"नरेंद्र-सरेंडर" के नारों से गूँजा मल्हारगढ़, ब्लॉक कांग्रेस का ज़ोरदार प्रदर्शन 

मल्हारगढ़ / बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मल्हारगढ़ के गाडगिल चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र की नीतियों को जनविरोधी बताया।”

"प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'नरेंद्र-सरेंडर' के नारे लगाए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा ने कहा कि आज देश की जनता गैस के लिए तरस रही है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। महंगाई ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है।"

​"वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि सड़क से लेकर सदन तक जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजहर हयात मेव और प्रदेश सचिव मुकेश निडर ने भाजपा सरकार पर महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने का आरोप लगाया। इस प्रदर्शन में बाबूभाई मेवाती, किसानलाल चौहान और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।"

"जनता की आवाज़ अब सड़कों पर गूंजने लगी है। इस विरोध प्रदर्शन के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में ज़रूर बताएं।