मंदसौर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मालीपुरा तिराहा पर कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्री रामस्नेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुंदेला और चौकी प्रभारी भैसोदामण्डी उनि धर्मेश यादव की टीम ने यह कार्यवाही की है।
दिनांक 26.10.2026 को चौकी भैसोदामण्डी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मालीपुरा तिराहा पर 04 व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ आने वाले हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी भैसोदामण्डी थाना भानपुरा पुलिस द्वारा टीम बनाकर दबिश दी गई। मौके से 04 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 700 जिंदा राउण्ड कीमती 3,15,000 रुपये व 02 पिस्टल कीमती 40,000 रुपये व 04 एन्ड्रायड मोबाईल फोन कीमती 71,000 रुपये* जब्त करने में सफलता हासिल की।
आरोपीगण उक्त अवैध हथियार व कारतूस कहाँ से लाये थे और कहाँ पर सप्लाई करते थे, इस संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपीगणों के बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल व काल डिटेल के आधार पर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
जब्त मश्रुका -01. पिस्टल 02 नग कीमती 40 हजार रूपये।
02. जिन्दा 700 राउण्ड (कारतूस) कीमती 03 लाख 15 हजार रूपये।
03. एन्ड्रायड 04 मोबाईल फोन कुल कीमती 71 हजार रूपये।

गिरफ्तार आरोपीगण -
01. आदिल मिर्जा पिता कल्लु बेग जाति मिर्जा उम्र 22 साल निवासी जवाहर कालोनी भवानीमण्डी (राज.)
02. रिहान पिता आजाद खान उम्र 19 साल निवासी मालीपुरा थाना भानपुरा जिला मंदसौर (म.प्र.)
03. इरफान पिता फरमान अली उम्र 28 साल निवासी पानपुरिया मोहल्ला सीतामऊ जिला मंदसौर
04. फरमान अली पिता सुलेमान अली उम्र 76 साल निवासी पानपुरिया मोहल्ला सीतामऊ जिला मंदसौर
फरमान अली और इरफान के विरुद्ध थाना सीतामऊ में अपराध क्रमांक 358/19 धारा 323, 506, 34 भादवि 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)va एससी एसटी एक्ट के तहत पूर्व में प्रकरण दर्ज है।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुंदेला, उप निरीक्षक धर्मेश यादव, प्रधान आरक्षक अतीम गौड़, आरक्षक जितेन्द्र कोठे (मुख्य भूमिका), आरक्षक बहादुर भूरिया व टीम भानपुरा का सराहनीय योगदान रहा।
