Home Facebook WhatsApp YouTube Contact
Post

पुलिस ने 26 लाख की एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 260 ग्राम एमडी ड्रग्स और 5 किलो 150 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 26 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नीले रंग की टीशर्ट और लोवर पहने, हाथ में विमल का झोला लेकर पलवई फंटे से कहीं जाने वाला है। सूचना पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास गेहलोत ने पुलिस टीम गठित कर पलवई फंटे पर नाकाबंदी करवाई।

नाकाबंदी के दौरान मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम और पंचों की मदद से उसे रोक लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुख्तयार अहमद खान पिता मुस्लिम अहमद खान, उम्र 50 वर्ष, निवासी नीम चौक के पीछे सागर पेशा, जावरा शहर, जिला रतलाम बताया।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी की लोवर की बाईं जेब में प्लास्टिक की थैली से 260 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत 26 लाख रुपए बताई गई है। वहीं, हाथ में लिए विमल के झोले से 5 किलो 150 ग्राम डोडाचूरा मिला, जिसकी कीमत 10 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अफजलपुर में धारा 8/15, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी से मादक पदार्थों के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं मंदसौर ग्रामीण एसडीओपी जितेंद्र भास्कर के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास गेहलोत के नेतृत्व में अफजलपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More
Post

नए उद्योग लगाने में शासन-प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा - कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर बूढ़ा में उद्यम संवाद हुआ

मंदसौर : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम बूढ़ा में शिविर आयोजित हुआ। शिविर के प्रथम सत्र में उद्यम संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उद्योगपतियों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत गांव बूढ़ा में केसीसी एवं उद्यम पंजीयन प्रमाण पत्र का वितरित किया।  इस दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने कहा नए उद्योग लगाने में शासन-प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग किया जाएगा। नए उद्योग का संचालन करने में किसी को कोई समस्या आए तो उन सभी का निराकरण किया जाएगा। नए उद्योग लगाने में शासन द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है जिसका लाभ उठाएं। शिविर के दौरान केसीसी एवं उद्यम पंजी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम, जिलाधिकारी एवं ग्रामीण जन मौजूद थे। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा बूढ़ा में स्थापित मुकेश एग्रो इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया एवं उद्योग की गतिविधियों तथा कार्यप्रणाली की जानकारी ली। मुकेश एग्रो इंडस्ट्रीज द्वारा विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है। एमएसएमई योजना अंतर्गत लगभग 2.50 करोड रु का लोन  प्राप्त हुआ है । जिसके तहत लगभग 92 लाख रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई है।  उद्योग के माध्यम से लगभग 150 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उद्यानिकी विभाग द्वारा उद्यम संवाद में चयनित श्री हरपाल सिंह पशु आहार, श्री रणजीत  शर्मा आटा मिल, श्री सुखराम राठोर ऑइल मील, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम विभाग के अंतर्गत श्री जगदीश लोहार कृष्णा एग्रो इंडस्ट्रीज, श्री राजेश लोहार मुकेश एग्रो इंडस्ट्रीज, श्री राजू लोहार न्यू टकरावद वाला एंड कंपनी।


 

Read More
Post

मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान बूढा में 348 आवेदन आये, 112 का मौके पर हुआ निराकरण

मुख्‍यमंत्री जनविश्‍वास अभियान में कलेक्‍टर श्री दिव्‍यांक सिंह ने किया विभिन्‍न गावों का दौरा

मंदसौर : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम बूढा में शिविर संपन्न हुआ। कलेक्‍टर श्री दिव्‍यांक सिंह द्वारा बूढा में आवेदकों की समस्‍साएं सूनी। इस अवसर पर 348 समस्‍याएं शिकायतें प्राप्‍त हुई। 112  समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। इसके अलावा 236 शिकायतों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्रीमती स्‍वाती तिवारी, जिला अधिकारी एवं ग्रामीण जन मौजूद थे।  कलेक्‍टर श्री सिंह ने ग्राम दोरवाड़ा में प्राथमिक कृषि साख संस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। साथ ही किसानों को संस्था के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं, सुविधाओं एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों की जानकारी ली गई। साथ ही हितग्राहियों को समय पर एवं निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम लसुड़िया राठौर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया इस दौरान जिला योजना समिति के सदस्‍य श्री राजेश दिक्षित मौजूद थे। विद्यार्थियों से पढ़ाई-लिखाई के संबंध में चर्चा कर आवश्यकताओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों के साथ भोजन किया तथा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। ग्राम लसूडिया राठौर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत हितग्राही पिन्‍टू कुमार प्रजापति के झीणिवार फुडस एण्‍ड स्‍पाईसेस का निरीक्षण किया। कलेक्‍टर श्री सिंह ने ग्राम बादपूर मे पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा ग्राम मुन्‍दडी, सिन्‍दपन, डोडियामिणा, ढाबला, कामलिया, तालाब पिपलिया, लिम्‍बावास, रीछा, तुरकिया, देवरी, चीताखेड़ी, बैलारा, काल्‍याखेड़ीगुजरान, चिल्‍लोद पिपलिया, नापाखेड़ा, सुदवास, काचरिया कदमाला, गर्रावद, फोसरी, रणायरा, गरनाई, दोबड़ा, सरवानिया, संजीत तथा अरनिया जटिया में अधिकारियों ने भ्रमण किया।    


 

Read More
Post

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में जानी बाई को मिला त्वरित लाभ

जानी बाई को मिली ट्राईसाइकिल

मंदसौर : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मल्हारगढ़ क्षेत्र के बूढ़ा में आयोजित शिविर में ग्राम ढाबला निवासी जानी बाई पिता श्री मांगीलाल को त्वरित सहायता प्रदान करते हुए ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। शिविर में जानी बाई ने ट्राईसाइकिल प्रदान किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में जानी बाई को शिविर में ही ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल मिलने पर जानी बाई ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रशासन का आभार माना। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन,एसडीएम श्रीमती स्वाति तिवार,  जनपद पंचायत मल्हारगढ़ सीईओ श्री निर्देशक शर्मा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीधर्मेश गुप्ता, एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।

Read More
Post

अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई

850 किलोग्राम महुआ लहान एवं 27 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त, 5 प्रकरण दर्ज

नीमच :   कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के सहयोग से जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

      इसी क्रम में 11 सितम्बर को अलसुबह आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने वृत्त नीमच पश्चिम के अंतर्गत ग्राम धामनिया पठारी, धामनिया जागीर, माताजी का खेड़ा एवं रामनगर सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध मदिरा निर्माण एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई की।

      कार्रवाई के दौरान टीम ने लगभग 850 किलोग्राम महुआ लहान तथा 27 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 91 हजार 750 रुपये है। प्रकरणों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।

      यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल.दांगी के मार्गदर्शन तथा कंट्रोलर एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. सिंगाड़ा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. सिंगाड़ा , आबकारी उपनिरीक्षक श्री दीपक आंजना, श्री संजय कंवारे, श्री पंकज राठौर एवं श्री संजय राठौर सहित पुलिस एवं आबकारी विभाग का अमला शामिल रहा।

      पुलिस विभाग की ओर से पुलिस उपनिरीक्षक श्री श्रवण सिंह, श्री धारा सिंह सोलंकी, आरक्षक श्री रवि पाटीदार एवं श्री दिलीप धनगर तथा आबकारी मुख्य आरक्षक श्री गोपाल शर्मा, आबकारी आरक्षक श्री विष्णु यादव, श्री महेश गहलोत, श्री बलवंत भाटी, श्री हंसराज बिलवाल, सुश्री निशा राजपूत एवं सुश्री मधुमिता मालवीय कार्रवाई में सम्मिलित रहे।

      अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Read More
Post

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत रामपुरा में पांचवां समाधान शिविर आयोजित

जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना शासन की प्राथमिकता : विधायक श्री मारू

नीमच : तकनीकी खामियों के कारण आवेदन निरस्त नहीं हों, संवेदनशीलता से करें प्रकरणों का निराकरण : कलेक्टर श्री चंद्रा

  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को मनासा विकासखंड के नगर परिषद रामपुरा में पांचवां शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई के साथ विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू रहे।

                विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शासन और प्रशासन को जनता के बीच पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्या का समाधान करना और उसे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने तथा हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन देने को कहा।

                उन्होंने युवाओं और नागरिकों को छोटे उद्योग एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रामपुरा क्षेत्र में उद्योग, रोजगार और पर्यटन की पर्याप्त संभावनाएं हैं, जिन्हें बढ़ावा देकर क्षेत्र के विकास को गति दी जा सकती है। विधायक ने नीमच से झालावाड़ तक स्वीकृत सड़क के लिए रामपुरा क्षेत्रवासियों को बधाई भी दी।

                कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें और ग्राम स्तर पर प्राप्त शिकायतों का यथासंभव स्थानीय स्तर पर ही समाधान किया जाए।

                उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल तकनीकी खामियों के कारण किसी आवेदन को अनावश्यक रूप से निरस्त नहीं किया जाए। आवश्यक सुधार या पूर्ति के लिए आवेदक को उचित मार्गदर्शन देकर नियमानुसार प्रकरण का निराकरण किया जाए।

                कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को न्यायालयीन एवं लंबित सीमांकन प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों को पारित आदेशों का समयबद्ध पालन और अमल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में पूर्व से लंबित सीमांकन के 11 हजार से अधिक प्रकरणों में कार्यवाही की जा चुकी है तथा शेष प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

17 सितंबर से स्वामित्व अधिकार अभिलेख एवं रजिस्ट्री का विशेष अभियान

कलेक्टर श्री चंद्रा ने बताया कि 17 सितंबर से एक माह तक स्वामित्व पट्टों की रजिस्ट्री के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले में स्वीकृत पट्टों की रजिस्ट्री का कार्य अभियान के रूप में किया जाएगा। इसके लिए राजस्व एवं प्रशासनिक अमला समन्वित रूप से कार्य करेगा।

शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाएं रहीं उपलब्ध

समाधान शिविर में नामांतरण, सीमांकन, आयुष्मान कार्ड, ई-केवाईसी, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक सेवा गारंटी एवं आंगनवाड़ी सेवाओं सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

उद्यमियों ने साझा किए अपने अनुभव एवं अपेक्षाएं

शिविर में क्षेत्र के उद्यमियों से संवाद कर उनकी सफलता, समस्याओं एवं आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली गई। उद्यमियों ने शासन-प्रशासन से प्राप्त सहयोग एवं सुविधाओं के संबंध में अपने अनुभव साझा किए तथा अपनी आवश्यकताओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

एसएएम बच्चों की माताओं को न्यूट्री बास्केट एवं हितग्राहियों को खाद्यान्न पर्ची वितरित

शिविर के पश्चात कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने एसएएम श्रेणी के बच्चों की माताओं को तीन न्यूट्री बास्केट तथा दो हितग्राहियों को खाद्यान्न पर्ची वितरित की।

      कार्यक्रम में नगर परिषद रामपुरा अध्यक्ष श्रीमती सीमा जितेंद्र जागीरदार, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक, श्रुति भयडिया सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More
Post

कलेक्टर ने रामपुरा सिविल अस्पताल एवं पोषण पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण

मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

नीमच :   मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को मनासा विकासखंड के रामपुरा स्थित सिविल अस्पताल एवं पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार व्यवस्था एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

                कलेक्टर ने सिविल अस्पताल के ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, प्रयोगशाला, पेशेंट वार्ड, लेबर रूम तथा आयुष्मान कार्ड एवं जन आरोग्य संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, दवा स्टॉक, जांच व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने निरीक्षण के दौरान, किया जा रहे उपचार के संबंध में मरीजों से भी  जानकारी प्राप्त की।

                कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता हो। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो।

उमंग स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित उमंग स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में किशोर-किशोरियों को उपलब्ध कराई जा रही शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संबंधी निःशुल्क एवं गोपनीय परामर्श सेवाओं की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य की ली जानकारी

कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य एवं उपचार में हो रहे सुधार की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं, पोषण आहार, दवाइयों तथा स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।

                उन्होंने निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार की नियमित निगरानी करते हुए उनकी प्रगति का रिकॉर्ड संधारित किया जाए।

                निरीक्षण के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा वेतन संबंधी समस्या से अवगत कराने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का शीघ्र निराकरण कराने के निर्देश दिए।

                निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम सुश्री किरण आंजना, सीएमएचओ डॉ. डी. प्रसाद, बीएमओ डॉ. साजिद अंसारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More
Post

जिला कोषालय अधिकारी ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

अनुपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा

नीमच : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिला कोषालय अधिकारी ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय नीमच का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों, ओपीडी एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश चिकित्सा सेवाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं।

      निरीक्षण के दौरान आयुष्मान सेंटर एवं सोनोग्राफी सुविधा संचालित मिली। ओपीडी में 53 मरीज उपस्थित पाए गए तथा गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकीय जांच की जा रही थी। टीकाकरण केंद्र में स्टाफ उपस्थित मिला और बच्चों का निर्धारित समयानुसार टीकाकरण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान लगभग 75 बच्चों को टीके लगाए जाना बताया गया।

      आयुष विंग के पंचकर्म थेरेपी सेंटर में चिकित्सक उपस्थित मिलीं। यहां दवाइयों का स्टॉक पूर्ण एवं व्यवस्थित पाया गया। वहीं टेलीमेडिसिन सेंटर के माध्यम से मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं प्रिस्क्रिप्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी।

      निरीक्षण के दौरान कुछ चिकित्सक अपने निर्धारित कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार अस्पताल में स्वीकृत 30 सफाई कर्मचारियों में से केवल 5 कर्मचारी उपस्थित तथा 25 अनुपस्थित मिले। अस्पताल की स्वच्छता एवं मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा अनुपस्थित चिकित्सकों के संबंध में तथ्यात्मक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की अनुशंसा की गई।

      एचआईवी परामर्श केंद्र के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। जिले में एचआईवी से संबंधित 2000 से अधिक मरीज होने के कारण नियमित काउंसलिंग, फॉलोअप एवं उपचार संबंधी सेवाओं की निरंतरता महत्वपूर्ण है। इस संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

      निरीक्षण में सामने आए तथ्यों एवं की गई अनुशंसाओं से संबंधित प्रतिवेदन आवश्यक कार्रवाई के लिए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा को प्रेषित किया गया है।

Read More
Post

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने रामपुरा तहसील का किया निरीक्षण

तकनीकी खामियों के कारण आवेदनों को निरस्त नहीं करें, आवेदकों को उचित मार्गदर्शन देकर संवेदनशीलता से करें निराकरण — कलेक्टर श्री चंद्रा

नीमच : राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं संवेदनशील निराकरण के दिए निर्देश

  मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को मनासा विकासखंड की तहसील रामपुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में संचालित विभिन्न शासकीय कार्यों, आधार सेंटर, लोक सेवा गारंटी तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की।

       कलेक्टर श्री चंद्रा ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रास्ता विवाद एवं अन्य राजस्व प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विवादित नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरणों की भी समीक्षा की तथा इनके निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दिए निर्देश—

·         लंबित राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

·         नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं रास्ता विवाद सहित आमजन से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत किया जाए।

·         आमजन द्वारा प्रस्तुत आवेदनों को केवल तकनीकी खामियों के कारण निरस्त नहीं किया जाए। आवश्यक सुधार अथवा पूर्ति के लिए आवेदक को उचित मार्गदर्शन देकर प्रकरण का संवेदनशीलता के साथ यथासंभव निराकरण किया जाए।

·         न्यायालय तहसीलदार के प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर कमियों को दूर करते हुए नियमानुसार एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए।

·         पीएम स्वामित्व एवं फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाते हुए पात्र हितग्राहियों की फार्मर रजिस्ट्री समयबद्ध रूप से पूर्ण कराई जाए।

·         राजस्व अभिलेखों का उचित संधारण करते हुए कार्यालयीन रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखा जाए।

·         तहसील कार्यालय में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए तथा उन्हें शासन की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

·         अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा अपने दायित्वों का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन सुनिश्चित किया जाए।

       कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा, कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप आमजन को बेहतर, पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो और नागरिकों को कार्यालयीन सेवाओं के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

       निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना सहित संबंधित राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More
Post

स्वामित्व अधिकार अभिलेख अभियान के तहत पटवारियों को दिए जा रहे  प्रशिक्षण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

17 सितंबर से ग्राम पंचायत स्तर पर शुरू होगा स्वामित्व दस्तावेजों का पंजीयन

नीमच : फार्मर रजिस्ट्री में सितंबर अंत तक 65 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश

  कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा 17 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहे स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आईटीआई रामपुरा में पटवारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

                कलेक्टर ने कहा कि स्वामित्व योजना के पंजीयन कार्य में हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पटवारी स्वयं हितग्राहियों से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि अभियान का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाना है। शिविरों में पटवारी, पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक आपसी समन्वय से कार्य करें।

                कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए सितंबर अंत तक प्रगति 65 प्रतिशत से कम नहीं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पटवारियों एवं तहसीलदारों को 30 सितंबर तक निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत स्तर पर व्यवस्थित रूप से शुरू करें पंजीयन कार्य             एडीएम श्री बी.एस. कलेश ने निर्देश दिए कि 17 सितंबर से ग्राम पंचायत स्तर पर स्वामित्व दस्तावेजों का पंजीयन व्यवस्थित रूप से प्रारंभ किया जाए। शिविर स्थलों पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, नेटवर्क एवं वाई-फाई सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने पटवारियों को पंजीयन प्रक्रिया का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण में बताया गया कि ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में सर्वेक्षण एवं ड्रोन सर्वे के आधार पर भूखंडों के संबंध में कानूनी मालिकाना हक के पंजीकृत संपत्ति दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्वामित्व दस्तावेज का पंजीयन निःशुल्क है। प्रक्रिया के तहत भूस्वामी द्वारा एमपी ई-सर्विस पर आवेदन किया जाता है, जिसके बाद पटवारी द्वारा सारा ऐप के माध्यम से सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही की जाती है।

पंजीयन प्रक्रिया में भूस्वामी एवं गवाहों की जानकारी, आधार ई-केवाईसी, वीडियो रिकॉर्डिंग, दस्तावेज सत्यापन एवं ई-साइन सहित निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी की जाती हैं। आवश्यक ई-साइन पूर्ण होने के बाद आवेदन पंजीयन के लिए प्रस्तुत किया जाता है तथा पंजीयन पूर्ण होने पर पंजीकृत डीड उपलब्ध होती है।

कलेक्टर ने आईटीआई की प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रशिक्षण के बाद कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने आईटीआई रामपुरा के विभिन्न प्रशिक्षण कक्षों एवं कार्यशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण एवं ट्रेड संबंधी जानकारी ली तथा प्रशिक्षकों से उपस्थिति, उपलब्ध संसाधनों, मशीनरी एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की।

 

कलेक्टर ने मशीनरी एवं उपकरणों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण संसाधनों को आवश्यकतानुसार बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयड़िया, आईटीआई प्राचार्य श्री एच.एस.परिहार एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

Read More
Post

कलेक्टर के निर्देश पर शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई,शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

नीमच : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार प्राप्त शिकायतों के आधार पर राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर  कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान ग्राम जमुनियारावजी में शासकीय चरागाह भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, वहीं नीमच सिटी-मऊ रोड स्थित भूमि का स्थल निरीक्षण कर मौके से अतिक्रमण एवं अन्य अवरोध हटाए गए।

 

न्यायालय नायब तहसीलदार मनासा द्वारा दिए गए आदेश के पालन में ग्राम जमुनियारावजी स्थित शासकीय सर्वे क्रमांक 49/1/1, रकबा 9.72 हेक्टेयर, मद चरागाह में से लगभग 0.018 हेक्टेयर (2000 वर्गफीट) भूमि पर भूरालाल पिता देवा बंजारा, निवासी दांतोली द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से मौके से हटाया गया। हटाए गए अतिक्रमण की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।

      कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्री नरेंद्र कुमार बारोठिया, राजस्व निरीक्षक श्री कुलदीप डामोर, संबंधित पटवारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।

      इसी प्रकार, दूसरे प्रकरण में नीमच सिटी-मऊ रोड स्थित भूमि के संबंध में सुरेंद्र दास बैरागी द्वारा की गई शिकायत पर प्रशासनिक अमले द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर पाया गया अतिक्रमण एवं घूमती तथा पत्थरों से किए गए अवरोध को पूर्ण रूप से हटा दिया गया।

      कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार राजस्व विभाग द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण तथा प्राप्त शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

Read More
Post

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पुलिस भर्ती हेतु निःशुल्क कक्षाओं का संचालन

50 बालिकाओं को दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण, पहले आएं पहले पाएं के आधार पर होगा चयन

रतलाम : जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला  रतलाम ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग   के द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओ योजनांतर्गत पुलिस भर्ती हेतु निःशुल्क कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

इच्छुक बालिकाएं भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजीयन करवाने हेतु कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला रतलाम कक्ष क्रमांक 217, कलेक्टोरेट कार्यालय भवन, महू रोड रतलाम में संपर्क कर सकती है। निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 50 बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। अतः पहले आए पहले पाए के आधार पर ही प्रशिक्षण हेतु बालिकाओं का चयन किया जाएगा।


 

Read More
Post

अल्प वर्षा को देखते हुए कृषि विभाग के दल ने खरीफ फसलों का किया निरीक्षण

सोयाबीन कपास एवं मक्का फसल में रोग एवं कीट नियंत्रण के लिए किसानों को दी सलाह

रतलाम : जिले में वर्तमान में खरीफ फसलों में अल्प वर्षा को देखते हुयें कृषि विभाग दल द्वारा फसलो का निरीक्षण किया गया। जिसमें उपसंचालक कृषि श्री बीएस अर्गल, श्री भीका वास्के, श्री सी.एल डाबर, सहायक संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी के संयुक्त दल द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान विभिन्न फसलो का अवलोकन किया गया, जिसमें सोयाबीन की फसल में कहीं-कहीं पर पीला मोजैक तथा एनश्रेक्नोज बिमारी की समस्या दिखाई दी जिसके नियंत्रण के लिए थायोमिथोक्सम + लेम्बड़ा सायहेलोथ्रिन 125 मि.ली. / हेक्टेयर एवं ट्यूबकोनजोल 25.9% EC 625 ML/हेक्टेयर छिड़काव करने की सलाह दी तथा कपास की फसल में रस चूसने वाले कीट का प्रकोप देखा गया जिसके नियंत्रण के लिए इमिडाक्लोप्रिड़ 17.8% SL का 80 मि.ली. मात्रा का प्रति एकड 150-200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करने की सलाह दी गई।

मक्का की फसल में फाल आर्मी वर्म का प्रकोप देखा गया जिसके नियंत्रण के लिये इमामेक्टिन बेंजोएट 5% को 80 से 100 ग्राम दवा का प्रति एकड 150-200 लीटर पानी में घोल बनाकर छिडकाव करने की सलाह दी गई तथा वर्तमान समय में वर्षा की कमी को देखते हुए जिन किसानों के पास सिंचाई करने के संसाधन उपलब्ध हैं (जैसे स्प्रिंकलर, ड्रिप, मिनी स्प्रिकंकलर आदि) उपकरणो से फसलों में जीवन रक्षक सिंचाई करने की सलाह दी गई।

Read More
Post

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कालूखेड़ा में आयोजित हुआ जन-विश्वास शिविर शिविर में ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनीं, निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश हितग्राही नानालाल वंचोरिया को मिनी ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई

रतलाम : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को उपमंडी कालूखेड़ा में जन-विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, डीआईजी श्री निमिष अग्रवाल, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन सहित जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनीं।

जनसंवाद एवं जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणजनों ने विभिन्न समस्याएं एवं अपनी आवश्यकताएं प्रशासन के समक्ष रखीं। विधायक डॉ. पांडेय, संभाग आयुक्त श्री सिंह, कलेक्टर श्री कटेसरिया, सीईओ जिला पंचायत सुश्री जैन एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणजनों से सीधे संवाद कर उनके आवेदन प्राप्त किए तथा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुना।

शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणजनों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई।

हितग्राही को मिनी ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की

शिविर में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत बागवानी यंत्रीकरण में हितग्राही श्री नानालाल वंचोरिया को स्वीकृत मिनी ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई। मिनी ट्रैक्टर मिलने से हितग्राही को कृषि एवं बागवानी संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी। इस दौरान योजना के माध्यम से हितग्राहियों को उपलब्ध कराए जा रहे कृषि यंत्रों एवं सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई।

शिविर में जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी जनपद पंचायत सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Read More
Post

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने कालूखेड़ा में विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कृषि विज्ञान केंद्र की लैब का भी किया निरीक्षण

रतलाम :  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत संभागायुक्त श्री आशीष सिंह एवं कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने कालूखेड़ा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जवाहर नवोदय छात्रावास अनुसूचित जाति बालक सीनियर छात्रावास एवं कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थाओं में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण करते हुए विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्रावास में विद्यार्थियों के रहने सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा छात्रों से चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

इसके बाद संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने अनुसूचित जाति बालक सीनियर छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को छात्रावासों में विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा की लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने लैब में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए विभिन्न प्रकार के बीजों का अवलोकन किया तथा उनके संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र में आने वाले कृषि हितग्राहियों से भी चर्चा की और कृषि संबंधी गतिविधियों एवं किसानों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

निरीक्षण के दौरान जावरा डीआईजी श्री निमिष अग्रवाल सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एसडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More
Post

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत आयुक्त एवं कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री प्रक्रिया की समीक्षा की स्वामित्व अधिकार निष्पादन अभिलेख पंजीयन अभियान 17 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक कलेक्टर ने पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षकों की बैठक लेकर अभियान क

रतलाम :   मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह, कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया द्वारा जावरा ताल एवं आलोट में पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षकों की बैठक ली गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन सहित  राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने स्वामित्व अधिकार निष्पादन अभिलेख पंजीयन अभियान के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को अभियान का लाभ दिलाया जाए तथा नि:शुल्क रजिस्ट्री की प्रक्रिया समय-सीमा में पूर्ण की जाए।

स्वामित्व अधिकार निष्पादन अभिलेख पंजीयन अभियान तीन चरणों में 17 सितम्बर से प्रारंभ होकर 3 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर लक्षित भूमि स्वामियों के अधिकार अभिलेखों का राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क पंजीयन रजिस्ट्री कराया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 50 लाख से अधिक हितग्राहियों के नाम पर नि:शुल्क रजिस्ट्री कराई जाएगी। रजिस्ट्री के लिए पंचायत उपकर एवं अतिरिक्त स्टाम्प ड्यूटी में छूट का प्रावधान किया गया है।

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने निर्देश दिए कि राजस्व विभाग के अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच सचिव पटवारी एवं रोजगार सहायक के साथ समन्वय कर प्रत्येक गुरुवार शुक्रवार एवं शनिवार को नि:शुल्क रजिस्ट्री के लिए शिविर आयोजित करें। उन्होंने शिविरों में अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा प्रतिदिन कम से कम 30 से 40 रजिस्ट्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत निष्पादित करने का लक्ष्य रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान मैदानी अमला सक्रिय रहकर हितग्राहियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराए तथा रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाए। उन्होंने निर्धारित अवधि में अभियान के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।


 

Read More
Post

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में जिलाधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से बात करें, शिकायतों का एक्टिव रिव्यू शुरू करें : मुख्य सचिव श्री बर्णवाल मुख्य सचिव ने समाधान ऑनलाइन के साथ की विभागीय कार्यों की समीक्षा

रतलाम :  मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय सभागार में समाधान ऑनलाइन के साथ विभागीय कार्यों एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. सुद्दाम खाड़े, इंदौर संभागायुक्त, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में जिलाधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से बात करें और शिकायतों का एक्टिव रिव्यू शुरू करें। 100 दिवस या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक शिकायत की समीक्षा कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

समाधान ऑनलाइन में शिकायतकर्ता जुबे खां की पुलिस प्रकरण से संबंधित शिकायत सुनी गई। प्रकरण का निराकरण हो चुका था। मुख्य सचिव ने संबंधित थाने द्वारा की गई देरी को लेकर पुलिस अधीक्षक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक को थानों की समीक्षा करने तथा प्रकरणों में चालान लंबित नहीं रखने और प्रत्येक कार्य के लिए समय-सीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए।

शिकायतकर्ता सुरेश कुमावत के घर जलने के प्रकरण में राशि मिलने में हुए विलंब पर मुख्य सचिव ने संबंधित समय के नायब तहसीलदार एवं रीडर की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

पेयजल योजना अंतर्गत शिकायतकर्ता पप्पू मंडलोई की पाइपलाइन फूटने की शिकायत 107 दिवस से लंबित थी। मुख्य सचिव ने नल-जल योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए सिस्टम विकसित करने तथा जिला पंचायत सीईओ को लगातार निगरानी रखते हुए प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए।

निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना से संबंधित शिकायतकर्ता श्रीमती बसंती पिता पहाड़ की शिकायत का निराकरण हो चुका था। मुख्य सचिव ने सामाजिक न्याय विभाग को निर्देशित किया कि इस प्रकार की सभी लंबित शिकायतों का एक सप्ताह में निराकरण सुनिश्चित करें।

स्वरोजगार योजना में सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायतकर्ता दीप कुमार दांगी तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की किस्त प्राप्त नहीं होने की शिकायतकर्ता कशिश जाधव की शिकायत भी सुनी गई। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर को संबंधित प्रकरणों में एंबुलेंस की राशि काटने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग को एनआरसी में बच्चों को भर्ती कराकर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सबसे अधिक लंबित शिकायत वाले विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। प्रत्येक विभाग की अलग-अलग समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण के साथ उनकी गुणवत्ता पर भी ध्यान देने को कहा।

बैठक में स्वामित्व योजना की तैयारियों, प्लॉट रजिस्ट्री प्रदान करने तथा अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

Read More
Post

नापतौल विभाग की कार्रवाई, अधिक मूल्य पर सिगरेट बेचने और असत्यापित तौल उपकरणों के उपयोग पर 11 दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

 रतलाम :  नापतौल विभाग ने रतलाम शहर में विशेष जांच अभियान चलाया। सहायक नियंत्रक भारत भूषण  ने निर्माता द्वारा घोषित मूल्य से अधिक कीमत पर सिगरेट पैकेट विक्रय करने तथा असत्यापित मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों का व्यावसायिक उपयोग करने वाले 11 दुकानदारों के विरुद्ध विधिक मापविज्ञान अधिनियम 2009 की धारा 24/33 एवं विधिक मापविज्ञान (पैकेज वस्तुएं) नियम 2011 के नियम 18/32 के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए।

Read More
Post

अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय की संभावना वाले क्षेत्रों को चिन्हित किया गया

रतलाम : डीईओ आबकारी विभाग श्री विकास मंडलोई ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण विक्रय संग्रहण एवं परिवहन की संभावना वाले क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। चिन्हित क्षेत्रों में ऐसे स्थान शामिल हैं जहां पूर्व में मदिरा के अवैध रूप से निर्माण किए जाने की हिस्ट्री रही है। इनमें पंथपिपलोदा, कसारी ताजली, परवालिया तथा पिपल्‍याजोधा शामिल हैं।

इसी प्रकार अवैध मदिरा के विक्रय की हिस्ट्री वाले क्षेत्रों में मांगरोल, धामेलापाड़ा, कोल्‍वाखेड़ी, मथूरी, कलमोड़ा, खेतलपुर, खोखरा, झर, रानीसिंग, अड़वानिया, बेडदा लोद, जंगली लसुडिया, बड़ाकलसिया, बरखेड़ाखुर्द, सेमलिया, माल्याखेड़ा, कचलिया तथा भीम शामिल हैं।

अत्यंत गरीब वर्ग के व्यक्तियों के निवासरत होने के कारण सस्ती एवं अवैध मदिरा के विक्रय की संभावना वाले क्षेत्रों में ढीकवा नौगावा, अर्जुन  नगर, भीलो का वास, डोसीगांव पग्‍गीपाडा, सल्‍जाना, टिटोड़ीपाड़ा, बारापत्‍थर, भीलो की खेड़ी, बागरियों की खेड़ी तथा बंजली चिन्हित किए गए हैं।

वहीं लाइसेंसी मदिरा दुकान से अधिक दूरी होने के कारण अवैध मदिरा विक्रय की संभावना वाले क्षेत्रों में घोड़ाखेड़ा, रुपाखेड़ा, जुलवानिया, भवानीपाड़ा, रणायरापाड़ा, पहाड़ी बंगला, अम्बापाड़ा सरवनघाट, भेरूघाटी, मोयाखेड़ा, बंजली, बाधाखेड़ा तथा उकेड़िया शामिल हैं।


 

Read More
Post

वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के अनुभव का विकास में मिलेगा लाभ : विधायक विपिन जैन

पूर्व मंत्री कैलाश चावला और पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल को शासकीय कार्यक्रमों में आमंत्रित करने की मांग

मंदसौर। मंदसौर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले शासकीय कार्यक्रमों में पूर्व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किए जाने को लेकर विधायक विपिन जैन ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। पत्र में पूर्व मंत्री, विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष रहे कैलाश चावला तथा पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल को भी शासकीय कार्यक्रमों में आमंत्रित किए जाने का आग्रह किया गया है।

विधायक विपिन जैन ने कलेक्टर को दिए पत्र में कहा कि मंदसौर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले शासकीय कार्यक्रमों में प्रायः पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया को आमंत्रित किया जाता है। वहीं, मंदसौर विधानसभा क्षेत्र से लंबे समय तक जनप्रतिनिधि रहे पूर्व मंत्री एवं विधायक कैलाश चावला तथा पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल भी मंदसौर में निवास करते हैं। दोनों वरिष्ठ एवं अनुभवी जनप्रतिनिधि हैं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों का व्यापक अनुभव रखते हैं।

पत्र में विधायक ने कहा कि शासकीय कार्यक्रमों में सभी वरिष्ठ पूर्व जनप्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किए जाने से राजनीतिक समावेशिता के साथ उनके अनुभव का लाभ भी क्षेत्र के विकास को मिल सकेगा। वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और सुझाव विकास कार्यों को और प्रभावी बनाने में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

विधायक विपिन जैन ने कलेक्टर से आग्रह किया कि मंदसौर विधानसभा के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए भविष्य में मंदसौर में आयोजित होने वाले शासकीय कार्यक्रमों में पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया के साथ पूर्व मंत्री कैलाश चावला एवं पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल को भी नियमित रूप से आमंत्रित किया जाए।

 

Read More
Post

प्राचीन बाबा रामदेव जी मंदिर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन

12 से 14 सितंबर तक होंगे भजन संध्या, शोभायात्रा, अखाड़ा सम्मान एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

मल्हारगढ़। रुणिजा मारवाड़ (राजस्थान) के बाद द्वितीय स्थान माने जाने वाले मल्हारगढ़ के प्राचीन बाबा रामदेव जी मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। नगर परिषद एवं मेला जनसहयोग समिति के तत्वावधान में आयोजित मेला 12 से 14 सितंबर 2026 तक भाद्रपद शुक्ल पक्ष एकम से तीज तक चलेगा।

मेले के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 12 सितंबर को दोपहर 1 बजे बाबा रामदेव जी मंदिर पर मेले का शुभारंभ होगा। इसी दिन रात्रि 8 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजस्थान के भजन सम्राट छोटूसिंह रावणा अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे।

13 सितंबर को बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी। दोपहर 3 बजे देवरा चौक पर अखाड़ों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

14 सितंबर को रात्रि 8 बजे से सांदीपनि विद्यालय, स्टेशन रोड, मल्हारगढ़ में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें आमंत्रित कविगण श्वेतव्रत वाजपेयी (वीर रस, लखनऊ), अशोक नागर (व्यंग्य, शाजापुर), सुनील व्यास (हास्य सम्राट, मुंबई), अतुल ज्वाला (हास्य, इंदौर), भूपेंद्र राठौर (वीर रस, कोटा) एवं प्रेरणा ठाकरे (श्रृंगार रस, सूत्रधार, नीमच) अपनी कविताओं की प्रस्तुति देंगे।

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शर्मिलादेवी प्रकाश कछावा, मेला जनसहयोग समिति अध्यक्ष मनजीत प्रजापति, उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति एवं समस्त पार्षदगण ने मल्हारगढ़ नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा रामदेव जी के दर्शन एवं आयोजित कार्यक्रमों का लाभ लेने की अपील की है।

Read More
Post

आज का राशिफल व पंचांग, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या सुबह 8:56 बजे तक रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा प्रारंभ होगी। आज स्नान-दान, पितृ तर्पण और धार्मिक साधना का विशेष महत्व माना जाता है। चंद्रमा शाम लगभग 7:08 बजे तक सिंह राशि में रहेगा, इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेगा।

🪔 आज का पंचांग

  • वार: शुक्रवार
  • तिथि: अमावस्या, सुबह 8:56 बजे तक
  • इसके बाद: शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा
  • नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी, दोपहर लगभग 1:16 बजे तक
  • इसके बाद: उत्तराफाल्गुनी
  • योग: साध्य, शाम लगभग 5:03 बजे तक
  • इसके बाद: शुभ योग
  • करण: नाग, सुबह 8:56 बजे तक; इसके बाद किंस्तुघ्न
  • पक्ष: कृष्ण पक्ष से शुक्ल पक्ष
  • मास: भाद्रपद
  • विक्रम संवत: 2083
  • शक संवत: 1948
  • ऋतु: वर्षा
  • अयन: दक्षिणायन
  • सूर्य राशि: सिंह
  • चंद्र राशि: सिंह, शाम लगभग 7:08 बजे तक; इसके बाद कन्या

🌅 सूर्योदय-सूर्यास्त

  • सूर्योदय: सुबह 6:16 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:31 बजे
  • चंद्रोदय: सुबह लगभग 6:09 बजे
  • चंद्रास्त: शाम लगभग 6:39 बजे

⏰ शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:40 से 5:28 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:59 से दोपहर 12:48 बजे तक
  • अमृत काल: सुबह 5:49 से 7:23 बजे तक
  • राहुकाल: सुबह 10:51 से दोपहर 12:23 बजे तक
  • यमगंड: दोपहर 3:27 से शाम 4:59 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 8:43 से 9:32 बजे तक तथा दोपहर 12:48 से 1:37 बजे तक

समय स्थान के अनुसार कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है।

🔱 आज का धार्मिक महत्व

अमावस्या पर पवित्र नदी, सरोवर या घर पर स्नान करके पितरों का तर्पण, जरूरतमंदों को अन्न-वस्त्र दान और भगवान शिव-विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है। अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष की शुरुआत होने से आज आत्मचिंतन और नई योजनाओं का दिन भी माना जाता है।

🔮 आज का राशिफल

♈ मेष

आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी पुराने मतभेद को बातचीत से सुलझाया जा सकता है।
उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें।

♉ वृषभ

आज बुद्धि और समझदारी से काम लेने पर सफलता मिलेगी। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत की सराहना होगी। व्यापार में पुराने संपर्क लाभदायक रहेंगे।
उपाय: जरूरतमंद को सफेद वस्तु का दान करें।

♊ मिथुन

आज धन, उपहार या किसी उपयोगी वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। भविष्य की योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

♋ कर्क

व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी या आय का नया स्रोत सामने आ सकता है। भावनाओं में आकर निर्णय न लें।
उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।

♌ सिंह

आज आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में प्रगति की संभावना है। शाम के बाद स्वास्थ्य और आराम पर ध्यान दें।
उपाय: सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।

♍ कन्या

आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभ देगा। निवेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें।
उपाय: गणेश जी की पूजा करें और हरी मूंग का दान करें।

♎ तुला

पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है। आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। किसी विवाद में पक्ष लेने से बचें।
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।

♏ वृश्चिक

आज धन लाभ के अवसर बन सकते हैं। घर या संपत्ति से जुड़ी समस्या सुलझ सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य और जिम्मेदारी से काम लेना जरूरी होगा।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।

♐ धनु

ज्ञान, शिक्षा और प्रतिभा के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी या व्यवसाय में नई संभावना सामने आएगी। परिवार में शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है।
उपाय: पीली वस्तु या चने की दाल का दान करें।

♑ मकर

परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी शुभ आयोजन की योजना बन सकती है। कामकाज में सफलता मिलेगी, लेकिन सेहत की अनदेखी न करें।
उपाय: जरूरतमंद को काले तिल का दान करें।

♒ कुंभ

नौकरी में नया अवसर मिल सकता है। पुराने संपर्कों से लाभ होगा। रुका हुआ काम दोबारा शुरू होने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में सहयोग और समझ बढ़ेगी।
उपाय: भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें।

♓ मीन

कर्मक्षेत्र में आ रही बाधाएं कम हो सकती हैं। नौकरी बदलने या नई योजना शुरू करने का विचार बन सकता है। पारिवारिक और वैवाहिक मामलों में संवाद से समाधान मिलेगा।
उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान करें और पीली मिठाई का दान करें।

⭐ आज का विशेष संदेश

आज अमावस्या के कारण स्नान, दान, पितृ तर्पण और आत्मचिंतन का महत्व है। नए कार्य की शुरुआत से पहले राहुकाल से बचें और किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में व्यावहारिक सोच रखें।

नोट: राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसे निश्चित भविष्यवाणी न मानें। पंचांग के समय उज्जैन के आधार पर हैं और अन्य स्थानों पर इनमें अंतर हो सकता है।

Read More
Post

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

जिले के मल्‍हारगढ़ (बुढ़ा) में शिविर 11 सितंबर को

मंदसौर : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के मल्‍हारगढ़ (बुढ़ा)  में आगामी 11 सितंबर को शिविर आयोजित होगा। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने सभी अधिकारियों को शिविर की तैयारी के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान अभियान के अंतर्गत जन समस्याओं शिकायतों का निराकरण किया जाएगा संबंधित जनप्रतिनिधीकरण अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मल्‍हारगढ़ (बुढ़ा) के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 11 सितंबर को अधिकारियों द्वारा भ्रमण करके लोक संपर्क किया जाएगा। आमजन की शिकायत और समस्याओं का यथासंभव त्वरित निराकरण किया जाएगा। जिन शिकायतो समस्याओं के निराकरण में समय सीमा देनी होगी तो निश्चित समय सीमा दीजाएगी। 11 सितंबर को अधिकारियों द्वारा संपूर्ण बुढ़ा क्षेत्र के वार्डो का भ्रमण किया जाएगा। इसके अलावा जिन ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया जाएगा उनमें ग्राम मुन्‍दडी, सिन्‍दपन, डोडियामिणा, ढाबला, दोरवाडा, बादपुर, बुढ़ा, कामलिया, तालाब पिपलिया, लसुडिया राठौर, लिम्‍बावास, रीछा, तुरकिया, देवरी, चीताखेड़ी, बैलारा, काल्‍याखेड़ीगुजरान, चिल्‍लोद पिपलिया, नापाखेड़ा, सुदवास, काचरिया कदमाला, गर्रावद, फोसरी, रणायरा, गरनाई, दोबड़ा, सरवानिया, संजीत तथा अरनिया जटिया,  शामिल है।

Read More
Post

आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सागर के अवैध शराब मामले की होगी न्यायिक जांच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लापरवाही और अनियमितता पर ज़ीरो टालरेंस, सबकी जवाबदेही तय की जाएगी
सागर के अवैध शराब मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा और कड़ा एक्शन
श्री इरशाद वली बनाए गए सागर संभाग के नए आईजी

मंदसौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को विदेश दौरे से लौटते ही सागर में अवैध शराब से मृत्यु के मामले में बड़ा और कड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर के अवैध शराब मामले की न्यायिक जांच कराने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि आमजन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मामले में सभी दोषियों पर कठोरतम  कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लापरवाही और अनियमितता पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। सभी की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर श्री दिलीप कुमार ने सागर संभाग के आयुक्त पद की कमान संभाल ली है। इस गंभीर मामले में मुख्यमंत्री ने सख्त और निर्णायक प्रशासनिक निर्णय लेते हुए श्री इरशाद वली को सागर पुलिस रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) की जिम्मेदारी सौंपी है।


 

Read More
Post

जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर व्यक्त किया शोक
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई
पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की हुई संयुक्त बैठक
जन-सहयोग से चलाया जाये नशा मुक्ति अभियान

मंदसौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब से लोगों की हुई मृत्यु के प्रकरण में कठोरतापूवर्क कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाए। जिले में नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जाए जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने मृतकों के प्रति अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब सामग्री को जब्त करने की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज सागर के बुन्देलखंड मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य शासन अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले के साथ-साथ आस-पास और सीमावर्ती क्षेत्रों में गहन जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा जहाँ कहीं भी शंका या संदिग्ध गतिविधि की गुंजाइश हो, वहाँ तत्परता से पड़ताल की जाए और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को कहा कि पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने कहा अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि किसी निर्दोष के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हो। अफवाह फैलाने वालों पर करे सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से सोशल मीडिया या अन्य विभिन्न माध्यमों पर अनावश्यक अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। समाज को साथ लेकर चलेगा नशा विरोधी अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में नशा विरोधी अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए। साथ ही, नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर जनजागरूकता और नशा मुक्ति के प्रभावी कार्यक्रम संचालित किए जाएं। प्रदेश में कठोर कानून का है प्रावधान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार के रहते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के समय कठोर कानून बनाया गया कि इसमें धारा 49 और बाकी 304 जोड़ते हुए हत्या से लेकर आजीवन कारावास और फांसी तक की सजा देने का प्रावधान है। इस प्रकार की घटना में लिप्त है, उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। हमने प्रशासन को फ्री हैंड दिया है कि वह उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें, जिनके अवैध अतिक्रमण हैं या अलग से किसी ने इस प्रकार से अपना साम्राज्य चलाया है, उस पर भी काम करें। नशा मुक्ति के लिए सबको मिलकर प्रयास करने की जरूरत हमने पूरे राज्य में निर्देश जारी किए हैं कि नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए धार्मिक संस्थाओं के साथ, सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ अलग-अलग स्तर पर शासन की ओर से भी नशा मुक्ति के अभियान चलाने की आवश्यकता है। हम सबको इससे निपटने के लिए सामाजिक स्तर पर भी प्रतिबद्धता की जरूरत पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के वार्डों में जाकर जाना बंडा के प्रभावितों का हाल, परिजन को बंधाया ढांढस बंडा के अवैध शराब मामले के प्रभावितों को त्वरित राहत देने और उनका ढांढस बंधाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना और पीड़ित परिवारों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने परिजन से कहा कि सरकार हर स्थिति में आपके साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रत्येक मरीज के पास जाकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति देखी। पीड़ितों के परिजनों से पूछा—"परिवार में कौन-कौन है? चिंता मत करिए, सरकार हर स्थिति में आपके साथ खड़ी है।" निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बीएमसी के प्रभारी डीन, अधीक्षक और वरिष्ठ चिकित्सकों से पीड़ितों को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। साथ ही आवश्यक दवाओं, टेस्ट और विशेषज्ञों की तैनाती 24 घंटे सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान दमोह सांसद श्री राहुल सिंह लोधी, रहली विधायक श्री गोपाल भार्गव, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, बंडा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लोधी, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, देवरी विधायक श्री ब्रज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, श्री श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, डाक्टर्स, मौजूद थे।


 

Read More
Post

आबकारी विभाग ने विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही कर कच्ची व देशी शराब की जप्त

मंदसौर : जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि आबकारी विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुऐ दबिश में ग्राम बर्डिया बरखेड़ा सीतामऊ में आरोपी लिमसिंह पिता संभुसिंह राजपूत से 14 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब जप्त की।वही मंदसौर स्थित ढाबा चैकिंग में यारो का ढाबा से वीरेंद्र पिता कैलाशचंद्र व कृषि मंडी स्थित रोड से कुलदीप पिता तेजसिंह से 28 पाव देसी मदिरा के जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1) (क) के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अवैध रूप से मदिरा की बिक्री, परिवहन, संग्रहण आदि पर रोक लगाने हेतु आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Read More
Post

लावारिस मिले नवजात शिशु का जिला चिकित्‍सालय में सफल इलाज

पूर्ण स्वस्थ होने पर शिशु गृह नीमच भेजा गया

मंदसौर : सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत द्वारा बताया गया कि 23 जुलाई 2026 को भानपुरा थाना क्षेत्र से लगभग 2 दिवस की उम्र का एक अज्ञात लावारिस नवजात बालक (वजन 2.69 किलोग्राम) प्राप्त हुआ था। पुलिस थाना भानपुरा के आरक्षक श्री शिवसिंह राठौड़ (बैच नंबर 272), महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती राजलक्ष्मी हाड़ा, वन स्टॉप सेंटर मंदसौर की प्रशासक श्रीमती रेखा चौहान एवं 108 एम्बुलेंस ड्राइवर के माध्यम से बालक को अस्पताल के एसएनसीयु (विशेष नवजात देखभाल इकाई) में भर्ती कराया गया था।​भर्ती के समय बालक का वजन 2.68 किलोग्राम था। एसएनसीयु की टीम द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल एवं आवश्यकतानुसार शिशु का उचित इलाज व देखभाल की गई। डॉ. रावत ने बताया कि निरंतर देखभाल और उपचार के बाद बालक अब पूर्णतः स्वस्थ हो चुका है और उसका वजन बढ़कर 3.77 किलोग्राम हो गया है। बालक के पूर्ण स्वस्थ होने पर 9 सितंबर 2026 को उसे सुरक्षित रूप से 'शिशु गृह नीमच कैंट (न्यू इंदिरा नगर, नीमच, म.प्र.)' स्थानांतरित कर दिया गया है।


 

Read More
Post

प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) भर्ती-2026 की प्रायोगिक परीक्षा 27 सितम्बर को

मंदसौर : मध्यप्रदेश पुलिस में प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) भर्ती वर्ष 2026 के अंतर्गत प्रायोगिक परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 27 सितम्बर 2026 को मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT), भोपाल में आयोजित की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाकर अपना प्रवेश पत्र एवं परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश डाउनलोड कर सकते हैं।

Read More
Post

सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संबंध में बैठक संपन्न सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा

मंदसौर : सेवा संकल्प अभियान की तैयारी के संबंध में जिला पंचायत सभा कक्ष में बैठक आयोजित हुई । बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, गरोठ विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन एवं जिला अधिकारी मौजूद थे । सेवा संकल्प अभियान आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। सेवा संकल्प अभियान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन ने बताया कि अभियान अंतर्गत नोडल बनाए गए हैं सभी नोडल अपने-अपने कार्य अच्छे से निर्वहन करेंगे कार्य में लापरवाही ना बरते यह सुनिश्चित किया गया है सेवा संकल्प अभियान में  ड्राइंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, आंगन का उत्सव, आंगनबाड़ी सम्मान  संवाद कार्यक्रम, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, जल जन और सेवा संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान, स्वच्छता तथा विकास का सौंदर्य करण, सरकार आपके द्वार आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे ।


 

Read More
Post

मलेरिया इलीमिनेशन ड्राइव कार्यक्रम के तहत मलेरिया नियंत्रण हेतु जिले के विभिन्न स्थाई एवं अस्थाई जल स्त्रोतों में गम्बूसिया मछली छोड़ी गई

मंदसौर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि मलेरिया इलीमिनेशन ड्राइव कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें 2030 तक मलेरिया इलीमिनेशन का लक्ष्य रखा गया। जिसके अंतर्गत मलेरिया नियंत्रण हेतु जिले के विभिन्न स्थाई एवं अस्थाई जल स्त्रोतों में गम्बूसिया मछली छोड़ी गई है। गम्बूसिया मछली मच्छरों के लार्वा भक्षण करने रोग नियंत्रण में सहायक है। इस हेतु मलेरिया विभाग द्वारा कार्य योजना बनाकर जिले में 9 हजार लार्वा भक्षी गम्बूसिया मछली का संचयन किया गया है। जिसमे मंदसौर शहरी क्षेत्र नरसिहंपुरा क्षेत्र शा. मा.वि. के पास कुएं में, सीमेंट पाइप फैक्ट्री के पानी में, कोर्ट परिसर की बावड़ी में, धोबी घाट पर, एवं मंदसौर जिले के 05 विकासखंड मल्हारगढ, धुंधड़का, सीतामऊ, मेलखेड़ा व संधारा में गम्बूसिया मछली छोडी गई। गम्बूसिया मछली पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना मच्छरों के लार्वा का भक्षण कर जाती है। यह जैविक नियंत्रण के अंतर्गत आता है। अभी तक मलेरिया के कुल 10 सकारात्मक केस पाए गए है। जिसमें से धुंधड़का विकासखंड के 01, मेलखड़ विकासखंड के 03, संधारा विकासखंड के 05 एवं मंदसौर शहरी क्षेत्र के 01 है। गम्बूसिया का संचयन मलेरिया नियंत्रण हेतु एक प्रभावी प्रयास है।


 

Read More
Post

जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक माइक्रोबायोलॉजी व हिस्टोपैथोलॉजी लैब का शुभारंभ

मंदसौर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. द्विवेदी द्वारा बताया गया कि सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अस्पताल परिसर में बहुप्रतीक्षित माइक्रोबायोलॉजी एवं हिस्टोपैथोलॉजी सर्विस प्रयोगशाला की शुरुआत की गई।  इस नई सुविधा के शुरू होने से जिले व आसपास के मरीजों को गंभीर बीमारियों की सटीक जांच के लिए अब बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।  मरीजों और डॉक्टरों को होंगे ये प्रमुख फायदे:  संक्रमण नियंत्रण व सटीक एंटीबायोटिक: माइक्रोबायोलॉजी लैब की मदद से मरीजों व अस्पताल में संक्रमण फैलाने वाले सूक्ष्म रोगाणुओं की पहचान होगी। इससे मरीज के शरीर पर असरदार एंटीबायोटिक का चुनाव संभव होगा, जिससे संक्रमण नियंत्रण में मदद मिलेगी।   टिश्यू की सूक्ष्म जांच: हिस्टोपैथोलॉजी सेवा के तहत प्रभावित टिश्यूज (ऊतकों) की गहन बायोप्सी व सूक्ष्म जांच कर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का सही व सटीक निदान प्राथमिक स्तर पर ही हो सकेगा।   त्वरित उपचार योजना: सटीक जांच रिपोर्ट उपलब्ध होने से चिकित्सकों को मरीजों के लिए तुरंत प्रभावी उपचार योजना तैयार करने में आसानी होगी।  कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति रमादेवी गुर्जर की मुख्य आतिथ्य के द्वारा हुआ। इस अवसर पर सुंदरलाल पटवा गवर्मेंट मेडिकल कालेज की अधिष्ठाता (डीन) डॉ. शशि गांधी, जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. बी. एल. रावत उपस्थित रहे। आयोजन में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सौरभ जैन, पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हर्षुल पाटीदार सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, सीनियर रेजिडेंट्स एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Read More
Post

आत्महत्या रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी, समय पर पहचान से बचाई जा सकती है जान

मंदसौर : विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर आज सुंदरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मंदसौर एवं DIET मंदसौर में आत्महत्या रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीन डॉ. शशि गांधी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में डीन डॉ. शशि गांधी एवं प्राचार्य डॉ. प्रमोद सेठिया ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य तथा संकट की स्थिति में समय पर सहायता उपलब्ध कराने के महत्व पर चर्चा की गई। मनोरोग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. निशांत पटेल ने आत्महत्या के चेतावनी संकेतों (Warning Signs) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आम व्यक्ति किस प्रकार किसी व्यक्ति में व्यवहार, भावनाओं या बातचीत में होने वाले बदलावों को पहचान सकता है तथा संकट की शुरुआती अवस्था में किस प्रकार उससे बात कर सकता है और आवश्यक सहायता तक पहुंचा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद, शारीरिक गतिविधि, सामाजिक जुड़ाव, तनाव प्रबंधन तथा जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सहायता लेना महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में यह संदेश पहुंचाना था कि आत्महत्या को लेकर खुलकर बात करना, चेतावनी संकेतों को पहचानना और समय पर मदद उपलब्ध कराना जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और समाज को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा संकट की स्थिति में व्यक्ति को अकेला न छोड़कर समय पर सहायता लेने और दिलाने का संदेश दिया गया।

Read More
Post

नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार-रथ को माननीय प्रधान एवं जिला न्यायाधीश ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

मंदसौर : मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के मार्गदर्शन में 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु आज दिनांक 10 सितम्बर, 2026 को माननीय श्री अनीष कुमार मिश्रा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रचार-रथ के रूप में तैयार वाहनों को रवाना किया गया। उक्त वाहनों के द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों में जाकर नेशनल लोक अदालत के आयोजन का प्रचार-प्रसार किया जाकर नेशनल लोक अदालत के होने वाले लाभ के बारे में आमजन को जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री सिद्धार्थ तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अतुल बिल्लौरे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुधीर सिंह निगवाल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती अपर्णा लोधी एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण अन्य अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Read More
Post

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत रामपुरा में शिविर आज

नगर परिषद रामपुरा सहित 12 ग्राम पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का होगा निराकरण

नीमच : नीमच 10 सितम्‍बर 2026, मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आमजन की समस्याओं के निराकरण, शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंचाने तथा प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जिले में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज 11 सितंबर 2026 को नगर परिषद रामपुरा में शिविर आयोजित किया जाएगा।

      शिविर में नगर परिषद रामपुरा के साथ ग्राम पंचायत बैसला, बारवाड़िया, मजीरिया, चेनपुरिया, चन्द्रपुरा, अमरपुरा, बुज, डायली, खिमला ब्लॉक, खेतपालिया, लसुडिया ईस्तमुरार एवं सोनडी के नागरिक शामिल होंगे। संबंधित क्षेत्रों के नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं शासकीय योजनाओं से जुड़े प्रकरण शिविर में प्रस्तुत कर सकेंगे।

      कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा , पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव सहित जिले के समस्त जिला स्तरीय एवं खंड स्तरीय अधिकारी शिविर में उपस्थित रहेंगे। अधिकारियों द्वारा आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी तथा संबंधित विभागों के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

      जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे 11 सितंबर को नगर परिषद रामपुरा में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत करें तथा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का लाभ उठाएं।


 

Read More
Post

नवाचार से बदली खेती की तस्वीर, बांस की खेती से मिली ‘बैम्बू मैन’ की पहचान

कमलाशंकर विश्वकर्मा ने खेत को बनाया बायोडायवर्सिटी पार्क और कृषि नवाचार का केंद्र

नीमच : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन एवं कृषि विभाग के सहयोग से विकासखंड मनासा के ग्राम भाटखेड़ी निवासी किसान श्री कमलाशंकर विश्वकर्मा ने खेती को नवाचार, जैविक कृषि, पर्यावरण संरक्षण और अतिरिक्त आय से जोड़कर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने खेत को ‘विश्वकर्मा बैम्बू फार्म एंड बायोडायवर्सिटी पार्क’ के रूप में विकसित करने की पहल की है।

      श्री विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने बांस की खेती को अपनाकर इसे आय के साथ पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा है। बांस से विभिन्न उपयोगी उत्पाद तैयार कर उनका मूल्यवर्धन एवं विक्रय किया जाता है। इसी नवाचार के कारण क्षेत्र में उन्हें ‘बैम्बू मैन’ के नाम से पहचान मिली है।

      उनके खेत में बांस के साथ मूंग, उड़द, मूंगफली, मक्का और चिया जैसी फसलों का उत्पादन किया जा रहा है। इसके अलावा ढैंचा बीज उत्पादन और प्राकृतिक एवं जैविक खेती से जुड़े प्रयोग भी किए जा रहे हैं। फसल विविधता और जैविक पद्धतियों के माध्यम से वे मिट्टी के स्वास्थ्य तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दे रहे हैं।

      श्री विश्वकर्मा परंपरागत कृषि विकास योजना से भी जुड़े हैं। योजना के तहत उन्हें ₹5,000 प्रतिवर्ष, तीन वर्षों तक सहायता राशि मिल रही है। कृषि विभाग के मार्गदर्शन से वे जैविक खेती को आगे बढ़ाने के साथ अपने अनुभव किसानों और विद्यार्थियों के साथ साझा कर रहे हैं।

      बांस की खेती, जैव विविधता और कृषि प्रयोगों से विकसित उनका खेत अब कृषि, पर्यावरण, शिक्षा और कृषि पर्यटन का केंद्र बन रहा है। यहां आने वाले लोग विभिन्न कृषि नवाचारों को प्रत्यक्ष रूप से देख और समझ सकते हैं।

      श्री विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित में संचालित योजनाओं से उन्हें खेती में नए प्रयोग करने का अवसर मिला है। उन्होंने कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन और कृषि विभाग के सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया।

      उनकी पहल यह संदेश देती है कि नवाचार और प्रकृति के साथ सामंजस्य से खेती को केवल उत्पादन नहीं, बल्कि आय, पर्यावरण संरक्षण और कृषि पर्यटन का बहुआयामी माध्यम बनाया जा सकता है।


 

Read More
Post

जनसुनवाई में जरूरतमंदों को मिला संबल

कलेक्टर ने रेडक्रॉस से 93 हजार रुपये की सहायता की स्वीकृत

नीमच : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जनसुनवाई में आर्थिक रूप से अत्यंत जरूरतमंद आवेदकों की परिस्थितियों को संवेदनशीलता से समझते हुए विभिन्न प्रकरणों में रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से कुल 93 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर भुगतान के निर्देश दिए हैं। सहायता ऐसे परिवारों और व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जा रही है, जिन्हें उपचार, शिक्षा, स्वरोजगार अथवा तात्कालिक जीवन-यापन की आवश्यकता के चलते तत्काल आर्थिक संबल की जरूरत है।

जनसुनवाई में इन प्रकरणों में दी गई सहायता—

प्रसव उपचार के लिए 20 हजार रुपये: एक आवेदिका ने अपनी पुत्री के प्रसव संबंधी उपचार के लिए आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। आवेदिका की आर्थिक स्थिति एवं उपचार की निरंतर आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने रेडक्रॉस सोसायटी से 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर भुगतान के निर्देश दिए।ज्ञात हो कि आवेदिका को उपचार हेतु पूर्व में भी एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी।

स्वरोजगार के लिए दिव्यांग आवेदक को 10 हजार रुपये:- एक पैर से दिव्यांग आवेदक ने आर्थिक कठिनाइयों के कारण चाय की दुकान शुरू कर स्वरोजगार करने के लिए सहायता मांगी। आवेदक की दिव्यांगता, आर्थिक स्थिति और स्वरोजगार की इच्छा को देखते हुए रेडक्रॉस सोसायटी से 10 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई।

कैंसर उपचार के लिए 15 हजार रुपये:- एक आवेदिका ने अपने पुत्र के कैंसर उपचार के लिए आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। उपचार के लिए परिवार द्वारा खेत बेचकर राशि जुटाने तथा इलाज के लिए जयपुर आने-जाने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए प्रकरण की गंभीरता के आधार पर रेडक्रॉस सोसायटी से 15 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत कर भुगतान के निर्देश दिए गए।

हृदय रोग से पीड़ित बच्चे की स्कूल फीस के लिए 8 हजार रुपये: एक आवेदिका ने अपने पुत्र के हृदय संबंधी उपचार तथा स्कूल फीस के लिए आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। बच्चे का इंदौर में ऑपरेशन हो चुका है और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। प्रकरण में रेडक्रॉस सोसायटी से 8 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर स्कूल फीस के भुगतान के निर्देश दिए गए।

निराश्रित महिला को तात्कालिक सहायता के लिए 5 हजार रुपये:- एक आवेदिका ने पति एवं एक पुत्र की मृत्यु तथा दूसरे पुत्र के अलग रहने के कारण आय का कोई साधन नहीं होने और जीवन-यापन में कठिनाई की जानकारी दी। आवेदिका की निराश्रित स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी से 5 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता स्वीकृत की।

भाई-बहनों की शिक्षा के लिए 35 हजार रुपये:माता के निधन के बाद दो छोटे भाई-बहनों की पढ़ाई प्रभावित होने की जानकारी देने वाली आवेदिका ने शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता मांगी। परिवार की आर्थिक स्थिति और बच्चों की शिक्षा की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने रेडक्रॉस सोसायटी से 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर भुगतान के निर्देश दिए।

      कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की संवेदनशील पहल से जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का केवल औपचारिक निराकरण ही नहीं किया जा रहा है, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति की वास्तविक परिस्थिति और तत्काल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए रेडक्रॉस के माध्यम से यथासंभव त्वरित आर्थिक संबल उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उपचार, शिक्षा, स्वरोजगार और जीवन-यापन जैसी महत्वपूर्ण आवश्यकताओं के लिए संघर्ष कर रहे परिवारों को राहत मिल रही है।


 

Read More
Post

नीमच जिले में आयुष विभाग ने लगाए निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं पोषण जागरूकता शिविर

85 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण

नीमच : आयुष विभाग के अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य जागरूकता एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इसी क्रम में शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय हॉसपुर तथा शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में शिविर आयोजित किए गए। दोनों शिविरों में कुल 85 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

            मनासा के हॉसपुर में आयोजित शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग, विबंध, श्वास-कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह सहित विभिन्न रोगों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही तनाव प्रबंधन, नशा मुक्ति, स्वच्छता तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। शिविर में 49 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

            इसी प्रकार नवम राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ अवसर पर पिपल्या रावजी के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में आयोजित शिविर में किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को आहार विविधता एवं प्रोटीनयुक्त आहार के महत्व की जानकारी दी गई। त्वचा रोग,उदर रोग, श्वास-कास, संधिवात, अम्लपित्त, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप आदि से संबंधित रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। शिविर में 36 लाभार्थियों ने लाभ लिया। उपस्थित लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, तनाव प्रबंधन, नशा मुक्ति एवं स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया।

            हॉसपुर शिविर में डॉ.मदनलाल पाटीदार, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने सेवाएं दीं। डॉ.स्वाती जैन, मुकेश कुमार आर्य, माध्यमिक शिक्षक, श्रीमती रीना नरवरिया एवं श्रीमती सुशीला खिंचावत ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया। श्री अनिल धनगर एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं पिपल्या रावजी शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ.आबिद खान, कंपाउंडर गोपाल कृष्ण गंधर्व, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहीं।


 

Read More
Post

पोषण माह के दूसरे दिन मनासा में दिलाई कुपोषण मुक्त मध्यप्रदेश की शपथ

नीमच : 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत जिले में पोषण जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को परियोजना मनासा में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेश गुप्ता के मार्गदर्शन में परियोजना अधिकारी श्रीमती किरण कामदार द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों को कुपोषण मुक्त मध्यप्रदेश बनाने की शपथ दिलाई गई।

            इस अवसर पर सभी ने बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं को स्वस्थ एवं सुपोषित बनाने, सही पोषण, पौष्टिक आहार, स्वच्छ पानी एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में “सही पोषण—देश रोशन” का संदेश देते हुए पोषण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया।


 

Read More
Post

श्री टी कंपनी का आकस्मिक निरीक्षण, 1.385 लाख रुपये की खाद्य सामग्री जप्त

चाय में इलायची के स्थान पर इलायची छिलके का उपयोग पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए 4 नमूने

नीमच : नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में 10 सितम्बर को खाद्य सुरक्षा टीम ने नीमच के विकास नगर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान श्री टी कंपनी का आकस्मिक निरीक्षण किया।

      निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर चाय में इलायची के स्थान पर इलायची छिलके का उपयोग किया जाना पाया गया। मौके पर विभिन्न पैकिंग में इलायची युक्त चाय का निर्माण एवं पैकिंग की जा रही थी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मानकों की जांच के लिए टीम द्वारा चाय, श्रीफल गोल्ड चाय इलायची युक्त, श्रीफल चाय इलायची युक्त तथा इलायची छिलका सहित कुल 4 नमूने लिए गए।

      जांच के दौरान विक्रय हेतु भंडारित श्रीफल गोल्ड चाय इलायची युक्त एवं श्रीफल चाय इलायची युक्त चाय सहित कुल 55 किलोग्राम चाय तथा 14 किलोग्राम इलायची छिलका, कुल अनुमानित कीमत 1,38,500 रुपये, को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत जप्त (अधिग्रहित) किया गया।

      इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान को धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया है।

      खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा लिए गए सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट में यदि खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

      जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान निरंतर जारी रहेगा।


 

Read More
Post

श्री गुरू रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश रथयात्रा का समापन

समरसता संकल्प कलशयात्रा ने जन-जन तक पहुंचाया संत रविदासजी का संदेश : विधायक श्री परिहार

नीमच : जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सैकड़ों ग्रामों में पहुंची कलश रथयात्रा

संत श्री रविदासजी ने अपने जीवन के माध्यम से भक्ति, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके पावन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेशभर में श्री गुरू रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश रथयात्रा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नीमच जिले में 20 अगस्त 2026 से प्रारंभ हुई कलश रथयात्रा ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के गांवों एवं नगरों में पहुंचकर संत रविदासजी के विचारों और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।

      नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने यह बात गुरुवार को पं. अटलबिहारी वाजपेयी सभागृह (टाउन हॉल), नीमच में आयोजित अभियान के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि संत रविदासजी का जीवन सामाजिक एकता, समानता और भाईचारे की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को समरसता की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं।

      समारोह में नगरपालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपड़ा, श्री धनसिंह कैथवास एवं श्री रवि गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव ने अभियान के उद्देश्यों एवं सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डाला।

कलश रथयात्रा ने गांव-गांव पहुंचाया समरसता का संदेश

20 अगस्त से प्रारंभ हुई कलश रथयात्रा ने जिले के लगभग 282 ग्रामों का भ्रमण किया और 10 सितंबर को नीमच शहर में प्रवेश किया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर संत रविदासजी के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

      समापन समारोह में अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने पवित्र कलश एवं संत रविदासजी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया और पूजा-अर्चना की। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। स्वागत भाषण जिला संयोजक, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, श्री मनोज लिधोरिया ने दिया।

संत रविदास स्वरोजगार योजना के हितग्राही सम्मानित

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना के हितग्राही श्री नरेन्द्र वीरवाल, निवासी नीमच एवं श्री जसवंत मालवीय, निवासी बरूखेड़ा को स्वीकृति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

      कार्यक्रम में श्री हेमंत हरित, श्री महेन्द्र भटनागर, श्री धनसिंह कैथवास, श्री रतनलाल मालावत, श्री रवि गोयल, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती हेमलता धाकड़ सहित बड़ी संख्या में संत रविदासजी के अनुयायी, जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंजुला धीर ने किया तथा आभार श्री मुकेश वर्मा ने व्यक्त किया।


 

Read More
Post

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न लंबित राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण कर आवेदकों को समयबद्ध राहत दें — कलेक्टर श्री चंद्रा

 नीमच :  कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, टीएल, सीएम हेल्पलाइन, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, बटांकन,राजस्व वसूली,फॉर्मर रजिस्ट्री, नक्शा तरमीम, भू-अर्जन एवं शासकीय भूमि से संबंधित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

      कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में, गुणवत्तापूर्ण एवं मौके पर जाकर निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

कलेक्टर श्री चंद्रा के प्रमुख निर्देश-टीएल प्रकरण: तीन एवं छह माह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें।

आवेदकों को आदेश की प्रति: टीएल में मार्क किए गए आवेदनों के निराकरण के बाद संबंधित आदेश की प्रतिलिपि आवेदक को अनिवार्य रूप से भेजें।

आदेश का मौके पर पालन: किसी भी राजस्व आदेश के बाद संबंधित तहसीलदार मौके पर आदेश का पालन कराना सुनिश्चित करें।

राजस्व प्रकरण: रास्ता विवाद, सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, बंटकन एवं परंपरागत रास्तों से जुड़े विवादों का प्राथमिकता से मौके पर जाकर त्वरित निराकरण करें।

निराकरण का लक्ष्य: सभी एसडीएम इस माह  राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का कम से कम 90 प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। जिले को राज्य स्तर पर अग्रणी स्थान पर लाने का प्रयास करें।

नामांतरण एवं बंटवारा: इससे संबंधित विवादित एवं अविवादित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें।

सीएम हेल्पलाइन: 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें तथा  रैंकिंग में सुधार लाएं।

शिकायतकर्ता से संपर्क: सीएम हेल्पलाइन शिकायत को डिमांड क्लोजर अथवा फोर्स क्लोजर के लिए भेजने से पहले शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें।

लोक सेवा: लोक सेवा में कोई शिकायत लंबित नहीं होने पर कलेक्टर ने अधिकारियों के कार्य की सराहना की तथा इसी स्थिति को बनाए रखने के निर्देश दिए।

राजस्व वसूली: निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली की कार्रवाई निरंतर जारी रखें और वसूली में तेजी लाएं।

फॉर्मर रजिस्ट्री: आगामी राजस्व अधिकारियों की बैठक तक तहसीलवार निर्धारित लक्ष्य के अनुसार फॉर्मर रजिस्ट्री पूर्ण करें—नीमच 1500, जीरन 2500, सिंगोली 3500, नीमच ग्रामीण 4000, जावद 4000, मनासा 5000 एवं रामपुरा 1500।

नक्शा तरमीम एवं बटांकन: शासकीय भूमियों में बटांकन तथा नक्शा तरमीम से संबंधित जानकारी तैयार कर कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करें।

नक्शा विहीन ग्राम: नक्शा विहीन ग्रामों में नक्शा निर्माण की प्रगति की समीक्षा कर कार्य में तेजी लाएं। मजरा-टोला कार्य भी समय-सीमा में पूर्ण करें।

फसल गिरदावरी एवं पीएम किसान: फसल गिरदावरी एवं पीएम किसान ई-केवाईसी की नियमित समीक्षा करें। पीएम किसान से संबंधित कोई भी शिकायत किसी स्तर पर लंबित नहीं रहनी चाहिए।

शासकीय भूमि के प्रकरण: सिविल न्यायालयों में लंबित शासकीय भूमि से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।

अवमानना प्रकरण: अवमानना प्रकरणों में समय पर उचित कार्रवाई करते हुए न्यायालय में जवाब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

वन-राजस्व सीमा विवाद: वन एवं राजस्व सीमा से जुड़े विवादों का एसडीएम, वन विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर निराकरण सुनिश्चित करें।

भू-अर्जन प्रकरण: भू-अर्जन के सभी प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की नियमित समीक्षा कर प्रकरणवार आवश्यक कार्रवाई समय-सीमा में पूर्ण करें।

      कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि राजस्व प्रशासन का मूल उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय और समय पर राहत उपलब्ध कराना है। अधिकारी प्रकरणों को लंबित रखने के बजाय उनकी नियमित मॉनिटरिंग करें और जहां आवश्यक हो, मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें।

      बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, सुश्री श्रुति भयड़िया, सुश्री मयूरी जॉक सहित जिले के सभी तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More
Post

युवा संगम रोजगार मेले में 6 कंपनियों द्वारा 71 प्रतिभागियों का प्राथमिक चयन किया गया

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 1 करोड़ 11 लाख 49 हजार रुपए तथा पीएमएफएमई योजना 1 करोड़ 43 लाख 76 हजार रुपए के लोन सेंक्‍शन किये गये

रतलाम : जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, भोपाल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला प्रशासन, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मध्य प्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार, स्वरोजगार, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजनांतर्गत मेलें का आयोजन किया गया।

जिसमें भाग लेने वाली कुल 6 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्‍यू के उपरांत कुल 71 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम के आई एम सी के अध्यक्ष श्री उमेश झालानी,  प्राचार्य श्री प्रशांत मईडा पूर्व प्राचार्य श्री यू पी अहिरवार, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री एच. के. बाथम द्वारा आफर लेटर प्रदान कर उपस्थित युवक युवतियों को आत्म निर्भर होने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया।

चयन करने वाली कंपनियों में से रतलाम की अंज  इंजीनियरिंग से 5, एस  बी आई लाइफ इंश्योरेंस  से 4, श्री राम लाइफ इंश्योरेंस से  16 तथा रतलाम से बाहर स्थित प्रतिष्ठान में से यशस्वी स्किल लिमिटेड पीथमपुर से 31, एस आई एस सिक्योरिटी नीमच से  13, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलीटी लखनऊ से 2  प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया।

इस कैंपस में सम्मिलित होने के लिए कुल 150 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन किया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वरोजगार अंतर्गत मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के कुल 14 प्रकरणों में  1 करोड़ 11 लाख 49 हजार रुपये तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा PMFME योजना अंतर्गत 13 प्रकरणों में 1 करोड़ 43 लाख 76 हजार रुपये की राशि के लोन सेंक्‍शन किये गये।


 

Read More
Post

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यावाही

30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2 हजार किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए

रतलाम : डीईओ आबकारी विभाग श्री विकास मंडलोई ने बताया कि कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जावरा तथा आलोट के ग्रामीण क्षेत्र कसारी, डेलवास, पनासिया, लसूडिया जंगली,में दबिश एवं तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2 हजार किलोग्राम महुआ लहान जप्त की गई। जिसमें आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 2 लाख 3 हजार रुपये है। उक्त कार्यवाही जारी रहेगी।


 

Read More
Post

नगरीय निकायों के हर कार्य में प्रदेश स्तर तक बेहतर स्थिति रहे : कलेक्टर श्री कटेसरिया

कलेक्टर ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की

रतलाम : कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय निकायों के प्रत्येक कार्य में जिले की स्थिति प्रदेश स्तर पर बेहतर रहे। कार्यों में किसी प्रकार की विशेष समस्या होने पर तत्काल अवगत कराएं और उसका समाधान सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा करते हुए बड़ावदा एवं धामनोद नगरीय निकायों में खराब स्थिति में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना अंतर्गत वितरण के जितने भी कार्य लंबित हैं, उनका तत्काल वितरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में पीएम आवास योजना शहरी 2.0, अमृत योजना अंतर्गत सीवरेज कार्य, फिल्टर प्लांट, पंप स्थापना, ओवरहेड वाटर टैंक, जलप्रदाय योजना, पार्क निर्माण तथा वाटर बॉडी रिजर्वेशन कार्यों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने संकल्प से सिद्धि अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की तथा सभी नगरीय निकायों को अभियान के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अनिल भाना, पीओ डूडा श्री अरुण पाठक सहित जिले के नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।


 

Read More
Post

मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से नमकीन क्लस्टर औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी अनवरत विद्युत आपूर्ति

आरडीएसएस योजना के तहत 132 केवी बिलपांक उपकेन्द्र पर नवीन 33 केवी फीडर ऊर्जीकृत

रतलाम : एसई एमपीईबी रतलाम श्री मनोज शर्मा ने बताया कि 132 केवी ईएचवी उपकेन्द्र बिलपांक से निर्गमित 33 केवी नमकीन क्लस्टर फीडर से वर्तमान में 33/11 केवी नमकीन क्लस्टर, सरवड़ एवं प्रीतमनगर उपकेन्द्रों को विद्युत प्रदाय किया जा रहा था। 10 सितम्बर 2026 को 132 केवी बिलपांक उपकेन्द्र पर नवीन 33 केवी बे का निर्माण कर आरडीएसएस योजना के तहत नवीन 33 केवी फीडर ऊर्जीकृत किया गया। इस नवीन फीडर पर 33/11 केवी सरवड़ एवं प्रीतमनगर उपकेन्द्रों का भार डाला गया है।

इससे नमकीन क्लस्टर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित उद्योगों को अनवरत एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्र के कारण होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। इससे औद्योगिक इकाइयों को उत्पादन एवं व्यवसायिक गतिविधियों में सुविधा प्राप्त होगी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के विशेष प्रयासों से नमकीन क्लस्टर औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।


 

Read More
Post

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कटेसरिया ने किया ईवीएम वीवीपीएटी वेयर हाउस का निरीक्षण

रतलाम :  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कटेसरिया द्वारा जिले में स्थित ईवीएम वीवीपीएटी वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस का ताला खोलकर कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण कक्षों का गहन अवलोकन किया गया।

निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस में उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था एवं सीलिंग की स्थिति का परीक्षण किया गया। साथ ही लॉगबुक एवं प्रवेश रजिस्टर का सत्यापन कर रिकॉर्ड की जांच की गई। वेयर हाउस में अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं तथा सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की भी समीक्षा की गई।


 

Read More
Post

ग्राम कालूखेड़ा में 11 सितंबर को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर

जनसंवाद, जनसुनवाई, उद्यम संवाद एवं प्रगतिशील कृषकों से संवाद होगा

रतलाम : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 11 सितंबर प्रातः 11 बजे ग्राम कालूखेड़ा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनने के साथ ही विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

 

शिविर के दौरान जनसंवाद एवं जनसुनवाई आयोजित होगी, जिसमें आम नागरिक अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतों को सुनकर उनके निराकरण की कार्यवाही की जाएगी।

 

उद्यम संवाद के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों से संवाद किया जाएगा। साथ ही प्रगतिशील कृषकों के साथ संवाद कर कृषि क्षेत्र से जुड़े विषयों एवं नवाचारों पर चर्चा की जाएगी।

 

अभियान के अंतर्गत अधिकारीगण फील्ड भ्रमण भी करेंगे तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं गतिविधियों का मैदानी स्तर पर अवलोकन करेंगे।


 

Read More
Post

अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय ने आलोट का दौरा किया

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक में क्षेत्र की समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की
अनुसूचित जाति छात्रावासों का निरीक्षण कर किया वृक्षारोपण

रतलाम : म.प्र. राज्‍य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री रामलाल मालवीय द्वारा आलोट का दौरा किया गया। इस दोरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक में क्षेत्र की समस्याओं एवं अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की जनपद पंचायत आलोट में समीक्षा की गई।

 

तत्पश्चात श्री मालवीय द्वारा आलोट में स्थित अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन बालक छात्रावास आलोट, अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास ताल,अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास कराडिया, अनुसूचित जाति उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास आलोट, अनुसूचित जाति जुनियर बालक छात्रावास आलोट, अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास आलोट तथा अनुसूचित जाति कन्या जुनियर छात्रावास आलोट का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रावासों में वृक्षारोपण भी किया गया।


 

Read More
Post

सीईओ जिला पंचायत सुश्री जैन के निर्देश पर मनरेगा योजना अंतर्गत निष्फल व्यय कार्यों में 35.83 लाख रुपये से अधिक की राशि वसूल

निष्फल व्यय और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के कुल 771 मामलों में की गई रिकवरी
रतलाम जनपद में सर्वाधिक वसूली

रतलाम : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत निष्फल व्यय एवं अन्य अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन व जिला पंचायत सख्त रुख अपनाए हुए है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रतलाम के निर्देशन में जिले की सभी जनपद पंचायतों में मनरेगा योजना अंतर्गत कुल 35,83,542 रुपये की वसूली की गई है।

 

जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले की 6 जनपद पंचायतों में कुल 771 निष्फल व्यय कार्यों को चिह्नित किया गया था, जिनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए रिकवरी सुनिश्चित की गई।

 

जनपद पंचायत रतलाम में सबसे अधिक 211 निष्फल व्यय कार्यों से 13,51,673 रुपये तथा अन्य मदों से 25,166 रुपये मिलाकर कुल 13,76,839 रुपये की वसूली की गई।

 

जनपद पंचायत जावरा में 113 कार्यों से 4,24,520 रुपये तथा अन्य 1,61,118 रुपये मिलाकर कुल 5,85,638 रुपये वसूल किए गए।

 

जनपद पंचायत बाजना में 96 कार्यों से 4,45,566 रुपये तथा अन्य 1,01,181 रुपये मिलाकर कुल 5,46,747 रुपये की रिकवरी हुई।

 

जनपद पंचायत आलोट में 141 कार्यों से निष्फल व्यय की कुल 4,02,247 रुपये राशि वसूल की गई।

 

जनपद पंचायत पिपलौदा में 109 निष्फल व्यय कार्यों से कुल 3,71,271 रुपये की वसूली की गई।

 

जनपद पंचायत सैलाना में 101 कार्यों के सापेक्ष कुल 3,00,800 रुपये की राशि वसूल की गई।

 

कुल 771 निष्फल कार्यों से निष्फल व्यय से कुल 32,96,077 रुपये तथा अन्य मदों से 2,87,465 रुपये की राशि वसूल की गई है। इस प्रकार कुल 35,83,542 रुपये की राशि वसूल की गई है।

 

सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने स्पष्ट किया है कि मनरेगा योजना में पारदर्शिता और शासकीय धन का सही उपयोग प्राथमिकता है। भविष्य में भी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, निष्फल व्यय या वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ निरंतर कठोर कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More
Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी समिट
परिवहन मंत्री श्री सिंह एवं मुख्य सचिव श्री बर्णवाल भी होंगे समिट में शामिल
MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का होगा विमोचन
इंडस्ट्री एक्सपो तथा हैकेथॉन का होगा उद्घाटन

रतलाम : मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का शुभारंभ करेंगे। इस समिट में निजी बस ऑपरेटरों, नीति-निर्माताओं, परिवहन विशेषज्ञों, देशभर के राज्य परिवहन उपक्रमों, आईटी कंपनियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटेंगे और मध्यप्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए रणनीति और सुझाव साझा करेंगे।

समिट का प्रमुख केंद्र ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ होगी। ‘नई सोच, नई राह, नया मध्यप्रदेश’ विजन के साथ आयोजित इस समिट का उद्देश्य मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) के माध्यम से जन-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल, आधुनिक आईटी प्रणालियों और हरित ऊर्जा आधारित परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देना है। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह और मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल भी समिट में शामिल होंगे।

इंडस्ट्री एक्सपो का उद्घाटन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव समिट के दौरान इंडस्ट्री एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। एक्सपो में बस निर्माताओं, आईटी कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े अन्य उद्योगों के साथ प्रदेश के विभिन्न शासकीय निगमों द्वारा अपनी गतिविधियों, तकनीकी समाधानों और नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे परिवहन क्षेत्र में निवेश, तकनीक और नई साझेदारियों की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। समिट में ईलेट्स टेक्नोमीडिया द्वारा संकलित समिट की स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। साथ ही MPYPIL द्वारा ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की संरचना और योजना के अंतर्गत भविष्य में किए जाने वाले कार्यों पर केन्द्रित विशेष पुस्तिका का भी विमोचन भी होगा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित MPYPIL के नए लोगो का अनावरण भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही परिवहन क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी समाधान विकसित करने वाले मोबिलिटी स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित हैकाथॉन का शुभारंभ भी होगा। समिट में होने वाले विचार-विमर्श और विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को तकनीक-सक्षम, सुरक्षित, सुविधाजनक और टिकाऊ बनाने की दिशा में आगे की कार्ययोजना को आकार दिया जाएगा।

देशभर के विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निजी बस ऑपरेटर बनाएंगे रणनीति

समिट में देश के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निजी बस ऑपरेटर, पूरे देश के राज्य परिवहन उपक्रमों, आईटी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और प्रदेश की सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सरल, सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था की रणनीति बनाएंगे। साथ ही अपने सुझाव भी देंगे। परिवहन समिट में 8 सत्र होंगे। इन सत्रों के माध्यम से यात्री परिवहन को सुगम, सुरक्षित, स्मार्ट और प्रदूषणमुक्त बनाने, एमपी मोबिलिटी विजन-2030 के तहत PPP मॉडल से निवेश, रोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने, वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बस संचालन, यात्री सुरक्षा, ग्रीन मोबिलिटी, स्वच्छ ईंधन, एकीकृत टिकटिंग, स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली विषयों पर चर्चा होगी।

देश के ये प्रमुख संस्थान समिट में होंगे शामिल

समिट में ईकेए मोबिलिटी, टाटा मोटर्स, ग्रीनसेल मोबिलिटी, वोल्वो-आयशर प्राइवेट लिमिटेड, स्विच मोबिलिटी (हिंदुजा ग्रुप), एयरो ईगल ऑटोमोबाइल, यश टेक्नोलॉजीज, रैपिडो, चलो मोबिलिटी, एमनेक्स इन्फोटेक्नोलॉजीज, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एसबीआई, थिंक गैस जैसी प्रमुख कंपनियां सहभागिता करेंगी। इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों, थिंक टैंक एवं कंसल्टेंसी एजेंसियों के परिवहन विशेषज्ञ भी समिट में अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे। इनमें WRI इंडिया, BITS पिलानी, CEPT अहमदाबाद, KPMG और DIMTS प्रमुख हैं।

इन 8 सत्रों में होगा मंथन

1. "मध्यप्रदेश मोबिलिटी विजन 2030: बस संचालन एवं इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) में सार्वजनिक निजी भागीदारी को बढ़ावा": इस सत्र में मध्य प्रदेश के विशाल भौगोलिक विस्तार और तेजी से बढ़ते शहरी केंद्रों के अनुरूप बस संचालन व ITMS में PPP मॉडल लागू करके सेवा की गुणवत्ता सुधारने पर मंथन किया जाएगा।

2. "भविष्य के लिए तैयार यात्री परिवहन अवसंरचना: सार्वजनिक निजी भागीदारी के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहन": यह सत्र बस टर्मिनलों, मल्टीमॉडल हब, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तथा इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम जैसी आधुनिक परिवहन संपत्तियों में पीपीपी के माध्यम से निवेश आकर्षित करने, अभिनव वित्तपोषण मॉडल, नीतिगत सहयोग और जोखिम-साझाकरण व्यवस्था पर केंद्रित होगा।

3. "वित्तीय रूप से सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर सार्वजनिक बस संचालन के लिए रणनीतियाँ": इस सत्र में केवल किराए पर निर्भरता घटाने, व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण, गैर-किराया राजस्व (विज्ञापन, खुदरा, लॉजिस्टिक्स व नामकरण अधिकार) तथा प्रदर्शन-आधारित अनुबंधों पर विचार किया जाएगा।

4. "यात्री परिवहन क्षेत्र में रोजगार एवं उद्यमिता सृजन हेतु केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभावी उपयोग": इसमें पीएम मुद्रा योजना, पीएमईजीपी, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया, पीएम कौशल विकास योजना, पीएम ई-ड्राइव, पीएम ई-बस सेवा और पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के जरिए ट्रांसपोर्टरों, एमएसएमई, महिला उद्यमियों और कुशल पेशेवरों को सशक्त बनाने पर चर्चा होगी।

5. "सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में सुरक्षा, विश्वसनीयता एवं यात्री सुविधा": इसमें सीसीटीवी निगरानी, आपातकालीन प्रतिक्रिया, प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, वास्तविक समय पर यात्री सूचना, चालक प्रशिक्षण और शिकायत निवारण जैसे उपभोक्ता-केंद्रित मुद्दों पर विमर्श होगा।

6. "डेटा-आधारित निर्णय: इंट्रा-सिटी एवं इंटर-सिटी बस मार्गों एवं संचालन की योजना (AI आधारित विश्लेषण सहित)": इस सत्र में राज्यव्यापी आईटीएमएस, रीयल-टाइम डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए मार्गों के युक्तिकरण एवं शेड्यूलिंग पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

7. "हरित मोबिलिटी: स्वच्छ ईंधन एवं भविष्य के लिए तैयार बस बेड़ा": इसमें इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन और फ्लेक्स-फ्यूल बसों, चार्जिंग व रीफ्यूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन डिपो और उन्नत चालक सहायता प्रणाली (एडीएएस) से जुड़े तकनीकी व ढांचागत पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।

8. "एक राज्य, एक यात्रा: एकीकृत टिकटिंग एवं स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली के माध्यम से निर्बाध यात्रा अनुभव": सत्र में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड, स्वचालित किराया संग्रह, ओपन-लूप भुगतान प्रणाली और मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस (MaaS) प्लेटफॉर्म पर बात होगी।

Read More