मल्हारगढ़ | गोपाल मालेचा | कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हारगढ़ की छात्रा कुमारी दिव्या पिता ललित व्यास निवासी चंगेरी ने कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर में प्रथम स्थान हासिल किया है। दिव्या की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
दिव्या व्यास की इस सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि दिव्या पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रही हैं और उन्होंने निरंतर मेहनत एवं लगन से यह सफलता प्राप्त की है।
दिव्या की प्रारंभिक शिक्षा जागृति हाई स्कूल में भी हुई है जागृति हाई स्कूल के संथापक मुकेश साहू ने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है ।
दिव्या की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि चंगेरी गांव और मल्हारगढ़ क्षेत्र का भी नाम गौरवान्वित हुआ है। परिजनों ने बताया कि दिव्या आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश के लिए कार्य करना चाहती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, सहपाठियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने दिव्या व्यास को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
