मंदसौर : जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि आबकारी विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुऐ दबिश में ग्राम बर्डिया बरखेड़ा सीतामऊ में आरोपी लिमसिंह पिता संभुसिंह राजपूत से 14 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब जप्त की।वही मंदसौर स्थित ढाबा चैकिंग में यारो का ढाबा से वीरेंद्र पिता कैलाशचंद्र व कृषि मंडी स्थित रोड से कुलदीप पिता तेजसिंह से 28 पाव देसी मदिरा के जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1) (क) के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अवैध रूप से मदिरा की बिक्री, परिवहन, संग्रहण आदि पर रोक लगाने हेतु आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Sep 2026, 09:00 PMआबकारी विभाग ने विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही कर कच्ची व देशी शराब की जप्त
