उज्जैन/ गेल चौराहे से शांति नगर के बीच बनने वाली सड़क चौडीकरण के दौरान कार्य की गति पर संतुष्टि जाहिर की ।
सिहस्य मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह को काम की गति देखकर बधाई दी
यह सड़क दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 के बीच कंप्लीट हो जाएगी इसी प्रकार की अन्य शहर की सड़के जो निर्माण अधीन है और समय पर तरीके से पूर्ण कर ली जाएगी ।
श्री राजौरा ने कहा कि काम की गति को बनाए रखना है और कोशिश करना है कि सभी कार्य समय सीमा से पहले ही पूर्ण कर ले।
जिससे यदि बाद में कोई समस्या आ रही है तो उसके लिए भी विकल्प और समय उपलब्ध रहे।
संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के साथ निर्माण कार्य भी तुरंत किया जा रहा है इसी के साथ सिग्नल और लेफ्ट टर्न को भी क्लियर रखा जा रहा है जिसे बाद में कोई समस्या ना हो और सड़क निर्माण के साथ ही सभी चौराहे भी व्यवस्थित हो जाए।

