी रही मुख्य भूमिकामन्दसौर एसपी विनोद कुमार मीणा, एएसपी तेर सिंह बघेल और एसडीओपी (ग्रामीण) कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शुभम व्यास एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
खास बात: दलौदा पुलिस द्वारा पिछले 30 दिनों में चोरी की घटनाओं को ट्रेस करने की स्ट्राइक रेट काफी बेहतर रही है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों में सुरक्षा का भाव जागा है।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Jan 2026, 06:03 PM
हर छोटे छोटे जिलों में हों साहित्य महोत्सव, जिससे सभी लोग संस्कृति से जुड़े सके : पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा
बड़े-बड़े इतिहास छोटे-छोटे शहरों से निकलते हैं : श्री आलोक श्रीवास्तव
किसी देश को गुलाम बनाना है तो उसका इतिहास भुला दो : प्रो. रविन्द्र शर्मा
सीतामऊ साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन विचार, कविता और संस्कृति का हुआ संगम

मंदसौर / सीतामऊ साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन वक्ताओं के विचारों, कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं के मन को गहराई से प्रभावित किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य श्री संजीव सान्याल के व्याख्यान से हुई। उन्होंने “इतिहास का भूगोल” विषय पर बोलते हुए व्यापार, जहाजरानी, समुद्री यात्राएं, समुद्री शक्तियां, युद्ध तथा पड़ोसी देशों से संबंधों पर विस्तृत और रोचक विवेचना की।

इसके पश्चात प्रो. रविन्द्र कुमार शर्मा ने “भारतीय संस्कृति और इतिहास” विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि यदि किसी देश को गुलाम बनाना है, तो सबसे पहले उसे उसका इतिहास भुला देना चाहिए। उन्होंने भारतीय संस्कृति, सैन्य परंपरा और सैनिक इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में ऐसा कोई देवता नहीं है जिसके हाथ में शस्त्र न हों। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भारत का हृदय स्थल है और भारत को समझने के लिए मध्यप्रदेश को समझना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान पैरामाउंट एकेडमी के विद्यार्थियों द्वारा सीतामऊ के साहित्य और इतिहास पर आधारित लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई— “आओ जी पधारो, मारी छोटी काशी”।

पद्मश्री कवि श्री सुरेंद्र शर्मा ने अपनी कविताओं और विचारों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि सीतामऊ साहित्य महोत्सव जैसे आयोजन हर छोटे-छोटे जिलों में होने चाहिए, ताकि लोग अपनी संस्कृति से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि ज्यादा जीना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि कैसे जिया गया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए सार्थक जीवन जीने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि हंसी किसी के आंसुओं से अर्जित नहीं होनी चाहिए, गहराई के बिना ऊंचाई का कोई अर्थ नहीं होता। पेड़ जितना बड़ा होता है, उसकी जड़ें उतनी ही गहरी होती हैं। उन्होंने कर्म को महत्व देते हुए कहा कि काम को इज्जत देंगे तो मुनाफा मिलेगा, काम पर ऐसे जाएं जैसे मंदिर जाते हैं। इच्छाओं को सीमा में रखने और कर्म में विश्वास रखने का संदेश भी उन्होंने दिया। उन्होंने सीतामऊ में आयोजित इस महोत्सव और विशाल पुस्तकालय की सराहना की।

प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं पत्रकार श्री आलोक श्रीवास्तव ने “आलोकनामा” और “शब्दों का आलोक” विषय पर संबोधन किया। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े इतिहास छोटे-छोटे शहरों से निकलते हैं और सीतामऊ की धरती पर हो रहा यह साहित्य महोत्सव उसी परंपरा का उदाहरण है। उन्होंने अपनी पुस्तक “आमीन” का उल्लेख किया तथा शैलेंद्र के गीत “धरती कहे पुकार” को सुनने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि यदि भारत में जन्म लिया है तो अपने जन्म का अर्थ समझना चाहिए और राष्ट्र की संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। प्रेरणा एक शब्द से भी मिल सकती है, जरूरत है उसे ग्रहण करने की। उन्होंने संघर्ष, गुरु और जीवन को सीख का माध्यम बताते हुए साहित्य में तप और साधना की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर उन्होंने शिव तांडव स्तोत्र का हिंदी भावानुवाद और “घर की बुनियादी दीवारें—हमारे बाबूजी” कविता का पाठ किया।

इसके साथ ही डॉ गीतांजलि त्यागी ने प्राचीन राजघरानों के बारे में जानकारी प्रदान की।
इसके साथ ही श्री साजिद लोधी (पूर्व टेनिस कोच एवं पर्यावरण कार्यकर्ता) ने पर्यावरण, वन्यजीव, जीव-जंतु, वनस्पति एवं पक्षियों पर जानकारी दी। उनके मार्गदर्शन में बसई क्षेत्र में चंबल सफारी, मगरमच्छ एवं ऊदबिलाव दर्शन की गतिविधियों की जानकारी दी गई।

कबीर स्टूडियो द्वारा “वेव्स में स्वरागिनी” की प्रस्तुति दी गई। देर शाम विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में तारों का अवलोकन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
दूसरे दिवस के आयोजन में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी श्रोतागण उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Jan 2026, 05:59 PM
अन्नपूर्णा नगर में 12 वर्षों से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बना रहा निशुल्क सिलाई केंद्र
पिपलिया मंडी/ अन्नपूर्णा नगर क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यहां श्रीमती मंजू लता जोशी द्वारा संचालित निशुल्क सिलाई केंद्र में जरूरतमंद बालिकाओं को बिना किसी शुल्क के सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस केंद्र का उद्देश्य बालिकाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
सिलाई केंद्र की संचालिका श्रीमती मंजू लता जोशी ने बताया कि अब तक इस निशुल्क सिलाई केंद्र से लगभग 500 बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। प्रशिक्षण के बाद कई बालिकाएं घर बैठे सिलाई का कार्य कर अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह बालिकाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देती रहेंगी और अधिक से अधिक जरूरतमंद बालिकाओं को इस योजना से जोड़ेंगी।
इस सिलाई केंद्र में सिलाई मशीन के साथ-साथ धागा, कपड़ा, कैंची सहित सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, जिसका कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता। क्षेत्रवासियों ने श्रीमती जोशी के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया
posted by : Admin/Pointer Media
30 Jan 2026, 03:21 PM
भावांतर भुगतान योजना किसानों की तपोसाधना और समर्पण का सम्मान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान हमारी संस्कृति और अर्थव्यवस्था के हैं कर्णधार
भावांतर योजना से सोयाबीन उत्पादक किसानों को मिला फसल का पूरा दाम
मंदसौर जिला श्वेत क्रांति, हरित क्रांति और नील क्रांति में सबसे अव्वल
मुख्यमंत्री ने 1.17 लाख किसानों को अंतरित की 200 करोड़ रूपए की भावांतर राशि
सोयाबीन उत्पादक किसानों को अब तक दी गई लगभग 1500 करोड़ की भावांतर राशि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पात्र 5 किसानों को दिए भावांतर राशि के चेक
मल्हारगढ़ में 58 करोड़ से मंदसौर-नीमच स्टेट हाईवे पर 4 लेन फ्लाई-ओवर एवं पिपलिया मंडी में 5.53 करोड़ से रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण का किया भूमि-पूजन
मल्हारगढ़ से नारायणगढ़ मार्ग पर 2.06 करोड़ रू. से बने रेलवे अंडर-पास का हुआ लोकार्पण
भुवानी माता मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, काका गाडगिल सागर डेम को बनाएंगे पर्यटन स्थल
मल्हारगढ़ में हुआ अन्नदाता सम्मान समारोह, किसानों को भावांतर राशि की मिली सौगात

मल्हारगढ/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मौसम कोई भी हो, किसानों को हमेशा अपने खेत-खलिहान की ही चिंता रहती है। फसल अच्छी हो, तो पूरे साल की हरियाली... पर किसी वजह से कम पैदावार हो जाए, कीड़ा लग जाए, ओला-पाला से फसल खराब हो जाए, तो फिर पूरे साल का सूखा। अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। किसान हमारे अन्नदाता हैं, इन्हें कोई भी परेशानी हो, कठिनाई हो, तो हमारी सरकार किसानों का संबल और इनकी ढाल बनकर हमेशा साथ खड़ी है। किसान हमारी संस्कृति का आधार हैं, हमारी धरोहर हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था के वास्तविक कर्णधार हैं। किसानों की जिंदगी बेहतर बनाना, इनके खेत, खलिहानों और घरों में समृद्धि लाना ही हमारा एकमात्र ध्येय है। किसानों की समृद्धि में ही प्रदेश की समृद्धि है। सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना किसानों के जीवन में समृद्धि लाने के लिए सरकार का प्रयास है। यह योजना किसानों के कठिन तप, साधना और समर्पण का सम्मान है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में 'अन्नदाता सम्मान समारोह' को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना की अंतिम किश्त के रूप में प्रदेश के 1 लाख 17 हजार किसानों के खातों में लगभग 200 करोड़ रूपए की भावांतर राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि योजना के प्रारंभ से अब तक 7 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को हमारी सरकार लगभग 1500 करोड़ रूपए की भावांतर राशि सोयाबीन उत्पादक किसानों को दे चुकी है। आज जिन किसानों को भावांतर की राशि मिली है, उसमें मंदसौरजिले के किसान भी शामिल हैं। मंदसौर जिले के 27 हजार से अधिक किसानों को लगभग 43 करोड़ रूपए की भावांतर राशि मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भावांतर योजना में मंदसौर जिले के 5 किसान श्री रघुवीर सिंह को 95 हजार रूपए, श्री मुकेश पाटीदार को 73 हजार रूपए, श्री ओमकार सिंह को 64 हजार रूपए सहित श्री रामदयाल और श्री जगदीशचंद्र पाटीदार को भी भावांतर राशि के चेक भी सौंपे।
शौर्य को मिला सम्मान - स्व. मनोहर सिंह चौहान के पुत्र को दिया शासकीय सेवा का नियुक्ति पत्र
मल्हारगढ़ सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक बेहद संवेदनशील पक्ष भी सामने आया। मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़ में हुई एक दुर्घटना में जान की बाजी लगाकर 4 लोगों की जिन्दगी बचाने वाले स्व. मनोहर सिंह चौहान के पुत्र श्री संजय सिंह को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह शौर्य का सम्मान है। मल्हारगढ़ के पास हुई एक दुर्घटना में एक कार को पानी में डूबते देखकर अपनी जान की परवाह न करते हुए श्री मनोहर सिंह तत्काल पानी में कूदे। कार में मौजूद 4 जिंदगियां तो बचा लीं, पर खुद की जान न बचा सके। ऐसी वीरता को सम्मानित करना हमारा फर्ज है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. मनोहर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र श्री संजय सिंह को विशेष प्रकरण के तहत पुलिस आरक्षक (जीडी) के पद पर सीधा नियुक्ति-पत्र (अनुकम्पा के रूप में) दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानवता प्रदर्शित करने वाला हर नागरिक सम्मान का अधिकारी है। हम सबमें दूसरों की जिंदगी बचाने का करूणा भाव होना ही चाहिए।
मंदसौर के निवासियों को भी दीं सौगातें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदसौर जिलेवासियों को भी विभिन्न विकास कार्यों की सौगातें दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 51.91 करोड़ रूपए की लागत से मंदसौर-नीमच स्टेट हाईवे पर 4 लेन फ्लाई-ओवर निर्माण तथा पिपलिया मंडी में 5.53 करोड़ रूपए लागत से बनने वाले रेलवे अंडरब्रिज निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन से नारायणगढ़ मार्ग पर 2.06 करोड़ रूपए लागत से नवनिर्मित रेलवे अंडर-पास का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा की मांग पर मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिपलियामंडी में नया फ्लाई-ओवर ब्रिज बनाने सहित भुवानी माता मंदिर का जीर्णोद्धार कराने और काका गाडगिल सागर डेम को एक आकर्षक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंदसौरवासियों को 25 करोड़ की लागत से बने भगवान श्री पशुपतिनाथ लोक के रूप में आज एक और बड़ी सौगात भी मिली है।
मध्यप्रदेश पहला राज्य, जिसने देश में सबसे पहले लागू की भावांतर योजना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश, देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने किसानों के हित में सबसे पहले भावांतर की राशि को शासकीय व्यवस्था से भुगतान करने की योजना लागू की। इस योजना से प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को उनकी फसल का पूरा दाम मिला है। । उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान किसानों के पसीने, उनके धैर्य और अटूट परिश्रम से ही है। हम हर अन्नदाता को उसकी मेहनत का पूरा दाम दिलाएंगे।
सरसों और मूंगफली की फसल को भी लाएंगे भावांतर योजना के दायरे में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के धरतीपुत्र किसानों ने अपनी मेहनत से भारी मात्रा में अनाज उत्पादन कर प्रदेश का देश में मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने अनेक किसान हितैषी निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कृषक कल्याण वर्ष-2026 में किसानों को कृषि आधारित उद्योगों और खाद्य प्रसंस्करण से उपज में वैल्यू एडीशन करने से जोड़ा है। अब हमारे प्रदेश का किसान खुद अपनी उपज की प्रोसेसिंग करेगा, जिससे उसे उसकी उपज का भरपूर दाम मिलेगा। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाते हुए उनकी समृद्धि में कोई कमी नहीं रहने देगी। प्रदेश के सभी पात्र किसानों को भावांतर योजना से फसल का समुचित दाम मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार आने वाले सालों में सरसों और मूंगफली की फसल को भी भावांतर भुगतान योजना के दायरे में लेकर आएगी।
अगले 5 साल में देंगे ढाई लाख नई नौकरियां
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं को एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था। इसमें से अब तक 60 हजार पदों पर भर्ती की जा चुकी है। अगले 5 साल में प्रदेश के ढाई लाख पदों पर नई नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि मंदसौर और नीमच में मेडिकल कॉलेज पहले ही बन चुके हैं। बहनों को रोजगार से जोड़ने के लिए हमने मंदसौर को नर्सिंग कॉलेज की सौगात भी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपए की है। बहनों को हर माह यह राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जा रही है। प्रदेश की धरती पर भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थानों को हम तीर्थ के रूप में विकसित कर रहे हैं।
कपास उत्पादक किसानों को मिलेगा देश के पहले पीएम मित्र पार्क का भरपूर लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादन में भी विशेष स्थान रखता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने धार में कपास उत्पादक किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलवाने के लिए देश के पहले पीएम मित्र पार्क का भूमि-पूजन किया है। इससे 6 लाख किसानों को लाभ मिलेगा और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारों ने प्रदेश के गांव-गांव को पक्की सड़क से जोड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुगम होने से किसानों को भी लाभ मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंदसौर की भूमि उपजाऊ है, यहां की लहसुन विश्व प्रसिद्ध है।
मंदसौर बना रहा है विशिष्ट पहचान
मंदसौर अपनी एक विशिष्ट पहचान बना रहा है। मंदसौर की पहचान आज श्वेत क्रांति, हरित क्रांति और नील क्रांति में अव्वल है। मंदसौर की फसलें, फूल और मसालों की खुशबू अलग ही है। कूनो नेशनल पार्क के बाद अब चीते मंदसौर की धरती में भी पहुंच गए हैं।
हर गांव और खेत को मिल रहा है गांधी सागर बांध का पानी : उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हर गांव, हर खेत को गांधीसागर बांध का पानी मिल रहा है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा निरंतर बढ़ रहा है। हमारी सरकार ने पिछले साल 4 लाख 21 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश किया था। नए वित्त वर्ष में हम इससे भी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मल्हारगढ़ विधानसभा को स्कूल, अस्पताल, उद्योगों की अनेक सौगातें मिली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकसित राज्य बन रहा है। हमारी सरकार ने अगले 5 सालों में राज्य बजट की राशि दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मिला विशेष स्नेह : सांसद श्री गुप्ता
मंदसौर के लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विशेष स्नेह मंदसौर को मिला है। प्रदेश के किसानों को भावांतर राशि के साथ मंदसौरवासियों को भी कई सौगातों का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने वर्ष-2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित कर किसान हित में एक बेहद प्रभावशाली कदम उठाया है। आज हमारे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत निरंतर समृद्ध हो रही है। सिंचित भूमि का रकबा भी लगातार बढ़ रहा है।
अन्नदाता सम्मान समारोह में राज्यसभा सदस्य श्री बंशीलाल गुर्जर ने आभार माना। कार्यक्रम में सुवासरा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, विधायक श्री अनिरूद्ध मारू, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान बंधु एवं लाड़ली बहनें उपस्थित थीं।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Jan 2026, 12:31 AM
सरकारी चिकित्सालय में डॉक्टरो की पोस्टिंग को लेकर राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी ।
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) वाकय भवानीमंडी की राजनीति नगर के वाशिन्दो के लिए अनुकुल नही है । सरकारी चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में तो और भी हालत दयनीय है ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीमंडी पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र व इससे सटे मध्य प्रदेश के करीब 2 लाख की जनसंख्या के मरीजो के इलाज का भार है । लेकिन अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण गंभीर बीमारियों के मरीजों को रेफर कर दिया जाता है ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीमंडी में कुल 22 डॉक्टरों की पोस्टिंग है जिसमें से मात्र 12 डॉक्टर ही मौजूद है ।गौरतलब तो यह है कि भवानीमंडी जैसे नगर के सरकारी अस्पताल में ना तो जनरल सर्जन है और ना ही स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर है , अस्पताल में आने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या भी इन दोनों विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहती है । इन दोनों से संबंधित अस्पताल में आने वाले मरीजों को झालावाड़ रेफर कर दिया जाता है ।चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रोहिताश ने बताया कि विगत एक वर्ष से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ व जनरल सर्जन का पद रिक्त है ।
इसके लिए दोषी है तो राजनीति करने वाले नेताओ की इच्छा शक्ति का अभाव ।
झालावाड़ जिले में नियुक्त हुए 28 विशेषज्ञ डॉक्टर :-
बुधवार को डॉक्टर की जो सूची जारी हुई है उसके अंतर्गत 28 विशेषज्ञ डॉक्टरों को झालावाड़ जिले में नियुक्त किया गया है ।झालावाड़ में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ जिला चिकित्सालय भी है जहां डॉक्टर का पूरा पावर हाउस मौजूद है ,उसके बावजूद भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अपने विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन में 28 में से 17 विशेषज्ञ डॉक्टरों को लगवाया है । झालावाड़ में पांच, झालरापाटन में पांच ,पिड़ावा में चार , सुनेल में तीन विशेषज्ञ डॉक्टर को नियुक्त किया गया है ।
डग विधानसभा क्षेत्र के भवानीमंडी में चार डॉक्टर को नियुक्त किया गया लेकिन इन चारों में भी स्त्री रोग विशेषज्ञ और जनरल सर्जन को नियुक्त नहीं किया गया है । डग में चार और चौमहला में दो विशेषज्ञ डॉक्टरों को लगाया गया है ।जबकि खानपुर और मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सालय में एक-एक विशेषज्ञ डॉक्टर को लगाया गया है ।
भवानीमंडी में मरीजके इलाज की निर्भरता निजी चिकित्सालय पर :-
भवानीमंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्जन और स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण गरीब मरीजों के लिए आफत खड़ी हो जाती है । या तो उन्हें इलाज के लिए झालावाड़ रैफर कर दिया जाता है या फिर उन्हें भारी भरकम राशि का भुगतान कर निजी चिकित्सालय में जाना पड़ता है । हांलकि निजी चिकित्सालय में मरीजों को तत्कालिक रूप से यह सुविधा मिल जाती है ।करीब एक दर्जन से ज्यादा निजी अस्पतालों में स्थानीय ,आसपास ग्रामीण क्षेत्रो व मध्यप्रदेश के मरीजों की काफी भीड़ रहती है ।
पिछले बजट में घोषित उप जिला चिकित्सालय का मामला अभी भी जमीन आवंटन के अधर झूल में है :-
भवानीमंडी में उप जिला चिकित्सालय खोलने के लिए प्रशासन द्वारा पांच किलोमीटर दूर मांडवी में 15 बीघा जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन भवानीमंडी से ज्यादा दूर होने के कारण उस जमीन का मामला भी अधर झूल में लटक गया है,अब नए सिरे से भवानीमंडी क्षेत्र में ही उप जिला चिकित्सालय खोलने के लिए जमीन देखी जा रही है लेकिन फिलहाल अन्य जगहों पर अभी तक जमीन फाइनल नहीं हुई है ।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Jan 2026, 06:12 PM
एक दिवसीय खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर 30 जनवरी को भवानीमंडी में लगेगा ।
भवानीमंडी । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग झालावाड़ द्वारा 30 जनवरी को सुबह 10 बजे से सायः5 बजे तक जैन बोर्डिंग धर्मशाला भवानीमंडी में एक दिवसीय खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित किया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद साजिद ने बताया कि व्यापार महासंघ संघ भवानीमंडी के सहयोग से यह एक दिवसीय शिविर जैन बोर्डिंग धर्मशाला भवानीमंडी में लगाया जाएगा, जिसमें आवेदन करने पर मौके पर ही खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे। साथ ही मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब द्वारा मौके पर खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आम उपभोक्ताओं द्वारा लाए गए खाद्य पदार्थों की निःशुल्क जांच करवाई जा सकेगी।
खाद्य सुरक्षा लाइसेंस नहीं बनाने पर 10 लाख रुपए तक का जुर्माना :-
डॉ. साजिद खान ने बताया कि प्रत्येक खाद्य कारोबारकर्ता को खाद्य कारोबार करने से पूर्व खाद्य अनुज्ञा पत्र (लाइसेंस) अथवा रजिस्ट्रेशन प्राप्त करना अनिवार्य है। बिना वैध खाद्य अनुज्ञा पत्र के खाद्य कारोबार करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 63 के तहत 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है तथा बिना खाद्य कारोबार का रजिस्ट्रेशन कराए खाद्य कारोबार करने पर धारा 58 के तहत 2 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
वार्षिक टर्न ओवर 12 लाख रुपये से ज़्यादा होने पर लाइसेंस अनिवार्य :-
जिन खाद्य कारोबारकर्ताओं का वार्षिक टर्नओवर 12 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें लाइसेंस लेना आवश्यक है, तथा जिनका वार्षिक टर्नओवर 12 लाख रुपये से कम है, उन्हें रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र लेना आवश्यक है।
खाद्य लाइसेंस हेतु आवश्यक दस्तावेज:-
आधार कार्ड ',पैन कार्ड,खाद्य कारोबार परिसर के कब्जे का प्रमाण,फर्म के मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेज अथवा स्वयं घोषणा पत्र,जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र
कब्जे के प्रमाण में किरायानामा, बिजली का बिल या नल का बिल ।
रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज:-
आधार कार्ड,फोटो,फर्म की प्रोप्राइटरशिप से संबंधित दस्तावेज अथवा घोषणा पत्र,परिसर का बिजली का बिल या किरायानामा
इस शिविर में सब्जी विक्रेता, फल विक्रेता, रिटेलर, होलसेलर, डिस्ट्रीब्यूटर, ट्रांसपोर्टर, दूध विक्रेता, डेयरी एवं निर्माण इकाइयों के लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन बनाए जाएंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Jan 2026, 06:11 PM
मुख्यमंत्री के भ्रमण को लेकर कलेक्टर ने पशुपतिनाथ लोक, मंदसौर हवाई पट्टी एवं मल्हारगढ़ कॉलेज का किया निरीक्षण
मंदसौर / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 29 जनवरी को प्रस्तावित मंदसौर जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने भगवान पशुपतिनाथ लोक, मंदसौर हवाई पट्टी एवं मल्हारगढ़ कॉलेज सभा स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री द्वारा भगवान पशुपतिनाथ लोक के लोकार्पण तथा मल्हारगढ़ में भावांतर राशि भुगतान कार्यक्रम में सहभागिता की जानी है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने पशुपतिनाथ लोक परिसर में मंदिर क्षेत्र, प्रदर्शनी व्यवस्था, पालकी एवं संपूर्ण लोक भ्रमण का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके पश्चात उन्होंने मंदसौर हवाई पट्टी का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर ने मल्हारगढ़ में कॉलेज ग्राउंड एवं हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
posted by : Admin/Pointer Media
28 Jan 2026, 04:04 PM
तीन दिवसीय द्वितीय साहित्य महोत्सव का 29 जनवरी से होगा शुभारंभ
अलग अलग क्षेत्रों के विद्वान, वक्ता, कलाकार, इतिहासकार इत्यादि होंगे शामिल
मंदसौर / आगामी 29 से 31 जनवरी 2026 तक द्वितीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव का आयोजन सीतामऊ स्थित नटनगर शोध संस्थान में किया जाएगा। तीन दिवसीय द्वितीय साहित्य महोत्सव का 29 जनवरी को नाटनगर शोध संस्थान से होगा शुभारंभ।
जिसमें अलग अलग क्षेत्रों के विद्वान, वक्ता, कलाकार, इतिहासकार इत्यादि होंगे शामिल।
साहित्य महोत्सव “नॉलेज कुंभ” के रूप में विकसित हो रहा है। स्कूल के बच्चों के माध्यम से तारामंडल संबंधी गतिविधियाँ आयोजित होंगी। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनमें पुस्तकें, पेंटिंग, दुपट्टे, रुमाल, स्थानीय उत्पाद एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी।
प्रथम दिवस के वक्ता एवं विषय
सीतामऊ साहित्य महोत्सव के प्रथम दिन 29 जनवरी को सर्वप्रथम श्री राजेश कुमार, निदेशक, अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं मानव संसाधन विभाग, नई दिल्ली द्वारा "इतिहास के पन्नो से" पर व्याख्यान होगा।
कवि और लेखक श्री विवेक चतुवेर्दी द्वारा "शब्दों का जादू" पर व्याख्यान होगा। श्री मीर रंजन नेगी, भारतीय महिला राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम के पूर्व कोच द्वारा "खेल और जीवन" पर व्याख्यान होगा। श्री रघुबीर यादव, भारतीय अभिनेता, कवि, संगीतकार द्वारा "कथा और रंगमंच" पर व्याख्यान होगा। जासु मंगानियार समूह द्वारा स्वरांजलि पर प्रस्तुति दी जाएगी।
दूसरे दिवस के वक्ता एवं विषय
30 जनवरी 2026 को श्री संजीव सान्याल प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य द्वारा
"इतिहास का भूगोल" पर व्याख्यान होगा। श्री आलोक श्रीवास्तव द्वारा "शब्दों का आलोक" पर व्याख्यान होगा। प्रो. रविन्द्र कुमार शर्मा द्वारा "भारतीय संस्कृति और इतिहास" पर व्याख्यान होगा। चंबल सफारी, मगरमच्छ और ऊदबिलाव देखने का जश्न मनाया जाएगा। कबीर स्टूडियो द्वारा "वेव्स में स्वरागिनी" पर प्रस्तुति देंगे। विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में तारों का अवलोकन किया जाएगा।
तीसरे दिवस के वक्ता एवं विषय
तीसरा दिन 31 जनवरी 2026 पद्मश्री ज्ञान चतुर्वेदी द्वारा "किस्से कहानियां" पर व्याख्यान होगा। श्री जेरी पिंटो, साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता द्वारा "किताबों की दुनिया" पर व्याख्यान होगा। श्री रज़ा काज़मी पर्यावरणविद् " पर्यावरण संरक्षण" पर व्याख्यान देंगे। श्री प्रशांत पांडे, फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता द्वारा "सुवासरा से फिल्मफेयर तक का सफर" के बारे में बताएंगे। श्री मुजतबा द्वारा "दादी नानी के किस्से" प्रस्तुत करेंगे।
कलाकारों की प्रस्तुतियां एवं विविध गतिविधियों
तीन दिवसीय साहित्य सम्मेलन में विविध कलाकारों की अलग-अलग प्रस्तुतियां होगी एवं विविध गतिविधि भी आयोजित होगी। जिसमें कलाकारों द्वारा राजस्थानी लोक गायन, सूफी लोक बैंड, कवि सम्मेलन, शहनाई और तबला वादन की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
वहीं गतिविधियाँ में मगरमच्छ और ऊदबिलाव देखना, चंबल नदी सफारी, पक्षी देखना और तारों को देखना, अफीम और क्विनोआ के खेत का दौरा इत्यादि गतिविधियां आयोजित होगी।
कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने जिलेवासियों, साहित्यप्रेमियों एवं पर्यटकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव में सहभागिता कर सीतामऊ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत का अनुभव करें।
posted by : Admin/Pointer Media
28 Jan 2026, 02:19 PM
विकास, विश्वास और दूरदर्शिता के साथ आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
मंदसौर / उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि शासन का मूल उद्देश्य जनता की सेवा है। सत्ता में रहकर यदि जनता के कार्य न किए जाएँ, तो सत्ता का कोई औचित्य नहीं रह जाता। यही भावना वर्तमान राज्य सरकार के प्रत्येक निर्णय की आधारशिला है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने मंगलवार को एक निजी चैनल को दिये साक्षात्कार में मध्यप्रदेश की आर्थिक प्रगति, राज्य सरकार के 2 वर्षों की उपलब्धियों, आगामी बजट दृष्टि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, सड़क कनेक्टिविटी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से अपने विचार रखे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि बीते 2 वर्षों में प्रदेश ने विकास का नया अध्याय लिखा है। इस अवधि में रोजगार सृजन, ग्रामीण एवं शहरी कनेक्टिविटी, शिक्षा ढांचे के विस्तार, सिंचाई सुविधाओं के व्यापक विकास तथा बुनियादी अधोसंरचना में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि यह विकास यात्रा जनता के विश्वास की शक्ति से आगे बढ़ रही है।
आगामी बजट जनभागीदारी और दूरदर्शिता पर आधारित
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बताया कि राज्य सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए अधिक परिमाण वाले बजट ढांचे की दिशा में कार्य कर रही है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं पर आधारित विकास का रोडमैप बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में रोलिंग बजट प्रणाली लागू करने की दिशा में भी कार्य कर रही है, जिससे योजनाओं को लचीला और परिणाम-केंद्रित बनाया जा सके। साथ ही, जनता से सुझाव लेकर उन्हें बजट प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जा रहा है।
केंद्र के साथ प्रभावी समन्वय
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने जानकारी दी कि वे हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के साथ प्री-बजट बैठक में सम्मिलित हुए, जहाँ उन्होंने मध्यप्रदेश की विकास आवश्यकताओं को मजबूती से रखा। विशेष रूप से आगामी सिंहस्थ/कुंभ आयोजन से जुड़े पूंजीगत विकास कार्यों के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपये के प्रावधान का विषय प्रमुखता से उठाया गया।
विकसित भारत@2047 में मध्य प्रदेश की अग्रणी भूमिका
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का “विकसित भारत-2047” का संकल्प देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला है। मध्यप्रदेश इस राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
स्वास्थ्य, सिंचाई और कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक बदलाव
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश की तस्वीर तेजी से बदली है। प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत किया जा रहा है और चिकित्सा शिक्षा का विस्तार हो रहा है। आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए वरदान सिद्ध हुई है, जिससे लाखों परिवारों को मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है। सिंचाई के क्षेत्र में योजनाबद्ध विस्तार से खेतों तक पानी पहुँचा है, कृषि उत्पादन बढ़ा है और किसानों की आय में सुधार हुआ है। वहीं सड़क और कनेक्टिविटी विकास की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत कर रही है। शिक्षा और बच्चों से संवाद सरकार की प्राथमिकतता। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि बच्चों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को समझना सरकार की प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
कर व्यवस्था पर स्पष्ट संदेश
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने स्पष्ट किया कि जनता से लिया गया कर जनता की सुविधाओं और विकास कार्यों पर ही खर्च किया जाता है। सरकार का हर निर्णय जनहित केंद्रित है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश विकास, सुशासन और पारदर्शिता के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
posted by : Admin/Pointer Media
28 Jan 2026, 02:18 PM
सीतामऊ साहित्य महोत्सव में आने-जाने हेतु प्रशासन ने की दो निःशुल्क बसों की व्यवस्था
29 जनवरी से 31 जनवरी तक पूरे तीन दिन रहेगी बस की सुविधा
मंदसौर / सीतामऊ साहित्य महोत्सव (29 जनवरी से 31 जनवरी) में भाग लेने वाले श्रोताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गांधी चौराहा, मंदसौर से आने-जाने हेतु दो बसों की व्यवस्था की गई है।
प्रथम बस प्रातः 8:30 बजे गांधी चौराहा पर उपलब्ध रहेगी तथा प्रातः 9:00 बजे सीतामऊ साहित्य महोत्सव के लिए रवाना होगी। यह बस सीतामऊ से दोपहर 2:00 बजे पुनः मंदसौर के लिए प्रस्थान करेगी, जिससे श्रोता वापस आ सकेंगे।
द्वितीय बस दोपहर 1:00 बजे गांधी चौराहा, मंदसौर से सीतामऊ के लिए रवाना होगी। यह बस महोत्सव की समस्त गतिविधियों के समापन के पश्चात सीतामऊ से मंदसौर लौटेगी एवं गांधी चौराहा पर यात्रियों को छोड़ेगी।
श्रोतागण अपनी सुविधा एवं कार्यक्रम की अवधि के अनुसार किसी भी बस सेवा का उपयोग कर सकते हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Jan 2026, 05:18 PM
भारत पर्व कार्यक्रम में हुई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
मंदसौर / गणतंत्र दिवस की संध्या में लोकतंत्र का लोकोत्सव ’’भारत पर्व’’ का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम पर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ किया। श्री कबीर मालवीय, उज्जैन द्वारा देशभक्ति एवं लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। धार जिले के श्री लखन द्वारा लोक नृत्य भगोरिया पर प्रस्तुती दी गई। श्रोताओं ने मंत्रमुग्ध होकर इन सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का रसास्वादन किया।

कार्यक्रम के पश्चात बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, समाज सेवियों एवं विभागों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, वन मंडल अधिकारी श्री संजय रायखेरे सहित अन्य सभी जिला अधिकारी, बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

posted by : Admin/Pointer Media
27 Jan 2026, 04:32 PM
जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्परता से सुनी 23 आवेदकों की समस्याएं
मंदसौर / जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने 23 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। धाकड़ पिपलिया निवासी ममता ने स्वयं की कृषि भूमि पर आने जाने का रास्ता खुलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार सितामऊ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बरखेड़ा देवडुंगरी निवासी चन्दाबाई ने नाली की निकासी के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर सीईओ जनपद मल्हारगढ़ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। पिपलियामंडी निवासी शिवराज ने नगर पलिका की दुकान दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर सीएमओ नगर पालिका पिपलियामंडी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में आवास योजना का लाभ दिलवाने, आर्थिक सहायता दिलवाने, बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, सिमांकन करवाने, पानी के केम्पर व पानी की गुणवत्ता की जांच करवाने, एवं निर्वाचन नामावली नोटीस संख्या में अवधी बढ़ाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

posted by : Admin/Pointer Media
27 Jan 2026, 04:27 PM
जागृति हाई स्कूल मल्हारगढ़ में गणतंत्र दिवस हर्षोल्ल्लास के साथ मना
मल्हारगढ/ स्थानीय जागृति हाई स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।सर्वप्रथम विद्यालय परिसर से घोष के साथ महू नीमच मार्ग से होते हुए रैली निकाली गई।रैली का समापन विद्यालय परिसर में हुआ उसके पश्चात विद्यालय के संचालक मुकेश साहू ने ध्वजारोहण किया ।

इस अवसर पर सैनिक के रूप में आए छात्रों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की । कार्यक्रम को मंचासीन सेवा निवृत्त वरिष्ठ शिक्षक श्री अशोक विजयवर्गीय व अभिभाषक श्री विनोद कुमार राठौर ने सम्बोधित करते हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया । इस अवसर पर गुप्ता स्टेशनरी के संचालक शांतिलाल गुप्ता के साथ काफी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित थे ।

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पीटी प्रदर्शन व आदि कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसे समारोह में उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों ने काफी सराहा ।

विद्यालय के अभिभावक श्री सुनिल जी माली ने अपने बच्चों की पढ़ाई से प्रभावित होकर अपनी तरफ से सभी बच्चों व विद्यालय परिवार से जुड़े समस्त महानुभावों के लिए सामुहिक भोज की घोषणा की कार्यक्रम के सफल संचालन में स्टॉफ अरविंद राठौर, पूजा मालवीय, पूजा सिंघम,मनीषा मालवीय, संगीता सोनावा,खुशी राठौर, दीपाली राठौर, काजल गुर्जर आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन तृप्ति साहू ने किया व आभार संचालक मुकेश साहू ने माना अंत मे मिठाई वितरण के साथ विद्यार्थी परिषद के द्वारा भी बच्चों को टॉफी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Jan 2026, 07:42 AM
सुशासन भवन में कलेक्टर ने किया झंडा वंदन
मंदसौर / गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने सुशासन भवन में झंडा वंदन किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा गणतंत्र दिवस की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों का पालन करने और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Jan 2026, 10:00 PM
जनसारंगी के 18 वर्ष: विश्वसनीयता की अटूट यात्रा, 19वें वर्ष में नई जिम्मेदारियों के साथ प्रवेश
मंदसौर (गोपाल मालेचा) 26 जनवरी 2026 पत्रकारिता के क्षेत्र में शुचिता, साहस और जनसरोकार का पर्याय बन चुके समाचार पत्र 'जनसारंगी' ने अपनी स्थापना के गौरवशाली 18 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। 26 जनवरी 2008 को 'सत्य की डगर' पर चलने के जिस संकल्प के साथ इस यात्रा की शुरुआत हुई थी, वह आज 19वें वर्ष में प्रवेश के साथ एक नई ऊँचाई और जिम्मेदारी में बदल गई है।
संघर्ष से सफलता तक का सफर
संपादक लोकेश पालीवाल ने इस अवसर पर पाठकों के नाम अपने संदेश में कहा कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का संग्रह नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक निरंतर उत्तरदायित्व है। बीते 18 वर्षों में जनसारंगी ने सत्ता और समाज के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं से लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तक, अखबार ने सदैव तथ्यों और संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी है।
चुनौतियों के बीच अडिग रहा विश्वास
आज के दौर में जब सूचनाएँ शोर का रूप ले रही हैं और 'सनसनी' सत्य पर हावी होने की कोशिश करती है, जनसारंगी ने अपनी साख को बनाए रखा है। डिजिटल क्रांति और सूचनाओं की बाढ़ के बीच भी अखबार ने अपनी प्रामाणिकता और निष्पक्षता से समझौता नहीं किया।
"18 वर्ष पूरे कर 19वें वर्ष में प्रवेश केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन का क्षण है। आने वाले समय में डिजिटल विस्तार और पाठकों की बदलती अपेक्षाओं के बीच मूल्यों की रक्षा करना ही हमारी वास्तविक कसौटी होगी।" - लोकेश पालीवाल, संपादक
भविष्य का संकल्प
19वें वर्ष में कदम रखते हुए जनसारंगी ने संकल्प लिया है कि वह:
- निर्भीकता: बिना किसी दबाव के सत्य को उजागर करना जारी रखेगा।
- जनहित: आम आदमी की आवाज़ को व्यवस्था तक पहुँचाने का माध्यम बना रहेगा।
- आधुनिकता: डिजिटल माध्यमों के साथ तालमेल बिठाते हुए सूचना की सत्यता सुनिश्चित करेगा।
जनसारंगी प्रबंधन ने अपने समस्त पाठकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है, जिनके अटूट विश्वास ने इस अखबार को लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में स्थापित किया।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Jan 2026, 09:49 PM
मल्हारगढ़ में गणतंत्र दिवस की धूम: तिरंगे के गौरव में डूबा नगर, सांदीपनि विद्यालय में हुआ मुख्य समारोह
मल्हारगढ़। नगर में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अत्यंत हर्षोल्लास और गौरवमयी परंपरा के साथ मनाया गया। सुबह से ही नगर की गलियां "भारत माता की जय" के नारों से गुंजायमान रहीं। विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामकर भव्य रैली निकाली, जिसने नगरवासियों में देशभक्ति का संचार किया।
मुख्य समारोह और ध्वजारोहण
नगर का मुख्य समारोह सांदीपनि विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला देवी कच्छावा ने की। समारोह की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी कन्हैयालाल पाटीदार ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात, एनसीसी अधिकारी वीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित परेड की सलामी ली गई।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष पुष्पा देवी पाटीदार एवं तहसीलदार बृजेश मालवीय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
सांदीपनि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पीटीआई अर्जुन परिहार ने किया।
मंच पर उपस्थित गणमान्य
समारोह के दौरान मंच पर नगर परिषद उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, लोकतंत्र सेनानी मनोहर लाल जैन, डॉ. विष्णु सेन कच्छावा, शिक्षण सभापति अभिषेक मुजावदिया, एसडीएम स्वाति तिवारी, तहसीलदार बृजेश मालवीय एवं जनपद अधिकारी श्रीमती भदोरिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
नगर में कहाँ-किसने किया ध्वजारोहण:
नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों और कार्यालयों पर भी गरिमामय ढंग से ध्वजारोहण संपन्न हुआ:
- नगर परिषद कार्यालय: अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला देवी कच्छावा
- शहीद प्रतिमा: प्रेस क्लब मार्गदर्शक श्री ओमप्रकाश बटवाल
- काका गाडगिल प्रतिमा: न.प. उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति
- पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा: भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय
- सांदीपनि विद्यालय: जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी कन्हैयालाल पाटीदार
- एसडीएम कार्यालय: एसडीएम स्वाति तिवारी
- तहसील कार्यालय: तहसीलदार बृजेश मालवीय
- पुलिस थाना: एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी
- एपीजे आईटीआई: अयाजउद्दीन मंसूरी
- एक्सेल आईटीआई: संचालक पंकज माली
- यूनिटी एकेडमी: प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक कुमार दक
- जनपद पंचायत: जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी कन्हैयालाल पाटीदार
इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Jan 2026, 09:34 PM
निर्वाचन कार्यों में मल्हारगढ़ का जलवा: एसडीएम के बाद अब तहसीलदार ब्रजेश मालवीय सम्मानित
मंदसौर। गणतंत्र दिवस के गरिमामयी अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में मल्हारगढ़ तहसील को एक बार फिर गौरवान्वित होने का अवसर मिला। कलेक्टर अदिति गर्ग ने मल्हारगढ़ तहसीलदार ब्रजेश मालवीय को निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इन उपलब्धियों के लिए मिला सम्मान
तहसीलदार मालवीय को मध्यप्रदेश राज्य में फोटो निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 तथा डिजीटाइजेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर यह सम्मान प्रदान किया गया है। उनके कुशल मार्गदर्शन में तहसील ने डेटा प्रबंधन और मतदाता सूची के आधुनिकीकरण में प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
टीम वर्क की जीत
उल्लेखनीय है कि मल्हारगढ़ तहसील ने हाल ही में दोहरी सफलता हासिल की है। इससे पूर्व, एसआईआर (SIR) कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मल्हारगढ़ एसडीएम स्वाति तिवारी को राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा भोपाल में सम्मानित किया जा चुका है।
"यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरी राजस्व टीम की मेहनत का परिणाम है। फील्ड स्टाफ से लेकर कार्यालयीन कर्मचारियों की सक्रियता के कारण ही हम शासन के लक्ष्यों को समय सीमा में पूरा कर पाए।"
— ब्रजेश मालवीय, तहसीलदार
इस दोहरी उपलब्धि से पूरे जिले के राजस्व विभाग में हर्ष का माहौल है। अधिकारियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय संयुक्त टीम वर्क और विभागीय समन्वय को दिया है।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Jan 2026, 09:31 PM
दुखद हादसा: ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से कार दुर्घटनाग्रस्त, आरक्षक रणजीत सिंह का उपचार के दौरान निधन
उदयपुर/मंदसौर(गोपाल मालेचा) राजस्थान के उदयपुर-चित्तौड़गढ़ 6-लेन हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में मंदसौर निवासी आरक्षक रणजीत सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब रणजीत सिंह अपने परिवार के साथ खाटूश्याम जी और नाथद्वारा के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
कैसे हुआ हादसा?
घटना 25 जनवरी की दोपहर करीब 4 बजे की है। भटेवर पुलिस चौकी (थाना खेरोदा, जिला उदयपुर) के पास मंगलवाड़ चौराहे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने आरक्षक की कार को ओवरटेक किया। ओवरटेक करने के तुरंत बाद कंटेनर चालक ने लापरवाही पूर्वक अचानक ब्रेक लगा दिए।
ब्रेक लगने के कारण पीछे चल रही कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। दुर्घटना के समय रणजीत सिंह ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठकर आराम कर रहे थे, जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
परिवार के साथ लौट रहे थे घर
हादसे के वक्त कार रणजीत सिंह के बहनोई चला रहे थे। वाहन में उनकी पत्नी, बच्चे और बहन भी सवार थे। गनीमत रही कि परिवार के अन्य सदस्य इस हादसे में सुरक्षित हैं या उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
उपचार के दौरान तोड़ा दम
दुर्घटना के तुरंत बाद घायल रणजीत सिंह को उदयपुर के अमेरिकन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस खबर के बाद से उनके परिवार और पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार कंटेनर चालक की तलाश जारी है।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Jan 2026, 07:08 PM
अपेक्स कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
मल्हारगढ़(गोपाल मालेचा) 26 जनवरी 2026: स्थानीय अपेक्स कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संस्था की प्राचार्य सुश्री पायल माली द्वारा ध्वजारोहण (झंडावंदन) के साथ हुई। तिरंगे को सलामी देने के पश्चात राष्ट्रगान का गान किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांइस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों और नृत्य के माध्यम से छात्रों ने देश के वीर शहीदों को याद किया और उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया।

प्रतिभाओं का सम्मानसंस्था परिवार द्वारा शिक्षा और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें डिजिटल युग में तकनीकी कौशल के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
गणमान्य जनों की उपस्थितिकार्यक्रम के दौरान संस्थान के डायरेक्टर युनूस मोहम्मद रंगरेज, शबनम मंसूरी, राजनंदनी शक्तावत, सद्दाम हुसैन, जया, अनीता, चंद्रेश भाना एवं समीर सहित विद्यार्थी और संस्थान का स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

posted by : Admin/Pointer Media
26 Jan 2026, 06:53 PM
मंदसौर: दलौदा पुलिस ने पकड़ी 25 लाख की एमडी ड्रग, दो तस्कर गिरफ्तार
दलौदा। मध्यप्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत दलौदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 250 ग्राम एमडी ड्रग और 2.5 किलो डोडाचूरा जब्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
शमशान घाट के पास हुई कार्रवाई
थाना प्रभारी शुभम व्यास के नेतृत्व में सउनि कैलाश बघेल व टीम ने मुखबिर की सूचना पर धुंधड़का शमशान घाट के पास दबिश दी। वहां संदिग्ध अवस्था में मिले नवनीत सुथार और महेश रायकवार (दोनों निवासी बड़वन, अफजलपुर) की तलाशी लेने पर उनके बैग से अवैध ड्रग्स बरामद हुई।
पुलिस की टीम रही मुस्तैद
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में सउनि कैलाश बघेल, प्रआर राजपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, आरक्षक युवराज सिंह, सागर शर्मा और गोपाल कृष्ण की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से नार्कोटिक्स नेटवर्क के अन्य संपर्कों के बारे में पूछताछ कर रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Jan 2026, 06:24 PM
एपीजे आईटीआई मल्हारगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस
योगेश पंवार का हुआ सम्मान: जिला स्तर पर कौशल प्रतियोगिता जीत अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे हुनर
मल्हारगढ़। स्थानीय एपीजे प्राइवेट आईटीआई में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और देश भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के संस्थापक हाजी अयाज़उद्दीन अंसारी द्वारा ध्वजारोहण (झंडा वंदन) के साथ की गई। इस अवसर पर राष्ट्रगान के पश्चात देश के अमर शहीदों को याद किया गया।
प्रतिभा का सम्मानसमारोह का मुख्य आकर्षण 'स्किल इंडिया कॉम्पिटिशन' के मेधावी छात्र का सम्मान रहा। संस्थान के ट्रेनी योगेश पंवार ने जिला स्तर पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता पास की है और अब उनका चयन राज्य स्तर (स्टेट लेवल) के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ श्रमजीवी पत्रकार अशोक जी दक ने योगेश को माला पहनाकर, शील्ड और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं जब राष्ट्रीय मंचों तक पहुँचती हैं, तो यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय होता है।
मार्गदर्शन और उपस्थितिसंस्था के डायरेक्टर खलील खान पठान एवं युनूस मोहम्मद रंगरेज ने सभी प्रशिक्षार्थियों (ट्रेनीज) को संबोधित किया। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से छात्रों को निरंतर कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के महत्व से अवगत कराया, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।

इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य पत्रकारगण राधेश्याम जी बैरागी, प्रकाश जी माली, गोपाल जी मालेचा, संदीप जी विजयवर्गीय एवं मनोहर जी जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में संस्था का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Jan 2026, 06:00 PM
हिंदू सम्मेलन में भोजन करने जा रहे युवक से मारपीट, अश्लील गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी
एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया। नगर के विक्रम क्लब मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब भोजन करने जा रहे एक युवक को अन्य समुदाय के युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने युवक के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना धार्मिक आयोजन के दौरान होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि पुलिस की सतर्कता से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
पीड़ित द्वारा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि वह मजदूरी करता है और सम्मेलन में भोजन करने जा रहा था। इसी दौरान पहले से रंजिश रखने वाले युवकों ने उसे मेडिकल के पास घेर लिया। आरोपियों ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए हाथ में लिए लोहे के कड़े से हमला किया तथा लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, तब आरोपियों ने दोबारा दिखाई देने पर जान से खत्म करने की धमकी दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296(बी), 351(2) एवं 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक आयोजन के दौरान शांति भंग करने का प्रयास गंभीर मामला है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Jan 2026, 10:28 AM
गरोठ भानपुरा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण चोबे का 96 वर्ष की आयु में निधन
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) मंदसौर जिले के भैसोदा नगर निवासी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सत्यनारायण चौबे का रविवार को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया । स्वर्गीय चौबे विगत 4 दशकों से भवानीमंडी में ही रह रहे थे । भवानीमंडी नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया व अन्य द्वारा दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का तिरंगा झंडा ओढ़ाया गया । उनकी शव यात्रा में गरोठ , भानपुरा , भैसोदा , भैसोदामंडी और भवानीमंडी के कांग्रेस नेताओं के अलावा सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल थे । भवानीमंडी के नीलकंठ मुक्ति धाम पर आयोजित शोकसभा में गुर्जर गौढ ब्राह्मण समाज के अलावा अन्य नेताओं ने भी शोक सभा में अपने विचार व्यक्त कर श्री चौबे को एक अच्छा शिक्षाविद समाज के प्रति समर्पण से कार्य करने वाला बताया ।
गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज सेवाभावी, ईमानदार नेता सत्यनारायण चोबे का 96 वर्ष कि आयु में आकस्मिक निधन हो गया भानपुरा तहसील के सबसे बड़े ग्राम भेसोदा रहवासी जीवनभर कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे वह इस मन्दसौर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सांसद स्वर्गीय भंवरलाल जी नाहटा के विश्वसनीय सहयोगी रहे , उसी के चलते 1980 में चोबे को गरोठ भानपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया था ओर वह कांग्रेस कि गुटबाजी के चलते मात्र 961 मतों से चुनाव हार गए थे । श्री चौबे की अनुशंसा पर ही गरोठ भानपुरा क्षेत्र से सुभाष कुमार सोजतिया को विधानसभा में टिकट दिया गया था । तभी से सोजतिया सक्रिय राजनीति कर रहे हैं । चोबे 1980 में चुनाव जीत जाते तो क्षेत्र के लिए व कांग्रेस के लिए वरदान साबित होता ।उस हार के बाद चोबे सक्रिय राजनीति से दुर हो गये पर पार्टी के प्रति समर्पित व निष्ठावान रहे ।दिवंगत श्री चौबे भेसोदा,व भवानीमण्डी कि कई सामाजिक धार्मिक,शेक्षणिक संस्थाओं से जुडे रहें वर्तमान में भी भानपुरा नगर के हरकचदं चोरड़िया महाविद्यालय कि प्रबंध समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी थे ,इसके अलावा भवानीमंडी के श्री राधेश्याम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी भी थे । भानपुरा तहसील व विशेषकर भेसोदा क्षेत्र में कांग्रेस को आज भी उनके नाम से जाना जाता है ।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Jan 2026, 04:45 PM
शामगढ़ पुलिस का नशे के विरुद्ध 'ट्रिपल स्ट्राइक': MDMA ड्रग्स, डोडाचूरा और भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
शामगढ़ (मंदसौर)। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में शामगढ़ पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीते 24 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स, डोडाचूरा, जहरीली कच्ची शराब और अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 1 फरार आरोपी की तलाश जारी है।
05 लाख की MDMA ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तारचन्दवासा चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ लेकर मेलखेड़ा से आ रहा है। पुलिस ने रामखेड़ी-निपानिया फंटा पर घेराबंदी कर राजेश उर्फ रामलाल मेघवाल (निवासी बर्डिया अमरा) को दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 100 ग्राम एमडीएमए (किमती 5 लाख रुपये) और 1 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। इस मामले में गरोठ निवासी दिलीप सिंह सौंधिया को भी आरोपी बनाया गया है, जो फिलहाल फरार है।
राजस्थान से आ रही आई-20 कार में मिली जहरीली शराबएक अन्य मामले में पुलिस ने राजस्थान के डग की तरफ से आ रही एक आई-20 कार (MP 07 CD 9283) को चाँदखेड़ी रोड पर रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची जहरीली शराब पाई गई। पुलिस ने आरोपी अरमान खान (निवासी डग, राजस्थान) और जावेद कुरैशी (निवासी शामगढ़) को गिरफ्तार कर 8 लाख की कार और शराब जब्त की है।
ब्रेजा कार से 07 पेटी अवैध शराब जब्ततीसरी कार्यवाही में पुलिस ने बरखेड़ा नायक से निपानिया के कच्चे रास्ते पर एक सफेद ब्रेजा कार (MP 09 WE 2153) को घेराबंदी कर पकड़ा। कार चालक रिंकू प्रजापत (निवासी शामगढ़) के कब्जे से 07 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने 10 लाख की कार और 29 हजार की शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
सराहनीय भूमिकाइस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, उपनिरीक्षक मनोज महाजन, रविन्द्र प्रताप डांगी, सउनि शारदा प्रसाद तिवारी, रूपसिंह झाला सहित प्रधान आरक्षक धनपाल जाट, सूरजपाल सिंह और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुख्य जब्ती एक नजर में:
- मादक पदार्थ: 100 ग्राम एमडीएमए (5 लाख रु.) व 1 किलो डोडाचूरा।
- अवैध शराब: 60 लीटर कच्ची शराब व 7 पेटी देशी शराब।
- वाहन: आई-20 कार, ब्रेजा कार और एक बाइक (कुल कीमत लगभग 18.20 लाख रु.)।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Jan 2026, 04:40 PM
मल्हारगढ़ एसडीएम स्वाति तिवारी राज्य स्तर पर सम्मानित, राज्यपाल ने नवाजा
निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भोपाल में मिला प्रशस्ति पत्र, जिले का बढ़ाया मान
मंदसौर/मल्हारगढ़ (गोपाल मालेचा)। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और नवाचारों से प्रशासनिक क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने वाली मल्हारगढ़ एसडीएम स्वाति तिवारी ने एक बार फिर मंदसौर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। 'फोटो निर्वाचन नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण 2026' में किए गए असाधारण कार्यों के लिए उन्हें भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा सम्मानित किया गया।
कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में हुआ गरिमामयी आयोजन
भोपाल के ऐतिहासिक कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेशभर के चुनिंदा अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की उपस्थिति में राज्यपाल ने एसडीएम स्वाति तिवारी को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनकी कार्यशैली की सराहना की।
क्यों मिली यह उपलब्धि?
एसडीएम स्वाति तिवारी के नेतृत्व में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन नामावली को लेकर अभूतपूर्व कार्य हुआ है। उनके द्वारा किए गए प्रयासों के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे:
- त्रुटिहीन नामावली: मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए चलाए गए अभियान में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित की।
- युवाओं पर फोकस: नए मतदाताओं, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाए।
- टीम वर्क: ग्राउंड लेवल पर बीएलओ और सुपरवाइजरों की टीम को सही मार्गदर्शन देकर प्रदेश स्तर पर एक मानक (Benchmark) स्थापित किया।
प्रशासनिक खेमे और क्षेत्र में खुशी की लहर
इस बड़ी उपलब्धि पर मंदसौर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वाति तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी इसे मल्हारगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया है। यह सम्मान दर्शाता है कि यदि नेतृत्व सक्रिय हो, तो सरकारी योजनाओं और अभियानों का लाभ अंतिम छोर तक सुगमता से पहुँचता है।
"यह सम्मान मेरी पूरी टीम की मेहनत और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारा लक्ष्य हमेशा एक शुद्ध और त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करना रहा है, ताकि लोकतंत्र की बुनियाद मजबूत हो सके।"
— स्वाति तिवारी, एसडीएम, मल्हारगढ़
posted by : Admin/Pointer Media
25 Jan 2026, 04:29 PM
गणतंत्र दिवस की शाम सजेगी 'भारत पर्व' के नाम: कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में होगा सांस्कृतिक समागम
कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग होंगी मुख्य अतिथि; जनसंपर्क विभाग लगाएगा शासन की उपलब्धियों और संविधान पर आधारित प्रदर्शनी
मंदसौर / 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मंदसौर में लोकतंत्र के लोकोत्सव “भारत पर्व” का भव्य आयोजन किया जाएगा। 26 जनवरी की सायंकाल 6 बजे से शासकीय महाविद्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती अदिती गर्ग होंगी।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से झलकेगी राष्ट्रीय एकता
भारत पर्व के दौरान जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और देशभक्ति का संगम देखने को मिलेगा। स्थानीय कलाकारों द्वारा देशप्रेम से ओत-प्रोत नृत्य, गायन और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य संगीत और कला के माध्यम से आमजन तक लोकतंत्र, भारतीय संविधान और राष्ट्रीय अखंडता का संदेश पहुँचाना है।
विकास और संविधान पर केंद्रित होगी प्रदर्शनी
कार्यक्रम स्थल पर जनसंपर्क विभाग, मंदसौर द्वारा एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से:
- जनकल्याणकारी योजनाएं: राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
- संवैधानिक मूल्य: नागरिकों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और संविधान की महत्ता से अवगत कराया जाएगा।
- विकास गाथा: जिले और प्रदेश के चहुंमुखी विकास को आकर्षक चित्रों और तथ्यों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
पत्रकारगण सादर आमंत्रित
प्रशासन द्वारा इस गरिमामयी "भारत पर्व" कार्यक्रम में जिले के समस्त पत्रकार मित्रों को सादर आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन न केवल मनोरंजन बल्कि ज्ञानवर्धन और राष्ट्रीय गौरव को महसूस करने का एक साझा मंच होगा।
समय: शाम 6:00 बजे से
स्थान: कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम, मंदसौर
दिनांक: 26 जनवरी 2026
posted by : Admin/Pointer Media
25 Jan 2026, 01:28 PM
जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग करेंगी झंडावंदन
गणतंत्र दिवस का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
मंदसौर / गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय, मंदसौर के क्रीड़ा परिसर में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा झंडावंदन किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8.55 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे झंडा वंदन एवं राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की जाएगी। इसके पश्चात प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा।
प्रातः 9.17 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। प्रातः 9.37 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर किया जाएगा, वहीं प्रातः 9.45 बजे परेड द्वारा मार्च पास्ट होगा।
प्रातः 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। प्रातः 10.30 बजे विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा तैयार झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रातः 10.45 बजे पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। अंत में प्रातः 10.55 बजे कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Jan 2026, 01:25 PM
लोकतंत्र की मजबूती के लिए ली शपथ: सुशासन भवन में मनाया गया 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने युवाओं को सौंपे 'एपिक कार्ड', उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ हुए सम्मानित
मंदसौर | मंदसौर के सुशासन भवन में आज 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अदिती गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आम मतदाताओं को 'मतदाता शपथ' दिलाई।

युवा मतदाताओं का स्वागत और सम्मान
कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नव मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (EPIC Card) वितरित किए गए। साथ ही, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बीएलओ (BLO) और सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

"लोकतंत्र की नींव मतदाता से ही शुरू होती है। मंदसौर जिले ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य नवाचारों के साथ न्यूनतम समय में पूर्ण किया है। सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम और जानकारी अपडेट रखें।"

— श्रीमती अदिती गर्ग, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सुशासन भवन में एक विशेष सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल और युवा मतदाताओं ने यहाँ सेल्फी लेकर मतदान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया।

प्रमुख बिंदु:
- स्थापना दिवस: भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस (25 जनवरी 1950) की स्मृति में 2011 से यह दिवस मनाया जा रहा है।
- उद्देश्य: मतदाताओं को जागरूक करना और चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाना।
उपस्थिति: अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती एकता जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मतदाता उपस्थित रहे।

posted by : Admin/Pointer Media
25 Jan 2026, 01:23 PM
मॉडल रोड पर 'सिस्टम' का सरेंडर: बदनुमा दाग बने अवैध होर्डिंग, प्रशासन की साख पर सवाल
विपक्ष मौन, सत्ता पक्ष बेअसर; क्या एक अदने से कर्मचारी के आगे नतमस्तक है पूरा जिला प्रशासन?
मंदसौर/सचिन जैन | जिला प्रशासन द्वारा शहर को 'मॉडल रोड' की सौगात देने की पहल की चौतरफा सराहना तो हो रही है, लेकिन इसी आदर्श मार्ग पर लगे अवैध होर्डिंग प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरा बदनुमा धब्बा साबित हो रहे हैं। विशेषकर महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के बाहर बिना अनुमति के तने ये होर्डिंग न केवल यातायात और सुंदरता में बाधा हैं, बल्कि जिम्मेदारों की 'मजबूरी' या 'मिलीजुली' पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
आदेश के बाद भी क्यों नहीं चला बुलडोजर?
हैरानी की बात यह है कि इन अवैध होर्डिंग्स को हटाने के स्पष्ट आदेश होने के बावजूद अब तक कार्रवाई सिफ़र रही है। शहर में चर्चा आम है कि क्या नगर पालिका के एक छोटे से कर्मचारी की पहुंच इतनी ऊपर तक है कि उसने जिला प्रशासन, सत्ता पक्ष और विपक्ष, तीनों को बौना साबित कर दिया है?
गरीबों पर डंडा, रसूखदारों को पनाह?
शहर का आम नागरिक अब यह सवाल पूछ रहा है कि जिस 'दमदारी' से प्रशासन ने मॉडल रोड के नाम पर गरीबों की दुकानें और अतिक्रमण हटाए थे, वही साहस इन होर्डिंग माफियाओं के सामने क्यों गायब हो गया? स्कूल जैसी संवेदनशील जगह के बाहर इस तरह के विज्ञापनों का होना नियमों के विरुद्ध है, फिर भी अधिकारियों की चुप्पी जनता का भरोसा तोड़ रही है।
मुख्य सवाल जो जवाब मांग रहे हैं:
- आखिर इन अवैध होर्डिंग माफियाओं का असली संरक्षक कौन है?
- प्रशासन के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई क्यों नहीं?
- क्या 'मॉडल रोड' सिर्फ कागजों और चयनात्मक कार्रवाई तक ही सीमित रहेगा?
अगर जल्द ही इन अवैध होर्डिंग्स को हटाकर सड़क को साफ-सुथरा नहीं किया गया, तो जिला प्रशासन की 'जीरो टॉलरेंस' वाली छवि धूमिल होना तय है। जनता देख रही है कि कानून का डंडा सिर्फ कमजोरों के लिए है या रसूखदारों की गर्दन तक भी पहुंचेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Jan 2026, 11:56 AM
मौत के जाल में फंसी चील के लिए मसीहा बनी ललित राठौर की टीम
मल्हारगढ़ | स्थानीय पुलिस थाना परिसर स्थित शिव मंदिर के पास मानवता और जीव दया का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। यहाँ एक ऊंचे वृक्ष पर पतंग के घातक चाइनीज मांझे में एक चील बुरी तरह फंस गई थी। घंटों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही चील की पुकार जब नगर परिषद के कर्मचारी ललित राठौर तक पहुँची, तो उन्होंने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
जोखिम भरा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन- पेड़ की ऊंचाई अधिक होने और टहनियों के पतले होने के कारण रेस्क्यू काफी चुनौतीपूर्ण था। ललित राठौर ने अपने साथी अनिल सोनावत के साथ मोर्चा संभाला। अपनी जान की परवाह न करते हुए ललित राठौर पेड़ की उन पतली डालियों तक पहुँचे जहाँ चील फंसी हुई थी। बड़ी ही सावधानी और सूझबूझ से उन्होंने धागे को काटकर पक्षी को सुरक्षित नीचे उतारा।

नगरवासियों ने जताया आभार- पक्षी के आजाद होते ही वहां मौजूद लोगों ने तालियों के साथ टीम का उत्साहवर्धन किया। यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस टीम ने अपनी बहादुरी दिखाई हो; पूर्व में भी ललित राठौर और उनकी टीम कई बेजुबान पशु-पक्षियों की जान बचा चुकी है।
"बेजुबानों की सेवा ही सबसे बड़ी मानवता है। हमारी टीम हमेशा इस तरह के कार्यों के लिए तत्पर रहती है।"
—ललित राठौर, नगर परिषद कर्मचारी
इस सराहनीय और साहसिक कार्य के लिए समस्त नगरवासियों ने ललित राठौर, अनिल सोनावत और उनकी पूरी टीम को ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Jan 2026, 03:29 PM
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए भवानीमंडी के राजेश गुप्ता को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा ।
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) आज के दौर में सच्ची निष्ठा, लगन, ईमानदारी ,गंभीरता पूर्वक व समय से पूर्व नियमानुसार कामकाज करने वाले बहुत कम सरकारी कर्मचारी मिलेंगे ।
एस आई आर कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य संपादन करने वाले भू अभिलेख निरीक्षक बीएलओ सुपरवाइजर राजेश कुमार गुप्ता को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को जयपुर में राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा ।
गुप्ता ने राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा विशेष ग्रहण पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूरी लगन के साथ शत प्रतिशत संपन्न करवाया उनकी इस कार्यप्रणाली को लेकर ही उन्है राज्य स्तर पर जयपुर में सम्मानित किया जा रहा है ।
चयनित अधिकारों की सम्मान सूची में शामिल है राजेश गुप्ता
राजस्थान निर्वाचन आयोग के द्वारा विशेष गहन पुननिरीक्षण कार्यक्रम (SIR) में उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए राजेश कुमार गुप्ता का राज्य स्तर पर सम्मान के लिए चयन किया गया है। गुप्ता को 16 राष्ट्रीय मतदाता दिवस का अवसर पर रविवार 25 जनवरी को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस सम्मान समारोह में राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे, मुख्य सचिव राजस्थान सरकार वी. श्रीनिवास, एवं मुख्य चुनाव अधिकारी राजस्थान नवीन महाजन के द्वारा प्रदेश के चयनित अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Jan 2026, 02:35 PM
राष्ट्रीय गुजराती बलाई समाज ने नई जिम्मेदारी देकर किया विस्तार
जगदीश गुजराती आलोट तहसील अध्यक्ष व प्रभुलाल राठौर ताल प्रभारी नियुक्त
आलोट। राष्ट्रीय गुजराती बलाई समाज के संगठन विस्तार को लेकर रतलाम जिले में नई नियुक्तियां की गई हैं। समाज के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए दो महत्वपूर्ण चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है।
किसे क्या मिली जिम्मेदारी?
- श्री जगदीश गुजराती: तहसील अध्यक्ष, आलोट।
- श्री प्रभुलाल राठौर: तहसील प्रभारी, ताल।
इनके मार्गदर्शन में हुई घोषणा:
यह नियुक्तियां राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बालूसिंह वाणिया, राष्ट्रीय प्रभारी श्री कालूराम परमार और प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष हाड़ा की सहमति पर की गई हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गुजराती ने इनके नाम की अनुशंसा की थी।
समाज में हर्ष: रतलाम जिला अध्यक्ष श्री दिनेश गुजराती ने बताया कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की पहुंच बनाना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाजजनों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Jan 2026, 10:44 AM
कायस्थ समाज नीमच ने नेताजी सुभाष चंद्र जी बोस की जयंती मनाई ।
नीमच | कायस्थ समाज नीमच द्वारा 'कायस्थ कुल विश्व विभूति' नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज जनों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन वृत्त, क्रांतिकारी विचारों और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया।
महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कायस्थ समाज के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सक्सेना ने कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर देश की स्वतंत्रता में अपनी बड़ी आहुति दी थी। हमें गर्व है कि कायस्थ समाज के महापुरुषों ने देश सेवा की मिसाल पेश की है, जिससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
समाज के संरक्षक ब्रजेश सक्सेना ने उनके प्रसिद्ध नारे "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" का उल्लेख करते हुए कहा कि इस आह्वान ने देश के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया था। वहीं, अजय भटनागर ने जोर दिया कि आज के युवाओं को नेताजी के आत्मबल और विश्व पटल पर अंकित उनके कार्यों का अध्ययन करना चाहिए।
नेताजी के जीवन के अनछुए पहलू
सांस्कृतिक सचिव दीपक राय गौड़ ने एक रोचक जानकारी साझा करते हुए बताया कि नेताजी ने माता और पिता दोनों की इच्छाओं का मान रखा; पिता की इच्छा पर सिविल सर्विसेज पास की और माता की इच्छा पर देश सेवा का मार्ग चुना। सचिव नितिन सक्सेना ने बताया कि जहाँ महात्मा गांधी ने उन्हें 'नेताजी' की उपाधि दी, वहीं नेताजी ने ही सबसे पहले गांधी जी को 'राष्ट्रपिता' कहकर संबोधित किया था।

महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रभक्ति
कायस्थ महिला मंडल की श्रीमती कृष्णा निगम और श्रीमती सुमन श्रीवास्तव ने नेताजी द्वारा 'रानी झांसी रेजिमेंट' (महिला फौज) के गठन और उनकी बहादुरी पर प्रकाश डाला। जगमोहन श्रीवास्तव और प्रकाश गौड़ ने भी नेताजी की देशभक्ति को नमन करते हुए उन्हें 'शेरों का शेर' बताया।
"दुनिया में मिल जायेंगे आशिक कई पर वतन से हसीं सनम नहीं होता। नोटों में सिमटकर, सोने से लिपटकर मरते हैं कई, पर तिरंगे से खूबसूरत कफ़न नहीं होता।"
— आलोक श्रीवास्तव (सहसचिव एवं कार्यक्रम संयोजक)
कार्यक्रम की रूपरेखा
- संचालन: मार्गदर्शक राजेश जौहरी।
- उपस्थिति: कायस्थ महिला मंडल सचिव श्रीमती प्रीति सक्सेना, कीर्ति श्रीवास्तव, सलाहकार बसंत गौड़, संजय भटनागर, दिलीप निगम, मनीष श्रीवास्तव, वीरेंद्र गौड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक।
- आभार एवं जानकारी: कार्यक्रम का आभार आलोक श्रीवास्तव ने माना और विस्तृत जानकारी प्रचार सचिव पंकज श्रीवास्तव द्वारा दी गई।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Jan 2026, 08:56 AM
खटीक समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई महाराजा खटवांग जयंती
मंदसौर। स्थानीय खटीक पंचायत धर्मशाला में महाराजा खटवांग जयंती का आयोजन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ जनों और गणमान्य नागरिकों ने महाराजा खटवांग के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थितिकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री भीमसेन जी खींची, भगत राम जी चंदेल (अलहेड), लालू राम जी टिप्पण, सूरजमल सांवलिया, किशन लाल खिंचावत, किशन लाल चंदेल और शोभाराम बागड़ी उपस्थित रहे। खटीक पंचायत के अध्यक्ष घीसालाल खींची द्वारा महाराजा खटवांग की आरती कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
समाज सुधार पर दिया जोरअध्यक्ष घीसालाल खींची ने अपने संबोधन में बताया कि प्रतिवर्ष बसंत पंचमी के पावन अवसर पर धर्मशाला में महाराजा खटवांग की जयंती मनाई जाती है। उन्होंने समाज में:
- भाईचारा बनाए रखने और महाराजा के आदर्शों को अपनाने की अपील की।
- समाज में व्याप्त दहेज प्रथा और मृत्युभोज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने पर प्रकाश डाला।
- बौद्धिक सत्र में समाज के कई वरिष्ठ वक्ताओं ने महाराजा के जीवन संघर्ष और उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर टीबी मुक्त अभियान के स्टार प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश खींची सहित शंकर लाल बागड़ी, गोपाल बागड़ी, बद्री लाल सांवलिया, लक्ष्मी नारायण सांवलिया, उमेश नेक्स, रतनलाल खींची, दिनेश सांवलिया, हीरालाल सांवलिया, सुरेश खींची, मांगीलाल नेक्स, रमेश पेंटर, देवीलाल खींची, महेश बागड़ी, घनश्याम खिंचावत, दिलीप सांवलिया, जितेंद्र सांवलिया, सुरेश सांवलिया और समरथ बागड़ी सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।
प्रसादी वितरण और आभारआरती के पश्चात उपस्थित जनसमुदाय को प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी जगदीश खींची ने उपस्थित सभी अतिथियों और समाज जनों का आभार व्यक्त किया।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Jan 2026, 10:00 PM
बाबा श्याम के दरबार मे बसंत पंचमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया, बसन्ती बागे का वितरण
मल्हारगढ/ आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर चारों ओर उल्लास है, लेकिन मल्हारगढ़ स्थित 'श्री श्याम की हवेली' में नज़ारा कुछ खास ही रहा। यहाँ बाबा श्याम का न केवल भव्य बसंती श्रृंगार किया गया, बल्कि भक्तों के बीच उस अनमोल 'बसंती बागे' का वितरण भी हुआ, जो साल भर बाबा के विग्रह से लिपटा रहता है।"
बसंत पंचमी के अवसर पर श्याम मंदिर को पीले फूलों और बसंती आभा से सजाया गया। इस दिन का मुख्य आकर्षण रहा बाबा श्याम का 'बसंती बागा'। मंदिर के प्रधान पुजारी आशीष जी शर्मा ने इस वस्त्र की महिमा बताते हुए कहा कि यह वस्त्र केवल कपड़ा नहीं, बल्कि बाबा का आशीर्वाद है, जिसे प्राप्त करने के लिए भक्त लालायित रहते हैं।"
"मान्यता है कि जो सौभाग्यशाली भक्त इस बसंती वस्त्र को प्राप्त करता है, उसके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।"
"आस्था का एक अनूठा उदाहरण भी यहाँ देखने को मिला। कहते हैं बाबा के दर से कोई खाली हाथ नहीं जाता। गुर्जर परिवार की एक महिला की अर्जी बाबा ने स्वीकार की, तो वे अपनी मन्नत पूरी होने पर लोटन यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचीं। कड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई इस यात्रा ने मंदिर परिसर में मौजूद हर श्रद्धालु को भावविभोर कर दिया।"
"भजन, कीर्तन और जयकारों के साथ मल्हारगढ़ की 'श्याम हवेली' में बसंत का स्वागत बड़े ही धूमधाम से हुआ। बाबा के दरबार में उमड़ा यह जनसैलाब बताता है कि आस्था में ही असली शक्ति है।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Jan 2026, 06:59 PM
जागृति हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी पर्व
मल्हारगढ़। स्थानीय जागृति हाई स्कूल में विद्या की देवी माँ सरस्वती का प्राकट्य उत्सव (बसंत पंचमी) श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन एवं वंदना के साथ किया गया।

ज्ञान और चेतना का पर्व: मुकेश साहू
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक मुकेश साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इस पर्व की पौराणिक महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि "सृष्टि की रचना के समय जब संसार मौन और शांत था, तब ब्रह्मा जी ने भगवान विष्णु के आशीर्वाद से अपने कमंडल से जल छिड़का, जिससे ज्ञान की देवी माँ सरस्वती प्रकट हुईं। माँ के प्रकट होते ही वीणा की मधुर ध्वनि से संसार में वाणी, ज्ञान और चेतना का संचार हुआ।"

ऋतुराज बसंत का आगमन
शिक्षण स्टाफ ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आज ही के दिन से प्रकृति में ऋतु परिवर्तन होता है और ऋतुराज बसंत का आगमन होता है, जो जीवन में नई उमंग और हरियाली का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Jan 2026, 06:55 PM
कार की नंबर प्लेट बदल बदल कर करते थे डोडा चूरा पाउडर की तस्करी
खेत पर चल रहे कारखाने से जप्त किया 96.300 किलो डोडा चूरा पाउडर ,
दोनो आरोपी मौके से फरार
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) भवानीमंडी सर्किल के मिश्रौली थाना अंतर्गत छान का खेड़ा गांव में एक खेत पर बुधवार को पुलिस ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ डोडा चूरा का पाउडर बनाकर उसको पैकिंग करने का कारखाना पकड़ा । मौके पर पुलिस ने 96 किलो 300 ग्राम पिसा हुआ और बिना पिसा हुआ अफिम डोडा चुरा जप्त किया साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहन दो कार एवं एक देक्टर के अलावा एक पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस ,इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा व कटटों की सिलाई मशीन को भी किया जप्त किया गया । मौके से दो आरोपित गोरधनसिंह और शम्भुसिंह फरार हो गये ।
भवानीमंडी वृत्ताअधिकारी प्रेमकुमार चौधरी ने बताया कि 21 जनवरी को मिश्रौली थाना अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी थाना क्षेत्र के छान का खेड़ा गांव से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा की तस्करी की जाती है । पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए माल छान का खेड़ा में गोरधन सिंह के खेत पर दबिश देकर अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा मय इलेक्ट्रोनिक कांटा व कटटो की सिलाई की मशीन, एक कार MAGNITE रजिस्ट्रेशन नं. RJ19CP5899, एक कार बिना नम्बरी हुण्डई AURA, एक ट्रैक्टर बिना नम्बरी फार्म टेक, एक पिस्टल मय दो जिन्दा कारतुस को जप्त किया । मौके से दोनों आरोपी फरार हो गए ।
पुलिस टीम का गठन कर कार्रवाई को अंजाम दिया :-
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा के निर्देशन एवं श्री प्रेमकुमार आरपीएस वृताधिकारी वृत भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन मे सुरेन्द्रसिंह थानाधिकारी थाना मिश्रोली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया जाकर माल मोजा छान का खेडा के गोरधनसिंह व शम्भुसिंह के खेत कुआं पर दबिश दी गई ।
पुलिस ने जप्त की दो कारे उनकी नम्बर प्लेटे मिली सात :-
पुलिस ने बताया कि मौके पर से दो कारे जप्त की गई जिनमे एक कार MAGNITE रजिस्ट्रेशन नं.RJ19CP5899 व तीन नम्बर प्लेट RJ20CL3698,
आरजे01सीएफ0297, आरजे01सीएफ3469 मिली ।
दूसरी अन्य कार एक कार बिना नम्बरी हुण्डई AURA मे चार नम्बर प्लेटे RJ14TF9849, RJ20CK5610,
आरजे19सीपी0208,एमपी04जेडएफ2385 मौके से मिली ।ज्यादा नंबर प्लेट मिलने से यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि तस्कर नंबर प्लेटे बदलकर तस्करी करते थे
पुलिस द्वारा मौके से जप्त की गई सामग्री का विवरण:-
01. अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा 96.300 किलो ग्राम
02. कटटो की शिलाई की मशीन 01 नग
03. एक कार MAGNITE रजिस्ट्रेशन नं. RJ19CP5899 व तीन नम्बर प्लेट RJ20CL3698,
आरजे01सीएफ0297, आरजे01सीएफ3469
04. एक कार बिना नम्बरी हुण्डई AURA मे चार नम्बर प्लेटे RJ14TF9849, RJ20CK5610,
आरजे19सीपी0208,एमपी04जेडएफ2385
05. एक ट्रैक्टर बिना नम्बरी फार्म टेक
06. एक पिस्टल मय दो जिन्दा कारतुस
फरार आरोपित :-
01. गोरधनसिंह पुत्र श्री सौदानसिंह जाति सौन्धिया राजपुत निवासी छान का खेडा थाना मिश्रोली जिला झालावाड (राज.) 02. शम्भुसिंह पुत्र श्री नैनसिंह जाति सौन्धिया राजपुत निवासी छान का खेडा थाना मिश्रोली जिला झालावाड (राज.)
पुलिस थाना टीम विवरण जिन्होंने कार्रवाई करने में अहम योगदान दिया :-
01. श्री सुरेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मिश्रोली
02. श्री भगवान लाल सउनि
03. श्री घनश्याम कानि. 937
04. श्री बलराम कानि. 1484
05. श्री सूरज कानि. 1594
06.श्री सचिन कानि.868
07. श्री श्री रामनिवास कानि. 887 .
08. श्री धुडाराम कानि. 545
08. श्री मुकेश कुमार कानि 1338
09. श्री हनुमान कानि 1567
पुलिस थाना पगारिया टीम विवरणः-
01. श्री किशोर सिंह थानाधिकारी थाना पगारिया
02. श्री सुभाष हैडकानि. 1596
03. श्री किशनाराम कानि. 534
04. श्री महिपाल सिंह कानि. 1550
विशेष भूमिकाः 1. श्री अरविंद कानि. ड्राइवर 36 वृत्त कार्यालय भवानीमंडी
2. श्री अजय कुमार कानि. 1533 वृत्त कार्यालय भवानीमंडी
3. श्री सूरज कानि. 1594 पुलिस थाना मिश्रोली
posted by : Admin/Pointer Media
22 Jan 2026, 07:27 PM
भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं—अतिरिक्त वसूली करने वालों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा: विधायक मालवीय।
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया। आलोट विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यशैली और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दी। समीक्षा बैठक में विधायक ने कड़े शब्दों में कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में यदि नामांतरण, भूमि कब्जा, खेत पहुंच मार्ग, अतिक्रमण या अन्य राजस्व प्रकरणों में भ्रष्टाचार अथवा अतिरिक्त वसूली की शिकायत सामने आई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सीधे कठोर कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर सेवा से बर्खास्तगी तक की जाएगी।
विधायक ने कहा कि जनता को अनावश्यक रूप से भटकाने वाली प्रशासनिक संस्कृति अब नहीं चलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त एक रुपया भी वसूलने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में संरक्षण नहीं मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों से सवालिया लहजे में कहा कि जब कानून और समय-सीमा तय है, तो फिर सैकड़ों प्रकरण वर्षों से लंबित क्यों हैं।
बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार SDM आलोट ने बताया कि 1181 प्रकरणों में से 217 अब भी लंबित हैं। आलोट तहसील में 2560 प्रकरणों में से 356 तथा ताल तहसील में 4503 प्रकरणों में से 655 प्रकरण अब तक लंबित हैं। इन आंकड़ों पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने कहा कि यह स्थिति प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है और इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नामांतरण, फौती नामांतरण एवं भूमि संबंधी मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और खेत पहुंच मार्ग से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों की बस्तियों, खेड़ों और आबादी को शीघ्र ग्राम आबादी में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत 6187 आवासों को लेकर जमीनी स्तर पर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विधायक ने दो टूक कहा कि भविष्य में किसी भी अधिकारी की लापरवाही, अनुशासनहीनता या भ्रष्टाचार सामने आया, तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जैन, SDM आलोट, ताल एवं आलोट तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Jan 2026, 06:44 PM
राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 मैत्री कार्यकर्ता 26 जनवरी को नई दिल्ली में होंगे सम्मानित
मंदसौर / पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपसंचालक द्वारा जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम (चतुर्थ चरण) वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मंदसौर जिले के 5 प्राइवेट मैत्री कार्यकर्ताओं द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष (राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम) तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में इन कार्यकर्ताओं ने सर्वाधिक कृत्रिम गर्भाधान कार्य कर भारत पशुधन ऐप (Bharat Pashudhan App) पर ऑनलाइन डेटा एंट्री की है।
इनके कार्य पशुपालन क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बने हैं तथा पशुधन संवर्धन एवं दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के संकेत मिले हैं। उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 में नई दिल्ली में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में जिले के 5 प्राइवेट मैत्री कार्यकर्ताओं को (सह-पत्नी) सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया है।
सम्मानित होने वाले मैत्री कार्यकर्ताओं में दिलीप परमार, जुझारलाल मालवीय, नारायणसिंह, दिलीप कुमावत एवं किशोर कुमार प्रजापत शामिल हैं। गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम के दौरान भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा इन कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।
इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुकूल जैन ने मैत्री कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पशुपालन क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Jan 2026, 06:37 PM
उप मुख्यमंत्री देवड़ा 23 जनवरी को करेंगे विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण
मंदसौर / अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 23 जनवरी 2026 को विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन करेंगे।
तय कार्यक्रम अनुसार उप मुख्यमंत्री देवड़ा 23 जनवरी 2026 को रामघाट मंदसौर में प्रात: 10:30 बजे नवीन पेयजल फिल्टर प्लांट का भूमि पूजन करेंगे। प्रात: 11:30 बजे ग्राम हरसोल में नारायगण से हरसोल मार्ग का लोकार्पण एवं झार्डा से किशनगढ़ पहुंच मार्ग का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 01:30 बजे ग्राम अरनियादेव में अरनियादेव से लसुडिया कदमाला मार्ग का भूमि पूजन करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 03:30 बजे ग्राम सुठोद में सुठोद से नारायगण मार्ग का भूमि पूजन करेंगे एवं पुराना शहर मार्ग नारायणगढ़ से मुन्देड़ी मार्ग का भूमि पूजन करेंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Jan 2026, 06:35 PM
पुलिस थाना गरोठ के द्वारा अवैध जुआ खेलते व शराब के साथ वाले 08 व्यक्तियो को पकड़ा
मोके से 30000 रूपये नगदी, 03 मोबाईल फोन, 02 पेटी मे 80 क्वार्टर देशी प्लेन शराब तथा 03 मो.सा.जप्त ।
मंदसौर/ पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध लाभ कमाने वाले अपराधो जुआ, सट्टा की रोकथाम निर्देशित किया गया था । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील के मर्गदर्शन मे SDOP महोदय गरोठ श्री विजय कुमार यादव एवं थाना प्रभारी गरोठ निरीक्षक हरीश मालवीय की टीम द्वारा दिनांक 22.01.2026 को जुआ खेलने वाले 08 आरोपियो के कब्जे से 30000 रूपये नगदी, 03 मोबाईल ,02 पेटी में 80 क्वार्टर अवैध देशी प्लेन शराब तथा 03 मो.सा. को जप्त किया गया।
घटना का विवरण दिनांक 22.01.2026 को मुखबीर सूचना के आधार पर गरोठ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शमशान के पास बोलिया रोड गरोठ से 08 व्यक्तियो को अवैध जुआ खेलते तथा अवैध देशी प्लेश शराब के साथ पकडा जिसमे आरोपीगणो के कब्जे से नगदी 32000 रूपये नगदी, 03 मोबाईल किमती 15000 रूपये, 02 पेटी मे 80 क्वार्टर प्लेन देशी शराब किमती 7200 रूपये तथा 03 मो.सा. किमती 240000 रूपये जप्त किये गये। जिस पर थाना गरोठ पर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
नाम आरोपी –1.सिराज पिता युसुफ मोहम्मद उम्र-42 वर्ष निवासी सम्यक कालोनी भानपुरा रोड गरोठ 2. राहुल पिता रामलाल खाती उम्र-35 वर्ष निवासी गरोठ 3. दयाराम पिता देवीलाल गुर्जर उम्र-40 वर्ष निवासी बोलिया रोड गरोठ 4. गोपाल पिता मांगीलाल खाती उम्र-48 वर्ष निवासी खाती मोहल्ला गरोठ 5. सोनू पिता शान्तीलाल चौहान उम्र-20 वर्ष निवासी गांधी चौक गरोठ 6. श्यामलाल पिता बालाराम मालवीय उम्र-36 वर्ष निवासी गरोठ 7. दीपक पिता श्यामलाल खाती उम्र-31 वर्ष निवासी गरोठ 8. राजेन्द्र पिता बालाराम खाती उम्र-20 वर्ष निवासी खाती मोहल्ला गरोठ
जप्त मश्रुका - 30000/रुपये नगदी,52 ताश पत्ते , 03 मोबाईल फोन किमती 15000 रूपये, दो पेटी में 80 क्वार्टर अवैध देशी प्लेन शराब किमती 7200 रूपये तथा 03 मो.सा. किमती 240000 रूपये
सराहनीय कार्य–SDOP महोदय गरोठ श्री विजय कुमार यादव मय टीम एवं थाना प्रभारी गरोठ निरीक्षक हरीश मालवीय की टीम का सराहनीय योगदान रहा।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Jan 2026, 03:10 PM
सीतामऊ में 29 से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय द्वितीय साहित्य महोत्सव का होगा आयोजन
महोत्सव में ‘नेचर सेंसस’ का होगा विमोचन

प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने दी पत्रकारों को विस्तृत जानकारी
मंदसौर / आगामी 29 से 31 जनवरी 2026 तक द्वितीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव का आयोजन सीतामऊ स्थित नटनगर शोध संस्थान में किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने पत्रकारों को महोत्सव के उद्देश्य, गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने बताया कि सीतामऊ में आयोजित यह साहित्य महोत्सव “नॉलेज कुंभ” के रूप में विकसित हो रहा है। यह आयोजन सभी के लिए पूर्णतः खुला है। महोत्सव के माध्यम से इतिहास, संस्कृति, साहित्य, कला एवं स्थानीय विरासत पर विशेष फोकस किया गया है। यह आयोजन इतिहास, साहित्य एवं कला का एक समागम है, जिससे शोध एवं ज्ञान के प्रचार-प्रसार को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत नेचर वॉक, रिवर सफारी, बर्ड वॉचिंग, जंगल सफारी जैसी प्रकृति आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। बच्चों के लिए विशेष गतिविधियाँ रखी गई हैं। पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अलग-अलग दिनों में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। कवियों के साथ-साथ इतिहासकारों, पर्यावरणविदों एवं प्रेस जगत से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों की सहभागिता रहेगी।

कलेक्टर ने कहा कि स्थानीय कवियों एवं स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है। 30 जनवरी की शाम को भव्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा। महोत्सव के माध्यम से देश-प्रदेश के लोगों को सीतामऊ की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत से रूबरू कराया जाएगा तथा स्थानीय हस्तियों को भी प्रमोट किया जाएगा। इसमें कोई भी व्यक्ति अपनी रुचि एवं अभिरुचि के अनुसार सहभागिता कर सकता है।

उन्होंने बताया कि स्कूल के बच्चों के माध्यम से तारामंडल संबंधी गतिविधियाँ आयोजित होंगी। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनमें पुस्तकें, पेंटिंग, दुपट्टे, रुमाल, स्थानीय उत्पाद एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी। इस महोत्सव में पहली बार “नेचर सेंसस” का विमोचन किया जाएगा। साथ ही पुराने समय में मंदसौर में आयोजित हुए साहित्य महोत्सवों से संबंधित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

इस वर्ष के आयोजन के प्रमुख वक्ता
तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध अभिनेता, संगीतकार एवं वेब सीरीज पंचायत में ‘प्रधान जी’ के लोकप्रिय किरदार के लिए प्रसिद्ध श्री रघुबीर यादव द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रमुख वक्ताओं में—
श्री संजीव सान्याल (अर्थशास्त्री एवं लेखक), पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा (कवि, लेखक एवं हास्यकार), पद्मश्री ज्ञान चतुर्वेदी (कवि एवं व्यंग्यकार), श्री आलोक श्रीवास्तव (कवि एवं लेखक), श्री मीर रंजन नेगी (भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर), श्री विवेक चतुर्वेदी (कवि एवं लेखक), श्री राजेश कुमार, निदेशक आईसीएचआर (इतिहासकार) श्री रविंद्र कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (इतिहासकार), श्री जेरी पिंटो (साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता लेखक), सुश्री रुबीना लियाकत (पत्रकार), श्री रज़ा काज़मी (पर्यावरणविद्) वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
गतिविधियाँ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
तीन दिनों के दौरान विविध एवं रोचक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें— चंबल नदी सफारी (पक्षी अवलोकन एवं मगरमच्छ दर्शन), अफीम एवं क्विनोआ क्षेत्र का भ्रमण, सीतामऊ किले में विरासत भ्रमण, सीतामऊ किले एवं वेव्स क्लब बसई में सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहनाई वादन, तबला वादन, जासु मंगानियार एवं समूह की प्रस्तुति, कबीर स्टूडियो (कबीर परिहार एवं समूह) द्वारा लाइव संगीत प्रस्तुति दी जाएगी।
कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने जिलेवासियों, साहित्यप्रेमियों एवं पर्यटकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव में सहभागिता कर सीतामऊ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत का अनुभव करें।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Jan 2026, 03:07 PM
दलौदा पुलिस ने 5000/- रु. के फरार ईनामी जाफर लाला सूरजनी को डग से किया गिरफ्तार
अभियान में अब तक 10 से अधिक फरार तस्करो की गिरफ्तार करने में मिली सफलता
मंदसौर/ मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गतफरार चल रहे अपराधियों के गिरफ्तारी के संबंध में मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं श्रीमान SDOP महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ फरार चल रहे 5000/ रुपये के इनामी बंदमाश फरार आरोपी जाफर पिता लाल खानउम्र 45 साल निवासी सुरजनी थाना सीतामऊ जिला मंदसौर को डग जिला झालावाड राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
घटना का संक्षिप्त विवरण - घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है किथाना दलौदा पर दिनांक 28.06.2025 को महुँ नीमच हाईवे रोड सांवलिया गौशाला के सांवलिया रेस्टोरेंट के सामने से विश्वनिया मुखबीर सुचना पर से आरोपी शोयल खां पिता जाफर खाँन उम्र 22 साल निवासी सुरजनी थाना सीतामऊ से कुल 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. एंव प्लास्टिक की थैली 01 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त किया जाकर गिरफ्तार आरोपी एवं अन्य फरार आरोपीगणो के विरुद्ध थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 264/2025 धारा 8/22,15 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था अपराध सदर में आरोपी जाफर खान एवं अन्य साथी घटना दिनांक से फरार चल रहे हैं जिन्हे पकडने के लिये विशेष टीम का गठन की गई थी जिनके द्वारा तकनीकी साक्षीयो के आधार पर वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार घटना दिनांक से मौके से फरार चल रहे 5000/ रुपये के इनामी बंदमाश फरार आरोपी जाफर पिता लाल खानउम्र 45 साल निवासी सुरजनी थाना सीतामऊ जिला मंदसौर को डग जिला झालावाड राजस्थान से किया गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई ।
गिरफ्तारीआरोपी- (1)जाफर पिता लाल खान उम्र 45 साल निवासी सुरजनी थाना सीतामऊ जिला मंदसौर
सराहनीयकार्य- उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, सउनि कैलाश सिंह बघेल , प्रआर. 173 हरीश यादव ,प्रआर. 290 जितेन्द्र सिंह गौर, आर. 316 परिमाल सिंह , आर. चालक 74 मुकेश नैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Jan 2026, 02:56 PM
अफजलपुर में बिजली वितरण केंद्र पर ताला, उपभोक्ता परेशान, कार्यालय समय में भी नहीं खुला दफ्तर, जिम्मेदारों पर उठे सवाल
मंदसौर (अफजलपुर) । क्षेत्र स्थित मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के वितरण केंद्र पर कार्यालय समय में ताला लटका मिला। बिजली बिल सुधार, कनेक्शन संबंधी कार्य एवं शिकायत दर्ज कराने पहुंचे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें बिना काम लौटना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वितरण केंद्र का इस तरह बंद रहना आम बात हो गई है। समय पर कर्मचारी नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का कीमती समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। सबसे हैरानी की बात यह रही कि कार्यालय के बाहर कोई सूचना बोर्ड या वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि शासन जहां एक ओर बिजली सेवाओं को बेहतर बनाने की बात कर रहा है, वहीं जमीनी स्तर पर हालात इसके विपरीत नजर आ रहे हैं। उपभोक्ताओं ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि अफजलपुर में बिजली विभाग की यह लापरवाही कब तक जारी रहती है।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Jan 2026, 12:16 PM
मातृ मृत्यु, बाल मृत्यु एवं एनसीडी नियंत्रण में मंदसौर जिला प्रदेश में अव्वल
मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से कलेक्टर–कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के बिंदुओं की समीक्षा की
मंदसौर / मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन द्वारा एनआईसी के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टर–कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य, पोषण, मातृ एवं बाल मृत्यु नियंत्रण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मंदसौर एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में प्रदेशभर में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बाल मृत्यु नियंत्रण के क्षेत्र में मंदसौर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 99.5 प्रतिशत सफलता प्राप्त की। वहीं मातृ मृत्यु दर के नियंत्रण में जिले ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। इसके साथ ही एनसीडी कंट्रोल रेट में भी मंदसौर जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। इन उपलब्धियों के साथ मंदसौर जिला स्वास्थ्य सूचकांकों में प्रदेश में अव्वल रहा।

कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने जानकारी दी कि जिले में प्रत्येक मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु की समय पर एवं सटीक रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाती है। संस्था स्तर एवं समुदाय स्तर पर प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा की जाती है। साथ ही जिला स्तर पर प्रतिमाह नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जाती है, जिसके परिणामस्वरूप मातृ एवं बाल मृत्यु की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाया है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Jan 2026, 07:47 PM
मनुष्य जीवन भगवान की भक्ति करने के लिए मिला है- भागवताचार्य श्री व्यास जी
मल्हारगढ- मोदी परिवार द्वारा अग्रवाल धर्मशाला मल्हारगढ में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है । आज तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रदालु भागवत कथा का रसपान करने पहुचे ।

भागवताचार्य परम पूज्य गुरुदेव गोविंदकृष्ण जी व्यास वृंदावन वाले ने कहा कि हमे मनुष्य जीवन भगवान की भक्ति करने के लिए मिला है भोग तो पशु पक्षी भी करते है हमे इस जीवन को भगवान की भक्ति में लगाना चाहिए ।
भगवान की भक्ति से ही भव सागर को पार किया जा सकता है । आज के परिवेश में युवा अधिकतर सोशल मीडिया पर अश्लील गानों पर रील बनाने में व्यस्त है उन्हें चाहिए कि आप भगवान की भक्ति से जुड़े गानों की बजाव भक्ति गीत पर रील बनाये इससे युवा सोशल मीडिया के साथ भगवान से भी जुड़ जाएगा । आज के भागदौड़ भरे जीवन मे व्यक्ति तनावपूर्ण जीवन जीने लगा है उसके लिए भागवत कथा व भगवान की भक्ति से ही तनावग्रस्त जीवन से मुक्ति मिल सकती है । इस दौरान मोदी परिवार के सदस्य, समाजजन व बड़ी संख्या में अन्य श्रदालुओं ने भागवत कथा का आनंद लिया ।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Jan 2026, 07:39 PM
लग्जरी कार ब्रेजा से बकरियां चुराने वाला चौथा आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) लग्जरी कार से बकरियां चुराने वाला फरार चौथा आरोपित मोहित हुसैन को भी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है ।इससे पूर्व बकरियां चुराने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं ।इन बकरियां चुराने वालो से पुलिस ने अब तक 34 हजार रूपए की बरामदगी की हैं ।
थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गत वर्ष 1 दिसंबर को श्री बालचन्द पुत्र श्री पुरालाल जाति मेहर उम्र 56 साल निवासी गंगपुरा का खेडा थाना भवानीमण्डी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की गत वर्ष 26 नवंबर को मेरी बकरियो को मेरी पत्नी चराने गई थी। वहां पर हमारे गांव के श्यामसिह की बकरिया भी चर रही थी। उसी समय एक सफेद कार में 3-4 व्यक्ति आये जिन्होने मौका पाकर हमारी 06 बकरीया चुराकर ले गये इस पर प्रकरण दर्ज किया गया था ।
पुलिस द्वारा तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक आधार पर वारदात में संलिप्त आरोपीगणो का पता लगाया जाकर बकरीया चोरी की वारदात में फरार चल रहे आरोपी मोहित हुसैन को गिरफतार कर लिया।
लग्जरी ब्रेजा कार में भरकर चुराई थी बकरियां :-
पुलिस ने बताया कि बकरियां चोरी के मामले में इससे पूर्व में अन्य आरोपीगण दिनेश, जीतुलाल एवं समीर को गिरफतार कर वारदात में प्रयुक्त वाहन सफेद रंग की ब्रेजा को में जप्त किया जा चुका है ।साथ ही गिरफ्तार ओरोपितो से 34 हजार की भी बरामदगी की गई । चौथा गिरफ्तार आरोपी मोहित हुसैन पुत्र जमालुद्वीन जाति मुसलमान उम्र 50 साल निवासी श्रीपुरा थाना केथुनीपोल जिला कोटा ( राज.) ।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Jan 2026, 07:18 PM
81 वर्षीय बुजुर्ग महिला हुई लापता बड़ोद पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद मामला किया दर्ज
बड़ोद / थाने से सोमवार दोपहर 1:00 बजे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नगर के गांधी चौक निवासी 81 वर्षी बुजुर्ग महिला भगवंता बाई पति इंदर सिंह के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी महिला का कहीं पता नहीं चला तो बड़ोद थाना पहुंचकर गुमशुदी की शिकायत दर्ज करवाई गई । परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग महिला 2 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई है शाम तक वापस नहीं आई तो आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद पता नहीं चल पाया है । बड़ोद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस द्वारा महिला की तलाश शुरू कर दी गई है । आसपास के सीसीटीवी कैमरा की जांच की जा रही है तथा संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है । पुलिस ने आमजन से भी अपील की है की यदि किसी को बुजुर्ग महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत बड़ोद पुलिस को सूचित करें ।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Jan 2026, 09:59 PM
गुर्जर देव सेना के तहसील अध्यक्ष नियुक्त
मल्हारगढ। अखिल भारतीय गुर्जर देव सेना संस्था के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ जीवन सिंह गुर्जर शाजापुर की अनुशंसा पर देवसेना संस्था के मंदसौर युवा जिला अध्यक्ष शांतिलाल गुर्जर (बादल) सरपंच की सहमति से समाज के प्रति प्रेम व समर्पण की भावना को देखते हुए अखिल भारतीय गुर्जर देव सेना मल्हारगढ़ तहसील अध्यक्ष पद पर भेरुलाल पिता मांगीलाल गुर्जर (खेरखेडा) को नियुक्त किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Jan 2026, 09:56 PM
शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ शिवसेना (UBT) का कलेक्ट्रेट घेराव, सेकड़ो लोगों के साथ पहुँचीं श्यामा बाई की शिव मंडली
कलेक्टर अदिति गर्ग के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 10 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन शासकीय भूमि मामले में शिवसेना (UBT) का अल्टीमेटम
मंदसौर। नगर परिषद पिपलियामंडी क्षेत्र के टीलाखेड़ा वार्ड में स्थित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और कॉलोनी निर्माण के खिलाफ शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) द्वारा आज मंदसौर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया, इस दौरान शिवसेना (UBT) के पदाधिकारियों ने कलेक्टर अदिति गर्ग के नाम अपर कलेक्टर एकता जायसवाल को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की, एवं शिवसेना (UBT) के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि टीलाखेड़ा वार्ड के सर्वे नंबर 7/2/7 की शासकीय भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा वर्षों से अवैध कब्जा कर कॉलोनी काटी जा रही है और आम जनता को प्लॉट बेचकर शासन को भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया जा रहा है, इस मौके पर क्षेत्र की करीब सेकड़ो लोगो के साथ श्यामा बाई शिव मंडली भी कलेक्ट्रेट पहुंचीं है, जिन्होंने शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया एवं महिलाओं ने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है, ज्ञापन में शिवसेना (UBT) ने स्पष्ट रूप से मांग की कि अवैध कॉलोनी को तत्काल हटाया जाए, कॉलोनी नाइजर एवं भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, तथा संबंधित नगर परिषद व राजस्व अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाए, शिवसेना (UBT) ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी जनहित में शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी, अपर कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को ज्ञापन प्राप्त कर उचित जांच व नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Jan 2026, 09:45 PM
शामगढ पुलिस की आँपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही
अपहत नाबालिग बालिका को 24 घंटे मे सकुशल दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द !
मन्दसौर/ पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवयस्क बालक- बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे आँपरेशन मुस्कान अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कूरील एवं SDOP सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शामगढ उनि कपील सोराष्ट्रीय के कुशल नेतृत्व मे दिये गये दिशा निर्देशो से थाना शामगढ पुलिस टीम द्वारा अपराध क्रमांक- 25/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. मे अपह्रत नाबालिग बालिका को रामपुरा नीमच से सकुशल दस्तयाब किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 18.01.2026 को थाना शामगढ पर फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग बहन को अज्ञात आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट की जिस पर कार्यवाही करते हुए थाना शामगढ पर अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया तथा उक्त प्रकरण को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वंय संज्ञान लिया गया एंव प्रकरण की गंभीरतापुर्वक अनुसंधान कर अपह्रत नाबालिग बालिका को दस्तयाबी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिसके पालन मे थाना शामगढ द्वारा पुलिस टीम गठित की जाकर अपह्रत नाबालिग बालिका की पतारशी की गई, जिस पर तकनिकी साक्ष्य विश्लेषण एंव मुखबीर सूचना से शामगढ पुलिस टीम द्वारा अपह्रत नाबालिग बालिका को दिनांक 19.01.2026 को रामपुरा जिला नीमच से सकुशल दस्तयाब किया गया।
पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में थाना शामगढ की टीम का सराहनीय योगदान रहा।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Jan 2026, 09:43 PM
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 मंदसौर में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
बच्चों में न्याय व कानून के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
मंदसौर /शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, न्याय, अधिकार, कर्तव्य, अपराध एवं दंड की व्यावहारिक समझ प्रदान करना है। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए वास्तव में जागरूकता से परिपूर्ण और प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री अनीस कुमार मिश्रा तथा न्यायाधीश श्री सुधीर सिंह निगवाल ने वृत्तांतों एवं वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को बताया कि अपराध क्या होता है, दंड का उद्देश्य क्या है तथा नागरिकों एवं अधिकारियों के कर्तव्य किस प्रकार समाज में न्याय की स्थापना करते हैं। अतिथियों ने सरल एवं प्रभावी भाषा में यह संदेश दिया कि कानून का ज्ञान ही सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बनाता है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनका उद्देश्य बच्चों में विधिक चेतना के साथ-साथ सृजनात्मक सोच विकसित करना था। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Jan 2026, 09:32 PM
बाल विवाह कानूनी अपराध है : कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग
बाल विवाह कराने या उसमें किसी भी प्रकार से भागीदारी करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
बाल विवाह उल्लंघन पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दो वर्ष तक का कारावास अथवा दोनों का प्रावधान
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने जिले के समस्त वैवाहिक कार्यक्रम से जुड़े सेवा प्रदाताओं को निर्देशित किया है कि भारत सरकार द्वारा लागू बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। अधिनियम का उद्देश्य बाल विवाह को पूर्णतः प्रतिबंधित करना तथा बालक एवं बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना है।
अधिनियम के अनुसार विवाह के लिए लड़के की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। निर्धारित आयु से कम आयु में किया गया कोई भी विवाह दंडनीय अपराध है। बाल विवाह में संलग्न व्यक्ति, संस्था, प्रतिष्ठान, व्यवसायी अथवा सेवा प्रदाता के विरुद्ध दो वर्ष तक का कठोर कारावास या एक लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों की सजा का प्रावधान है।
जिले में बाल विवाह की घटनाओं को रोकने एवं अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी सेवा प्रदाताओं—जैसे पंडित, मौलवी, धर्मगुरु, टेंट हाउस, विवाह वाटिका, गार्डन, कैटरिंग, बैंड-बाजा, हलवाई आदि—को निर्देश दिए गए हैं कि विवाह संबंधी किसी भी बुकिंग (आरक्षण) के समय वर एवं वधू की आयु संबंधी प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। इसके लिए बोर्ड अथवा मान्यता प्राप्त स्कूल की अंकसूची या जन्म प्रमाण-पत्र की मूल प्रति देखकर उसकी फोटोकॉपी अपने रिकॉर्ड में सुरक्षित रखी जाए। यदि आयु अधिनियम के अनुरूप नहीं पाई जाती है, तो बुकिंग स्वीकार न की जाए।
यदि किसी बुकिंग में बाल विवाह की आशंका हो, तो संबंधित सेवा प्रदाता द्वारा तत्काल निकटतम पुलिस थाना, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति अथवा जिला बाल संरक्षण इकाई को सूचना देना अनिवार्य होगा। सूचना न देने की स्थिति में सेवाप्रदाता को सह-अपराधी माना जाएगा।
सभी सेवाप्रदाताओं को विवाह संबंधी बुकिंग का रिकॉर्ड एवं आयु प्रमाण-पत्रों की प्रतियां कम से कम दो वर्ष तक सुरक्षित रखना होगा तथा जिला प्रशासन द्वारा मांगने पर उपलब्ध कराना होगा।
सभी सेवाप्रदाताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने-अपने परिसरों में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 से संबंधित पोस्टर, बैनर अथवा दीवार लेखन अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें तथा अपने ग्राहकों को उक्त अधिनियम की जानकारी दें।
बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति है। इसका आयोजन करना, प्रोत्साहन देना अथवा किसी भी रूप में सहयोग करना कानूनन अपराध है। जिले के समस्त सेवा प्रदाता यह सुनिश्चित करें कि उनके प्रतिष्ठान में बाल विवाह से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि न हो तथा अधिनियम का पूर्णतः पालन किया जाए।
उक्त निर्देशों का उल्लंघन करने की स्थिति में बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 की धारा 10 एवं 11 के अंतर्गत एक लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा दो वर्ष तक का कारावास अथवा दोनों दंड का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त संबंधित सेवा प्रदाता का लाइसेंस निलंबन या रद्दीकरण तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Jan 2026, 09:30 PM
जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्परता से सुनी 53 आवेदकों की समस्याएं
मंदसौर / जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने 53 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। कयामपुर निवासी दिलीप ने स्वयं के स्वामित्व की कृषि भूमि पर कब्जा दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर एसडीएम सितामऊ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नेतावली निवासी मुमताज ने आर्थिक सहायता के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर एसडीएम मंदसौर शहर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मंदसौर निवासी रामकन्या बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर सीएमओ नगर पालिका मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में पशु ऋण दिलवाने, आर्थिक सहायता दिलवाने, सिमांकन करवाने, बिजली बिल प्रकरण का निराकरण करने, किसान सम्मान निधि का लाभ दिलवाने, भावांतर योजना की राशि दिलवाने एवं राजस्व अभिलेख में सुधार करने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

posted by : Admin/Pointer Media
20 Jan 2026, 09:29 PM
11.420 किलो डोडा चूरा के साथ पंजाब की 2 महिला तस्करो को गिरफ्तार किया
पुलिस की लगातार तीन दिनो में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर तीसरी करवाई की ।
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल )भवानीमंडी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चार दिनो में तीसरी कार्रवाई की । सोमवार को अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा के साथ पंजाब की 02 महिला तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कब्जे से 11 किलो 420 ग्राम अवैध मादक डोडा चुरा जप्त किया। किसी कार्रवाई में आर पी एफ रामगंजमंडी का भी सहयोग रहा ।
थानाधिकारी श्री प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार को अवैध कार्यों की चैकिंग व रोकथाम के दौरान श्रीछतरपुरा में दो महिला 01 मनजीत कौर पत्नी श्री गुरमीत सिंह 02 मनजीत कौर पत्नी श्री टेहल सिंह को रोककर महिला पुलिसकर्मी द्वारा उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 11 किलो 420 ग्राम डोडा चुरा को जप्त कर दोनो तस्कर महिलाओ को गिरफतार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस की विशेष टीम का गठन कर पंजाब की दोनों महिला तस्करों किया गिरफ्तार :-
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया की भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं श्री प्रेमकुमार आर.पी.एस. वृताधिकारी वृत भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन मे प्रमोद कुमार थानाधिकारी के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा आसुचना संकलन एवं मुखबीर की सुचना पर एवं श्री सत्यव्रत आर्य आर.पी.एफ. रामगंजमंडी के सहयोग से गश्त के दौरान श्रीछतरपुरा थाना भवानीमण्डी से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए महिला 01 मनजीत कौर पत्नी श्री गुरमीत सिंह 02 मनजीत कौर पत्नी श्री टेहल सिंह को गिरफतार करते हुए महिला तस्करो के कब्जे 11 किलो 420 ग्राम डोडा चुरा को जप्त किया गया।
भवानीमंडी पुलिस द्वारा लगातार 3 दिनों में मादक पदार्थ के तस्करो पर तीसरी करवाई :-
भवानीमंडी पुलिस में शनिवार को आमलिया खेड़ा गांव में 2 किलो एम डी एम ड्रग्स और 130 लीटर केमिकल बरामद किया था । रविवार को भी पंजाब की एक महिला तस्कर से 9 किलो 600 ग्राम डोडा चुरा जप्त किया था ।और सोमवार को 11 किलो 420 ग्राम डोडा चूरा के साथ पंजाब की दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया ।पुलिस की है 3 दिन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ तीसरी करवाई है जिसमें इस दौरान पहली बार तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया ।तथा आमलिया खेड़ा प्रकरण के तीन पुरुष तस्कर अभी भी फरार है ।
नाम पत्ता पंजाब की गिरफ़्तार महिला तस्करो के :-
01. मनजीत कौर पत्नी श्री गुरमीत सिंह जाति राय सिख उम्र 40 साल निवासी शेरपुर ताइबान पुलिस थाना धर्मकोट जिला मोगा (पंजाब)
02. मनजीत कौर पत्नी श्री टेहल सिंह जाति राय सिख उम्र 44 साल निवासी शेरपुर ताइबान पुलिस थाना धर्मकोट जिला मोगा (पंजाब)
पुलिस थाना भवानीमण्डी टीम :-
01. श्री प्रमोद कुमार थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी
02 श्रीमति सुगन मेहर सउनि पुलिस थाना भवानीमंडी
03 श्री सत्यव्रत आर्य हाल कानि यु.आई.एन. नंबर 0802615 आर.पी.एफ. रामगंजमंडी
04. श्री महेश कुमार कानि. 1380 पुलिस थाना भवानीमण्डी
05. श्री हरिराम कानि. 1258 पुलिस थाना भवानीमंडी
06. श्रीमती मिनता महिला कानि. 1139 पुलिस थाना भवानीमंडी
07. श्री दिनेश कुमार कानि 469 पुलिस थाना भवानीमण्डी
posted by : Admin/Pointer Media
20 Jan 2026, 08:32 PM
शिक्षा किसी भी बच्चे के जीवन की मजबूत नींव होती है- उपखंड अधिकारी
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) उपखंड अधिकारी श्रद्धा गोमे ( आई ए एस ) ने प्रेरणादायी पहल करते हुए "शिक्षा की और नन्हे कदम"की शुरुआत करते हुए मंगलवार को 30 बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाया तथा उन्हें भामाशाह के माध्यम से स्वैटर , स्कूल ड्रेस , बैग व किताबें दिलाई गई ।
उपखण्ड अधिकारी श्रद्धा गोमे ने कहा कि शिक्षा किसी भी बच्चे के जीवन की मजबूत नींव होती है जो उसके सर्वांगीण विकास ज्ञानवृद्धि एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों का आधार बनती है। इसी सोच को साकार रूप देते हुए एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल की गई।
मॉर्निंग वॉक के दौरान गाड़िया लोहार के बच्चे की ओर ध्यान गया, वहीं से प्रेरणा मिली ,इन बच्चों को शिक्षित करना है :-
एसडीएम श्रद्धा गोमे मकर संक्रांति के दिन प्रातः भ्रमण (मॉर्निंग वॉक) के दौरान उनका का ध्यान बायपास स्थित सिकलीगर बस्ती के गाड़िया लोहार समुदाय के बच्र्चा की ओर गया। बस्ती में रह रहे लोगों से संवाद के दौरान यह तथ्य सामने आया कि वहाँ लगभग 30 ऐसे बच्चे निवासरत हैं जो विद्यालय जाने की आयु में होने के बावजूद शिक्षा के प्रति जागरुकता के अभाव में अब तक विद्यालय से वंचित थे।

शिक्षा विभाग और नगर पालिका प्रशासन को मौके पर बुलाया :-
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एसडीएम सुश्री श्रद्धा गोमे ने इसे व्यक्तिगत रूप से प्राथमिकता देते हुए मकर संक्रांति के अगले ही दिन स्वयं गाड़िया लोहार समुदाय के बीच पहुँचकर बच्चों एवं उनके अभिभावकों से संवाद किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व, इसके दीर्घकालिक लाभ एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इसकी अनिवार्यता को सरल एवं प्रेरक शब्दों में समझाया। इस अवसर पर नगरपालिका एवं शिक्षा विभाग की टीम भी उपस्थित रही। जिससे यह संदेश स्पष्ट हुआ कि प्रशासन बच्चों की शिक्षा को लेकर पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
स्कूल किट पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और आँखों में पढ़ने की ललक स्पष्ट दिखाई दी :-
बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह जागृत करने हेतु एसडीएम के निर्देशन में सभी बच्चों को मिठाई के साथ स्कूल किट का वितरण किया गया। स्कूल किट पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और आँखों में पढ़ने की ललक स्पष्ट दिखाई दी। साथ ही उपखण्ड अधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में ऐसे सभी बच्चों का सर्वे किया जाए जो विद्यालय जाने की आयु में हैं किंतु किसी कारणवश स्कूल नहीं जा पा रहे हैं ताकि प्रशासन द्वारा समय रहते ठोस एवं सकारात्मक कदम उठाए जा सकें।
विद्यालय किट वितरण में भामाशाह का सहयोग रहा :-
मंगलवार को प्रशासन के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप उन सभी 30 बच्चों का विद्यालय में औपचारिक नामांकन कराकर उनके भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक और प्रभावी कदम उठाया गया। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से प्रेरित होकर स्थानीय भामाशाह दवारा सभी बच्चों को विद्यालय किट (स्वेटर. पुस्तकै बस्ता. पेंसिल आदि) वितरित की गई तथा विद्यालय में खेलकूद गतिविधियों के विकास में भी सहयोग देने की घोषणा की गई।
बच्चो और अभिभावकों के चेहरों पर अपार खुशी और संतोष देखने को मिला :-
विद्यालय में नामांकन एवं आवश्यक सामग्री प्राप्त होने पर बच्चों एवं उनके अभिभावकों के चेहरों पर अपार खुशी और संतोष देखने को मिला। उत्साहित बच्चो ने उपखण्ड अधिकारी से वादा किया कि वे नियमित रूप से विद्यालय आकर मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और अपने साथ-साथ अन्य बच्चों को भी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। यह पहल न केवल प्रशासनिक संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है बल्कि यह दर्शाती है कि प्रशासन के सशक्त नेतृत्व एवं मानवीय दृष्टिकोण से समाज के सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों के जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
:
posted by : Admin/Pointer Media
20 Jan 2026, 08:30 PM
बाबा रामदेव जी का भव्य मेला आज रिछा रुडी पर
मंदसौर/रीछा रुंडी नई आबादी स्थित बाबा रामदेव जी महाराज का प्राचीन मंदिर पर आज 20 जनवरी 2026 मंगलवार एक दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। बाबाराम देवजी महाराज के मंदिर पर लगभग 73 साल से एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें आसपास के क्षेत्र के हजारों लोग दर्शन के लिए और मेला का आनंद उठाने के लिए आते हैं यह मेला बाबा रामदेव जी मंदिर निर्माण में लगभग 12 गांव के अंतर्गत आता है मेला साल में दो बार लगता है एक माह बीज ओर दूसरा भादवा बीज के दिन लगता है । दूर-दूर से लोग मेले के आनंद और बाबा रामदेव जी के दर्शन करने आते हैं मेले की एक दिन पूर्व मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है जिसमें आसपास के कई लोग भजन कीर्तन में शामिल होकर भजनों का आनंद उठाते हैं मेला प्रबंध समिति के नाथूलाल पिसोलिया वह शिवसिंह बोराना ने श्रद्धालुओ से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में पधार कर दर्शन करने का लाभ ले।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Jan 2026, 10:03 AM
कृषि उपजों की नीलामी एवं तौल प्रक्रिया पूर्व की भाती 20 जनवरी से पुनः प्रारंभ होगी : मंडी सचिव
लहसुन एवं प्याज की नीलामी एवं तौल कार्य ट्रेक्टर-ट्राली के माध्यम से किया जाएगा
मंदसौर / कृषि उपज मंडी समिति, मंदसौर सचिव पर्वत सिंह सिसोदिया द्वारा बताया गया कि कृषि उपज मण्डी समिति मंदसौर के सभा कक्ष में मंडी के सुचारू रूप से संचालन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता, राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, विधायक विपिन जैन, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, मंदसौर एसडीएम शिवलाल शाक्य, जिला किसान संघ, दशपुर मण्डी व्यापारी संघ, दशपुर मण्डी हम्माल संघ तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
सर्व संबंधित कृषक बंधु, व्यापारी बंधु एवं हम्माल-तुलावटी बंधु को सूचित किया जाता हैं कि कृषि उपज लहसुन एवं प्याज की नीलामी एवं तौल कार्य ट्रेक्टर-ट्राली के माध्यम से किया जावें। एवं कृषि उपज लहसुन के हम्माली की व्यवस्था व्यापारी संघ की देख रेख में सम्पादित करवाने हेतु दशपुर मण्डी व्यापारी संघ एवं दशपुर मण्डी हम्माल संघ के पदाधिकारी आपस में आगामी दो दिवस में बैठक कर व्यवस्था की रूप रेखा तैयार कर क्रियान्वयन करेंगे। जोकि 15 फरवरी तक चालु रहेगी। उक्त व्यवस्था सफल रहने पर आगे यथावत रूप से चालु रहेगी। अन्यथा पुनः बैठक आहुत कर निर्णय लिया जायेंगा। शेष कृषि उपजों की नीलामी एवं तौल प्रक्रिया पूर्व के भाति दिनांक 20/01/2026 से पुनः प्रारंभ की जायेंगी।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Jan 2026, 07:50 PM
पंजाब की महिला तस्कर से 9 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा चुरा जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया ।
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) अभी तक तो अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में पुरुष तस्कर ही गिरफ्तार हुए थे , लेकिन रविवार को भवानीमंडी पुलिस ने 9 किलो 600 ग्राम डोडा चुरा के साथ पंजाब की एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया ।
2 वर्ष पूर्व भी गिरफ्तार महिला तस्कर पर अवैध मादक पदार्थ के साथ मुकदमा दर्ज हो चुका है ।
थाना अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार को जाप्ता पुलिस बल के साथ अवैध कार्यों की चैकिंग व रोकथाम की चेकिंग की जा रही थी इस दौरान रेल्वे स्टेशन के पास पीली कोठी भवानीमण्डी से एक महिला को महिला पुलिस कर्मी द्वारा रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान महिला तस्कर के पास से 9 किलो 600 ग्राम डोडा चुरा को जप्त किया गया । पुलिस में महिला तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया । गिरफ्तार महिला तस्कर मंजू उर्फ प्रीति पर 2 वर्ष पूर्व भी एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा हो चुका है।
विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गई:-
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व श्री भागचन्द मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं श्री प्रेमकुमार आरपीएस वृताधिकारी वृत भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन मे थानाधिकारी प्रमोद कुमार पुलिस के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया था ।
महिला तस्कर पर 2 वर्ष पूर्व भी एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज हो चुका है :-
गिरफ्तार मंजु उर्फ प्रीती पुत्री श्री मदनलाल पत्नी श्री भग्गा जाति मजबी सिक्ख (हरिजन) निवासी शास्त्री नगर जगराओ पुलिस थाना जगराओ जिला लुधियाना (पंजाब) गिरफ्तार इस महिला तस्कर मंजू उर्फ प्रीति पर 2 वर्ष पूर्व भी एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा हो चुका है ।
मिश्रोली थाना में 125/2023 ,8/15 एनडीपीएस एक्ट 71/31.08.2024
पुलिस थाना भवानीमण्डी टीम :-
01. श्री प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी
02. श्री पर्यटक कुमार कानि. 674 पुलिस थाना भवानीमंडी
03. श्री महेश कुमार कानि. 1380 पुलिस थाना भवानीमण्डी
04. श्री हरिराम कानि. 1258 पुलिस थाना भवानीमंडी
05. श्रीमती मिनता महिला कानि. 1139 पुलिस थाना भवानीमंडी
06. मस्जिद दीक्षा महिला कानि. 251 पुलिस थाना भवानीमंडी
07. श्री दिनेश कुमार कानि. 469 चालक पुलिस थाना भवानीमण्डी
posted by : Admin/Pointer Media
19 Jan 2026, 07:45 PM
राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ 23 जनवरी को होगी
मंदसौर / अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता शपथ कार्यक्रम 23 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सुशासन भवन में आयोजित किया जाएगा। पूर्व में यह शपथ 25 जनवरी को प्रस्तावित थी, किंतु 24 एवं 25 जनवरी को शासकीय अवकाश होने के कारण तिथि में परिवर्तन किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों एवं नागरिकों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने तथा निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई जाएगी।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Jan 2026, 05:39 PM
शिक्षा विभाग 8 मार्च से पहले सभी स्कूलों में महिलाओं के लिए शौचालय बनवाए : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
संकल्प से समाधान अभियान में अब तक 2540 आवेदन प्राप्त, 1238 का मौके पर निराकरण
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि 8 मार्च से पहले ऐसे सभी विद्यालयों में, जहां महिलाओं के लिए शौचालय उपलब्ध नहीं हैं, वहां शौचालय का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही इस संबंध में प्रगति रिपोर्ट 8 मार्च से पूर्व प्रस्तुत की जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा की गई। अभियान के अंतर्गत जिले में अब तक 2540 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1238 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जा चुका है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी प्राप्त आवेदनों की प्रॉपर एंट्री सुनिश्चित की जाए तथा इसके लिए घर-घर सर्वे किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। सभी एसडीएम को इस संबंध में सीएमओ, सीईओ के साथ बैठक कर पंचायत स्तर पर नियमित समीक्षा आयोजित करने तथा आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग को निर्देशित किया कि 26 जनवरी से पहले शेड्यूल तैयार कर ग्राम पंचायतों में पेयजल संबंधी कार्यों को शीघ्र हैंडओवर किया जाए। भूमि आवंटन से जुड़े किसी भी प्रकरण को लंबित न रखने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल स्रोतों की सफाई से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी विभागों को शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिकायतों के निराकरण हेतु शिविर आयोजित करने, अधिकारियों के फील्ड में रहकर मौके पर समाधान कराने तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

posted by : Admin/Pointer Media
19 Jan 2026, 04:35 PM
करोड़पति निकला इंदौर की सड़कों पर भीख मांगने वाला ‘मांगीलाल’, 3 पक्के मकान, कार के लिए रखा ड्राइवर; ब्याज पर देता है पैसे
इंदौर: इंदौर में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने शनिवार को ऐसे भिक्षुक का रेस्क्यू किया, जिससे हर किसी को चौंका दिया। सराफा क्षेत्र में वर्षों से भीख मांगने वाला भिक्षुक मांगीलाल हकीकत में करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला।लकड़ी की फिसलने वाली गाड़ी, पीठ पर बैग और हाथ में जूते के सहारे सराफा में दिखाई देने वाला मांगीलाल लोगों की सहानुभूति का फायदा उठाकर रोजाना सैकड़ों रुपये कमा रहा था। वह लोगों पास जाकर खड़ा हो जाता था और लोग बगैर मांगे रुपये दे देते थे। पूछताछ में मांगीलाल ने बताया कि रोजाना लोगों से पांच सौ से एक हजार रुपये मिल जाते थे। भिक्षावृत्ति से मिले रुपये उसने सराफा क्षेत्र में ही कुछ व्यापारियों को ब्याज पर भी दिए।
दरअसल इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए रेस्क्यू दल गठित किए है। इन दलों ने शनिवार को सराफा क्षेत्र में भिक्षावृत्ति करने वाले मांगिलाल का रेस्क्यू किया।
भिखारी के पास 3 पक्के मकान
रेस्क्यू दल के नोडल अधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि सराफा क्षेत्र से लगातार भिक्षावृत्ति की शिकायतें के बाद मांगीलाल का रेस्क्यू किया। मांगीलाल ने पूछताछ में बताया कि उसके पास शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन पक्के मकान हैं। इसमें भगत सिंह नगर में 16 बाय 45 फीट का तीन मंजिला मकान, शिवनगर में 600 स्क्वायर फीट का दूसरा पक्का मकान और अलवास में 10 बाय 20 फीट का एक बीएचके का मकान है।
ऑटो किराए पर दिया है, कार चलाने के लिए ड्राइवर रखा
अलवास का मकान शासन द्वारा रेड क्रास की मदद से विकलांगता के आधार पर दिया गया था। मांगीलाल के पास तीन ऑटो भी है, जिनको वह किराए पर चलाता है। इसके अलावा मांगीलाल के पास एक डिजायर कार भी है, जिसको चलाने के लिए ड्रायवर भी रखा हुआ है। मांगीलाल अलवास में अपने माता-पिता के साथ रहता है। इसके दो भाई भी है, जो अलग रहते है।
प्रति दिन के हिसाब से ब्याज
मांगीलाल ने पुछताछ में बताया कि उसने सराफा क्षेत्र में कई लोगों को ब्याज पर पैसे दिए है। इन्ही रुपये का ब्याज लेने के लिए वह सराफा आता है। वह सराफा में एक दिन और एक सप्ताह के ब्याज पर रुपये देता है।जिसका ब्याज रोजना लेने के लिए सराफा आता है। वह किसी से जबरदस्ती रुपये नहीं मांगता है, लोग ऐसे ही रुपये दे देते है।
जिले में लगातार भिक्षावृत्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में सराफा से भी मांगीलाल का रेस्क्यू किया गया। जिसके पास मकान और गाडी होने के साथ ब्याज पर रुपये देने की पुष्टि हुई है। जिले में भिक्षावृत्ति करने वालों और इसको बढ़ावा देने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। -रजनीश सिन्हा, जिला कार्यकम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग
posted by : Admin/Pointer Media
19 Jan 2026, 04:13 PM
बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये का लोन लिया, चोर घर का ताला तोड़कर 84 रुपये नगदी और चांदी के आभूषण ले गए ।
28 जनवरी की शादी की तैयारी,
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) समीप के भैसोदामंडी ( मप्र ) में एक व्यक्ति के साथ "गरीबी में आटा गीला होना" कहावत चरितार्थ हो गई ।बेटी के हाथ पीले करने के लिए एक पिता ने बैंक से एक लाख रुपये का लोन लिया था ,पिता बेटी का माताजी पूजन करने की रस्म करने के लिए जीरापुर गये थे । जब वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ था चोर 84 हजार रुपये नगदी और चांदी के जेवर चोरी कर ले गए ।
भैसोदामंडी निवासी कैलाश पिता भेरुलाल सोनी कुछ समय पूर्व भवानीमंडी के एक निजी अस्पताल में गार्ड की नौकरी करते थे लेकिन घुटनो का ऑपरेशन के चलते उसकी नौकरी भी चली गई थी । बेटी की शादी 28 जनवरी को होना तय हो गई थी ।

बिटिया के हाथ पीला करने के लिए एक लाख रुपये का लोन लिया था :-
कैलाश सोनी ने बताया कि इसी महीने 28 जनवरी को बेटी की शादी की तैयारी के लिए 16 जनवरी को बंधन बैंक से एक लाख रुपये का लोन लिया था |बैंक वालों ने 6 हजार रुपये फाइल चार्ज के काट कर शेष राशि 94 हजार रुपए नकद राशि दी थी , राशि लेकर घर गया और राशि को अलमारी में रख दिया अगले दिन 17 जनवरी को परिवार सहित बिटिया के माताजी पूजने के लिए जीरापुर जाना था उसमें से वह 10 हजार रुपये निकालकर माताजी पूजने जीरापुरा चला गया वापस जब 18 जनवरी को शाम को घर आया तो घर के ताले टूटे हुए थे , जब घर के अंदर देखा तो अलमारी और पलंग का सामान कपड़े आदि बिखरे हुए थे जब अलमारी को देखा तो उसमे से लोन की बची हुई राशि 84 हजार रुपए, दो जोड़ी बच्चा पायल और 10 चांदी के सिक्के चोर ले गए ।
मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष दीपक सोनी ने बताया कि सोमवार को समाज के कुछ लोगों ने जाकर उनको सांतवना दी और भैसोदामंडी पुलिस चौकी पर चोरी का मामला दर्ज करवाया । दीपक सोनी ने बताया कि समाज जनों से चर्चा कर जो भी हर संभव मदद होगी वह करवाई जाएगी ।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Jan 2026, 04:07 PM
पेट्रोल पंप लूट की साजिश रचने वाला 5 हजार का इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार,
एसडीओपी पल्लवी गौर के नेतृत्व में आलोट पुलिस को बड़ी सफलता।
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया । वर्ष 2024 में पेट्रोल पंप लूट की योजना बनाने के मामले सहित चार अन्य प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी कंजर आरोपी को आलोट पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा लंबित स्थाई फरारी वारंटों की तामिली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना आलोट पुलिस टीम ने फरार आरोपी सोदान पिता कालिया उर्फ कालूलाल कंजर (40), निवासी कंजर डेरा अरनिया, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।
आरोपी पेट्रोल पंप लूट की साजिश रचने के अपराध में फरार था। उसे अप.क्र. 607/2024 धारा 191(2,3), 190, 109 बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार किया गया। साथ ही माननीय न्यायालय से जारी चार अन्य पुराने प्रकरणों में स्थाई वारंट के तहत आरोपी को फार्मल गिरफ्तार किया गया है। इन प्रकरणों में आरसीटी क्र. 10/2020 धारा 327, 323, 294, 506, 34 भादवि, आरसीटी क्र. 11/2020 धारा 457, 380 भादवि, आरसीटी क्र. 12/2020 धारा 379 भादवि तथा आरसीटी क्र. 13/2020 धारा 379 भादवि शामिल हैं।
लगातार फरार आरोपियों की धरपकड़ कर रही आलोट पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। एसडीओपी पल्लवी गौर के प्रभावी निर्देशन एवं सख्त निगरानी में थाना आलोट पुलिस ने जिस तत्परता और रणनीति के साथ इस इनामी आरोपी को पकड़ा, उसकी पुलिस महकमे में सराहना की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में उनि प्रमोद राठौर, आरक्षक दीपक पाटीदार एवं अशोक गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Jan 2026, 04:00 PM
एमडी तस्करी पर बड़ा वार, डोडाचूरा कड़ी से उदयपुर तक पहुंची आलोट पुलिस
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आलोट पुलिस की लगातार कार्रवाई से तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। डोडाचूरा व एमडीएमए (एमडी) की तस्करी में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एमडी तस्करी के एक अन्य मामले में दो आरोपियों को उदयपुर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए डोडाचूरा व अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से करीब 5 किलो 500 ग्राम अवैध डोडाचूरा, 207.19 ग्राम एमडीएमए तथा तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई थी। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान एमडी तस्करी से जुड़े अन्य नाम सामने आए। इसके बाद आलोट पुलिस ने उदयपुर में दबिश देकर इरफान पिता अंसार खान उम्र 35 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला ताल तथा जीवितेश उर्फ जितेंद्र सिंह पिता सुरेंद्र सिंह सोंधिया राजपूत निवासी आलोट ताल रोड को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक आई-20 कार भी जब्त की गई, जिसका उपयोग मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में किया जा रहा था।
दोनों आरोपियों को आज आलोट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 20 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त संगठित गिरोह के माध्यम से की जा रही थी। मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना आलोट पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े इस नेटवर्क के अन्य पहलुओं को लेकर विवेचना लगातार की जा रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Jan 2026, 10:48 PM
माधव जनकल्याण प्रन्यास ट्रस्ट ने कम्बल वितरण किए
भवानी मंडी/ जगदीश पोरवाल - सर्दी के प्रकोप से बचने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माधव जनकल्याण प्रन्यास ट्रस्ट ने शहर में चार दर्जन से अधिक कम्बल सेवा बस्ती में वितरित किए। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष बनेसिंह सोलंकी,उपाध्यक्ष हरगोपाल माहेश्वरी, सचिव बंशीलाल अमरवानी,कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा आदि के साथ सूरजमल नागर,रामस्वरूप नागर , राजेंद्र शर्मा व कृष्ण गोपाल आदि सदस्य भी उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Jan 2026, 07:11 PM
हर घर में तुलसी का पौधा व रामायण और श्री मद् भागवत गीता ग्रंथ होना चाहिए- महामंडलेश्वर मधुसूदन गिरी
भवानी मंडी । ( जगदीश पोरवाल ) हमारे देश में काटने की नहीं जोड़ने की परंपरा है क्योंकि भारत की सनातन संस्कृति ने हमेशा जोड़ने का संदेश दिया है यह बात शहर के शिवाजी बस्ती में रविवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि ओर मध्यप्रदेश के सेमलिया रतलाम के श्री निरंजनी अखाड़ा अन्नपूर्णा शक्ति पीठ के महामंडलेश्वर 1008 स्वामी मधुसूदानंद जी गिरी ने कही।
महामंडलेश्वर मधुसूदानंद जी ने हिंदू सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत हिंदुओं का देश होते हुए भी हमें हिंदू सम्मेलन करने की आवश्यकता पड़ रही है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हर घर के बाहर तुलसी का पौधा ,घर मे भगवत गीता और रामायण होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सात वारों में मत उलझो आप तो अपने आठवें वार यानि परिवार को संभालिये आपका जीवन सुधर जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि अपने जीवन में एक पौधा लगाइये और उसका पोषण करें ताकि जब आपकी मृत्यु हो और आपके अंतिम संस्कार में जो लकड़ी काम में ली जाए तो उसका कर्ज आप उतार सको। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन देशों ने मोबाईल का अविष्कार किया लेकिन उनके यहाँ बच्चों को 18 वर्ष तक उन्हें मोबाईल नहीं दिया जाता लेकिन भारत में माताएं छोटे छोटे बच्चों को मोबाईल देकर सुलाती है तो सोचो आज हम कहाँ जा रहे हैं।

वहीं कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह राधेश्याम पारेता और वंदना पाटीदार ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम की प्रस्तावना संयोजक गोविंद सिंह परिहार ने रखी। कार्यक्रम में राधेश्याम गुप्ता, सीताराम नवाल, द्वारकादास पोरवाल ओर आयोजन समिति अध्यक्ष महेश खंडेलवाल भी मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन विवेक जैन पिंटू ने किया।
कलश यात्रा और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया:-
रविवार को दोपहर को भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल रही। कार्यक्रम के बाद सामुहिक हनुमान चालीसा ओर भारत माता की आरती की गई और सामुहिक भोज का आयोजन किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Jan 2026, 07:10 PM
पुलिस थाना गरोठ के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घण्टो मे लूट के अज्ञात आरोपियो की पहचान कर 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार
गरोठ/मंदसौर/ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मर्दसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा थाना गरोठ में बुध्दद्ध महिला के साथ हुई लूट के अन्य आरोपि श्रीमान पुलिस अधीक आदेशित किया गया। जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुनील, SOOP शिफ्तार करके विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ निरीक्षक हरीश मालवीय के कुशल निर्देशन में दिये गये दिशा निर्देशा कोदालन करते हुए टीम द्वारा लूट की घटना को अंजान देने वाले 02 आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण
दिनांक 17.01.2026 को बाना गरोठ पर फरियादिया मोहनबाई पति रामप्रसाद जाति मेघवाल उम्र 62 वर्ष निवासी फूलखेडा थाना गरोठ के द्वारा थाने पर रिपोर्ट की गई कि मैं मेरे फूलखेडा गांव स्थित खेत पर बने कुंए पर काम कर रही थी तभी वहां पर दो अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल से आये जिनमें से एक में मोटर सायकल से उतरकर मुझसे पानी पिलाने के लिए बोला और दूसरा मोटर सायकल पर बैठा रहा। मेने उसे पानी पिलाया तो इतने में उसने मुझे धक्का मारकर नीचे गिरा दिया जिससे मुझे सिर में पिछे की तरफ चोट लगी फिर उसने मेरे दोनो कानो में पहने हुई सोने के बालीयां खिंच ली जिससे मेरे दोनो कान फट गये व खुन निकलने लगा। मेने विरोध किया तो उसने मेरे साथ हाथ-मुक्को से मारपीट किया उसने उसके हाथ में पहने हुए कडे से मुझे माथे, गाल, नाक और आंख पर मारा जिससे बोटे आई। मैं चिल्लाई तो उसने मेरा मुंह और गला दबा दिया फिर मेने खुद को उससे छुडाकर जोर से चिल्लाई तो वह व्यक्ति मुझे छोडकर उसके दूसरे साथी के साथ मोटर सायकल पर बैठकर वहां से भाग गये। मेरी पुरानी इस्तेमाली सोने की बालीयां करीब 10 ग्राम की लूटकर ले गये। जिस पर अज्ञात आरोपीगणो के विरुध्द धाना गरोठ पर अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 309 (6) बीएनएस का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी द्वारा उक्त कृत्य को तुरन्त वरिष्ठ अधिकारियो के संज्ञान में लाते हुए मामले की गम्भीरता को देखते हुए तुरन्त टीमें गठित कर आरोपीगणो की धडपकड हेतु टीमें थाना गरोठ क्षेत्र व आसपास थाना क्षेत्र में टीमे रवाना की गई। घटना स्थल के आसपास के लोगो से चर्चा की व सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाकर आरोपीगण श्यामनाथ पिता मन्नानाथ जाति नाथ कालबेलिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम सेमली दिवान थाना गरोठ जिला मंदसौर व राजेंद्र उईके पिता कथकु उम्र 44 साल निवासी धनोरा जिला सिवनी को गिरफ्तार किया गया व लूट का मश्रूका पुरानी इस्तेमाली सोने की बालीयां करीब 10 ग्राम किमती 1 लाख 20 हजार की बरामद की गई। व घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल एचएफ डिलक्स लाल पट्टे वाली किमती 50 हजार रुपये की जप्त की गई। प्रकरण में अग्रीम कार्यवाही जारी है।
आरोपी - 1. श्यामनाथ पिता मन्नानाथ जाति नाथ कालबेलिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम सेमली दिवान थाना गरोठ जिला मंदसौर
2. राजेंद्र उईके पिता कथकु उईके उम्र 44 साल निवासी धनोरा थाना धनोरा जिला सिवनी
पुरानी इस्तेमाली सोने की बालीयां करीब 10 ग्राम किमती 1 लाख 20 हजार रुपये ब घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल एचएफ डिलक्स लाल पट्टे वाली किमती 50 हजार रुपये
सराहनीय कार्य- निरीक्षक हरीश मालवीय थाना प्रभारी गरोठ एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Jan 2026, 05:17 PM
करंट से झुलसी युवती के इलाज व मुआवजे की मांग को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । आलोट क्षेत्र के ग्राम पाटन निवासी 21 वर्षीय वंदना पाटीदार के करंट से गंभीर रूप से घायल होने के मामले में आर्थिक सहायता और दोषी विद्युत कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर अपने समर्थकों एवं सर्वधर्म समाज के लोगों के साथ मैदान में उतरे।
गौरतलब है कि 28 दिसंबर को वंदना पाटीदार को अपने ही मकान की छत से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर करंट लग गया था। वर्तमान में वह उज्जैन के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

इस मामले को लेकर करणी सेना के नेतृत्व में कारगिल चौराहे से पैदल जुलूस निकाला गया, जो बस स्टैंड स्थित विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचा। वहां प्रदर्शन कर अधिकारियों से वंदना पाटीदार के इलाज हेतु आर्थिक सहायता, निजी व शासकीय स्तर पर मदद तथा दोषी विद्युत कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान जीवन सिंह शेरपुर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने डीई महेंद्र मेईडा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई भी आरोप सिद्ध कर दिया जाए तो वे स्वयं पद छोड़ने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी नेता या अधिकारी के परिजन के साथ ऐसी घटना होती है तो मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक तक मौके पर पहुंच जाते हैं, लेकिन आम नागरिक के साथ हादसा होने पर कोई सुध लेने नहीं आता। विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा भी अब तक पीड़िता की कोई सहायता नहीं की गई है।
प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए 20 मिनट का समय दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे।
बाद में एसी मनोज शर्मा एवं डीई महेंद्र मेईडा प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और घायल वंदना पाटीदार को उपचार हेतु निजी एवं शासकीय स्तर पर आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही लापरवाह लाइनमैन को हटाने एवं दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Jan 2026, 10:16 AM
खेत में काम कर रही महिला के कान चीरकर सोने की बालियां ले उड़े बदमाश
मंदसौर। क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब अपराधी दिनदहाड़े महिलाओं को निशाना बनाने से भी नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला गरोठ तहसील के ग्राम फुलखेड़ा का है, जहां शनिवार को खेत पर काम कर रही एक महिला के साथ लूट (स्नैचिंग) की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने महिला पर हमला कर उसके कान से सोने की बालियां झपट लीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम फुलखेड़ा निवासी महिला अपने खेत पर कृषि कार्य कर रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। महिला जब तक कुछ समझ पाती, बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और उसके कान में पहनी हुई सोने की बालियां जबरन खींच लीं। वारदात इतनी बर्बरता से की गई कि महिला के कान के निचले हिस्से (लोब) फट गए और वह लहूलुहान हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास मौजूद लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तत्काल शासकीय अस्पताल गरोठ लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला काफी डरी हुई है और उसके कान पर गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही गरोठ पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है, उनका कहना है कि दिनदहाड़े खेतों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Jan 2026, 08:36 AM
आलोट नगर में भव्य हिंदू सम्मेलन की तैयारियां शुरू
आलोट।दुर्गाशंकर पहाड़िया/ संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त 25 जनवरी को आलोट नगर की माधव एवं मधुकर बस्ती क्षेत्र में प्रस्तावित भव्य हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो गई हैं। इसी क्रम में सर्व समाज के हिंदुओं की एक नगर बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई तथा आयोजन को दिव्य और भव्य स्वरूप देने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में बताया गया कि हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना है। तय कार्यक्रम के अनुसार 25 जनवरी रविवार को प्रातः 10 बजे शीतला माता मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला जाएगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कार्यक्रम स्थल विक्रमकलब मैदान पहुंचेगा। चल समारोह में संत समाज की अगवानी रहेगी। इसके पश्चात भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें संतों का आशीर्वचन एवं वैचारिक उद्बोधन होगा।
सम्मेलन को सफल और प्रभावशाली बनाने के लिए नगर स्वैच्छिक बंद, नगर सज्जा, घर-घर संपर्क, पीले चावल का वितरण, नगर को भगवामय बनाने, रंगमंचीय नाट्य प्रदर्शन, महापुरुषों की चित्र प्रदर्शनी, प्रभात फेरी, संध्या फेरी तथा प्रमुख मंदिरों में भव्य आरती जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन की व्यवस्थाओं में युवा, वरिष्ठ नागरिक एवं मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया गया।
बैठक में उपस्थित धार्मिक एवं सामाजिक जनों ने हिंदू सम्मेलन को ऐतिहासिक स्वरूप देने का संकल्प व्यक्त किया।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 09:09 PM
डोडाचूरा तस्करो को 5-5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं जुर्माने से दण्डित किया ।
मंदसौर। माननीय अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश महोदय, (एन.डी.पी.एस.) मंदसौर द्वारा आरोपीगण कारू उर्फ कारूलाल पिता रामलाल मीणा उम्र 37 साल निवासी गायरिया खेडा थाना नाहरगढ और श्यामलाल भील पिता कन्हैयालाल भील उम्र 46 साल निवासी गायरियाखेडा थाना नाहरगढ को अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने के अपराध में दोषी पाते हुए 5-5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 25000-25000 रूपये जुर्माने से दण्डित किया ।
अभियोजन मीडिया प्रभारी/सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री बलराम सौलंकी द्वारा घटना के संबंध में बताया कि दिनांक 24/06/2018 को थाना नाहरगढ में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नाहर सिंह सिसौदिया को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी कारूलाल अपने साथी के साथ मोटरसायकल से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा शक्करखेडी होते हुये कचनारा की तरफ किसी को देने जाने वाला है। यदि तत्काल नाकाबन्दी की जाये तो उन्हें अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित पकड़ा जा सकता है । उक्त सूचना विश्वसनीय होने से मय फोर्स मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर सहायक उपनिरीक्षक नाहर सिंह सिसौदिया मय फोर्स व पंचानो मय अनुसन्धान सामाग्री के रवाना होकर शक्कर खेडी फंटा हनुमान मंदिर के सामने नाकेबंदी की, कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताये अनुसार मोटरसायकल आती दिखी, जिसे मय फोर्स की मदद से रोका गया तथा नाम पता पुछने पर आरोपी ने अपना नाम कारूलाल पिता रामलाल मीणा उम्र 37 साल निवासी गायरियाखेडा थाना नाहरगढ का होना बताया । उक्त मोटरसायकल पर रखे कटटो की तलाशी लेने अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल 48 किलोग्राम जप्त कर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर थाना नाहरगढ़ पर अपराध क्रमाक 245/18, धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट की कायमी की गयी । विवेचना के दौरान श्यामलाल पिता कन्हैयालाल उम्र 46 साल निवासी गायरियाखेडा थाना नाहरगढ को भी डोडाचूरा के क्रय विक्रय व मोटरसायकल आरोपी कारूलाल को उपलब्ध कराये जाने से प्रकरण में आरोपी बनाया गया था। प्रकरण में अनुसंधान पूर्ण कर पुलिस द्वारा अभियोग-पत्र माननीय विशेष न्यायालय में विचारण हेतु प्रस्तुत किया गया । जहां प्रकरण के संपूर्ण विचारण उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन साक्ष्य के आधार पर आरोपीगण को दोषी पाते हुये 5-5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 25000-25000 रूपये जुर्माने से दण्डित किया।
शासन की ओर से प्रकरण का सफल संचालन श्री रमेश गामड़, विशेष लोक अभियोजक द्वारा किया गया ।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 09:07 PM
कृषि विभाग जैविक खेती के लिए बड़े-बड़े क्लस्टर बनवाएं : संभाग आयुक्त सिंह संभाग आयुक्त सिंह ने ग्राम देहरी में
जैविक खेती का किया अवलोकन
मंदसौर / उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने जिले के ग्राम देहरी में किसान श्री नंदकिशोर पाटीदार द्वारा की जा रही जैविक खेती का निरीक्षण एवं अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने खेत पर पहुंचकर जैविक खेती की पद्धतियों को देखा तथा किसान से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित कृषि विभाग के अधिकारी, अन्य जिला अधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।

संभाग आयुक्त सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों के बड़े-बड़े क्लस्टर तैयार किए जाएं, ताकि सामूहिक रूप से जैविक खेती को अपनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि किसानों की लागत भी कम होती है और उत्पादन में भी वृद्धि होती है। अधिक से अधिक किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान किसान नंदकिशोर पाटीदार ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से जैविक खेती कर रहे हैं। उन्होंने जीवामृत, जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट, वेस्ट डी-कंपोजर, ताम्र छाछ, दशपर्णी अर्क एवं घन जीवामृत जैसे जैविक इनपुट्स का उपयोग करने की जानकारी दी। किसान ने बताया कि जैविक खेती अपनाने से रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम हुई है, जिससे खेती की लागत में कमी आई है और फसल उत्पादन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।

संभाग आयुक्त ने जैविक खेती में उपयोग किए जा रहे कृषि उपकरणों का भी अवलोकन किया तथा उनके उपयोग के संबंध में जानकारी ली। किसान द्वारा जैविक खेती के लिए हाल ही में खरीदे गए नवीन ट्रैक्टर को भी देखा गया।

posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 07:55 PM
संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित नाहरगढ़ का किया निरीक्षण
ड्रोन से पेस्टिसाइड छिड़काव का देखा लाइव डेमो
मंदसौर / उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने आज प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित नाहरगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था द्वारा कृषकों के खेतों में ड्रोन के माध्यम से नैनो डीएपी, यूरिया एवं पेस्टिसाइड के छिड़काव का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। संभाग आयुक्त ने निकटवर्ती खेत में जाकर ड्रोन डेमोस्ट्रेशन का अवलोकन किया तथा इससे किसानों को होने वाले लाभ, समय एवं लागत की बचत के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सहकारी विभाग के सीईओ सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संभाग आयुक्त द्वारा संस्था नाहरगढ़ के अंतर्गत संचालित इफको एमसी आउटलेट का भी निरीक्षण किया गया। संस्था द्वारा उक्त व्यवसाय से मात्र सात माह में 9.52 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया गया है। इसके साथ ही संस्था द्वारा विक्रय किए जा रहे अमूल ऑर्गेनिक उत्पाद (जैविक खाद) की उपयोगिता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई।

इस अवसर पर संभाग आयुक्त एवं जिला कलेक्टर ने डेली कलेक्शन कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही संभाग आयुक्त ने कैलाशचंद्र पिता शिवनारायण, निवासी नाहरगढ़ को पशुपालन व्यवसाय हेतु आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना अंतर्गत 5 गाय क्रय के लिए 3.82 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इसके अतिरिक्त संस्था के कृषकों को वर्ष 2024-25 के लाभांश के चेक भी वितरित किए गए।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मंदसौर द्वारा निरीक्षण के दौरान वर्ष 2024-25 के लाभ में से 19.71 लाख रुपये के लाभांश का चेक संभाग आयुक्त एवं बैंक की प्रशासक को प्रदान किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद की ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली, खाद वितरण व्यवस्था, लाइसेंस प्रक्रिया, ऑर्गेनिक उत्पाद एवं खाद भंडारण व्यवस्था का भी विस्तृत जायजा लिया गया।

निरीक्षण के पश्चात संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संभाग के अन्य क्षेत्रों के कृषकों एवं संबंधित व्यक्तियों को नाहरगढ़ सहकारी संस्था में प्रशिक्षण हेतु भेजा जाएगा, ताकि आधुनिक तकनीकों का अधिक से अधिक लाभ किसानों को मिल सके।

posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 07:41 PM
सांवलिया सेठ धाम में भक्तों ने बढ़ाया दान, मुकुट से लेकर गदा तक अर्पित, 4 लाख 59 हजार 115 रुपए का दान प्राप्त हुआ
मल्हारगढ/ महेश मरेठा / श्री सांवलिया सेठ मंदिर बरखेड़ा पंथ में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास का परिचय दिसंबर व जनवरी माह में एक बार फिर देखने को मिला। मंदिर समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में मंदिर के दान पात्र से कुल 3,52,915 रुपये की राशि प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त नवीन आजीवन एवं सामान्य सदस्यों द्वारा दी गई सदस्यता राशि एवं नगद दान के रूप में 1,06,200 रुपये का योगदान मंदिर को मिला। कुल मिलाकर टोटल 459115 रुपए का दान प्राप्त हुआ
दान राशि के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने भगवान श्री सांवलिया सेठ को भेंट स्वरूप चांदी के आकर्षक आभूषण भी अर्पित किए। इनमें भगवान का भव्य चांदी की चैन , दीपक, मुकुट, तलवार, चांदी की ढाल, गाय, गदा सहित अन्य आभूषण शामिल हैं।
मंदिर समिति ने सभी दानदाताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भक्तों के सहयोग से मंदिर में धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। समिति ने विश्वास जताया कि आगे भी श्रद्धालुओं का ऐसा ही सहयोग मिलता रहेगा और श्री सांवलिया सेठ की कृपा से मंदिर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 07:33 PMभागवत कथा का आयोजन: साई विहार कॉलोनी में भगवान कृष्ण की बाल लीला का वर्णन
उज्जैन/ जगदीश परमार / साई विहार कॉलोनी में 12 से 18 जनवरी तक भागवत कथा का आयोजन महिला मित्र मंडली राधे-राधे द्वारा किया जा रहा है। पंडित लाला गुरु द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है, जिसमें भगवान कृष्ण के बाल लीला का वर्णन किया गया है।
भागवत कथा को सुनने के लिए कॉलोनी वासी के साथ साथ अन्य कॉलोनी के महिला पुरुषों में भी भागवत कथा का आनंद लिया। सैकड़ो महिला पुरुषों ने भगवान कृष्ण की लीला को सुनकर नृत्य किया। पंडित लाला गुरु ने भागवत कथा का महत्व को बताया, जिसमें कृष्णा बाल लीला का वर्णन विशेष किया गया।
भागवत कथा का महत्व यह है कि यह हमें भगवान के प्रेम और भक्ति की ओर ले जाती है। भागवत कथा हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है और हमें आत्मशुद्धि के लिए प्रोत्साहित करती है। भगवान कृष्ण की लीला को सुनकर हम अपने जीवन को पवित्र कर सकते हैं और मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान कृष्ण की लीला को सुनकर अपने जीवन को पवित्र किया और भागवत कथा के महत्व को समझा।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 07:25 PMउज्जैन में खेलो एमपी, 26, 27, 28 जनवरी को कुश्ती प्रतियोगिता
उज्जैन,/जगदीश परमार । मध्य प्रदेश कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष नारायण यादव दादा दयालु के मार्गदर्शन में उज्जैन जिला कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष उमेश ठाकुर एवं सचिव सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में नानाखेड़ा स्टेडियम में 26, 27, 28 जनवरी को खेलो एमपी कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में पूरे मध्य प्रदेश से खिलाड़ी भाग लेंगे और अंतिम दौर में विजेता रहने वाली टीम को सम्मानित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मध्य प्रदेश कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष नारायण यादव दादा दयालु को इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया गया है।
इसके अलावा, 15 फरवरी को इंदौर में जालंधर कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए भी नारायण यादव को निमंत्रण दिया गया है।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 07:22 PMगौशाला में जन्मदिन की अनूठी प्रस्तुति: अदिति शुभम यादव ने गौ माता की सेवा की
उज्जैन/ जगदीश परमार। मध्य प्रदेश कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष नारायण यादव दादा दयालु की सुपुत्री श्रीमती अदिति शुभम यादव ने अपना जन्मदिन तिलकेश्वर गौशाला में मनाया। उन्होंने सर्व प्रथम तिलकेश्वर महादेव का अभिषेक और पूजा अर्चना कर गौ माता को पशु आहार, गुड़ और चारा खिलाकर जन्मदिन का जश्न मनाया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष नारायण यादव दादा दयालु, तिलकेश्वर गौशाला के संयोजक अशोक जैन उर्फ मुन्ना सरकार, पंचाल समाज के अध्यक्ष हेमंत पांचाल, उदित बडजात्या, अभिषेक जैन, वरिष्ठ पत्रकार जगदीश परमार, अदिति आशुतोष पांचाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।
नारायण यादव ने इस अवसर पर कहा कि गौ माता की सेवा करना हमारा धर्म है और जन्मदिन जैसे अवसर पर गौ माता को चारा खिलाना एक अच्छी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि गाय की पूजा हमारे धर्म में सर्वोपरि मानी गई है।
अभिषेक करने का महत्व यह है कि यह भगवान को प्रसन्न करने और आत्मशुद्धि के लिए किया जाता है। गौ सेवा का महत्व यह है कि गाय को हमारे धर्म में माता माना गया है और उसकी सेवा करना पुण्य का काम है।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 07:21 PM
दलौदा पुलिस द्वारा दलौदा से 100 क्विंटल लहसुन गायब कर मुम्बई बेचने वाले गिरोह को पकडने में मिली सफलता
मुख्य आरोपी सोहन पाटीदार को पुणे, मुम्बई में दबिश देकर हिमाचल प्रदेश के राजगढ से किया गिरफ्तार , ट्रक सहित माल मश्रुका को किया जप्त
मंदसौर/ मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी संपत्ति संबंधी, धोखाधड़ी के अपराधियों के गिरफ्तारी के संबंध में मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं श्रीमान SDOP महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा से 100 क्विटंल लहसुन को ले जाकर मुम्बई लहसुन मंडी में बेचने वाले गिरोह को पकडकर अपराध में गया माल मश्रुका को जप्त करने में सफलता प्राप्त की ।
घटना का संक्षिप्त विवरण - घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है किथाना दलौदा पर दिनांक 10.06.2025 को फरियादी महेन्द्र सिंह राजपुत निवासी लखमाखेडी ने अपने मंडी दुकान से 100 क्विंटल( 10 टन) के लगभग 222 कट्टे के धोखाधडी पुर्वक गायब हो जाने के संबंध में रिपोर्ट पर से थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 237/2025 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में विशेष टीम का गठन कर तकनीकी साक्षीयो के आधार पर वैज्ञानिक अनुसंधान कर प्रकरण में मुख्य आरोपी सोहन उर्फ सोनु पिता दशरथ पाटीदार निवासी रानीगाँव जिला रतलाम को पुणे, मुम्बई महाराष्ट्र राज्य में संभावित स्थानो पर दबिश देने के बाद हिमाचल प्रदेश के राजगढ से गिरफ्तार कर अपराध में उपयोग आईशर क्रमांक MP 09 GJ 2872 सहित माल मश्रुका जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई ।
अब तक की गई गिरफ्तारी- (1)सोहन उर्फ सोनु पिता दशरथ पाटीदार निवासी रानीगाँव रतलाम
(2) राजेन्द्र पिता बलवंत सिंह राजपुत निवासी नागदा जिला धार
(3) शुभम पिता हरिसिंह देवडा निवासी मंदसौर जिला मंदसौर
(4) अनिल पोरवाल निवासी नीमच जिला नीमच
फरार आरोपी - (1) पुष्कर पिता लक्ष्मीनारायण पाटीदार निवासी बरथुन जिला नीमच ।
सराहनीयकार्य- उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, सउनि प्रमोद सिंह , प्रआर. 454 अजीत सिंह, प्रआर. 290 जितेन्द्र सिंह गौर आर. 905 गजेन्द्र सिंह, आर. 876 सागर शर्मा, आर. 877 जितेन्द्र कोठे, आर. 818 जितेन्द्र कटारिया, आर. 820 सुनील यादव, आर. 253 नारायण डाबी, आर. 385 अनिल आर्य, आर. 739 विजेन्द्र सिंह गुर्जर का महत्वपूर्ण भूमिका रही।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 07:17 PM
मामा ने भांजी के साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश की आरोपी गिरफ्तार ।
जन्म कुंडली में दोष बताकर पीड़िता को परेशान करता था मामा ।
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) इस कलयुग में आदमी बुरे कर्म करने में भी नहीं हिचकता है, उसके ऊपर बुरे कर्मों करने के क्या परिणाम आएंगे इसकी भी परवाह नहीं करता है । ऐसा एक मामला सामने आया है एक आरोपी मामा ने जन्म कुण्डली मे दोष बताकर पीडीता के भाई की अकाल मृत्यु हो जाने का भय दिखाकर डरा धमकाकर अवैध संबंध बनाने के लिए आये दिन दबाव बनाता था। आरोपी ने स्वयं ज्योतिष बनकर पिडिता से कई बार फोन से बात की ।आरोपी एक ही फोन से सिम और आवाज बदलकर बातचीत करता था ।
थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि 13 जनवरी को प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की अक्टूबर माह के मध्य में किसी ज्योतिष आदि की जानकारी दी व पूजा पाठ कर्मकाण्ड करवाने की बात कही। नवम्बर माह में मध्य में फिर से मुझ पर यह कहकर दबाव बनाया कि इस तरह पूजा पाठ न करने पर परिवार को परेशानी का सामना करना पडेगा।
जन्म कुंडली में पितृ दोष है तुम्हारे भाई की अकाल मृत्यु होगी :-
पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 20 से 24 नवम्बर के मध्य (मै उज्जैन में अध्ययनरत थी।) फिर से मुझे कहा गया कि तुम्हारी जन्म तारीख के अनुसार पितृ दोष है जिस कारण तुम्हारे भाई की आकस्मिक मृत्यु होगी इसलिए इस दोष आदि का उपाय किया जाए। ज्योतिष से फोन काल के माध्यम से बात करवाई जिसने मुझे इस दोष का उपाय 18 महिने तक अवैध सम्बन्ध बनाना बताया इसके पश्चात आपके सारे पारिवारिक दोष समाप्त हो जाएंगे। नही मानने पर अपने छोटे भाई की आकस्मित मृत्यु की बात कही व जिसका दोषी मुझे ठहराने की बात कही।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार व श्री भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं श्री प्रेमकुमार आरपीएस वृताधिकारी वृत भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन में थाना अधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आरोपी मामा प्रहलाद को गिरफतार करने में सफलता अर्जित की है।
गिरफ्तार आरोपीः-
01. प्रहलाद पुत्र शिवनारायण निवासी आदर्श नगर इन्दौर जिला इन्दौर म.प्र. (बदले हुए नाम पते)
posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 07:13 PMरतलाम में 10 किलो एमडी, बंदूक - 91 जिंदा कारतूस, दो मोर, चंदन की लकड़ियां मिलीं
रतलाम/ जिले के चिकलाना गांव में पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से 10 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग, 3 करोड़ का केमिकल मिला है। छापे के दौरान 12 बोर की बंदूक, 91 जिंदा
कारतूस और परिसर से दो मोर और चंदन की लकड़ियां भी मिली हैं। पुलिस ने गुरुवार रात करीब ढाई बजे कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में चल रही इस अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी अभी मौके पर ही मौजूद हैं। जांच जारी है।
जावरा से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है फैक्ट्री मालिकः-
पुलिस ने जहां दबिश दी है वह दिलावर खान पठान का मकान है। दिलावर चिकलाना रहने वाला है। आजाद समाज पार्टी से जुड़ा रहा है। यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर का करीबी है। 2023 में वह जावरा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। दिलावर खान आजाद समाज पार्टी का प्रदेश पदाधिकारी भी बताया जा रहा है।
पहले एनसीबी या केंद्रीय एजेंसियां कर चुकीं कार्रवाई:- बताया जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश का पहला ऐसा मामला है, जहां राज्य पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री अधिकारियों के अलावा किसी
को रेड की भनक नहीं । इससे पहले एनसीबी या अन्य केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई करती रही हैं।
नशे की फैक्ट्री की सूचना मिलने पर एसपी अमित कुमार ने टीम गठित की। रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, ग्रामीण एएसपी विवेक कुमार लाल और जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय पुलिस बल के साथ ग्राम चिकलाना पहुंचे और एक मकान पर दबिश दी, जहां ड्रग्स बनाई जा रही थी। कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि टीम में शामिल अधिकारियों के अलावा किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस मकान में पुलिस ने छापेमारी की, उसी परिसर में दिलावर का परिवार भी रहता है। कार्रवाई के दौरान घर के एक भी सदस्य को बाहर नहीं आने दिया गया है। मीडिया को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं है।
12 बोर की बंदूकें और जिंदा कारतूस भी मिले पुलिस को मौके से 10 किलो तैयार एमडी ड्रग के साथ भारी मात्रा में रॉ मटेरियल भी मिला है, जिससे नशा तैयार किया जा रहा था । पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें 12 बोर की बंदूकें और जिंदा कारतूस शामिल हैं। एसपी अमित कुमार भोपाल में हैं। कार्रवाई का वह भोपाल से अपडेट लेते रहे । एसपी की विशेष टीमें पिछले तीन दिन से फैक्ट्री के आसपास की रेकी कर रही थीं।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 06:41 PM
ताल रोड पर नशे की बड़ी खेप पकड़ी, एमडीएमए‑डोडाचूरा के साथ दो तस्कर दबोचे
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया/ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडीएमए और डोडाचूरा के साथ दो आरोपियों को दबोचा है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा अनुविभागीय अधिकारी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई।
मुकबिर से मिली सूचना पर 17 जनवरी 2026 को ताल रोड डेहरी फंटा के पास आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अमन पिता जमील शेख (उम्र 21 वर्ष) निवासी बजट रोड आलोट और उमर पिता तनवीर काजी शेख (उम्र 20 वर्ष) निवासी दरगाह मोहल्ला आलोट बताए गए हैं।

तलाशी में 207.19 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 20 लाख 71 हजार 900 रुपये बताई गई है। इसके अलावा 5 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा, जिसकी कीमत लगभग 82 हजार 500 रुपये है, भी जब्त की गई। घटना में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 13 ZC 0192, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये है, को भी पुलिस ने कब्जे में लिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 8/22 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस अब आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद‑फरोख्त और नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 04:39 PMभवानीमंडी और मिश्रौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, पशुओं के बाड़े में चल रहा था एमडीएफ ड्रग्स बनाने का कारखाना ,
2 किलो एमडीएम और 130 लीटर केमिकल जप्त किया,
मौके से तीनों तस्कर फरार,
पुलिस ने फरार तस्करो पर रखा 25-25 हजार रुपए का इनाम
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) भवानीमंडी और मिश्रौली पुलिस ने शनिवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडीएम के निर्माण कारखाना पर कार्रवाई करते हुए लगभग दो किलो निर्मित एम डी एम के अलावा 130 लीटर केमिकल सहीत ड्रग्स जप्त की जिसकी अनुमानित किमत 25 करोड बताई जा रही है । पशुओ के बाडे की आड में एमडीएम पावडर निर्माण का अवैध गोरखधंधा चल रहा था।एमडीएफ के निर्माण के कारखाने में लिप्त आरोपित तस्कर गोपालसिंह , दिनेश सिंह और नरेंद्र सिंह घटनास्थल से फरार हो गए थे, जिन पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 25-25 हजार रुपए का तत्काल इनाम घोषित किया गया ।

भवानीमंडी पुलिस उपाधीक्षक प्रेमकुमार चौधरी ने बताया कि थाना अधिकारी प्रमोद कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की मिश्रौली थाना क्षेत्र के आमलिया खेड़ा गांव में पशुओं के बाडे में अवैध रूप से एमडीएफ ड्रग्स बनाने का कारखाना चल रहा है ।सूचना पाकर भवानीमंडी एवं मिश्रौली थाने की पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर दबिश दी तो
वहां भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ एमडीएम निर्माण की कच्ची सामग्री उपकरण , केमिकल एवं व्यापक मात्रा में अवैध मादक पदार्थ एमडीएम जप्त कर परिवहन में प्रयुक्त वाहनो को जप्त करने में सफलता अर्जित की है। मौके से आरोपीत तस्कर गोपाल सिह, दिनेश सिह और नरेन्द्र सिह फरार हो गये ।

एमडीएफ का कारखाना चलाने वाले फरार आरोपियो पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित :-
पुलिस कार्रवाई के दौरान एमडीएफ ड्रग्स बनाने वाले तीनो आरोपी गोपाल सिंह पुत्र मांगे सिंह ग्राम आमलिया ,नरेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह ग्राम झीझनी , दिनेश सिंह पुत्र गुमान सिंह ग्राम निपानिया तीनों थाना मिश्रौली मौके से फरार हो गये जिन पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 25-25 हजार रुपए का इनाम रखा गया है ।
इससे पूर्व नरेंद्र सिंह पर एक प्रकरण ,दिनेश सिंह पर तीन प्रकरण मिश्रौली पुलिस थाने में दर्ज है ।

पुलिस ने भारी मात्रा में निर्माण सामग्री व उपकरण, केमीकल एवं अवैध मादक पदार्थ एमडीएम को किया जप्त किया :-
दबिश के दौरान पुलिस को अवैध मादक पदार्थ एमडीएम निर्माण की कच्ची सामग्री एवं भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ एमडीएम जप्त की इतनी समग्री देख पुलिस दंग रह गई । अवैध मादक पदार्थ निर्माण कारखाना से जप्त किये गये का विवरण।
01 अवैध मादक पदार्थ एमडीएम 545 ग्राम
02 अवैध मादक पदार्थ तरल 710 ग्राम
03 अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए नमीयुक्त 580 ग्राम
04 कांच की 4 बोतल तरल पदार्थ से भरी हुई वजह 9 किलो 310 ग्राम
05 एक बडा प्लास्टिक का ड्रम तरल पदार्थ से भरा हुआ वजन 10 किलो 920 ग्राम
06 एक नीला प्लास्टिक का ड्रम तरल पदार्थ से भरा हुआ वजन 9 किलो 460 ग्राम
07 एक नीला मैटमेला प्लास्टिक का ड्रम तरल पदार्थ से भरा हुआ वजन 33 किलो 190 ग्राम
08 एक प्लास्टिक का काला ड्रम तरल पदार्थ से भरा हुआ वजन 15 किलो 330 ग्राम
09 एक सफेद रंग की प्लास्टिक की पीपी तरल पदार्थ से भरी हुई 2 किलो 710 ग्राम
10 एक सफेद रंग की प्लास्टिक की पीपी तरल पदार्थ से भरी हुई 3किलो 45 ग्राम
11 एक प्लास्टिक का कट्टा युरिया से आधा भरा हुआ वजन 24 किलो 200 ग्राम
12 संदिग्ध पाउडर पीसा हुआ सफेद रंग का प्लास्टिक कट्टे मे भरा हुआ वजन 20 किलो 695 ग्राम
13 स्टील की खाली परात 5 नग
14 गैस की भट्टिया मय रेगुलेटर 2 नग
15 गैस सलैण्डर 01 नग
16 टोपिया व चम्मचा 02 नग
17 कांच की खाली बोतल कैमिकल युक्त 12 नग
18 इलेक्ट्रोनिक कांटा एक नग
19 एयर ड्राई मशीन 02 नग
इसके अलावा एक कार और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई ।

तस्कर पशुओ के बाडे की आड़ में चलाते थे एमडीएफ ड्रग्स का कारखाना:-
मिश्रौली थाना क्षेत्र गांव आमलीखेड़ा में जहां पर एमडीएफ ड्रग्स बनाने का कारखाना था वह स्थान पशुओ का बाड़ा है। एका एक किसी व्यक्ति को पता नहीं चले यहां पर एमडीएफ ड्रग्स बनती है और देश के अन्य राज्यों में सप्लाई होती है । यह स्थान आहु नदी के किनारे पर स्थित है इसके कुछ दूरी पर ही राजगढ़ बांध बना हुआ है ।

पुलिस कार्रवाई में विशेष भूमिका निभाने वाले :-
श्री प्रमोद कुमार पुनि थानाधिकारी थाना भवानीमंडी
श्री रवि दुबे कानि 28 थाना भवानीमंडी
श्री तेजेन्द्र सिह कानि 1379 पुलिस थाना भवानीमंडी
श्री सुखदेव कानि 1103 पुलिस थाना भवानीमंडी
श्री महेशकुमार कानि 1380 पुलिस थाना भवानीमंडी
श्री अनिल कुमार कानि वृत कार्यालय भवानीमंडी
श्री विकास कुमार 1248 थाना मिश्रोली
posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 04:06 PM
अब पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से मिलेगा किसानों को खाद : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
मंदसौर जिले में रासायनिक खाद वितरण हेतु ई-टोकन प्रणाली लागू
मंदसौर / जिले में रासायनिक उर्वरकों के सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण के उद्देश्य से मध्य प्रदेश शासन द्वारा ई-टोकन प्रणाली लागू की गई है। इस नवीन व्यवस्था के अंतर्गत अब किसानों को निर्धारित प्रक्रिया अनुसार ई-टोकन प्राप्त कर खाद वितरण किया जाएगा, जिससे अनावश्यक भीड़ कालाबाजारी एवं असुविधा से बचा जा सकेगा।
कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा बताया गया कि ई-टोकन प्रणाली के अंतर्गत किसान अपने आधार नंबर, समग्र आईडी एवं भूमि विवरण के आधार पर पंजीयन कर ई-टोकन प्राप्त कर टोकन में निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित सहकारी समिति, विपणन संघ द्वारा संचालित नगदी खाद विक्रय केन्द्र अथवा अधिकृत विकेता से अपनी भूमि के मान से पात्रता अन्तर्गत रासायनिक खाद प्राप्त कर सकेगें। इससे किसानों को लाइन में लगने की परेशानी नहीं होगी और सभी पात्र किसानों को उनकी आवश्यक्ता अनुसार खाद समय पर मिल सकेगा। ई-टोकन प्रणाली अन्तर्गत विगत 02 दिनों में जिले की सहकारी संस्थाओं के माध्यम से 69 कृषकों द्वारा सुगमतापूर्वक रासायनिक खाद प्राप्त किया है।
ई-टोकन प्रणाली से खाद वितरण में पारदर्शिता आएगी और वास्तवीक किसानों को प्राथमिकता मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा किसानों से अपिल की गई है कि वे ई-टोकन के माध्यम से ही खाद प्राप्त करें। ई-टोकन प्रणाली अन्तर्गत किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान हेतु किसान अपने नजदीकी कृषि विस्तार अधिकारी या सहकारी संस्था से संपर्क कर सकते है।
ई-टोकन प्रणाली से जिले में खाद वितरण व्यवस्था सुदृढ़ होगी और खरीफ / रबी मौसम में किसानों को समय पर बिना किसी परेशानियों के उर्वरक उपलब्ध हो सकेगा।
उर्वरक प्राप्ति हेतु पंजीकरण (ई-टोकन) की प्रकियाः-
सर्वप्रथम किसान लिंक पर जाकर अपना आधार नंबर दर्ज करेगें।
http://etoken.mpkrishi.org/
किसान के पंजीकृत मोबाईल नंबर ओटीपी प्राप्त होने पर पोर्टल पर दर्ज करना होगा।
ततपश्चात पोर्टल पर किसान की जिला, तहसील, विकास खण्ड, ग्राम एवं भूमि की जानकारी प्रदर्शित होगी। (कृषक की भूमि की जानकारी प्रदर्शित नहीं होने पर किसान अपनी भूमि जोड़ने हेतु एग्री स्टेक की लिंक पर क्लिक कर खसरा नंबर जोड़ कर 02 दिवस बाद ई-टोकन हेतु आवेदन कर सकता है।)
पोर्टल पर सर्वे नंबर पर बोई गई फसल को चुनना पड़ेगा।
इसके अनुसार खाद की जानकारी भरकर संबंधित सहकारी संस्था रिटेलर का चयन कर जनरेट कूपन कर क्लिक करने पर ई-टोकन प्राप्त होगा। पश्चात आवश्यक्ता
उक्त टोकन के माध्यम से किसान 03 दिवस में संबंधित से खाद प्राप्त कर सकेंगा। उक्त अवधि पश्चात उक्त टोकन की वैद्यता समाप्त हो जावेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 03:09 PM
मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास।
नीमच। श्रीमती अंकिता गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच के द्वारा मकान निर्माण के ठेके के रूपये के हिसाब व लेनदेन के विवाद के कारण फरियादी के साथ मारपीट उसकी नाक तोड़ने वाले आरोपी ठेकेदार शक्तिपाल उर्फ छोटू पिता दशरथ तेली, उम्र-48 वर्ष, निवासी-खेड़ी मोहल्ला, नीमच सिटी, नीमच को धारा 325 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 06 माह के सश्रम कारावास व 3000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री विपिन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 5 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 28.09.2021 को सुबह के लगभग 09ः25 बजे ग्राम रावणरूण्डी, नीमच सिटी की हैं। घटना दिनांक को फरियादी जमुनिया बालाजी दर्षन करने जा रहा था, जैसे ही वह ग्राम रावणरूण्डी में उसकी मोहिनी काकी के मकान के पास पहुंचा, तभी वहां पर उसे आरोपी मिला, जिसको उसने अपना मकान बनाने का ठेका दिया था। आरोपी उससे बोला कि तूने मेरा काम का हिसाब नहीं किया, तो इस बात पर फरियादी ने उससे कहा कि जितना काम तुमने किया, उतने पैसे मैंने दे दिए हैं। इसी बात पर ओर विवाद करते हुवे आरोपी ने फरियादी के साथ मारपीट करते हुवे उसके नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे उसके नाक की हड्डी टूट गई थी। आस-पास उपस्थित लोगो द्वारा बीच-बचाव किया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी के विरूद्ध थाना नीमच सिटी में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग-पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री विपिन मण्डलोई, एडीपीओ द्वारा की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 01:12 PM
06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास।
जावद। श्रीमान् संदीप कुमार जैन, अपर सत्र न्यायाधीष, जावद के द्वारा 06 वर्ष के बालक को विक्रय करने एवं दास बनाये जाने के लिये उसका अपहरण करने वाले आरोपी भागचंद उर्फ भग्गा उर्फ विकास पिता दुधाजी भील, उम्र-35 वर्ष, निवासी-ग्राम डाबी, थाना जावद, जिला नीमच को धारा 140(4) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत 05 वर्ष के सश्रम कारावास व 100रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री सुखराम गरवाल द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 15 माह पूर्व की होकर दिनांक 07.09.2024 को रात्री के लगभग 01 बजे ग्राम लुहारिया चुण्डावत स्थित फरियादी नंदलाल के घर की हैं। घटना दिनांक को फरियादी नंदलाल भील को उसके परिवार के कंवरलाल की मृत्यु हो जाने से उनके घर में कोई नहीं होने से उनके घर रखवाली हेतु सोने गया था। रात्रि करीब 01 बजे उसकी माता राजीबाई ने आकर उसे बताया कि उसके 06 वर्षीय पुत्र को कोई अज्ञात व्यक्ति घर से उठाकर ले गया है, जिसका पीछा उसने किया था, परन्तु वह उसको जंगल तरफ लेकर भाग गया है। उसने घटना के बारे में परिवार के लोगों को बताया तथा अपने पुत्र को आसपास जंगल में ढूंढा परन्तु वह नहीं मिला। फरियादी ने घटना के संबंध में पुलिस थाना रतनगढ़ में रिपोर्ट लिखाई।
विवेचना के दौरान रतनगढ़ पुलिस द्वारा अपहरण किये गये बालक को ग्राम लुहारिया चुण्डावत के जंगल से दस्तयाब किया जाने के पष्चात् उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा पूर्व में बच्चों का अपहरण करने वाले संदेही आरोपी का फोटो बालक व राजीबाई को दिखाया गया, जिस पर उनके द्वारा उक्त फोटो वाले व्यक्ति ने ही अपहरण किया जाना बताया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया व उसकी षिनाख्तगी भी कराई गई। विवेचना में ज्ञात हुवा की आरोपी द्वारा बालक का विक्रय करने एवं उसको दास बनाये जाने के उद्दैष्य से उसका अपहरण उसके द्वारा किया गया था। इसके पश्चात् शेष आवष्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग-पत्र जावद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुवे प्रकरण को जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण के रूप में चिन्हित किया गया।
विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी एवं विवेचक सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे ऐसे गंभीर अपराध करने वाले आरोपी को कठोरतम् दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री सुखराम गरवाल, एडीपीओ द्वारा की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 01:11 PM
तीन माह में भादवामाता की दानपेटी से निकली 21 लाख की दान राशि चांदी भी मिली ।
भादवामाता । मालवा की वैष्णोदेवी महामाया भादवामाता कि दानपेटी बुधवार दोपहर 12 बजे नायब तहसीलदार मृणालिनी तौमर की उपस्थिति में जिला सहकारी बैंक शाखा सावन के कर्मचारियों द्वारा खोलकर श्रद्धा भवन पर श्रद्धालुओं द्वारा भेंट की गई दान राशि की गणना की गई शाम तक चली राशी गणना से 20 लाख 74 हजार 590 रु नगद व 24 हजार 100 सौ रु की चिल्लर सहित कुल 20 लाख 98 हजार 690 रु की राशि मंदिर समिति को प्राप्त हुई । ये दानपेटी से निकली साथ ही दानपेटी से 200 सौ एवं कार्यालय से 100 ग्राम चांदी प्राप्त हुई है । इस दौरान प्रबंधक अजय ऐरन, सहायक प्रबंधक मनीष दुबे, क्षेत्र के पटवारी संयोग अथर्ट, नगर सेना के जवान व मंदिर के कर्मचारियों ने दान राशि की गणना की । इससे पुर्व 3 माह पहले 15 अक्टूबर को दानपेटी खोली गई थी । तब 19 लाख 77 हजार 180 रु, नगद सहित 163 ग्राम चांदी प्राप्त हुई थी । दान में मिली राशि से म मंदिर में विकास कार्य व रखरखाव किया जाता है ।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 09:34 AM
मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगभग 250 सड़कों का हुआ निर्माण : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम चावली में लगभग 4 करोड़ रुपये के सड़क मार्ग का किया भूमिपूजन
मंदसौर / उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम चावली में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत 3 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बोरखेड़ी से बाबूखेड़ा व्हाया चावली सड़क मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला अधिकारी, विकास खंड अधिकारी, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में सड़कों का चहुंमुखी विकास किया गया है। इसी क्रम में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगभग 250 सड़कों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आगामी एक वर्ष में मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के माध्यम से हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जाएगा, जिससे किसानों को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी और सीधे चंबल नदी का पानी खेतों तक उपलब्ध होगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि नदियों को आपस में जोड़ा जाए, ताकि कोई भी क्षेत्र सूखे से प्रभावित न रहे और प्राकृतिक बाढ़ पर नियंत्रण किया जा सके। आज देशभर में नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्गत कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड सभी वर्गों के पात्र नागरिकों के बनाए गए हैं, इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी सभी पात्र किसानों को मिल रहा है। साथ ही सरकार द्वारा गरीबों को आवास उपलब्ध कराकर उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।

posted by : Admin/Pointer Media
16 Jan 2026, 09:46 PM
मुख्यमंत्री ने जिले की 2 लाख 61 हजार लाड़ली बहनो को 39.16 करोड़ का हितलाभ प्रदान किया
मंदसौर / जिला कार्यक्रम अधिकारी बी.एल.विश्नोई द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को माह जनवरी 2026 की मासिक आर्थिक सहायता राशि अंतरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरपालिका सभागृह मे आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने जिले की कुल 2 लाख 61 हजार 98 लाड़ली बहनो को 39.16 करोड़ रू की राशि सिंगल क्लिक से सीधे बहनों के खाते में ट्रांसफर की। कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, बड़ी संख्या में लाडली बहने पत्रकार मौजूद थे।

posted by : Admin/Pointer Media
16 Jan 2026, 09:42 PM
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने ग्राम आक्या बीका में 9.38 करोड़ की तीन सड़कों का किया भूमिपूजन
उप मुख्यमंत्री ने टीबी के मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए
सड़कों का विकास परिवहन, कृषि, उद्योग और देश के समग्र विकास की आधारशिला : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
मंदसौर / उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम आक्या बीका गोशाला परिसर में कुल 9 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली तीन सड़कों का भूमिपूजन किया।

इनमें 3 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से खेड़ा से टकरावद सड़क, 3 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से आक्या बीका से मगराना सड़क तथा 2 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से ढाणी से भेरूजी सड़क का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने टीबी मरीजों को फूड बॉस्केट का वितरण भी किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, मदनलाल राठौर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि वर्तमान समय सड़कों के विकास का स्वर्णिम युग है। सड़कों का चहुंमुखी विकास हुआ है, जिससे गांव-गांव तक आवागमन सुगम हुआ है। मल्हारगढ़ क्षेत्र में ही लगभग 250 सड़कों का निर्माण किया गया है। यह सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है कि विकास कार्य लगातार गति से हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गांधी सागर का पानी खेतों तक पहुंचाने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है और आगामी एक वर्ष के भीतर किसानों के खेतों तक पानी पहुंच जाएगा। सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों, महिलाओं, गरीबों एवं सभी हितग्राहियों को सीधे मिल रहा है।

सड़क परिवहन देश के समग्र विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सड़कों के माध्यम से न केवल लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जोड़ने का कार्य होता है, बल्कि कृषि, उद्योग, व्यापार और सेवा क्षेत्रों को भी नई गति मिलती है। सशक्त सड़क नेटवर्क के बिना संतुलित विकास संभव नहीं है।

उन्होंने बताया कि अच्छी सड़कों से किसान अपनी उपज समय पर मंडियों तक पहुंचा पाते हैं, जिससे उन्हें उचित मूल्य मिलता है। वहीं उद्योगों को कच्चा माल और तैयार उत्पाद के परिवहन में सुविधा होती है, जिससे उत्पादन बढ़ता है और निवेश के नए अवसर सृजित होते हैं। सड़क परिवहन से रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होता है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत सड़क अवसंरचना शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाती है तथा आम नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

posted by : Admin/Pointer Media
16 Jan 2026, 09:40 PM
सख्त रणनीति और मजबूत पुलिसिंग से टूटा कंजर गिरोह, एसडीओपी पल्लवी गौर व टीआई मुनेन्द्र गौतम की अगुवाई में बड़ी सफलता।
आलोट /दुर्गाशंकर पहाड़िया - थाना क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व लूट की वारदात में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक बार फिर अपनी प्रभावी कार्यशैली का परिचय दिया है। माननीय न्यायालय से जारी स्थायी वारंट में वांछित कंजर गिरोह के सदस्य प्रभु कंजर को पकड़कर पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधी चाहे जितना भी शातिर क्यों न हो, कानून की पकड़ से बच नहीं सकता।
रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती पल्लवी गौर द्वारा की गई सटीक मॉनिटरिंग और रणनीतिक नेतृत्व इस कार्रवाई की बड़ी ताकत रहा। फरार आरोपियों की धरपकड़ को लेकर उनके स्पष्ट निर्देश और सतत निगरानी के चलते पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में आलोट थाना पुलिस ने जमीनी स्तर पर मजबूत मुखबिर तंत्र विकसित कर लगातार दबिश दी। उनकी सक्रिय कार्यशैली, टीम समन्वय और त्वरित निर्णय क्षमता के कारण लंबे समय से फरार आरोपी प्रभु कंजर को गिरफ्तार किया जा सका। पुलिस की इस कार्रवाई से कंजर गिरोह पर दबाव और अधिक बढ़ा है।
घटना 25 अक्टूबर 2026 की बताई गई है, जब भैसों का खल बेचने वाले फरियादी राहुल सिंह सोधिया को खल खरीदने के बहाने ताजली ईंट भट्टों के पास बुलाकर उसके साथियों सहित नकदी रुपये, चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन की लूट की गई थी। इस मामले में थाना आलोट पर अपराध क्रमांक 616/2024 दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि प्रभु कंजर फरार चल रहा था।
अब मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रभु पिता बादरिया उर्फ बहादर कंजर, उम्र 40 वर्ष, निवासी अरनिया डेरा, थाना नागेश्वर उन्हेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध अन्य प्रकरण में भी माननीय न्यायालय से जारी स्थायी वारंट होने के कारण उसे उस मामले में भी औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
लगातार हो रही इन प्रभावी कार्रवाइयों से आलोट थाना क्षेत्र में सक्रिय कंजर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। ग्रामीण जनों का कहना है कि एसडीओपी पल्लवी गौर के सशक्त नेतृत्व और थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम की सक्रिय पुलिसिंग से क्षेत्र में अपराधियों में भय और आम जनता में कानून के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Jan 2026, 09:09 PM
सांदीपनी विद्यालय आलोट में सेवानिवृत्त एवं पूर्व शिक्षक सम्मान एवं ISO 9001:2015 प्रमाणन समारोह संपन्न
आलोट/दुर्गाशंकर पहाडिया/ स्थित सांदीपनी विद्यालय में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आलोट क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ विद्यालय में पूर्व में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया तथा विद्यालय को प्राप्त ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रमाणन का प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा औपचारिक रूप से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मुन्ना कुंवर कालू सिंह जी परिहार ने की।
विशेष अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह डोडिया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता जैन, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह सोलंकी एवं ISO प्रमाणन संस्था के मध्यप्रदेश समन्वयक श्री भूपेंद्र जी द्विवेदी उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से प्राचार्य फिरोज खान, उप प्राचार्य पीयूष शर्मा सहित समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अतिथियों का भव्य स्वागत विद्यालय के मुख्य द्वार पर किया गया। स्काउट-गाइड द्वारा ऑनर सम्मान, कलर पार्टी द्वारा सलामी आदित्य सेन के नेतृत्व में हुआ एवं सेवानिवृत्त एवं पूर्व शिक्षकों का पुष्पवर्षा एवं तिलक लगाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर जगदीश चन्द्र शर्मा द्वारा मंत्रोच्चार संपन्न कराया गया। इसके पश्चात विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
विद्यालय की ज्योति म्यूजिक पार्टी द्वारा स्वागत गीत एवं वाद्य यंत्रों की मधुर प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।
अतिथियों का स्वागत प्राचार्य, उप प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
विद्यालय की उच्चतर माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती मिनल जैन द्वारा ISO 9001:2015 प्रमाणन क्या है, यह कैसे प्राप्त किया जाता है तथा इसके मापदंड क्या हैं—इस विषय पर संक्षिप्त एवं जानकारीपूर्ण प्रस्तुति दी गई।
स्वागत भाषण में प्राचार्य फिरोज खान ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, भविष्य की चुनौतियों एवं विद्यालय स्टाफ के सतत सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में आलोट क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय में पूर्व में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान मुख्य अतिथि डॉ. चिंतामणि जी मालवीय एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।
विद्यालय के विद्यार्थियों एवं संगीत शिक्षकों द्वारा लोकगीत प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जनसमूह द्वारा सराहा गया।
इसके पश्चात सेवानिवृत्त शिक्षकों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
अतिथियों के उद्बोधन में नगर परिषद उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, अध्यक्ष कालू सिंह जी परिहार, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया तथा मुख्य अतिथि डॉ. चिंतामणि मालवीय ने सेवानिवृत्त एवं पूर्व शिक्षक-शिक्षिकाओं के अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा विद्यालय परिवार को ISO प्रमाणन एवं इस प्रकार के सार्थक आयोजन हेतु हार्दिक बधाई दी।
विद्यालय की छात्रा गायत्री द्वारा विद्यालय एवं अपने गुरुजनों के सम्मान में भावपूर्ण भाषण प्रस्तुत किया गया।
इसके पश्चात प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा नगर में एक नवीन हायर सेकंड्री विद्यालय की आवश्यकता को लेकर मुख्य अतिथि डॉ. चिंतामणि मालवीय को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रेखा विश्वकर्मा द्वारा अत्यंत कुशलता, संयम एवं प्रभावशाली शैली में किया गया।
अंत में उप प्राचार्य पीयूष शर्मा ने समस्त अतिथियों, सेवानिवृत्त एवं पूर्व शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विजय आंजना, राहुल मंडवारिया, उमेश रांगी, इशिका खींची आदि का कार्य सराहनीय रहा ।
कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक निर्भय सिंह परिहार, गोपाल पोरवाल, भगत सिंह पंवार, सत्यनारायण सोनगरा, श्रीमति ममता जैन, श्रीमती पूजा अग्रावत, श्रीमती शिवांगी मिठोलिया, सुश्री शानू दायमा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Jan 2026, 08:32 PM
विद्युत विभाग की लापरवाही ने बेटी वंदना का जीवन तबाह किया, अब सड़क से सदन तक होगा संघर्ष
जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में 17 जनवरी को आलोट में पैदल मार्च, एक करोड़ मुआवजा व दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
आलोट। दुर्गाशंकर पहाड़िया । विद्युत मंडल की लापरवाह कार्यप्रणाली ने एक होनहार बेटी का भविष्य छीन लिया। विद्युत हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई वंदना पाटीदार का जीवन स्थायी रूप से प्रभावित हो गया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और अब जनता ने विभागीय मनमानी के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है।
सर्व समाज आलोट विधानसभा क्षेत्र के आह्वान पर जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में 17 जनवरी 2026, शनिवार को प्रातः 11 बजे आलोट कारगिल चौराहा से पैदल मार्च निकाला जाएगा। मार्च के माध्यम से प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि अब लापरवाही और चुप्पी स्वीकार नहीं की जाएगी। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग है कि पीड़ित बेटी वंदना पाटीदार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए और घटना के लिए जिम्मेदार विद्युत अधिकारियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो।
ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। वर्षों पुराने तार, झूलते केबल, अस्थायी डीपी ट्रांसफर और शिकायतों पर टालमटोल आम हो चुका है। आए दिन हो रहे हादसे इस बात का प्रमाण हैं कि विभाग समय रहते सुधार के बजाय सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर रहा है।
किसानों को रात के अंधेरे में एक बजे सिंचाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे जान का खतरा लगातार बना हुआ है। उपभोक्ताओं से वास्तविक खपत से अधिक बिल वसूलने के आरोपों ने विभाग की नीयत पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सर्व समाज की मांग है कि कृषि बिजली रात्रि के बजाय दिन में कम से कम 10 घंटे दी जाए और जर्जर विद्युत ढांचे को तुरंत बदला जाए।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पैदल मार्च के बाद भी प्रशासन और विद्युत विभाग ने मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और अनिश्चितकालीन अनशन की राह अपनाई जाएगी।
बढ़ते जनाक्रोश के बीच अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या फिर एक और बेटी की जिंदगी यूं ही विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ा दी जाएगी।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Jan 2026, 08:30 PM
पुलिस में 2 किलो 915 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया ।
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल । भवानीमंडी पुलिस ने गुरुवार को अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित दो आरोपीयों प्रहलाद सिंह व बालु को किया गिरफतार कर उनके के कब्जे से 2 किलो 915 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया ।
थानाअधिकारी श्री प्रमोद कुमार ने बताया की गुरुवार को मय जाप्ता द्वारा अवैध कार्यों की चैकिंग व रोकथाम हेतु गश्त के दौरान कब्रिस्तान के पास पचपहाड से दो व्यक्तियो को एक मोटरसाईकिल सहित डिटेन किया गया। डिटेनशुदा व्यक्तियो की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 02 किलो 915 ग्राम अवेध मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर उक्त दोनो डिटेनशुदा को गिरफतार किया जाकर तस्करी के परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक मोटरसाईकिल हीरो एचएफ डिलेक्स को जप्त किया जाकर एनडीपीएस एक्ट की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया।
पुछताछ के दौरान अभियुक्तगणो नें अपने कब्जे से बरामद शुदा अवैध मादक पदार्थ गांजा गोविन्द सिह निवासी तलावली पुलिस थाना गंगधार से खरीदना बताया है जो वक्त घटना से फरार है जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. प्रहलाद सिंह पुत्र श्री पूर सिंह जाति सोन्धिया राजपूत उम्र 45 साल निवासी देवगढ पुलिस थाना डग जिला-झालावाड (राज.)
02. बालू पुत्र पूरा जी जाति बागरी उम्र 45 साल निवासी ढाबला देवल पुलिस थाना सुवासरा जिला मंदसौर (म.प्र.)
posted by : Admin/Pointer Media
16 Jan 2026, 02:34 PM
शिवम् बामनिया बने अखिल भारतीय बलाई महासंघ आलोट तहसील अध्यक्ष, समाज में जताई खुशी
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया । अखिल भारतीय बलाई महासंघ रतलाम जिला के आलोट तहसील अध्यक्ष पद पर श्री शिवम् बामनिया को नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज परमार, महिला प्रदेश अध्यक्ष मति लता मालवीय, जिला प्रभारी संतोष अलोने, रतलाम जिला अध्यक्ष हीरालाल चौहान, युवा जिला अध्यक्ष जितू मालवीय एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में बामनिया को पदभार सौंपा गया।
इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने नई नियुक्ति पर खुशी जताई और शुभकामनाएं दीं। आलोट के युवा नेता शिवम् बामनिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार और अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज और युवाओं के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
स्थानीय शुभचिंतकों ने भी बामनिया की नियुक्ति का स्वागत किया और इसे युवा नेतृत्व में एक सकारात्मक कदम बताया। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में सक्रिय बामनिया के नेतृत्व से क्षेत्र में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Jan 2026, 12:10 PM
एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को यातायात नियमों की विस्तृत जानकार दी
मंदसौर। राष्ट्रीय कैडेट कोर की 5 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी, मंदसौर द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ इस दस दिवसीय शिविर में नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन ,इंदौर और खंडवा जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से चयनित 450 एनसीसी कैडेट्स कैम्प कमांडेंट कर्नल ज्योति प्रकाश (भारतीय सेना) के नेतृत्व में प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिसमें कैंप के दौरान यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर यातायात सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान ने कैडेट्स को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा उपायों एवं सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता, ट्रैफिक सिग्नलों का महत्व, तेज गति के दुष्परिणाम, मोबाइल फोन के प्रयोग से होने वाले खतरे तथा दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं व समाज की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

सूबेदार चौहान ने कैडेट्स को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सड़क पर अनुशासन का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ सत्र में भाग लिया और प्रश्नोत्तर के माध्यम से उपयोगी जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम के अंत में एनसीसी अधिकारियों ने अतिथि वक्ता का आभार व्यक्त किया तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
यातायात कार्यशाला के दौरान कैंप एजुडेंट जितेंद्र कनौजिया, चीफ ऑफिसर विजय सिंह पुरावत, एस ओ धीरज शुक्ला, विक्रम शर्मा, टी ओ कुलदीप सिंह चंद्रावत, राहुल दास बैरागी, सूबेदार सुखवीर सिंह, नायब सूबेदार पाटिल साहब की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Jan 2026, 11:47 AM
39 लाख का स्वास्थ्य केंद्र बना शो-पीस, 15 महीने से ताले, सीएम हेल्पलाइन का जवाब भी झूठा
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया/ क्षेत्र के कराडिया गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 39 लाख रुपये की लागत से बनाया गया नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण पूरा होने के करीब 15 महीने बाद भी चालू नहीं हो सका है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह भवन आज भी ताले में बंद पड़ा है, जबकि मरीजों का इलाज जर्जर पुरानी इमारत में मजबूरी में किया जा रहा है।
पुरानी इमारत की हालत बेहद खराब होने के कारण ही नया भवन बनाए जाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन लोकार्पण के नाम पर फाइलें अटकी रहीं और ग्रामीणों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाया। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता करण सिंह राठौर ने दो महीने पहले सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद भी न तो भवन खुला और न ही व्यवस्था सुधरी।
करण सिंह राठौर का आरोप है कि दूसरी बार की गई शिकायत पर सीएम हेल्पलाइन से जवाब दिया गया कि नई बिल्डिंग में स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू हो चुकी हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि भवन पर आज भी ताले लटके हैं। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही और झूठी रिपोर्टिंग करार देते हुए कहा कि नई बिल्डिंग चालू होने से आसपास के करीब 10 गांवों के लोगों को राहत मिल सकती है। यहां डिलीवरी जैसी जरूरी सुविधा भी शुरू हो सकती थी, जिससे ग्रामीण महिलाओं को दूर-दराज भटकना नहीं पड़ता, लेकिन जिम्मेदारों को जनता की सेहत से कोई सरोकार नहीं है।

वर्तमान में स्वास्थ्य केंद्र पुरानी इमारत में संचालित हो रहा है, जहां केवल एक डॉक्टर और एक एएनएम के भरोसे व्यवस्था चल रही है। सीमित संसाधनों के चलते मरीजों को कई बार वापस लौटना पड़ता है।
इस संबंध में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. देवेंद्र मौर्य का कहना है कि नई बिल्डिंग का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक और सांसद द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। समय तय होते ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हालांकि सवाल यह है कि जब भवन तैयार है तो केवल लोकार्पण के इंतजार में जनता को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा से वंचित रखना किसकी जिम्मेदारी है।
कराडिया गांव का यह स्वास्थ्य केंद्र अब सुविधा का केंद्र बनने के बजाय सरकारी उदासीनता का प्रतीक बनता जा रहा है, जहां करोड़ों के दावे और जमीनी हकीकत के बीच की खाई साफ दिखाई दे रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Jan 2026, 12:14 AM
आगामी आदेश तक मण्डी प्रांगण में क्रय-विक्रय का कार्य बंद रहेगा : मंडी सचिव सिसोदिया
मंदसौर / मंदसौर मंडी सचिव पर्वत सिंह सिसोदिया द्वारा बताया गया कि कृषक बंधु, व्यापारी बंधु एवं हम्माल-तुलावटी बंधु को सूचित किया जाता हैं कि 13 जनवरी को मण्डी में कार्यरत अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी एवं अनुज्ञप्तिधारी हम्माल के मध्य विवाद से उत्पन्न स्थिति के कारण दशपुर मण्डी व्यापारी संघ मंदसौर एवं दशपुर मण्डी हम्माल संघ मंदसौर के बीच आपसी सामंजस्य नहीं होने से मण्डी प्रांगण में आई कृषि उपज का विक्रय नहीं हो पाया हैं। मण्डी समिति तथा पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास करने के बाद भी उभय पक्षों के मध्य सहमति नहीं बन पाई हैं।
अतः कानून व्यवस्था एवं लोक हित को ध्यान में रखते हुये समस्त कृत्यकारियों को एत्द द्वारा सूचित किया जाता हैं कि आगामी आदेश (सूचना प्रसारित होने) तक मण्डी प्रांगण में क्रय-विक्रय का कार्य बंद रहेगा। कोई भी कृषक बंधु अपनी कृषि उपज मण्डी प्रांगण मंदसौर में विक्रय हेतु नहीं लावें।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Jan 2026, 09:53 PM
मन्दसौर में होगा खेलों एम पी यूथ गेम्स का आयोजन : खेल अधिकारी देवड़ा
प्रतियोगिता हेतु खेलों एमपी यूथ गेम्स की वेबसाईट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य
मंदसौर 15 जनवरी 26/ जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त दिशानिर्देशानुसार 28 खेलों का आयोजन राज्यस्तर पर होगा, इन खेलों की टीम का चयन विकासखण्ड स्तर और जिला स्तर पर होगा, दिनांक 18 एवं 19 जनवरी 2026 को जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता उत्कृष्ट विधालय और नूतन स्टेडियम, मन्दसौर में आयोजित होगी।
विकासखण्ड पर आयोजित खेलों से चयनित टीमें निम्न खेलों जिसमें बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, मलखम्भ, कुश्ती, जुडो, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, बॉक्सिंग, स्विमिंग, हॉकी, थ्रो बॉल, ताईक्वाँडो के साथ प्रतियोगिता सीधे जिलास्तर पर आयोजित होंगे।
जिलास्तर से चयनित खेलों की टीम संभाग और राज्यस्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिलास्तर से चयनित कुछ खेल संभागस्तर और कुछ खेल सीधे राज्यस्तर पर आयोजित होंगे।
जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, सभी खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता हेतु अपना खेलों एम पी यूथ गेम्स की वेबसाईट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, राज्यस्तर पर विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर और नगद पुरस्कार से भी सम्मनित किया जाएगा, सभी खेलों की प्रतियोगिता सम्बंधित खेलों के एसोसिएशन / खेल संघो और अधिकृत खेल प्रशिक्षकों के सहयोग से खेल और युवा कल्याण विभाग, मन्दसौर द्वारा आयोजित की जाएगी।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Jan 2026, 09:52 PM
स्कूली विधार्थियो को जल जागरूकता से कराया परिचित, स्वच्छ पेयजल के लिए PHE विभाग द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान
मंदसौर / ग्रामीण क्षेत्र मे स्वच्छ जल की जन जागरूकता व पेयजल स्त्रोतो को स्वच्छ रखने उनका जल गुणवत्ता परिक्षण क़र क्लोरिनेशन करने के लिए कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशन में विभाग के मैदानी अमले द्वारा विशेष जल जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम मे विभाग द्वारा सीतामऊ विकासखंड के ग्राम झलारा के शासकीय हाई स्कुल के छात्र -छात्राओं को स्वच्छ जल के महत्व, दैनिक जीवन मे पानी के सुरक्षित उपयोग, दूषित पानी के पिने से होने वाली बीमारियों, पानी के लिए WHO के मानक, फील्ड़ टेस्टिंग किट FTK के माध्यम से पेयजल स्त्रोतो से प्राप्त पानी का जल गुणवत्ता परिक्षण करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस किट के माध्यम से 10 प्रकार के टेस्ट किये जाते है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला मे उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों को पेयजल स्त्रोतो क़ो स्वच्छ रखने, स्त्रोतो का नियमित क्लोरिनेशन करने, पिने के पानी का समुचित्त भण्डारण रखने, जल प्रदाय योजनाओं मे जनसहभागिता सुनिश्चित करने, ग्राम मे समग्र स्वच्छता का वातावरण सुनिश्चित करने की समझाईश दी गईं।

posted by : Admin/Pointer Media
15 Jan 2026, 06:25 PM
झालावाड़ जिले की पुलिस पूरी तरह मुश्तैद , प्रतिदिन करीब आधा दर्जन थाना क्षेत्र से गैर कानूनी काम करने वाले गुंडा तत्वों
तस्करो व जुआरियो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है ।
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल )जिला पुलिस कप्तान अमित कुमार के नेतृत्व में जिले की पुलिस अपराधियों पर पूरी तरह सख्त है । अपराधियों पर पूरी तरह शिकंजा कसा हुआ है । पहले जिले में अपराध रोकने के लिए कभी कभार ही कारवाई होने की सूचना मिलती थी, लेकिन जब से नए पुलिस कप्तान अमित कुमार आए हैं तब से पूरे जिले में पुलिस की सक्रियता काफी बढ़ गई है ,जिले के किसी ना किसी थाना क्षेत्र से अपराध पर नियंत्रण कर अपराधियों को गिरफ्तार करने की खबरें प्रतिदिन आ रही है ।हर स्तर पर हर तरह की कार्रवाईयां की जा रही है । हर दिन जिले के करीब आधा दर्जन थानों से गैर कानूनी काम करने वाले, गुंडा तत्वों , तस्करों,साइबर अपराधीयों व जुंआ सट्टा लगाने वाले सटोरियों के खिलाफ धड़ पकड़ की कार्रवाईयां की जा रही है । पूरे जिले में आए दिन नाकेबंदी कर गैर कानूनी काम करने वाले व गुंडा तत्वो पर निगरानी रखी जा रही है । उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर धड़ाधड़ गिरफ्तारियां की जा रही है ।
अपराधी पूरी तरह खोप जदा हो गए हैं, कुछ तो अवैध काम बंद कर चुके हैं और कईयो ने जिला तक बदल दिया हैं ।
भवानीमंडी पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल सहित तीन आरोपितो को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार तस्करी को गंभीरता से लेते हुये जिले में सभी थानाधिकारीयो को थाना स्तर पर टीम गठित कर आपराधिक प्रवृतियो के बदमाशान को चिहिन्त कर आपराधियो की धरपकड हेतु विशेष अभियान चला रखा है।
जिसके अन्तर्गत पुलिस थाना भवानीमंडी टीम ने कार्यवाही करते हुए गश्त दौरान अवैध हथियार को अपने कब्जे मे रखकर परिवहन करते हुए आशीष, गौरव सेन एवं दानिश उर्फ आबिद को गिरफतार कर आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल व परिवहन में प्रयुक्त एक प्लसर मोटरसाईकिल जब्त किया ।
थाना अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि 14 जनवरी को दुधाखेड़ी माताजी रोड मेघवालो का खेडा तिराया पर नाकांबदी के दौरान आशिष कुमार पुत्र मुरारीलाल जाति बैरवा उम्र 23 साल निवासी पीलीकोठी भवानीमण्डी थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड 2. गौरव सेन पुत्र घनश्याम सेन जाति नाई उम्र 22 साल निवासी दस खोली भवानीमण्डी थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड 3. दानिश उर्फ आबिद जाति मुसलमान उम्र 25 साल निवासी जवाहर कालोनी थाना भवानीमण्डी के कब्जे एक अवैध देशी पिस्टल मय मेगजीन व एक मोटरसाईकिल प्लसर को जप्त कर अभियुक्तगणो को गिरफतार किया गया तीनो के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया।
तीनों आरोपितो के खिलाफ पूर्व में भी प्रकरण दर्ज है :-
थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार आशीष और दानिश के खिलाफ चार - चार प्रकरण और गौरव के खिलाफ एक प्रकरण विभिन्न धाराओं में पूर्व में दर्ज है ।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Jan 2026, 05:25 PM
जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक 27 जनवरी को आयोजित होगी
मंदसौर / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुकूल जैन द्वारा बताया गया कि जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक जिला जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार की अध्यक्षता में 27 जनवरी 2026 को दोपहर 01.00 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित होगी।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Jan 2026, 04:25 PM
उप मुख्यमंत्री देवड़ा 16 जनवरी को करेंगे विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन
मंदसौर /अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 16 जनवरी 2026 को विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे।
तय कार्यक्रम अनुसार उप मुख्यमंत्री देवड़ा 16 जनवरी 2026 को ग्राम आक्या बीका में प्रात: 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खेड़ा से टकरावद सड़क का भूमि पूजन करेंगे, आक्या बीका से मगराना सड़क का भूमि पूजन एवं ढाणी से भेरूजी सड़क का भूमि पूजन करेंगे। तत्पश्चात शाम 5 बजे ग्राम चावली में बोरखेड़ी से बाबूखेड़ा व्हाया चावली सड़क का भूमि पूजन करेंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Jan 2026, 04:24 PM
दान के पर्व मकर संक्रांति पर किया नेत्र-दान
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल )दान के पर्व मकर संक्रांति पर परिजनो ने मृतक का नेत्र-दान करवाकर पुण्य का काम किया, स्वर्गीय प्रेमलता जी के नेत्रदान के साथ ही यह भवानीमंडी से 152 वां नेत्रदान सम्पन्न हुआ ।
शाइन इंडिया फाउंडेशन के ज्योति-मित्र एवं जैन सोशल ग्रुप के नेत्रदान प्रभारी नरेन्द्र जैन ने बताया की भैंरु चैराहा, निवासी शिवनारायण परमार ( सेवानिवृत प्रधानाचार्य ) की धर्मपत्नी श्रीमति प्रेमलता परमार का बुधवार को आकस्मिक निधन हुआ, जैन ने बताया की सूचना मिलने ही मृतक प्रेमलता जी के पति शिवनारायण परमार व पुत्र नरेंद्र और महावीर परमार को नेत्रदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
परिवार संग मकर सक्रांति पर्व मना रहे डॉक्टर गौड़ नेत्रदान के लिए कोटा से भवानीमंडी आये :-
ज्योति मित्र नरेंद्र जैन ने बताया परिजनों की सहमति के बाद तत्काल संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के डॉ कुलवंत गौड़ को सूचना दी, सूचना के वक्त डॉक्टर कुलवंत गौड़ परिवार संग मकर संक्रांति का पर्व मना रहे थे । जैसे ही नेत्रदान की सूचना मिली, वे बिना किसी विलंब के सेवा के संकल्प के साथ भवानीमंडी के लिए रवाना हो गए।
परिवार जनो ने नेत्रदान की पूरी प्रक्रिया को देखा :-
देर रात डॉ गौड़ ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों के बीच नेत्रदान की प्रक्रिया को संपन्न किया । पूरे परिवार की महिलाओ ने नेत्रदान प्रक्रिया को ध्यान से देखा डॉ गौड़ ने कहा कि,परिजनों ने गमगीन माहौल में दिवंगत माताजी के नेत्रदान का निर्णय लेकर बढ़ा ही साहसिक कार्य किया है,वास्तव में इस प्रकार के कार्य समाज के लिए हमेशा-हमेशा के लिए उदाहरण बन जाते हैं।
परमार परिवार ने कुछ समय के लिए दुःख को परे रख, नेत्रदान करवाकर यह सिद्ध कर दिया कि सच्चा पर्व वही है, जिसमें किसी अंधेरी ज़िंदगी को रोशनी मिले।
संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन द्वारा प्रेषित जानकारी के आधार पर भवानीमंडी से यह 152 वां नेत्रदान पर झालावाड़ जिले से 192 वां नेत्रदान सम्पन हुआ है।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Jan 2026, 03:29 PM
नगर परिषद ने बेशकीमती शासकीय भूमि की जारी की टैक्स रशीद, रशीद के बाद नामांतरण?
उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरण के बावजूद टैक्स रसीदें कैसे हुई जारी?
पिपलियामंडी। नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित स्व. लाला काशीराम की सिलेट पेंसिल कारखाने वाली जीर्ण भूमि पर बनी लगभग 16 दुकानों की टैक्स रसीदें नगर परिषद द्वारा जारी किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद नगर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है, नगर के बीचों-बीच स्थित करोड़ों रुपये मूल्य की इस बेशकीमती जीर्ण भूमि पर वर्षों से निर्माणित दुकानें पर कब्जा किया हुआ है, अब इन दुकानों की टैक्स रसीदें काटे जाने की जानकारी सामने आई है, सूत्रों के अनुसार, टैक्स रसीद जारी होने के बाद इन्हीं रसीदों को आधार बनाकर कब्जाधारियों के नाम नामांतरण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है? टैक्स रसीद को स्वामित्व का प्रमाण बताकर मालिकाना हक देने का प्रयास किया जा रहा है, जो नियमों के विपरीत है?

जिस भूमि को न्यायालय में शासकीय माना, उसी की टैक्स रसीद?
उल्लेखनीय है की उक्त भूमि को पूर्व सांसद एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. लाला काशीराम को सिलेट पेंसिल कारखाना उद्योग संचालित करने हेतु पट्टे पर दिया गई थी, लेकिन निर्धारित उद्देश्य के विपरीत, कारखाना संचालित न कर वहां दुकानों का निर्माण कर दिया गया था, पट्टे की ज़मीन कारखाना न संचालित करते हुवे दुकानों का निर्माण किया एवं पट्टे पर दीगई भूमि पर शासन की शर्तों के उल्लंघन के बाद यह मामला न्यायालय पहुंचा जो वर्तमान में भी उच्च न्यायालय इंदौर में विचाराधीन है, जब यह प्रकरण अभी भी न्यायालय में लंबित है, उच्च न्यायालय का कोई अंतरिम आदेश भी पारित नहीं हुआ है, तो ऐसे में नगर परिषद द्वारा टैक्स रसीदें जारी करना और नामांतरण की प्रक्रिया शुरू करना नगर परिषद की भूमिका पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहा है? जब उक्त भूमि पर न्यायालय का अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक नगर परिषद को भूमि से संबंधित कोई भी निर्णय लेने का अधिकार नहीं है ।

मिलीभगत के आरोप, अंदरखाने बनी सहमति?- मामले में यह भी आरोप लग रहे हैं कि पक्ष-विपक्ष के कथित मिलीभगत से नामांतरण को आसान बनाने की अंदरखाने सहमति बनाई गई है, ताकि भविष्य में भूमि का लेन-देन किया जा सके यदि ऐसा हुआ, तो यह उच्च न्यायालय एवं शासन के नियमों का खुला उल्लंघन होगा, बल्कि नगर परिषद की भूमिका पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े होंगे?
टैक्स रसीद के साथ नामांतरण का वादा?
सूत्र बताते हैं कि टैक्स रसीद जारी करने के बाद दुकानदारों को मालिकाना हक दिए जाने का आश्वासन भी दिया गया है, इससे नगर परिषद की टैक्स नीति, भूमि रिकॉर्ड व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं, एवं नगर परिषद अधिकारियों और अवैध कब्जाधारियों के बीच आर्थिक लेन-देन हुआ है?, और पूरे मामले में एक बिचौलियों की भूमिका भी सामने आ रही है जिसनें कि क्षेत्र के कुछ पत्रकारों को “हैंडल” करने के लिए मोटी राशि लिये जाने की चर्चा भी है? अब देखना यह है कि उच्च न्यायालय में लंबित इस गंभीर मामले पर प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Jan 2026, 02:48 PM
स्थायी वारंटी गिरफ्तारी में रतलाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, कानून व्यवस्था को मिला मजबूत आधार
आलोट। दुर्गाशंकर पहाड़िया/ रतलाम जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंटी की तामील करते हुए पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। इस कार्रवाई से न केवल पुलिस की मुस्तैदी सामने आई है, बल्कि अपराधियों में भी स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से बच पाना अब संभव नहीं है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना आलोट पुलिस ने यह प्रभावी कार्रवाई की। माननीय न्यायालय आलोट से लगभग पांच वर्ष पूर्व जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंटी के तहत आरोपी गोपाल उर्फ महीपाल, पिता अमरसिंह कंजर, उम्र 41 वर्ष, निवासी अरणिया कंजर डेरा, थाना उन्हेल, जिला झालावाड़ को मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में थाना आलोट के निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, सहायक उप निरीक्षक अशोक चौहान, आर. दीपक पाटीदार, आर. अशोक गुर्जर एवं आर.चालक मनोज भट्ट की सराहनीय भूमिका रही। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी को सुरक्षित रूप से पकड़कर न्यायालय में पेश किया।
रतलाम पुलिस की इस सख्त और प्रभावी कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है। पुलिस की सक्रियता और प्रतिबद्धता से आमजन में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में कानून का भय लगातार मजबूत हो रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Jan 2026, 02:38 PM
श्री सांवलिया सेठ धाम के मीडिया प्रभारी महेश मरेठा का सम्मान
मल्हारगढ़/बरखेड़ा पंथ स्थित श्री सांवलिया सेठ धाम मंदिर की धार्मिक गतिविधियों एवं आयोजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे मंदिर के मीडिया प्रभारी महेश मरेठा का मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सम्मान किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित संक्षिप्त सम्मान समारोह में समिति सदस्यों ने महेश मरेठा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें दुपट्टा पहनाकर एवं श्री सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक आयोजनों का प्रचार-प्रसार अत्यंत आवश्यक है। महेश मरेठा द्वारा प्रतिदिन मंदिर में होने वाली आरती, दर्शन, पर्व-त्योहारों, विशेष आयोजनों एवं सामाजिक गतिविधियों को फोटो, वीडियो एवं समाचारों के माध्यम से श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे देश-विदेश में बैठे भक्त भी मंदिर से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समिति सदस्यों ने उनके निरंतर सेवा भाव की प्रशंसा की। महेश मरेठा ने सम्मान के लिए मंदिर समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ श्री सांवलिया सेठ धाम की सेवा करते रहेंगे और मंदिर की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करते
उक्त जानकारी मंदिर प्रबंधन समिति के सक्रिय सदस्य डॉक्टर गोपाल रत्नावत ने दी
posted by : Admin/Pointer Media
15 Jan 2026, 10:18 AM
फर्जी पुलिस वाला बनकर अवैध वसूली करता था नारकोटिक्स विभाग का दलाल ,पुलिस ने किया गिरफ्तार
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) भवानीमंडी नारकोटिक्स ब्युरो का दलाल अकरम पुलिस थाना भवानीमंडी के चालक दिनेश कुमार व पुलिस थाना के नाम सें लोगो को झूठे एन.डी.पी.एस. प्रकरण में फंसाने का दबाव बनाकर नारकोटिक्स ब्युरो के इंसपेक्टर हितेश रोहिला के साथ मिलकर लोगो के साथ अवैध वसुली करता था। इंसपेक्टर हितेश रोहिला के खिलाफ राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो ने गत वर्ष 9 नवम्बर को ट्रेप कार्यवाही की थी । पुलिस ने दलाल अकरम को गिरफ्तार कर लिया है ।
झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय भवानीमंडी पर पदस्थापित तत्कालिन इंसपेक्टर हितेश रोहिला एवं दलाल अकरम हुसैन जो भवानीमंडी पुलिस थाना पर पदस्थापित चालक दिनेश कुमार व पुलिस थाना भवानीमंडी के नाम से अवैध वसूली करता था ।

अवैध हिरासत मे रखकर एनडीपीएस की कर्रवाई की धमकी देता था ।
दलाल अकरम इलाके के लोगो को अवैध हिरासत में रखकर उनको झुठे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के प्रकरण दर्ज करने का दबाव बनाकर मिलकर अवैध वसुली करता और उनसे मोटी रकम वसूलत था ।
भवानीमंडी नारकोटिक्स इंस्पेक्टर व दलाल आया था एसीबी की चपेट में :-
पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी ने बताया की गत वर्ष 9 नवम्बर को नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमण्डी में एसीबी कोटा द्वारा नारकोटिक्स ब्यूरो के कार्यालय में ट्रेप की कार्यवाही की गई जिसमें एनसीबी भवानीमण्डी के इंस्पेक्टर हितेश रोहिला के दलाल अकरम हुसैन के खिलाफ ट्रेप की कार्यवाही की गई।मौके का फायदा उठाकर इंस्पेक्टर हितेश रोहिला भागने में सफल हो गया था तथा एसीबी के हत्थे दलाल अकरम आया था ।
दलाल अकरम भवानीमंडी पुलिस के ड्राइवर व थाने के नाम से करता था अवैध वसूली :-
पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी ने बताया जांच के दौरान यह तथ्य सामने आये कि दलाल अकरम हुसैन भवानीमण्डी थाने में तैनात कानिस्टेबल चालक दिनेश गुर्जर का व भवानीमण्डी थाने का नाम लेकर नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमण्डी के निरीक्षक हितेश रोहिला व अन्य के साथ मिलकर लोगो को गुमराह करके कानून का भय दिखाकर एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फंसाने का भय दिखाकर व अवैध हिरासत रखकर बड़ी रकम वसूल करते थे इत्यादी पर धारा 127 (7),308(6),318(4),319 (2),204,61 (2) बी.एन.एस. में प्रकरण दर्ज किया गया।
टीम का गठन कर दलाल अकरम को किया गिरफ्तार, इंस्पेक्टर अभी भी फरार है :-
भवानीमंडी थानाअधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा पुलिस थाना भवानीमण्डी में तैनात कानिस्टेबल चालक दिनेश गुर्जर का एवं पुलिस थाना भवानीमण्डी का नाम लेकर लोगो को गुमराह करके कानून का भय दिखाकर एन.डी.पी.एस. एक्ट के झुठे प्रकरणो में फंसाने का भय दिखाकर व अवैध वसुली करने वाले नारकोटिक्स ब्यूरो के दलाल अकरम हुसैन को गिरफतार किया गया। नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय भवानीमंडी पर पदस्थापित तत्कालिन इंसपेक्टर हितेश रोहिला ए.सी.बी. की ट्रेप कार्यवाही के दोरान से फरार चल रहा है जिसकी तलाश जारी है।
आरोपी अकरम हुसैन के खिलाफ पूर्व में दो प्रकरण बूंदी कोतवाली में धारा 384 व 386 दर्ज है।जो पेंडिंग चल रहे हैं ।
गिरफ्तार आरोपीः-
01 अकरम हुसैन पुत्र श्री मोहम्मद हकीम जाति मुसलमान उम्र 36 साल निवासी केथुन पुलिस थाना केथुन जिला कोटा ग्रामीण
फरार आरोपी
01 हितेश रोहिला इंसपेक्टर नारकोटिक्स ब्युरो कार्यालय भवानीमंडी।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Jan 2026, 09:12 PM
मकर संक्रांति पर्व पर गौ शाला में गायो को चारा खिलाकर व अन्न क्षेत्र में गरीबों और असहाय लोगों को भोजन, मिठाई वितरित कर मनाया ।
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल/ नगर में मकर संक्रांति पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया ।अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान ने गरीब ,असहाय लोगों को भोजन व मिठाई वितरित करके मकर संक्रांति मनाई । श्री गोपाल गौ शाला और अहिंसा गौ शाला में भी श्रद्धालुओं ने गायों को चारा खिलाया ।इसके अलावा आज मंदिरों में भी मकर संक्रांति का पर्व आम श्रद्धालुओं द्वारा दान पुण्य कर मनाया गया ।
दान एवं परोपकार के पर्व मकर संक्रांति को अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान भवानीमंडी ने 51 वां वार्षिक उत्सव के रूप में मनाते हुए आयोजित किया, प्रातः 10:30 बजे आयोजित समारोह का प्रारंभ मां अन्नपूर्णा की आरती के साथ किया गया तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने गरीब असहाय लोगों को भोजन और मिठाई आदि का वितरण किया।
अन्न क्षेत्र में 51 वर्षों से लगातार प्रतिदिन गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराया जाता है ।
अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, संरक्षक कालूराम सालेचा एवं सचिव बल्लभदास गुप्ता ने बताया कि भवानीमंडी ( भैसोदामंडी ) में अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान पिछले 51 वर्षों से लगातार प्रतिदिन गरीब असहाय लोगों को भोजन प्रदान करने का कार्य कर रहा है। भोजन के साथ-साथ अन्न क्षेत्र के द्वारा असहाय लोगों को वस्त्र, गर्म कपड़े, कंबल, चरण पादुका, जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस आदि का वितरण भी किया जा रहा है, इसके साथ ही अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान के द्वारा अन्न क्षेत्र द्वारा 12 वर्षों से राजकीय चिकित्सालय में निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है ।

पिछले 12 वर्षों से प्रतिदिन राजकीय चिकित्सालय में आने वाले मरीजों के लिए चिकित्सालय में ही जाकर निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जा रही है, एवं इन समस्त कार्यों हेतु नगरवासियों का भरपूर सहयोग अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान को प्राप्त हो रहा है। अन्न क्षेत्र सेवा संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष मकर संक्रांति को वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है एवं यह 51 वां वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक कालूलाल सालेचा, नंदकिशोर सोनी, सचिव बल्लभदास गुप्ता, कोषाध्यक्ष छगनलाल जैन, अभयकुमार जैन, उपाध्यक्ष रणछोड़ पोरवाल, सहसचिव कैलाश गुप्ता कंपाउंडर, डीके गुप्ता, निर्मल तिवारी, अशोक गुप्ता, बालाराम टेलर, मोहनलाल पाठक, दिनेश अध्यापक, भगवान हलवाई, अनिल सुराना, कमलेश गुप्ता दलाल, नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, अजय पौराणिक, डॉक्टर जेके अरोड़ा, केके राठी, प्रदीप जैन, विनय आस्तोलिया, राजेश नाहर, मनोहर पोरवाल, दुर्गा ठेकेदार, सुदीप सालेचा, गोविंद बिरला, जगदीश पोरवाल, नवीन जायसवाल, मोहनलाल भराड़िया, डाॅ राकेश शर्मा, संजय गोयल सहित बड़ी संख्या में भवानीमंडी के नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण और भामाशाह उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Jan 2026, 09:10 PM
युवाओं में बढ़ता नशे का चलन देश और दुनिया के लिए घातक है
भारत ही विश्व गुरु था और पुनः विश्व गुरु बनेगा: ब्रह्माकुमार राज योगी आशीष गुप्ता
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) वर्तमान दौर में संपूर्ण विश्व में अशांति का माहौल है चारों ओर हर व्यक्ति किसी ने किसी समस्या से सामना कर रहा है युवाओं में नशे का बढ़ता चलन देश और दुनिया के लिए घातक है, परिवारों में बढ़ता असंतोष और वैवाहिक रिश्तों में बढ़ती खटास आज की मूल समस्याएं हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि इन समस्याओं का समाधान क्या है इन निराश और हताशा को दूर करने का यदि कोई विकल्प है तो वह है अध्यात्म की शक्ति से ही संभव हैं जीवन में पुनः खुशियों का संचार करना, और भारत को पुनः स्वर्णिम भारत बनाने के लिए राजयोग ही सर्वोत्तम माध्यम है ।
उक्त विचार मंगलवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवानीमंडी द्वारा आयोजित "राजयोग से स्वर्णिम भारत की ओर" विषय पर व्याख्यान देते हुए इंदौर से पधारे मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमार राजयोगी आशीष गुप्ता ने कही. इस अवसर पर ब्रह्माकुमार आशीष भाई ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए इसके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को पुनः पुनरुत्थान हेतु उत्तरायण होने के सूत्र बताये. इंदौर से आये वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने आध्यात्मिक मूल्य पर बल देने की बात कहते हुए राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से दिव्य अनुभूति का अभ्यास कराया,इस अवसर पर नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ एम.एल. आहूजा ने कहा कि राजयोगी आशीष भाई के मुखारविंद से ज्ञान की निकली अदभुत गंगा ने सभी को एक नई ऊर्जा से धन्य कर जीवन प्रबंधन व आध्यात्मिक रहस्य का अनुभव कराया, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि आज यहां आकर जो मुझे दिव्य अनुभूति हुई है वह अलौकिक है।

उद्यमी सुरेश जैन ने कहा की आज यहां मुझे जो दिव्य अनुभूति हुई है वह मेरे जीवन का अद्भुत क्षण है, आनंद काला,नरपतसिंह नरुका, कल्याणमल सोनी,संदीप मेहता, नगर पालिका के पार्षदगण सहित कई सामाजिक, राजनीतिक एवं मीडिया जगत के लोग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित हुए अंत में समाजसेवी श्रीमती संगीता जैन ने आभार व्यक्त किया।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Jan 2026, 09:08 PM
मकर संक्रांति पर्व पर श्री महावीर विद्यालय में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
आलोट/दुर्गाशंकर पहाडिया /मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री महावीर विद्यालय में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक/गैर-सांस्कृतिक गतिविधियों के पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागेश्वर खरोल एवं पार्षद श्रीमती मधुबाला जी खरोल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय में वर्ष भर आयोजित विभिन्न एकल खेल प्रतियोगिताओं—1600, 800, 400 व 200 मीटर दौड़, शतरंज, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जंप—तथा टीम खेलों—कबड्डी, वॉलीबॉल, टग ऑफ वॉर, डॉजबॉल एवं फुटबॉल—में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त रंगोली, गीता पाठ, हिंदी निबंध लेखन सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
हाउस-वाइज आयोजित प्रतियोगिताओं में टैगोर हाउस (रेड) ने विजेता तथा विवेकानंद हाउस (येलो) ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों एवं प्राचार्य महोदय द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सुषमा तरानेकर, नवीन खेतरा,सुनील भाटिया, श्रीमती शिखा शर्मा, श्रीमती नीतू रघुवंशी, नीरज जैन , प्रीति जैन , सोनिया दुबे , संगीता तिवारी , नीलम तल्लेरा , पंकज शर्मा संजय शर्मा प्रेम नारायण गायरी ,योगेंद्र मीणा , समीना हैदरी , डॉली कदम , राहुल सोनी रुबीना खातून सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शिखा शर्मा एवं नीरज जैन ने कुशलतापूर्वक किया। वहीं मकर संक्रांति पर्व के महत्व पर श्रीमती शिवांगी बेडवेलकर ने अपने प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मनोज शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी । उन्होंने कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता एवं अपनी सभ्यता संस्कृति को समझने का अवसर मिलता हैं। साथ ही उन्होंने मकर संक्रांति पर्व को नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच एवं सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। उनके प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Jan 2026, 09:05 PM
चाइनीस मांझे से एक युवक का गला काटा 7 टांके आए । पुलिस ने चाइनीज मांझे की 6 चकरी के साथ एक व्यापारी को गिरफ्तार किया ।
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) मकर संक्रांति पर चाइनीस मांझे से एक युवक का गला कट गया जिसे लहु लुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां इलाज के दौरान उसके गले में करीब सात टांके आए ।युवक बाइक से अपने गांव धोबीखेडा से रिश्तेदार को पीछे बिठाकर ला रहा था इसी दौरान पचपहाड़ बाबा तिराहे पर आसमान में उड़ती हुई पतंग का धागा उसके गले में उलझ गया ,गले में मांझा उलझते ही उसके गले में चीरा लग गया ।
प्रमोद कुमार पिता शालिग्राम ( 30 वर्ष ) बुधवार को सेवर अपने गांव धोबीखेड़ा से रिश्तेदार को बाइक से पचपहाड बस में बिठाने ला रहा था ,उसके बाद युवक को वाटर सप्लाई की नौकरी करने भवानीमंडी आना था , प्रमोद ने बताया कि जैसे ही वह पचपहाड बाबा तिराहे से निकल रहा था उड़ती हुई पतंग का मांझा मेरे गले पर टकराया और मांझे के खिंचाव से मेरा गला कट गया । वॉटर सप्लायर ईश्वर ने बताया कि मुझे दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास सूचना मिली कि कर्मचारी प्रमोद का चाइनीज मांझे से गला कट गया है ।सूचना पाकर हम पचपाहड़ पहुंचे तो प्रमोद के गले से खून निकल रहा था उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीमंडी लेकर गये जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज प्रारंभ कर दिया, मांझे से कट लगने से उसके गले में सात टांके आये ।ईश्वर ने बताया कि डॉक्टर का कहना था कि थोड़ा सा और कट बढ़ जाता तो इससे युवक की जान भी जा सकती थी ।
मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने वाले पर की कार्रवाई ।
भवानीमंडी पुलिस ने मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व चायनीज मांझा के विरूद्व कार्रवाई करते हुए चाइनीस मांझा का बेचान करते हुए एक दुकानदार महेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 रोल चाइनीस मांझा जप्त किया गया ।
थाना अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि श्री कमल कुमार मीणा आर.पी.एस. (प्रोबेशनर) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 13 जनवरी को मोटर मार्केट भवानीमंडी में स्थित पंतग / मांझा की दुकान पर महेश कुमार के कब्जे से धातुओं के मिश्रण से निर्मित (चायनीज मांझा) के 06 रोल बरामद कर दुकानदार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने की आमजन से अपील :-
धातुओं के मिश्रण से निर्मित (चायनीज मांझा) के उपयोग से दुपहिया वाहन चालको तथा पक्षियों को अत्यधिक जान-माल का नुकसान होना संभाव्य है। मानव व पशु पक्षियों के जीवन को बचाने के लिए पतंग उडाते समय धातुओं के मिश्रण से निर्मित (चायनीज मांझा) का उपयोग नहीं करे तथा नाही दुकानदार चायनीज मांझा का बेचान करें। बेचान पर नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 लागु है।
मकर संक्रांति को भी पुलिस ने चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चाइनीज मांझे की कई चकरियां जप्त कर दुकानदारों के खिलाफ करवाई की गई ।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Jan 2026, 04:13 PM
मन्दसौर: विशेष पर्व और ग्यारस पर खाटू श्याम मंदिर के पट बंद, बिना सूचना परेशान होते रहे श्रद्धालु
मन्दसौर। आज विशेष पर्व और ग्यारस (एकादशी) का पावन अवसर होने के बावजूद स्थानीय खाटू श्याम मंदिर में दर्शनार्थियों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा। मंदिर के पट बंद होने के कारण बड़ी संख्या में भक्त बिना दर्शन किए ही वापस लौटने को मजबूर हो गए।
भक्तों में भारी रोष और निराशा- ग्यारस के दिन बाबा श्याम के दर्शनों का विशेष महत्व होता है, जिसके चलते सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। इनमें न केवल स्थानीय लोग शामिल थे, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आए बाहरी भक्त भी बाबा की एक झलक पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे थे।
हालाँकि, मंदिर के पट बंद मिलने से श्रद्धालुओं का उत्साह फीका पड़ गया। सबसे बड़ी शिकायत बिना किसी पूर्व सूचना के मंदिर बंद रखने को लेकर रही। इंतजार में खड़े भक्तों को तब गहरा धक्का लगा जब उन्हें पता चला कि मंदिर दोपहर 3:30 बजे के बाद ही खुलेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Jan 2026, 02:53 PM
भवानीमंडी में हार्ट सेफ के लिए सीपीआर मित्र अभियान की शुरुआत एसडीएम कार्यालय से की गई ।
भवानीमंडी । जगदीश पोरवाल / मंगलवार को हार्ट सेफ बनाने के लिए ऐतिहासिक पहल करते हुए उपखंड कार्यालय में "सीपीआर मित्र अभियान " के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सीपीआर, बीएलएस एवं फर्स्ट-एड प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । झालावाड जिले में 25,000 से अधिक नागरिकों को सीपीआर में प्रशिक्षित किया जा चुका है ।

जिला कलेक्टर श्री अजय सिंह राठौड़ के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ. साजिद खान तथा बीसीएमओ डॉ. सुनील मीणा के मार्गदर्शन में भवानीमंडी उपखंड कार्यालय में ‘हार्ट सेफ झालावाड़ – सीपीआर मित्र अभियान’ के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सीपीआर, बीएलएस एवं फर्स्ट-एड प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम श्रद्धा गोमे (आईएएस) ने की।

इस अवसर पर पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सीपीआर, बेसिक लाइफ सपोर्ट, स्नेक बाइट, रैबीज़, चोकिंग एवं ट्रॉमा के दौरान जीवन-रक्षक तकनीकें सीखी।
प्रशिक्षण का संचालन जिला सीपीआर नोडल अधिकारी डॉ. शुभम पाटीदार एवं उनकी टीम सदस्य त्रिलोक नागर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डीवाईएसपी श्री प्रेम चौधरी RPS सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सीपीआर किसी भी व्यक्ति की जान बचा सकता है :-
एसडीएम श्रद्धा गोमे (आईएएस) ने अपने संबोधन में कहा कि कार्डियक अरेस्ट के पहले 10 मिनट—गोल्डन टाइम—में दिया गया सीपीआर किसी भी व्यक्ति की जान बचा सकता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को यह जीवन-रक्षक कौशल अवश्य सीखना चाहिए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जन-स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

सीपीआर प्रशिक्षण देने का कार्य निरंतर जारी रहेगा :-
उपखंड अधिकारी श्रद्धा गोमे ने कहा कि सीपीआर के प्रशिक्षण देने के अभियान को निरंतर जारी रखते हुए सम्पूर्ण भवानीमंडी उपखंड में इसे विस्तार देने हेतु प्रशासन पूर्ण सहयोग करेगा और जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।

झालावाड़ जिले में 25000 नागरिकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है :-
‘हार्ट सेफ झालावाड़ – सीपीआर मित्र अभियान’ के अंतर्गत अब तक जिले में 25,000 से अधिक नागरिकों को सीपीआर में प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिससे झालावाड़ को एक सुरक्षित, सजग और जीवन-रक्षक समुदाय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है ।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Jan 2026, 06:04 PM
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा-2026 की संशोधित समय-सारणी की जारी
सुबह 9 बजे से शुरू होंगी परीक्षाएं
मंदसौर / माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने शिक्षण सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल (10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुछ विषयों की परीक्षा तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है, जिसे विद्यार्थियों के हित में लागू किया गया है।
संशोधित परीक्षा तिथियां
स. क्र. परीक्षा का नाम पूर्व में जारी तिथि संशोधित तिथि
दिनांक/वार विषय
1. हाईस्कूल परीक्षा 11.02.2026/बुधवार हिन्दी 06.03.2026/शुक्रवार
2. हायर सेकेंडरी परीक्षा 09.02.2026/सोमवार उर्दू/मराठी 06.03.2026/शुक्रवार
07.02.2026/शनिवार हिन्दी 07.03.2026/शनिवार
मंडल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शेष विषयों का परीक्षा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित अनुसार ही लागू रहेगा। परीक्षा समय- सभी परीक्षाएं प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने समस्त विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे यह संशोधित समय-सारणी विद्यार्थियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाएं तथा विद्यालय परिसर में सूचना पटल पर प्रदर्शित करें। साथ ही विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे केवल मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध समय-सारणी को ही मान्य समझें और किसी भी अफवाह से बचें।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Jan 2026, 04:21 PM
दिव्यांग बच्चों की पहचान के लिये जिला स्तर पर शिविर आयोजित होंगे
मंदसौर / दिव्यांग बच्चों की पहचान के लिये जिला स्तर पर स्कीनिंग कैम्प आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में स्वास्थ्य विभाग जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता बच्चों को चिन्हित कर प्रमाण-पत्र प्रदान करने की कर्रवाई करेंगे।
प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण श्रीमती सोनाली वायंगणकर ने बताया कि जुवेनाइल जस्टिस कमेटी के निर्देशानुसार कोई भी दिव्यांग बच्चा चिन्हांकन एवं लाभ से वंचित न रहे, के ध्येय वाक्य के आधार पर प्रत्येक दिव्यांग बच्चे की पहचान, स्क्रीनिंग एवं प्रमाणन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। सभी जिले में स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित करने के निर्देश जिला कलेक्टर्स को दिया गया है। यह कैम्प आगामी एक माह में आयोजित किया जाना है। शिविरों के आयोजन में विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्कूल शिक्षा समन्वित प्रयास करेंगे। उन्होंने निर्देश दिये है कि शिविर आयोजन की तिथियों को प्रचार-प्रसार किया जाए इससे अधिकाधिक सहभागिता हो सकें। प्रत्येक जिला अपनी माइक्रो प्लानिंग की जानकारी सामाजिक न्याय विभाग के साथ-साथ रजिस्टार/सचिव जुवेनाइल जस्टिस कमेटी उच्च न्यायालय जबलपुर को भी भेजे।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Jan 2026, 04:19 PM
समाधान योजना में 31 जनवरी तक मिलेगा सौ फीसदी तक सरचार्ज में छूट का लाभ
मंदसौर / समाधान योजना 2025-26 के प्रथम चरण की अवधि 31 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है। पिछले साल 3 नवंबर से शुरू हुई समाधान योजना 2025-26 में शामिल होकर लाखों बकायादार उपभोक्ताओं ने सौ फीसदी तक छूट का लाभ लिया। मध्यप्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 के प्रथम चरण में अब तक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 3 लाख 61 हजार 68 बकायादार उपभोक्ताओं ने अपना पंजीयन कराकर लाभ लिया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खाते में 393 करोड़ से अधिक की मूल राशि जमा हुई है, जबकि 212 करोड़ 58 लाख रूपए का सरचार्ज माफ किया गया है।
मध्यप्रदेश सरकार की "समाधान योजना 2025-26'' के लागू होने से ऐसे अनेक उपभोक्ता हैं जो बकाया बिल जमा कर रहे हैं और एकमुश्त बकाया राशि जमा करने पर अधिकतम छूट का लाभ ले रहे हैं। यह योजना उन बकायादार उपभोक्ताओं के लिए वरदान बनी है जो सरचार्ज के कारण मूलधन राशि जमा नहीं कर पा रहे थे। अब उन्हें समाधान योजना के प्रथम चरण में सरचार्ज में 60 से लेकर 100 प्रतिशत तक छूट के साथ एकमुश्त अथवा किस्तों में भुगतान करने का विकल्प मिल रहा है।
समाधान योजना 2025-26 : एक नजर में
"समाधान योजना 2025-26'' का उद्देश्य 3 माह से अधिक अवधि के उपभोक्ताओं को बकाया विलंबित भुगतान के सरचार्ज पर छूट प्रदान करना है। यह योजना जल्दी आएं, एकमुश्त भुगतान कर ज्यादा लाभ पाएं के सिद्धांत पर आधारित है। इस योजना में उपभोक्ता को प्रथम चरण में एकमुश्त भुगतान करने पर सबसे अधिक लाभ हो रहा है जबकि द्वितीय चरण के दौरान छूट का प्रतिशत क्रमशः कुछ कम हो जाएगा। यह योजना 2 चरणों में प्रारंभ होकर प्रथम चरण की शुरुआत 3 नवंबर 2025 से हुई जो कि 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। इसमें बकाया बिल एकमुश्त जमा करने पर 60 से लेकर 100 प्रतिशत तक सरचार्ज माफ किया जा रहा। इसके बाद द्वितीय और अंतिम चरण शुरू होगा जो कि 01 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा, दूसरे चरण में 50 से 90 फ़ीसदी तक सरचार्ज माफ किया जाएगा। समाधान योजना 2025-26 का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल के लिये portal.mpcz.in पर पंजीयन कराना होगा। कंपनी के "उपाय ऐप'' एवं "कॉमन सर्विस सेंटर'' (सीएससी) तथा एमपी ऑनलाइन पर भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। पंजीयन के दौरान अलग-अलग उपभोक्ता श्रेणी के लिए पंजीयन राशि निर्धारित की गई है। घरेलू एवं कृषि उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 10 प्रतिशत तथा गैर घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 25 प्रतिशत भुगतान कर पंजीयन कराकर योजना में शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत विवरण तीनों कंपनियों की वेबसाइटों पर भी देखा जा सकता है साथ ही विद्युत वितरण केंद्र में पहुंचकर भी योजना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Jan 2026, 04:18 PM
पेयजल स्वच्छता को लेकर जिला प्रशासन की सख्त पहल, युद्ध स्तर पर चल रहा साफ-सफाई एवं जल गुणवत्ता परीक्षण अभियान
मंदसौर / जिले में नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पेयजल स्रोतों की सफाई एवं गुणवत्ता जांच का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में पेयजल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई के साथ-साथ घर-घर जाकर पानी के नमूने लिए जा रहे हैं तथा आम नागरिकों को पेयजल की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के तहत जिले में स्थित पानी की टंकियों, बावड़ियों एवं कुओं की विधिवत सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों एवं ग्रामों से पेयजल के सैंपल एकत्र कर उनकी वैज्ञानिक पद्धति से जांच की जा रही है, ताकि पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग द्वारा लिए गए पानी के नमूनों की जांच निरंतर जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। इसमें पानी में मौजूद तत्वों की मात्रा, किसी तत्व की कमी या अधिकता तथा जल गुणवत्ता से जुड़े अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कार्य किए जा सकें और नागरिकों को शुद्ध व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

इसी क्रम में वार्ड कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए गए। जल सुनवाई अभियान के अंतर्गत आम जनता से पेयजल व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया गया तथा पेयजल से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि जिले के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो तथा पेयजल स्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

posted by : Admin/Pointer Media
13 Jan 2026, 04:17 PM
जिले के साथ-साथ नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में हुई पहली जल सुनवाई
जनसुनवाई में कलेक्टर एवं सीईओ ने तत्परता से सुनीं 71 आवेदकों की समस्याएं
मंदसौर / जिला स्तरीय जनसुनवाई के साथ जल सुनवाई का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभागार में किया गया। इसके साथ ही जिले की नगर पालिकाओं, नगर परिषदों, वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में भी जल सुनवाई आयोजित की गई। सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिव एवं पटवारी जल सुनवाई में उपस्थित रहे तथा ऑनलाइन वीसी के माध्यम से जिला स्तरीय जनसुनवाई से जुड़े।

कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों का अवलोकन किया एवं नागरिकों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीण स्तर की समस्याओं के निराकरण हेतु उन्होंने ऑनलाइन वीसी के माध्यम से पटवारियों से चर्चा कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की जल संबंधी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के उद्देश्य से प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई के साथ अब नियमित रूप से जल सुनवाई भी आयोजित की जाएगी।

जल सुनवाई के अंतर्गत ग्राम जग्गाखेड़ी के निवासियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें ग्राम जग्गाखेड़ी संजीत रोड स्थित सिल्वर स्प्रिंग कॉलोनी में पानी की टंकी की सफाई, बिजली के बिलों के भुगतान, साफ-सफाई एवं कचरा गाड़ी चालू करवाने की मांग की गई। इस पर जिला पंचायत को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
ग्राम हिंगोरिया छोटा निवासी माननाथ भाटी द्वारा ट्यूबवेल उत्खनन प्रदाय करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर जिला पंचायत को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में भालोट निवासी बगदीबाई द्वारा खाद-बीज की बकाया राशि को किश्तों में करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर जिला सहकारी सोसायटी अधिकारी मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। नावनखेड़ी निवासी दयाराम द्वारा राहत राशि दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर जिला संयोजक अधिकारी मंदसौर को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। नापाखेड़ा निवासी सुरजमल द्वारा खाता सक्रिय करने संबंधी आवेदन दिया गया, जिस पर एलडीएम को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान कुल 71 आवेदकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Jan 2026, 04:13 PM
विकास में नहीं रहेगी कोई कमी, बजट पूर्व संवाद के सुझावों को करेंगे शामिल- जिला प्रभारी मंत्री
झालावाड़ ( जगदीश पोरवाल ) झालावाड़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओटाराम देवासी की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में मंगलवार को विकसित भारत-जी राम जी योजना सहित सड़क, बिजली एवं पानी संबंधित समस्याओं का पर्यवेक्षण एवं समाधान, बजट हेतु सुझाव प्राप्त करने हेतु संवाद, पूर्व बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन तथा स्थानीय स्तर पर जारी होने वाली स्वीकृतियों का समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इस दौरान बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं, विभिन्न वर्गों से जुडे हितधारकों से सुझाव लिये गये।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्गों एवं सभी क्षेत्रों के विकास के लिये संकल्पित है। हमें राजस्थान को 2047 तक देशभर में अग्रणी पायदान पर लाने के लिये मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में विकसित राजस्थान की भी भागीदारी हो इसके लिये सभी जिलों में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में जिलेवार बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा जाएगा :-
प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का तीसरा बजट फरवरी माह में आने वाला है इसमें प्रत्येक वर्ग एवं प्रत्येक क्षेत्र का ध्यान रखा जाये इसी उद्वेश्य से संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनहितकारी एवं प्रदेश को अग्रणी राज्यों में शामिल करने वाला बजट बने, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो। किसानों, युवाओं, महिलाओं के विकास के लिये संबल बने तथा औद्योगिक विकास के साथ कृषि के क्षेत्र में भी सुविधाओं का विस्तार हो इसका ध्यान रखा जायेगा।
जिले के विकास के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिए गए सुझाव उपयोगी है :-
श्री देवासी ने झालावाड़ में बेसहारा नंदीयो के लिए नंदीशाला, गोपालन को बढ़ावा देने, पर्यटन विकास, व्यवसायो को बढावा देने, खेल सुविधाओं का विस्तार, कृषि-बागवानी में अनुदान योजनाओं, किसानों के लिये सोलर पम्प सैट, फार्म पॉण्ड, जैविक खेती को बढावा, औद्योगिक विकास के लिये नवीन क्षेत्रों के संबंध में आये सुझावों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने चिकित्सा, पर्यटन, खेल, पशुपालन, उद्यम एवं आधारभूत विकास से संबंधित विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिये गये सुझावों को जिले के लिये उपयोगी बताया।
साथ ही बैठक में ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ ग्रामीण, पंच गौरव एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अनुराग भार्गव, उप वन संरक्षक सागर पंवार, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भूदयाल मीणा, पूर्व उप जिला प्रमुख भागचन्द दांगी, पूर्व प्रधान भावना झाला, मुकेश चेलावत सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, कृषक सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Jan 2026, 03:59 PM
स्मैकचियो को स्मैक की पुड़िया उपलब्ध कराने वाले दो आरोपितों को किया गिरफ्तार ।
पुलिस ने एक ही परिवार के तीसरे सगे भाई को भी स्मैक की पुड़िया बेचते हुए गिरफ्तार किया
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल । पुलिस ने स्मैक पीने की लत के शिकार लोगों को स्मैक की पुड़िया उपलब्ध कराने वाले दो नशा बेचने वाले युवको को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चार स्मैक की पुडिया और अवैध स्मैक की पुड़िया खरीदने के लिए इनकी जेब में रखे 33 हजार रूपए भी जप्त किए गए । गिरफ्तार दोनों आरोपी आदतन अपराधी है ।गिरफ्तार इलियास के दो भाई इम्तियाज और फिरोज पूर्व में स्मैक की पुड़िया बेचते हुए गिरफ्तार हो चुके हैं ।
थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया की 10 जनवरी को मेला मैदान पर संदिग्ध व्यक्ति इलियास उर्फ हीरो एवं अमित की नियमानुसार तलाशी लेने पर दोनो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की 04 पुडिया मिली जिनका शुद्ध वजन 02 ग्राम 22 मिलीग्राम हुआ तथा आरोपी इलियास के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ खरीद-फरोख्त के 33 हजार रूपये व स्मैक की पुडिया जप्त करते हुए दोनो आरोपियो को गिरफतार किया ।

नशेड़ियों को स्मैक की पुड़िया उपलब्ध कराना वाला तीसरा भाई भी गिरफ्तार । तीनो के खिलाफ कुल 50 प्रकरण दर्ज है :-
नगर के दरगाह मोहल्ला (कंगालीपुरा ) के रहने वाले दो सगे भाई इम्तियाज और फिरोज पिता चांद मोहम्मद को गत वर्ष 24 अक्टूबर को स्मैक की पुड़िया बेचते हुए गिरफ्तार किया गया था तथा तीसरे भाई इलियास को भी स्मैक की पुड़िया बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया । तीनों भाइयों का आपराधिक रिकार्ड भी काफी संगीन रहा है । विभिन्न थाना क्षेत्र में इम्तियाज के खिलाफ पांच प्रकरण, फिरोज के खिलाफ 23 प्रकरण तथा इलियास के खिलाफ 22 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के दर्ज हैं ।
इनका दूसरा साथी जिसे स्मैक की पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया है अमित पिता सीताराम के खिलाफ भी पूर्व में 14 प्रकरण दर्ज है ।
स्मैक की पुड़िया बेचने वालों के खिलाफ पूरे जिले में कार्रवाई हो रही है :-
झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 30 के अनुसार वाणिज्यिक मात्रा मे मादक पदार्थो से सम्बन्धित अपराधिक गतिविधियो मे सम्मिलित होने की तैयारी करने का षडयंत्र करने पर दण्ड का प्रावधान है। उक्त प्रकरणो से पूर्व पुलिस थाना कामखेडा, पुलिस थाना झालरापाटन, पुलिस थाना कोतवाली, पुलिस थाना डग व पुलिस थाना पिडावा एवं पुलिस थाना रायपुर द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 30 के तहत कार्यवाही की जा चुकी है।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Jan 2026, 03:57 PM
चाइनीज मांझे ने रेता युवक का गला, बाइक से गिरकर पसली और कंधा भी टूटा, हालत गंभीर
छिंदवाड़ा / गुरैया बायपास पर सोमवार शाम चाइनीज मांझे ने एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीनने की कोशिश की। पिता को लेने जा रहा 24 वर्षीय युवक राहुल इस प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आकर मौत के मुंह से वापस लौटा है। फिलहाल वह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पीड़ित राहुल (24 वर्ष), जो अपने पिता को घर लाने के लिए बाइक से निकला था। राहुल जैसे ही गुरैया बायपास पहुंचा, हवा में लहराता हुआ अदृश्य चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में लिपट गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, मांझे ने उसकी गर्दन को गहराई तक रेत दिया। दर्द और झटके के कारण राहुल बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा।
क्लेरिस हॉस्पिटल के डॉक्टर मनन गोगिया ने बताया कि युवक की स्थिति काफी नाजुक है। मांझे से गला बुरी तरह कट गया है। वहां खून का थक्का जम गया है। गिरने के कारण राहुल के कंधे की हड्डी और एक पसली टूट गई है।
अंदरूनी चोटें और खून के जमाव के कारण राहुल को लंबे समय तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Jan 2026, 12:29 PM
पश्चिम रेलवे ने सबसे लंबी अनब्रोकन लॉन्ग हॉल ट्रेन का सफल परिचालन कर रचा इतिहास
रतलाम । पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्ड ल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपने इतिहास की अब तक की सबसे लंबी अनब्रोकन लॉन्ग हॉल मालगाड़ी का सफल परिचालन किया। 10 जनवरी, 2026 को यह लॉन्ग हॉल ट्रेन वटवा से बकानियां भौरी के बीच सफलतापूर्वक चलाई गई, जिसने लगभग 585 किलोमीटर की दूरी तय की। यह पश्चिम रेलवे पर भारतीय रेल क्षेत्र में अब तक की सबसे लंबी लॉन्ग हॉल रन है। इस लॉंग हॉल ट्रेन का संचालन पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के क्रू द्वारा किया गया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह उपलब्धि रतलाम मण्ड्ल की परिचालन दक्षता, बेहतर संसाधन प्रबंधन, समय एवं मानव संसाधन की बचत तथा माल परिवहन क्षमता में वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लॉन्ग हॉल ट्रेन 2 ईबॉक्सतएन (EBOXN) रेक की संरचना में चलाई गई, जिसका अधिकतम अनुमत गति 70 किमी प्रति घंटा था। ट्रेन ने वटवा से बकानियां भौरी तक की दूरी 12 घंटे 58 मिनट में पूर्ण की तथा इसकी औसत गति 46.98 किमी प्रति घंटा रही, कुल मिलाकर लगभग 11 घंटे की समय बचत सुनिश्चित की गई। इस लॉंग हॉल ट्रेन के सफल परिचालन विभिन्न विभागों के बीच उत्कृष्ट समन्वय, सटीक योजना एवं प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है।

रतलाम मंडल द्वारा दो दिन पूर्व 08 जनवरी को बिलडी से उधना तक रतलाम मंडल की पहली लॉंग हॉल ट्रेन का सफल संचालन कर इतिहास रचा था तथा 10 जनवरी को रतलाम मंडल ने यह दूसरी उपलब्धि हासिल की है।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि पश्चिम रेलवे, विशेषकर रतलाम मंडल, की नवाचार, परिचालन उत्कृष्टता एवं माल परिवहन को अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Jan 2026, 12:26 PMश्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन, प्रेस क्लब मल्हारगढ़ ने किया गुरुदेव श्री शर्मा का सम्मान
मल्हारगढ़/महेश मरेठा/ तहसील के ग्राम पिपलिया विशन्या स्थित श्री ईछापुण वीर हनुमान बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में निरंतर चला। इस पावन अवसर पर व्यास पीठ से परम पूज्य गुरुदेव निरंजन जी शर्मा गादोला वाले के मुखारविंद से कथा का रसपान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने किया।
कथा के दौरान मल्हारगढ़ प्रेस क्लब द्वारा परम पूज्य गुरुदेव निरंजन जी शर्मा का सम्मान किया गया। प्रेस क्लब मल्हारगढ़ के संरक्षक राधेश्याम जी बैरागी, वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश जी बटवाल, दरबार कुम्हारी, महेश मरेठा ने गुरुदेव को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके श्रीमुख से निकलने वाले दिव्य वचनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कथा प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि भागवत कथा से मानव जीवन को सही दिशा मिलती है और धर्म, संस्कार व नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने भी गुरुदेव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। संगीतमय कथा के भजनों और प्रसंगों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति द्वारा कथा के सफल आयोजन के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई थी। सात दिवसीय इस कथा में क्षेत्र के आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान जो भी दान स्वरूप राशि एकत्रित हुई उससे श्री इच्छापूर्ण वीर हनुमान बालाजी मंदिर का नवनिर्माण किया जाएगा
posted by : Admin/Pointer Media
13 Jan 2026, 10:00 AM
शिवधाम कॉलोनी विस्फोट: आठ साल की अनदेखी का नतीजा या प्रशासनिक लापरवाही? सुबह गेट पर धरने पर बैठे नागरिक
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया । शिवधाम कॉलोनी में सोमवार देर रात हुए खौफनाक धमाके के बाद मंगलवार सुबह जनआक्रोश खुलकर सड़कों पर दिखाई दिया। रात की घटना से आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने सुबह शिवधाम कॉलोनी के मुख्य गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वर्षों से लंबित समस्याओं पर तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की।
सोमवार रात करीब 10 बजे शिवधाम कॉलोनी के एक मकान में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ था। धमाके की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा और दहशत का माहौल बन गया। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए आलोट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुलसे युवक रतन गुर्जर और देवीलाल गुर्जर बताए जा रहे हैं, जो आलोट में पानीपुरी का ठेला लगाकर जीवन यापन करते हैं।
कॉलोनीवासियों का आरोप है कि यह हादसा अचानक नहीं, बल्कि नगर परिषद की वर्षों पुरानी लापरवाही का सीधा परिणाम है। रहवासियों के अनुसार शिवधाम कॉलोनी की ड्रेनेज पाइपलाइन पिछले करीब आठ वर्षों से जाम पड़ी है। इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन न तो पाइपलाइन बदली गई और न ही स्थायी सफाई की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम पड़ी ड्रेनेज लाइन में गंदगी जमा होने से बायोगैस बनती रही, जो धीरे-धीरे बाथरूम के रास्ते मकान के भीतर भर गई। जैसे ही घर में बिजली का स्विच चालू हुआ, चिंगारी से गैस ने आग पकड़ ली और तेज धमाका हो गया। हादसे के वक्त घर के भीतर मौजूद दोनों युवक झुलस गए।

घायल रतन गुर्जर ने बताया कि गैस की नली पहले से कटी हुई थी, ऐसे में एलपीजी लीकेज को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। आग लगने का अंदाजा लगाने से पहले ही धमाका हो गया। उसने भाई की जान बचाने के लिए उसे बाहर धक्का दिया और खुद भी किसी तरह बाहर निकल पाया।
मंगलवार सुबह धरने पर बैठे कॉलोनीवासियों ने सवाल उठाया कि जब आठ वर्षों से शिकायतें की जा रही थीं, तो नगर परिषद और प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की? क्या किसी बड़ी जनहानि के बाद ही व्यवस्थाएं सुधारी जाएंगी? प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारी केवल निरीक्षण कर चले जाते हैं और समस्या जस की तस बनी रहती है।
धरना दे रहे नागरिकों का कहना है कि अब वे केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ड्रेनेज पाइपलाइन की स्थायी मरम्मत, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसकी ठोस गारंटी चाहते हैं।
इधर घटना की जानकारी मिलने पर नगर परिषद के सीएमओ सीताराम चौहान ने मौके पर पहुंचकर जांच की बात कही है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जानकारी ली जा रही है और सिवरेज लाइन सुधार का कार्य समय-समय पर किया जाता रहा है। हालांकि धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि जांच अब क्यों, जब खतरे की चेतावनी वर्षों से दी जा रही थी?
शिवधाम कॉलोनी की यह घटना अब केवल एक हादसा नहीं, बल्कि जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल बन चुकी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन धरना समाप्त कराने के लिए केवल आश्वासन देता है या फिर वास्तव में जिम्मेदारी तय कर स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाता है।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Jan 2026, 09:56 AM
जागृति हाई मल्हारगढ़ में सूर्यनमस्कार सम्पन्न
मल्हारगढ/ स्थानीय जागृति हाई स्कूल में युवाओं के आदर्श पुरूष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में सूर्यनमस्कार का आयोजन रखा गया है। इस अवसर पर मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ साथ ही नर्सरी से 5th तक अत्यधिक सर्दी के कारण शासकीय अवकाश होने के बाद भी ऊर्जावान मासूमों ने भी सूर्यनमस्कार के कार्यक्रम में हिस्सा लिया । ऐसे ऊर्जावान मासूमों के लिए विद्यालय परिवार ने उज्जवल भविष्य की कामनाएं की ।

posted by : Admin/Pointer Media
12 Jan 2026, 09:06 PM
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्कूल में हुए कार्यक्रम
भवानीमंडी ।स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल, में आज स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानन्द के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द केवल एक संत या विचारक ही नहीं, बल्कि युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनका संदेश — “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” — आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण, राष्ट्रप्रेम एवं मानवता की सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाने की प्रेरणा दी।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि स्वामी विवेकानन्द के विचार भारतीय संस्कृति, शिक्षा एवं आध्यात्मिक चेतना के मूल आधार हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त व आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा स्वामी विवेकानन्द के विचारों का वाचन एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियाँ दी गईं।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थी, शिक्षक एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Jan 2026, 06:56 PM
विद्या भारती द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर तीन अलग अलग निकाले गये पथ संचलन का हुआ त्रिवेणी संगम
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल । विद्या भारती द्वारा सोमवार को शहर के श्री लालचंद आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय भवानीमंडी व श्रीमती नंदू बाई शंकर लाल आदर्श विद्या मंदिर रामनगर के विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर भव्य पथ संचलन शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला। जिसका त्रिवेणी संगम नई सब्जी मंडी स्थित माता वैष्णो देवी चौराहे पर हुआ ।
पथ संचलन का नैतृत्व श्री लालचंद आदर्श विद्या मंदिर प्रधानाचार्य रामस्वरूप सोनी ने किया संचलन आदर्श विद्या मंदिर से तीन भागों में प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से घोष की मधुर प्रस्तुति के साथ कदम से कदम मिलाते हुए पथ संचलन निकला, जिसका नई सब्जी मंडी वैष्णो देवी मंदिर चौराहा पर त्रिवेणी संगम हुआ। संगम स्थल और मार्गों में संचलन का स्वागत शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

संगम स्थल से संस्कृत स्कूल चौराहा,चौथ माता मंदिर,टगर मोहल्ला होते हुए रामनगर नगर आदर्श विद्या मंदिर में समापन हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए व्यवस्थापक सूरजमल नागर ने विवेकानंद जी की जीवनी पर व्याख्यान दिया और उनके द्वारा किए गए त्याग व समर्पण से अवगत कराया। इस दौरान राजेश शर्मा विद्यालय संरक्षक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में दिनेश कुमार शर्मा प्रधानाचार्य रामनगर, सुनील चौहान,मुकेश नाथ, कृष्णा गुप्ता,प्रकाश मेहर, विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों ने भाग लिया।

posted by : Admin/Pointer Media
12 Jan 2026, 06:55 PM
मंगलवार जनसुनवाई के साथ होगी जल सुनवाई, जल संबंधी शिकायतों का होगा त्वरित समाधान
मंदसौर / जिला प्रशासन द्वारा जिले में आम नागरिकों की जल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई के साथ अब *जल सुनवाई* भी आयोजित की जाएगी। 13 जनवरी को ऐसा पहला मंगलवार होगा जब पहली बार जल सुनवाई भी आयोजित होगी।
इस *जल सुनवाई* में आम नागरिक अपनी जल से संबंधित शिकायतें लेकर उपस्थित हो सकते हैं। जल आपूर्ति, पेयजल, नल कनेक्शन, जल स्तर, पाइपलाइन, टंकी, हैंडपंप सहित अन्य जल संबंधी समस्याओं की सुनवाई कर उनका शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
जल सुनवाई के माध्यम से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के साथ‑साथ वार्ड एवं पंचायत स्तर की जल संबंधी शिकायतों का भी समाधान किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे। ग्राम पंचायत वार्ड स्तर पर भी होगी जनसुनवाई। वहां पर भी सुनेंगे, जल संबंधी शिकायतों का तुरंत करेंगे समाधान।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु प्रति मंगलवार आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होकर जल सुनवाई का लाभ लें।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Jan 2026, 06:48 PM
स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संपन्न
योग : शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने वाली हमारी सदियों पुरानी परंपरा – सुश्री भूरिया
झाबुआ/ स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ में गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी द्वारा युवाओं को जो मार्गदर्शन दिया गया है, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। यह दिन हमें स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को स्मरण कर उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग हमारी सदियों पुरानी परंपरा है, जिसके माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाया जा सकता है। हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा अपनाई गई इस परंपरा को आज के समय में आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जीवन में सकारात्मक प्रेरणा लेकर निरंतर प्रगति की दिशा में कार्य करें।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर लक्ष्य निर्धारित करना और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए, क्योंकि यह शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति भी प्रदान करता है तथा जीवन की आपाधापी में सुकून के क्षण उपलब्ध कराता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का रेडियो प्रसारण किया गया । इसके पश्चात योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में समस्त उपस्थितजनों द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योगाभ्यास किया गया।
इस दौरान अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी. एस. बघेल, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती सुप्रिया बिसेन, जिला शिक्षा अधिकारी आर एस बामनिया, अन्य अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक एवं स्कूली छात्राएं उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Jan 2026, 06:47 PM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए
मजदूर कल्याण समिति के माध्यम से टीबी के मरीजों को 1000 फूड बास्केट हुए वितरित
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए। यह कार्यक्रम मजदूर कल्याण समिति के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत जिले में टीबी मरीजों को 1000 फूड बास्केट वितरित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत सांकेतिक रूप से कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा टीबी मरीज को फूड बास्केट प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मजदूर कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री करण सिंह परिहार एवं समिति के सदस्यों द्वारा जिले में संचालित पोषण आहार योजना के तहत टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरण की जानकारी दी गई। कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को इस सराहनीय पहल के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कलेक्टर ने बताया कि निक्षय मित्र कोई भी व्यक्ति या जनसमुदाय का सदस्य बन सकता है। इसके अंतर्गत टीबी मरीजों को गुड़, चना, मूंगफली दाना, दाल, सोयाबड़ी आदि पोषक सामग्री प्रदान की जाती है। टीबी जैसी बीमारी के दौरान मरीज को पर्याप्त प्रोटीन की आवश्यकता होती है, जो इन खाद्य पदार्थों के माध्यम से उपलब्ध होकर मरीज को बीमारी से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है।

जानकारी दी गई कि जिले के सभी उपखंड स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित कर टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए जाएंगे। मजदूर कल्याण समिति के तत्वावधान में टीबी रोग के प्रति जनजागरूकता, जनसंदेश एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में व्यापक जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की जा रही है।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर अनुकूल जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद चौहान, जिला क्षय अधिकारी डॉ. आर.के. द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Jan 2026, 06:44 PM
संकल्प से समाधान अभियान में 106 योजनाओं का लाभ पंचायत-वार्ड स्तर पर मिलेगा : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
पेयजल स्रोतों की नियमित सफाई एवं जल परीक्षण के निर्देश
26 जनवरी पर जिले में पहली बार फ्रंटलाइन वर्कर भी करेंगे मार्च पास्ट
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन स्थित सभागृह में साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि संपूर्ण जिले में आज 12 जनवरी से संकल्प से समाधान अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान का प्रथम चरण 12 जनवरी से 15 फरवरी तक तथा द्वितीय एवं तृतीय चरण 16 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत पंचायत एवं वार्ड स्तर पर 106 जनकल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि पंचायत-वार्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें तथा प्राप्त आवेदनों का यथासंभव तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

बैठक में कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पानी की टंकियों, निजी टंकियों, पाइपलाइनों, ड्रेनेज सिस्टम एवं जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई कराई जाए। क्लोरीनेशन का दैनिक शेड्यूल तैयार किया जाए। साथ ही स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों के जल स्रोतों की चरणबद्ध जांच कर नियमित अंतराल पर पेयजल की सफाई एवं जल परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

शिक्षा विभाग को परीक्षा को ध्यान में रखते हुए मॉक टेस्ट का शेड्यूल तैयार कर जारी करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को संजीवनी क्लिनिक का तत्काल हैंडओवर लेकर आगामी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बताया कि इस वर्ष जिले में पहली बार फ्रंटलाइन वर्कर भी मार्च पास्ट में भाग लेंगे। फ्रंटलाइन वर्कर में शिक्षक, कोटवार, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी, सफाई कर्मी सहित वे सभी कर्मचारी शामिल होंगे जो निरंतर जमीनी स्तर पर सेवाएं प्रदान करते हैं। फ्रंटलाइन कर्मियों को मार्च पास्ट के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 26 जनवरी की तैयारियों के संबंध में 24 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे फाइनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी।
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Jan 2026, 06:42 PM
सूर्य नमस्कार से तन, मन के साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा हम सभी को ऊर्जा से सराबोर करती है
जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम संजय गांधी उद्यान में संपन्न
मंदसौर / स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘युवा दिवस’ के अवसर पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन संजय गांधी उद्यान, मंदसौर में किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार मीना, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुधीर सिंह निगवाल सहित जिला अधिकारीगण, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिले के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा संस्थानों एवं पंचायतों में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण को सभी स्थानों पर देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से हुई एवं समापन राष्ट्रगान जन गण मन के साथ किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने कहा कि सूर्य नमस्कार तन, मन के साथ मस्तिष्क को स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है। इसे हम सभी को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में अवश्य अपनाना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी समाज को ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं।

प्रत्येक नागरिक का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। शरीर को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम योग है। सूर्य नमस्कार और प्राणायाम के माध्यम से योग के उद्देश्य को प्राप्त किया जा सकता है। स्वामी विवेकानंद द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर ही बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है। योग को अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करने से न केवल स्वास्थ्य उत्तम रहता है, बल्कि शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है। योग से अनेक बीमारियों से भी मुक्ति मिलती है। सूर्य नमस्कार में योग के लगभग सभी आसनों का समावेश होता है, जो सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।

posted by : Admin/Pointer Media
12 Jan 2026, 06:36 PM
युवा दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजुरी देवड़ा में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया- प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया गया जहां विद्यालय के बच्चो एवं शिक्षको ने सामूहिक सूर्यनमस्कार एवं प्राणायाम किया ! संस्था प्राचार्य जाकिर मेव ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए बताया की सूर्य नमस्कार से शरीर की रक्तसंचरण प्रणाली, श्वास-प्रश्वास की कार्यप्रणाली और पाचन-प्रणाली आदि पर असरकारक प्रभाव पड़ता है, यह अनेक प्रकार के रोगों के कारणों को दूर करने में मदद करता है, सूर्यनमस्कार के नियमित अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्फूर्ति के साथ विचारशक्ति और स्मरणशक्ति तीव्र होती है ! इस अवसर पर कार्यक्रम में राष्ट्रगीत, वन्दे मातरम तथा मध्य प्रदेश गान का सामूहिक गायन किया गया ! कार्यक्रम में शैलेन्द्र बड़गोत, गोविन्द शर्मा, दिनेश आंटेला, भेरू आंटेला , साया आमेठा, राजेंद्र बैरागी, दिलीप कुमार, अनूप तोमर, अतुल वर्मा, दिलीप बामनिया आदि शिक्षकगण मौजूद रहे !
posted by : Admin/Pointer Media
12 Jan 2026, 12:58 PM
वर्तमान चुनौतियों में सत्य लेखन ही पत्रकार की असली पहचान — राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा की कार्यशाला में मंथन
आलोट/दुर्गाशंकर पहाडिया — राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत की एकदिवसीय पत्रकार कार्यशाला एवं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन रविवार को स्वर्णकार समाज धर्मशाला, आलोट में किया गया। कार्यशाला में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में पत्रकार की भूमिका, पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियां, समाज को सत्य से रूबरू कराना तथा दबे-कुचले वर्ग की आवाज शासन व सत्ता तक पहुंचाने में पत्रकार की जिम्मेदारी जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत ने कहा कि पत्रकार के पास सच्चाई लिखने की ताकत होती है और जो पत्रकार निर्भीक होकर सत्य लिखता है, उसे कोई डगमगा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और वर्तमान समय में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया देश-विदेश की जानकारियां सुलभ तरीके से जनता तक पहुंचा रहा है। राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की भूमिका सदैव अहम रही है।

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के महानियंत्रक के. यादव ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता करना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन सत्य दिखाना और लिखना ही पत्रकार का मूल कर्तव्य है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग भी की। स्वागत भाषण प्रदेश सहसचिव दिनेश जांगलवा ने दिया।
कार्यक्रम को प्रेस क्लब सचिव निलेश जांगलवा, भारत सोनी (रायपुर), कुणाल गुप्ता (छत्तीसगढ़) तथा महावीर सिंह तोमर (गुना) ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संरक्षक ओपेंद्र सिंह यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, नंदन राज जैन तथा पूर्व पार्षद प्रेमचंद गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में प्रो. डी.के. शर्मा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष वकील खान, राधेश्याम काला (भवानीमंडी), कमल गुप्ता, विनय निगम, समरथ शर्मा, अंकित भंडारी, अशोक पाठक, जीतू वरोला, राकेश मेवाड़ा, नागेंद्र सिंह, अनिल भरावा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का आभार कपिल जांगलवा ने व्यक्त किया, जबकि संचालन किशोर सोनी डग ने किया।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Jan 2026, 12:57 PM
मंदसौर का गौरव: टीवी अभिनेता विपिन जोशी के पुत्र ईशान अब 'हप्पू की उलटन पलटन' में आएंगे नजर
मंदसौर। अभिनय के क्षेत्र में मंदसौर का नाम देश स्तर पर रोशन करने वाले टीवी कलाकार विपिन जोशी के सुपुत्र ईशान जोशी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ईशान अब &TV के बेहद लोकप्रिय और कॉमेडी धारावाहिक 'हप्पू की उलटन पलटन' में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। उनका यह एपिसोड आज रात्रि 9::30 बजे प्रसारित होगा

posted by : Admin/Pointer Media
12 Jan 2026, 12:03 PM
पहेड़ा मंडल में उमड़ा जनसैलाब: संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 'विश्व हिंदू समाज सम्मेलन' का भव्य आयोजन
मंदसौर / राजेंद्र दायमा/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पहेड़ा मंडल में 'विश्व हिंदू समाज सम्मेलन' का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के हजारों रामभक्तों और हिंदू समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एकता का परिचय दिया।राष्ट्र प्रथम की भावना पर जोर दिया । कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने कहा कि संघ के 100 वर्षों की यात्रा राष्ट्र के पुनर्निर्माण और समाज को संगठित करने की यात्रा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि का आधार है।शताब्दी वर्ष का उल्लास सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने संघ के इतिहास, त्याग और तपस्या पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि 1925 में विजयदशमी के दिन बोया गया एक छोटा सा बीज आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। पहेड़ा मंडल के इस आयोजन में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली, जो स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यों के प्रति उत्साहित नजर आए।

अनुशासन और सांस्कृतिक झलक- कार्यक्रम स्थल पर अनुशासन की अनुपम छटा देखने को मिली। सम्मेलन में भजन-कीर्तन और देशभक्ति गीतों ने वातावरण को भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। स्थानीय मंडल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला।

सम्मेलन के मुख्य बिंदु:
सामाजिक समरसता: समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का आह्वान किया गया। संकल्प: उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्र कल्याण और हिंदू संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

भव्य उपस्थिति: पहेड़ा मंडल के आसपास के गांवों से भी भारी संख्या में मातृशक्ति और युवा पहुंचे।सम्मेलन के अंत में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान हुआ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Jan 2026, 09:57 AM
झाबुआ में कॉन्स्टेबल पर बच्ची से अश्लील हरकत करने का आरोप,जेल भेजा गया
झाबुआ/ डीआरपी (DRP) लाइन में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक मंगलेश पाटीदार पर सात साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। शनिवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी मंगलेश पाटीदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की कुल 12 गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। विभाग ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Jan 2026, 09:52 AM
हिंदू धर्म विश्व का कल्याण और प्राणियों में सद्भावना की बात करता है- विक्रम सिंह
मल्हारगढ़/ संघ की स्थापना 100 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है उसी के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़ में भी हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया।
हिंदू सम्मेलन में भागवत आचार्य पंडित गौरव कश्यप नामली, विक्रम सिंह प्रदेश धर्म जागरण संयोजक रतलाम, सरस्वती शिशु मंदिर की पूर्व प्राचार्य श्रीमती रंजना यादव अतिथि मंचासीन थे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश धर्म जागरण प्रमुख विक्रम सिंह ने कहा कि संघ की स्थापना सन 19 25 में हुई थी और उसको आज 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं । इस अवसर पर पूरे हिंदुस्तान में हिंदू धर्म जागरण का आयोजन किया जा रहा है और पूरे हिंदुस्तान में 80000 सम्मेलन आयोजित होंगे जिसमें 60 करोड़ हिंदू समाज को एकत्रित किया जाएगा । जब सारे देश में हिंदू संगठित हो जाएंगे तब हमारे हिंदुस्तान की सारी बीमारियां अपने आप समाप्त हो जाएगी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे हिंदुस्तान में हिंदू धर्म की ज्योति जलाने का काम कर रहा है हिंदू समाज को जागरूक करने का काम कर रहा है । उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में जब-जब हिंदू समाज एक होकर खड़ा हुआ है तब देश में राम मंदिर का निर्माण हुआ ।

राम सेतु बचाया गया और हमारे देश में हिंदू धर्म की रक्षा करने वाले छत्रपति शिवाजी ने काशी और मथुरा को बचाने का काम किया है । उन्होंने कहा कि गली से लेकर दिल्ली तक एक मजबूत सरकार हे की अभी तो चाय वाले मोटा भाई से विधर्मी लोग कापर हे हैं हमारे पास मोदी जैसे हजारों कार्यकर्ता है जो देश की रक्षा के लिए तैयार हैं हम सभी लोग सौभाग्यशाली हैं कि हमने हिंदुस्तान में जन्म लिया यहां पर जन्म लेने के लिए देवता भी तरसते हैं इस धरती पर भगवान श्री राम ,श्री कृष्णा ,ने जन्म लिया है यह हमारी सनातन संस्कृति की भूमि है हिंदू धर्म विश्व कल्याण की बात करता है प्राणीयो में सद्भावना की बात करता है और धर्म की रक्षा की बात करता है । जब धर्मबचेगा तो देश बचेगा और देश मजबूत होगा हिंदू धर्म की रक्षा करना हमारी जवाबदारी है । जब तक हिंदू समाज नहीं जागेगा तब तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदू जागरण का काम करता रहेगा ।
इस अवसर पर भागवत आचार्य पंडित गौरव जी कश्यप ने कहा कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं का नारा लगाने से काम नहीं चलेगा हमें दिखाना भी पड़ेगा कि हम हिंदू हैं उसके लिए हमें प्रतिदिन माथे पर तिलक और सर में छोटी रखना पड़ेगी प्रतिदिन मंदिर में जाकर आराधना पूजा करना पड़ेगी भागवत कथा सुनना पड़ेगी । रामायण गीता पढ़ने पड़ेगी तभी धर्म के मार्ग पर हम चल सकेंगे इसलिए सभी को अपने बच्चों को धर्म के प्रति संस्कारवान बनने की शिक्षा देना चाहिए।
सरस्वती शिशु मंदिरकी पूर्व प्राचार्य की पूर्व प्राचार्य श्रीमती रंजना जाधव ने कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हमें छत्रपति शिवाजी बनना पड़ेगा तभी हिंदू धर्म की रक्षा होगी और हमारे बच्चों में भी छत्रपति शिवाजी की जैसे संस्कार देना पड़ेंगे तभी हम हिंदू धर्म की रक्षा कर सकेंगे।
इस अवसर पर समाजसेवी वर्दी चंद टेलर,अनिल कुमार पोरवाल, बहन हंसा ने अतिथियों का स्वागत किया । समर बैरागी ने अतिथि परिचय दिया और गांव ठाकुर प्रताप सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की । सम्मेलन में सरस्वती शिशु मंदिर की बालिकाओं ने रामायण पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया बजरंग अखाड़ा की बालिकाओं ने शस्त्र प्रदर्शन प्रस्तुत किया सम्मेलन में हिंदू समाज की 4000 लोगों का सामूहिक भोज हुआ इसमें बड़ी संख्या में माताएं बहने उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन नितिन शर्मा ने किया। और मनजीत प्रजापत ने आभार व्यक्त किया।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Jan 2026, 09:44 AM
रेवली देवली के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिसकर्मी की हुई मौत
नीमच । ग्राम रेवली देवली के समीप रात्रि 10 बजे के लगभग भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें कंटेनर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार पुलिसकर्मी की मौत हो गई। उज्जैन के महानंदा नगर निवासी निखिलेश सिंह की मौत हो गई । सूचना मिलने पर आला अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जिला चिकित्सालय पहुंचे । बताया जा रहा है कि यह हादसा पुलिसकर्मी के मनासा से नीमच आने के दौरान हुआ। वर्तमान में निखिलेश सिंह नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ था।

posted by : Admin/Pointer Media
12 Jan 2026, 09:25 AM
चाइनीज मांझा फिर बना 'मौत का धागा', टाईल्स ठेकेदार की गला कटने से दर्दनाक मौत, अस्पताल में तोड़ा दम
इंदौर। शहर में चाइनीज मांझा से गला कटने की दर्दनाक घटना सामने आई है। एक टाईल्स ठेकेदार की गला कटने से मौत हो गई। शव एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना रविवार दोपहर तिलक नगर और कनाड़िया के बीच की है। मृतक की पहचान रघुवीर निवासी ओमसाईं विहार कालोनी के रुप में हुई है।
रघुवीर टाईल्स की ठेकेदारी का काम करता था। वह बाइक से साइट देखने जा रहा था। इसी दौरान चाईनीज मांझा गले मे फंस गया और गर्दन कट गई। गंभीर अवस्था में रघुवीर को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Jan 2026, 07:39 PM
सांसद सुधीर गुप्ता ने कृषि उपज मंडी से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कृषि वर्ष 2026 के संबंध में जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी मंदसौर में संपन्न
मंदसौर / प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को "कृषि वर्ष" के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम जंबूरी मैदान, भोपाल में आयोजित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण कृषि उपज मंडी, मंदसौर में किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का सीधा प्रसारण बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों ने देखा एवं सुना। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि विभाग के उप संचालक रविंद्र मोदी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में किसान एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

सांसद सुधीर गुप्ता ने कृषि उपज मंडी, मंदसौर से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि रथ प्रतिदिन तीन ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगा तथा एक माह की अवधि में विकासखंड की समस्त ग्राम पंचायतों तक पहुँचेगा।

वर्ष 2026 को "कृषि वर्ष" के रूप में मनाए जाने के अंतर्गत कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों जैसे पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन आदि में नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी किसानों तक पहुँचाने तथा किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जायद, खरीफ एवं रबी फसलों की बुआई से एक माह पूर्व प्रत्येक विकासखंड में एक-एक कृषि रथ संचालित किया जाएगा।

कृषि रथ के मुख्य आधार स्तंभ
जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का प्रचार-प्रसार, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, विभागीय कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन, उर्वरक वितरण व्यवस्था, पराली प्रबंधन।

ग्राम स्तरीय गतिविधियाँ एवं तकनीकी दल
कृषि रथ के माध्यम से ग्राम स्तर पर विभिन्न गतिविधियाँ एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक कृषि रथ के साथ एक तकनीकी दल रहेगा, जिसमें कृषि विभाग के वर्ग-2 स्तर के एक अधिकारी को तकनीकी दल प्रभारी बनाया जाएगा। साथ ही दल में कृषि विज्ञान केंद्र/कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ एवं एक प्रगतिशील कृषक को भी शामिल किया जाएगा। कृषि रथ के ग्रामों में पहुँचने से 3–4 दिन पूर्व वातावरण निर्माण एवं व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

ऑनलाइन मॉनीटरिंग व्यवस्था
कृषि रथ की गतिविधियों की ऑनलाइन दैनिक मॉनीटरिंग के लिए विकासखंड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा जिला स्तर पर उप संचालक कृषि जिम्मेदार होंगे, जो प्रतिदिन फीडिंग के माध्यम से विभाग को जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

posted by : Admin/Pointer Media
11 Jan 2026, 06:27 PM
प्रति मंगलवार जनसुनवाई के साथ होगी जल सुनवाई
जल संबंधी शिकायतों का होगा त्वरित समाधान
मंदसौर / जिला प्रशासन द्वारा जिले में आम नागरिकों की जल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई के साथ अब *जल सुनवाई* भी आयोजित की जाएगी।
इस *जल सुनवाई* में आम नागरिक अपनी जल से संबंधित शिकायतें लेकर उपस्थित हो सकते हैं। जल आपूर्ति, पेयजल, नल कनेक्शन, जल स्तर, पाइपलाइन, टंकी, हैंडपंप सहित अन्य जल संबंधी समस्याओं की सुनवाई कर उनका शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
जल सुनवाई के माध्यम से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के साथ‑साथ वार्ड एवं पंचायत स्तर की जल संबंधी शिकायतों का भी समाधान किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु प्रति मंगलवार आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होकर जल सुनवाई का लाभ लें।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Jan 2026, 03:57 PM
मन्दसौर में होगा खेलों एम पी यूथ गेम्स का आयोजन : खेल अधिकारी देवड़ा
मंदसौर / जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त दिशानिर्देशानुसार 28 खेलों का आयोजन राज्यस्तर पर होगा, इन खेलों की टीम का चयन विकासखण्ड स्तर और जिला स्तर पर होगा, जिलास्तर से चयनित कुछ खेल संभागस्तर और कुछ खेल सीधे राज्यस्तर पर आयोजित होंगे।
ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले खेल इस प्रकार हैं, 1/ एथलेटिक्स, 2/ खो-खो, 3/ वॉलीबॉल, 4/ कबड्डी, 5/ रस्साकसी, 6/ फुटबॉल, 7/ क्रिकेट, 8/ योग, 9/ पिट्टू, 10/ शतरंज। विकास खण्ड स्तर पर निम्न दिनांक में आयोजित होंगे।
1/ भानपुरा विकासखण्ड - 12 जनवरी 2026 - कमलासक्लेचा स्कूल भानपुरा
2/ गरोठ विकासखण्ड - 13 जनवरी - खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम, गरोठ
3/ मल्हारगढ़ - 15 जनवरी - इंडोर स्टेडियम, नारायणगढ़, एवं शा. बालक उ. मा. विधालय पिपलियामंडी का खेल मैदान (क्रिकेट, फुटबॉल)
4/ सीतामऊ - 15 जनवरी - श्री राम उत्कृष्ट विधालय, सीतामऊ खेल मैदान।
5/ मन्दसौर - 16 जनवरी - उत्कृष्ट विधालय, मन्दसौर।
17 एवं 18 जनवरी 2026 को जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता उत्कृष्ट विधालय और नूतन स्टेडियम, मन्दसौर पर विकासखण्ड पर आयोजित खेलों से चयनित टीमें और निम्लिखित खेल..
बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, मलखम्भ, कुश्ती, जुडो, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, बॉक्सिंग, स्विमिंग, हॉकी, थ्रो बॉल, ताईक्वाँडो सीधे जिलास्तर पर आयोजित होंगे, जिलास्तर से चयनित खेलों की टीम संभाग और राज्यस्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी, जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा ने बताया प्राप्त दिशानिर्देशानुसार सभी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, सभी खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता हेतु अपना खेलों एम पी यूथ गेम्स की वेबसाईट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, राज्यस्तर पर विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर और नगद पुरस्कार से भी सम्मनित किया जाएगा, सभी खेलों की प्रतियोगिता सम्बंधित खेलों के एसोसिएशन / खेल संघो और अधिकृत खेल प्रशिक्षकों के सहयोग से खेल और युवा कल्याण विभाग, मन्दसौर द्वारा आयोजित की जाएगी।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Jan 2026, 09:29 PM
प्रशासन ने पीएम श्री हाई स्कूल बघूनिया की 1.92 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया
मंदसौर / गरोठ एसडीएम श्री राहुल चौहान द्वारा बताया गया कि कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में जिले में निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा तहसील शामगढ़ स्थित पीएम श्री हाई स्कूल बघूनिया को आबंटित कुल 1.92 हेक्टेयर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर शिक्षा विभाग को मौके पर विधिवत कब्जा सौंपा गया।

उक्त अतिक्रमित भूमि का बाजार मूल्य लगभग 30 लाख रुपये आंका गया है। अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गरोठ की उपस्थिति में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से शांतिपूर्वक संपन्न की गई।

प्रशासन की इस कार्रवाई से शासकीय भूमि को संरक्षित कर शैक्षणिक उपयोग हेतु सुरक्षित किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई सतत जारी रहेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Jan 2026, 09:26 PM
22 वर्षों बाद मां से मिला बेटा, एस.आई.आर. से चला पता चला बेटा जीवित है
मंदसौर / थाना प्रभारी नईआबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर निर्वाचन आयोग भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R) जिसका उद्देशय मतदाता सूची को अपडेट करना है जिसके फलस्वरूप पिछले 22 वर्षो से गुमशुदा विनोद पिता बालुराम गायरी उम्र 45 साल निवासी ढाकरिया मोहल्ला खिलचीपुरा मंदसौर द्वारा एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम जुडवाने हेतु ग्राम पंचायत से माता-पिता का ईपीक नम्बर चाहा गया उक्त जानकारी गुमशुदा की माता को प्राप्त हुई । जिसके पश्चात गुमशुदा के माता द्वारा थाना नई आबादी मंदसौर पर एक लेखी आवेदन प्रस्तुत किया मामले की गंभीरता को लेते हुए फरियादीया की सूचना पर थाना प्रभारी नई आबादी उनि. कुलदीपसिंह के नेतृत्व में थाना नई आबादी पर एक टीम गठीत की गई । गठित टीम द्वारा ग्राम पंचायत व तहसील निर्वाचन कार्यालय मंदसौर से संबधित के संबंध में जानकारी एकत्रीत कर गुमशुदा के वर्तमान पते की जानकारी प्राप्त कर गुमशुदा व उसकी पत्नी व उसके 02 बच्चे का पता लगाया गया बाद गुमशुदा व उसके बच्चो को सकुशल गुमशुदा की माँ की पीडा को देखते हुए लाने का प्रयास किया गया। थाना नई आबादी मंदसोर पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से एक लम्बे समय से बिछडे परिवार को पुनः मिलाने की दिशा मे महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Jan 2026, 09:24 PM
म्यूल बैंक खातो के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले फरार आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया ।
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल । म्युल बैंक खातों के माध्यम से बड़े पैमाने पर साईबर धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजा सिंह को भवानीमण्डी पुलिस ने इन्दौर से गिरफतार कर लिया है। इस प्रकरण में अब तक 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है ।
भवानीमंडी थाना अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गत वर्ष 30 सितम्बर को तेजेन्द्रसिंह कानि. 1379 (साईबर नोडल थाना भवानीमण्डी) को म्युल खाता व पोस सिम अभियान के तहत एक गोपनीय सुचना प्राप्त हुई कि थाना ईलाके का निवासी 1. दिनेश 2. धीरेन्द्र स्वयं के बैंक खातो को म्यूल बैंक खातो के रूप में उपयोग कर उन म्युल बैंक खातों के माध्यम से बड़े पैमाने पर साईबर धोखाधड़ी करते है।
टेक्नीकल विश्लेषण के आधार पर पाया गया कि दिनेश व उसके साथीयों ने मिलकर आमजन के साथ म्युल बैंक खातों के माध्यम से साईबर फ्राड कर लाभ प्राप्त करते है । इत्यादी घटना पर उक्त दोनो के खिलाफ अपराध धारा 318(4),316(2).61 (2) बीएनएस 2023 व धारा 66 डी आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था। जब जांच की गई तो एक-एक करके कई आरोपी सामने आए जिनमें से 9 आरोपितों को तो गिरफ्तार किया जा चुका है ।
गठित टीम द्वारा प्राप्त सुचना व तकनीकी विश्लेषण द्वारा साईबर अपराध में फरार चल रहे आरोपी राजा सिंह पुत्र श्री अमरजीत सिंह जाति पंजाबी उम्र 34 साल निवासी 36 शांति दीप कॉलोनी इंदौर पुलिस थाना एमआईजी जिला इंदौर (म.प्र.) से गिरफ्तार किया गया ।
साइबर फ्रॉड के आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित टीमः-
1. श्री प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी
2. श्री अखेराम हैड कानि. 178 पुलिस थाना भवानीमण्डी
3. श्री तेजेन्द्र सिह कानि 1379 पुलिस थाना भवानीमडी
4. श्री मदनलाल कानि. 1049 पुलिस थाना भवानीमंडी
:
posted by : Admin/Pointer Media
10 Jan 2026, 02:33 PM
गाजर का हलवा खाने से आधा दर्जन लोग बीमार हुए जिनमे चार बच्चे भी शामिल
भवानीमंडी/ जगदीश पोरवाल । शुक्रवार को स्टेशन तिराहे के समीप जोधपुर मिष्ठान भंडार से गाजर का हलवा लेकर खाने से आधा दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ गई जिसमें चार बच्चे भी शामिल है ।सूचना मिलते ही रात्रि को 9:00 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम ने दुकान को बंद करवा कर चाबी अपने साथ ले गए ।शनिवार को सुबह10:00 बजे झालावाड़ से स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची उसने मिठाइयों के सैंपल लिए ।
पचपहाड निवासी विष्णु पुत्र रामप्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे रेलवे स्टेशन तिराहे के समीप जोधपुर मिष्ठान भंडार से गाजर का हलवा लेकर गये थे हलवा स्वयं व उसके भतीजे भावेश व भतीजी भाविका ने खाया ,हलवा खाने के कुछ समय बाद ही तीनों को घबराहट हुई और उल्टी होना शुरू हो गई तत्काल विष्णु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए तथा भतीजे व भतीजी को एक अन्य निजी अस्पताल में ले गए ।उपचार के दौरान पीड़ित विष्णु ने बताया कि हलवा खाने के बाद ही तीनो की तबियत बिगड़ी थी ।

सूचना मिलते ही शुक्रवार को रात्रि 9:00 बजे ही भवानीमंडी थाना अधिकारी प्रमोद कुमार और नायब तहसीलदार जोधपुर मिष्ठान भंडार पहुंचे उन्होने तत्काल दुकान को बंद करवाया और चाबी अपने साथ ले गए ।तथा इसकी सूचना झालावाड़ स्वास्थ्य विभाग को दी गई ।
शनिवार को सुबह 9:00 बजे तीन अन्य लोगों की ओर शिकायत प्राप्त हुई जिन्होंने भी गाजर का हलवा उसी दुकान से लिया था । दस खोली निवासी राकेश सेन भी अपने दो बच्चो के लिए गाजर का हलवा शाम को ले गया था , हलवा खाने के कुछ देर बाद ही उसके बच्चे वीरा ( 3 वर्ष ) और दक्ष ( 10 वर्ष ) की तबीयत बिगड गयी इन्हें भी उल्टी होने लगी, दोनो बच्चो को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया । इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति नागदा निवासी गोपाल सिंह की तबीयत बिगड़ी ।

झालावाड़ से आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान से मिठाइयों के सैंपल लिए :-
शनिवार को प्रातः 10 बजे झालावाड़ से स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहायक दिलीप कुमार भील व ललित सिसोदिया साथ में फूड इन्सपेक्टर भूराराम गोदारा के अलावा पचपहाड़ के नायब तहसीलदार मदन वर्मा भवानीमंडी सी आई प्रमोद कुमार जोधपुर मिष्ठान भंडार पहुंचे उन्होंने ताला खोलकर मिठाईयों के सेम्पल लिये , जिस गाजर के हलवा खाने से आधा दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ी थी वह हलवा तो उपलब्ध ही नही था ।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान में रखी अन्य मिठाइयों के सैंपल लिए 'दुकान से लिए गए सैंपल को आगे प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा ।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Jan 2026, 02:32 PM
डेलवास के पास रेलवे ट्रैक किनारे घायल मिला युवक, लोको पायलट की सतर्कता और 112 की तत्परता से बची जान
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़ियां । शुक्रवार रात करीब 8 बजे ग्राम डेलवास (खरवा कला) क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसी दौरान वहां से गुजर रही लोकल ट्रेन के लोको पायलट की नजर घायल युवक पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोको पायलट द्वारा तत्काल नजदीकी स्टेशन पर मेमो दिया गया।
रेलवे से मिली सूचना के बाद उधर से गुजर रही गाड़ी संख्या 20957 नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के माध्यम से घायल युवक को विक्रमगढ़–आलोट रेलवे स्टेशन लाया गया। स्टेशन पर पहले से दी गई सूचना के आधार पर डायल-112 एवं 108 एंबुलेंस सेवा को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही 112 वाहन तत्काल मौके पर पहुंचा।
112 आपात सेवा पर तैनात आरक्षक C/668 मुकेश कुमार एवं 112 वाहन चालक बद्रीलाल चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से शासकीय अस्पताल आलोट पहुंचाया।
अस्पताल व पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल युवक की पहचान राधेश्याम पिता रामलाल, उम्र 28 वर्ष, जाति सूर्यवंशी, निवासी डेलवास (खरवा कला) के रूप में हुई है। युवक के सिर व चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें पाई गईं। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. रोहित चौधरी द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को देखते हुए उसे सीटी स्कैन हेतु जिला अस्पताल रतलाम रेफर किया गया है।
घटना की सूचना पुलिस थाना आलोट को दे दी गई है। फिलहाल युवक के रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिलने के कारणों की जांच की जा रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Jan 2026, 11:01 AM
आबकारी नीति 2026-27 पर मंथन: अवैध शराब पर सख्ती, 18 हजार करोड़ राजस्व लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश
आबकारी अधिनियम प्रावधान में होगा संशोधन
संभागीय एवं जिला आबकारी अधिकारियों ने भी अपने सुझाव दिये
भोपाल / उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शुक्रवार को नई आबकारी नीति वर्ष 2026-27 पर चर्चा के लिए इफको भवन में आयोजित बैठक में शामिल हुए। बैठक में आबकारी राजस्व बढ़ाने, अवैध शराब पर प्रभावी नियंत्रण तथा विभागीय कार्य प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत विचार- विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि नई नीति के लिए सभी जिला अधिकारी अपने सुझाव लिखित में भी दे सकते हैं।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बताया कि वर्ष 1915 में बना आबकारी अधिनियम की कंडिका अगर अव्यावहारिक है तो उसमें संशोधन किया जाएगा जो कि समय के अनुकूल हो। इस वित्तीय वर्ष में आबकारी राजस्व का लक्ष्य 18 हजार करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जिसे मार्च 2026 तक पूरा किया जाना है। उन्होंने एक हजार करोड़ रुपये की आबकारी बकाया राशि की वसूली के निर्देश दिए। जिन मामलों में प्रकरण न्यायालय में लंबित हैं, वहां विशेष प्रयास कर संपूर्ण राशि की वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब के विक्रय पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। संबंधित जिलों के अधिकारियों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में अवैध शराब का कारोबार नहीं होना चाहिए, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। हाल ही में भोपाल, धार, ग्वालियर एवं रायसेन में की गई शराब जब्ती की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए बिना परमिट शराब के परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी तय लक्ष्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि विभाग की छवि राजस्व की दृष्टि में बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने विजन 2047 को पूरा करने के लिए निर्धारित राजस्व वसूली को 100 प्रतिशत पूरा करना है।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं द्वारा शराब की दुकानों से संबंधित जो शिकायत प्राप्त होती है उसे गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जिम्मेदारी, इच्छाशक्ति एवं मजबूती से कार्य करें।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने जहरीली शराब की घटनाओं पर विशेष चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी जिले में इस प्रकार की घटना दोबारा न हो। यदि ऐसी कोई घटना सामने आती है तो संबंधित जिला आबकारी अधिकारी पूर्णत: जिम्मेदार होंगे, क्योंकि ऐसी घटनाओं से सरकार की छवि धूमिल होती है। विभाग में लंबित विभागीय जांचों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने, राज्य स्तरीय उड़नदस्ता एवं संभागीय उड़नदस्तों को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि अवैध शराब के निर्माण और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों को उच्चतर पदनाम देकर उनका मनोबल बढ़ाने के प्रयास जारी रखने की बात कही गई, जिससे आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी हो सके। बैठक में वाणिज्यिक कर के प्रमुख सचिव अमित राठौर, आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Jan 2026, 09:01 PM
शामगढ़ रामकथा में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता, एसडीओपी ने बताएं बचाव के तरीके
शामगढ़, । शहर में चल रही रामकथा के दौरान साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। शामगढ़ एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने सभी उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधियों से बचने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के तरीके बताए।

इस अवसर पर शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय और पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के जोखिमों के बारे में जानकारी दी और चेतावनी दी कि व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सतर्कता बरतें।

रामकथा में आए श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह जागरूकता कार्यक्रम उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए महत्वपूर्ण दिशा देगा। पुलिस ने आगामी दिनों में ऐसे जागरूकता अभियान लगातार जारी रखने की घोषणा की।

posted by : Admin/Pointer Media
09 Jan 2026, 08:58 PM
नून अस्पताल ने बेसहारा इन्सानो के साथ श्वानों ( कुत्तों ) के लिए भी मदद के हाथ बढ़ाएं ।
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल । कड़कडती ठंड में बेसहारा व जरूरतमंद लोगों की तो सभी सहायता करते हैं, उनके रात में ठहरने के लिए रैनबसेरा औढने के लिए कंबल खाने के लिए भोजन की व्यवस्था करते हैं । लेकिन इस हार्ड कंपाने वाली ठंड में बैसहारा लोगों के साथ-साथ स्थानीय नून अस्पताल प्रशासन ने सड़कों पर घूमते बेजुबान श्वान ( कुत्तों ) के भी कंबल व खाने की व्यवस्था की है ।
नून हॉस्पिटल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इन दिनों सर्दी अपने पूरे शबाब पर है। ऐसे में सभी आम इंसान और बेजुबान जानवर कड़कती सर्दी से बेहाल है। तेज सर्दी से बचाव के लिए नून हॉस्पिटल स्टॉफ ने जरुरतमंद लोगों व बेसहारा श्वानों के लिए मदद के हाथ बढ़ाये हैं। वहीं इंसानों के साथ श्वानों के बारे में भी मदद का प्रयास किया गया।
बेजुबान श्वान ( कुत्तों ) के लिए पैकिंग खाने और बिस्कुट की व्यवस्था की गई :-
नून हॉस्पिटल के सीए मुदित गंभीर ने बताया कि नून हॉस्पिटल के आसपास बेसहारा श्वानों के लिए प्रतिदिन पेकिंग खाना, दूध एवं बिस्किट दिया जा रहा है साथ ही सर्दी से बचाव के लिए श्वानों के जिए कम्बलों की व्यवस्था की गई है।
इसी प्रकार नून हॉस्पिटल स्टॉफ की मदद से जरुरतमंद लोगों के लिए 20 से अधिक कम्बलो की व्यवस्था की गई। इन कम्बलों को गरीब लोगो में वितरण किया गया जिससे तेज सर्दी में राहत प्राप्त हो सके।
नून हॉस्पिटल के मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रजत अरोड़ा ने बताया कि नून हॉस्पिटल हमेशा से पीड़ित मानवता की सयहायता के लिए प्रयासरत रहा है। इसी कड़ी में तेज सर्दी से बचाव के लिए जरुरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया एवं बेसहारा श्वानों के भोजन से सर्दी से बचाव की व्यवस्था की गई। साथ ही उन्होंने बताया कि तेज सर्दी में सुबह के समय एवं देर शाम को आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Jan 2026, 08:56 PM
15 को विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारी जोरो- शोरो से
शामगढ़/ शामगढ़ तहसील के असावती मंडल में 15 जनवरी को होने जा रहा विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारी जोरों शोरों से हैं
युवाओं के द्वारा पत्रक वितरण एवं दीवार लेखन का कार्य प्रारंभ कर दिया है, 15 जनवरी को असावती मंडल में 5000 से अधिक संख्या का एक विराट हिंदू सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें असावती मंडल के करीबन 15 गांव के हिंदू समाज जन एकत्रित होंगे और राष्ट्रीय संत का आशीर्वचन प्राप्त करेंगे।
संघ शताब्दी के अपने 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहे हैं, इसी चंदवासा मंडल का खेल मैदान चंदवासा में 11 जनवरी, कुरावन मंडल का कुरावन में 18 जनवरी मेलखेड़ा मंडल में 18 जनवरी तो वही असावती मंडल का देव नारायण परिसर में 15 जनवरी को यह सम्मेलन होने जा रहे हैं।
हर मंडल स्तर पर इस प्रकार के आयोजन किया जा रहे हैं जहां हिंदू समाज एकत्रित होकर संतो के प्रवचन के स्नेह भोज करेंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Jan 2026, 08:53 PM
रात की नाकाबंदी में आलोट पुलिस का सटीक एक्शन, ब्रेजा कार से अवैध शराब ढोता आरोपी दबोचा
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया/ थाना आलोट पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस ने 8 जनवरी की रात करीब 9.15 बजे जीवनगढ़ मार्ग पर छत्री के पास नाकाबंदी कर सफेद रंग की ब्रेजा कार को रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 8 पेटी देशी प्लेन तथा 4 पेटी देशी मसाला शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 108 बल्क लीटर पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। मौके से पुलिस ने रामसिंह पिता नेपाल सिंह सोंधिया राजपूत उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बर्डिया राठौर को गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ थाना आलोट में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस आरोपी से अवैध शराब के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्रमांक MP 43 CB 1635 भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा अनुविभागीय अधिकारी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज पाटीदार, सहायक उप निरीक्षक विष्णुलाल लोहार सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Jan 2026, 08:50 PM
सरकार की औद्योगिक पहल से साकार हुआ आत्मनिर्भरता का सपना
डिस्पोजल उद्योग के माध्यम से श्रीमती दिव्या गोस्वामी बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
मंदसौर / सरकार की नवीन औद्योगिक सोच और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं ने मंदसौर की श्रीमती दिव्या गोस्वामी को आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई है। एमए तक शिक्षित श्रीमती गोस्वामी ने महिलाओं को रोजगार देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुलतानपुरा औद्योगिक क्षेत्र में डिस्पोजल आइटम निर्माण इकाई की स्थापना की है।

मुलतानपुरा औद्योगिक क्षेत्र इनको उद्योग विभाग के माध्यम से 5 हजार स्क्वायर फीट भूमि आवंटित की गई और वहां पर इन्होंने अपना उद्योग स्थापित किया।

श्रीमती गोस्वामी द्वारा स्थापित बालाजी इंटरप्राइजेस में डिस्पोजल आइटम बनाने की आधुनिक मशीनरी लगाई गई है। इस उद्योग की खास बात यह है कि यहां वर्तमान में 4 महिलाएं कार्यरत हैं और निकट भविष्य में लगभग 10 अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल न केवल रोजगार सृजन का माध्यम बनी है, बल्कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

सरकार द्वारा श्रीमती गोस्वामी को औद्योगिक क्षेत्र में नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराई गई, जिससे उनका उद्यम स्थापित करना संभव हो सका। उन्होंने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की प्रोत्साहन नीति ने उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान दी है।

बालाजी इंटरप्राइजेस में तैयार किए जाने वाले डिस्पोजल आइटम मंदसौर के स्थानीय बाजार में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह उत्पाद 50 एवं 100 पीस की पैकिंग में बेचे जाते हैं, जिससे स्थानीय मांग की पूर्ति के साथ-साथ छोटे व्यापारियों को भी लाभ मिल रहा है।

श्रीमती दिव्या गोस्वामी की यह सफलता कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि यदि सरकार का सहयोग और व्यक्ति का दृढ़ संकल्प साथ हो, तो कोई भी महिला आत्मनिर्भर बनकर समाज के लिए प्रेरणा बन सकती है।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Jan 2026, 05:08 PM
वन विभाग की टीम ने रेड सेंड बोआ की अवैध तस्करी करते आरोपियों को पकड़ा
मंदसौर / श्री संजय रायखेरे, वन मंडलाधिकारी मंदसौर द्वारा बताया गया कि वनमण्डलाधिकारी मंदसौर द्वारा गठित दल ने दिनांक 05.01.2025 को वन्यप्राणी सेंड बोआ (Red Sand Boa) वैज्ञानिक नाम Eryx johnii की अवैध तस्करी (खरीद फरोख्त) की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार व्यक्तियों को हवाई पट्टी भालोट रोड़ मंदसौर के पास खेत में देख घेरा बंदी कर आरोपियों के पास थैले में रखे 01 रेड सेंड बोआ सांप को जप्त कर गिरफ्तार किया गया । मौके से एक आरोपी वरसिंह भाग निकला तथा एक मोटर साइकल प्लैटिना जप्त की गई। वन्यप्राणी की अवैध तस्करी करते पकड़े गये आरोपी श्री बद्रीलाल पिता शंकरलाल निवासी जेठाना तहसील पिपलौदा जिला रतलाम तथा श्री नवीन पिता कोमलचंद्र जैन निवासी खानपुरा जिला मंदसौर की निशानदेही पर प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी कौसर बेग पिता हमीद बेग निवासी रिसाला मस्जिद नीमच को नीमच से गिरफ्तार कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 3832/11 दर्ज किया। जप्त वन्यप्राणी को माननीय न्यायालय की स्वीकृति उपरांत प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया तथा माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मंदसौर द्वारा तीनों आरोपियों को 20.01.2026 तक की न्यायिक अभिरक्षा दी गई। प्रकरण में विवेचना जारी है। वन्यप्राणी सेंड बोआ (Red Sand Boa) वैज्ञानिक नाम Eryx johnii वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की प्रथम अनुसूचि के भाग C के क्रमांक 1 पर संरक्षित है, इनके अवैध तस्करी में संलिप्त आरोपियों को 3 से 7 वर्ष के कारावास एवं न्यूनतम 25 हजार के दंड का प्रावधान है।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Jan 2026, 05:06 PM
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (जलदाय विभाग ) के अधीक्षण अभियंता को एसीबी झालावाड़ की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) आमतौर पर सरकारी विभागों में रिश्वत के रूप में नगदी नोटों की मांग की जाती है , लेकिन झालावाड़ में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता ने रिश्वत के रूप में एक ठेकेदार से बिल पास करने की एवज में एप्पल कंपनी का आईफोन की मांग की जिसकी कीमत 84000 रुपये बताई जा रही है । रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झालावाड़ (एसीबी ) ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल के साथ अधीक्षण अभियंता विष्णु चंद गोयल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है ।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. की झालावाड़ चौकी को परिवादी द्वारा दिनांक 05.01.2026 को शिकायत दी गई कि "प्रार्थी द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड झालावाड़ में हैंडपम्प रिपेयर और पाईप लाईन लिकेज रिपेयरिंग और लेण्ड सम्पर्क का कार्य किया जा रहा है।
पूर्व में रजिस्ट्रेशन करवाने की एवज में मुझसे पच्चीस हजार रूपये ले चुके है। परिवादी ने बताया कि मेरे पार्टनर गुलाब चन्द कुमावत व मुझे नाजायज परेशान कर हमारे काम में आपत्तियां निकालते है तथा काम से हटाने की धमकी देते है।

गत वर्ष अगस्त माह से कर रहे थे एप्पल आईफोन मोबाइल की मांग:-
परिवादी ने बताया कि गत वर्ष अगस्त माह से मुझसे एक आईफोन मोबाईल की मांग कर रहे है। मैने जो विभाग में लेबर लगाई थी, उसके बिल के सम्बंध में आरोप लगाया कि फर्जी बिल है, डीबार करने की धमकी देते है कि काफी समय से काम कर रहा है परन्तु होली दिवाली पर कुछ नही दिया इत्यादि। जिसके लिए प्रार्थी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड झालावाड के अधीक्षण अभियन्ता (एस ई साहब) श्री विष्णु चन्द गोयल जी से मिला तो उन्होने परिवादी का बकाया बिल पास करने तथा परेशान नही करने की एवज में एक आईफोन 16 प्रो मोबाईल की रिश्वत के रूप में मांग की गई, जो लगभग एक लाख तीस हजार रूपये करीब का आता है।
एसीबी ने गोपनीय सत्यापन करवाया :-
परिवादी के प्रार्थना पत्र पर दिनांक 07.01.2026 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया तो आरोपी श्री विष्णु चन्द गोयल अधीक्षण अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड झालावाड़ द्वारा रिश्वत के रूप में एक मोबाईल आईफोन प्रो 16, 17 लेने की पुष्टि हुई, जो लगभग एक लाख पचास हजार रूपये करीब का आता है। इस पर आज दिनांक 09.01.2026 को परिवादी रिश्वत के रूप में एक मोबाईल आईफोन एक्स आर एप्पल कम्पनी के उसके कहेनुसार उसी के नाम का बिल बनवाकर आरोपी को देने हेतु कार्यालय में पेश किया गया।
अधीक्षण अभियंता को आईफोन लेते हुए ए सी बी ने रंगे हाथों पकड़ा :-
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दिनांक 09.01.2026 को ट्रेप कार्यवाही का आयोजन कर ए.सी.बी. कोटा रेंज कोटा के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री आनन्द शर्मा के सुपरवीजन में ए.सी.बी. झालावाड़ चौकी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रेरणा शेखावत के निर्देशन में श्री साजिद खान पुलिस निरीक्षक द्वारा मय टीम के कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री श्री विष्णु चन्द गोयल अधीक्षण अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत झालावाड, को परिवादी से रिश्वत के रूप में एक मोबाईल आईफोन एक्स आर एप्पल कम्पनी का लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
आरोपी अधीक्षण अभियंता के घर की तलाशी भी ली जा रही है :-
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी अधीक्षण अभियंता विष्णु चंद्र गोयल से पूछताछ तथा घर की तलाशी की कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Jan 2026, 03:42 PM
30 लीटर कच्ची अवैध महुआ से बनी शराब जप्त व करीब 300 लीटर शराब बनाने का कच्चा लहान मौके पर किया नष्ट
मन्दसौर / पुलिस की प्रभावी कार्यवाही आरोपी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची अवैध महुआ से बनी शराब की जप्त व करीब 300 लीटर शराब बनाने का कच्चा लहान मौके पर किया नष्ट ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन मे एवं श्रीमती हेमलता कुरील , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) एवं श्रीमान दिनेश प्रजापति एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी शामगढ श्री कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने ग्राम बोरवनी में आरोपी गोकुल सिहं सौधिया से करीब 30 लीटर कच्ची शराब जप्त की एवम् करीब 300 लीटर से अधिक शराब बनाने में प्रयोग किया जाने वाला कच्चा लाहन नष्ट करने में सफलता हासिल की ।
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 09.01.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोरवनी में एक व्यक्ति महुआ लहान से हाथ भट्टी की कच्ची शराब तैयार कर बेच रहा है सूचना विश्वनीय होने से थाना प्रभारी शामगढ के नेतृत्व में टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम बोरवनी में दबिश दी जाकर आरोपी गोकुल सिहं पिता बलवन्त सिहं सौधिया राजपुत उम्र 38 साल निवासी ग्राम बोरवनी थाना शामगढ को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से 02 प्लास्टिक की कैनों में भरी 30 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई व करीब 08 प्लास्टिक की कैनों में भरा कच्चा लहान करीब 300 लीटर मौके पर नष्ट किया गया । प्रकरण में आरोपी गोकुल सिहं सौधिया राजपुत के विरूद्ध आबकारी एक्ट में पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया!
जप्तमश्रुका - 30 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब कीमती करीब 3000 रुपये व कच्ची शराब बनाने हेतु कच्चा लहान करीब 300 लीटर नष्ट किया गया !
गिरफ्तार आरोपीः- गोकुल सिहं पिता बलवन्त सिहं सौधिया राजपुत उम्र 38 साल निवासी ग्राम बोरवनी थाना शामगढ जिला मन्दसौर (म.प्र.)
सराहनीय कार्य – उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी शामगढ कपिल सौराष्ट्रीय उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी व पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा ।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Jan 2026, 01:30 PM
पुलिस बल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को किया प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
मंदसौर/ पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना द्वारा जिला पुलिस बल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को किया प्रशस्ति पत्र से सम्मानित। जिले के 05 थानों के 18 अधिकारी/ कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया सम्मानित।
आज दिनांक 09.01.26 को पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना द्वारा जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 थानों के कुल 18 अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित किए कर्मचारियों द्वारा अलग अलग मौकों पर उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन किया गया। सम्मानित किए गए कर्मचारियों के नाम निम्नानुसार है।
थाना नाहरगढ़- थाना नाहरगढ़ के एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण श्रीमती कीर्ति बघेल, निरीक्षक वरुण तिवारी, प्रआर अजीत सिंह, प्रआर रमीज राजा, प्रआर दिलावर सिंह, प्रआर अर्जुन सिंह, आर महेंद्र सिंह को दिनांक 18.07.25 को ग्राम हिंगोरिया बडा में श्यामलाल पिता दौलतराम धाकड उम्र 45 साल नि. हिंगोरिया बडा, जिला मंदसौर की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके कमरे में हत्या कारित की जिस पर अप. क. 270/25 धारा 103 बी.एन. एस. का पंजीबद्ध कर अनुसंधान कीर्ति बघेल, अअपु मंदसौर द्वारा किया गया। अनुसंधान में महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोग एवं साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी मृतक के पिता दौलतराम धाकड एवं अन्य सहयोगी 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर अंधे कत्ल का खुलासा कर सफलता प्राप्त करते हुए उच्च व्यवसायिक दक्षता का परिचय देने पर पुरस्कृत किया।
थाना कोतवाली- थाना कोतवाली से सीएसपी जितेंद्र भास्कर, आर अरुण पंवार, आर मोहित पंवार, एफआरवी चालक राजेश सांवलिया को दिनांक 28.12.25 3.12.25 को प्रातः 10.30 बजे लगभग थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गोल चौराहे के पास स्थित 03 मंजिला मकान के निचले तल पर दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना घटित हुई जो उपरी तलों पर भी फैलकर 02 महिला फंसी हुई थी, घटना से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जितेन्द्र भास्कर, नपुअ मंदसौर द्वारा तत्काल मौके पर बल के साथ पहुंचकर स्वयं खिडकी से प्रवेश कर अंदर फंसी महिलाओं को बचाया एवं 12 सिलेण्डरों को भी तत्काल निकलवाकर गंभीर जनहानि होने से बचाया तथा स्वयं की उंगली में चोंट लगने उपरांत भी अत्यंत साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए सराहनीय कार्य करने पर पुरस्कृत किया।
थाना पिपलियामंडी- थाना पिपलियामंडी से उप निरीक्षक मूलचंद धाकड़, आर उदलसिंह राठौर, आर चालक धनपालसिंह द्वारा दिनांक 29.12.25 को थाना पिपलियामंडी क्षेत्रांतर्गत बालागुढा स्थित बालाजी मंदिर के पास पप्पूलाल हरिजन उम्र 45 साल के अपने परिवा के साथ गांव जा रहे थे जिन्हें अचानक दिल क दौरा पडा, जो सूचना पर निम्नांकित पुलिस अधि / कर्म. पिपलियामंडी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीडित को अस्पताल पहुंचाया जिसे तुरंत ईलाज मिलने से उसकी जान बचाई जा सकी। इनका कार्य अत्यंत सराहनीय होकर मानवीय संवेदना को दर्शाया गया जिस पर से पुरस्कृत किया गया।
थाना शामगढ़- थाना शामगढ़ से उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय को ग्राम देवरी में उत्पन्न हुए दो पक्षों के विवाद को शामगढ थाना प्रभारी उनि कपिल सौराष्ट्रीय द्वारा दोनों पक्षों के बीच त्वरित हस्तक्षेप करते हुए आपसी समझाईश एवं सूझ-बूझ से शांतिपूर्वक मामला सुलझाया जाकर दोनों पक्षों को संतुष्ट किया, जिनकी सक्रियता से क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द्र का माहौल बना तथा स्थिति को बिगडने से पूर्व ही नियंत्रित कर सराहनीय कार्य कर पुलिस की सामाजिक स्तर पर सकारात्मक छवि को प्रस्तुत करने पर पुरस्कृत किया गया।
थाना दलौदा- थाना दलौदा से उप निरीक्षक शुभम व्यास, सहायक उप निरीक्षक यूसुफ मंसूरी एवं आर युवराजसिंह को दिनांक 05.01.26 को थाना दलौदा क्षेत्रांतर्गत सिद्धी विनायक कालोनी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धर का ताला तोडकर घर में रखे चांदी के आभूषण चोरी किये जिसकी रिपोर्ट पर अप.क. 11/26 धारा 341 (4), 305-ए बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। उनि शुभम व्यास द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अदर आरोपी की गिरफ्तारी एवं मश्रूका बरामद कर सराहनीय कार्य करते हुए अपनी उच्च व्यवसायिक दक्षता एवं कार्यकुशलता का परिचय देने पर पुरस्कृत किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Jan 2026, 01:25 PM
नीमच में मिट्टी माफिया के हौसले बुलंद, लाल घाटी में देर रात चल रहा अवैध खनन का खेल
नीमच। जिले के भरभडिया क्षेत्र में मिट्टी माफिया पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। लाल घाटी (खल्ला) स्थित सरकारी अतिक्रमण की जमीन पर रात के अंधेरे में बेखौफ होकर अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है।
माफियाओं की इस दबंगई के कारण शासन के राजस्व को अब तक लाखों रुपये का चूना लग चुका है। हैरानी की बात यह है कि प्रशासन की नाक के नीचे खनन माफिया देर रात तक मशीनों और डंपरों के जरिए सरकारी खजाने पर डाका डाल रहे हैं, लेकिन अब तक इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
अंधेरे का फायदा उठा रहे माफिया
सूत्रों के मुताबिक माफियाओं ने खनन के लिए रात का वक्त इसलिए चुना है ताकि किसी की नजर उन पर न पड़े। लाल घाटी के इस दुर्गम इलाके में सरकारी जमीन को छलनी किया जा रहा है जिससे पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुँच रहा है।
अब देखना यह होगा कि क्या जिला प्रशासन और खनिज विभाग इन 'मिट्टी के सौदागरों' पर नकेल कसता है या माफियाओं का यह खेल यूँ ही बेखौफ जारी रहेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Jan 2026, 05:55 PM
पेयजल व्यवस्था को लेकर एक्शन में नगर पालिका, अब तक 13 पेयजल टंकियों की करायी गई सफाई
प्रतिदिन पेयजल के नमूने लेकर की जा रही है जांच
नीमच/ नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा शहर में शुद्ध पेयजल वितरण को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है! शहर में स्थापित पेयजल टंकियों में से अब तक 13 पेयजल टंकियां की सफाई करवाई जा चुकी है तथा प्रतिदिन नीमच शहर में वितरण किए जाने वाले पानी की जांच कर शुद्ध पानी वितरण किया जा रहा है!
उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया कि नगर पालिका द्वारा हिंगोरिया स्थित फिल्टर प्लांट (जल शुद्धिकरण यंत्रालय)से पानी का शुद्धिकरण कर पेयजल प्रयोगशाला में सैंपल का परीक्षण करने के पश्चात ही शहर में जल वितरण हेतु भेजा जा रहा है! साथ ही प्रतिदिन जल उपभोक्ताओं के यहां से भी पेयजल वितरण के दौरान पेयजल का नमूना लिया जाकर पेयजल प्रयोगशाला में परीक्षण किया जा रहा है!
सीएमओ श्रीमती बामनिया ने बताया कि शहर में केन द्वारा पेय जल वितरण करने वाले संस्थान के यहां से भी शहर में वितरण किए जाने वाले पानी के नमूने लेकर पीएचईडी को परीक्षण हेतु भेजे गए हैं! श्रीमती बामनिया ने बताया कि नीमच शहर में कुल 25 पेयजल टंकियां है जिसमें से 20 उपयोग में आ रही है और उपयोग में आने वाली 13 पेयजल टंकियां की सफाई करवाई जा चुकी है ओर शेष टंकियां की सफाई का कार्य भी जारी है! श्रीमती बामनिया ने बताया कि वर्तमान में गंदे पानी की मात्र एक शिकायत है इसके निराकरण हेतु कार्रवाई प्रचलित है, साथ ही प्रतिदिन लीकेज संधारण का कार्य भी किया जा रहा है! श्रीमती बामनिया ने बताया कि निकाय क्षेत्र में वितरीत किया जा रहा पेयजल पैरामीटर अनुसार जांच में सही पाया गया है!
श्रीमती बामनिया ने शहर के नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि अगर कहीं भी पाइपलाइन लीकेज दिखाई देती है अथवा नलों में गंदा पानी नजर आता है तो उसकी शिकायत तुरंत नगर पालिका में करें ताकि शिकायत का समाधान किया जा सके!
posted by : Admin/Pointer Media
08 Jan 2026, 05:53 PM
निःशुल्क कृत्रिम पैर चिन्हांकन शिविर 19 जनवरी को उज्जैन में आयोजित होगा
मंदसौर / उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग मंदसौर द्वारा बताया गया कि रोटरी क्लब ऑफ उज्जैन ग्रेटर द्वारा रत्नानिधि चेरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई के सौजन्य एवं रोटरी क्लब ऑफ इन्दौर अपटाऊन के सहयोग से 19 जनवरी 2026 को, प्रशांति गार्डन, होटल अंजूश्री के सामने, इंदौर रोड़, उज्जैन में निःशुल्क कृत्रिम पैर चिन्हांकन शिविर का आयोजित किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Jan 2026, 05:41 PM
कलेक्टर ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए एक दिव्यांग को तत्काल सहायता उपलब्ध करवाई और सकुशल उसके गांव तक पहुंचाया
दिव्यांग भैरूलाल को मिली ट्राईसाईकिल खाद्य सुरक्षा योजना में चालू हुआ राशन
झालावाड़, ( जगदीश पोरवाल ) यदि किसी प्रशासनिक अधिकारी में निस्वार्थ भाव से काम करने की इच्छा और लगन हो तो वह दिनो व घण्टो का काम मिनटो में भी कर सकता है ऐसा ही एक प्रेरक उदाहरण गुरुवार को जिला कलक्टर कार्यालय में देखने को मिला जब पंचायत समिति पिड़ावा की ग्राम पंचायत बानौर निवासी 80 प्रतिशत दिव्यांग भैरूलाल की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान एक ही दिन में सुनिश्चित किया गया।
जिला कलक्टर श्री अजय सिंह राठौड़ ने भैरूलाल से संवेदनशीलता के साथ मुलाकात कर उनकी पूरी बात ध्यानपूर्वक सुनी। उन्होंने पाया कि भैरूलाल को केवल दिव्यांग पेंशन मिल रही है, जबकि खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित रहने के कारण उन्हें राशन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
शारीरिक असमर्थता के बावजूद भी जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा :-
दिव्यांग भैरूलाल जब झालावाड़ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा तो न तो व्हीलचेयर अथवा ट्राईसाईकिल जैसी आवश्यक सहायक उपकरणों से युक्त थे बावजूद इसके अपनी गुहार लेकर शारीरिक असमर्थता के जिला कलेक्टर कार्यालय झालावाड़ पहुंचा ।
मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल निर्णय, त्वरित कार्रवाई :-
जिला कलक्टर श्री राठौड़ ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए संबंधित विभागों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री रामनिवास यादव को तत्काल प्रभाव से भैरूलाल को ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं रसद विभाग को भैरूलाल का नाम खाद्य सुरक्षा योजना में जोड़ते हुए राशन व्यवस्था शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए।
निर्देशों की तत्काल पालन भी हो गई:-
जिला कलेक्टर के निर्देशों की त्वरित अनुपालना करते हुए संबंधित विभागों ने सभी औपचारिकताएं पूर्ण कीं। परिणामस्वरूप भैरूलाल को नई ट्राईसाईकिल प्रदान की गई तथा उनका राशन भी चालू किया गया।
सम्मान और सुरक्षा के साथ घर तक पहुंचाया :-
मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जिला कलक्टर ने यह भी सुनिश्चित किया कि भैरूलाल को सिविल डिफेन्स के वाहन एवं स्वयंसेवकों की सहायता से सुरक्षित रूप से उनके गांव तक पहुंचाया जाए। भैरूलाल, जो कभी असहाय महसूस कर रहे थे, अब स्वावलंबन और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की ओर अग्रसर हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Jan 2026, 05:40 PM
पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
एक के कब्जे से एक मोटरसाइकिल व एक कार जप्त की गई तथा दूसरे के कब्जे से बकरियां बेचान की राशि 29150 रुपये जप्त किये गये ।
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल । पुलिस ने गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया ।
बैंक लोन बंद करने की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी अखिलेश गुजराती को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था तथा दूसरा फरार आरोपी मयंक वशिष्ठ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अखिलेश के कब्जे से एक पल्सर मोटरसाइकिल तथा एक कार जप्त की गई । तथा दूसरा बकरियां चोरी करने के मामले मेंभी फर्द चल रहे एक आरोपी समीर को भी पुलिस में गिरफ्तार कर लिया उसके कब्जे से बकरियों की बेचान की राशि 29150 रुपये की जप्त की गई ।

लोन फॉरक्लोज की धोखाधड़ी का मामला फरार आरोपी मयंक वशिष्ठ गिरफ्तार :-
थाना अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि फरियादी अनंत विहार कॉलोनी निवासी शिक्षक ओम प्रकाश के साथ लोन फोरक्लॉज करवाने के नाम पर 7 लाख 78112 रूपये की धोखाधड़ी करने वाले प्रकरण में फरार आरोपी मयंक वशिष्ट उर्फ राहुल शर्मा पुत्र श्री गिरिराज वशिष्ट जाति ब्राहमण उम्र 27 साल निवासी साहिवाला की गली, मीरा पार्क के सामने भट्टियानी चोहट्टा, गिर्वा उदयपुर, शास्त्री सिलें उदयपुर पुलिस थाना सूरजपोल जिला उदयपुर (राज.) हाल निवासी भैंसोदामण्डी पुलिस थाना भानपुरा जिला-मंदसौर (म.प्र.) को गिरफतार किया जाकर प्रकरण में पुर्व में गिरफतार शुदा आरोपी अखिलेश गुजराती के कब्जे से एक मोटरसाईकिल व एक कार को जप्त किया। धोखाधड़ी के मामले का फरियादी ओम प्रकाश ने 4 दिसंबर को प्रकरण दर्ज करवाया था ।
बकरीयां चोरी की वारदात मे फरार आरोपी समीर को गिरफतार किया :-
फरियादी श्री बालचन्द पुत्र श्री पुरालाल जाति मेहर उम्र 56 साल निवासी गंगपुरा का खेडा थाना भवानीमण्डी ने गत वर्ष 1 दिसम्बर को एक प्रार्थना पत्र इस आशय का पेश किया कि दिनांक 26.11.2025 को मेरी पत्नी घर से बकरिया चराने गई थी। वहा पर हमारे गांव के श्यामसिह पुत्र सुरसिह की बकरिया भी चर रही थी। उसी समय एक सफेद कार में 3-4 व्यक्ति आये जिन्होने मौका पाकर हमारी 6 बकरियां चुराकर ले गये।
पुलिस द्वारा गठित टीमो द्वारा तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक आधार पर फरार चल रहे आरोपी समीर हुसैन पुत्र अब्दुल जफार जाति कुरेशी मुसलमान उम्र 35 साल निवासी 225 बुर्राक वाली मस्जिद श्रीपुरा कोटा थाना कैथुनीपोल जिला कोटा शहर राज. को गिरफतार कर उसके कब्जे से चुराई गई बकरियों के बेचान की गई रकम 29150 रूपये किये जप्त की गई उल्लेखनीय है कि इस घटना में लिप्त अन्य 02 आरोपियो को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है ।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Jan 2026, 05:38 PM
विधानसभा चुनाव की हार के बाद पहली बार आलोट में गरजी प्रेमचंद गुड्डू की ताकत, हेलीकॉप्टर से पहुंचकर किया शक्ति प्रदर्शन
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया / विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद पहली बार पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक प्रेमचंद गुड्डू ने आलोट में अपनी राजनीतिक पकड़ और कार्यकर्ताओं पर मजबूत प्रभाव का खुलकर प्रदर्शन किया। बुधवार को वे प्राइवेट हेलीकॉप्टर से नगर पहुंचे। रामसिंह दरबार स्थित स्टेडियम पर हेलीकॉप्टर उतरते ही बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोशीले नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे पंचम बिहार कॉलोनी में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में पहुंचे, जहां हजारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। आयोजन के दौरान सहभोज भी रखा गया।
मंच से संबोधित करते हुए प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि आलोट की जनता ने हमेशा उन्हें अपार प्रेम और आशीर्वाद दिया है। विधायक और सांसद रहते हुए उन्होंने कभी दलगत राजनीति नहीं देखी, बल्कि क्षेत्र की सेवा को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान परेशान है और राहुल गांधी युवाओं की आवाज बनकर सड़कों से लेकर संसद तक मजबूती से संघर्ष कर रहे हैं।
गुड्डू ने प्रशासनिक व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जो अधिकारी जनता के पैसे से वेतन लेते हैं, यदि वही जनता का काम नहीं करते तो उन्हें जवाबदेह बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने अफसरशाही को जूते की नोक पर रखा और क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए। सड़कों, पावर ग्रिड सहित अनेक योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी सरपंच या जनप्रतिनिधि यह नहीं कह सकता कि उन्होंने कभी एक रुपये का भी कमीशन लिया हो।
अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर गुड्डू ने दो टूक कहा कि अब उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। उनका एकमात्र और स्थायी पद कांग्रेस कार्यकर्ता का है, जिसे कोई उनसे छीन नहीं सकता। उन्होंने अपने पुत्र अजीत बोरासी को आलोट की जनता के हवाले करते हुए कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के नेतृत्व की जिम्मेदारी वे निभाएंगे।
अजीत बोरासी ने अपने संबोधन में बिना नाम लिए विरोधियों पर तीखे कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले उन्हें बाहरी बताते थे, वे आज आलोट छोड़कर इंदौर चले गए हैं। उनका परिवार पिछले तीन दशकों से आलोट की सेवा कर रहा है। 2013 में चुनाव हारने के बाद भी वे लगातार जनता के बीच रहे और आज भी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं।
मल्हारगढ से विधानसभा प्रत्याशी रहे श्यामलाल जोगचंद ने इंदौर की घटना का उल्लेख करते हुए सत्ता पक्ष पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जहां शौचालय से निकला पानी जनता को पिलाया गया और 18 लोगों की मौत हो गई, वहीं सरकार केवल तारीफों में लगी रही। उन्होंने कहा कि जनता की लड़ाई झंडे के नीचे भी और बिना झंडे के भी लड़ी जा सकती है, और प्रेमचंद गुड्डू जैसे सशक्त नेता की मौजूदगी पूरे क्षेत्र में साफ महसूस की जाती है।
गुड्डू समर्थक तेजेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि इस सम्मेलन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि असली कांग्रेस कौन सी है। जो नेता चुनाव हारने के बाद पार्टी बदलकर जनता को छोड़ देते हैं, वे जनप्रतिनिधि कहलाने योग्य नहीं हैं। युवाओं और हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी यह संकेत दे रही है कि आलोट में एक बार फिर कांग्रेस की सक्रिय राजनीति मजबूती के साथ उभर रही है।
कार्यक्रम में 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर बागी बने कई नेता भी मंच पर मौजूद रहे, जिनमें प्रेमचंद गुड्डू और श्यामलाल जोगचंद शामिल हैं। इन नेताओं ने उस चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी से अधिक मत हासिल किए थे। हालांकि प्रेमचंद गुड्डू की कांग्रेस में औपचारिक वापसी अब तक नहीं हुई है, लेकिन आलोट और आसपास के क्षेत्र में उनकी राजनीतिक सक्रियता और जनाधार साफ तौर पर नजर आया।
कार्यक्रम में धार से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे राधेश्याम मुवेल, हेमंत चौहान, ओम सिंह भाटी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लाल अनिल शुक्ला, छगनलाल पाटीदार, अशोक खींची, शंकर सिंह परिहार, श्याम सिंह परिहार (सरपंच) सहित मालवांचल के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Jan 2026, 11:44 AM
रास्ता भटकी 70 वर्षीय वृद्धा को डायल-112 ने सुरक्षित मिलाया परिजनों से
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया। थाना आलोट क्षेत्र में डायल-112 की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। कारगिल चौराहा के पास एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला घर का रास्ता भटककर भटकती हुई मिली, जिसे पुलिस सहायता की आवश्यकता थी। इसकी सूचना 06 जनवरी की रात्रि को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही आलोट थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 की एफआरव्ही को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक दीपक माली एवं पायलट पवन बघेल मौके पर पहुँचे और वृद्ध महिला को सुरक्षित अपने साथ लिया। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि वृद्ध महिला ग्राम भोजखेड़ी, जिला रतलाम की निवासी है।

डायल-112 जवानों द्वारा बिना विलंब किए वृद्ध महिला को एफआरव्ही वाहन से उसके गांव ले जाया गया, जहाँ परिजन उसे तलाश करते हुए मिले। पहचान व सत्यापन के बाद वृद्ध महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
अपनी परिजन को सुरक्षित पाकर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और डायल-112 सेवा तथा पुलिस स्टाफ की तत्परता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। घटना ने एक बार फिर साबित किया कि डायल-112 सेवा संकट के समय आम नागरिकों के लिए भरोसेमंद सहारा बनी हुई है।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Jan 2026, 11:42 AM
मंदसौर SP विनोद कुमार मीना द्वारा छात्रावास की सरकारी भूमि के भौतिक सत्यापन का आश्वासन
भूमाफियाओं पर सख्ती की उम्मीद
मंदसौर/ पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना से कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह गुर्जर, मन्दसौर विधायक श्री विपिन जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया, ब्लॉक अध्यक्ष श्री इष्टा भाचावत, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री कांतिलाल राठौर, पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष श्री सुनील बसेर सहित अन्य नेता शामिल थे।यह मुलाकात सोनू चाय वाले के पास स्थित सरकारी छात्रावास की भूमि पर कुछ भूमाफियाओं द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के संबंध में की गई। NSUI जिलाध्यक्ष श्री रितिक पटेल, श्री आदेश जोशी, श्री सम्यक जैन, श्री ओमप्रकाश ररोतिया, एवं अन्य युवाओं ने छात्र हित में इस अवैध कब्जे को हटाने का साहसिक प्रयास किया था, जिसके बाद भूमाफियाओं द्वारा उनके खिलाफ झूठी एवं बदले की भावना से FIR दर्ज कराई गई।प्रतिनिधि मंडल ने SP साहब को इस पूरे मामले की जानकारी दी तथा छात्रावास की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।SP श्री विनोद कुमार मीना ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस द्वारा इस भूमि का शीघ्र भौतिक सत्यापन करवाया जाएगा, ताकि सच्चाई सामने आए और उचित कार्रवाई की जा सके।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Jan 2026, 09:54 AM
हजारों की भीड़ के साथ एसपी कार्यालय का घेराव, पूर्व विधायक मीणा व किसान नेता जोकचन्द ने किया नेतृत्व
प्रतापगढ़ में पुलिस पर गंभीर आरोपों को लेकर जनआक्रोश
प्रतापगढ़/पिपलिया स्टेशन (निप्र)। समीपस्थ राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में कथित पुलिस बर्बरता, फर्जी एनडीपीएस प्रकरण, अवैध वसूली और निर्दाेष नागरिकों को प्रताड़ित किए जाने के आरोपों को लेकर प्रतापगढ़ में जबरदस्त जनआक्रोश देखने को मिला। वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद शाकिर शेख द्वारा प्रतापगढ़ कोतवाली के तत्कालीन थानाधिकारी दीपक बंजारा, कांस्टेबल राजवीर, रमेश उर्फ गजनी सहित अन्य पुलिसकर्मियों और कथित फर्जी पुलिसकर्मियों पर लगाए गए गंभीर आरोपों के विरोध में सोमवार को जिले का अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस विशाल प्रदर्शन का नेतृत्व प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक रामलाल मीणा एवं मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द ने किया। प्रदर्शन में हजारों की संख्या में किसान, कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं आम नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने शहर में पैदल मार्च करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। ज्ञापन और प्रदर्शन का मुख्य आधार 31 दिसंबर 2025 की रात की वह घटना है, जिसे लेकर पुलिस पर अत्यंत गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
जानलेवा हमला कर सोना व नकदी लूटने का आरोप:- पार्षद शाकिर शेख द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, रात करीब 1.22 बजे हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों एवं सिविल वेश में आए कुछ लोगों ने जिला चिकित्सालय के पीछे स्थित अब्दुल हमीद के मकान का दरवाजा तोड़कर जबरन प्रवेश किया। आरोप है कि सबसे पहले नीचे सो रहे लोकेश शर्मा के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, इसके बाद ऊपर कमरे में सो रहे अब्दुल हमीद को सब्बल, लाठियों, लोहे के पाइप और बेसबॉल डंडों से पीटा गया। मारपीट इतनी भयावह थी कि अब्दुल हमीद का एक हाथ और एक पैर टूट गया, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजनों का दावा है कि हमलावरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, अलमारियों और कमरों में तोड़फोड़ की तथा 6 से 7 तोला सोना, लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, एलईडी टीवी और डीवीआर लूटकर ले गए। आरोप यह भी है कि घटना के बाद घर में फैले खून को साफ कर दिया गया और डीवीआर उठाकर ले जाकर महत्वपूर्ण सबूत नष्ट किए गए। घटना को लेकर सबसे बड़ा विवाद उस समय खड़ा हुआ जब इसी रात पुलिस द्वारा थाना अरनोद में दर्ज एनडीपीएस प्रकरण क्रमांक 54/2025 में अब्दुल हमीद की गिरफ्तारी दर्शा दी गई। परिजनों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह गिरफ्तारी पूरी तरह फर्जी और साजिश के तहत दिखाई गई है, ताकि मारपीट और लूट की घटना से ध्यान हटाया जा सके। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुराने पूछताछ दस्तावेजों में कूटरचना कर नाम जोड़ा गया तथा डिजिटल रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की गई।प्रदर्शनकारियों ने पूरे एनडीपीएस प्रकरण की जांच जिले से बाहर के किसी निष्पक्ष अधिकारी से कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं:-
31 दिसंबर की रात हुई मारपीट, लूट और अवैध प्रवेश की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई तथा संबंधित थानाधिकारी को हटाया जाए। जिले के अफीम किसानों से एनडीपीएस धाराओं का भय दिखाकर की जा रही कथित अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए। यातायात पुलिस एवं अन्य चेकिंग पॉइंट्स पर गरीब और आमजन से की जा रही अवैध वसूली बंद कराई जाए।
नेताओं ने दिया आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम:-
पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने कहा कि यदि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई और दोषी पुलिस अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया गया तो आंदोलन को जिले से राज्य स्तर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का भय दिखाकर किसानों और आम नागरिकों को प्रताड़ित करना लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। वहीं किसान नेता श्यामलाल जोकचन्द ने कहा कि अफीम किसानों को झूठे मामलों में फंसाने और अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
प्रशासन का आश्वासन- प्रदर्शन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक गजेंद्रसिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Jan 2026, 06:45 PM
महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया 8 जनवरी को मंदसौर दौरे पर
मंदसौर / अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया 8 जनवरी को प्रात: 8:30 बजे रतलाम से मंदसौर के लिए रवाना होंगी। प्रात: 10:00 बजे मंदसौर आएंगे। तय कार्यक्रम अनुसार महिला एवं विकास विभाग मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे मंदसौर से झाबुआ के लिए प्रस्थान करेंगी।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Jan 2026, 06:16 PM
कृषि कार्य में स्थायी अपंगता होने पर 1 लाख रू की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मंदसौर / मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना की कण्डिका 2(01) के तहत कृषि कार्य में कृषि यत्रों का उपयोग करते हुए दुर्घटना में मृत्यु अथवा अंग भग होने पर आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। शिवनारायण निवासी बाग्या की कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना होने से स्थायी अपंगता हो गई थी। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा शिवनारायण को 1 लाख रू की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Jan 2026, 06:15 PM
कृषि कार्य के दौरान में मृत्यु होने पर 4 लाख रू की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मंदसौर / मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना की कण्डिका 2(01) के तहत कृषि कार्य में कृषि यत्रों का उपयोग करते हुए दुर्घटना में मृत्यु अथवा अंग भग होने पर आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। नागूसिंह राजपूत निवासी अरन्यागुर्जर की कृषि कार्य के दौरान मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा मृतक के निकटतम वारिस कुशालकुँवर को 4 लाख रू की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Jan 2026, 06:14 PM
दूषित जल से रहे सतर्क, हमेशा स्वच्छ जल का करें उपयोग
मंदसौर / दूषित जल के सेवन से टाइफाईट पीलिया, डायरियों, पैचिस एवं हेजा जैसी बीमारियां भी फैलती है। अतः भोजन बनाने में एवं पेयजल के रूप में शुद्ध उबला हुआ जल का उपयोग करें। कुछ भी खाने के पहले व शौच के पश्चात साबुन से अवश्य हाथ धोवे।
शुद्ध पेयजल की कमी के कारण जल जनित रोगों से सबसे अधिक यानि लगभग 80 प्रतिशत मौतें होती है। बारिश में यह समस्या बढ़ जाती है। पानी और अस्वच्छ आदतों से फैलने वाली बीमारियों को मौटे तौर पर दस्त/कृमि संक्रमण/त्वचा और आंखों के रोग / मच्छरों एवं मक्खियों से फैलने वाले रोग सम्मिलित है।
दस्त रोग- दूषित पानी के कारण प्रायः दस्त रोग फैलता है। मुख्य रूप से बच्चों में यह अधिक गंभीर रूप धारण कर सकता है। यह रोग इसलिये भी गंभीर है क्योकि शरीर में से पानी निकल जाने से बच्चे की मृत्यु भी हो सकती है। दस्त रोग की रोकथाम हेतु प्रायः शुद्ध पेयजल एवं शुद्ध भोजन का उपयोग करें। सड़े, गले फल एवं खाद्य पदार्थों का उपयोग ना करें, खाना खाने से पहले एवं शौच के बाद साबुन से अवश्य हाथ धोएं, खुले में शौच ना करें शौचालय का उपयोग करें। घर के आसपास साफ सफाई रखे, दस्त लग जाने पर ओ.आर.एस. एवं जिंक सल्फेट गोली का उपयोग चिकित्सक की सलाह अनुसार करें। खाने-पीने की वस्तुओं को ढंक कर रखे मक्खीयों से बचाव करें, हरी सब्जी एवं फलों को उपयोग करने के पहले साफ पानी थोकर उपयोग करें।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Jan 2026, 06:12 PM
विद्या भारती का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति की शिक्षा देने के साथ-साथ संस्कार युक्त व्यक्ति का निर्माण करना -- मानेंग पटेल
भवानीमंडी । श्री लालचंद आदर्श विद्या मंदिर में बुधवार को शिशु वाटिका अभिभावक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया ,इस समारोह में छोटे छोटे बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे, जिनको चित्तौड़ प्रांत के सचिव एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मानेंग पटेल ने संबोधित किया ।

मुख्य वक्ता मानेग पटेल ने अभिनंदन समारोह में बोलते हुए कहां विद्या भारती के विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त कर जो विद्यार्थी निकले हैं वे संस्कारों से पोषित होकर हमारे प्राचीन वैभव और हमारी संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले गुरुकुलों में जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जाती थी लेकिन जब से लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति ने अपने पैर पसारे है तब से हमारे संस्कार कम हो गए हैं लेकिन विद्या भारती में सब कुछ भारतीय संस्कृति के अनुसार ही होता है और विद्या भारती का उद्देश्य शिक्षा के साथ साथ संस्कार युक्त व्यक्ति का निर्माण करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी दुर्गा शंकर यादव थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष कमल सुरेका ने की। कार्यक्रम में योग शिक्षक पूर्व प्राचार्य राजकीय बिड़ला महाविद्यालय डॉक्टर अनिल गुप्ता व विद्या भारती जिला सचिव मुकुट बिहारी यादव विशिष्ट अतिथि थे।

कार्यक्रम में शिशु वाटिका के बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित थे। साथ ही स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति के हरगोपाल माहेश्वरी, प्रकाश गुप्ता सीए, एडवोकेट हेमराज शर्मा,भवँर सिंह कछवाहा आदि उपस्थित थे। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य रामस्वरूप सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Jan 2026, 05:56 PM
5 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के प्रयास करने वाले हैवान अमित रैकवार को 56 दिन में फांसी की सजा का फैसला
बांदा जिले की अदालत ने कहा– "इसे तब तक फंदे पर लटकाया जाए, जब तक इसका दम न टूट जाए"
जुलाई–2025 में ये वारदात हुई थी। सिर्फ 5 महीने में कोर्ट का फैसला आया। फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने दोषी अमित को फांसी की सजा दी। इसके बाद उन्होंने कलम तोड़ते हुए कहा कि ऐसे अपराधी को कम सजा देने का मतलब है पीड़िता के साथ अन्याय होना। इसे तब तक फंदे पर लटकाया जाए, जब तक इसका दम न टूट जाए। 25 जुलाई, 2025 को आरोपी ने मासूम को टॉफी देकर अपने घर में ले गया। वहां बच्ची से दरिंदगी की। उसका बायां हाथ तोड़ दिया। उसकी जीभ और गाल में दांतों से काटा। मासूम का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं मौत से लड़ रही मासूम बच्ची का इलाज अब भी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था लेकिन वारदात के 5 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोलियां लगी थीं। मामला कालिंजर थाना क्षेत्र का है।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Jan 2026, 12:31 PM
उज्जैन में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
उज्जैन/जगदीश परमार। नागझिरी थाना क्षेत्र के चंदेसरा इलाके में आज सुबह टेंपो ट्रैक्स और ट्रॉली के बीच जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग तेलंगाना के निवासी थे, जो देव दर्शन के लिए यात्रा पर निकले थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Jan 2026, 08:58 AM
लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई: शासकीय अभिभाषक और प्रधान आरक्षक पर रिश्वत का आरोप, अभियोग पत्र प्रस्तुत
इंदौर/जगदीश परमार । लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के नेतृत्व में इंदौर लोकायुक्त ने शासकीय अभिभाषक दिग्विजय सिंह राठौड़ और प्रधान आरक्षक जयसिंह डामोर के खिलाफ रिश्वत के आरोप में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया है। दोनों आरोपी सरदारपुर जिला धार में पदस्थ थे।
शिकायतकर्ता रालू डावर ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि दोनों आरोपी हत्या के एक मामले में मदद करने और बरी कराने के एवज में ₹50000 की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत सत्यापन उपरांत सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने कार्रवाई की और आरोपी जयसिंह डामोर को ₹10000 रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।
अब माननीय विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) धार में दिनांक 6.1.2026 को अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया है।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Jan 2026, 08:55 AM
लदूना तालाब स्थित सेवाकुंज परिसर से सीतामऊ साहित्य महोत्सव के द्वितीय संस्करण का हुआ भव्य आगाज
29 से 31 जनवरी तक होगा तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव
एक हजार आकाशदीपों व आतिशबाजी से जगमगाया सेवाकुंज परिसर
मंदसौर / छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध सीतामऊ नगर में 29 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव के द्वितीय संस्करण का आज लदूना तालाब स्थित सेवाकुंज परिसर से विधिवत एवं भव्य आगाज किया गया।

इस अवसर पर 1000 आकाशदीप आकाश में उड़ाए गए तथा आकर्षक आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा सेवाकुंज परिसर प्रकाशमय हो उठा।

साहित्य महोत्सव के इस आगाज कार्यक्रम ने साहित्य, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता का सशक्त संदेश दिया।

अपनी समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध सीतामऊ नगर आगामी आयोजन में अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गरिमा का भव्य प्रदर्शन करेगा।

मुख्य आयोजन 29, 30 एवं 31 जनवरी को सीतामऊ में आयोजित होगा, जिसमें साहित्य, कला, संस्कृति एवं दर्शन से जुड़ी देश की जानी-मानी हस्तियां सहभागिता करेंगी।

तीन दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिदिन विभिन्न विधाओं से जुड़े रुचिकर और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, एसडीएम श्रीमती शिवानी गर्ग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक, विद्यार्थी एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

सीतामऊ साहित्य सम्मेलन के माध्यम से क्षेत्रवासियों को एक बार फिर सीतामऊ की ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक समृद्धता से परिचित कराया जाएगा।

आमतौर पर महानगरों में आयोजित होने वाला यह साहित्यिक आयोजन दूसरी बार सीतामऊ जैसे ऐतिहासिक नगर में आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

क्षेत्र में उपलब्ध हस्तलिखित ग्रंथ, ताम्रपत्र एवं अन्य बहुमूल्य ऐतिहासिक धरोहरें शोध और अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र रही हैं, जिनका उल्लेख एवं विमर्श इस महोत्सव में किया जाएगा। आयोजन के दौरान पूरे नगर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।

आगाज कार्यक्रम के दौरान दोपहर में बच्चों के लिए विशेष बाल मेले का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रचनात्मक एवं आकर्षक स्टॉल लगाए गए। पानीपुरी, फ्रूट चाट, मेहंदी पेंटिंग सहित अनेक मनोरंजक स्टॉल बच्चों द्वारा संचालित किए गए। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने बाल मेले का अवलोकन कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 30 व 31 जनवरी तथा 1 फरवरी को आयोजित तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव में देश-प्रदेश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की थी और इस आयोजन ने जिले सहित प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Jan 2026, 07:08 PM
कक्षा नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों का 7 जनवरी से 13 जनवरी तक अवकाश रहेगा
कक्षा 6 से कक्षा 8 तक शाला संचालन का समय प्रातः 10 बजे से रहेगा
मंदसौर / जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री टेरेसा मिंज द्वारा बताया गया कि मन्दसौर जिले के अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय और अशासकीय, प्राथमिक विद्यालयों में वर्तमान में शीतलहर के कारण न्यूनतम् तापमान में अत्यधिक कमी होने से कक्षा नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों का दिनांक 07-01-2026 से 13-01-2026 तक अवकाश रहेगा एवं कक्षा 6 से कक्षा 8 तक संचालित शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शाला संचालन का समय प्रातः 10.00 से रहेगा। अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियाँ यथा परीक्षा आदि पूर्ववत संचालित रहेंगी।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Jan 2026, 06:58 PM
धोखाधड़ी पूर्वक बैक लोन बंद करवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाला एक शातिर आरोपित गिरफ्तार व एक फरार
ऑनलाइन ठगी का मामला ,
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) धोखाधडी पूर्वक लोन फोरक्लॉज करवाने के नाम पर लाखो रुपये ठगी करने वाला एक आरोपीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया तथा एक आरोपी फरार है । आरोपित लोन फोरक्लॉज के बहाने घोखाधडी में संलिप्त आईसीसीआई बैंक, इकयूटास स्माल फाईनेंसल बैंक, पिरामिल हाउसिंग कंपनी का पूर्व कर्मचारी है ।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि वर्तमान में बढ़ते हुये साइबर एवं अन्य धोखाधडी के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराध में संलिप्त व्यक्तियो के विरूद्ध प्रभावी कानुनी कार्यवाही हेतु जिले के सभी थानाधिकारीयो को थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चला रखा है। जिसके अन्तर्गत पुलिस थाना भवानीमंडी द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा लोन फोरक्लॉज करवाने के नाम पर धोखाधडी करने वाला आरोपी अखिलेश गुजराती को गिरफतार करने में महत्वपुर्ण सफलता अर्जित की है।
थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि 4 जनवरी को एक प्रार्थना पत्र अनंत विहार निवासी शिक्षक ओमप्रकाश आत्मज नाथुलाल मेहर निवासी भवानीमण्डी ने इस आशय का पेश किया कि दिनांक 2/11/2022 को प्रार्थी लोन लेने के लिये अखिलेश गुजराती एवं एक अन्य व्यक्ति मयंक वशिष्ठ उर्फ राहुल शर्मा मिला जिन्होने ऑनलाईन एप्लीकेशन मनीव्यू ऐप (को-पार्टनर पिरामल फाईनेस) माध्यम से 4.85,000/- रूपये का लोन दिलवाया था, कुछ समय बाद लोन बंद करवाने के नाम पर दोनो ने मिलकर मेरे से धोखाधडी पुर्वक करीबन 7 लाख रूपये ले लिये उसके बाद मेरा लोन बंद का स्टेटस चेक करने के बहाने से मोबाईल फोन लेकर री-फाईन ऐपलिकेशन के माध्यम से 78112 रूपये एडवांस सेलेरी उठाकर अपने खातो में ट्रांसफर कर ली इत्यादी घटना पर अपराध धारा 318(4),316(2),61(2) बीएनएस 2023 में प्रकरण दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक श्री प्रेमकुमार चौधरी ने थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा प्राप्त आसुचना व तकनीकी विश्लेषण द्वारा फरियादी के साथ लोन फोरक्लॉज करवाने के नाम पर लाखो रूपये की धोखाधड़ी करने वाला शातिर आरोपी अखिलेश गुजराती आत्मज राधेश्याम गुजराती निवासी बागरी मोहल्ला, भवानीमण्डी (राज) को गिरफतार करने में महत्वपुर्ण सफलता अर्जित की है। प्रकरण की घटना में संलिप्त अन्य आरोपी वशिष्ठ उर्फ राहुल शर्मा आत्मज गिरिराज वशिष्ठ निवासी उदयपुर हाल मुकाम भैसोदामण्डी पुलिस थाना भानपुरा मध्यप्रदेश की तलाश तलाश जारी है।
पुलिस टीम जिसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
1. श्री प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी
2. श्री तेजेन्द्र सिह कानि 1379 पुलिस थाना भवानीमडी
3. श्री हरिराम सैनी कानि 1258 पुलिस थाना भवानीमंडी
4. श्री विकास कानि 285 पुलिस थाना भवानीमंडी
5. श्री चुरामन कानि. 394 पुलिस थाना भवानीगंडी
6. श्री महेश कुमार कानि 1380 पुलिस थाना भवानीमण्डी
7. श्री दिनेश कुमार कानि 469 पुलिस थाना भवानीमण्ड
posted by : Admin/Pointer Media
06 Jan 2026, 06:42 PM
ट्रेक्टर चलित रीपर कम बाइंडर एवं स्वचालित रीपर कम बाइंडर यंत्रों के आवेदन 15 जनवरी तक आमंत्रित
ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ट्रेक्टर चलित रीपर कम बाइंडर एवं स्वचालित रीपर कम बाइंडर यंत्रों के आवेदन 15 जनवरी तक आमंत्रित
मंदसौर / उप संचालक कृषि विभाग श्री रविंद्र मोदी द्वारा बताया गया कि ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ट्रेक्टर चलित रीपर कम बाइंडर एवं स्वचालित रीपर कम बाइंडर यंत्रों के आवेदन 15 जनवरी 2026 तक आमंत्रित किये जा रहे है। तथा लॉटरी 16 जनवरी 2026 को सम्पादित की जावेगी। आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) सम्बंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनवाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा।
कृषि यंत्र ट्रेक्टर चलित रीपर कम बाइंडर हेतु राशि 7,500 रूपये का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)। - कृषि यंत्र स्वचालित रीपर कम बाइंडर हेतु राशि 15,000 रूपये का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)। अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग पर संपर्क करें।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Jan 2026, 03:41 PM
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर, एडीएम, सीईओ ने 46 लोगों की समस्याए सुनी
जनसुनवाई के दिन सभी पटवारी अपने अपने मुख्यालय पर रहकर लोगों की समस्या सुने : कलेक्टर
मंदसौर/ जिला स्तरीय जनसुनवाई सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने ऑनलाइन वीसी से जुड़े हुए सभी एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी को निर्देशित किया कि सभी पटवारी अपने-अपने हल्का मुख्यालय पर रहे तथा जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्या को सुने मुख्यालय पर रहकर सीमांकन, बटवारा, फार्मर रजिस्ट्री, ई केवाईसी इत्यादि काम करें तथा लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करें।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने 46 आवेदकों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। थड़ोद निवासी रनवीर सिंह ने बंद किये गए सरकारी रास्ते को चालु करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार मल्हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। भैसोदामण्डी निवासी सीमा ने सरकारी रोड़ से अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

जिस पर एसडीएम गरोठ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। अफजलपुर निवासी गनी ने एसआईआर में सही जानकारी इंद्राज करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर एसडीएम मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में आर्थिक सहायता दिलवाने, कब्जा हटवाने, इलेक्ट्रीक सायकल प्रदाय करने, नामांतरण में नाम लिखवाने, समग्र आईडी में नाम जोड़ने, भूमि आवंटित करने एवं आवासीय प्लाट भूखंड में जांच करने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Jan 2026, 03:40 PM
जनसुनवाई में 30 आवेदकों की शिकायतों को सुनकर किया गया त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण
मंदसौर /पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा द्वारा आमजन की शिकायतों की त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने के उद्देश्य से जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर जनसुनवाई का आयोजन कर कुल 30 आवेदकों की शिकायतों को समक्ष में सुनकर किया गया त्वरित एवं विधिसंगत तथा संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को भी किया तत्काल विधिसंगत कार्यवाही हेतु निर्देशित।

आज दिनांक 06.01.26 को जिला पुलिस कंट्रोल मंदसौर में प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने के उद्देश्य से जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के साथ साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री टी एस बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुरील तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण श्रीमती कीर्ति बघेल, एसडीओपी गरोठ श्री विजय यादव भी उपस्थित रहे।

जिनके द्वारा संबंधित अनुभागों के आवेदकों के आवेदन पर तत्काल एवं विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया। आज की जनसुनवाई में कुल 30 आवेदकों की शिकायतों का श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आवेदक को समक्ष में सुना जाकर संबंधित थाना/चौकी प्रभारी को त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने हेतु तत्काल निर्देशित भी किया गया।

posted by : Admin/Pointer Media
06 Jan 2026, 03:36 PM
चलती ट्रेनों में लेडीज पर्स, मोबाइल तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी को गिरफ्तार
नीमच / रेल यात्रियों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जीआरपी नीमच ने चलती ट्रेनों में लेडीज पर्स, मोबाइल तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, इनमें राहुल देवड़ा (26) निवासी नापाखेड़ा तथा दशरथ वर्मा (19) निवासी नापाखेड़ा जिला मंदसौर शामिल हैं। आरोपी नीमच, मंदसौर, मल्हारगढ़, पिपलिया मंडी, चित्तौड़गढ़ एवं रतलाम रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली ट्रेनों में सक्रिय थे। ये यात्रियों की नींद और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे, जिससे पीड़ितों को चोरी का पता देर से चलता था। नीमच थाना प्रभारी सउनि कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपियों की 3 अपराधों एवं एक इस्तगासा में संलिप्तता सामने आई है। आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल, सोने जैसी धातु के इयररिंग्स, चांदी के छल्ले, कान के टॉप्स, लेडीज घड़ी एवं अन्य आर्टिफिशियल ज्वैलरी सहित 2 लाख 93 हजार 145 रुपए का माल बरामद किया गया है।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Jan 2026, 01:04 PM
भैसोदामंडी पुलिस ने 400 ग्राम एम डी व 5 किलो डोडा चूरा के साथ चार तस्करो को गिरफ्तार किया ।
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल/ मंदसौर जिले के भैसोदामंडी पुलिस ने रविवार को चार तस्करो को अवैध मादक पदार्थ 400 ग्राम एम डी व 5 किलो 100 ग्राम डोडा चुरा के साथ गिरफ्तार किया ।तस्कर अवैध मादक पदार्थ के साथ पल्सर मोटरसाइकिल से गरोठ- भानपुरा मार्ग से दुधाखेड़ी माताजी मार्ग से होते हुए भवानीमंडी की तरफ आ रहे थे । इस बीच पुलिस ने तस्करो दुधाखेड़ी माताजी बाईपास पर धर दबोचा ।
मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा द्वारा निर्देश दिये थे जो श्रीमती हेमलता कुरील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एंव श्री विजय कुमार यादव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग गरोठ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थाना भानपुरा निरीक्षक आर. दांगी व चौकी प्रभारी उनि बलवीर सिह यादव के कुशल नेतृत्व में चौकी भैसोदामण्डी पुलिस टीम अवैध मोदक पदार्थ के तस्करों पर कारवाई करने में सफलता मिली।
रविवार को सउनि शारदा प्रसाद तिवारी को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति बिना नंबर की काले कलर की पल्सर मोटर साइकिल से 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी व 05 किलो 100 ग्राम डोडाचुरा लेकर गरोठ भानपुरा मार्ग से होते हुए भवानीमण्डी तरफ आने वाले है मुखबीर सूचना पर से सउनि शारदा प्रसाद तिवारी मय टीम द्वारा दुधाखेडी माताजी मंदिर बायपास रोड पहुंच कर विधिसंगत कार्यवाही कर मुखबीर बताये अनुसार बिना नंबर की पल्सर मोटर साइकिल से आरोपीगण महेन्द्र सिंह पिता रामसिंह सौधिया राजपूत उम्र 34 वर्ष निवासी ढाकनी थाना गरोठ जिला मंदसौर, शंकर सिंह पिता भगवानसिंह चौहान जाति सौंधिया राजपूत उम्र 32 साल नि. उन्हेल नागेश्वर थाना उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान को कुल 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी व 05 किलो 100 ग्राम डोडाचुरा के साथ गिरफ्तार किया गया ।
आरोपीयों के विरुद्ध थाना भानपुरा पर अपराध क्रमांक 06/26 धारा 8/15,8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपीगण की निशादेही से अपराध में संलिप्त आरोपीगण किशन सिह पिता प्रहलाद सिंह परमार जाति सौ राजपूत उम्र 23 साल नि ग्राम ढाकनी थाना गरोठ मंदसौर व लाल सिह ऊर्फ धारा सिह पिता शंकर सिह जादव जाति सौ राजूपत उम्र 24 साल नि ढाकनी हामु झिकरिया थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान को भी गिरफतार किया गया।
फरार आरोपी
01 गोपाल सिह निवासी आकडी बडोद जिला आगर मालवा
जप्तशूदा मश्रूका अवैध मादक पदार्थ एम डी कुल 400 ग्राम किमत 400000 व डोडाचुरा कुल 05 किलो 100 ग्राम किमती 10,000 रुपये
posted by : Admin/Pointer Media
05 Jan 2026, 10:01 PM
सीतामऊ साहित्य महोत्सव अंतर्गत 6 जनवरी शाम 5:30 बजे सेवा कुंज, लदूना में होगा आकाशदीप का आयोजन
मंदसौर / सीतामऊ की गौरवशाली साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को समर्पित सीतामऊ साहित्य महोत्सव का भव्य आग़ाज़ कार्यक्रम दिनांक 06 जनवरी 2026, शाम 5:30 बजे सेवा कुंज, लदूना में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जिले में साहित्य, कला और संस्कृति के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
आग़ाज़ कार्यक्रम में विधायक श्री हरदीप सिंह डंग एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ आकाशदीप आसमान में छोड़कर भव्य आतिशबाज़ी के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर सीतामऊ साहित्य महोत्सव के मैस्कट (Mascot) मटरु का अनावरण (Unveiling) भी किया जाएगा, जो महोत्सव की पहचान एवं मूल भावना को दर्शाएगा।
इससे पूर्व, दोपहर के समय बच्चों के लिए एक विशेष बाल मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा रचनात्मक एवं आकर्षक स्टॉल्स लगाए जाएंगे। मेले में पानीपुरी, फ्रूट चाट, मेहंदी पेंटिंग सहित अनेक मनोरंजक एवं स्वादिष्ट स्टॉल्स बच्चों द्वारा संचालित किए जाएंगे, जो उनकी रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करेंगे।
सीतामऊ साहित्य महोत्सव का यह आग़ाज़ कार्यक्रम साहित्य, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता का एक सशक्त मंच सिद्ध होगा, जिसमें जनसामान्य, विद्यार्थी एवं साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Jan 2026, 07:17 PM
चौकी ढोढर थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा 200 ग्राम MDMA ड्रग्स कीमती 20 लाख रुपए जप्त कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार
MDMA ड्रग्स तस्करी पर रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रतलाम | पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में रतलाम पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक श्री आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उनि श्री रघुवीर जोशी द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
घटना का विवरण – आज दिनांक 05.01.26 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ MDMA ड्रग्स की डिलीवरी हेतु कलालिया फन्टा ढोढर क्षेत्र में आने वाला है। सूचना की तस्दीक उपरांत एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान आरोपी शिवलाल पिता रामलाल मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी परवलिया को पकड़ा गया। आरोपी की विधिवत तलाशी, पहचान एवं तौल की कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 200 ग्राम MDMA ड्रग्स बरामद की गई। तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी शिवलाल ने बताया कि उक्त MDMA ड्रग्स उसे समद खान पठान, निवासी परवलिया द्वारा 2–3 दिन पूर्व दी गई थी तथा आज डिलीवरी के लिए मंगवाई गई थी।
थाना रिंगनोद पर आरोपी शिवलाल मालवीय एवं फरार आरोपी समद खान पठान के विरुद्ध
अपराध क्रमांक 06/2026, धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तारशुदा आरोपी – शिवलाल पिता रामलाल मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी परवलिया
फरार आरोपी – समद खान पठान, निवासी परवलिया
जप्त मश्रुका –एक प्लास्टिक थैली में MDMA ड्रग्स – 200 ग्राम (अनुमानित कीमत ₹ 20,00,000/-)
सराहनीय भूमिका – इस कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही—
निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उनि रघुवीर जोशी, सउनि गजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्र.आर. 914 राहुल उपाध्याय
आर. 923 जितेन्द्र व्यास, आर. 279 मुकेश गेहलोत, आर. 974 शोभाराम शर्मा, आर. 291 कृष्णपाल सिंह, आर. 111 नरेन्द्र सिंह जगावत की सराहनीय भूमिका रही।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Jan 2026, 05:54 PM
दूषित पानी से मौतों के विरोध में मल्हारगढ़ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका
पिपलियामंडी: इंदौर में दूषित पानी पीने से 16 लोगों की मौत के बाद सोमवार दोपहर 12 बजे मल्हारगढ़ यूथ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य मार्ग से नारेबाजी करते हुए गांधी चौराहे पहुंचे, जहां इंदौर विधायक कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया।

मल्हारगढ़ विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बल्लू गुर्जर ने बताया कि इंदौर को देश का नंबर वन और स्वच्छ शहर बताया जाता है, लेकिन उसी शहर में दूषित पानी पीने से 16 लोगों की मौत होना गंभीर लापरवाही का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि यह घटना इंदौर विधायक कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा क्षेत्र में हुई है, जिसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। आगे कहा कि जनता की बुनियादी जरूरत पानी की सुरक्षा तक सरकार सुनिश्चित नहीं कर पा रही है।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष बल्लू गुर्जर, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र धनगर, प्रीतिपाल सिंह धाकडी, दिनेश पाटीदार, दिनेश कारपेंटर, रमेश पाटीदार, जुझार सिंह, दिलीप पाटीदार, सुनील पाटीदार, राघव सिंह शक्तावत, परशुराम पाटीदार, गोपाल पाटीदार, धर्मेंद्र धनगर, ईशु धनगर, बलवंत पाटीदार, कृष्णकांत माली, भारत पाटीदार, श्यामलाल लकुम,

दशरथ पाटीदार, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, सर्पराज मेव, भूपेंद्र मावर, मनोहर सोनी, विष्णु फरख्या, कैलाश पाटीदार, देवेंद्र कराड़ा, पप्पू गुर्जर, रमेश मालवीय, राजेश मालवीय, राम प्रसाद धनगर, जीतू रिछा, पंकज बोराना, लालचंद सैनी, नरेश सैनी, तकेसिंह झाला, हेमराज प्रजापति, मानसिंह चौहान, लवली पाटीदार, अर्जुन पटेल, श्याम सुथार, लक्ष्मी नारायण कारपेंटर, आशीष सेन, लाला परमार, वेदप्रकाश आर्य, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

posted by : Admin/Pointer Media
05 Jan 2026, 05:48 PM
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 8 जनवरी को
मंदसौर / सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन द्वारा बताया गया कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद श्री सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में 8 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे सुशासन भवन सभागृह में होगी।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Jan 2026, 05:46 PM
गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य सहित मंदसौर जिले के विभिन्न वेटलैंड साइट (आद्रभूमि) क्षेत्रों में एशियन वॉटरबर्ड सेंसस का आयोजन संपन्न
मंदसौर / वनमण्डल अधिकारी श्री संजय रायखेरे द्वारा बताया गया कि जिले की प्रमुख आर्द्रभूमि क्षेत्रों (वेटलैंड) में शामिल गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य सहित जिले की लदुना तालाब, मल्हाडगढ तालाब, तेलिया तालाब आदि लगभग 40 वेटलैंड साइट (आद्रभूमि) क्षेत्रों में 03 जनवरी 2026 और 04 जनवरी 2026 को प्रथम एशियन वॉटरबर्ड सेंसस आयोजित किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से प्रवासी और स्थानीय जलपक्षियों की गणना सहित उनकी प्रजातीय विविधता का सर्वेक्षण किया गया।

इस सर्वेक्षण में वन विभाग सहित जिले के स्थानीय पक्षी प्रेमियों (वॉलंटियर्स) एवं वाइल्ड लाइफ वॉरियर के सदस्यों ने भाग लिया।
ये पक्षी सर्दियों में अनुकूल तापमान और भोजन के लिए गांधीसागर के बेकवाटर क्षेत्र में आते हैं, जिससे इस क्षेत्र का पारिस्थितिक महत्व बढ़ जाता है।

इस सर्वेक्षण में पेंटेड स्टार्क, वूली नेक्ड स्टार्क, रूडी शाल डक जेसे पक्षियों के साथ साथ पेंटेड स्पर्फाउल, रेड क्रेस्टेड पाचार्ड, डालमेटियन पेलिकन, ग्रेट थिक नी, चेस्टनट बेलीड सैंडग्राउज़, ब्लक्क टेल्ड गॉडविट, इंडियन ईगल उल्लू, पक्षास गल, पलिड हरियर जाने पक्षियों सहित लगभग 169 प्रजातियों के पक्षी दिखाई दिए। जो पक्षियों के लिए आवश्यक क्षेत्र की अनुकूलता को दर्शाता हैं।

इस सेंसस से प्राप्त आंकड़े वश्विक जलपक्षी डाटाबेस में शामिल किए जाएंगे और प्रवासी पक्षियों के संरक्षण की याजनाओं को बनाने में मदद करेंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Jan 2026, 05:45 PM
पाले से फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को कृषि विभाग की महत्वपुर्ण सलाह
मंदसौर / उप संचालक कृषि विभाग श्री रविंद्र मोदी द्वारा बताया गया कि किसान भाईयों को पाले से फसलों की सुरक्षा एवं सर्तकता हेतु सलाह दी जाती है कि पाला का पूर्वानुमान जिस दिन आकाश पूर्णतया साफ हो, वायु में नमी की अधिकता हो।
कड़ाके की सर्दी हो, सायंकाल के समय हवा में तापमान ज्यादा कम हो एवं भूमि का तापमान शून्य डिग्री सेंटीग्रेट अथवा इससे कम हो जाए, ऐसी स्थिति में हवा में विद्यमान नमी जल वाष्प संघनीकृत होकर ठोस अवस्था में (बर्फ) परिवर्तित हो जाता है। इसके साथ ही पौधों की पत्तियों में विद्यमान जल संघनित होकर बर्फ के कण के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं जिससे पत्तियों की कोशिका भित्ती क्षतिग्रस्त हो जाती है जिससे पौधों की जीवन प्रक्रिया के साथ-साथ उत्पादन भी प्रभावित होता है।
पाला से बचाव के उपाय-पाला पड़ जाने पर नुकसान की संभावना अत्यधिक होती है। ऐसी स्थिति में किसान भाई सावधानी अपना कर फसलो को बचा सकते हैं।
पाले की संभावना पर रात में खेत में 6-8 जगह पर धुआं करना चाहिये। यह धुआं खेत में पड़े घास-फूस अथवा पत्तिया जलाकर भी किया जा सकता है। यह प्रयोग इस प्रकार किया जाना चाहिये कि धुआं सारे खेत में छा जाए तथा खेत के आसपास का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक आ जाए। इस प्रकार धुआं करने से फसल का पाले से बचाव किया जा सकता है।
पाले की संभावना होने पर खेत की हल्की सिंचाई कर देना चाहिये। इससे मिट्टी का तापमान बढ़ जाता है तथा नुकसान की मात्रा कम हो जाती है। सिंचाई बहुत ज्यादा नहीं करनी चाहिये तथा इतनी ही करनी चाहिये जिससे खेत गीला हो जाए।
रस्सी का उपयोग भी पाले से काफी सुरक्षा प्रदान करता है। इसके लिये दो व्यक्ति सुबह-सुबह (जितनी जल्दी हो सके) एक लंबी रस्सी को उसके दोनों सिरों से पकड़ कर खेत के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक फसल को हिलाते चलने है। इससे फसल पर रात का जमा पानी गिर जाता है तथा फसल की पाले से सुरक्षा हो जाती है।
रसायन से पाला नियंत्रण वैज्ञानिकों द्वारा रसायनों का उपयोग करके भी पाले को नियंत्रित करने के संबंधी प्रयोग किये गए हैं।
घुलनशील सल्फर 0.3 से 0.5 प्रतिशत् का घोल (3 से 5 एम.एल./ली. पानी के साथ)
घुलनशील सल्फर 0.3 से 0.5 प्रतिशत बोरान 0.1 प्रतिशत घोल (3 से 5 एम.एल./ली. +1 एम.एल. पानी के साथ)
गंधक के एक लीटर तेजाब को 1000 लीटर पानी में मिलाकर छिड़कने से लगभग दो सप्ताह तक फसल पाले के प्रकोप से मुक्त रहती है।
रसायनों विशेषतया गंधक के तेजाब का उपयोग अत्यंत सावधानीपूर्वक तथा किसी कृषि विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में ही किया जाना चाहिये।
कोई भी एक घोल बनाकर छिड़काव करके फसल को पाले से बचाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिये अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं तकनीकी सलाह हेतु नजदीकी कृषि विज्ञान केन्द्र से संपर्क करें।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Jan 2026, 05:44 PM
नगर पालिका प्रत्येक वार्ड में दल गठित कर पेयजल स्रोतों की जांच सुनिश्चित करे : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
सुरक्षित पेयजल सर्वोच्च प्राथमिकता, दूषित पानी पर तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बैठक में जल की जांच कर दिया प्रशिक्षण
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागृह में साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन, समस्त जनपद पंचायत सीईओ, नगर परिषदों के सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी तहसीलदार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

बैठक में जिले की संपूर्ण पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल स्रोतों की स्थिति, जल गुणवत्ता एवं जल जांच की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक नगरीय निकाय अपने-अपने वार्डों में टीम गठित कर सभी पेयजल स्रोतों की जांच करे तथा किसी भी स्रोत को खुला न छोड़ा जाए। टंकी, पाइपलाइन एवं कुओं की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और इसका निर्धारित शेड्यूल बनाया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम और पेयजल आपूर्ति आपस में मिक्स न हो, इसकी विशेष निगरानी की जाए। यदि कहीं पाइपलाइन क्षतिग्रस्त या मिश्रित पाई जाती है तो तत्काल मरम्मत या प्रतिस्थापन कराया जाए। सभी लंबित पेयजल शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें तथा दूषित पानी की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत आबादी को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए। फिल्टर प्लांट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) सहित सभी संयंत्रों की नियमित सफाई कराई जाए तथा पीएचई विभाग के साथ समन्वय कर मासिक जल परीक्षण कराया जाए। एसडीएम द्वारा रैंडम सैंपलिंग कर जल जांच कराई जाए।

कलेक्टर ने कहा कि जिन वार्डों एवं गांवों में नगर पालिका के पेयजल स्रोत उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें चिन्हित कर आगामी सात दिवस में स्रोतों की जांच पूर्ण की जाए। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में दल गठित कर निरीक्षण कराया जाए। सभी नगरीय निकाय जीआईएस पोर्टल पर पेयजल लाइन एवं संबंधित कार्यों की जानकारी अपडेट करें।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि पीएचई विभाग ग्राम पंचायतों में संचालित पेयजल योजनाओं को नियमानुसार 15 जनवरी तक पंचायतों को सुपुर्द करे। किसी भी एजेंसी या कंपनी द्वारा दी गई जल गुणवत्ता रिपोर्ट की गंभीरता से समीक्षा की जाए।

कलेक्टर ने कहा कि जनता को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर निरीक्षण करें, समस्याओं की पहचान करें और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। टंकियों की सफाई की तिथि अंकित की जाए, पेयजल स्रोतों का नियमित निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार की जाए तथा नवीन तकनीकों का उपयोग किया जाए।

बैठक के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सभी विभागों को जल जांच का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बैक्टीरिया टेस्ट, क्लोराइड टेस्ट सहित विभिन्न परीक्षणों की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा सैंपल लेकर जल जांच कर प्रदर्शन किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Jan 2026, 05:43 PM
भवानीमंडी गुरु सिंह सभा द्वारा प्रकाश पर्व संगत में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया ।
भवानीमडी/जगदीश पोरवाल । भवानीमंडी गुरु सिंह सभा द्वारा सोमवार को साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें पावन प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया इस दौरान विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई, जिसमें गुरुपर्व के निमित्त रखे गए श्री सप्ताह पाठ साहिब जी की समाप्ति हुई। इसके उपरांत हुजूरी रागी भाई सतनाम सिंह जी एवं हरकीरत सिंह जी ने श्रद्धापूर्वक कीर्तन किया।
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अखंड कीर्तनी जत्था दिल्ली से पधारे भाई अवनीत सिंह जी के नेतृत्व में जत्थे ने साध संगत को गुरुजस से निहाल किया, जिससे पूरा वातावरण गुरु महाराज की श्रद्धा में भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के अंत में सरबत के भले की अरदास की गई तथा गुरुद्वारा परिसर के बाहर पंडाल में गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर की सिख संगत, सिंधी समाज तथा विभिन्न वर्गों के गुरु नानक नाम लेवा श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा लंगर व अन्य सेवा कार्यों में सहयोग प्रदान किया।

बिल्डिंग फंड का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया :-
इस अवसर पर सरदार अमनदीप सिंह जी ने गुरुद्वारा साहिब के कार्यों हेतु समाज द्वारा दिए गए बिल्डिंग फंड का ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही, ज्ञानी सतनाम सिंह जी, तबलावादक हरकीरत सिंह जी तथा सेवादार दलेर सिंह जी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन में पंज प्यारों की सेवा निभाने वाले सिख वीरों को भी गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सम्मान प्रदान किया गया। शाम 8 बजे से बच्चों के लिए कवि दरबार का आयोजन हुआ तथा कार्यक्रम की समाप्ति के बाद रात्रि में आतिशबाजी का भव्य प्रदर्शन किया गया।
गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान प्रितपाल सिंह जी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म इतिहास पर संक्षिप्त जानकारी देते हुए समस्त संगत को उनके सहयोग तथा प्रकाश पर्व पर बधाई प्रेषित की तथा गुरु महाराज द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Jan 2026, 05:22 PM
सर्दियों में त्वचा रोगों के मामले 40 प्रतिशत तक तेजी से बढ़ जाते है
इससे बचाव एवं उपचार
भवानीमंडी ( जगदीश पोरवाल ) सर्दियों के मौसम में जिले में त्वचा रोगों के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। चर्म रोगों के मरीजों की संख्या सर्दियों में सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार कोहरा, ठंडी व सूखी हवा, गाजर घास का संपर्क और त्वचा की गलत देखभाल इसके प्रमुख कारण हैं।
जिला चिकित्सालय के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम पाटीदार ने बताया कि सर्दियों में हवा में नमी बहुत कम हो जाती है। यह सूखी हवा धीरे-धीरे त्वचा से नमी खींच लेती है, जिससे त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत कमजोर पड़ जाती है और खुजली, जलन, रैश तथा संक्रमण आसानी से हो जाते हैं।
कोहरे में धूप क्यों बन रही है त्वचा के लिए खतरा :-
डॉ. पाटीदार के अनुसार सर्दियों में लोग कोहरे के बीच निकलने वाली हल्की धूप में देर तक बैठते हैं और यह मान लेते हैं कि जब गर्मी महसूस नहीं हो रही तो धूप नुकसानदेह नहीं होगी। जबकि वैज्ञानिक तथ्य यह है कि सूरज की पराबैंगनी किरणें (यूवी किरणें) सर्दियों में भी उतनी ही सक्रिय रहती हैं। इसी कारण एक्टिनिक डर्मेटाइटिस के मामले बढ़ रहे हैं, जिसमें चेहरे, गर्दन और हाथों पर लालिमा, जलन, सूजन और काले धब्बे पड़ जाते हैं। यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ती है और इसका इलाज लंबे समय तक चल सकता है।
सर्दियों में बढ़ने वाली प्रमुख त्वचा समस्याएँ :-
सर्दियों के दौरान सबसे अधिक जिन समस्याओं के मरीज सामने आ रहे हैं, उनमें रूखी त्वचा, लगातार खुजली, होंठों और एड़ियों का फटना, ड्राई एक्ज़िमा, सोरायसिस का बढ़ जाना, अटोपिक डर्मेटाइटिस, इक्कथियोसिस,बच्चों और बुज़ुर्गों में एलर्जी तथा हाथ-पैर की उंगलियों में तीव्र खुजली प्रमुख हैं। जिन लोगों को पहले से एलर्जी, दमा या सोरायसिस की समस्या होती है, उनमें सर्दियों में लक्षण अधिक गंभीर हो जाते हैं।
आम तौर पर की जाने वाली गलतियाँ
बहुत गर्म पानी से नहाना, नहाने के काफी देर बाद क्रीम लगाना, सर्दियों में सनस्क्रीन का उपयोग बंद कर देना, ऊनी कपड़े सीधे त्वचा पर पहनना, हीटर या ब्लोअर के सामने लंबे समय तक बैठना तथा खुजली होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉइड क्रीम लगाना—ये सभी आदतें त्वचा को और अधिक नुकसान पहुँचाती हैं
सर्दियों में त्वचा की सही देखभाल के विशेषज्ञ सुझाव:-
डॉ. शुभम् पाटीदार ने बताया कि सर्दियों में त्वचा की देखभाल कठिन नहीं है, बस तरीका सही होना चाहिए।
हल्के गुनगुने पानी से स्नान करें; बहुत गर्म पानी त्वचा के प्राकृतिक तेल को नष्ट करता है।
नहाने के बाद तौलिए से रगड़ने के बजाय हल्के हाथ से शरीर सुखाएँ।
नहाने के तीन मिनट के भीतर मॉइस्चराइज़र लगाएँ ताकि त्वचा की नमी सुरक्षित रह सके।
नारियल तेल, तिल का तेल, सनफ्लावर ऑयल या जैतून का तेल सुरक्षित और प्रभावी विकल्प हैं।
चेहरे और शरीर के लिए अलग-अलग मॉइस्चराइज़र का उपयोग करें।
ऊनी कपड़ों के नीचे सूती कपड़े पहनें ताकि खुजली और एलर्जी से बचाव हो।
सर्दियों में भी धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का प्रयोग करें।
प्यास कम लगे तब भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, क्योंकि अंदर की नमी त्वचा को स्वस्थ रखती है।
कब डॉक्टर से परामर्श आवश्यक है:-
यदि खुजली, जलन या रैश एक सप्ताह से अधिक समय तक बने रहें, रात में अधिक बढ़ें या घरेलू उपायों से ठीक न हों, तो इसे सामान्य सर्दी की समस्या समझकर नजरअंदाज न करें और त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें।
सही जानकारी, समय पर सावधानी और जन-जागरूकता से सर्दियों में होने वाली अधिकांश त्वचा समस्याओं से बचा जा सकता है। गाजरघास मुक्त स्वस्थ झालावाड़ अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित किए जा रहे जागरूकता सत्र एवं परामर्श शिविर आमजन को त्वचा रोगों से बचाव और सही उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Jan 2026, 05:19 PM
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के नवीन सदस्यता के कार्ड (परिचय पत्र) वितरित
मन्दसौर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ (रजि.) के वर्ष 2026 के नवीन सदस्यता कार्ड का वितरण कल रविवार को जनता कॉलोनी स्थित कार्यालय पर किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार मंदसौर ब्लॉक के नवीन सदस्यता कार्ड का वितरण रतलाम संभाग इकाई के अध्यक्ष डॉ. प्रीतिपालसिंह राणा के आतिथ्य में जिला महासचिव श्री संजय भाटी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सीतामऊ, मल्हारगढ़, नाहरगढ़, दलौदा ब्लॉक इकाई के अध्यक्षों को आमंत्रित कर उनकी ब्लॉक इकाई के कार्ड भी वितरण हेतु सौंपे गये।

इस अवसर पर संभाग इकाई अध्यक्ष डॉ. प्रीतिपालसिंह राणा ने कहा कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवीन सदस्यता परिचय पत्र वितरण कार्य नये वर्ष के प्रथम सप्ताह में करने पर समस्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की एकता एवं पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिये श्री भदौरिया के साथ मजबूत करें।

एवं संगठन के प्रति अनुशासन के साथ समर्पण का भाव बनाये रखे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री हेमन्त जैन, जिला महासचिव श्री संजय भाटी, संभाग इकाई के राजू सोनी, राजेश कुलश्रेष्ठ, सलमान कुरेशी, ओमप्रकाश सोनी, शंभूसेन राठौर, विश्वास दुबे, सुरेश भाटी, राजेन्द्र भावसार, गोपालसिंह मंगोलिया, चित्रेश सोनी, शेरू भाई, मोहसीन कुरेशी, मल्हारगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पंकज जैन टकरावद, सीतामऊ ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश लोहार, नाहरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रजनीश जैन भी उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी जिला महासचिव संजय भाटी ने दी।

--------------
27 जनवरी तक दावे आपत्ति प्रस्तुत करें
मन्दसौर। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती अनिता चोकोटिया द्वारा बताया गया कि वार्ड क्रमांक 01 एवं वार्ड कं. 22 से 40 तक की सम्पत्तियों का जी०आई०एस० सर्वे कार्य पूर्ण होकर उक्त वार्डो का सर्वे डाटा अवलोकन हेतु नगरपालिका के सम्पत्तिकर शाखा में रखा गया है, जिसका अवलोकन करदाता कर सकते है तथा दिनांक 27/01/2026 तक लिखित रूप से दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। उक्त दिनांक तक कोई दावा-आपत्ति प्रस्तुत नही होने पर जी०आई०एस० सर्वेक्षित डाटा को मान्य किया जाकर सर्वेक्षित सम्पत्तियों पर कर वसूली की कार्यवाही की जावेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Jan 2026, 09:54 PM
सीतामऊ साहित्य महोत्सव का 06 जनवरी 2026 को होगा आगाज
शाम 5:30 बजे सेवा कुंज, लदूना में होगा आकाशदीप का आयोजन
मंदसौर 4 जनवरी 26/ सीतामऊ की गौरवशाली साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को समर्पित सीतामऊ साहित्य महोत्सव का भव्य आग़ाज़ कार्यक्रम दिनांक 06 जनवरी 2026, शाम 5:30 बजे सेवा कुंज, लदूना में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जिले में साहित्य, कला और संस्कृति के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
आग़ाज़ कार्यक्रम में विधायक श्री हरदीप सिंह डंग एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ आकाशदीप आसमान में छोड़कर भव्य आतिशबाज़ी के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर सीतामऊ साहित्य महोत्सव के मैस्कट (Mascot) मटरु का अनावरण (Unveiling) भी किया जाएगा, जो महोत्सव की पहचान एवं मूल भावना को दर्शाएगा।
इससे पूर्व, दोपहर के समय बच्चों के लिए एक विशेष बाल मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा रचनात्मक एवं आकर्षक स्टॉल्स लगाए जाएंगे। मेले में पानीपुरी, फ्रूट चाट, मेहंदी पेंटिंग सहित अनेक मनोरंजक एवं स्वादिष्ट स्टॉल्स बच्चों द्वारा संचालित किए जाएंगे, जो उनकी रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करेंगे।
सीतामऊ साहित्य महोत्सव का यह आग़ाज़ कार्यक्रम साहित्य, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता का एक सशक्त मंच सिद्ध होगा, जिसमें जनसामान्य, विद्यार्थी एवं साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Jan 2026, 09:14 PM
ईसीआई (भारत निर्वाचन) मीडिया अवॉर्ड-2025 के लिये प्रविष्टियाँ आमंत्रित 7 जनवरी तक प्रविष्टियाँ होंगी जमा
मंदसौर / भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने वर्ष 2025 में "बेस्ट कैम्पेन ऑफ वोटर्स, एजुकेशन एण्ड अवेयरनेस'' कार्यक्रम चलाने वाले मीडिया संस्थानों के लिये 4 श्रेणियों में पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (टेलीविजन) मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (रेडियो) मीडिया और ऑनलाइन (इंटरनेट)/सोशल मीडिया श्रेणी में वर्ष 2025 में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। प्रविष्टियाँ 7 जनवरी, 2026 तक आमंत्रित की गई हैं। प्रविष्टियाँ श्री बृजेश कुमार, अंडर सेक्रेटरी (कम्युनिकेशन) निर्वाचन सदन, भारत निर्वाचन आयोग, अशोका रोड, नई दिल्ली-11000 या ई-मेल media-division@eci.gov.in पर भेजी जा सकती हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Jan 2026, 09:13 PM
रविन्द्र एजुकेशनल एंड साइंस स्कूल मल्हारगढ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
मल्हारगढ/ गोपाल मालेचा / पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH), उदयपुर द्वारा आयोजित एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर रवींद्र एजुकेशनल एंड साइंस स्कूल, मल्हारगढ़ के सहयोग से 4 जनवरी को रविन्द्र एजुकेशनल एंड साइंस स्कूल मल्हारगढ में सम्पन्न हुआ ।

जिसमे आज के समय कई बीमारियों से पीड़ित करीब 200 मरीजों से वरिष्ठ डॉक्टरो द्वारा परामर्श किया गया । करीब 30 से अधिक गंभीर रूप से पीड़ित ओर नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क उपचार हेतु फेसिपिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर ले गए ।

जिन मरीजों को ऑपरेशन या भर्ती की आवश्यकता अनुसार उन्हें आज ही पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उनके लिए रहना, खाना और वाहन सुविधा नि:शुल्क रहेगी।

डॉक्टरों द्वारा बीमारियों से बचने के लिए क्या सावधानियां रखनी चाहिए इस पर मरीजो को विस्तार से बताया । इस अवसर पर स्कूल के संचालक रविन्द्र दुबे, शिविर प्रभारी राकेश पंवार, पत्रकार गोपाल मालेचा, पत्रकार संदीप विजयवर्गीय, श्रीमती स्वाति दुबे, सीमा राठौर, जगदीश मांदलिया, दिव्या जायसवाल, एहसान मंसूरी,शानू मेव, उमाकुंवर राठौड़, रंजना मेडम, रितेश गणगौर, कालू सिंह बघेल, जितेंद्र बघेल सहित कई नगरवासी उपस्थित थे । आभार गौरव विद्या मंदिर के संचालक अनिल गुर्जर ने माना ।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Jan 2026, 06:49 PM
श्री श्री मां शक्ति सेवा संस्थान में सम्मान समारोह आयोजित, पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री का हुआ भव्य अभिनंदन
मल्हारगढ़ /महेश मरेठा/ तहसील के ग्राम बही पारसनाथ स्थित श्री श्री मां शक्ति सेवा संस्थान परिसर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह संस्थान की संस्थापक एवं श्री भागवत आचार्य पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय श्री सांवलिया सेठ धाम तक की पैदल यात्रा के सफल समापन के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
समारोह की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उनकी धार्मिक साधना, सेवा भाव और समाज में आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की पदयात्राएं समाज में आस्था, एकता और सद्भाव का संदेश देती हैं।
कार्यक्रम के दौरान पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री ने भी समारोह में पधारे सभी अतिथियों का पुष्पमालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री सांवलिया सेठ की कृपा से यह यात्रा पूर्ण हुई है और इसका उद्देश्य जन-जन में भक्ति, संस्कार एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। उन्होंने संस्थान से जुड़े सभी सहयोगियों, ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से पिपलिया मंडी वरिष्ठ समाजसेवी रूपचंद होतवानी, शंकर लाल हरजानी, जिला पंचायत सदस्य दीपक गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह धाकड़ी, वरिष्ठ भाजपा नेता पिपलिया मंडी सुधीर जैन, मामा मंडी व्यापारी अध्यक्ष कृष्ण भूत शिक्षक ओमप्रकाश गहलोत, नगर परिषद उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, सरपंच मनमोहन पाराशर, संस्थान अध्यक्ष मुकेश लोहार,पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राजु जाट, मुकेश पाटीदार, समाजसेवी नरेश जजवानी , वीरेंद्र पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि गोवर्धन नाथ योगी, भेरूलाल धनगर, सहित संस्थान के पदाधिकारी, संतगण, धर्माचार्य, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं सामूहिक मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Jan 2026, 06:44 PM
36 वर्षों की सेवाभावना के साथ मांगीलाल जी जैपाल हुए सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित
मल्हारगढ़/महेश मरेठा/ तहसील के ग्राम सुठोद निवासी श्री मांगीलाल जी जैपाल के सेवानिवृत्ति अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखंड मंदसौर में हेडपंप टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत रहे श्री जैपाल ने 36 वर्षों की लंबी, निष्ठावान एवं गौरवमय शासकीय सेवा के उपरांत 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्ति ग्रहण की।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने श्री जैपाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव से किया। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
सम्मान समारोह के दौरान श्री जैतपाल को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। अपने उद्बोधन में श्री मांगीलाल जी जैपाल ने सभी सहयोगियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान जो सहयोग और सम्मान मिला, वह उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Jan 2026, 06:40 PM
राजस्थान की मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ अब देश के 30 हजार सरकारी व निजी अस्पतालों में भी मिलेगा ।
झालावाड़ ( जगदीश पोरवाल ) राजस्थान की मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना अब पूरे देश के लिए मिसाल बन गई है। योजना में शामिल करोड़ों परिवार अब देश के दूसरे राज्यों में भी निःशुल्क इलाज करा सकेंगे। अब इस योजना में देश के 30 हजार से अधिक सरकारी व निजी अस्पतालों का बड़ा नेटवर्क शामिल हो गया है। इससे प्रदेश के नागरिकों को देश के नामी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। नि:शुल्क उपचार की दिशा में राज्य सरकार का यह बड़ा कदम है, जो यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मा) प्रदेश के करोड़ों परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) को एकीकृत कर वृहद रूप में संचालित की गई यह योजना आज न केवल प्रदेश के भीतर, बल्कि प्रदेश की सीमाओं के बाहर भी निःशुल्क और कैशलेस इलाज की गारंटी बन चुकी है।
6 माह पहले प्रारंभ की गई थी इंटर स्टेट पोर्टेबिलिटी इलाज की सुविधा :-
राज्य सरकार ने इस योजना में करीब 6 माह पहले इंटर स्टेट पोर्टेबिलिटी लागू की थी, जिसके पहले चरण में इन बाउण्ड पोर्टेबिलिटी लागू की गई थी, जिसके तहत दूसरे राज्यों के नागरिकों को राजस्थान में इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। अब 19 दिसम्बर से इस योजना में आउट बाउण्ड पोर्टेबिलिटी की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। इससे प्रदेश के नागरिकों को देश के अन्य राज्यों में निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
अब रोगियो को देश के नामी 30 हजार अस्पतालों में मिलेगा गुणवत्तापूर्ण इलाज :-
आउट बाउण्ड पोर्टेबिलिटी के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों (तमिलनाडु और कर्नाटक को छोड़कर) में स्थित लगभग 16 हजार सरकारी और 14 हजार निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी। इसमें पड़ोसी राज्यों के प्रमुख अस्पताल भी शामिल हैं। दिल्ली के 184, गुजरात के 2067, हरियाणा के 1366, मध्य प्रदेश के 1622, महाराष्ट्र के 1709, पंजाब के 823 और उत्तर प्रदेश के 6182 अस्पताल इस योजना में सूचीबद्ध हैं। इसमें दिल्ली एवं भोपाल के एम्स, मेदांता, चंडीगढ़ का पीजीआई, लखनउ का केएमपीयू, गुजरात के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एण्ड रिसर्च सेंटर, द गुजरात कैंसर एण्ड रिसर्च सेंटर, बनास मेडिकल कॉलेज एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट, पालनपुर सहित कई नामी अस्पताल शामिल हैं।
राजस्थान के पात्र परिवार प्रदेश के बाहर भी एम्पैनल्ड अस्पतालों में कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकेंगे :-
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि अब तक गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए कई मरीजों को मजबूरी में गुजरात, दिल्ली जैसे अन्य राज्यों में जाकर इलाज कराना पड़ता था, जहां उन्हें अपनी जेब से भारी खर्च वहन करना पड़ता था। इस पीड़ा को समझते हुए राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक और जनहितकारी निर्णय लेते हुए आउटबाउंड पोर्टिबिलिटी को लागू कर दिया है। इस नई व्यवस्था के तहत अब राजस्थान के पात्र परिवार प्रदेश के बाहर भी एम्पैनल्ड अस्पतालों में कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकेंगे। आउटबाउंड पोर्टिबिलिटी का लाभ न केवल पीएमजेएवाई के पात्र परिवारों को मिलेगा बल्कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के सभी पात्र परिवारों को भी देश के अन्य राज्यों में 25 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध होगा।
दूसरे राज्यों में 15 दिन में लगभग 350 रोगियों ने लिया उपचार :-
राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरजीलाल अटल ने बताया कि आउट बाउण्ड पोर्टिबिलिटी के तहत अब तक लगभग 350 रोगियों ने उपचार प्राप्त कर लिया है। वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 1.36 करोड़ पात्र परिवारों को 25 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
योजना में 2200 प्रकार की बीमारियों का निशुल्क इलाज होगा:-
योजना में करीब 2200 प्रकार के उपचार पैकेज शामिल हैं, जिनमें सामान्य रोगों से लेकर कैंसर, हृदय रोग, किडनी रोग, अंग प्रत्यारोपण जैसी गंभीर और खर्चीली बीमारियों का इलाज शामिल है। गत दो वर्ष में योजना के तहत 37 लाख से अधिक मरीजों को 7100 करोड़ रुपये से अधिक का निःशुल्क उपचार दिया जा चुका है। इनमें ढाई लाख ऐसी गंभीर रोगी शामिल हैं, जो जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे थे। इस योजना से उन्हें नया जीवन मिला है।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Jan 2026, 06:39 PM
मन्दसौर जिले में किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
मन्दसौर- प्रदेश कांग्रेस जीतू पटवारी जी के सहमति से किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान जी के निर्देशानुसार एवं मन्दसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर जी के मार्गदर्शन में मन्दसौर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ललित चंदेल द्वारा मंदसौर जिले के सभी ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किये, सभी को बधाई शुभकामनाएं।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Jan 2026, 06:37 PM
शीत लहर के चलते नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित
मंदसौर / जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मंदसौर ने जानकारी दी है कि जिले में वर्तमान में शीत लहर के कारण न्यूनतम तापमान में अत्यधिक गिरावट दर्ज की जा रही है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मंदसौर जिले के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 05 जनवरी 2026 से 06 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त अवधि में अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियाँ, जैसे परीक्षाएँ आदि, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संचालित रहेंगी।
जिला प्रशासन द्वारा मौसम की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार आगे निर्णय लिया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Jan 2026, 04:02 PM
आईएएस अधिकारी क्षितिज सिंघल ने आधी रात को संभाला इंदौर नगर निगम कमिश्नर का कामकाज
इंदौर / भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर नगर निगम कमिश्नर दिलीप कुमार यादव को हटा दिया था। इनके स्थान पर आईएएस अधिकारी क्षितिज सिंघल को आयुक्त बनाया गया। शनिवार देर रात वे 11:45 बजे इंदौर पहुंचे और सीधे नगर निगम दफ्तर पहुंचकर पदभार संभाला।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Jan 2026, 09:29 AM
5 करोड रुपए की लागत से मध्य प्रदेश का पहला गो - चिकित्सालय सूजापुर में बनेगा, मकर संक्रांति को होगा भूमि पूजन
रतलाम (जगदीश राठौर ) रतलाम जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर पिपलोदा तहसील के अंतर्गत ग्राम सूजापुर में करीब 5 करोड रुपए की लागत से मध्य प्रदेश का पहला गो- चिकित्सालय रतलाम जिले के पिपलोदा तहसील के अंतर्गत ग्राम सूजापुर में श्री कामधेनु शक्तिपीठ द्वारा 100 बीघा जमीन में बनेगा । आगामी 14 जनवरी को इसका भूमि पूजन कार्यक्रम विशाल पैमाने पर होगा, संपूर्ण निर्माण पर 2 वर्ष लगेंगे ।

गो क्रांतिकारी संत स्वामी श्री गो शरणानंद जी महाराज ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि दाता देवी फाउंडेशन व अन्य सहयोगी संस्थान द्वारा नव निर्माणाधीन गो चिकित्सालय में 100 गायो का वार्ड बनेगा जहां गोवंश की निशुल्क चिकित्सा होगी एक्सीडेंट की स्थिति में गोवंश को यहां लाकर उपचार किया जाएगा गोवंश के उपचार के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी करने का प्रयास रहेगा । इसके अलावा देश के हर जिले में 1008 गौशाला का निर्माण किया जाएगा ।

आपने बताया कि आगामी 27 अप्रैल 2026 को संपूर्ण भारत के 750 जिले में तहसीलदार के माध्यम से गोवंश की रक्षा व गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए जाएंगे । यदि सरकार ने नहीं सुना तो देश के सभी राज्यपाल को अलग-अलग प्रांतो से प्रार्थना पत्र देने के उपरांत भी यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आगामी 27 फरवरी 2027 को 30 -30 गौ रक्षक प्रत्येक जिले से सात-सात दिन के लिए धरने पर बैठेंगे । यदि फिर भी केंद्र सरकार ने अनसुना किया तो आगामी 15 अगस्त 2027 को नई दिल्ली में 60 संत आमरण अनशन करेंगे ।

यदि महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने दोनों मांग स्वीकार कर ली तो महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के मंदिर बनाकर इनकी पूजा करेंगे । पत्रकार वार्ता में हनुमान गढ़ी अयोध्या के संत श्री चैतन्य जी महाराज , उज्जैन के संत श्री रामेश्वर दास जी व आयोजन समिति प्रमुख देवेंद्र शर्मा उपस्थित थे । स्वामी जी ने आचार्य निकेतन कृष्ण जी महाराज द्वारा आगामी 8 से 14 जनवरी तक गो -भागवत कथा एवं दिव्य महा दरबार की जानकारी भी मीडिया को दी।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Jan 2026, 08:04 PM
दलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 घंटे में 15 वर्ष के नाबालिग बालक को ज़ावरा से किया दस्तयाब..
दलोदा से उज्जैन गुरुकुल के लिए निकला नाबालिक बालक (बटुक) को ढूंढकर सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द
मंदसौर/ मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी नाबालिक बालक /बालिकाओं को खोजने हेतु मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे आपरेशन संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा गुम नाबालिग बालक-बालिकाओ के दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं श्रीमान SDOP महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम ने 15 वर्षीय नाबालिक बालक को त्वरित कार्रवाई करते हुए केवल 2 घंटे में जावरा से दस्तयाब कर सकुशल परिजन को सुपुर्द करने में सफलता प्राप्त की।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचनाकर्ता द्वारा अपनी नाबालिक पुत्र के सम्बन्ध में बताया कि मेरा पुत्र दलोदा से उज्ज़ेन गुरुकुल लिए बस से निकला था लेकिन वह गुरुकुल नहीं पहुँचकर कहीं गुम हो गया है। जिस पर थाना दलौदा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल टीम गठित कर बस के संबंध में जानकारी एकत्र कर विशेष टीम को उज्जैन देवास गेट रवाना किया गया जहां टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बालक को अन्य बस से जावरा जाने के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र की बाद अन्य टीम को जावरा भेजा गया जहाँ टीम द्वारा जावरा पहुँचकर नाबालिक बालक को ढूंढकर जावरा से नाबालिक बालक को दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द करने में सफलता प्राप्त की
सराहनीय कार्यः - उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा तथा पुलिस बल थाना दलौदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Jan 2026, 04:08 PM
मप्र के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर भड़का आक्रोश, मंदसौर जिले में युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला
गरोठ/ इंदौर में दूषित पानी के कारण हुई जनहानि और उसके बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मीडिया के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदेश भर में विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में मंदसौर जिले की गरोठ-भानपुरा विधानसभा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
बता दें की इंदौर में हाल ही में दूषित जल पीने से 15 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई और हजारों की संख्या में लोग अस्पतालों में उपचाररत हैं। इस गंभीर मुद्दे पर जब मीडिया ने सवाल पूछे, तो कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मीडियाकर्मियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया। इस संवेदनहीन व्यवहार से आक्रोशित होकर युवा कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की मांग की है।
मंदसौर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गेश पटेल और गरोठ विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी की गई और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। शहरयार शिबू (प्रदेश सचिव) जीतू बैरागी (मेलखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष) निलेश मीणा, श्याम मीणा, टिंकेश पाटीदार, सियाराम बरेड़ा, पंकज भट्ट, मलकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने कहा कि एक तरफ इंदौर की जनता दूषित पानी के कारण जान गंवा रही है, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार मंत्री अपनी गलती मानने के बजाय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (मीडिया) को अपमानित कर रहे हैं। यह सत्ता के अहंकार को दर्शाता है।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Jan 2026, 04:06 PM
गागरिन जल परियोजना के लिए पिछाई गई पाइप लाइन चोरी करने के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार ।
भवानीमंडी /जगदीश पोरवाल। झालावाड़ जिले के रायपुर थाना पुलिस ने सरकारी पेयजल परियोजना "गागरीन जल परियोजना" के तहत बिछाई जा रही पाईप लाईन के पाईप चोरी की वारदात का बडा खुलासा किया । चोरी कियें गयें लोहे के पाईप बरामद किए गए। चोरी किए गए माल की कीमत करीब 05 लाख रूपयें बताई गई साथ ही चोरी में प्रयुक्त वाहन एक पीकअप व उपकरण (एक जनरेटर, एक कद्र मशीन, 500 फिट लोहे का तार, एक ऑक्सीजन सिलेण्डर, एक एलपीजी सिलेण्डर) जप्त कर 03 आरोपितो को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस अधीक्षक झालावाड़ श्री अमित कुमार ने बताया कि पुलिस थाना रायपुर द्वारा ग्राम गरवाडा के पास में मैन रोड पर पुलिया के नीचे नाले में शाम के समय अंधेरे में सरकारी पेयजल परियोजना "गागरीन जल परियोजना" के तहत बिछाई जा रही पाईप लाईन के लोहे के पाईप चुराने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की।
रायपुर थाना प्रभारी रमेश चंद मीणा ने बताया कि शुक्रवार को श्री हेमंत बरमन पुत्र संतोष जाति बरमन निवासी 115, दत्ताबाद रोड शोर्ट लेक कोलकाता पुलिस थाना विधान नगर हाल निवासी गोटे वाली कॉलोनी शताब्दी नगर भवानीमंडी ने रिपोर्ट पेश की कि 1 जनवरी को समय रात्रि 7 से 8 बजे के करीब 1. कालूराम पुत्र भेरूलाल भील निवासी कड़ोदिया 2. विक्रम पुत्र बालचंद भील निवासी कड़ोदिया 3. राम कैलाश पुत्र किशनलाल मीणा निवासी तेलिया खेड़ी थाना असनावर तीनों ने पाइप लाइन में से करीब 110 फिट के 8 इन्ची मोटे लोहे के पाईप को काटकर चोरी करके ले गए हैं। जिनकी कीमत लगभग पाँच लाख रूपये है। रिपोर्ट के आधार पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए श्री भागचन्द मीणा अति. पुलिस अधीक्षक जिला झालावाड के निर्देशन में श्रीमति पुजा नागर वृत्ताधिकारी वृत पिडावा के सुपरविजन में श्री रमेश चन्द मीणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना रायपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई तथा आरोपी 1. कालूराम 2. विक्रम 3. राम कैलाश को गिरफ्तार किया गया। चोरी का माल बरामद व चोरी करने में काम लिये गये उपकरण (एक पीकअप वाहन, एक जनरेटर, एक कट्ट मशीन, 500 फिट लोहे का तार, एक ऑक्सीजन सिलेण्डर, एक एलपीजी सिलेण्डर) को जप्त करने में सफलता अर्जित की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Jan 2026, 03:59 PM
श्री गोपाल गौशाला सेवा संस्थान, भवानी मंडी की कार्यकारिणी (वर्ष 2025–26) का गठन
भवानी मंडी/जगदीश पोरवाल । श्री गोपाल गौशाला सेवा संस्थान, भवानी मंडी की कार्यकारिणी का वर्ष 2025–26 के लिए गठन कर दिया गया है। संस्थान के संरक्षक के रूप में श्री ओमप्रकाश चतुर्वेदी एवं श्री कमलजी सुरेका को मनोनीत किया गया है। महाप्रबंधक पद का दायित्व श्री हरगोपालजी माहेश्वरी एवं श्री यशवंतजी जैन को सौंपा गया है, जबकि अध्यक्ष के रूप में श्री अमित तिवारी को नियुक्त किया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर श्री गुरुभेज सिंह, श्री मनोहर पोरवाल, श्री जितेन्द्र गर्ग, श्री गोविंद गुप्ता एवं श्री विष्णु पाटीदार को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव के रूप में श्री हेमंत सोनी तथा सह-सचिव के रूप में श्री संजय चतुर्वेदी एवं श्री महेश खंडेलवाल को नियुक्त किया गया है। सवामणि एवं तुलादान प्रभारी के रूप में श्री डी. के. गुप्ता, श्री उमाशंकर पोरवाल एवं श्री मनोहर सिंह झाला तथा पर्यावरण प्रभारी के रूप में श्री पंकजजी मिरोलिया को दायित्व सौंपा गया है।
• कोषाध्यक्ष पद पर सी.ए. यश नाहर एवं सह-कोषाध्यक्ष पद पर श्री पंकज शर्मा को नियुक्त किया गया है। कार्यालय प्रभारी के रूप में श्री ईश्वर श्रंगी तथा महिला प्रभारी के रूप में श्रीमती रेखा पोरवाल, श्रीमती सरला शर्मा, श्रीमती कामाक्षी गुप्ता एवं श्रीमती मंगला गुप्ता को मनोनीत किया गया है।
• संस्थान के मार्गदर्शक मंडल में डॉ. जे. के. अरोड़ा, श्री प्रदीप शर्मा, श्री रोड सिंह परमार, श्री विजय सिंहजी, श्री प्रीतपाल सिंह, श्री बालू सिंहजी, श्री कालूलाल सालेचा, श्री रामलाल गुर्जर, श्री धर्मचंद जैन, श्री पुखराज जैन, श्री विनय पोरवाल, श्री नरेश मधवानी, श्री संजय पाटनी, श्री विनय अस्तोलिया, श्री पदमचंद भंडारी, श्री गिरिराज गुप्ता, श्री हीरालाल विजयावत एवं श्री राजेश नाहर डॉ. गोपाल सिंह गुर्जर को शामिल किया गया है।
• कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में श्री पियूष जैन (आवर), श्री घनश्यामजी गुप्ता (RSEB), श्री हिमांशु चतुर्वेदी, श्री श्यामजी सोनी, श्री हुसैनी बोहरा, श्री मोहसिन बल्ला, श्री आशुतोष जायसवाल, श्री शेखर व्यास, श्री वैभव शर्मा, श्री मुकेश कारपेंटर, श्री राधेश्याम चौधरी, डॉ. निलेश गुप्ता, श्री मयूर यादव, श्री दिलीप सैनी एवं श्री रोहित विजवत को मनोनीत किया गया है।
• इसके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सदस्यों में माननीय विधायक महोदय, नगर पालिका अध्यक्ष, प्रधान—पंचायत समिति, कार्यकारी अध्यक्ष आर.टी.एम., अध्यक्ष ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन तथा अध्यक्ष व्यापारी महासंघ की भी घोषणा की गई है।
• संस्थान के कानूनी एवं वित्तीय सलाहकार के रूप में सी.ए. प्रकाश गुप्ता, एडवोकेट हेमराज शर्मा एवं एडवोकेट लोकेशजी गुप्ता को मनोनीत किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी ने गौसेवा, संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया है।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Jan 2026, 03:58 PM
भव्य नगर कीर्तन निकालकरश्री गुरु गोविंदसिंह जी का 369 वें प्रकाश दिवस मनाया गया
भवानीमंडी/ जगदीश पोरवाल । गुरुद्वारा श्री गुरुगोविंद सिंग सभा द्वारा शनिवार को श्री गुरुगोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया ।
नगर कीर्तन सुबह 7 बजे गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ हुआ और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं सिख संगत ने पंज प्यारों पर फूलों की वर्षा की, मालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा जगह-जगह पर अल्पाहार भी वितरित किया गया। सभी वीर भाई सफेद कुर्ता-पजामा और नीली दस्तार सजाकर तथा बीबियां सफेद सूट और नीली चुनरी पहनकर नगर कीर्तन में शामिल हुए। संगत ने उत्साह के साथ शब्द कीर्तन का गायन किया और "बोले सो निहाल" के जयकारों से वातावरण को जोशपूर्ण बना दिया। समाप्ति के बाद गुरुद्वारा साहिब में हथेली प्रसादी लंगर की सेवा भी की गई ।

प्रधान प्रीतपाल सिंह ने बताया की साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व की खुशी में भवानी मंडी में पिछले 24 दिसंबर 2025 से शुरू हुई प्रभातफेरी की सेवा आज 3 जनवरी 2026 को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्र-छाया में पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन के रूप में संपन्न हुई ।
सरदार अमनदीप सिंह जी ने बताया कि इसमें विशेष रूप से युवा सिख नौजवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पंज प्यारों की सेवा युवा सिक्ख नौजवान सरदार हरकीरत सिंह जी, सरदार हरप्रीत सिंह जी, सरदार अगम सिंह जी, सरदार अनंद सिंह जी, सरदार वंश सिंह जी, तथा निशानची की सेवा सरदार सिमरप्रीत सिंह ने गुरु महाराज के आशीर्वाद से निभाई ।
सरदार दर्शन सिंह जी ने गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जन्म इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश 1666 ई. में पटना साहिब (बिहार) में हुआ था।
गुरुद्वारा प्रधान श्री प्रितपाल सिंह जी ने नगर कीर्तन के सफल संचालन के लिए पूरी संगत को धन्यवाद दिया तथा आगामी 5 जनवरी 2026 को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के मुख्य आयोजन की सूचना दी। इस दिन शाम को कवि दरबार का आयोजन होगा तथा गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। उन्होंने सिख संगत एवं स्थानीय श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की तथा गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Jan 2026, 03:56 PM
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आपके नगर मल्हारगढ में 4 जनवरी को
मल्हारगढ/ गोपाल मालेचा / पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH), उदयपुर द्वारा आयोजित एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर रवींद्र एजुकेशनल एंड साइंस स्कूल, मल्हारगढ़ के सहयोग से 4 जनवरी को रविन्द्र एडुकेशनल एंड साइंस स्कूल मल्हारगढ में होने जा रहा है। जिसमे आज के समय कई बीमारियों से पीड़ित मरीजों से वरिष्ठ डॉक्टर परामर्श करेंगे । गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क उपचार फेसिपिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर ले जाकर सभी तरह की निशुल्क जांचे एवं निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा ।
निःशुल्क शिविर में नेत्र रोग:- नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन (लेंस सहित)। हड्डी रोग:- कमर, घुटने के दर्द का उपचार और ऑपरेशन। स्त्री एवं प्रसूति:- नि:शुल्क डिलीवरी की सुविधा और बच्चेदानी का ऑपरेशन। शिशु रोग:- बच्चों के सभी रोगों का निःशुल्क उपचार । चर्म रोग:- कील-मुहाँसे, सफेद दाग और अन्य त्वचा रोगों का निःशुल्क इलाज। सामान्य सर्जरी:- निःशुल्कसभी प्रकार के सामान्य ऑपरेशन। दंत रोग- निःशुल्क दंत सम्बंधित रोगो का उपचार । नाक-कान-गला:- निःशुल्क ऑपरेशन एवं बहरेपन का उपचार। जनरल मेडिसिन विभाग:- निःशुल्क डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड एवं अन्य बीमारियों का उपचार। क्षय रोग एवं वक्ष रोग:- निःशुल्क टीबी एवं सिलिकोसिस बीमारी का उपचार । मानसिक रोग (नशामुक्ति) और टीबी का उपचार निःशुल्क उपचार किया जाएगा। जिन मरीजों को ऑपरेशन या भर्ती की आवश्यकता होगी, उन्हें उसी दिन अस्पताल ले जाया जाएगा। उनके लिए रहना, खाना और वाहन सुविधा नि:शुल्क रहेगी। मरीज अपना जन-आधार और आधार कार्ड साथ जरूर लाएं।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Jan 2026, 03:44 PM
इंदौर की मौतों के बाद भी आलोट में नलों में जहर जैसा पानी! मीणा कॉलोनी में घर-घर पहुँच रहा दूषित पानी, स्वास्थ्य संकट गहराया
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । मीणा कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमराती हुई नजर आ रही है। कॉलोनी में कहीं फूटी पाइपलाइन के कारण गंदा और मटमैला पानी स्वच्छ जल लाइन में मिल रहा है, जो नलों के माध्यम से सीधे घर-घर पहुँच रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नलों से बदबूदार और गंदा पानी आने के बावजूद वे पीने को मजबूर हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इंदौर में हाल ही में दूषित पानी पीने से 11 लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन आलोट में स्थिति अब तक जस की तस बनी हुई है।
मीणा कॉलोनी में मजदूर वर्ग और आम नागरिक भय के माहौल में जीवन यापन कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग ने पाइपलाइन की जांच और मरम्मत नहीं की।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि फूटी पाइपलाइन को तत्काल दुरुस्त किया जाए और शुद्ध पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Jan 2026, 10:19 AM
स्थाई और फरारी वारंट तामिली अभियान में आलोट पुलिस को बड़ी सफलता, कंजर गिरोह सहित कई आरोपी गिरफ्तार
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर दिसंबर 2025 में चलाए गए स्थाई और फरारी वारंट तामिली अभियान में अनुभाग आलोट ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
अभियान के तहत थाना आलोट, ताल और बरखेडा कला क्षेत्रों में कुल 14 वारंट तामिल किए गए।
थाना आलोट क्षेत्र: सात स्थाई/फरारी वारंट तामिल हुए। गिरफ्तार आरोपियों में मुनिया पुत्र जुझारिया कंजर (टोकड़ा, थाना उन्हेल), अमित पुत्र द्वारकाप्रसाद पोरवाल (जगदेवगंज), कैलाश पुत्र गिरवर कंजर (टोकड़ा, थाना गंगधार), सरदार पुत्र कालिया कंजर (टोकड़ा, थाना गंगधार), कालु उर्फ जसवंत पुत्र समिरिया कंजर (टोकड़ा, थाना गंगधार), मिट्टु पुत्र दुला कंजर (अरनिया, थाना उन्हेल) और राधेश्याम पुत्र रामसिंह कंजर (लाखाखेडी, थाना गंगधार) शामिल हैं।
थाना ताल क्षेत्र: छह स्थाई/फरारी वारंट तामिल किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेन्द्र पुत्र दामोदर जोशी (खारवा कला), प्रदीप पुत्र दामोदर जोशी, हरीश पुत्र गोपाल गायरी (नेगरुन), भरतलाल पुत्र चम्पालाल कुमावत (पंथपिपलोदा), नटवर पुत्र प्रेमसिंह राजपूत (सेमलिया) और विक्रम पुत्र ऐलम सिंह कंजर (टोकड़ा कंजर डेरा, थाना उन्हेल) शामिल हैं।
थाना बरखेडा कला क्षेत्र: एक स्थाई वारंट तामिल हुआ। गिरफ्तार आरोपी कानसिंह पुत्र बालुसिंह गुर्जर (पीपलखेडी) हैं।
अभियान में निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम (थाना प्रभारी आलोट), निरीक्षक तूरसिंह डावर (थाना प्रभारी ताल), निरीक्षक रविन्द्र दण्डोतिया (थाना बरखेडा), चौकी प्रभारी वीडी जोशी (खारवाकला) सहित थानाध्यक्ष और टीम के अन्य सदस्य थान सिंह चौहान, अशोक चौहान, पंकज भम्भोरिया, भारत सिंह, कैलाश मीणा, सुरेन्द्र सिंह, विक्रम, दीपक पाटीदार, अशोक गुर्जर, अंकित काला, बाबुलाल मालवीय, अभिन्दन जगावत, देवेन्द्र कायस्थ और मुकेश डांगी ने अहम भूमिका निभाई।
एसडीओपी पल्लवी गौर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में यह अभियान प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ।
पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने में अहम सफलता हासिल की है।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Jan 2026, 10:01 PM
राजस्थान के कंजर डेरों पर पुलिस की दबिश, दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । कंजर गिरोह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आलोट एवं जावरा अनुभाग की संयुक्त पुलिस टीम ने राजस्थान के कंजर डेरों पर दबिश देकर दो स्थायी वारंटी कंजरों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर और जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के निर्देशन में एसडीओपी कार्यालय, आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम , थाना ताल एवं जावरा डिवीजन के बल के साथ राजस्थान के लाखाखेड़ी, अरनिया व टोकड़ा क्षेत्र (जिला झालावाड़) में संयुक्त कार्रवाई की गई।
दबिश के दौरान स्थायी वारंटी मिट्टू पिता दुला कंजर, उम्र 33 वर्ष निवासी अरनिया थाना उन्हेल जिला झालावाड़ तथा राधेश्याम पिता रामसिंह कंजर, उम्र 45 वर्ष निवासी लाखाखेड़ी थाना गंगधार जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान डेरों के आसपास चोरी के माल की तलाश की गई। वहीं बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी शराब व लहान मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट किया गया।
पुलिस ने बताया कि मिट्टू कंजर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 971/2014 धारा 394 भादवि एवं आरसीटी क्रमांक 403/2018 धारा 379 भादवि में माननीय न्यायालय से स्थायी वारंट जारी थे। वहीं राधेश्याम कंजर के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 194/18 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में स्थायी वारंट लंबित था।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Jan 2026, 09:59 PMनिवेशकों से करोड़ों रुपए निवेश करवा कर ठगी करने वाला गिरोह मंदसौर पुलिस की गिरफ्त में ।
गिरोह का मुख्य सरगना सहित दो आरोपियो को हरियाणा राज्य के फरीदाबाद से किया गया गिरफ्तार ।
तकनीकी रूप से दक्ष आरोपी एक वर्ष से लगातार पुलिस को दे रहे थे चकमा ।
मुख्य सरगना एथिकल हेकर का कोर्स कर चुका हैं पुलिस से हर संभव बचने के प्रयास में इसी दक्षता का फरारी के दौरान कर रहा था उपयोग ।
गिरोह द्वारा सुनियायेजित तरीके से 20 करोड़ रुपए से अधिक की राशि की ठगी को दिया गया था अंजाम ।
फरार आरोपियो पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने की थी 5000 – 5000 रूपये के ईनाम की उद्घोषणा । विनोद कुमार मीना पुलिस अधीक्षक मन्दसौर व्दारा जिले के समस्त फरार वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णत: अंकुश व प्रतिबंध लगाए जाने हेतु जिले के संपूर्ण पुलिस अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसी अनुक्रम में मंदसौर जिले के थाना व्हाय.डी. नगर के अपराध क्रमांक 002/25 धारा 318(4),316(5) बीएनएस एवं 6(1) म.प्र. निक्षेपको के हितो का संरक्षण अधि. 2000 के आरोपित अजय पिता महेश राठौर निवासी मल्हारगढ़ एवं आदित्य पिता शिवलाल पालीवाल निवासी पिपलिया मंडी को गिरफ्तार करने मे पुलिस टीम व्दारा सफलता अर्जित की गई है ।

तरीका ए वारदात- प्रकरण का मुख्य आरोपी अजय राठौर पिता महेश राठौर मुख्य सरगना होकर क्रोलिक नामक एक कंपनी की शुरुआत कर स्थानीय लोगों से चैन सिस्टम के आधार पर जुड़कर निवेश करने हेतु प्रलोभित कर कई, भोले-भाले लोगों को निवेश करवा कर करोड़ों रुपए एकत्र करवा लिये गऐ । इसी निवेश की आड़ में आरोपी अजय ने अपने गिरोह के अन्य सदस्य आदित्य पालीवाल के साथ मिलकर उक्त निवेश राशि से ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट अनाधिकृत रूप से करता रहा तथा इन्वेस्टर्स को 15% रिटर्न का लालच व प्रलोभन देकर उनसे करोड़ों रुपए निवेश के नाम पर एकत्रित कर लिए गए। प्रारंभ में आरोपियों द्वारा निवेशकों को रिटर्न स्वरूप कुछ राशि समय समय से प्रदाय की जाने से निवेशकों में निवेश करने की उत्सुकता को बढ़ावा दिया गया । इसी प्रकार जब करोड़ों रुपए का निवेश एकत्र हो गया तब गिरोह के सदस्यों द्वारा कंपनी को बंद कर फरार हो गए।

आरोपी अजय राठौर व आदित्य पालीवाल द्वारा स्थानीय लोगों से क्रोलिक कम्पनी बनाकर उसमें निवेश के नाम पर 20 करोड रुपए से अधिक राशि की ठगी कर लगभग 1 वर्ष से फरार थे । उपरोक्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विशेष दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम शिवांशु मालवीय निरीक्षक थाना प्रभारी व्हाय.डी. नगर, उप निरीक्षक रितेश नागर प्रभारी सायबर सेल व उपनिरीक्षक विनय बुंदेला थाना व्हाय.डी. नगर के नेतृत्व में आरोपियों की पतारसी हेतु तकनीकी डाटा संकलन करना प्रारंभ किया गया ।

आरोपी के संबंध में डेटा विश्लेषण के आधार पर आरोपियों का सुराग हरियाणा राज्य के फरीदाबाद शहर में उपस्थित होना परिलक्षित होने से तत्काल पुलिस टीम द्वारा हरियाणा राज्य के फरीदाबाद रवाना होकर तकनीकी एवं जमीनी स्तर पर कार्य कर प्रत्येक दिशा में गहन विश्लेषण के आधार पर प्रकरण के दोनों आरोपी अजय राठौर एवं आदित्य पालीवाल को गिरफ्तार करने में महती सफलता प्राप्त की गई। गिरोह के दोनों आरोपी तकनीकी रूप से दक्ष होकर आरोपी अजय राठौर को पूर्व से एथिकल हेकिंग का सम्पूर्ण ज्ञान होने से पुलिस से बचाव के हर तकनीक को अच्छे से उपयोग कर रहा था । आरोपियों द्वारा सीम रहित मोबाईल उपयोग करना, प्रोक्सी नेटवर्क उपयोग करना, वर्चुअल लोकेशन स्थापित करना आदि कार्यो में पूर्णरूपेण दक्ष होने से पुलिस टीम के सामने एक बड़ी चुनौती थी । गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा अपने गहन तकनीकी विश्लेषण, कार्य कौशल व व्यावसायिक दक्षता तथा कार्य कुशलता के आधार पर दोनों आरोपियों को कढ़ी दर कढ़ी तकनीकी साक्ष्य संकलित कर तकनीकी, मैदानी, कार्य विवेचन करने के उपरान्त दोनो आरोपियों को लगभग 1 वर्ष की फरारी के बाद पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई । आरोपियो से, गबन किये गये रूपयो के संबंध मे पुछताछ, संपत्ति एवं लिक्विड मनी की जाँच की जा रही है ।
गिरफ्तार शुदा आरोपियों को विवरण -
1. अजय पिता महेश राठौर उम्र 30 वर्ष निवासी मल्हारगढ़ मंदसौर
2. आदित्य पिता शिवलाल पालीवाल उम्र 26 वर्ष निवासी पिपलिया मंडी जिला मन्दसौर ।
जप्तशुदा मशरूकाः- 01 लैपटाप, 01 एप्पल आई पैड, 03 मोबाईल, 01 महिन्द्र थार कुल कीमती 20 लाख रूपयें ।
सराहनीय कार्य निष्पादित करने वाली पुलिस टीम का विवरण – निरीक्षक शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी व्हाय.डी. नगर, उप निरीक्षक रितेश नागर प्रभारी सायबर सेल, उप निरीक्षक विनय बुंदेला थाना व्हाय.डी. नगर, प्रधान आरक्षक आशीष बैरागी सायबर सेल, प्रधान आरक्षक दशरथ मालवीय, प्रधान आरक्षक मुजफ्फर उद्दीन व आरक्षक मनीष बघेल सायबर सेल का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा ।
*मंदसौर पुलिस की अपील *
मन्दसौर जिले की समस्त जनता एवं जन सामान्य से विशेष अपील की जाती हैं कि बीना जॉचे परखे किसी भी दिखावे में या प्रलोभन में आकर अपनी मेहनत से कमाई हुयी पॅूजी को ठगो के झॉसे से बचाये । बीना सोचे समझे या सलाह परामर्श के बीना किसी भी स्कीम या फर्जी कम्पनी में निवेश न करे अन्यथा ठगो द्वारा आपका अर्जित धन आसानी से हड़प कर लिया जा सकता हैं । सतर्क रहे सावधान रहे जागरूक बने
posted by : Admin/Pointer Media
02 Jan 2026, 07:55 PM
पुलिस द्वारा दो आरोपीगणो के कब्जे से 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की ।
मंदसौर/ पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद मीणा के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया । इसी तारतम्य मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस.बघेल व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ श्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन मे व थाना प्रभारी नारायणगढ़ उपनिरीक्षक श्री भारत भाबर के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी बुढ़ा उ.नि.विकास गेहलोत व टीम व्दारा दिनांक 02.01.26 को मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियो को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जे से चार अलग –अलग प्लास्टीक की केन मे हाथ भट्टी की कुल 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई तथा महुआ लाहन नष्ट किया जाकर अपराध क्रं. 05/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
गिरफ्तारशुदा आरोपीः-1. मोहनलाल पिता मांगीलाल भर्रावत जाति बंजारा उम्र 45 साल निवासी मंशाखेडी थाना नारायणगढ
2. बगदीराम पिता खेमाजी रावत जाति मीणा उम्र 55 साल निवासी मंशाखेडी थाना नारायणगढ
आपराधिक रिकार्डः- मोहनलाल पिता मांगीलाल भर्रावत जाति बंजारा उम्र 45 साल निवासी मंशाखेडी थाना नारायणगढ
पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में उनि भारत भाबर थाना प्रभारी नारायणगढ , उनि विकास गेहलोत,प्रआर 680 कुलदीप सिंह ,प्रआर 52 दीपक बैरागी,आर. 523 धर्मेन्द्र सिंह ,आर. 871 महेश मेघवाल ,आर. 891 हेमन्त पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा ।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Jan 2026, 07:51 PM
नायब तहसीलदार अग्रवाल ने चाइनीज डोर बिक्री की जांच कर कार्यवाही की बनाया पंचनामा
मल्हारगढ़:- नायब तहसीलदार सुनील अग्रवाल की उपस्थिति में चाइनीस नायलॉन के धागे को लेकर की गई प्रशासनिक कार्यवाही लगातार बढ़ रहे पतंग उड़ाने के दौरान धागों से हादसों के चलते आज मल्हारगढ़ एसडीम महोदय के दिशा निर्देश में नायब तहसीलदार मल्हारगढ़ सुनील अग्रवाल,हल्का गिरदावर धन्ना लाल जी, कस्बा पटवारी योगेंद्र राठौड़ एवं अन्य तहसीलअधिकारियों द्वारा मल्हारगढ़ नगर में भ्रमण कर पतंग व्यवसाययों की दुकानों का निरीक्षण एवं चाइनीस मजा नायलॉन के धागे की जांच की गई जांच के दौरान सभी दुकानदारों को जो पतंग व्यवसाय करते हैं उनको दिशा निर्देश दिए गए कोई भी दुकानदार चाइनीस मजा नायलॉन का धागा मार्केट में विक्रय ना करें चाइनीस धागा पर पूर्णतया शासन का प्रबंध है प्रतिबंध के दौरान अगर किसी दुकानदार के पास इस प्रकार का धागा या नायलॉन की डोर पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार पर कानूनन कारवाई की जावेगी जांच के दौरान एक पतंग व्यवसाय निहारिका पतंग सेंटर पर पटाखों का कार्टून पाया गया जो नियम के विरुद्ध होने से मौके पर निहारिका पतंग सेंटर संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते जांच अधिकारियों द्वारा पंचनामा बनाया गया वह पटाखा कार्टून को जब्ती लिया गया इस कार्यवाही के चलते कई दुकानदार अपनी दुकान बंद करके चले गए कहीं यह वही दुकानदार तो नहीं जो चोरी चुपके चाइनीस मजा बेचते हो। मल्हारगढ़ तहसील प्रशासन लगातार क्षेत्र में हो रही पतंगबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर अपनी कार्यवाही युद्ध स्तर पर करता रहेगा। कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार महोदय मल्हारगढ़ द्वारा आम जनता से अपील की गई अपने बच्चों को पतंग उड़ाते समय चाइनीस मजा ना दिलाए। पतंग उड़ाते समय विशेष सावधानी रखें हाई टेंशन लाइट बचे, बच्चे खुले मैदान में पतंग उड़ाएं बिना मुंडेर की मकान और छत पर पतंग ना उड़ाए सभी माता-पिता अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें हाईवे पर पतंग पकढ़ने रोड पर ना दौड़े।

posted by : Admin/Pointer Media
02 Jan 2026, 07:49 PM
जिला टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के तत्वाधान में होगा सीतामऊ साहित्य महोत्सव का आयोजन
महोत्सव की तैयारियों हेतु विभिन्न समितियों का हुआ गठन
मंदसौर / जिला टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के तत्वाधान में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सीतामऊ में सीतामऊ साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के सफल आयोजन एवं समुचित व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
अपनी समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध छोटी काशी नगरी सीतामऊ इस साहित्य महोत्सव के माध्यम से अपनी वैभवशाली परंपरा, संस्कृति और इतिहास का गौरवगान करेगी। महोत्सव के मुख्य आयोजन में साहित्य, कला एवं दर्शन के क्षेत्र से जुड़ी देश की ख्यातनाम विभूतियां सहभागिता करेंगी। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख हस्तियां भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी।
आयोजन को स्मरणीय एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अलग-अलग दिनों में साहित्य, कविता, कथा-वाचन, विचार गोष्ठी, कला, लोक संस्कृति एवं अन्य विधाओं से जुड़े रुचिकर एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्रवासियों सहित आगंतुकों को साहित्य और संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
सीतामऊ साहित्य सम्मेलन के माध्यम से क्षेत्रवासियों को एक बार पुनः सीतामऊ की ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक समृद्धता से परिचित कराया जाएगा। आमतौर पर इस प्रकार के भव्य साहित्यिक आयोजन बड़े शहरों में आयोजित होते हैं, किंतु जिले के सीतामऊ नगर में दूसरी बार इस स्तर का आयोजन किया जा रहा है, जो जिले के लिए गौरव की बात है। आयोजन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
सीतामऊ क्षेत्र ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। यहां उपलब्ध हस्तलिखित ग्रंथ, ताम्रपत्र एवं अन्य बहुमूल्य ऐतिहासिक धरोहरें देशभर के शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही हैं। इन ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं पर साहित्य महोत्सव के दौरान विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।
महोत्सव के अवसर पर सीतामऊ नगर को आकर्षक रूप से सजाने-संवारने की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई हैं। यह आयोजन न केवल साहित्य एवं संस्कृति के संवर्धन में सहायक होगा, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी सीतामऊ और मंदसौर जिले को नई पहचान प्रदान करेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Jan 2026, 02:31 PM
ट्रैक्टर चोरी के आरोपी को जुलूस निकालने की मांग पर अड़े ग्रामीण, पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद माने
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । थाना आलोट क्षेत्र अंतर्गत 28 दिसंबर 2025 को हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना को लेकर गुरुवार को ग्राम अरवालिया सोलंकी सहित आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने चोरी के आरोपी का जुलूस निकालने की मांग को लेकर करीब दो से ढाई घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
घटना की सूचना पर आलोट एसडीओपी पल्लवी गोर मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से संवाद कर समझाइश दी। इसके बाद थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने भी ग्रामीणों को कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विधिवत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के बयान के आधार पर उन्हेल (राजस्थान) निवासी रघुनाथ सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। साथ ही अन्य चोरी की वारदातों में शामिल उसके साथियों और पुरानी चोरियों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि 28 दिसंबर को फरियादी पुर सिंह पिता बालू सिंह की रिपोर्ट पर थाना आलोट में ट्रैक्टर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने एक आरोपी ईश्वर सिंह पिता गंगाराम सोंधिया राजपूत निवासी लाखा खेड़ी उमट थाना गंगधर जिला झालावाड़ (राजस्थान) को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ के आधार पर मुख्य सरगना रघुनाथ सिंह की पहचान हुई, जिसे 1 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए और ज्ञापन देकर निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई की मांग की। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Jan 2026, 08:48 PM
प्लास्टिक मुक्त सुंदरकांड आयोजन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया/ । बुधवार को आलोट तहसील में राजस्व परिवार द्वारा सर्वहित की कामना के उद्देश्य से सुंदरकांड का आयोजन किया गया। आयोजन के पश्चात उपस्थित जनों को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि संपूर्ण सुंदरकांड पाठ एवं प्रसादी वितरण के दौरान प्लास्टिक का कहीं भी उपयोग नहीं किया गया।
इस अवसर पर राजस्व परिवार के सदस्यों ने आमजन से दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े सकारात्मक बदलाव संभव हैं और प्लास्टिक मुक्त आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में तहसील के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Jan 2026, 08:47 PM
आवारा पशुओं का आतंक, सड़कें बनीं अखाड़ा, सांडों की लड़ाई में कार क्षतिग्रस्त, नागरिकों की जान-माल असुरक्षित
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया/ नगर में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या अब आमजन के लिए गंभीर संकट बनती जा रही है। सड़कों पर झुंड के रूप में घूमते गाय-सांड न केवल यातायात बाधित कर रहे हैं, बल्कि इनके आपसी झगड़े अब सीधे तौर पर जान-माल के नुकसान का कारण भी बन रहे हैं।
परसों रात गायत्री मंदिर क्षेत्र में सड़क पर घूम रहे दो सांडों के बीच अचानक भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते दोनों सांड सड़क को अखाड़ा बना बैठे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार उनकी चपेट में आ गई, जिससे वाहन को भारी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई राहगीर या वाहन सवार सीधे चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर के प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थलों और बाजार क्षेत्रों में आवारा पशुओं का जमावड़ा आम बात हो गई है। कई बार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब अंधेरे में पशु सड़क के बीच बैठ जाते हैं।
नागरिकों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं की समस्या को हल्के में न लिया जाए। पशुओं के लिए स्थायी गौशाला, पकड़-धकड़ अभियान, पशु मालिकों पर जुर्माना तथा संवेदनशील क्षेत्रों से पशुओं को हटाने जैसी ठोस और वैकल्पिक व्यवस्थाएं तत्काल की जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले प्रशासन जागे।
आलोट में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं प्रशासनिक उदासीनता की ओर इशारा कर रही हैं। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या किसी दिन अपूरणीय जनहानि में बदल सकती है। अब सवाल यह है कि प्रशासन चेतावनी संकेतों को समझते हुए कब ठोस कार्रवाई करता है।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Jan 2026, 08:46 PM
हृदय में भगवान बसे हों, वही वास्तव में बड़ा होता है : संतश्री पं. कमलकिशोरजी नागर
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया/ परमात्मा सर्वशक्तिमान हैं, लेकिन मनुष्य स्वयं को बड़ा सिद्ध करने में लगा रहता है, जबकि सृष्टि का सत्य यह है कि साढ़े पांच हजार से अधिक नदियां बहकर समुद्र को बड़ा बनाती हैं, धरती और आकाश को विशाल बताती हैं और भगवान अपने भक्त को बड़ा बताते हैं। इसलिए वही व्यक्ति बड़ा है, जिसके हृदय में भगवान विराजमान हों। यह भाव होना ही भक्ति का सार है।
ये विचार गुरुदेव संतश्री पं. कमलकिशोरजी नागर ने आलोट से करीब 18 किलोमीटर दूर बड़ौद रोड स्थित श्रीकृष्ण गौशाला परिसर में ग्राम माल्या के धर्मप्रिय ग्रामवासियों द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार को व्यक्त किए।
संतश्री ने भाव और श्रद्धा का महत्व समझाते हुए कहा कि जैसे सोने-चांदी का भव्य सिंहासन बना भी लिया जाए, लेकिन यदि मूर्ति टिकाने के लिए गादी न हो तो वह हिलती-डोलती रहती है। उसी प्रकार जब तक मनुष्य के हृदय में भाव नहीं बढ़ता, तब तक उसका मन भी स्थिर नहीं होता। कथा का उद्देश्य ही हृदय में भाव जगाना है।
उन्होंने कहा कि राम से बड़ा उनका नाम है और श्रीकृष्ण से बड़ी उनकी कथा है। इसी तरह नारी से बड़ा उसका सुहाग होता है। संगति पर बल देते हुए संतश्री ने कहा कि क्रोधी और लोभी के साथ बैठने से वही अवगुण स्वयं में भी आ जाते हैं, इसलिए ऐसी संगति से बचना चाहिए।
संतश्री ने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि शबरी के प्रेमभाव के कारण भगवान श्रीराम ने उसके बेर स्वीकार किए, सूरदास तर गए और यहां तक कि भगवान को सौ गाली देने वाले को भी परमात्मा ने मुक्ति प्रदान की। परमात्मा इतने दयालु हैं कि प्रेमभाव से अंधे, गूंगे, बहरे, लूले-लंगड़े और बुद्धिहीन तक को तार देते हैं।
उन्होंने कहा कि संकट के समय मनुष्य का भगवान के प्रति भाव कम हो जाना उचित नहीं है। जैसे रोहिणी नक्षत्र की तपन अधिक होगी तो ही फसल अच्छी होगी, यह बात किसान भली-भांति समझता है। इसी प्रकार भगवान के प्रति हमारा भाव भी ब्याज की गति से बढ़ना चाहिए।
सामाजिक जीवन पर टिप्पणी करते हुए संतश्री ने कहा कि आज लोग सुनना पसंद नहीं करते, इसी कारण भाई-भाई की, बेटा पिता की, बहु सास की और नौकर मालिक की बात नहीं सुनता, जिससे कलह बढ़ता है। यदि हम सुनना शुरू कर दें और जवाब देना बंद कर दें तो पुलिस थाना और अदालतें स्वयं बंद हो जाएंगी। इसलिए ऐसा बोलना चाहिए जिससे सामने वाले के मन में आग न लगे।
कथा वाचन से पूर्व बालसंत गोविंदजी ने भी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और संगीतमय भागवत कथा का भावविभोर होकर श्रवण किया।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Jan 2026, 08:45 PM
बिना नंबर और मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, 5500 का जुर्माना, साइलेंसर जब्त
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । नगर में यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत आलोट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल को पकड़ा। जांच के दौरान मोटरसाइकिल में अवैध रूप से मोडिफाइड साइलेंसर लगा होना पाया गया। पुलिस ने वाहन चालक दीपक पिता प्रभुलाल सोलंकी उम्र 22 वर्ष को मौके पर रोका। जांच में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 52/182 (ए)(4) एवं 77/177 के उल्लंघन पाए जाने पर चालक से 5500 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही वाहन से मोडिफाइड साइलेंसर खुलवाकर पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि मोडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध संशोधन नहीं कराने की अपील की है।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Jan 2026, 06:37 PM
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने नागरिकों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
मंदसौर / उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने नव वर्ष के शुभागमन पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। देवड़ा ने कहां कि गत वर्षों में राज्य सरकार ने जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास, सुशासन और समावेशी प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प मजबूत हुआ है।
देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उन्हें कहा कि निवेश के माध्यम से रोजगार निर्माण की दिशा में प्रदेश आगे बढ़ा है और अब नया वर्ष कृषि कल्याण को समर्पित होगा।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि नववर्ष सबके जीवन में स्वास्थ्य, सम्मान और समृद्धि लेकर आए। सब मिलकर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण की दिशा में और तेज़ी से आगे बढ़ें, यही नववर्ष का संकल्प है।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Jan 2026, 02:08 PM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने जिलेवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की
मंदसौर / नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं। उन्होंने कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि लेकर आए—इसी मंगलकामना के साथ उन्होंने जिले के समस्त नागरिकों को नववर्ष की शुभेच्छाएँ प्रेषित कीं।
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने जिलेवासियों से आह्वान किया कि नववर्ष को नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच एवं आपसी सहयोग के साथ प्रारंभ करें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2026 जिले के समग्र विकास, सामाजिक सद्भाव, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में नई उपलब्धियाँ लेकर आएगा।
उन्होंने जिलेवासियों से कानून-व्यवस्था, स्वच्छता एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, जिससे जिले को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर किया जा सके। अंत में उन्होंने कामना की कि नववर्ष जिले के प्रत्येक परिवार के लिए खुशहाली, शांति एवं सफलता का संदेश लेकर आए।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Jan 2026, 02:07 PM
धोखाधड़ी से बचें—टाइगर रिज़र्व में सफारी MPOnline.gov.in से ही करें बुकिंग
मंदसौर / वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के टाइगर रिजर्व में सफारी टिकटों की बुकिंग केवलMPOnline के माध्यम से ही अधिकृत है। इसके अलावा किसी भी निजी वेबसाइट, मोबाइल ऐप या डिजिटल प्लेटफॉर्म को सफारी बुकिंग की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे किसी भी प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जा रही बुकिंग अवैध है। विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे अत्यंत सतर्क रहें और केवल अधिकृत MPOnline पोर्टल के माध्यम से ही सफारी बुकिंग करें।
विभाग की अपील है कि यदि किसी पर्यटक ने इन अनधिकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सफारी बुक कराई है और वह धोखाधड़ी का शिकार हुआ है, इससे किसी प्रकार का नुकसान हुआ है अथवा बुकिंग संबंधी कोई अन्य शिकायत है, तो वह तत्काल संबंधित कार्यालय को इसकी सूचना दे। शिकायतों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिये राज्य साइबर पुलिस सेल को भेजा जाएगा। विभाग इस प्रकार की अनियमित और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए तत्पर है।
मध्यप्रदेश के टाइगर रिज़र्व में सफारी बुकिंग के लिये कुछ वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म मिलते जुलते भ्रामक नामों से सेवाएं देने का दावा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश वन विभाग ने चेतावनी दी है कि ये वेबसाइट्स अनधिकृत हैं। इनसे बुकिंग कराने पर पर्यटकों को धोखाधड़ी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने कहा है कि पर्यटकों के हितों की सुरक्षा और पारदर्शी, सुरक्षित एवं वैधानिक सफारी बुकिंग व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Jan 2026, 01:23 PM
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के 4,767 रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित
एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल से 31 दिसंबर 2025 से होंगे आवेदन
भोपाल / महिला एवं बाल विकास द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों की बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पूर्णतः अस्थाई, मानदेय आधारित एवं मानसेवी रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2025 (फेज-2) के अंतर्गत की जा रही है। इच्छुक एवं पात्र आवेदिकाएँ MP Online द्वारा विकसित “चयन पोर्टल” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 1,573 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 3,194 आंगनवाड़ी सहायिका पद, इस प्रकार कुल 4,767 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें दिसंबर 2025 तक के रिक्त पदों के साथ-साथ जनवरी 2026 से जून 2026 तक संभावित रिक्तियाँ भी सम्मिलित हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर 10 जनवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।
निर्देशानुसार आवेदिका का उसी ग्राम अथवा नगरीय वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है, जहाँ रिक्त पद की पूर्ति की जानी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी (12वीं उत्तीर्ण) निर्धारित की गई है। साथ ही 01 जनवरी 2025 की स्थिति में आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।
आवेदन के समय समस्त आवश्यक प्रमाण पत्र PDF प्रारूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन शुल्क ₹100/- एवं 18 प्रतिशत जीएसटी निर्धारित किया गया है। आवेदिकाएँ स्वयं MP Online पोर्टल पर जाकर या अधिकृत कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
रिक्त पदों का परियोजना एवं आंगनवाड़ी केंद्रवार विवरण, भर्ती से संबंधित नियम, शर्तें, पात्रता एवं अन्य आवश्यक जानकारी चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) तथा विभागीय वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है। MP Online से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या के निराकरण हेतु हेल्पलाइन नंबर 0755-6720208 जारी किया गया है।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Jan 2026, 01:21 PM
सुशासन भवन परिसर में 1 जनवरी को राष्ट्रगीत वंदेमातरम् का हुआ सामूहिक गायन
मंदसौर / नववर्ष के अवसर पर मंदसौर कलेक्टर कार्यालय स्थित सुशासन भवन परिसर में शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत वंदेमातरम् का सामूहिक गायन किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रगीत गायन के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

posted by : Admin/Pointer Media
01 Jan 2026, 01:19 PMमंदसौर में घर में घुसकर की हत्या,आरोपी ने खुद को भी मारी गोली, पत्नी पति सहित तीन की मौत
मंदसौर / शहर के गोल चौराहा क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना हो गई। बुधवार रात लगभग 8.30 से 9 बजे के लगभग एक मकान में ताबड़तोड़ चली गोलियों ने दहशत फैला दी। घटना शहर के गोल चौराहा के करीब सिंधू आराधना गली में एक निजी लैब के पीछे के मकान की है। रात करीब 9 बजे गोली मारकर एक अज्ञात शख्स ने पति-पत्नी की हत्या करते हुए स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और इलाके में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। आला पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है। एसपी विनोदकुमार मीना भी मौके पर पहुंचे। अभी तीनों के शव घर में ही है और पुलिस व फोरेंसिंक एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं। एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि तीनों की मौत हो गई है पर क्या विवाद हुआ और घटना क्यों हुई इसकी जांच के बाद ही पता चलेगा।

कारोबारी व पत्नी को गोली मारकर की खुदकुशी- पुलिस के अनुसार मृतक दिलीप कुमार व उनकी पत्नी रेखा सहित एक अन्य का शव घर में मिला है। घर में गोलियां चलने की आवाज जैसे ही पड़ोसियों ने सुनी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर का नजारा देख हैरान रह गई। एसपी विनोद मीना भी मौके पर पहुंचे और एफएसएल के दल को बुलाकर घटनास्थल की जांच करवाई।

गोल्ड लेन-देन में वारदात की आशंका- वारदात की वजह गोल्ड लेन-देन बताया जा रहा है हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एसपी व साथ आए अन्य अधिकारियों ने आसपास रहने वालों सहित करीबी रिश्तेदारों से पूछताछ की है। घर में मिले कारोबारी दिलीप कुमार, उनकी पत्नी रेखा व आरोपी विकास सोनी निवासी निम्बाखेड़ा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से पूरे इलाके ही नहीं शहर में सनसनी फैल गई है।
posted by : Admin/Pointer Media
31 Dec 2025, 11:23 PM
गाजर घास मुक्त जिला झालावाड़ अभियान” की शुरुआत ।
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल | चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, झालावाड़ द्वारा “गाजर घास मुक्त स्वस्थ झालावाड़ अभियान” का शुभारंभ बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान द्वारा किया गया।
डॉ. साजिद खान ने बताया कि गाजर घास (Parthenium hysterophorus) केवल एक खरपतवार नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य, कृषि एवं पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती है। इसके संपर्क एवं परागकणों के माध्यम से त्वचा रोग (Airborne Contact Dermatitis), श्वसन एलर्जी, दमा एवं नेत्र समस्याएँ उत्पन्न होती हैं, वहीं यह भूमि की उपजाऊ क्षमता को भी प्रभावित करती है। इसलिए इसके उन्मूलन हेतु जन-जागरूकता एवं सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं।
अभियान के अंतर्गत जिला सीपीआर नोडल अधिकारी एवं जिला चिकित्सालय के त्वचा रोग चिकित्सक डॉ. शुभम पाटीदार के तकनीकी मार्गदर्शन में आमजन को गाजर घास से होने वाले दुष्प्रभाव, बचाव के उपाय एवं सुरक्षित रूप से इसे हटाने की जानकारी प्रदान की जाएगी। जागरूकता सामग्री, परामर्श सत्र एवं सामुदायिक स्तर पर गतिविधियाँ संचालित की जाएँगी।

नागरिको से की गई अपील अपने आसपास की गाजर घास को सुरक्षित तरिके से हटाए:-
सी एम एच ओ ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, खेत, कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों से गाजर घास को सुरक्षित तरीके से हटाएँ तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
बीमारी की जड़ पर प्रहार:-
यह अभियान “इलाज से पहले बीमारी की जड़ पर प्रहार” के संदेश के साथ स्वस्थ, सुरक्षित एवं गाजर घास मुक्त झालावाड़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
फोटो-
(1 )गाजर घास मुक्त झालावाड़ जिले की शुरुआत करते हुए सीएमएचओ डॉ साजिद खान
(२ )बढ़ती गाजर घास से चर्म रोग से पीड़ित मरीज
posted by : Admin/Pointer Media
31 Dec 2025, 05:35 PM
गो-भैंसवंशीय पशुओं में नि:शुल्क खुरपका-मुँहपका टीकाकरण 31 जनवरी तक होगा
मंदसौर / पशु पालन एवं डेयरी विभाग के उप सचांलक द्वारा बताया गया कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम ( NADCP-FMD ) योजना के अंतर्गत जिले के समस्त गो-भैंसवंशीय पशुओं में खुरपका-मुँहपका टीकाकरण कार्यक्रम 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 4 माह से अधिक आयु के समस्त गो-भैंसवंशीय पशुओं में नि:शुल्क खुरपका-मुँहपका टीकाकरण किया जाएगा।
खुरपका-मुँहपका बीमारी होने पर पशुओं के मुंह में छाले एवं पेरों में घाव हो जाते हैं। दुधारू पशुओं में दूध देने की क्षमता कम हो जाती है। जिससे पशु पलकों को आर्थिक नुकसान होता है। बीमारी बढ़ने पर पशु की मृत्यु भी हो सकती है। संक्रमांक बीमारी एक पशु में होने पर पूरे ग्राम के पशुओं को प्रभावित करती है। बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय पशुओं का टीकाकरण ही है। पशुपालक अपने ग्राम के निकटस्थ पशु चिकित्सा संस्थान से संपर्क कर अपने संपूर्ण ग्राम में टीकाकरण करवाएं।
posted by : Admin/Pointer Media
31 Dec 2025, 05:00 PM
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पूर्णत: अस्थाई एवं मानदेय आधारित रिक्त पद हेतु 10 जनवरी तक करें आवेदन
मंदसौर / जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के बीएल विश्नोई द्वारा बताया गया कि मंदसौर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पूर्णत: अस्थाई एवं मानदेय आधारित मानसेवी रिक्त पदों हेतु 10 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते है ।
आंगनवाडी कार्यकर्ताओं के 21 एवं आंगनवाडी सहायिका के 52 पद हेतु आवेदन एमपी ऑनलाइन द्वारा तैयार http://chayan.mponline.gov.in चयन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
31 Dec 2025, 04:58 PM
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक अब 8 जनवरी को होगी
मंदसौर / सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन द्वारा बताया गया कि 3 जनवरी को सांसद सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में परिवर्ततन किया गया है।
अब जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में 8 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे जिला पंचायत सभागृह में होगी।
posted by : Admin/Pointer Media
31 Dec 2025, 04:56 PM
जिन विद्यालयों में अभी तक कोर्स पूर्ण नहीं, वे तत्काल कोर्स पूर्ण करें : कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग
परीक्षा परिणाम में गुणात्मक सुधार हेतु सभी विद्यालय बेहतर प्रयास करें
डाइट सभागार में स्कूल प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में डाइट सभागार में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं हाई स्कूल के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, जिला शिक्षा अधिकारी सहित जिले के समस्त शासकीय हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में अभी तक शैक्षणिक कोर्स पूर्ण नहीं हुआ है, वे तत्काल कोर्स पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्यार्थियों से विगत 5 वर्षों के प्रश्न पत्र अनिवार्य रूप से हल करवाने, नियमित मॉक टेस्ट आयोजित करने तथा मॉक टेस्ट में महत्वपूर्ण प्रश्नों को प्राथमिकता से शामिल करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी विद्यालय को किसी प्रकार की शैक्षणिक या प्रशासनिक समस्या आ रही है, तो उसका निराकरण संकुल स्तर पर ही किया जाए। उन्होंने 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में समान संसाधन उपलब्ध हैं, अतः बेहतर परिणाम देना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों के प्राचार्य विद्यार्थियों से पुराने प्रश्न पत्र निकलवाकर उन्हें हल कराएं तथा सभी बच्चों को समान रूप से पढ़ाएं। साथ ही कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों पर भी विशेष ध्यान देते हुए उनके शैक्षणिक स्तर की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

बैठक में त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणामों की कक्षावार, विषयवार एवं शिक्षकवार समीक्षा की गई। आगामी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधार हेतु तैयार कार्ययोजना पर विद्यालयवार चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त वर्षभर आयोजित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने सभी प्राचार्यों से अपेक्षा की कि वे विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि जिले के परीक्षा परिणामों में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
posted by : Admin/Pointer Media
31 Dec 2025, 03:12 PM
सांवलियाजी मंदिर, मंडफिया में नववर्ष के अवसर पर आने वाली भीड़ को लेकर व्यापक पुलिस व्यवस्था
चित्तौड़गढ़, । मंडफिया स्थित प्रसिद्ध सांवलियाजी मंदिर में नववर्ष के अवसर पर देश–प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष पुलिस बंदोबस्त किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि नववर्ष के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। मंदिर परिसर, मुख्य मार्गों, पार्किंग स्थलों, बस स्टैंड एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस अधिकारी एवं जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई है तथा प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों व अन्य स्थानों मीरा सर्किल, मंदिर परिसर, भादसोड़ा बाई पास नाका पर ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी की जा जाएगी। सादा वर्दी में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मंडफिया में पुलिस कंट्रोल रूम एवं जिला पुलिस कंट्रोल रूम को सक्रिय रखा गया है तथा क्विक रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
नववर्ष पर्व पर श्री सांवलियाजी / मण्डफिया आने वाले यात्रीयों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी-
● उदयपुर, मंगलवाड, भादसौडा चौराया की तरफ से मण्डफिया आने वाले वाहनों की पार्किंग बालिका छात्रावास एवं रेफरल हॉस्पीटल पार्किंग पर रहेगी।
● घोडाखेडा होकर मंगलवाड, आकोला तथा उदयपुर की तरफ से मण्डफिया आने वाले वाहनों की पार्किंग रा० उच्च० मा० वि० मण्डफिया खेल ग्राउण्ड पार्किंग में रहेगी।
● चित्तौड़गढ़, नरबदिया तथा कुरेठा गांव की तरफ से मण्डफिया आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आक्या पैट्रोल पम्प के पास पार्किंग में रहेगी।
● भदेसर की तरफ से मण्डफिया आने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भदेसर रोड बाईपास पर रिंगरोड पर (रामलाल गाडरी के कुएं के पास) रहेगी।
● चिकारडा, आवरी माता तथा मध्यप्रदेश की तरफ से मण्डफिया आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था गोकुल विश्रान्ति गृह पार्किंग एवं गोकुल विश्रान्ति गृह के सामने स्थित पार्किंग में रहेगी। उपरोक्त दोनों पार्किंग वाहनों से भर जाने के बाद पूजा पैलेस चौराया (देवकी सदन धर्मषाला के पास) से वाहनों का डाईवर्जन किया जाकर रिंगरोड बाईपास पर स्थित रिजर्व पार्किंग राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डफिया के खेल ग्राउण्ड (सांवरिया सरोवर के पास) में रहेगी।
● मण्डफिया-अमरपुरा-केसरखेडी रोड को मण्डफिया से भादसौडा चौराया के लिए वाहनों की निकासी के लिए काम में लिया जावेगा। उक्त रोड से उपरोक्त पर्व पर भादसौडा गांव/चौराया से मण्डफिया आने के लिए बन्द रहेगा।
● राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की पार्किंग करने पर पूर्ण निषेध किया गया हैं।
श्री सांवलिया जी मंडफिया में संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था को दो सेक्टर में विभाजित किया गया है
सेक्टर 1 में मुख्य मंदिर परिसर व विभिन्न नाका पॉइंट्स पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह तथा सेक्टर 2 में यातायात, पार्किंग, डायवर्जन व नाका पर पुलिस व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ होंगे, जिनकी सहायता अर्थ डीएसपी भदेसर विनोद लखेरा वह थाना अधिकारी मंडफिया गोकुल डांगी उपनिरीक्षक सब प्रभारी होंगे संपूर्ण सुरक्षा यातायात एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु 250 से अधिक पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक सहयोग के लिए सेक्टर वाइज कार्यपालक मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है।
सांवलिया जी मंदिर में किसी प्रकार के विशेष दर्शन अथवा अन्य विशिष्ट दर्शन की व्यवस्था पर मंदिर मंडल द्वारा पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई हैं। मंदिर परिसर में मोबाईल ले जाना व उससे फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करने पर पूर्ण निषेध है।
पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे शांति एवं अनुशासन बनाए रखें, पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा एवं यातायात निर्देशों का पालन करें, यात्री भीड़ में अपने साथ कीमती वस्तुएं साथ लेकर नही चले तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या कंट्रोल रूम को दें।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Dec 2025, 07:43 PM
तन, मन और धन से भी ऊपर है वन : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
उप मुख्यमंत्री ने नगर वन देवडूंगरी अभयारण्य का किया शुभारंभ
पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ
मंदसौर /उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम बुगलिया नई आबादी स्थित देवडूंगरी माता मंदिर परिसर में विकसित नगर वन देवडूंगरी अभयारण्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “तन, मन और धन से भी ऊपर वन होता है।” साथ ही उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण एवं वन संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

नगर वन देवडूंगरी अभयारण्य भारत सरकार की नगर वन योजना एवं ग्रीन इंडिया मिशन के अंतर्गत विकसित किया गया है। लगभग 1 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से तैयार यह नगर वन 44 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है। यहां जैन तीर्थंकर वाटिका, नक्षत्र वाटिका, पक्षी विहार, हवाई गार्डन, एडवेंचर जोन, आर्टिफिशियल झरने सहित पहाड़ी क्षेत्र को हराभरा बनाने के कार्य किए गए हैं। परियोजना का कार्य वर्ष 2020 से प्रारंभ होकर अब पूर्ण हुआ है।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि वन केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। वनों से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी हम सभी को मिलकर करना होगा। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और दूसरों को प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में हरियाली की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है, ऐसे में आमजन की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने शपथ दिलाते हुए कहा कि “मैं वनों, वन्यजीवों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरा योगदान दूंगा। गांव, विद्यालय एवं आसपास के पर्यावरण की सुरक्षा करूंगा तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाऊंगा।”

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा, वन मंडल अधिकारी श्री संजय रायखेरे सहित अन्य अधिकारी, स्कूली बच्चे, आमजन एवं पत्रकारगण मौजूद थे।

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में जल संकट दूर करने के लिए विभिन्न मिशनों पर कार्य किया जा रहा है। सूक्ष्म उद्यवन सिंचाई परियोजना से हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है, जिससे वनों की सघनता भी बढ़ेगी। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए तेंदुआ, डायनासोर और अनुभूति कार्यक्रम पर चर्चा की।

राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि पेड़ों का महत्व हमने कोविड-19 काल में प्रत्यक्ष रूप से देखा। नगर वन की यह परिकल्पना अत्यंत सराहनीय है। पहाड़ी क्षेत्र में वन विकसित करना चुनौतीपूर्ण था, जिसे वन विभाग ने सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने क्षेत्र को प्लास्टिक फ्री जोन घोषित करने तथा तालाब में बोटिंग सुविधा विकसित करने का सुझाव भी दिया।

पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया ने कहा कि नगर वन का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है और आगामी चरणों में और भी विकास कार्य किए जाएंगे। यह स्थान शहर और गांव दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक परिसर के रूप में विकसित हुआ है। आगामी समय में इसका और विकास होगा और यह एक लोक परिसर के रूप में उभरेगा।

posted by : Admin/Pointer Media
30 Dec 2025, 07:38 PM
झालावाड़ पुलिस जो कार्य वर्ष 2025 में नहीं कर पाई , उन कामो को वर्ष 2026 में पूरा करेगी
भवानीमंडी ( जगदीश पोरवाल ) झालावाड़ पुलिस ने वर्ष 2025 में अपराध रोकने के लिए अपराधीयो पर एक से बढ़कर एक अप्रेशन चला कर उन्हें नेस्तनाबूत करने का प्रयास किया , जिसमें कुछ हद तक तो पुलिस को सफलता भी मिली है । जिले का पूरा अपराध तंत्र हाशिये पर चला गया है , गैर कानूनी कार्य करने वाला हर आदमी दहशत में जी रहा है । गैर कानूनी कार्य करने वालो पर पुलिस की सख्ती नये पुलिस कप्तान अमित कुमार बुडानिया के आने के बाद देखी गई ।इन्होंने पुलिस की कार्य प्रणाली को ही बदल कर रख दिया । और बता दिया कि पुलिस यदि अपनी वाली पर आ जाए तो अपराध और गुंडागर्दी को कुछ हद तक खत्म भी कर सकती है ।
पूरे झालावाड़ जिले का पुलिस ने जो लेखा-जोखा वर्ष 2025 का प्रस्तुत किया उसमें ज्यादातर मामले विगत 4-5 माह के है । पुलिस क्या कर सकती है यह पुलिस कप्तान ने जिले के गैर कानूनी कार्य करने वालो को बता दिया है ।
झालावाड़ पुलिस का 2025 का लेखा जोखा
ऑपरेशन दिव्य प्रहार-
71 तस्कर और उनके सहयोगियों की 125 करोड़ बाजार मूल्य की सम्पत्ति कुर्क
50 करोड़ मूल्य की तस्करों की अवैध संपत्तियों के अतिक्रमण हटे ।
10 एनडीपीएस के वांछित मुल्जिमों को दूसरे जिले की पुलिस को सुपुर्द किया ।
ऑपरेशन ऊर्जा प्रहार-
371 हार्डकोर और हिस्ट्रीशीटर के घर एक साथ जेवीवीएनएल टीम के साथ रेड, बिजली चोरी की वीसीआर भरी, 1.25 करोड़ की पेनल्टी
ऑपरेशन शटर डाउन-
सरकारी योजनाओं के देश के सबसे बड़े ग़बन को पकड़ा, अभी तक 47 मुलजिम गिरफ़्तार, 3 करोड़ के डिजिटल डिवाइस और वाहन जब्त, लाखों संदिग्ध बैंक अकाउंट पकड़े..
अभी कई पर्दाफाश बाक़ी..
52 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई…
पुलिस अधीक्षक ने बताया की जो कुछ इस वर्ष 2025 में ना हुआ, उसे नए वर्ष 2026 में ठीक किया जाएगा ।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Dec 2025, 07:34 PM
लोकतंत्र में जनता ने काम करने का अवसर प्रदान किया : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम धमनार में 33 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत की तीन सड़कों का किया भूमिपूजन
मंदसौर / उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धमनार में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 33 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली तीन महत्वपूर्ण सड़कों का भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन के अंतर्गत 2 करोड़ 99 लाख 84 हजार रुपये की लागत से टांकेडा से रावटी व्हाया झाकेड़ा पहुंच मार्ग, 2 करोड़ 74 लाख 58 हजार रुपये की लागत से निपानिया बड़वन से कुचडौद मार्ग तथा 27 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से धमनार से छाजूखेड़ा व्हाया बाबरेचा, दलौदा, लदुसा, छायन, रसूलपुर मार्ग का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में जनता ने हमें सेवा का अवसर दिया है। सरकार निरंतर विकास के कार्य कर रही है। प्रजातंत्र में जनता का आशीर्वाद ही सबसे बड़ा बल होता है, जिसके कारण विकास कार्य लगातार आगे बढ़ते हैं। अब तक हुए विकास कार्यों के लिए उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में बड़ी संख्या में सड़कों का निर्माण हुआ है, नदियों से पानी लेकर खेतों तक पहुंचाने की योजनाएं सरकार द्वारा लागू की गई हैं। नदी जोड़ो परियोजनाओं से प्राकृतिक आपदाओं के नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी। विकास कार्यों में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया गया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम हुआ है, जिससे व्यापार और व्यवसाय को भी बढ़ावा मिला है। मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और लोगों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।
उन्होंने ग्रामीणों से ग्राम में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और शासन की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण किया जाए, ताकि यह सड़कें लंबे समय तक लोगों की सुविधा का माध्यम बनें।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पाटीदार ने कहा कि विकास की कई सौगाते मिली है। जन्म से मृत्यु तक सरकार ने अनेकों योजनाएं बनाई है। विकास का स्वर्णिम इतिहास सरकार ने बनाया है।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Dec 2025, 03:26 PM
उप मुख्यमंत्री देवड़ा धुधलेश्वर मंदिर में आयोजित राम कथा में हुए शामिल
मंदसौर /उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा आज रेवास देवड़ा स्थित प्राचीन धुधलेश्वर मंदिर में आयोजित राम कथा में सम्मिलित हुए। राम कथा का वाचन कथा व्यास पीठ के आचार्य श्री रामानुज जी द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री देवड़ा द्वारा मंदिर परिसर में कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत निरंतर विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। धुधलेश्वर महादेव एक पुरातन एवं आस्था का केंद्र है और यहां राम कथा में शामिल होना एक सुखद एवं पुण्यकारी क्षण है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा का पूर्ण आनंद और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने क्षेत्र की आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए कहा कि यहां की सभी उचित मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

posted by : Admin/Pointer Media
30 Dec 2025, 01:20 PM
तीर्थ यात्रा मनोरंजन नहीं, आत्मिक अनुशासन का माध्यम हो — पंडित मनमोहन कश्यप।
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । तीर्थ स्थलों पर जाने का उद्देश्य सेल्फी या मनोरंजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, दर्शन और धर्मभाव होना चाहिए। तभी सनातन परंपराएं सुरक्षित रहेंगी और हमारी संस्कृति पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। ये विचार आलोट नगर की आस्था का केंद्र श्री अनादिकल्पेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के दौरान कथावाचक पंडित मनमोहन कश्यप ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि आज तीर्थों का स्वरूप बदलता जा रहा है, जहां लोग धार्मिक भाव के बजाय दिखावे को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो चिंताजनक है। सनातन संस्कृति को जीवित रखने के लिए तीर्थ यात्रा को साधना और आत्मशुद्धि का माध्यम बनाना आवश्यक है।
मंदिर जीर्णोद्धार एवं व्यवस्था समिति की ओर से आयोजित इस कथा के पंचम दिवस सोमवार को भगवान गणेश के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के दौरान गणेश जी एवं ऋद्धि-सिद्धि का विवाह उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही देवताओं की रक्षा के लिए तारकासुर वध का प्रसंग सुनाते हुए भगवान कार्तिकेय की वीरता का विस्तृत वर्णन किया गया।
कथा के दौरान पंडित कश्यप का स्वागत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश पाठक, महिला जिला उपाध्यक्ष संजू भाटी, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अशोक पांचाल, योगेश निगम, करवाखेड़ी आश्रम के संत योगी प्रकाशनाथ जी महाराज सहित विनोद माली, नागेंद्र सिंह डोडिया, जन्मजय पाटीदार, सुमित गुप्ता, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा के कमलेश उमरवाल, ताराचंद डूलगज, सुनील उमरवाल, किशोर चौहान, अमन डूलगज ने सम्मान कर किया। वहीं राधाकृष्ण भक्त मंडल के जितेंद्र कृष्ण शास्त्री, अनिल रावल सहित सभी सदस्यों द्वारा भी स्वागत किया गया।
सोमवार को पंडाल में गणेश जी की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर 56 भोग अर्पित किए गए तथा महाप्रसादी का वितरण किया गया।
इस दौरान श्याम प्रेमी भगत ताराचंद डूलगज ने अपने पिता स्वर्गीय रामगोपाल जी डूलगज की स्मृति में 11 हजार रुपए तथा शिव प्रेमी कुंदन सोनी ने भी मंदिर शिखर निर्माण हेतु 11 हजार रुपए की राशि भेंट की। कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Dec 2025, 10:40 AMकंजर के नाम की आड़ में चोरी का खेल, ग्रामीणों ने दबोचा बदमाश, गिरोह बेनकाब
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । थाना क्षेत्र के ग्राम अरवलिया सोलंकी में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ट्रैक्टर चोरी की वारदात ग्रामीणों की सजगता से नाकाम हो गई। ट्रैक्टर स्टार्ट होने की आवाज सुनकर जागे ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए घेराबंदी की और एक बदमाश को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
एसडीओपी पल्लवी गौर ने बताया कि पूर सिंह पिता बालू सिंह के घर के सामने खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर लेकर भाग रहा ईश्वर सिंह पिता गंगाराम सौंधिया राजपूत, निवासी लाखाखेड़ी (उमठ), थाना गंधार, राजस्थान को ग्रामीणों ने दबोच लिया।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और मेमो कथन के आधार पर आरोपी के अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें प्रह्लाद सिंह पिता मांगू सिंह सौंधिया, भारत सिंह पिता शंकर सिंह सौंधिया (दोनों निवासी लाखाखेड़ी उमठ) तथा रघुनाथ सिंह निवासी उन्हेल शामिल हैं, जो घटना के समय मौके से फरार हो गए थे।
एसडीओपी पल्लवी गौर के अनुसार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संबंधित गांवों में दबिश दे रही हैं। प्रारंभिक जांच में किसी कंजर गिरोह की संलिप्तता सामने नहीं आई है। नामजद सभी आरोपी स्थानीय क्षेत्र के बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर अन्य चोरी की घटनाओं से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है और शीघ्र ही शेष आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Dec 2025, 09:46 PM
मेघवाल समाज विकास परिषद के नेतृत्व में 8 फरवरी को मनाई जाएगी जिला स्तरीय रविदास जयंती
मंदसौर/ दिनांक 28 दिसंबर को संत शिरोमणि रविदास जयंती के आयोजन को लेकर एक जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रथम चरण में मेघवाल समाज जिला छात्रावास की नवीन भूमि पर लगाए गए साइन बोर्ड का अनावरण मेघवाल समाज विकास परिषद के जिला अध्यक्ष श्री राधेश्याम गौरवी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मेघवाल समाज विकास परिषद के पदाधिकारी/सदस्य एवं जिला छात्रावास के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नवीन भूमि चांगली के साईन बोर्ड अनावरण उपरांत सभी उपस्थित समाजजनों को छात्रावास की नवीन भूमि का भ्रमण कराया गया, जहाँ संगठन एवं समाजजनों ने सभी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। सभी ने नवीन भूमि पर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु सामूहिक सहमति भी प्रदान की।
भूमि भ्रमण पश्चात द्वितीय चरण में सभी समाजजन दशपुर कुंज पहुँचे, जहाँ संत शिरोमणि रविदास जयंती को लेकर बैठक का आयोजन राधेश्याम गौरवी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान समाज के प्रतिभावान युवा जयंत सूर्यवंशी का सम्मान किया गया तथा उनके माता-पिता एवं परिवार को भी जिला संगठन द्वारा सम्मानित किया गया।

बैठक के प्रथम चरण में नवीन भूमि (चांगली) पर एक आकस्मिक बैठक भी हुई, जिसमें भूमि से संबंधित उठ रहे सभी प्रश्नों के उत्तर जिला संगठन द्वारा दिए गए और साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि अब नवीन भूमि को लेकर किसी भी प्रकार की चर्चा सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से नहीं की जाएगी। संगठन का मुख्य फोकस अब छात्रावास निर्माण पर रहेगा तथा निर्माण हेतु अधिक से अधिक सहयोग राशि एकत्र करने पर जोर दिया जाएगा।
साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्व में खरीदी गई निपानी मेघराज की भूमि को विक्रय कर उससे प्राप्त राशि से नवीन भूमि पर ली गई ब्याज राशि एवं समाज पदाधिकारियों से ली गई अमानत राशि लौटाई जाएगी तथा शेष राशि को छात्रावास निर्माण कार्य में लगाया जाएगा, जिससे छात्रावास का निर्माण कार्य जल्दी से प्रारंभ होकर अपना मूर्त रूप ले सके।
जिला स्तरीय रविदास जयंती बैठक में लिये गये मुख्य निर्णय :-
1. जयंति पर समाज के सेवानिवृत्त एवं प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया जाएगा।
2. जयंति हेतु ली गई सहयोग राशि जमा होने की स्थिति में ही नाम सूची में जोड़ा जाएगा, घोषणाकर्ताओं के नाम सूची में प्रसारित नहीं होंगे।
3. छात्रावास के केवल वही वार्षिक सदस्य मान्य होंगे, जिन्होंने अपनी सदस्यता राशि नियमित रूप से जमा की है। (जैसा पूर्व से लागू नियम लागू है)।
जिला स्तरीय रविदास जयंती समिति का गठन
संरक्षक– बगदीराम बसेर, शंभूलाल भियाजा, शोभाराम सूर्यवंशी, नागुलाल सूर्यवंशी (हेड साहब), नागुलाल डांगी, शोभाराम राठौर
अध्यक्ष – रामलालजी बड़गोती (मंत्री साहब)
प्रभारी – एम. एल. चरेड सर (सेवानिवृत्त तहसीलदार)
उपाध्यक्ष – सुंदरजी बड़गोत
संयुक्त सचिव – भुवानीरामजी गेहलोत
सचिव – दुर्गाशंकरजी सुनार्थी
कोषाध्यक्ष – घनश्यामजी कमलवा
सह-कोषाध्यक्ष – वरदीचंदजी श्रीमाल
(नोट:- रविदास जयंती के सम्पूर्ण विस्तार जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा)
इस अवसर पर के एल रैदास सेवानिवृत्त प्राचार्य, कचरुलाल पंडा , सुखलाल चरेड प्राचार्य, रामेश्वर राठौर, शंभूलाल भियाजा कुकडेश्वर प्राचार्य, डॉ रामनारायण पँवार, नागुलाल सुर्यवंशी हेड साहब, शोभाराम राठौर पिपलोन, एम एल चरेड सेवानिवृत्त तहसीलदार, राजकुमार सुर्यवंशी, शोभाराम सुर्यवंशी सेवानिवृत्त छात्रावास अधीक्षक, बगदीराम बसेर, रामदयाल सुर्यवंशी, प्रहलाद यादव, कैलाश सुर्यवंशी, रामलाल बामनिया, बंसीलाल सुर्यवंशी, घनश्याम सिंघानिया, मनीष कुमार अटोलिया महिला बाल विकास अधिकारी, श्यामलाल सुर्यवंशी बोरखेड़ा, नागुलाल डाँगी, बालमुकुंद सुर्यवंशी, रामलाल बड़गोती,रामचंद्र डाँगी, राधेश्याम सिनम, रवि परमार, कारूलाल सुर्यवंशी, वरदीचंद श्रीमाल, रामनिवास सुर्यवंशी, लालूराम सुर्यवंशी, भगतराम बामनिया, मुकेश सुर्यवंशी, दुर्गाशंकर सुनार्थी, प्रकाशचंद्र मेघवाल, सुरेश परमार, तूफान सुर्यवंशी, भुवानीराम गेहलोत, सत्यनारायण पोखरवाल, कमल सुर्यवंशी, मंगलेश सुर्यवंशी, किशोर सुर्यवंशी, घनश्याम परमार, अम्बालाल डाँगी, शांतिलाल पोखरवाल, जयंत सूर्यवंशी, विजेश इंडियन, परमेश्वर राठौर, मांगीलाल रायकुंवर, राजेश सुनार्थी, गोरधनलाल सीनम, घनश्याम कमलवा, राजेश मालेचा, बलवंत मेघवाल, कमलेश डेलानिया, अम्बालाल मेघवाल, मोहनलाल राठौर, नागुलाल रागोठा, प्रेमचन्द्र रागोठा, श्याम सुर्यवंशी फतेहगढ़ सहित कई अनेक भारी संख्या में पदाधिकारी/समाजजन उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन सुंदर बड़गोत / कारूलाल सुर्यवंशी द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन राधेश्याम सीनम (जिला सचिव) द्वारा किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Dec 2025, 09:29 PM
उप मुख्यमंत्री देवड़ा 30 दिसंबर को करेंगे विभिन्न कार्यों को लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मंदसौर / अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 30 दिसंबर 2025 को विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे।तय कार्यक्रम अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा प्रातः 11:00 बजे ग्राम रेवास देवड़ा में धुंधलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित राम कथा में सम्मिलित होंगे। प्रातः 11:30 बजे धमनार में टांकेड़ा से रावटी व्हाया झाकेड़ा पहुंच मार्ग का भूमि पूजन, निपानिया बड़वन से कुचडौद मार्ग का भूमि पूजन, धमनार से छाजूखेडा व्हाया बाबरेचा, दलौदा, लदुसा, रसूलपूर मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 1:30 ग्राम रानीखेड़ी में 33/11 केव्ही विद्युत उप केंद्र निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे ग्राम बुगलिया में नगर वन देव डूंगरी का लोकार्पण करेंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Dec 2025, 09:15 PM
एक साल में सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से हर खेत तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम राणाखेड़ा में 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
मंदसौर / उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राणाखेड़ा में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत 2 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से लोध से भूखी बुजुर्ग व्हाया बर्डियाफंटा मार्ग का भूमिपूजन, 6 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से लच्छाखेड़ी से ईशाकपुरा बांसखेड़ी फंटा पहुंच मार्ग (व्हाया रठाना) का लोकार्पण तथा 91 लाख 13 हजार रुपये की लागत से रूपावली से भटाना मार्ग का लोकार्पण किया गया। साथ ही 65 लाख रुपये की लागत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर पालड़ी का लोकार्पण, ग्राम कमालपुरा, बिलात्री एवं राणाखेड़ा में आंगनवाड़ी भवनों का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत बिलात्री में मांगलिक भवन का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, नानालाल अटोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला अधिकारी, विकास खंड अधिकारी, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि आने वाले एक वर्ष में मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के माध्यम से हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा। इससे किसानों को बिजली की समस्या से भी राहत मिलेगी और सीधे चंबल नदी का पानी खेतों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि नदियों को आपस में जोड़ा जाए ताकि कोई भी क्षेत्र सूखा न रहे और प्राकृतिक बाढ़ पर भी नियंत्रण हो सके। आज देशभर में नदी जोड़ो परियोजना के तहत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड सभी वर्गों के लोगों के बनाए गए हैं, किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। किसान सम्मान निधि का लाभ भी सभी पात्र किसानों को मिल रहा है। सरकार द्वारा गरीबों को आवास उपलब्ध कराकर उन्हें सम्मानजनक जीवन देने का कार्य किया गया है।

उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि जिन वस्तुओं में देश की मिट्टी की खुशबू हो, उन्हीं को अपनाएं। गांवों की जिम्मेदारी लें, साफ-सफाई पर ध्यान दें और बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित करें ताकि वे देश का नाम रोशन कर सकें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है और 20 से अधिक मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हो चुके हैं। स्कूलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यदि कहीं कोई कमी हो तो तुरंत अवगत कराएं, उसे शीघ्र दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार काम के लिए बनी है और जमीन पर उतरकर विकास कार्य किए गए हैं। सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं और आगे भी विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

posted by : Admin/Pointer Media
29 Dec 2025, 09:14 PM
सीपीआर का 20 हजार लोगो प्रशिक्षण दिया गया, हृदय सुरक्षित जिला बनाने की और बढ़ते कदम
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) हृदय सुरक्षित झालावाड़ अभियान के अंतर्गत जिले में सीपीआर (CPR) का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, अब तक 20 हजार से अधिक नागरिकों को सीपीआर (CPR )का प्रशिक्षण प्रदान कर जिले को Heart Safe District की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
सोमवार को उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, झालरापाटन (जिला झालावाड़) में Heart Safe Jhalawar – CPR मित्र अभियान के अंतर्गत CPR-BLS एवं फर्स्ट-एड की व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्री अजय सिंह राठौड़ के नेतृत्व एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यशाला में जिला CPR नोडल अधिकारी डॉ. शुभम पाटीदार एवं टीम CHO त्रिलोक नागर द्वारा प्रतिभागियों को जीवनरक्षक CPR-BLS तथा प्राथमिक उपचार का चरणबद्ध, व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय को “Heart Safe Institution/Workplace” के रूप में चिन्हित करते हुए CPR प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उद्यानिकी एवं कृषि संकाय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों सहित फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रचार प्रसार कर प्रेरित करे:-
महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अनिल गुप्ता ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण जीवनरक्षक कौशल बताते हुए सभी को इसे सीखने एवं आगे प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित Heart Safe Jhalawar अभियान की सराहना की।
जिले 20 हजार नागरिको सीपीआर का प्रशिक्षण दिया:-
उल्लेखनीय है कि इस अभियान के अंतर्गत अब तक जिले में 20,000 से अधिक नागरिकों को CPR का प्रशिक्षण प्रदान कर जिले को Heart Safe District की दिशा में निरंतर अग्रसर किया जा रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Dec 2025, 09:09 PM
सीईओ जिला पंचायत ने सुरी पंचायत सचिव को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित
मंदसौर / मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मंदसौर द्वारा जनपद पंचायत मंदसौर के प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम पंचायत सुरी में पदस्थ सचिव श्री ओमप्रकाश गुर्जर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है कि पंचायत सचिव श्री गुर्जर का आचरण एवं व्यवहार ग्रामवासियों के प्रति संतोषजनक नहीं पाया गया। ग्राम पंचायत सुरी के निवासियों द्वारा उनके विरुद्ध बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों में हितग्राहियों से रिश्वत की मांग किए जाने के आरोप लगाए गए, जिनसे संबंधित वीडियो साक्ष्य भी प्रेषित किए गए हैं। इन तथ्यों के आधार पर श्री गुर्जर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की गई थी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंदसौर के प्रतिवेदन से यह भी स्पष्ट हुआ कि सचिव द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती गई, ग्रामीणजनों को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं दिलाया गया तथा वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना की गई।
उक्त कृत्यों को दृष्टिगत रखते हुए श्री ओमप्रकाश गुर्जर, सचिव ग्राम पंचायत सुरी, जनपद पंचायत मंदसौर को म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1999 के भाग-2 (क) एवं (ख) में निहित प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में श्री गुर्जर को शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय रहेगा तथा निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत मंदसौर निर्धारित किया गया है।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Dec 2025, 09:06 PM
स्कूल के बन जाने से कई बच्चों का सवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सुरी के भवन का किया निरीक्षण
मंदसौर /उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सुरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि यह विद्यालय भवन लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि इस स्कूल के बन जाने से आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में बड़ा लाभ होगा और उनका भविष्य संवरेगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि यदि स्कूल में किसी प्रकार की कमी हो तो तत्काल अवगत कराएं, ताकि उसे शीघ्र दूर किया जा सके।


उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सभी बच्चे अच्छे से अध्ययन करें और अपने माता‑पिता तथा देश का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने स्कूल परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाने के निर्देश भी दिए, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके। इस अवसर पर जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला अधिकारी, विकास खंड अधिकारी, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

posted by : Admin/Pointer Media
29 Dec 2025, 03:44 PM
गांव के आत्मनिर्भर होने से भारत आत्मनिर्भर होगा : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पिपलिया कराड़िया में 21 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
मंदसौर / उपमुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपलिया कराड़िया में लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से किए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत 1 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित पिपलिया कराड़िया गांव से हाईस्कूल पहुंच मार्ग तथा 1 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से निर्मित खण्डेरियामारू से नावनखेड़ी मार्ग का लोकार्पण किया गया। वहीं 7 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से लिलदा से नाहरगढ़ पित्याखेड़ी मार्ग का भूमिपूजन किया गया।

इसके साथ ही 6 करोड़ 90 लाख 97 हजार रुपये की लागत से निर्मित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सुरी तथा 1 करोड़ 99 लाख 90 हजार रुपये की लागत से निर्मित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पिपलिया कराड़िया का लोकार्पण किया गया। ग्राम पाल्यामारु एवं ग्राम लीलदा में 65-65 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण भी उपमुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला अधिकारी, विकास खंड अधिकारी, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि गांव जब आत्मनिर्भर बनेंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, बच्चों एवं अभिभावकों को स्वच्छता अभियान में सहभागी बनाने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व में सड़कों का अभाव था, आवागमन में भारी कठिनाइयां आती थीं, लेकिन आज मल्हारगढ़ क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में सड़कों का व्यापक विकास हुआ है। विकास के नाम पर आमूल-चूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन एवं बिजली सहित प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे प्रदेश तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Dec 2025, 03:41 PM
उप मुख्यमंत्री देवड़ा 30 दिसंबर को करेंगे विभिन्न कार्यों को लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मंदसौर / अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 30 दिसंबर 2025 को विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार उप मुख्यमंत्री देवड़ा प्रातः 11:00 बजे धमनार में टाकेड़ा से रावटी व्हाया झाकेड़ा पहुंच मार्ग का भूमि पूजन, निपानिया बड़वन से कुचडौद मार्ग का भूमि पूजन, धमनार से छाजूखेडा व्हाया बाबरेचा, दलौदा, लदुसा, रसूलपूर मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 1:00 बजे ग्राम रानीखेड़ी में 33/11 केव्ही विद्युत उप केंद्र निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे ग्राम बुगलिया में नगर वन देव डूंगरी का लोकार्पण करेंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Dec 2025, 03:36 PM
मुनि अर्चित सागर जी का हुआ घर घर पाद प्रक्षालन व आरती
भवानी मंडी/जगदीश पोरवाल/ शहर के श्री दिगम्बर जैन मंदिर में विराजित आचार्य श्री 108 कुन्थू सागर जी के परम प्रभावी शिष्य मुनि श्री 108 अर्चित सागर जी का नगर में सभी दिगम्बर जैन समाज के घरों में श्रद्धा पूर्वक पाद प्रक्षालन कर आरती की गई जहाँ सभी ने घरों पर लड्डू बनाए जिन्हें मुनिवर ने प्रसाद स्वरूप सभी को प्रदान किए। श्रद्धालु श्रीमती सुनीता पांड्या ने बताया कि मुनिवर के आगमन पर सभी ने अपने अपने घरों में 24 घण्टे के दीपक जलाएं ओर घरों के बाहर रंगोली बनाई व शाम को दीपों से जिनेन्द्र प्रभु व आचार्य श्री की आरती की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Dec 2025, 02:07 PM
संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सर्व हिंदू समाज द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक की
भवानी मंडी/जगदीश पोरवाल/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के अंतर्गत रविवार रात्रि को शहर के संस्कार भारती स्कूल में नगर की शिवाजी बस्ती की बड़ी बैठक संपन्न हुई जिसमें क्रियान्वयन व आयोजन समिति के साथ समाजजन उपस्थित रहे। बैठक को मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चित्तौड़ प्रांत व्यवस्था प्रमुख त्रिलोक चंद गोयल ने संबोधित किया ।
बैठक में बस्ती के हिंदू समाज के द्वारा विराट हिन्दू सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई जिसमें शोभायात्रा को भव्य भव्य बनाने हेतु कलश यात्रा,झांकियां,भजन मंडली ,घोड़े,बग्घी इत्यादि की रूपरेखा तय की गई और बस्ती का हिन्दू सम्मेलन आगामी 18 जनवरी 2026 (रविवार) को तय किया गया । इस आयोजन हेतु समिति के संरक्षक ,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,संयोजक ,सह संयोजक,कोषाध्यक्ष व प्रचार टोली के साथ सदस्यों की घोषणा की गई।
अंत में कार्यक्रम को भव्यता से सफल करने के संकल्प के साथ कल्याण मंत्र द्वारा बैठक का समापन किया गया। यह जानकारी समिति के संरक्षक सीताराम नवाल व अध्यक्ष महेश खंडेलवाल ने दी।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Dec 2025, 02:06 PM
नगर कांग्रेस द्वारा आम रास्ते का अतिक्रमण हटाकर सड़क बनाने की मांग की गई ।
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल । नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को एस डी नगर स्थित कॉलोनी के रास्ते को अतिक्रमण कर दीवार बनाकर आम रास्ता बंद करने के सबंध में उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर आम रास्ता खुलवाकर उस पर सड़क बनाने की मांग की गई ।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया ने बताया कि रामनगर स्थित एस.डी. नगर कॉलोनी के आम रास्ते को दीवार बनाकर अतिक्रमण कर आम रास्ता बंद किया जा रहा है जो कि अवैध अतिक्रमण को बढावा दिया जाकर आम रास्ता बंद करने का प्रमाण है। उन्होंने उपखंड अधिकारी श्रद्धा गोमे को ज्ञापन देकर मांग की है कि उक्त मार्ग पर सडक होने के बावजुद आम जनता के लिए रास्ता बंद कर अतिक्रमण किया जा रहा है। उक्त दीवार निर्माण होने से आम जनता को बेवजह दुसरी सडक से होकर आवागमन करना पडेगा। ज्ञापन में बताया कि इस सडक हेतू पूर्व में पालिका प्रशासन व आपको अवगत करवाया गया जिसके बाद सडक निर्माण कार्य चालू हुआ और सडक खोदकर छोड दी गई है जिससे आवागमन में और समस्या उत्पन्न हो गई है और वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे है। मौके पर आम सडक होने के बाद भी पालिका द्वारा ना तो सडक निर्माण कार्य किया जा रहा है और ना ही सडक पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।
ज्ञापन में उपखंड अधिकारी से मांग की गई की उक्त अतिक्रमित दीवार ध्वस्त कर सड़क निर्माण करवाया जावे ।
ज्ञापन देने वालों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोतिया ,विधानसभा चुनाव प्रत्याक्षी चेतनराज गहलोत,नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष कालूलाल सालेचा,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष आनंद काला , ग्रेन एंड स्वीट्स मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष सुदीप सालेचा, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष चैन सिंह सिसोदिया ,पार्षद वीणा मेहरा, राजीक अंसारी ,वरुण मीणा आदि उपस्थित थे ।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Dec 2025, 02:04 PM
गुरुद्वारा सिंह सभा में शहीदी सप्ताह का आयोजन संपन्न
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) गुरुद्वारा सिंह सभा भवानीमंडी में 21 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2025 तक शहीदी सप्ताह का आयोजन बड़ी श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सिक्ख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों – बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी, बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी – तथा माता गुजरी जी की अद्वितीय शहादत को याद किया गया। साथ ही चमकौर के युद्ध में शहीद हुए सिंहों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रधान सरदार प्रीतपाल सिंह ने बताया की शहीदी सप्ताह के दौरान साध संगत द्वारा प्रतिदिन गर्म दूध की सेवा रखी गई, जिसे बच्चों सहित सभी वर्गों के लोगों ने बड़े चाव प्रसादी रूप में ग्रहण किया। यह सेवा शहीदों के बलिदान की स्मृति में समर्पित थी ।
विशेष किर्तन का आयोजन किया:-
27 दिसम्बर को गुरुद्वारा परिसर के बाहर खुले स्थल पर रात्रि 8 बजे से विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया। जिसमे भवानीमंडी के हुजूरी रागी ज्ञानी सतनाम सिंघ जी के द्वारा किये गए बैरागमयी कीर्तन एवं वाहेगुरु सिमरन के माध्यम से संगत ने शहीदों को याद किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर सरदार दर्शन सिंह जी ने चार साहिबजादों एवं माता गुजरी जी की गौरवमयी शहादत का इतिहास विस्तार से सुनाया तथा सभी से इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
चार साहिबजादों एवं माता गुजरी जी की गौरवमयी शहादत का संक्षिप्त इतिहास:-
सन् 1705 में मुगल सेनाओं द्वारा आनंदपुर साहिब पर घेराबंदी के बाद गुरु गोबिंद सिंह जी को किला छोड़ना पड़ा। सरसा नदी पार करते समय परिवार बिछड़ गया। बड़े साहिबजादे बाबा अजीत सिंह जी (18 वर्ष) एवं बाबा जुझार सिंह जी (14 वर्ष) चमकौर की गढ़ी में मुगलों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।
छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी (9 वर्ष) एवं बाबा फतेह सिंह जी (6 वर्ष) माता गुजरी जी के साथ रसोईये गंगू के विश्वासघात के कारण सरहिंद के नवाब वजीर खान के हाथ लगे। नवाब वजीर खान ने उन्हें इस्लाम कबूल करने का लालच एवं दबाव दिया, किंतु साहिबजादों ने मात्र 9 और 6 वर्ष की आयु में भी अपने सिक्ख धर्म और गुरु के प्रति अटल विश्वास दिखाते हुए स्पष्ट इनकार कर दिया । इससे क्रुद्ध होकर मुगलों ने उन्हें जिंदा दीवार में चिनवा दिया। शहादत की खबर सुनकर माता गुजरी जी ने ठंडे बुर्ज में प्राण त्याग दिए। यह बलिदान धर्म की रक्षा एवं सत्य के लिए मानव इतिहास की अनुपम मिसाल है, जो आज 'वीर बाल दिवस' के रूप में 26 दिसम्बर को मनाया जाता है।
गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार प्रितपाल सिंह जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 5 जनवरी 2026 को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए 24 दिसम्बर से प्रभात फेरियों का आयोजन शुरू हो चुका है, जो अंतिम प्रभात फेरी 3 जनवरी को नगर कीर्तन के रूप में निकलेगी।

posted by : Admin/Pointer Media
29 Dec 2025, 08:18 AM
मंदसौर के पूर्व सूबेदार धनंजय शर्मा बाल बाल बचे, बिना नंबर की कार के चालक ने ट्रैफिक थाना प्रभारी को कुचलने का किया प्रयास
ग्वालियर। थीम रोड पर बिना नंबर की तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक थाना प्रभारी धनंजय शर्मा को कुचलने का प्रयास किया। थाना प्रभारी फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग प्वाइंट देखकर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। आसपास गाड़ियों की भीड़ थी, फिर भी करीब 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में चालक ने कार दौड़ा दी।
थाना प्रभारी ने जब रोकना चाहा तो चालन ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। ट्रैफिक थाना प्रभारी के हाथ में टक्कर लगने से वो गिर गए। इससे उनकी कलाई और पंजे में कांच टूट कर घुस गया। इसके बाद कार चालक भाग निकला।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित कार चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। बिना नंबर की गाड़ियों और काली फिल्म कांच पर चढ़ाकर चलने वाले चालकों पर कार्रवाई की जा रही थी। शनिवार रात करीब आठ बजे थीम रोड पर मेडिकल चौराहे के पास थाना प्रभारी धनंजय शर्मा फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की कार लेकर चालक आया। उसने चेकिंग प्वाइंट देखकर ही कार दौड़ा दी।
थाना प्रभारी धनंजय शर्मा अगर समय पर पीछे नहीं हटते तो गंभीर घटना हो जाती। पुलिस देर रात तक सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालक तक पहुंचने का प्रयास करती रही।
posted by : Admin/Pointer Media
28 Dec 2025, 05:46 PM
गोल चौराहे पर भीषण आग से मचा हड़कंप, पुलिस और जनता ने जान पर खेलकर बचाई कई जिंदगियां
मंदसौर। शहर के व्यस्ततम हृदय स्थल गोल चौराहा क्षेत्र में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहाँ स्थित एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते पास स्थित एक बहुमंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें लगभग 7 से 8 परिवार निवास कर रहे थे।

धूं-धूं कर जला मकान, मानवता की मिसाल बनी पुलिस-दुकान से उठी लपटों ने जब रिहाइशी मकान को घेरा, तो वहां फंसे परिवारों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। इस दौरान मंदसौर पुलिस का अदम्य साहस देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए धुआं उगलते मकान में प्रवेश किया और भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की इस तत्परता और जांबाजी की मौके पर मौजूद हर नागरिक ने सराहना की।

साझा प्रयासों से टला बड़ा हादसा- आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन और जनशक्ति ने एकजुट होकर मोर्चा संभाला:

फायर ब्रिगेड और नपा:- दमकल की गाड़ियों और नगर पालिका के टैंकरों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका। फायर ब्रिगेड कर्मचारी शुरू से अंत तक सक्रिय रहे।

जनप्रतिनिधियों की सक्रियता:- नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र राजेश गुर्जर स्वयं मौके पर मौजूद रहकर आग बुझाने के प्रयासों में हाथ बंटाते नजर आए। इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत कार्यों का जायजा लिया।

आम जनता का सहयोग:- स्थानीय निवासियों ने भी बिना डरे बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने में प्रशासन का पूरा साथ दिया।

फ्रिज ब्लास्ट और ज्वलनशील पदार्थ बने कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण दुकान में रखे फ्रिज के कंप्रेसर का फटना बताया जा रहा है। दुकान में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों ने आग में घी का काम किया, जिससे लपटें विकराल हो गईं।

प्रशासनिक बयान:- "फिलहाल प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और आग को पूरी तरह शांत करना था। आग लगने के सटीक कारणों और हुए नुकसान का आकलन पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।"

posted by : Admin/Pointer Media
28 Dec 2025, 05:45 PM
छात्रावास की भूमि पर निजी निर्माण, सीमांकन होने के बाद भी नहीं मान रहे माफिया ?
मंदसौर अफीम गोदाम रोड स्थित सरकारी भूमि जो छात्रा वास के लिए आरक्षित है उस पर अवैध रूप से कब्जा बताकर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है जिसको लेकर पूर्व में छात्र संगठन एबीवीपी ने जमकर प्रदर्शन किया था किंतु उसके बाद उनके विरोध के स्वर गूंजना बंद हो गए बाद में दूसरा छात्रा संगठन एनएसयूआई मैदान में उतरा जिसके विरोध के बाद भूमि का सीमांकन किया गया जिसकी रिपोर्ट बनाकर संबंधित अधिकारी को सौंप दी गई है हालांकि सूत्री को माने तो सीमांकन में भी भूमि छात्रावास की होना आया है। आज फिर nsui के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए निर्माण के दौरान बनाई गई अवैध दिवाल को तोड़ कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

posted by : Admin/Pointer Media
28 Dec 2025, 05:40 PMसूचना के बाद भी कार्रवाई शून्य: खाद संकट के बीच रात के अंधेरे में निजी गोदाम में उतरी 30 टन यूरिया, आपूर्ति तंत्र पर बड़ा सवाल
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । जब जिले में यूरिया खाद को लेकर आपूर्ति प्रभावित बताई जा रही है और किसान समितियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, उसी समय आलोट में एक निजी गोदाम में राजस्थान पासिंग बड़े ट्राला ट्रक से भारी मात्रा में यूरिया खाद उतारे जाने का मामला सामने आया है। इस गतिविधि की सूचना पूर्व में दिए जाने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन निरीक्षण के बावजूद न तो माल रोका गया और न ही कोई दंडात्मक कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने ट्राला ट्रक और खाद के फोटो-वीडियो बनाए, भाड़ा बिल्टी की तस्वीरें लीं और वापस लौट गए। इसके बाद रात के समय उसी गोदाम में यूरिया खाद का उतार लगातार जारी रहा, जिसका वीडियो भी सामने आया है। निरीक्षण के बाद भी उतार जारी रहना इस बात पर सवाल खड़े करता है कि क्या जांच केवल औपचारिकता बनकर रह गई।
भाड़ा बिल्टी के मुताबिक राजस्थान पासिंग बड़े ट्राला ट्रक से 670 बोरी, कुल 30.150 मीट्रिक टन यूरिया खाद आलोट लाई गई। दस्तावेजों में उर्वरक विक्रय लाइसेंस की वैधता, निर्धारित भंडारण सीमा तथा अंतरराज्यीय आवंटन अथवा अनुमति का स्पष्ट उल्लेख सामने नहीं आता। निजी गोदाम में इतनी बड़ी मात्रा में सब्सिडी युक्त उर्वरक उतारने की अनुमति किस आधार पर दी गई, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
यूरिया एक नियंत्रित उर्वरक है, जिसकी आपूर्ति, भंडारण और वितरण सरकार द्वारा तय व्यवस्था के तहत होता है। ऐसे में सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि जब जिले में खाद की कमी की स्थिति बनी हुई है, तब इतनी बड़ी खेप आखिर किस आवंटन से और किस चैनल के माध्यम से निजी गोदाम तक पहुंची। यदि यह खेप वैध और नियमानुसार थी, तो निरीक्षण के बाद भी इसकी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक न होना कई आशंकाओं को जन्म देता है।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि संकट की स्थिति में किसी भी प्रकार की अस्पष्ट आपूर्ति व्यवस्था कालाबाजारी और असमान वितरण की संभावना को बढ़ाती है। वहीं स्थानीय नागरिकों का मानना है कि सूचना के बाद भी प्रभावी कार्रवाई न होना निगरानी तंत्र की गंभीरता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।
अब आवश्यकता है कि संबंधित ट्राला ट्रक, निजी गोदाम, भाड़ा बिल्टी, उर्वरक लाइसेंस, अंतरराज्यीय अनुमति तथा मौके पर की गई कार्रवाई की समग्र और निष्पक्ष समीक्षा की जाए। साथ ही जहां से यूरिया भेजे जाने का उल्लेख है, वहां के संबंधित प्रशासनिक एवं गोदाम स्टाफ का भी मिलान कर जांच की जाए कि वास्तव में यूरिया वहीं से रवाना हुआ था या नहीं, अथवा कहीं भाड़ा बिल्टी फर्जी तो नहीं है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि खाद संकट के बीच निजी भंडारण तक पहुंची यह खेप नियमों के दायरे में थी या नहीं।
posted by : Admin/Pointer Media
28 Dec 2025, 05:35 PM
ट्रैक्टर चोरी का प्रयास, ग्रामीणों ने एक आरोपी को ट्रैक्टर सहित पकड़ा, देसी कट्टा व दो मोबाइल जब्त
आलोट।दुर्गाशंकर पहाडिया/आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम अरवलिया सोलंकी में बीती रात ट्रैक्टर चोरी के प्रयास का मामला सामने आया। फरियादी पूर सिंह पिता बालू सिंह सोलंकी के अनुसार उनका ट्रैक्टर (क्रमांक MP 43 Z 7093) घर के बाहर खड़ा था। रात्रि करीब 1 बजे छह अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रैक्टर को लगभग 500 मीटर तक धक्का देकर आगे ले जाकर स्टार्ट किया, जो मौके पर लगे वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है।
ट्रैक्टर ले जाते समय ग्रामीणों की नजर पड़ने पर ग्रामीणों ने पीछा किया। करीब दो किलोमीटर दूर आनंदगढ़ क्षेत्र में दानू सिंह के घर के बाहर रोड पर ट्रैक्टर खड़ा करते ही आरोपियों द्वारा फायरिंग की गई, जिसके बाद तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को ट्रैक्टर सहित पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम ईश्वर सिंह पिता गंगाराम सोंधिया राजपूत निवासी लाका खेड़ी, उमट थाना गंगाधर राजस्थान बताया। सूचना पर ताल एवं आलोट पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर प्रमोद राठौड़ ने बताया कि ट्रैक्टर चला कर ले जा रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और दो मोबाइल फोन भी पुलिस को सौंपे गए हैं।
पकड़े गए आरोपी के अन्य साथी मौके से भाग निकले। आरोपी ट्रैक्टर के नीचे आने से घायल हुआ, जिसका उपचार शासकीय अस्पताल में कराया गया। सुबह ग्रामीण थाने पहुंचे, जहां रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच जारी है।
posted by : Admin/Pointer Media
28 Dec 2025, 01:06 PM
जेल से कैदी फरार मामले में एक्शन, 3 अधिकारी सस्पेंड , डीजी जेल ने किया दौरा
प्रदेश की सभी जेलों में ऑडिट के निर्देश
नीमच जेल के जेलर को भी किया निलंबित , तबादले के बाद उन्होंने अब तक चार्ज नहीं लिया था
नागदा/ खाचरोद जेल से कैदियों के फरार होने की घटना के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। मध्य प्रदेश के डीजी जेल वरुण कपूर शुक्रवार को खाचरोद जेल पहुंचे। उनके दौरे के बाद दो जेलर और एक जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया गया।
वर्तमान खाचरोद जेल प्रभारी नवीन नीमा को भी सस्पेंड किया गया है। नीमा के पास खाचरोद जेल का अतिरिक्त प्रभार था। वे शुक्रवार को नए जेलर को चार्ज सौंपकर उज्जैन में पदभार ग्रहण करने वाले थे।
नीमच जेल के जेलर का भी खाचरोद जेल में तबादला किया गया था, लेकिन उन्होंने अब तक चार्ज नहीं लिया था। गुरुवार को कैदियों के फरार होने की घटना सामने आने के बाद उन्हें भी निलंबित कर दिया गया। वे शुक्रवार को ही खाचरोद जेल का चार्ज लेने वाले थे।
इस अवसर पर डीजी जेल वरुण कपूर ने बताया कि मध्य प्रदेश की सभी जेलों में ऑडिट कराया जाएगा। इस ऑडिट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जेल परिसरों में ऐसी कोई वस्तु मौजूद न हो, जो कैदियों को जेल तोड़ने या भागने में सहायता कर सके। कपूर ने कहा कि पहले भी ऑडिट होते रहे हैं, लेकिन अब इस प्रक्रिया को और सख्त तथा प्रभावी बनाया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Dec 2025, 05:49 PM
रविवार को अभिव्यक्ति स्थल पर प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक सजेगा जैविक हाट बाजार
जैविक हाट बाजार में खाने पीने की सभी चीजें शुद्ध एवं प्राकृतिक मिलेगी
मंदसौर / जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा किसानों को उनकी उपज के लिए उचित विपणन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा प्रताप बस स्टैंड स्थित अभिव्यक्ति स्थल पर जैविक हाट बाजार चालू किया गया है।
जैविक हाट बाजार प्रत्येक रविवार को प्रातः 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। इस हाट बाजार के माध्यम से मंदसौर जिले के जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक, कृषक समूह एवं स्व-सहायता समूह अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को विक्रय कर सकेंगे। यह पहल किसानों को सशक्त विपणन मंच प्रदान करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक एवं रसायन मुक्त उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।
जैविक हाट में मटर, पालक, मेथी, टमाटर, हरा धनिया, मूंगफली, पपीता, संतरा, अमरूद, गेहूं, मक्का, ज्वार, चना, काबुली चना, किनोवा, चिया सीड, कुसुम करडी, केंचुआ खाद, हल्दी, अश्वगंधा, शहद, घी, जीवामृत, बीजामृत सहित अनेक जैविक उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध रहेंगे।
जिले के समस्त जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों, उत्पादक समूहों एवं क्रेता-विक्रेताओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जैविक हाट बाजार में सहभागिता कर इस पहल को सफल बनाएं।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Dec 2025, 05:29 PM
वीर बाल दिवस: बच्चों ने वाद-विवाद और चित्रकला में दिखाई प्रतिभा
मल्हारगढ/ महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर, मंदसौर के तत्वावधान में अपेक्स कम्प्यूटर पर *वीर बाल दिवस* के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें आत्मविश्वास, संवाद कौशल एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया आदि विषयों पर *वाद-विवाद, चित्रकला, ग्रुप डिस्कशन एवं कम्युनिकेशन गेम्स* जैसी विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप पेन वितरित किए गए।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से काउंसलर श्रीमती निर्मला चौहान एवं केसवर्कर फरजाना बी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर युनुस मोहम्मद, शबनम मंसूरी, प्रिया तोमर, शिल्पा मेघवाल, सुमन बैरागी, दीपक पाटीदार, निर्मला गुर्जर, सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन राजनंदनी शक्तावत द्वारा किया गया, वहीं अंत में प्राचार्य पायल माली ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

posted by : Admin/Pointer Media
27 Dec 2025, 02:42 PM
ऑपरेशन विश्वास’ के तहत बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र की ईंट-भट्टों से बंधक बनाए गए 53 आदिवासी मजदूर सकुशल मुक्त
प्रतापगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 13 महिला व 40 पुरुष मजदूरों को कराया गया रेस्क्यू, ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज
प्रतापगढ़। एसपी बी आदित्य ने रात 11.30 बजे प्रेस वार्ता कर दी जानकारी“आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय” के ध्येय वाक्य को साकार करते हुए प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने एक बड़ी और संवेदनशील कार्रवाई को अंजाम दिया है। ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत महाराष्ट्र के शोलापुर जिले में ईंट-भट्टों पर बंधक बनाकर रखे गए प्रतापगढ़ जिले के 53 आदिवासी मजदूरों को सकुशल मुक्त कराया गया है। इस कार्रवाई से न केवल मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है, बल्कि पीड़ित परिवारों में भी पुलिस के प्रति भरोसा और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
मजदूरी के नाम पर फंसाया गया था जाल में-
पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के आदिवासी समुदाय के लोगों को अच्छी मजदूरी का लालच देकर महाराष्ट्र के शोलापुर जिले ले जाया गया। वहां ईंट-भट्टों पर उनसे अमानवीय परिस्थितियों में काम कराया जा रहा था। मजदूरों को न तो पूरी मजदूरी दी गई और न ही उन्हें अपने गांव लौटने की अनुमति थी। कई मजदूर महीनों से बंधक जैसी स्थिति में रहने को मजबूर थे।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Dec 2025, 12:56 PM
एसडीएम के रीडर को रीवा लोकायुक्त ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
सीधी। लोकायुक्त टीम रीवा ने चुरहट एसडीएम के स्टोनो को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को चुरहट बीछी रोड स्थित सरयू प्रसाद प्रजापति की किराने की दुकान के बाहर की है। कार्रवाई के बाद से एसडीएम कार्यालय में हड़कंप मच गया है।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Dec 2025, 08:55 PM
जावरा को जिला एवं ढोढर को तहसील का दर्जा देने की मांग
जावरा (नि प्र) पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत ढोढर एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ममता राकेश चौहान ने कहा है कि जन चेतना मंच जावरा ( गैर राजनीतिक संगठन ) के पदाधिकारीयों व आम नागरिकों द्वारा जावरा को जिला घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर जावरा को जिला एवं ढोढर के तहसील का दर्जा देने की मांग की है । पूर्व सरपंच रणजीत सिंह पवार, पूर्व उप सरपंच संजय पोरवाल, नरेंद्र सिंह चंद्रावत चिकलाना, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बद्रीलाल माली, जगदीश परमार, उपसरपंच नारायण सिंह चंद्रावत चिकलाना, जगदीश यादव यादव चिकलाना व अन्य लोगों ने बताया कि जन चेतना मंच जावरा द्वारा वर्ष 1998 से जावरा को जिला बनाने हेतु प्रयास जारी है इस संबंध में 13 अगस्त 2013 को 50 हजार नागरिकों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया गया था । रतलाम जिले की आलोट तहसील जो की रतलाम जिला मुख्यालय से जावरा लगभग 65 किलोमीटर व ताल तहसील 75 किलोमीटर दूर है । उज्जैन जिले की खाचरोद जो उज्जैन जिला मुख्यालय से 78 किलोमीटर दूर है इससे नागरिकों को जिला मुख्यालय में आने एवं जाने आर्थिक तथा अन्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । यदि जावरा को जिला बनाया गया तो इससे जावरा पिपलोदा ताल व आलोट तहसील एवं उज्जैन जिले के खाचरोद तहसील को शामिल कर जावरा को जिला बनाया जा सकता है क्योंकि जावरा को जिला बनाने से आलोट की दूरी 45 किलोमीटर रह जाएगी और खाचरोद की दूरी 35 किलोमीटर रह जाएगी । इन चारों तहसीलों के नागरिकों को जावरा जिला मुख्यालय पर आने एवं जाने में सुविधा रहेगी वर्तमान में जावरा में जिला स्तर के अनेक कार्यालय है । जैसे- एशिया की ए ग्रेड मंडी अरनिया पिता नवोदय विद्यालय शासकीय पॉलीटिकल कॉलेज बीटीआई कॉलेज कृषि विज्ञान केंद्र मुंबई दिल्ली एक्सप्रेस ऐट लेन सड़क मार्ग , 24 वी की बटालियन का मुख्यालय, नारकोटिक्स विभाग के तीन कार्यालय के साथ ही जिला स्तरीय महिला प्रसिद्ध ग्रह एवं सिविल अस्पताल भवन एवं कई जिला स्तरीय कार्यालय पूर्व से ही मौजूद है साथ ही जावरा में विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी शरीफ एवं 500 साल प्राचीन जागनाथ महादेव मंदिर सर्वधर्म आस्था का केंद्र है इसी के साथ कई दर्शनीय स्थान जावरा में मौजूद है । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अनुरोध है कि ढोढर जो महू नीमच फोरलेन मार्ग पर होकर जावरा तहसील का सबसे बड़ा आबादी का टप्पा तहसील मुख्यालय है इसलिए ढोढर को तहसील मुख्यालय एवं जावरा को जिला घोषित किया जाए।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Dec 2025, 07:03 PM
सांदीपनि विद्यालय साबाखेड़ा में हुआ वीर बाल दिवस का आयोजन
हस्ताक्षर अभियान चला कर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश
मंदसौर / महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी बी एल विश्नोई द्वारा बताया गया कि वीर बाल दिवस के अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सांदीपनि विद्यालय साबाखेड़ा में किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री का आयोजित कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से प्रसारण दिखाया गया।

विद्यालय परिवार की ओर से विनीत अग्रवाल प्रधानाचार्य, श्रीमती पारुल मंडलोई, श्रीमती श्वेता कपूर, मनीष बैरागी व विद्यार्थीयों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की इसी कड़ी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों को प्रमाण पत्र और शील्ड वितरित करके प्रोत्साहित किया गया।

2022 से प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस का आयोजन किया जाता है। बच्चों को अपने समाज में बाल विवाह जैसी बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने हेतु आगे आने को कहा है और साथ ही अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए स्वस्थ समाज का निर्माण करने को कहा गया महिल बाल विकास विभाग की और से जिला समन्वय श्रीमती ममता खींची द्वारा विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तरी की गई महिला बाल विकास की ओर से जितेंद्र पाटीदार बाल संरक्षण अधिकारी, नितिन भावसार वन स्टॉप सेंटर, हरीश केसरिया जिला समन्वयक, उमराव जैन अध्यक्ष बाल कल्याण समिति की उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में श्री दिनेश नागर द्वारा आभार प्रकट किया गया और अंत में हस्ताक्षर अभियान चला कर सभी को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान हेतु शपथ दिलाई गई।

posted by : Admin/Pointer Media
26 Dec 2025, 05:42 PM
साधारण सभा की बैठक 15 जनवरी को आयोजित होगी
मंदसौर / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन द्वारा बताया गया कि जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक जिला जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक 15 जनवरी 2026 दोपहर 01.00 जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित होगी।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Dec 2025, 04:49 PM
अधिकतम छुट का लाभ प्राप्त करने के लिए बकायादार विद्युत उपभोक्ता 31 दिसंबर तक बकाया राशि का भुगतान करें
मंदसौर / अधीक्षण यंत्री MPEB द्वारा बताया गया की मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को बकाया राशि के समाधान हेतु संचालित OTS (समाधान) योजना सीमित अवधि के लिए लागू है। योजना में सरचार्ज की अधिकतम छुट 31 दिसम्बर तक ही लागु है।
बकायादार उपभोक्ता अधिकतम छूट का लाभ प्राप्त करने हेतु 31 दिसम्बर 2025 तक अपने संबंधित वितरण केंद्र में उपस्थित होकर अथवा ऑनलाईन कंपनी के पोर्टल से योजना में पंजीयन कराएं एवं बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करें ताकि उपभोक्ता को इस योजना के अंतर्गत शासन से प्रदत्त अधिकतम छुट का लाभ प्राप्त हो सके। योजना समाप्ति उपरांत सम्पूर्ण बकाया राशी वसूली योग्य होगी।
मंदसौर जिले अंतर्गत वर्तमान तक कुल 15,403 उपभोक्ताओं द्वारा अपनी बकाया राशि 4.82 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है, जिसके अंतर्गत योजना के तहत अधिभार 73.15 लाख रूपये की छूट प्राप्त की जा चुकी है।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Dec 2025, 04:43 PM
ग्राम पंचायत ईशाकपुर एवं मुण्डला के 5 किलो मीटर की परिधी में 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक रहेगा शुष्क दिवस
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने जिले की ग्राम पंचायत के उप निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम पंचायत ईशाकपुर एवं मुण्डला की भौगोलिक सीमा से 5 कि.मी. की परिधि में स्थित कम्पोजिट मदिरा दुकान को 27 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से 29 दिसंबर 2025 को मतदान समाप्ति तक के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। इस अवधि में ग्राम ईशाकपुर एवं मुण्डला की सीमा से 5 किलोमीटर परिधी में मदिरा का अवैध रूप से निर्माण, परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय पूर्णरूप से निषेधित रहेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Dec 2025, 04:42 PM
दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों हेतु श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन ऑनलाईन सुविधा
श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन ऑनलाईन सुविधा लिंक https://sambal.mp.gov.in/StarRating/Default.aspx पर
मंदसौर / सहायक श्रमायुक्त अधिकारी द्वारा बताया गया है कि सचिव श्रम विभाग के निर्देशों तथा विभिन्न नई पहलों के अंतर्गत, दुकानों एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन सुविधा को लाइव कर दिया गया है।
सुविधा से संबंधित उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका (User Manual) लिंक https://sambal.mp.gov.in/StarRating/Default.aspx पर उपलब्ध कराई गई है।
मार्गदर्शिका का अवलोकन कर सुविधा का लाभ उठाएँ एवं निर्देशानुसार सभी दुकानों एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन सुविधा का लाभ लेने हेतु प्रेरित करें। यह सुविधा पंजीकृत कराखानों के लिये भी उपलब्ध करा दी गयी है।
पंजीकृत कारखानों, दुकानों एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों हेतु श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन सुविधा पंजीकृत कारखानों, दुकानों एवं अन्य वाणिज्यिक संस्थानों के श्रमिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य एवं कल्याण सुनिश्चित करने के लिए तथा श्रम कानूनों के पालन प्रोत्साहित करने हेतु म.प्र. शासन के श्रम विभाग द्वारा निष्पक्ष एवं स्वचालित श्रम स्टॉर रेटिंग प्रमाण-पत्र जारी करने की सुविधा लिंक https://sambal.mp.gov.in/StarRating/Default.aspx पर दी गई है। संस्थान अपने पंजीयन क्रमांक/लाईसेंस नंबर से लॉगिन कर के श्रम स्टॉर रेटिंग प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक श्रमायुक्त जिला मंदसौर में संपर्क किया जा सकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Dec 2025, 04:33 PM
मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजनाके तहत सरकारी स्कूल के छात्र ने प्राप्त किया 50 हजार रुपये का चैक
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल ।मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार योजना के तहत श्री सेठ आनंदीलाल पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीमंडी के छात्र आयुष जैन पुत्र श्री हेमंत जैन को 25 दिसंबर को लव कुश वाटिका गिंदौर झालरापाटन में आयोजित समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक झालरापाटन श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया, सांसद दुष्यंत सिंह द्वारा राज्य सरकार की महती योजना के अंतर्गत ₹50,000 राशि का चेक व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।
यह पुरस्कार आयुष को कक्षा 12 वाणिज्य संकाय सत्र 2024 -25 में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार सफलता प्राप्त करने के लिए दिया गयाl इस अवसर पर छात्र की मेहनत लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन व स्टाफ ने उज्जवल भविष्य की कामना की । छात्र के इस सम्मान पर विद्यालय परिवार एवं शहर में खुशी की लहर है lविद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश गुप्ता ने बताया कि छात्र प्रारंभ से ही मेघावी रहा है और नियमित अध्ययन व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन से उसने यह स्थान प्राप्त किया हैl
सरकारी विद्यालय के छात्र व छात्राएं भी प्रतिभाशाली होते है:-
पोदार स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश गुप्ता ने बताया कि विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अनेको विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार, पद्माक्षी पुरुस्कार, गार्गी पुरस्कार, लेपटॉप, टेबलेट प्राप्त कर विद्यालय को इस गौरवान्वित किया है!विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं NEET,व
JEE में भी छात्रों का लगातार चयन होता हैl
विद्यालय से अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी छात्र-छात्राएं लगातार राज्य व राष्ट्र स्तर पर प्रदर्शन करते रहते हैं आगामी वर्ष के लिए भी अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से छात्रों को मेरिट के लिए तैयार किए जाने का प्रभावी प्रयास विद्यालय प्रबंध कर रहा है! प्रधानाचार्य ने बताया की हम आगामी वर्षों मे भी विद्यालय की गरिमा बनाये रखने के लिए शिक्षा मे नवाचार करने का प्रयास करेंगे ।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Dec 2025, 03:51 PM
दर्दनाक हादसा…. सांवलियाजी दर्शन कर लौट रहे तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मोत एक घायल
मल्हारगढ/ नीमच जिले के नयागांव के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी । हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा गुरुवार-शुक्रवार की बीती रात करीब 11 से 12 बजे बीच मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा पर हुआ। मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ निवासी चारों दोस्त सांवलिया सेठ के दर्शन कर आई-20 कार से घर लौट रहे थे। नयागांव बैरियर और फाटक के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक (ट्रॉले) के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान युवा व्यवसायी पिंकेश मांदलिया निवासी मल्हारगढ, उनके साथी भारत मोरी (डांगी) लसूड़िया कदमाला और गोवर्धन बामनिया लसूड़िया कदमाला के रूप में हुई है,




वहीं रायसिंह पिता गोरा कछावा निवासी भैसाखेड़ा गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है । युवा व्यवसायी पिंकेश मांदलिया सरल सहज व्यवहारकुशल युवा थे जैसे ही उनकी मौत की खबर नगर में आई हर कोई हैरान रह गया। घटना के बाद परिवार और शुभचिंतकों में गम का मौहोल निर्मित हो गया । शुक्रवार सुबह तीन दोस्तो का नीमच जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर तीनो दोस्तो के शव परिजनों को सौप दिए गए । करीब 1 बजे पिंकेश मांदलिया का अंतिम संस्कार मल्हारगढ मुक्ति धाम में किया जहाँ बड़ी संख्या में समाजजन और आमजन उपस्थित हुए ।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Dec 2025, 02:52 PM
मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपीगण बरी
मल्हारगढ/ न्यायालय नारायणगढ़ के विद्वान न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय ने अपने महत्वपूर्ण निर्णय मै आरोपीगण दशरथ और सुनीता खटीक को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप से दोषमुक्त कर दिया l
दिनांक 21-1-2022 को फरियादिया कंकु बाई खटीक निवासी गर्रावद ने थाना नारायणगढ़ पर इस आशय कि रिपोर्ट लिखवाई कि उसकी बहु सुनीता और पुत्र दशरथ ने उसके साथ गली गलौज कर लातों घूंसो से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी रिपोर्ट करती हूँ कार्यवाही की जावे पुलिस द्वारा आरोपीगण के विरुद्ध धारा 294,323,506-2 /34 मै अपराध दर्ज कर आरोपीगण के विरुद्ध न्यायालय नारायणगढ़ मै अभियोग पत्र पेश किया l न्यायालय मै इस प्रकरण मै आरोपीगण की और से सफल पैरवी कैलाशचंद्र चौधरी, राहुल चौधरी,दीपाली चौधरी और अनुराग परिहार एडवोकेट नारायणगढ़ (बरखेड़ा देव) द्वारा की गई l
posted by : Admin/Pointer Media
26 Dec 2025, 02:40 PM
रेवास देवड़ा पहुँच मार्ग अब “अटल पथ” के नाम से जाना जाएगा
मन्दसौर /भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर “शून्य से शतक : एक शताब्दी अटल भारत की” कार्यक्रम के अंतर्गत मंदसौर नगर के रेवास देवड़ा मार्ग को उनके नाम समर्पित किया गया है।
नगर पालिका मंदसौर की अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं परिषद मंदसौर के निर्णय अनुसार रेवास देवड़ा पहुँच मार्ग का नामकरण अब “अटल पथ” किया गया है।
यह निर्णय अटल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान का प्रतीक है।
23 दिसंबर को नाम करण किया गया जिसकी जानकारी शासन को पत्र के माध्यम से भेज दी है। अटल जी के जन्म जयंती पर लिया गया यह निर्णय उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण को सेवा एवं योगदान के प्रति श्रद्धा ओर सम्मान का प्रतिक है।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Dec 2025, 01:05 PM
पिपलिया मंडी नगर परिषद सीएमओ प्रवीण सेन का जन्मदिन श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया
मल्हारगढ/महेश मरेठा/ पिपलिया मंडी स्थित श्री सांवरिया सेठ धाम मंदिर बरखेड़ा पंथ में महाआरती का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पिपलिया मंडी नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्री प्रवीण सेन का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन के शुभ अवसर पर भगवान श्री सांवरिया सेठ की विशेष आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।
मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आरती के दौरान भगवान के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सीएमओ श्री प्रवीण सेन का स्वागत सम्मान करते हुए उन्हें भगवान श्री सांवरिया सेठ की आकर्षक तस्वीर भेंट की गई तथा दुपट्टा पहनाकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। समिति सदस्यों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर श्री प्रवीण सेन ने मंदिर प्रबंधन समिति एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री सांवरिया सेठ की कृपा सभी पर बनी रहे, यही उनकी कामना है। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तजन शामिल हुए और सभी ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Dec 2025, 09:41 AM
शिव पुराण कथा के दौरान अखाड़े की बालिकाओं ने किया कथा वाचक व आयोजक का सम्मान
मल्हारगढ़/महेश मरेठा/ नगर में चल रही पावन शिव पुराण कथा के दौरान एक भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी आयोजन देखने को मिला। बजरंग अखाड़ा के उस्ताद श्री महेश बैरागी के मार्गदर्शन में अखाड़ा की बालिकाओं द्वारा कथा स्थल पर विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिव पुराण कथा के वाचक पंडित श्री राजेंद्र जी शर्मा एवं कथा आयोजनकर्ता श्री बगदीराम जी राठौड़ का पुष्पमालाएं पहनाकर, श्रीफल भेंट कर एवं सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने अनुशासन, संस्कार और संस्कृति का सुंदर परिचय दिया। उस्ताद महेश बैरागी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालिकाओं को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण से जोड़ना समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे आत्मनिर्भर एवं संस्कारवान बन सकें। कथा वाचक पंडित श्री राजेंद्र जी शर्मा ने अखाड़ा की बालिकाओं के इस सम्मान से अभिभूत होकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, माताएं-बहनें एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समूचा वातावरण शिव भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता से ओतप्रोत नजर आया।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Dec 2025, 09:35 AM
अभ्युदय मंदसौर : औद्योगिक विस्तार को नई गति, 180 करोड़ का निवेश और 850 रोजगार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन से मंदसौर जिले में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित
मंदसौर / MPIDC के कार्यकारी निदेशक श्री राजेश राठौड़ द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी, उद्योग-मैत्री और रोजगार-केंद्रित विजन के तहत मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीतियां, निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण, सिंगल विंडो सिस्टम और मजबूत आधारभूत संरचना का सकारात्मक प्रभाव अब मंदसौर जिले में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। मंदसौर जिला “अभ्युदय मंदसौर” के संकल्प के साथ औद्योगिक और आर्थिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मंदसौर जिले में वर्तमान में पांच औद्योगिक क्षेत्र विकसित हैं, जिनमें जगाखेड़ी एफपीपी, आईआईडीसी, फेज-2, बसई एवं सेमलीकांकड़ शामिल हैं। इन औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित एवं संचालित इकाइयों के माध्यम से अब तक 180 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है, जिससे 850 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। यह निवेश जिले के युवाओं और स्थानीय श्रमिकों के लिए रोजगार के नए द्वार खोल रहा है। पिछले दो वर्षों में मंदसौर जिले में 20 नवीन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की गई है, जिससे जिले की औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिली है।
लोकार्पण एवं निवेश प्रस्तावों से बढ़ा भरोसा
जिले में औद्योगिक विकास की निरंतरता को दर्शाते हुए वर्तमान में 2 औद्योगिक इकाइयों के लोकार्पण व भूमिपूजन प्रस्तावित हैं। इन प्रस्तावों के माध्यम से 230.32 करोड़ रुपये का निवेश और 122 रोजगार सृजित होने की संभावना है। यह निवेशकों के बढ़ते विश्वास और जिले के अनुकूल औद्योगिक वातावरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
निवेश सुगमता से बदली औद्योगिक तस्वीर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर उज्जैन को एमपीआईडीसी का क्षेत्रीय (रीजनल) कार्यालय बनाए जाने तथा प्रदेश के प्रत्येक जिले में निवेश प्रोत्साहन केंद्र स्थापित किए जाने से औद्योगिक विकास को नई गति मिली है।
इन व्यवस्थाओं के चलते निवेशकों को अब भूमि आवंटन, परियोजना स्वीकृति, विभिन्न विभागों से अनुमति, नीति संबंधी मार्गदर्शन एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए एक ही मंच पर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। इससे निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज हुई है और उद्योग स्थापना में लगने वाला समय उल्लेखनीय रूप से कम हुआ है।
जिला स्तर पर निवेश प्रोत्साहन केंद्रों के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों, एमएसएमई इकाइयों और नए निवेशकों को सीधा मार्गदर्शन मिल रहा है, वहीं उज्जैन स्थित एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय से पूरे संभाग में औद्योगिक परियोजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग संभव हो पाई है। इसका प्रत्यक्ष परिणाम जिले-जिले में बढ़ते निवेश, उद्योगों की संख्या में वृद्धि और रोजगार के नए अवसरों के रूप में सामने आ रहा है।
मंदसौर जिले की प्रमुख औद्योगिक इकाईयां
एम/एस हरिओम रिफाइनरी – सोया रिफाइनरी उद्योग, कुल निवेश ₹132.82 करोड़, जिससे लगभग 100 लोगों को रोजगार मिलेगा।
एम/एस सफल फूड्स – दाल मिल एवं रिफाइंड ऑयल निर्माण इकाई, कुल निवेश ₹158.26 करोड़, जिससे करीब 300 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।
एम/एस अमय मोबिलिटी एलएलपी – सीबीजी प्लांट एवं अनाज प्रोसेसिंग उद्योग, कुल निवेश ₹171 करोड़, जिससे लगभग 122 लोगों को रोजगार सृजित होगा।
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में अग्रसर मंदसौर
एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक श्री राजेश राठौड़ ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार, नए निवेश और रोजगार सृजन के माध्यम से मंदसौर जिला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प को मजबूती प्रदान कर रहा है। आने वाले समय में जिले में और अधिक औद्योगिक निवेश से आर्थिक समृद्धि और रोजगार के अवसरों में और वृद्धि होने की उम्मीद है।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Dec 2025, 07:00 PM
मध्य प्रदेश में पहली बार AWC 2026 के तहत जलीय पक्षियों की जनगणना, नागरिकों की भागीदारी से होगा संरक्षण प्रयास
AWC मध्य प्रदेश 2026 के लिए पंजीकरण हेतु लिंक:
https://forms.gle/RDAnV1obBnTy7kHx8
पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2025 निर्धारित
मंदसौर / वन मंडलाधिकारी श्री संजय रायखेरे द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश में जलीय पक्षियों एवं वेटलैंड्स के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एशियन वाटरबर्ड सेंसस (AWC) मध्य प्रदेश द्वारा पहली बार मध्य प्रदेश वन विभाग के सहयोग से नागरिक विज्ञान (Citizen Science) कार्यक्रम के अंतर्गत जलीय पक्षियों की जनगणना आयोजित की जा रही है।
यह जनगणना शनिवार, 3 जनवरी 2026 एवं रविवार, 4 जनवरी 2026 को प्रदेश भर के वेटलैंड्स में की जाएगी। जलीय पक्षी वेटलैंड्स की सेहत के प्रमुख संकेतक होते हैं, वहीं वेटलैंड्स इन पक्षियों को भोजन, विश्राम एवं आवास उपलब्ध कराते हैं। इस प्रकार यह सर्वे वेटलैंड्स और पक्षी प्रजातियों के संरक्षण एवं उनके उचित प्रबंधन में सहायक सिद्ध होगा।
AWC एक वार्षिक वैश्विक नागरिक विज्ञान पहल है, जिसके माध्यम से एकत्रित आंकड़े नीति निर्माण, संरक्षण योजनाओं एवं पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में उपयोगी होते हैं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के सभी पक्षी प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों एवं स्वयंसेवकों से अपील की गई है कि वे इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करें और इसे सफल बनाएं।
AWC मध्य प्रदेश 2026 के लिए पंजीकरण हेतु लिंक:
https://forms.gle/RDAnV1obBnTy7kHx8
पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
अधिक जानकारी अथवा किसी भी प्रश्न के लिए ई-मेल: awcmadhyapradesh@gmail.com
आइए, मिलकर अपने वेटलैंड्स और राज्य के पक्षियों से जुड़ा महत्वपूर्ण डेटा एकत्रित करें और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर सतत जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Dec 2025, 03:45 PM
विकसित भारत–जी–राम–जी योजना की व्यापक जनजागरूकता हेतु 26 दिसंबर को प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगी विशेष ग्रामसभा
मंदसौर / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित विकसित भारत–जी–राम–जी योजना के उद्देश्यों एवं प्रावधानों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 26 दिसंबर 2025 को जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस विशेष ग्रामसभा के आयोजन हेतु समस्त मैदानी शासकीय/पंचायत सेवकों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए जनपद पंचायत स्तर से एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
ग्रामसभा के दौरान विकसित भारत–जी–राम–जी योजना से संबंधित जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि ग्रामीणजनों को योजना के लाभ, उद्देश्यों एवं प्रावधानों की समुचित जानकारी प्राप्त हो सके।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Dec 2025, 03:44 PM
सांसद खेल महोत्सव से गांव-गांव में खेल भावना जागृत हुई : सांसद श्री गुप्ता
मध्यप्रदेश संदेश पुस्तक का हुआ विमोचन
मंदसौर / सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जिले के समस्त स्कूलों, संकुलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित खेल गतिविधियों का समापन समारोह आज उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच से जनप्रतिनिधियों द्वारा मध्यप्रदेश संदेश पुस्तक का विमोचन किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से देश प्रदेश की उपलब्धियों एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती है। समापन अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लाइव उद्बोधन का प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थितजनों ने देखा एवं सुना। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, श्री राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव से गांव-गांव में खेल की भावना जागृत हुई है। वर्ष 2023 में आयोजित महोत्सव की तुलना में वर्ष 2025 में आयोजित गतिविधियों ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों की व्यापक सहभागिता रही, बालिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिले के कई खिलाड़ी देश-विदेश में खेलकर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सप्ताह में एक-दो दिन नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के पश्चात खिलाड़ियों, खेल शिक्षकों, कोच एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Dec 2025, 03:42 PM
मध्य प्रदेश STF की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से लाया जा रहा 1.80 करोड़ का गांजा जब्त
अनुपपुर। मध्य प्रदेश STF ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से मध्य प्रदेश लाए जा रहे 599 किलोग्राम गांजे को ट्रक सहित जब्त किया है। जब्त गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये तथा ट्रक की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।
तस्करी के लिए ट्रक में लोहे की चादर से एक विशेष गुप्त कम्पार्टमेंट (केबिन) बनाया गया था, जो बाहर से दिखाई नहीं देता था। इस कम्पार्टमेंट में गांजे के पैकेट्स छिपाकर परिवहन किया जा रहा था। मध्य प्रदेश STF ने छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा के पास, जिला अनूपपुर के घने जंगल मार्ग पर यह ट्रक पकड़ा। पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश, श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश भर में “नशा से दूरी” अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत, मध्य प्रदेश एसटीएफ प्रमुख व विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार श्रीवास्तव के सशक्त मार्गदर्शन में STF इकाई जबलपुर द्वारा यह कार्रवाई की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Dec 2025, 03:40 PM
SSP पर रेप पीड़िता के परिजनों को धमकाने का गंभीर आरोप, हाईकोर्ट ने DGP और प्रदेश सरकार से मांगा जवाब
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर एसएसपी पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। एक रेप पीड़िता के परिजनों ने एसएसपी धर्मवीर सिंह पर उन्हें धमकाने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए DGP और प्रदेश शासन से सोमवार तक जवाब तलब किया है। ग्वालियर में पुलिस महकमे के लिए यह मामला शर्मनाक बताया जा रहा है। पीड़िता के परिजनों की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। आरोप है कि एसएसपी ने पीड़िता के परिवार को केस वापस लेने या चुप रहने के लिए धमकाया। इससे परिवार में दहशत का माहौल है। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के डीजीपी और राज्य सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सोमवार तक जवाब दाखिल किया जाए, वरना आगे की कार्रवाई होगी। मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को निर्धारित की गई है। यह मामला पुलिस की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहा है। पीड़िता के परिवार का कहना है कि न्याय की गुहार लगाने पर उल्टा उन्हें ही प्रताड़ित किया जा रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Dec 2025, 01:00 PM
नेशनल ब्रिलियन्स अवॉर्ड 2025 से सम्मानित होंगी हस्तियाँ, 28 दिसम्बर को होगा आयोजन
इंदौर। देश और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने वाले चुनिंदा व्यक्तित्व को ख़बर हलचल न्यूज़ अपने दस वर्ष पूर्ण होने पर सम्मानित करने जा रहा है। वर्ष 2025 के समापन पर रविवार 28 दिसम्बर को इंदौर में नेशनल ब्रिलियन्स अवॉर्ड का आयोजन किया जा रहा, जिसमें कई मंत्री, सांसद व फ़िल्म जगत के लोग शामिल होंगे।
इस सम्मान समारोह में देशभर की कई शख्सियतों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने बताया कि ‘कुशल लेखिका प्रेम मंगल, फ़िल्म अभिनेता तनुज महाशब्दे, पुणे के ज्योतिष एवं विद्वान रघुनाथ येमुल ‘गुरुजी’, इंदौर प्रॉपर्टी मैनेजमेंट के संतोष पाल एवं शुभम स्वराज, करुणामय हेल्पिंग हेड्स फ़ाउंडेशन से अर्चना तिवारी, आईपीएस अकेडमी से राजेश बड़कुल, बॉडी बिल्डर वंदना ठाकुर, कबीर जन विकास से डॉ. सुरेश पटेल, अधिवक्ता स्वाति काशिद, सीए आनंद जैन, एमएस धोनी के हमशक्ल एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ऋषभ मालाकार, इन्दौरी गोविंदा श्याम पाण्डेय, यातायात प्रहरी आरक्षक सुमंत कछवाह, रक्त कॉल सेंटर संचालक अशोक नायक, जुली टेलर्स, इंदौर टॉक मीडिया, भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपक कुलकर्णी सहित देश की कई शख्सियतों का सम्मान भव्य समारोह में किया जाएगा।’
साथ ही, इस मौके पर ख़बर हलचल की निष्पक्ष पत्रकारिता के स्वर्णिम दशक की स्मृतियों को शामिल करते हुए एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा।
देशभर के कई राज्यों से पत्रकार, समाजसेवी एवं साहित्यकार इस समारोह में हिस्सा लेकर देश के सबसे स्वच्छ शहर इन्दौर की मेज़बानी का आनंद लेंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Dec 2025, 12:54 PM
पुलिस उपाधिक्षक श्री राजेश सोनी के निधन पर आर ए सी बटालियन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल/ भवानीमंडी निवासी राजेश कुमार सोनी पुलिस उपाधिक्षक आर ए सी बटालियन कोटा का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया , उनके निधन पर शहर में शौक की लहर दौड़ गई। दिवंगत सोनी को नीलकंठ मुक्तिधाम में आरएसी बटालियन ने कोटा से आकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया । दिवंगत सोनी का पूरा परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से जुड़ा है ।
दिवंगत सोनी को उनके पुत्रों ने मुखाग्नि दी।इससे पूर्व उनकी अंतिम यात्रा में भवानीमंडी पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी, थानाधिकारी प्रमोद कुमार के साथ आरएसी बटालियन कोटा के कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए। साथ ही शहर के कई गणमान्य नागरिक भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। स्वर्गीय राजेश सोनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से रहे हैं और उनके पिता कल्याणमल सोनी संघ के कई दायित्वों पर रहे हैं। राजेश सोनी को पुलिस सेवा में उनकी बहादुरी के लिए उच्च स्तरीय सम्मान भी मिल चुका है।

राम जन्मभूमि आंदोलन में भी भाग लिया:-
राजेश सोनी अपने विद्यार्थी जीवन में उनमें माता पिता के साथ सन 1990 ओर 1992 में श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में भी कारसेवा में अयोध्या गए थे वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए जिसमे पिता,भाई, पत्नी और दो पुत्र आदि है।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Dec 2025, 08:04 PM
चायनीज मांझे की बिक्री पर प्रशासन हुआ सख्त , होगी कानूनी कार्रवाई
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल । मकर संक्रान्ति पर्व पर पंतगबाजी हेतु धातुओं के मिश्रण से निर्मित मांझा (चायनीज मांझा) प्रयुक्त किये जाने की संभावना को देखते हुए उक्त मांझे के निर्माण, विपणन व उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए लोक स्वास्थ्य व विद्युत संचालन बाधा रहित बनाये रखने एवं पक्षियों के लिए बड़े पैमाने पर खतरा बन चुके धातु निर्मित मांझे के निर्माण, विपणन व उपयोग को सम्पूर्ण झालावाड़ जिले में प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए गए हैं।
सवेरे और शाम दो- दो घण्टे पतंग बाजी पर रहेगा प्रतिबन्ध:-
पक्षियों को नुकसान से बचाने के लिए प्रातः 6 से 8 बजे तक तथा सायं 5 से 7 बजे तक की समयावधि मे पंतगबाजी पर भी प्रतिबंध रहेगा।चाइनीस मांझे से पक्षियों के साथ-साथ दो पहिया वाहन चालको को भी हो रहा है खतरा:-
चाइनीज मांझा विभिन्न धातुओं के मिश्रण के प्रयोग से तैयार किया जाता है, इसी प्रकार प्लास्टिक से निर्मित मांझा भी पंतगबाजी हेतु प्रयोग किया जाता है। उक्त मांझा विभिन्न धातुओं के मिश्रण से निर्मित होने से धारदार तथा विद्युत का सुचालक होता है। जिसके उपयोग के दौरान दुपहिया वाहन चालकों तथा पक्षियों को अत्याधिक जान-माल के नुकसान का खतरा होता है।
धातु युक्त मांझा विद्युत सुचालक होता है:-
विद्युत सुचालक होने के कारण विद्युत तारों के संपर्क में आने पर विद्युत प्रवाह होने से पंतग उड़ाने वाले को भी नुकसान पहुंचने एवं विद्युत सप्लाई में बाधा उत्पन्न होने की भी संभावना होती है। यह आदेश 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। उक्त निषेधाज्ञा की अवहेलना या उल्लंघन पाये जाने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत दोषी व्यक्ति को दंडित किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Dec 2025, 08:02 PM
सांदीपनि विद्यालय आलोट के दो प्रतिभाशाली छात्रों का गुजरात राज्य भ्रमण हेतु चयन
आलोट/दुर्गाशंकर पहाडिया / सांदीपनि विद्यालय आलोट के दो प्रतिभाशाली छात्रों का गुजरात राज्य शैक्षणिक भ्रमण के लिए चयन हुआ है। यह भ्रमण की अवधि 9 से 15 दिवस तक की थी। चयनित छात्रों में राजेश पवार, पिता मांगीलाल पवार, ग्राम जलोदिया तथा रौनक परमार, पिता संजय परमार, निवासी आलोट शामिल हुए।
विद्यालय के प्राचार्य फिरोज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चयन लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया गया, जिसके अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड के सांदीपनि विद्यालय से दो छात्रों का चयन किया गया था। इस शैक्षणिक भ्रमण का सम्पूर्ण व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया गया ।
विद्यालय के यात्रा प्रभारी गोपाल पोरवाल ने बताया कि भ्रमण के दौरान छात्रों को गुजरात के प्रमुख शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन कराया गया। भ्रमण स्थलों में सोमनाथ मंदिर, गांधी आश्रम, आईआईएम अहमदाबाद, इसरो, साबरमती रिवरफ्रंट, आईआईटी गांधीनगर, दांडी कुटीर, साइंस सिटी, अक्षरधाम मंदिर, आनंद शहर, अमूल डेयरी, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सरोवर बांध, कैक्टस उद्यान एवं तितली गार्डन प्रमुख थे।
विद्यालय की शिक्षिकाओं कल्पना शर्मा, मीनल जैन, इशिका खींची सहित समस्त स्टाफ ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Dec 2025, 07:35 PM
एसडीएम के निर्देशन में रेत माफिया पर निर्णायक प्रहार बोरखेड़ी , बाजपुर , किशनगढ़ में प्रशासन की सख्त और सुनियोजित कार्रवाई
एक ट्रैक्टर, 2 जनरेटर मोटर जब्त, कच्ची शराब का जखीरा भी नष्ट
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । बुधवार को तहसील आलोट अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त और प्रभावी कार्रवाई करते हुए रेत माफिया तथा अवैध शराब कारोबारियों पर एक साथ करारा प्रहार किया। ग्राम बोरखेड़ी, बाजपुर एवं किशनगढ़ क्षेत्र में योजनाबद्ध ढंग से की गई दबिश में रेत से भरा एक ट्रैक्टर एवं दो जनरेटर मोटर जब्त की गईं, वहीं कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को भी नष्ट किया गया। मौके पर बड़ी मात्रा में संग्रहित कच्ची शराब एवं लहुन को नष्ट कर दिया गया।
अचानक की गई कार्रवाई से अवैध रेत उत्खनन एवं शराब कारोबार में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई में तहसीलदार आलोट, नायब तहसीलदार हेमलता डिंडोर, पटवारी नितेश शर्मा, ऋषभ तिवारी सहित राजस्व अमला मौजूद रहा।
क्षेत्र में ईमानदार आदिवासी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निर्भीक, कर्तव्यनिष्ठ और सक्रिय भूमिका की व्यापक सराहना की जा रही है, जिन्होंने किसी भी प्रकार के दबाव की परवाह किए बिना कानून का सख्ती से पालन कराया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन और कच्ची शराब निर्माण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार और कठोर रूप से जारी रहेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Dec 2025, 07:34 PM
पोरवाल समाज के युवक पर जानलेवा हमला, 10 दिन बाद भी FIR नहीं
मंदसौर।शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते 10 दिन पूर्व पोरवाल समाज के एक व्यक्ति के साथ हुए गंभीर मारपीट के मामले में अब तक पुलिस द्वारा न तो FIR दर्ज की गई और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

पीड़ित युवक परमेश्वर काला, जो पान-मसाला कंपनी में सेल्समेनिंग का कार्य करता है, 14 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे काम से लौट रहा था। इसी दौरान नाहर सैयद तालाब की पाल के पास अज्ञात बदमाशों ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में उसके सिर, चेहरे और आंख पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी बाईं आंख पूरी तरह नष्ट हो गई।

घटना के बाद से पीड़ित लगातार थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन YD नगर थाना पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। न FIR दर्ज हुई, न आरोपियों की पहचान।

पीड़ित देर रात काम से लौटता है, ऐसे में उसके मन में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस की निष्क्रियता से पोरवाल समाज में भारी आक्रोश है।
इसी को लेकर आज पोरवाल समाज एवं अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन एसडीओपी कीर्ति बघेल को दिया गया, जिसमें आरोपियों पर तत्काल FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Dec 2025, 07:12 PM
पोरवाल समाज के युवक पर जानलेवा हमला, 10 दिन बाद भी FIR नहीं
मंदसौर।शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते 10 दिन पूर्व पोरवाल समाज के एक व्यक्ति के साथ हुए गंभीर मारपीट के मामले में अब तक पुलिस द्वारा न तो FIR दर्ज की गई और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

पीड़ित युवक परमेश्वर काला, जो पान-मसाला कंपनी में सेल्समेनिंग का कार्य करता है, 14 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे काम से लौट रहा था। इसी दौरान नाहर सैयद तालाब की पाल के पास अज्ञात बदमाशों ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में उसके सिर, चेहरे और आंख पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी बाईं आंख पूरी तरह नष्ट हो गई।

घटना के बाद से पीड़ित लगातार थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन YD नगर थाना पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। न FIR दर्ज हुई, न आरोपियों की पहचान।

पीड़ित देर रात काम से लौटता है, ऐसे में उसके मन में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस की निष्क्रियता से पोरवाल समाज में भारी आक्रोश है।
इसी को लेकर आज पोरवाल समाज एवं अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन एसडीओपी कीर्ति बघेल को दिया गया, जिसमें आरोपियों पर तत्काल FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Dec 2025, 07:12 PM
मास्टर प्लान की आपत्तियों पर 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक चली लगातार गहन सुनवाई
मंदसौर / मास्टर प्लान 2041 के संबंध में प्राप्त आपत्तियों पर कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित सुनवाई का आज तीसरा दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। तीसरे दिन कस्बा मंदसौर, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त आपत्तियों पर गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ एक-एक कर विस्तृत सुनवाई की गई।

सुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के संयुक्त संचालक, उप संचालक सहित मास्टर प्लान समिति के सदस्य उपस्थित रहे। विधायक श्री विपिन जैन भी अपनी आपत्तियों के साथ सुनवाई में शामिल हुए।

प्रत्येक आपत्तिकर्ता को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर प्रदान किया गया तथा सभी आपत्तियों को गंभीरता से सुना गया। सुनवाई प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक आवेदक की सुनवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।

मास्टर प्लान को अधिक व्यावहारिक, जनहितैषी एवं विकासोन्मुख बनाने के उद्देश्य से प्राप्त सभी आपत्तियों पर नियमानुसार विचार कर रिकॉर्ड में रखा गया है।

posted by : Admin/Pointer Media
24 Dec 2025, 07:04 PM
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में जागरूकता शिविर आयोजित
मंदसौर / जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मंदसौर में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में एक वृहद जागरूकता शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला विधिक सहायता प्राधिकरण, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा उपभोक्ता संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति संकल्प दिलाया गया। विधिक और कानूनी अधिकारों पर जोर मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्री सुधीर सिंह निगवाल (सचिव, जिला विधिक सहायता प्राधिकरण) ने अपने संबोधन में कहा कि "उपभोक्ता अपने अधिकारों को पहचानें। यदि आपके साथ कोई धोखाधड़ी होती है, तो विधिक सहायता प्राधिकरण आपको निःशुल्क कानूनी परामर्श और सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है।

विधि विशेषज्ञ श्री उमराव सिंह जैन ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धाराओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार एक साधारण रसीद भी उपभोक्ता की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रदेश सह सचिव श्री नवनीत शर्मा एवं अध्यक्ष श्री विजय कोठरी ने संगठन के ध्येय 'जागो ग्राहक जागो' पर बल दिया। नापतोल निरीक्षक श्री बारापात्रे ने बताया कि बाजार में मिलावट और कम वजन जैसी समस्याओं से लड़ने के लिए सामूहिक जागरूकता आवश्यक है। ग्राहक पंचायत की सदस्य सुश्री डोली मक्कड़ ने ऑनलाइन शॉपिंग से होने वाले फ्रॉड के बारे मे जानकारी दी। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री नारायण सिंह चंद्रावत ने शासन द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम की विशेषता यहाँ लगाए गए स्टॉल्स रहे, जहाँ विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया नापतोल विभाग निरीक्षक श्री बारापात्रे ने इलेक्ट्रोनिक कांटों की सत्यता और वजन करने के सही तरीके प्रदर्शित किए। पेट्रोल-गैस सुरक्षा, पेट्रोल की शुद्धता मापने हेतु 'फिल्टर पेपर टेस्ट' और गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट देखने की विधि समझाई गई। दूरसंचार सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के निवारण और डिजिटल फ्रॉड से बचने के तरीके साझा किए गए।

इस अवसर पर श्री विश्वमोहन अग्रवाल (अध्यक्ष, उपभोक्ता उत्थान संगठन), कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री रघुराज सिंह डोडिया एवं श्रीमती आराधना खड़िया ने भी विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए। कॉलेज के प्राचार्य श्री जे. एस. दुबे द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया एंव श्री नारायण सिंह चंद्रावत जिला आपूर्ति अधिकारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए आवश्यक हैं।

posted by : Admin/Pointer Media
24 Dec 2025, 07:03 PM
मुख्यमंत्री मत्स्य समृद्धि योजना के लिए आवेदन आमंत्रित
मंदसौर / कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग प्रभारी श्री महेन्द्र पानखेडे ने बताया कि जिले के महासंघ एवं जिला पंचायत स्वामित्व के जलाशयों में मत्स्य पालन के माध्यम से रोजगार सृजन हेतु शासन के निर्देशानुसार इच्छुक मत्स्य पालकों को केज स्थापित कर मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
वर्तमान में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 की अवधि समाप्त हो जाने के कारण केज स्थापना में किसी प्रकार के अनुदान का प्रावधान नहीं है। इच्छुक मत्स्य पालक स्वयं के व्यय पर संसाधन स्थापित कर सकते हैं, जिनके लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक जलक्षेत्र निर्धारित शर्तों पर उपलब्ध कराया जाएगा। जलक्षेत्र में 1 प्रतिशत केज स्थापित कर मत्स्य पालन कर अतिरिक्त उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
जिले के समस्त व्यक्ति/समूह/समिति/एजेंसियां जो बड़े जलाशयों में केज कल्चर स्थापित करना चाहते हैं, वे कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही मत्स्य महासंघ, गांधीसागर से भी संपर्क किया जा सकता है। मुख्यमंत्री मत्स्य समृद्धि योजना के अंतर्गत इच्छुक व्यक्ति कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Dec 2025, 07:00 PM
सुशासन दिवस पर सुशासन भवन में दिलाई गई सुशासन की शपथ
मंदसौर / भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसंबर के एक दिन पूर्व, 24 दिसंबर 2025 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में सुशासन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई।

डिप्टी कलेक्टर श्री शुभम पाटीदार ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से सुशासन की शपथ दिलवाई। शपथ में अधिकारीगण और कर्मचारीगण संकल्पित हुए कि वे प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने, शासन को पारदर्शी, सहभागी और जनकल्याण केंद्रित बनाने तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए सदा तत्पर रहेंगे।

सुशासन दिवस के अवसर पर जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Dec 2025, 01:00 PM
महावीर हायर सेकेंडरी स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ
आलोट।दुर्गाशंकर पहाडिया/श्री महावीर हायर सेकेंडरी स्कूल के मिडिल विभाग एवं हायर सेकेंडरी विभाग का संयुक्त स्पोर्ट्स मीट 23 दिसंबर को हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में क्षेत्र की अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पल्लवी गौर मुख्य अतिथि के रूप में तथा संजय डूंगरवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य मनोज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया। खेल भावना के प्रतीक स्वरूप मशाल प्रज्ज्वलन किया गया तथा घोषवादन के साथ कार्यक्रम को औपचारिक रूप से आरंभ किया गया। इस अवसर पर हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने विशेष भूमिका निभाई, वहीं विद्यार्थियों द्वारा हाउस वाइज आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया।
उद्घाटन दिवस पर 1600 मीटर, 800 मीटर एवं 400 मीटर बालक-बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। साथ ही वॉलीबॉल मैच का भी उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय क्रम में समिति सदस्य मनीष सेठिया, गुरुकुल मानस एकेडमी महिदपुर रोड के डायरेक्टर राकेश पंड्या, नारायण सिंह चौहान, राम मंदिर समिति महिदपुर रोड के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सिरेमल भंडारी तथा महावीर विद्यालय संचालन समिति के सचिव उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए नियमित व्यायाम एवं किसी न किसी खेल में सहभागिता करने का आह्वान किया। साथ ही महावीर विद्यालय में खेल गतिविधियों के सुव्यवस्थित प्रबंधन की सराहना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं, खेल प्रभारी एवं समस्त स्टाफ सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में सुषमा तरानेकर, नवीन सर, पुष्कर पाटीदार, वीरेंद्र सिंह पंवार, शिखा शर्मा, नीतू रघुवंशी, सतीश गंगवाल, प्रधानाध्यापक राहुल सोनी, संदीप पांचाल, नीरज जैन, रिक्की कांत मैथवास, सुनील भाटिया, विक्रम सिंह, दशरथ शर्मा, नम्रता गुप्ता सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम अनुशासन एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे विद्यार्थियों में खेलों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Dec 2025, 10:21 AM
औद्योगिक क्षेत्र मुल्तानपुरा में 94 औद्योगिक इकाइयां स्थापित, 57 में उत्पादन प्रारंभ
जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं मीडिया गणों ने किया औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण
मंदसौर / औद्योगिक क्षेत्र मुल्तानपुरा में धरातल पर कार्यशील एवं निर्माणाधीन औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण मंगलवार शाम 5:00 बजे जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं मीडिया गणों द्वारा किया गया। भ्रमण के दौरान सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन, महाप्रबंधक उद्योग विभाग श्री मंगल रायकवार, अन्य जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, ग्रामीणजन एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

भ्रमण के दौरान मेसर्स माणक इण्डस्ट्रीज, मेसर्स अनीस इण्डस्ट्रीज, मेसर्स विकास इण्डस्ट्रीज, मेसर्स वरूण इण्डस्ट्रीज सहित स्लेट पेंसिल निर्माण से संबंधित उद्योगों का अवलोकन किया गया।

औद्योगिक क्षेत्र मुल्तानपुरा में अब तक कुल 94 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं, जिनमें से 57 इकाइयों में उत्पादन प्रारंभ हो गया है। शेष 37 इकाइयों में निर्माण एवं स्थापना कार्य प्रगतिरत है, जहां शीघ्र ही उत्पादन कार्य प्रारंभ होने की संभावना है।

औद्योगिक क्षेत्र मुल्तानपुरा का कुल रकबा 13.50 हेक्टेयर है। इसमें से 6.979 हेक्टेयर क्षेत्रफल आवंटन योग्य है। औद्योगिक क्षेत्र में कुल 284 भूखण्ड आवंटन योग्य हैं, जिनमें से 208 भूखण्ड आवंटित किए जा चुके हैं। यहां कुल 141 औद्योगिक इकाइयां स्थापित होना प्रस्तावित हैं। वर्तमान में 57 इकाइयां कार्यरत हैं, 37 इकाइयां स्थापनाधीन हैं तथा 76 भूखण्ड अभी रिक्त हैं।

इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत उद्योगपतियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उद्योगपतियों द्वारा पेयजल एवं स्ट्रीट लाइट की समस्याएं सांसद के समक्ष रखी गईं, जिस पर सांसद श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

औद्योगिक क्षेत्र मुल्तानपुरा में स्थापित कुछ प्रमुख उद्योग जिसमें मेसर्स माणक इण्डस्ट्रीज – स्वामी श्रीमती कंचन बाई कुमावत, भूखण्ड क्रमांक 23, कुल क्षेत्रफल 450 वर्गमीटर। फोम के गद्दे निर्माण की इकाई स्थापित कर 20.00 लाख रुपये का निवेश किया गया है तथा 7 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

मेसर्स अनीस इण्डस्ट्रीज – स्वामी श्री अनीस पिता गुलामनबी शेख, भूखण्ड क्रमांक 26, कुल क्षेत्रफल 450 वर्गमीटर। लकड़ी के फर्नीचर निर्माण की इकाई स्थापित कर 10.00 लाख रुपये का निवेश एवं 5 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया गया है।

मेसर्स विकास इण्डस्ट्रीज – स्वामी श्री रियाज अहमद, भूखण्ड क्रमांक 146, कुल क्षेत्रफल 450 वर्गमीटर। लोहे के पाइप के पलंग निर्माण की इकाई स्थापित कर 8.00 लाख रुपये का निवेश एवं 5 व्यक्तियों को रोजगार दिया गया है।

मेसर्स वरूण इण्डस्ट्रीज – स्वामी श्री सुरेश पिता केशवदास पमनानी, भूखण्ड क्रमांक 86, 87, 100 एवं 101, कुल क्षेत्रफल 1800 वर्गमीटर। लहसुन उत्पाद निर्माण की इकाई स्थापित कर 15.00 लाख रुपये का निवेश एवं 5 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
औद्योगिक क्षेत्र मुल्तानपुरा जिले में औद्योगिक विकास एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Dec 2025, 09:22 PM
मास्टर प्लान की आपत्तियों पर दूसरे दिवस दिनभर चली गहन सुनवाई
24 दिसंबर को भी जारी रहेगी सुनवाई प्रक्रिया
मंदसौर / मास्टर प्लान 2041 के संबंध में प्राप्त आपत्तियों पर कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित सुनवाई का दूसरा दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूसरे दिन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त आपत्तियों पर गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ एक-एक कर विस्तृत सुनवाई की गई।

सुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के संयुक्त संचालक, उप संचालक सहित मास्टर प्लान समिति के सदस्य उपस्थित रहे। पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर भी अपनी आपत्तियों के साथ सुनवाई में शामिल हुए।

प्रत्येक आपत्तिकर्ता को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर प्रदान किया गया तथा सभी आपत्तियों को गंभीरता से सुना गया। सुनवाई प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक आवेदक की सुनवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।

दूसरे दिन कस्बा मंदसौर, बोहराखेड़ी, अलावदा खेड़ी, जग्गा खेड़ी, भूनियाखेड़ी, बाज खेड़ी, बोलखेड़ा, लालघाटी सहित अन्य क्षेत्रों से प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई की गई।
जिन आपत्तिकर्ताओं की उपस्थिति 22 एवं 23 दिसंबर की सुनवाई में नहीं हो सकी है, वे 24 दिसंबर को आयोजित होने वाली सुनवाई में उपस्थित होकर अपनी आपत्ति पर सुनवाई करवा सकते हैं।

मास्टर प्लान को अधिक व्यावहारिक, जनहितैषी एवं विकासोन्मुख बनाने के उद्देश्य से प्राप्त सभी आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किया जा रहा है। मास्टर प्लान 2041 से संबंधित आपत्तियों की सुनवाई प्रक्रिया 24 दिसंबर को भी जारी रहेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Dec 2025, 09:20 PM
CM डॉ मोहन ने लगाई राज्य मंत्री को फटकार, प्रतिमा बागरी को मिलने बुलाया, कहा- मिनिस्टर होते हुए विपक्ष जैसा आचरण न करें
भोपाल। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है की मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को फटकार लगाई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया और कहा कि मंत्री होते हुए विपक्ष जैसा आचरण न करें। कोई बात है तो उचित फोरम पर रखें। सरकार में पारदर्शिता के साथ काम होता है।
दरअसल, एमपी की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने सतना जिले के पोड़ी-मनकहरी मार्ग का निरीक्षण किया था। उन्होंने अपने पैर से गिट्टी-डामर हटाते हुए गुणवत्ताहीन काम का आरोप लगाया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में प्रतिमा बागरी कहते हुए नजर आई थी कि ‘ये रोड बनी है देखों, इस तरह से पूरी रोड निकल रही है।
वहीं राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने संविदाकार राजेश के कार्य को निरस्त करने की बात कही थी। साथ ही मॉनिटरिंग करने वाले इंजीनियर ने किस तरह से रोड बनने दिया, निरीक्षण क्यों नहीं किया ? इस पर भी एक्शन लेने को कहा था। मंत्री ने कहा था कि ‘डॉ मोहन यादव की सरकार है, उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश में इस तरह की घोर अनियमितता बर्दाश्त नहीं करेंगे। जो भी व्यक्ति इस तरह का कार्य करेंगे वो चाहे संविदाकार हो या अधिकारी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’
posted by : Admin/Pointer Media
23 Dec 2025, 09:17 PM
मंदसौर पुलिस अधीक्षक ने सुनी 45 आवेदकों की शिकायतें
तत्काल कार्रवाई के निर्देश...
मंदसौर। आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण हेतु मंगलवार को जनसुनवाई शिविर आयोजित किया। जिला पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने व्यक्तिगत रूप से 45 आवेदकों की शिकायतें सुनीं। संबंधित थाना-चौकी प्रभारियों को त्वरित एवं विधिसंगत कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। यह आयोजन प्रति मंगलवार की परंपरा का हिस्सा है। नागरिकों को पुलिस से सीधा जुड़ाव प्रदान करता है।
जनसुनवाई में एसपी मीना के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल मंदसौर, हेमलता कुरील गरोठ, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी कीर्ति बघेल मंदसौर ग्रामीण, दिनेश प्रजापति सीतामऊ, तथा विजय यादव गरोठ भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न अनुभागों से आए आवेदनों की गहन समीक्षा की। भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, चोरी- जैसी शिकायतों पर तत्काल एक्शन प्लान तैयार करने को कहा।
मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना ने कहा पुलिस का मूल मंत्र है जनसेवा। हर शिकायत को प्राथमिकता देंगे ताकि न्याय की डोर आम आदमी तक पहुंचे। जिला प्रशासन ने ऐसी सुनवाइयों को नियमित बनाने का वादा किया है।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Dec 2025, 09:14 PM
भावांतर योजना की राशि नहीं मिली, किसान परेशान एसडीएम को दिया आवेदन, भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । तहसील ताल अंतर्गत ग्राम पिपलिया तुखार निवासी किसान ने भावांतर भुगतान योजना की राशि समय पर नहीं मिलने को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आलोट को लिखित आवेदन सौंपा है। किसान ने बताया कि वर्ष में सोयाबीन फसल का भावांतर योजना अंतर्गत विधिवत पंजीयन कराकर उपज का विक्रय भी किया गया, इसके बावजूद कई माह बीत जाने के बाद भी भावांतर की राशि का भुगतान नहीं किया गया।
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि खेती ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है। भावांतर योजना की राशि अटके होने से खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है, जिससे किसानों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
किसान द्वारा प्रशासन से मांग की गई है कि भावांतर योजना अंतर्गत लंबित राशि का भुगतान पांच दिवस के भीतर कराया जाए। आवेदन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं हुआ तो किसान विवश होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस दौरान अशोक पांचाल, चंदर बोडाना सहित अन्य किसान साथी भी मौजूद रहे। उपस्थित किसानों ने भावांतर भुगतान में हो रही लगातार देरी पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Dec 2025, 08:01 PM
एक किलो 850 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ मनासा ( मप्र ) के एक तस्कर को गिरफ्तार किया
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल । झालावाड़ जिला स्पेशल टीम व थाना भवानीमंडी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1 किलो 850 ग्राम अवैध अफीम के साथ मनासा मध्यप्रदेश के एक तस्कर को गिरफ्तार कर तस्करी में उपयोग लिए गए एक लोडिंग वाहन ऑटो को भी जप्त किया गया ।
झालावाड़ जिला पुलिस कप्तान श्री अमित कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है अभियान में अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थानाधिकारीयो को थाना स्तर पर टीम गठित कर आपराधियो की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके अन्तर्गत जिला स्पेशल टीम व पुलिस थाना भवानीमंडी टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुये आरोपित तस्कर युनुस कुंजडा को गिरफतार कर आरोपित तस्कर के कब्जे से 1 किलो 850 ग्राम अफीम को जप्त किया जाकर तस्करी में प्रयुक्त वाहन एक लोडिंग ओटो को जप्त किया ।
थाना अधिकारी श्री प्रमोद कुमार ने बताया की सोमवार को
गठित टीम द्वारा आसुचना संकलन एवं मुखबीर की सुचना के आधार पर डग रोड मासूम वाशिंग सेन्टर के सामने भवानीमण्डी से अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ तस्कर युनुस कुंजडा पुत्र अहमदनूर जाति मुसलमान उम्र 42 साल निवासी मकान नम्बर 23 वार्ड नं. 02 मनासा पुलिस थाना मनासा जिला नीमच म.प्र.को गिरफतार कर उसके कब्जे से 1 किलो 850 ग्राम अफीम को जप्त किया जाकर तस्करी में प्रयुक्त वाहन एक लोडिंग ओटो को जप्त किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Dec 2025, 07:59 PM
माता पिता और गुरुओं का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते- कछवाहा
भवानी मंडी/ जगदीश पोरवाल- माता पिता और गुरुओं का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते क्योंकि माता पिता हमें पढ़ने के लिए विद्यालय भेजते हैं जहां गुरुजन हमें शिक्षा देकर हमारा भविष्य निर्माण करते हैं जो हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है। यह बात शहर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नूतन में श्रीमती राधा शर्मा व राजेश कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण कार्यक्रम में मुख्यवक्ता वरिष्ठ पत्रकार जार राजस्थान के प्रदेश संगठन महामंत्री भवँर सिंह कछवाहा ने कही। कछवाहा ने कहा कि हमें हमारे शिक्षकों का सम्मान जीवन भर करना चाहिए चाहे हम कुछ भी बन जाएं क्योंकि उनके लिए तो हम सदैव विद्यार्थी ही रहेंगे। साथ ही हमें विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई करने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ना चाहिए और विद्यार्थी जीवन के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम को आयोजक अतिथि राजेश शर्मा ने भी सम्बोधित करते हुए सभी को सदाचार ,शिष्टाचार के साथ राष्ट्रीयता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जार जिला कार्यालय सचिव किशोर तँवर ने भी सम्बोधित करते हुए शिक्षा का महत्व बताया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को श्रीमती राधा शर्मा व राजेश शर्मा की ओर से सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिमला मारवाड़ी ने की। कार्यक्रम में विद्यालय के श्रीमती हेमलता वर्मा,नीरज वर्मा,कमलेश मीणा, दिनेश सिंह व राजेंद्र कुमार वैष्णव आदि शिक्षक के साथ जार पदाधिकारी सुभाष सोदा भी मौजूद रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Dec 2025, 04:56 PM
1273 मतदान केंद्रों पर 10,01,851 मतदाता दर्ज, विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत चारों विधानसभा में 137 नए मतदान केंद्र बढ़े
निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न
मंदसौर / निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रारूप निर्वाचक नामावली की प्रति एवं सीडी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती एकता जायसवाल, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो युक्त मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया है। इसके अंतर्गत मंदसौर जिले की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1273 मतदान केंद्रों पर 10,01,851 मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 137 नए मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। इनमें मंदसौर विधानसभा में 30, मल्हारगढ़ विधानसभा में 31, सुवासरा विधानसभा में 37 तथा गरोठ विधानसभा में 39 मतदान केंद्र शामिल हैं। नए केंद्रों के जुड़ने से अब जिले में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 1273 हो गई है, जबकि पूर्व में यह संख्या 1136 थी।

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा गणना पत्रक भरकर बीएलओ ऐप पर अपडेट की कार्यवाही की गई। इस दौरान 51,790 मतदाताओं द्वारा गणना पत्रक जमा नहीं किए गए, जिनमें मृत मतदाता 13,283, अनुपस्थित मतदाता 8,835, स्थानांतरित मतदाता 27,171, दोहरी प्रविष्टि 2,349 एवं अन्य कारणों से 152 नाम हटाए गए हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत दिनांक 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे एवं आपत्तियों के निपटान की प्रक्रिया ईआरओ द्वारा 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक संपन्न की जाएगी।

निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन दिनांक 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के दौरान 01.01.2026 को अर्हता तिथि मानते हुए नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने की सतत कार्यवाही की जाएगी। इसके अंतर्गत मंदसौर जिले के 1273 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा प्ररूप-06 भरवाकर नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। साथ ही, छूटे हुए मतदाता भी अपने नाम निर्वाचक नामावली में जुड़वा सकते हैं।
नवीन नाम जोड़ने हेतु आवश्यक दस्तावेजों में फोटो, जन्मतिथि के प्रमाण हेतु आयु संबंधी प्रमुख दस्तावेजों में से किसी एक की स्वप्रमाणित प्रति तथा वर्तमान साधारण निवास के प्रमाण के रूप में आवेदक/माता-पिता/पति-पत्नी के नाम के किसी प्रमुख दस्तावेज की स्वप्रमाणित प्रति (पिनकोड सहित पूर्ण डाक पते के साथ) आवश्यक होगी।
इसके अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट https://ceoelection.mp.gov.in पर प्रारूप प्रकाशन की फोटो रहित मतदाता सूचियां भी उपलब्ध हैं। कोई भी नागरिक इन सूचियों अथवा सर्च इंजन के माध्यम से अपना नाम देख सकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Dec 2025, 04:54 PM
जनसुनवाई में अधिकारियों ने तत्परता से सुनी 79 आवेदकों की समस्याएं
मंदसौर / जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने 79 आवेदकों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। रूनीजा निवासी कालु सिंह ने शासकिय भुमि पर से अवैध अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार सुवासरा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। करनाली जागीर निवासी गोपाल ने गिट्टी क्रेशर मशीन हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर खनीज विभाग मंदसौर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मंदसौर निवासी अशोक ने कृषि भूमि पर थम्बे लगाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में आर्थिक सहायता दिलवाने, कब्जा हटवाने, इलेक्ट्रीक सायकल प्रदाय करने, नामांतरण में नाम लिखवाने, समग्र आईडी में नाम जोड़ने, भूमि आवंटित करने एवं आवासीय प्लाट भूखंड में जांच करने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Dec 2025, 04:51 PM
मास्टर प्लान आपत्तियों में जो उपस्थित नहीं हो सके वे 23 और 24 दिसंबर की सुनवाई में आ सकते है
मंदसौर / प्रभारी उपसंचालक सुश्री विनीता दृश्यामकर ने बताया कि मंदसौर विकास योजना प्रारूप 2035 के राजपत्र के प्रकाशन के दौरान दिनांक 10/10/2025 से 30 दिनों में कुल 680 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।
इन आपत्तियों और सुझावों की सुनवाई नगर एवं ग्राम निवेश अधिनियम एवं नियमों के तहत 23 और 24 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। जिन लोग किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके, वे इस सुनवाई में भाग ले सकते हैं। लगभग समस्त आपत्तिकर्ताओं को पहले ही सूचना पत्र भेजा जा चुका है, और जिन तक पत्र नहीं पहुंचा, उन्हें समाचार के माध्यम से सूचित किया गया है।
आवेदकों के सुझावों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी और यह उच्च कार्यालय को भेजा जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Dec 2025, 09:03 PM
उड़ान संस्था ने किया बालिका जागरूकता शिविर
गरोठ/ नवीन कन्याशाला गरोठ में उड़ान संस्था द्वारा लैंगिक समानता,साइबर क्राइम,महिला हिंसा रोकथाम,मानसिक स्वास्थ्य,बाल विवाह एवं वन स्टाफ सेंटर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गईं ।मंदसौर उड़ान संस्था,महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं वन स्टॉप सेंटर से लैंगिक समानता साइबर क्राइम, महिला हिंसा रोकथाम बाल विवाह दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गईं। जिसमे बाल विवाह के दुष्परिणाम को लेकर रीना झिंझोरिया द्वारा बताया कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। यह उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सपनों को छीन लेता है। हर बच्चे को सीखने, आगे बढ़ने और सुरक्षित जीवन जीने का अधिकार है। बाल विवाह रोकना समाज की जिम्मेदारी और देश के उज्ज्वल भविष्य की आवश्यकता है बाल विवाह से बालिकाओं को कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक समस्याओ का सामना करना पड़ता है।
गरोठ थाना प्रभारी हरीश मालवीय द्वारा बताया गया कि बाल विवाह करने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अनुसार बाल विवाह एक गंभीर अपराध माना जाता है। 18 वर्ष से कम आयु की बालिका एवं 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह कानूनन अवैध है। बाल विवाह कराने, उसमें सहयोग करने या दबाव डालने वालों के विरुद्ध कठोर दंड का प्रावधान है। यदि बाल विवाह के बाद नाबालिग के साथ शारीरिक या यौन शोषण होता है, तो BNS के तहत कड़ी सजा दी जाती है। साथ ही बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत दोषियों पर कारावास एवं जुर्माना लगाया जाता है। प्रशासन को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश हैं। साइबर क्राइम पर जया भारद्वाज ने बताया की डिजिटल युग में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ता जा रहा है, जो आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग, बैंकिंग धोखाधड़ी और पहचान की चोरी जैसे अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। साइबर अपराधी नई तकनीकों का उपयोग कर लोगों को ठग रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जागरूकता की कमी और जल्दबाजी इसका मुख्य कारण है। नागरिकों को चाहिए कि वे अनजान लिंक पर क्लिक न करें,ओटीपी साझा न करें और मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें। साइबर क्राइम रोकने के लिए सतर्कता और डिजिटल जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

उड़ान संस्था से सत्यनारायण प्रजापति ने महिला हिंसा के ऊपर बताया की हिंसा चार प्रकार की होती है जिसमे शारीरिक हिंसा, मानसिक हिंसा, लेंगिक हिंसा और आर्थिक हिंसा के बारे मे विस्तार से बताया,
उड़ान संस्था से निशा द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर जानकारी दी गईं और बताया की किस तरह हमारा मन भी किस तरह से थक जाता है और उसे भी आराम की जरुरत पडती है और किस तरह से हम मानसिक स्वास्थ्य को सही रख सकते है कार्यक्रम के अंत में उड़ान संस्था से सत्यनारायण प्रजापति द्वारा सभी उपस्थित बालिकाओं और अतिथियों को बाल विवाह मुक्त पर शपथ दिलवाई गईं कार्यक्रम मे कन्या शाला स्कूल से सुरेश प्रजापति जन साहस संस्था से गेंदा गायरी, दिनेश जी अलावा उपस्थित रहे और कार्यक्रम के अंत मे उड़ान संस्था से सत्यनारायण प्रजापति द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Dec 2025, 09:01 PM
हिंदू सम्मेलन के लिए चिकनिया में कार्यालय उद्घाटन
मंदसौर/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त दिनांक 13 जनवरी 2026 को हिंदू समाज समरसता सम्मेलन हेतु पावटी मंडल के ग्राम चिकन्या में हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन कर ध्वज लगाया
हिंदू सम्मेलन कार्यालय चिकन्या का शुभारंभ संत श्री श्री 1008 श्री बालक दास जी महाराज के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन समिति के संयोजक सहसंयोजक एवं सदस्य गण व, प्रबुद्धजन, वरिष्ठजन एवं बच्चों ने बड़े उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।
यह सम्मेलन हिंदुत्व, पारिवारिक समरसता, आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक संबंधों के विस्तार, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य एवं स्व के बोध हेतु एक सकारात्मक व प्रेरक वातावरण प्रदान करेगा।
एक-दूसरे से जुड़ें, संबंधों को सशक्त करें और समाज में सौहार्द, संस्कार व एकता का संदेश दे और अपने समीप होने वाले इस कार्यक्रम में सहभागिता करें।

posted by : Admin/Pointer Media
22 Dec 2025, 09:00 PM
खेत विवाद के कारण एक-दूसरे मारपीट करने वाले 06 आरोपीगण को 06-06 माह का सश्रम कारावास।
नीमच। श्रीमान् अंकित जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच के द्वारा खेत के विवाद के कारण धारदार हथियारों से एक-दूसरें के साथ मारपीट कर चोटे पँहुचाने वाले एक पक्ष के तीन आरोपीगण (1) श्यामलाल पिता प्रभूलाल मेघवाल, उम्र-43 वर्ष, (2) नरेन्द्र पिता मदनलाल मेघवाल, उम्र-27 वर्ष एवं (3) फकीरीबाई पति श्यामलाल मेघवाल, उम्र-38 वर्ष और दुसरे पक्ष के तीन आरोपीगण (1) मनीष पिता बगदीराम मेघवाल, उम्र-27 वर्ष, (2) गुड्डीबाई पति बगदीराम मेघवाल, उम्र-44 वर्ष एवं (3) पूजा पिता बगदीराम मेघवाल, उम्र-28 वर्ष, सभी निवासी-ग्राम उमाहेड़ा, जिला नीमच को धारा 324/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 06-06 माह के सश्रम कारावास एवं 500-500रू. अर्थदण्ड और धारा 323/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत न्यायालय उठने तक के कारावास एवं 500-500रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री पारस मित्तल द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 08 वर्ष पूर्व दिनांक 15.12.2017 को दिन के लगभग 02ः30 बजे ग्राम उमाहेड़ा स्थित दोनो पक्षकारों के पास-पास स्थित खेत की हैं। दोनो पक्षकारों का आपस में एक-दूसरें से खेत का विवाद चल रहा हैं, इसी बात को लेकर घटना दिनांक को आपस में विवाद हो गया था, जिस कारण दोनो पक्षकारों द्वारा आपस में एक-दूसरे के साथ लात-घूंसो, काँच की बोतल, फावड़ा व दराती से मारपीट करके चोटे पँहुचाई थी। घटना स्थल के आसपास वाले खेत पर मौजूद लोगो द्वारा बीच-बचाव किया गया। दोनो पक्षकारों के द्वारा एक-दूसरें के विरूद्ध पुलिस थाना नीमच सिटी में रिपोर्ट लेख कराई गई। पुलिस ने विवेचना के दौरान दोनो पक्षकारों के आहतगण का मेडिकल कराये जाने के बाद आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग-पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में दोनो पक्षकारों के फरियादीगण, आहतगण एवं बीच-बचाव करने वाले चश्मदीद साक्षीगण सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओं श्री पारस मित्तल द्वारा की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Dec 2025, 07:27 PM
रोलिंग बजट बनाने में मध्यप्रदेश बनेगा देश का पहला राज्य
जनअपेक्षाओं के अनुरूप होगा मध्यप्रदेश का बजट
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने की बजट विशेषज्ञों से चर्चा
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि लोकतंत्र की मूल भावना को ध्यान में रखते हुए जनअपेक्षाओं के अनुरूप मध्यप्रदेश का बजट तैयार किया जाएगा। नवाचार के रूप में वर्ष 2026-27 के बजट अनुमानों के साथ वर्ष 2027-28 एवं वर्ष 2028-29 के सांकेतिक बजट अनुमान भी तैयार किए जा रहे हैं। इस प्रकार आगामी तीन वर्षों के लिए रोलिंग बजट तैयार करने की पहल करने में मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बनेगा।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने सोमवार को बजट संवाद कार्यक्रम में यह जानकारी दी। वर्ष 2026-27 के बजट को अधिक लोक कल्याणकारी, व्यवहारिक और परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित बजट संवाद कार्यक्रम में अर्थशास्त्रियों, बजट विशेषज्ञों, प्रबुद्ध विचारकों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज न होकर आम जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब होना चाहिए। सरकार का निरंतर प्रयास है कि बजट निर्माण की प्रक्रिया में जनभागीदारी को और अधिक विस्तार दिया जाए और प्राप्त सुझावों को नीति निर्धारण की प्रक्रिया में शामिल किया जाए।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बजट संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष प्रदेश के बजट को सरल, सहज और व्यावहारिक स्वरूप देने का प्रयास किया जाता है, जिससे आम नागरिक भी बजट निर्माण प्रक्रिया को आसानी से समझ सके। बजट को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आम जनता, विषय विशेषज्ञों और प्रबुद्ध वर्ग से ई-मेल, वेबसाइट, दूरभाष एवं अन्य संचार माध्यमों के जरिए सुझाव आमंत्रित किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 945 सुझाव प्राप्त हुए हैं।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प में प्रदेश का उल्लेखनीय योगदान सुनिश्चित करने हेतु पूंजीगत व्यय में निरंतर वृद्धि की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में ₹82 हजार 513 करोड़ का पूंजीगत व्यय प्रावधान अब तक का सर्वाधिक है।
उन्होंने आगामी लक्ष्यों की चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2029 तक राज्य का सकल घरेलू उत्पाद ₹27.2 लाख करोड़ तथा वर्ष 2047 तक ₹250 लाख करोड़ से अधिक करने का लक्ष्य है। साथ ही प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि का रोडमैप तैयार किया गया है।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि आगामी बजट में कृषि और किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे किसानों की आय बढ़े और सब्सिडी पर निर्भरता कम हो। साथ ही उद्योग, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुशासन के क्षेत्र में सुधार हेतु भी विशेषज्ञों से ठोस सुझाव आमंत्रित किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और नागरिकों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और बजट विशेषज्ञों के सुझावों से प्रदेश अपने लक्ष्यों को शीघ्र प्राप्त करेगा।
सचिव वित्त लोकेश कुमार जाटव ने स्वागत भाषण में कहा कि बजट सुझाव को यथोचित बजट में शामिल करेंगे। उन्होंने बजट की पूरी प्रक्रिया संक्षेप में जानकारी दी।
उप महाप्रबंधक नाबार्ड सुशील कुमार ने सुझाव दिया कि विकसित भारत 2047 के लिये कारपोरेट सेक्टर की भूमिका, इनवेस्टमेंट बढ़ना, सिंचाई और मंडी इंफ्रास्ट्रेक्चर को बढ़ाना होगा। कुछ विशेष एरिया को शामिल किया जाना चाहिए।
सदस्य मध्यप्रदेश युवा आयोग आशुतोष सिंह ठाकुर ने नेशनल युथ पॉलिसी के कुछ विशेष एरिया को शामिल किया जाना चाहिए, युवाओं को स्किल ट्रेनिंग, लैग्वेंज सिस्टम को लागू करने के लिये उच्च शिक्षा में बजट प्रावधान अलग से होना चाहिए।
पूर्व अध्यक्ष सी.सी.आई. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने युज आफ डूईंग बिजनेस एवं स्टॉट-अप एवं डीफेंस कॉरिडोर पर अपने सुझाव दिया।
उप महाप्रबंधक आरबीआई श्रीमती अल्का गर्दे ने कहा महिलाओं को जो भी प्रशिक्षण दिया जाये जिसमें इनकम जनरेटिंग पॉइंट को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने एमएसएमई क्लस्टर्स को बढ़ावा देने की भी बात की है।
अध्यक्ष उद्योग भारती मितेश लोकवानी ने आईटी सेक्टर, सेमीकंडक्टर में मध्यप्रदेश के निर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने मध्यप्रदेश इलेक्ट्रॉनिक मेन्युफैक्चर एवं लॉजिस्टिक हब बनाने पर जोर दिया।
सोशल पॉलिसीस्पेशलिस्ट सोमेन बागची ने चाइल्ड बजट में चिल्ड्रन पर इनवेस्टमेंट एवं केयर इडस्ट्रीपर अपने विचार व्यक्त किये।
सलाहकार नीति आयोग राजीव ठाकुर ने कृषि उद्योग एवं टेक्सटाइल एवं ऑटोमोबाइलस पर अपने सुझाव दिये।
चार्टर्ड एकाउंटेंट नवनीत गर्ग ने जीएसटी एवं डाटा सेंटर पर अपने सुझाव दिया।
फिल्म अभिनेता राजीव वर्मा ने कहा कि कला व्यक्तिव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने मांग की कि सभागृहों में किराया कम करने, मनोरंजन कर न लगाने एवं नाटय आकादमी में सीटों की सीमा बढा़ने और नाट्य गृहों का निर्माण मध्यप्रदेश में किया जाना चाहिए।
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी मेनेजमेंट प्रो. प्रताप जैना ने कहा कि मध्यप्रदेश ने जीएसडीपी में बहुत अच्छा कार्य किया है। उन्होंने रेवन्यू सरप्लस होने पर खुशी जताई है। पूंजीगत व्यय पर मध्यप्रदेश की सराहना की।
संयोजक एसएलबीसी एवं महाप्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया धीरज गोयल ने कहा प्रदेश सरकार आगामी बजट में वित्तीय अनुशासन बनाये रखते हुए समावेशी और सतत विकास को प्राथमिकता दी है।
भारतीय वन प्रबंधन संस्थान प्रो. योगेश दुबे ने वन, वन्यजीव, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन को प्राथमिकता देने की बात कही।
नेशनल इंस्टिट्यूट आफ फाईनेंशियल मेनेजमेंट बृजेश कुमार ने विकसित भारत 2047 के लिये प्रति व्यक्ति आय समाजिक समरसता, तकनीकी विकास, पर्यावरण स्थिरता एवं ग्लोबल प्रजेंश पर अपने सुझाव दिये।
निकोर फाउंडेशन सुश्री मिताली निकोर ने जेंडर बजट में महिलाओं को क्रियेटर के रूप में बनाना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य सरकार ऐसे स्कीम डिजाइन करें जिसमें महिलाएँ अपने विचार एवं लाभ ले सकें। उन्होंने केयर इकनॉमी पर भी सुझाव दिया।
कृषि में नवाचार नरसिंहपुर ड्रोन आचार्य भक्तराज ने सुझाव दिया कि कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा बाउचर से किसानों को प्रमोट किया जाए एवं स्थानीय विशेषज्ञों की आवश्यकता पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री ने दलहन खेती में ड्रोन की भूमिका पर श्री भक्तराज की सराहना भी की थी।
संचालक बजट राजीव रंजन मीना ने उप मुख्यमंत्री देवड़ा सहित आमंत्रित विषय विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार उनके बहुमूल्य सुझावों को बजट में शामिल करने का परीक्षण करेगी।
इस अवसर पर वित्त विभाग एवं वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Dec 2025, 07:07 PM
महिलाओं का सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री सुश्री भूरिया,
समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिये बालिकाओं के साथ बालकों को भी जागरूक करें
मंत्री सुश्री भूरिया की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रथम अनुश्रवण समिति की बैठक
भोपाल । महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में आज अनुश्रवण समिति की प्रथम बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुई। बैठक में महिलाओं के उत्थान और उनकी आजीविका को बेहतर बनाने के लिये 21 विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर आगामी कार्य-योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि बाल विवाह रोकने के सार्थक प्रयास में विद्यालयों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को भी इसकी समझाइश दी जाये उन्हें समाज की कुरीतियों को दूर करने और उनके रोकने के लिये जागरूक किया जाये ।

विमुक्त घुमंतू जातियों के उत्थान के लिये करें विशेष प्रयास
उद्योग एवं आदिम जाति विभाग के संयुक्त प्रयास से वर्किंग वीमेन हॉस्टल की हर जिले में स्थापना की जाये ताकि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को और बेहतर किया जा सके ।

मंत्री सुश्री भूरिया ने बैठक में कहा कि महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए तथा जमीनी स्तर पर नियमित अनुश्रवण किया जाए।
बैठक में पोषण अभियान, आंगनवाड़ी सेवाएं, किशोरी बालिका योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं तथा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। मंत्री ने योजनाओं में आ रही चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

सुश्री भूरिया ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से नवाचार आधारित प्रयासों को बढ़ावा देने और विभागीय समन्वय को मजबूत करने पर भी जोर दिया।
बैठक में विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव आयुक्त, महिला एवं बाल विकास सुश्री निधि निवेदिता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Dec 2025, 07:05 PM
ग्रामीण क्षेत्रों की आपत्तियों पर दिनभर चली गहन और पारदर्शी सुनवाई
23 एवं 24 दिसंबर को भी जारी रहेगी सुनवाई प्रक्रिया
मास्टर प्लान 2041 पर आपत्तियों की सुनवाई का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न
मंदसौर/ मास्टर प्लान 2041 के संबंध में प्राप्त आपत्तियों पर कलेक्टर कार्यालय सभागार में सुनवाई का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पहले दिन ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित सभी आपत्तियों की गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ एक-एक कर सुनवाई की गई।

सुनवाई में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, टाउन एंड कंट्री प्लान के संयुक्त संचालक, उप संचालक सहित मास्टर प्लान समिति के सदस्य उपस्थित रहे। प्रत्येक आपत्तिकर्ता को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया गया और सभी आपत्तियों को गंभीरता से सुना गया। सुनवाई प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु प्रत्येक आवेदक की सुनवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।

इस दौरान गुराडिया देदा, नालछा, मुल्तानपुर, किटीयानी, भूनियाखेड़ी, बोलखेड़ा, अरण्ना भट्टी, खिलजीपुरा, चांगली, जग्गा खेड़ी, टिगरिया, दाऊद खेड़ी, दौलतपुरा, बहादरी, बावड़ीकला, बोहरा खेड़ी, लाल घाटी, हैदरवास, छाजू खेड़ा, जग्गाखेड़ी, टोडी सहित अन्य ग्रामों से प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई की गई।

मास्टर प्लान को अधिक व्यावहारिक, जनहितैषी एवं विकासोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सभी आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किया जा रहा है। मास्टर प्लान 2041 पर आपत्तियों की सुनवाई 23 एवं 24 दिसंबर को भी जारी रहेगी।

posted by : Admin/Pointer Media
22 Dec 2025, 07:03 PM
23 दिसंबर मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई एसडीएम कार्यालय मंदसौर में होगी आयोजित
मंदसौर/ अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने बताया कि मास्टर प्लान से संबंधित दावे–आपत्तियों की सुनवाई के मद्देनज़र जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन कल दिनांक 23 दिसंबर, मंगलवार को एसडीएम कार्यालय, मंदसौर में किया जाएगा।
जनसुनवाई में आम नागरिक अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। यह जनसुनवाई प्रातः 11:00 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित होगी। संबंधित आवेदक निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित एसडीएम कार्यालय, मंदसौर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रख सकते हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Dec 2025, 07:00 PM
खेल हमारी संस्कृति का प्रमुख पक्ष, हमने बनाया है खेलों को शिक्षा पाठ्यक्रम का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चाहे जिस खेल में रहें, हमेशा अपना उत्कृष्ट दीजिए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन्दौर में 7वें नेशनल रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट को किया संबोधित
इंदौर / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेल हमेशा से हमारी भारतीय संस्कृति का एक अहम अंग रहा है। हमारे व्यक्तित्व के विकास में एक प्रमुख पक्ष के रूप में खेलों में हमारे जीवन को दिशा दी है। हमने खेलों को स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। हमारे खिलाड़ी प्राय: हर खेल में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों से आव्हान किया कि वे चाहे जिस किसी भी खेल के खिलाड़ी रहें, अपनी लगन और मेहनत से हमेशा अपना उत्कृष्ट देने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इन्दौर में एक निजी स्कूल द्वारा आयोजित 7वें नेशनल रैंकिंग पिकलबॉल टूर्नामेंट-2025 को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश राज्य ऑलम्पिक एसोशिएशन के संरक्षक भी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वैदिककाल से हमारी संस्कृति में खेलों का बड़ा योगदान रहा है। कई मामलों में भारतीयों ने अपने दौर से भी आगे बढ़कर विश्व में खेलों में नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के नवनिर्माण में खिलाड़ियों की भी अहम भूमिका है। खिलाड़ियों के योगदान से हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार कर रहे हैं। इससे न केवल नए खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं, बल्कि खेल अधोसंरचना के विकास को भी नए आयाम मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में सबसे तेज गति से औद्योगिक प्रगति करने वाला राज्य बन रहा है। औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाईयों, कुटीर एवं ग्रामोद्योग सहित कृषि एवं संबंद्ध क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में मध्यप्रदेश का सर्वाधिक योगदान होगा।
निजी स्कूल के अध्यक्ष श्री स्वप्निल कोठारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुरुषार्थ से ही व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे मोबाइल की रील से बाहर निकलें, मैदान में आकर परिश्रम करें, तभी वे देश के लिए पसीना और रक्त बहाने के योग्य बनेंगे। उन्होंने सभी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्प 'अभ्युदय मध्यप्रदेश' में सक्रिय रूप से सहभागी बनकर अधिकतम योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री बलवंत, श्री गणेश अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, श्री सुनील सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Dec 2025, 04:05 PM
अवैध होर्डिंग को वैध करने में लगे जिम्मेदार, गरीबों को छाती पर खड़े होकर हटाया, होर्डिंग हटाने में क्या दिक्कत?
महारानी स्कूल के बाहर ही लगे अवैध होर्डिंग?, मुंह चिड़ा रहे हैं?
मंदसौर/जिला प्रशासन द्वारा सरदार पटेल चोराहा से घंटाघर आदर्श रोड बनाने के लिए मार्ग में फुटपाथ पर खड़े हाथ ठेले व अन्य छोटे व्यवसाय करने वालो को तो तुरंत हटा दिया किंतु महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के यहां लगे अवैध होर्डिंग हटाने में नपा के जिम्मेदार अधिकारी कोई खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जानकारी तो यह भि है कि पिछोर डेढ़ साल से नपा के होर्डिंग के नाम पर एक रुपया भी राजस्व जमा नहीं हुआ है। तो फिर नपा के जिम्मेदार होर्डिंग हटाने में इतनी देर क्यों कर रहे हैं। क्यों होर्डिंग माफियाओं को अवैध से वैध होने का समय दिया जा रहा है इसमें नपा के कर्ताधर्धाओं का क्या लाभ है।

posted by : Admin/Pointer Media
22 Dec 2025, 03:25 PM
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में 22 दिसम्बर को दुधालिया में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं जनसभा का होगा आयोजन
मुख्यमंत्री मनरेगा उद्यान एवं गौशाला का करेंगे लोकार्पण
जिला कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने समारोह स्थल का किया निरीक्षण
झालावाड़/जगदीश पोरवाल । राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर झालावाड़ जिले के डग क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुधालिया में 22 दिसम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़, प्रभारी मंत्री श्री ओटाराम देवासी, झालावाड़-बारां सांसद श्री दुष्यंत सिंह भी मौजूद रहेंगे।
जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री द्वारा मनरेगा उद्यान एवं गौशाला का लोकार्पण सहित अन्य उद्घाटन एवं लोकार्पण, शिलान्यास एवं लाभार्थियों को लाभ प्रदान किए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री गोबरधन बायो गैस प्लांट व सीता वाटिका का अवलोकन भी करेंगे। इस दौरान जिले में महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी तथा राजीविका, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, पशुपालन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा महिलाओं द्वारा किए जा रहे विभिन्न आजीविका एवं स्वरोजगार गतिविधियों के प्रदर्शन हेतु विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे।

जिला कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने समारोह स्थल का किया गहन निरीक्षण
जिला कलेक्टर ने सम्पूर्ण समारोह के सफल संचालन हेतु मंच व्यवस्था कानून व्यवस्था, वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं पार्किंग व्यवस्था, हैलीपैड एवं जनसभा स्थल पर सुरक्षा घेरा, बैरिकेडिंग एवं पहुँच मार्ग की तैयारी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आयोजन स्थल पर व्यापक साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता निगरानी रखने सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी भवानीमंडी श्रद्धा गोमे, उपखण्ड अधिकारी डग छत्रपाल चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह स्थल पर पहुँचने की व्यवस्था एवम मार्ग
* आमजन डग चौमहला मार्ग से जगदीशपुरा रोड से रतनपुरा स्कूल मैदान के दायी ओर से ग्रेवल रोड़ पर होते हुए सभा स्थल तक पहुंच सकते हैं। साथ ही बस, कार व छोटे बडे वाहनों की पृथक-पृथक समुचित वाहन पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
* इसके अलावा डग पशु अनुसंधान केन्द्र के बांयी ओर आगर-बडौद मार्ग पर ग्राम दुधालिया से पहले दुधालिया बाईपास होते हुए ग्रेवल सडक से सभा स्थल तक पहुंच सकते हैं। सभा स्थल के नजदीक बस, कार व छोटे बडे वाहनों की पृथक-पृथक समुचित पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Dec 2025, 08:03 PM
एक ही परिवार मे दो शव यात्रा एक साथ निकाली गई
भावगढ़ - आज का दिन इतिहास गार रहा गांव में शिवमहापुराण कथा चल रही है और दो परिवार कि शव यात्रा एक साथ निकली ।

आज सुबह 11 बजे रामदास जी बैरागी का 80 वर्ष में निधन हो गया था और 1 बजे बिहारीदास जी बैरागी का 85 वर्ष में निधन हो गया दोनों कि शव यात्रा एक साथ बैण्ड बाजे से निकाली गई साथ ही आतिशबाजी भी कि गई गांव के लोगों ने अपने अपने घरों के सामने से दोनों संतो को फुल चढ़ा कर सधानजली दी काफी संख्या में लोगों शव यात्रा में उपस्थित हुए ।

दोनों ही धार्मिक कार्यों में सहयोग करते थे रामदास जी हनुमान जी के परम भक्त थे गांव में किसी कोई बिमारी हो तो उसकी वेर फ्री में बनाते थे इनके लखमा कि बिमारी थी तो यह मगरा माता से ठीक हो गए थे ।

दो तीन महिने के बाद ही निधन हो गया बिहारीदास जी भजन मंडली कथा नवरात्रि में फ्री में पेट बजाते थे हिन्दू परम्परागत रूप में दाह संस्कार होने के बाद में कथा दोपहर 3 बजे से प्रारंभ हुई जो कि देर रात्रि तक चली ।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Dec 2025, 08:00 PM
बाज़ार में ‘मेड इन चाइना’ का ज़हर, नियम-कानून ताक पर — विभागीय खामोशी पर सवाल
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । स्थानीय बाज़ार में एक ऐसा उपभोक्ता उत्पाद खुलेआम बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिस पर स्पष्ट रूप से कंपनी का नाम और ‘Made in China’ अंकित है। हैरानी की बात यह है कि उक्त उत्पाद भारतीय बाज़ार में वैध मानकों और नियमों का पालन करता है या नहीं, इसकी किसी भी स्तर पर जांच होती नजर नहीं आ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद की पैकेजिंग पर न तो आयात से संबंधित स्पष्ट विवरण दिखाई देता है और न ही भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) अथवा अन्य आवश्यक वैधानिक जानकारी संतोषजनक रूप से अंकित है। इसके बावजूद यह उत्पाद स्थानीय दुकानों पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।
जानकारों का कहना है कि यदि बिना उचित अनुमति, पंजीयन और गुणवत्ता मानकों के विदेशी, विशेषकर चीनी उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे हैं, तो यह न केवल उपभोक्ताओं की सुरक्षा से खिलवाड़ है बल्कि देश के व्यापार नियमों का भी उल्लंघन है।
सबसे गंभीर प्रश्न यह है कि ऐसे उत्पादों की बिक्री पर निगरानी रखने वाले संबंधित विभाग आखिर मौन क्यों हैं। क्या यह अनदेखी लापरवाही है या फिर जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं?
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग तत्काल इस मामले का संज्ञान लें, उत्पाद की जांच कर वैधानिक कार्रवाई करें और स्पष्ट करें कि इस तरह के ‘मेड इन चाइना’ उत्पाद बाजार में किस आधार पर बेचे जा रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस खुली हकीकत पर कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Dec 2025, 02:51 PM
सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने फीता काटकर किया जैविक हाट बाजार का शुभारंभ, प्रत्येक रविवार को अभिव्यक्ति स्थल पर प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक सजेगा जैविक हाट बाजार
जिले के 33 किसानों द्वारा जैविक उत्पादों के स्टाल लगाए गए
मंदसौर / जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा किसानों को उनकी उपज के लिए उचित विपणन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा प्रताप बस स्टैंड स्थित अभिव्यक्ति स्थल पर जैविक हाट बाजार का शुभारंभ किया गया। सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने फीता काटकर जैविक हाट बाजार का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एसडीएम श्री शिवलाल शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

जैविक हाट बाजार प्रत्येक रविवार को प्रातः 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। इस हाट बाजार के माध्यम से मंदसौर जिले के जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक, कृषक समूह एवं स्व-सहायता समूह अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को विक्रय कर सकेंगे। यह पहल किसानों को सशक्त विपणन मंच प्रदान करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक एवं रसायन मुक्त उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर जिले के 33 किसानों द्वारा जैविक उत्पादों के स्टाल लगाए गए। जैविक हाट में मटर, पालक, मेथी, टमाटर, हरा धनिया, मूंगफली, पपीता, संतरा, अमरूद, गेहूं, मक्का, ज्वार, चना, काबुली चना, किनोवा, चिया सीड, कुसुम करडी, केंचुआ खाद, हल्दी, अश्वगंधा, शहद, घी, जीवामृत, बीजामृत सहित अनेक जैविक उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध रहे। शहर के उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की तथा आम नागरिकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

जिले के समस्त जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों, उत्पादक समूहों एवं क्रेता-विक्रेताओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जैविक हाट बाजार में सहभागिता कर इस पहल को सफल बनाएं।

posted by : Admin/Pointer Media
21 Dec 2025, 02:43 PMएक रोटी गौ माता के नाम कार्यक्रम हुआ संपन्न
मल्हारगढ/ महेश मरेठा/ पिपलिया मंडी स्थित कबीर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने आज श्री राधे कृष्ण गौशाला पहुंचकर गौ सेवा का अनुकरणीय कार्य किया। इस अवसर पर बच्चों ने गौमाता को श्रद्धा पूर्वक रोटी खिलाई और गौशाला परिसर में सेवा भाव के साथ समय बिताया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में करुणा, सेवा और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को विकसित करना रहा।
गौशाला में उपस्थित पशुपालक बाबूलाल पवार ने विद्यार्थियों को गायों की देखभाल, खान-पान, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाय का हमारे जीवन में विशेष महत्व है और गौमाता केवल पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को गौ संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।
प्रीति कपूर वाइस प्रिंसिपल ने कहा कि गाय से हमें दूध, गोबर और गौमूत्र जैसे उपयोगी पदार्थ प्राप्त होते हैं, जो कृषि, पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और गौ सेवा के महत्व को समझा।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में संस्कार, जिम्मेदारी और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। अंत में सभी बच्चों ने गौमाता की सेवा कर सुखद अनुभूति व्यक्त की।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Dec 2025, 11:18 AM
वर्ष 2009 के बाद के 10 लाख रुपये से ऊपर के भवन निर्माण के कार्य पर देना होगा एक प्रतिशत उपकार ।
झालावाड / भवानीमंडी। दस लाख रुपये की लागत से ज्यादा का भवन निर्माण के कार्य पर देना होगा एक प्रतिशत उपकर । उपकर जमा नहीं करवाने पर सम्पति की कुर्की भी हो सकती है । यदि भवन स्वामी उपकर नहीं जमा करवाता है उस पर 100 प्रतिशत पेनल्टी व 24 प्रतिशत वार्षिक की दर से नियोजक पर ब्याज आरोपित किए जाने का प्रावधान है । अब तक जिले में सैंकड़ों भवन स्वामियो को नोटिस जारी हो चुके हैं ।
राज्य में सभी जिलों में भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार (श्रमिक) कल्याण उपकर अधिनियम, 1996 लागू हैं। जिसके तहत प्रदेश में 27 सितम्बर, 2009 के पश्चात् निर्मित सरकारी, वाणिज्यिक, निजी (आवासीय) भवनों व निर्माण कार्यों की लागत पर 1 प्रतिशत उपकर (सैस) देय हैं। राजस्थान में अभी तक किसी भी वर्ग या निर्माण कार्यों पर उपकर राशि की छूट नहीं हैं। भवन निर्माण करने वाले मालिकों व नियाजकों को निर्माण कार्यों के प्रारम्भ करने की सूचना 30 दिवस की अवधि में निर्धारित प्रपत्र में श्रम विभाग को दिया जाना आवश्यक हैं तथा निर्माण कार्य पूर्ण होने या उपकर राशि निर्धारण होने के 30 दिवस की अवधि में, जो भी पहले हो, उपकर संग्रहक को जमा कराया जाना आवश्यक हैं।
उपकर अग्रिम भी जमा करा सकते है :-
यदि किसी प्रोजेक्ट या निर्माण कार्य की अवधि 1 वर्ष से अधिक हो तो 1 वर्ष की अवधि पूर्ण होने के 30 दिवस में देय उपकर राशि जमा करायी जाना आवश्यक हैं। नियोजक द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य की अनुमानित लागत पर देय उपकर अग्रिम भी जमा कराया जा सकता हैं।
जिस आवासीय भवन की लागत 10 लाख रुपए से ऊपर है, देना होगा एक प्रतिशत उपकार :-
श्रम कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि उपकर (सेस) के तहत वसूली जाने वाली राशि निर्माण श्रमिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में व्यय की जाती हैं। उन्होंने बताया कि 27 सितम्बर, 2009 के बाद निर्मित सरकारी, वाणिज्यिक, निजी आवासीय भवनों व निर्माण कार्यों को उपकर (सेस) के दायरे में रखा गया हैं। जिनमें से 10 लाख रूपये से कम लागत के बनाए गए केवल आवासीय भवनों को उपकर सेस के दायरे से बाहर रखा गया हैं। अगर 10 लाख रूपये की लागत से ज्यादा की लागत से अगर कोई आवासीय भवन बनता हैं तो उससे भी एक प्रतिशत उपकर सेस वसूला जाएगा। व्यवसायिक भवन निर्माण करवाने पर कोई छूट नहीं हैं।
लगातार दिये जा रहे उपकर वसूली के नोटिस:-
श्रम कल्याण अधिकारी झालावाड़ द्वारा अब तक 40 मालिकों व नियोजकों को नोटिस जारी किये गये हैं तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 250 से अधिक निर्माण स्थल (आवासीय व व्यवसायिक) के मालिकों को नोटिस दिये गये है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 25 नियोजकों के विरूद्ध एक तरफा कार्यवाही कर उपकर निर्धारण आदेश जारी किये गये हैं। प्रारम्भ में भवन मालिक व नियोजक को निर्माण से संबंधित दस्तावेज अथवा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा हैं।
उपकर जमा नहीं करने पर एक पक्षीय कार्रवाई भी हो सकती है :-
नोटिस के बाद उपकर सेस जमा नहीं कराने पर श्रम विभाग स्वयं निर्माण की लागत निकालकर भवन मालिक के विरूद्ध एक पक्षीय उपकर सेस निर्धारण आदेश जारी करेगा। उपकर राशि देय होने की अवधि में जमा नहीं कराए जाने की स्थिति में 24 प्रतिशत वार्षिक की दर से नियोजक पर ब्याज आरोपित किए जाने का प्रावधान है। विभाग के सख्त निर्देश है कि अधिक से अधिक भवन नियोजकों को नोटिस जारी कर उपकर सैस जमा करवाया जाए अन्यथा एक पक्षीय कार्यवाही की जाए।
100 फिसदी तक पेनल्टी का प्रावधान:-
उक्त के अतिरिक्त उपकर निर्धारण के आदेश की दिनांक से निर्धारित अवधि में भुगतान व जमा नहीं कराने पर 100 प्रतिशत पेनल्टी का प्रावधान है। उपकर राशि जमा नहीं कराने पर मय ब्याज और पेनल्टी के साथ वसूली की कार्यवही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कोई भी निर्माणकर्ता द्वारा नगर परिषद व नगर पालिकाओं में नक्शा स्वीकृति के समय उपकर की अनुमानित राशि जमा करवाई गई है तो भी अंतिम उपकर निर्धारण राशि कार्यालय श्रम कल्याण अधिकारी झालावाड़ में जमा करवाने का श्रम कराएं।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Dec 2025, 06:37 PM
बोत्सवाना प्रतिनिधिमंडल ने किया गांधी सागर अभयारण्य का भ्रमण, चीता प्रोजेक्ट की सराहना
मंदसौर / वन मंडल अधिकारी श्री संजय रायखेरे ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा बोत्सवाना से चीतों को लाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में तैयारियों के निरीक्षण हेतु बोत्सवाना से आए तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 18 एवं 19 दिसंबर 2025 को गांधी सागर अभयारण्य का भ्रमण किया।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा गांधी सागर अभयारण्य में संचालित चीता प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चीतों के क्वारंटाइन बोमा, वन्यप्राणी चिकित्सालय एवं चीता मॉनिटरिंग रूम का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कुनो से लाए गए चीतों को गांधी सागर अभयारण्य में स्वच्छंद विचरण करते हुए भी देखा।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा गांधी सागर अभयारण्य में किए जा रहे चीता प्रबंधन एवं संरक्षण कार्यों की सराहना की गई तथा कहा गया कि चीता प्रोजेक्ट कार्य सफलता की दिशा में सही रूप से आगे बढ़ रहा है।
बोत्सवाना के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में मिस्टर एड्रियन न्टोंबो खोली, मिस्टर मोंडी मोगोलोडी बी. रूबेन एवं मिस्टर फेमेलो गादिमांग शामिल थे। भारत सरकार की ओर से श्री हेमंत सिंह, एआईजीएफ, एनटीसीए तथा डॉ. बिलाल हबीब, साइंटिस्ट-एफ, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश वन विभाग की ओर से उज्जैन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक श्री एम.आर. बघेल, मंदसौर के वन मंडल अधिकारी श्री संजय रायखेरे एवं गांधी सागर अभयारण्य के अधीक्षक द्वारा पिछले तीन वर्षों में गांधी सागर अभयारण्य में किए गए चीता प्रबंधन एवं संरक्षण कार्यों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Dec 2025, 06:33 PM
राष्ट्रीय बाल कोष के अंतर्गत केयर एंड एजुकेशन श्रेणी के क्रियान्वयन हेतु पात्र बच्चों के प्रस्ताव 27 दिसंबर तक आमंत्रित
प्रतिवर्ष 150 बच्चों को प्रदान की जाएगी सहायता
मंदसौर / जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बल विकास विभाग बी. एल. बिश्नोई द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय बाल कोष (एन सी एफ) के अंतर्गत राष्ट्रीय सदभाव फाउंडेशन की प्रोजेक्ट असिस्ट योजना में नई श्रेणी "केयर एंड एजुकेशन" का प्रावधान किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष 150 बच्चों को सहायता प्रदान की जाएगी। जो आतंकवादी हिंसा, वामपंथी उग्रवाद अथवा सीमा पार गोलीबारी के कारण अनाथ या निराश्रित हुए हैं। इन बच्चों के देखभाल एवं शिक्षा हेतु प्रदाय की जाने वाली वित्तीय सहायता का प्रावधान है।
राष्ट्रीय बाल कोष (एन सी एफ ) के अंतर्गत 25 वर्ष की आयु तक या उनकी शिक्षा पूर्ण होने तक (जो भी पहले हो) वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उक्त संबंध में आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के कक्ष क्रमांक 306 से प्राप्त कर सकते है। आवेदन जमा की अंतिम दिनांक 27 दिसंबर 2025 है।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Dec 2025, 06:31 PM
अनिल बंबोरिया ने बैंक की नौकरी छोड़ आधुनिक तरीके से की पान की खेती
पाली हाउस से पान की खेती करके उत्पादन बढ़ाया और दो गुना लाभ कमाया
भानपुरा के पान की दिल्ली सहित देश के कोने-कोने में डिमांड बड़ी
मंदसौर / मंदसौर, भानपुरा के रहने वाले अनिल बंबोरिया (9406838581) प्राइवेट बैंक में नौकरी करते थे। नौकरी छोड़कर पान की खेती में बहुत ही शानदार नवाचार किया है। एक समय था जब किसान पान की खेती अर्थात पनवाड़ी की खेती को परंपरागत तरीके से किया जाता रहा था, लेकिन किसान श्री अनिल बंबोरिया ने नवाचार करके दिखाया है और इससे पान का उत्पादन भी डेढ़ गुणा करके दिखाया है। इस कार्य से पान की खेती करने वाले अन्य किसान भी प्रेरणा ले रहे हैं और उनके अंदर भी बदलाव करने की अलख जगी है।

बंबोरिया कहते हैं कि एक समय में परंपरागत तरीके से खेती किया करते था। लेकिन उसमें नुकसान बहुत ज्यादा होता था। आंधी, तूफान, लु, वर्षा, सर्दी इनके कारण बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता था। वर्षा के कारण जड़ों में बीमारी लग जाती थी। जड़े गल जाती थी। सर्दी से पत्ते जल जाते थे। लाभ कम नुकसान बहुत ज्यादा होता था।

लेकिन वर्ष 2021-22 में उद्यानिकी विभाग द्वारा इस नुकसान से बचाव के लिए का पाली हाउस निर्माण के संबंध में सलाह दी गई। इसी वर्ष उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर 1000 स्क्वायर मीटर का पाली हाउस का निर्माण किया। पाली हाउस के निर्माण से पान की खेती में आमूल चूल परिवर्तन देखने को मिला। अब खेती में बाहरी बीमारियां बिल्कुल नहीं होती है। वर्षा, सर्दी, जड़ का खराब होना, कीट, पतंग सभी तरीके की समस्याएं खत्म हो चुकी हैं और उत्पादन भी डेढ़ गुना तक बढ़ गया है। साथ ही लागत भी बहुत कम आ रही है। लाभ 2 गुना हो चुका है। पनवाड़ी पहले एक से डेढ़ वर्ष में नष्ट हो जाती थी, लेकिन पाली हाउस के निर्माण से पनवाड़ी 15 से 20 वर्ष तक नष्ट नहीं होती हैं।
पान उत्पादन के पश्चात दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, आगरा की मंडियों में विक्रय के लिए भेजते हैं। देश के कोने-कोने में इस पान की डिमांड बढ़ने लगी है।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Dec 2025, 06:30 PM
अभिव्यक्ति स्थल पर 21 दिसंबर, रविवार को सजेगा जैविक हाट बाजार
प्रातः 10:30 बजे महाराणा प्रताप बस स्टैंड स्थित अभिव्यक्ति स्थल पर होगा औपचारिक शुभारंभ
उपभोक्ताओं को जैविक और शुद्ध स्वास्थ्य वर्धक एवं रसायन मुक्त उत्पाद उचित दरों पर प्राप्त होंगे
मंदसौर / उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्री रविंद्र मोदी ने बताया कि, जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को उनकी उपज के लिए उचित विपणन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अभिव्यक्ति स्थल, महाराणा प्रताप बस स्टैंड के पास, मंदसौर में जैविक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है।
जैविक हाट बाजार का 21 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे महाराणा प्रताप बस स्टैंड स्थित अभिव्यक्ति स्थल पर औपचारिक शुभारंभ होगा।

जैविक हाट बाजार 21 दिसंबर 2025 से प्रत्येक रविवार को प्रातः 11.00 बजे से शाम 4 बजे तक नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। इस हाट बाजार में मंदसौर जिले के जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक, कृषक समूह तथा स्व-सहायता समूह अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को विक्रय कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री हेतु यह एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। साथ ही उपभोक्ताओं को शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक एवं रसायन मुक्त उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध होंगे।
जिले के समस्त जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों, उत्पादक समूहों तथा क्रेता-विक्रेताओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जैविक हाट बाजार में सहभागिता करें।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
📞 9630202379, 6269698309
posted by : Admin/Pointer Media
20 Dec 2025, 06:27 PM
सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
मंदसौर / सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आज शासकीय सांदीपनी विद्यालय मल्हारगढ़ में विधानसभा स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस आयोजन में क्षेत्र के 13 संकुलों से कुल 64 टीमों ने सहभागिता करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान पारंपरिक एवं लोकप्रिय खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सितोलिया कबड्डी एवं खो-खो जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिनमें खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल कौशल का परिचय दिया।



आयोजन की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और आपसी सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने सांसद खेल महोत्सव को ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया।


प्रतियोगिता में विजेता बनने वाली टीमें आगामी लोकसभा स्तर की प्रतियोगिता में विधानसभा का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय परिसर में पूरे दिन खेलों का माहौल बना रहा और अतिथियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों एवं आयोजन समिति का सराहनीय योगदान रहा। खेल महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा मिली है।

posted by : Admin/Pointer Media
19 Dec 2025, 07:16 PM
नगर को किया गौरवान्वित, प्रकृति घाटिया बनीं सिविल जज
पिपलिया मंडी/ नगर की होनहार बेटी कु. प्रकृति घाटिया ने राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर सिविल जज पद हेतु चयनित होकर नगर को गौरवान्वित किया है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में रैंक 9 प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया है।
कु. प्रकृति घाटिया, नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी स्व. श्री फकीरचंद जी घाटिया एवं श्रीमती मोहनबाई घाटिया की पौत्री हैं। वे श्री सुनील घाटिया एवं श्रीमती आशा घाटिया की सुपुत्री हैं।
यह पिपलिया मंडी नगर के लिए गर्व का विषय है कि नगर से पहली बार किसी ने न्यायिक सेवा में सिविल जज बनकर इतिहास रचा है। उनकी इस उपलब्धि से नगरवासियों में हर्ष का वातावरण है तथा सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Dec 2025, 06:13 PM
अनुयोग अस्पताल की आयुष्मान से संबंधित जांच हेतु जांच दल गठित करने के दिए निर्देश
जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक संपन्न
मंदसौर / जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में जनस्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक निर्णय लिए गए।
बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुयोग अस्पताल की आयुष्मान से संबंधित जांच हेतु जांच दल गठित करने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान पुराने रिकॉर्ड का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही जिले के अन्य आयुष्मान संबद्ध अस्पतालों की भी समीक्षा एवं जांच के निर्देश दिए गए।
जिले में आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक्सपायरी दवाइयों की जांच करने, जहां एएनएम पदस्थ नहीं हैं वहां शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने तथा अस्पतालों में संलग्निकरण संबंधी आदेश समाप्त करने के निर्देश दिए गए। टेंडर प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी तरीके से संपन्न करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जन आरोग्य केंद्रों की समीक्षा की गई। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर अभियान की प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत की गई।
संबल योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अंत्येष्टि सहायता राशि पात्र हितग्राहियों को तुरंत प्रदान करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि संबल योजना में पात्र व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से किसी भी समय आवेदन कर सकते हैं।
सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत जिन ग्रामों में अभी तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पाया है, वहां शीघ्र पानी पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जल संसाधन विभाग, गांधी सागर जल संसाधन परियोजना, सिंचाई परियोजनाएं (शामगढ़, सुवासरा, कयामपुर, सीतामऊ, गरोठ, भानपुरा), महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, खनिज विभाग एवं मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया विनीत यादव, एडिशनल सीईओ, जिला पंचायत साधारण सभा समिति के सदस्य एवं संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Dec 2025, 06:11 PM
जिला चिकित्सालय में आर्थो विशेषज्ञ प्रशिक्षण में 13 बच्चों को मिला उपचार
मंदसौर / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि क्लबफूट से मुक्ति की दिशा में बड़ा कदम नन्हे कदमों को नई राह मंदसौर में अनुष्का फाउंडेशन ने 5 जिलों के आर्थो स्पेशलिस्ट्स का क्लबफूट चिकित्सकीय उन्नत प्रशिक्षण डमी एवं प्रैक्टिकल के माध्यम से मिला।
अजीम प्रेम जी फाउंडेशन, अनुष्का फाउंडेशन एवं आरबीएसके के सहयोग से इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में आर्थो विशेषज्ञ प्रशिक्षण में 13 बच्चों को मिला उपचार।
जन्मजात क्लबफूट विकृति से पीड़ित बच्चों को बेहतर एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय मंदसौर में अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से 5 जिलों के डॉक्टरों का क्लबफूट चिकित्सकीय प्रशिक्षण (आईपीपी–6) में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. जी. सूर्यवंशी एवं प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. डी. के. पीपल की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही आरबीएसके नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश सोलंकी, आरबीएसके जिला समन्वयक श्री सुरेश चन्द्र मुवेल, मास्टर ट्रेनर डॉ. पुष्पवर्धन मंडलेचा, अनुष्का फाउंडेशन के ब्रांच मैनेजर श्री भाविन मकवाना एवं प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री दिनेश सोलंकी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में मंदसौर सहित पाँच जिलों से आए आर्थो विशेषज्ञ, फिजियोथैरेपिस्ट एवं आरबीएसके के डॉक्टरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान 13 बच्चों का उपचार किया गया, जिसमें 6 बच्चों की कास्टिंग , 3 बच्चों की टीनोटॉमी (शल्य क्रिया) की गई तथा 4 बच्चों को शूज़ एवं बार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मुख्य सूत्रधार की भूमिका श्री संतोष तात्या, प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, अनुष्का फाउंडेशन के द्वारा कुशलतापूर्वक निभाई गई। आयोजन में लगभग 60 से 65 चिकित्सक, अधिकारी एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Dec 2025, 06:10 PM
मोबाईल फॉरेसिंक वैन से अपराध अनुसंधान तकनीकी होगी सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने मोबाईल फॉरेंसिक वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना
तकनीकी क्षमता संवर्धन के लिए 36 करोड़ रुपए से अधिक की खरीदी गई फॉरेंसिक वैन
मंदसौर / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में अपराध अनुसंधान, साक्ष्य संकलन एवं वैज्ञानिक विवेचना की क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए तैयार की गई मोबाइल फॉरेंसिक वैनों को पुलिस मुख्यालय भोपाल से झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मोबाईल फॉरेसिंक वैन मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में सीन ऑफ क्राइम के इनवेस्टीगेशन में अत्याधिक कारगर साबित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में पुलिस विभाग द्वारा की गई यह पहल फॉरेंसिक-आधारित, त्वरित और सटीक विवेचना को बढ़ावा देगी, जिससे अपराधों के शीघ्र खुलासे, दोषसिद्धि दर में वृद्धि और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा और सुदृढ़ होगा।
मध्यप्रदेश पुलिस को कुल 57 मोबाईल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनकी लागत 36 करोड़ 94 लाख 17 हजार 969 रुपए है। राशि केंद्र सरकार द्वारा प्रदाय की गई है। इनमें से 14 मोबाईल फॉरेंसिक वैन 16 दिसंबर 2025 को प्राप्त हुई है, जिन्हें रवाना किया गया है। शेष मोबाईल फॉरेसिंक वैन भी शीघ्र ही जिलों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
मोबाईल फॉरेंसिक वैन अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं, जिनमें स्टीरियो माइक्रोस्कोप, वेइंग बैलेंस, डीएसएलआर कैमरा, मिनी फ्रिज, एलईडी टीवी स्क्रीन, थर्मल प्रिंटर, बॉडी-वॉर्न कैमरा सहित आवश्यक उपकरण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, वैनों में जांच किट, अपराध स्थल सुरक्षा किट, फिंगर प्रिंट, रक्त व बाल पहचान, हाई-इंटेंसिटी फॉरेंसिक लाइट सोर्स, पैर व टायर निशान, आगजनी, साक्ष्य पैकिंग, बुलेट होल, गनशॉट अवशेष, नशीले पदार्थ, विस्फोटक पहचान तथा डीएनए कलेक्शन एवं चेन ऑफ कस्टडी से संबंधित किट भी उपलब्ध हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Dec 2025, 06:09 PM
मध्यप्रदेश विधानसभा की कृषि विकास समिति का मन्दसौर जिले का अध्ययन दौरा कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित
मंदसौर / अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश विधानसभा की कृषि विकास समिति का 22 दिसम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक मंदसौर एवं नीमच जिलों का प्रस्तावित अध्ययन दौरा, अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है।
समिति के आगामी अध्ययन दौरे की सूचना यथासमय पृथक रूप से दी जायेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Dec 2025, 06:08 PM
शीतलहर से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियों एवं जनजागरूकता के लिए एडवाइजरी जारी
गर्म कपड़े पहनें, कई परतों में वस्त्र धारण करें, अनावश्यक यात्रा से बचें
संतुलित आहार व विटामिन-सी युक्त फल-सब्जियों का करें सेवन
मंदसौर / आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री तरुण राठी ने शीतलहर से बचाव के लिए समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक द्वारा मैदानी कर्मियों एवं आम नागरिकों को शीतलहर के लक्षण, बचाव उपाय तथा Do’s & Don’ts के संबंध में जागरूक करने और आवश्यक तैयरियां रखने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में माह दिसंबर एवं जनवरी के दौरान शीतलहर का प्रकोप प्रायः देखने को मिलता है। इस अवधि में कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5–7 डिग्री सेल्सियस अथवा उससे कम दर्ज किया जाता है, जिससे जन-मानस के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है। अत्यधिक ठंड के कारण हाइपोथर्मिया, फ्रॉस्टबाइट जैसी शीतजनित बीमारियाँ तथा विषम परिस्थितियों में मृत्यु की संभावना भी हो सकती है। शीतलहर के दौरान विशेष रूप से 65 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन, 5 वर्ष से कम आयु के बच्चे, हृदय एवं श्वसन रोग से पीड़ित व्यक्ति, बेघर लोग, खुले स्थानों व निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिक, सड़क किनारे रहने वाले व्यक्ति एवं छोटे व्यवसायी अत्यधिक संवेदनशील होते हैं।
शीतलहर क्या है
शीतलहर एक मौसम संबंधी घटना है जिसमें न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट आती है, ठंडी हवाएँ चलती हैं तथा पाला या बर्फ जमने जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।
शीतलहर के दौरान क्या करें (Do’s)
स्थानीय रेडियो, टीवी एवं समाचार पत्रों के माध्यम से मौसम की जानकारी नियमित रूप से लेते रहें। पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहनें तथा कई परतों में वस्त्र धारण करें। सिर, गर्दन, हाथ एवं पैरों को अच्छी तरह ढकें; टोपी, मफलर एवं मोज़े का प्रयोग करें। वॉटरप्रूफ जूतों का उपयोग करें। गर्म एवं तरल पेय पदार्थ (चाय, सूप आदि) लेते रहें तथा संतुलित आहार व विटामिन-सी युक्त फल-सब्जियों का सेवन करें। ठंडी हवा से बचें, यथासंभव घर के अंदर रहें एवं अनावश्यक यात्रा से बचें। बच्चों, बुजुर्गों, अकेले रहने वाले एवं असहाय व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। आवश्यक दवाइयों, ईंधन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों का पूर्व भंडारण रखें। ठंड से प्रभावित होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें और निकटस्थ अस्पताल से संपर्क करें।
क्या न करें (Don’ts)
अत्यधिक ठंड में खुले स्थानों पर अनावश्यक समय तक न रहें। गीले कपड़े पहनकर न रहें, तुरंत सूखे कपड़े पहनें। हाइपोथर्मिया से पीड़ित व्यक्ति को मादक पेय पदार्थ न दें। गंभीर ठंड के लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें।
हाइपोथर्मिया एवं फ्रॉस्टबाइट के लक्षण
तेज कंपकंपी, अत्यधिक थकान, भ्रम की स्थिति, बोलने में कठिनाई, नींद आना। हाथ-पैर की उंगलियों, कानों या नाक में सुन्नता, सफेद या पीला पड़ना। शिशुओं में ठंडी, लाल त्वचा एवं ऊर्जा की कमी। हाइपोथर्मिया एक चिकित्सकीय आपात स्थिति है। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत गर्म स्थान पर ले जाकर सूखे कंबल से ढकें और शीघ्र अस्पताल पहुँचाएँ।
मौसम की जानकारी
नागरिक अद्यतन मौसम पूर्वानुमान एवं शीतलहर संबंधी चेतावनी निम्न वेबसाइट्स से प्राप्त कर सकते हैं
posted by : Admin/Pointer Media
19 Dec 2025, 06:07 PM
न्यायालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान, राजस्व व नगर पालिका की संयुक्त पहल
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । समाज के प्रति दायित्व एवं स्वच्छता श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार सुबह राजस्व टीम द्वारा नगर पालिका के सहयोग से न्यायालय परिसर आलोट में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इससे पूर्व सीपावारा एवं तहसील परिसर में भी स्वच्छता कार्य किया जा चुका है।
अभियान के दौरान परिसर में फैली पॉलिथीन, कागज सहित अन्य कचरे को स्वच्छता दूतों द्वारा फावड़ा, तस्ला, झाड़ू एवं जेसीबी की मदद से हटाया गया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की।
इस अवसर पर तहसीलदार आलोट एवं उनकी टीम, सीएमओ आलोट व नगर पालिका का अमला तथा अभिभाषक संघ की ओर से अभिभाषकगण उपस्थित रहे। प्रशासन ने बताया कि स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Dec 2025, 03:17 PM
नवोदय विद्यालय आलोट के छात्र प्रद्युम्न शर्मा का राष्ट्रपति भवन के राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए चयन
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट, जिला रतलाम के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण समाचार है कि विद्यालय के कक्षा सातवीं के होनहार विद्यार्थी प्रद्युम्न शर्मा का चयन मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप द्वारा आयोजित स्पेशल नेशनल इवेंट्स – एआई फॉर बिगिनर्स के लिए किया गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम 1 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा, जिसमें देशभर से चयनित प्रतिभागी शामिल होंगे तथा कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
विद्यालय के प्राचार्य शांतिलाल तेली ने बताया कि प्रद्युम्न शर्मा, सुपुत्र कविता व दीपेंद्र शर्मा, ग्राम असावती तहसील जावरा निवासी हैं। यह उपलब्धि छात्र की प्रतिभा, परिश्रम और नवाचारात्मक सोच के साथ-साथ विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण एवं सतत मार्गदर्शन का प्रमाण है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रद्युम्न शर्मा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही इस सफलता में विशेष योगदान देने वाले श्री धर्मेंद्र कुमार (टीजीटी–सीएस) एवं श्री संतोष (योग शिक्षक) के मार्गदर्शन की भी सराहना की गई है।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Dec 2025, 03:16 PM
अरनिया ढाणी में शादी समारोह के दौरान डीजे गाड़ी के नीचे दबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
नीमच/ रामपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक विवाह समारोह में डीजे साउंड के वाहन से दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बापूलाल मेघवाल के रूप में हुई है।रामपुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव अरनिया ढाणी में गुरुवार को मनोहर लाल मेघवाल के यहां संजीत से बारात आई हुई थी।लड़की की शादी में आई बरात पार्टी के साथ डीजे साउण्ड के वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गए जिससे डीजे पिकअप वाहन अचानक असंतुलित हो गया और भीड़ में जा गुसा ,मौके पर मौजूद भीड़ में एक व्यक्ति बापूलाल पिता मांगीलाल मेघवाल उम्र 45 साल निवासी देथल डीजे गाड़ी के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई वही घटना में 4 अन्य लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार डीजे की तेज सांउड होने की वजह से जबतक लोग समझते तब तक काफी देर हो चुकी थी। आनन फानन में स्थानीय लोग बापूलाल मेघवाल को मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गुरुवार देर शाम शाम 5 बजे करीब रामपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मनासा शासकीय अस्पताल में मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपर्द किया ,वही मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Dec 2025, 08:07 AM
आज का नीमच मंडी भाव-दिनांक 18 दिसम्बर 2025
सोयाबीन 100 रूपये तेज, मुंगफली 200 रूपये नरम।
गेंहू- 2400 भाव 2359 से 3001
मक्का- 2700 भाव 1611 से 2044
उड़द- 500 भाव 4200 से 7050
चना- 460 भाव 4500 से 5271
डालर चना- 110 भाव 4000 से 8500
तुअर- 00 भाव 4250 से 4250
सोयाबीन- 4600 भाव 3700 से 4804
रायड़ा- 1200 भाव 5656 से 6620
मुंगफली- 8500 भाव 4500 से 6900
पोस्ता- 230 भाव 85000 से 156000
मैथी- 1200 भाव 5050 से 6266
अलसी- 200 भाव 7000 से 8450
धनियां- 650 भाव 6500 से 9900
अजवाईन- 200 भाव 9310 से 14010
इसबगोल- 140 भाव 7001 से 13100
असगंध- 360 भाव 20000 से 38000
लहसुन- 9000 भाव 4100 से 16300
जो- 10 भाव 2000 से 2341
मसूर- 40 भाव 5990 से 7351
कलोंजी- 200 भाव 12001 से 23500
तिल्ली- 150 भाव 7300 से 12250
जीरा- 01 भाव 17701 से 17701
चिरायता- 350 भाव 8751 से 10750
तुलसी बीज- 77 भाव 7100 से 16400
प्याज- 370 भाव 351 से 1560
चिया सीट- 1100 भाव 8000 से 24206
https://chat.whatsapp.com/GioS8K8M3VN9ethMSST45s?mode=wwt
posted by : Admin/Pointer Media
18 Dec 2025, 08:44 PM
वित्त विभाग उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधन की दिशा में अग्रसर : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
शून्य आधारित बजट, रोलिंग बजट और तकनीकी नवाचारों से मजबूत हुई प्रदेश की वित्तीय स्थिति
श्रेष्ठ वित्तीय प्रबंधन से समृद्धि की ओर प्रदेश
भोपाल/ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि वित्त विभाग श्रेष्ठ वित्तीय प्रबंधन की ओर जिसमें शून्य आधारित बजट प्रक्रिया के अनुसार बजट तैयार किया जा रहा है। तीन वर्षों के लिये रोलिंग बजट की प्रक्रिया अपनाई गई है, जिसमें बजट प्रक्रिया से संबंधित नवाचार अपनाएं जा रहे है। उन्होंने कहा कि वित्तीय संस्थाओं द्वारा जारी प्रतिवेदनों में मध्यप्रदेश के वित्तीय प्रबंधन बजटीय विश्वसनीयता तथा बैंक की गुणवत्ता को सराहा गया है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में पूंजीगत व्यय में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे प्रदेश के ही सकल घरेलू उत्पाद में नियमित वृद्धि बनी हुई है। भारत सरकार के संकल्प विकसित भारत 2047 को पूरा करने में राज्य अपना योगदान देने के लिये प्रतिबद्ध है।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बताया कि वित्तीय मानकों के आधार पर प्रदेश की स्थिति बहुत सुदृढ़ है। उन्होंने बताया कि संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा कई नवाचारी व्यवस्था लागू की है। उन्होंने यह भी बताया कि शासकीय सेवकों/ पेंशनरों के हित में कई निर्णय लिये गये है।
वाणिज्यिक कर विभाग की 02 वर्ष की विभागीय उपलब्धियां
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 55 हजार 634 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। वर्ष 2025-26 में माह नवम्बर तक कुल 34 हजार 829 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वर्ष 2025-26 में माह नवम्बर तक डाटा एनालिटिक्स आधारित चिन्हित प्रकरणों में प्रवर्तन कार्यवाहियों से रु. 967 करोड़ एवं ऑडिट की कार्यवाही से. 404 करोड़ रु का राजस्व प्राप्त हुआ है। बुरहानपुर, राजगढ़, खरगोन, झाबुआ, कटनी एवं नरसिंहपुर जिलों में नवीन कार्यालय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है।
आबकारी विभाग की आगामी तीन वर्षों की कार्य योजना
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बताया कि राजस्व में वृद्धि के लिये राज्य तथा देश के बाहर मदिरा के निर्यात को बढ़ावा देने के लिये एकीकृत पॉलिसी बनाई जाएगी। मदिरा उपभोग/विक्रय के एक दिवस का लायसेंस मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से जारी किया जाएगा।
प्रदेश के समस्त शासकीय विभाग, निगम, मंडल द्वारा दिए जा रहे वर्क आर्डर तथा भुगतान की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके इसके लिये डाटा रिपोजटरी बनाया जाएगा। डाटा एनालिटिक्स के उपयोग से प्रवर्तन की कार्यवाही की जावेगी तथा बोगस व्यवसायियों पर सतत् निगरानी रखी जाकर गलत ITC के उपयोग पर अंकुश लगाया जाएगा। कर अपवंचन की रोकथाम हेतु चलित वाहनों के माध्यम से किये जा रहे कर अपवंचन पर नियंत्रण एवं निगरानी हेतु यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (ULIP) का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग में पृथक से डेटा एनालिटिक्स एवं टैक्स रिसर्च यूनिट का गठन किया जायेगा।
पंजीयन विभाग की उपलब्धियां
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बताया कि मध्यप्रदेश देश का प्रथम राज्य है जिसमें 75 प्रकार के दस्तावेज पट्टा, पॉवर ऑफ अटर्नी, बंधक इत्यादि का घर बैठे वीडियो केवायसी के माध्यम से पंजीयन हो रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संपदा 2.0 को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 में स्वर्ण पदक मिला है। प्रदेश के लिये यह गौरव की बात है। साथ ही क्रेता एवं विक्रेता की पहचान आधार और पेन e-KYC से किये जाने के कारण जनता को सुविधा हुई है।
विभाग की राजस्व प्राप्ति :-
वर्ष लक्ष्य राजस्व प्राप्ति
2023-24 10 हजार 700 करोड रूपये 10 हजार 325 करोड रूपये
2024-25 12 हजार 500 करोड रूपये 11 हजार 355 करोड रूपये
2025-26 13 हजार 920 करोड रूपये 7 हजार 580 करोड रूपये
(माह नवम्बर, 2025 तक की स्थिति)
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बताया कि वर्ष 2024-25 में प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (15 लाख 03 हजार 395 करोड़) रूपये रहा एवं प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 52 हजार 615 रूपये रही। प्रदेश में CRS (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) पोर्टल द्वारा शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण का कार्य ऑनलाइन किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बताया कि नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जनजागरण यात्रा 12 दिवसीय यात्रा का आयोजन नर्मदा तटीय 16 जिलों के 51 विकासखण्डो के 502 ग्राम पंचायतों में किया गया। बावडी उत्सव प्रदेश में विकासखण्ड स्तर पर 26 हजार बावडियों की साफ-सफाई की गयी। बूंद सहेजे बावडी स्मारिका का प्रकाशन किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Dec 2025, 08:28 PM
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल का दुधालिया में 22 दिसम्बर को प्रस्तावित दौरा
महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं जनसभा का होगा आयोजन
झालावाड़ /जगदीश पोरवाल/ राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर झालावाड़ जिले के डग क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं जनसभा का आयोजन आगामी 22 दिसम्बर को प्रस्तावित है। इस संबंध में गुरूवार को संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में संभागीय आयुक्त ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 22 दिसम्बर को झालावाड़ के डग क्षेत्र स्थित ग्राम दुधालिया में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं जनसभा का आयोजन होना है।
इस दौरान जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री द्वारा मनरेगा उद्यान, बायोगैस प्लांट एवं गौशाला का लोकार्पण सहित अन्य उद्घाटन एवं लोकार्पण, शिलान्यास एवं लाभार्थियों को लाभ प्रदान किए जाएंगे। साथ ही सूचना एवं सम्पर्क विभाग के माध्यम से जिले में महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी तथा राजीविका, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, पशुपालन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा महिलाओं द्वारा किए जा रहे विभिन्न आजीविका एवं स्वरोजगार गतिविधियों के प्रदर्शन हेतु लगभग 25 स्टॉल लगाए जाएंगे।
आयोजन स्थल पर व्यापक साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता निगरानी की सम्पूर्ण तैयारी के लिए नगर परिषद् के अधिकारी को कहा। इसके साथ ही राजीविका के परियोजना समन्वयक को महिला स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता, महिला सशक्तिकरण स्टॉलों का समन्वय एवं महिलाओं की उपस्थिति एवं प्रदर्शन व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त ने कृषि, उद्योग, पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को विभागीय स्टॉलों की स्थापना एवं सज्जा, महिला नवाचारों एवं आजीविका गतिविधियों के प्रदर्शन एवं विभागीय अधिकारियों की तैनाती के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अनुराग भार्गव, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भूदयाल मीणा, उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ अभिषेक चारण सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Dec 2025, 07:59 PM
राशन सामग्री की कालाबाजारी करने वाले 05 आरोपीगण को 04-04 वर्ष का सश्रम कारावास।
नीमच। श्रीमान् राकेश कुमार शर्मा, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, नीमच द्वारा राशन की खाद्य सामग्री का परिवहन कर उसको शासकिय उचित मूल्य की दूकान पर नहीं पँहुचाकर उसकी कालाबाजारी करने वाले 05 आरोपीगण (1) जसवंतसिंह पिता मानसिंह चौहान, उम्र-43 वर्ष, निवासी-ग्राम जमुनियारावजी, थाना मनासा, जिला नीमच, (2) सद्दाम मेव पिता उस्मान मेव, उम्र-26 वर्ष, निवासी-जोशी मोहल्ला, मल्हारगढ़, जिला मंदसौर, (3) आसिफ मेव पिता एहमद हुसैन मेव, उम्र-33 वर्ष, निवासी-पुराना बाजार, मल्हारगढ़, जिला मंदसौर, (4) लोकेश उर्फ सोनू पिता कैलाश तिवारी, उम्र-26 वर्ष, निवासी-शांतिनगर, नीमच सिटी, जिला नीमच एवं (5) मेहरबानसिंह पिता पीरूसिंह परमार, उम्र-51 वर्ष, निवासी-ग्राम बेरागढ़, थाना देवास, जिला देवास को धारा 407/120बी भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 04-04 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5000-5000रू. अर्थदण्ड से एवं धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के अंतर्गत 02-02 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5000-5000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री विवेक सोमानी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन-पत्र एवं सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 31.01.2022 को ग्राम मांगरोल व बोरदियाकलां स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जितेन्द्र नागर, डीपीएनयू दीपक महेश्वरी एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी आर. एन. दिवाकर की संयुक्त टीम जाँच करने पँहुची,। जहा पर जाँच किये जाने पर राशन सामग्री 190 क्विंटल 86 किलोग्राम गेहूं, 11 किलोग्राम शक्कर एवं 706 किलोग्राम नमक जो कि विनायक रोड़ लाईन्स, देवास के ट्रक क्रमांक एम.पी. 09 एच.जी. 0305 से दिनांक 25.01.2022 को उपरोक्त दुकानों के लिये भर कर भेजा गया था वह वहां पर नहीं पँहुचा हैं। जाँच टीम द्वारा वेयर हाउस नागरिक आपूर्ति प्रदाय केन्द्र पर पहुंचकर भी जाँच की गयी, जिसके अनुसार उक्त खाद्य सामग्री को ट्रक के चालकगण आसिफ व सद्दाम को विनायक रोड़ लाईन्स के कमिशन ऐजेन्ट आरोपीगण जसवंतसिंह एवं लोकेश के माध्यम से भिजवायी गई थी, किन्तु खाद्य सामग्री उक्त राशन दुकानों पर नहीं पहुंचायी गयी। जाँच में दोषी पाये जाने पर आरोपीगण के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। विवेचना में यह पाया गया कि श्री विनायक रोड़ लाईन्स, देवास का प्रोपराईटर मेहरबानसिंह परमार एवं दोनो कमीशन ऐजेन्ट जसवंत चौहान व लोकेश तिवारी तथा दोनो चालक सद्दाम खां व आसिफ मेव के द्वारा शासकिय उचित मूल्य की दुकान पर भेजी जाने वाली खाद्य सामग्री का परिवहन किये जाने के दौरान उसकी अफरा-तफरी कर कालाबाजारी कर दी गई तथा उसको दुकानों पर नहीं पँहुचाया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण को गिरफ्तार किया जाकर आवश्यक अनुसंधान के उपरांत अभियोग-पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्र्रस्तुत किया गया।
विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में जाँच दल एवं विवेचक सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराया जाकर आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा यह पाते हुवे कि आरोपीगण द्वारा आम लोगों के वितरित की जाने वाली खाद्य सामग्री का बेईमानीपूर्ण रूप से दुर्विनियोग किया गया हैं, जिससे की वह खाद्य सामग्री आमजन एवं गरीब लोगों को प्राप्त नहीं हो सकी हैं, इसलिये आरोपीगण को उपरोक्तानुसार कठोर दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओं श्री विवेक सोमानी द्वारा की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Dec 2025, 03:06 PM
संगठन की मजबूती हेतु कांग्रेस का बड़ा कदम, नीमच जिले में ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा, ऊर्जावान नेतृत्व को मिली कमान
नीमच। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नीमच जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण सांगठनिक नियुक्तियाँ की गई हैं। जिला कांग्रेस नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ब्लॉकों के लिए निष्ठावान, कर्मठ एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला कांग्रेस के प्रवक्तार भगत वर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार मनासा ब्लॉक से श्याम सोनी, कुकड़ेश्वर से जसवंतसिंह चंद्रावत, रामपुरा से ईश्वर मुजावदिया, नीमच शहर-1 से महेन्द्र मोनू लोक्स, नीमच शहर-2 से ओम दीवान, नीमच ग्रामीण-1 से बलवंत पाटीदार, नीमच ग्रामीण-2 से विनोद सिंह चौहान, जीरन से नरेन्द्रसिंह राणावत, जावद से महेन्द्र सिसोदिया, रतनगढ़ से शंभू चारण तथा सिंगोली से सत्तूलाल धाकड़ को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
श्री वर्मा ने बताया कि जिला कांग्रेस का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा और बूथ स्तर तक पार्टी और अधिक मजबूत होगी। नवनियुक्त अध्यक्षों से अपेक्षा की गई है कि वे कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर संघर्षशील रहेंगे। इन नियुक्तियों की घोषणा के बाद नीमच जिला कांग्रेस नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। जिला कांग्रेस कमेटी ने विश्वास व्यक्त किया है कि उर्जावान जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती के मार्गदर्शन मे यह नई टीम पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक अनुशासन के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Dec 2025, 01:19 PM
रुपये का लेनदेन का विवाद निकला 3 लाख रुपये के जुआ सट्टे के ब्याज का लेनदेन दोनों पक्षों के तीन आरोपित गिरफ्तार ,
तीनों पर लगाई गई भारतीय न्याय संहिता की
धारा 112 ( 2 )
भवानीमंडी/ जगदीश पोरवाल । रुपये के लेन-देन का विवाद बताकर दो पक्ष पुलिस थाने पहुंचे जब पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर विवाद की पड़ताल की तो मामला जुआ सट्टा का निकला । दोनो पक्षो ने पुलिस को वास्तविक घटना से गुमराह किया । जबकि मूल विवाद जुआ-सटटा के रूपयो के हिसाब-किताब को लेकर हुआ था । प्रकरण में भवानीमंडी के सक्रिय हिस्ट्रीशीटर अनिल उर्फ अन्नू योगी सहित शाबीर व राजकुमार निवासी भैसोदामंडी ( म प्र ) कुल 03 आरोपितो को गिरफ्तार कर धारा 112 (2) बी.एन.एस.2023 में प्रकरण दर्ज किया ।
थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया की 15 दिसम्बर को प्रथम पक्ष शाबिर एवं राजकुमार व दूसरे पक्ष अनिल योगी ने रिपोर्ट में बताया कि हमारे 03 लाख रूपये को लेकर विवाद चल रहा था जिस पर अनिल योगी एंव शाबिर व राजकुमार गुर्जर में लेन-देन को लेकर विवाद हुआ है इस पर पुलिस ने वास्तविक घटना की जांच की ।
पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर तकनीकी विश्लेषण, आसूचना संकलन और गहन पुछताछ के माध्यम से दोनो पक्षो पर धारा 112 (2) बी.एन.एस.2023 में प्रकरण दर्ज किया।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि जिले में आपराधिक गतिविधियो में संलिप्त आरोपीयो की धरपकड को गंभीरता से लेते हुए वृताधिकारी वृत भवानीमंडी प्रेमकुमार के नेतृत्व में थानाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा हिस्ट्रीशीटर अन्नू उर्फ अनिल योगी व राजकुमार एवं शाबिर द्वारा संगठित रूप से जुआ सटटे पर दांव लगाया था जिस पर अनिल योगी द्वारा जुआ सटटा राशि जीत जाने पर उक्त दोनो राजकुमार व शाबिर से जुआ सटटा राशि का प्रति माह ब्याज लेना तय किया जिस कारण विवाद होना पाया गया। उक्त घटना के बारे में आसुचना संकलन से ज्ञात हुआ कि लेन-देन की राशि को लेकर बताया जा रहा विवाद मूल रूप से जुआ-सटटा के हार-जीत की राशि का विवाद है।
हिस्ट्रीशीटर अन्नू योगी के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे दर्ज:-
पुलिस ने बताया की अन्नु उर्फ अनिल योगी थाना भवानीमंडी का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर हत्या, हत्या का प्रयास, एनडीपीएस, जुआ सटटा सहित कुल आधा दर्जन अपराध दर्ज।
पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया:-
पुलिस ने बताया की जांच में सामने आया कि की आरोपीगण बडे स्तर पर संगठित रूप से जुआ सटटा का कारोबार चलाते है। जिसके सबंध में मजबुत तकनीकी साक्ष्य प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुये दोनो पक्षो के विरूद्व एक ही प्रकरण में धारा 112 (2) बी.एन.एस. 2023 गिरफतार करने में सफलता अर्जित की है।
जुआ सट्टा में पकड़े जाने पर पूर्व में जो कानून था उसमें थाना स्तर पर ही जमानत हो जाती थी लेकिन अब दूसरे बने नए कानून में जमानत होना काफी मुश्किल काम हो गया है ।
क्या है भारतीय न्याय सहिता की धारा 112 (2) :-
भवानीमंडी के वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश जैन ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत छोटे संगठित अपराध (Petty Organised Crime) करने पर कम से कम 1 साल से लेकर 7 साल तक के कारावास (जेल) की सज़ा और जुर्माने का प्रावधान है, जिसमें चोरी, धोखाधड़ी, अनधिकृत सट्टेबाजी, और परीक्षा प्रश्न पत्र बेचना जैसे अपराध शामिल हैं, और यह एक गैर-जमानती अपराध है।
BNS धारा 112(2) का मतलब (Meaning of BNS Section 112(2)):
अपराध (Offence): कोई व्यक्ति जो किसी समूह या गिरोह का सदस्य है और संगठित तरीके से छोटे अपराध करता है, जैसे चोरी, झपटमारी, धोखाधड़ी, टिकटों की अवैध बिक्री, या जुआ खेलना।
श्री जैन ने बताया कि इस धारा की जमानत सेशन कोर्ट में होना तो बहुत मुश्किल है इसकी जमानत हाईकोर्ट में ही हो सकती है , यह अपराध गैर-जमानती है, यानी जमानत मिलना मुश्किल है, लेकिन अग्रिम जमानत (anticipatory bail) के लिए आवेदन किया जा सकता है।
गिरफ्तार आरोपीगणः-
01. अनिल योगी उर्फ अन्नु पुत्र मोहन लाल जाति बेरागी उम्र 42 साल निवासी महाकाल कांलोनी भवानी मण्डी थाना भवानी मण्डी
02. राजकुमार गुर्जर पुत्र रमेश चन्द जाति गुर्जर उम्र 48 साल निवासी भेसोदामण्डी थाना भानपुरा जिला मन्दसोर एम पी
03. शाबिर अहमद पुत्र शाहिद अहमद जाति मुस्लिम उम्र 45 वर्ष निवासी भेसोदामंडी थाना भानपुरा जिला मंदसौर मध्य प्रदेश
posted by : Admin/Pointer Media
18 Dec 2025, 12:27 PM
देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया/ पुलिस ने अवैध हथियार रखने के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस जब्त किया है। पुलिस थाना आलोट को सूचना मिली थी कि ग्राम भोजाखेड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से लोहे का बना देसी कट्टा तथा 12 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रणसिंह उर्फ रणजीत सिंह, पिता शव सिंह सौंधिया, उम्र 49 वर्ष, निवासी भोजाखेड़ी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार जब्त हथियार की अनुमानित कीमत लगभग दस हजार रुपये है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक प्रमोद राठौर द्वारा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Dec 2025, 09:43 AM
आलोट पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी का आरोपी गिरफ्तार
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया / पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई एलईडी टीवी जब्त की है।
थाना आलोट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुलबालोद के शंकर मंदिर रोड स्थित सीमेंट दुकान से 15 दिसंबर की रात अज्ञात बदमाश द्वारा दुकान में घुसकर एलईडी टीवी चोरी कर ली गई थी। घटना की रिपोर्ट फरियादी भवानी शंकर पिता लक्ष्मीनारायण शर्मा निवासी ग्राम गुलबालोद द्वारा थाना आलोट पर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 704/2025 धारा 305(ए), 331(4) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
विवेचना के दौरान घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिसके आधार पर अज्ञात बदमाश की पहचान मुकेश उर्फ लुक्का पिता कालुराम बागरी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम धरोला के रूप में हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से चोरी गई एलईडी टीवी बरामद कर ली गई।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पीआर प्राप्त कर उससे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक मनोज पाटीदार, सहायक उप निरीक्षक कन्हैयालाल खेरवा, प्रधान आरक्षक भावसार तथा आरक्षक सुनील चुनारा और शुभम भाटी की सराहनीय भूमिका रही।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Dec 2025, 09:15 AM
मुख्यमंत्रीजी को श्रीरामकथा में पधारने का दिया न्यौता
मंदसौर/आगामी 27 दिसंबर से 4 जनवरी तक अति प्राचीन श्री धुंधरीपाल महादेव के परिक्षेत्र मे आचार्य श्री रामानुजजी के सानिध्य में आयोजित भव्य श्रीरामकथा महोत्सव में आमंत्रित करने भोपाल में मुख्यमंत्री डा. मोहनजी यादव से उप मुख्यमंत्री श्री जगदीशजी देवड़ा के सानिध्य में आयोजन समिति के प्रतिनिधी मंडल ने मुलाकात कर निमन्त्रण सोंपा l
मुख्यमंत्री जी ने 28 व 29 दिसंबर में किसी भी एक दिन आने की स्वीकृति प्रदान की l
इस प्रसंग पर मंदसौर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार श्री ब्रजेश जोशी, श्री हरिकथा आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र अग्रवाल, और कथा आयोजन समिति के प्रमुख पदाधिकारी सूत्रधार श्री शंभूसिंह कुशवाह, श्री रमाशंकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण आदि सम्मिलित थे l
posted by : Admin/Pointer Media
17 Dec 2025, 07:47 PM
शहरी क्षेत्र से तेंदुए का सफल रेस्क्यू कर गांधीसागर अभयारण्य में सुरक्षित छोड़ा
मंदसौर / वनमंडल अधिकारी श्री संजय रायखेरे, सामान्य वनमंडल मंदसौर ने बताया कि आज प्रातः लगभग 08:00 बजे मयूर कॉलोनी, संजीत नाका, मंदसौर के रहवासी शहरी क्षेत्र में तेंदूआ (Panthera pardus) देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वन विभाग का दल तत्काल मौके पर पहुंचा एवं तेंदुए के रेस्क्यू हेतु प्राथमिक आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।
रेस्क्यू कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की मानव–वन्यप्राणी द्वंद की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य से चीता परियोजना में संलग्न विशेषज्ञ डॉ. आकाश वाल्मिक एवं भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञ डॉ. सुमित पटेल की निगरानी में लगभग 7–8 वर्ष आयु के नर तेंदुए को ट्रैंक्विलाइज कर सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।

इस सफल रेस्क्यू अभियान में वन विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, एस.डी.ई.आर.एफ. मंदसौर की टीम, मीडियाकर्मियों एवं आम जनमानस का विशेष योगदान रहा। रेस्क्यू के उपरांत वन्यप्राणी चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा तेंदुए का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें वह पूर्णतः स्वस्थ पाया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात तेंदुए को उसके प्राकृतिक आवास, गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। वन विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वन्यप्राणियों के दिखाई देने की स्थिति में शांति बनाए रखें एवं तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Dec 2025, 06:25 PM
आरसेटी में इलेक्ट्रिशियन, मोटर रिवांडिंग, मोबाइल रिपेयरिंग का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण 22 दिसंबर से प्रारंभ
मंदसौर / ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), मंदसौर द्वारा पुरुषों के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किए जा रहे हैं। संस्थान प्रबंधक ने जानकारी दी कि इलेक्ट्रिशियन (30 दिवसीय), मोटर रिवाइंडिंग (30 दिवसीय) एवं मोबाइल रिपेयरिंग (30 दिवसीय) प्रशिक्षण की संभावित प्रारंभ तिथि 22 दिसंबर निर्धारित की गई है।
प्रशिक्षण हेतु 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी शीघ्र पंजीयन कराकर अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं। पंजीयन के समय अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी कार्ड, अंतिम शैक्षणिक अंकसूची एवं बैंक खाते का विवरण (फोटो प्रति) साथ लाएं।
प्रवेश एवं प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी), सर्किट हाउस के पहले, नई आबादी पुलिस थाना के पास, मंदसौर में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। संपर्क नंबर: 6269058449, 7999852839, 9111858590, 8435806297.
posted by : Admin/Pointer Media
17 Dec 2025, 06:15 PM
शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों की बनाई जाएगी आभा आईडी
उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के समस्त शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को जारी किए निर्देश
मंदसौर / प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की (आभा आईडी) बनाई जाएगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग, ने सभी शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रत्येक शासकीय महाविद्यालय में आभा आईडी निर्माण के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। साथ ही अंतिम वर्ष में अध्ययनरत दो विद्यार्थियों को ABDM चैम्पियन के रूप में नामांकित किया जाएगा, जो इस अभियान के सफल क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे। नियुक्त नोडल अधिकारी एवं ABDM चैम्पियन को आयुष्मान भारत मिशन द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय महाविद्यालयों से शासन के निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए विद्यार्थियों के आभा आईडी निर्माण को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है, जिससे विद्यार्थी डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से सीधे जुड़ सकें।
क्या है आभा आईडी
आभा आईडी एक डिजिटल हेल्थ आईडी है। जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारियां जैसे डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन, जांच रिपोर्ट, दवाओं का विवरण आदि को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रख सकते हैं। भविष्य में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में यह आईडी अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Dec 2025, 06:12 PM
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान जिले में 28 दिसंबर तक चलेगा
घर घर 23543 पशुपालकों से संपर्क कर 1 लाख 52 हजार 16 पशुओं की जानकारी एप्प पर होगी दर्ज
मंदसौर / उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री मनीष इंगोले द्वारा बताया गया कि दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसम्बर 2025 से 28 दिसम्बर 2025 तक क्रियान्वित किया जावेगा।
अभियान के अन्तर्गत जिले के 208 सम्मर्क कर्ताओं के द्वारा 23543 पशुपालकों को गृह भेंट दी जाकर 66091 गोवंशीय पशु तथा 85925 भैंसवंशीय पशु कुल 152016 पशुओं की जानकारी ली जाकर ऐप पर दर्ज की जावेगी। जिसका सत्यापन वि.ख.स्तरीय सत्यापन अधिकारी के द्वारा किया जावेगा।
इस अभियान का प्रमुख उद्धेश्य दुग्ध उत्पादन में गुणात्मक सुधार लाने हेतु पशुपालकों से गृह भेंट कर उनको तीन मुख्य स्तम्भों नस्ल सुधार, पशु पौषण एवं पशु स्वास्थ्य पर व्यापक रूप से जागरूक करना है। अभियान में 5 से 9 गौवंशीय तथा भैंसवंशीय पशु रखने वाले पशुपालक से ग्रामों में सम्पर्क कर्ता अधिकारी के द्वारा ग्राम में पहुँचकर पशुपालक को भेंट दी जायेगी। तथा उसकी जानकारी ऐप पर दर्ज की जायेगी।
पशुपालकगण दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में संलग्न सम्पर्ककर्ता अधिकारी को अपने पशुओं की सही-सही जानकारी नोट करावें तथा उनके बताये अनुसार पशु नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य को घ्यान में रख अपने पशुओं के दुग्धोत्पादन में व़द्धि कर समृद्धशाली भारत के भविष्य निर्माण में अपनी सहभागीता करें।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Dec 2025, 06:10 PM
पानी पर मनमानी, प्यासे नागरिक और बेपरवाह नगर परिषद
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । नगर परिषद के वाटर वर्क्स विभाग की लापरवाही के चलते नगर में जलप्रदाय व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। एक दिन छोड़कर पानी देने की घोषित प्रणाली कागजों तक सीमित रह गई है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि कई वार्डों में बिना किसी पूर्व सूचना के जलप्रदाय बंद कर दिया जाता है।
सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि जलप्रदाय बाधित होने पर न तो नगर परिषद की ओर से कोई सूचना जारी की जाती है और न ही टैंकर या अन्य किसी वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है। इससे आम नागरिकों को पीने के पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए भी भटकना पड़ रहा है। आज भी नगर के कई हिस्सों में नलों से पानी नहीं आया, जिससे लोगों को निजी स्रोतों पर निर्भर होना पड़ा।
नागरिकों का आरोप है कि शिकायत करने पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया जाता है। कभी मोटर खराब होने तो कभी तकनीकी दिक्कत का हवाला देकर बात टाल दी जाती है। बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
जल जैसी मूलभूत सुविधा पर इस तरह की उदासीनता ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों की मांग है कि जलप्रदाय बाधित होने की स्थिति में पूर्व सूचना दी जाए, पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए और तत्काल वैकल्पिक प्रबंध किए जाएं, ताकि आम जनता को अनावश्यक संकट का सामना न करना पड़े।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Dec 2025, 01:56 PM
खेलों में भी मध्यप्रदेश पुलिस की स्वर्णिम उपलब्धि
भोपाल/मध्यप्रदेश पुलिस के जिला पुलिस लाइन उज्जैन में पदस्थ आरक्षक सौदान सिंह चौहान ने पावरलिफ्टिंग की क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता में 82 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश व विभाग का नाम रोशन किया।
आरक्षक सौदान सिंह चौहान ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा से सौजन्य भेंट की। डीजीपी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे पुलिस बल का मनोबल बढ़ाता है।
आरक्षक सौदान सिंह चौहान आगामी ऑल इंडिया क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ
posted by : Admin/Pointer Media
17 Dec 2025, 08:10 AM
सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन, मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
मंदसौर/ मल्हारगढ / फिट युवा फॉर विकसित भारत के योजनान्तर्गत मल्हारगढ़ मंडल के शासकीय सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ में सांसद खेल महोत्सव को लेकर कन्या माध्यमिक विद्यालय से मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई ।

माँ सरस्वती की वंदना गीत के पश्चात सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य अशोक वाघेला द्वारा अतिथियों का पुष्प मालाओ से स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी मनोहरलाल जैन, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, सांसद खेल महोत्सव के मंडल संयोजक दिनेश प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय ने मंच को संबोधित किया ।

अतिथियों ने कहा कि जिस तरह विद्यार्थियों के जीवन मे शिक्षा का बड़ा महत्व है उसी तरह खेलो का भी बड़ा महत्व है । आज के बच्चे मोबाइल में ज्यादा व्यस्त रहते है और खेलो से दूर होते जा रहे है उन्हें वापस खेलो की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए सरकार ने सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया ताकि बच्चे खेलो के महत्व को समझे और उसके फायदो को जाने ।

अतिथियों ने कहा कि खेलो से शारिरिक व्यायाम भी स्वतः हो जाता हैं जो हमारे जीवन के लिए फायदेमंद हैं। मंच पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाट, मंडल महामंत्री समरथ गहलोत, खेल महोत्सव सह-संयोजक अरविंद पाटीदार, भाजपा किसान मोर्चा मल्हारगढ़ मंडल अध्यक्ष बाबूलाल डाका, जिला युवा मोर्चा मंत्री लोकपाल सहित कई अतिथिगण मंच पर उपस्थित थे ।

कार्यक्रम के अंत मे आभार ब्लाक शिक्षा अधिकारी बद्रीलाल चौहान ने माना । सांसद खेल महोत्सव के मंडल संयोजक दिनेश प्रजापति ने बताया कि विद्यालय में शिक्षको ने कबड्डी, रस्साकस्सी, खो-खो वालीवाल सहित अन्य खेलों की खेलो की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई ।

जो विद्यार्थी जीते है उन्हें विधानसभा स्तर पर ओर फिर लोकसभा स्तर पर प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा । इस दौरान जनप्रतिनिधि, शिक्षणगण ओर पत्रकार साथी उपस्थित रहे ।

posted by : Admin/Pointer Media
16 Dec 2025, 07:50 PM
सरस्वती शिशु मंदिर मे आयोजित हुई श्रेणीश: अभिभावक गोष्टी प्रतिभावान भैया बहिनों का हुआ सम्मान
पिपलियामंडी - नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आज कक्षा पंचमी अष्टमी दशमी द्वादशी के श्रेणीश: चयनित अभिभावकों की अभिभावक गोष्ठी आयोजित हुई! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमलाशंकर विश्वकर्मा (शिक्षाविद समाजसेवी, भाटखेड़ी मनासा ), श्रीमती बंटू भुत (अध्यक्ष राष्ट्रीय आदर्श शिक्षण समिति पिपलियामंडी ), श्री प्रकाश धाकड़ (प्राचार्य पिपलियामंडी ), एवं श्रीमती मीना वैष्णव (प्रधानाचार्य पिपलियामंडी ) मंचासीन हुए! कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई! अतिथि परिचय श्रीमती मीना वैष्णव प्रधानाचार्य द्वारा एवं कार्यक्रम की भूमिका प्राचार्य प्रकाश धाकड़ के द्वारा रखी गई! बोर्ड कक्षाओं में श्रेणीश: प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त भैया बहिनों का अभिभावकों के साथ सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ! कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कमलाशंकर विश्वकर्मा द्वारा प्रवीणयता प्रयास बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम आने में अभिभावक का क्या सहयोग हो सकता है, इस विषय पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ!अध्यक्ष महोदय द्वारा उद्बोधन एवं आभार प्रदर्शन किया गया!कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के दीदी श्रीमती पूजा पोरवाल ने किया।

posted by : Admin/Pointer Media
16 Dec 2025, 01:03 PM
अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता, अमृत योजना 2 में अव्यवस्था, वार्ड-5 में खोदे गए रोड बने परेशानी का कारण
आलोट / दुर्गाशंकर पहाड़िया । नगर में अमृत योजना 2 के तहत घर-घर नल जल योजना के नाम पर वार्ड क्रमांक 5 में की जा रही पाइपलाइन खुदाई अब नागरिकों के लिए भारी मुसीबत बनती जा रही है। बीते करीब दस दिनों से हालात यह हैं कि न तो नलों में पर्याप्त पानी मिल पा रहा है और न ही खुदाई के बाद सड़कों को दुरुस्त किया गया है। बने-बनाए पक्के रोड खोद दिए गए, लेकिन मरम्मत और सफाई की कोई सुध नहीं ली गई।
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही पाइपलाइन मौजूद थी, इसके बावजूद नई पाइपलाइन डालने के नाम पर हाल ही में बने रोड और गलियों को तोड़ दिया गया। लोगों का आरोप है कि यह सब बिना ठोस जरूरत के किया गया, जिससे जनता के पैसों की खुली बर्बादी हो रही है। नागरिकों का कहना है कि पहले रोड तोड़े जाएंगे, फिर नए रोड बनाए जाएंगे और इस पूरी प्रक्रिया में सरकारी राशि का दुरुपयोग होगा, जबकि परेशानी आम जनता को झेलनी पड़ेगी।

पाइपलाइन डालने के बाद खुदाई का मटेरियल सड़कों पर ही छोड़ दिया गया है। जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन बाधित हो रहा है। कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं, वहीं बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है। शाम और रात के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं।
रहवासियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कार्य इस तरह किया जा रहा है, जैसे “अपना काम बनता और भाड़ में जाए जनता” वाली कहावत को जमीनी हकीकत में उतार दिया गया हो। नई पाइपलाइन डालने के बाद भी पानी की आपूर्ति संतोषजनक नहीं है, जिससे जिस योजना को सुविधा के लिए शुरू किया गया था, वही अब लोगों के लिए दुविधा बनती नजर आ रही है।
नागरिकों ने मांग की है कि पहले से मौजूद पाइपलाइन होते हुए नई लाइन डालने और बने-बनाए रोड खोदने की आवश्यकता पर जिम्मेदार अधिकारी स्थिति स्पष्ट करें। साथ ही कार्य की गुणवत्ता, खर्च और ठेकेदार की भूमिका की जांच कराई जाए। वार्डवासियों ने प्रशासन और नगर परिषद से अपेक्षा जताई है कि तत्काल जलापूर्ति व्यवस्था सुधारी जाए, खुदी सड़कों की मरम्मत कराई जाए और यदि अनावश्यक कार्य किया गया है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो, ताकि जनता के पैसों का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Dec 2025, 12:59 PM
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की वर्षगांठ पर नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन
भवानीमंडी । समीप के सरोद ग्राम में स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें द्वि वार्षिक कार्य समीक्षा बैठक व नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया , जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अर्पित पाटनी, महासचिव पद पर मयंक जैन, कोषाध्यक्ष पद पर दीपेंद्र जैन, उपाध्यक्ष पद पर पंकज जैन को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सोशल ग्रुप के सभी साथियों द्वारा नवीन पदाधिकारियो को शुभकामनाएं दी गई।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Dec 2025, 06:07 PM
गरोठ सर्व समाज ने भानपुरा पीठाधीश्वर की सुरक्षा और मठ की भूमि से जुड़े कथित घोटाले के विरोध में प्रदर्शन किया।
गरोठ / समाज ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन गरोठ नायब तहसीलदार जिनेंद्र कुमार निगम को सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि शंकराचार्य महाराज को उनके पद के अनुरूप तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए और उनकी सुरक्षा में हुई चूक की जांच हो। साथ ही, मठ के युवा आचार्य पर हुए कथित प्राणघातक हमले के सभी हमलावरों को शीघ्र पुलिस हिरासत में लिया जाए।
समाज ने मठ की भूमि से संबंधित सभी विवादों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में निपटाने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, शंकराचार्य श्री श्री 1008 ज्ञानानंद जी तीर्थ के जाली हस्ताक्षर कर लाभ उठाने वाले जालसाजों को पकड़कर कठोर दंड देने की भी अपील की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान सरकार सनातन धर्म की पुरोधा होने का दावा करती है और सिंहस्थ पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन शंकराचार्य जैसे पूज्य संत को न्याय के लिए शरण लेनी पड़े, यह शर्मनाक है। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो उन्हें प्रजातांत्रिक आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इन मुद्दों को लेकर सर्व समाज गरोठ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कोरिल से भी मिला और सुरक्षा की मांग दोहराई। इसी मामले को लेकर 16 दिसंबर को भानपुरा नगर बंद रहने की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान दिनेश चौधरी, रमेश सेन पुरिया, जीपी पांडे, भेरूलाल भूत, अजय शर्मा, महेश मालवीय, बद्रीलाल सोनी, सुरेश पालीवाल, दिवाकर उपाध्याय, अमरीश भट्ट और संजय वैष्णव सहित कई लोग उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Dec 2025, 06:02 PM
मेघवाल समाज चतुर्थ केलेण्डर 2026 का हुआ विमोचन
मंदसौर/ मेघवाल समाज विकास परिषद जिला राधेश्याम राधेश्याम ग़ौरवी की अध्यक्षता में मेघवाल समाज केलेण्डर वर्ष 2026 का विमोचन सीतामऊ तहसील के कोटेश्वर में सम्पन्न हुआ जिसमे जिला स्तरीय रविदास जयंती नवीन छात्रावास भूमि चागली पर 8 फरवरी मनाने का निर्णय हुआ साथ ही कई वक्ताओं ने अपने कार्यकम को संबोधित किया।





इस अवसर पर श्री एम एल कमलवा,श्री बालाराम सिसोदिया "सम्यक"के एल रैदास सा.कचरुलाल पंडा जी,राधेश्याम बसेर,मदन वर्मा,शोभाराम सुर्यवंशी,रामलाल बड़गोती,रामचंद्र डाँगी,नागूलाल डाँगी,रामप्रसाद राठौर,डॉ शंकरलाल चौहान,नागुलाल जी सुर्यवंशी हेड साहब सुंदर बड़गोत,राधेश्याम सीनम वरदीचंद परिहार,अम्बालाल डाँगी,मुकेश सुर्यवंशी,भगतराम बामनिया,सत्यनारायण पोखरवाल,तूफान बामनिया,वकतराम राठौर,प्रकाश मेघवाल,रामनारायण सुर्यवंशी,घनश्याम कमलवा,शंकरलाल सुर्यवंशी,मंगलेश सुर्यवंशी, विजेश इंडियन,विनोद सुर्यवंशी,राजेश सुनार्थी,घनश्याम परमार,मांगीलाल गेहलोत,शंभूलाल सुर्यवंशी, दुर्गाशंकर सुनार्थी, कमलेश गेहलोत,प्रभूलाल सीतामऊ,दिलखुश कथिरिया सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे
कार्यक्रम का कवरेज पवन सुनार्थी बंसी परिहार ने किया संचालन कारूलाल सुर्यवंशी ने किया आभार रवि परमार ने माना
posted by : Admin/Pointer Media
15 Dec 2025, 05:36 PM
स्वास्थ्य विभाग ने 225 वन स्वास्थ्य समिति के सदस्यों का किया स्वास्थ्य परीक्षण, वन समिति के सदस्यों व अधिकारीयों ने ली टीबी मुक्त भारत की शपथ
मंदसौर / मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद चौहान ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में भानपुरा ब्लॉक के गांधी सागर में स्थित अभ्यारण अंतर्गत वन समिति में कार्यरत कर्मचारी, अभ्यारण के कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान एक्सरे व खून की जांच एवं अन्य सभी स्वास्थ्य परीक्षण किये गए। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता हेतु वन समिति के सदस्यों व अधिकारीयों को शपथ दिलाकर समाज में टीबी की बीमारी से बचने जांच उपचार के बारे में बताया गया।
अभ्यारण के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावली तथा चेनपुरिया ब्लॉक के रावली कुड़ी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 225 वन समिति के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Dec 2025, 05:30 PM
नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर 23 दिसंबर से 14 फरवरी तक होगी सुनवाई
रोल प्रेक्षक श्री श्रीकांत बनोठ ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की
बीएलओ ऐप की कार्यप्रणाली देखी, ईआरओ को डाटा सत्यापन के निर्देश
मंदसौर / विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत मंदसौर जिले के लिए नियुक्त रोल प्रेक्षक श्री श्री श्रीकांत बनोठ (आईएएस) ने सुशासन भवन सभागृह में सभी आरओ एवं ईआरओ की बैठक लेकर अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में एसआईआर गणना पत्रक वितरण, डिजिटाइजेशन, मृत, लापता एवं स्थानांतरित मतदाताओं के प्रकरण, डबल वोटर तथा वर्ष 2003 की एसआईआर में परिवारजन अथवा स्वयं का रिकॉर्ड उपलब्ध न होने वाले मतदाताओं की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती एकता जायसवाल, सभी ईआरओ, इलेक्शन सुपरवाइजर, कर्मचारी मौजूद थे।

रोल प्रेक्षक ने बताया कि नो मैपिंग की श्रेणी में आने वाले मतदाताओं को सर्वप्रथम ईआरओ द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे, इसके पश्चात 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक उनकी सुनवाई की जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से निरंतर संपर्क बनाए रखने, समय-समय पर बैठकें आयोजित करने एवं आवश्यक निर्देश देने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान प्रेक्षक ने दो बीएलओ से बीएलओ ऐप के संबंध में विस्तार से जानकारी ली तथा ऐप को ओपन कर उसकी कार्यप्रणाली भी देखी। उन्होंने ईआरओ को डाटा का सत्यापन सुनिश्चित करने तथा बीएलओ ऐप में आ रही समस्याओं को अवगत कराने के निर्देश दिए, ताकि आयोग के समक्ष समस्याएं रखी जा सकें।
जिले में कुल 10 लाख 53 हजार 641 मतदाता हैं, जिनमें से 10 लाख 1 हजार 680 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में 7,726 मतदाता नो मैपिंग की श्रेणी में हैं, जबकि 51,961 मतदाता मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित अथवा डबल वोटर की श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं।
ड्राफ्ट निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इसके उपरांत 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावों एवं आपत्तियों के निराकरण हेतु नोटिस जारी करने, सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक एक साथ संपन्न की जाएगी।
निर्वाचन नामावली के स्वास्थ्य मापदण्डों की जांच के उपरांत अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग से अनुमति 17 फरवरी 2026 तक प्राप्त की जाएगी तथा निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Dec 2025, 05:26 PM
उज्जैन सिंहस्थ : 30 करोड़ श्रद्धालु आएंगे... 70 गुना अधिक बिजली जलाएंगे
उज्जैन सिंहस्थ सिर पर है और इंदौर-उज्जैन से लेकर अन्य जिलों की प्रशासनिक मशीनरी इसकी तैयारी में जुटी है, तो सड़कों-फ्लायओवरों के निर्माण सहित मूलभूत सुविधाओं की तैयारी भी चल रही... खबरों के मुताबिक, 2028 के उज्जैनी सिंहस्थ में करीब 30 करोड़ श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगेगा... चूंकि सिंहस्थ गर्मी के मौसम में आयोजित होगा, तो एसी-फ्रीज-कूलर से लेकर अन्य बड़े बिजली उपकरण भी भारी संख्या में लगातार चलेंगे, जिसकी उच्च स्तरीय बिजली व्यवस्था करना जिम्मेदारों के लिए बड़ी चुनौती है... अधिकारी मीडिया को बताते हैं कि सिंहस्थ के दौरान उज्जैन शहर में बिजली की मांग करीब 100 करोड़ यूनिट तक पहुंच जाएगी, जो पिछले सिंहस्थ के मुकाबले करीब 70 करोड़ यूनिट से भी अधिक होगी...
उज्जैन में तीन दिन तक विशेषज्ञों का डेरा…
सिंहस्थ में उज्जैन शहर की विशेष बिजली व्यवस्था का इंतजाम करने हेतु विशेषज्ञों की टीम उज्जैन भी पहुंच चुकी है... बताया जाता है कि ये टीम तीन दिनों तक उज्जैन में ही रहकर बिजली योजना बनाएगी और क्षिप्रा किनारे मेला क्षेत्र में बिजली प्रबंधन से जुड़े व्यावहारिक अनुभव भी साझा करेगी... इस दौरान इस पर भी मंथन होगा कि पलभर के लिए भी बिजली बंद ना हो और करंट दौड़ता रहे... साथ ही अन्य बारीकियों पर भी अध्ययन होगा... उज्जैन में एक कॉल सेंटर भी स्थापित किया जाएगा, जो 24 ही घंटे एक्टिव रहेगा... विशेषज्ञों का यह समूह यूपी के उसी पॉवर डिपार्टमेंट से उज्जैन पहुंचा जिसने उत्तरप्रदेश के महाकुंभ को भी रोशन किया था..!
posted by : Admin/Pointer Media
15 Dec 2025, 04:53 PM
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसंबर से 28 दिसंबर तक, पशुपालक पशुओं के दुग्धोत्पादन में व़द्धि कर समृद्धशाली भारत में करें योगदान
मंदसौर / उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग श्री मनीष इंगोले द्वारा बताया गया कि दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसम्बर 2025 से 28 दिसम्बर 2025 तक क्रियान्वित किया जावेगा।
अभियान के अन्तर्गत जिले के 208 सम्मर्क कर्ताओं के द्वारा 23543 पशुपालकों को गृह भेंट दी जाकर 66091 गोवंशीय पशु तथा 85925 भैंसवंशीय पशु कुल 152016 पशुओं की जानकारी ली जाकर ऐप पर दर्ज की जावेगी। जिसका सत्यापन वि.ख.स्तरीय सत्यापन अधिकारी के द्वारा किया जावेगा।
इस अभियान का प्रमुख उद्धेश्य दुग्ध उत्पादन में गुणात्मक सुधार लाने हेतु पशुपालकों से गृह भेंट कर उनको तीन मुख्य स्तम्भों नस्ल सुधार, पशु पौषण एवं पशु स्वास्थ्य पर व्यापक रूप से जागरूक करना है। अभियान में 5 से 9 गौवंशीय तथा भैंसवंशीय पशु रखने वाले पशुपालक से ग्रामों में सम्पर्क कर्ता अधिकारी के द्वारा ग्राम में पहुँचकर पशुपालक को भेंट दी जायेगी। तथा उसकी जानकारी ऐप पर दर्ज की जायेगी।
पशुपालकगण दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में संलग्न सम्पर्ककर्ता अधिकारी को अपने पशुओं की सही-सही जानकारी नोट करावें तथा उनके बताये अनुसार पशु नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य को घ्यान में रख अपने पशुओं के दुग्धोत्पादन में व़द्धि कर समृद्धशाली भारत के भविष्य निर्माण में अपनी सहभागीता करें।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Dec 2025, 04:45 PM
अंतिम निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को होगा
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संशोधित कार्यक्रम पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न
मंदसौर / इलेक्शन सुपरवाइजर श्रीमती सुनीता परमार द्वारा बताया गया कि, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिए गए निर्देशों के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के संशोधित कार्यक्रम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहे।

बैठक के दौरान निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित संशोधित कार्यक्रम एवं आयोग द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों की जानकारी राजनीतिक दलों को दी गई। अधिकारियों ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अंतर्गत गणना अवधि एवं मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्था का कार्य 18 दिसंबर 2025 तक पूर्ण किया जाएगा। इसके पश्चात कंट्रोल टेबल का अद्यतन एवं ड्राफ्ट निर्वाचन नामावली का निर्माण 19 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।

बताया गया कि ड्राफ्ट निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इसके उपरांत 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी। दावों एवं आपत्तियों के निराकरण हेतु नोटिस जारी करने, सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से 14 फरवरी 2026 तक एक साथ संपन्न की जाएगी।

यह भी अवगत कराया गया कि निर्वाचन नामावली के स्वास्थ्य मापदण्डों की जांच उपरांत अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग से अनुमति 17 फरवरी 2026 तक प्राप्त की जाएगी तथा अंतिम निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। बैठक में राजनीतिक दलों से अपील की गई कि वे निर्धारित समय-सीमा में सक्रिय सहयोग प्रदान कर निर्वाचन नामावली को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करें।

posted by : Admin/Pointer Media
15 Dec 2025, 04:44 PM
ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण करने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक संपन्न
मंदसौर / साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन सुशासन भवन स्थित सभागृह में किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शेष ई-केवाईसी कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हाउस, सीएम मॉनिटरिंग एवं सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा जांच प्रतिवेदन तत्काल भेजने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों का संतोषजनक निराकरण किए जाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, अतः खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कृषि विकास समिति के भ्रमण को लेकर कृषि विभाग को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा बैठक में भू-अर्जन से संबंधित प्रस्तावों को गंभीरता से परीक्षण करने तथा जीआईएस पोर्टल पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से दो प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए।

posted by : Admin/Pointer Media
15 Dec 2025, 02:37 PM
वन एवं वन्य जीवों से संबंधित अपराधों पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।
नीमच। वन अधिनियम एवं वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर बने कानूनों व नवीन आपराधिक विधियों के प्रावधानों के विधिक ज्ञान संवर्धन एवं व्यावसायिक दक्षता को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सामान्य वन मण्डल नीमच एवं जिला अभियोजन संचालनालय द्वारा जिला पंचायत सभागृह नीमच में किया गया।
कार्यशाला आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए उप वन मण्डल अधिकारी नीमच श्री दशरथ अखण्ड एवं अभियोजन के मिडिया प्रभारी श्री रितेश कुमार सोमपुरा ने बताया कि प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर दिनांक 14 दिसम्बर रविवार को नीमच जिले के समस्त वन अधिकारियों, कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

उक्त कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में वन मण्डल अधिकारी श्री एस. के. अटोदे (आई. एफ. एस.) उपस्थित थे एवं अध्यक्षता जिला अभियोजन अधिकारी श्री जगदीश चौहान ने की। कार्यशाला में समस्त प्रतिभागी अधिकारियों, कर्मचारियों को वन एवं वन्य जीवों से संबंधित विधिक प्रावधानों व न्यायालयीन प्रक्रिया के संबंध में अभियोजन अधिकारीगण श्री विवेक सोमानी, श्री पारस मित्तल एवं श्री अजय वर्मा व उप वन मण्डल अधिकारी श्री दशरथ अखण्ड ने व्याख्यान दिया व समस्त प्रतिभागीयों के प्रश्नों का समाधान किया।
कार्यक्रम का संचालन एडीपीओ श्री पारस मित्तल ने किया व आभार प्रदर्शन वन परिक्षेत्र अधिकारी मनासा श्री शास्वत द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर जिला अभियोजन कार्यालय नीमच के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थें।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Dec 2025, 02:35 PM
श्री सांवलिया सेठ धाम मंदिर में भागवत कथा आयोजन को लेकर बैठक
पंडित मुकेश शर्मा व वरिष्ठ पत्रकार जगदीश शर्मा का हुआ सम्मान
मल्हारगढ/ महेश मरेठा --- बरखेड़ा पंथ स्थित श्री सांवलिया सेठ धाम मंदिर प्रांगण में आगामी श्रीमद् भागवत कथा आयोजन को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कथा आयोजन की रूपरेखा, तिथियों, व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रसिद्ध भागवत कथा प्रवक्ता पंडित मुकेश जी शर्मा (मंदसौर) एवं वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जी शर्मा का मंदिर समिति द्वारा दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने दोनों अतिथियों के सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
पंडित मुकेश जी शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करती है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जी शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी सद्भाव मजबूत होता है।
बैठक में मंदिर प्रबंधक समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी बंधु एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Dec 2025, 01:12 PM
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन में दिलराज शर्मा बने युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री
युवा शक्ति को संगठित करेंगे दिलराज शर्मा प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त
----------------
मल्हारगढ/ महेश मरेठा / श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन के उज्जैन संभाग से जिले के सक्रिय समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार दिलराज शर्मा (बालागुड़ा) को युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किए जाने पर समाजजनों एवं इष्टमित्रों में हर्ष का वातावरण है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर समाज के गणमान्य नागरिकों इष्टमित्रों ओर मीडिया जगत से जुड़े पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उल्लेखनीय है कि दिलराज शर्मा लंबे समय से सामाजिक, शैक्षणिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए समाजहित के कार्यों में निरंतर योगदान देते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी लेखनी एवं सामाजिक सक्रियता के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है और जनहित से जुड़े विषयों को मंच प्रदान किया है। उनके इसी समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा और युवाओं को जोड़ने की क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के पश्चात दिलराज शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है,वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक एकता के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
उनकी नियुक्ति पर उज्जैन संभाग सहित पूरे प्रदेश में समाजबंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Dec 2025, 01:10 PM
तृष्णा ही दुख का कारण, प्रकृति हमें देना सिखाती है, नागेश्वर तीर्थ में श्री पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ आयोजित
आलोट / उन्हेंल/दुर्गाशंकर पहाड़िया इंसान तृष्णा के वशीभूत होकर दुखी रहता है, जबकि संपूर्ण प्रकृति हमें निरंतर देना सिखाती है। बादल वर्षा देते हैं, फूल सुवास, सूर्य प्रकाश, चंद्रमा शीतलता, वृक्ष जीवन और नदियां जल देती हैं। प्रकृति के पास ‘ना’ शब्द नहीं है, लेकिन मनुष्य समय आने पर ‘हां’ कहने के बजाय ‘ना’ कह देता है। यदि नकारात्मक विचार और ‘ना’ कहना छोड़ दिया जाए तो प्रकृति स्वयं सफलता का मार्ग प्रशस्त कर देती है। मनुष्य जीवन भर लोभ, मोह और लालच में केवल लेने की प्रवृत्ति रखता है और इन्हीं तुच्छ इच्छाओं के कारण दुखी रहता है।

यह विचार श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ में श्री पार्श्वनाथ प्रभु के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्नसागरसूरीजी म.सा. ने विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
आचार्य श्री ने कहा कि प्रभु के जन्म के समय नरक के जीव भी शांति का अनुभव करते हैं। तीर्थंकर की जयंती नहीं, बल्कि कल्याणक मनाया जाता है, क्योंकि प्रभु समग्र सृष्टि के कल्याण की भावना के साथ अंतिम जन्म लेते हैं और स्व-पर कल्याण करते हुए मोक्ष पथ के अनुगामी बनते हैं। धर्मसभा को श्री तीर्थरत्नसागरजी म.सा. ने भी संबोधित किया।
ज्ञात हो कि महोत्सव में पांच सौ से अधिक अठ्ठम तप के तपस्वी यहां ठहरकर तीन दिवसीय उपवास की तपस्या कर रहे हैं। प्रवचन के दौरान हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने भक्ति संगीत की धुनों पर पार्श्वनाथ प्रभु के जयकारे लगाते हुए हर्षोल्लास के साथ जन्म महोत्सव मनाया। संगीतकार त्रिलोक मोदी द्वारा प्रभु के जन्म कल्याणक पर आधारित स्वरलहरियों का मंचन किया गया। लाभार्थी परिवारों के सदस्यों ने भगवान के माता-पिता एवं इंद्र-इंद्राणी का स्वरूप धारण कर भगवान की माता को चौदह स्वप्नों की नृत्य-नाटिकाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर महोत्सव आयोजक वीरेंद्र शाह (मुंबई), रतिलाल विशाल मेहता (घोटी), गौतम जैन (आगर), हंसराज जैन (चौमहला), मोहन जैन (अकलेरा), अनिल देसरला (आलोट), पारस चौरड़िया (झारड़ा) आदि का तीर्थ पेढ़ी की ओर से सचिव धर्मचंद जैन, कोषाध्यक्ष प्रसन्न लोढ़ा, ट्रस्टी बाबूलाल आंचलिया, मोहनलाल कांसवा एवं गौतमचंद ओसवाल तथा मालवा महासंघ के अनिल देसरला ने बहुमान किया। इस दौरान डग विधायक कालूराम वर्मा एवं मुंबई–नागेश्वर दशम मंडल के सदस्यों का भी सम्मान किया गया। प्रवचन में उपवास तपस्या की अनुमोदना स्वरूप प्रभावना राशि एकत्रित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने मुक्त हस्त अनुदान देकर लाभ लिया।
महोत्सव के तहत प्रातः प्रार्थना एवं भक्तामर पाठ के बाद भगवान के पक्षाल का आयोजन हुआ। तत्पश्चात विशाल पांडाल में जन्म कल्याणक का धूमधाम से आयोजन किया गया। आयोजक परिवारों की ओर से समग्र समाज के लिए भोजन प्रसादी एवं साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन किया गया, जिसमें तीर्थ यात्रियों सहित ग्रामीणजनों ने गौतम प्रसादी का लाभ लिया।
दोपहर में साधर्मिक वात्सल्य के पश्चात भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथ, इंद्रध्वजा, हाथी-घोड़े, बग्घियां एवं बैंड-बाजों के साथ निकली रथयात्रा में नवयुवकों की टोलियां जयकारों के साथ आगे बढ़ती रहीं। सायंकाल मुख्य मंदिरजी में 1008 दीपकों की रोशनी, रंगोली एवं विभिन्न प्रकार की गहुलियों से भव्य सजावट की गई। व्यवस्थाओं में उन्हैल नागेश्वर सहित आलोट, चौमहला, सुवासरा एवं बड़ौद से आए नवयुवक मंडल, नवरत्न परिवार, बहु मंडल, महिला मंडल एवं बालिका मंडलों ने सराहनीय सेवाएं प्रदान कीं।
कल होगा दीक्षा कल्याण
महोत्सव के अंतर्गत कल भगवान के दीक्षा कल्याणक का आयोजन होगा। इस अवसर पर आचार्य श्री द्वारा ओघा है अनमोल विषय पर प्रवचन दिए जाएंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Dec 2025, 09:08 PM
एक दिवसीय इनडायरेक्ट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल बूढा मे करीब 20 टीमें लेंगी भाग
पारस राठौर / 9981977851 बादपुर /बूढा -सुभाष क्लब बूढा के तत्त्ववधान मे गाँव बूढा मे रविवार दिनांक 14/12/2025 को सुबह 10:00 बजे इनडायरेक्ट वॉलिबाल प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है प्रतियोगिता में उज्जैन, रतलाम, सोनकच्छ नीमच, मंदसौर सहित लगभग 20 टीमें हिस्सा लेगी जिसमें प्रथम इनाम ₹11000 महेंद्र पाटीदार जनपद सदस्य प्रतिनिधि टकरावद, द्वितीय इनाम 5100 स्वर्गीय छगनलाल जी पाटीदार की स्मृति में जयंत एवं मनोज पाटीदार की तरफ से तृतीय इनाम 3100 जुल्फिकार मेव सरपंच ग्राम पंचायत संजीत द्वारा रखा गया है कार्यक्रम प्रतियोगिता में बेस्ट शूटर का अवार्ड ₹1100 विनोद सिंह सरपंच पीर गुराड़िया बेस्ट अटैकर का अवार्ड ₹1100 नरेंद्र सिंह उप सरपंच पीर गुराड़िया बेस्ट डिफेन्सर का इनाम ₹1100 वजाहत खान जिला उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा...द्वारा रखा गया है.. आयोजककर्ता... सुभाष क्लब बूढ़ा एवं सभी खिलाडीगणो व आयोजककर्ताओ द्वारा अपील है की समस्त ग्राम वासी एवं आसपास क्षेत्र वासी कार्यक्रम मे उपस्थिति होकर... खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर कार्यक्रम को सफल बनाये।
उक्त जानकारी सुभाष क्लब बूढा द्वारा दी गई ।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Dec 2025, 08:23 AM
नेशनल लोक अदालत में कुल लंबित 814 प्रकरणों का हुआ
मंदसौर / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा निर्देशानुसार व माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर श्री अनीष कुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय मंदसौर एवं तहसील न्यायालय गरोठ, भानपुरा, नारायणगढ़, सीतामऊ में किया गया।
जिला न्यायालय परिसर स्थित ए.डी.आर. सेंटर भवन के सभागृह में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अनीष कुमार मिश्रा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर श्री अनीष कुमार मिश्रा, माननीय न्यायमूर्ति (से.नि.) श्री जी.डी. सक्सेना, न्यायाधीश (से.नि.) श्री रघुवीर सिंह चुण्डावत, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह पंवार ने सम्बोधित कर अपने विचार व्यक्त किये। शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर के सचिव श्री सुधीर सिंह निगवाल द्वारा व्यक्त किया गया।

उक्त कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज) श्री मनोज कुमार तिवारी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री सिद्धार्थ तिवारी, श्री आसिफ अब्दुल्लाह, श्रीमती शिल्पा तिवारी, श्री विवेक बुखारिया, श्री मुनेन्द्र सिंह वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अतुल बिल्लोरे, न्यायाधीशगण श्रीमती रोहिणी तिवारी, श्री राजकुमार त्रिपाठी, श्रीमती प्राची पाण्डेय माटा, श्रीमती रूचि पटेरिया अरोरा, श्री चीराग अरोरा, सुश्री श्वेता सिंह, श्री काशिष माटा, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण, न्यायिक कर्मचारीगण, विभिन्न बैंक, बीमा कम्पनियां, विद्युत विभाग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, खण्डपीठ सदस्यगण, लीगल एड डिफेंस काउंसल, पेनल अधिवक्ता, पैरालीगल वालेन्टियर्स इत्यादि उपस्थित रहे।
दिनांक 13 दिसम्बर, 2025 की नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिले में कुल 22 न्यायिक खण्डपीठों का गठन किया गया।
उक्त लोक अदालत में न्यायालयों द्वारा रेफर किये गए 1798 प्रकरणों में से कुल 814 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें कुल 6,21,48,653/-के अवार्ड पारित किये गये। इसी प्रकार कुल 2084 प्रीलिटिगेशन के प्रकरणों में से 1197 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 44,61,522/- राशि की वसूली की गई। मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा के 25 प्रकरण निराकृत किए गए, जिसमें कुल राशि 1,67,85,000/- के अवार्ड पारित किये गये। इस लोक अदालत में चैक बाउंस के 262 प्रकरण निराकृत किए गए जिसमें कुल राशि रू. 4,07,63,006/- के अवार्ड पारित किये गये।
नेशनल लोक अदालत में कुछ विशेष प्रकरणों का भी हुआ निराकरण
करीब ढाई वर्ष से अलग रह रहे पति-पत्नी हुए एक, साथ-साथ गए घर
दिनेश (बदला हुआ नाम) का विवाह रानी (बदला हुआ नाम) से वर्ष 2020 में हुआ। लगभग 02 वर्ष पूर्व दोनों के बीच वैवाहिक जीवन के दौरान उपजे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। परिणामस्वरूप दिनेश और रानी अलग-अलग रहने लगे। परिवार के द्वारा समझौते-समझाईश की कौशीश की गई, लेकिन कोई सफलता हाथ न लगी। पति द्वारा पत्नी के विरूद्ध धारा 9 एवं विकल्प में धारा 13 हिन्दू विवाह अधिनियम के अन्तर्गत कुटुम्ब न्यायालय में वाद संस्थित किया। मामला जब नेशनल लोक अदालत में समक्ष आया कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्रीमती प्रिर्या शर्मा, मामले से संबंधित अधिवक्ता श्री प्रकाश रातड़िया एवं श्री राजेन्द्रसिंह पंवार द्वारा किये गए समझौते सार्थक प्रयास से लगभग ढाई वर्ष से अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी साथ रहने पर सहमत हुये। माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अनीष कुमार मिश्रा एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्रीमती प्रिया शर्मा की उपस्थिति में दोनो नें एक दूसरे को माला पहनाई एवं मिठाई खिलायी और दोनो राजी-खुशी एक साथ अपने घर को गए।
पत्नी ने पति के विरूद्ध मारपीट एवं प्रातड़ना के आधार पर केस लगाया, लोक अदालत में हुआ समझौता, शांतीपूर्ण तरीके से रहने को हुये सहमत।
नरगीश (बदला हुआ नाम) का विवाह आशीक (बदला हुआ नाम) से वर्ष 2023 में सामुहिक विवाह सम्मेलन मुस्लिम शरीयत अनुसार हुआ। विवाद बढ़ने पर वर्ष 2023 से नरगीश और आशीक दोनो ही पृथक-पृथक रहने लगे। मारपीट एवं प्रताड़ना के आधार पत्नी द्वारा पति के विरूद्ध कुटुम्ब न्यायालय, मंदसौर में वाद दायर किया गया। मामला लोक अदालत के समक्ष आने पर, पीठासीन अधिकारी द्वारा समझौते के किये गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप दोनों शांतीपूर्ण तरीके से एक साथ रहने को सहमत हुये। प्रकरण में समझौता कार्यवाही के दौरान आवेदक के अधिवक्ता श्री शेख बशीरूद्दीन तथा अनावेदक अधिवक्ता हाफीज खॉ भी मौजूद रहे। माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अनीष कुमार मिश्रा प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्रीमती प्रिया शर्मा की उपस्थिति में पति-पत्नी दोनो ने एक दूसरे को माला पहनाई एवं मिठाई खिलाईं।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Dec 2025, 07:35 PM
श्री चित्रगुप्त जी की कथा श्रवण बहुत बड़ा पावन पुण्य है जरूर पधारें ।
नीमच : श्री चित्रगुप्त जी की संगीतमय कथा का वृहद आयोजन में कायस्थ समाज एवं आमजन से कथा श्रवण की अपील एवं अभिनन्दन नीमच कायस्थ समाज अध्यक्ष सत्येन्द्र सक्सेना, सचिव नितिन सक्सेना, कोषाध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा निगम, सचिव प्रीति सक्सेना, कोषाध्यक्ष डॉ कीर्ति सक्सेना एवं कायस्थ समाज नीमच कार्यकारिणी के साथ कायस्थ सोशल ग्रुप के प्रत्यूष गौड़, आतिश गौड़, कपिल श्रीवास्तव एवं नीतीश गौड़ ने किया है ।
श्री चित्रगुप्त जी की दिव्य कथा का आयोजन आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 रविवार को दोपहर 1 से 4 स्थानीय लायंस डेन में कथा व्यास श्री श्री 1008 जगद्गुरु श्री चित्रगुप्ताचार्य डॉ स्वामी श्री सच्चिदानंद जी महराज वृंदावन के मुखारविंद से होने जा रहा है । कथा से पूर्व 9:30 से कथा स्थल धाम से एक चल समारोह भी शहर में पूर्व निर्धारित मार्ग पर निकलेगा । श्री चित्रगुप्त जी की कथा का आयोजन संयोजक मंडल कायस्थ समाज द्वारा किया जा रहा है । जिला नीमच, चित्तौड़गढ़, मंदसौर, जावरा, रतलाम कायस्थ समाज ने सभी से पधार कर श्रवण का निवेदन भी किया है की श्री चित्रगुप्त जी की संगीतमय कथा का यह आयोजन प्रथम बार नीमच में होने जा रहा है । कायस्थ समाज अध्यक्ष सत्येन्द्र सक्सेना ने बताया कि इस आयोजन में मालवा मेवाड़ और दूरस्थ क्षेत्र से विशिष्ट व्यक्तित्व एवं कायस्थ समाजजन की उपस्थिति रहेगी ।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Dec 2025, 06:27 PM
अजाक्स प्रांताध्यक्ष IAS श्री संतोष वर्मा के समर्थन में ज्ञापन
असंवैधानिक कार्यवाही के विरुद्ध भीम आर्मी, जयस ,SC ST युवा छात्र संघ एवं अन्य सामाजिक संगठन जिला मंदसौर का कड़ा विरोध
मंदसौर/ दिनांक 13/12/2025 को भीम आर्मी, जयस,अजा अजजा युवा छात्र संघ एवं संयुक्त संगठनों,मंदसौर की ओर से आज एक महत्वपूर्ण ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, माननीय रजिस्ट्रार जनरल (सुप्रीम कोर्ट) एवं माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के नाम प्रेषित किया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि दिनांक 23 नवम्बर 2025 को भोपाल में आयोजित अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन में श्री संतोष वर्मा (IAS) द्वारा संविधान, सामाजिक समरसता, सद्भाव, जातिवाद उन्मूलन एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा पर आधारित सकारात्मक एवं संवैधानिक वक्तव्य दिया गया था। उनके पूरे उद्बोधन को तोड़-मरोड़ कर मात्र 7 सेकंड की वीडियो क्लिप के माध्यम से समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कुछ असामाजिक एवं दलित–आदिवासी विरोधी तत्वों द्वारा किया गया।
SC/ST/OBC संगठनों का आरोप है कि बिना निष्पक्ष जांच एवं विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाए, शासन द्वारा श्री संतोष वर्मा (IAS) को कारण बताओ नोटिस जारी करना संविधान के अनुच्छेद 14, 15(4), 16(4), 21, 38(2) एवं 46 की भावना के प्रतिकूल है। यह कार्यवाही न केवल एक वरिष्ठ आदिवासी अधिकारी की गरिमा पर आघात है, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को भी कमजोर करती है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें IAS संतोष वर्मा जी के विरुद्ध सभी दंडात्मक कार्यवाही पर तत्काल रोक, 2003 से लंबित SC/ST/OBC बैकलॉग पदों पर शीघ्र भर्ती प्रमोशन में आरक्षण का पूर्ण क्रियान्वयन, 27% OBC आरक्षण में 13% होल्ड समाप्त करना, पांचवीं अनुसूची का प्रभावी पालन,धमकियों पर FIR दर्ज करना, संविधान व बाबा साहेब का अपमान करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई, सिविल जज (एंट्री लेवल) परीक्षा–2022 की निष्पक्ष जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र समिति गठन जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं। संगठनों ने यह भी घोषणा की कि 18 जनवरी 2026 को “संविधान बचाओ – आरक्षण बचाओ” के संकल्प के साथ लगभग 5 लाख SC/ST/OBC नागरिक भोपाल पहुंचकर संविधान की शपथ लेंगे।
सभी संगठनों ने स्पष्ट किया कि किसी भी ईमानदार एवं संवैधानिक अधिकारी के साथ अन्याय समाज स्वीकार नहीं करेगा। SC/ST/OBC समाज संविधान, लोकतंत्र एवं आरक्षण की रक्षा हेतु एकजुट है और संवैधानिक दायरे में रहकर अपना संघर्ष जारी रखेगा।
इस अवसर पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सूर्यवंशी,भीम आर्मी जिला प्रभारी पारस आजाद,गोपाल रायकवार,विधिक सलाहकार गणपत तेनिवार, जिला उपाध्यक्ष श्याम सुर्यवंशी,SC ST युवा छात्र संघ जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर बोराना, जिला संगठन मंत्री सुनील मौर्य ,अवधेश जाटव , निर्भयराम परिहार गणपत बामनिया , लखन अहिरवार,पन्नालाल सुनार्थी, हितेश बडगोत, विजेश राठौर इंडियन, पारस राठौर,कलम मालवीय जिला महासचिव छात्र संघ, निलेश,राहुल, चिंटू सहित युवा छात्र सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Dec 2025, 06:24 PM
नवोदय प्रवेश परीक्षा में 80 सीटों के लिए 2720 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट, जिला रतलाम–2 में सत्र 2026–27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 80 सीटों के लिए पंजीकृत 3143 विद्यार्थियों में से 2720 ने परीक्षा दी, जबकि 423 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
नवोदय विद्यालय आलोट, जिला रतलाम–2 के अंतर्गत आने वाले विकासखंडों में आलोट क्षेत्र से 1132 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1027 उपस्थित रहे और 105 अनुपस्थित पाए गए। बाजना विकासखंड में 1018 में से 859 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 159 अनुपस्थित रहे। जावरा विकासखंड में 993 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 834 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, वहीं 159 अनुपस्थित रहे।
प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर शनिवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित की गई। परीक्षा के लिए आलोट के सांदीपनि, कन्या एवं महावीर विद्यालय, बाजना के उत्कृष्ट, कन्या, मॉडल एवं होली फेमिली विद्यालय तथा जावरा के कमला नेहरू मॉडल और सांदीपनि विद्यालय सहित कुल 10 केंद्र बनाए गए थे।
परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी के नामिनी, विद्यालय प्रशासन एवं परीक्षा प्रभारी द्वारा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा जिलाधीश द्वारा नियुक्त उड़न दस्ते ने भी परीक्षा व्यवस्था की निगरानी की। पुलिस बल की तैनाती के बीच परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुई।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Dec 2025, 05:31 PM
चरनोई भूमि पर जमा अवैध लकड़ियों का बड़ा जखीरा जप्त, राजस्व विभाग की सख्त कार्रवाई
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम नारायणगढ़ में शासकीय चरनोई भूमि पर जमा की गई बबूल, पीपल सहित अन्य प्रजातियों की लकड़ियों का बड़ा जखीरा जप्त किया। कार्रवाई के दौरान लकड़ी काटने में उपयोग की जा रही कटाई मशीन भी जब्त की गई।
प्रशासन को लंबे समय से चरनोई भूमि पर अवैध रूप से लकड़ियां जमा किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां बड़ी मात्रा में लकड़ियां पाई गईं। टीम ने पंचनामा बनाकर मौके से समस्त लकड़ियों एवं उपकरणों को अपने कब्जे में लिया।
फिलहाल जप्त की गई लकड़ियों के वास्तविक मालिकों की पहचान की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है। राजस्व विभाग का कहना है कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण एवं अवैध रूप से वनों की कटाई किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्रवाई में तहसीलदार आलोट, पटवारी देवेंद्र राठौर, राजुल सिंह, कुलदीप सिंह तथा ग्राम कोटवार शामिल रहे। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि लकड़ी माफियाओं के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शासकीय भूमि और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Dec 2025, 05:29 PM
मंदसौर जिले ने दो वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए : प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया
पशुपतिनाथ लोक, मेडिकल कॉलेज, चीता प्रोजेक्ट, नगर वन, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की उल्लेखनीय उपलब्धियां
भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत 8,803 किसानों को 10.20 करोड़ रुपए का भावांतर भुगतान किया
दो वर्षो की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक एवं प्रेस वार्ता सम्पन्न

मंदसौर / महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सुशासन भवन सभागार में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मंदसौर जिले में अब तक किए गए विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति तथा उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने 2 वर्ष की उपलब्धियां पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सहित सभी जिलाधिकारी, पत्रकार गण मौजूद थे।

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि विगत दो वर्षों में मंदसौर जिले में धार्मिक, पर्यटन, औद्योगिक, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगरीय एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से पशुपतिनाथ लोक का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत जिले में 61.62 करोड़ रुपए की लागत से 5 निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के सभी 922 ग्रामों में 2 लाख 40 हजार से अधिक ग्रामीण नल जल कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं तथा लगभग 1332 करोड़ रुपए की नल जल योजनाओं के कार्य प्रगतिरत हैं। इसके साथ ही गांधीसागर जल विद्युत गृह की 115 मेगावाट क्षमता की इकाइयों के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण हेतु 418.91 करोड़ रुपए की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई है।

स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी जिले ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। मंदसौर जिला मुख्यालय पर श्री सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अक्टूबर 2024 से 100 सीट्स के साथ प्रारंभ किया गया है, जहां वर्तमान में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के कुल 200 छात्र अध्ययनरत हैं। इसके अलावा जिले में 13 सांदीपनि विद्यालयों की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें से अधिकांश भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है।

कृषि एवं किसान कल्याण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत जिले के 2 लाख 19 हजार से अधिक किसानों को 43.96 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई है। सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत 8,803 किसानों को सिंगल क्लिक के माध्यम से 10.20 करोड़ रुपए की राशि उनके बैंक खातों में जमा कराई गई है। अतिवृष्टि एवं फसल क्षति पर जिले को 267.29 करोड़ रुपए की राहत राशि आवंटित की गई है।

औद्योगिक विकास को गति देने हेतु जिले में 331.47 हेक्टेयर भूमि पर नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार किया गया है। कृषि उद्योग समागम 2025 का आयोजन मंदसौर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में किया गया, जिसमें 3,600 करोड़ रुपए का पूंजी निवेश हुआ तथा लगभग 12,500 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत विगत दो वर्षों में 487 हितग्राहियों को 35.39 करोड़ रुपए का ऋण प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ा गया है।

नगरीय एवं ग्रामीण विकास के अंतर्गत अमृत 2.0 योजना में 194.82 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 10,166 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, ग्राम सड़क, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) सहित 50,512 विकास कार्यों के लिए 810.01 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से मंदसौर जिला निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है तथा आने वाले समय में जिले को विकास के नए शिखर पर पहुंचाया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Dec 2025, 04:48 PM
ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोरों को 36 घंटे में किया गिरफ्तार
मंदसौर / पुलिस थाना अफजलपुर पुलिस द्वारा रात्रि में 5 से अधिक दुकान के ताला तोङकर चोरी करने वाले शातिर चोर की पतारसी कर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना से मात्र 36 घंटे में दो आरोपी को किया गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की
श्रीमान विनोदकुमार मीना पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकार पुलिस मंदसौर ग्रामीण श्रीमती कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी उनि शैलेन्द्र सिहं कनेश के कुशल नेतृत्व में गठित अफजलपुर पुलिस टीम को रात्रि में 5 से अधिक दुकान के ताला तोङकर चोरी करने वाले शातिर चोर की पतारसी कर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना से मात्र 36 घंटे के अन्दर दो आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 10.12.25 की दरमीयानी रात को ग्राम डिगावमाली में शातिर अज्ञात बदमाश द्वारा कई दुकानो के ताले तोङने की कोशिश कर एक मोबाईल फोन की दुकान का ताला तोङकर 04 मोबाईल फोन व नगदी कुल किमती 1 लाख रुपये की चोरी की सुचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 स्पेशल टिम गठित कर सायबर सेल व 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया संदिग्ध व्यक्तियो से पुछताछ की गई तथा सायबर सेल की मदद से एक संदेही मुकेश मीणा निवासी बाबरेचा से सघनता से पुछताछ करते चोरी हुआ मोबाईल फोन शिवा पिता रमेश मीणा निवासी बाबरेचा से खरिदना बताया गया जो प्रकरण मे आरोपी मुकेश मीणा व शीवा मीणा को गिरफ्तार कर प्रकरण मे चोरी गया मश्रुका 4 मोबाईल व नगदी कीमती 1 लाख रुपये कि जप्त कर कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है ।
गिरफ्तार आरोपी –
1. शिवा पिता रमेश मीणा जाति भील उम्र 30 साल निवासी बाबरेचा थाना दलोदा
2. मुकेश पिता रमेश मीणा जाति भील उम्र 21 साल निवासी बाबरेचा थान दलोदा
जप्तशुदा मश्रुका-
01 . 04 विवो कम्पनी के मोबाईल फोन
सराहनीय कार्य- -उनि शैलेन्द्र सिंह कनेश थाना प्रभारी अफजलपुर,उनि राजाराम वर्मा , सउनि अजय चोहान ,प्रआर 111 धीरेन्द्र सिंह , आर 702 विजयसिंह , आर 408 घनश्याम पाटीदार आर 834 अरुण शर्मा, आर 188 चन्द्रपाल सिंह ,आर 444 देवेन्द्र सिंह ,आर 510 कानसिंह , आर 789 मनीष जाट, व सायबर सेल प्र.आर आशीष बैरागी मन्दसौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Dec 2025, 02:54 PM
सांसद खेल महोत्सव का गरोठ मंडल मे होगा शुभारंभ आज
गरोठ के सभी स्कूलो पर आयोजित होंगी विविध खेल गतिविधियाँ
दीपक मांदलिया/ मंदसौर/गरोठ/ नीमच संसदीय क्षेत्र की विधानसभा गरोठ मंडल में आज 13 दिसम्बर को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट मंच प्रदान करना, उनकी प्रतिभा को निखारना तथा खेलों के प्रति उत्साह और खेलभावना को बढ़ावा देना
सांसद खेल महोत्सव में कुल आठ प्रमुख खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें कबड्डी, खो-खो, रस्सा-कस्सी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, मैराथन सहित विभिन्न क्षेत्रीय खेलों का समावेश है। गरोठ विधानसभा के खिलाड़ी उत्साहपूर्वक विभिन्न स्तरों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेगे
गरोठ विकास खंड से महाविद्यालय, स्कूल से प्रतिभाशाली खिलाडी इस आयोजन मे भाग लेगे
विधायक चंदरसिह जी सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष गौकूलसिह जी चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रणजित सिह जी चौहान, पिछडा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीनेश जी पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य श्यामसिह जी चौहान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश जी चौधरी सहित और भी जनप्रतिनिधि सांसद खेल महोत्सव का करेगे शुभारंभ
posted by : Admin/Pointer Media
12 Dec 2025, 11:25 PM
श्री सांवलिया सेठ धाम पर भागवत कथा हेतु 14 दिसंबर को विशेष बैठक
बरखेड़ा पंथ/महेश मरेठा/ श्री सांवलिया सेठ धाम मंदिर बरखेड़ा पंथ पर आगामी जनवरी माह में आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्री भागवत कथा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार 14 दिसंबर, शाम 4:00 बजे मंदिर प्रांगण में एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कथा आयोजन को सफल एवं भव्य रूप देने के लिए समय रहते आवश्यक व्यवस्थाओं, मंच सज्जा, धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं सेवा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
मंदिर समिति ने क्षेत्र के समस्त मंदिर प्रबंधन सदस्य एवं भक्तगणों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने-अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान करें, ताकि आगामी माह में होने वाले इस सात दिवसीय आध्यात्मिक उत्सव को उत्कृष्ट रूप से संपन्न कराया जा सके।
गौरतलब है कि बरखेड़ा पंथ स्थित श्री सांवलिया सेठ धाम में प्रति वर्ष विभिन्न धार्मिक आयोजन होते हैं, जिनमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल होकर धार्मिक लाभ उठाते हैं। इस वर्ष आयोजित होने वाले श्री भागवत कथा महोत्सव को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। समिति का मानना है कि श्रद्धालुओं के सहयोग से यह आयोजन पूरे क्षेत्र में धार्मिक चेतना और भक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Dec 2025, 11:17 PM
श्री दुधाखेडी माताजी नवीन मंदिर निर्माण कार्य हेतु 13 लाख 51 हजार रुपये का नगद चैक सोलंकी द्वारा प्रदान
भवानीमंडी/जगदीश पोरवाल । राजस्थान की सीमा से लगे प्रसिद्व आरोग्य धाम श्री दुधाखेडी माताजी नवीन मंदिर निर्माण कार्य हेतु मातारानी के परम भक्त ,राजपूत समाज के वरिष्ठ समाज सेवी भानपुरा क्षेत्र के ग्राम
सातलखेड़ी निवासी तेजसिंहजी सोलंकी द्वारा श्री दुधाखेड़ी माताजी नवीन मंदिर निर्माण कार्य हेतू 13,51,000/- रूपये की दान राशि दुधाखेडी माताजी मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गरोठ राहुल सिंह चौहान को चेक के माध्यम से प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर श्री जगदगुरु शांकराचार्य ज्ञाननंद जी तीर्थ भानपुरा पीठ,युवाचार्य वरुणेंद्र तीर्थ एवं मंदिर प्रबंध समिति सचिव तहसीलदार भानपुरा विनोद शर्मा एवं प्रकाश नाथ जी महाराज इंद्रगढ़ आश्रम भानपुरा ,ग्राम सातल खेड़ी सोलंकी परिवार के प्रतापसिंह सोलंकी,गोवर्धन सिंह सरपंच ,शिवराज सिंह,दिलीप सिंह,वीरेन्द्र सिंह,रघुराज सिंह,विधायक सुपुत्र गोपाल सिंह सिसोदिया ,मंदिर पुजारी घनश्याम नाथ योगी, आत्मा राम योगी ,लक्ष्मीनारायण नाथ, रघुनाथ नाथ योगी, मोहन नाथ योगी ,पुरानाथ योगी केसर नाथ योगी, , मंदिर लेखापाल नरेंद्र कुमार शर्मा,मंदिर व्यवस्थापक रामेश्वर शर्मा की इस अवसर पर गरिमामय उपस्तिथि रही।

posted by : Admin/Pointer Media
12 Dec 2025, 08:36 PM
प्रशासन और पुलिस के कार्य तो धरातल पर दिख रहे हैं लेकिन राजनीतिक शक्ति का अभी भी अभाव है।
झालावाड़ जिले में
भवानीमंडी । (जगदीश पोरवाल ) प्रशासन की दृष्टि से झालावाड जिला राज्य और कई मामलों में तो पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा लेकिन राजनीतिक स्तर पर अभी भी बहुत कुछ होना बाकी है,राजनीतिक इच्छा शक्ति भी है तो केवल झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में जहां से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे विधायक है ।
झालावाड़ जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक है तथा सांसद भी भाजपा के हैं । पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पावर में थी तब तक कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था लेकिन वह अब धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है ।
"नव उत्थान - नई पहचान बदलता राजस्थान बढ़ता राजस्थान" के संकल्प के साथ जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि, उद्योग, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी ढाँचे के विस्तार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक और प्रभावी कार्य किए हैं।
प्रशासनिक सुधार, पारदर्शिता, समयबद्ध कार्य निष्पादन और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। झालावाड़ जिले ने भी पिछले 2 वर्षों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है जो निम्न प्रकार है -
राज्य में प्रथम स्थान पर रहा:-
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के शत-प्रतिशत पेंशनधारियों का सत्यापन करने वाला प्रदेश में पहला जिला बना झालावाड़।
झालावाड़ जिले को नीति आयोग द्वारा "Certificate of Appreciation" से सम्मानित किया गया है। यह प्रशस्ति पत्र 'स्वास्थ्य एवं पोषण', 'कृषि एवं संबंधित सेवाएं' और 'सामाजिक विकास' जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर 4 संकेतकों में पूर्ण संतृप्ति (सैचुरेशन) प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया है।
राज्य सरकार की पंच गौरव योजना:-
गागरोन दुर्ग में हुए चित्रकला महोत्सव में 5100 विद्यार्थियों द्वारा एकसाथ चित्रकारी कर झालावाड़ ने विश्व रिकॉर्ड बनाया।
अवाप्त भूमि का जल संसाधन विभाग के नाम नामान्तरण"
झालावाड़ जिले में कुल 44 परियोजनाओं (वृहद, मध्यम, लघु एवं माईक्रो सिंचाई परियोजना) की कुल अवाप्त भूमि 13 हजार 263 हैक्टेयर में से 13 हजार 150 हैक्टेयर (99.15 प्रतिशत) भूमि का विभाग के नाम नामान्तरण किया जा चुका है, जो कि विभाग की बडी उपलब्धियों में से एक है।
परवन वृहद बहुउद्देशीय परियोजना -
परवन वृहद बहुउद्देशीय परियोजना के अन्तर्गत भारत की सबसे लम्बी वॉटर टनल का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी कुल लंबाई 8.75 किलोमीटर है। इस टनल का निर्माण कार्य 97 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।
देश की प्रथम पिंक पीएचसी :-
जिले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवाचार किया गया, जिसमे देश की प्रथम पिंक पीएचसी बनाई गयी, जिसमें चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर, ए.एन.एम., लैब टैक्निशियन, सहायक लैब टैक्निशियन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सहायक स्टॉफ सभी महिलाएं ही कार्य करती है।
झालावाड़ जिले का संतरा क्षेत्रफल एवं उत्पादन में राज्य में प्रथम स्थान पर है :-
वर्ष 2024-25 में जिले में संतरा बगीचा 23 हजार 900 हैक्टर क्षेत्रफल मे स्थापित है, जिसका उत्पादन 2 लाख 90 हजार 500 मै.टन है।
मसाला उत्पादन :-
धनिया उत्पादन राज्य में झालावाड जिला प्रथम स्थान पर है। वर्ष 2024-25 में धनिया का क्षेत्रफल 21 हजार 48 हैक्टेयर एवं उत्पादन 28 हजार 861 मै.टन है।
नवाचार झालावाडी हर्बल गुलाल :-
जिला प्रशासन के सहयोग से वनधन केन्द्रों के माध्यम से हर्बल गुलाल तैयार कर 5.50 लाख की 2200 किलोग्राम हर्बल गुलाल विक्रय राजस्थान में सबसे अधिक विक्रय कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो राजीविका की महिलाओ द्वारा प्राकृतिक सामग्री का उपयोग करके बनायी गयी।
अतिक्रमण मुक्त :-
झालावाड जिले को अतिक्रमण से मुक्त करायें जाने के अभियान के अन्तर्गत निम्न प्रमुख अतिक्रमण हटाए गए ।
भू-सम्पदा अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत विभिन्न राजकीय कार्यालयों (जो पूर्व से ही जिले में स्थापित हो) को उनकी भूमि का पट्टा/आवंटन पत्र जारी किए जा रहे हैं।
पुलिस विभाग के कार्य:-
पुलिस विभाग द्वारा नशा तस्करों के विरूद्ध अभियान चलाकर उनकी अवैध सम्पतियों को घ्वस्त किया गया।
ऑपरेशन शटर डाउन के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं में सेंध लगाने वाले लोगों का पर्दाफाश किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु राहतवीर योजना का शुभारम्भ किया गया। सड़क दुर्घटनाओं में कमेटी के माध्यम से सफलतम प्रयास कर 2024 की तुलना में दुर्घटनाओं, मृत्यु एवं घायलों की संख्या में कमी लाई गई।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Dec 2025, 08:33 PM
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 13 दिसम्बर प्रातः 11 बजे होगी जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक
दोपहर 12 बजे आयोजित होगी प्रेस वार्ता
मंदसौर / अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिले की प्रभारी मंत्री एवं जिला विकास सलाहकार समिति, मन्दसौर की उपाध्यक्ष सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक 13 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे कलेक्टर कार्यालय स्थित सभागृह, मंदसौर में आयोजित की गई है।
बैठक उपरांत प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में दोपहर 12:00 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर अब तक किए गए कार्यों, उपलब्धियों तथा मंदसौर जिले के विकास हेतु किए गए प्रयासों एवं उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को प्रदान की जाएगी।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Dec 2025, 05:59 PM
स्लेट पेंसिल श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष सिलिकोसिस जांच शिविर 16 दिसंबर को
मंदसौर / मध्य प्रदेश स्लेट पेंसिल कर्मकार कल्याण मंडल मंदसौर द्वारा बताया गया कि जिले के स्लेट पेंसिल उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन 16 दिसंबर 2025 को प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 तक कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय चौधरी कॉलोनी मंदसौर में आयोजित किया जाएगा।
जिले के स्लेट पेंसिल उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष सिलिकोसिस जांच शिविर में चिकित्सकों द्वारा श्रमिकों की सिलिकोसिस से संबंधित जांच की जाएगी एवं आवश्यक दवाईयां नि:शुल्क वितरित की जाएगी। एक्स-रे भी किये जाएगें। समस्त कार्यरत स्टेल पेंसिल श्रमिकगण अपनी पीली डायरी, चल रहे इलाज की पर्चियां, एक्स-रे एवं बीमा कार्ड साथ में लेकर आए।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Dec 2025, 05:34 PM
सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ, जिले के सभी संकुलों पर आयोजित होंगी विविध खेल गतिविधियाँ
मंदसौर / मंदसौर संसदीय क्षेत्र में आज सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट मंच प्रदान करना, उनकी प्रतिभा को निखारना तथा खेलों के प्रति उत्साह और खेलभावना को बढ़ावा देना है।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि, सांसद खेल महोत्सव में कुल आठ प्रमुख खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें कबड्डी, खो-खो, रस्सा-कस्सी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, मैराथन सहित विभिन्न क्षेत्रीय खेलों का समावेश है। जिलेभर के खिलाड़ी उत्साहपूर्वक विभिन्न स्तरों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं।

महोत्सव का आयोजन तीन चरणों में निर्धारित किया गया है—12 से 20 दिसंबर 2025 : सभी संकुल स्तर पर प्रतियोगिताएँ। 21 से 23 दिसंबर 2025 : विधानसभा स्तर पर आयोजन। 24 एवं 25 दिसंबर 2025 : लोकसभा स्तर पर प्रतियोगिताएँ आयोजित होगी।
25 दिसंबर को मुख्य कार्यक्रम के साथ सांसद खेल महोत्सव का समापन किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Dec 2025, 05:33 PM
सनसनीखेज 06 माह पुराने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के अंधे कत्ल का खुलासा
मंदसौर / श्रीमान विनोद कुमार मीना पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंदसौर ग्रामीण श्रीमती कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी वरुण तिवारी के नेतृत्व में गठीत टीम ने अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपीगणो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 18.07.25 को सूचनाकर्ता कंवरलाल पिता बद्रीलाल धाकड उम्र 55 वर्ष निवासी हिंगोरियाबड़ा ने सुचना दी कि श्यामलाल पिता दौलतराम धाकड उम्र 45 वर्ष निवासी हिंगोरियाबडा की मृत्यु घर के ऊपर बने कमरे मे पलंग पर सोते हुए सिर, गले व कान पर बायीं तरफ धारदार हथियार से हमला करके किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या करना बताया तथा घटना स्थल व शव का निरीक्षण करते मृतक श्यामलाल धाकड के सिर, कान व गर्दन पर वायीं ओर धारदार हथियार से चोटो के निशान पाए गए, जो पृथम दृष्टिया मृतक श्यामलाल धाकड के सिर, कान व गर्दन पर बायीं ओर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से वार करने से आई चोटो से मृत्यु हुई है। मृतक श्यामलाल के शव को जिला चिकित्सालय पीएम हेतु भेजकर पेनल से पीएम कराया गया। जिस पर से अपराध धारा 103 बीएनएस का पाया जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना नाहरगढ पर अपराध क्रमांक 270/25 धारा 103 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
खुलासा विवरण - विवेचना में मिले तथ्यो के आधार पर पाया गया कि मृतक श्यामलाल धाकड का गांव की एक महिला से संपर्क होने से एंव मृतक श्याम लाल धाकड अपने नाम की रजिस्टर्ड जमीन व घर महिला के नाम करने का डर एंव समाज में बदनामी के कारण मृतक के पिता दौलतराम ने सह आरोपीगण गोपाल धाकड व रंगलाल बाछडा , सुमित बाछ़डा , अटलु बाछडा के साथ मिलकर अपने बेटे श्यामलाल धाकड को कुल्हाडी व चाकु से मारने की योजना बनाई । बाद योजना अनुसार दौलतराम धाकड ने रंगलाल बाछडा , सुमित बाछडा , अटलु बाछ़डा को श्यामलाल धाकड की हत्या के लिये 5 लाख रुपये दिये । दिनांक 17.07.2025 को मध्य रात्रि सुमित की मोटर साईकिल ओऱ अटलु अपनी मोटर साईकिल से गांव राती तलाई से हिंगोरिया बडा पहुचे जहा पर मोटरसाईकिल दौलतराम धाकड के घऱ से थोडा दुर गली मे खडी करके दौलतराम के बताये अनुसार घर के अंदर सीढियो के रास्ते छत पर मृतक श्यामलाल के कमरे में पहुचे जहां श्यामलाल पलंग पर सोया हुआ था बाद श्यामलाल को मारने के ईरादे से आरोपीगण सुमित, रंगलाल व अटलु ने कुल्हाडी व चाकु से श्यामलाल की गर्दन व शरीर पर कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी ।
गिरफ्तार आरोपी –
01. दौलतराम धाकड पिता नाथुलाल धाकड निवासी हिंगोरिया बडा
02. गोपाल धाकड पिता बद्रीलाल धाकड निवासी हिंगोरिया बडा
03. रंगलाल पिता कन्हैयालाल बाछडा निवासी रातीतलाई
04. सुमित पिता केशुराम बाछडा निवासी रातीतलाई
05. अटलु पिता बगदीराम बाछडा निवासी रातीतलाई
सराहनीय कार्य - निरी वरुण तिवारी , प्रआर 121 अर्जुन सिंह , प्रआर 116 रमीज राजा , प्रआर 295 राकेश शर्मा , प्रआर 608 दिलावर सिंह, प्रआर 69 अर्जुन सिंह ,प्रआर 72 जीवन राठौर, आर 860 कन्हैयालाल मीणा , आर 311 महेन्द्र , आर 13 विजयपाल सिंह , आर 513 मनीस दास बैरागी , आर 486 लाखन सिंह , आर 399 ईश्वर गेहलोद, आर. 411 लियाकत मेव एवं साइबर सेल मन्दसोर से उनि रितेश नागर , प्रआर 639 आशीष , आर 467 मनीष बघेल , आर 265 मुजफ्फर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Dec 2025, 04:40 PM
नेशनल लोक अदालत में 13 दिसंबर को विद्युत संबंधित धारा 135 तथा 126 के प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष छूट का प्रावधान
मन्दसौर/ समस्त सम्माननीय विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 13 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा सभी तहसील एवं जिला न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है, जिसमे आपसी समझोते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा।
इसी तारतम्य में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड मंदसौर द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किए गए लिटिगेशन तथा प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष छूट का प्रावधान रखा है। उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार प्रकरण के निराकरण के लिए म. प्र. प. क्षे.वि.वि. क. लि .के वितरण केंद्र कार्यालय में भी 13 दिसंबर 2025 के पूर्व भी सम्पर्क कर नियमानुसार 20% से 30%छूट का फायदा उठा सकते है।
नोट: _ नियत तिथि पश्चात किसी प्रकार की कोई भी छूट नहीं दी जावेगी।
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड मंदसौर द्वारा सूचनार्थ .।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Dec 2025, 02:57 PM
भरी पंचायत में मारपीट कर नाक तोड़ने वाले तीन आरोपीयों 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास
रामपुरा। रौनक पाटीदार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रृंखला न्यायालय, रामपुरा द्वारा भरी पंचायत में मारपीट कर फरियादी की नाक तोड़कर गंभीर चोट पँहुचाने वाले तीन आरोपीगण (1) घासीराम पिता गोरीलाल बंजारा, उम्र-65 वर्ष, (2) दिनेश पिता घासीराम बंजारा, उम्र-33 वर्ष एवं (3) राकेश पिता घासीराम बंजारा, उम्र-31 वर्ष, तीनों निवासी-ग्राम भागल, थाना रामपुरा, जिला नीमच को धारा 325/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 02-02 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 500-500रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री अरविंद थापक द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 09 वर्ष पूर्व दिनांक 21.02.2016 को सुबह के लगभग 9 बजे ग्राम भागल स्थित राम मंदिर के सामने की हैं। फरियादी दिनेश सुरावत ने थाना कुकड़ेश्वर में उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख कराई कि घटना दिनांक को वह उसके घर पर था, तभी वहा पर उसके मौसाजी लख्मीचंद ने आकर कहा कि उसके घर पर रात्रि में किसी ने पत्थर फेंके थे, इसी बात को लेकर गांव में पंचायत इकट्ठी हो रही है और तुम्हें भी बुलाया हैं। इसके बाद वह उसके मौसाजी के साथ पंचायत पर गया था, जहॉ पर आरोपीगण बैठे हुए थे, जिन्होंने उससे कहा कि लखमीचंद्र के घर के उपर रात्रि में पत्थर किसने फेंके, इस बात पर फरियादी ने कहा कि कि आसपास वाले हो सकते हैं। इस बात पर आरोपीगण फरियादी के साथ विवाद करते हुवे कहने लगे कि तू हमारा नाम ले रहा है और उसके साथ झापट व मुक्कों से मारपीट करने लगे और उसके बाल पकड़ पर भी खींचे और शर्ट भी फाड़ दिया। पंचायत में उपस्थित लोगो द्वारा बीच-बचाव किया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपीगण के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान फरियादी का मेडिकल कराया गया जिसमें मारपीट के कारण उसकी नाक में फ्रैक्चर होना पाया गया। इसके पश्चात् आवश्यक विवेचना के उपरांत अभियोग-पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी एवं बीच-बचाव करने वाले चश्मदीद साक्षीगण सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया तथा अर्थदण्ड की सम्पूर्ण राशि को फरियादी को प्रतिकर के रूप में प्रदान किये जाने का आदेश भी दिया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओं श्री अरविंद थापक द्वारा की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Dec 2025, 01:59 PM
युवा होने का संबंध उम्र से नहीं हमारी ऊर्जा से है - जिला कलेक्टर
झालावाड़/जगदीश पोरवाल । झालावाड़ जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहा कि युवा होने का संबंध उम्र से नहीं हमारी ऊर्जा से है। युवाओं जैसी ऊर्जा को बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि हम अपने बचपन को जिंदा रखें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली और चेहरे पर सदा मुस्कान ही हमे युवा रखती है।

कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ गुरुवार को राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव के समापन समारोह पर बोल रहे थे । समारोह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलपुरा झालावाड़ तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कलेक्ट्री झालावाड़ में किया गया। महोत्सव जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा ने जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं पंचायत समिति झालरापाटन प्रधान भावना झाला ने युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने क्षेत्र, जिले और देश का नाम रोशन करने की बात कही।

महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजेताओं को दिए प्रशस्ति-पत्र
जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव के तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें जिले की 69 प्रतिभाओं ने अपनी भागीदारी निभाई। महोत्सव में ग्रुप लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, विज्ञान मेला, ग्रुप लोक गीत, एकल लोक गीत, कविता प्रतियोगिता, कहानी लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला, माण्डना सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अंत में राजस्थान युवा महोत्सव आयोजन सचिव कल्याणमल वर्मा ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर के विजेता संभाग स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम का संचालन पूनम रौतेला एवं सत्येन्द्र नामा ने किया।
कार्यक्रम में जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भूदयाल मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक भीम सिंह जाट, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पवन पाटीदार एवं बालचन्द कारपेन्टर, प्राचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय झालावाड़ चारूलता तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Dec 2025, 10:35 PM
राष्ट्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में माहिम खान का हाई जंप में चयन
मंदसौर/ सेंट अल्फोंसा कॉन्वेंट स्कूल शामगढ़ के खिलाड़ी माहिम खान पिता जावेद खान जो की भोपाल मे आयोजित जूनियर वर्ग स्कूल गेम्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ऊंची कूद में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर ,69 वी स्कूल नेशनल के लिये हुआ हे जो कि नेशनल प्रतियोगिता दिनांक 13/12/25से 17/12/25
तक लखनऊ(उत्तरप्रदेश)मेंआयोजित होगी माहिम खान की 1साल की मेहनत से ये मुकाम हासिल किया हे 69वी नेशनल में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे इस उपलक्ष्य में विद्यालय डायरेक्टर एलियास लुकास ,प्रिंसिपल सिस्टर जैन एंटोनी,बंशीलाल बारीवाल (जिला क्रीड़ा अधिकारी), विजेंद्र देवड़ा(खेल युवा कल्याण विभाग अधिकारी ) सौरभ जैन (ब्लाक शिक्षा अधिकारी),बाबूलाल जांगड़े(संकुल प्राचार्य)मयूर सिंह (खेल विभाग), नारायण सिंह राठौड़ (एथलेटिक्स कोच),राजेश नाडिया (ब्लाक क्रीड़ा अधिकारी)
घासीलाल जोकचंद (वरिष्ठ खेल शिक्षक) , व सभी शिक्षकों व छात्रों द्वारा बधाई दी और उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की उक्त जानकारी खेल शिक्षिका किरण भट्ट द्वारा दी गई ।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Dec 2025, 10:33 PM
जावरा में पहली बार राठौर समाज की बेटियों ने 110 वर्षीय मां श्रीमती लीला बाई राठौर को दी मुखाग्नि
जावरा ( नि प्र ) स्वर्गीय श्री गिरधारी लाल जी राठौर (इंदौर वाले) की धर्मपत्नी , स्वर्गीय मोहन लाल राठौर (आइसक्रीम वाले) की सासू जी, स्वर्गीय श्रीमती स्नेहलता राठौर (आगर वाले) श्रीमती रतन बाई राठौर (जावरा) व श्रीमती तेजू बाई (रतलाम) की माताजी, राकेश व हेमंत राठौर (आइसक्रीम वाले) श्रीमती निता राठौर (उज्जैन) , श्रीमती राधा राठौर (मंदसौर ) व श्रीमती ज्ञान कुंवर राठौर ( बड़ी सरवन)की नानी जी , आदित्य जय व विजय की परनानी जी, श्रीमती लीला बाई राठौर आयु 110 वर्ष (सैलाना ) का आकस्मिक स्वर्गवास होने पर श्री आनंदी हनुमान मंदिर स्थित शांतिवन में पुत्री श्रीमती रतनबाई राठौर (जावरा) ,श्रीमती तेजु बाई राठौर (रतलाम), नातिन श्रीमती नीतू राठौर (उज्जैन) श्रीमती राधा राठौर (मंदसौर), व श्रीमती ज्ञान कुंवर बड़ी सरवन (सैलाना),नवासा राकेश (जावरा), राजू (रतलाम) हेमंत राठौर (आशीर्वाद आइसक्रीम) व पर नवासा आदित्य, दामाद सोहन लाल राठौर (आगर मालवा) व अन्य परिजनों ने मुखाग्नि दी । अंतिम यात्रा में गणमान्य नागरिकों व समाज बंधुओ ने शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

posted by : Admin/Pointer Media
11 Dec 2025, 10:32 PM
थाना दलौदा पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार
दलौदा/ मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी संपत्ति संबंधी अपराधियों के गिरफ्तारी के संबंध में मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं श्रीमान SDOP महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम दलोदा मंडी रोड से चोरी हुई मोटरसाइकल को आरोपी के कब्जे से जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरियादी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP14 ZF 7977 दलोदामंडी रोड से चोरी हो जाने के संबंध में थाने पर रिपोर्ट दर्ज करायी थी रिपोर्ट पर से थाना दलोदा पर अपराध धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया बाद थाना प्रभारी महोदय द्वारा गठित टीम को रवाना कर घटना स्थल अन्य संभावित स्थानो पर तलाश करते विश्वश्नीय मुखबीरो से सुचना संकलन कर अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग कर आरोपी राजबाबू पिता भगत उम्र 40 साल निवासी उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकल को बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
सराहनीय कार्यः -
उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा तथा पुलिस बल थाना दलोदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Dec 2025, 06:39 PM
गरोठ खजूरीरूंदा में लगभग 70 लाख रूपए की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त
मंदसौर / गरोठ उपखंड में प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज गरोठ के खजूरीरूंदा गाँव में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं पंचायत की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्यवाही की।

एसडीएम गरोठ श्री राहुल चौहान ने बताया कि कार्रवाई के दौरान लगभग 70 लाख रूपए मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। टीम द्वारा मौके पर मौजूद अवैध निर्माणों व कब्जों को हटाते हुए जमीन को राजस्व अभिलेखों के अनुसार पुनः सरकारी स्वामित्व में लिया गया। आज की संयुक्त कार्यवाही में तहसीलदार कार्यालय गरोठ, राजस्व अमला, पुलिस बल तथा पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका रही।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Dec 2025, 06:38 PM
सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने वालों का किया सम्मान
लोगों की जान बचाने का पुण्य कार्य कर रहे हैं राहतवीर - जिला कलक्टर
15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान की शुरूआत की गई
झालावाड़/जगदीश पोरवाल । जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा भारत सरकार की राहतवीर योजना के तहत नवम्बर माह में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की समय पर सहायता कर उनकी जान बचाने वाले 13 राहतवीरों को गुरूवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया ने जिला परिषद् के सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहा कि जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं घायल व्यक्तियों की जान बचाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई राहतवीर योजना के सफल परिणाम सामने आने लगे हैं। अब राहतवीर पूर्ण तत्परता से लोगों की जान बचाने का पुण्य कार्य कर रहे हैं। पुलिस विभाग द्वारा की जाने वाली सख्ती से भी इसके सुखद परिणाम मिले हैं। इस प्रयास से जिले में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 50 प्रतिशत कमी आई है। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से इस कार्य को हम निरन्तर बनाए रखेंगे।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया ने कहा कि राहतवीरों की तत्परता और समझदारी से इस अभियान को पूर्ण सफलता मिलना प्रारंभ हो गई है। अब लोगों का नजरिया बदल रहा है, अब लोग आगे आकर सड़क दुर्घटना में धायलों की मदद कर रहे हैं यह राहतवीर योजना के सफल क्रियान्वयन का नतीजा है। ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में पुलिस पूरी सख्ती बरत रही है और ऐसे चालकों के लाइसेंस सस्पेंड किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि दुर्घटना के समय रील बनाने में समय व्यर्थ न करें, बल्कि घायल की मदद कर ‘‘असली हीरो’’ बनें। उन्होंने यातायात प्रबंधन में ‘‘पुलिस मित्रों’’ के योगदान की भी सराहना की।

नवम्बर माह में सड़क दुर्घटनाओं, घायलों एवं मृत्यु के आंकड़ों में आई कमी
उन्होंने बताया कि नवम्बर माह की पिछले तीन वर्षों की तुलना की जाए तो 2023 में जहां 42 सड़क दुर्घटनाएं हुई और उनमें 17 लोगों की मौत हुई एवं 47 घायल हुए। वहीं 2024 में 38 प्रकरण सामने आए जिनमें 20 लोगों की मृत्यु हुई एवं 41 घायल हुए। नवम्बर 2025 में इन तीनों आंकड़ों में भारी कमी आई है, 27 सड़क दुर्घटनाओं में केवल 11 लोगों की मृत्यु हुई एवं 25 व्यक्ति घायल हुए हैं।
जिला परिवहन अधिकारी के सुझाव पर निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में पुलिस मित्रों को अब सीपीआर और फर्स्ट एड का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नवम्बर माह के इन राहतवीरों का किया गया सम्मान
राहतवीर योजना के तहत नवम्बर-2025 माह के लिए चयनित नागरिकों में रवि कुमार, तेजकरण रेगर, अविनाश धाकड़, प्रदीप भील, रामस्वरूप, गोविन्द सुमन, जावेद अली, अजय शर्मा, मुकेश शर्मा, अक्षत जोशी, सोनू भील निवासी रैन बसेरा, सोनू भील निवासी झिरनिया, कन्हैयालाल नागर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सड़क सुरक्षा अभियान का किया शुभारम्भ, वाहनों चालकों से की गई समझाइश
कार्यक्रम के पश्चात् जिला परिवहन विभाग के माध्यम से चलाए जाने वाले 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क पर बिना हेलमेट पहने एवं बिना सिट बैल्ट लगाए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को फूल एवं गुलदस्ते देकर हेलमेट पहनने, सिट बैल्ट लगाने एवं यातायात के नियमों का पालन करने के लिए आग्रह करते हुए कहा कि ‘‘आपकी जान आपके परिवार के लिए कीमती है, कृपया नियमों का पालन करें।’’
इस दौरान जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भूदयाल मीणा, जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन, एसआरजी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा, जिला दुर्घटना राहत समिति के सदस्यगण सहित प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Dec 2025, 03:54 PM
सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने पिपलिया मंडल में बालागुड़ा संकुल की बैठक सम्पन्न
मल्हारगढ/ महेश मरेठा / सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर पिपलिया मंडल के अंतर्गत बालागुड़ा संकुल की महत्त्वपूर्ण बैठक शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय बालागुड़ा में संपन्न हुई। बैठक में संकुल क्षेत्र के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राकेश गोयल ने कहा कि आगामी सांसद खेल महोत्सव, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मनसा के अनुरूप खेलों को बढ़ावा देने का एक व्यापक अभियान है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विद्यालय अपने-अपने छात्र–छात्राओं की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी खेल गतिविधियों से जुड़े और उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
इस दौरान मंडल आयोजन प्रभारी एवं मंडल महामंत्री श्री मनोहर माली ने खेल महोत्सव के उद्देश्यों, जन सहभागिता तथा व्यापक प्रचार-प्रसार संबंधी निर्देश दिए। वहीं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं खेल सहप्रभारी श्री अशोक गुर्जर ने खिलाड़ियों की व्यवस्थाओं तथा मैदान की तैयारियों पर चर्चा की।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री कमलेश पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष महावीर कोठारी सांसद प्रतिनिधि श्री इंद्रजीत भट्ट, श्री रमेश पाटीदार एवं पंचायत सचिव श्री लालसिंह शक्तावत सहित अन्य अतिथियों ने अपने सुझाव साझा किए। बैठक के उपरांत अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को साइकिल वितरण किया गया तथा खेल मैदान का अवलोकन भी किया गया। कार्यक्रम में संकुल क्षेत्र के सभी प्राचार्य, शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Dec 2025, 01:27 PM
भारत टीबी मुक्त अभियान के अर्न्तगत ’निक्षय मित्र’ श्री शक्तावत द्वारा फ्रुट बास्केट वितरीत किये
मल्हारगढ/ महेश मरेठा । निक्षय मित्र योजना (जो अब प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है) में ठा.कृष्णपालसिंह शक्तावत मुंदेड़ी द्वारा डीटीसी सेंटर सीविल हास्पीटल के जिला क्षय केन्द्र के माध्यम से फ्रुट बास्केट वितरीत किये गये।
डॉ.जी.एस.चौहान मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी मंदसौर ने बताया की ’निक्षय मित्र’ बने, सामाजिक क्षेत्र मे ऐसे दानदाता बहुत कम मिलते है जो जरूरतमंदों को स्वयं आगे आकर यहयोग करते है, हमे श्री शक्तावत की प्रंशसा करना चाहिए की वह टीबी पिड़ितो को पोषण किट वितरने करने और मीरीजो का सहयोग करने पर स्वयं आगे आए और निक्षय मित्र बनकर के मरीजो को फुट बास्केट वितरीत किये गये। उक्त बात डीटीसी सेंटर मे मरीजों को पोषण किट वितरण के अवसर पर डॉत्र चौहान द्वारा मंच को संबोधित करते हुए कही। श्री चौहान ने कहा की शासन स्तर से भी योजना का लाभ टीबी मरीजो को मिल रही है वही सामाजिक क्षेत्र के व्यक्यिं को भी निक्षय मित्र योजना से जोड़ा जा रहा है ताकि मरीजों को लाभ मिल सके। मल्हारगढ जनपद सीईओ सृष्टि भदोरिया ने योजना को समझा और अपने ब्लॉक मे निक्षय मित्र योजना को पंचायत स्तर तक पहॅचाने की बात कही। रूरल पब्लिक सर्विसेस के डॉयरेक्टर राधेश्याम मारू ने इस अवसर पर कहा की निक्षय मित्र योजना मे एनजीओ का सहयोग से और अधिक व्यक्तियों तक पहॅच बनाई जा सकती है जिनसे पोषण किट जैसा सहयोग मिलता रहे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.आर.के. द्विवेदी ने मंच का संचालन करते हुए उपस्थिजनों को बताया की निक्षय योजना स्वास्थ से जुड़ने और विभाग के माध्यम से मरीजों का लाभ लेने की बात कही। इससे पहले डॉ. द्विवेदी व स्वास्थ्य विभाग के जगदीश खिंची ने मंचासीन अतिथियों का टीबी मुक्त भरत केसरीया डुप्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। ठा.कृष्णपालसिंह शक्तावत द्वारा 24 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरीत किये गये। इस अवसर पर सामाजिक कार्यक्रता दयाराम चौहान, महेन्द्रसिंह पंवार आक्या, शहजाद हुसैन,, संगीता शर्मा, वैभव पांण्डे, नयन राठौर, अजय पांण्डे, स्टॉप नर्से नाजिया, कृष्णा बैरागी आदी मौजुद थे।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Dec 2025, 01:24 PM
बिजली कंपनी के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाने पर किसान द्वारा धरना प्रदर्शन
ताल / वहीद खान / पुलिस थाने पर ग्राम असावता के एक किसान विरेन्द्र सिंह द्वारा बुधवार को सुबह 11 बजे से समाचार लिखे जाने शाम तक अनशन पर बैठ कर बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहा है, जिसमें धरना दे रहे किसान का विद्युत वितरण कंपनी के कुछ कर्मचारियों पर आरोप है कि उनके द्वारा बिना सूचना के उसके कुएं से विद्युत मोटर जप्त कर ली गई, उसकी कोई सूचना भी उसे नहीं दी गई। जबकि विधुत वितरण कंपनी विभाग का कहना है कि उसकी सूचना उसे दे दी गई थी ।
किसान द्वारा अधिकारीगण को शिकायत भी की गई है। और आज बुधवार को वह सुबह 11:00 बजे से समाचार लिखे जाने तक विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस थाना परिसर में प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर अनशन पर बैठा हुआ है।
ताल तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल ने दैनिक प्रसारण प्रतिनिधि वाहिद खान पठान को जानकारी देते बताया कि पुलिस थाने पर किसान धरना दे रहा है जिस के संबंध में मेरे द्वारा ताल थाने पर पहुंचकर थाना प्रभारी , बिजली विभाग आदि से चर्चा कर जानकारी ली गई ,जिसमें जानकारी में आया की उक्त किसान सहित अन्य सात आठ किसानों द्वारा बिजली की चोरी की जा रही थी ,जिसे लेकर आज उक्त किसान पर बिजली विभाग ने बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। उसके द्वारा एक तो बिजली चोरी करते हुए गलत कार्य किया गया और उल्टा विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहा है। वही किसान के द्वारा बताया गया कि उसकी द्वारा बिजली विभाग में रसीद भी कटवाली है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में कुछ कहने को तैयार नहीं है ।वहीं समाचार लिखे जाने तक कड़ाके की ठंड में किसान का पुलिस थाना ताल पर धरना प्रदर्शन जारी था।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Dec 2025, 01:17 PM
श्री सांवलिया सेठ धाम मंदिर में प्रतिमा भेंट, आज होगा विधिवत उद्यापन
मल्हारगढ/महेश मरेठा / बरखेड़ा पंथ स्थित श्री सांवलिया सेठ धाम मंदिर में गुरुवार को पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी सत्यनारायण जी गोजा द्वारा भगवान सांवलिया सेठ की सुंदर प्रतिमा भेंट की गई। उनकी इस श्रद्धा और सेवा भाव से मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण और अधिक पवित्र एवं आनंदमय हो गया।
मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में आज दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक पंडित ओंकारलाल जोशी एवं मंदिर पुजारी गोपाल दास बैरागी द्वारा विधिवत उद्यापन, पूजन-अर्चन एवं अनुष्ठान किए जाएंगे। धार्मिक परंपराओं के अनुसार मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं द्वारा भगवान की नवस्थापित प्रतिमा का दर्शन लाभ प्राप्त किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में महा आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन समिति एवं आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर का लाभ उठाएं ।
posted by : Admin/Pointer Media
11 Dec 2025, 01:15 PM
अधिकारों के साथ ही कर्त्तव्य बोध भी आवश्यक, पूरक हैं अधिकार और कर्त्तव्य - विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर,
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस
महिलाओं के मानवाधिकार और सशक्तिकरण संवैधानिक और समाज की नैतिक जिम्मेदारी : मंत्री सुश्री भूरिया,
‘महिला सशक्तिकरण एवं मानवाधिकार’ विषय पर हुआ मंथन,
भोपाल । विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि अधिकार और कर्त्तव्य एक दूसरे के पूरक हैं। आधिकारों के लिए कानून बनाये गये हैं, उन्हें लिखित रूप से परिभाषित किया जा सकता है, किंतु कर्त्तव्यों का बोध करना औऱ कराना पड़ता है। जब हम आधिकारों के प्रति जागरुकता प्रदर्शित करते हैं तो कर्तव्य पालन का भी ध्यान रखना आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने यह बात अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर ‘महिला सशक्तिकरण एवं मानवाधिकार’ विषय पर आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कही।

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण प्राचीनकाल से ही हमारे संस्कारों में शामिल रहा है। हमारी संस्कृति में महिलाओं का स्थान सर्वोपरि रहा है। प्रचीनकाल से ही हमारी मातृ-शक्ति साहस, युद्ध-कौशल, तपस्या, त्याग और विद्वता से संपन्न रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला संरक्षण और सशक्तिकरण के लिये प्रावधानों के साथ ही उनके प्रभावी क्रियान्वयन का ध्यान रखना भी आवश्यक है। हमारे समाज में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के भाव सदैव मौजूद रहे हैं। हमें पारंपरिक संस्कार और मान्यताओं में आई विकृतियों के प्रति सजग रहते हुए उनके निवारण के प्रयास तो करने ही चाहिये साथ ही उसके मूल सृजनात्मक स्वरूप और उपलब्धियों पर गर्व भी करना चाहिये।

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी समाज की छोटी-छोटी कमजोरियों के प्रति सजग और संवेदनशील हैं। उनके कुशल नेतृत्व में आज देश की 2.5 लाख से अधिक पंचायतों में 14 लाख महिला प्रतिनिधि निर्वाचित हुई हैं। इसके साथ ही सरपंच से सांसद तक हमारी निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या कई देशों की कुल जनसंख्या अधिक है। देश में 10 करोड़ बहनें 9 लाख स्व-सहायता समूहों के साथ जुड़कर उद्यमिता से समाज सेवा तक महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कोविड काल में ‘आशा’ कार्यकर्ताओं का योगदान इसका अतुलनीय उदाहरण है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिये अभूतपूर्व प्रयास हुए हैं और उनके परिणाम भी अच्छे आये हैं। उन्होंने प्रदेश के अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया, जिनके प्रयासों से और संस्कारों से देश की बेटियां पुलिस, सैनिक एवं अर्ध-सैनिक बलों में, उद्यमिता एवं व्यवसाय प्रबंधन, प्रशासन खेल समेत शैक्षणिक आदि सभी क्षेत्रों में देश प्रदेश का परचम लहरा रही हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि महिलाओं के मानवाधिकार और सशक्तिकरण सरकारों की संवैधानिक और समाज की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन को अमल में ला रहे मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में राज्य सरकार महिलाओं की समस्याओं और उनके सशक्तिकरण के प्रति सजग औऱ संवेदनशील हैं। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की पूर्णत: ऑनलाइन पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू की है। हाल ही में 19 हजार से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की पूर्णतः पारदर्शी ऑनलाइन भर्ती कर इसका उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र व राज्य सरकारों महिलाओं के मानवाधिकारों की रक्षा के प्रति सजग औऱ सक्रिय हैं और हमारे प्रयास एवं योजनायें उसका आधार बने हैं।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि वह आदिवासी समाज से हैं और समाज की महिलाओं की परेशानियां समझती हैं, इसलिये उनके निवारण के प्रति संवेदनशील हैं। उन्होंने परिवारों को भी इसके प्रति सजग रहते हुए बेटियों के साथ ही बेटों को भी बचपन से ही महिलाओं की रक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण के संस्कार देने होंगे।
मानवाधिकार आयोग के सदस्य डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि देश में महिला सशक्तिकरण के साथ ही मानवाधिकारों के सुधार की दिशा में केंद्र व राज्य सरकारें सजग हैं और समन्वित प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति सभ्यता के उदय के साथ इसके प्रति संजन और संवेदनशील है।
यूएन वूमेन की स्टेट हैड सुश्री रे ने पारंपरिक रूप से घर, सार्वजिनक स्थलों के साथ ही आधुनिक डिजिटल स्पेस में भी महिलाओं के संरक्षण और सशक्तिकरण की आवश्यकता जताई।
आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण योजनाओं के प्रेजेन्टेशन दिया गया। प्रेजेन्टेशन में लाड़ली-बहना और लाड़ली-लक्ष्मी योजनाओं के क्रांतिकारी प्रभावों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि केन्द्र और राज्य सरकारों की योजनाओं से प्रदेश के लिंगानुपात में प्रभावशाली सुधार हुआ है।
आयोग के प्रमुख सचिव श्री मुकेश चंद गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। आभार प्रदर्शन आयोग के उप सचिव श्री डी.एस. परमार ने किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण और मानव अधिकार विषय पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया गया। आयोग की ओर से अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भी भेंट किये गये।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Dec 2025, 07:51 PM
आलोट में सरकारी यूरिया घोटाले का खुलासा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी की शिकायत पर कर्मचारी के खिलाफ FIR
आलोट (रतलाम) दुर्गाशंकर पहाड़िया । सरकारी यूरिया वितरण में धांधली और किसानों से अधिक वसूली का मामला उजागर होने के बाद आलोट पुलिस ने मध्यप्रदेश राज्य विपणन संघ गोदाम के कर्मचारी कैलाश दास पिता पुष्कर दास निवासी डाबडिया के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
मामला तब खुला जब वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक नितेश सगित्रा ने 10 दिसंबर को थाने में दस्ती आवेदन के साथ 6 पृष्ठों के सबूत प्रस्तुत किए। शिकायत के आधार में किसान देवीसिंह पिता सरतानसिंह निवासी भोजाखेड़ी की शिकायत थी, जिसमें आरोप था कि कर्मचारी ने 10 बोरी यूरिया देने के नाम पर 3500 रुपये ले लिए, लेकिन बाद में केवल चार बोरी देकर 2100 रुपये लौटाए। शिकायत के साथ वीडियो और अन्य दस्तावेज भी दिए गए।
जांच के दौरान आरोपी कैलाश दास ने स्वीकार किया कि किसान से 3500 रुपये लिए गए थे और चार बोरी देने के बाद आंशिक राशि वापस की गई। वीडियो, किसानों के बयान और आरोपी के लिखित कथन के आधार पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
थाना आलोट में उप-निरीक्षक मनोज पाटीदार के नेतृत्व में जांच जारी है। पुलिस ने मौके का पंचनामा, स्टॉक रजिस्टर, गोदाम रिकॉर्ड, किसानों के बयान और आरोपी का कथन केस डायरी में शामिल किया है। अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त बयान और दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी उर्वरक वितरण में किसी भी स्तर की अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी और दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उर्वरक निरीक्षक द्वारा गोदाम कर्मचारियों के खिलाफ की गई यह कार्रवाई प्रशासनिक ढर्रे में गंभीर सुधार की दिशा मानी जा रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Dec 2025, 07:29 PM
श्री महावीर विद्यालय में पूर्व प्राचार्य स्व रामनरेश शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि और सेवा कार्यक्रम
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । श्री महावीर विद्यालय में पूर्व प्राचार्य स्व रामनरेश शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को दिनभर श्रद्धा और संकल्प का वातावरण बना रहा। सुबह प्रार्थना सभा में प्राचार्य मनोज शर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत प्राचार्य को श्रद्धांजलि दी।
पुण्यतिथि पर सेवा भाव को केंद्र में रखते हुए विद्यालय परिवार गौशाला पहुँचा, जहाँ पशु-आहार कर गौ-सेवा के माध्यम से दिवंगत आत्मा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया, ताकि हरियाली के माध्यम से उनके आदर्शों को सजीव रखा जा सके।
इस अवसर पर प्राचार्य मनोज शर्मा ने कहा कि पूर्व प्राचार्य के आदर्श विद्यालय समुदाय को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे और सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
वहीं विद्यालय डायरेक्टर शिखर जैन ने रामनरेश शर्मा के दो दशकों से अधिक के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका समर्पण संस्था के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा
कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और संकल्प की प्रेरणादायी छाप छोड़ते हुए संपन्न हुआ।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Dec 2025, 07:28 PM
सुशासन दिवस पर 24 दिसंबर को शासकीय कार्यालयों में ली जाएगी सुशासन की शपथ
मंदसौर / अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मानदण्डों के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनके जन्मदिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर दिनांक 24 दिसम्बर 2025 को जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में प्रातः 11.00 बजे सुशासन की शपथ लेंगे। शपथ कार्यक्रम के माध्यम से पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी शासन व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की जाएगी।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Dec 2025, 04:55 PM
बिना लाईसेंस तीखा मिक्चर बनाकर बेचने वाले आरोपी को 03 माह का सश्रम कारावास।
नीमच। विशाल खाड़े, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा बिना वैध लाईसेंस के तीखे मिक्चर का निर्माण करने वाले मैसर्स गोपी मिष्ठान भण्डार, 503, तिलक मार्ग, नीमच के मालिक राजेश पिता राधेश्याम सैनी, उम्र-40 वर्ष, निवासी जिला नीमच को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 31 सहपठित धारा 63 कें अंतर्गत 03 माह के सश्रम कारावास एवं 10000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री अजय वर्मा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 07 वर्ष पूर्व दिनांक 27.02.2018 को शाम के लगभग 5 बजे मैसर्स गोपी मिष्ठान भण्डार, 503 तीलक मार्ग, नीमच की हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सचिन लोगरिया द्वारा नियमित निरीक्षण की कार्यवाही किये जाने के दौरान आरोपी के व्यवसायिक स्थल पर पँहुचे, जहाँ पर आरोपी द्वारा दूध व मावे से बनी मिठाईयों के अतिरिक्त गोपी मिष्ठान भण्डार नमकीन ब्राण्ड के नाम से विभिन्न प्रकार के नमकीन सामग्री का विक्रय किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा तीखा मिक्चर के 4 पैकेट सैंपल के रूप में क्रय किये जाकर, उसका 280रू नगद भुगतान किया गया। तीखा मिक्चर के लिये गये नमूने को जाँच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया था, जहाँ सैंपल मानक स्तर का होना पाया गया था। आरोपी से तीखा मिक्चर निर्माण किये जाने एवं विक्रय किये जाने के संबंध में लाईसेंस मांगे जाने पर आरोपी द्वारा विक्रय का लाईसेंस तो प्रस्तुत किया गया, किन्तु निर्माण किये जाने के संबंध में उसके पास लाईसेंस नहीं था। इस प्रकार आरोपी के पास ऐसे निर्माण का लाईसेंस नहीं होने से उसके द्वारा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 की धारा 31 का उल्लंघन किया था, जिसके लिए वह धारा 27(1) के अंतर्गत उत्तरदायी होकर उसका अपराध धारा 63 के अंतर्गत दंडनीय होना पाया गया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा समस्त कार्यवाही के उपरांत परिवाद-पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं पंचसाक्षी सहित सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओं श्री अजय वर्मा द्वारा की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Dec 2025, 03:56 PM
गागरोन दुर्ग में इतिहास रचा—5100 विद्यार्थियों की एकसाथ चित्रकारी से बना विश्व रिकॉर्ड
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में आधिकारिक रूप से दर्ज हुआ रिकॉर्ड
राज्य सरकार की पंच गौरव योजना के तहत आयोजित हुआ ‘गागरोन दुर्ग चित्रकला महोत्सव’, 5 हजार से अधिक बच्चों ने गागरोन दुर्ग को कैनवास पर उकेरा
गागरोन दुर्ग बना कला का महाकुंभ—रचनात्मकता, संस्कृति और उत्साह से गुलजार हुआ विश्व धरोहर परिसर
झालावाड़/जगदीश पोरवाल/ विश्व धरोहर स्थल गागरोन दुर्ग बुधवार को साक्षी बना एक अद्वितीय और ऐतिहासिक क्षण का, जब 5 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ चित्रकारी कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। राज्य सरकार की पंच गौरव योजना के तहत आयोजित ‘गागरोन दुर्ग चित्रकला महोत्सव’ ने जिले ही नहीं, पूरे प्रदेश में कला और सांस्कृतिक चेतना की नई लहर पैदा कर दी। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में यह रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

सुबह से ही ऐतिहासिक दुर्ग परिसर उल्लास, उत्साह और रचनात्मकता से भर उठा। फोर्ट की प्राचीन दीवारों और शांत जलराशि के बीच जब हजारों विद्यार्थियों ने अपनी पेंट ब्रश से रंग बिखेरने शुरू किए तो पूरा वातावरण मानो एक विशाल कैनवास में बदल गया।

रंगों से सजा ऐतिहासिक दुर्ग –एक ऐसी याद जो पीढ़ियों तक बनेगी मिसाल"–जिला कलक्टर
जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने इस विश्व-स्तरीय उपलब्धि को जिले के लिए “अविस्मरणीय क्षण” बताया।
उन्होंने कहा—
“गागरोन दुर्ग सदियों से इतिहास का साक्षी रहा है, लेकिन आज जिस तरह यहां कला का महासागर उमड़ा, वह दुर्लभ है। यह आयोजन सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि हमारे बच्चों की रचनात्मकता, विरासत के प्रति सम्मान और जिले की पहचान को समर्पित है।”

यह आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा का उत्सव बना, बल्कि गागरोन दुर्ग को राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला, संस्कृति और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने वाला साबित होगा।

रामबुर्ज पर बास्केटबॉल मैच—पंच गौरव थीम को मिला खेल का जीवंत स्पर्श
आयोजन के दौरान रामबुर्ज पर पंचगौरव के तहत चयनित खेल बास्केटबॉल का रोमांचक मैच भी आकर्षण का केंद्र रहा। झालावाड़ गर्ल्स टीम और बॉयज़ टीम के बीच मैच आयोजित किया गया।

विशेष बात यह रही कि जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्वयं गर्ल्स टीम की ओर से मैदान में उतरकर खेला, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुँच गया।
जोश और खेलभावना से भरे मुकाबले में गर्ल्स टीम विजेता रही।

पंच गौरव थीम पर लगी प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
गागरोन दुर्ग, संतरा, सागवान, कोटा स्टोन और बास्केटबॉल—जिले के पंच गौरव विषयों पर आधारित स्टॉलों पर लोगों की खूब भीड़ रही।
स्टॉलों ने जिले की विशेषताओं, उद्योगों, उद्यानिकी, पर्यटन और लोक विरासत को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

सुव्यवस्थित आयोजन—सभी विभागों की उत्कृष्ट समन्वय से बनी मिसाल
सीईओ शंभूदयाल मीणा और एसडीएम अभिषेक चारण के नेतृत्व में सुरक्षा, आवागमन, पेयजल, चिकित्सा, बिजली, व्यवस्था और नियंत्रण का बेहतरीन प्रबंधन किया गया।
सभी विभागों ने समन्वय के साथ ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की कि विद्यार्थी और आगंतुक पूरे समय सहज और सुरक्षित रहे।

संतरा व सागवान का किया पौधारोपण
इस दौरान जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा किले में संतरा व सागवान के पौधों का रोपण किया गया।
जिला कलेक्टर ने वन विभाग के कार्मिकों को इन पोधों के संरक्षण की ज़िम्मेदारी सौंपी।

जिला कलेक्टर ने पिछले 15 दिनों से विशेष रूप से गागरोन दुर्ग में व्यापक स्तर पर सफाई व्यवस्था और झाड़ियों की कटाई के कार्य को करने वाली मनरेगा की महिला श्रमिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने उपस्थित आमजन, विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संगठनों और सभी विभागों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस विशाल आयोजन को सफल बनाया।

ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित
जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी, आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, उप वन संरक्षक सागर पंवार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनुराग भार्गव, जिला परिषद के सीईओ शंभु दयाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा, उपखण्ड अधिकारी अभिषेक चारण, उपखण्ड अधिकारी भवानीमंडी श्रद्धा गोमे, झालरापाटन प्रधान भावना झाला सहित विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Dec 2025, 03:42 PM
12वीं टॉपर को अफीम तस्करी में फंसाया,6 पुलिसकर्मी सस्पेंड,मंदसौर SP ने मानी गलती
हाईकोर्ट का सवाल- क्या युवक 10 साल फैसले का इंतजार करेगा?
मंदसौर/ मल्हारगढ़ में 18 वर्षीय छात्र को बस से उठाकर NDPS एक्ट के तहत अफीम तस्करी के केस में फंसाने के आरोपों पर मंगलवार को इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई ।
इस दौरान मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीणा स्वयं अदालत में पेश हुए और स्वीकार किया कि युवक को पकड़ने वाली पुलिस टीम मल्हारगढ़ थाने की ही थी। एसपी ने कोर्ट को बताया कि मामले में निर्धारित जांच प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया इसके चलते 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। लंबी बहस के बाद हाईकोर्ट ने मामले में आदेश सुरक्षित रख लिया है ।

परिजनों के अनुसार सोहन 12वीं में फर्स्ट डिवीजन से पास होनहार छात्र है और पीएससी की तैयारी करना चाहता था वह 29 अगस्त को रिश्तेदारों से मिलने मंदसौर आया था,तभी उसे झूठे केस में फंसा दिया गया। सरकार की ओर से कहा गया कि स्थिति ट्रायल कोर्ट में स्पष्ट हो जाएगी। इस पर कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए पूछा “तो क्या आरोपी युवक 10 साल तक फैसले का इंतजार करता रहेगा ?
कोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि जब मल्हारगढ़ थाने में 55 पुलिसकर्मी पदस्थ हैं,तब भी कानूनी प्रक्रिया का पालन क्यों नहीं हुआ ।
बस से जबरन पकड़ा गया था छात्र
29 अगस्त 2025 को 18 वर्षीय सोहन मंदसौर से प्रतापगढ़ जा रहा था इसी दौरान बस में 3-4 लोग चढ़े और उसे जबरन नीचे उतारकर ले गए। युवक को मल्हारगढ़ थाने ले जाकर उस पर 2 किलो 714 ग्राम अफीम रखने का मामला दर्ज किया गया और अगले दिन कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया ।
FIR और सीसीटीवी में दो बातें आई सामने
मल्हारगढ़ पुलिस ने एफआईआर में दर्शाया था कि पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर मल्हारगढ़ स्थित बांडा खाल चौराहा के नजदीक श्मशान के सामने से सोहनलाल को हिरासत में लिया था उसके पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उसमें 2 किलो 714 ग्राम अफीम बरामद हुई,जिसकी कीमत 5 लाख 42 रुपए आंकी गई
हालांकि सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर से दिख रहा है कि पुलिस आरोपी को बस से उतार कर गिरफ्त में लेती है
सीसीटीवी फुटेज से पलटा पूरा मामला
परिजनों ने ट्रैवल्स कंपनी से बस का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया,फुटेज में साफ दिखा कि सुबह 11:39 बजे कुछ पुलिसकर्मी बस में चढ़े और सफेद शर्ट पहने सोहन को जबर्दस्ती उतारा गया उसी दिन शाम 5:17 बजे उसके खिलाफ अफीम का केस दर्ज हुआ। यह वीडियो हाईकोर्ट में पेश किया गया, जिससे पुलिस का दावा कमजोर पड़ गया
5 दिसंबर की सुनवाई में पुलिस ने दावा किया था कि बस से युवक को उठाने वाली टीम मल्हारगढ़ की नहीं थी लेकिन फोटो-वीडियो सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने इसे गलत पाया और एसपी को स्वयं उपस्थित होने का आदेश दिया कोर्ट ने माना कि इस केस में गिरफ्तारी और जांच की प्रक्रिया संदिग्ध रही
posted by : Admin/Pointer Media
10 Dec 2025, 03:09 PM
सुपर 5 हजार योजना के लिए 10वीं–12वीं के विद्यार्थी 31 मार्च तक करें आवेदन
मंदसौर / सहायक श्रम आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीबद्ध निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों के लिए संचालित “सुपर 5 हजार” योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024–25 में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं परीक्षा में प्रथम 5 हजार तथा 12वीं कक्षा में संकायवार प्रथम 5 हजार विद्यार्थियों की प्रावीण्य सूची श्रम सेवा पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।
योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को मंडल द्वारा एकमुश्त 25 हजार रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। पात्र निर्माण श्रमिकों की संतानों द्वारा विद्यालय के माध्यम से निर्धारित आवेदन पत्र 31 मार्च 2026 तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों में निर्माण श्रमिक का पोर्टल जनरेटेड परिचय पत्र, निर्माण श्रमिक/पंजीयन धारक की बैंक पासबुक की छायाप्रति (जिसका बैंक खाता विवरण परिचय पत्र में अंकित हो), संस्था प्रमुख द्वारा जारी वर्तमान में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र एवं अंकसूची की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।
अधिक जानकारी हेतु संबंधित विद्यालय या श्रम कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Dec 2025, 03:05 PM
भारत टीबी मुक्त अभियान के अर्न्तगत ’निक्षय मित्र’ श्री शक्तावत द्वारा फ्रुट बास्केट वितरीत किये
मंदसौर/दुर्गाशंकर पहाड़िया । निक्षय मित्र योजना (जो अब प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है) में ठा.कृष्णपालसिंह शक्तावत मुंदेड़ी द्वारा डीटीसी सेंटर सीविल हास्पीटल के जिला क्षय केन्द्र के माध्यम से फ्रुट बास्केट वितरीत किये गये।
डॉ.जी.एस.चौहान मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी मंदसौर ने बताया की ’निक्षय मित्र’ बने, सामाजिक क्षेत्र मे ऐसे दानदाता बहुत कम मिलते है जो जरूरतमंदों को स्वयं आगे आकर यहयोग करते है, हमे श्री शक्तावत की प्रंशसा करना चाहिए की वह टीबी पिड़ितो को पोषण किट वितरने करने और मीरीजो का सहयोग करने पर स्वयं आगे आए और निक्षय मित्र बनकर के मरीजो को फुट बास्केट वितरीत किये गये। उक्त बात डीटीसी सेंटर मे मरीजों को पोषण किट वितरण के अवसर पर डॉत्र चौहान द्वारा मंच को संबोधित करते हुए कही। श्री चौहान ने कहा की शासन स्तर से भी योजना का लाभ टीबी मरीजो को मिल रही है वही सामाजिक क्षेत्र के व्यक्यिं को भी निक्षय मित्र योजना से जोड़ा जा रहा है ताकि मरीजों को लाभ मिल सके।

मल्हारगढ जनपद सीईओ सृष्टि भदोरिया ने योजना को समझा और अपने ब्लॉक मे निक्षय मित्र योजना को पंचायत स्तर तक पहॅचाने की बात कही। रूरल पब्लिक सर्विसेस के डॉयरेक्टर राधेश्याम मारू ने इस अवसर पर कहा की निक्षय मित्र योजना मे एनजीओ का सहयोग से और अधिक व्यक्तियों तक पहॅच बनाई जा सकती है जिनसे पोषण किट जैसा सहयोग मिलता रहे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.आर.के. द्विवेदी ने मंच का संचालन करते हुए उपस्थिजनों को बताया की निक्षय योजना स्वास्थ से जुड़ने और विभाग के माध्यम से मरीजों का लाभ लेने की बात कही। इससे पहले डॉ. द्विवेदी व स्वास्थ्य विभाग के जगदीश खिंची ने मंचासीन अतिथियों का टीबी मुक्त भरत केसरीया डुप्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। ठा.कृष्णपालसिंह शक्तावत द्वारा 24 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरीत किये गये। इस अवसर पर सामाजिक कार्यक्रता दयाराम चौहान, महेन्द्रसिंह पंवार आक्या, शहजाद हुसैन,, संगीता शर्मा, वैभव पांण्डे, नयन राठौर, अजय पांण्डे, स्टॉप नर्से नाजिया, कृष्णा बैरागी आदी मौजुद थे।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Dec 2025, 03:02 PM
राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में मंदसौर जिला राज्य स्तर पर अग्रणी
कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को प्रदान किए प्रशस्ति पत्र
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम अंतर्गत जिला मंदसौर ने प्रति माह लक्षित पशु संख्या के विरुद्ध उत्कृष्ट प्रगति करते हुए राज्य स्तर पर अग्रणी जिले के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा माह अक्टूबर–नवम्बर की समीक्षा में राज्य के प्रथम दस जिलों में मंदसौर जिले के चार कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को सराहनीय बताया गया।

जिले के श्री श्यामलाल पाटीदार, श्री लक्ष्मीनारायण पाटीदार, श्री दिलीप कुमावत एवं श्री जुझारलाल मालवीय द्वारा अधिकतम संख्या में सफल कृत्रिम गर्भाधान किए जाने पर राज्य स्तर से इनके कार्य की सराहना की गई।

प्रमुख सचिव के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के माध्यम से चारों कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने जिले की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Dec 2025, 01:30 PM
सेवा मतदाताओं की सूची हेतु विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारणी जारी
मंदसौर / भारत निर्वाचन आयोग ने सेवा मतदाताओं (Service Voters) से संबंधित निर्वाचन सूची के अंतिम भाग की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है। यह पुनरीक्षण 1 जनवरी 2026 की योग्यता तिथि के आधार पर किया जा रहा है।
आयोग ने अपने पूर्व आदेश (दिनांक 04 नवंबर 2025) को निरस्त करते हुए नई समय-सारणी अधिसूचित की है, जिसे देश के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा, जिनमें अंडमान एवं निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, लक्षद्वीप, मध्यप्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
नई संशोधित समय-सारणी इस प्रकार है
1. निर्वाचन सूची के अंतिम भागों का प्रारंभिक प्रकाशन
तारीख: 16 दिसंबर 2025
2. रिकॉर्ड/कमांडिंग अधिकारियों द्वारा फ़ॉर्म प्राप्त करने, सत्यापन, स्कैनिंग और XML फ़ाइल तैयार व अपलोड करने की अवधि
अवधि: 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक
3. हस्ताक्षरित एवं सत्यापित फ़ॉर्मों तथा XML फ़ाइलों का निपटान
अधूरे फ़ॉर्म और XML फ़ाइलें वापस की जाएंगी
संशोधित फ़ॉर्मों का पुनः प्रेषण
अंतिम आदेश ERO द्वारा जारी
अंतिम तिथि: 7 फरवरी 2026
4. निर्वाचन सूची के अंतिम भागों का अंतिम प्रकाशन
तारीख: 14 फरवरी 2026
चुनाव आयोग ने सभी संबंधित मंत्रालयों—रक्षा, गृह, विदेश मंत्रालय—तथा सीमा सड़क संगठन और संबंधित राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इस संशोधित कार्यक्रम का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
आयोग के सचिव श्री पवन दीवान ने बताया कि यह कदम सेवा मतदाताओं के अद्यतन एवं सटीक पंजीकरण को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, ताकि आगामी चुनावों में उनकी सहभागिता सुगम और व्यवस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Dec 2025, 11:56 AM
सरकारी गोदाम के बाहर ही कर्मचारी की खुली लूट — 267 की यूरिया 350 में बेचता पकड़ा गया; गोदाम संचालक से लेकर अधिकारी तक सवालों के घेरे में
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । ताल रोड स्थित डबल लॉक संस्था के सरकारी गोदाम के बाहर यूरिया की ब्लैक मार्केटिंग ने पूरे सिस्टम की परतें उधेड़कर रख दीं। सरकारी रेट 267 रुपये की यूरिया 350 में खुलेआम बेची जा रही थी, और यह सब उसी गोदाम के बाहर हो रहा था जहाँ किसानों को सरकारी दर पर खाद मिलनी चाहिए थी। सवाल यह है कि गोदाम संचालक, कर्मचारी और निगरानी करने वाले अधिकारी आखिर कर क्या रहे थे?
शिकायत मिलने पर एसडीएम रचना शर्मा के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने अचानक निरीक्षण किया। तहसीलदार पंकज पवैया टीम के साथ पहुँचे तो टेंपो में चार बोरियाँ यूरिया और पीओएस मशीन मिली। संस्था का कर्मचारी कैलाश बैरागी मौके पर ही ब्लैक में खाद बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। खाद जब्त हुई, पंचनामा हुआ, दस्तावेज तैयार हुए — लेकिन इसके बावजूद गोदाम प्रबंधन और निगरानी तंत्र की भूमिका पर सबसे बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
किसानों ने साफ कहा कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है। लंबे समय से कर्मचारी किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर ब्लैक का खेल चला रहे थे। रबी सीजन में गेहूं बोनी का समय है, किसान रात दो बजे लाइन में लगते हैं, शाम तक खड़े रहते हैं और फिर भी खाली हाथ लौटते हैं। सोसाइटी की खिड़कियों पर ताले लटके रहते हैं, लेकिन बाहर ब्लैक में यूरिया आसानी से मिल जाती है। किसानों का तंज है कि स्टॉक “खत्म” बताने वाले कर्मचारी, संचालक और अधिकारी ब्लैक में बिक रही खाद को क्या देखने से भी अंधे हो गए थे?
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में यूरिया की वास्तविक मांग का सही लेखा-जोखा तैयार न करना और ऊपरी अधिकारियों को वास्तविक स्थिति से अनजान रखना भी इसी व्यवस्था की मिलीभगत का हिस्सा है। यदि रिपोर्टें दबाई जाएँगी और स्टॉक का सही हिसाब नहीं भेजा जाएगा, तो किसान लाइन में खड़े रहेंगे और ब्लैक का खेल चलता रहेगा।
किसानों का कहना है कि यह मामला किसी एक कर्मचारी की हरकत नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था की ढीलाई और पर्देदारी का संकेत है। गोदाम संचालक की जिम्मेदारी तय हो, कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई हो और अधिकारियों के स्तर पर भी जवाबदेही तय की जाए — तभी इस गोरखधंधे पर रोक लगेगी।
किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि अब भी स्थिति नहीं बदली, तो बड़ा आंदोलन तय है और इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन पर होगी। किसानों का साफ कहना है — सिस्टम ईमानदार होता तो सरकारी गोदाम के बाहर ब्लैक का धंधा पनप ही नहीं सकता था।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Dec 2025, 11:37 AM
नवोदय प्रवेश परीक्षा संचालन का ब्लूप्रिंट तैयार — अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न
13 दिसंबर को 10 परीक्षा केंद्रों पर 3143 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, निष्पक्षता एवं गोपनीयता पर रहेगी कड़ी निगरानी
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट में सत्र 2026–27 हेतु 80 सीटों के लिए आयोजित होने वाली नवोदय चयन परीक्षा के सुचारू संचालन तथा निर्विघ्न संपन्नता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्राध्यक्षों एवं केंद्रीय स्तरीय प्रेक्षकों का अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। आगामी 13 दिसंबर 2025, शनिवार को आलोट, बाजना एवं जावरा विकासखंड के 10 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में प्राचार्य शांतिलाल तेली, जिला शिक्षा अधिकारी के नामित प्रतिनिधि दिलीप शर्मा तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी ज्योति पटेल जावरा की उपस्थिति में परीक्षा संचालन के दिशा–निर्देश साझा किए गए। नवोदय प्रवेश परीक्षा प्रभारी मनोज कुमार जोशी ने परीक्षा प्रक्रिया, केंद्र प्रबंधन, समयबद्धता, गोपनीय सामग्री वितरण तथा परीक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दी।
प्राचार्य शांतिलाल तेली ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त उड़नदस्ते, पुलिस बंदोबस्त एवं निगरानी व्यवस्था सक्रिय रहेगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा तथा कक्ष निरीक्षकों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से दायित्व निभाने के निर्देश दिए गए। परीक्षा आलोट के सांदीपनि, कन्या, महावीर; बाजना के उत्कृष्ट, कन्या, मॉडल, होली फेमिली तथा जावरा के कमला नेहरू, मॉडल एवं सांदीपनि विद्यालय में प्रातः 11.00 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें कुल 3143 विद्यार्थी शामिल होंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि दिलीप शर्मा ने बताया कि प्रवेश पत्रों की उपलब्धता प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तक सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। आलोट विकासखंड के 1132, बाजना के 1018 एवं जावरा के 993 अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शर्मा ने समस्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
बैठक को ज्योति पटेल शिक्षा संचालक जावरा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार जोशी एवं आभार प्रदर्शन उपप्राचार्य सुचिता खुराना ने किया
posted by : Admin/Pointer Media
09 Dec 2025, 04:35 PM
शीत लहर एवं अधिक ठंड के कारण आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक बच्चों के लिए होंगे संचालित
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा आदेशित किया गया है कि मंदसौर जिले में वर्तमान मौसम परिवर्तन के अंतर्गत शीत लहर एवं अधिक ठंड को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुविधा के दृष्टिगत आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
जारी आदेशानुसार आंगनवाड़ी केंद्र शीतकालीन अवधि में दिनांक 15 फरवरी 2026 तक बच्चों के लिए प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए केंद्र का संचालन समय पूर्ववत शाम 05:00 बजे तक रहेगा। दोपहर 03:00 बजे के पश्चात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र से संबंधित रिकॉर्ड संधारण, गृहभेंट एवं अन्य आवश्यक कार्य संपादित किए जाएंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Dec 2025, 03:06 PM
जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती गर्ग की संवेदनशील पहल
मन से मंदसौर बना संवेदनशील सेतु, दानदाता के सहयोग से दिव्यांग श्री देवेंद्र को मिली ई-ट्राईसाइकिल
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने जनसुनवाई के दौरान संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अस्थि बाधित दिव्यांग श्री देवेंद्र चौहान को तुरंत ई-ट्राईसाइकिल प्रदान की। ई-ट्राईसाइकिल मिलने से श्री देवेंद्र को आवागमन में होने वाली दैनिक परेशानियों से राहत मिलेगी और वे अधिक स्वावलंबी बन सकेंगे।

श्री देवेंद्र चौहान, निवासी किला रोड मंदसौर, को दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने एवं दैनिक कार्यों में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने गत मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान मन से मंदसौर वेबसाइट के माध्यम से ई-ट्राईसाइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन पर कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सामाजिक न्याय विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देश पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा तत्परता से कार्रवाई की गई। मन से मंदसौर वेबसाइट के माध्यम से दानदाता डॉ. कुणाल राठौर ने दिव्यांग श्री देवेंद्र चौहान को ई-ट्राईसाइकिल दान करने का निर्णय लिया, जिसे आज विधिवत रूप से प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग की प्रभारी उपसंचालक श्रीमती देवकुंवर सोलंकी भी उपस्थित रहीं। यह पहल प्रशासन, समाज और दानदाताओं के सहयोग से दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने का प्रेरक उदाहरण है।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Dec 2025, 02:51 PM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग को फ्लैग/लेपल पिन लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि संग्रह की शुरुआत
सुशासन भवन में आयोजित हुआ सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम
मंदसौर / जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, मंदसौर के ग्रुप कैप्टन द्वारा जानकारी दी गई कि वर्ष 1947 से प्रत्येक वर्ष 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य भारतीय सशस्त्र सेनाओं के वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के कल्याण हेतु स्वेच्छानुसार आमजन से धन संग्रह करना है।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा जिले के समस्त विभागों, कॉलेजों, विद्यालयों एवं जनसामान्य से अपील की गई कि वे स्वेच्छा से सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान देकर सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण में अपनी सहभागिता निभाएं।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी/कल्याण संयोजक एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसौर के समस्त कर्मचारियों द्वारा सुशासन भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं जिले के समस्त विभाग प्रमुखों को प्रतीकात्मक फ्लैग/लेपल पिन लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस की निधि संग्रहण की औपचारिक शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के माध्यम से सैनिकों के सम्मान, उनके योगदान और उनके परिवारों के प्रति समाज की जिम्मेदारी को रेखांकित किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Dec 2025, 02:49 PM
जिले में 8,328 ‘नो-मैपिंग’ मतदाताओं को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए मिलेगा 50 दिन का समय
16 दिसंबर से 7 फरवरी तक होगी रोजाना सुनवाई
14 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
मंदसौर / अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा जानकारी दी गई कि, जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अंतर्गत मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस प्रक्रिया में कुल 10 लाख 319 से अधिक मतदाताओं का डिजिटाइजेशन किया गया। जांच के दौरान आज दिनांक 09.12.2025 की स्थिति मे 8,328 मतदाताओं का रिकॉर्ड वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं पाया गया। ऐसे सभी मतदाताओं को ‘नो-मैपिंग’ श्रेणी में रखा गया है, जिनका स्वयं अथवा परिवार का कोई पूर्व रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिला है। वे समस्त मतदाता दिनांक 11 दिसम्बर 2025 तक भी अपना अथवा परिवार का 2003 तक रिकार्ड उपलब्ध करवा सकता है ।
जिला प्रशासन द्वारा नो मैपिंग मतदाताओं के रिकॉर्ड की एक माह तक तलाश की जाएगी। 16 दिसंबर के पश्चात इन सभी 8,328 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस प्राप्त होने के बाद ये मतदाता 16 दिसंबर से 7 फरवरी तक अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर जवाब दे सकेंगे। इस अवधि में उनकी सुनवाई की जाएगी तथा दस्तावेज जमा करने के लिए कुल 50 दिन का समय दिया जाएगा। निर्धारित अवधि में संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में नियमानुसार इनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं।
16 दिसंबर के बाद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजस्व अमले द्वारा सुनवाई की जाएगी
इसके साथ ही जिले में आज दिनांक की स्थिति मे 53,340 ऐसे मतदाता चिन्हित किए गए हैं, जो मृत हो चुके हैं, अनुपस्थित हैं अथवा स्थानांतरित हो गए हैं। इन मतदाताओं के नाम भी 16 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं रहेंगे। ऐसे मतदाताओं को पुनः नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र संबंधित बीएलओ को प्रस्तुत करना होगा। प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत निर्वाचन नियमों के अनुसार इनके नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।
बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची का वाचन कराएं, आपत्तियां दर्ज करें तथा पूरी प्रक्रिया का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें। 16 दिसंबर को एसआईआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
16 दिसंबर से 7 फरवरी तक प्रतिदिन होगी सुनवाई
गणना पत्रकों की सुपर चेकिंग 11 दिसंबर तक पूर्ण की जाएगी। बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं का डिजिटल सत्यापन किया । 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। ड्राफ्ट सूची जारी होने के पश्चात ‘नो-मैपिंग’ श्रेणी के मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रतिदिन लगभग 50 मामलों की सुनवाई की जाएगी।
जिले की अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी वास्तविक मतदाताओं को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा और प्रशासन द्वारा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Dec 2025, 02:46 PM
निरंकुश कब्जा तंत्र का पर्दाफाश — सरकारी जमीन पर दोहरी वारदात, कार्रवाई की मांग तेज
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । नगर एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कब्जों का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध गतिविधियाँ सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार रामसिंह दरबार रोड स्थित सुंदरवन टेचिंग ग्राउंड के पास गोचर भूमि पर जेसीबी मशीनों से नियमित रूप से मिट्टी कटाई और भूमि समतलीकरण किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर खमरिया–नापा खेड़ा औद्योगिक मगरे में शासकीय भूमि पर धीरे–धीरे खेती शुरू कर कब्जा स्थापित करने की कोशिशें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार सुंदरवन क्षेत्र में स्थित सर्वे क्रमांक 1375/3, 1375/4 और 1375/5 राजस्व रिकॉर्ड में शासकीय गोचर भूमि के रूप में दर्ज हैं, बावजूद इसके बड़े स्तर पर मशीनों से खुदाई दिखाई दे रही है। इसी प्रकार औद्योगिक क्षेत्र में फसल बोकर भूमि पर स्वामित्व का दावा पेश करने की रणनीति अपनाई जा रही है।
कानूनी जानकारों का कहना है कि मध्यप्रदेश भू–राजस्व संहिता के अंतर्गत शासकीय भूमि पर समतलीकरण, खनन, कृषि या किसी भी निजी गतिविधि को अवैध माना जाता है तथा यह दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। नागरिकों का कहना है कि यदि गोचर एवं औद्योगिक दोनों ही श्रेणी की भूमि पर कब्जे की प्रवृत्ति जारी रही तो भविष्य में जनहित, पशुपालन और औद्योगिक विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
स्थानीय निवासियों ने राजस्व विभाग से तत्काल स्थल निरीक्षण, सीमांकन, पंचनामा एवं दस्तावेजी सत्यापन कर वास्तविक स्थिति उजागर करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते कार्रवाई नहीं करता तो संगठित कब्जा माफिया शासकीय भूमि को पूरी तरह हड़पने में सफल हो सकते हैं।
फिलहाल प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि राजस्व विभाग कब स्थल निरीक्षण कर कब्जे की सच्चाई सार्वजनिक करता है और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई शुरू करता है। स्थानीय जनता की निगाहें प्रशासनिक फैसले पर टिकी हुई हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
09 Dec 2025, 10:27 AM
तीन साल से पुलिस की आंख की किरकिरी बना स्थाई वारंटी दबोचा — आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए तीन वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र गौतम द्वारा गठित पुलिस टीम ने लगातार निगरानी एवं तकनीकी सूचनाओं के आधार पर घेराबंदी कर विक्रम पिता एलम निवासी टोकड़ा कंजर डेरा, थाना उन्हेल जिला झालावाड़ (राजस्थान) को पकड़ा। आरोपी लंबे समय से ठिकाना बदलकर फरारी काट रहा था और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस टीम की तत्परता और रणनीति के चलते आरोपी को दबोचने में सफलता मिली, जिसे अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चाएँ तेज हो गई हैं।
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका
निरीक्षक मुनेंद्र गौतम, सउनि अशोक चौहान, आरक्षक दीपक पाटीदार, बाबूलाल मालवीय, तथा अशोक गुर्जर थाना आलोट।
पुलिस की इस सफलता को कानून व्यवस्था की मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Dec 2025, 09:25 PM
पुणे- सांगानेर के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन
रतलाम । शीतकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों
की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखकर रतलाम से होकर पुणे से सांगानेर
के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या
01405/01406 पुणे सांगानेर पुणे स्पेशल दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे
चलेगी।
गाड़ी संख्या 01405 पुणे सांगानेर स्पेशल, पुणे से 19 एवं 26 दिसम्बर
2025 तथा 02 जनवरी 2026 शुक्रवार को 09.45 बजे चलेगी तथा अगले दिन 06.45
बजे सांगानेर पहुँचेगी। इस ट्रेन का शुक्रवार को रतलाम आगमन 22.35 बजे
तथा प्रस्थान 22.45 बजे होगा।
इसी प्रकार, वापसी में गाड़ी संख्या 01406 सांगानेर पुणे स्पेशल,
सांगानेर से 20 एवं 27 दिसम्बर 2025 तथा 03 जनवरी 2026 दिन शनिवार को
11.35 बजे चलेगी तथा अगले दिन 09.30 बजे पुणे पहुँचेगी। इस ट्रेन का
शनिवार को रतलाम आगमन 19.10 बजे तथा प्रस्थान 19.20 बजे होगा।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, बोईसर, पालघर,
वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी,
कोटा एवं सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
यात्रीगण ट्रेन संचालन से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए भारतीय रेल की
आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं। इसके
अतिरिक्त, यात्री रेल मदद ऐप अथवा 139 रेल मदद नंबर का उपयोग भी कर सकते
हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Dec 2025, 07:26 PM
नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार-रथ को माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत
मंदसौर / मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु आज दिनांक 08 दिसम्बर 2025 को माननीय श्री अनीष कुमार मिश्रा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मंदसौर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रचार-रथ के रूप में तैयार वाहनों को रवाना किया गया। उक्त वाहनों के द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों में जाकर नेशनल लोक अदालत के आयोजन का प्रचार-प्रसार किया जाकर नेशनल लोक अदालत के होने वाले लाभ के बारे में आमजन को जागरूक किया जायेगा।
इस अवसर पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह पंवार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुधीर सिंह निगवाल एवं विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री श्री आर.सी. जैन, कार्यपालन यंत्री श्री दीपक बांदिल, विद्युत वितरण कंपनी की विधि अधिकारी श्रीमती नेहा सोमपुरा व अधिवक्ता श्री संदीप भार्गव, श्री अमित कटलाना एवं अन्य अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Dec 2025, 05:06 PM
भगवान के नाम से संचालित होटल में मिल रहे गलत काम, बजरंग दल ने की कार्रवाई
मंदसौर / जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के बही चौपाटी और टोल प्लाज़ा के बीच स्थित एक होटल में भगवान के नाम का दुरुपयोग कर कथित रूप से गलत गतिविधियाँ संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, होटल की दीवारों पर भगवान के फोटो लगे हुए थे और दुकान के बोर्ड पर भी भगवान का नाम लिखा हुआ था, जबकि अंदर अनुचित कामकाज होने की शिकायतें लंबे समय से स्थानीय स्तर पर उठ रही थीं।

मामले की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और होटल संचालक से कड़ी आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और भगवान के नाम तथा फोटो का गलत उपयोग बंद करने की चेतावनी दी। मौके पर मौजूद लोगों के विरोध के बाद होटल संचालक ने दुकान के बोर्ड से भगवान का नाम हटाया और दीवारों पर लगे धार्मिक फोटो तुरंत उतरवाए।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संचालक को समझाइश देते हुए कहा कि व्यापार में भगवान के नाम और स्वरूप का इस्तेमाल कर गलत गतिविधियाँ करना न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देता है। उन्होंने आगाह किया कि भविष्य में इस तरह की शिकायत मिली तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।

posted by : Admin/Pointer Media
08 Dec 2025, 05:02 PM
आपकी पूंजी आपका अधिकार” जागरूकता विशेष शिविर 12 दिसंबर को नगर पालिका सभागृह में आयोजित होगा
10 वर्षों से अधिक समय से निष्क्रिय बैंक खातों में जमा बैंक राशि को प्राप्त करें
मंदसौर / जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मंदसौर श्री संजय कुमार मोदी ने बताया कि 10 वर्षों से अधिक समय से निष्क्रिय बैंक खातों में जमा राशि को खाताधारकों तक पुनः पहुंचाने के उद्देश्य से वित्त मंत्रालय एवं भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार देशभर में 1 अक्टूबर 25 से 31 दिसंबर 25 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मंदसौर नगर में 12 दिसंबर 25 को “आपकी पूंजी आपका अधिकार” (DEAF) जागरूकता विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर नगर पालिका सभागृह मंदसौर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न बैंकों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां 10 वर्षों से अधिक समय से निष्क्रिय खातों में जमा वह राशि, जो भारत सरकार के जमा शिक्षा एवं जागरूकता कोष (DEAF) में स्थानांतरित हो चुकी है, उसे प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
नगर के ऐसे सभी नागरिक जिनकी बैंक जमा राशि लंबे समय से प्राप्त नहीं हुई है, वे शिविर में उपस्थित होकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं अपनी राशि प्राप्त करने हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य क्षेत्र के ग्राहक अपनी संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर निष्क्रिय खाते की राशि प्राप्त कर सकते हैं।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने बताया कि विशेष शिविर के अतिरिक्त भी खाताधारक किसी भी समय अपनी बैंक शाखा से संपर्क कर निष्क्रिय खाते से संबंधित राशि प्राप्त कर सकते हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Dec 2025, 04:27 PM
कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा हेतु नवोदय विद्यालय समिति ने जारी किए प्रवेश पत्र
प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को मंदसौर जिले के 11 परीक्षा केन्द्रों पर होगी आयोजित
मंदसौर/ पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय लदुना, जिला मंदसौर के प्राचार्य श्री हरि शंकर रेगर ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा छठवीं के लिए उपलब्ध 80 सीटों पर प्रवेश हेतु पंजीकृत 3454 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
किसी भी आवेदक को प्रवेश पत्र प्राप्त करने में समस्या होने पर वह कार्यालय समय में प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय लदुना, जिला मंदसौर से संपर्क कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकता है।
प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर 25 को मंदसौर जिले के विभिन्न 11 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है।
परीक्षा केन्द्र
मॉडल उ. मा. वि. भानपुरा, मॉडल उ. मा. वि. गरोठ, शासकीय कन्या उ. मा. वि. गरोठ, शासकीय कन्या उ. मा. वि. मल्हारगढ़, शासकीय बालक उ. मा. वि. पिपल्या स्टेशन, लाल बहादूर शास्त्री उत्कृष्ट उ. मा. वि. मंदसौर, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उ. मा. वि. मंदसौर, सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय उ. मा. वि. क्र. -2 मंदसौर, संदीपनी विद्यालय शा. उ. मा. विद्यालय लदूना, श्रीराम उत्कृष्ट उ. मा. वि. सीतामऊ, शासकीय कन्या सरस कुंवर उ. मा. वि. सीतामऊ पर आयोजित होगी।
विद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होने तथा प्रवेश पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखने की अपील की है।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Dec 2025, 04:26 PM
आलोट में अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्रवाई — बिना नंबर की ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त, राजसात की प्रक्रिया संभव
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । सोमवार को ग्राम धतुरिया की ओर से अवैध रूप से हरि लकड़ी से भरी बिना नंबर की ट्रैक्टर–ट्रॉली के परिवहन की सूचना पर तहसीलदार पंकज पवैया के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई की। टीम ने ट्रैक्टर–ट्रॉली को रोककर लकड़ी का मौके पर पंचनामा तैयार किया तथा वाहन को जप्त कर तहसील परिसर में खड़ा कराया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रॉली में बड़ी मात्रा में हरि वृक्षों की कटाई कर लकड़ी भरी हुई थी तथा वाहन पर कोई पंजीकरण संख्या अंकित नहीं थी। साथ ही लकड़ी परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या टी.पी. (ट्रांजिट पास) उपलब्ध नहीं पाया गया।
प्रशासन के अनुसार, अवैध लकड़ी परिवहन के मामलों में यदि जांच के दौरान वाहन दोषी सिद्ध होता है तो संबंधित ट्रैक्टर–ट्रॉली को राजसात (सरकारी कब्जे) की कार्यवाही के तहत स्थायी रूप से जब्त किया जा सकता है। वन संरक्षण अधिनियम और राजस्व नियमों के तहत बिना अनुमति और बिना वैध दस्तावेज लकड़ी का परिवहन दंडनीय अपराध माना जाता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती अवैध कटाई एवं परिवहन पर यह कार्रवाई सख्त चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Dec 2025, 04:21 PM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित पूरा मंत्रिमंडल खजुराहो में करेगा मंथन
दो दिन खजुराहो से चलेगी सरकार
कैबिनेट सहित विभागीय समीक्षाएं भी होंगी
विकास कार्यों की सौगात के साथ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित होगी राशि
सांस्कृतिक विरासत और पर्यटक स्थलों का करेंगे भ्रमण
भोपाल / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ दो दिन खजुराहो में रह कर कैबिनेट बैठक के साथ विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे। सोमवार 8 दिसम्बर को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा के साथ शुरूआत होगी। इसी क्रम में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, राजस्व, नगरीय विकास एवं आवास, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण और खनिज विभाग की समीक्षा की जाएगी।
मंगलवार 9 दिसम्बर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जायेंगे। इसी दिन सीसीआईपी की बैठक और लोक निर्माण एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दो वर्षों में हुए कार्यों की मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा की जाएगी।
राजनगर में लाड़ली बहना सम्मेलन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिसम्बर को छतरपुर जिले के राजनगर के सती की मढ़िया में लाड़ली बहना सम्मेलन में भी शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में माह दिसम्बर की राशि अंतरित की जायेगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों से संवाद भी करेंगे।
अन्य गतिविधियां
• खजुराहों में आदिवर्त संग्रहालय का भ्रमण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।
• महाराजा छत्रसाल और सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण।
• पन्ना टाइगर रिजर्व कुटनी रिसॉर्ट डैम एवं रनेह फॉल का भ्रमण।
• 27055 लाख के 9 विकास कार्यों का भूमि-पूजन।
• 24010 लाख के 20 विकास कार्यों का लोकार्पण।
• राजनगर के सती की मढ़िया में लाड़ली बहना सम्मेलन में विकास पर केन्द्रित प्रदर्शनी।
• लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरण और हितलाभ वितरण।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Dec 2025, 03:30 PM
संबंधित विभाग नवीन आधार केंद्र के लिए शीघ्र एनओसी जारी करें : अपर कलेक्टर
साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न
मंदसौर / सुशासन भवन स्थित सभागार में सोमवार को साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत नवीन निर्मित आधार केंद्रों के लिए संबंधित विभागों को तत्काल एनओसी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनओसी जारी होने के पश्चात आधार केंद्र संचालक का कार्य होगा। साथ ही स्पष्ट किया कि सभी आधार केंद्र शासकीय कार्यालयों में ही संचालित किए जाएंगे।

उन्होंने सभी नगर पालिका सीएमओ को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्रों में भूमिहीन व्यक्तियों का तत्काल सर्वे किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से की जाए। इस संबंध में सभी एसडीएम एवं सीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर ने सीएम मॉनिट एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। भूमि आवंटन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या को तत्काल अवगत कराने के लिए कहा गया।

सीईओ जिला पंचायत ने बैठक में सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत संकुल स्तर के साथ-साथ विधानसभा स्तर पर भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग, डीपीसी एवं खेल विभाग को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

posted by : Admin/Pointer Media
08 Dec 2025, 03:27 PM
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा प्रारंभ
मुख्यमंत्री जी ने विभाग द्वारा पीडीएस अंतर्गत संपन्न ईकेवायसी प्रक्रिया को सराहा, विभाग को बधाई दी।
मुख्य बिंदु- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 5.25 करोड़ से अधिक हितग्राहियों को 22 हजार 800 करोड़ की लागत का 66.25 लाख मेट्रिक टन नि:शुल्का खाद्यन्न वितरण।
* पीडीएस अंतर्गत 536.23 लाख हितग्राहियों में से 497.08 लाख हितग्राहियों का हुआ ईकेवायसी।
* ईकेवायसी के बाद 34.87 लाख हितग्राहियों का पोर्टल से बिलोपन। इससे प्रतिमाह 32.43 करोड़ की बचत प्रतीक्षारत लगभग 14 लाख नवीन हितग्राहियों को पात्रता पर्ची जारी कर नि:शुल्क खाद्यन्न का वितरण।
* केवायसी करने के 72 घण्टे में पात्रता पर्ची जारी की।
* लाड़ली बहनों एवं उज्जवला योजना से लाभान्वित महिलाओं को विगत दो वर्ष में 911.3 करोड़ राशि का अनुदान।
* शहरी गैस वितरण कंपनी को अपेक्षित सहयोग के लिए जिला स्तर पर सिंगल विडों पोर्टल का शुभारंभ।
* इंदौर जिले की 30 उचित मूल्य दुकानों का जन पोषण केंद्र के रूप में उन्नयन।
* पात्र हितग्राहियों के मोबाइल पर एसएमएस द्वारा राशन प्रदाय की सूचना।
* मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहनों में जीपीएस के माध्यम से स्टेट लेवल से मॉनिटरिंग।
* उचित मूल्य दुकानों पर आधुनिक पीओएस मशीन लगाई जाएंगी।
* वर्ष 2024-25 में गेहूं के समर्थन मूल्य पर 125 रुपए और वर्ष 2025-26 में 175 रुपए का बोनस दिया गया।
* खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना में प्रोत्साहन राशि का भुगतान।
* मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा संचालित गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए इमेजिनेशन मेजरमेंट एप, फुमिगेशन एप और इंस्पेक्शन एप बनाए गए हैं।
* गोदामो की छत पर सोलर पैनल की स्थापना प्रस्तावित है।
* सिंहस्थ 2028 के लिए मेला क्षेत्र में 40 उचित मूल्य दुकानों की स्थापना और अखाड़ों की मांग अनुसार अस्थाई राशन कार्ड जारी किया जाना प्रस्तावित है। अखाड़ों को अस्थाई गैस कनेक्शन भी जारी किए जाएंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Dec 2025, 02:47 PM
छेडोगे तो पुलिस छोड़ेगी नहीं, लंगड़ा कर देगी नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपित गिरफ्तार
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) पुलिस अपराध करने वालों पर पूरी तरह सख्ती से पेश आ रही है । पुलिस ने अकेली स्कूल जा रही 11 वर्षीय मासुम नाबालिग छात्रा का पीछा कर पैसो का लालच देकर छेडछाड की हरकत करने वाला 37 वर्षीय आरोपी रितेश को किया गिरफ्तार गया। आरोपीत पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद पुलिस ने उसकी हालत एक टांग पर चलने को मजबूर कर दी ।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में ही घटना का खुलासा कर दिया।
पुलिस उप अधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी ने बताया की नाबालिक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई की 6 दिसम्बर को सुबह के समय मेरी लड़की घर से स्कूल जा रही थी कि उसके पीछे से एक मोटरसाइकील वाला व्यक्ति आया उसने मेरी लड़की से कहा कि रुक मैं तुझे 10 रुपये देता हूं ,मेरी मोटरसाइकिल पर बैठ जा , मेरी लड़की ने मना कर दिया फिर मेरी लड़की वहां से थोड़ी दूर चली गयी , मोटरसाइकिल वाला व्यक्ति थोड़ा आगे जाकर वापस मेरी लड़की के पास आया व उससे बोला कि तुझे 100 रुपये दूंगा मेरे साथ चल तुझे 10 बजे वापस छोड़ दूंगा , मेरी लड़की डर के मारे वहां से भागकर व चिल्लाकर पास ही चाय वाले की दुकान पर चली गयी। वह व्यक्ति मोटरसाइकिल से भवानीमंडी की तरफ चला गया। जिसने मुंह पर मफलर बांध रखा था। में ड्यूटी कर आया तो मेरी बेटी चाय की दुकान पर बेठी हुई रो रही थी। जिसने मुझे यह सारी घटना बतायी। उक्त अज्ञात मोटरसाइकिल वाले ने मेरी बेटी का गलत नियत से पीछा किया है इत्यादी पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया।
थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनिकी एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से 24 घंटे में घटना का खुलासा किया, पुलिस ने रूट एनालिसिस और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुरे रूट एनालिसिस में आरोपी का मुंह ढका होने के बावजुद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण से रितेश कुमार पुत्र श्री रमेशचंद भील उम्र 37 साल निवासी पचपहाड थाना भवानीमंडी जप्त वाहन मोटरसाइकिल PASSION PRO रजि नंबर RJ17 SF 6982 आरोपित शादी-शुदा है वह अपनी पत्नि को काम पर छोडकर वापस जाते समय उसने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार व श्री भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं श्री प्रेमकुमार आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत भवानीमंडी के निकटतम सुपरविजन में प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने आमजन व अभिभावको से जागरूक रहने की अपील की :-
झालावाड पुलिस सभी आमजन व अभिभावको के साथ है। सभी आमजन से अपील है कि अपने बच्चो के साथ घटित किसी भी प्रकार की घटना की अविलम्ब सूचना करे। पोक्सो अधिनियम के तहत ऐसा अपराध करने वालो के विरूद्ध कठी कानूनी कार्यवाही का प्रावधान है।
चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर-1098
पुलिस कंट्रोल रूम झालावाड़
07432-233195
पुलिस थाना मवानीमंडी-
07433-222103
पुलिस द्वारा गठित टीम:-
1. श्री रामकुमार पु.नि. कोटा 2. श्री हरवीरेंद्र सिंह 3. श्री सुखदेव 4. श्री विकारा कुमार 5. श्री तेजेंद्र सिंह 6. श्री उदयमन 7. श्री महेश कुमार 8. श्री हरीराम
posted by : Admin/Pointer Media
08 Dec 2025, 02:32 PM
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी के लिए 8 दिसम्बर से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होगी
जयपुर । दौसा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी के लिए सोमवार से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होगी। यह पहली उड़ान सेवा सुबह 11 बजे यहां उतरेगी।
मेहंदीपुर बालाजी जो कि ‘पंच गौरव’ में शामिल है वहां पर जिला प्रशासन धार्मिक पर्यटन के विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। उसी क्रम में यहां हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होना भी एक महत्वपूर्ण कदम है। बालाजी के दर्शन करने के लिए देश के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, जिनके लिए रेल एवं सड़क मार्ग से आवागमन की अच्छी सुविधा उपलब्ध है। अब हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने से यहां धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को फायदा होने के साथ स्थानीय निकायों के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
भविष्य में जल्द ही दौसा जिले के अन्य पर्यटन स्थल जैसे आभानेरी इत्यादि को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा।
यह सेवा राज्य सरकार के प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय एवं पर्यटन मंत्रालय की नीतियों के अनुरूप शुरू की जा रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Dec 2025, 01:23 AM
एमपी के डीजीपी मकवाना को राजस्थान की फ़ैशन डिज़ाइनर ने भेजा नोटिस
भोपाल । राजस्थानकी रहने वाली एक फैशन डिजाइनर महिला ने मध्यप्रदेश के पुलिस मुख्यालय भोपाल की सीआईडी शाखा में पदस्थ एआईजी राजेश मिश्रा पर 30.59 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इस मामले में लिखित में शिकायत और सभी तथ्य देने के बावजूद एआईजी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इस पर पीड़िता ने अब मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाशा मकवाना को लीगल नोटिस भिजवाया है। इसमें आरोप है कि विधिवत शिकायत, ईमेल्स, चैट्स और अन्य डिजिटल साक्ष्य देने के बावजूद अभी तक कोई एफआईआर नहीं हुई है।
मामले के अनुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा राजस्थान की फैशन डिजाइनर महिला के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जिस संदर्भ में पीड़िता को 18 नवंबर को नोटिस देकर साक्ष्यों के साथ अपने बयान दर्ज करवाने के लिए 21 नंवबर को पुलिस मुख्यालय बुलाया था। जिसके बाद अब पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जांच के नाम पर पूरे मामले को टाला जा रहा है। कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एआईजी राजेश मिश्रा को बचा रहे हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने जांच के नाम पर मामले को लंबा खींचते हुए समझौते का दबाव बनाने की कोशिश की। डीजीपी को भेजे लीगल नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर 15 दिन में एफआइआर दर्ज कर निष्पक्ष एजेंसी से जांच शुरू नहीं करवाई तो पीड़िता कोर्ट जाएगी।
posted by : Admin/Pointer Media
08 Dec 2025, 01:13 AM
आलोट में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रताप करोसिया के आगमन की तैयारी को लेकर बैठक
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । वार्ड क्रमांक 6 स्थित गोरखनाथ मंदिर वाल्मीकि मोहल्ला परिसर में राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा मध्य प्रदेश रतलाम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष मोहित तोमर, जिला महामंत्री कमलेश उमरवाल, जिला उपाध्यक्ष राहुल बिड़वान, जिला उपाध्यक्ष नीतीन पथरोड़, जिला उपाध्यक्ष विकास गिरजे तथा रतलाम नगर अध्यक्ष शुभम डागर का सफाई कर्मचारियों और समाजबंधुओं ने ढोल-ढमाके के साथ स्वागत किया। मंच पर सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
बैठक प्रारंभ होने से पूर्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में मध्य प्रदेश सफाई कर्मचारी मोर्चा के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त परम सम्माननीय प्रताप करोसिया के आगामी आलोट आगमन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें नगर परिषद आलोट सफाई कर्मचारी इकाई अध्यक्ष मुकेश डुलगज सहित नगर कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन तथा युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Dec 2025, 08:38 PM
प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद — विधि–विधान के साथ अष्टापद तीर्थ से छःरी पालीत पैदल संघ का प्राणायाण
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । अष्टापद जैन तीर्थ परिसर से शाश्वत शासन भूमि आदिनाथ दरबार, पालीताना (गुजरात) के लिए साधु–साध्वी मंडल की निश्रा में छःरी पालीत पैदल संघ का प्रस्थान रविवार को धार्मिक उल्लास एवं आकर्षक शोभा यात्रा के साथ हुआ। हाथी–घोड़े, पालकी एवं भगवान की रथयात्रा के साथ प्रारम्भ हुए इस पावन संघ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रावक–श्राविकाएँ शामिल हुईं। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं लाभार्थी परिवारों — भूपेन्द्र कुमार, महेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार चिपड परिवार द्वारा अनुकंपा की गई।

12 किलोमीटर की प्रथम पदयात्रा के उपरांत पहला पड़ाव प्रदीप चौधरी पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जहाँ प्रदीप कुमार, निर्मल कुमार, पीयूष कुमार, नेहल कुमार चौधरी परिवार ने साधार्मिक भक्ति का लाभ लिया। तत्पश्चात धर्मसभा में अष्टापद ट्रस्ट मंडल एवं मुख्य संघपति द्वारा साधु–साध्वी मंडल का बहुमान किया गया।
जीवन में जागना जरूरी — मुनि समर्वित रत्नसागर जी
धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री जिन पियूष सागर सुरिश्वरजी के शिष्य मुनि समर्वित रत्नसागर जी ने कहा— “जीवन में सदैव जागृत रहना आवश्यक है। जो व्यक्ति जाग गया, वही संयम और धर्म आराधना के मार्ग पर आगे बढ़ जाता है। अष्टापद जैसी पावन भूमि से 41 दिवसीय छःरी पालीत पैदल संघ आत्मदर्पण को देखने का अवसर देता है।
दूसरों को देखना आसान, स्वयं को देखना कठिन — चंदनबाला श्री जी
धर्मसभा में प्रखर व्याख्यात्री चंदनबाला श्री जी ने कहा— “हम दूसरों के जीवन को देखना आसान समझते हैं, पर स्वयं के जीवन को समझना कठिन लगता है। जीवन दर्पण के समान है — जिसका आत्मविश्वास प्रबल हो, वही मंजिल प्राप्त करता है। गुलाब खिलकर भी खुशबू देता है और मुरझाकर भी — यही जीवन का संदेश है।”
उन्होंने कहा कि पैदल संघ धर्म आराधना की अनूठी साधना है, जो पालीताणा की शाश्वत भूमि तक पहुँचने का सौभाग्य प्रदान करती है।
गौतम स्वामी एवं सुधर्मा स्वामी भगवान की प्रतिष्ठा संपन्न
संघ प्रस्थान से पूर्व साधु–साध्वी मंडल की पावन उपस्थित में गौतम स्वामी एवं सुधर्मा स्वामी भगवान की प्रतिष्ठा विधि–विधानपूर्वक सम्पन्न हुई।
प्रतिष्ठा के लाभार्थी प्रतापगढ़ स्थित चांदमल चिपड परिवार रहे।
विशिष्ट उपस्थितियां
कार्यक्रम में अष्टापद ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष जयंतीलाल दख, आदर कुमार भंसाली, आज़ाद सिंह ददडा, सचिव रविन्द्र सिंह श्रीमाल, सहसचिव नितेश बांठिया, कोषाध्यक्ष मनीष कोचर, पंकज मेहता, महेंद्र चोपड़ा, डॉ. सुनील चोपड़ा, सरदार मल चोरडिया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Dec 2025, 08:36 PM
बसई घाट पर चोरी के दौरान फायरिंग करने वाले कंजर , अवैध जहरीली शराब के साथ सुवासरा पुलिस की गिरफ्त मे ।
आरोपीयो से बसई घाट क्रेशर मशीन से ट्रेक्टर चोरी करने के दौरान फायरिंग मे प्रयुक्त 12 बोर बंदुक जिंदा कारतुस के साथ जप्त ।
आरोपीयो के कब्जे से कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की जहरीली शराब जप्त ।
आरोपीयो के कब्जे से विगत दिनो सोलर प्लांट सेमलीकाकड़ मे की गई केबल चोरी की केबल भी जप्त ।
पुलिस पुछताछ मे थाना गरोठ क्षेत्र के दिल्ली मुंबई एक्स प्रेस वे पर हुई ट्रक से पार्सल चोरी करना भी किया स्वीकार।
आरोपीयो के द्वारा भानपुरा पंजाबी काँलोनी से हुई मोटर सायकल चोरी करना भी किया कबुल ।
मंदसौर/ - पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्रीमान विनोद कुमार मीना के द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु व सम्पत्ति संबंधी अपराधो की पतारसी हेतु व अवैध शराब की तस्करी करने वाले अपराधियो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारी को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे जिसके तारतम्य मे दिनांक 04.12.2025 को श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ सुश्री हेमलता कुरील , एस.डी.ओ.पी. सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के निर्देशन मे थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक अनिल रघुवंशी के मार्गदर्शन मे उप निरीक्षक केरूसिंह रावत के द्वारा विश्वसनीय मूखबिर सूचना के आधार पर तालाब के पास जंगल ग्राम रावतखेड़ा से आरोपीगण कृपालसिंह उर्फ लम्बु पिता जतनिया कंजर उम्र 30 साल निवासी मुण्डला डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड़ , जरनिया पिता भगवान कंजर उम्र 25 साल निवासी मुण्डला डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड़, बंटी पिता दाणु कंजर उम्र 21 साल निवासी मुण्डला डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड़ के कब्जे से 06 प्लास्टिक की केन मे भरी कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की जहरीली कच्ची शराब जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया व आरोपीयो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 04.12.2025 को थाना सुवासरा पर पदस्थ उनि केरूसिंह रावत को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम मुण्डला डेरा से कुछ कंजर प्लास्टिक की केनो मे अवैध जहरीली शराब लेकर नदी के रास्ते रावतखेड़ा के जंगल के रास्ते आने वाले है जो उक्त सूचना पर उनि केरूसिंह रावत व टीम द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुऐ आरोपीगण कृपालसिंह उर्फ लम्बु पिता जतनिया कंजर उम्र 30 साल निवासी मुण्डला डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड़ , जरनिया पिता भगवान कंजर उम्र 25 साल निवासी मुण्डला डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड़, बंटी पिता दाणु कंजर उम्र 21 साल निवासी मुण्डला डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड़ के कब्जे से 06 प्लास्टिक की केन मे भरी कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की जहरीली कच्ची शराब जप्त आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया व आरोपीयो के विरूद्ध थाना वापसी पर अपराध क्रमाक 370/25 धारा 49ए आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । दोराने विवेचना प्रकरण मे गिरफ्तार शुदा आरोपीयो से विस्तृत पुछताछ करते आरोपीयो के द्वारा माह अक्टुबर मे सेमली काकड़ गाँव के पास स्थित सोलर प्लांट से विद्युत केबल चोरी करना , दिनांक 22.11.2025 को बसई घाट के पास स्थित स्टोन क्रेशन से ट्रेक्टर को चोरी करने का प्रयास करने व ट्रेक्टर ड्रायवर द्वारा विरोध करने पर आरोपीगण द्वारा ट्रेक्टर ड्रायवर को डराने धमकाने के उद्देश्य से 12 बोर बंदुक से हवाई फायर करना , पंजाबी काँलोनी भानपुरा से मोटर सायकल चोरी करना व गरोठ थाना क्षेत्र के दिल्ली मुम्बई ऐक्सप्रेस वे पर पार्सल के कंटेनर पर चढ़कर कंटेनर का ताला तोड़कर उसमे रखे पार्सल भी करना स्वीकार किया है । उक्त गिरफ्तार शुदा आऱोपीगण मुण्डला कंजर डेरे के होकर एक सक्रिय गेंग के रुप मे कार्य करते हुऐ चोरी की वारदातो को भी अंजाम देते है और चोरी करते समय हमेशा अपने साथ 12 बोर बंदुक रखते है जिससे ग्रामीणो मे दहशत पैदा कर सके । आरोपीयो की निशादेही से चोरी के अपराध मे चोरी गई विद्युत केबल , 12 बोर बंदुक मय जिंदा कारतुस के बरामद किये गये है । आरोपीयो के विरूद्ध पूर्व मे भी कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है । आरोपीयो से अन्य सम्पत्ति संबंधी अपराधो मे पुछताछ जारी है ।
गिरफ्तार आरोपीगण
01. कृपालसिंह उर्फ लम्बु पिता जतनिया कंजर उम्र 30 साल निवासी मुण्डला डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड़ ,
02. जरनिया पिता भगवान कंजर उम्र 25 साल निवासी मुण्डला डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड़,
03. बंटी पिता दाणु कंजर उम्र 21 साल निवासी मुण्डला डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड़
सराहनीय कार्य
उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक अनिल रघुवंशी थाना प्रभारी सुवासरा , उनि केरूसिंह रावत , उनि रतनलाल कटारा , सउनि सोहनसिंह सौलंकी, सउनि नरेन्द्र मकवाना , सउनि अशोक उईके , प्रआर सुरेन्द्र सिंह , आऱक्षक अनिल यादव आऱक्षक भेरूलाल का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Dec 2025, 08:32 PM
एक्शन मोड में पुलिस — कंजर अपराध चेन तोड़ने रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आलोट /रतलाम/ दुर्गाशंकर पहाड़िया । जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस ने कंजर गैंग की अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए रविवार को एक बड़ी संयुक्त दबिश कार्रवाई को अंजाम दिया।
यह कार्रवाई ग्राम टोकड़ा, लाखाखेड़ी एवं अरनिया क्षेत्र में संचालित की गई, जिसमें एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी आलोट मुनेंद्र गौतम, थाना प्रभारी ताल तूर सिंह डाबर, थाना प्रभारी बरखेड़ा रविंद्र दंडोतिया सहित पुलिस लाइन से आए विशेष बल ने भागीदारी निभाई।
दबिश के दौरान कंजरो के डेरे में अवैध रूप से संचालित कच्ची शराब बनाने की भट्टियाँ नष्ट की गईं तथा भारी मात्रा में कच्ची शराब को जप्त कर नष्ट किया गया। पुलिस टीम ने कंजर अपराध नेटवर्क को कमजोर करने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए करीब 50 लोगों से बांड-ओवर भरवाकर उन्हें एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के संरक्षण में शामिल दलालों एवं सहयोगियों पर भी कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस समय–समय पर गांव–गांव जाकर जनसंवाद कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है और कंजर गैंग की अपराध चेन तोड़ने के लिए सतत अभियान चला रही है।
रतलाम पुलिस की यह कार्रवाई संदेश देती है कि अपराध किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं होगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस एक्शन मोड में सक्रिय है।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Dec 2025, 07:58 PM
शहडोल में बस ने पुलिस कॉन्सटेबल को मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही मौत
शहडोल। रविवार की दोपहर 2 बजे के आसपास एक बस जो ब्यौहारी की ओर से आ रही थी उसने शहडोल बस स्टैंड में ड्यूटी कर रहे पुलिस आरक्षक को टक्कर मार दी जिसमें आरक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना में स्थल से बस को जब्त कर थाने पहुंचाया। आरक्षक को टक्कर मारने के बाद बस चालक मौके पर बस को छोड़कर भाग गया । जानकारी के मुताबिक कोतवाली में पदस्थ आरक्षक महेश पाठक बस स्टैंड में अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच दोपहर 2:00 बजे के आसपास दादू एंड संस कंपनी की एक तेज रफ्तार बस स्टैंड परिसर में आ रही थी इसी बीच बस चालक ने आरक्षक को टक्कर मार दी ,जिसमें आरक्षक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Dec 2025, 04:29 PM
मानव तस्करी में एक वर्ष से फरार 10000 रू. के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में मिली बघाना थाना प्रभारी श्री डांगी को सफलता
नीमच। अपराधों के निकाल, 173(8) जाफो / धारा 193(9) बीएनएसएस में फरार आरोपीगणों की गिरफ्तार कर प्रकरणों के निराकरण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बघाना श्री राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में पृथक पृथक दो पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा मुखबीर सूचना व सायबर पुलिस टीम की सहायता से एक वर्ष पुराने मानव तस्करी के अपराध कमांक 368/2024 धारा 143 (2), 318(4),319 (2),111 (4),115 (2),351(2),3(5) बीएनएस में धारा 193 (9) बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषित ईनामी 5000-5000 रु. का फरार आरोपी प्रहलाद उर्फ रामप्रहलाद पिता प्रभुलाल तेली निवासी ग्राम केली थाना निम्बाहेडा जिला चितोडगढ राज. तथा आरोपी सांवरा पिता भेरूलाल तेली निवासी ग्राम केली थाना निम्बाहेडा जिला चितोडगढ राज. को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।
सराहनीय भुमिका- निरी. राधेश्याम दांगी, उनि रामकिशन सिंघावत, सउनि कैलाश सोलंकी, सउनि अमरसिंह खराडी, प्रआर दिलीप जाट, आर राहुल चंदेल, आर राहुल डाबी, व सायबर सेल टीम प्रआर प्रदीप शिंदे, आर लखनसिंह, आर कुलदीपसिंह का सराहनीय योगदान रहा।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Dec 2025, 03:25 PM
मालवा का गौरव अष्टापद जैन तीर्थ से 41 दिवसीय छः री पालीत पैदल संघ कल रवाना होगा
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । मालवा का गौरव माने जाने वाले अष्टापद जैन तीर्थ से तीर्थ प्रेरिका श्री जिन शिशु प्रज्ञा गुरुजी की प्रेरणा एवं आचार्य जिन पीयूष सागर सुरेश्वर गुरुजी की निश्रा में 41 दिवसीय छः री पालीत पैदल संघ कल रविवार सुबह धार्मिक विधि-विधान और मंगलाचार के बाद भव्य शोभायात्रा के रूप में रवाना होगा। पैदल संघ में लगभग 300 श्रावक-श्राविकाएं शामिल होंगी, जो प्रतिदिन 12 से 17 किलोमीटर दूरी साधु-साध्वी मंडल के साथ पैदल तय करेंगी। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, पालकी, जिन ध्वज और आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
संघ प्रस्थान से पूर्व अष्टापद मंदिर को विद्युत रोशनी, पुष्पों और रंगोली से सुसज्जित किया गया है। शनिवार शाम विनिता नगरी स्थित ज्ञानामृत पानशाला का शुभारंभ संकल्प रत्न सागर गुरुजी एवं श्री जिन शिशु प्रज्ञा गुरुजी द्वारा विधि-विधान से किया गया। इस अवसर पर संकल्प रत्न सागर गुरुजी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए पैदल संघ के उद्देश्य और धार्मिक महत्व की जानकारी दी।
अष्टापद ट्रस्ट मंडल के सचिव रविंद्र सिंह श्रीमाल ने बताया कि संघ का पहला पड़ाव जावरा रोड स्थित प्रदीप चौधरी के पेट्रोल पंप के सामने रहेगा। रविवार सुबह वहां से प्रस्थान कर संघ जावरा नगर में होता हुआ उमट पालिया पहुंचेगा, जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद यात्रा नामली की ओर जारी रहेगी। प्रतिदिन संघपति द्वारा कुमारपाल राजा की आरती धूमधाम से की जाएगी और विभिन्न धार्मिक क्रियाएं संपादित होंगी।
उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में चिप्पड परिवार मुख्य लाभार्थी है और देशभर से 36 संघपति इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। पैदल संघ 15 जनवरी को गुजरात स्थित पालीताना जैन तीर्थ पहुंचेगा। 16 जनवरी को सभी संघपतियों की माल चढ़ाने का कार्यक्रम होगा और 7 मुमुक्षुओं की दीक्षा आचार्य जिन पीयूष सागर सुरेश्वर गुरुजी की निश्रा में संपन्न होगी। संपूर्ण आयोजन अष्टापद ट्रस्ट मंडल द्वारा किया जा रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Dec 2025, 06:37 PM
अवैध लकड़ी परिवहन पर राजस्व विभाग की सख्त कार्रवाई
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया/ शनिवार को राजस्व विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में किए गए निरीक्षण एवं भ्रमण के दौरान एक ट्रैक्टर–ट्रॉली जिसमें बड़ी मात्रा में लकड़ी भरी हुई थी, संदिग्ध अवस्था में पाई गई। वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई, लेकिन उसके पास लकड़ी परिवहन के लिए किसी भी प्रकार का अनुमति दस्तावेज उपलब्ध नहीं था।
अनुमति पत्र नहीं मिलने पर राजस्व विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित लकड़ी को जप्त किया और वाहन को तहसील परिसर में खड़ा कराया, साथ ही प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए केस संबंधित विभाग को भेजा गया।
इस संबंध में तहसीलदार पंकज पवैया ने बताया कि अवैध कटाई और परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा—
वन संपदा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना अनुमति लकड़ी ले जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर निगरानी और अभियान जारी रहेगा।
राजस्व विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वाहन या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Dec 2025, 05:41 PM
बैंबू मैन’ कमलाशंकर विश्वकर्मा राष्ट्रीय स्तर के अवॉर्ड से सम्मानित, देश भर से 14 विशेषज्ञों एवं किसानों को चुना गया
भोपाल/नीमच/मल्हारगढ । पुनर्योजी कृषि और मिट्टी की सेहत सुधारने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नीमच जिले के ग्राम भाटखेड़ी के प्रगतिशील किसान कमलाशंकर विश्वकर्मा, जिन्हें क्षेत्र में स्नेहपूर्वक ‘बैंबू मैन’ के नाम से जाना जाता है, को राष्ट्रीय स्तर के “प्रोफेसर रतनलाल अवॉर्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन रिजनरेटिव एग्रीकल्चर – 2025” से सम्मानित किया गया।

यह अवॉर्ड कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधीन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सॉइल साइंस, भोपाल और अंतरराष्ट्रीय संस्था सॉलिडैरिडाड द्वारा "विश्व मृदा दिवस" के अवसर पर शुरू की गई विशेष श्रृंखला के तहत दिया गया। विश्वकर्मा को यह सम्मान फार्मर (इंडिविजुअल) श्रेणी में मृदा स्वास्थ्य सुधार, जैविक व रिजनरेटिव खेती की उन्नत तकनीकों को अपनाने और बांस आधारित खेती–उद्यम के माध्यम से टिकाऊ आजीविका का मॉडल विकसित करने के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने अपने खेतों में फसल विविधीकरण, फसल अवशेष प्रबंधन, जैविक खाद तथा बांस के रोपण को बढ़ावा देकर मिट्टी में कार्बन बढ़ाने और रासायनिक खादों पर निर्भरता घटाने की दिशा में उल्लेखनीय परिणाम दिखाए हैं।

पुरस्कार वितरण समारोह 5 दिसंबर 2025 को भोपाल के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आयोजित हुआ, जिसमें देश भर से चुने गए 14 विशेषज्ञों और किसानों को भारत रत्न डॉ एम. एच. मेहता, राष्ट्रीय मृदा विज्ञान संस्थान के डायरेक्टर डॉ. मनोरंजन मोहंती, डॉ शताद्रु चट्टोपाध्याय एवं डॉ सुरेश मोटवानी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वैज्ञानिकों और नीति–निर्माताओं ने कहा कि कमलाशंकर विश्वकर्मा जैसे किसान पुनर्योजी कृषि के प्रेरक उदाहरण हैं, जो मृदा, पर्यावरण और किसान की आय : तीनों की सुरक्षा करते हुए नई पीढ़ी के लिए टिकाऊ खेती का रास्ता दिखा रहे हैं।
(किसान कमलाशंकर विश्वकर्मा जी के नंबर 7838960968)

posted by : Admin/Pointer Media
06 Dec 2025, 01:36 PM
भाजपा नेता का पांच वर्ष पुराना वीडियो हुआ वायरल, प्रशासन में खलबली
एसडीएम रचना शर्मा ने SDOP से जांच कर कार्रवाई करने को कहा, वायरल करने वालों पर गिरेगी गाज
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । सोशल मीडिया पर आलोट जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार का कथित धमकी भरा वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। करीब 3 मिनट 59 सेकंड का यह वीडियो व्हाट्सएप के विभिन्न ग्रुपों में तेज़ी से प्रसारित हो रहा है। इसमें परिहार द्वारा तत्कालीन एसडीएम के कार्यों पर सवाल उठाते हुए कड़ी चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में परिहार कहते नज़र आ रहे हैं कि “अगर कार्यप्रणाली नहीं सुधरी, तो हम पूरी बिस्तर बांधकर यहां से विदा कर देंगे।”
जानकारी के अनुसार यह वीडियो लगभग पांच वर्ष पुराना है, जब एसडीएम कार्यालय के बाहर भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी और परिहार माइक्रोफोन लेकर तत्कालीन एसडीएम से जवाब मांग रहे थे।
वीडियो प्रसारित होने के बाद वर्तमान उपखंड अधिकारी (एसडीएम) रचना शर्मा ने इसे गंभीर मानते हुए पुलिस उपखंड अधिकारी (SDOP) आलोट को पत्र लिखकर वीडियो की सत्यता, स्रोत और वायरल करने के उद्देश्य की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसडीएम ने कहा है कि यह स्पष्ट किया जाए कि वीडियो कब और किसने रिकॉर्ड किया तथा अचानक इसे वायरल करने का उद्देश्य क्या था, क्योंकि यह सामग्री प्रशासनिक गरिमा और कानून व्यवस्था पर सीधा प्रहार है।
जारी पत्र की प्रति कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रतलाम, पुलिस अधीक्षक रतलाम और थाना प्रभारी आलोट को भी भेजी गई है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब उन लोगों की पहचान करने में लगी है जिन्होंने वीडियो को प्रसारित किया और उसके पीछे की मंशा क्या थी।
मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही हलकों में गर्मी बढ़ा दी है, वहीं सवाल उठ रहे हैं कि पुराना वीडियो अचानक किस मकसद से वायरल किया गया और इसकी आड़ में किसे लाभ पहुंचाना लक्ष्य है।
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई निश्चित है।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Dec 2025, 10:41 AM
युवक को बस से उतारकर अफीम रखने का फर्जी केस बनाया, कोर्ट ने कहा पूरे थाने की मिली भगत, पुलिस अधीक्षक खुद आकर हकीकत बताएं
हाल ही में यही पुलिस थाना देश के टॉप टेन लिस्ट में शामिल हुआ जो पूरे देश मे चर्चा का विषय बना
मन्दसौर/ मल्हारगढ/ मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ पुलिस का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। 18 साल का एक युवक मंदसौर से प्रतापगढ़ सफर कर रहा था। तभी बस में तीन-चार लोग चढ़े और युवक को पकड़कर ले गए। बस में सीसीटीवी फुटेज लगे थे, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। युवक को जब पकड़ा तो वह खाली था। बाद में युवक को मल्हारगढ़ थाने ले जाकर उस पर 2 किलो 700 ग्राम से अधिक अफीम रखने का केस बना दिया।

युवक ने जमानत के लिए 'हाई कोर्ट में अर्जी लगाई तो पूरा घटनाक्रम उजागर हो गया। कोर्ट ने जमानत का लाभ देते हुए कहा- इस घटना में पूरे थाने की मिलीभगत होने के संकेत मिल रहे हैं। कोर्ट ने एसपी विनोद मीणा को 9 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे हाजिर रहकर पूरे घटनाक्रम पर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।

बस के सीसीटीवी फुटेज में खाली हाथ दिख रहा युवक, उसे जबरन ले जाया गया थाने :- 18 वर्षीय सोहनलाल 29 अगस्त, 2025 को बस में सफर कर रहा था। सोहन ने अधिवक्ता हिमांशु ठाकुर के जरिए जमानत अर्जी लगाई। इसमें उल्लेख किया कि जब बस को रोका तो उसमें सोहन खाली हाथ बैठा हुआ था। कपड़ों में आए लोग सोहन को गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। उस दिन के सभी फुटेज और वीडियो भी कोर्ट में देखे गए।

जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की खंडपीठ ने जमानत आदेश में उल्लेख किया कि मल्हारगढ़ थाने के पूरे स्टाफ की मिलीभगत दिख रही है। इस पर एसपी को हाजिर रहकर पूरी स्थिति साफ करने के लिए कहा है। वहीं, पुलिस की ओर जमानत के विरोध में कहा गया है कि हमारी कार्रवाई सही है।

देश के टॉप टेन में शामिल हुआ है मल्हारगढ थाना:- जिस थाने की कार्यप्रणाली पर हाई कोर्ट ने सवाल उठाए है वही मल्हारगढ पुलिस थाना देश के टॉप टेन थानों में शामिल हुआ है । हाल ही में गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूची में मल्हारगढ थाने को टॉप टेन में से 9 वी रेंक मिली है और देश के बड़े चेनलो ओर अखबारों की सुर्खियों में रहा है । खुद गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बधाई दी है ।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Dec 2025, 09:40 AM
यशोदा मैया ने भगवान श्रीकृष्ण को जैसी शिक्षा और संस्कार दिए, वैसे ही शिक्षा और संस्कार आंगनवाड़ी से दिए जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में पहली बार ऑनलाइन हुई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती
ऑनलाइन भर्ती की यह पहल करने वाला पहला राज्य बना मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश की पूर्ण ऑनलादन पारदर्शी चयन प्रणाली बनी राष्ट्रीय मॉडल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्रदान किए नियुक्ति-पत्र

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं से कहा कि आपकी जिम्मेदारी यशोदा मैया की तरह है, जिस प्रकार उन्होंने गोपाल कृष्ण का पालन-पोषण कर उन्हें संस्कार प्रदान किए, उसी तरह आप भी आंगनवाड़ी में आने वाले हर बच्चे की देखभाल श्रीकृष्ण की तरह करें। नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र के रूप में बच्चों की मुस्कुराहट, पोषण और माताओं के स्वास्थ्य व सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का वचन पत्र सौंपा जा रहा है। हमें विश्वास है कि हमारी बहनें अपना दायित्व पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता से निभाएंगी और प्रदेश को कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में विजय दिलवाएंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया से नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को विधानसभा के समिति कक्ष में हुए कार्यक्रम में नियुक्ति-पत्र प्रदान कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, विधायक तथा पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई और विभाग की सचिव सुश्री जी.वी. रश्मि विशेष रूप से उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतीक स्वरूप तीन नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को अपने कार्य दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने, विकसित मध्यप्रदेश@2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में हर संभव योगदान देने और सुपोषित मध्यप्रदेश के निर्माण में अपने दायित्व का पूर्णत: पालन करने की शपथ दिलाई। नवनियुक्त आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने विधानसभा संचालन की प्रक्रिया भी देखी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज भी गांवों में आंगनवाड़ी वाली दीदी को जो सम्मान मिलता है, उतना किसी और को नहीं मिलता। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका परिवार की सदस्य बन जाती हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया की मजबूत नींव मातृ शक्ति से ही बनती है। हमारी आंगनवाड़ी की बहनें इसे सार्थक कर रही हैं। यह बहनें केवल कार्यकर्ता नहीं अपितु गांव की पहली गुरू और पहली पोषण दूत हैं। इनकी वजह से लाखों बच्चों में कुपोषण कम हो रहा है और गर्भवती माताओं में जागरूकता बढ़ रही है। स्कूलों में ड्रापआऊट रेट में भी कमी आयी है। राज्य सरकार बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।

नगरीय निकायों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की सीमा में वृद्धि की गई है। साथ ही बहनों के रोजगार के लिए उद्योग समूहों को भी राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां पहली बार आंगनवाड़ी स्तर पर भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई गई। प्रदेश में अब तक 1091 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 10 हजार 984 सहायिकाओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। शेष पद भरने के लिए भी तेजी से प्रक्रिया जारी है।

उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन पोर्टल पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2077 पदों के विरुद्ध 81 हजार 704 आवेदन आए और सहायिकाओं के 17 हजार 477 पदों के लिए 31 हजार 7627 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम में प्रतीक स्वरूप 50 नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आभार स्वरूप धन्यवाद पत्र सौंपा गया।

प्रमुख बिन्दु
• आंगनवाड़ी में आने वाले हर बच्चे की देखभाल श्रीकृष्ण की तरह करें।
• नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र के रूप में बच्चों की मुस्कुराहट, पोषण और माताओं के स्वास्थ्य व सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का वचन पत्र सौंपा जा रहा है।
• हमारी बहनें अपना दायित्व पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता से निभाएंगी और प्रदेश को कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में विजय दिलवाएंगी।
• मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतीक स्वरूप तीन नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए।
• विकसित मध्यप्रदेश@2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में हर संभव योगदान देने और सुपोषित मध्यप्रदेश के निर्माण में अपने दायित्व का पूर्णत: पालन करने की शपथ दिलाई।
• नवनियुक्त आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने विधानसभा संचालन की प्रक्रिया भी देखी।
• आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिक परिवार की सदस्य बन जाती हैं।
• न्यू इंडिया की मजबूत नींव मातृ शक्ति से ही बनती है।
• बहनें केवल कार्यकर्ता नहीं अपितु गांव की पहली गुरू और पहली पोषण दूत हैं।
• लाखों बच्चों में कुपोषण कम हो रहा है और गर्भवती माताओं में जागरूकता बढ़ रही है।
• स्कूलों में ड्राप-आऊट रेट में भी कमी आयी है।
• नगरीय निकायों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की सीमा में वृद्धि की गई है।
• बहनों के रोजगार के लिए उद्योग समूहों को।
• राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
• मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां पहली बार आंगनवाड़ी स्तर पर भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई गई।
• प्रदेश में अब तक 1091 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 10 हजार 984 सहायिकाओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए।
• शेष पद भरने के लिए भी तेजी से प्रक्रिया जारी
• ऑनलाइन पोर्टल पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2077 पदों के विरुद्ध 81 हजार 704 आवेदन आए और सहायिकाओं के 17 हजार 477 पदों के लिए 31 हजार 7627 आवेदन प्राप्त हुए।
• ऑनलाइन पोर्टल पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2077 पदों के विरुद्ध 81 हजार 704 आवेदन आए और सहायिकाओं के 17 हजार 477 पदों के लिए 31 हजार 7627 आवेदन प्राप्त हुए।
• आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आभार स्वरूप धन्यवाद पत्र सौंपा गया।

posted by : Admin/Pointer Media
06 Dec 2025, 09:00 AM
कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर अधिकारियों की बैठक, यातायात सुधार और विवादित प्रकरणों की समीक्षा।
कानून-व्यवस्था पर प्रशासन सख्त
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । शुक्रवार को आलोट तहसील कार्यालय में कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिए गए निर्देशों के पालन में हुई, जिसमें क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा भूमि से जुड़े विवादित प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए, भूमि विवादों का पुलिस एवं राजस्व विभाग के समन्वय से शीघ्र निपटारा किया जाए, तथा धारा 51 और 110 के लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाउंड ओवर की कार्रवाई को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में आलोट एसडीएम रचना शर्मा, एसडीओपी पल्लवी गौर, तहसीलदार पंकज पवैया, नायब तहसीलदार सविता ठाकुर, आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम, बरखेड़ा कला थाना प्रभारी रविंद्र दंतोड़िया, ताल थाना प्रभारी तुरसिंह डावर तथा नगर परिषद आलोट के सीएमओ सीताराम चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर सख्ती, यातायात व्यवस्था में सुधार, और आगामी आयोजनों के दौरान सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत करने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Dec 2025, 08:48 AM
गरीब दुकानदारों को वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराए प्रशासन
पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने सीएमओ को लिखा पत्र
मंदसौर। सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे से कालीदास मार्ग-घंटाघर सदर बाजार मार्ग को आदर्श सड़क के रूप में विकसित किये जाने के निर्णय के कारण इस मार्ग पर वर्षो से फुटपाथ, ठेलेवाले व गुमटी के माध्यम से व्यापार-व्यवसाय करने वाले छोटे गरीब तबके के लोगो को हटा दिया गया है। इनमे से कई व्यवसायी 30-40 वर्षों पूर्व से ही इस मार्ग पर अस्थायी रूप में व्यापार-व्यावसाय कर रहे थे। इनमें से कुछ लोग शासन की योजना के अंतर्गत कर्ज लेकर, स्ट्रीट वेंडर तथा हॉकर्स जोन के रूप मे भी स्थापित थे, वर्षों पूर्व घंटाघर डिवाईडर के सामने बैठने वाले पुराने कपडे क्रय करने वाले गरीब परिवार के लोगों को तत्कालीन प्रशासन ने हटाकर नेहरू बस स्टेण्ड पर स्थान दिया था, उन्हें भी 20 वर्ष बाद पुनः फिर हटा दिया गया। आपने पिछले चार दिनों से इस अभियान में मैदान मे रहकर अतिक्रमण हटाया है।
यह बात पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने सीएमओ श्रीमती अनीता चकोटिया को लिखे पत्र में कही है।
सिसोदिया ने कहा कि अतिक्रामकोे को अतिक्रमण की परिभाषा में मानते हुये, जो वर्षों से स्थापित होकर अपना पेट पालते हुये परिवार को जैसे-तैसे अपनी रोजी-रोटी के लिये काम करते है, उन्हें यदि हटाया जाता है तो उन्हे पुनः स्थापित करते हुये वैकल्पिक स्थान भी उपलब्ध कराया जाता है, यह व्यवस्था भी है और मानवीय संवेदना भी।
सिसोदिया ने कहा कि मेरा आपसे अनुरोध है कि ऐसे सभी गरीब फलवाले, फूलवाले, चाय के ठेले वाले, फुटपाथ पर व्यापार करने वाले सभी श्रेणी के इस मार्ग से हटाये गये गरीबों को पुनः स्थापित करने के लिये स्थान उपलब्ध कर वैकल्पिक स्थान दिया जाना गरीबो के लिये न्याय होगा। यदि आप चाहे तो मैं आपको वैकल्पिक स्थान कहां हो सकते है, अवगत करा सकता हूं। ऐसे अनेक जगहों के स्थान के बारे मे मैं आपको अवगत करा सकता हूं।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Dec 2025, 08:43 AM
अवेध मादक पदार्थ गांजे के करीबन 15 हजार छोटे बडे हरे पोधे जप्त करने में सफलता मिली
नीमच I अवैध मादक पदार्थ के धरपकड़ अभियान में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में थाना कुकडेश्वर की टीम को 03.25 क्विंटल अवेध मादक पदार्थ गांजे के करीबन 15 हजार छोटे बडे हरे पोधे जप्त करने में सफलता मिली है।

निरी. भीमसिंह सिसौदिया को मुखबिर सुचना प्राप्त हुई कि ग्राम श्योपुरिया चक्की वाला मे जंगल तरफ कच्चे रास्ते पर एक खेत जिसमे बांस के पेड व कुआ है। जहा गेहु एवं रायडा की फसल की आड में अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे उगा रखे है। बाद मुखबिर सुचना पर से ग्राम श्योपुरिया चक्की वाला जंगल वाले रास्ते के पास सर्वे क्र 108 की भुमि पर अवैध गांजे के करीबन 15 हजार हरे गीले पौधे जप्त करने में सफलता मिली है। उक्त सर्वे क्र 108 पर स्थित भुमि स्वामी के संबंध मे राजस्व विभाग से जानकारी प्राप्त की जा रही है।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडेश्वर, थाना मनासा, थाना रामपुरा तथा उनकी टीम का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Dec 2025, 08:41 AM
वेतन भुगतान में देरी पर कर्मचारियों में रोष, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आलोट/दुर्गाशंकर पहाडिया – मध्यप्रदेश अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संगठन शाखा आलोट द्वारा शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी महोदया आलोट के माध्यम से जिलाधीश महोदया रतलाम को ज्ञापन सौंपकर नवंबर माह का वेतन तत्काल जारी करने की माँग की गई।
संगठन ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि आलोट विकासखंड के लोकसेवकों का वेतन प्रतिमाह की 1 तारीख को आहरित होता रहा है, किंतु इस माह नवंबर का वेतन अब तक भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मचारियों पर लिए गए बैंक ऋण की किश्तें माह के प्रथम सप्ताह में कटती हैं, ऐसे में वेतन न मिलने की स्थिति में कर्मचारी डिफॉल्टर बनने की कगार पर हैं। साथ ही पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति न होने से तनाव और रोष व्याप्त है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि भविष्य में प्रत्येक माह की 01 तारीख को वेतन आहरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नवंबर माह का वेतन शीघ्र जारी किया जाए।
इस अवसर पर संगठन के राज्य अध्यापक संघ अध्यक्ष किशोर सांखला, सूचित जाती संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष आनंद चावला के साथ संरक्षक सलीम खान, राजेश जोशी, प्रतिपाल सिंह सोलंकी, त्रिलोक सिंह देवड़ा, ईश्वरलाल कटारिया ताल, दशरथलाल सोनदल, बाबूलाल परिहार, जाकिर खान, अखिलेश निगम, लक्ष्मण माल, विक्रमसिंह चौहान, प्रमिला रावत, धापू जटिया, रक्षा निगम, विक्रम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Dec 2025, 08:41 PM
नशा तस्करों के खिलाफ झालावाड़ पुलिस की आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक, एस पी अमित कुमार छोड़ रहे अमिट छाप
भवानीमंडी ( जगदीश पोरवाल ) झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया ने चार माह में नशा तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई का लेखा जोखा शुक्रवार को झालावाड़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखा उन्होंने बताया की झालावाड़ पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन दिव्य प्रहार' के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक करके सबसे बड़ी कार्रवाई की गई । तस्करों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई करीब 125 करोड़ की संपत्ति पर ताला जड़ दिया है. इस कार्रवाई में लग्जरी मकान, पेट्रोल पंप, कृषि भूमि, कॉमर्शियल प्लॉट और गाड़ियां तक शामिल हैं ।
एसपी ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा
कहा जाता है कि
“खरगोश-सा अपराध कछुआ-सा न्याय,
एक दिन बंद हो जाएगा यह भी अध्याय.”
अपराध की गति खरगोश जैसी होती है लेकिन अंत में धीमी चाल में चलने वाला न्याय ही कछुए की भांति जीतता है ।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि नशा माफियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन दिव्य प्रहार ने झालावाड़ जिले में मादक पदार्थ तस्करों की कमर तोड़ दी है। पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही करते हुए पिछले 04 माह में तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त कर उन्हें कुल 62.71 करोड़ रुपये की आर्थिक हानि पहुंचाई है। इस दौरान 08 करोड 40 लाख बाजार मुल्य के अवैध मादक पदार्थ बरामद, 04 करोड बाजार मुल्य के मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त वाहन जप्तशुदा वाहन व मादक पदार्थ तस्करों द्वारा 50 करोड से अधिक की सरकारी भुमि पर अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। मादक पदार्थों की व्यापारिक मात्रा में खरीद-फरोख्त की तैयारी करते हुऐ 31 लाख 95 हजार 900 रुपये नकद बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि 4 महीने में पुलिस ने 78 मुकदमे दर्ज कर ऑपरेशन दिव्य प्रहार के तहत 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया. वहीं इस अभियान के तहत नशे की कमाई से अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर बेशकीमती सरकारी भूमि व वन भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त करवाया गया. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गिरफ्तार किए गए नशे के सौदागरों के द्वारा अवैध मादक पदार्थ जिसमे 3 किलो 418 ग्राम, अफीम 4 किलो 783 ग्राम, डोडा चुरा 484 किलो, 51 डोडा चूरा चरस 482 ग्राम, एमडीएमए 62.21 ग्राम बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा तस्करों की फ्रिज की गई संपत्तियों में 29 मकान दो दुकान, एक प्लांट, पेट्रोल पंप, 16 मोटरसाइकिल 10 ट्रक कंटेनर को जप्त किया गया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है ।
ऑपरेशन के लिए पुलिस ने गोपनीय रणनीति और तैयारी की थी, जिसके बाद यह बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने तस्करों द्वारा काली कमाई से अर्जित की गई 107 संपत्तियां को स्थाई रूप से फ्रीज कर दिया है. ऐसे में जिला पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा माफियाओं पर अब तक की इतिहास की सबसे बड़ी आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में देखा जा रहा है ।
तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचना ही मकसद नहीं है:-
इस ऐतिहासिक कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि "ऑपरेशन दिव्य प्रहार तस्करों को केवल सलाखों के पीछे पहुंचाने की कहानी नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के आर्थिक विध्वंस की भी मिसाल है जिन्होंने धन के लोभ में हजारों परिवारों और जिंदगियों को नशे के जाल में फंसाकर तबाह किया है।
तस्करी से अर्जित की गई संपत्ति का मूल्यांकन किया गया:-
पुलिस ने तस्करो के खिलाफ बड़ी आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक की है ऐसे में तस्करों के द्वारा अर्जित की गई काली कमाई को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. उन्होंने बताया कि जिलेभर के मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस की एम ओ बी शाखा लगातार पिछले कई महीनों से डाटाबेस तैयार कर रही थी. इसके लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी. एम ओ बी टीम द्वारा सबसे पहले मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों की आय से अर्जित की गई संपत्तियों का चिह्नीकरण किया गया. बाद में उन संपत्तियों का बाजार मूल्य से आंकलन कर मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की गई.
तस्करों की गिरफ्तारी और वाहन जप्तीः
पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत 78 प्रकरण दर्ज किए और 128 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। तस्करी में प्रयुक्त वाहनों (16 मोटरसाइकिल / स्कूटी, 10 कार/पिकअप, 01 ट्रक (25 टन सरिये से भरा हुआ) और 01 कंटेनर) को जब्त किया गया है, जिनकी अनुमानित कीमत 04 करोड़ रुपये है।
नकद राशि की बरामदः
मादक पदार्थों की व्यापारिक मात्रा में खरीद-फरोख्त की तैयारी (एनडीपीएस एक्ट धारा 30) करते हुऐ जिले के विभिन्न थानों में 08 प्रकरण दर्ज करते हुए कब्जे से 31 लाख 95 हजार 900 रुपये नकद बरामद किए गए।
सरकारी भूमि पर किया गया अवैध अतिक्रमण ध्वस्तः-
नशा तस्करों द्वारा 50 करोड़ रूपए के अवैध अतिक्रमण कर बनाये गये अवैध निर्माण को संबंधित विभाग द्वारा ध्वस्त किया गया इस दौरान भारी संख्या में झालावाड पुलिस बल मौजुद रहा। नशा तस्करों की अवैध अतिक्रमण कर बनाई अवैध संपत्ति ध्वस्त करने की अब तक 08 कार्यवाही संबंधित विभाग से समन्वय कर कार्यवाही को अंजाम दिया गया ।
न्यायालय में मजबूती से रखेंगे अपना पक्ष:-
इसके साथ ही आपरेशन दिव्य प्रहार में इन मादक पदार्थ तस्करों से सम्बन्धित न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में सम्बन्धित थानाधिकारीगण को ही केस ऑफिसर नियुक्त किया जा चुका है ताकि इन प्रकरणों में न्यायालय में अभियोजन कार्यवाही के दौरान साक्ष्यों का मजबूती से परीक्षण करवाया जा सके और अधिकाधिक प्रकरणों में इन मादक पदार्थ तस्करों को सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जा सके।
ऑपरेशन दिव्या प्रहर में विशेष भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मी :-
इस अभियान में निम्न पुलिस कार्मिकों की विशेष भूमिका रही है-
1. श्री हेमन्त शर्मा, हैड कानि0 13 विभागीय जांच शाखा, एस०पी०ओ० झालावाड़।
2. श्री पिंकू मैरोठा, हैड़ कानि0 377 एम०ओ०बी० शाखा झालावाड़।
3. श्री वीकेश कुमार शर्मा कानि0 994 सायबर थाना झालावाड़।
4. श्री नितेश यादव कानि0 376 सायबर टीम झालावाड़।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Dec 2025, 07:49 PM
मध्य प्रदेश पुनर्गठन आयोग जावरा को जिला बनाने का विचार कब तक करेगा - जन चेतना मंच का राजस्व मंत्री से सवाल
जावरा (नि प्र) जावरा को जिला बनाने का प्रस्ताव मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के समक्ष विचाराधीन है । राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय को जावरा को जिला बनाने के प्रश्न के उत्तर में बताया है। जन चेतना मंच जावरा के अध्यक्ष सुजान कोचट्टा एवं महामंत्री जगदीश राठौर सहित अन्य पदाधिकारीयों ने राजस्व मंत्री करण सिंह
वर्मा व जन चेतना मंच जावरा के मुख्य संरक्षक व जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय को बधाई दी है। मंच के मुख्य संरक्षक व स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल व के के सिंह कालूखेड़ा , परामर्शदाता डॉ एचएस राठौर, मोहम्मद यूसुफ कडपा, हिम्मत सिंह श्रीमाल व मोहन पटेल , कार्यकारी अध्यक्ष सुदेश खारीवाल, संयोजक वरूण क्षोत्रिय, प्रकाश बारोड, उपाध्यक्ष शेखर नाहर, हीरालाल मेहता, भगवान दास बैरागी, कार्यालय मंत्री अभय श्रीवास्तव, सचिव विनोद मेहता, सह सचिव असलम मेव, गणेश धाकड़, संगठन सचिव अशोक ओरा व कोषाध्यक्ष नरेंद्र मकवाना ने जारी एक संयुक्त बयान में कहा है कि जब जावरा को जिला बनाने का प्रस्ताव 16 जुलाई 2021 को ही राज शासन को भेजा जा चुका है तो इस प्रस्ताव को स्वीकृत करने में क्यों विलंब किया जा रहा है यह समझ से परे है । जावरा को जिला घोषित करने के लिए जन चेतना मंच जावरा महामंत्री जगदीश राठौर ने कहा कि 52 मुख्य बिंदु अग्रेषित किए हैं जो जिला घोषित करने के लिए अनेक मापदंड को पूरा करते हैं। शासन से अनुरोध है कि वह जावरा को जल्दी से जल्दी जिला घोषित करें ताकि जावरा, पिपलोदा, ताल एवं आलोट तहसील का चौमुखी विकास हो सके तथा आम नागरिकों और विशेष कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को रतलाम अनावश्यक आवागमन से मुक्ति मिल सके।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Dec 2025, 06:02 PM
शिव मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान — राजस्व विभाग ने किया श्रमदान, ट्रॉली भर कचरा उठाया
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । आज शुक्रवार सुबह एसडीएम आलोट के निर्देशन में राजस्व परिवार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम सिपावरा स्थित शिव मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए घाट क्षेत्र में फैले कपड़े, पॉलिथीन, पाउच, झाड़ियां व अन्य कचरा एकत्र कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से उचित निराकरण हेतु भेजा गया।
अभियान में तहसीलदार पंकज पवैया, नायब तहसीलदार सविता मैडम, हेमलता डिंडोरे मैडम, पटवारी स्वागत दुबे, त्रिलोक धमानिया, प्रताप सिंह सेंगर एवं समस्त पटवारी (राजस्व विभाग आलोट), ग्राम कोटवार, ग्रामीणजन, मंडल अध्यक्ष हरि सिंह उपस्थित रहे और सिपावरा महादेव मंदिर परिसर में श्रमदान किया।
स्वच्छता अभियान के दौरान सम्पूर्ण घाट परिसर की सफाई की गई और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक स्थलों एवं प्राकृतिक संसाधनों की स्वच्छता सामाजिक दायित्व है, ऐसे अभियानों में जनभागीदारी आवश्यक है।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Dec 2025, 05:04 PM
युवा संगम रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की आठ कंपनियों में 240 युवक-युवतियों का हुआ प्राथमिक चयन
मंदसौर / जिला रोजगार अधिकारी श्री प्रशांत मैड़ा ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में जिले में रोजगार उन्मुख गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नयाखेड़ा मंदसौर में किया गया।

इस मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मन्दसौर, लीड बैंक के संयुक्त समन्वय से किया गया। मेले में कुल 360 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया, जिनका आठ विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया। कंपनियों द्वारा कुल 240 युवक-युवतियों का प्राथमिक चयन किया गया।

मेले में उपस्थित विभिन्न विभागों द्वारा युवक-युवतियों को स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा 44 लाख रुपये तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा 12 लाख रुपये के चेक हितग्राही समूहों को वितरित किए गए।

स्वास्थ्य विभाग सहित अनेक शासकीय विभागों द्वारा सूचना-परामर्श हेतु स्टॉल भी लगाये गये। मेले का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला द्वारा किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Dec 2025, 05:03 PM
सुगम आवागमन, बेहतर ट्रैफिक सिस्टम और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा मॉडल रोड
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने मॉडल रोड कार्यों का विस्तृत निरीक्षण कर, प्रगति का लिया जायजा
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने आज शहर में विकसित किए जा रहे मॉडल रोड प्रोजेक्ट का विस्तृत निरीक्षण कर संपूर्ण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, भारत माता चौराहा एवं घंटाघर क्षेत्र को जोड़ने वाले इस मॉडल रोड को पूर्णत: सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि मॉडल रोड शहर के ट्रैफिक प्रबंधन को सुचारू एवं सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि आम नागरिकों द्वारा दिए जा रहे जनहित सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आगामी कार्यवाही की जा रही है, ताकि शहर को एक आदर्श एवं सुविधायुक्त मॉडल रोड उपलब्ध कराया जा सके।

कलेक्टर ने इस दौरान सड़क का नक्शा, एग्रीमेंट, कार्य योजना तथा नपती का अवलोकन किया। उन्होंने एमपीआरडीसी, पीडब्ल्यूडी एवं नगर पालिका को निर्देशित किया कि, सड़क की नपती नियमानुसार कर सभी कार्य उसी अनुरूप किए जाएँ। नपती के अनुसार चुना लाइन डालकर मार्किंग की जाए। विभाग आपसी समन्वय के साथ सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। ठेकेदारों को समयबद्ध एवं मानक अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये ।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने नगर पालिका टीम से चर्चा की और अतिक्रमण हटाने तथा शहर को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि, भवनों के आगे सड़क क्षेत्र में किए गए निर्माण को तुरंत हटाया जाए। अव्यवस्था दिखाई दे तो तत्काल कार्रवाई की जाए ।

नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस प्रतिदिन मिलकर व्यवस्था बनाए रखें। मॉडल रोड पर साइक्लिंग ट्रैक विकसित करने के लिए नगर पालिका कार्य करें।
एमपीईबी विभाग को अंडरग्राउंड केबलिंग, घंटाघर क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग तथा लाइन व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि नगर पालिका द्वारा किए जा रहे नवीन निर्माण एवं व्यवस्थाओं से सड़क को नया स्वरूप मिल रहा है। यह मॉडल रोड पैदल यात्रियों, दोपहिया–चारपहिया वाहनों एवं सभी नागरिकों के लिए अत्यंत सुगम और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देकर ट्रैफिक जाम को कम किया जाएगा।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि, यह मॉडल रोड शहर की कनेक्टिविटी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नागरिकों के मूल्यवान सुझावों को शामिल किया जा रहा है। कम समय में नगर पालिका ने उत्कृष्ट कार्य किया है, जो सराहनीय है।
मॉडल रोड के विकास के साथ मंदसौर शहर जल्द ही एक आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित और यातायात सुविधाओं से युक्त मार्ग का लाभ उठाएगा।

posted by : Admin/Pointer Media
05 Dec 2025, 05:02 PM
न्यायालय ने गोह तस्करी मामले में एक अभियुक्त को 3 साल की सजा व 10 हजार रूपये का लगाया जुर्माना : वनमण्डलाधिकारी
मंदसौर / वन मण्डलाधिकारी श्री संजय रायखेरे द्वारा बताया गया कि सामान्य वनमण्डल मन्दसौर के वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बीट बरदल कक्ष पी-06 पित्याखेडी मार्ग पर 18 जून 2015 को दोपहर 02.00 बजे बीट गार्ड नरेन्द्र मालवीय को वन भ्रमण के दौरान तीन व्यक्ति दिखाई दिये। जिन्हें आवाज दी गई और उनके पास जाने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे। दो व्यक्ति मौके से भागने से सफल हो गये एवं एक व्यक्ति लालूनाथ पिता कालूनाथ निवासी पलवई को मौके पर पकड़ा गया, जिसके पास कुल 05 गोह जीवित अवस्था में पाई गई तथा 01 सब्बल व मोटर सायकल हिरो होन्डा क्रमांक MP-14-MF5112 जप्त की गई, उक्त सामग्री विधिवत जप्त कर अभियुक्त लालूनाथ को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से पुछताछ करने पर उसने अपने दो साथी पीरूनाथ पिता हरीसिंग व अर्जुननाथ पिता कालूनाथ दोनों निवासी पलवई का नाम बताया, जिन्हें 23 जून 2015 को गिरफ्तार किया तथा आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर परिवाद पत्र प्रथम श्रेणी न्यायालय, मन्दसौर में वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 के नियमो के विरूद्ध दण्डित किये जाने हेतु प्रकरण प्रस्तुत किया गया।
प्रकरण में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा प्रकरण में निर्णय 17 अगस्त 2023 को पारीत कर अभियुक्त लालूनाथ पिता कालूनाथ पर दोष सिद्ध करते हुवें 03 वर्ष का कठोर कारावास और 10 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा दी गई।
उक्त निर्णय के विरूद्ध अभियुक्तगण द्वारा न्यायालय में अपील प्रस्तुत की गई, जिस पर न्यायालय द्वारा 27 नवंबर 2025 को निर्णय देते हुवें अपील को खारिज कर पूर्व निर्णय को यथावत कर अभियुक्त पीरूनाथ पिता हरीसिंग व अर्जुननाथ पिता कालूनाथ दोनों निवासी पलवई को आरोप से दोष मुक्त किया गया एवं अभियुक्त लालूनाथ पिता कालूनाथ को प्रकरण में दोष सिद्ध कर 03 वर्ष का कठोर कारावास एवं 10 हजार रूपये का अर्थदण्ड देकर सजा दी गई।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Dec 2025, 08:32 AM
गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में अंतराष्टीय चीता दिवस मनाया गया
मंदसौर / वन मंडलाधिकारी मंदसौर श्री संजय रायखेरे द्वारा बताया गया कि गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में विश्व चीता दिवस मनाया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधीसागर नम्बर-03 के छात्र छात्राओं द्वारा चीता संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा चीता संरक्षण के संबंध में ‘‘गांधीसागर हमारी शान -चीता हमारी पहचान जैसे नारे लगाये गये। कार्यक्रम में अधीक्षक गांधीसागर द्वारा गांधीसागर वन्यजीव अभ्यारण्य में चीता पुर्नस्थापना योजना की विस्त्रत जानकारी दी गई। चीता प्रोजेक्ट से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। चीतों के पुर्नवास से गांधीसागर में पर्यटन में वृद्धि होगी जिससे स्थानीय रोजगार में वृद्धि होगी पश्चात चीता संरक्षण क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया। आयोजित कार्यक्रम में श्री पीएल रायकवार गेम रेंज अधिकारी पूर्व गांधीसागर एवं श्री पराग सेनानी गेम रेंज अधिकारी पश्चिम गांधीसागर एवं समस्त वन स्टॉफ उपस्थित रहा।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Dec 2025, 08:31 AM
गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में अंतराष्टीय चीता दिवस पर हुआ चीता मित्र संवाद कार्यक्रम
चीतों के पुर्नवास से गांधीसागर में पर्यटन में होगी वृद्धि

मंदसौर / वन मंडलाधिकारी मंदसौर श्री संजय रायखेरे द्वारा बताया गया कि गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में अंतराष्टीय चीता दिवस पर चीता मित्रों से संवाद बैठक ईको सेंटर रामपुरा पठार पर आयोजित की गई।

अधीक्षक गांधीसागर द्वारा चीता मित्रों को गांधीसागर वन्यजीव अभ्यारण्य चीता प्रोजेक्ट से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। चीतों के पुर्नवास से गांधीसागर में पर्यटन में वृद्धि होगी जिससे स्थानीय रोजगार में वृद्धि होगी चीतों के संरक्षण हेतु जनजागरूता फेलाने तथा चीतों का मानव के प्रति व्यवहार के बारे में भी मार्गदर्शीत किया गया। आयोजित कार्यक्रम में ईको विकास समिति के सदस्य ग्राम रावलीकुडी एवं श्री पीएल रायकवार गेम रेंज अधिकारी पूर्व गांधीसागर एवं श्री पराग सेनानी गेम रेंज अधिकारी पश्चिम गांधीसागर उपस्थित रहे।

posted by : Admin/Pointer Media
05 Dec 2025, 08:29 AM
कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा हेतु नवोदय विद्यालय समिति ने जारी किए प्रवेश पत्र
प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को मंदसौर जिले के 11 परीक्षा केन्द्रों पर होगी आयोजित
मंदसौर / पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय लदुना, जिला मंदसौर के प्राचार्य श्री हरि शंकर रेगर ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा छठवीं के लिए उपलब्ध 80 सीटों पर प्रवेश हेतु पंजीकृत 3454 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
किसी भी आवेदक को प्रवेश पत्र प्राप्त करने में समस्या होने पर वह कार्यालय समय में प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय लदुना, जिला मंदसौर से संपर्क कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकता है।
प्रवेश परीक्षा दिनांक 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को मंदसौर जिले के विभिन्न 11 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है।
विद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होने तथा प्रवेश पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखने की अपील की है।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Dec 2025, 08:26 AM
मंदसौर जिले के बोलिया कस्बे में मोहनलाल चौधरी का हुआ पहला नेत्रदान
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) नेत्रदान के प्रति आम आदमी की जागरूकता भवानीमंडी के साथ-साथ अब इससे सटे मध्यप्रदेश बोलिया कस्बे तक भी पहुंच गई है । मंदसौर जिले के बोलियां कस्बे मे जैन स्थानकवासी वरिष्ठ श्रावक मोहनलाल चौधरी के निधन के बाद परिवार ने स्वयं पहल करके चौधरी का नेत्रदान करवा कर एक प्रेरणास्पद पहल की है।यह बोलियां कस्बे का पहला नेत्रदान है ।
जैन स्थानकवासी श्री संघ अध्यक्ष सुरेश विजावत एवं व्यापारी प्रकाश भंडारी ने बताया कि बुधवार रात को 9 बजे बोलिया के अनाज व्यापारी मोहनलाल चौधरी का हृदयाघात के कारण निधन हो गया, भवानीमंडी के नेत्रदान के कार्यों से पुरा परिवार प्रभावित था, शाइन इंडिया फाउंडेशन के नेत्रदान संयोजक कमलेश गुप्ता दलाल भवानीमंडी को सूचना दी गई, जिस पर शाइन इंडिया फाउंडेशन कोटा के डॉ कुलवंत गौड़ ने रात्रि 2 बजे ही ज्योति रथ से बोलिया पहुंचकर नेत्रदान प्राप्त किया।
कड़ाके की ठंड में कोटा से बोलिया करीब डेढ़ सौ किलोमीटर का सफर तय किया :-
कमलेश गुप्ता द्वारा रात्रि 11:00 बजे कोटा के शाइन इंडिया फाउंडेशन के डॉक्टर कुलवंत गौड़ को सूचना दी गई , भरी सर्दी की रात में भी डॉक्टर गौड़ नेत्र संकलन वाहिनी ज्योति-रथ को स्वयं चलाते हुए कोटा से 150 किलोमीटर दूर बोलियां पहुंचे एवं नेत्रदान प्रक्रिया संपादित करके कोर्निया प्राप्त किया।
सर्दी होने के बाद भी देर रात्रि में बड़ी संख्या में परिवारजन और नगरवासी नेत्रदान के समय घर पर उपस्थित थे तथा उपस्थित सभी नगरवासियों और परिवारजनों के सामने नेत्रदान संपन्न हुआ,
कस्बे के नागरिकों उत्साह पूर्वक देखा नेत्रदान की प्रक्रिया को:-
बोलिया कस्बे में यह पहला नेत्रदान का मामला था और अधिकांश लोगों का नेत्रदान विषय से पहली बार परिचय हुआ है ऐसे में उपस्थित सभी लोगों ने नेत्रदान की प्रक्रिया को उत्सुकतापूर्वक अच्छी तरह से देखा और जाना की नेत्रदान में किसी भी तरह की चेहरे पर विकृति नहीं आती है, इसमें केवल आंखों के ऊपर की झिल्ली जिसे कोर्निया कहा जाता है । इसमें पूरी आंख नहीं निकाली जाती है, यह रक्तहीन प्रक्रिया 10 मिनट में ही पूरी हो गई। नेत्रदान के पश्चात शाइन इंडिया फाउंडेशन के द्वारा परिवार को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
शाइन इंडिया फाउंडेशन के डॉ कुलवंत गौड ने बताया कि मृतक मोहनलाल चौधरी का कॉर्निया अच्छा पाया गया है, इसे आई बैंक जयपुर भिजवा दिया गया है जहां यह दो नेत्रहीनों को नई रोशनी दे सकेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
05 Dec 2025, 08:23 AM
विश्व दिव्यांगजन दिवस पर मुस्कुराए चेहरे, 36 दिव्यांगजन हुए सशक्त, 46 सहायक उपकरणों से मिली नई राह
दिव्यांगजन कानूनी सहायता हेतु 15100 पर तुरंत संपर्क करें : विधिक सेवा सचिव श्री निगवाल
दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मंदसौर / विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं सहायता के उद्देश्य से दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, मंदसौर में विशेष उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 36 दिव्यांगजनों को कुल 46 सहायक उपकरण वितरित किए गए।

यह केंद्र सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत संचालित होता है, जहां विभाग द्वारा निरंतर दिव्यांग हित में विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान निर्मल ज्योति स्कूल के दिव्यांग बच्चों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई। उनके द्वारा वहां पर हैंडीक्राफ्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया।

वितरित उपकरणों के अंतर्गत 15 दिव्यांगजनों को मोटर ट्राई साइकिल, 08 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, 07 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, 02 दिव्यांगजनों को सुगम्या केन, 01दिव्यांगजनों को टीएलएम किट, 01
दिव्यांगजनों को सीपी चेयर, 10 दिव्यांगजनों को बैसाखी, 02 दिव्यांगजनों को छड़ी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुधीर निगवाल ने दिव्यांगजनों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता की आवश्यकता हो, तो टोल-फ़्री नंबर 15100 पर तुरंत संपर्क करें। उन्होंने बताया कि इस नंबर पर कानूनी सलाह, सहायता एवं सभी आवश्यक जानकारी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने आगे कहा कि “वर्ष 2016 में लागू दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम एक अत्यंत महत्वपूर्ण कानून है। सभी दिव्यांगजन अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और यदि किसी भी प्रकार का भेदभाव या असमान आचरण हो रहा है तो वे न्यायालय में न्याय प्राप्त कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि दिव्यांगजन जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करते हैं, फिर भी वे हार नहीं मानते और संघर्ष करते हुए आगे बढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए निरंतर योजनाएँ और सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिव्यांग पुनर्वास केंद्र छोटे भवन में संचालित होता था, लेकिन शासन के विशेष प्रयासों से आज यह केंद्र बड़े एवं सुसज्जित भवन में संचालित है, जिसके लिए विशेष बजट भी स्वीकृत किया गया है।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

posted by : Admin/Pointer Media
04 Dec 2025, 08:38 AM
गणित एवं विज्ञान विषय के ओलम्पियाड का आयोजन ,विकासखण्ड स्तरीय परीक्षा 7 दिसम्बर को
मंदसौर / प्रदेश में ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने गणित एवं विज्ञान विषय में कक्षा 9वीं एवं 10वीं में ओलम्पियाड में भाग लेने के लिये पंजीयन किया था। उन विद्यार्थियों की विकासखण्ड स्तरीय परीक्षा 7 दिसम्बर 2025 रविवार को प्रात: 11 से दोपहर एक बजे तक विज्ञान विषय एवं दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है।
ओलम्पियाड परीक्षा में कोई भी विद्यार्थी दोनों ही परीक्षा में भाग ले सकता है। इस परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र विद्यार्थियों के रोल नम्बर, परीक्षा केन्द्र आदि की जानकारी मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल द्वारा अलग से भेजी जा रही है। विकासखण्ड स्तरीय परीक्षा का परिणाम 18 दिसम्बर 2025 के पूर्व घोषित कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी संभाग स्तरीय ओलम्पियाड 21 दिसम्बर 2025 दिन रविवार को भाग ले सकेंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
04 Dec 2025, 08:36 AM
गांधीसागर अभयारण्य में विलुप्तप्राय कैराकल दुर्लभ वन्यप्राणी के संबंध में दल द्वारा भ्रमण कर जानकारी ली
मंदसौर / श्री संजय रायखेरे वनमण्डलाधिकारी द्वारा बताया गया कि गांधीसागर अभयारण्य में 29 जुन से 04 जुलाई 2025 के मध्य विलुप्त प्रायः वन्यप्राणी केराकल के गांधीसागर में होने के साक्ष्यों के साथ प्रत्यक्षतः कैमरा ट्रेप के माध्यम से प्रकाश में आयी है, साक्ष्य प्रकाश में आने पर दिनांक 29 एवं 30 नवम्बर 2025 को भारत सरकार के जी.टी.एफ. के जनरल सेक्रेटरी डॉ. राजेश गोपाल, जीटीएफ के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. हिम्मतसिंह नेगी, जीटीएफ के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी श्री मोहनिश कपूर एवं कार्यक्रम प्रबंधक श्री अमरनाथ चौधरी के साथ ASTRAL फाउन्डेशन के श्री साहिल चौकसी के साथ म०प्र०शासन वन विभाग से श्री शुभरंजन सेन प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक भोपाल, वन वृत्त स्तर से श्री एम०आर० बघेल मुख्य वनसंरक्षक, श्री संजय रायखेरे वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल मन्दसौर एवं अधीक्षक अभयारण्य गांधीसागर द्वारा विलुप्त प्रायः प्रजाति कैराकल के रहवास के बारे में विस्तृत जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई पश्चात कैराकल (साहगोश) के खोज / निगरानी तथा संभावित आवस क्षेत्र की निगरानी हेतु गांधीसागर अभ्यारण्य क्षेत्र का रोडमेप अनुसार भ्रमण किया गया। कैराकल (साहगोश) के संरक्षण हेतु रणनिति तैयार करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया।

posted by : Admin/Pointer Media
04 Dec 2025, 08:33 AM
कलेक्टर ने ग्राम कल्याणपुरा और सुरखेड़ा में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने आज विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु ग्राम कल्याणपुरा एवं सुरखेड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

ग्राम कल्याणपुरा में कलेक्टर एवं सीईओ ने वॉटरशेड, कंटूर कार्य एवं गोशाला का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गोशाला में पशुओं की देखरेख, चारे की उपलब्धता तथा स्वच्छता व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली। वॉटरशेड एवं कंटूर विकास कार्यों की प्रगति देखकर उन्होंने कहा कि इन कार्यों से मिट्टी संरक्षण, जल संचयन एवं कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी।

ग्राम सुरखेड़ा पहुंचकर खेत तालाब का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने खेत तालाब के भराव स्तर, संरचना की गुणवत्ता तथा किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि खेत तालाब ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण का प्रभावी साधन है, जिससे सिंचाई क्षमता बढ़ती है और फसल उत्पादन में सुधार होता है। निरीक्षण के दौरान सीतामऊ एसडीएम श्रीमती शिवानी गर्ग, जनपद सीईओ, तथा संबंधित विभागों के स्थानीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

posted by : Admin/Pointer Media
04 Dec 2025, 08:32 AM
प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर विशेष व्याख्यान, वर्मी-कंपोस्टिंग की उपयोगिता पर विद्यार्थियों को जागरूक किया
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । शासकीय महाविद्यालय आलोट में बुधवार को प्राकृतिक एवं जैविक खेती (वर्मी-कंपोस्टिंग) विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अकादमिक क्लब, रसायन क्लब एवं कृषि विकास विभाग से हुए एमओयू के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती, जिसे कृषि शिक्षा दिवस के रूप में देशभर में मनाया जाता है, के उपलक्ष्य में किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.पी. ऋषि के निर्देशन एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. संजय सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारी अर्पित चतुर्वेदी ने प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य कारणों से फसल क्षति की स्थिति में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वर्मी कंपोस्टिंग (केंचुआ खाद) की प्रक्रिया, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, रासायनिक खादों के सीमित उपयोग तथा जैविक खेती के आर्थिक लाभों पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में कृषि विस्तार अधिकारी अशोक मालवीय ने मृदा परीक्षण की आवश्यकता, खेत से मिट्टी का नमूना लेने की सही विधि तथा परीक्षण हेतु आवश्यक वैज्ञानिक जानकारियाँ साझा कीं। वहीं कृषि विस्तार अधिकारी श्री संजय सोलंकी एवं रोहित डामर ने जैविक खेती में आवश्यक खनिज लवणों की पूर्ति हेतु प्राकृतिक जैव अपघटकों, जीवामृत एवं छाछ-पानी के मिश्रण से फफूंदीनाशक बनाने के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने नई शिक्षा नीति में व्यावसायिक विषय—जैविक खेती के पाठ्यक्रम से जुड़े पहलुओं की भी जानकारी विद्यार्थियों को दी।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिसर में ओपन जिम्नेशियम के समीप पौधारोपण किया गया, जिसमें अतिथि वक्ताओं, विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार ने भाग लिया।
इस अवसर पर डॉ. मंजुलता चौधरी, डॉ. विक्रम सिंह गेहलोत, डॉ. मनीष कुमार झाला, मनीष देशमुख, डॉ. विमलेश सोनी, डॉ. सरला अखंड सहित अन्य कर्मचारी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बी.एस. गुप्ता ने किया एवं आभार डॉ. संदीप सांखला ने व्यक्त किया।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Dec 2025, 08:18 PM
उप्पली टोली वार्ड 5 में बनी-बनाई पाइपलाइन और CC रोड की खुदाई की तैयारी — रहवासियों में नाराजगी, पारदर्शिता की मांग
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया/ उप्पली टोली वार्ड नं. 5, दरगाह वाली गली में बुधवार को सीमेंट कंक्रीट (CC) से बनी पक्की सड़क पर खुदाई की तैयारी शुरू होते ही क्षेत्रवासियों में नाराजगी का माहौल बन गया। रहवासियों का कहना है कि सड़क पूरी तरह दुरुस्त है और क्षेत्र में पहले से ही पाइपलाइन बिछी हुई तथा चालू स्थिति में है। ऐसे में दोबारा खुदाई कर नई पाइपलाइन डालने की आवश्यकता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब नगर परिषद अक्सर फंड की कमी का उल्लेख करती है, तब पहले से तैयार और मजबूत सड़क को खोदना समझ से परे है। नागरिकों का कहना है कि इस तरह के कार्य से सार्वजनिक धन पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ सकता है और भविष्य में सड़क की मजबूती भी प्रभावित हो सकती है।
कुछ रहवासियों ने आशंका जताई है कि कहीं यह कार्य ठेकेदारी लाभ या किसी प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत पुनर्निर्माण की योजना का हिस्सा तो नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि कार्य का उद्देश्य और तकनीकी कारण स्पष्ट रूप से सार्वजनिक किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या संदेह की स्थिति उत्पन्न न हो।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध किया है कि इस पूरे मामले में पारदर्शिता बरती जाए तथा यदि आवश्यक हो तो उचित जांच कराई जाए, क्योंकि सड़क तोड़कर पुनः निर्माण करना सार्वजनिक धन से जुड़े संवेदनशील विषय के अंतर्गत आता है।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Dec 2025, 06:24 PM
12 टन संतरे को ट्रक में भरकर कोलकाता भेजा, बीच रास्ते में ही संतरा औने- पौने दामों पर बेच दिया, चार आरोपी ट्रक सहित गिरफ्तार ।
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) भवानीमंडी की संतरा मंडी से महाराष्ट्र के व्यापारी ने 12 टन संतरे को ट्रक में भरकर कोलकाता भेजा था, लेकिन ट्रक वाले ने धोखाधड़ी कर संतरे को बीच रास्ते में ही खुर्द-बुर्द कर दिया । पुलिस ने धोखाधडी के प्रकरण में 04 आरोपितो को गिरफ्तार कर घटना में प्रयूक्त वाहन ट्रक को जप्त कर लिया। आरोपितो ने अपने वाहन का नंबर प्लेट एवं गलत पहचान बताकर घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस उप अधीक्षक प्रेमकुमार ने बताया की 27 नवम्बर को यूनुस खान पुत्र युसुफ खान निवासी नागपुरी गेट
मौलाना आजाद कोलोनी अमरावती थाना नागपुरी गेट जिला अमरावती महाराष्ट्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई की मै संतरे खरीदकर कमीशन पर बेचने का काम करता हूं। 20 नवम्बर को संतरा मंडी भवानीमण्डी से 574 कैरेट कुल वजन 12 टन 300 किलो संतरा खरीदा था, खरीदे हुए संतरो को कोलकाता भिजवाने के लिए उसी दिन सांवरिया ट्रांसपोर्ट भवानीमण्डी पर गया था, ट्रांसपोर्ट मालिक वसीम भाई ने मेरे संतरो को ट्रक HR73B2940 मे लोड करवाया ट्रक चालक मोनु खान को संतरे की बिल्टी व 40000 रुपये देकर रवाना किया था, मेरे द्वारा भेजे गये संतरे अभी तक ( 27 नवम्बर तक ) कोलकाता नही पहुंचे । पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तलाश प्ररंभ कर दी ।
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने भवानीमंडी के नवागत सी आई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा तकनीकी सहायता से घटना को अंजाम देने वाले ट्रक चालक मनव्वर उर्फ मोनु व ट्रक स्वामी फिरोज, ट्रांसपोर्ट स्वामी आश मोहम्मद व अन्य सहयोगी इदरिश को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रक रजि नंबर HR67D6338 को जप्त करने में महत्वपुर्ण सफलता अर्जित की है।
औने पौने दाम पर बेच दिया संतरा:-
पुलिस ने बताया की आरोपितो मनव्वर उर्फ मोनु व फिरोज दोनो में मिलकर एक निर्धारित टारगेट निश्चित करके भवानीमंडी की संतरा मंडी में आये तथा वहा पर अपने वाहन ट्रक पर नंबर प्लेट बदलकर अपनी पहचान व मोबाईल नंबर गलत बताकर अपने वाहन ट्रक में संतरा भरकर ट्रांसपोर्ट स्वामी आश मोहम्मद व अन्य सहयोगी इदरिस के साथ मिलकर संतरा को अन्य जगह पर ओने-पौने दामो में बेचान किया।
गिरफ्तार आरोपित :-
1. आश मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र रफीक मोहम्मद निवासी बुन्दुगढ़ नोनावता थाना नोनावता जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश
2. मनव्वर उर्फ मोनु पुत्र श्री इदरिश निवासी गांधी नगर मोहल्ला एलम थाना कोतवाली कांधला जिला शामली उत्तरप्रदेश,
3. इदरिश पुत्र रसीद निवासी गांधी नगर मोहल्ला एलम पुलिस थाना कोतवाली कांधला जिला शामली उत्तरप्रदेश
4. फिरोज पुत्र बीरा निवासी तमशाबाद थाना सनोली जिला पानीपत हरियाणा
posted by : Admin/Pointer Media
03 Dec 2025, 06:23 PM
झालावाड़ की चिकित्सा टीम द्वारा भवानीमंडी के निजी की चिकित्सालयों की सोनोग्राफी सेन्टरो की जांच का औचक निरीक्षण किया
पीसीपीएनडीटी अधिनियमम के साथ-साथ क्लीनिकल स्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत हॉस्पिटल का किया निरीक्षण
भवानीमंडी / जगदीश पोरवाल । गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम के तहत उपखंड समुचित प्राधिकारी एवं उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. लेखराज मालव एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) प्रभुलाल ऐरवाल द्वारा भवानीमंडी की पंजीकृत सोनोग्राफी सेंटर का औचक निरीक्षण किया
झालावाड़ की चिकित्सा टीम द्वारा भवानीमंडी के डॉ. अतुल हार्ट केयर, सीएचसी, शीला हॉस्पिटल, जे.के. हॉस्पिटल, नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं नून हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर भवानीमंडी का औचक निरीक्षण किया गया।

जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी प्रभुलाल ऐरवाल द्वारा पीसीपीएनडीटी अधिनियम नवीन प्रावधानों तथा अधिनियम के उलंघन पर दण्ड के प्रावधान, सेन्टर द्वारा सोनोग्राफी रिकार्ड व फार्म-एफ संधारण, इंपेक्ट ऑनलाईन सिस्टम, सेन्टर पर अपेक्षित प्रदर्शित सूचनाओं, सोनोग्राफी एवं एमआरआई रजिस्ट्रेशन की ऑनलाईन प्रक्रिया, मुखबीर डिकॉय योजना, टॉल फ्री नं. 104, 108 व वाट्सएप नम्बर 9799997795 की जानकारी भी साझा की।

उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. लेखराज मालव ने अवगत करवाया कि सेन्टर संचालक एवं चिकित्सक अधिनियम का पुर्ण पालन करते हुए सेन्टर पर फार्म एफ एवं रिकार्ड रजिस्टर का पूर्ण संधारण करें साथ ही जैसे नये चिकित्सक को अधिकृत करवाया जाता है उसी प्रकार से अधिकृत चिकित्सक के द्वारा सेन्टर छोडने पर सेन्टर संचालक जिला पीसीपीएनडीटी सेल को सूचित करते हुए चिकित्सक का अधिकृत आदेश रद्द आवश्यक रुप से करवायें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि जिले में सामुदायिक सहभागिता एवं जागरुकता से जिले में बेटियों की संख्या में वृद्धि हुई है। सेन्टर संचालकों को निर्देश दिये गये कि वे पीसीपीएनडीटी अधिनियम की सख़्ती से पालना तथा जिन सेन्टर पर निरीक्षण दौरान उलंघन पाये जाने पर अधिनियम के तहत सख़्त कार्यवाही की जावेगी।

posted by : Admin/Pointer Media
03 Dec 2025, 06:22 PM
स्कूल चलो अभियान के तहत छात्रों को साइकिल वितरण, हाई स्कूल मान्यता की उठी मांग
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । शासकीय एकीकृत नारायण बालक माध्यमिक विद्यालय आलोट में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सात छात्रों को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि गणों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता जैन, उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह सोलंकी, नागेश्वर तीर्थ पेढ़ी के सचिव धर्मचंद जैन, शिक्षा विभाग के अधिकारी दिलीप शर्मा, प्राचार्य संगीता जैन, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पूर्व उपाध्यक्ष अनिल भरावा ने कहा, “सरकार द्वारा साइकिल, लैपटॉप और स्कूटी जैसी योजनाओं का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने का है।” साइकिल प्राप्त कर छात्रों में उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक नारायण सिंह पवार ने बताया कि विद्यालय का भवन लगभग 90 वर्ष पुराना है। वही उन्होंने कहा कि नगर का एकमात्र हाई स्कूल भवन तोड़कर सीएम राइज स्कूल बनाया गया, जहां इस वर्ष सीमित सीटों के कारण लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पाया। पवार ने कहा कि इसके चलते अनेक छात्रों को प्रतिदिन दूसरे गांवों में जाकर अध्ययन करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग रखी कि यदि शासकीय एकीकृत नारायण बालक माध्यमिक विद्यालय को हाई स्कूल का दर्जा दिया जाए, तो क्षेत्र के विद्यार्थियों की समस्या का समाधान होगा। कार्यक्रम का आभार जावेद खान ने व्यक्त किया।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Dec 2025, 10:18 AM
नागेश्वर जैन तीर्थ में उपध्यान तप महोत्सव की भव्य पत्रिका लेखन संपन्न
आलोट/उन्हेल/ दुर्गाशंकर पहाड़िया/ विश्व प्रसिद्ध नागेश्वर जैन तीर्थ में मंगलवार को शुभ मुहूर्त में उपध्यान तप महोत्सव की पत्रिका लेखन का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पावन निश्रा प.पू. आचार्य देव जगतचंद्र सूरी म.सा., प.पू.सा. चंदनबाला श्री म.सा., प.पू.सा. कीर्तिप्रभा श्री म.सा. की सुशिष्या सरल प्रकृति प.पू.सा. स्मितदर्शिता श्री म.सा., साध्वी मुक्तिरेखा श्रीजी म.सा. सहित अनेक तपस्वी साध्वी मंडल को प्राप्त हुई।
नागेश्वर जैन तीर्थ में आचार्य जितरत्न सागर सूरीश्वर म.सा. एवं उपध्यान तप प्रेरिका साध्वी शासनज्योति श्रीजी म.सा. की निश्रा में 21 दिसंबर से भव्य उपध्यान तप की आराधना प्रारंभ होगी। उपध्यान तप के लाभार्थी श्रीमती ममता, अजय, तनीषा एवं अदिति खीमेसरा परिवार के भावभरे आमंत्रण पर जैन श्रीसंघ उन्हेल (नागेश्वर), जैन श्रीसंघ आलोट, चौमहला, बड़ोद, सुवासरा सहित अनेक श्रीसंघों से बड़ी संख्या में सुश्रावक बंधुओं की उपस्थिति रही।
नागेश्वर तीर्थ ट्रस्ट मंडल, ट्रस्ट सचिव धर्मचंद जैन एवं ट्रस्टी गौतम ओसवाल द्वारा उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया गया। सभी अतिथियों का संघवी परिवार ने आभार व्यक्त किया।
पूरे आयोजन सहित पत्रिका लेखन एवं संपूर्ण उपध्यान तप का इवेंट संचालन अरिहंत इवेंट—जितेंद्र जैन, कुलदीप जैन नागेश्वर द्वारा किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Dec 2025, 06:18 PM
शीत-घात (Cold Waves) के प्रभाव से बचने के लिए बरते सावधानियां
मंदसौर / शीत लहर का प्रभाव प्रत्येक वर्ष दिसंबर-जनवरी के महीनों में होता है और कभी-कभी विस्तारित शीतलहर की घटनाएं नवंबर से फरवरी तक होती है। मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार वैश्विक तापमान में विभिन्न मौसमों के दौरान काफी भिन्नताएं सामने आ रही है और उसका भी पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि, पशुधन, आजीविका, सामाजिक अर्थव्यवस्था और अन्य संबद्ध क्षेत्रों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। वर्तमान में शीत ऋतु में शीत-घात (शीत लहर) की वजह से अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया कि इन समस्याओं को समय से पूर्व बचाव कर लिया जाएं तो इस प्राकृतिक विपदा का सामना किया जा सकता है।
शीतलहर क्या है-सर्दी के मौसम में जब ठंडी हवाएं तेजी से चलने लगती है, तापमान में तेजी से गिरावट होने लगती है। तब इस स्थिति को शीतलहर कहते है, आसान शब्दों में कहा जा सकता है कि सर्दी के मौसम में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 4-5 डिग्री नीचे चला जाता है तो इसे शीतलहर कहा जाता है।
शीत ऋतु में शीत-घात (शीत लहर) में जन सामान्य को स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के लिए रेडियो, टीवी एवं समाचार पत्र जैसे सभी मीडिया द्वारा दी जा रही जानकारी का अनुसरण करें। पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहने। नियमित रूप से गर्म पेय पीते रहे। शीत लहर के समय विभिन्न प्रकार की बीमारियों की संभावना अधिक बढ़ जाती है, जैसे- पलू चलना, सर्दी, खांसी एवं जुकाम आदि के लक्षण हो जाने पर चिकित्सक से संपर्क करें। अल्प तापवस्था के लक्षण जैसे सामान्य से कम शरीर का तापमान, न रूकने वाली कपकपी, याददास्त चले जाना, बेहोशी या मूर्छा की अवस्था का होना, जबान का लड़खडाना आदि प्रकट होने पर चिकित्सक से संपर्क कर उपचार प्राप्त करे।
शीत लहर के समय क्या करें पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े जैसे दस्ताने, टोपी, मफलर, एवं जूते आदि पहने। शीतलहर के समय चुस्त कपड़े ना पहने यह रक्त संचार को कम करते है इसलिए हल्के ढीले-ढालें एवं सूती कपड़े बाहर की तरफ एवं उनी कपड़े अंदर की तरफ पहने। शीत लहर के समय जितना संभव हो सके घर के अंदर ही रहें और कोशिश करें कि अतिआवश्यक हो तो बाहर यात्रा करें। पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों से युक्त भोजन ग्रहण करें एवं शरीर की प्रतिरक्षा बनाए रखने के लिए विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं एवं नियमित रूप से गर्न तरह पदार्थ अवश्य पीएं।
बुजुर्ग, नवजात शिशुओं तथा बच्चों को यथा संभव अधिक ध्यान रखें क्योंकि उन्हें शीतऋतु का प्रभाव होने की आशंका अधिक रहती है, उनके द्वारा टोपी, मफलर, मौजे, स्वेटर इत्यादि का उपयोग किया जाएं। आवश्यकतानुसार अनुसार रूम हीटर का उपयोग करें एवं रूम हीटर के प्रयोग के दौरान पर्याप्त हवा निकासी का प्रबंध अत्यधिक ठंड पड़ने से प्रभावित शरीर के हिस्से पर मालिश ना करें। इससे अधिक नुकसान पड़ शरीर के अंगों जैसे हाथ पैर की उंगलियों, नाक एवं कान में लाल फफोले हो सकते है। शीत लहर में अधिक ठंड के लम्बे समय तक सम्पर्क में रहने से त्वचा कठोर एवं सुन्न हो सकती है।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Dec 2025, 04:45 PM
ग्राम पंचायत साबाखेड़ा में शुरू हुई मोबाइल स्वच्छता सेवा—“WOW वॉश ऑन व्हील”
मंदसौर जनपद पंचायत ने स्वच्छता के क्षेत्र में की नई पहल
मंदसौर / मंदसौर जनपद की ग्राम पंचायत साबाखेड़ा में आज ग्रामीण स्वच्छता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से “WOW – वॉश ऑन व्हील” गतिविधि का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता साथी श्री राकेश घारु द्वारा शौचालय एवं सार्वजनिक स्थानों की सफ़ाई कर सेवा की शुरुआत की गई।
WOW क्या है?
WOW (Wash On Wheel) ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सेवाओं को सुलभ बनाने हेतु विकसित एक मोबाइल आधारित स्वच्छता सेवा है। इसमें स्वच्छता साथी घर–घर या आवश्यकता अनुसार स्थल पर पहुँचकर निम्न सेवाएँ प्रदान करते हैं— जिसमें घरेलू शौचालय सफाई, स्कूल/आंगनवाड़ी शौचालय सफाई, नाली सफाई, स्पॉट क्लीनिंग, सार्वजनिक स्थानों की सफ़ाई इत्यादि।
सेवा की निर्धारित राशि
सरकार द्वारा WOW सेवा हेतु निम्न दरें तय की गई हैं— घरेलू शौचालय सफाई : 50 प्रति शौचालय, संस्थागत/सामुदायिक सफाई : 200 प्रति स्थान।
इन दरों से स्वच्छता साथियों को प्रतिदिन सम्मानजनक आय प्राप्त होगी, वहीं ग्राम पंचायत में सफ़ाई सेवाओं का पारदर्शी एवं व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित होगा।

WOW सेवा कैसे कार्य करती है?
1)ग्रामीण मोबाइल ऐप या कॉल के माध्यम से सेवा बुक करते हैं।
2) रिक्वेस्ट तुरंत स्वच्छता साथी को प्राप्त होती है।
3) साथी अपने दोपहिया मोबाइल यूनिट के साथ स्थल पर पहुँचते हैं
4) आवश्यक सफ़ाई कर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करते हैं
यह मॉडल तेज़, प्रभावी और मांग आधारित स्वच्छता सेवाएँ उपलब्ध कराता है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशन में WOW सेवा को जिले की सभी पंचायतों में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा— “WOW सेवा के माध्यम से अब ग्राम में किसी भी सफ़ाई आवश्यकता को तत्काल पूरा करना संभव होगा। इससे स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी।”
posted by : Admin/Pointer Media
02 Dec 2025, 04:44 PM
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन रोकने पर होगी सख्त कार्यवाही : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
सेवानिवृत्ति कर्मचारी की पेंशन रुकने पर सेवानिवृत कर्मचारी तुरंत जनसुनवाई में करें शिकायत
जनसुनवाई में कलेक्टर एवं सीईओ ने सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
मंदसौर / जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने 65 आवेदकों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना किसी अधिकृत कारण के किसी भी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी की पेंशन नहीं रोकी जाए। पेंशन में अनावश्यक विलंब या रोक लगाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में पेंशन की कोई फ़ाइल अथवा कैश लंबित नहीं रहना चाहिए।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि यदि किसी सेवानिवृत्त अधिकारी या कर्मचारी की पेंशन रोकी जाती है, तो सेवानिवृत अधिकारी या कर्मचारी इसकी तुरंत शिकायत जिला स्तरीय जनसुनवाई में करें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। भानपुरा निवासी लक्ष्मीबाई ने डूब क्षेत्र की कृषि भूमि का मुआवजा राशी दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार भानपुरा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ढाबला निवासी भारत सिंह ने मंदिर जिर्णोद्वार के लिए राशी स्विकृत करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर एसडीएम मल्हारगढ़ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। दलोदा रेल निवासी मांगीलाल ने भूमि का रकबा सुधारने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार दलोदा को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में वृद्धा पेंशन दिलवाने, पीएम आवास की राशी दिलवाने, बिल की राशि कम करने, सिमांकन करवाने, आयुष्मान योजना का लाभ दिलवाने, अतिक्रमण हटवाने एवं भूमि में से बंधक हटवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Dec 2025, 04:43 PM
आचार्य जिन पीयूष सागर सुरिश्वर के अवतरण दिवस पर गौशाला में गौसेवा
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । खरतरगच्छ आचार्य संयम सारथी गुरुदेव श्री जिन पीयूष सागर सुरिश्वर के 64वें अवतरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय गौशाला में गौभोज सेवा आयोजन किया गया। डॉ. चोपड़ा परिवार द्वारा गौशाला में गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान खरतरगच्छ संघ अध्यक्ष सुरेश बांठिया, सचिव डॉ. सुनील चोपड़ा, आजाद बाफना, प्रियंक बांठिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
गौशाला प्रबंधन ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवा गतिविधियां समाज में गौ संरक्षण की भावना को सशक्त बनाने का कार्य करती हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
02 Dec 2025, 04:40 PM
अंतर्राष्ट्रिय सहकारिता वर्ष 2025 अन्तर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सहकारी अधिकारी एवं कर्मचारी पुरूस्कृत
कलेक्टर श्रीमति गर्ग ने समय सीमा बैंठक में प्रशस्ति पत्र प्रदान किये
मंदसौर / अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 अंतर्गत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. मंदसौर कार्यक्षेत्र के जिला मंदसौर एवं नीमच अंतर्गत 35 शाखाओ एवं सबद्ध 172 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में श्रेष्ठ कार्य निष्पादन हेतु कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा बैंक एवं संस्थाओ के अधिकारीयो एवं कर्मचारियों को सुशासन भवन में आयोजित सप्ताहिक समय सीमा समीक्षा बैठक में पुरूस्कृत किया गया।


बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कच्छारा द्वारा जानकारी दी गई की कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक के कुशल मार्गदर्शन एवं नियंत्रण में बैंक द्वारा प्रगति के नये कीर्तिमान स्थापित किये गये है जिससे बैंक की लाभप्रदता में वृद्धि हुई है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक द्वारा बैंक की गत समीक्षा बैठक में बैकिंग गतिविधियों के क्रियान्वयन में महती भूमिका निर्वहन करने वाले रूटलेवल तक के कर्मचारीयों को दायित्वो के उत्कृष्ट निर्वहन हेतु पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया।

अतः बैंक में व्यवसाय विविधिकरण क्षेत्र में उल्लेखनिय कार्य हेतु वसूली कार्य, एन.पी.ए. में कमी, अमानत वृद्धि, अल्पावधि एवं मध्यावधि ऋण वितरण, के.सी.सी. वितरण, फण्ड् एवं फर्टीलाईजर मेनेजमेंट, सी.एम. हेल्पलाईन में लम्बित शिकायतो के शिघ्र निराकरण, फसल बिमा आदि कार्यो में श्रेष्ठ कार्य निष्पादन हेतु बैंक एवं संस्थाओं के अधिकारीयो एवं कर्मचारीयो को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किये गये। कलेक्टर द्वारा इस अवसर पर कहा गया कि अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारीयो की प्रसंशा एवं प्रोत्साहन से कर्मचारीयों की कार्य क्षमता में वृद्धि होती है एवं अन्य कर्मचारीयों को मोटीवेशन मिलता है जिस से संस्थान की कार्य प्रगति एवं विकास सम्भव हो पाता है।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Dec 2025, 11:35 PM
गीता जयंती पर जिला जेल में आध्यात्मिक प्रवचन एवं गीता पाठ का हुआ आयोजन
मंदसौर / जिला जेल अधीक्षक श्री पी.के. सिंह ने बताया कि गीता जयंती के पावन अवसर पर जिला जेल मंदसौर में आध्यात्मिक प्रवचन एवं श्रीमद्भगवद्गीता के 15 वें अध्याय का पाठ आयोजित किया गया। आयोजन से बंदियों के जीवन में सकारात्मकता, नैतिकता और आत्मज्ञान की भावना का संचार होगा।

कार्यक्रम में भागवताचार्य पं. श्रीकृष्ण वल्लभ शास्त्री (मालवा स्वामी) एवं जैन मुनि संतश्री द्वारा पुरुषोत्तम योग के तात्विक तत्वों को सरल भाषा में प्रस्तुत कर बंदियों को आध्यात्मिक प्रेरणा प्रदान की गई। पं. श्रीकृष्ण वल्लभ शास्त्री ने बताया कि गीता का 15वां अध्याय मनुष्य को उसके वास्तविक स्वरूप, कर्तव्य एवं ईश्वर से जुड़ने की दिशा प्रदान करता है। वहीं जैन मुनि संतश्री ने ऊर्ध्वमूल-अधःशाखा वाले संसार रूपी वृक्ष का वर्णन करते हुए मोह, अहंकार व वासना जैसे बंधनों को ज्ञान एवं साधना से त्यागने का संदेश दिया।

जेल अधीक्षक श्री पी.के. सिंह ने संतों का स्वागत करते हुए कहा कि यदि गीता को जीवन की कठिन परिस्थितियों में मार्गदर्शन प्रदान करने वाला जीवन-परिवर्तनकारी ग्रंथ बताया।

posted by : Admin/Pointer Media
01 Dec 2025, 11:33 PM
एड्स को लेकर समाज से संकोच को दूर करना होगा : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
विश्व एड्स दिवस पर कलेक्टर ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
कलेक्टर ने "माय रेड प्लेज" पर किए हस्ताक्षर
मंदसौर / विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “व्यवधान पर काबू पाना, एड्स प्रतिक्रिया में बदलाव लाना” रही। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने विशाल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा “माय रेड प्लेज—आओ मिलकर एक कमिटमेंट लें, एचआईवी/एड्स को दूर भगाएँ” पर हस्ताक्षर किए।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि एचआईवी/एड्स को लेकर समाज में फैले संकोच और भ्रांतियों को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि “बीमारी को बीमारी की तरह ही लेना चाहिए। इसके प्रति जागरूकता और सही जानकारी ही सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन है।”

कार्यक्रम में डॉ. शशि गांधी (डीन) ने एचआईवी के चार प्रमुख कारणों, जांच प्रक्रिया, एचआईवी/एड्स एक्ट 2017 तथा जांच व परिणाम की गोपनीयता पर विस्तृत जानकारी दी।
सीएमएचओ डॉ. एस.जी. चौहान ने बताया कि इस वर्ष जिले में 117 पॉजिटिव केस दर्ज हुए हैं तथा वर्तमान में 2158 मरीज ए.आर.टी. उपचार प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश में ए.आर.टी. सेवाओं में मंदसौर जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। उपचार के परिणाम भी प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के हैं।

कार्यक्रम में सुन्दरलाल पटवा मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा एचआईवी/एड्स रोकथाम पर आधारित प्रभावी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
जागरूकता रैली जिला चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ होकर गांधी चौराहा, बस स्टैंड होते हुए जिला प्रशिक्षण केंद्र आईपीपी-6 पर संपन्न हुई।
प्रतिभागियों को 1097 हेल्पलाइन नंबर अंकित पेन एवं जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला एड्स नियंत्रण समिति के नोडल अधिकारी श्री राजेश रजक द्वारा किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Dec 2025, 11:31 PM
शासकीय माध्यमिक विद्यालय दीपाखेड़ा में गीता जयंती पर हुआ सामूहिक गीता पाठ का आयोजन
मंदसौर / प्राचार्य श्री दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि, गीता जयंती के पावन अवसर पर एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय दीपाखेड़ा में आज एक प्रेरणादायी एवं संस्कारमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक गीता पाठ रहा, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों ने भक्तिभाव से सहभागिता की।

कार्यक्रम में शिक्षक श्री गोपाल पाण्डे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के पंद्रहवें अध्याय के श्लोकों का भावपूर्ण वाचन एवं सरल व्याख्या प्रस्तुत की। श्री पाण्डे ने संसार रूपी उल्टे अश्वत्थ वृक्ष के माध्यम से वैराग्य, निष्काम कर्म एवं आत्मस्वरूप जैसे गहन विषयों को विद्यार्थियों के समझने योग्य ढंग से समझाया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों में नैतिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करना था। इस प्रकार के आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक होते हैं बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, संवेदनशील एवं सुसंस्कारित नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Dec 2025, 11:29 PM
जिला स्तरीय युवा संगम का आयोजन 5 दिसम्बर को आईटीआई मंदसौर में
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग के निर्देशन में जिले में रोजगार उन्मुख गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु जिला स्तरीय युवा संगम का आयोजन 5 दिसंबर को किया जाएगा। यह कार्यक्रम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मंदसौर में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित होगा।
युवा संगम का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न रोजगार एवं कौशल विकास अवसरों से जोड़ना है। कार्यक्रम में युवाओं को अलग–अलग सेक्टरों में उपलब्ध रोजगार, प्रशिक्षण योजनाओं और उद्यमिता से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ अवश्य लें तथा अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Dec 2025, 11:28 PM
पेयजल संरक्षण के लिए शिवना नदी तट, नाला व तालाब का 200 मीटर क्षेत्र जल अभावग्रस्त घोषित
मंदसौर / जिले में संभावित पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग द्वारा शिवना नदी एवं संबंधित जल स्रोतों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कलेक्टर ने जिले में श्री पुशपतिनाथ मंदिर पुलिया बांध से रामघाट तक तथा रामघाट बांध से कंथार बांध तक शिवना नदी के दोनों किनारों तथा बुगलिया नाला एवं तैलिया तालाब से 200 मीटर की परिधि के कृषकों द्वारा विद्युत/डीजल मोटर पंप आदि से अन्य साधनों से सिंचाई जल लेने पर तत्काल प्रभाव से अन्य आदेश तक प्रतिबंध लगाया गया है।
पेयजल संकट उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए पेयजल आवश्यकता की पुर्ति हेतु श्री पशुपतिनाथ मंदिर घाट से राजस्थान की सीमा कंधार बांध तक से 200 मीटर की दुरी तक तथा बुगलिया नाला एवं तैलिया तालाब भराव क्षेत्र को जल अभावग्रस्त घोषित किया जाता है।
पेयजल व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग एवं नगरपालिका को आदेशित किया गया कि नगर मे जल प्रदाय योजना का मुख्य स्त्रोत शिवना नदी है। इसलिए श्री पुशपतिनाथ मंदिर पुलिया बांध से कंथार बांध तक शिवना नदी के दोनों किनारों एवं बुगलिया नाला एवं तेलिया तालाब से 200 मीटर की परिधि के कृषकों के विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए जाते है।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Dec 2025, 11:26 PM
एसआईआर डिजिटाइजेशन में सभी बीएलओ शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करें – कलेक्टर
साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा बीएलओ से एसआईआर का कार्य पूर्ण करवाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी साप्ताहिक बैठक पालन प्रतिवेदन समय पर भेजें। भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने कहा कि समय सीमा में आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर आगामी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सिविलवाद अंतर्गत लंबित प्रकरणों में हाई कोर्ट में समय सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।



कलेक्टर ने पेंशन प्रकरणों को गंभीरता से लेने की बात दोहराते हुए कहा कि कोई भी पेंशन मामला अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। मॉडल रोड निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए। जहां-जहां अतिक्रमण है, उन्हें चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही की जाए ताकि वास्तविक स्वरूप में मॉडल रोड का निर्माण हो सके। विद्युत विभाग को घंटाघर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

राजस्व विभाग को उन सभी राजस्व गांवों में लंबित सर्वे कार्य तुरंत पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया, जहां सर्वे की प्रक्रिया शेष है। पशुपालन विभाग को जिले में संचालित गौशालाओं का सर्वे तेजी से पूर्ण कर समग्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित सभी जिलाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Dec 2025, 11:25 PM
गीता पूरे विश्व को कर्म करने का संदेश देती है : सांसद श्री सुधीर गुप्ता, भगवान पशुपतिनाथ मंदिर आराधना हॉल में हुआ सामूहिक गीता पाठ का आयोजन
मंदसौर / अंतराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर आज भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के आराधना हॉल में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक गौरव के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रितेश चावला, जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन, जिलाधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक और विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। शंखध्वनि और स्वस्तिवाचन के पावन वातावरण में अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने श्रद्धा भाव से सहभागिता की।

अपने उद्बोधन में सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि "गीता किसी एक धर्म का ग्रंथ नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए जीवन का मार्गदर्शन है।" गीता कर्म को प्रधानता देती है और हमें परिणाम की चिंता किए बिना कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि धर्म का अर्थ केवल परंपराओं से नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और जीवन में धैर्य, साहस व सत्य के पालन से है। अर्जुन को मोह से बाहर निकालकर कर्तव्य का बोध कराने वाली गीता आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रामादेवी गुर्जर तथा नोडल अधिकारी व पीजी कॉलेज प्राचार्य श्री जे.एस. दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने गीता को जीवन का सार बताते हुए इसे आत्म-विकास, चरित्र निर्माण और मानव कल्याण की आधारशिला बताया।

वक्ता गणों ने कहा कि गीता का मुख्य उद्देश्य मनुष्य को कर्तव्य, सत्य, साहस, आत्मबल तथा विवेकयुक्त निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना है। विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का विकास गीता अध्ययन से स्वाभाविक रूप से होता है।

भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कुरुक्षेत्र में अर्जुन को दिए गए उपदेश आज भी जीवन की कठिन परिस्थितियों में मार्गदर्शन देने वाले सिद्धांत हैं। महर्षि सांदीपनि द्वारा प्रदत्त ज्ञान और श्रीकृष्ण के कर्मयोग ने उन्हें जगतगुरु बनाया। वक्ताओं ने कहा कि भगवद्गीता मानव जीवन की समस्याओं का समाधान देती है और हमें ईश्वर स्मरण के साथ अपने कर्मों को निरंतर करते रहने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जे.के. जैन द्वारा किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Dec 2025, 11:22 PM
महाविद्यालय आलोट में शासन की योजनाओं की जानकारी देने कार्यक्रम का आयोजन
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । शासकीय महाविद्यालय आलोट में सोमवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, आलोट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शासन की रोजगारोन्मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई।
जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री मुकेश कटारिया ने विद्यार्थियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। संदीप सांखला ने विद्यार्थियों को एस.आई.आर. प्रणाली से अवगत कराया, जबकि नरेंद्र पांचाल ने साइबर सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि साइबर क्राइम क्या होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. मंजुलता चौधरी, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. मनीष झाला, डॉ. करूनेन्द्र कुमार, डॉ. अमित गुप्ता सहित मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के परामर्शदाता ऋषिकांत सिंह पवार, पूजा सांखला और किशोर सिंह डोडिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप सांखला ने किया, आभार विमलेश सोनी ने माना।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Dec 2025, 06:34 PM
नागेश्वर तीर्थ में भव्य उपधान तप की पत्रिका लेखन कार्यक्रम
आलोट/उन्हेल/ दुर्गाशंकर पहाड़िया / राजस्थान सीमा स्थित विश्व प्रसिद्ध नागेश्वर जैन तीर्थ में भव्य उपधान तप की पत्रिका लेखन कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न होगा। इस अवसर पर आचार्य जितरत्न सागरसुरीश्वर जी मा.सा. एवं उपध्यान तप प्रेरिका साध्वी श्री शासनज्योति श्रीजी म.सा. की निश्रा में 21 दिसंबर से आरंभ होने जा रहे 50 दिवसीय उपधान तप की आराधना की पत्रिका का लेखन शुभ मुहूर्त में किया जाएगा।
कार्यक्रम में श्री संघ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। उपधान तप की पत्रिकालेखन में प.पू.सा. चंदनबालाश्री जी म.सा. पावन निश्रा प्रदान करेंगे। वहीं प.पू.सा. कीर्तिप्रभा श्रीजी मा.सा. की सुशिष्य सरल प्रकृति, प.पू.सा. स्मितदर्शिता श्रीजी मा.सा. सहित अन्य गणमान्य साध्वी उपस्थित रहेंगे।
उपधान तप आराधना के संपूर्ण लाभार्थी संघवी सौ. ममता अजय खिमेसरा, तनीषा एवं अदिति खिमेसरा इस पावन आयोजन में शामिल होंगे। नागेश्वर तीर्थ में आयोजित इस कार्यक्रम को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Dec 2025, 06:33 PM
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में द्वारकाधीश मंदिर पर 101 दीपों से महाआरती, गीता जयंती मनाई
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग भोपाल एवं नगर परिषद आलोट के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन सोमवार को करीब 11 बजे नया बाजार स्थित द्वारकाधीश मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। इस दौरान भगवान द्वारकाधीश की 101 दीपों से भव्य महाआरती कर गीता जयंती मनाई गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भागीदारी की।
गीता जयंती के अवसर पर संस्कृति विभाग के निर्देशन में नगर परिषद द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता के पंद्रहवें अध्याय का वाचन किया गया। अध्याय का वाचन पंडित ऋतुराज तिवारी ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मानव जीवन का पथप्रदर्शक ग्रंथ है, जो संघर्ष, आत्मबल, कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा व्यक्ति को निराशा और भ्रम से बाहर निकालकर सही दिशा प्रदान करता है।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पवन शर्मा, सीएमओ सीताराम चौहान, पूर्व उपाध्यक्ष अनिल भरावा, पार्षद रीना भरावा, जनपद पंचायत सीईओ पूजा गुप्ता, पंडित जन्मजय पाटीदार, कैलाश परमार, सांसद प्रतिनिधि अभिषेक जैन (बंटी) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गीता पाठ एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल भरावा ने किया तथा आभार सीएमओ सीताराम चौहान ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय सिंदूरिया, समाजसेवी घनश्याम सोनी, पंडित आशीष दुबे, प्रमोद शर्मा, मनोहर शर्मा, दर्जी समाज अध्यक्ष बद्री टेलर, गोपाल सोलंकी, संतोष मकवाना, नीलम जांगलवा, विद्या सोनी, भारती सोनी, रामकन्या परमार सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
अंत में सभी ने समाज में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक उन्नति की कामना करते हुए गीता के उपदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Dec 2025, 05:59 PM
औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही: दो आंगनवाड़ी केंद्र बंद, नोटिस जारी
बिना यूनिफॉर्म धूप सेकते मिली सहायिका, नाश्ता वितरण भी नहीं; चारखेड़ी, खराबड़ी व खेजड़िया गुजरान में भी केंद्र बंद मिले
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । महिला एवं बाल विकास विभाग आलोट द्वारा सोमवार को किए गए औचक निरीक्षण में आंगनवाड़ी केंद्रों की गंभीर लापरवाही सामने आई। परियोजना अधिकारी मोनिका शुक्ला एवं सेक्टर सुपरवाइजर बरखा जोशी ने आलोट-ताल क्षेत्र के कई आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें एक केंद्र बंद मिला, जबकि दूसरे केंद्र पर केवल सहायिका बिना यूनिफॉर्म के धूप सेकती हुई मिली। केंद्र पर एक भी बच्चा मौजूद नहीं था और बच्चों को नाश्ता भी वितरित नहीं किया गया, जबकि समूह द्वारा नाश्ता तैयार कर उपलब्ध कराया गया था।
सूचना मिलते ही दोनों कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे केंद्र पर पहुंचे और सफाई दी, लेकिन कार्यकर्ता तेज कुवर ने निरीक्षण दल के समक्ष अभद्र व्यवहार भी किया, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की। दोनों आंगनवाड़ी केंद्रों के बंद पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
इसी दौरान ग्राम चारखेड़ी, खराबड़ी और खेजड़िया गुजरान में भी आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाए गए।
इस संबंध में परियोजना अधिकारी मोनिका शुक्ला ने कहा—
आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन निर्धारित समय पर होना चाहिए। बच्चों के पोषण और शिक्षा से जुड़ी लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। सभी जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उचित जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक होने पर वेतन भी रोका जाएगा।
वहीं सेक्टर सुपरवाइजर बरखा जोशी ने कहा—
निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमित निरीक्षण करें और नाश्ता वितरण सहित सभी गतिविधियों की जानकारी समय पर परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Dec 2025, 05:57 PM
उपनिरीक्षक जितेंद्र चौहान, आरक्षक चालक रोहित चाकरे हुए दंडित
एमडी ड्रग्स का झूठा केस बनाने के मामले में बरते गये संदिग्ध आचरण के लिये पुलिस अधीक्षक ने किया दण्डित
मंदसौर / SP श्री विनोद कुमार मीना ने एनडीपीएस के एक पुराने मामले में बरते गये संदिग्ध आचरण के लिये थाना कोतवाली पर पूर्व में पदस्थ उप निरीक्षक जितेन्द्र चौहान एवं आरक्षक चालक रोहित चाकरे को बड़ी सजा से दण्डित किया गया है।
वर्ष 2022 में एक आरोपी को मल्हारगढ क्षेत्र के मक्खन ढाबे से पकड़कर थाना कोतवाली क्षेत्र में लाकर मामला कायम करने एवं अवैध रूप से रुपये प्राप्त करने के संबध में प्राप्त शिकायत पर कराई गई विभागीय जाच सिद्ध पाये जाने पर आरोपों के लिये उनि जितेन्द्र चौहान एवं आरक्षक चालक रोहित चाकरे को एक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने की बड़ी सजा से दण्डित किया गया है।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Dec 2025, 03:01 PM
बेहतरीन फोटोग्राफर कमलेश खोखरा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं
मल्हारगढ़/ तहसील के गांव खोखरा मंगल डिजिटल फोटो स्टूडियो के संचालक एवं क्षेत्र के बेहतरीन फोटोग्राफर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कमलेश जी नैनोरा का जन्मदिन आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
कमलेश जी अपनी उम्दा फोटोग्राफी कला, उच्च गुणवत्ता वाले कार्य और समयबद्ध सेवाओं के कारण आसपास के ग्रामीण अंचलों में लगातार चर्चा का केंद्र बने रहते हैं। उनकी खींची गई फोटोग्राफी न केवल लोगों की खूबसूरत यादों को संजोती है, बल्कि विशेष अवसरों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है। विवाह समारोह हो या सामाजिक कार्यक्रम—कमलेश जी की लेंस से निकली हर तस्वीर उनकी विशेषज्ञता का प्रमाण मानी जाती है।
स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत कमलेश जी ने अपने स्टूडियो ‘मंगल डिजिटल फोटो स्टूडियो’ के माध्यम से आधुनिक तकनीक को गांव तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य भी किया है। जन्मदिन के मौके पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि कमलेश जी की फोटोग्राफी में भावनाओं को पकड़ने की अनोखी क्षमता है, जो उन्हें सभी से अलग बनाती है।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Dec 2025, 11:43 AM
प्रेस क्लब मल्हारगढ़ ने किया अशोक पोरवाल के समर्पित सेवा काल का सम्मान
मल्हारगढ़/महेश मरेठा । मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के संभागीय कार्यालय में 41 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले अशोक कुमार पोरवाल का सम्मान प्रेस क्लब मल्हारगढ़ द्वारा एक गरिमामय समारोह में किया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने शाल और श्रीफल भेंट कर पोरवाल को भावपूर्ण विदाई दी।

सम्मान समारोह में प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक कुमार दक, चंद्रमणि संपादक राधेश्याम बैरागी, सचिव गोपाल मालेचा सहित वरिष्ठ पत्रकार संदीप विजयवर्गीय, प्रकाश माली एवं पंकज शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने अशोक कुमार पोरवाल के लंबे कार्यकाल, निष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यवहार, जिम्मेदारी और दक्षता से विभाग में विशिष्ट पहचान बनाई है।
उपस्थित अतिथियों ने पोरवाल को सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पोरवाल ने भी सभी सहयोगियों, पत्रकार साथियों और विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 41 वर्ष की सेवा उनके लिए सीख, अनुभव और समर्पण का अमूल्य समय रहा है, जिसे वे सदैव याद रखेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सेवानिवृत्ति जीवन में नई ऊर्जा और सफलता की शुभकामनाएँ दीं।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Dec 2025, 11:31 AM
4 दिसंबर को मां अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमलिया में मां अन्नपूर्णा प्राकट्य महोत्सव का आयोजन, अनेक संतों का समागम व विशाल भंडारा
जावरा (नि प्र) जावरा से 20 किलोमीटर दूर स्थित सिद्ध पीठ चमत्कारी धाम माँ अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमलिया कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में विगत कई वर्ष से श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी मधुसूदनानंद गिरी महाराज निरंजन अखाड़ा अखंड अनवरत रुद्र चंडी महा यज्ञ कर रहे हैं इसी पवित्र सिद्ध चमत्कारी पीठ पर आगामी मार्गशीर्ष पूर्णिमा गुरुवार 04 दिसंबर 2025 को अन्नधन की अधिष्ठात्री माॅ अन्नपूर्णा जयंती का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व पर माता अन्नपूर्णा की महा आरती, अभिषेक और विशाल भोजन प्रसादी (भंडारे) का आयोजन 04 दिसंबर 2025 गुरूवार को समय दोपहर 12:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर अन्नपूर्णा प्राकट्य महोत्सव में भक्तों को आशीर्वाद देने और माता अन्नपूर्णा के इस महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए हम सब के बीच क्षेत्र के आध्यात्मिक संत विभूतियों (1) संत परम पूज्य गुरुदेव भीमाशंकर जी शास्त्री धरिया खेड़ी (2) महंत श्री मणिमहेश जी चैतन्य मैनपुरिया आश्रम मंदसौर
(3). महंत श्री प्रकाश नाथ जी महाराज करवा खेड़ी आश्रम
(4) महंत श्री प्रहलाद दास जी महाराज (मंगलदास जी आश्रम) रूपनगर फंटा
(5)परम पूज्य श्री नमन जी वैष्णव महाराज गोशाला तालीदाना (कालूखेड़ा)
(6)श्री सिद्ध पीठ अंबाजी धाम निपानिया
(7) गो भक्त परम पूज्य श्री गोशरणानंद जी महाराज सुजानपुर
(8)परम पूज्य श्री शिवानंद जी महाराज सुजानपुर माता पहाड़ी
(9)सिद्ध पीठ बालाजी धाम मोकमपुरा (राजस्थान)
(10) योगी योगेश नाथ जी महाराज जेठाना(पिपलोदा)
(11). परम पूज्य गुरुदेव श्री दिनेश जी व्यास घटवास(नामली)
(12.)राम जी राम महाराज नानक राम जी रामस्नेही संप्रदाय
(13). परम पूज्य गुरुदेव श्री दुर्गादास जी महाराज आश्रम (उज्जैन)
(14). सिद्ध महामाया कालिका धाम पीठ नखलेटी (ताल)
(15)परम पूज्य गुरुदेव श्री दुर्गादास जी महाराज के परम शिष्य आचार्य श्री अमित जी त्रिपाठी विंध्याचल पीठ (उज्जैन) की उपस्थिति का आशीर्वाद प्राप्त होगा । सनातन धर्म के समस्त अनुयायियों से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध है ।
posted by : Admin/Pointer Media
01 Dec 2025, 11:26 AM
चक्रतीर्थ स्थित शमशान घाट निवासी बाबा बमबम नाथ महाराज का निधन
उज्जैन में चक्रतीर्थ स्थित श्मशान घाट निवासी बाबा बमबम नाथ महाराज का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बीमारी के बाद बाबा बमबम नाथ को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था... बम बम नाथ महाराज के निधन से उनके अनुयायियों में गहरा शोक फैल गया।

बाबा के शिष्य अनिल डागर ने बताया कि 30 नवंबर 2025 रविवार की सुबह चक्र तीर्थ श्मशान घाट से बाबा की पालकी निकाली जाएगी। जोकि हरसिद्धि मंदिर पर जाकर समाप्त होगी।

बाबा बम बम नाथ की समाधि भीलवाड़ा स्थित श्मशान घाट पर उनके बाबा बम बम नाथ आश्रम में दी जाएगी। अनिल डागर ने बताया कि बाबा ने 10 साल की उम्र में ही संन्यास ले लिया था।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Nov 2025, 12:26 PM
गर्भवती महिलाओं की छह अनिवार्य जांच करें — एसडीएम रचना शर्मा, सीएचओ आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर पूरे समय उपस्थित रहें
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक शनिवार 29 नवंबर को जनपद पंचायत सभाकक्ष आलोट में आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम आलोट रचना शर्मा, सीईओ जनपद पंचायत आलोट पूजा गुप्ता, तथा सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे शामिल हुईं।
एसडीएम रचना शर्मा ने निर्देश दिया कि सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHOs) अपने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पूरे समय उपस्थित रहकर सेवाएँ प्रदान करें। सभी गर्भवती महिलाओं की पहचान कर प्रथम त्रैमास में पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए और कम से कम छह जांच अनिवार्य रूप से कराई जाएं, जबकि हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की नौ जांच की जाएं।
अनमोल पोर्टल पर 100% पंजीयन, आयरन की कमी वाली महिलाओं को आयरन सुक्रोज अथवा FCM से उपचार, तथा सार्थक ऐप पर उपस्थिति अनिवार्य रखने के निर्देश भी दिए गए। कार्य में लापरवाही पर प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाएगी।
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य के अंतर्गत 7 दिसंबर तक स्क्रीनिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। NRC आलोट में बेड ऑक्युपेंसी 100% रखने पर जोर दिया गया।
बैठक में बीएमओ डॉ. देवेंद्र मौर्य ने बताया कि आलोट विकासखंड में 15 एएनएम के पद रिक्त हैं।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में बरखेड़ा कला और भोजाखेड़ी की उपलब्धि कम पाई गई, जिस पर सुधार की आवश्यकता बताई गई।
बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, डीपीएम डॉ. प्रमोद प्रजापति, डीसीएम कमलेश मुवेल, डीएमईओ श्वेता बागड़ी, पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर जयसिंह सिसोदिया, बीपीएम मुकेश राठौर, बीसीएम कैलाश पाटीदार, जिला क्वालिटी मैनेजर मालती विजवल सहित विभिन्न चिकित्सा अधिकारी, सीएचओ, एएनएम, सुपरवाइजर व आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Nov 2025, 11:22 AM
ताल रोड पुलिया के पास सड़क हादसे में 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । ताल रोड स्थित खसपुरा फंटा आगे पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर लगभग 12:08 बजे हुए हादसे में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर चोट लगने पर उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
मृतक का नाम रामलाल पिता गुलाब जी डांगी, उम्र 62 वर्ष निवासी ताजखेड़ा थाना ताल के रूप में पहचान की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।
घटना के संबंध में थाना आलोट में मामला दर्ज कर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला एक्सीडेंटल बताया जा रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
30 Nov 2025, 11:21 AM
मादक पदार्थ की फरार आरोपी माया उर्फ चंदा गिरफ्तार
मल्हारगढ/ पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी के स्थायी वारन्टी आरोपीया माया उर्फ चंदा पिता राधेश्याम मोगिया को पकड़ने में मिली सफलता
मादक पदाथो के तस्करी में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मंदसौर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है, जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल द्वारा किया जा रहा है। फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष कार्ययोजना अनुभाग स्तर पर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा निर्मित की जा रही है।
उक्त के तहत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ श्री नरेन्द्र सोलंकी के निर्देशन में थाना प्रभारी मल्हारगढ निरी. मोहन मालवीय व टीम द्वारा आसूचना के माध्यम से आरोपीया माया उर्फ चंदा पिता राधेश्याम मोगिया उम्र 41 साल निवासी पाल्यालालमुहा थाना भावगढ हामु. गोविन्दगढ थाना पिसागंज जिला अजमेर राजस्थान स्टेशन रोड़ मलिन बस्ती मल्हारगढ से अभिरक्षा में लेकर, गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण—माननीय न्यायालय श्री जितेन्द्र कुमार बाजोलिया अति0 विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट मंदसौर म.प्र. के प्रकरण क्रमांक 04/2016 अपराध क्रमांक 43/16 धारा 8/15.29 एनडीपीएस एक्ट मे माया उर्फ चंदा पिता राधेश्याम मोगिया उम्र 41 साल निवासी पाल्यालालमुहा थाना भावगढ हामु. गोविन्दगढ थाना पिसागंज जिला अजमेर राजस्थान का दिनांक 08.12.2023 को स्थायी वारन्टी जारी किया गया जो तामिली हेतु थाना मल्हारगढ पर प्राप्त हुआ था स्थायी वारन्टीया 02 सालो से फरार चल रही थी । आसूचना के माध्यम से आरोपीया माया उर्फ चंदा पिता राधेश्याम मोगिया उम्र 41 साल निवासी पाल्यालालमुहा थाना भावगढ हामु. गोविन्दगढ थाना पिसागंज जिला अजमेर राजस्थान को स्टेशन रोड़ मलिन बस्ती मल्हारगढ से अभिरक्षा में लेकर, गिरफ्तार किया गया।
नाम गिरफ्तार आरोपी— माया उर्फ चंदा पिता राधेश्याम मोगिया उम्र 41 साल निवासी पाल्यालालमुहा थाना भावगढ हामु. गोविन्दगढ थाना पिसागंज जिला अजमेर राजस्थान
सराहनीय कार्य —निरीक्षक मोहन मालवीय , प्रआर 636 भुपेन्द्र सिंह , प्रआर 234 अनिल सिंह राठौड ,प्रआर चा. 448 रघुवीर सिंह , मआर 885 जमना धनगर का सराहनीय योगदान रहा है ।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Nov 2025, 07:41 PMगृह मंत्रालय द्वारा जारी भारत के टाप टेन में शामिल मल्हारगढ थाना, मिली 9 वी रेंक
मंदसौर / पुलिस के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा 60 वी DGsP/IGSP कांफ्रेंस में घोषित रैंकिंग में मंदसौर के मल्हारगढ़ थाने को देश मे 9 वी रैंक प्राप्त हुई है।
यह उपलब्धि थाना मल्हारगढ को अपराध के आंकडे, थाने का इंफ्रास्ट्रक्चर, नागरिक प्रतिक्रिया, तकनीकी संसाधनो का उपयोग, जांच मे दक्षता, थाने के रिकार्ड के आधार पर प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त रैंकिग हेतु निम्नांकित मापदंड निर्धारित किये गये है जैसे-
> महिला अपराध मे पंजीयन के बाद उसकी विवेचना कर विधिसंगत समयावधि में चार्जशीट न्यायालय मे प्रस्तुत करना।
> समाज के कमजोर वर्गों के विरूद्ध घटित अपराधो मे त्वरित कार्यवाही कर समयावधि मे विवेचना पूर्ण करना।
▶ गुमइंसान के प्रकरणो मे अपराध घटित होने के बाद उन्हे शीघ्र ट्रेस करना।
> संपत्ति संबंधी अपराधो मे जैस- चोरी, लूट, डकैती आदि को शीघ्र ट्रेस कर संपत्ति की बरामदगी करना।
> पुराने प्रकरणो मे प्राथमिकता से अनुसंधान कर उनका निराकरण करना।
> मायनर एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, समंस वारंट तामिली जैसे बुनियादी पुलिस के कार्यों मे बेहतर
प्रदर्शन।
> कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाये रखना।
➤ थाने पर प्राप्त जनता की शिकायतो के संबंध में शिकायतकर्ता से सर्वे टीम द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली, व्यवहार एवं उनके अनुभव के संबंध में फीडबैक लिया जाता है तथा उनकी संतुष्टि के स्तर को मापदंड माना जाता है।
> अपराधो की रोकथाम एवं प्रोएक्टिव पुलिसिंग जिसमे फील्ड पुलिसिंग और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से अपराध घटित होने से पहले उसको रोकने का प्रयास करना।
मंदसौर पुलिस की यह उपलब्धि मध्य प्रदेश पुलिस के आदर्श वाक्य देश भक्ति - जनसेवा को चरितार्थ करती है और भविष्य में भी इस संकल्पना को पूर्ण करने हेतु प्रतिबद्ध होकर दृढ संकल्पित है।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Nov 2025, 02:23 PM
बिना मैसेज, ओटीपी और कॉल—बैंक खाते से उड़ाए 99,500 रुपये
साइबर ठगों का नया मॉड्यूल, डिजिटल सुरक्षा पर बड़े सवाल
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । नगर में साइबर ठगों ने ऑनलाइन वित्तीय अपराध का ऐसा नया तरीका अपनाया है जिसने बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक पुजारी के बैंक खाते से बिना किसी मैसेज, ओटीपी या कॉल के 99,500 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित को इस बारे में तब पता चला जब उन्होंने बैंक में पासबुक अपडेट करवाई।

जानकारी के अनुसार 18 नवंबर को दो अलग-अलग ट्रांजैक्शनों में पहले 98,000 और फिर 1,500 रुपये गुवाहाटी स्थित एक बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। आश्चर्यजनक रूप से न पीड़ित को लेनदेन का कोई संदेश मिला और न ही सत्यापन हेतु ओटीपी भेजा गया। लेनदेन की सूचना सीधे पासबुक अपडेट के दौरान सामने आई।
घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू करते हुए बैंक से ट्रांजैक्शन डिटेल्स मांगी हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि ठगों ने डिजिटल माध्यम से खाते की संवेदनशील जानकारी हैक कर सिस्टम के माध्यम से राशि स्थानांतरित की।
जनहित में बड़े सवाल
जब नियमों के अनुसार हर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में ओटीपी अनिवार्य है, तो फिर यह लेनदेन कैसे हुआ?
क्या ग्राहक की जानकारी किसी ऐप, वॉलेट या अनधिकृत बैंकिंग चैनल के माध्यम से लीक हुई?
क्या ऐसे मामलों में बैंक ग्राहक को जवाब देने और क्षतिपूर्ति करने के लिए बाध्य होंगे?
पिछले कुछ महीनों में आलोट और आसपास के क्षेत्र में साइबर ठगी के कई मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें अधिकांश मामलों में न तो पैसा वापस मिल पाया और न ही आरोपी पकड़ में आए। यह घटना डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा की वास्तविक स्थिति को सामने लाती है।
आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम की अपील
थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने कहा कि आम लोग किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल, ईमेल या मोबाइल ऐप पर भरोसा न करें और बैंकिंग से संबंधित जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं, क्योंकि समय पर रिपोर्ट करने से धनराशि रोकने और आरोपी तक पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है।
पुलिस ने कहा है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी टीम जांच में जुटी है और साइबर ठगों का सुराग जल्द मिलने की उम्मीद है।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Nov 2025, 11:07 AM
रेलवे फाटक बंद, घंटों जाम—दो एंबुलेंस भी फंसी
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । नगर को मंदसौर–नीमच से जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर स्थित विक्रमगढ़ गेट नंबर 21 एवं 20 रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार को एक बार फिर जाम की स्थिति ने लोगों को परेशान कर दिया। ट्रेन के आवागमन एवं रेलवे कार्य के चलते सुबह से ही फाटक बंद रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लगीं और यात्री घंटों तक फंसे रहे।
फाटक बंद रहने से वाहन चालकों को मीणा कॉलोनी होते हुए ताल फाटक से नगर में प्रवेश करना पड़ा, लेकिन शाम होते ही ताल–आलोट रोड का रेलवे फाटक भी तकनीकी कारणों से बंद कर दिया गया। दोनों फाटक एक साथ बंद होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई तथा आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जाम में कई वाहन फंसे रहे, जिनमें दो एंबुलेंस भी कई घंटों तक ब्लॉक में फंसी रहीं।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने बताया कि यह समस्या प्रतिदिन की हो गई है। दिल्ली–मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर ट्रेनों और मालगाड़ियों की संख्या बढ़ने से फाटक लंबे समय तक बंद रहता है, जिसके चलते जाम सामान्य बात बन गई है। फाटक खुलने के बाद वाहनों का दबाव इतना बढ़ जाता है कि जाम समाप्त होने में काफी समय लगता है।
आम नागरिक जन व व्यापारियों ने कहा कि रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज क्षेत्र की प्रमुख जरूरत है। दो–तीन वर्ष पूर्व ओवरब्रिज निर्माण कि मांग किजा रही है इस को लेकर आंदोलन भी हुआ था और नगर बंद रखा गया था, जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने मंजूरी मिलने की बात कही थी, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग की है, जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो सके और आपातकालीन सेवाएं बाधित न हों।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Nov 2025, 11:05 AM
करीब 4 वर्षों से फरार भरण-पोषण वारंटी गिरफ्तार — उज्जैन मायापुरी से दबिश में पकड़ा गया
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । भरण-पोषण प्रकरण में करीब चार वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को आलोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार विजय पिता बाबूलाल (20) निवासी मायापुरी, उज्जैन के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी था, लेकिन आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचता घूम रहा था।
शुक्रवार को पुलिस टीम ने मायापुरी, उज्जैन में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। कार्रवाई एसडीओपी पल्लवी गोर एवं आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम के निर्देशन में प्रधान आरक्षक कमलेश भंडारी एवं आरक्षक अजीत जाट द्वारा की गई।
आरोपी को आवश्यक कार्यवाही हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
28 Nov 2025, 05:02 PM
मादक पदार्थ की तस्करी के फरार एवं इनामी आरोपी अशोक पिता सुन्दरलाल पाटीदार को पकड़ने में मिली सफलता
मल्हारगढ/ मादक पदार्थों के तस्करी में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मंदसौर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है, जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल द्वारा किया जा रहा है। फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष कार्ययोजना अनुभाग स्तर पर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा निर्मित की जा रही है ।
उक्त के तहत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ श्री नरेन्द्र सोलंकी के निर्देशन में थाना प्रभारी मल्हारगढ निरी. मोहन मालवीय व टीम द्वारा आसूचना के माध्यम से आरोपी अशोक पिता सुन्दरलाल पाटीदार निवासी मगराना को उसके खेत से अभिरक्षा में लेकर, गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण :- थाना मल्हारगढ पर दिनांक 13.01.25 को अवैध मादक पदार्थ 1 क्विंटल 50 किलो 500 ग्राम डोडाचुरा की तस्करी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर अप०क० 04/25 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया था, जिसमें आरोपी अशोक पिता सुन्दरलाल पाटीदार निवासी ग्राम मगराना थाना नाहरगढ जिला मंदसौर घटना दिनांक से फरार चल रहा था । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा 5,000 /- रूपये के ईनाम की उद्घोषणा भी की गई थी।
गिरफ्तार आरोपी का नाम :- अशोक पिता सुन्दरलाल पाटीदार उम्र 45 साल निवासी ग्राम मगराना थाना नाहरगढ जिला मंदसौर
सराहनीय कार्य :- निरीक्षक मोहन मालवीय, प्र. आर. मुकेश राठौर, आर. बद्रीलाल पाटीदार, आर. सलामुद्दीन मंसूरी, आर. नरेन्द्र सिंह थाना मल्हारगढ जिला मंदसौर
posted by : Admin/Pointer Media
28 Nov 2025, 04:04 PM
तकनीकी त्रुटियों को दूर कर शहर के हित में मास्टर प्लान बनाया जाए – सांसद सुधीर गुप्ता
मंदसौर। मंदसौर मास्टर प्लान 2041 को लेकर आज जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में नगर एवं ग्राम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मंदसौर-नीमच सांसद माननीय श्री सुधीर गुप्ता ने मास्टर प्लान के ड्राफ्ट में मौजूद गंभीर तकनीकी एवं प्रायोगिक त्रुटियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे पुनः संशोधित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
सांसद गुप्ता ने बताया कि पिछली बैठक में जिन मूलभूत बिंदुओं पर उन्होंने आपत्ति दर्ज की थी, उन पर अभी तक संबंधित विभागों द्वारा समुचित कार्य नहीं किया गया। उन्होंने कहा—
“मास्टर प्लान तभी स्वीकार्य होगा जब इसे शहर के हित में, पूर्ण तकनीकी अध्ययन के साथ और जनहित की प्राथमिकता पर तैयार किया जाए। जब तक इस प्लान का बेसिक ढांचा मजबूत नहीं होता, तब तक आगे की कोई प्रगति संभव नहीं है।”

अधिकारियों की गंभीर चूकें उजागर
सांसद गुप्ता ने कहा कि टीएनसी के अधिकारियों तथा नगर पालिका प्रशासन द्वारा तैयार किए गए फंडामेंटल डिज़ाइन में ही व्यापक त्रुटियाँ हैं। इस प्रारूप पर लगभग 1000 से अधिक आपत्तियाँ प्राप्त होना इस बात का प्रमाण है कि ड्राफ्ट बिना पर्याप्त परामर्श और बिना समिति के विश्वास में लिए तैयार किया गया।
उन्होंने कहा कि—
अधिकारियों ने मास्टर प्लान बनाते समय न तो समिति से चर्चा की,
न ही जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया,
और न ही जनसंख्या विश्लेषण, भूमि उपयोग या विभागीय मानकों का सही अध्ययन किया।
सांसद गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि “इतना बड़ा और दीर्घकालिक प्लान बिना जनप्रतिनिधियों को शामिल किए बनाना शहर की जनता के साथ अन्याय के समान है। इसलिए यह प्लान बहुमत से अस्वीकार किया जाता है।”
तकनीकी त्रुटियों और विभागीय अनुपालन पर प्रमुख प्रश्न
माननीय सांसद ने निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गंभीर आपत्ति दर्ज की—
जनसंख्या एनालिसिस त्रुटिपूर्ण और वास्तविकता से दूर है।
इलेक्ट्रिक स्टेशन, ट्रॉमा सेंटर, सड़क चौड़ीकरण, एयरपोर्ट अथॉरिटी, स्पोर्ट्स, रोड सेफ्टी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों के सुझाव नहीं लिए गए।
ग्राम पंचायतों को शामिल करने से पूर्व उनके विकास मॉडल पर कोई नीति प्रस्तुत नहीं की गई।
अर्बन एरिया का प्रतिशत निर्धारित करते समय ग्राम पंचायतों से कोई विमर्श नहीं किया गया।
ट्रॉमा सेंटर के लिए भारत सरकार के स्पष्ट दिशा-निर्देशों का अध्ययन नहीं किया गया।
3457 हेक्टेयर नगरीय क्षेत्र की डिजाइन व परिभाषा, उनके उपयोग,उपभोग के पहले नई भूमि जोड़ने की प्रक्रिया ठीक नहीं है।
सांसद गुप्ता ने निर्देश दिया कि—
“शहर द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों और दावों का त्वरित निराकरण कर नया ड्राफ्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। बिना त्रुटियों को सुधारे आगे किसी भी स्तर पर प्लान को लागू न किया जाए।”
कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
बैठक में जिला कलेक्टर ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि—
सभी प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का विधिवत निराकरण किया जाए,
समिति के सुझावों को शामिल किया जाए,
और संशोधित ड्राफ्ट को अगली बैठक में समिति के समक्ष अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाए।
सांसद गुप्ता का स्पष्ट संदेश
सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि मास्टर प्लान में “बुनियादी स्तर पर तालमेल का अभाव है”, और इसे काउंसिल के पटल पर रखे बिना आगे बढ़ाना प्रशासनिक त्रुटि है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सहमति, विभागीय अध्ययन और जनता के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ ही मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जाए।
“मंदसौर शहर के विकास का मार्ग ऐसा हो जो आने वाली पीढ़ियों का आधार बने, न कि त्रुटियों वाला और विवादित प्लान। इसलिए मास्टर प्लान का पुनः परीक्षण और सुधार अनिवार्य है।”
posted by : Admin/Pointer Media
28 Nov 2025, 03:26 PM
कोई भी बीमारी घातक नहीं होती लापरवाही बरतने पर घातक हो जाती है- खींची
मंदसौर। सर्व रोग निदान शिविर के अंतर्गत कलेक्टर महोदय श्रीमती अदिति गर्ग के मार्गदर्शन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा जी एस चौहान ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डा वी के सुरा के सानिध्य में ग्राम ऐरा एवं बिशनिया में आयोजित हुआ शिविर सभी प्रकार की जांच की गई बीपी की जांच शुगर की गई स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जगदीश खींची ने कहा है कि कोई भी बीमारी को नजर अंदाज नहीं करें समय-समय पर जांच एवं इलाज हर बीमारी का इलाज है खींची ने कहा कि सभी माताएं बहने अपने बच्चों को टीकाकरण जरूर करवाए सभी लोग एक्सरे जरूर करवाए एक्सरे में अगर कुछ इन्फेक्शन आता है हमारे डॉक्टर साहब देखेंगे आगे की जांच करवाएंगे जांच में अगर पॉजिटिव आ जाता है तो 6 माह तक टीबी का इलाज लेना पड़ेगा ,राष्ट्रीय पुरुष नसबंदी पखवाड़ा दिनांक 21 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक जिले में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाना और लोगों को नसबंदी के सुरक्षित, सरल तरीके के बारे में जागरूक करना विशेष शिविर लगाये जा रहे हैं
शिविर में स्वास्थ्य कार्यकर्ता जगदीश खींची द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हम स्वास्थ्य विभाग वाले आपकी सेहत के प्रति चिंतित हैं हम चाहते हैं कि गांव में शहर में सभी लोग स्वस्थ रहे खींची ने पुरुष नसबंदी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई:
प्रोत्साहन राशि: पुरुष नसबंद कराने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की ओर से ₹3000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
प्रेरक भुगतान: पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरित करने वाले व्यक्ति (प्रेरक) को भी ₹400 का भुगतान किया जाता है।
उन्होंने बताया कि यह नसबंदी बहुत ही सरल और आसान है, जिसे 'बिना चीरा, बिना टांका'यह ऑपरेशन होता पुरुषों को नसबंदी करवाने के पश्चात अपने दिनचर्या संचार रूप से संचालित कर सकता है नहीं उसको कोई कमजोरी नहीं होती है रोजाना की भांति अपने कार्य कर सकता है समय भी बहुत कम लगता है ऑपरेशन में इसलिए गांव वालों से सभी से निवेदन है पुरुष ज्यादा से ज्यादा ऑपरेशन करवाए । डॉ. चौहान ने जिले के सभी पात्र दंपतियों से इस पखवाड़े का लाभ उठाने और परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य माननीय नागरिक उपस्थित थे स्वास्थ्य विभाग की ओर से सी एच ओ एएनएम एक्सरे टेक्नीशियन विवेक तुंगनावत अजय पटेल आशा सहयोगिनी आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
posted by : Admin/Pointer Media
28 Nov 2025, 02:25 PM
जलती बस में से पुलिस ने 43 सवारियों को खींचकर निकाला, जान बचाई
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी फ्लाई ओवर पर शुक्रवार सुबह एक चलती स्लीपर बस के ऊपर रखे सामान में आग लग गई। इसपर फ्लाई ओवर पर ड्यूटी पाइंट पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाकर सभी यात्रियों को बस से खींचकर निकाला।
घटना के दौरान यात्री बस में सो रहे थे। मौके पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग को बुझाया। हादसे से फ्लाई ओवर पर जाम भी लग गया। वहीं, घटना में यात्रियों का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया, इसमें लोगों की नकदी भी थी।
posted by : Admin/Pointer Media
28 Nov 2025, 02:22 PM
कुत्ते के विवाद के कारण एक-दूसरे के साथ मारपीट करने वाले दोनो पक्षों के 05 आरोपियों को कारावास की सजा
नीमच। श्रीमती् अंकिता गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा पालतु कुत्ते के भौकने व उसके काटने की बात को लेकर एक-दूसरे के के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पँहुचाने वाले एक पक्ष के एक महिला सहित 03 कुल आरोपीगण (01) जावेद पिता जमाल खां पठान, उम्र-21 वर्ष, (02) जाकिर पिता जमाल खां पठान, उम्र-18 वर्ष व (03) सलमा पति जमाल खां पठान, उम्र-40 वर्ष, तीनो निवासी-एकता कॉलोनी, नीमच को व धारा 325/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 कें 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास व 3000-3000रू. अर्थदण्ड एवं धारा 323/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 कें 06-06 माह के सश्रम कारावास व 1000-1000रू अर्थदण्ड से दण्डित किया तथा मारपीट करने वाले दूसरे पक्ष के 02 आरोपीगण (01) कमल पिता छोटेलाल ग्वाला, उम्र-35 वर्ष व (02) पूनमचंद उर्फ लाल पिता छोटेलाल ग्वाला, उम्र-25 वर्ष, दोनो निवासी स्कीम नंबर 9, नीमच को धारा 323/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 कें 06-06 माह के सश्रम कारावास एवं कुल 3000-3000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री विपिन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 08 वर्ष पूर्व दिनांक 29.05.2017 को शाम के लगभग 06 स्कीम नम्बर 09, नीमच की हैं। एक पक्ष के फरियादी जावेद द्वारा थाना नीमच केंट में रिपोर्ट लिखाई एक दिन पहले एक पापड़ बेचने वाले के लड़के को उसके सामने कमल ग्वाला के कुत्ते ने काट खाया था, जिस पर उस लड़के उसको उसके पिता को फोन लगाने के लिए कहा था, इतने में कमल ग्वाला वहां आया फोन लगाने की बात को विवाद करने लगा, जिस कारण वह अपने घर चला गया था। इसी बात को लेकर अगले दिने आरोपीगण ने उसके, उसकी माता सलमा व भाई जाकिर के साथ लकड़ी व लात-घूंसों से मारपीट कर चोटे पँहुचाई थी। दूसरे पक्ष के फरियादी कमल ग्वाला द्वारा थाना नीमच केंट में रिपोर्ट लेख कराई की एक दिन पूर्व उसकी आरोपीगण से कुत्ते के भौकने की बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसको उन्होंने आपस में सुलझा लिया था, किन्तु इसी विवाद के कारण अगले दिन आरोपीगण फरसा व लकड़िया लेकर आये व उसके व उसके भाई पूनमचंद के साथ मारपीट की जिससे दोनो को चोटे आई व कमल के हाथ में फ्रैक्चर होकर उसको गंभीर चोटे आई थी। दोनो पक्षकारों द्वारा एक-दूसरे के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखाई गई। पुलिस द्वारा दोनो पक्षकारों के आहतगण का मेडिकल कराया गया और आवश्यक विवेचना उपरांत अभियोग-पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में दोनो पक्ष फरियादीगण व आहतगण सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे दोनो पक्षों के आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा दोनो पक्ष के आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया एवं अर्थदण्ड की सम्पूर्ण राशि को प्रतिकर के रूप में बराबर दोनो पक्ष के आहतगण को प्रदान किये जाने का आदेश भी प्रदान किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओं श्री विपिन मण्डलोई द्वारा की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
28 Nov 2025, 10:48 AM
रायसेन में मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान ने बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की, पुलिस ने पैर में मारी गोली
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को पुलिस ने देर रात भोपाल से गिरफ्तार किया था। भोपाल से रायसेन लाने के दौरान बीच रास्ते में सलमान ने पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने शॉर्ट एनकाउंटर में उसके पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए भोपाल के जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया।
रायसेन के एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया, सलमान को भोपाल के गांधीनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसे रायसेन ले जाया जा रहा था। इसी बीच, भोजपुर के पास कीरतनगर गांव इलाके में पुलिस की गाड़ी खराब हो गई। सलमान ने सब-इंस्पेक्टर की बंदूक छीनकर पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में सलमान के पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए भोपाल के जय प्रकाश हॉस्पिटल ले जाया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
28 Nov 2025, 08:54 AM
झालावाड़ जिले का डग विधानसभा क्षेत्र विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सर्वाधिक मेपिंग प्रोग्रेस में राज्य में पहले नम्बर पर आया
भवानीमण्डी/जगदीश पोरवाल/ चुनाव आयोग द्वारा राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को समय पर व सही तरीके से पूरा करने में झालावाड़ जिले का डग विधानसभा क्षेत्र सार्वधिक मतदाताओं की मैपिंग करने का लक्ष्य रखते हुए राजस्थानमें प्रथम स्थान पर आया है ।
डग विधानसभा की निर्वाचन एवं उपखंड अधिकारी श्रद्धा गोमे ने बताया कि मतदाताओं के नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में तलाश करने के लिये उपखंड अधिकारी कार्यालय भवानीमण्डी व गंगधार साहित तहसील कार्यालय पचपहाड़, डग व गंगधार में सर्च सेंटर स्थापित कर उसमें कर्मचारी नियुक्त कर रखे हैं । जो 8-8 घंटे की दो पारी में कार्य करते हैं, इसके अलावा बूथ लेवल ऑफिसर को फार्म ऑनलाईन में सहायता के लिये उक्त सभी कार्यालयों पर डिजिटाइजेशन सेन्टर भी स्थापित कर कर्मचारी नियुक्त कर रखे हैं, यह सेंटर भी 24 घंटे कार्य कर रहे हैं।

कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है
डग विधान सभा में डिजिटाईजेशन के कार्य 89.73% पूर्ण हो चुका है जिसमें 85.86 प्रतिशत मैपिंग प्रोग्रेस के साथ डग विधानसभा संपूर्ण राज्य में प्रथम स्थान पर चल रही है । यह कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है ।
प्रतिदिन अधिक लम्बित फार्म वाले बी एल ओ को शाम को फॉर्म सहित कार्यालयों में बुलाकर उनका डिजिटाईजेशन का कार्य करवाया जाता है।

मतदाताओं से की गई अपील
प्रशासन संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र डग के मतदाताओं से अपील करता है कि आप मैपिंग के लिए आवश्यक वांछित सूचना अपने बी एल ओ को उपलब्ध करवाया जाकर इस राष्ट्रीय कार्य में जागरूक मतदाता होने का परिचय दें।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Nov 2025, 08:36 PM
खाद नहीं मिलने से भड़के किसान, ताल रोड पर चक्काजाम
“तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं, सुनवाई तब होती है जब सड़कों पर उतरें” — किसानों का आरोप
आलोट। खाद की कमी से परेशान किसानों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा और किसानों ने सुबह लगभग 11 बजे अगर-जावरा ताल रोड पर चक्काजाम कर दिया। अचानक हुए विरोध प्रदर्शन से सड़क पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, साथ ही तहसीलदार पंकज परवैया एवं आलोट कृषि विस्तार अधिकारी भी पहुंचे और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया।

अधिकारियों की मौजूदगी के बाद भी किसानों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद वितरण केंद्रों पर अव्यवस्था चरम पर है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग खाद की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहे हैं, जबकि जमीन पर स्थिति बिल्कुल अलग है। किसानों का कहना है कि कई दिनों से खाद केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
किसानों ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में टोकन आधारित खाद वितरण प्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि टोकन के नाम पर किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। केंद्रों पर पहुंचने पर अकसर वितरण बंद होने की बात कह दी जाती है, जबकि प्रशासन केवल कागजों में व्यवस्था दिखा रहा है।
एक किसान ने रोष व्यक्त करते हुए कहा —
तीन-तीन दिन से खाद के लिए केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। टोकन बनवाने के बाद भी जब पहुंचते हैं तो कहा जाता है कि आज वितरण नहीं है। आखिर किसान कब तक अपमान झेलता रहे? मजबूरी में सड़क पर उतरना पड़ा।
उन्होंने कहा —
जब शांति से जाकर मांग करते हैं तो कोई सुनवाई नहीं। लेकिन जैसे ही हंगामा करते हैं, हाथोहाथ खाद बांटी जाती है। क्या किसान सड़क पर बैठने के लिए ही रह गया? हम अन्नदाता हैं, भीख मांगने नहीं आते।
ताल रोड स्थित खाद गोदाम पर हंगामा बढ़ने के बाद अधिकारियों ने किसानों को साथ लेकर गोदाम पहुंचकर तत्काल खाद का वितरण प्रारंभ कराया। इस पर भी किसानों ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि वितरण व्यवस्था सही है तो फिर विरोध की नौबत क्यों आती है।
किसानों ने कहा कि खाद वितरण की अव्यवस्था हर वर्ष दोहराई जाती है, परंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
किसानों की पीड़ा स्पष्ट है — मेहनत से बोई फसल का भविष्य खाद पर निर्भर है और परेशान किसान अपने अधिकार की मांग लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Nov 2025, 08:31 PM
कुशल पत्रकार और संवेदनशील इंसान थे आकाश चौहान
वे दीर्घ भले ही नहीं पर दिव्य जीवन जी गए
शोक प्रसंग में पुष्पांजलि की गई श्रद्धांजलि सभा हुई
मंदसौर। आकाश चौहान एक जिंदादिल ओर नेक इंसान थे वे कुशल पत्रकार होने के साथ ही बहुत ही संवेदनशील थे एक और वे अपने मीडिया के दायित्व का बखूबी निर्वहन करते रहे साथ ही पीड़ित मानवता के लिए भी अपनी आवाज और विचारों को उन्होंने रेखांकित किया। नेशनल टेलीविजन न्यूज चैनल आज तक के संवाददाता के दायित्व में आकाश ने इस क्षेत्र के अनेक ज्वलंत मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जिन पर केंद्र व राज्य सरकारों का ध्यान आकर्षण हुआ। मानव दुर्व्यपार से जुड़ी उनकी एक मीडिया रिपोर्ट का सरकार और समाज पर इतना प्रभाव पड़ा कि लगभग 100 से अधिक लड़कियों को देह व्यापार के नर्क से बाहर निकाल कर उनके वास्तविक माता-पिता तक पहुंचाने के पुनीत कार्य में आकाश चौहान की रिपोर्टिंग और उनकी भूमिका महत्वपूर्ण और निर्णायक रही। उन्होंने भले ही एक दीर्घ जीवन नहीं जिया लेकिन जितना भी जिया अपने जीवन को दिव्य बना दिया। मीडिया जगत आकाश चौहान को कभी भुला नहीं सकता।

इस आशय के विचार विभिन्न वक्ताओं ने उनकी पुष्पांजलि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किए।
श्री हाटकेश्वर महादेव मांगलिक परिसर के सभागार में मीडिया परिवार ओर सर्वसमाज की ओर से यह प्रसंग हुआ। आरंभ में उपस्थित मीडिया बंधुओं, सामाजिक ओर राजनेतिक क्षेत्र से जुड़े महानुभावों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि समर्पित की ओर पश्चात श्रद्धांजलि सभा में अपने विचार व्यक्त किए।

संबोधित करने वाले - पत्रकार सर्वश्री महावीर अग्रवाल डॉ. घनश्याम बटवाल, अशोक झलोया, ब्रजेश जोशी,नरेन्द्र अग्रवाल,पुष्पराजसिंह राणा,नरेंद्र धनोतिया, मनीष पुरोहित, डॉ. प्रीति पाल सिंह राणा, स्वप्निल ओझा, मुकेश पोरवाल निडर,विक्रम सिसोदिया, विचार व्यक्त करने वाले सर्व समाजजन ओर राजनेतिक कार्यकर्ता सर्वश्री डॉ.ज्योति शुक्ला, टी आई पुष्पेंद्र सिंह राठौड़,महेन्द्र सिंह गुर्जर,डॉ.भानु प्रताप सिंह सिसोदिया, सोमिल नाहटा,गौरव अग्रवाल, राजेश गुर्जर, राजेश रघुवंशी, मनजीत सिंह टुटेजा अनिल कियावत, शिवराज सिंह घटावदा,बंटी चौहान, डॉ.रवींद्र पांडेय, बंशीलाल टांक, रौनक मिंडा
उपस्थित मिडिया बंधु और समाजजन
सर्वश्री,शाहिद चौधरी अजय बाड़ोलिया, पं.अशोक त्रिपाठी,संजय वर्मा,लोकेश पालीवाल,महावीर जैन,राहुल सोनी,दीपक शर्मा, हेमन्त शर्मा, शादाब चौधरी, विवेक शर्मा, अशोक परमार,विपिन चौहान,राजेश पाठक,ब्रजेश आर्य, रमेश भाटी,राजपालसिंह परिहार,राजेश कुलश्रेष्ठ,योगेश पोरवाल,लीलाशंकर धाकड़,शैलेंद्र सिसोदिया, शैलेंद्र सिंह राठौर,पंकज परमार रमेश चौहान, देवेंद्र मौर्य,गोपाल मालेचा तथा पं. दिलीप शर्मा,विजय गुर्जर,अरविंद सिंह राठौड़ मार्शल, प्रहलाद डगवार,मिथुन वफ्ता संदीप विजयवर्गीय,साजिद चौधरी, सुमित पंवार राजेश शुक्ला आदि। संचालन ब्रजेश जोशी ने किया। अंत में सभी ने महामृत्युंज और गायत्री मंत्र का उच्चारण कर दो मिनिट मोन श्रद्धांजलि दी ओर ईश्वर से उनकी आत्मशांति की प्रार्थना की।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Nov 2025, 08:27 PM
नकली नोटों का खेल खत्म — आलोट पुलिस की सटीक घेराबंदी में युवक गिरफ्तार
दो-दो सौ के 90 नकली नोट, करीब 18 हजार की फर्जी मुद्रा बरामद
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । नकली नोटों के नेटवर्क पर आलोट पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। बाजार में फर्जी नोट खपाने की तैयारी में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा और उसके कब्जे से 200-200 रुपये के 90 नकली नोट, कुल लगभग 18,000 रुपये की नकली मुद्रा जब्त की है।
घटना 26 नवंबर 2025 की है जब आलोट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नकली नोट लेकर एक युवक धापना फंटे के पास आम रोड पर संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए क्षेत्र को घेर लिया और कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी लाल सिंह पिता रतन सिंह सोंधिया राजपूत, उम्र 22 वर्ष, निवासी धापना को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए, जिन्हें प्रथम दृष्टया भारतीय मुद्रा की कृत्रिम प्रतिकृति पाया गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 489A, 489B, 489C, 179 और 180 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि यह नकली नोट कहां से लाया गया और क्या इस काम में किसी गिरोह की भूमिका है।
पुलिस टीम की जांबाज़ भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक मुनेंद्र गौतम (थाना प्रभारी आलोट), उपनिरीक्षक आर.सी. खड़िया, उपनिरीक्षक प्रमोद राठौर, आरक्षक अभिनन्दन, आरक्षक बाबूलाल और आरक्षक अंकित काला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
एसडीओपी पल्लवी गौर ने कहा— आरोपी को न्यायालय से पीआर पर लिया गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि नकली नोटों का स्रोत क्या है, कितने नोट पहले ही बाजार में खपाए जा चुके हैं और नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में नकली नोटों के अवैध कारोबार पर तगड़ा प्रहार है और भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Nov 2025, 07:31 PM
भाजपा आलोट में SIR अभियान पर फोकस — 30 नवंबर तक सभी बूथों पर 100% लक्ष्य पूरा करने का संकल्प
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । भारतीय जनता पार्टी आलोट विधानसभा में SIR अभियान के तहत बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में संभागीय प्रभारी सुरेश आर्य ने विधानसभा के सभी मंडलों के बूथ स्तर की प्रगति का विस्तृत परीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक BLA-2 को 30 नवंबर तक सौ प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि बूथ स्तर का संगठन मजबूत होना ही विजय की मूल शक्ति है। इस हेतु प्रत्येक शक्ति केंद्र पर दो प्रभावी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करते हुए बूथों का कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।
विधानसभा प्रभारी नंदन जैन ने समीक्षा के दौरान बताया कि विधानसभा के 22 बूथों पर 100% कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष बूथों पर 85% तक कार्य संपन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से 30 नवंबर तक सभी बूथों पर सम्पूर्ण लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी आठ दिनों में प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ-स्तर पर सक्रियता बढ़ाते हुए लक्ष्य की पूर्ति हेतु कार्य करे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और मतदाता सूची शुद्धिकरण मिशन में सभी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
संभाग प्रभारी सुरेश आर्य के प्रथम आगमन पर उनका स्वागत पगड़ी एवं साल पहनाकर विधानसभा प्रभारी नंदन जैन तथा विधायक डॉ. मालवीय द्वारा किया गया।
बैठक में जिला मंत्री प्रताप सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया (आलोट), लोकेश शर्मा (बड़ावदा), गोपाल डांगी (खारवा), हरि सिंह गुर्जर (बरखेड़ा), मंडल प्रभारी अनिल भरवा, प्रहलाद सिंह परिहार, विजय वेद, दिलीप राठौड़, अखिलेश सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार, ताल प्रभारी अभिषेक जैन बंटी, राजेंद्र कुमावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभूलाल चंद्रवंशी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सिंह सिसोदिया सहित मंडलों के महामंत्री एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शुभम राठौड़ ने किया तथा आभार कालू सिंह परिहार ने व्यक्त किया।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Nov 2025, 07:30 PM
रोजगार मेले का सफल आयोजन 70 युवाओं को मिला रोजगार
मल्हारगढ़ / जिला रोजगार कार्यालय एवं अपेक्स कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट के द्वारा एक व्यापक रोजगार मेला आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मल्हारगढ़ शासकीय आईटीआई के प्राचार्य राहूल गौर, प्रशिक्षक, विकास पाटीदार जिला रोजगार की सहायक ग्रेड ३ दीपा संगवानी ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया । संस्था के डायरेक्टर युनुस मोहम्मद रंगरेज ने सभी अतिथियों एवं कंपनी के प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।

शुभम सोलर सोल्यूशन के सीईओ फाउंडर अजय यादव , एच आर आशीष प्रजापत, लोक सुविधा लिमिटेड के एरीया मेनेजर शाहीद हुसैन, बजाज केपिटल की ब्राच मेनेजर खुशी जैन, एसआईएस सेक्युरीटी लिमिटेड के मेनेजर मनोहर सिंह, एस भाना एसोसिएट से सीए सत्येन्द्र भाना ने युवा विद्यार्थीयों को रोजगार विषय की जानकारी प्रदान की गई साथ ही स्मॉल इंडस्ट्रीज, हॉस्पिटल्स, फाइनेंस सेक्टर एवं स्थानीय स्तर पर प्रायवेट ऑफिस एवं व्यवसायिक संस्थानों सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने ऑन-स्पॉट इंटरव्यू आयोजित किए।

कार्यक्रम के दौरान 220 से अधिक युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया, जिनमें से लगभग 70 उम्मीदवारों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ, जिसे युवाओं ने बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक अवसर बताया। संस्था द्वारा इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। संस्था ने मेले के सफल संचालन और कंपनियों व उम्मीदवारों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इस सफल आयोजन के लिए संस्था की प्राचार्य पायल माली प्लेसमेंट ऑफिसर ,शबनम मंसूरी द्वारा सभी भागीदार कंपनियों का आभार व्यक्त किया गया।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Nov 2025, 07:28 PM
समय पर दस्तावेज़ तैयार न करने से मेडिकल संचालक फंसे—काउंसिल बोली: नियमों में ढील नहीं
ऑनलाइन नवीनीकरण प्रक्रिया में उदासीनता उजागर, 31 दिसंबर की अंतिम तिथि सिर पर
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया । मध्यप्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल द्वारा फार्मेसी लाइसेंस के नवीनीकरण एवं पंजीयन की प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने के बाद भी जिले में बड़ी संख्या में मेडिकल संचालकों द्वारा आवश्यक दस्तावेज़ समय पर तैयार न किए जाने के कारण नवीनीकरण अधर में लटका हुआ है। स्पष्ट दिशा-निर्देश लंबे समय पहले जारी किए जाने के बावजूद संचालकों की लापरवाही सामने आ रही है। परिणामस्वरूप रतलाम जिले की लगभग 250 से अधिक मेडिकल दुकानों के आवेदन अपूर्ण दस्तावेजों के कारण रुके पड़े हैं।
काउंसिल द्वारा समग्र आईडी अपडेट, मूल निवासी प्रमाण पत्र अंग्रेजी भाषा में, मैरिज सर्टिफिकेट तथा दस्तावेज़ों में नाम और पिता के नाम की सही स्पेलिंग की अनिवार्यता पहले ही लागू की जा चुकी है। इसके बाद भी संचालकों ने संशोधन और प्रमाण-पत्र तैयार करने में गंभीरता नहीं दिखाई और अब अंतिम समय में प्रोसेस में अड़चन आने पर प्रणाली व काउंसिल पर आरोप लगा रहे हैं।
जिम्मेदार सूत्रों ने स्पष्ट किया कि पूर्ण दस्तावेज़ उपलब्ध होने पर आवेदन तत्काल स्वीकृत किए जा सकते हैं, परंतु कई संचालकों ने पारंपरिक आदत के अनुसार अंतिम क्षण में नवीनीकरण प्रक्रिया शुरू की, जिससे अब असुविधा बढ़ रही है। परिषद के अनुसार दस्तावेज़ों की शुद्धता सुनिश्चित करना प्रत्येक आवेदक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।
चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो संबंधित मेडिकल लाइसेंस स्वतः निरस्त होंगे और बिना लाइसेंस दवा बिक्री दंडनीय अपराध माना जाएगा। परिषद की ओर से जोर देकर कहा गया है कि नियमों में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी और शिथिलता दिखाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Nov 2025, 10:33 AM
आलोट में नल का पानी भरने को लेकर विवाद, पति पर गाली–गलौज व मारपीट का आरोप प्रकरण दर्ज
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया । नगर के विक्रमगढ़ रेलवे फाटक के पास बरखेड़ा–आलोट रोड क्षेत्र में बुधवार दोपहर नल का पानी भरने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंभाखेड़ा निवासी 33 वर्षीय मुस्कान पति अफरोज मेवाती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पानी भरने की बात को लेकर आरोपी पति अफरोज पिता फिरोज मेवाती ने उसके साथ गाली–गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
घटना 26 नवंबर की दोपहर लगभग 3.30 बजे की बताई गई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 115(2), 296(बी), 351(2), एवं बीएनएस की धारा 323, 294, 506 भादवि के तहत प्रकरण क्रमांक 680/25 पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की है। प्रकरण की विवेचना प्रआर अमित भावसार थाना आलोट द्वारा की जा रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Nov 2025, 10:31 AM
करियर व कौशल की ओर कदम : संदीपनी विद्यालय के विद्यार्थियों का औद्योगिक अध्ययन भ्रमण
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । शासकीय संदीपनी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आलोट के व्यवसायिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने उज्जैन स्थित श्री गुरु संदीपनी कॉलेज एवं अपना हॉस्पिटल का औद्योगिक अध्ययन भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आईटी, हेल्थकेयर एवं प्रोफेशनल कौशलों से संबंधित कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझा तथा विभिन्न तकनीकी एवं प्रायोगिक जानकारियाँ अर्जित कीं।
संदीपनी कॉलेज के प्रोफेसरों एवं अपना हॉस्पिटल के संचालक द्वारा कौशल विकास, रोजगारोन्मुख अवसर, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली एवं कैरियर निर्माण पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपने जिज्ञासापूर्ण विचार साझा किए तथा आधुनिक कार्यस्थल की आवश्यकताओं को नजदीक से जाना। भ्रमण के दौरान कॉलेज में संचालित कोर्सेज, लैब्स एवं तकनीकी सुविधाओं का अवलोकन कराया गया। इस अध्ययन भ्रमण में आईटी/आईटीईएस के व्यावसायिक प्रशिक्षक राहुल मंडवारिया, हेल्थ केयर प्रशिक्षिका पूजा कारपेंटर, शिवांगी मिठोलिया, विजय सिंह अंजना, हरिनंदनम राठौर, मालती पटेल साथ रहे। विद्यालय के प्राचार्य फिरोज़ खान ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए अध्ययन दल को रवाना किया।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Nov 2025, 10:31 AM
आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया । आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा तथा आरोपी अधिकारी पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।
समाजजनों ने कहा कि ऐसा बयान नारी सम्मान और सामाजिक गरिमा पर सीधा आघात है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
प्रदर्शन के दौरान “संतोष वर्मा मुर्दाबाद” एवं “ब्राह्मण एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए गए और कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Nov 2025, 10:30 AM
अहमदाबाद में राष्ट्रीय स्तर की अबैकस एवं वैदिक गणित प्रतियोगिता सम्पन्न
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया। अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की अबैकस तथा वैदिक गणित प्रतियोगिता में नगर एवं क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट, पाटन, हाटपिपल्या, बरखेड़ा क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने पूजा राहुल पोरवाल (कालोल, गुजरात) के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं।
प्रतियोगिता में आलोट के वैदिक राकेश पोरवाल (वैदिक राकेश पोरवाल वाले) ने अबैकस श्रेणी-1 में 5 मिनट 14 सेकंड में 100 में से 100 प्रश्न हल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वैदिक गणित में 16 मिनट 30 सेकंड में 96 सही उत्तर देकर भी प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए दोहरी उपलब्धि हासिल की।
आलोट के तन्मय राकेश पोरवाल (मांऊखेड़ी वाले) ने अबैकस लिटिल चैंप (सिनियर कैटेगरी) में 3 मिनट 48 सेकंड में 100 में से 99 प्रश्न सही कर द्वितीय स्थान अर्जित किया।
हाटपिपल्या की वंशिका लक्की सेठिया ने श्रेणी-1 जूनियर कैटेगरी में 5 मिनट 14 सेकंड में 100 में से 100 सही उत्तर देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पाटन की दिव्या रमेश पदीदार ने 5 मिनट 49 सेकंड में 100 में से 100 प्रश्न हल कर लिटिल चैंप जूनियर कैटेगरी में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
प्रतिभागियों की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीयजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Nov 2025, 10:29 AM
सिंगल क्लिक से किसानों के चेहरे खिले — आलोट मंडी के 1500 कृषकों को 2 करोड़ 5 लाख की राहत राशि
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया । सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बुधवार को गौतमपुरा (जिला इंदौर) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के पात्र कृषकों के खातों में द्वितीय चरण की राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि उपज मंडी समिति आलोट में एलईडी स्क्रीन पर किया गया, जिसे किसानों, व्यापारियों एवं मंडी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक देखा।
जानकारी के अनुसार आलोट मंडी के 1500 पात्र कृषकों को कुल 2 करोड़ 5 लाख 59 हजार 650 रुपए की राशि सीधे बैंक खातों में जमा की गई। यह लाभ उन कृषकों को प्रदान किया गया, जिन्होंने 07 नवंबर से 17 नवंबर 2025 के दौरान सोयाबीन का विक्रय किया था।
कार्यक्रम में किसान भाई, व्यापारी गण, तुलाई कर्मचारी, हमाल गण, मंडी प्रांगण प्रभारी विनोद कुमार जैन, जीतेंद्र शर्मा, दशरथ देवड़ा, शंकरलाल डोडिया, सुरेश शर्मा सहित मंडी के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
किसानों ने इस निर्णय को राहतकारी और कृषि हित में सराहनीय कदम बताते हुए शासन एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
उक्त जानकारी मंडी सचिव श्री प्रवीन चौहान द्वारा प्रदान की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
27 Nov 2025, 10:28 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नीमच के श्री राहुल लोहार ने कीं दुर्लभ कलाकृतियां भेंट
रुद्राक्ष पर ब्रश के एक बाल से बनाई भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की मिनिएचर पेंटिंग
कोरोना के वायरस को सिरींज से नष्ट करती सिंह पर सवार मां दुर्गा को मास्क पर किया चित्रित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की श्री राहुल के हुनर की सराहना
नीमच/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नीमच के श्री राहुल कुमार लोहार ने रुद्राक्ष पर बने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की मिनिएचर पेंटिंग तथा कोरोना काल में उपयोग में लिया जाने वाला चित्रित मास्क भेंट किया। रुद्राक्ष पर ब्रश के एक बाल से बनाई गई पेंटिंग में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के दृश्य को चित्रित किया गया है। मैग्नीफाइंग ग्लास से पेंटिंग को देखने पर मंदिर में विद्यमान धार्मिक प्रतीक दिखाई देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किए गए मास्क पर कोरोना के वायरस को सिरींज से नष्ट करती सिंह पर सवार मां दुर्गा को चित्रित किया गया है। मां दुर्गा को सैनिटाइजर सहित कोरोना काल में उपयोग में आने वाले चिकित्सकीय उपकरण धारण किए दर्शाया गया है। मास्क पर कोरोना से संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश-दुनिया के डॉक्टरों के चित्र भी उकेरे गए हैं। यह संपूर्ण चित्रकारी प्राकृतिक रंगों से की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री लोहार के हुनर की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री राहुल को प्रशंसा पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए। श्री राहुल नीमच जिले के ग्राम कुचडोद के निवासी हैं। मंत्रालय में हुई इस भेंट के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग तथा संस्कृति राज्य मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Nov 2025, 08:20 PM
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर भगवा ध्वजारोहण सभी को अभिभूत करने वाला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के पूर्ण होने के प्रतीक स्वरूप मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ध्वजारोहण की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अयोध्या धाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की गरिमामय उपस्थिति में हुआ दिव्य-भव्य भगवा ध्वजारोह सभी को अभिभूत करने वाला है।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Nov 2025, 08:18 PM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले मिनी ब्राजील (विचारपुर) के होनहार फुटबॉल खिलाड़ी
भोपाल :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शहडोल के ग्राम विचारपुर के फुटबॉल खिलाड़ियों ने मंगलवार को मंत्रालय में भेंट की। खिलाड़ियों के साथ उनके जर्मन प्रशिक्षक डाइटमर बायर्सडार्फर, मैनुअल शेफ़र और खेल संचालक श्री राकेश गुप्ता भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई और भावी स्पर्धाओं में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षकों का स्वागत किया।
शहडोल जिले के ग्राम विचारपुर को मिनी ब्राज़ील की संज्ञा दी गई है। यह खिलाड़ी हाल ही में जर्मनी की अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण यात्रा से लौटे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने "मन की बात" कार्यक्रम में भी शहडोल जिले के खिलाड़ियों की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेल विभाग को निर्देश दिए थे कि विचारपुर अर्थात मिनी ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए जर्मन यात्रा पर भेजा जाए। इसके लिए खेल विभाग और भारतीय दूतावास द्वारा आवश्यक वित्तीय और प्रशासन व्यवस्थाएं की गईं। खिलाड़ियों को फुटबॉल किट, स्पोर्ट्स शूज़ उपलब्ध करवाने के साथ ही उनका फिटनेस मूल्यांकन और मेडिकल परीक्षण करवाकर विदेश यात्रा के पूर्व प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया गया।
खिलाड़ियों ने बताए जर्मनी यात्रा के अनुभव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को शहडोल जिले के विचारपुर के फुटबॉल खिलाड़ियों ने 4 से 12 अक्टूबर तक जर्मनी में प्राप्त प्रशिक्षण के अनुभव शेयर किये। जर्मनी से 14 अक्टूबर को भोपाल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत भी हुआ। इस सप्ताह जर्मन फुटबॉल कोच डाइटमर बायर्सडार्फर और मैनुअल शेफ़र विचारपुर पहुंचे। दोनों कोच खिलाड़ियों के परिवार-जन से भी मिले। जर्मन प्रशिक्षकों द्वारा भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में फुटबॉल खिलाड़ियों से भी मुलाकात की।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Nov 2025, 08:15 PM
दिवंगत निरीक्षक स्व. शर्मा के परिजन को 1 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता की स्वीकृति
छोटे भाई अंकित शर्मा को उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति का निर्णय
नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद के निर्वाचन संबंधी विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत करने की स्वीकृति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस-नक्सल मुठभेड़ मे 19 नवम्बर 2025 को वीरगति को प्राप्त हुए निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) श्री आशीष शर्मा, हॉक फोर्स बालाघाट के परिजन को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गयी है। साथ ही उनके छोटे भाई श्री अंकित शर्मा को जिला पुलिस बल में उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।
दिवंगत निरीक्षक श्री आशीष शर्मा अत्यंत होनहार, प्रतिभाशाली और साहसी थे। उन्हें 2 बार राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। इसके पहले वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री के द्वारा आंतरिक सेवा पदक और 2023 में दुर्गम सेवा पदक प्रदान किया गया था। साथ ही राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023 मे आउट ऑफ प्रमोशन दिया गया। मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे मातरम गान के साथ शुरू हुई।
नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के निर्वाचन संबंधी विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत किये जाने की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराए जाने संबंधी विधेयक को विधानसभा में प्रस्तुत किये जाने की स्वीकृति दी गयी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में वर्ष 1999 से 2014 तक नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराए जाते रहें है। वर्ष 2022 में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से वार्डों के निर्वाचित पार्षदों के द्वारा कराए गए। महापौर का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराया जा रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Nov 2025, 08:14 PM
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर भोपाल के कटारा-बर्रई में बनेगा बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) में 16 एकड़ भूमि पर बनाया जायेगा नया दशहरा मैदान
कोलार के कजलीखेड़ा क्षेत्र में खुलेगा नया थाना
इन्दौर-सीहोर मार्ग पर 13 दिसम्बर को भव्य विक्रमादित्य द्वार का होगा भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 194 करोड़ रुपए विकास कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण किया
अमृत 2.0 के अंतर्गत 155 करोड़ रूपए लागत के अधोसंरचना निर्माण कार्यों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया कटारा-बर्रई क्षेत्र में 29 करोड़ रूपए लागत से नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम का हुआ लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के कोलार क्षेत्र में किया विकास पर्व को संबोधित
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला एवं युवा कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा और विजन के अनुरूप वर्ष-2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार विकास और सुशासन की गतिविधियां जारी रखते हुए हरसंभव सहयोग और योगदान दे रही है। इसी क्रम में हुजूर विधानसभा क्षेत्र के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) में आज 194 करोड़ रुपए लागत के विकास और जनकल्याण के तीन बड़े कार्य भोपालवासियों को समर्पित किए जा रहे हैं। इसमें कटारा-बर्रई क्षेत्र में नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण, कोलार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम का लोकार्पण और अमृत 2.0 के अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण कार्य का शुभारंभ शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को महान राष्ट्र नायक, प्रखर राष्ट्रवादी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से सुशोभित मुखर्जी नगर (कोलार) के बंजारी क्षेत्र में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कोलार क्षेत्र में आधुनिक खेल परिसर 9 एकड़ भूमि पर 11 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इस खेल परिसर से भोपाल और आसपास के युवाओं को ट्रेनिंग और प्रैक्टिस की सुविधा मिलेगी और खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा। आधुनिक खेल स्टेडियम भविष्य के चैंपियंस का लॉन्च पैड बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार मलखंब, कबड्डी, घुड़सवारी जैसे हमारे पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित कर रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण करवाया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर कर सामने आ सके और वे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी वॉटर स्पोर्ट्स, शूटिंग, हॉकी, क्रिकेट, घुड़सवारी, मलखम्ब जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित पदों पर शासकीय नौकरी भी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 29 करोड़ रुपए की लागत से कटारा-बर्रई में नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिकतम शिक्षा सुविधा और संसाधन उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि आज 155 करोड़ रुपए की लागत से अमृत 2.0 परियोजना के विभिन्न कार्यों का शुभारंभ किया जा रहा है। इसमें 700 किलोमीटर का सीवेज नेटवर्क, 171 एमएलडी के 9 सीवेज उपचार संयंत्रों का निर्माण और 1 लाख 21 हजार घरेलू सीवेज कनेक्शन का संयोजन शामिल है। यह पूरी परियोजना चार पैकेज में क्रियान्वित होगी। इन कार्यों के पूर्ण होते ही भोपाल का सीवेज नेटवर्क 60 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा और उपचार क्षमता में भी वृद्धि होगी, जो भोपाल शहर में वर्ष 2040 की आवश्यकता का 85 प्रतिशत है। अमृत 2.0 परियोजना के पूर्ण होने से भोपाल की लगभग 7 लाख आबादी सीधे लाभान्वित होगी और यह परियोजना 3 वर्ष में पूर्ण कर ली जाएगी।
कटारा-बर्रई को मिलेगी स्टेडियम की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हुजूर विधानसभा क्षेत्र के कटारा-बर्रई (वार्ड नं. 85) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की घोषणा की। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) में 16 एकड़ भूमि पर नया दशहरा मैदान बनाने एवं कोलार में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए कजलीखेड़ा में नया थाना बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में गुंडे-बदमाशों पर नकेल कसने के लिए सरकार सख्त कार्यवाही कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहाकि भोपाल शहर के प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों के नाम पर 7 भव्य द्वार तैयार किए जाएंगे। सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर 13 दिसम्बर को इन्दौर-सीहोर मार्ग पर भव्य विक्रमादित्य द्वार का भूमिपूजन किया जाएगा। भोपाल में बनने वाला एक द्वार राजा भोज को समर्पित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्र के भविष्य दृष्टा थे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 के देश के लिए अनुचित बताया था। डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित में मंत्री पद त्याग कर कश्मीर में आंदोलन और लाल चौक पर तिरंगा फहराने का निर्णय लिया था।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में समग्र विकास की नई धारा को आगे बढ़ाया है। शहरों के अधोसंरचना विकास, शालेय शिक्षा और खेल को समान महत्व देते हुए कोलार क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सांदीपनि विद्यालय के साथ 155 करोड़ रूपए से अधिक लागत की सीवेज लाइन की सौगात भी मिल रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगातार प्रदेश में किसी न किसी स्थान पर सांदीपनि विद्यालय की सौगात दे रहे हैं। इसी क्रम में आज भोपाल के कटारा-बर्रई स्थित सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा, उनके कौशल उन्नयन के साथ उद्योगों में रोजगार के लिए भी व्यवस्था की जा रही है।
हुजूर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के गरीब, किसान सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का शुभारंभ क्षेत्र के युवाओं के लिए अनुपम सौगात है। यहां खिलाड़ियों के लिए 18 प्रकार के खेलों के अभ्यास की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (राज्यमंत्री) श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री भगवान दास सबनानी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं नागरिक उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Nov 2025, 08:10 PM
जन चेतना मंच महामंत्री जगदीश राठौर ने जनसुनवाई में जावरा को जिला बनाने संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेज एसडीएम को सौंपे
जावरा (नि प्र) रतलाम को राजस्व संभाग एवं जावरा को जिला मुख्यालय पर घोषित करने को लेकर जन चेतना मंच जावरा द्वारा सन 1998 से लेकर अब तक की करवाई की विस्तृत जानकारी जन चेतना मंच जावरा महामंत्री जगदीश राठौर पत्रकार ने जनसुनवाई एसडीएम में दी। महत्वपूर्ण दस्तावेज में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संबोधित अब तक 12 मर्तबा दिए गए ज्ञापन, दिनांक 13 अगस्त 2013 को करीब 50 हजार नागरिकों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन व इसी मुद्दे को लेकर जावरा बंद की जानकारी के साथ ही रतलाम संभाग क्यों ? ओर जावरा जिला क्यों बनाया जावे इस संबंध में तथ्य परख जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में 13 जिले जावरा से बहुत छोटे घोषित हो चुके हैं लेकिन जावरा को अब तक जिला घोषित नहीं किया गया है जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, हिंदू महासभा व जिला बास्केटबॉल संघ जावरा कई वर्षों पूर्व जिला घोषित हो चुके हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेज में प्रस्तावित जावरा जिले का नक्शा व समाचार पत्रों में प्रकाशित अखबार की कतरनों को भी दस्तावेज में शामिल किया गया । जन चेतना मंच जावरा अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार सुजान कोचट्टा ने बताया कि एसडीएम सुनील जायसवाल ने जनसुनवाई कै दौरान 10 मिनट तक श्री राठौर से विस्तृत चर्चा की तथा अब तक की गई कार्यवाही को कलेक्टर रतलाम के माध्यम से राज्य शासन को अग्रेषित करने का आश्वासन दिया।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Nov 2025, 06:16 PM
लॉटरी के नाम से थार - स्कार्पियो और 11 लाख का प्रलोभन देने वाला फरार आरोपी सतीश पाटीदार गिरफ़्तार
मंदसौर/गोपाल मालेचा/ प्रदेश में लॉटरी अधिनियम 1998 धारा 7(1) व भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 297 प्रतिबंधित है। बावजूद अंचल में लकी ड्रॉ के नाम पर एजेंटों की टीम बनाकर व क्यूआर कोड स्कैन कर रुपए लेने का मामला सामने आया था । ये सब कुछ लोगो को प्रलोभन देकर लॉटरी सिस्टम के तहत किया जाना था । लोगों से बड़ी संख्या में राशि इकट्ठी की गई थी और उन्हीं रुपयों से वाहन खरीदी व अन्य काम किए गए थे।

लोगो को प्रलोभन देने के लिए वाहनों को कतार में खड़े कर वीडियो तक वायरल किए गए। पुलिस ने निखिल सोनी की शिकायत पर आरोपी सतीश पाटीदार के खिलाफ केस दर्ज किया था । हर व्यक्ति से प्रति कूपन 299-299 रुपए लिए जा रहे थे और थार - स्कार्पियो समेत अन्य वाहन से लेकर 11 लाख रुपए नगद देने का प्रलोभन दिया जा रहा था। पुलिस ने मामले में प्रभावित लोगों की संख्या, कुल राशि व खाता नंबरों को लेकर जांच शुरू की थी ।

जानकारी अनुसार सतीश पाटीदार द्वारा 'इपरा इंडिया' नामक कंपनी बनाकर व एजेंटों के जरिए राशि वसूलने के मामला सामने आया था । पिपलियामंडी थाने में निखिल पिता रमेशचंद्र सोनी ने शिकायत दर्ज करवाई थी । इस पर पुलिस ने आरोपी सतीश पाटीदार के खिलाफ केस दर्ज किया था ।

इसमें एजेंटों की टीम बनाकर गैरकानूनी ढंग से राशि का आदान प्रदान होना सामने आया । लोगो की धार्मिक भावनाओं का उपयोग करते हुए भजन संध्या भी आयोजित करने के लिए बेनर पोस्टर छपवाए गए थे जो बाद में विवाद के कारण स्थगित करना पड़ा । इस तरह वाहनों की कतार बताकर ग्रुपों में वीडियो वायरल किये गए थे । उपहार योजना के नाम पर 299 रुपए में टोकन कटवाकर किस्मत आजमाने जैसे प्रलोभन दिए गए थे थे।

इसमें 4 तरह के ऑफर भी थे। जैसे 1 टोकन 299 रुपए में, 2 टोकन 500 रुपए में, 3 टोकन 700 रुपए में, 7 टोकन 1 हजार रुपए में देना तय हुआ था। जिसमे लोगों का समूह व वाहनों की कतार वीडियो भी सामने आए थे । आरोपी पाटीदार पर लॉटरी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी । लोगों से एकत्र राशि, खाता नंबरों समेत अन्य पहलुओं पर सघनता से जांच की गई ।
बता दे कि प्रदेश में लॉटरी पूर्णतः प्रतिबंधित है भारतीय न्याय संहिता की धारा 297 लॉटरी कार्यालय रखने के अपराध से संबंधित है। अगर कोई व्यक्ति राज्य सरकार की अनुमति के बिना लॉटरी का कार्यालय चलाता है तो वह भारतीय न्याय संहिता की धारा 297 के तहत अपराध है। मामले में गिरफ़्तार आरोपी सतीश पाटीदार ने प्रचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसमें राशि का टिकट, सामान जीतने जैसे लुभावने ऑफर दिए गए थे । जो अपराध की श्रेणी में आता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है ।
posted by : Admin/Pointer Media
25 Nov 2025, 05:23 PM
राष्ट्रीय पुरुष नसबंदी पखवाड़ा: सीतामऊ ब्लॉक में जागरूकता शिविर आयोजित
मंदसौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पुरुष नसबंदी पखवाड़ा दिनांक 21 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक जिले में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाना और लोगों को नसबंदी के सुरक्षित, सरल तरीके के बारे में जागरूक करना है।
पखवाड़े के तहत, महुआ ब्लॉक सीतामऊ के ग्राम मामटखेड़ा में लोगों को जागरूक करने हेतु एक विशेष शिविर लगाया गया।
प्रमुख जानकारी एवं प्रोत्साहन राशि:
शिविर में स्वास्थ्य कार्यकर्ता जगदीश खींची द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हम स्वास्थ्य विभाग वाले आपकी सेहत के प्रति चिंतित हैं हम चाहते हैं कि गांव में शहर में सभी लोग स्वस्थ रहे खींची ने पुरुष नसबंदी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई:
प्रोत्साहन राशि: पुरुष नसबंदी (सबूत के आधार पर) कराने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की ओर से ₹3000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

प्रेरक भुगतान: पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरित करने वाले व्यक्ति (प्रेरक) को भी ₹400 का भुगतान किया जाता है।
प्रक्रिया: उन्होंने बताया कि यह नसबंदी बहुत ही सरल और आसान है, जिसे 'बिना चीरा, बिना टांका' (Non-Scalpel Vasectomy - NSV) विधि से किया जाता है।

यह पहल पुरुषों को परिवार नियोजन की जिम्मेदारी में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करती है, जिससे एक स्वस्थ और खुशहाल परिवार के सपने को साकार किया जा सके।खींची ने कहा कि पुरुषों को नसबंदी करवाने के पश्चात अपने दिनचर्या संचार रूप से संचालित कर सकता है नहीं उसको कोई कमजोरी नहीं होती है रोजाना की भांति अपने कार्य कर सकता है समय भी बहुत कम लगता है ऑपरेशन में इसलिए गांव वालों से सभी से निवेदन है पुरुष नसबंदी शिविर पखवाड़े में ज्यादा से ज्यादा ऑपरेशन करवाए ।

डॉ. चौहान ने जिले के सभी पात्र दंपतियों से इस पखवाड़े का लाभ उठाने और परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य माननीय नागरिक उपस्थित थे स्वास्थ्य विभाग की ओर से एस टी एस रंजन डामोर सी एच ओ एक्सरे टेक्नीशियन विवेक तुंगनावत अजय पटेल आशा सहयोगिनी आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे

posted by : Admin/Pointer Media
24 Nov 2025, 08:20 PM
जीरन ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान मे SIR अभियान को लेकर जीरन मंडलम की बैठक संपन्न
जीरन। जिला कांग्रेस कमेटी नीमच के निर्देश व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन के तत्वधान में जीरन मंडलम की SIR को लेकर BLA 2 बैठक संपन्न की गई।
जीरन में किलेश्वर महादेव परिसर में सोमवार को हुई BLA बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण बाहेती प्रभारी पूर्व विधायक डॉक्टर संपत स्वरूप जाजू ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक ने अभियान को गति देने हेतु चर्चा एवं अभी तक के कार्यों की समीक्षा करी। बैठक में BLA 2 साथियों ने लक्ष्य आधारित फॉर्म भरने का संकल्प लिया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि SIR का कार्य प्रत्येक कांग्रेस जन के लिए अनिवार्य रूप से संपन्न करने का दायित्व है क्योंकि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर आपकी मेहनत के आधार पर आगामी चुनाव में कांग्रेस मजबूती प्राप्त करेगी। पूर्व विधायक एवं प्रभारी डॉक्टर संपत स्वरूप जाजू ने कहा कि आज प्रत्येक कांग्रेस का कार्यकर्ता अपनी जवाबदारी को लेकर गंभीर है उन्होंने पुराने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार से कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है। कार्य महत्वपूर्ण होता है और आज मतदाता सूची का पूर्ण निरीक्षण का जो कार्य है वह निश्चित रूप से जवाबदारी का कार्य है। सभी BLA इस कार्य को जवाबदारी से पूर्ण करें।ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक ने कहा कि आने वाले छोटे-छोटे चुनाव में भी मतदाता सूची का पूर्ण निरीक्षण कार्य बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा इसलिए सभी गंभीरता से के साथ इस कार्य में जुड़ जाए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रामकरण संगवारिया,मंडलम अध्यक्ष राकेश मेरावत,मांगीलाल नेता, श्याम सुंदर मेरावत,गोपाल पाटीदार,शांतिलाल राठौर, रमेश पवार,प्रहलाद पाटीदार, मुकेश मेडीवाला, कमलेश अहिरवार दिलीप राठौड़,रमेश अहिरवार,जीतू बैरागी सहित सभी बीएलए मौजूद रहे। इस अवसर पर जीरन युवा कांग्रेस पद पर दिलीप राठौर के निर्वाचित होने पर कांग्रेसजन ने स्वागत किया।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Nov 2025, 08:02 PM
फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर व पुलिस कर्मी बनकर रिश्तेदारो पर रोब झाड़ने वाले तीन गिरफ्तार ,जिनमे 2 उज्जैन व 1 दिल्ली का रहने वाला
अपने आप को मध्यप्रदेश पुलिस का यातायात इन्चार्ज बता रहे थे ।
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल )पुलिस ने रविवार को फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर व पुलिस कर्मी बनकर गाडी पर लाल-नीली बत्ती लगाकर घुमने वाले 3 आरोपी जिनमे उज्जैन के दो व दिल्ली का एक को गिरफ्तार किया गया । 01 फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर व 02 फर्जी पुलिस कर्मी बने घूम रहे थे ।
गिरफ्तार आरोपीगण स्वयं को मध्यप्रदेश पुलिस का यातायात इंचार्ज व पुलिस कर्मी बनकर निजी वाहन में लाल-नील बत्ती लगाकर आमजन पर रोब झाडते थे ।
गिरफतार आरोपीगण के कब्जे से लाल-नीली बत्ती लगी हुई अर्टिगा कार को पुलिस ने किया जप्त।
रिश्तेदारीयो में अपना रोब बताने के लिए बन गये फर्जी पुलिस अधिकारी व लगा ली लाल-नीली बत्ती।
i
जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि वर्तमान में बढ़ते हुये अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के विरूद्व प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु सभी थानाधिकारीयो को थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चला रखा है।
जिसके अन्तर्गत पुलिस थाना भवानीमंडी द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस का फर्जी इंस्पेक्टर व फर्जी पुलिस कर्मी बनकर अपने निजी वाहन अर्टिगा कार में लाल-नीली बत्ती लगाकर घुमते हुये 03 आरोपीगणो को भवानीमंडी पुलिस द्वारा गिरफतार किया जाकर वाहन को जप्त किया।
भवानीमंडी पुलिस उप अधीक्षक प्रेम कुमार ने बताया की लटूरलाल सउनि मय जाप्ता द्वारा जयपुरीया मिल पर एक संदिग्ध कार अर्टिका रजि.न. MP 13 ZN 4823 सफेद रंग की जिस पर लाल नीली बत्ती लगी को रोककर चालक बंटी उर्फ रवि एंव हमराह साथीगण अभिषेक व सुनिल से गाडी पर नीली लाल बत्ती लगी होने के सम्बन्ध मे पुछताछ की तो बंटी उर्फ रवि ने स्वंय को मध्य प्रदेश पुलिस मे ट्राफिक इंचार्ज होना बताया एवं स्वंय की ही गाडी होना बताया तथा साथीगण अभिषेक व सुनिल को स्वंय के साथ स्टाफ होना बताया इस पर अभिषेक व सुनिल से भी पुछताछ की तो उक्त दोनों ने भी बंटी उर्फ रवि को मध्यप्रदेश पुलिस मे ट्राफिक इंचार्ज होना व खुद का साथी स्टाफ होना बताया ,
बोलचाल से संदिग्धता प्रतीत होने से कार चालक बंटी उर्फ रवि व साथी अभिषेक व सुनिल से स्वंय का विभाग का कोई पहचान-पत्र एंव कार अर्टिका रजि.न. MP 13 ZN 4823 पर लगी लाल नीली बत्ती के सम्बन्ध में कोई वैध दस्तावेज या अनुज्ञापत्र चाहा तो तीनो ने ही अपने पास कोई पहचान पत्र व अनुज्ञापत्र का नही होना बताया।
रिश्तेदारों को रोब जमाने के लिए बने थे फर्जी पुलिस वाले:-
पुलिस ने गहनता से पुछताछ में तीनो ही घबराकर अलग अलग जवाब देने लगे व बंटी उर्फ रवि ने अपनी गलती मानकर रिश्तेदारी में शादी होने के कारण रोब जमाने के लिये कार पर नीली लाल बत्ती लगाना बताया इत्यादी पर तीनो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया ।
तीनो फर्जी पुलिस अधिकारी गिरफ्तार :-
1. बंटी उर्फ रवि पुत्र कमलेश जाति बैरवा उम्र 37 साल निवासी 33/4. गणेशपुरा मक्सी रोड उज्जैन थाना माधवनगर जिला उज्जैन एमपी
2. अभिषेक पुत्र रमेशचन्द जाति बैरवा उम्र 22 साल निवासी मकान नम्बर 317 गली नम्बर 04 फेस नम्बर एक मंगलापुरी थाना पालम नई दिल्ली
3. सुनिल तोमर पुत्र रमेश तोमर जाति राजपुत उम्र 36 साल निवासी वार्ड 41 पांडियाखेडी मक्सीरोड उज्जैन थाना पंवासा जिला उज्जैन
पुलिस ने आम आदमी से की अपीलः-
पुलिस ने आमजन से अपील है कि कोई भी नागरिक अपने चार पहिया वाहनो पर मोडिफाई बंफर एंव दुपाहिया वाहनो पर मोडिफाई साईलेंसर नही लगावे ,एम.वी.एक्ट के नियमो का पुर्ण पालन करे, उलघन करने वालो के विरूद्ध कानुनी कार्यवाही की जावेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Nov 2025, 07:58 PM
अष्टापद जैन तीर्थ पर छः-री पालित पैदल संघ की पत्रिका लेखन विधिवत संपन्न
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया। अष्टापद जैन तीर्थ से 7 दिसंबर को अष्टापदम से सिद्धचलम–पालीताना के लिए प्रस्थान करने वाले छः-री पलीत पैदल संघ की पत्रिका लेखन की मंगल विधि रविवार को आचार्य श्री जिन पियूष सागर सूरीश्वरजी के शिष्य सम्यक रत्न सागर, संवेग रत्न सागर तथा अष्टापद तीर्थ प्रेरिका श्री जिन शिशु प्रज्ञा श्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में सम्पन्न हुई। मुख्य संघपति एवं विभिन्न संघपतियों की उपस्थित में श्री वर्तमान जैन सुकरत ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से संघपति एवं उनके परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
धर्मसभा को संबोधित करते हुए संवेग रत्न सागर जी महाराज ने कहा कि “परमात्मा की आज्ञा सर्वोपरि रहती है, उसी से जीवन में हर कार्य संभव होता है।” उन्होंने मनुष्य जीवन में आंख और दृष्टि दोनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दृष्टि ही विचारों को परखकर सही मार्ग दिखाती है। यह पैदल संघ सभी के लिए सौभाग्य का फल है।
अष्टापद तीर्थ प्रेरिका श्री जिन शिशु प्रज्ञा श्रीजी ने कहा कि “जो सीधा और सरल होकर चलता है वही सिद्ध मार्ग पर अग्रसर होता है। सिद्धचल पहुंचना आत्मा के अनंत कल्याण का मार्ग है, जहां मोक्ष प्राप्त आत्माओं की भक्ति करने का सौभाग्य मिलता है।”
इस अवसर पर संवेग रत्न सागर जी महाराज ने दीक्षा-प्रार्थी पूर्वी डोसी को दीक्षा का मुहूर्त प्रदान किया। पूर्वी डोसी ने कहा कि “श्री जिन शिशु प्रज्ञा श्रीजी के आशीर्वाद और स्नेह से संयम मार्ग का यह अवसर प्राप्त हुआ है।”
ट्रस्ट सचिव रविंद्र श्रीमाल एवं कोषाध्यक्ष मनीष कोचर ने बताया कि 41 दिवसीय पैदल संघ के मुख्य लाभार्थियों में प्रमुख रूप से भूपेंद्र कुमार–महेंद्र जी, शैलेंद्र जी चिपड (प्रतापगढ़), जयंतीलाल जसुमति दख (जावरा), गंभीर–राजेश संचेती परिवार (सिवनी), आदरकुमार भंसाली (जोधपुर), रमेशचंद्र कोठारी परिवार (अमलनेर-मुंबई), रिंगनोद श्रीमाल परिवार, इंदौर के संजय गांग, जयपुर का चत्तर परिवार सहित कई स्वर्ण, रजत एवं विभिन्न संघपति परिवार सम्मिलित हैं।
कार्यक्रम में जयंतीलाल दख, आजाद सिंह ददडा, राजमल धारीवाल, डॉ. सुरेश मेहता, नितेश बांठिया, सरदारमल चोरडिया, महेंद्र चोपड़ा सहित अनेक पदाधिकारी एवं विभिन्न संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Nov 2025, 08:30 AM
झालावाड़ के समस्त थानों में महिला विश्राम गृह/ महिला बैरक की शुरुआत
झालावाड़/ महिला कर्मियों की संख्या हमारे पुलिस बल में एक महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखती है। अतः यह आवश्यक है कि हम उन्हें बुनियादी सुविधाएँ पर्याप्त और सम्मानजनक रूप से उपलब्ध कराएँ। वर्तमान में, जहाँ कांस्टेबल से एएसआई स्तर तक के पुरुष कार्मिकों के लिए समर्पित बैरक उपलब्ध हैं, वहीं अधिकांश थानों में हमारी महिला कर्मियों के लिए ऐसे प्रबंधों का अभाव है।
महिला पुलिसकर्मियों को अपने घर-परिवार की अनेक जिम्मेदारियाँ निभाने के बाद—जैसे भोजन बनाना, बच्चों की देखभाल करना, बुजुर्गों की सेवा करना—ड्यूटी पर पहुँचना पड़ता है। ऐसे में यदि उन्हें आधे घंटे भी आराम की आवश्यकता हो, तो उनके लिए कोई समर्पित सुरक्षित स्थान उपलब्ध नहीं होता। कई बार महिला पीड़ितों अथवा महिला अभियुक्तों से जुड़े मामलों में उन्हें देर रात तक कार्य करना पड़ता है। कानून-व्यवस्था की स्थितियों में भी उन्हें लंबे और अनियमित समय तक थाने में ही रुकना पड़ता है। इसके बावजूद भी उनके लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक विश्राम कक्ष उपलब्ध नहीं है।
महिला कर्मियों को कई अतिरिक्त कारणों से भी एक सुरक्षित विश्राम स्थल की आवश्यकता होती है—जैसे छोटे बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताएँ तथा निजता की आवश्यकता। नए थानों के भवनों में महिला बैरक का प्रावधान है, परंतु लगभग 90 प्रतिशत थाने पुराने भवनों में हैं, जहाँ ऐसी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं।
इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए झालावाड़ पुलिस द्वारा सभी थानों में महिला बैरक विकसित करने की पहल की गई है। लगभग 15 थानों में जहाँ अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध थे, उन्हें महिला बैरक के रूप में विकसित किया गया है। साथ ही, 9 थानों में भामाशाहों के सहयोग से संलग्न शौचालय एवं स्नानागार सहित नए महिला बैरक का निर्माण हो चुका है या निर्माणाधीन है।
हमें विश्वास है कि यह पहल हमारी महिला कर्मियों की सुरक्षा, गरिमा और कार्य-सुविधा को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी तथा उन्हें एक अधिक समावेशी और सहयोगपूर्ण कार्य वातावरण प्रदान करेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Nov 2025, 07:10 PM
मतदाता सूची शुद्धिकरण पर कांग्रेस का फोकस से SIR प्रशिक्षण शिविर संपन्न
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची शुद्धिकरण को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस संगठन ने रविवार को ताल फंटा, आलोट रोड स्थित पाठक इलेक्ट्रॉनिक्स परिसर के पास बीएलए एवं SIR से जुड़े पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया।
शिविर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत, SIR प्रभारी राजेश रघुवंशी तथा कांग्रेस नेता परशुराम सिसोदिया ने बीएलए साथियों को मतदाता सूची में पुराने मतदाताओं के नामों की पुष्ट जाँच, नवीन प्रविष्टियों की सटीकता, दस्तावेजों के सत्यापन तथा निर्वाचन आयोग की निर्धारित प्रक्रिया का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची का त्रुटि-रहित एवं अद्यतन स्वरूप ही निर्वाचन प्रक्रिया का आधार है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी और सतर्कता जरूरी है।
शिविर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश पाठक, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह परिहार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव निगम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोवर्धन सिंह तंवर, नरवर सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक पांचाल, विधानसभा आयोग कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सिंह परिहार (भीम), ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी योगेश निगम, जनपद सदस्य विरम सिंह गुर्जर, पार्षद नागेश खारोल, रशीद खान पठान, पवन मोदी, फिरोज शाह, बगदीराम यादव, पूर्व जनपद सदस्य चंदर बोड़ाना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिला कांग्रेस की ओर से संजू भाटी, रुक्शाना मजहर खान समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम का संचालन रमेश पाठक ने किया और आभार शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव निगम ने व्यक्त किया।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Nov 2025, 06:34 PM
नीमच के चार सटोरियो को पुलिस ने रात्रि को कार में सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया ।
2.38 लाख रुपए नकदी व 6 लाख रुपए का हिसाब किताब जप्त किया ।
भवानीमंडी । पुलिस से बचने के लिए सटोरिये नई-नई तरकीब अपनाते हैं । कार में जुआ-सटटा खेलते हुए शनिवार को 05 सटोरियो को गिरफ्तार किया गया। सटोरियो के पास से जुआ-सटटा की राशि 2 लाख 37 हजार 400 रूपये नकद किये जप्त किये तथा सटोरियो के पास से जुआ-सटटा राशी का 06 लाख रूपये करीबन का हिसाब-किताब भी जप्त किया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि वर्तमान में जुआ-सटटा का कारोबार चोरी छिपे में चल रहा है जिनके विरूद्ध प्रभावी कानुनी कार्यवाही हेतु सभी थानाधिकारीयो को थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चला रखा है। जिसके अन्तर्गत पुलिस थाना भवानीमंडी द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया ।
थानाधिकारी रमेशचंद मीणा ने बताया कि गठित टीम के भोलाराम हैड कानि 513 ने मय जाप्ता द्वारा गणेश बाग कोलोनी पचपहाड में एक कार रजि नंबर आरजे 20 सीसी 0095 के अंदर रात्रि में चोरी छिपे जुआ-सटटा खेलते हुए 05 सटोरियो को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे सें जुआ-सटटा राशी 2 लाख 37 हजार 400 रूपये जप्त करते हुये जुआ-सटटा खेलने में प्रयुक्त 04 मोबाईल फोन एवं एक कार को जप्त किया गया। सटोरियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया ।
पुलिस की पकड़ से बचने के लिए कार में चलाते हैं जुआ सट्टा ।
पुलिस से बचने के लिए सटोरिये कार का इस्तेमाल करते हैं । ताकि पुलिस जगह विशेष पर छापा नहीं डाल सके , कार को जंगल में या कहीं भी फार्म हाउस पर खड़ी कर देते हैं ।दो-तीन घंटे से ज्यादा कार को कहीं खड़ी नहीं रखते हैं । पुलिस ने शनिवार को इन पांच सटोरियों को मध्यप्रदेश राजस्थान बोर्डर के पास कार में बेठकर रात्री के समय सुनसान जगह से गिरफ्तार किया ।

गिरफ्तार आरोपीगणः-
01. मोहम्मद अली पुत्र श्री मोहम्मद युसुफ जाति मुसलमान उम्र 23 साल निवासी अमर कोलोनी नीमच पुलिस थाना बघाना जिला नीमच मध्यप्रदेश
02 हिमांशु पुत्र श्री संतराम जाति जाट उम्र 27 साल निवासी बाग पिपलीया पुलिस थाना बघाना जिला नीमच मध्यप्रदेश
03 नितिन शर्मा पुत्र श्री बाबुलाल जाति ब्राहामण उम्र 25 साल निवासी अमर कोलोनी नीमच पुलिस थाना बघाना जिला नीमच मध्यप्रदेश
04 लक्की कोटिया पुत्र श्री रोहित कोटिया जाति धोबी उम्र 20 साल निवासी शक्ति नगर नीमच पुलिस थाना बघाना जिला नीमच मध्यप्रदेश
05 बादल वर्मा पुत्र बाबुलाल जाति मेघवाल उम्र 23 साल निवासी इंद्रा कोलोनी पचपहाड थाना भवानीमंडी
posted by : Admin/Pointer Media
23 Nov 2025, 05:18 PM
मामला कैलाश खेर के व्यवहार का…जरूरी नहीं कि हर अच्छा कलाकार अच्छा इन्सान भी हो..!
(ब्रजेश जोशी)
मंदसौर। सुविख्यात गायक कैलाश खेर के मंदसौर में पशुपतिनाथ मेले के सांस्कृतिक मंच पर किया गया बर्ताव बहुत चर्चित हो रहा है। उन्होंने मंच से अपनी तुन्नक में कुछ ऐसे शब्दों का उपयोग किया जो मंदसौर की जनता और मेला आयोजक नगर पालिका परिषद के लिए अपमानजनक है। जैसे जनता को गरीब कहना आयोजको को कंजूस कहना.. जनप्रतिनिधियों के लिए भी कुछ भी कह देना..!
मीडिया और सोशल मीडिया में कैलाश खेर को खूब ट्रोल किया गया है।
इस विषय में मेरी कुछ समाजशास्त्रियों,मनोवैज्ञानिकों और तर्कशास्त्रियों से बात हुई।
उनसे हुई चर्चा का सार इस आलेख में मैं क्रमशः प्रस्तुत कर रहा हूं।
पाठक गण गौर करें...
समाज शास्त्री कहते हैं प्रतिभा ओर प्रवृत्ति में अंतर होता है
समाज शास्त्रियों का कहना है कि प्रतिभा और प्रवृत्ति में बड़ा अंतर होता है व्यक्ति के अंदर कला के तत्व और प्रतिभा है यह उसका प्रारब्ध है लेकिन उसकी प्रवृत्ति जरूरी नहीं कि उतनी ही अच्छी हो जितनी अच्छी उसकी प्रतिभा या कला है ..कैलाश खेर के साथ यही देखा गया है उन्होंने अपनी कला को साधा और प्रतिभा से बहुत बड़ा मुकाम पाया है लेकिन जो प्रवृत्ति उनकी है वह भी अपनी जगह यथावत है। प्राय: इस तरह के लोग अपनी चरम सफलता से इतने बोरा जाते हैं कि कि वे समझते हैं कि यह पूरा जहां उन्हीं के तरीके से चल रहा है वह जो चाहे बोल सकते हैं कहीं भी कुछ भी कह सकते हैं क्योंकि वह एक सफलतम व्यक्तित्व हैं। कैलाश खेर ने भी अपनी प्रवृत्ति या कहना चाहिए दुष्प्रवृत्ति के चलते इस तरह के शब्दों का उपयोग किया है इसमें उनका अहंकार भी है और स्वयं को अन्यों से श्रेष्ठ होने का दंभ भी । समाजशास्त्री कहते हैं कि कैलाश खेर जैसे व्यक्ति एक अच्छे कलाकार हो सकते हैं लेकिन अभी एक अच्छा इंसान बनना उनका बाकी है।
मनोवैज्ञानिकों का मानना है ये उनका फस्ट्रेशन था-
अब आते हैं मनोवैज्ञानिकों की बात पर इनका कहना है कि इतने बड़े कलाकार का ऐसे शब्दों का प्रयोग करना और अपनों के आगे अन्यों को कुछ भी नहीं समझना और उनका उपहास करना कहीं ना कहीं ये उनके फ्रस्ट्रेशन का भी एक कारण हो सकता है वह इसलिए कि जिस तरह बहुत अधिक पैसे कमाने वाले व्यक्ति की ओर अधिक से अधिक पैसा कमाने की अंदर की लालसा या लालच कम नहीं होता ठीक उसी तरह प्रसिद्धि के चरम पर बैठे व्यक्ति को ऐसा लगता है कि अभी उसे और अधिक ऊंचाई चाहिए और अधिक प्रसिद्धि चाहिए जो उसे मिल नहीं रही..इसलिए वे ऐसा व्यवहार कर अपना फस्ट्रेशन निकालते हैं।
उदाहरण के तौर पर बताया गया कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपनी कला और प्रतिभा से फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह हैं लेकिन उनके नजदीकी सूत्र बताते हैं कि उनकी भी प्रवृत्ति में रील और रियल दोनों लाईफ बहुत अलग हैं। पर्दे पर वे जितने सुसंस्कृत और सहज सरल दिखते हैं वास्तविक जिंदगी में वे बहुत अलग है। आम प्रशंसक तो ठीक अपने साथी कलाकारों के प्रति भी कई बार उनका व्यवहार अहंकारी और रुखा सा होता है। उनके बारे में एक वाकया बताते हैं कि फिल्म शोले जो कि अब तक की सबसे सुपर डुपर फिल्म है और इसके हर कलाकार ने अपने किरदार से प्रसिद्धि पाई है और गब्बर का रोल निभाने वाले अमजद खान की लोकप्रियता तो खलनायक होते हुए भी किसी नायक से कम नहीं थी लेकिन बताते हैं कि शोले फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन की बढ़ती सफलता ने उन्हें इतना आत्ममुग्ध ओर अहंकारी बना दिया कि अमजद खान को उनसे किसी काम से मिलना था लेकिन 10 बार के प्रयासों के बाद भी अमिताभ ने उन्हें समय नहीं दिया यहां तक कि बंगले में मौजूद होते हुए उनसे नहीं मिले.. इससे अमजद खान इतने उद्वेलित हुए कि उन्होंने अब उनसे कभी न मिलने की कसम खाई और बाद में तो वे असमय दुनिया से ही चल बसे।
इसी तरह स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जो की कंठ कोकिला के रूप में पूरी दुनिया में प्रसिद्धि के चरम पर पहुंची लेकिन उनमें भी सहृदयता की कमी थी वे अन्य कलाकारों को बिल्कुल भी तरजीह नहीं देती थी यहां तक की अपनी सगी बहन आशा भोसले से भी उनके व्यावसायिक तनाव चले मोहम्मद रफी जैसे साथी गायक के साथ भी उनका बुरा बर्ताव चर्चाओं में शुमार रहा। कहा जाता है कि अमिताभ ओर लता मंगेशकर की प्रवृत्ति कई अन्य कलाकारों की कुर्बानियों का कारण भी बनी.. इन्होंने कई कलाकारों को पनपने नहीं दिया।
कमोबेश यही बात कई सफल राजनेताओं के लिए भी कही जाती है लालू यादव भले ही आज गर्दिश में है लेकिन एक समय उनका भी परवान पर रहा है बताया जाता है वे कोई कार्यकर्ता उनके चरण स्पर्श भी करता तो उसका सम्मान स्वीकार करना तो दूर उसे देखते तक नहीं थे।
तर्कशास्त्री के कथनानुसार उनने कुछ भी गलत नहीं किया- अब बात करें तर्कशास्त्रियों की तो कैलाश खेर के मंदसौर के मेले के मंच पर किए गए बर्ताव पर उनका कहना है कि उन्हें इतने ट्रोल करने की कोई जरूरत नहीं गरीब और कंजूस जैसे शब्दों का उपयोग उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से किया यानी ताली बजाने में गरीबी या कंजूसी ना दिखाएं.. जहां तक जन प्रतिनिधियों के लिए जो व्यंग उन्होंने किए वह सहज है बड़े कलाकार मंच पर प्राय: ऐसा उपहास करते हैं जिसे गंभीरता से नहीं लिया जाता ये एक तरह का वाणी विलास है जो सफल व्यक्ति करते हैं यानी तर्कशास्त्रियों के अनुसार तो कैलाश खेर ने ऐसा कुछ नहीं किया कि उनकी इतनी आलोचना की जाए या मीडिया में इतना ट्रोल किया जाए।
बरहाल यह तमाम धारणाएं अपने-अपने दृष्टिकोण से है
लेकिन सार यही है कि यदि प्रकृति दत्त प्रतिभा किसी भी कलाकार में है तो उसे एक अच्छे कलाकार के साथ अच्छा इन्सान भी बनना चाहिए।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Nov 2025, 03:28 PM
अफजलपुर ग्राम पंचायत सचिव सुखलाल सुनार्थी आर्थिक अनियमितता में निलंबित
मंदसौर। ग्राम पंचायत अफजलपुर में आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों की जांच में सचिव सुखलाल सुनार्थी दोषी पाए गए। मामले की पुष्टि के बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) ने उनके विरुद्ध निलंबन आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में सचिव सुखलाल सुनार्थी को नियमों के तहत गुजारा भत्ता दिया जाएगा। निलंबन के दौरान उनकी कार्यस्थली जनपद पंचायत कार्यालय निर्धारित की गई है, जहाँ उन्हें उपस्थित रहना होगा।
ग्राम पंचायत स्तर पर सामने आई यह आर्थिक अनियमितता का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब आगे की जांच और संभावित दंडात्मक कदमों की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Nov 2025, 11:40 AM
नगर में बढ़ती संदिग्ध गतिविधियाँ, दिनदहाड़े चोरी का प्रयास—जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
आलोट /दुर्गाशंकर पहाड़िया। शनिवार शाम लगभग 4 बजे लखारा कुइँ स्थित मुफ्ज्जल बोहारे की किराना दुकान पर एक व्यक्ति तेल की केन उठाकर भाग निकला। दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह राधिका पैलेस वाली गली तक भागते हुए केन को वहीं छोड़कर फरार होने की कोशिश करता रहा। स्थानीय रहवासियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसका पीछा किया और अंजुमन कॉलोनी क्षेत्र में उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
नगरवासियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से आलोट में संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढ़ गई है, जो अपराध को अंजाम देने की फिराक में दिनभर इधर-उधर घूमते नजर आते हैं। इससे आमजन में भय और असुरक्षा की भावना तेजी से बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्रों में गश्त में कमी और जिम्मेदार तंत्र की लापरवाही का फायदा उठाकर ऐसे तत्व खुलेआम सक्रिय हैं।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन एवं जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि बाजार क्षेत्र, कॉलोनियों और प्रमुख मार्गों पर नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि नगर में कानून-व्यवस्था मजबूत हो सके और लोग भयमुक्त वातावरण में अपना दैनिक जीवन जी सकें।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Nov 2025, 10:43 AM
शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर आलोट का मान बढ़ाया, बीएलओ महेंद्र सिंह डोडिया व टीम को प्रशासन का सम्मान
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया । विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 223 के भाग संख्या 159 के बूथ लेवल ऑफिसर महेंद्र सिंह डोडिया एवं उनकी टीम ने विशेष गहन पुनरीक्षण SIR–2026 के तहत सौंपे गए कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का नया मानदंड स्थापित किया। पुनरीक्षण अवधि के दौरान मतदाता सूची के घर-घर सत्यापन, अपडेशन एवं त्रुटि-सुधार की प्रक्रिया को समय-सीमा में सटीक, पारदर्शी और पूरी निष्ठा के साथ पूरा किए जाने पर प्रशासनिक अमले ने टीम की सराहना की।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम श्रीमती रचना शर्मा, तहसीलदार पंकज पवैया तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आलोट द्वारा महेंद्र सिंह डोडिया और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर टीम के दायित्व-निष्ठा और कार्यकुशलता की प्रशंसा व्यक्त की।
अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं जिम्मेदारीपूर्ण है, जिसमें किसी भी प्रकार की चूक स्वीकार्य नहीं होती। ऐसे में बीएलओ एवं उनकी टीम द्वारा सौंपे गए कार्य को शत-प्रतिशत निष्पादित करना न केवल विभागीय दक्षता को दर्शाता है, बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। क्षेत्र की निर्वाचक नामावली को अद्यतन एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने में टीम का यह योगदान सराहनीय माना गया।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Nov 2025, 10:42 AM
जबलपुर हाईकोर्ट ने जजों की सुरक्षा पर सख़्त रुख अपनाया, अगली सुनवाई 4 दिसंबर को
जबलपुर/जगदीश परमार / जबलपुर हाईकोर्ट की दो न्यायाधीशों, मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों के जजों तथा उनके परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस को कड़े निर्देश जारी किए हैं। बेंच ने कहा, “जब जजों को ही सुरक्षा की आवश्यकता पड़ रही है, तो आम नागरिकों की स्थिति का अंदाज़ा सहज ही लगाया जा सकता है।”
बेंच ने इस बात पर प्रकाश डाला कि हाल ही में दो जजों के घरों में चोरी की घटनाएँ हुईं, एक जज के घर में घुसने का प्रयास किया गया और एक जज पर हमला भी हुआ। इन घटनाओं को देखते हुए न्यायालय ने कहा कि स्थिति सामान्य नहीं है।
उच्च न्यायालय ने 23 जुलाई 2016 को मंदसौर में जिला कोर्ट के जज राजवर्धन गुप्ता पर हुए हमले की घटना का भी उल्लेख किया। इस मामले की जांच रिपोर्ट रजिस्ट्रार जनरल ने हाईकोर्ट में प्रस्तुत की थी, जिसके आधार पर हाईकोर्ट ने जजों और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुनवाई शुरू की है।
हाईकोर्ट ने सभी जिला सत्र न्यायालयों और सदस्य न्यायालयों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता व्यक्त की और सरकार से इस संबंध में जवाब तलब किया। राज्य शासन की ओर से उप महाधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट परिसरों के चारों ओर पर्याप्त ऊँचाई की बाउंड्री बनाने के कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में दिशा‑निर्देश प्राप्त करने के बाद छह सप्ताह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
अगली सुनवाई 4 दिसंबर को निर्धारित की गई है, जिसमें हाईकोर्ट जजों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों और सरकार की प्रतिक्रिया पर विस्तृत चर्चा होगी।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Nov 2025, 09:06 AM
इंदौर–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 24 नवम्बर से 16 कोच के साथ चलेगी
रतलाम/ पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल की ट्रेन नंबर 20911/20912 इंदौर–नागपुर–इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर 24 नवंबर, 2025 से स्थाई रूप से इंदौर व नागपुर से 16 कोच के साथ चलाया जाएगा।
ट्रेन की समय - सारणी पूर्ववत ही रहेगी। 8 कोच अतिरिक्त होने के चलते ट्रेन में बैठने की क्षमता दोगुनी हो जाएगी। पहले ट्रेन में बैठने के लिए 526 सीट की क्षमता थी अब बढ़कर 1124 सीट की क्षमता हो गई है।
इससे यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकिट मिल सकेगा। यात्री सुविधा में अतिरिक्त बढ़ोतरी होगी।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Nov 2025, 10:27 PM
नीमच जिला कांग्रेस का ग्राउंड मॉडल: बड़े नेता उतरे मैदान में,10-10 बूथ की कमान संभाली
-SIR अभियान को रफ्तार देने जिलेभर में नया प्रयोग, मतदाताओं से सीधा संपर्क बनाएगा संगठन को मजबूत
-जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने भी उठाया कदम, स्वयं लिया 10 बूथ प्रभार
नीमच। जिला कांग्रेस कमेटी नीमच ने संगठन के कार्यों एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान को प्रभावी, तेज और व्यापक बनाने के लिए जिले में एक नया और बेहद संगठित मॉडल लागू किया है। यह मॉडल कांग्रेस की एकजुटता, अनुशासन और बूथ केंद्रित राजनीतिक रणनीति का मजबूत उदाहरण माना जा रहा है। पहली बार जिला कांग्रेस ने बिना किसी गुटबाज़ी के जिले भर के सभी वरिष्ठ नेताओं को समान जिम्मेदारी देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की साहसिक पहल की है।
कांग्रेस के जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारियों और अनुभवी नेताओं ने स्वयं BLA-2 की भूमिका स्वीकार करते हुए अपने-अपने 10–10 पोलिंग बूथों का प्रभार लिया है।
नेतृत्व के इस सामूहिक दायित्व वितरण में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने भी स्वयं 10 बूथों की जिम्मेदारी स्वीकार कर संगठन के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया। जिला कांग्रेस का मानना है कि वरिष्ठ नेताओं की यह सीधी भागीदारी ना केवल SIR अभियान को गति देगी, बल्कि बूथ स्तर पर कांग्रेस की जमीनी मजबूती को भी कई गुना बढ़ाएगी। महत्वपूर्ण बात यह है की जिला अध्यक्ष सहित पूर्व विधायक एवं अन्य नेता स्वेच्छा से स्वयं अपने पोलिंग के BLA 2 भी बने है।

गांधी भवन में हुई महत्वपूर्ण बैठक, बूथ पर लगातार सम्पर्क, समस्याओं का मौक़े पर निदान
शनिवार को गांधी भवन में आयोजित विस्तृत बैठक में सभी प्रभारी नेताओं एवं ब्लॉक नेतृत्व ने हिस्सा लिया। बैठक में SIR अभियान को मजबूत करने के लिए निम्न प्रमुख निर्णय लिए गए, जिसमें प्रमुख रूप से प्रत्येक प्रभारी अपने क्षेत्र में छोटे स्तर पर नियमित BLA-2 बैठकें आयोजित करेगा। SIR से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उनका तुरंत स्थल पर समाधान किया जाएगा। प्रत्येक बूथ के SIR कार्य की साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाएगी। कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के साथ नियमित संपर्क बनाकर अभियान को पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध बनाया जाएगा। पूरे अभियान में गुटबाज़ी से मुक्त सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता दी जाएगी। वरिष्ठ नेताओं का अनुभव सीधे बूथों तक पहुंचे, इसके लिए प्रभार क्षेत्रों में निरंतर निगरानी और सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। जिला कांग्रेस का मानना है कि यह मॉडल संगठनात्मक जिम्मेदारी के नए मानक स्थापित करेगा एवं वरिष्ठ नेताओं की बूथ स्तर पर एंट्री बूथ पर काम करने वाले साथियों को ऊर्जा प्रदान करेगी।

जिम्मेदारी स्वीकार करने वाले वरिष्ठ नेता- बैठक में जिन वरिष्ठ नेताओं ने 10–10 बूथों की जिम्मेदारी स्वीकार की, उनमें जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती पूर्व विधायक संपतस्वरूप जाजू, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, विधानसभा प्रत्याशी समंदर पटेल, प्रदेश सचिव सत्यनारायण पाटीदार,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, मंगेश संघई, मधु बंसल, हरीश दुआ, बाबू सलीम, बृजेश सक्सेना, महेंद्र सिंह काली कोटड़ी, नाथूसिंह राठौर, आर.सागर कच्छवा, डा पृथ्वी सिंह वर्मा, चंद्रशेखर पालीवाल,ओम दीवान सम्राट दीक्षित, संजीव पगारिया, युवा जिलाध्यक्ष मन्नू बना बांगरेड, लोकेंद्र सिंह चंद्रावत, पंकज तिवारी, योगेश प्रजापति, बालकिशन धाकड़, मनोरमा मुंदड़ा, श्रीनिवास डबकरा, ईश्वर मुजावदिया मनीष पोरवाल, हिदायतुल्ला खान, गजेंद्र यादव, बालकिशन धाकड़, सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल है। सभी नेताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता और नियमित मैदान में उपस्थिति सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।
यह मॉडल बनेगा संगठन की नई रीढ़- कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती ने कहा कि जिला कांग्रेस का यह नया मॉडल संगठन की एकता और सामूहिक नेतृत्व की मिसाल है। हम सभी बिना किसी गुटीय सोच के एक मंच पर खड़े होकर SIR अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वरिष्ठ नेताओं द्वारा बूथ स्तर की जिम्मेदारी लेना संगठन के जमीनी ढांचे को बेहद मजबूत करेगा। वरिष्ठ नेताओं की बूथ स्तर पर एंट्री बूथ कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करेगा। BLA-2 बैठकों के माध्यम से समस्याओं के त्वरित समाधान से अभियान को अभूतपूर्व गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में SIR अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और जिला कांग्रेस ने इसकी सफलता के लिए पूर्ण तैयारी कर ली है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बाहेती का मानना है कि यह नया सामूहिक नेतृत्व आधारित मॉडल, बूथ स्तर पर सक्रियता, वरिष्ठ नेताओं की सीधी जवाबदेही और कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद से कांग्रेस के लिए मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करेगा। यह मॉडल आगामी चुनावी रणनीति और बूथ प्रबंधन में कांग्रेस के लिए निर्णायक साबित होगा और जिले में संगठन की मजबूती को नई दिशा देगा।
शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में जिला निर्वाचन प्रभारी बृजेश मित्तल, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अहीर, मोनू लोक्स, विनोद सिंह भवरासा, जिला प्रवक्ता भगत वर्मा, कृपाल सिंह मंडलोई, मनोहर अम्ब व अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Nov 2025, 08:22 PM
कानूनी दायरे से बचना पड़ा भारी, भरण–पोषण मामले में वारंटी जेल भेजा
आलोट / दुर्गाशंकर पहाड़िया । शुक्रवार को आलोट पुलिस ने दो वर्ष पूर्व दर्ज भरण–पोषण प्रकरण में जारी वसूली वारंट के तहत वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय परिवार न्यायालय रतलाम में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी किए गए।
प्रकरण के अनुसार अनावेदक विनोद पिता गोवर्धनलाल शर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी तालोद के विरुद्ध न्यायालय ने 1 लाख 66 हजार रुपये की वसूली राशि जमा कराने के निर्देश दिए थे। लंबे समय से राशि जमा न करने और आदेश का पालन न होने पर न्यायालय द्वारा वसूली वारंट जारी किया गया था।
आलोट पुलिस ने वारंटी विनोद शर्मा को हिरासत में लेकर शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उसे 8 माह की सिविल कारावास की सजा सुनाते हुए जिला जेल रतलाम भेजने के आदेश दिए।
गिरफ्तारी और न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई थाना आलोट की टीम—निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, आर 710 लोकेंद्र शर्मा, आर 469 अजीत और आर 1198 बाबूलाल—द्वारा की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Nov 2025, 12:55 PM
माता पिता अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर कराए
मन्दसौर/ सर्व रोग निदान शिविर के अभियान केअंतर्गत कलेक्टर महोदया श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जी एस चौहान जिला टीकाकरण अधिकारी डा सुरेश सोलंकी जी के सानिध्य में ग्राम के नापाखेडा एवं अडमलिया ब्लॉक मल्हारगढ़ जिला मंदसौर मध्य प्रदेश में शिविर का शुभारंभ सरपंच महोदय करण सिंह दायमा एवं दशरथ सिंह सोनगरा द्वारा किया गया शुगर के पेशेंट एवं बीपी के पेशेंट को सी वाय टेस्ट किए गए स्वास्थ्य विभाग के जगदीश खीची ने ग्राम वासियों को समझाइए दी । कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटे नहीं सभी माता-पिता अपने बच्चों को टीका जरूर लगवावे जन्म से 24 घंटे के अंदर तीन टीके लगते हैं पोलियो बीसीजी हेपेटाइटिस बी जन्म से डेढ़ माह के अंदर पांच टीके लगवावे पोलियो रोटा एफ आई पी वी 1 पीसीवी 1 पेंटावेलेंट 1 जन्म से ढाई माह के बाद तीन टके के लगवाना जरूरी है । जन्म से साढ़े तीन माह बाद पाच टीके लगवाना है । जन्म से नो माह के बाद तीन टीके लगवाना है जन्म से 16 माह 24 माह के बीच 5 टीके लगवाना है 5 वर्ष की आयु में बच्चों को डीपीटी बूस्टर लगाना है । 10 वर्ष की आयु में टी डी टीका लगाना 16 वर्ष की आयु में टी डी का टीका लगाना है । सभी गर्भवती महिला को टिके जरूर लगाना है कोई भी बच्चा एवं गर्भवती माताएं टीके से वंचित न रहे , निक्षय वाहन के साथ एक्सरे मशीन भी लाये हैं ।
सभी लोग एक्सरै जरूर करवाए अगर एक्सरै इंफेक्शन आता है तो हमारे डॉक्टर साहब देखेंगे आगे की जांच करवाएंगे । खींची ने कहा नेत्रदान से बड़ा कोई दान नहीं, नेत्रदान के लिए जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता को आगे आना चाहिए । लोगों को प्रेरित करें की आप सब लोग नेत्रदान करें । आपकी आंखें किसी के काम आ जाए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है । खींची ने कहा कि कोई भी बीमारी घातक नहीं होती इलाज न लेने के कारण घातक हो सकती । सभी माताए अपने बच्चों को टीके जरूर लगवावे । स्वास्थ्य विभाग मंदसौर के जगदीश खींची ने सभी ग्राम वासियों को समझाया की अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है । मोटापा हर बीमारी की जड़ है । समय-समय पर अपनी जांच जरुर करवाना है सरकार ने सभी स्वास्थ्य केंद्र पर उप स्वास्थ्य केंद्र पर सभी प्रकार की जांचों की व्यवस्था हुई है। शिविर में सभी प्रकार की जांच की गई गांव की गणमान्य माननीय नागरिक उपस्थित थे । स्वास्थ्य विभाग की ओर से एस टी एस मनीष परमार, सी एच ओ राहुल चौधरी, सरथ डांगी, एएनएम एक्सरे टेक्नीशियन विवेक तुगनावत, अजय पटेल, आशा सहयोगिनी, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Nov 2025, 10:50 AM
महिलाओं को लोन राशि वितरित करते गुजराती बलाई समाज अध्यक्ष व अन्य
राष्ट्रीय गुजराती बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालूसिंह वानिया ने 6 लाख का समूह लोन वितरित
पिपलिया स्टेशन/जे पी तेलकार। राष्ट्रीय गुजराती बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालूसिंह वानिया ने ग्राम तितरोद में समाज की महिलाओं को समूह लोन वितरित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व में स्वीकृत व बचे हुए समूह, तितरोद एवं खेड़ा गांव की समाज की महिलाओं को 25-25 हजार रुपए का समूह लोन प्रदान किया गया। कुल 6 लाख रुपए की राशि महिलाओं को नगद वितरित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगीलाल राठौड़ (मंदसौर) जिला अध्यक्ष कमलेश परमार, जिला संयोजक राधेश्याम सोलंकी, जिला कोषाध्यक्ष मोहनलाल वाघेला, जिला संगठन मंत्री प्रेमकुमार वाघेला, जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल सोलंकी, तहसील अध्यक्ष घनश्याम धानक, नाथूलाल धानक, तहसील उपाध्यक्ष फकीरचंद परमार सहित कई गांवों की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रसिंह की समाज के संगठन संबंधी व्यस्तता के चलते उनका प्रतिनिधित्व कमलेश परमार को दिया गया। राष्ट्रीय सलाहकार अर्जुनसिंह हरोड़ का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगीलाल राठौड़ को दिया। कार्यक्रम में दीपावली के अवसर पर सभी महिलाओं को समूह लोन राशि के साथ एक-एक साड़ी भी अध्यक्ष वानिया ने भेंट की गई। अध्यक्ष वानिया ने कहा कि अन्य समूहों को भी शीघ्र ही राशि वितरित की जाएगी एवं मंदसौर जिले में लगभग 10 नए समूह तैयार किए जाएंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष ने समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर भी समाजजनों से चर्चा की।
posted by : Admin/Pointer Media
22 Nov 2025, 08:35 AM
महाविद्यालय–एचडीएफसी बैंक के संयुक्त प्रयास से रक्तदान शिविर सम्पन्न
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया । शासकीय महाविद्यालय आलोट और एचडीएफसी बैंक के एम.ओ.यू. के तहत बुधवार को महाविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नंदराज जैन, प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय सिंह सोलंकी, ब्रांच मैनेजर विशाल रावल, एडवोकेट विनोद माली एवं डॉ. अमित गोयल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. सोलंकी ने कहा कि रक्तदान मानवता का सर्वोच्च कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। ब्रांच मैनेजर विशाल रावल ने नियमित रक्तदान को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताते हुए इसकी सामाजिक महत्ता पर प्रकाश डाला।
शिविर में मनीष देशमुख ने 21वीं बार रक्तदान कर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा अपने माता-पिता से मिली है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. विमलेश सोनी, मनीष देशमुख सहित एचडीएफसी बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
कार्यक्रम का संचालन एचडीएफसी बैंक के पुनीत गुप्ता ने किया तथा आभार संदीप सांखला ने व्यक्त किया।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Nov 2025, 09:39 PM
आज का नीमच मंडी भाव, दिनांक 21 नवम्बर 2025
इसबगोल 500, मुंगफली 200, मैथी 75 एवं अलसी 50 रूपये तेज।
गेंहू- 3100 भाव 2348 से 2930
मक्का- 7700 भाव 1551 से 1925
उड़द- 490 भाव 3500 से 7140
चना- 450 भाव 4400 से 5291
डालर चना- 110 भाव 3500 से 7700
तुअर- 00 भाव 4250 से 4250
सोयाबीन- 5800 भाव 3000 से 4681
रायड़ा- 500 भाव 5400 से 6785
मुंगफली- 20000 भाव 4000 से 6600
पोस्ता- 380 भाव 70000 से 163000
मैथी- 2200 भाव 4600 से 7200
अलसी- 400 भाव 6001 से 9525
धनियां- 250 भाव 5400 से 9300
अजवाईन- 600 भाव 9001 से 15600
इसबगोल- 230 भाव 7900 से 13100
असगंध- 500 भाव 15300 से 36050
लहसुन- 14000 भाव 3051 से 12825
जो- 100 भाव 2300 से 2504
मसूर- 80 भाव 5400 से 7081
कलोंजी- 200 भाव 15000 से 25235
तिल्ली- 1000 भाव 8701 से 11450
जीरा- 00 भाव 8801 से 21000
चिरायता- 111 भाव 5550 से 6961
तुलसी बीज- 09 भाव 15200 से 15700
प्याज- 1610 भाव 295 से 1316
चिया सीट- 600 भाव 10000 से 22200
posted by : Admin/Pointer Media
21 Nov 2025, 08:31 PM
बाल विवाह व बाल श्रम जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम
आगर मालवा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्री आस्था एकेडमी सुसनेर में शुक्रवार को अहिंसा वेलफेयर सोसायटी की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों से अवगत कराना और उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में बाल विवाह और बाल सगाई को न केवल सामाजिक बुराइयाँ, बल्कि कानूनन गंभीर अपराध बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी प्रथाएँ बच्चों के मानसिक, शारीरिक और शैक्षणिक विकास में बाधा बनती हैं। विद्यालय प्राचार्य ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए कलंक है और इसके विरोध में समाज का सामूहिक प्रयास जरूरी है, तभी बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सकेगा।

अहिंसा वेलफेयर सोसायटी के समन्वयक पायल शर्मा,रविन्द्र जाट और विष्णु चौहान ने छात्रों को संविधान में मिले अधिकारों—शिक्षा, सुरक्षा और जीवन के अधिकार—के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों से उनके सपने, शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने का अवसर छीन लेता है, जिससे परिवार और समाज दोनों प्रभावित होते हैं।
रविन्द्र जाट ने चेताया कि यदि समय रहते इन कुरीतियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो समानता और उज्ज्वल भविष्य की कल्पना अधूरी रह जाएगी। उन्होंने बच्चों से अपील की कि यदि उनके आसपास ऐसी स्थिति बने, तो वे चुप न रहें और भरोसेमंद व्यक्ति, शिक्षक, प्रशासन या अहिंसा टीम से तुरंत मदद लें।
कार्यक्रम में टीम सदस्यों ने कानूनी सहायता, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और उपलब्ध सुरक्षा तंत्र की जानकारी भी दी। छात्रों ने खुलकर अपने विचार व्यक्त किए और संकल्प लिया कि वे न तो इन बुराइयों का हिस्सा बनेंगे और न किसी अन्य को इसका शिकार होने देंगे।
अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और टीम सदस्यों ने बाल विवाह और बाल सगाई के खिलाफ सामूहिक संकल्प लिया और संदेश दिया कि सामाजिक बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Nov 2025, 08:27 PM
लोकायुक्त रीवा की सफल ट्रैप कार्रवाई, 4800 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी और सर्वेयर पकड़ा
रीवा। लोकायुक्त संभाग रीवा ने शुक्रवार को ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में बड़ोखर ग्राम के पटवारी हंसराज पटेल और सर्वेयर आशुतोष त्रिपाठी को 4,800 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे‑हाथों पकड़ा गया।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Nov 2025, 08:18 PM
दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष परेश कुलकर्णी के प्रयास से वार्ड 53 में विकास कार्य का भूमिपूजन
उज्जैन/ जगदीश परमार / दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष परेश कुलकर्णी के प्रयास से वार्ड 53 में सीसी रोड निर्माण और नाली निर्माण (लागत 30 लाख) का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर महामंत्री मधुकर राव, सचिन गोचर, पूर्व महामंत्री हितेश नागदेव, मंडल उपाध्यक्ष विजय चांदना, विकास पोरवाल, प्रतीक्षा शर्मा, सुनील कीर, कपिल कीर, पप्पू अंजना, पल्लव जोशी, भोजराज, रवि बरिया, लखन राजपूत, विनोद ललावत, अमित जायसवाल और वार्ड के सभी जस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।
परेश कुलकर्णी ने कहा कि वे वार्ड 53 में लगातार विकास कार्य कर रहे हैं और इस भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्र की महिला पुरुष ने भाग लिया। विकास की सौगात मिलते ही वार्ड 53 के पार्षद प्रतिनिधि करण परमार ने दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष परेश कुलकर्णी का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि आपके प्रयास से आज हमारे वार्ड में विकास की लहर बह रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
21 Nov 2025, 10:21 AM
समाजसेवी एवं धर्म निष्ट श्रीमती कमलाबाई सोलंकी की पगड़ी रस्म में हुआ विभिन्न स्थानों के विशिष्ठ अतिथियों का हुआ समागम, वक्ताओं ने आर्थिक सहायता एवं रक्तदान आयोजन की की प्रशंसा
रतलाम ( नि प्र )श्री राठौर तीर्थ न्यास उज्जैन के कोषाध्यक्ष व अखिल भारतीय राठौर क्षेत्रीय महासभा के सह कोषाध्यक्ष राजेश सोलंकी और विश्व हिंदू परिषद के खाचरोद अध्यक्ष सुभाष सोलंकी की माताजी समाजसेवी एवं धर्मनिष्ठ श्रीमती कमलाबाई सोलंकी के देवलोक गमन पर खाचरोद में आयोजित पगड़ी रस्म अदायगी में इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, बदनावर,नागदा, खाचरोद , रतलाम ,बड़ावदा जावरा एवं शामगढ़ (मंदसौर ) से काफी संख्या में समाज बंधुओ व मातृशक्ति का एकत्रीकरण हुआ । इस अवसर पर आयोजित वक्ताओ में श्री सकल पंच राठौर समाज उज्जैन के संरक्षक शिवनारायण राठौर, समाजसेवी गोपाल राठौर खेडावदा (उज्जैन) महेंद्र राठौर नागदा (उज्जैन) राधेश्याम राठौर (देवास ) कालूराम राठौर शामगढ़ (मंदसौर) एवं श्री सकल पंच राठौर समाज जावरा संरक्षक जगदीश राठौर पत्रकार (जावरा) ने स्वर्गीय श्रीमती कमलाबाई सोलंकी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विभिन्न संस्थाओं को आर्थिक सहायता एवं सिंदूर रक्तदान सेवा समिति खाचरोद संस्थापक राहुल चौधरी एवं टीम के सहयोग से अभिनव व अनुकरणीय आयोजन की प्रशंसा की। संचालन नगर परिषद नामली के पूर्व उपाध्यक्ष व राठौर वीर सेना रतलाम जिला अध्यक्ष संजय चौहान नामली ने किया ।

posted by : Admin/Pointer Media
21 Nov 2025, 08:53 AM
पुलिस थाना भानपुरा को मिली सफलता, आपरेशन मुस्कान के दौरान नाबालिग अपहर्ता को किया बरामद, अपहरणकर्ता आरोपी गिरफ्तार
मंदसौर/ पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा नाबालिग बालक बालिकाओ के दस्तियाबी के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान आपरेशन मुस्कान मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर श्रीविनोद कुमार मीणा व्दारा कार्यवाही के निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील तथा SDOP महोदय गरोठ श्री विजय कुमार यादव थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक रमेशचंद्र दांगी के मार्ग दर्शन एवं चौकी प्रभारी उनि बलवीर सिह यादव व पुलिस टीम द्वारा नाबालिग अपहर्ता को दस्तयाब करने मे सफलता मिली ।
घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 08.09.2025 को फरियादी ग्राम चौकी निवासी थाना भानपुरा जिला-मंदसौर ( मध्यप्रदेश ) ने अपनी नाबालिक लडकी अंजली (बदला हुआ नाम) बिना बताये कही चली गई थी जो संदेह होने पर कालुराम पिता बालचंद मेघवाल नि जग्गनाथपुरी थाना पाटन जिला झालावाड की तलाश करते वह भी नही मिला जिस पर से परिजनो व्दारा थाना भानपुरा पर बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति अपहृता को बहला फुसलाकर ले गया है । रिपोर्ट पर से थाना भानपुरा पर अप.क्र. 336 /2025 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया थाना प्रभारी भानपुरा निरी.आर.सी दांगी द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए । अपहर्ता की दस्तियाब हेतु टीम का गठन किया । अपहर्ता की तलाश वैज्ञानिकी एवं तकनिकी सहायता से नाबालिग की भंडावद थाना जीरापुर जिला राजगढ मे होने की जानकारी प्राप्त हुई । गठीत टीम सउनि शारदा प्रसाद तिवारी, आर 565 लोकेन्द्र सिह वाघेला एवं अपहर्ता के परिजनो को तुरंत भंडावद रवाना किया गया जो अपहर्ता व आरोपी कालुराम पिता बालचंद मेघवाल नि जग्गनाथपुरी थाना पाटन जिला झालावाड को ग्राम भंडावद थाना जीरापुरा जिला राजगढ मे खेत के पास बनी झोपडी मे मिले । अपहर्ता को आरोपी के कब्जे से छुडवाकर आरोपी को अभिरक्षा मे लेकर चौकी भैसोदामण्डी आये जहा पर अपहर्ता से महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पुछताछ करते बताया कि आरोपी कारूलाल मेघवाल ने शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था । ग्राम भंडावद थाना जीरापुर जिला राजगढ में झोपडी मे पिडीता को अपने साथ रखा और उसके साथ कई बार शारिरीक संबंध बनाये । पिडीता का मेडिकल परिक्षण कराया गया । पोक्सो एक्ट और बीएनएस की सुसंगत धाराए बढाई गई । आरोपी कालुराम पिता बालचंद मेघवाल उम्र 23 साल नि जग्गनाथपुरी थाना पाटन जिला झालावाड को गिरफ्तार किया । आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जा रहा है ।
गिरफ्तार आरोपी- कालुराम पिता बालचंद मेघवाल उम्र 23 वर्ष नि जग्गनाथपुरी थाना पाटन जिला झालावाड (राजस्थान)
अपीलः मंदसौर पुलिस नाबालिक बालिकाओं &बालकों के परिजनों से अपील करती है कि वे अपनें बच्चों की देखभाल, परवरिश अच्छी तहर करे। ध्यान रखे।
पुलिसटीमः- उक्त सराहनीय कार्य में भानपुरा पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी. दांगी, उनि बलवीर सिह यादव, सउनि शारदा प्रसाद तिवारी, प्र आर 33 नरेन्द्र धनगर, प्रआर 337 बतुल चावडा, प्रआर मुजफफर सायबर सेल मंदसौर, आर 786 नेमाराम जाट, आर 565 लोकेन्द्र सिह, आर 482 मुख्तियार गुर्जर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Nov 2025, 08:35 PM
पुलिस थाना गरोठ द्वारा विद्यालयों मे जाकर नाबालिक बालक /बालिकों को ओपरेशन मुस्कान के बारे जानकारी दी।
गरोठ/ मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी नाबालिक बालक/बालिकाओं को दस्तायब करने तथा बालक /बालिकाओं की स्कुलों में जाकर बालक / बालिकाओं को समझाईश देने हेतु मध्य प्रदेश के सभी जिलो मे “मुस्कान” अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मंदसौर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनोद कुमार मीणा द्वारा संपुर्ण जिले में नाबालिक बालक/बालिकाओं संबंधित अपराधो की रोकथाम हेतु "मुस्कान" अभियान चलाये जाने के निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारियो को दिये गये जिसके पालन में आज दिनांक 20.11.2025 को कस्बा गरोठ के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील तथा SDOP महोदय गरोठ श्री विजय कुमार यादव, थाना प्रभारी गरोठ निरीक्षक हरीश मालवीय द्वारा स्कुल मे उपस्थित समस्त बालक/ बालिकाओं को व लैंगिक समानता एवं एक दुसरे के प्रति सम्मान की भावना जाग्रत करना, महिला अपराधो के प्रति संवेदनशील बनाना, अपराधो की जानकारी एवं दुष्परिणाम से अवगत कराना, बालको के क्रिया- कलापो के आकलन व दुष्परिणामो से अवगत कराना, तथा वर्तमान तकनीको के माध्यम से समाज मे व्याप्त अश्लीलता को दुर किये जाने की शिक्षा पर जोर दिया और बाल शोषण, हुमन ट्रैफिकिंग, छेडखानी, पीछा करना, अश्लील फब्तिया सायबर सुरक्षा एंव इसी प्रकृति के महिला एंव बच्चो पर होने वाले अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरुक कर महिला बच्चो के लिये नवीन कानुनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिकता सुरक्षा संहिता, पास्को एक्ट, किशोर न्याय अधीनियम के प्रावधानो की जानकारी से अवगत कराया गया थाना प्रभारी श्री हरीश मालवीय द्वारा शासन से जारी टोल फ्री नम्बर- 1098, 1090, 112, 108 के बारे मे जानकारी दी गई और बच्चो को निडर होकर अपनी बात बताने के लिये प्रोत्साहित किया गया बच्चों की जिज्ञासा को उत्तर देकर शांत किया।

posted by : Admin/Pointer Media
20 Nov 2025, 08:32 PM
ग्रामीणों से अशोभनीय व्यवहार करने पर आलोरी के सचिव श्री शर्मा निलंबित जि.प.सी.ई.ओ.ने जारी किया निलंबन आदेश
नीमच/ जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री अमन वैष्णव द्वारा जनपद क्षेत्र जावद की ग्राम पंचायत आलोरी के पंचायत सचिव श्री राजेश शर्मा को ग्रामीणों के साथ अभद्र, अशोभनीय व्यवहार करने और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, उदासीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन काल में सचिव श्री शर्मा का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय जावद रहेगा और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
ज्ञातव्य हो, कि जनपद सी.ई.ओ.जावद द्वारा ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने, कर्तव्यों के निवर्हन में उदासीनता बरतने पर सचिव श्री राजेश शर्मा के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का प्रस्ताव जि.प.सी.ई.ओ. को प्रस्तुत किया गया था।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Nov 2025, 07:38 PM
जनप्रतिनिधि की पहल से खेल प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच, सांसद खेल महोत्सव में छाया उत्साह
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया/ संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के तीसरे दिवस सांदीपनि विद्यालय प्रांगण में संकुल कन्या आलोट की खेल प्रतियोगिताएँ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। संसद स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की मंशा से आयोजित यह महोत्सव ग्रामीण अंचल के होनहार खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवाओं में खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया रहे। साथ ही विधानसभा प्रमुख नन्दनराज जैन, बरखेड़ा मंडल अध्यक्ष हरिसिंह गुर्जर, वरिष्ठ नेता अनिल भरावा, जितेंद्र काला, मोहक मेहता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप शर्मा, प्राचार्य महेंद्र पंवार तथा सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य फिरोज खान मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि सांसद द्वारा प्रोत्साहित इस पहल ने क्षेत्र में खेल आयोजन की परंपरा को नई दिशा दी है।
कबड्डी मुकाबले
बालक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर ने बाजी मारी, जबकि विक्रम क्लब आलोट उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में भी सरस्वती शिशु मंदिर ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा श्री राजेश्वर पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा।

रस्साकस्सी प्रतियोगिता
बालक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर विजेता रहा, जबकि राजेश्वर पब्लिक स्कूल उपविजेता बना। बालिका वर्ग में राजेश्वर पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं शासकीय कन्या उ.मा.वि. उपविजेता रही। सतोलिया बालिका वर्ग में शासकीय कन्या उ.मा.वि. आलोट प्रथम तथा राजेश्वर पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा।

एथलेटिक्स — बालिका वर्ग
100 मीटर — वंशिका राठौर प्रथम, भाग्यलक्ष्मी द्वितीय, तनीषा शर्मा तृतीय
200 मीटर — नाराज कुंवर प्रथम, खुशबू परमार द्वितीय, सुनीता कुमारी तृतीय
400 मीटर — प्रतीक्षा सोनी प्रथम, हर्षित पांचाल द्वितीय, संध्या राठौर तृतीय

एथलेटिक्स — बालक वर्ग
400 मीटर — उमेश पांडे प्रथम, सौरभ द्वितीय, नैतिक मालवीय तृतीय
200 मीटर — आदित्य सागर प्रथम, देवराज सिंह द्वितीय, सुमित दागी तृतीय
100 मीटर — कुणाल सिंह प्रथम, हेमंत चौधरी द्वितीय, उमेश पांडे तृतीय

अन्य परिणाम
बैडमिंटन में संध्या राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वैभवी पाटीदार उपविजेता रहीं।
कुश्ती बालिका वर्ग में खुशबू परमार एवं प्रतिज्ञा सोनारकर ने सराहनीय प्रदर्शन किया।
शतरंज प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में बुशरा अलगनी विजेता रहीं और बालक वर्ग में परवेज, सौम्या, जाहिद, विराज तथा सिद्धार्थ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक दुर्गाशंकर मोयल ने किया। आभार सांसद खेल महोत्सव खेल प्रभारी एवं आलोट स्पोर्ट्स एसोसिएशन सचिव अतुल वर्मा ने व्यक्त किया। निर्णायक मंडल में माधव शर्मा, हिमांशु सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Nov 2025, 07:25 PM
सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचने का काम किया है - सांसद श्री सुधीर गुप्ता
सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर महारानी लक्ष्मीबाई चौराहा एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहा पर कार्यक्रम आयोजित हुआ
मंदसौर / मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में महारानी लक्ष्मीबाई चौराहा पर मातृशक्ति सम्मेलन एवं सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा मंदसौर युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ । कार्यक्रम का सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया । रैली का शुभारंभ एडिफाई स्कूल से हुआ। उसके पश्चात रैली गुराडिया एवं श्रीजी कॉलेज, ग्राम रलायता, मुल्तानपुरा चौपाटी, भुन्याखेड़ी में स्वागत, कृषि उपज मंडी, श्रीकोल्ड चौराहा, रानी लक्ष्मीबाई चौराहा, सहकारी बाजार होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा पर रैली का समापन हुआ। यह रैली लगभग 17 किमी की निकाली गई।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने महिलाओं के लिए अनेक कार्य किए हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्प को पूरा करने का काम सरकार कर रही है ।
सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि यह यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणा है । युवाओं के लिए क्रांतिकारी कदम है। सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम किया है । महिलाएं अपने बच्चों को होनहार बनाएं एवं आत्मनिर्भर भी बनाएं। खूब साहसी बने एवं बच्चों को भी बनाएं । स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत हम सभी अपने आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई रखें ।

इस दौरान लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग , जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक श्री राधेश्याम पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, श्री शिवराज सिंह राणा, श्री नानालाल अटोलिया, श्रीमती प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, श्री मदनलाल राठौर, श्री मुकेश काला, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, महिलाएं, शहरवासी एवं जिलाधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Nov 2025, 11:10 PM
श्रीसावंलियाजी मंदिर के भंडार पर कोर्ट ने लगाई रोक:चढ़ावे का अब नहीं होगा राजनीतिक उपयोग, बदली पूरी व्यवस्था
मण्डफिया/ मेंवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया जी मंदिर से जुड़ा करोड़ों रुपए के भंडार का मामला अब पूरी तरह बदल गया है। मंडफिया सिविल जज विकास कुमार ने एक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया कि मंदिर की चढ़ावे की राशि का उपयोग अब किसी भी राजनीतिक या बाहरी क्षेत्र की योजनाओं में नहीं किया जा सकेगा।_
यह फैसला इसलिए भी बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि सांवलिया जी के भंडार से हर महीने लगभग 26 से 27 करोड़ रुपए की भारी राशि निकलती है, जिस पर लंबे समय से कई संस्थाओं और नेताओं की नजर रही है।
मंदिर भंडार पर अब राजनीतिक दबाव नहीं चलेगा
इस मामले की शुरुआत साल 2018 में हुई, जब मंदिर मंडल ने राज्य सरकार की एक बजट घोषणा के तहत मातृकुंडिया तीर्थस्थल के विकास के लिए 18 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव पारित किया था।
इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए स्थानीय निवासी मदन जैन, कैलाश डाड, श्रवण तिवारी और अन्य ने मंडफिया कोर्ट में जनहित वाद दायर किया। उनका कहना था कि मंदिर की कमाई का पैसा भक्तों और स्थानीय ज़रूरतों पर खर्च होने के बजाय बाहरी योजनाओं और राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
कोर्ट ने सुनाया फैसला
_इस पर मंडफिया सिविल जज विकास कुमार ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया कि मंदिर की चढ़ावे की राशि का उपयोग अब किसी भी राजनीतिक या बाहरी क्षेत्र की योजनाओं में नहीं किया जा सकेगा।_
स्थानीय भक्तों की जरूरतों को नजरअंदाज करने का आरोप
याचिकाकर्ताओं ने अदालत में कहा कि मंदिर प्रबंधन ने सालों से भक्तों की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की अनदेखी की है।
उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में निशुल्क भोजनशाला, पार्किंग, शौचालय, बेहतर चिकित्सा सेवा, हॉस्पिटल और उच्च स्तरीय स्कूल जैसी सुविधाएं आज भी अधूरी हैं।
इसके बावजूद करोड़ों रुपयों को बाहरी धार्मिक स्थलों और राजनीतिक घोषणा पूर्ति पर खर्च करने की तैयारी की जा रही थी। इसे भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ बताया गया।
श्रीसांवलियाजी मंदिर की चढ़ावे की राशि का उपयोग अब किसी भी राजनीतिक या बाहरी क्षेत्र की योजनाओं में नहीं किया जा सकेगा।
श्रीसांवलियाजी मंदिर की चढ़ावे की राशि का उपयोग अब किसी भी राजनीतिक या बाहरी क्षेत्र की योजनाओं में नहीं किया जा सकेगा।
कोर्ट ने दिया सख्त संदेश, दुरुपयोग हुआ तो कार्रवाई होगी
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह साफ कर दिया कि मंदिर मंडल को मंदिर रुपए खर्च करने के लिए मंदिर मंडल अधिनियम 1992 की धारा 28 का सख्ती से पालन करना होगा। इससे बाहर किसी भी प्रकार का पैसा देना कानून के खिलाफ माना जाएगा।
अदालत ने यहां तक कहा कि यदि मंदिर निधि का दुरुपयोग किया गया, तो यह ‘आपराधिक न्याय भंग’ का मामला बनेगा और इसमें संबंधित अधिकारियों पर व्यक्तिगत स्तर पर कार्रवाई होगी। यह चेतावनी मंदिर प्रबंधन के लिए बेहद जरूरी मानी जा रही है।
18 करोड़ रुपए जारी करने पर स्थाई रोक लगाई
कोर्ट ने मंदिर मंडल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अध्यक्ष को स्पष्ट आदेश दिया है कि मातृकुंडिया विकास के लिए प्रस्तावित 18 करोड़ रुपए पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाए।
अदालत ने स्थाई निषेधाज्ञा जारी करके यह सुनिश्चित कर दिया कि इस प्रस्ताव से जुड़ी कोई भी राशि अब रिलीज नहीं होगी। यह फैसला भक्तों और स्थानीय समाज की लंबे समय से की जा रही मांगों को मजबूती देता है।
गोशालाओं व बाहरी संस्थाओं को फंड देने पर रोक
पिछले कुछ समय से सांवलियाजी के भंडार से गोशालाओं और अन्य धार्मिक संस्थाओं को राशि देने की मांग बढ़ रही थी। भाजपा नेताओं, धर्मगुरुओं और सामाजिक संस्थाओं ने कई बार इस दिशा में दबाव बनाया।
इससे पहले कांग्रेस सरकार के दौरान देवस्थान मंत्री रही शकुंतला रावत ने भी क्षेत्र की गोशालाओं के लिए फंड स्वीकृत कराने की कोशिश की थी, पर विरोध के चलते बात आगे नहीं बढ़ सकी। कोर्ट के फैसले के बाद अब ऐसे सभी प्रयास अपने आप ही रुक जाएंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Nov 2025, 11:07 PM
न्यायिक मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम ने बाघ का शिकार करने वाले 9 आरोपियों को सजा सुनाई
भोपाल :वन्य-प्राणी बाघ का शिकार करने वाले संगठित गिरोह के सभी 9 आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम द्वारा दोषी मानते हुए प्रत्येक आरोपी को 4 वर्षं का सश्रम कारावास एवं 25 हजार जुर्माने से दण्डित किया गया है। यह निर्णय शासन हित में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम एवं स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स द्वारा संयुक्त एवं प्रभावी कार्यवाही के बाद यह सफलता हासिल हुई है।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Nov 2025, 09:31 PM
आलोट में गड़ा धन प्रकरण: थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पर कार्रवाई पर अब भी सस्पेंस — पारदर्शिता को लेकर नगर में तीखी चर्चा
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया/ नगर में चर्चा में आए गड़ा धन प्रकरण ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी अमित कुमार ने तत्काल प्रभाव से आलोट थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान को लाइन हाजिर कर दिया तथा मुनेंद्र गौतम को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया। हालांकि, पदस्थापना बदली के बावजूद मुख्य प्रश्न अब भी अनुत्तरित है — गड़ा धन मामले में वास्तविक कार्रवाई आखिर हुई क्या?
प्रकरण सामने आने के बाद से ही नगर में कई तरह की चर्चाएँ तेज हैं। स्थानीय लोग लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि
“बिना एफआईआर, बिना लिखापढ़ी के, पवन कमरिया को आखिर सामग्री कैसे और किस आधार पर वापस कर दी गई?”
घटना के वक्त दो वीडियो क्लिप खूब वायरल हुए, जिनमें जनप्रतिनिधियों और कुछ स्थानीय व्यक्तियों को मजदूर से सोने के सिक्के व आभूषण लेते हुए देखा गया था। इन्हीं वीडियो को आधार बनाकर नागरिक पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।
एसडीओपी पल्लवी बर को जांच सौंपी गई थी, पर स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जांच की प्रक्रिया अब तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब न मिलने से संदेह और गहरा गया है। नगर में चर्चा है कि —
“कहीं राजनीतिक दबाव या प्रभावशाली लोगों के हस्तक्षेप से मामला दब तो नहीं गया?
क्या गड़ा धन पूरी तरह बरामद हुआ?
और यदि हुआ तो पूरा रिकॉर्ड कहाँ है?”
नागरिकों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच हो, तो और भी गड़ा धन मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
इधर, थाना प्रभारी बदले जाने को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएँ हैं, परंतु लोग साफ कह रहे हैं कि कार्यवाही का सार सिर्फ पदस्थापना बदलना नहीं होना चाहिए, बल्कि वास्तविक सच्चाई सामने आनी चाहिए।
नगरवासियों की यह भी मांग है कि पुलिस प्रशासन पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक करे, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सोने के सिक्के, आभूषण और अन्य सामग्री वास्तव में किसके कब्जे से मिली और अब कहाँ है।
नगर में माहौल ऐसा है कि लोग एक ही बात दोहरा रहे हैं—
“सिर्फ तबादला नहीं, सच्चाई चाहिए… पारदर्शी कार्रवाई चाहिए।”
इस प्रकरण से जुड़ा हर पहलू अभी भी सवालों में घिरा है, और नागरिकों की निगाहें अब एसपी कार्यालय की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Nov 2025, 11:46 AM
टावर पर चढ़कर अज्ञात बदमाश ने केबल काटी
मंदसौर -: गत रात्रि को आक्या ग्राम पंचायत के परिसर में लगा BSNL का टावर पर चढ़कर अज्ञात चोरों ने केवल काट ली केबल के टुकड़े करीबन 14 से 15 के लगभग थे। शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए जिसे केबल ले जाने में सफल नहीं हुए।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Nov 2025, 10:31 AM
ठगी का एक ओर नया तरीका
मंदसौर/ पिपलिया मंडी चौकी पर शरद मूंदड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई कि अज्ञात मो.न. के धारक ने फरियादी के मो.न. पर स्वयं को इंडसइंड बैंक का इम्पलाई बताकर शरद को एपीके फाईल भेजकर ओटीपी के माध्यम से रु ट्रांजेक्शन कर लिये। शिकायत पर पिपलिया मंडी चौकी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है
posted by : Admin/Pointer Media
19 Nov 2025, 10:30 AM
आलोट नवोदय में साइबर सुरक्षा पर पुलिस का सशक्त सत्र — बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को नई दिशा देने वाली पहल
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया/ पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट में मंगलवार को आयोजित साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र ने विद्यार्थियों के मन में डिजिटल जोखिमों को लेकर नई समझ और सतर्कता की मजबूत नींव रखी। कार्यक्रम की अगुवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, एसडीओपी पल्लवी गौर और थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने की। तीनों अधिकारियों ने जिस स्पष्टता और जिम्मेदारी के साथ साइबर अपराधों की परतें खोलीं, वह एक अनुकरणीय पुलिस-विद्यालय साझेदारी का प्रभावशाली उदाहरण बन गया।
अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के दौर में ऑनलाइन खतरे उतने ही वास्तविक हैं, जितने मैदान में होने वाले अपराध। अनजान लिंक, फर्जी प्रोफाइल, संदिग्ध संदेश, QR कोड स्कैन, OTP साझा करना—ये सभी साइबर ठगी के सबसे आसान माध्यम हैं। उन्होंने बच्चों को चेताया कि डिजिटल दुनिया में जिज्ञासा अच्छी है, पर लापरवाही खतरनाक। किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत स्कूल अथवा पुलिस को देने की सलाह दी गई।
सत्र में ऑपरेशन मुस्कान पर भी विस्तृत जानकारी दी गई, जो मध्यप्रदेश पुलिस का मानवीय और महत्वपूर्ण अभियान है। अधिकारियों ने बताया कि गुमशुदा या भटके हुए बच्चों को सुरक्षित वापस परिवार तक पहुंचाना सिर्फ पुलिस का दायित्व नहीं, समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। विद्यार्थियों को यह संदेश देकर एक महत्वपूर्ण सामाजिक चेतना का संचार किया गया।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने कई व्यावहारिक सवाल पूछे—फर्जी सोशल मीडिया आईडी की पहचान कैसे करें, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड से कैसे बचें, बैंकिंग फ्रॉड की रिपोर्ट कहां करें—और अधिकारियों ने हर प्रश्न का सरल, उपयोगी और धारदार जवाब दिया। यह संवाद विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला साबित हुआ।
विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस अधिकारियों के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल युग में ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सिर्फ जागरूक ही नहीं बनाते, बल्कि उन्हें जिम्मेदार डिजिटल नागरिक भी तैयार करते हैं। सत्र का प्रभाव इतना गहरा रहा कि इसे विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों में स्थाई रूप से शामिल करने की बात भी सामने आई।
यह कार्यक्रम न केवल जागरूकता का एक साधारण आयोजन था, बल्कि समाज और विद्यालय के साझा दायित्व का एक उत्कृष्ट, पुरस्कार योग्य उदाहरण भी—जो बताता है कि सुरक्षा सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि शिक्षा और जागरूकता की सम्मिलित शक्ति से ही संभव होती है।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Nov 2025, 10:25 AM
चेक अनादरण प्रकरण में सत्र न्यायालय का आदेश — 30 दिवस में प्रतिकर अदा नहीं किया तो होगी एक वर्ष की सश्रम सजा
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया/ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री मधुबाला सोलंकी द्वारा पारित चेक बाउंस प्रकरण (95/2019) में दिनांक 19 अप्रैल 2023 को दिए गए निर्णय के विरुद्ध दायर अपील पर जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. आरिफ पटेल ने सोमवार को अपना आदेश सुनाया।
मूल निर्णय में जमुना कोदर सिंह मइड़ा, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी आलोट को एन.आई. एक्ट की धारा 138 के अंतर्गत दोषी पाते हुए एक वर्ष के सश्रम कारावास तथा चार लाख रुपये की चेक राशि पर निर्णय दिनांक तक 9 प्रतिशत ब्याज सहित कुल 6 लाख 16 हजार रुपये परिवादी राहुल जैन को अदा करने का दंड दिया गया था।
अभियुक्त द्वारा इस आदेश के विरुद्ध धारा 374 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत अपील क्रमांक 21/2023 प्रस्तुत की गई थी। अपील पर विचार करते हुए सत्र न्यायालय ने प्रतिकर राशि और ब्याज को यथावत रखते हुए आदेशित किया कि अभियुक्त 30 दिवस के भीतर चार लाख रुपये एवं अंतिम चेक की तिथि से 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित संपूर्ण राशि परिवादी को अदा करे।
न्यायालय ने प्रतिकर अदायगी में विलंब अथवा उल्लंघन की स्थिति में अतिरिक्त 6 माह के सश्रम कारावास की पुष्टि की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित अवधि में प्रतिकर जमा नहीं किया जाता है तो विचारण न्यायालय द्वारा दी गई एक वर्ष की सश्रम कारावास की सजा भी लागू होगी।
निर्णय के समय अपीलार्थी न्यायालय में अनुपस्थित थी, जिसके चलते न्यायालय उठने तक की सजा भुगतने का आदेश भी पारित किया गया। विचारण न्यायालय को निर्देश दिए गए हैं कि अवधि पूर्ण होने पर प्रतिकर न जमा होने की स्थिति में आरोपी की उपस्थिति सुनिश्चित कर दंडादेश के क्रियान्वयन की कार्यवाही की जाए।
प्रकरण में परिवादी राहुल जैन की ओर से अधिवक्ता शिवनारायण सोलंकी द्वारा पैरवी की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Nov 2025, 10:24 AM
बरखेड़ा कला स्कूल में कक्षा 2 से 8 तक की ओलम्पियाड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
बरखेड़ा कला/दुर्गाशंकर पहाड़िया/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा कला में मंगलवार को कक्षा 2 से 8 तक के छात्र–छात्राओं की ओलम्पियाड परीक्षा का सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन किया गया। परीक्षा प्राचार्य प्रभुलाल चारेल के निर्देशन में तथा विद्यालय स्टाफ और नियुक्त पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
परीक्षा के उपरांत विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी छात्र–छात्राओं एवं पर्यवेक्षकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। आयोजन में 1 संकुल विसंख्वा से गुलसिंह जमरा, विश्राम पारगी, मात वयी मालवीय, जगदीश दांगी, जगदीश परमार, प्रशांत चौहान, संदीप पवार, योगेश उपाध्याय, जूसार सिंह राठौर, भ्यामलाल, मनोज सोनी तथा दीपिका पाटीदार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक राजेश सिंह तथा विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने परीक्षा में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Nov 2025, 10:23 AM
अतिथि शिक्षक चयन में घोर अनियमितता का आरोप — पात्र को बाहर, अपात्र को संरक्षण… जनसुनवाई में उठा गंभीर मामला, डीईओ को जांच के निर्देश
आलोट /दुर्गाशंकर पहाड़िया/ मंगलवार की जनसुनवाई में आलोट क्षेत्र के ग्राम पिपलिया से आए आवेदक कांतिलाल पिता सुखराम ने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अतिथि शिक्षक चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता को दरकिनार कर मनमानी की गई है। आवेदक ने शिकायत में उल्लेख किया कि वर्ष 2018–19 में उन्होंने नियमानुसार ऑनलाइन आवेदन किया था और उनके 186.40 अंक होने के बावजूद उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई, जबकि प्राथमिक विद्यालय बिलावली में कम अंक वाले अभ्यर्थी को पदस्थ कर दिया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार संबंधित पदस्थापना नियमों के विपरीत और दबाव में की गई है। आवेदक ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, परंतु कार्रवाई करने के बजाय अपात्र अभ्यर्थी को दोबारा पदस्थ कर दिया गया, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।
जनसुनवाई में जब मामला सामने आया तो अधिकारियों ने इसे गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रतलाम को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। आवेदक ने मांग की है कि पात्र आवेदकों का हक़ छीने जाने और नियम-विरुद्ध पोस्टिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण विद्यालयों में पारदर्शी भर्ती की उम्मीद समाप्त हो जाएगी। जनसुनवाई में यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Nov 2025, 10:21 AM
सुवासरा क्षेत्र में मतदान केंद्र 55 बांकली बना पहला केंद्र जिसने SIR का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण किया
मंदसौर- बीएलओ श्री भरत कुमार व्यास ने बीएलओ ऐप पर गणना पत्रक शत-प्रतिशत अपडेट कर हासिल की सफलता
कलेक्टर ने प्रशंसा कर, बीएलओ को दी शुभकामनाएं
जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR–26) का कार्य कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशन में लगातार प्रगति पर है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र सुवासरा के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 55 बांकली ने शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
बीएलओ श्री भरत कुमार व्यास ने गणना पत्रक को बीएलओ ऐप पर पूर्ण रूप से अपडेट कर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर द्वारा उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई हैं।
बीएलओ द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है, जिससे मतदाता सूची सुधार एवं सत्यापन की प्रक्रिया को नई गति मिली है। प्रशासन ने इसे एक आदर्श उदाहरण के रूप में माना है, जो अन्य मतदान केंद्रों को भी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती शिवानी गर्ग के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में मतदान केंद्र 55 बांकली पहला केंद्र बनकर उभरा है जिसने अपना कार्य पूर्ण कर लिया है।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Nov 2025, 10:36 PM
भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्र भक्ति के प्रखर पुंज : राज्यपाल श्री पटेल
राज्यपाल ने सतना के बांका में किया क्रांतिसूर्य बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण
सतना/राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय आन-बान और शान के प्रतीक है। वे जनजातीय अस्मिता और राष्ट्र भक्ति के प्रखर पुंज थे। उन्होंने मात्र 25 वर्ष की अवस्था में जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लिया। अपने संघर्ष और बलिदान से दुनिया की सर्वशक्तिशाली ताकत को झुकने पर मजबूर कर दिया। महापुरुष के रूप में इतिहास में अमर हो गए। राज्यपाल श्री पटेल मंगलवार को सतना जिले के मझगवाँ विकासखंड के ग्राम बांका में भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा अनावरण समारोह और जनजातीय विकास सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जनजाति समाज के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे जननायकों ने जो महान कार्य किए हैं। हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ाने के प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनजाति कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनमन योजना के तहत केंद्र सरकार ने 24 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसी प्रकार धरती आबी ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 80 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जनजाति क्षेत्रों में आदि कर्मयोगी योजना के माध्यम से भी जनजाति कल्याण के विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनजाति समुदाय की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। जनजातीय क्षेत्रों में अनुवांशिक बीमारी सिकल सेल एनीमिया की जांच और उपचार के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। अब तक प्रदेश में एक करोड़ 25 लाख व्यक्तियों की सिकल सेल जांच और एक करोड़ डिजिटल कार्ड वितरित किए गए हैं।
केंद्रीय जनजाति राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि देश में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। बिरसा मुंडा स्वाभिमान, सांस्कृतिक एकता और गौरव के प्रतीक है। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव श्री अभय महाजन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण और जनजाति विकास सम्मेलन स्थानीय जनजाति समुदाय के सहयोग से किया गया है।
राज्यपाल श्री पटेल ने कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रतिमा स्थल पर पौधारोपण किया। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने जनजाति नायकों और गौरव पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, दीनदयाल शोध संस्थान के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में जनजाति समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Nov 2025, 09:51 PM
प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था विकसित करने में सामान्य यात्रियों की सुविधा और सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यात्रियों के लिए ऐप पर हो बस की बुकिंग, किराया भुगतान आदि की व्यवस्था
प्रतियोगिता के माध्यम से विकसित करें यात्री परिवहन सेवा का लोगो
अन्य राज्यों की यात्री बस सेवा की बेस्ट प्रैक्टिसेस को भी अपनाया जाए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की बैठक
भोपाल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था विकसित करने में सामान्य यात्री की सुविधा और सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। यात्री बसों के आवागमन का प्रबंधन अद्यतन तकनीक का उपयोग कर किया जाए। सामान्यजन की सुविधा के लिए व्हीकल लोकेशन, बस के आवागमन की सूचना और किराए संकलन की सुविधा 'ऐप' पर उपलब्ध कराई जाए। नगर निगमों द्वारा संचालित बसों, भारत सरकार द्वारा मिलने वाली ई-बसों को भी एक ही व्यवस्था के अंतर्गत सम्मिलित किया जाए। साथ ही नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित बस व्यवस्था को युक्तियुक्त तरीके से एकीकृत करते हुए नगरीय क्षेत्रों से जुड़े ग्रामीण इलाकों तक आवागमन को सुविधाजनक बनाया जाए। प्रशासनिक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बस संचालक अपने वाहन केवल मुनाफे वाले रूट पर ही संचालित नहीं करें। उन्हें जिन रूट्स के परमिट दिए गए हैं, वाहन उन ही रूट्स पर ही चलाए जाएं, ऐसा न करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। पर्यावरण संरक्षण के लिए यात्री परिवहन में लगी 15 साल या उससे पुरानी बसों को ऑफ रूट किया जाए। अन्य राज्यों में संचालित यात्री बस सेवा व्यवस्था का अध्ययन कर उनकी बेस्ट प्रैक्टिसेस को प्रदेश में अपनाने के लिए भी पहल करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में संचालित होने वाली यात्री परिवहन कंपनी का लोगो डिजाइन करने के लिए प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश मंगलवार को मंत्रालय में हुई मध्यप्रदेश यात्री परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक में दिए। बैठक में परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था का संचालन उबर, ओला के समान बस ऑपरेटरों और मोटर मालिकों के साथ सहभागी आधार पर किया जाएगा। व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया जा रहा है। यह प्लेटफार्म देश का प्रथम इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर है, जिसमें व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग, ऑटोमेटिक किराया संकलन, अलार्ट मॉड्यूल, शिकायत निवारण जैसे 18 मॉड्यूल शामिल है। यात्री परिवहन बसों का संचालन इंदौर, उज्जैन, सागर और जबलपुर क्षेत्र में किया जाएगा। सर्वप्रथम यह व्यवस्था इंदौर और उसके बाद उज्जैन से आरंभ होगी। इससे संबंधित सर्वेक्षण, रूट प्लानिंग, निजी ऑपरेटरों के साथ परामर्श जारी है। इंदौर क्षेत्र के अंतर्गत धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा और बड़वानी शामिल होंगे। उज्जैन क्षेत्र में देवास, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, शाजापुर और रतलाम को शामिल किया गया है।
बैठक में बताया गया कि प्रथम चरण में इंदौर शहर से 50 कि.मी. परिधि में आने वाले समस्त शहरी और अंतर शहरी रूट पर बसें संचालित होंगी। द्वितीय चरण में इंदौर संभाग के समस्त जिलों तक सुविधा का विस्तार किया जाएगा। द्वितीय चरण में ही उज्जैन और भोपाल शहर से 50 कि.मी. परिधि में आने वाले समस्त शहरी और अंतर शहरी रूट्स पर बसों का संचालन आरंभ होगा। तीसरे चरण में उज्जैन संभाग के सभी जिलों को शामिल किया जाएगा। चौथे चरण में सागर और जबलपुर संभाग के समस्त जिले, पांचवे चरण में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के समस्त जिले, छठवे चरण में रीवा और शहडोल संभाग के सभी जिले तथा सातवें चरण में ग्वालियर और चंबल संभाग के सभी जिलों तक यात्री परिवहन सेवा का विस्तार किया जाएगा। यात्री किराये का निर्धारण थोक मूल्य सूचकांक, श्रम दर, ईंधन दर, पूंजीगत लागत और वर्तमान किराये जैसे कंपोनेंट्स के आधार पर विकसित फार्मूले से किया जाएगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव श्री मनीष रस्तोगी, अपर मुख्य सचिव श्री शिव शेखर शुक्ल, इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Nov 2025, 09:49 PM
कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने पशुपतिनाथ मेले के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
20 नवंबर को कैलाश खेर के आगमन को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा
मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने भगवान पशुपतिनाथ मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। आगामी 20 नवंबर को प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर के आगमन एवं कार्यक्रम को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर संपूर्ण साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था, पीने के पानी की उपलब्धता तथा सुरक्षा प्रबंधन को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मंच के पीछे ग्रीन रूम बनाने तथा सेक्टरवार ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए। पशुपतिनाथ मंदिर परिसर और कार्यक्रम स्थल पर मवेशियों का प्रवेश प्रतिबंधित रखने के लिए प्रभावी व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, मेला सभापति, एएसपी, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

posted by : Admin/Pointer Media
18 Nov 2025, 09:38 PM
मंदसौर पुलिस थाना गरोठ की अवैध शराब की तस्करी करने वाले के विरूद्ध बडी कार्यवाही मारूति सुजुकी कार मे 30 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार
मन्दसौर /श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मदंसौर श्री विनोद कुमार मीणा के अवैध शराब की तस्करी करने वाले वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया। जिसके पालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील, SDOP महोदय गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ निरीक्षक हरीश मालवीय के कुशल निर्देशन मे दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सउनि बलवानसिंह देवडा व उनकी टीम द्वारा 30 पेटी देशी प्लेन/मसाला शराब किमती 150000 रूपये, मारुती सुजुकी कार क्रमांक- MP-14,ZF-5211 किमती-9,00000/रुपये सहित 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण दिनांक 18.11.2025 को सउनि बलवानसिंह देवडा को मुखबीर सूचना मिली की एक व्यक्ति
एक सफेद रंग की मारुती कार क्रमांक- MP-14,ZF-5211 अवैध देशी शराब भानपुरा की तरफ से शामगढ़ की तरफ जाने वाला है। सूचना विश्वसनीय होने से तुरन्त कार्यवाही करते हुए रूपरा फंटा भानपुरा रोड गरोठ पर मुखबीर द्वारा बताये वाहन को रोककर वाहन चालक का नाम पता पुछते उसनें अपना नाम विदवानसिंह सिसौदिया पिता विक्रमसिंह सिसौदिया जाति-सौंधिया राजपुत उम्र-31 वर्ष निवासी माकडी चामुण्डा थाना-शामगढ जिला-मन्दसौर का होना बताया जिसके कब्जे वाले वाहन मारुती सुजुकी कार क्रमांक- MP-14,ZF-5211 की तलाशी लेते वाहन के अन्दर पिछे वाली सीट पर व डिक्की में 20 पेटी में सफेद रंग की देशी प्लेन शराब 180 लीटर किमती 100000/ रुपये व 10 पेटी में देशी मसाला लाल शराब 90 लीटर किमती 50000/रुपये कुल शराब 270 लीटर कुल किमती-150000/ रुपये के होना पाये गये, जिस पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा-34(2) म.प्र. आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने उक्त देशी शराब को वाहन मारुती सुजुकी कार क्रमांक- MP-14,ZF-5211 किमती-9,00000/रुपये सहित जप्त कर वापसी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
विदवानसिंह सिसौदिया पिता विक्रमसिंह सिसौदिया जाति-सौंधिया राजपुत उम्र-31 वर्ष निवासी माकडी चामुण्डा थाना-शामगढ जिला-मन्दसौर
जप्त मश्रुका
1.20 पेटी देशी प्लेन शराब 180 लीटर किमती 100000/रुपये व 10 पेटी देशी मसाला लाल शराब 90 लीकाटर किमती 50000/रुपये कुल शराब 270 लीटर कुल किमती-150000/रुपये
2. मारुती सुजुकी कार क्रमांक- MP-14,ZF-5211 किमती-9,00000/रुपये
सराहनीय कार्य
निरीक्षक हरीश मालवीय थाना प्रभारी गरोठ एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Nov 2025, 09:33 PM
सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने प्रेस वार्ता के माध्यम से सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पदयात्रा की जानकारी दी
मंदसौर 18 नवंबर 2025 / लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने तिरुपति होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 19 नवंबर को निकाली जाने वाली भव्य पदयात्रा की विस्तृत जानकारी साझा की। सांसद श्री गुप्ता ने बताया कि यह पदयात्रा अभियान का एक अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति कर्तव्य भावना को मजबूत करना है। यह पहल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat द्वारा संचालित की जा रही है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी आधारित विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित है।

इस दौरान योजना समिति के सदस्य श्री राजेश दीक्षित ने पदयात्रा के निर्धारित रूट की जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर सहित पत्रकारगण उपस्थित रहे।
अभियान की पृष्ठभूमि
मंत्रालय द्वारा 6 अक्टूबर 2025 को “Sardar @150 Unity March” का शुभारंभ किया गया था। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है, जिन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने का असाधारण कार्य किया। यह पदयात्रा उसी एकता और राष्ट्रभावना को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास है।
अभियान के चरण
जिला स्तरीय पदयात्राएँ (31 अक्टूबर – 25 नवंबर 2025) तक चलेगी।

प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के जिलों में 3 दिन तक 8-10 किमी की पदयात्रा आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ। सरदार पटेल के जीवन पर संगोष्ठियाँ। नुक्कड़ नाटक। सामूहिक देशभक्ति गीत, संस्थाओं में “एकता दिवस” आयोजन, योग एवं स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, सरदार पटेल की प्रतिमा/चित्र पर श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर भारत पर व्याख्यान व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
राष्ट्रीय पदयात्रा (26 नवंबर – 6 दिसंबर 2025) करमसद (पटेल का जन्मस्थान) से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवडिया तक 152 किमी की राष्ट्रीय पदयात्रा आयोजित की जाएगी। यह पदयात्रा सरदार पटेल के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करेगी।
सांसद श्री गुप्ता ने सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से इस ऐतिहासिक पदयात्रा में अधिकतम सहभागिता का आह्वान किया।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Nov 2025, 07:35 PM
सुवासरा क्षेत्र में मतदान केंद्र 55 बांकली बना पहला केंद्र जिसने SIR का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण किया
बीएलओ श्री भरत कुमार व्यास ने बीएलओ ऐप पर गणना पत्रक शत-प्रतिशत अपडेट कर हासिल की सफलता
कलेक्टर ने प्रशंसा कर, बीएलओ को दी शुभकामनाएं
मंदसौर / जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR–26) का कार्य कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशन में लगातार प्रगति पर है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र सुवासरा के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 55 बांकली ने शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।

बीएलओ श्री भरत कुमार व्यास ने गणना पत्रक को बीएलओ ऐप पर पूर्ण रूप से अपडेट कर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर द्वारा उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई हैं।
बीएलओ द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है, जिससे मतदाता सूची सुधार एवं सत्यापन की प्रक्रिया को नई गति मिली है। प्रशासन ने इसे एक आदर्श उदाहरण के रूप में माना है, जो अन्य मतदान केंद्रों को भी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती शिवानी गर्ग के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में मतदान केंद्र 55 बांकली पहला केंद्र बनकर उभरा है जिसने अपना कार्य पूर्ण कर लिया है।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Nov 2025, 07:33 PM
पेंशनर्स के जीवन प्रमाण-पत्र बनाने हेतु डाक विभाग द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान
मंदसौर / डाकघर अधीक्षक द्वारा बताया गया कि मंदसौर डाक संभाग के अंतर्गत मंदसौर एवं नीमच जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण पोस्ट ऑफिस के माध्यम से पेपरलेस प्रक्रिया के द्वारा पेंशनर्स के जीवन प्रमाण-पत्र बनाने हेतु 30 नवम्बर 2025 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार के समस्त पेंशनर मंदसौर एवं नीमच जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण डाकघरों के माध्यम से पेपरलेस प्रक्रिया के द्वारा जीवन प्रमाण-पत्र बनवाने की सुविधा का लाभ उठा सकते है जिसके लिए 70 रूपये शुल्क देय है।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Nov 2025, 07:31 PM
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त वितरण 19 नवंबर को, 21वीं किस्त वितरण दिवस को "पीएम किसान दिवस" के रूप में मनाया जाएगा
मंदसौर / अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21 वीं किश्त वितरण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा 19 नवंबर 2025 को किया जाएगा। 21 वीं किस्त वितरण दिवस को "पीएम किसान दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष में कुल 6 हजार रूपये की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Nov 2025, 07:29 PM
मंदसौर में ओलम्पियाड परीक्षा 2025-26 का सफल आयोजन, निरीक्षण दल ने किया केन्द्रों का निरीक्षण
मंदसौर / जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी द्वारा बताया गया कि मंदसौर जिले में राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार ओलम्पियाड परीक्षा 2025-26 का आयोजन जिले के 05 विकासखण्डों हुआ। जिसमें 18425 छात्रों ने परीक्षा दी

जिसमें लगभग 88 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति रही परीक्षा में कक्षा 2 से 8 तक के छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षा के तर्ज पर ओ.एम.आर.शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल किया इस परीक्षा से छात्र स्कूल स्तर से ही प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार हो जाते है। जिला शिक्षा केन्द्र मंदसौर द्वारा सुचारू परीक्षा संचालन के लिए निरीक्षण दल का गठन किया जिसमें डीपीसी श्री रामेश्वर डांगी, एपीसी श्री श्यामलाल धनगर श्री भगवती शर्मा, (एपीसी, बीआरसी) एपीसी श्री हेमन्त वर्मा एपीसी मुकेश सिंह चौहान, एपीसी श्री गंगाधर पंवार, एपीसी श्री रामलाल लोदवार, बीआरसीसी श्री शिशिर विजयवर्गीय, श्री गोविन्द माली, श्री नेपाल सिंह तौमर, द्वारा प्रत्येक केन्द्र का निरीक्षण किया।

posted by : Admin/Pointer Media
18 Nov 2025, 07:27 PM
सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर 19 नवंबर को निकलेगी भव्य पदयात्रा, एडिफाई स्कूल से प्रातः 8:30 बजे होगा शुभारंभ
मंदसौर / सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 19 नवंबर को भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुकूल जैन ने बताया कि पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे एडिफाई स्कूल से होगा, जिसके लिए सुबह 8:00 बजे से प्रतिभागियों का एकत्रीकरण प्रारंभ हो जाएगा।
यात्रा एडिफाई स्कूल से गुराडिया, रलायता, मुल्तानपुरा चौपाटी, कृषि उपज मंडी, श्री कोल्ड चौराहा, रानी लक्ष्मीबाई चौराहा तथा सहकारी बाजार होकर सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा पर समापन करेगी। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसमुदाय, छात्र, किसान, व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत एवं अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी।
यात्रा के मुख्य आयोजन इस प्रकार रहेंगे
प्रातः 8:30 बजे से एडिफाई स्कूल: छात्र सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रातः 10:30 बजे: गुराडिया एवं श्रीजी कॉलेज तक यात्रा
प्रातः 11:00 बजे: ग्राम रलायता में किसान सम्मेलन
दोपहर 12:30 बजे: मुल्तानपुरा चौपाटी एवं भुन्याखेड़ी में स्वागत
दोपहर 1:00 बजे: कृषि उपज मंडी में व्यापारी सम्मेलन
दोपहर 2:30 बजे: श्रीकोल्ड चौराहा पर स्वागत
दोपहर 3:00 बजे: रानी लक्ष्मीबाई चौराहा पर मातृशक्ति सम्मेलन
शाम 4:30 बजे: सहकारी बाजार होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा पर युवा सम्मेलन एवं यात्रा का समापन
पदयात्रा का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, कार्य और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Nov 2025, 06:09 PM
अवैध पिस्टल व कारतूस सप्लाई के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़, एक अवैध पिस्टल व 03 जिंदा कारतूस सप्लाई के आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एमपी के मंदसौर जिले से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेन्ज उदयपुर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान आपरेशन सुदर्शन चक्र में जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. जिला चित्तौडगढ के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कानि. वीरेंद्र ,सुमित, राकेश, देवेंद्र द्वारा थाना कोतवाली निम्बाहेडा के आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित आरोपी कमल पुत्र नाथूलाल राठौर तेली निवासी कोटड़ा बहादुर पुलिस थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर थाने के आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित होने से नाहरगढ़ इलाके से पुलिस द्वारा सूचना संकलन कर मुखबीर सूचना के आधार पर डिटेन कर आवश्यक अनुसंधान के बाद गिरफतार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से अनुसंधान जारी हैं। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर के कानि. महेंद्र सिंह और लियाकत मेव का भी योगदान रहा।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Nov 2025, 04:58 PM
जंगली जानवर ने किया मजदूर पर हमला, मजदूर की मौत, पिपलिया मंडी पुलिस ने जांच शुरू की
पिपलिया मंडी । क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जबग्राम बालागुड़ा निवासी कारूलाल भील (40) की जंगलीजानवर के हमले में मौत हो गई। यह घटना माद वाले मगरों की पहाड़ी के पास हुई, जहाँ कारूलाल किसी काम से गया था। हमले की सूचना मंगलवार सुबह ग्रामीणों को मिली, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, मिली जानकारी के अनुसार कारूलाल अविवाहित था और मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करता था। वह रोज़ की तरह सुबह घर से जंगल की ओर गया था। जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ समय बाद पहाड़ी क्षेत्र में उसका शव मिला, जिसके शरीर पर जगली जानवर के हमले के गंभीर निशान थे। सूचना मिलते ही पिपलिया पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार यह साफ नहीं हो सका है कि कारूलाल पर हमला किस जंगली जानवर ने किया। क्षेत्र में जंगली जानवरों व वन्य जीवों की आवाजाही काफी समय पहले पहले दर्ज की जा चुकी है, घटना के बाद आसपास के किसानों और चरवाहों में दहशत है। पुलिस व वन विभाग अब हमलावर जानवर की पहचान और घटना के सटीक समय की जांच कर रहे हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Nov 2025, 12:13 PM
जयपुर में चमके आलोट के खिलाड़ी — MMA चैंपियनशिप में जीते चार पदक
आलोट / दुर्गाशंकर पहाड़िया/ जयपुर में आयोजित 4th इंडियन एमएमए चैंपियनशिप में आलोट के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। देशभर से आए सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच हुए मुकाबलों में आलोट के युवा फाइटरों ने तकनीक, फिटनेस और मजबूत फाइट स्पिरिट का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान आलोट के खिलाड़ियों की फुर्ती और आक्रामकता ने जजों सहित दर्शकों को भी प्रभावित किया।
विभिन्न वेट कैटेगरी में हुए मुकाबलों में विजय पिता शंकरनाथ योगी ने दमदार तकनीक और लगातार आक्रमण के दम पर स्वर्ण पदक जीता। परी पिता अनिल दुलगाज ने शानदार मूवमेंट और आत्मविश्वास भरे खेल के साथ स्वर्ण पदक अर्जित किया। खुशी पिता गेंदालाल शर्मा ने नियंत्रित और सधा हुआ खेल दिखाते हुए फाइनल तक पहुँचकर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं प्रियंका पिता अनिल सोलनकर ने मजबूत रक्षा और संयमित कौशल के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से आलोट, रतलाम और पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। स्थानीय खेल प्रेमियों के अनुसार इन युवा प्रतिभाओं ने साबित कर दिया कि छोटे नगरों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं।
खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में कोच पायल योगी तथा वुल्फ फाइटर्स एंड मार्शल आर्ट्स क्लब आलोट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्लब द्वारा दिए जा रहे नियमित अभ्यास, तकनीकी प्रशिक्षण और अनुशासन के कारण ही आलोट के युवा लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर रहे हैं।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खिलाड़ियों की सफलता ने क्षेत्र के युवाओं को मार्शल आर्ट्स और अन्य खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित किया है।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Nov 2025, 11:32 AM
जैसे उच्च नेताओं के संस्कार वैसे इन्दर सिंह परमार के बोल - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल
क्या मोदीजी के नक़्शे कदम पर भाजपा के अन्य नेतागण ?
नीमच। मध्यप्रदेश के भाजपा से झुड़े अनेक नेता मंत्री निरंतर अमर्यादित और बेशर्म बयान देने में बाज नहीं आ रहे है ,कभी हाइवे पर अमर्यादित कृत्य करते हुए तो कभी होटलो में रंगरेलिया मनाते हुए भाजपा से झुड़े अनेक नेताओ के विडिओ फोटो वायरल हो रहे है तो दूसरी और इन्ही भाजपा के नेताओ के सरकारी कर्मचारियों अधिकारियो को धमकाते हुए ऑडियो क्लिप वायरल हो रहे है। निरंतर अनेक अमर्यादित कृत्य होने पर भी भाजपा पार्टी हाईकमान द्वारा कोई भी कार्यवाही न होने पर अन्य नेता भी उसी राह पर चल पड़े है और प्रदेश में एक के बाद एक मंत्री अमर्यादित बयान देने में शर्म भी महसूस नहीं कर रहे है जबकि भाजपा अपने आप को संस्कारित पार्टी होने का दावा करती है दूसरी और स्वयं मोदीजी विपक्षी नेताओ पर मंचो से कई बार अमर्यादित भाषा का उपयोग कर चुके है जिससे लगता है की पार्टी के अन्य नेता भी उन्ही के नक़्शे कदम पर चलते हुए अपने बयानों से प्रदेश को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। ऐसा ही एक वाकया है जब प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने अपने बयान में महान समाज सुधारक राम मोहन राय को अंग्रेजो का दलाल बता दिया जबकि परमार स्वयं उच्च शिक्षा मंत्री है जिनके कंधो पर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी है और इस प्रकार का बयान देना अशोभनीय होने के साथ ही उस पवित्र आत्मा के चरित्र को कलंकित करना है।
आम आदमी पार्टी के इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा की जिस प्रकर से मोदीजी स्वयं मंचो से कई बार विपक्षियों पर निशाना साधते हुए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते है उन्ही के नक़्शे कदम पर चलते हुए भाजपा से जुड़े नेतागण जिसमे इन्दर सिंह परमार के साथ ही कर्नल सोफिया कुरैशी पर केबिनेट मंत्री विजय शाह का बयान , भाई बहन को लेकर कैलास विजयवर्गीय का बयान , मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने आतंकवादियों को हमारे जैसे अमर्यादित बयान दिए थे जिसक पुरे देश में विरोध हुआ था लेकिन आज दिनाक तक इन सभी असंस्कारित मंत्रियो नेताओ के ऊपर कोई भी कार्यवाही भाजपा संघठन द्वारा और मोदीजी द्वारा नहीं की गई जिससे स्वतः प्रमाणित होता है की भाजपा किस प्रकार से अपने असंस्कारित नेताओ को प्रश्रय देने का कार्य कर रही है और अपने मूल सिद्धांत संस्कारित पार्टी होने का दावा स्वतः ही खरिज कर रही है।
अग्रवाल ने कहा की एक और घटना से भाजपा के असंस्कारित होने का दावा पुख्ता होता है जब सुशासन का राग अलापने वाली भाजपा असंस्कारित नेताओ को बर्खास्त न करते हुए बिहार में उनके ही मंत्री जब करोड़ो रूप[ये के भरस्टाचार की पोल खोलता है तो भरस्टचार की पोल खोलने वाले मंत्री को ही छः साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर देती है जिससे भाजपा के असंस्कारित होएं का दावा पुष्ट हो जाता है । प्रश्न उठता है की जब भाजपा भरस्टाचार के खिलफ आवाज उठाने वाले एक मंत्री को पार्टी से निष्काषित कर सकती है है तो प्रदेश को अपने बयानों से शर्म सार करने वाले मंत्रियो नेताओ को क्यों नहीं ?
posted by : Admin/Pointer Media
18 Nov 2025, 08:42 AM
कांग्रेस ने दिया BLA 2 को विशेष प्रशिक्षण,बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर, मतदाता का सहयोग कर हमें SIR को पूर्ण करवाना है - बागड़ी
SIR में जिले के प्रत्येक पोलिंग पर पहुंचेंगे कांग्रेस पदाधिकारी -- तरुण बाहेती

नीमच। पूरे देश में एसआईआर अभियान चल रहा है, जिसके तहत मतदाता सूची के सुधार, नाम जोड़ने और त्रुटि संशोधन की प्रक्रिया जारी है। बीएलए-2 प्रतिनिधियों को इस प्रशिक्षण के माध्यम से जरूरी तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है,ताकि वे घर-घर जाकर मतदाताओं को सही जानकारी दे सकें और पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़ सकें। पुनरीक्षण कार्य के माध्यम से हमे मतदाता का सहयोग कर बूथ स्तर तक संगठन को भी मजबूत करने का काम करना है।


यह बात कांग्रेस के जिला प्रभारी अरविंद बागड़ी(इंदौर) ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में रविवार को नीमच विधानसभा स्तरीय बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एसएआर से जुड़ी चुनौतियों के लिए तैयार करना है ताकि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती मिले और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।
एसआईआर अभियान से कांग्रेस के वोट कम करने का प्रयास-
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती ने आरोप लगाया कि निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘SIR’ (Special Intensive Revision) अभियान का उपयोग भाजपा कांग्रेस के वोटों को कम करने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती का सामना करने के लिए कांग्रेस ने बूथ लेवल पर बीएलए नियुक्ति कर उन्हें प्रशिक्षण देने की पहल की है। उन्होंने कहा कि नीमच से पूर्व जावद और मनासा विधानसभा क्षेत्रों में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। आगे ब्लॉक और मंडलम स्तर पर भी इसी तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर सामान्य लोगों को दस्तावेजी और तकनीकी प्रक्रियाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे देखते हुए यह प्रशिक्षण जरूरी था।
एसआईआर से जुड़े बिंदुओं पर दिया गया प्रशिक्षण-
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर के तहत जिला कांग्रेस कमेटी नीमच द्वारा विधानसभा स्तरीय बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार दोपहर गांधी भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नीमच विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त बीएलए-2 प्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एसएआर से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस प्रभारी अरविंद बागड़ी इंदौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तरुण बाहेती ने की। इस अवसर, जिला प्रशिक्षक अनूप जोशी मंदसौर तथा जिला निर्वाचन प्रभारी बृजेश मित्तल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस द्वारा नवनियुक्त बीएलए-2, मंडलम प्रभारी, मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्ष, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच, पार्षद, एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ सम्पत स्वरूप जाजू, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द चोपड़ा,पीसीसी मधु बंसल, नाथूसिंह राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक, राकेश अहीर, बलवंत पाटीदार, मोनू लोक्स, युवा जिलाध्यक्ष मन्नू बना, महिला जिलाध्यक्ष आशा सांभर,नारायण दास बाहेती,भगत वर्मा, ओम दीवान, योगेश प्रजापति, हिदायतउल्ला खान, गजेंद्र यादव, कमल मित्तल, उमराव सिंह राठौर, बाबू सलीम,मुकेश कालरा,विमल शर्मा, बबली तंवर, संदीप चौधरी,सईद काले,राजेंद्र सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। प्रशिक्षण शिविर में सभी BLA 2 का पंजीयन कर शिविर की शुरुआत करी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ पृथ्वीसिंह वर्मा ने किया।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Nov 2025, 06:19 PM
ग्राम सोमचढ़ी में किसान के बाड़े में भीषण आग, एक भैंस की मौत — लाखों का नुकसान
आलोट/बरखेड़ा कला/दुर्गाशंकर पहाड़िया) थाना बरखेड़ा कला क्षेत्र के ग्राम सोमचढ़ी में सोमवार तड़के किसान के बाड़े में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। घटना रात लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। आग की लपटें उठते देख ग्रामीण मौके पर पहुँचे और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर नियंत्रण तो पा लिया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान मदनलाल पिता शोभाराम राठौर, निवासी ग्राम सोमचढ़ी, के खेत पर बने बाड़े में भैंसें बंधी हुई थीं। अचानक भड़की आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरा बाड़ा चपेट में आ गया। आगजनी में बंधी पाँच भैंसों में से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि दो भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं। बाड़े में रखा भूसा, लकड़ी, चारा, पाड़ा–पाड़ी और अन्य सामग्री भी जलकर नष्ट हो गई।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने के प्रयास किए, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुँचकर आग को पूरी तरह काबू में लिया।
किसान मदनलाल राठौर के अनुसार, इस घटना में लगभग 8 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Nov 2025, 06:17 PM
खाद संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा, सड़क पर बैठकर किया चक्का जाम
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया/ सोमवार को सुबह से घंटों लाइन में लगे किसानों को खाद नहीं मिलने पर किसानों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज किसानों ने सीधे सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया, जिससे एसडीओपी कार्यालय के सामने आवागमन पूरी तरह थम गया। किसानों का आरोप था कि शासकीय वेयरहाउस पर खाद वितरण की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है और जिम्मेदार अधिकारी स्थिति पर ध्यान नहीं दे रहे।

अचानक हुए चक्का जाम से प्रशासन सकते में आ गया। पुलिस टीम मौके पर पहुँची और काफी मशक्कत के बाद किसानों को समझाइश दी। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक खाद वितरण शुरू नहीं होगा, वे सड़क नहीं छोड़ेंगे। लंबी बातचीत के बाद किसान मानकर मार्ग से हटे।

इसके बाद सभी किसान आलोट तहसील के पीछे स्थित शासकीय वेयरहाउस पहुंचे। दबाव बढ़ता देख अधिकारियों ने तुरंत व्यवस्थाएँ दुरुस्त कीं और सुचारू रूप से खाद वितरण प्रारंभ किया, जिसके बाद किसानों में आंशिक संतोष देखा गया।

posted by : Admin/Pointer Media
17 Nov 2025, 02:56 PM
नीमच जिला कांग्रेस ने किया युवा कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारीयो का स्वागत, युवा साथियों ने कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा की ली शपथ
नीमच, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा संपन्न युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में नीमच जिले में निर्वाचित युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का जिला कांग्रेस नीमच द्वारा किया गया।
कांग्रेस की युवा इकाई युवा कॉंग्रेस में पद हेतु संगठन में सदस्य बना कर मतदान करने की परम्परा है। इसी प्रक्रिया से युवा कांग्रेस में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं नीचे की इकाई निर्वाचित होकर मिले मत अनुसार पद प्राप्त होता है।

नीमच जिले में इसी प्रक्रिया से युवा कांग्रेस से पदाधिकारी का निर्वाचन हुआ है इन्हीं सभी निर्वाचित युवा पदाधिकारियों का जिला कांग्रेस कार्यालय गांधीभवन में नीमच जिला कांग्रेस कमेटी की और से रविवार को स्वागत अभिनन्दन किया गया । इस दौरान जिला कांग्रेस प्रभारी अरविंद बागड़ी ने कहा कि युवक कांग्रेस के कार्यकर्त्ता संगठन कि आन-बान शान है। सभी युवा मुझे होकर संगठन को मजबूत करने में लग जाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि आने वाले सभी चुनावो मे युवक कांग्रेस अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा कहा कि युवक कांग्रेस कार्यकर्त्ता मतदाता सूची के गहन परीक्षण मे मुस्तैदी से कार्य पर जुट जाए एवं घर घर जाकर मतदाताओ से सम्पर्क कर फार्म भरवाने मे BLO 2 से समन्वय बनाकर उनकी भी मदद करे। इस दौरान सभी युवा साथियों ने कर्मठता से कांग्रेस संगठन का काम करने की शपथ ली।

स्वागत समारोह मे इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ सम्पत स्वरूप जाजू, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, प्रदेश सचिव सत्यनारायण पाटीदार, मंगेश संघई, बृजेश मित्तल, बृजेश सक्सेना, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सोनी,विनोद दक, राकेश अहीर, राजू गरासिया, बलवंत पाटीदार, डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा, नारायण दास बाहेती, महिला जिलाध्यक्ष आशा सांभर,भगत वर्मा, ओम दीवान, योगेश प्रजापति, नाथू सिंह राठौर, हिदायतउल्ला खान, गजेंद्र यादव, कमल मित्तल,मनीष पोरवाल, बाबू सलीम, महेंद्र उपाध्याय, अंकित जैन सहित बड़ी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
नवनिर्वाचित हुए निम्न पदाधिकारी का हुआ स्वागत- संगठन कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह मन्नु बना, विधानसभा अध्यक्ष अशोक गुर्जर, अजय यादव, श्रवण सेन,जिला पदाधिकारी अर्जुन गुर्जर, पुष्पेंद्र सिंह, रमेश मेघवाल, रामप्रसाद धनगर,राहुल अहीर, राजेंद्र मीणा,विधानसभा उपाध्यक्ष कमल छपरीबंद, कुलदीप सेन, यश लोहार,युवराज जरिया,अर्जुन धनगर, ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा ,सुनिल धाकङ,बंटी जाट, रजत सेठिया ,पृथ्वी राज़ मेघवाल,ब्लॉक उपाध्यक्ष नितेश कुमावत,अभिषेक टेलर,राजेश सेन, अंकित जाजोरिया,उत्तम सिंह, सुरज गुर्जर,निवेश सिंहल, दिलीप राठौड़, जीतू बैरागी,आदि उपस्थित थे। नव नियुक्त नीमच युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह मन्नू बना ने अपने निर्वाचन के लिए सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त किया ।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Nov 2025, 09:39 AM
विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु पंचायत एवं नगरीय निकायों में हेल्प कैंप प्रारंभ, प्रत्येक केंद्र पर गणना पत्रक लेने काम निरंतर जारी
मतदाता गणना पत्रक भरकर तुरंत जमा करें, हेल्प कैंप पर मिलेगी हर संभव मदद
मंदसौर / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशन में जिले की सभी पंचायत भवनों एवं नगरीय निकायों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य हेतु हेल्प कैंप प्रारंभ कर दिए गए हैं। इन कैंपों में लगातार उपस्थित रहकर प्रत्येक केंद्र पर गणना पत्रक लेने का कार्य सुचारू रूप से जारी है।

कैंपों में पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्राम स्तरीय समस्त अमला तैनात है, जो पुनरीक्षण संबंधी सभी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन कर रहे हैं। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो नियमित रूप से कैंपों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं तथा गणना पत्रकों के एकत्रीकरण को सुनिश्चित कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने आम जनों से अपील की है कि वे गणना पत्रक भरकर शीघ्र बीएलओ को जमा कराएं। यदि फॉर्म भरने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो संबंधित बीएलओ से संपर्क करें। बीएलओ प्रत्येक नागरिक की सहायता के लिए उपलब्ध हैं और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

जिला प्रशासन ने कहा है कि सभी नागरिक पुनरीक्षण कार्य में सहयोग कर अपने मतदाता सूची संबंधी विवरणों का सत्यापन और अद्यतन अवश्य कराएं।

posted by : Admin/Pointer Media
16 Nov 2025, 09:47 PM
राष्ट्रीय एकीकृत बागवानी मिशन ने बदली किसान यशवंत पाटीदार की तकदीर, संतरे की बागवानी से कमा रहे सालाना 10 से 15 लाख रुपए
आधुनिक खेती से 50 लोगों को दे रहे रोजगार, किसानों के बने प्रेरणा स्रोत
मंदसौर / मंदसौर जिले के ग्राम जवासिया के किसान यशवंत पाटीदार आज क्षेत्र के प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। एक समय वे परंपरागत खेती करते थे, जिससे उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा था। बार-बार के नुकसान से निराश होकर उन्होंने अपनी खेती का रुख बागवानी मिशन की ओर मोड़ा। यहीं से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत हुई।

उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय एकीकृत बागवानी मिशन के सहयोग से उन्होंने अपने 15 बीघा खेत में 1500 संतरे के पौधे लगाए। विभाग की सहायता से उन्हें ड्रिप इरिगेशन प्रणाली, जीर्णोद्धार योजना, दवाइयाँ, पंप, कैची, एवं अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए। इससे सिंचाई में पानी की बचत होने के साथ-साथ उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

आज यशवंत पाटीदार के खेत से वर्ष में दो बार संतरे की फसल प्राप्त होती है। उन्हें सालाना लगभग 800 से 900 क्विंटल संतरे का उत्पादन होता है, जिसे वे 8 से 52 रुपए प्रति किलो के भाव में बेचते हैं। उनके संतरे की गुणवत्ता और मिठास के कारण महाराष्ट्र, शाजापुर, बड़ोद, मंदसौर, कोलकाता और दिल्ली तक के व्यापारी स्वयं उनके खेत पर आकर खरीदारी करते हैं।

बागवानी की इस नई दिशा ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि अब वे हर वर्ष 10 से 15 लाख रुपए की आय अर्जित कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बगीचे में लगभग 50 लोगों को रोजगार भी प्रदान किया है।

यशवंत पाटीदार का कहना है, बागवानी मिशन ने मेरे जीवन की दिशा बदल दी। आज मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उद्यानिकी विभाग का आभारी हूँ, जिन्होंने हमें आधुनिक खेती के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई।

उनकी यह सफलता यह साबित करती है कि यदि किसान नई तकनीक और योजनाओं को अपनाएँ, तो खेती केवल आजीविका नहीं बल्कि समृद्धि का साधन बन सकती है।

posted by : Admin/Pointer Media
16 Nov 2025, 09:44 PM
एसीएस श्री राजोरा ने गांधीसागर बांध का किया निरीक्षण, अपस्ट्रीम वीडियोग्राफी और 3D मॉडलिंग के प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश
मंदसौर / कार्यपालन यंत्री गांधीसागर श्री चरावंडे ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, भोपाल श्री राजेश राजोरा द्वारा जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गांधीसागर बांध का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसीएस श्री राजोरा ने बांध पुनर्वास एवं सुधार कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें बांध की गैलरी में रीमिंग कार्य, बांध पर ग्राउटिंग कार्य तथा अन्य तकनीकी सुधारों का अवलोकन शामिल था। उन्होंने बांध से संबंधित आगामी आवश्यक कार्यों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा भी की।

इसी क्रम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा बांध की बढ़ती उम्र को ध्यान में रखते हुए अपस्ट्रीम वीडियोग्राफी और 3D मॉडलिंग के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। एसीएस श्री राजोरा ने बांध की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए CISF/SISF की तैनाती के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

posted by : Admin/Pointer Media
16 Nov 2025, 09:41 PM
करणी सेना परिवार का दीपावली मिलन समारोह एवं तहसील स्तरीय नवीन दायित्व की घोषणा हुई।
मल्हारगढ़ / दरबार कुम्हारी 9685238784/ श्री करणी सेना परिवार तहसील मल्हारगढ़ में आज दीपावली मिलन समारोह श्री सांवलिया सेठ मंदिर बरखेड़ा पंथ गुड़भेली रोड़ मंदिर परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर श्री करणी सेना परिवार प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गिरिराज सिंह जी धंदोड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष भामाशा कृष्णपाल सिंह शक्तावत मुंदेड़ी, श्री करणी सेना परिवार महिला विंग प्रदेश प्रभारी श्रीमती दुर्गेश कुंवर जी भाटी, मंदसौर जिला अध्यक्ष श्री रविंद्रसिंह जी राणा, मंदसौर नगर अध्यक्ष मार्शल बना, करणी सेना परिवार महिला विंग तहसील अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वर कुंवर जी की उपस्थिति में नवीन दायित्व मल्हारगढ़ मंडल अध्यक्ष ठाकुर भारत सिंह शक्तावत ठिकाना मोल्याखेड़ी, मंडल उपाध्यक्ष रामसिंह शक्तावत ठिकाना.चंदवासा, मंडल मीडिया प्रभारी कुंवर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ठिकाना. कुम्हारी, पिपलिया मंडी मंडल अध्यक्ष कुंवर लोकेंद्र सिंह सोनगरा ठिकाना.गुड़भेली, मंडल उपाध्यक्ष कुंवर कृष्णपाल सिंह शक्तावत ठिकाना.सोकड़ी।
झारड़ा मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह सोनगरा ठिकाना.आड़मालिया, मंडल सचिव इंदरसिंह चंद्रावत ठिकाना.तुमड़ी, मंडल मीडिया प्रभारी कुलदीपसिंह शक्तावाद ठिकाना.बोरखेड़ी, मल्हारगढ़ एवं झारड़ा मंडल विधिक सलाहकार कुंवर महावीर सिंह शक्तावत ठिकाना.पामाखेड़ा एवं मल्हारगढ़ तहसील संरक्षक के रूप में श्री सांवलिया सेठ मंदिर के मुख्य पुजारी श्री ओंकार लालजी जोशी को नियुक्त किया गया। अतिथियों ने आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनकर उज्जवल भविष्य की कामना की एवं तन मन धन लगन एवं ईमानदारी से संगठन मैं कार्य करने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने की शुभकामनाएं दी। आपने कहा कि आप अपने-अपने मंडल में कार्यकारिणी का विस्तार करें और करणी सेना परिवार संगठन को मजबूत बनाएं।
बैठक को संबोधित करते हुए।
तहसील संरक्षक श्री जोशी ने कहा कि राजपूत समाज हमेशा से सनातन धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अग्रणी रहा है मेरी शुभकामनाएं आपको है आप संगठन में रहकर सत्य के लिए अपनी आवाज को बुलंद करें।
भामाशाह ने कहा कि हम राजपूत ही नहीं अपितु सभी समाज की रक्षा करना है।
हमें हर वर्ग और हर जाति के व्यक्ति के लिए कार्य करना है हमारे पूर्वजों ने कभी जातिवाद नहीं किया वह सदैव राष्ट्र की रक्षा के लिए तत्पर रहे हैं हमें उन्हीं के आदर्शो पर चलना है।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गिरिराज सिंह जी धंदोड़ा ने कहा कि जब तक हम संगठित हैं तब तक हमारा अस्तित्व है हमें किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं करना है लेकिन अगर कोई हमारे ऊपर आंख उठा कर देखें तो वह भी हमें सहन नहीं करना है हम अहिंसा परमो धर्म के पुजारी हैं उसके साथ-साथ हम अर्जुन को भी मानते हैं की जो हमें सही से न्याय न दे सके न्याय देने में दूज-भात करें तो हम उसे सबक सिखाना भी जानते हैं और अपना हक लेना भी जानते हैं।
महिला लिंग श्रीमती दुर्गेश कुंवर जी भाटी ने कहा कि आज समय है महिलाओं को और बालिकाओं को भी घर से निकलना होगा न्याय की लड़ाई है करणी सेना परिवार हमेशा सत्य और न्याय के लिए लड़ा है, और आगे भी लड़ता रहेगा हम माता बहनों का भी इस न्याय की लड़ाई योगदान होना चाहिए इसलिए हमें घर से निकाल कर अपनी आवाज को बुलंद करना होगा जब तक हम घर से नहीं निकलेंगे तब तक हम कुछ नहीं कर पाएंगे।
जिला श्री रविंद्र सिंह राणा ने कहा कि हम अपने न्याय और हक की के लिए आवाज उठाते रहे हैं और उठाते रहेंगे प्रशासन अपना तानाशाही रवैया अपना ना छोड़े हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं हमने पहले भी जो आंदोलन किए हैं वह लोकतंत्र की मर्यादा में रहकर किए हैं आगे भी हम जो भी आंदोलन करेंगे या करणी सेना परिवार के लिए कार्य करेंगे वह लोकतंत्र के दायरे में रहकर करेंगे लेकिन प्रशासन हमें कमजोर न समझे हम पहले भी जंबूरी मैदान में अपने हक और आत्म सम्मान के लिए लड़े हैं।
आने वाले हरदा आंदोलन के लिए भी हम लड़ेंगे हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं और हम अपनी आवाज को और समाज को जागृत करने के लिए समाज और समाज के युवाओं पर हो रहे अत्याचारों कुठाराघात को सहन नहीं करेंगे और प्रशासन को आईना दिखाने के लिए एक बार फिर सर्व समाज को साथ लेकर आंदोलन करेंगे हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि हमें न्याय नहीं मिल जाता। अतिथियों ने श्री सांवलिया सेठ की विशेष महा आरती की। इस अवसर पर मल्हारगढ़ तहसील एवं आसपास के क्षेत्र के सभी ठिकानों से बना हुकुम मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन करणी सेना परिवार जिला प्रवक्ता दरबार कुम्हारी एवं आभार राजेंद्र सिंह शक्तावत बरखेड़ा जयसिंह ने व्यक्त किया।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Nov 2025, 09:37 PM
प्रख्यात कवि अजय सोनी उर्फ मुन्ना बैट्री के साथ हुई धोखाधडी के आरोपी को जिला बडवानी क्षेत्र से किया गिरफ्तार
मंदसौर / पुलिस अधीक्षक श्री विनोद मीना के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसौर श्री टीएस बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मदंसौर श्री जेएस भास्कर के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली पीएस राठौड के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधडी के आरोपी को जिला बडवानी के अंजड थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- इस प्रकार है कि दिनांक 16.08.25 को थाना शहर कोतवाली पर प्रख्यात कवि श्री अजय सोनी उर्फ मुन्ना बैट्री पिता श्री नदंकिशोर उम्र 43 वर्ष निवासी अभिनंदन नगर क़ॉलोनी मंदसौर के द्वारा प्रथम सूचना लेख कराई की आरोपी शांतनु पाटीदार पिता देवराम पाटीदार निवासी अंजड थाना अंजड जिला बडवानी मप्र के द्वारा फरियादी से ए.सी. खरीदने के नाम पर दिनांक 25.04.25 से 28.04.25 के मध्य धोखाधडी कर कुल 31700/- रुपये धोखाधडी कर प्राप्त किये है जो फरियादी द्वारा ए.सी. भी प्रदान नही कि व राशी भी प्रदाय नही करते हुए स्वयं धोखाधडी कर राशी प्राप्त की ।
फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर अपराध क्र 423/25 धारा 318(4),316(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में लिया गया, अनुसंधान के दौरान अंजड में मुखबीर तंत्र सक्रिय कर पुछताछ करने पर जानकारी मिली की आरोपी अपने निवास से फरार चल रहा है, पच्शाच आरोपी के संबंध में और जानकारी एकत्रित कर आरोपी को अंजड से अभिरक्षा में लिया जाकर प्रारंभिक पुछताछ की गई तो ज्ञात हुआ की आरोपी के विरुद्ध महिला छेडछाड संबंधी एक अपराध थाना अंजड पर भी पंजीबद्ध है । पुछताछ उपरांत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जाकर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
गिरफ्तार आरोपी का नाम- आरोपी शांतनु पाटीदार पिता देवराम पाटीदार निवासी अंजड थाना अंजड जिला बडवानी मप्र
पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ थाना प्रभारी कोतवाली, उनि. उमेश व्यास, आर अमित पांचाल, की सराहनीय भूमिका रही ।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Nov 2025, 06:41 PM
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष में “जनजातीय गौरव दिवस” मनाया गया
पिपलिया मंडी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मल्हारगढ़, सेक्टर पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर में आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष में “जनजातीय गौरव दिवस” का आयोजन नवांकुर संस्था मंदसौर सुख समृद्धि वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया गया।

भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को समर्पित इस कार्यक्रम में जनजातीय समाज की सांस्कृतिक धरोहर, उनके संघर्ष और योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्शो एवं विचारों को आत्मसात करते हुए जनजातीय समाज के उत्थान के लिए सामूहिक संकल्प लिए।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जनजातीय समाज के इतिहास और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है और इसी उद्देश्य से जन-जागरूकता अभियानों का आयोजन समय समय पर किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनजाति वर्ग के वरिष्ठ श्री भेरूलालजी दाहना (पूर्व मंडी अध्यक्ष, पिपलिया मंडी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामेश्वर गेहलोद, पूर्व सरपंच श्री बनेसिंह जी का विशेष आतिथ्य रहा। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं संस्था के सदस्य सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्री लखन बैरागी ने किया एवं आभार संस्था सचिव श्री प्रांजल गुप्ता ने माना।

posted by : Admin/Pointer Media
16 Nov 2025, 06:09 PM
धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर सांस्कृतिक रंग बिखरे — प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
आलोट / दुर्गाशंकर पहाड़िया / क्रांतिकारी जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नगर परिषद द्वारा शनिवार को अंबेडकर भवन में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कम राइज एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकनाट्य प्रस्तुत कर जनजातीय संस्कृति की झलक पेश की। मंचासीन अतिथियों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष, बलिदान और समाजोत्थान के कार्यों को नमन किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जैन, पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद पवन शर्मा, अनिल भरावा, आजाद शत्रु, राकेश बैरागी, प्रभारी सीएमओ सीताराम चौहान सहित स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
नगर के विभिन्न शासकीय स्कूलों में बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित रंगोली, भाषण एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नगर परिषद द्वारा मंच से सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पिपलिया सिसोदिया में भी जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। यहां शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा के जीवन, उनके नेतृत्व, अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध उनके आंदोलन तथा जनजातीय समाज को जागृत करने के प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में आनंद चावला, प्रमिला रावत, कल्पना शाक्य, रमेशचंद्र पाटीदार, देवीलाल पाटीदार, जावेद मंसूरी, मनीष पवार आदि उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Nov 2025, 06:06 PM
अष्टापद तीर्थ पर साध्वी मंडल का मंगल प्रवेश, नगर में निकला चल समारोह
आलोट / दुर्गाशंकर पहाड़िया / अष्टापद जैन तीर्थ प्रेरिका जिन शिशु प्रज्ञा श्रीजी सहित साध्वी मंडल का रविवार सुबह अष्टापद तीर्थ में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मंगल प्रवेश हुआ। प्रवेश के अवसर पर अष्टापद ट्रस्ट मंडल के सदस्य तथा हाट पिपलिया जैन श्रीसंघ ने उनकी अगवानी कर चल समारोह निकाला। मार्ग में प्रज्ञा श्रीजी का स्थान–स्थान पर अक्षत से अभिनंदन किया गया।
प्रतापगढ़ में चातुर्मास पूर्ण होने के बाद साध्वी मंडल उग्र विहार कर रविवार को अष्टापद पहुंचे। इस दौरान अष्टापद ट्रस्ट मंडल के आज़ाद सिंह ददडा, डॉ. सुरेश मेहता, सरदार मल चोरडिया, रविंद्र सिंह श्रीमाल, मनीष कोचर, नितेश बांठिया, महेंद्र चोपड़ा, मनीष मेहता, डॉ. सुनील चोपड़ा, हाट पिपलिया संघ के राजेश एवं संदीप नादेचा, तथा जावरा श्रीसंघ के आशीष दासोत, अखिलेश ददडा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
7 दिसंबर को निकलेगा 41 दिवसीय छः रि पालीत पैदल संघ
अष्टापद जैन तीर्थ के सचिव रविंद्र सिंह श्रीमाल ने बताया कि तीर्थ प्रेरिका जिन शिशु प्रज्ञा श्रीजी की प्रेरणा से आचार्य श्री जिन पीयूष सागर जी आदि ठाणा एवं साध्वी मंडल की निश्रा में 7 दिसंबर को अष्टापद तीर्थ से पालीताना जैन तीर्थ तक 41 दिवसीय ‘छः रि पालीत’ पैदल संघ रवाना होगा।
इस पैदल संघ के पत्रिका लेखन का कार्यक्रम 23 नवंबर को तीर्थ परिसर में आयोजित किया जाएगा। संघ के मुख्य लाभार्थी प्रतापगढ़ निवासी भूपेंद्र कुमार गेंदमल चिपड परिवार होंगे तथा देशभर के 36 संघपति एवं उनके परिवारजन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसी दिन छह मुमुक्षुओं के पत्रिका लेखन तथा एक मुमुक्षु को दीक्षा मुहूर्त प्रदानोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Nov 2025, 06:04 PM
नीमच जिला कांग्रेस आज करेगी युवा कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारीयो का स्वागत
नीमच, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा संपन्न युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में नीमच जिले में निर्वाचित युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का आज जिला कांग्रेस नीमच द्वारा स्वागत किया जाएगा।
ज्ञातव्य है की कांग्रेस की युवा इकाई युवा कॉंग्रेस में पद हेतु संगठन में सदस्य बना कर मतदान करने की परम्परा है। इसी प्रक्रिया से युवा कांग्रेस में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं नीचे की इकाई निर्वाचित होकर मिले मत अनुसार पद प्राप्त होता है। नीमच जिले में इसी प्रक्रिया से युवा कांग्रेस से पदाधिकारी का निर्वाचन हुआ है इन्हीं सभी निर्वाचित युवा पदाधिकारियों का आज जिला कांग्रेस कार्यालय में नीमच जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दोपहर 12:15 बजे स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। इस दौरान जिला कांग्रेस प्रभारी अरविंद बागड़ी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व विधायक डॉक्टर संपत स्वरूप जाजू,पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल एवं अन्य सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस के प्रवक्ता भगत वर्मा ने दी ।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Nov 2025, 07:48 AM
एमपी ट्रांसको ने शामगढ़ में स्थापित किया 40 एम व्ही ए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर: ऊर्जा मंत्री श्री तोमर, मंदसौर जिले की पारेषण क्षमता मे हुई बढोत्तरी
मंदसौर / ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि मंदसौर जिले की पारेषण व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण करते हुए मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने 132 के वी सबस्टेशन शामगढ़ में एक 40 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर इसे ऊर्जीकृत किया है।इससे सब स्टेशन मे जहां एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर की उपलब्धता हो गई है वहीँ शामगढ़ तहसील क्षेत्र के 21000 विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली प्राप्त हो सकेगी। ईस ट्रांसफार्मर के सफलतापूर्वक उर्जीकृत होने से सबस्टेशन की क्षमता 40 एम वी ए से बढ़ कर अब 80 एम वी ए की हो गयी है।

मंदसौर जिले की पारेषण क्षमता मे हुई वृद्धि- एम पी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता वाय आर मांडलेकर बताया कि इससे चंदवासा, शामगढ़ क्षेत्र तथा लिफ्ट इरीगेशन फीडर के साथ 17000 घरेलू, 4000सिंचाई एवं 3 हाई टेंशन उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। मंदसौर जिले मे एमपी ट्रांसको के कुल 12 एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशन हैँ,जिनकी कुल क्षमता 2559 एम वी ए से बढकर 2599 एम वी ए की हो गई है।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Nov 2025, 09:54 PM
बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की शोषण नीति के विरुद्ध किया शंखनाद : राज्यसभा सांसद श्री गुर्जर, धरती आबा ग्राम बालोदिया में जनजातीय गौरव दिवस का गरिमापूर्ण हुआ आयोजन
मंदसौर / जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन धरती आबा ग्राम बालोदिया, जनपद पंचायत मंदसौर में राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर की अध्यक्षता में गरिमापूर्ण रूप से संपन्न हुआ। इस वर्ष धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समापन वर्ष पर विशेष आयोजन किए गए। कार्यक्रम स्थल पर अलीराजपुर, जबलपुर से राज्य स्तरीय एवं नर्मदा (गुजरात) में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित जनों ने बड़े उत्साह से देखा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, विधायक श्री विपिन जैन, योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, जिला संयोजक श्रीमती अंगुरबाला, सरपंच श्री भेरूलाल, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जे.के. जैन द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं चिन्तामन, गुनगुन, हर्ष पंवार एवं रंजना दाहिने को मेधावी पुरस्कार योजना अंतर्गत 1,000 रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। उत्कृष्ट विद्यालय एवं कन्या छात्रावास मंदसौर के बच्चों सहित स्थानीय विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं तथा आदिवासी लोक नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके अतिरिक्त छात्रा शकुंतला, पुष्पा, हसीना एवं हेमलता को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं शुभम निनामा को राज्य प्रशासनिक सेवा में चयनित होने पर सम्मानित किया गया।

राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की शोषणकारी नीति के विरुद्ध दृढ़ता से शंखनाद किया और जनजाति समाज को एकजुट कर जागृति का बड़ा आंदोलन खड़ा किया। कठिन परिस्थितियों और सीमित साधनों के बावजूद उन्होंने समाज, संस्कृति और देशहित के लिए अंत तक संघर्ष किया। यही कारण है कि वे आज भी लोगों के हृदय में बसते हैं।

उन्होंने कहा कि 1875 में एक छोटे से गांव में जन्मे बिरसा मुंडा ने ईसाई मिशनरी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की, लेकिन पढ़ाई के दौरान जब उन्होंने अपनी धर्म–संस्कृति पर खतरा देखा तो मिशनरी शिक्षा छोड़कर समाज और राष्ट्र की सेवा में स्वयं को समर्पित कर दिया। उन्होंने प्रकृति, परंपरा और आदिवासी संस्कृति को पुनर्जीवित करने का अद्भुत कार्य किया।

श्री गुर्जर ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन साहस, त्याग और स्वाभिमान का प्रतीक है। उनके नेतृत्व ने ‘उलगुलान’ जैसे बड़े आंदोलन को जन्म दिया जिसने अंग्रेजी शासन को चुनौती दी। आज जनजातीय गौरव दिवस पर हम उनके संघर्ष और आदर्शों को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का संकल्प लेते हैं।

विधायक श्री विपिन जैन ने सभी को जनजाति गौरव दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बिरसा मुंडा को भगवान की उपाधि इसलिए मिली क्योंकि उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध निर्भीकता से लड़ाई लड़ी। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी को समाज हित में कार्य करना चाहिए।

जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा एवं योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित ने कहा कि जनजाति गौरव दिवस देश के इतिहास का महत्वपूर्ण दिवस है। बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिन्हें आज पूरा देश श्रद्धा से स्मरण कर रहा है।

posted by : Admin/Pointer Media
15 Nov 2025, 09:50 PM
बाइक ओर बस का एक्सीडेंट एक कि मौत
मंदसौर / जिले के मल्हारगढ में आज सुबह करीब 10:30 बजे नीमच से मंदसौर चलने वाली सईद बस ओर बाइक में भिड़त हो गई । इस दुर्घटना में बाइक सवार करण पिता हरीश शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी नारायणगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई ।

बस में सवार यात्रियों को मामूली चोट आई । जानकारी के अनुसार नीमच से मंदसौर व्हाया जीरन-नारायणगढ़ चलने वाली सईद बस MP14PA0144 का नारायणगढ़ रोड पर बाइक MP14MS6602 से टक्कर हो गई ।

इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हारगढ लाया गया । घटना स्थल पर थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स के पहुँचे ओर आवागमन को चालू किया ।

मृतक करण पिता हरीश शर्मा निवासी नारायणगढ़ का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया । घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छूट्टी दे दी । पूरे मामले पर पुलिस जांच में जुटी है ।

posted by : Admin/Pointer Media
15 Nov 2025, 01:52 PM
विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु समस्त पंचायत भवनों में हेल्प कैंप प्रारंभ, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी करेंगे हेल्प कैंप की निगरानी एवं समीक्षा
मंदसौर / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशानुसार जिले की सभी पंचायत भवनों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए हेल्प कैंप प्रारंभ कर दिए गए हैं। इन कैंपों के संचालन एवं सुचारू व्यवस्थाओं हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक पंचायत भवन में स्थापित हेल्प कैंप पर पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक तथा ग्राम स्तरीय समस्त अमला उपस्थित रहकर पुनरीक्षण संबंधी कार्यों का निष्पादन करेगा।
इन हेल्प कैंपों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी नियमित रूप से कैंपों का निरीक्षण करेंगे, कार्यप्रगति की समीक्षा करेंगे तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु वितरित गणना पत्रकों के संग्रहण कार्य की निगरानी करेंगे।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करें, ताकि मतदाता सूची का अद्यतन समय सीमा में और त्रुटिरहित रूप से संभव हो सके।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Nov 2025, 08:23 AM
कलेक्टर ने बीएलओ बिहारीलाल बैस को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई
मंदसौर 14 नवंबर 2025/ विधानसभा क्षेत्र 227 गरोठ के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 248 सेमलीशंकर पर पदस्थ बीएलओ एवं प्राथमिक शिक्षक श्री बिहारीलाल बैस को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
सुपरवाइज़र श्री विष्णुप्रसाद व्यास द्वारा 13 नवंबर को प्रेषित पत्र में यह अवगत कराया गया कि श्री बैस द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 (SIR) के कार्यों को करने से यह कहते हुए मना कर दिया गया कि उनकी तबीयत खराब है, तथा उन्होंने गणना पत्रक प्राप्त करने से भी इनकार कर दिया। प्रभार ग्रहण करने के बाद से ही श्री बैस द्वारा निर्वाचन कार्यों में लगातार लापरवाही एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की जा रही थी, जिससे निर्वाचन जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। ज्ञात रहे कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा SIR कार्यों की समीक्षा प्रतिदिन की जा रही है।
इन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए, विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 (SIR) कार्यों को करने से मना करने एवं निर्वाचन कार्यों में घोर लापरवाही बरतने के कारण श्री बिहारीलाल बैस को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उपखण्ड गरोठ निर्धारित किया गया है। तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Nov 2025, 08:20 AM
भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट बढ़कर हुआ 4184 रुपए
मंदसौर / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को प्रदेश के किसानों के खाते में भावांतर राशि के 233 करोड़ रूपए अंतरित किए। आज भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए आज 14 नवंबर को 4184 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी।

सोयाबीन के मॉडल रेट में लगातार वृद्धि जारी है। पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। यह मॉडल रेट बढ़कर 13 नवंबर को 4130 रुपए और आज 4184 रूपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Nov 2025, 08:16 AM
जनजातीय गौरव दिवस पर बालोदिया में दोपहर 12 बजे होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
मंदसौर / जिला संयोजक, जनजाति कार्य विभाग ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में जिले में गरिमापूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 15 नवंबर 2025 को धरती आबा ग्राम बालोदिया, जनपद पंचायत मंदसौर में आयोजित होगा, जिसका शुभारंभ अपरान्ह 12 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर करेंगे। इस वर्ष धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती समापन वर्ष पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।

जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ राज्य स्तरीय कार्यक्रम जबलपुर से तथा राष्ट्रीय कार्यक्रम का माननीय प्रधानमंत्री की उपस्थिति में जिला नर्मदा (गुजरात) से सजीव प्रसारण भी किया जाएगा, जिसे जिले के कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Nov 2025, 08:14 AM
यहाँ पर देख सकते है वर्ष 2003 के एसआईआर की मतदाता सूची
मंदसौर / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय मध्यप्रदेश की वेबसाइट https://ceoelection.mp.giv.in एवं भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर मप्र की वर्ष 2003 की एसआईआर की मतदाता सूची को मतदाता देख सकते हैं । कोई भी मतदाता उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से स्वयं अथवा अपने परिजनों की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी मतदाता जिनका नाम वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें गणना पत्रक दिया जा रहा है। मतदाता ऑफलाइन बीएलओ के माध्यम से तथा ऑनलाइन वोटर पोर्टल के माध्यम से भी गणना फॉर्म भर सकता है।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Nov 2025, 08:11 AM
विकसित भारत को बनाने में बच्चों की है अहम भूमिका : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, राष्ट्रीय बाल दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह कार्यक्रम
मंदसौर / राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने स्काउट गाइड के बच्चों से आत्मीय चर्चा की तथा विद्यालय एवं स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम में स्काउट गाइड से श्री अंशुल बैरागी, जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री टेरेसा मिंज, श्री लोकेंद्र डाबी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं स्काउट गाइड के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने राष्ट्रीय तंबाकू मुक्त अभियान अंतर्गत तंबाकू मुक्त हो चुके विद्यालय परिसरों के सभी प्राचार्यों को सम्मानित किया। जिले के 180 विद्यालय अब तंबाकू मुक्त परिसर के रूप में स्थापित हो चुके हैं। इसी कड़ी में अभियान में सक्रिय रूप से योगदान देने वाले सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों, जिनमें मजदूर कल्याण समिति के श्री करण सिंह परिहार, समाजसेवी श्री बृजेश जोशी सहित अन्य सहयोगी को सम्मानित किया गया।

कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बच्चों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बच्चों एवं उपस्थित वरिष्ठजनों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि आज के बच्चे ही आगे चलकर देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आकर हमेशा एक सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। कलेक्टर ने बताया कि मंदसौर जिले ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में टीबी उन्मूलन, 12वीं कक्षा के परिणाम सुधार तथा स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

बच्चों को प्रेरित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि वे अपने भविष्य को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। समाज के विकास से जुड़ी बातों पर ध्यान दें और अपने सपनों को साकार करने के लिए समर्पित होकर कार्य करें। अंत में उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

posted by : Admin/Pointer Media
15 Nov 2025, 08:09 AM
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने अयोध्या बस्ती एवं गांधीनगर में किया घर-घर संपर्क, बुजुर्ग एवं शतायु मतदाताओं को स्वयं वितरित किए गणना पत्रक
मंदसौर / विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR 2026) के अंतर्गत जिले में मतदाता सूची अद्यतन का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने मंदसौर शहर के अयोध्या बस्ती एवं गांधीनगर क्षेत्रों का भ्रमण कर स्वयं मतदाताओं से संपर्क किया तथा बुजुर्ग एवं शतायु मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित किए।

कलेक्टर ने 105 वर्षीय मतदाता इमना खातून एवं 101 वर्षीय मतदाता सुगन कुमार राणा से मिलकर उन्हें गणना पत्रक प्रदान किए और उनसे विस्तृत चर्चा भी की। उन्होंने मतदाताओं को गणना पत्रक भरने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कलेक्टर ने उपस्थित नागरिकों से आग्रह किया कि सभी लोग गणना पत्रक अवश्य भरें। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी मतदाता को फॉर्म भरने में कोई समस्या आती है तो वे अपने बीएलओ से संपर्क करें। बीएलओ को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक घर में जाकर फॉर्म अनिवार्य रूप से भरवाएं तथा फॉर्म वापस लेते समय उसे पूरी तरह जांच लें, ताकि कोई भी फॉर्म अधूरा न रहे।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरे जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर कम से कम तीन बार संपर्क करेंगे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने अपील की कि नागरिक अपने आस-पास के लोगों को भी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने के लिए प्रेरित करें, जिससे जिले के सभी पात्र मतदाता मतदाता सूची में सम्मिलित हो सकें।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Nov 2025, 08:06 AM
पत्थर मारकर हत्या करने वाले आरोपी को खजराना पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर/जगदीश परमार/ खजराना पुलिस ने एक राहगीर की पत्थर मारकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नीरज उर्फ चीनू के रूप में हुई है, जो तुकोगंज क्षेत्र का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर की रात को एमवाय हॉस्पिटल में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि मृतक परमेश्वर की मौत पत्थर मारकर की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबीर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
आघी ने बताया कि आरोपी और मृतक की आपसी झगड़े के बाद घटना हुई थी। आरोपी ने गुस्से में आकर मृतक के सिर में पत्थर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
इस मामले में खजराना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Nov 2025, 07:53 AM
जागृति हाई स्कूल मल्हारगढ़ में बाल मेल का आयोजन सम्पन्न
मल्हारगढ/ स्थानीय जागृति हाई स्कूल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के बच्चों द्वारा परिसर में बाल मेले का आयोजन किया गया ।
सर्वप्रथम विद्यालय के व्यवस्थापक द्वारा फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं व व्यवस्थापक मुकेश साहू द्वारा मां सरस्वती की पूजार्चना कर चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । उसके पश्चात मेले में कई प्रकार के व्यंजनों की दुकानों से विद्यालय के बच्चों ने खरीददारी करते हुए लुफ्त उठाया व रांगोली आदि गतिविधियों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक ने कहा कि बाल मेला एक राष्ट्रीय त्योहारों की श्रेणी में आता है और इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में कौशल विकास कर आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभारी प्राचार्य सुश्री तृप्ति साहू ने किया व आभार वरिष्ठ शिक्षक अरविन्द राठौर ने माना ।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Nov 2025, 07:40 AM
मंदसौर में व्यक्ति ने की आत्महत्या…..सुसाइड नोट में दो भाइयों पर उत्पीड़न और लेनदेन विवाद का आरोप; मामले की जांच जारी
मंदसौर / एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहाँ एक व्यक्ति ने कथित रूप से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट वायरल हो रहा है। इस नोट में मृतक ने कुछ व्यक्तियों पर आर्थिक लेनदेन और दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।
वायरल नोट में जिन लोगों के नाम का उल्लेख किया गया है, उनमें से एक स्थानीय वक़्फ़ बोर्ड से जुड़े अमजद पठान और उनका भाई शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि पुलिस या प्रशासन द्वारा नहीं की गई है।
पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए अमजद के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जबकि अमजद पठान की तलाश जारी है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और सुसाइड नोट की सत्यता की भी जांच कर रहे हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ पहले भी विवादों की चर्चाएँ सामने आती रही हैं, लेकिन मौजूदा मामले में पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्य जुटा रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
15 Nov 2025, 07:37 AM
धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नगर में निकाली जनजागृति रैली
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया/ आदिवासी समाज के प्रणेता धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नगर में जनजातीय गौरव दिवस के तहत मंगलवार को नगर परिषद द्वारा जनजागृति रैली निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चों, नगर परिषद के कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई परिषद परिसर पहुंची, जहां छात्र-छात्राओं को स्वल्पाहार वितरित किया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जैन एवं पार्षद प्रतिनिधि अनिल भरावा ने बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संग्राम छेड़ा और समाज के उत्थान के लिए अमूल्य योगदान दिया। कार्यक्रम का आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीताराम चौहान ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, पार्षद पवन शर्मा, संजय माली, बीईओ दिलीप शर्मा, प्राचार्य महेंद्र सिंह पंवार, कपिलेंद्र निगम, विनोद सिसोदिया, लोकेंद्र चतुर्वेदी, नमन व्यास, रश्मि चांदना, सुश्री पुष्पा पोरवाल, राजकुमारी पाल, चंद्रकला भट्ट, सीएम राइज के आदित्य सेन, विजय आंजना, दिनेश सोलंकी सहित नगर परिषद कर्मचारी आशीष गुप्ता, शिवा अरोड़ा, अक्षित कंडारे आदि उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Nov 2025, 11:20 PM
अवैध क्रेशर प्लांट पर कार्रवाई — मजदूर की मौत के बाद प्लांट सीज, जिम्मेदार अधिकारी भी कटघरे में
आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया/ नगर के समीप संचालित भाजपा नेता संतोष पालीवाल के क्रेशर प्लांट पर शुक्रवार को माइनिंग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लांट को सीज कर दिया। बताया गया कि यह प्लांट लंबे समय से बिना किसी वैध अनुमति के संचालित हो रहा था। कुछ दिन पूर्व प्लांट में कार्यरत युवक अर्जुन (पिता काना गुर्जर, निवासी चापला खेड़ी) की मशीन में दबने से मौत हो गई थी, जिसके बाद मामला गंभीर हुआ।
माइनिंग अधिकारी रीना पाठक ने मौके पर पहुंचकर प्लांट को बंद कराया और बताया कि रेत उत्पादन पूरी तरह अवैध रूप से किया जा रहा था। कितनी मात्रा में अवैध खनन कर रेत बनाई गई, इसकी जांच जारी है। रिपोर्ट के आधार पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि जब प्लांट बिना अनुमति के इतने लंबे समय से चल रहा था, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे थे। क्षेत्र में अवैध खनन का संचालन वर्षों से चलता रहा और संबंधित विभाग इससे अनजान बना रहा, जिससे लापरवाही और मिलीभगत दोनों पर संदेह गहराया है।
कांग्रेस नेता राजू डॉबी ने मजदूर की मौत के बाद तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। वहीं कांग्रेस नेता विराम गुर्जर ने कहा कि संतोष पालीवाल पहले कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू के करीबी रहे, फिर मनोज चावला के साथ जुड़े और भाजपा की सरकार आते ही पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गए। आरोप लगाया कि सत्ता के प्रभाव में रहकर क्षेत्र में अवैध गतिविधियाँ बढ़ीं और मजदूरों के साथ अन्याय हुआ।
स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में अन्य स्थानों पर संचालित माइनिंग मशीनों और क्रेशर प्लांटों की भी पारदर्शी जांच हो, तो मजदूर सुरक्षा में बरती जा रही लापरवाही और कई अनियमितताएँ उजागर हो सकती हैं। उन्होंने मांग की कि प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी प्लांटों की अनुमति, सुरक्षा मानकों और विभागीय निगरानी की खुली जांच करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न दोहराई जाएँ।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Nov 2025, 11:19 PM
बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत पर आलोट में जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर कार्यकर्ता झूमे
आलोट/दुर्गाशंकर पहाडिया/ बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खबर मिलते ही आलोट में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। परिणाम घोषित होते ही नगर में जगह-जगह खुशी का माहौल बन गया। कारगिल चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए और आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
कार्यकर्ताओं ने "जय भाजपा—विजय भाजपा" और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए पार्टी का झंडा लहराया। मौके पर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जैन, पार्षद प्रतिनिधि अनिल भरावा आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। कार्यक्रम में आभार मोहक मेहता ने व्यक्त किया।
जश्न के दौरान संजय मीणा, कैलाश सांखला, हरपाल सिंह सोलंकी, अनिल पोरवाल, हेमेंद्र निगम, महेश टाक, मुकेश दवे, राजकुमार मालवीय, दिनेश कोठारी, शांतिलाल पोरवाल, डूंगर सिंह सरपंच, युवराज सिंह यादव, रवि सिसोदिया, राकेश दायमा, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, बद्रीलाल टेलर, अरविंद श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Nov 2025, 05:09 PM
थाने की कार्यप्रणाली समझी, सुरक्षा के गुर भी सीखे — बाल दिवस पर बच्चों की थाने में विशेष विजिट
आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया/ बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को थाना परिसर आलोट में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम ने इंग्लिश इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों को थाना परिसर का अवलोकन करवाया और कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
विद्यार्थियों को बताया गया कि पुलिस किस तरह नागरिकों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई करती है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी भी आसान भाषा में दी गई, ताकि वे स्वयं की सुरक्षा को लेकर जागरूक रह सकें।
थाना प्रभारी ने बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए और उन्हें कानून तथा सुरक्षा से जुड़े सरल उदाहरणों के माध्यम से जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने पुलिस के कार्यों के बारे में उत्साहपूर्वक जानकारी ली और बाल दिवस का यह अनुभव उनके लिए रोचक एवं शिक्षाप्रद रहा।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Nov 2025, 05:08 PMश्री श्री 1008 अवधूत नर्मदानंद बापजी की यात्रा नर्मदा तट पर पहुँची
माँ नर्मदा का पूजन अभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
महेश्वर(सुनील गाडगे) गुरुवार को राष्ट्र समर्पित नर्मदा प्रदक्षिणा सेवा यात्रा श्री श्री 1008 अवधूत नर्मदानंद बापजी के नेतृत्व में महेश्वर नगर में प्रवेश किया । उनकी इस यात्रा का क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव, मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल द्वारा अपनी टीम के साथ स्वागत कर आशीर्वाद लिया। यात्रा मातमूर से होते हुए बस स्टैंड, विजय स्तंभ चौराहा, शीतला माता चौक, गांधी चौक होते नर्मदा तट पर पहुंची। यात्रा के प्रवेश पर नगरवासियो द्वारा स्वागत किया गया। नर्मदा तट पर श्री श्री 1008 अवधूत नर्मदानंद बापजी एवं क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव सहित विभिन्न भक्तों द्वारा मां नर्मदा का पूजन एवं अभिषेक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण नर्मदा परिक्रमा में मौजूद रहे। यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए मंडलेश्वर की ओर रवाना हुई।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Nov 2025, 12:14 PM
पिता के सपने को पूरा करने बेटे ने लिया संकल्प ओर मिल गई सफलता..
सिविल जज बनेगा कविश
बदनावर/ बहुत सालों पहले एक फिल्म आई थी जिसका एक गीत बड़ा लोकप्रिय हुआ था.. "पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा.."
वास्तव में कोई बेटा यदि अपने पापा के सपने पूरे करता है तो उस पिता के लिए संसार का यह सबसे बड़ा सुख होता है जो उन्हें अपनी संतान के कारण प्राप्त होता है.. सौभाग्यशाली होते हैं वे पिता जिनकी संतान उनके सपने पूरे करती है।
मेरे एक बहुत ही करीबी मित्र हैं योगेश ठाकुर जो लगभग 20 साल मंदसौर न्यायालय में पदस्थ रहे और वर्तमान में बदनावर न्यायालय में उनकी पदस्थापना है।
उनके बेटे कविश को हमने उसके बचपन से देखा है मंदसौर के शुक्ला कालोनी के घर पर कई बार जाना हुआ... कविश बचपन से ही धीर गंभीर ओर आज्ञाकारी रहा.. कहते हैं पूत के पांव पालने में ही नजर आ जाते हैं। इस बच्चे को बचपन से ही पढ़ाई के प्रति बहुत रुचि और लगन रही और उसने छोटी कक्षा से ही अच्छे अंक लाने शुरू कर दिए। जैसे-जैसे वह आगे पढ़ता गया पढ़ाई में उसकी ग्रोथ बढ़ती गई।
बचपन में अपने पापा को वह न्यायालयीन कार्य करते देखता था तो उसे बड़ी जिज्ञासा होती थी। धीरे-धीरे परिवार के वातावरण और पापा से प्रेरित होकर उसने मन में एक संकल्प लिया.. और एक दिन पापा ने भी कविश को यह लक्ष्य दिया कि वह सिविल जज की परीक्षा की भी तैयारी करें।
मानो यह टेलीपैथी हो गई पापा का सपना और बेटे का संकल्प दोनों एक हो गए...!
अपनी सामान्य पढ़ाई के साथ कविश ने सिविल जज परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। परिवार को और मित्र परिवार को भी कविश के परिणाम का काफी उत्सुकता से इंतजार था और जब 12 नवंबर की शाम यह खुशखबर मिली कि कविश सिलेक्ट हो गया है और वह सिविल जज बनेगा तो यकीन मानिए हमारी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा क्योंकि हमने एक सपने को बचपन से युवा होता देखा और अब साकार भी होता देख रहे हैं.. योगेश जी और कविश को बहुत बधाई। आदरणीया भाभीजी को भी बधाई जिनके सहयोग ओर बेटे के प्रति आशीर्वाद के भाव के बिना ये संभव नहीं होता।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Nov 2025, 09:37 AM
मोकमपुरा धाम के पूज्य गुरुजी का चंद्रमणि कार्यालय पर हुआ शाल-श्रीफल से सम्मान
महेश मरेठा
मल्हारगढ़/ श्री बालाजी मोकमपुरा धाम के पूज्य गुरुजी का चंद्रमणि कार्यालय पर शाल-श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों ने गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।
इसी क्रम में समीपस्थ ग्राम कुमारी में पत्रकार दरबार सिंह राठौड़ के निवास पर भी पूज्य गुरुजी का स्वागत किया गया। यहां भी श्रद्धालुओं ने शाल-श्रीफल भेंट कर गुरुजी का सम्मान किया और उनके पावन आशीर्वाद का लाभ लिया।
इस अवसर पर समाजसेवी ओमप्रकाश बटवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक कुमार दक, चंद्रमणि संपादक राधेश्याम बैरागी, पूर्व सभापति हेमंत गुप्ता, पत्रकार दरबार सिंह राठौड़, चंद्रशेखर बैरागी, जितेंद्र बैरागी, प्रहलाद व्यास, अनिल साहू सहित अनेक श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे। सभी ने गुरुजी से आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि और समाज कल्याण की कामना की।
posted by : Admin/Pointer Media
14 Nov 2025, 07:40 AM
तुमकुर विश्वविद्यालय में नए परिसर का उद्घाटन
कर्नाटक / जगदीश परमार 9826003747, 9827044668/ कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावर चंद गहलोत ने तुमकुर विश्वविद्यालय के नए परिसर 'ज्ञानसीरी' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री जी. परमेश्वर, डॉ. एम.सी. सुधाकर और कुलपति प्रो. एम. वेंकटेश्वरलु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

इस उद्घाटन समारोह में राज्यपाल ने कहा कि नए परिसर का निर्माण ज्ञान की बाढ़ का प्रतीक है, जो छात्रों, शिक्षकों और समाज को प्रबुद्ध करता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को केवल ज्ञान केंद्र नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के तपोवन बनने चाहिए, जहां ज्ञान की खोज केवल ज्ञान नहीं, बल्कि मूल्यों और भारतीयता की खोज भी हो।

इस अवसर पर मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के शिक्षा पर ज़ोर देने के परिणामस्वरूप देश में शिक्षा क्रांति आई। उन्होंने कहा कि नए विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए सरकार के समक्ष मांगें रखी जा रही हैं ।

posted by : Admin/Pointer Media
14 Nov 2025, 07:33 AM
गुरु की कृपा पाने के लिए तर्क नहीं, समर्पण जरूरी — आचार्य सागर चंद्रसागर
श्री नागेश्वर तीर्थ पर गुरुभक्ति, श्रद्धा और संस्कारों का बना अद्भुत संगम
आलोट /दुर्गाशंकर पहाड़िया/ उन्हैल ( राजस्थान ) जीवन में यदि गुरु की कृपा का पात्र बनना है तो उनके समक्ष तर्क नहीं, बल्कि समर्पण का भाव होना चाहिए। ज्ञान और शिक्षा की पहली शर्त विनय एवं विवेक है। संस्कारों की भूमि पर ही सद्विचार स्थापित हो सकते हैं। यदि गुरु के प्रति आस्था है तो अंधकार में भी जीवन का मार्ग प्रकाशित हो जाता है।
यह प्रेरक विचार आचार्य सागर चंद्रसागर सूरीश्वर मसा ने तीर्थोद्धारक परम पूज्य पंन्यास गुरुदेव अभयसागर महाराज की 39वीं पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल धर्मसभा में व्यक्त किए। धर्मसभा श्री नागेश्वर तीर्थ परिसर में आचार्य अशोकसागर सूरीश्वर मसा आदि ठाणा की पावन निश्रा में संपन्न हुई।
आचार्य सागर चंद्रसागर ने कहा कि गुरुदेव अभयसागर महाराज की कर्मभूमि मालव क्षेत्र रही है, जहां उन्होंने घोर साधना से प्राप्त दैविक शक्तियों द्वारा धर्म शासन की स्थापना की। विश्व प्रसिद्ध श्री नागेश्वर तीर्थ की गवेषणा और इसके पुनरुत्थान में भी गुरुदेव का योगदान अविस्मरणीय रहा।
धर्मसभा में आचार्य सौम्यचंद्रसागर सूरीश्वर मसा, आचार्य विवेकचंद्रसागर सूरीश्वर मसा, प्रवर्तक मुनिराज धैर्यचंद्रसागर मसा, गणिवर्य तीर्थचंद्रसागर मसा, गणिवर्य मोक्षचंद्रसागर मसा एवं डॉ. वैराग्यचंद्रसागर मसा सहित साध्वी स्मितदर्शिता मसा आदि ठाणा की पावन निश्रा रही।
कार्यक्रम में स्थानीय श्रीसंघ सहित आलोट, महिदपुर, उज्जैन, भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कस्बा उन्हैल, मंदसौर आदि नगरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।
आयोजन के तहत गुरुदेव अभयसागर की चरण पादुका की अष्टप्रकारी पूजा धींग परिवार द्वारा की गई। तीर्थ परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने चरण पादुका की 3600 परिक्रमाएं कीं। गुरुदेव के देवलोक गमन की स्मृति में सायं 4 बजकर 32 मिनट पर आचार्य श्री द्वारा वासक्षेप कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Nov 2025, 09:21 PM
सीमांकन के दौरान हंगामा — महिला जमीन पर लेटी, लठ-पत्थर से डराया, कीटनाशक पीने की धमकी
आलोट/दुर्गाशंकर पहाडिया/ नगर के बड़ोद रोड स्थित सर्वे नंबर 1193/1 व 1193/3 की भूमि पर गुरुवार को सीमांकन के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। राजस्व विभाग की टीम जब पुलिस बल के साथ सीमांकन के लिए मौके पर पहुंची, तो सत्तार खान के परिवारजनों ने विरोध करते हुए भारी हंगामा कर दिया। इस दौरान एक महिला जमीन पर लेट गई, वहीं कुछ लोगों ने लठ-पत्थर उठाकर राजस्व दल को डराने-धमकाने की कोशिश की। एक महिला ने कीटनाशक पीने की धमकी देकर माहौल तनावपूर्ण बना दिया।
छह माह से लंबित था सीमांकन कार्यजानकारी के अनुसार, यह सीमांकन लगभग छह माह से लंबित था और पूर्व में भी विवाद के कारण रुक चुका था। भूमि का नामांतरण और बंटवारा राजस्व अभिलेखों में आबिद खान के नाम दर्ज है, फिर भी सत्तार खान का परिवार भूमि पर कब्जा किए हुए है। विरोधी पक्ष ने सीमांकन रोकने के लिए यह कहते हुए आपत्ति जताई कि मामला सिविल न्यायालय आलोट में विचाराधीन है।
हमले की कोशिश, पुलिस ने संभाली स्थिति
मौके पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला व पुरुषों ने राजस्व टीम से अभद्र व्यवहार किया और लठ-पत्थर से हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका।
राजस्व विभाग ने भेजा प्रतिवेदन, होगी कार्रवाई
राजस्व विभाग की ओर से बताया गया कि सीमांकन प्रक्रिया पूरी तरह वैधानिक थी तथा विरोध करने वाले पक्ष के पास किसी प्रकार का न्यायालयीन स्थगन आदेश (स्टे) नहीं था। मौके पर उत्पन्न स्थिति और शासकीय कार्य में बाधा डालने के संबंध में आलोट थाने को प्रतिवेदन भेजा गया है। संबंधित व्यक्तियों पर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
सीमांकन प्रक्रिया फिलहाल स्थगित, जांच जारी
हंगामे के बाद एहतियातन सीमांकन कार्य स्थगित कर दिया गया है। पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Nov 2025, 09:19 PM
मुनिद्वय का भानपुरा की ओर हुआ मंगल विहार, जैन समाजजनो ने नम आंखो से दी विदाई
भवानीमंडी /जगदीश पोरवाल/ भवानीमंडी मे वर्षायोग उपरांत मुनिद्वय निष्पक्षसागरजी महाराज व निस्पृहसागरजी महाराज का मंगल विहार नगर से भानपुरा मध्यप्रदेश की ओर हुआ, समाजजनो ने नम आंखो से मुनिद्वय को बैंड बाजे के साथ विदा किया। दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष विजय जैन जूली ने बताया कि नगर मे आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज परम प्रभावक शिष्य मुनिद्वय निष्पक्षसागरजी महाराज व निस्पृहसागरजी महाराज विराजमान थे, जिनका चातुर्मास उपरांत मंगल विहार मध्यप्रदेश के भानपुरा की ओर हुआ, वही रात्रि विश्राम रेतड़ी के राजकीय विद्यालय मे किया। इस दौरान सैंकड़ो की संख्या मे जैन समाजजन मुनिद्वय के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Nov 2025, 07:29 PM
ऊर्जा संरक्षण का जन जागरण हर व्यक्ति की महती जिम्मेदारी- राज्यपाल श्री पटेल
राज्यपाल ने ऊर्जा संरक्षण की राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रदान किए पुरस्कार
भोपाल/पॉइंटर मीडिया/ राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण किसी एक संस्था, संगठन और सरकार की चिंता का विषय नहीं है बल्कि हम सभी के बेहतर जीवन का अनिवार्य पहलू है। ऊर्जा की बचत ही ऊर्जा का उत्पादन है। ऊर्जा संरक्षण के महत्व को जन जागरण का मुद्दा बनाना केवल सरकार के साथ समाज के हर व्यक्ति की महती जिम्मेदारी है।
राज्यपाल श्री पटेल विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के ऊर्जा संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत ऊर्जा संरक्षण की राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दो श्रेणियों में प्रतिभागियों और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और बधाई दी। राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्यों का भी सम्मान किया। राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, एन.एच.डी.सी. लिमिटेड और मध्यप्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सुभाष भवन भोपाल में किया गया था।
ऊर्जा की हर यूनिट की बचत, राष्ट्र विकास में योगदान
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि चित्रकला, अंतर्मन की मार्मिक अभिव्यक्ति है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर बनाए गए चित्र अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने उपस्थित जनों से अपील की कि वे चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन ज़रूर करें। प्रतिभावान बाल चित्रकारों की रचनात्मकता और ऊर्जा संरक्षण संदेशों को समझे, उनका अनुसरण करें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि ऊर्जा बचत की शुरूआत हमें अपने घर से करना चाहिए। सुबह से शाम तक हर क्षण, सजग रहकर ऊर्जा बचत करना होगा। घर के बड़े-बुजूर्गों द्वारा बच्चों को ऊर्जा के महत्व, जरूरत और बचत का संस्कार बचपन से ही दिया जाना चाहिए। ऊर्जा की हर यूनिट की बचत, प्रकृति संरक्षण के साथ राष्ट्र विकास में योगदान है।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि ऊर्जा की जरूरत और संरक्षण के महत्व को शैक्षणिक पाठ्यक्रम और गतिविधियों में शामिल किया जाना चाहिए। ताकि भावी पीढ़ी को ऊर्जा साक्षर नागरिक के रूप में तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचलों से लेकर शहरों तक ऊर्जा संरक्षण के ऐसे प्रयास हो कि आम नागरिक, ऊर्जा बचत की सावधानियों, उपायों और प्रयासों को सजगता, संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ दैनिक जीवन में लागू करें। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेश में ऊर्जा संरक्षण अभियान को कुशलता और समर्पण से गति देने और राज्य की ऊर्जा क्षमताओं को नई ऊंचाई तक ले जाने के प्रयासों के लिए एन.एच.डी.सी. की सराहना की।
ऊर्जा संरक्षण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए अनुशासन जरूरी
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि जिस प्रकार ऊर्जा संरक्षण प्रकृति के लिए जरुरी है। सतत जागरूकता और सक्रिय प्रयासों से ऊर्जा की बचत की जा सकती है। उसी प्रकार तेजस्वी जीवन के लिए स्वस्थ शरीर भी जरूरी है। उन्होंने कहा की अच्छा खान-पान, नियमित व्यायाम, भरपूर पानी और नींद उत्तम स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए विद्यार्थी अपनी दिन चर्या में अनुशासन का पालन करें। संतुलित दिनचर्या अपनाकर नियमित अध्ययन करें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को संयमित जीवन, अनुशासन और पौष्टिक आहार का महत्व जरूर बताएं।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया। उनका NHDC के प्रबंध निदेशक श्री राजीव जैन ने पौधा और शॉल भेंट कर स्वागत तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। श्री राजीव जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन श्री अशोक कुमार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में NHDC के पदाधिकारी, निर्णायक मंडल के सदस्य, प्रतिभागी बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित थे।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Nov 2025, 07:12 PM
अंतर्राष्ट्रीय श्रीमद्भगवद् गीता ज्ञान प्रतियोगिता के लिये पंजीयन प्रारंभ
मध्यप्रदेश स्थापना के 70वें वर्ष में 70 पुरस्कार
मंदसौर/पॉइंटर / प्रदेश के स्कूलों में बच्चों को श्रीमद्भगवद् गीता का संदेश समझाने के लिये ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय श्रीमद्भगवद् गीता ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये geetamahotsav.com पर ऑनलाइन आवेदन 15 नवम्बर तक जमा कराये जा सकते हैं। यह प्रतियोगिता 16 से 25 नवम्बर तक ऑनलाइन आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किये हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य गीता के उपदेशों से आत्मबोध और राष्ट्रबोध की दिशा में आगे बढ़ना है।
प्रतियोगिता का आयोजन श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, इस्कॉन उज्जैन, विश्व गीता प्रतिष्ठानम्, गीता परिवार एवं अन्य विभिन्न शासकीय विभाग मिलकर कर रहे हैं। ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को एक लाख रूपये की राशि, द्वितीय विजेता को 51 हजार रुपये तथा तीसरे नंबर पर आने वाले तीन विजेताओं को 31-31 हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही श्रेष्ठ विजेता को 15 लैपटॉप, 30 ई-बाइक भी प्रदान की जायेंगी। प्रतियोगिता में 11 से 25 वर्ष के प्रतिभागी विद्यार्थियों को 2 वर्ष के लिए शिक्षावृत्ति भी पुरस्कार स्वरूप दी जायेगी। इस प्रतियोगिता में करावास बंदी भी शामिल हो सकेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह एक दिसंबर 2025 को उज्जैन में होगा।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Nov 2025, 06:39 PM
नेशनल लोक अदालत 13 दिसंबर को, बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते
मंदसौर /पॉइंटर मीडिया/ नेशनल लोक अदालत 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को आयोजित होगी। लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अन्य अनियमितताओं के प्रकरण को समझौते के माध्यम से निराकृत किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के लंबित प्रकरणों एवं विशेष न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्युत उपभोक्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अप्रिय कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए अदालत में समझौता करने के लिए संबंधित बिजली कार्यालय से संपर्क करें।
विद्युत वितरण कम्पनियों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि धारा 135 के अंतर्गत विद्युत चोरी के बनाए गए लंबित प्रकरण एवं अदालत में लंबित प्रकरणों का निराकरण के लिये निम्नदाब श्रेणी के समस्त घरेलू, समस्त कृषि, 5 किलोवॉट तक के गैर घरेलू एवं 10 अश्व शक्ति भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को प्रकरणों में ही छूट दी जाएगी।
प्रि-लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 30 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के पश्चात् प्रत्येक छः माही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
लिटिगेशन स्तर पर कंपनी द्वारा आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 20 प्रतिशत एवं आंकलित राशि के भुगतान में चूक किये जाने पर निर्धारण आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिवस की अवधि समाप्त होने के पश्चात् प्रत्येक छःमाही चक्रवृद्धि दर अनुसार 16 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले ब्याज की राशि पर 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
कंपनी ने कहा है कि नेशनल लोक अदालत में छूट कुछ नियम एवं शर्तों के तहत दी जाएगी जो आंकलित सिविल दायित्व राशि 10 लाख रूपये तक के प्रकरणों के लिए सीमित रहेगी। यह छूट मात्र नेशनल ‘‘लोक अदालत‘‘ 13 दिसंबर 2025 को समझौते करने के लिये ही लागू रहेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Nov 2025, 06:35 PM
अपना घर (बालिका गृह) में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
न्याय उत्सव-विधिक सेवा सप्ताह के अन्तर्गत हुआ आयोजन
मंदसौर / पॉइंटर मीडिया / न्याय उत्सव विधिक सेवा सप्ताह- दिनांक 9 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025- के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर द्वारा माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर श्री अनीष कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में अपना घर, मंदसौर में दिनांक 13 नवम्बर, 2025 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायाधीश श्री सुधीर सिंह निगवाल द्वारा सम्बोधित किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुधीर सिंह निगवाल ने उपस्थित बालिकाओं को बाल अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की है। उन्होंने व्यक्त किया कि कढ़े कानून बनाये जाने के बावजूद बच्चों के विरूद्ध अपराध बढ़ रहे है। सतर्कता एवं जागरूकता जरूरी हैं। उन्होंने बाल विवाह अधिनियम से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुये व्यक्त किया कि विवाह का यदि कोई पक्षकार बालक अर्थात 18 वर्ष से कम आयु का हो, तो वह कुटुम्ब न्यायालय में आवेदन कर विवाह को शुन्य करवा सकता है। बाल विवाह गैर कानूनी है, बाल विवाह को प्रोत्साहित करना, मदद करना भी दण्डनीय अपराध है। उन्होंने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के महत्वपूर्ण प्रावधानों से भी उपस्थित बालिकाओं को जानकारी देते हुये व्यक्त किया कि यह अधिनियम बच्चों के विरूद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों के लिए कठोरतम दण्ड का प्रावधान करता है। श्री निगवाल ने कानूनी जानकारी प्रदान करने के साथ ही शिक्षा एवं बेहतर भविष्य बनाने के प्रति भी उपस्थित बालिकाओं को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अपना घर (बालिका गृह) की अधीक्षिका श्रीमती मोनिका वरूण, परामर्शदाता श्रीमती वन्दना गौड़ एवं स्टॉफ तथा एन.जी.ओ. फ्रिडिम फार्म की श्रीमती ममता लाल एवं अपना घर में निवासरत् बालिकाएॅं उपस्थित रहीं।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Nov 2025, 06:33 PM
घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा मतदाताओं को दिए जा रहे गणना प्रारूप
मंदसौर /पॉइंटर मीडिया / विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिले में मतदाताओं को गणना प्रारूप वितरण का कार्य निरंतर गति से जारी है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्य सुव्यवस्थित ढंग से संपादित किया जा रहा है। आरओ द्वारा स्वयं फील्ड में जाकर गणना प्रारूप वितरण कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी मंदसौर द्वारा सभी आरओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के नियुक्त बीएलओ की प्रतिदिन समीक्षा करें एवं आयोग द्वारा प्रदत्त गणना प्रारूप को निर्धारित समय-सीमा में मतदाताओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। जिले में 1136 मतदान केंद्रों पर कुल 10,53,641 मतदाताओं को गणना प्रारूप प्रदान किए जाएंगे। यह प्रक्रिया 4 नवम्बर से प्रारंभ की गई है, जो आगामी 4 दिसम्बर तक निरंतर जारी रहेगी। गणना प्रारूपों की पर्याप्त मात्रा जिला मुख्यालय से सभी विधानसभा मुख्यालयों तक पहुंचा दी गई है। तत्पश्चात इन्हें संबंधित बीएलओ को वितरित कर दिया गया है, जिससे प्रत्येक मतदाता तक यह प्रारूप समय पर पहुंच सके।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का सुचारू रूप से उपयोग कर सके।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Nov 2025, 06:27 PM
15 वर्षों से न्याय की आस में दर-दर भटक रही राजु बाई — चौकीदार पद पर अब भी बरकरार आरोपी कर्मचारी
आलोट(दुर्गाशंकर पहाड़िया) ग्राम पिपलिया पिथा की राजु बाई पति रामचन्द्र बागरी पिछले पंद्रह वर्षों से अपने हक और न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं, पर आज तक कार्रवाई नहीं हो सकी। राजु बाई के अनुसार, उनके पति चौकीदार पद पर कार्यरत थे, जो वर्षों पूर्व गुमशुदा हो गए। इसके बाद गांव के ही मांगु पिता सीताराम बागरी ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसी पद पर अपनी नियुक्ति करवा ली।
राजु बाई ने बताया कि उक्त मांगु के खिलाफ शाजापुर कोतवाली में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर अपराध दर्ज हैं और वह करीब 15 दिन न्यायिक हिरासत में भी रह चुका है, फिर भी उसे पद से नहीं हटाया गया। जबकि शासकीय सेवा नियमों के अनुसार, 48 घंटे से अधिक हिरासत में रहने पर कर्मचारी को निलंबित किया जाना आवश्यक है।
राजु बाई ने यह शिकायत रतलाम कलेक्टर जनसुनवाई और आलोट एसडीएम कार्यालय में कई बार दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई अब तक अधर में है।
पीड़िता ने कहा — “मैं भोपाल से लेकर रतलाम तक हर दफ्तर के चक्कर लगा चुकी हूं, अब उम्मीद है कि महिला कलेक्टर मुझे न्याय दिलाएंगी।”
ग्रामीणों का कहना है कि पॉक्सो जैसे गंभीर प्रकरण में आरोपी व्यक्ति का चौकीदार पद पर बने रहना प्रशासनिक तंत्र की लापरवाही को दर्शाता है।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Nov 2025, 11:34 AM
वारंटी को पकड़ने में नाकाम थी पुलिस, हाई कोर्ट ने SSP को बुलाया तो 15 मिनट में पकड़ा
ग्वालियर(पॉइंटर मीडिया) लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को न पकड़ना डबरा थाना पुलिस को भारी पड़ गया। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच से लगातार वारंट जारी हो रहे थे। हर बार पुलिस की ओर से जवाब गया कि वह नहीं मिल रहा। जो पता है, वह उस पर उपलब्ध नहीं है।
हाई कोर्ट ने पुलिस की इस उदासीनता पर सख्ती बरती और एएसआइ गोवर्धन सिंह से कहा कि अपने एसएसपी को बुलाकर लाओ। इसके बाद तो करीब 15 मिनट में ही वारंटी को पकड़कर पुलिस डबरा थाने पहुंच गई। हाई कोर्ट ने टीआइ को निलंबित करने के निर्देश दिए, टीआइ धर्मेंद्र यादव कुछ दिन पहले ही थाने पहुंचे हैं।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Nov 2025, 11:30 AM
नागेश्वर तीर्थ पार्श्वनाथ में आज आचार्य अभयसागरजी म.सा. की 39वीं पुण्यतिथि पर भव्य गुणानुवाद समारोह
आलोट (दुर्गाशंकर पहाड़िया) श्री नागेश्वर तीर्थ पार्श्वनाथ के पावन प्रांगण में आज गुरुवर आगमविहारी पूज्य पंन्यास श्री अभयसागरजी म.सा. की 39वीं पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धा, भाव एवं भक्ति से मनाई जाएगी। इस अवसर पर भव्य गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9.30 बजे ‘श्री अभय गुरु गुण समर्पण यात्रा’ से होगा। यात्रा के पश्चात दोपहर 11.30 बजे साधर्मिक वात्सल्य भोज का आयोजन रहेगा। यह आयोजन श्री नागेश्वर तीर्थ मार्गदर्शक प.पू. आचार्य अशोकसागर सूरीश्वरजी म.सा. के सान्निध्य में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव के प्रेरणादायी उपदेशों, समाजसेवा एवं धार्मिक कार्यों की झलकियाँ प्रवचनों के माध्यम से प्रस्तुत की जाएंगी। आयोजन समिति के सचिव धर्मचंद जैन ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं का विशाल समूह उपस्थित रहेगा और गुरु भक्तिभाव से गुणानुवाद सभा में सहभागिता करेगा। आयोजन का लाभार्थी स्व. भंवरलाल, पूनमचंद, विजयप्रकाश धींग परिवार है।
कार्यक्रम को लेकर तीर्थ परिसर में तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं, वहीं श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिल रहा है।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Nov 2025, 10:57 AM
इलाज के दौरान घायल नीलेश ने तोड़ा दम — तीन माह पहले चाकूबाजी में हुआ था गंभीर घायल
आलोट (दुर्गाशंकर पहाड़िया) तीन माह पूर्व हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए नीलेश पिता दिलीप राठौड़ (निवासी आलोट) का रविवार को अहमदाबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। नीलेश पिछले कई सप्ताह से जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा था, परंतु रविवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने से उसने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, तीन माह पहले ताल क्षेत्र के जमुनिया शंकर गांव में हुए विवाद के दौरान नीलेश पर सद्दाम पिता मुंशी एवं सुरेश पिता रतनलाल मालवीय, दोनों निवासी जमुनिया शंकर ने चाकू से हमला कर दिया था। हमले में नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले जावरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम के निजी अस्पताल भेजा गया। हालत में सुधार न होने पर उसे इंदौर और बाद में अहमदाबाद रेफर किया गया था।
पिछले तीन माह से वह अहमदाबाद में उपचाररत था। रविवार को उसकी स्थिति अचानक बिगड़ने से इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पहले से दर्ज प्रकरण में अब धारा बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद से ही आरोपियों की गतिविधियों पर पुलिस निगरानी बनाए हुए है। मृतक के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की है।
posted by : Admin/Pointer Media
13 Nov 2025, 10:55 AM
साइबर अपराध से बचाव पर विद्यार्थियों को दी जानकारी — एसडीओपी पल्लवी गौर एवं टीआई मुनेन्द्र गौतम ने किए जागरूक
posted by : Admin/Pointer Media
12 Nov 2025, 04:05 PMमध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मंदसौर जिला इकाई ने 6 सूत्रीय मांगों का स्मरण पत्र, प्रभावी रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम, कलेक्टर को सौंपा
posted by : Admin/Pointer Media
12 Nov 2025, 02:28 PM
आचार्य श्री अशोकसागर सूरीश्वरजी म.सा. का नागेश्वर तीर्थ, उन्हेल में मंगल प्रवेश
posted by : Admin/Pointer Media
12 Nov 2025, 12:52 PM
फिर सक्रिय हुआ आलोट में सट्टा कारोबार — ठोस कार्रवाई के अभाव में बढ़ते हौसले, अब भी खुलेआम घूम रहे बड़े खाईवाल
posted by : Admin/Pointer Media
12 Nov 2025, 12:51 PM
आलोट के संदीपनि विद्यालय के बच्चों ने रतलाम में दिखाया हुनर — जिला स्तरीय युवा उत्सव में झलकी प्रतिभा
posted by : Admin/Pointer Media
11 Nov 2025, 11:05 PM
आलोट मंडी में उछले दाम — सोयाबीन 7200 तक, लहसुन में भी दमदार भाव
posted by : Admin/Pointer Media
11 Nov 2025, 07:47 PM
नगर पालिका राजस्व समिति की बैठक में 67 प्रकरणों को मंजूरी मिली
posted by : Admin/Pointer Media
11 Nov 2025, 07:42 PM
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मंदसौर जिला इकाई ने 6 सूत्रीय मांगों का स्मरण पत्र, प्रभावी रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम, कलेक्टर को सौंपा
posted by : Admin/Pointer Media
11 Nov 2025, 07:40 PM
ग्राम तालोद में सात दिन से नहीं मिल रही बिजली, किसान परेशान — बार-बार टूट रहे तार, विभाग बना उदासीन
posted by : Admin/Pointer Media
11 Nov 2025, 06:41 PM
नए विद्युत् शेड्यूल आने तक पुराने शेहडूल से दिन मे ही मिलेगी किसानो को बिजली डीई के आश्वासन के बाद किसानो ने किया धरना समाप्त
posted by : Admin/Pointer Media
11 Nov 2025, 04:27 PM
आचार्य अभयसागर सूरी की 37वीं पुण्यतिथि पर उन्हेंल नागेश्वर में भव्य गुणानुवाद सभा 13 को
posted by : Admin/Pointer Media
11 Nov 2025, 11:09 AM
खमरिया मार्ग पर सोयाबीन से भरा ट्रक भैंसों पर चढ़ा — ग्रामीणों ने उठाए सवाल, कहा ‘आलोट में तो सोया मिल ही नहीं’
posted by : Admin/Pointer Media
11 Nov 2025, 11:08 AM
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा क्रिकेट टीम खिलाड़ी क्रांति गौड़ से मिलने पहुँचे घर..... पुष्प गुच्छ स्मृतिचिन्ह भेंट कर दी बधाई ।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Nov 2025, 08:10 PM
छः घंटे किसानो ने किया टकरावद विद्युत् का घेराव, घरेलू व गैर घरेलू सभी सप्लाय किया बंद
posted by : Admin/Pointer Media
10 Nov 2025, 07:35 PM
केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमंडी के इंस्पेक्टर हितेश कुमार के दलाल को एसीबी ने 20 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया,
posted by : Admin/Pointer Media
10 Nov 2025, 07:02 PM
पुलिस ने चोरी गई तीन भैंस और तीन पाडे व पिकअप वाहन के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया
posted by : Admin/Pointer Media
10 Nov 2025, 07:01 PM
दिगंबर जैन मुनि का पिच्छिका परिवर्तन समारोह हुआ आयोजित....
posted by : Admin/Pointer Media
10 Nov 2025, 06:00 PM
नगर परिषद में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन समारोह सम्पन्न
posted by : Admin/Pointer Media
10 Nov 2025, 03:47 PM
रतलाम में फिल्मी सीन, पुलिस से बचकर भाग रहे तस्करों की कार दुर्घटनाग्रस्त, फिर फायरिंग कर फरार
posted by : Admin/Pointer Media
10 Nov 2025, 11:39 AM
सर्व ब्राह्मण समाज आलोट द्वारा अन्नकूट महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न
posted by : Admin/Pointer Media
10 Nov 2025, 10:56 AM
तेज़ रफ़्तार ने छीनी आलोट के होनहार तरुण की ज़िंदगी, नगर में शोक की लहर
posted by : Admin/Pointer Media
09 Nov 2025, 09:27 PM
फर्जी पॉवर ऑफ अटोर्नी बना कर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
posted by : Admin/Pointer Media
09 Nov 2025, 08:15 PM
श्री महावीर विद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता सम्पन्न, विद्यार्थियों में बढ़ी बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता
posted by : Admin/Pointer Media
09 Nov 2025, 01:10 PM
मतदाता सूची के शुद्धीकरण को लेकर भाजपा आलोट मंडल की कार्ययोजना बैठक संपन्न
posted by : Admin/Pointer Media
09 Nov 2025, 12:53 PM
शहीदों को श्रद्धांजलि, जितेन्द्र सिंह फाल्गुले ने युवाओं में भरी देशभक्ति की ऊर्जा
posted by : Admin/Pointer Media
09 Nov 2025, 12:50 PM
गांव हरवार की बेटी पूजा जाट ने बढ़ाया नीमच जिले का गौरव
posted by : Admin/Pointer Media
09 Nov 2025, 08:44 AM
मास्टर प्लान 2041 की त्रुटियों को लेकर सांसद सुधीर गुप्ता हुए सख्त
posted by : Admin/Pointer Media
08 Nov 2025, 07:30 PM
मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
posted by : Admin/Pointer Media
08 Nov 2025, 05:02 PM
श्रीमद भगवद गीता ज्ञान प्रतियोगिता में अधिक से अधिक हिस्सेदारी हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
posted by : Admin/Pointer Media
08 Nov 2025, 03:47 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन की दी सौगात
posted by : Admin/Pointer Media
08 Nov 2025, 03:44 PM
"क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने देश-दुनिया में मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने की घोषणा
posted by : Admin/Pointer Media
08 Nov 2025, 03:34 PM
मंडीगेट के पास से अवैध रूप से जुआ खेलने वालों 08 आरोपीयों के विरुद्द किया प्रकरण दर्ज
posted by : Admin/Pointer Media
08 Nov 2025, 03:21 PM
श्रद्धा और संवेदना से भरा भावपूर्ण पल — साध्वी मंडल का आलोट से पुणे की ओर मंगल विहार
posted by : Admin/Pointer Media
08 Nov 2025, 02:55 PM
दक्षिण अफ्रीकी प्रतिनिधिमंडल ने किया गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य का दौरा
posted by : Admin/Pointer Media
07 Nov 2025, 09:48 PM
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने “दीदी कैफे” पर चाय पी, संचालिका श्रीमती प्रेमबाई से की चर्चा
posted by : Admin/Pointer Media
07 Nov 2025, 09:45 PM
अभिलेखागार बनने से व्यवस्थित रिकॉर्ड रहेंगे एवं व्यवस्थित काम होंगे : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
posted by : Admin/Pointer Media
07 Nov 2025, 09:43 PM
सभी व्यक्ति स्वदेशी वस्तुओं का दैनिक जीवन में उपयोग करें : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
posted by : Admin/Pointer Media
07 Nov 2025, 09:40 PM
ऑनलाइन सिस्टम फेल, खाद गोदाम में पड़े रहे बोरे — किसानों को हुई भारी परेशानी, किसान संघ की पहल से शुरू हुआ वितरण
posted by : Admin/Pointer Media
07 Nov 2025, 04:54 PM
नव विवाहिता ने घर पर लगाई फांसी
posted by : Admin/Pointer Media
07 Nov 2025, 11:45 AM
लंबे अंतराल के बाद युवक कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित, आलोट विधानसभा अध्यक्ष बने शंकर सिंह परिहार, पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल
posted by : Admin/Pointer Media
07 Nov 2025, 11:39 AM
आलोट में पीएम स्वनिधि योजना पुनः प्रारंभ, छोटे व्यापारियों को मिलेगा लाभ
posted by : Admin/Pointer Media
07 Nov 2025, 11:38 AMकलश यात्रा का सद्भावना समिति ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
posted by : Admin/Pointer Media
06 Nov 2025, 07:16 PM
55 किसानो को दिया स्प्रिंगकलर उपकरण
posted by : Admin/Pointer Media
06 Nov 2025, 05:17 PM
दीपों की रौशनी में नहाया अनादि कल्पेश्वर धाम, कार्तिक मास महोत्सव में उमड़ा भक्तिभाव का सागर
posted by : Admin/Pointer Media
06 Nov 2025, 11:31 AM
डॉक्टर और सीए सहित छह मुमुक्षुओं को मिला दीक्षा मुहूर्त, आचार्य श्री जिन पीयूष सागर जी की निश्रा में पालीताणा में होगी दीक्षा
posted by : Admin/Pointer Media
06 Nov 2025, 11:30 AM
जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान प्रारंभ
posted by : Admin/Pointer Media
05 Nov 2025, 05:32 PM
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना बनी जीवार्थ के जीवन की डोर, डायाफ्रामिक हर्निया से जंग जीतकर जीवार्थ की लौटी मुस्कान
posted by : Admin/Pointer Media
05 Nov 2025, 05:30 PM
बिजली बिल बकायादारों के लिए समाधान योजना शुरू, सीएम मोहन यादव ने दी सौगात
posted by : Admin/Pointer Media
04 Nov 2025, 09:35 PM
मंत्री परिवार में हुई 2 लाख की चोरी में एक आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद; दो फरार
posted by : Admin/Pointer Media
04 Nov 2025, 07:21 PM
पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2025-26 हेतु MPTAAS पोर्टल प्रारंभ
posted by : Admin/Pointer Media
04 Nov 2025, 02:04 PM
सिमरोल में भीषण सड़क हादसा, बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी — दो महिलाओं की मौत, कई यात्री घायल
posted by : Admin/Pointer Media
04 Nov 2025, 11:51 AM
ग्राम संधारा रात्री मे घर मे घुस कर मारपीट गंभीर रुप से घायल करने वाले 04 आरोपीगण किरफ्तार अन्य आरोपी घटना मे प्रयुक्त वाहन व हथियारो के बारे मे पुछताछ जारी
posted by : Admin/Pointer Media
03 Nov 2025, 09:12 PM
आपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत सीतामऊ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही अपहृत बालिका को जिला कपुरथला पंजाब से किया दस्तयाब
posted by : Admin/Pointer Media
03 Nov 2025, 08:32 PM
जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन
posted by : Admin/Pointer Media
03 Nov 2025, 06:55 PM
पुलिस–जनता संवाद से बढ़ा आपसी भरोसा — नशे के विरुद्ध एकजुट हुई जनता
posted by : Admin/Pointer Media
03 Nov 2025, 06:50 PM
कम्प्यूटर अकाउन्टिंग, इलेक्ट्रिशन, राजमिस्त्री, मोबाईल रिपेयरींग की नि:शुल्क ट्रेनिंग 5 नवंबर से प्रारंभ
posted by : Admin/Pointer Media
03 Nov 2025, 06:48 PM
नगर निगम के लंबित मामलों पर होगी उच्च स्तरीय बैठक, विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल
posted by : Admin/Pointer Media
03 Nov 2025, 06:43 PM
विवाह आमंत्रण के नाम पर साइबर जाल - आमंत्रण.apk से हो सकता है मोबाइल हैक
posted by : Admin/Pointer Media
02 Nov 2025, 12:06 PM
एसपी विनोद मीना के मार्गदर्शन में भानपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
posted by : Admin/Pointer Media
02 Nov 2025, 11:14 AM
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर सात बीएलओ निलंबित
posted by : Admin/Pointer Media
02 Nov 2025, 11:07 AM
सुवासरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही
posted by : Admin/Pointer Media
01 Nov 2025, 08:07 PM
अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती अभिजिता राठौर अधिवक्ता का आकस्मिक निधन, परिवार जनों ने देहदान की घोषणा
posted by : Admin/Pointer Media
01 Nov 2025, 08:02 PM
सामाजिक समरसता का अभिनव प्रयास, महिला सफाईकर्मी से करवाया कार्यालय का शुभारंभ
posted by : Admin/Pointer Media
01 Nov 2025, 07:06 PM
पुलिस के बाद अब नारकोटिक्स विभाग भी सक्रिय, अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया
posted by : Admin/Pointer Media
01 Nov 2025, 06:03 PM
देव उठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकथाम के लिए विशेष मुहिम, मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के निर्देश पर प्रदेशभर में सतर्कता अभियान शुरू
posted by : Admin/Pointer Media
01 Nov 2025, 01:26 PM
किसान बंधुओं से अपील — सोयाबीन वाहनों का प्रवेश प्रातः 6 बजे से ही होगा-मंडी सचिव सिसोदिया
posted by : Admin/Pointer Media
01 Nov 2025, 01:24 PM
मास्टर प्लान 2041 पर नागरिकों के सुझावों का स्वागत, सिटीजन फोरम के साथ बैठक संपन्न
posted by : Admin/Pointer Media
01 Nov 2025, 01:22 PM
बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पेटलावद पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार
posted by : Admin/Pointer Media
31 Oct 2025, 08:02 PM
अवैध देशी शराब के 40 कार्टून जप्त किये , आरोपी कार छोड़कर हुआ फरार ।
posted by : Admin/Pointer Media
31 Oct 2025, 06:55 PM
पिपलियामंडी में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन
posted by : Admin/Pointer Media
31 Oct 2025, 12:48 PM
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती
posted by : Admin/Pointer Media
31 Oct 2025, 08:40 AM
भावांतर योजना में नीलामी रुक जाने से नाराज किसानों ने आधा घंटे तक रोड जाम किया
posted by : Admin/Pointer Media
30 Oct 2025, 08:05 PM
चौकी बुढ़ा थाना नारायणगढ़ पुलिस की टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत 16 वर्ष की नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से किया दस्तयाब..
posted by : Admin/Pointer Media
30 Oct 2025, 07:59 PM
पाटोत्सव एवं गोपाष्टमी पर गौ माता के लिए छप्पन भोग
posted by : Admin/Pointer Media
30 Oct 2025, 05:57 PM
नगर पालिका अध्यक्ष व मेला सभापति ने पशुपतिनाथ मेला प्रांगण का निरीक्षण किया
posted by : Admin/Pointer Media
30 Oct 2025, 03:54 PM
जिले की विभिन्न मंडियों में 542 किसानों ने लगभग 6045 क्विंटल सोयाबीन का विक्रय भावांतर योजना में किया
posted by : Admin/Pointer Media
30 Oct 2025, 10:18 AM
अंगीकार अभियान के तहत पीएम आवास जिला स्तरीय मेले में हितग्राहियों को मिला लाभ
posted by : Admin/Pointer Media
30 Oct 2025, 10:17 AM
'मोदी जी डांस भी कर देंगे', बिहार में राहुल गांधी का PM पर कटाक्ष; भड़क उठी भाजपा
posted by : Admin/Pointer Media
29 Oct 2025, 09:20 PM
पुलिस विभाग में पुलिसकर्मियों में फेरबदल
posted by : Admin/Pointer Media
29 Oct 2025, 08:37 PM
प्रतापगढ़ पुलिस की धमाकेदार करवाई, पीपलखूंट में डीएसटी की सूचना पर खेत से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद
posted by : Admin/Pointer Media
29 Oct 2025, 07:57 PM
28 अक्टूबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक चलेगी एसआईआर की प्रक्रिया
posted by : Admin/Pointer Media
29 Oct 2025, 07:53 PM
नगरी कबड्डी प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल शिव परिवार ने जीता
posted by : Admin/Pointer Media
29 Oct 2025, 05:55 PM
त्रिदिवसीय तनाव मुक्त खुशहाल जीवन शैली केम्प का समापन सम्पन्न
posted by : Admin/Pointer Media
29 Oct 2025, 05:51 PM
पेंच मध्यप्रदेश से अजीब लेकिन सच्ची घटना — शराबी मज़दूर ने बाघ को समझा बिल्ली, सहलाया सिर, ऑफर की देसी शराब!
posted by : Admin/Pointer Media
29 Oct 2025, 05:47 PM
भवानीमंडी ब्लॉक बना राजस्थान का पहला शिक्षा ब्लॉक अब सभी अधिकारी व शिक्षक पूर्ण गणवेश में करेंगे कार्य
posted by : Admin/Pointer Media
29 Oct 2025, 04:16 PM
उप मुख्यमंत्री देवड़ा विधायकों एवं पूर्व विधायकों के वेतन भत्ते, पेंशन समिति के अध्यक्ष मनोनीत
posted by : Admin/Pointer Media
29 Oct 2025, 04:14 PM
पेशाब करने से मना करने पर मारपीट करके नाक तोड़ने वाले 03 आरोपियों को 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Oct 2025, 04:10 PMपीरूलाल धाकड़ द्वारा चबूतरा तोड़ने के विरोध में प्रजापति समाज के आह्वान पर नगर बंद
posted by : Admin/Pointer Media
29 Oct 2025, 11:37 AM
पत्रकार और युवाओं ने खुद संभाली जिम्मेदारी, बरखेड़ा पंथ में सड़क की सफाई कर पेश की मिसाल
posted by : Admin/Pointer Media
28 Oct 2025, 09:26 PM
EOW की बड़ी कार्रवाई, मेल ओवरसीयर शिवकुमार मीणा ₹15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
posted by : Admin/Pointer Media
28 Oct 2025, 09:17 PMमध्यप्रदेश का 70 वा स्थापना दिवस
posted by : Admin/Pointer Media
28 Oct 2025, 08:53 PM
केंद्रीय दल ने बांस वृक्षारोपण, डगवेल रिचार्ज, निर्मलनीर, परकोलेशन तालाब, रिचार्ज पीट कार्यों को देखा
posted by : Admin/Pointer Media
28 Oct 2025, 08:44 PM
भावांतर योजना अंतर्गत 135 किसानों ने सोयाबीन की उपज को बेचा
posted by : Admin/Pointer Media
28 Oct 2025, 08:42 PM
नईआबादी मंदसौर पुलिस द्वारा दो तस्करो को किया गिरफ्तार आरोपीयो के कब्जे से एमडी पाऊडर एवं डोडाचुरा किया जप्त
posted by : Admin/Pointer Media
28 Oct 2025, 08:35 PM
जनसुनवाई में तत्परता से सुनी गई 56 आवेदकों की समस्याएँ
posted by : Admin/Pointer Media
28 Oct 2025, 08:32 PM
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को एस.आई.आर. कार्यक्रम की जानकारी दी, निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 09 दिसम्बर को किया जाएगा
posted by : Admin/Pointer Media
28 Oct 2025, 07:44 PM
29 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय तैयारी बैठक संपन्न
posted by : Admin/Pointer Media
28 Oct 2025, 07:42 PM
साहिल बोरीवाल का वर्ल्ड चैंपियनशिप वोविनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता, इंडोनेशिया के लिए चयन
posted by : Admin/Pointer Media
28 Oct 2025, 07:39 PM
भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मेला वर्ष 2025 मे झुला चकरी भुखंड टेंडर प्रक्रिया विधि विरुद्ध होने से कलेक्टर को आपत्ति प्रस्तुत
posted by : Admin/Pointer Media
28 Oct 2025, 07:34 PM
नवोदय विद्यालय चयन हेतु निशुल्क प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ
posted by : Admin/Pointer Media
28 Oct 2025, 04:22 PM
मंदिर की जगह कम होने पर पैतृक घर प्रभु श्रीराम को समर्पित
posted by : Admin/Pointer Media
28 Oct 2025, 01:15 PM
क्या कहे घोर लापरवाही या मनमर्जी, महीनों से समग्र पोर्टल नहीं खोलते या जानबूजकर नहीं जोड़ रहे समग्र मे नाम
posted by : Admin/Pointer Media
27 Oct 2025, 09:27 AM
पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग कर स्मैक की पुड़िया बेचने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया
posted by : Admin/Pointer Media
25 Oct 2025, 06:08 PM
कार्बाइड गनों की ऑनलाइन बिक्री पर अब सख्ती.....ई-कामर्स साइट्स को चेतावनी पत्र भेजेगी एमपी पुलिस
posted by : Admin/Pointer Media
25 Oct 2025, 02:57 PM
प्रस्तावित मास्टर प्लान 2041 में जनहितैषी संशोधन आवश्यक….समाजों द्वारा दिए सुझाव एवं आपत्तियों को अनदेखा करना उचित नहीं : भाजपा जिलाध्यक्ष…..
posted by : Admin/Pointer Media
25 Oct 2025, 12:12 PM
ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2025 में मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने जीते स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक
posted by : Admin/Pointer Media
23 Oct 2025, 09:15 PM
ताकतवर नेता बन गए नीमच के पवन पाटीदार, प्रदेश के बडे नेताओं की गिनती में आए, प्रदेश पिछडा मोर्चा के अध्यक्ष बनने के बाद पॉवरफुल नेता बने पवन पाटीदार
posted by : Admin/Pointer Media
23 Oct 2025, 07:56 PM
रील के लिए मुंह में फोड़े 7 सुतली बम, 8वें धमाके में पूरा जबड़ा ही उड़ गया
posted by : Admin/Pointer Media
23 Oct 2025, 07:44 PM
काल बनकर आया 'ब्रह्म मुहूर्त्त'... पेंटहाउस में लगी आग... दम घुटने से इंदौर के बड़े उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल की मौत... पत्नी-बेटी भी गंभीर*
posted by : Admin/Pointer Media
23 Oct 2025, 11:47 AM
नगर को आग में धकेलने वालों पर कार्रवाई होना चाहिए
posted by : Admin/Pointer Media
23 Oct 2025, 08:54 AM
रवि तेजा की मूवी की तरह इंदौर के थानों में गुंडे-बदमाशों का जमावड़ा
posted by : Admin/Pointer Media
22 Oct 2025, 11:23 PM
सर्प मित्र कमलदास ने साही का किया सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा
posted by : Admin/Pointer Media
22 Oct 2025, 10:57 AM
दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
posted by : Admin/Pointer Media
20 Oct 2025, 09:53 PM
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीपावली की दीं बधाई और शुभकामनाएँ
posted by : Admin/Pointer Media
19 Oct 2025, 08:07 PM
गोवर्धन पर्वः प्रकृति से सह-अस्तित्व और समग्र विकास का उत्सव - डॉ. मोहन यादव
posted by : Admin/Pointer Media
19 Oct 2025, 08:04 PM
प्रदेश सरकार किसानों के जीवन को बेहतर करने के लिए कर रही है लगातार कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
posted by : Admin/Pointer Media
19 Oct 2025, 06:31 PM
निकायों की मतदाता सूची के संबंध में अब 24 अक्टूबर तक लिए जाएंगे दावे आपत्ति
posted by : Admin/Pointer Media
18 Oct 2025, 11:01 PM
प्रेक्षक श्री गौतम ने निर्वाचक नामावली दावा-आपत्ति कार्य की प्रगति की समीक्षा की
posted by : Admin/Pointer Media
18 Oct 2025, 10:59 PM
घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर की गई कार्रवाई, 16 सिलेंडर जब्त
posted by : Admin/Pointer Media
18 Oct 2025, 10:58 PM
अशोक नगर के सब इंस्पेक्टर ने खरगोन में होटल में लगाई फांसी
posted by : Admin/Pointer Media
18 Oct 2025, 10:54 PM
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, तीन क्रिकेटर्स समेत 10 लोगों की मौत और कई घायल
posted by : Admin/Pointer Media
18 Oct 2025, 11:41 AM
प्रेक्षक श्री गौतम ने जिले की सभी नगरीय निकायों का किया निरीक्षण
posted by : Admin/Pointer Media
18 Oct 2025, 11:16 AM
लाड़ली बहना योजना से टीना ने सीलाई में गढ़ी नई पहचान
posted by : Admin/Pointer Media
18 Oct 2025, 11:13 AM
विद्युत कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
posted by : Admin/Pointer Media
18 Oct 2025, 11:09 AM
किसान श्री नारायण को 27 आरी जमीन पर मिला 5 हजार का मुआवजा
posted by : Admin/Pointer Media
18 Oct 2025, 11:07 AM
दीपावली की चहल-पहल के बीच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने बाजार पहुंचे पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, हाथ ठेला वालों से खरीदे दीपक
posted by : Admin/Pointer Media
18 Oct 2025, 10:45 AM
खाद्य विभाग पहुंचा था बीकानेर मिष्ठान पर मावे का सैंपल लेने लेकिन पता चला कारखाने का रजिस्ट्रेशन भी नहीं
posted by : Admin/Pointer Media
18 Oct 2025, 10:27 AM
दीपावली पर्व के धनतेरस से पूर्व नीमच जिले के रामपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, NDPS की बड़ी कार्यवाही
posted by : Admin/Pointer Media
18 Oct 2025, 10:21 AM
अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, तीन कोच जलकर खाक
posted by : Admin/Pointer Media
18 Oct 2025, 10:12 AMजीवन से भी महंगी शिक्षा 📚.... डर और भय के साये में शिक्षा का सफ़र⛵... स्टाम्प पर लिखा मौत का फरमान 📝
posted by : Admin/Pointer Media
28 Aug 2025, 10:32 PM