रतलाम :  उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न हितग्राही योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर 17,098 तथा स्नातकोत्तर स्तर पर 5,081 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था।

 

गांव की बेटी योजना के अंतर्गत 1,878 छात्राओं को 93 लाख 90 हजार रुपए, प्रतिभा किरण योजना में 131 छात्राओं को 6 लाख 55 हजार रुपए, अनुसूचित जनजाति छात्रवृत्ति के तहत 3,457 विद्यार्थियों को 3 करोड़ 52 लाख 142 रुपए, अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति के अंतर्गत 1,709 विद्यार्थियों को 1 करोड़ 61 लाख 98 हजार 691 रुपए, पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के तहत 3,098 विद्यार्थियों को 2 करोड़ 65 लाख 25 हजार 421 रुपए, आवास सहायता (अजजा/अजा) के अंतर्गत 5,129 विद्यार्थियों को 5 करोड़ 85 लाख 29 हजार रूपए, मुख्यमंत्री मेधावी योजना के अंतर्गत 385 विद्यार्थियों को 39 लाख 40 हजार रुपए, मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना अंतर्गत 127 विद्यार्थियों को 12 लाख 81 हजार 500 रूपए, एकीकृत प्रोत्साहन योजना अंर्तगत 6 विद्यार्थियों को 30 हजार रूपए तथा निःशुल्क पुस्तक एवं स्टेशनरी योजना अंतर्गत 2054 विद्यार्थियों को 11 लाख 96 हजार 43 रूपये की सहायता प्रदान की गई। 

 

वर्तमान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। साथ ही विद्यार्थियों के लिए गांव की बेटी, प्रतिभा किरण, मुख्यमंत्री मेधावी योजना, छात्रवृत्ति एवं अन्य हितग्राही योजनाओं के आवेदन भी आमंत्रित किए जा रहे हैं। पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय-सीमा में विद्यालयों में प्रवेश लेकर आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।