मंदसौर : मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के मार्गदर्शन में 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु आज दिनांक 10 सितम्बर, 2026 को माननीय श्री अनीष कुमार मिश्रा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रचार-रथ के रूप में तैयार वाहनों को रवाना किया गया। उक्त वाहनों के द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों में जाकर नेशनल लोक अदालत के आयोजन का प्रचार-प्रसार किया जाकर नेशनल लोक अदालत के होने वाले लाभ के बारे में आमजन को जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री सिद्धार्थ तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अतुल बिल्लौरे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुधीर सिंह निगवाल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती अपर्णा लोधी एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण अन्य अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
posted by : Admin/Pointer Media
10 Sep 2026, 08:57 PMनेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार-रथ को माननीय प्रधान एवं जिला न्यायाधीश ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
