मल्हारगढ़/गोपाल मालेचा/ सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़ का कक्षा 10वीं एवं 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय का परिणाम संतोषजनक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं में कुल 164 विद्यार्थियों में से 163 उपस्थित रहे, जिनमें 128 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं का कुल परिणाम 78.52 प्रतिशत रहा। इसमें 113 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 15 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं में सर्वाधिक अंक कु. तारा ने 500 में से 469 अंक प्राप्त कर 93.80 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं कक्षा 12वीं में कुल 153 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 136 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12वीं का कुल परिणाम 88.9 प्रतिशत रहा। 95 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 41 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12वीं में कु. तनिषा पाटीदार ने 500 में से 459 अंक प्राप्त कर 91.80 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य ए. के. बाघेला ने उत्कृष्ट परिणाम पर सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को भी सफलता का श्रेय दिया।
