भोपाल | माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा (डी.पी.एस.ई.) मुख्य परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा।
मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परिणाम की घोषणा डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) से की जाएगी।
विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम विभिन्न वेबसाइटों एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से देख सकेंगे।
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र निम्न वेबसाइटों पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे —
- mpbse.mponline.gov.in
- digilocker.gov.in
- jagranjosh.com
- education.indianexpress.com
- fastresult.in
- hindustantimes.com/education
- livehindustan.com
- toi.in/mpbseresult
- tv9hindi.com
- news9live.com
- ndtv.in
- arihant.com
मोबाइल ऐप से भी देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र Digilocker, MPBSE Mobile App अथवा MP Mobile App डाउनलोड कर भी अपना परिणाम देख सकेंगे।
रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद वे अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत पोर्टल पर ही परिणाम देखें।
