मंदसौर/रीछा रुंडी नई आबादी स्थित बाबा रामदेव जी महाराज का प्राचीन मंदिर पर आज 20 जनवरी 2026 मंगलवार एक दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। बाबाराम देवजी महाराज के मंदिर पर लगभग 73 साल से एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें आसपास के क्षेत्र के हजारों लोग दर्शन के लिए और मेला का आनंद उठाने के लिए आते हैं यह मेला बाबा रामदेव जी मंदिर निर्माण में लगभग 12 गांव के अंतर्गत आता  है मेला साल में दो बार लगता है एक माह बीज ओर दूसरा भादवा बीज के दिन लगता है । दूर-दूर से लोग मेले के आनंद और बाबा रामदेव जी के दर्शन करने आते हैं मेले की एक दिन पूर्व मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है जिसमें आसपास के कई लोग भजन कीर्तन में शामिल होकर भजनों का आनंद उठाते हैं मेला प्रबंध समिति के नाथूलाल पिसोलिया वह शिवसिंह बोराना ने श्रद्धालुओ से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में पधार कर  दर्शन करने का लाभ ले।