जानी बाई को मिली ट्राईसाइकिल
मंदसौर : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मल्हारगढ़ क्षेत्र के बूढ़ा में आयोजित शिविर में ग्राम ढाबला निवासी जानी बाई पिता श्री मांगीलाल को त्वरित सहायता प्रदान करते हुए ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। शिविर में जानी बाई ने ट्राईसाइकिल प्रदान किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में जानी बाई को शिविर में ही ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल मिलने पर जानी बाई ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रशासन का आभार माना। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन,एसडीएम श्रीमती स्वाति तिवार, जनपद पंचायत मल्हारगढ़ सीईओ श्री निर्देशक शर्मा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीधर्मेश गुप्ता, एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।
