मंदसौर/ दलौदा । मन्दसौर जिले के दलौदा और पुरानी फतेहगढ़ के बीच एक भीषण सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ ओवरटेक करने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रक नंबर DD 01 X 9471 तेज गति में ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक सीधे अगले वाहन से टकरा गया। घटना की सूचना मिलते ही दलौदा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और राहत कार्य शुरू किया।

​हादसे में ट्रक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के बाद मन्दसौर सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।