मंदसौर / राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश एवं जिला प्रशासन के निर्देश में किशोर किशोरी के बेहतर स्वास्थ्य हेतु दिया गया उमंग प्रशिक्षण शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से गैर सरकारी संस्थान आसरा लोक कल्याण समिति देवास  द्वारा उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण होटल महक पैलेस में कुल आठ बैच में सफलतापूर्वक  आयोजित किया गया  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी एस चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री नितेश गर्ग एवं  शिक्षा विभाग  से डायट प्राचार्य  डॉ. दिलीप सिंह राठौड़ एवं  श्री आरडी जोशी प्रशिक्षण प्रभारी डाइट द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सर्टिफिकेट वितरण किए गए।  


इस अवसर पर जिला किशोर समन्वयक  श्री सुरेश चंद्र मुवेल  एवं आसरा लोक कल्याण समिति के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री सुनील चंद्रावत उपस्थित रहे एवं राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा 306 शिक्षकों को को प्रशिक्षित किया गया उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल स्तर पर कक्षाओं में उमंग सेशन आयोजित किए जाएंगे इसमें बच्चों को स्वास्थ्य विषयक गतिविधि के माध्यम से बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी जाएगी किशोर किशोरी 10 से 19 वर्ष के बच्चे बच्चियों में इस अवस्था में शारीरिक बदलाव और परिवर्तन होते हैं व सामाजिक एवं मानसिक बदलाव होते है। ऐसी दशा में किशोर में निर्णय लेने की कौशल सहित जीवन के 10 अहम जीवन कौशल को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत की जा रही गतिविधियों के बारे में शिक्षकों को बताया गया एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त प्रकार की गतिविधियों के बारे प्रशिक्षण दिया गया   जिससे कि बेहतर स्वास्थ्य के  लिए भविष्य की नींव रखी जाएगी l